सीआरपीएफ में नौकरी के नाम पर ठगी, पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

आरोपी कांकेर से बंदी छत्तीसगढ़ संवाददाता जगदलपुर, 1 मार्च। सीआरपीएफ में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी और बाद में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रार्थी की शिकायत पर बोधघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कांकेर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रूपेश कुमार कश्यप ग्राम राजनगर, बकावंड ने 27 फरवरी को बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसने एसएससी जीडी भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान जगदलपुर में उसकी मुलाकात मोहित यादव से हुई। आरोपी मोहित यादव, ग्राम दतावली, थाना मटसेना, तहसील फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में एलआईसी रोड, धरमपुरा, जगदलपुर में रह रहा था। आरोपी ने स्वयं को सीआरपीएफ के खुफिया विभाग से जुड़ा बताते हुए कहा कि उसकी अच्छी पहचान है और जिला सुकमा में सीआरपीएफ में भर्ती निकली है। उसने नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये की मांग की। प्रार्थी को पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कुछ पुस्तकें भी दी गईं। कुछ महीनों बाद जब प्रार्थी को ठगी का संदेह हुआ, तो वह मोटरसाइकिल से आरोपी के घर पहुंचकर अपने रुपये वापस मांगने गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका मोबाइल तथा मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर बोधघाट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कांकेर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को धनराशि न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।