मध्यप्रदेश Info RSS Feeds

टीकमगढ़ में कुएं में मिला मां-बेटे के शव:2 दिन से लापता थी महिला; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के भेलसी गांव में एक महिला और उसके दो साल के बेटे शव कुएं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। शुक्रवार शाम ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। आज शनिवार को दोनों का पीएम कराया गया। भाई ने हत्या कर कुएं में शव फेंकने का लगाया आरोप जानकारी के अनुसार, ग्राम भेलसी निवासी काशीबाई (28) पत्नी राहुल लोधी और उनके दो साल के पुत्र अभिराज के शव गांव के एक कुएं में मिले। बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई सुंदर लोधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहन और भांजे की हत्या कर कुएं में फेंका गया है। उन्होंने बताया कि बहन के चेहरे पर चोट के निशान थे और पति राहुल लोधी सहित ससुराल पक्ष के लोग अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रात होने और डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण शवों को जिला अस्पताल टीकमगढ़ की मर्चुरी में रखवाया गया। शनिवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी चंदन सिंह शाक्य, खरगापुर थाना प्रभारी अंबर सिकरवार और एसडीओपी राहुल कटरे मौके पर पहुंचे। मृतका ने ससुराल पक्ष के खिलाफ की थी मारपीट की शिकायत एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने दोषियों को बख्शा नहीं जाने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को महिला ने पति और परिजनों के खिलाफ मारपीट की शिकायत थाने में की थी। वहीं, परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी की सूचना देने पर भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Sat, 18 Apr 2026 07:01:54 +0000

बजरंग दल ने बैतूल में किया प्रदर्शन:अवैध कब्जों और जबरन धर्मांतरण पर कड़ी कार्रवाई की मांग

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बैतूल शहर में विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिवाजी चौक पर एकत्रित होकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश में अवैध कब्जों और जबरन धर्मांतरण जैसे मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने इन मुद्दों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की अपील भी की गई। प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की अपेक्षा जताई गई है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य भारत प्रांत के गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे ने किया। कार्यक्रम में संगठन के जिला संयोजक शुभम यादव और जिला मंत्री श्याम राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।

Sat, 18 Apr 2026 07:01:54 +0000

90%+ अंक लाने वालों की फोटो दैनिक भास्कर एप पर:12वीं के स्टूडेंट्स देखें अपनी फोटो; 16 साल में सबसे बेहतर रहा रिजल्ट

एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित हो गया है। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है। छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। खुशी शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल और चांदनी गुरुदेव शिक्षा केन्द्र, नीलबड़ (भोपाल) की छात्रा हैं। दैनिक भास्कर आपका फोटो प्रकाशित कर रहा… ऐसे कई स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने 12वीं में 90% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। ऐसे में दैनिक भास्कर ने इन स्टूडेंट्स के लिए विशेष पहल की है। सभी का फोटो एप पर पब्लिश किया जा रहा है। बुधवार से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी जारी है। एमपी बोर्ड 12वीं में 76% स्टूडेंट्स पास हुए इस बार साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और एग्रीकल्चर सभी स्ट्रीम में अच्छे रिजल्ट आए हैं। कई छात्र ऐसे परिवारों से हैं, जहां माता-पिता खेती या मजदूरी करते हैं, लेकिन बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी गई। साइंस स्ट्रीम में उज्जैन की प्रथा पालीवाल (94.8%), कैलारस के अंकेश कुशवाह (96.4%), जबलपुर की मैत्री पांडे (96.2%) और ग्वालियर के अनुज सिंह (92.6%) ने अच्छे अंक हासिल किए। बायोलॉजी में कामिनी कुशवाह (96.4%), तितिक्ष पंचोली (90.8%) और माही अग्रवाल (90.8%) ने बेहतर प्रदर्शन किया। कॉमर्स स्ट्रीम में ग्वालियर की सुरभि आंवले (96.2%), डबरा के शमशेर गिल (96%) और रतलाम की निहारिका चौहान (95.2%) ने उच्च अंक प्राप्त किए।

Thu, 16 Apr 2026 06:31:15 +0000

शाजापुर में पुराने मंगेतर ने नए दूल्हे को दी धमकी:27 अप्रैल को शादी, लड़की भी पहुंच गई थाने, बोली- मैं तो नाबालिग थी

शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे से सोना, चांदी और नकदी मांगने तथा धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बुधवार रात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लालघाटी थाना पुलिस के अनुसार,पिपलिया गुर्जर निवासी 23 वर्षीय मनीष पिता ईश्वरसिंह गुर्जर ने अपने पिता के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि 13 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे जब वह अपने पिता के साथ खेत में पानी दे रहा था, तभी मालीखेड़ी निवासी रविंद्र पिता ओमप्रकाश गुर्जर वहां पहुंचा।रविंद्र ने मनीष को बताया कि जिस युवती से उसकी 27 अप्रैल को शादी तय है ,उसकी पहले ही सगाई हो चुकी थी। शादी न करने के बदले मांगी रकम मनीष के अनुसार,रविंद्र ने शादी न करने के बदले तीन तोला सोने का हार,डेढ़ किलो चांदी और 50 हजार रुपये नकद की मांग की।आरोप है कि रविंद्र ने धमकी दी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह घर में आग लगा देगा और परिवार को नुकसान पहुंचाएगा।पुलिस ने रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की भी पहुंच गई थाने इस बीच,मनीष की होने वाली मंगेतर ने भी पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं।अवंतीपुर बडोदिया थाना क्षेत्र की निवासी युवती ने बताया कि वर्ष 2015 में मां और 2017 में पिता की मृत्यु के बाद उसके काका-काकी ने उसे अपने पास रखा। युवती का आरोप है कि नाबालिग उम्र में ही उसकी सगाई काकी के भांजे रविंद्र से कर दी गई थी और इस दौरान सोने-चांदी भी लिया गया। चाचा-चाची पर लगाए आरोप युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पिता के एक्सीडेंट क्लेम के 10 लाख रुपए,18-20 बीघा जमीन, मकान और जेवरात भी हड़प लिए गए हैं।उसका कहना है कि अब उसी युवक (रविंद्र) से जबरन शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है,जबकि वह पहले ही दूसरी शादी कर चुका है। युवती ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। युवती ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी संपत्ति वापस दिलाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

Thu, 16 Apr 2026 06:31:15 +0000

चैत्र पूर्णिमा शाही स्नान में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी:रथ पर सवार होकर निकले संत अवधूत महाराज, नाव से बीच नदी में पहुंचकर किया मंत्रोच्चार

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर कैवल्य योग आश्रम के तत्वावधान में आयोजित अतिविष्णु यज्ञ के अंतर्गत तीसरे और अंतिम शाही स्नान का आयोजन किया गया। इस दौरान गाड़गंगा नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे बड़ा मेला ग्राउंड से संत डॉ. रघुनाथानंद अवधूत महाराज के नेतृत्व में भव्य चल समारोह निकाला गया। संत फूलों से सजे रथ पर विराजमान थे। बैंड-बाजों, भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच श्रद्धालु राजगढ़ रोड होते हुए गाड़गंगा नदी के घाट तक पहुंचे। संत नाव से नदी के बीच पहुंचे घाट पर पहुंचने के बाद संत अवधूत महाराज एक विशेष नाव पर सवार हुए। इस नाव में उनके साथ पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल दांगी, यज्ञ समिति अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। मेवाड़े समाज के मांझी युवाओं द्वारा नाव का संचालन किया गया। नाव घाट से आगे बढ़ते हुए नदी के बीच पहुंची, जहां संत अवधूत महाराज ने माइक के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चैत्र पूर्णिमा का दिन अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है और इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ शाही स्नान की प्रक्रिया प्रारंभ करवाई गई। श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी संत के आह्वान के बाद श्रद्धालुओं ने गाड़गंगा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान घाट पर आस्था का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग स्नान के लिए पहुंचते रहे। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए थे। तहसीलदार सोनू गुप्ता और थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती की निगरानी में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नदी में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीईआरएफ की टीम भी बोट के साथ मौजूद रही। देखें तस्वीरें

Thu, 02 Apr 2026 08:03:29 +0000

हनुमान जयंती पर जिलेभर में पूजा-अर्चना, भंडारे आयोजित:मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लालबाग में अखंड रामायण का समापन

बुरहानपुर। जिलेभर में हनुमान जयंती पर उत्साह का माहौल रहा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। विभिन्न स्थानों पर भंडारे भी आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उपनगर लालबाग स्थित प्राचीन श्री सिंगल मारुति मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर सेवक राजू भावसार ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शुरू हुआ यह पाठ गुरुवार सुबह 5 बजे संपन्न हुआ। सुबह 6 बजे हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ आरती की गई, जिसमें क्षेत्र के कई श्रद्धालु शामिल हुए। बुरहानपुर के अलावा जिले के नेपानगर, खकनार और शाहपुर क्षेत्रों में भी सुबह से ही हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नेपानगर के चिमनापुर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जहां भंडारे का भी आयोजन किया गया। बुरहानपुर के रोकड़िया हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। हनुमान जयंती के अवसर पर अक्षरधाम कॉलोनी में आज रात आर्ट ऑफ लिविंग का विशेष सत्संग आयोजित किया जाएगा। खकनार और नेपानगर क्षेत्र के गांवों में भी हनुमान जयंती पर पूजा-अर्चना का दौर चला। उतावली नदी क्षेत्र स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और मेले का आयोजन किया गया। राजघाट, लोधीपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई।

Thu, 02 Apr 2026 08:03:29 +0000

एक फ्लैट, दो डील: 35 लाख की ठगी:फ्लैट का सौदा कर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री, दो आरोपियों के बाद महिला गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने फ्लैट बेचकर रजिस्ट्री न करने के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक फरियादी फैसल अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहित महाजन, निसार अली और सायरा ने मिलकर फ्लैट बेचने के नाम पर करीब 35 लाख रुपए की ठगी की। आरोपियों ने सौदा तय कर नगद और ऑनलाइन रकम ले ली, लेकिन इसके बाद भी फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं की और फरियादी को लगातार टालते रहे। मंगलवार को क्राइम ब्रांच टीम ने महिला आरोपी सायरा को भी गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मामले का खुलासा किया गया। फिलहाल पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक ही फ्लैट दो बार बेचा, रिश्तेदार के नाम कर दी रजिस्ट्री जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उसी फ्लैट की रजिस्ट्री फरियादी के बजाय मोहित महाजन की भाभी के नाम पर 17 लाख रुपए में कर दी। इस तरह एक ही फ्लैट को दो लोगों को बेचकर आरोपियों ने धोखाधड़ी की। इस मामले में क्राइम ब्रांच पहले ही मोहित महाजन (निवासी कनाडिया) और निसार अली को गिरफ्तार कर चुकी है।

Wed, 01 Apr 2026 06:52:50 +0000

अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आई महिला, मौत:पटरी पार करते समय हुआ हादसा, प्रयागराज जा रही थी

अनूपपुर रेलवे जंक्शन पर प्रयागराज जाने के लिए पटरी पार कर रही 47 साल की महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना मंगलवार रात देर रात की है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हमीदा बेगम को तत्काल जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान वार्ड नंबर 10, ग्राम पंचायत जमुडी, थाना अनूपपुर निवासी हमीदा बेगम (47), पति स्व. मुख्तार के रूप में हुई है। पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आई जिला अस्पताल चौकी प्रभारी कमलेश परस्ते ने बताया कि बुधवार सुबह शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमीदा बेगम रात करीब 8:30 बजे प्रयागराज जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 3/4 की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पटरी पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गईं। दरअसल, अनूपपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर 1 से प्लेटफार्म नंबर 3/4 तक जाने के लिए यात्रियों के लिए पर्याप्त और सुविधाजनक ओवरब्रिज उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को अक्सर जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने पर मजबूर होना पड़ता है। जंक्शन पर यात्रियों के लिए नहीं है ओवरब्रिज रेलवे द्वारा संचालित ओवरब्रिज टिकट काउंटर से लगभग 300 मीटर दूर स्थित है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अनूपपुर जंक्शन पर लंबे समय से नए ओवरब्रिज की मांग की जा रही है। टिकट घर के पास स्थित पुराना पैदल पुल भी तोड़ा जा चुका है, लेकिन नए पुल का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस मामले को शून्य पर कायम कर आगे की जांच के लिए रेलवे पुलिस को भेजा जाएगा।

Wed, 01 Apr 2026 06:52:50 +0000

बाघनदी से अवैध रेत परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त:राजस्व, पुलिस, खनिज विभाग ने रात में की संयुक्त कार्रवाई

बालाघाट जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार रात किरनापुर थाना क्षेत्र के मुंडेसरा गांव से बहने वाली बाघनदी में अवैध रेत परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। यह कार्रवाई राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने की। खनिज निरीक्षक बसंत पाटिल ने बताया कि उन्हें बाघनदी के मुंडेसरा क्षेत्र से अवैध रेत खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद रात में ही किरनापुर नायब तहसीलदार, पुलिस और खनिज विभाग ने मिलकर यह संयुक्त कार्रवाई की। जब्त किए गए ट्रैक्टरों में वाहन क्रमांक एमपी 50 जेडजे 5527 का चालक परसवाड़ा निवासी सचिन बाहे और वाहन क्रमांक एमपी 50 ए 6295 का चालक परसाटोला निवासी लंकेश पटले था। दोनों ट्रैक्टरों को किरनापुर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। इन दोनों वाहनों पर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Thu, 26 Mar 2026 06:28:37 +0000

शाजापुर कलेक्टर को हाईकोर्ट ने तीसरी बार लगाई फटकार:नाजिर की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे, 15 दिन में हलफनामा देने कहा

शाजापुर कलेक्टर के आदेश पर हाईकोर्ट ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। 25 मार्च को हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जयकुमार पिल्लई ने कलेक्टर ऋजु बाफना के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा कि शाजापुर कलेक्टर को नियमों की जानकारी नहीं है। वे बिना सोचे-समझे आदेश पारित कर देती हैं। यह कुछ ही दिनों में कलेक्टर को हाईकोर्ट से मिली तीसरी फटकार है। यह मामला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी जयंत बघेरवाल की दो वेतन वृद्धि रोकने से जुड़ा है। शाजापुर कलेक्टर ने वाहन स्टैंड ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद ठेकेदार ने कर्मचारी जयंत बघेरवाल पर आर्थिक लेन-देन के आरोप लगाए। दो दिन में दो आदेश इन आरोपों के आधार पर, कलेक्टर ने बिना किसी जांच के 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को दो आदेश जारी किए। पहले आदेश में बघेरवाल की दो वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया गया, जबकि दूसरे आदेश में उन्हें एसडीएम कार्यालय गुलाना अटैच कर दिया गया। वेतन वृद्धि रोकने के आदेश के खिलाफ बघेरवाल ने पहले कमिश्नर उज्जैन के समक्ष अपील की, जिन्होंने कलेक्टर के आदेश को यथावत रखा। इसके बाद बघेरवाल ने हाईकोर्ट का रुख किया। इंदौर हाईकोर्ट ने 25 मार्च को इस आदेश पर स्थगन (स्टे) जारी कर दिया। हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश हाईकोर्ट ने शाजापुर कलेक्टर को 15 दिन के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इस हलफनामे में कलेक्टर को स्पष्ट करना होगा कि उन्होंने किन नियमों के तहत बिना जांच के दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए। स्थगन आदेश में हाईकोर्ट ने स्पष्ट लिखा है कि कलेक्टर ने अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है और बिना किसी विभागीय जांच के वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी कर दिए। हाईकोर्ट ने कलेक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि शाजापुर कलेक्टर कुछ भी आदेश पारित कर देती हैं, जैसा कि आबकारी अधिकारी के मामले में भी किया गया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि कलेक्टर को कानून की जानकारी नहीं है। याचिकाकर्ता को मिला स्टे इस मामले में हाईकोर्ट एडवोकेट यश नागर ने बताया याचिका कर्ता जयंत बघेरवाल की दो वेतन वृद्धि और गुलाना अटैच किए जाने के मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए स्टे आदेश जारी किया है और 15 दिवस में कलेक्टर को व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करने को कहा गया जिसमें स्पष्ट करना है किन नियमों के तहत बिना जांच के दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए। दो मामलों में लग चुकी है फटकार

Thu, 26 Mar 2026 06:28:37 +0000