नीमच विधायक ने विधानसभा में उठाईं प्रमुख मांगें:जीरन में सर्किट हाउस, जेतपुरा में ओवरब्रिज निर्माण की मांग

नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने विधानसभा सत्र के दौरान जिले के विकास और जनसुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें सदन में उठाईं। उन्होंने विशेष रूप से जीरन तहसील में सर्किट हाउस निर्माण और जेतपुरा-मनासा मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक परिहार ने सदन को बताया कि जेतपुरा चौराहा वर्तमान में 'डेंजर जोन' बन चुका है। यहां आए दिन सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं और सैकड़ों घायल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालु इसी मार्ग से महामाया भादवामाता के दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में जनहानि रोकने के लिए यहां ओवरब्रिज का निर्माण अत्यंत अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, विधायक परिहार ने क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति की भी मांग की। इनमें राजस्थान सीमा और दूरदराज के गांवों को जोड़ने वाले बिसलवास कला स्टेशन से दारू मार्ग, दारू-हरनावदा मार्ग, कनावटी-लेवड़ा मार्ग, ग्वाल तालाब पिराना मार्ग शामिल हैं। उन्होंने पुरानी कृषि उपज मंडी से नवीन मंडी तक और मल्हारगढ़ से जीरन व जीरन से हेलीपैड तक सड़क निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई। परिहार ने विश्वास व्यक्त किया कि जेतपुरा ओवरब्रिज का प्रस्ताव स्वीकृत होने से नीमच और मनासा विधानसभा के हजारों नागरिकों को लाभ मिलेगा। श्री परिहार ने विधानसभा क्षेत्र में जारी विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन लंबित मांगों को जल्द स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा।