विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज मुरैना में:"वन नेशन वन इलेक्शन" अभियान का प्रचार करेंगे; बगीची परेड में आमसभा - Breaking News in Hindi | Latest News in Hindi
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज मुरैना में:"वन नेशन वन इलेक्शन" अभियान का प्रचार करेंगे; बगीची परेड में आमसभा

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शुक्रवार को मुरैना के अंबाह में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' अभियान का प्रचार करेंगे। जैन बगीची परेड में आयोजित आम सभा में वे इस विषय पर विस्तृत चर्चा करेंगे। बता दें कि, भारत सरकार के 'एक राष्ट्र एक चुनाव' कार्यक्रम का मुरैना में यह पहला आयोजन है। विधानसभा अध्यक्ष तोमर इस अवसर पर जनता को कार्यक्रम की जानकारी देंगे और इससे होने वाले लाभ बताएंगे। कार्यक्रम में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर आम जनता से संवाद करेंगे। पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य है कि अगर देश में एक राष्ट्र एक चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होती है, तो जनता इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हो।