व्यापारियों ने सरसों की बोली लगाने से किया इनकार:मंडी में किसानों ने तुलाई कांटे निकाले, प्रशासन पर लगाया निष्क्रियता का आरोप - Breaking News in Hindi | Latest News in Hindi
व्यापारियों ने सरसों की बोली लगाने से किया इनकार:मंडी में किसानों ने तुलाई कांटे निकाले, प्रशासन पर लगाया निष्क्रियता का आरोप

विजयपुर कृषि उपज मंडी में गुरुवार को व्यापारियों ने सरसों की बोली लगाने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित किसानों ने नाराजगी जाहिर करते हुए मंडी प्रशासन को लाचार बताया। किसानों ने बताया कि वे सुबह से ही अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में फसल लेकर मंडी पहुंचे थे। लेकिन व्यापारियों ने बोली नहीं लगाई। इससे नाराज होकर किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। तुलाई कांटे दुकानों से निकालकर मंडी लाए आक्रोशित किसानों ने व्यापारियों के तुलाई कांटे दुकानों से निकालकर मंडी में ले आए। किसानों ने मंडी प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। साथ ही मंडी प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी फसल की उचित बोली नहीं लगाई गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कृषि उपज मंडी श्योपुर के मंडी सचिव ने कहा कि हम आज सभी व्यापारियों की बैठक लेकर उनसे इस विषय पर चर्चा करेंगे जिससे किसान और व्यापारियों के बीच तालमेल बैठा हो सके।