<?xml version="1.0" encoding="UTF-8"?>
<rss xmlns:atom="http://www.w3.org/2005/Atom" version="2.0">
<channel>
<link>https://mail.aguaanews.com/rss/category/Other-Country</link>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-रषटरपत-बनन-क-बद-रस-यकरन-यदध-क-पहल-दन-रकवन-क-दव-पर-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-रषटरपत-बनन-क-बद-रस-यकरन-यदध-क-पहल-दन-रकवन-क-दव-पर-कय-कह</guid>
<description>डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उस पुराने दावे पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति बनने के बाद पहले दिन ही रूस- यूक्रेन युद्ध को रुकवा देने की बात की थी.
राष्ट्रपति कार्यालय में ट्रंप से जब पत्रकारों ने इस मुद्दे पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, अभी आधा दिन ही गुज़रा है. अभी मेरे पास आधा दिन बचा हुए है. हम देखेंगे कि क्या होता है.
ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, मैं समझता हूं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए समझौता करना चाहते हैं.
ज़्यादातर लोग समझते थे कि रूस-यूक्रेन युद्ध एक सप्ताह में ख़त्म हो जाएगा. मैं मानता हूं कि यह युद्ध समाप्त होना ज़ेलेंस्की के लिए बहुत बेहतर होगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 21 Jan 2025 07:49:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हमास ने इसराइल के तीन बंधकों को रिहा किया, इसराइली सेना ने की पुष्टि</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हमस-न-इसरइल-क-तन-बधक-क-रह-कय-इसरइल-सन-न-क-पषट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हमस-न-इसरइल-क-तन-बधक-क-रह-कय-इसरइल-सन-न-क-पषट</guid>
<description>हमास ने तीन इसराइली बंधकों को रेड क्रॉस के अधिकारियों के ज़रिए इसराइली सेना (आईडीएफ़) को सौंप दिया है, जहां से उन्हें इसराइल लेकर जाया जा रहा है.
इसराइली सेना ने कहा है, तीनों वापस लौटे लोगों को एक विशेष आईडीएफ़ इकाई और शिन बेट सुरक्षा बल वापस इसराइल लेकर जा रहे हैं, जहां उनका शुरुआती तौर पर चिकित्सा मूल्यांकन किया जाएगा.
आईडीएफ़ कमांडर और सैनिक इसराइल लौट रहे लोगों को सलामी देते हैं और गले लगाते हैं.
समाचार एजेंसी एएफ़पी से हमास के एक अधिकारी ने कहा, तीनों महिला बंधकों को आधिकारिक तौर पर पश्चिमी ग़ज़ा शहर के अल-रिमल पड़ोस में अल-सरया स्क्वायर में रेड क्रॉस को सौंप दिया गया है.
यह तब हुआ जब रेड क्रॉस टीम के एक सदस्य ने उनसे मुलाकात की और उनकी भलाई सुनिश्चित की.
युद्धविराम समझौते के तहत बताया गया था कि इसराइल के तीन महिला बंधकों को रिहा किया जाएगा. इनमें 24 साल की रोमी गोनेन, 28 साल की एमिली डमारी और 31 साल की डोरोन स्टीनब्रेचर शामिल हैं.
इन तीन बंधकों के बदले इसराइल 90 फ़लस्तीनी क़ैदियों को रिहा करेगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 20 Jan 2025 06:33:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ओहायो के गवर्नर पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं विवेक रामास्वामी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ओहय-क-गवरनर-पद-क-चनव-लडन-क-यजन-बन-रह-ह-ववक-रमसवम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ओहय-क-गवरनर-पद-क-चनव-लडन-क-यजन-बन-रह-ह-ववक-रमसवम</guid>
<description>वाशिंगटन, 18 जनवरी। भारतीय-अमेरिकी नेता विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर पद का चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। मीडिया में आई अनेक खबरों में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
रामास्वामी ने इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी पेश की थी लेकिन बाद में वह इस दौड़ से हट गए थे।
रामास्वामी को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जे डी वेंस का करीबी माना जाता है। ट्रंप ने उन्हें टेस्ला के मालिक एलन मस्क के साथ मिलकर शासन में सुधार की दिशा में काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
वाशिंगटन पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रामास्वामी, ओहायो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं जिसकी घोषणा भी वह जल्द कर सकते हैं।
रामास्वामी की इस योजना के बारे में जानकारी रखने वाले उनके एक करीबी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर वाशिंगटन पोस्ट को बताया, वह (रामास्वामी) जल्द ही गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे।
उन्हें बताया, घोषणा का मसौदा तैयार है। अगर वह चुने जाते हैं, तो वह ओहायो के गवर्नर माइक डेविन की जगह लेंगे। ओहायो में चुनाव नवंबर 2026 में होने हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 18 Jan 2025 06:28:51 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइली मंत्रिमंडल ने गाजा में संघर्ष विराम, बंधकों की रिहाई संबंधी समझौते को मंजूरी दी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-मतरमडल-न-गज-म-सघरष-वरम-बधक-क-रहई-सबध-समझत-क-मजर-द</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-मतरमडल-न-गज-म-सघरष-वरम-बधक-क-रहई-सबध-समझत-क-मजर-द</guid>
<description>यरुशलम, 18 जनवरी। इजराइल के मंत्रिमंडल ने शनिवार को गाजा में संघर्ष विराम के लिए एक समझौते को मंजूरी दे दी, जिससे वहां बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को रिहा किया जा सकेगा और हमास के साथ 15 महीने से जारी लड़ाई रुक जाएगी।
इस समझौते से दोनों पक्ष अपने सबसे घातक और विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगे।
मध्यस्थता कर रहे कतर और अमेरिका ने बुधवार को संघर्ष विराम की घोषणा की लेकिन यह समझौता कुछ वक्त के लिए अधर में लटका रहा क्योंकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि अंतिम समय में कुछ जटिलताएं उत्पन्न हो गईं। उन्होंने इसके लिए आतंकवादी समूह हमास को जिम्मेदार ठहराया।
संघर्ष विराम रविवार से लागू हो जाएगा, हालांकि प्रमुख प्रश्न अब भी बने हुए हैं मसलन पहले चरण में कौन से 33 बंधक रिहा किए जाएंगे और उनमें से कितने अभी जीवित हैं।
मंत्रिमंडल की बैठक यहूदी सब्बाथ की शुरुआत के बाद हुई, जो इस मौके की अहमियत को दर्शाता है। यहूदी कानून के अनुसार, इजराइली सरकार आमतौर पर जीवन या मृत्यु के आपातकालीन मामलों को छोड़कर सब्बाथ में सभी काम रोक देती है।
सब्बाथ का अर्थ होता है सप्ताह का सातवां दिन जो शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक यहूदियों और कुछ ईसाइयों द्वारा विश्राम और पूजा के दिन के रूप में मनाया जाता है।
नेतन्याहू ने एक विशेष कार्य बल को गाजा से लौटने वाले बंधकों को लेने के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया और कहा कि उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है कि समझौता हो गया है।
संघर्ष विराम के दौरान सैकड़ों फलस्तीनी बंदियों को भी रिहा किया जाना है, तथा बड़े पैमाने पर तबाह हुए गाजा में मानवीय सहायता में वृद्धि होनी चाहिए।
इजराइल के न्याय मंत्रालय ने रिहा किए जाने वाले 95 फलस्तीनी कैदियों की सूची प्रकाशित की और कहा कि रिहाई रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे से पहले शुरू नहीं होगी। सूची में शामिल सभी लोग युवा या महिला हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 18 Jan 2025 06:28:51 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स का स्टारशिप टेस्ट हुआ फेल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एलन-मसक-क-कपन-सपस-एकस-क-सटरशप-टसट-हआ-फल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एलन-मसक-क-कपन-सपस-एकस-क-सटरशप-टसट-हआ-फल</guid>
<description>अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स का स्टारशिप रॉकेट मिशन फेल हो गया है.
स्पेस एक्स ने बताया है कि गुरुवार को उड़ान भरने के बाद ही दिक्कतें पेश आने लगी थीं. इसके बाद मिशन का अपर स्टेज चरण पूरा नहीं हो पाया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डाले गए पोस्ट में स्पेस एक्स ने कहा है, एसेंट बर्न के समय स्टारशिप में समस्या आई थी. इस उड़ान से जुड़े डेटा का टीम अध्ययन करेगी ताकि समस्या के मूल कारण को बेहतर ढंग से समझा जा सके
सोशल मीडिया पर दिख रहे एक अपुष्ट वीडियो में रॉकेट को आग में जलते देखा जा सकता है.
एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर लॉन्च के बाद का वीडियो जारी करते हुए लिखा है, सफलता अनिश्चित है, लेकिन मनोरंजन की गारंटी है.
उन्होंने यह भी कहा है कि शिप और बूस्टर का पहले से बेहतर वर्जन लॉन्च का इंतज़ार कर रहा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 17 Jan 2025 06:19:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सदर्न कैलिफोर्निया में हवाएं तेज होने के बाद जंगल में आग की नयी चेतावनी जारी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सदरन-कलफरनय-म-हवए-तज-हन-क-बद-जगल-म-आग-क-नय-चतवन-जर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सदरन-कलफरनय-म-हवए-तज-हन-क-बद-जगल-म-आग-क-नय-चतवन-जर</guid>
<description>लॉस एंजिलिस, 15 जनवरी। सदर्न कैलिफोर्निया में रहने वाले लाखों लोगों के लिए मंगलवार को जंगल में आग की नयी चेतावनी जारी की गई, वहीं हजारों लोगों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
लॉस एंजिलिस में एक सप्ताह में दो बार जंगल में आग भड़क चुकी है और आसपास के इलाकों में फिर से तेज हवाएं चलने के कारण आग के और भड़कने की आशंका है।
सूर्योदय से पहले पर्वतीय इलाकों में बहने वाली सांता एना हवाओं के और तेज होने का पूर्वानुमान है जिससे आग के फिर से भड़कने की आशंका है। आग में अब तक 24 लोग मारे जा चुके हैं।
लॉस एंजिलिस शहर की अग्निशमन प्रमुख क्रिस्टिन क्राउली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली, विनाशकारी और तेज हवाएं पहले से ही चल रही हैं।
सदर्न कैलिफोर्निया का अधिकांश हिस्सा आग से प्रभावित है। सैन डिएगो से लेकर लॉस एंजिलिस के सुदूर उत्तरी भाग तक 482 किलोमीटर के क्षेत्र में कर्मचारी हाई अलर्ट पर हैं।
पूर्वानुमान करने वाले अधिकारियों ने कहा कि सबसे बड़ा खतरा लॉस एंजिलिस के उत्तर में अंतर्देशीय क्षेत्रों में है, जिसमें घनी आबादी वाले थाउजेंड ओक्स, नॉर्थरिज और सिमी वैली शामिल हैं जहां 3,00,000 से अधिक लोग रहते हैं।
लगभग 90,000 घरों की बिजली गुल है, क्योंकि बिजली कंपनियों ने आग भड़कने की आशंका के मद्देनजर बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।
स्थानीय निवासियों को किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सतर्क रहने, बाहर के माहौल, आसमान पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है और सूचना मिलते ही जगह खाली करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
वहीं, पुलिस ने लूटपाट, आग वाले इलाकों में ड्रोन उड़ाने, कर्फ्यू का उल्लंघन करने और अन्य अपराधों के लिए लगभग 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। लॉस एंजिलिस पुलिस के प्रमुख जिम मैकडॉनेल ने बताया कि इनमें से तीन लोगों को आगजनी के संदेह में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को छोटी-मोटी आग लगाते हुए देखा गया था, जिसे तुरंत बुझा दिया गया।
मौसम विज्ञानी एरियल कोहेन ने कहा कि शाम को और बुधवार को हवाओं के तेज होने और फिर इनके मंद होने का अनुमान है। मध्य कैलिफोर्निया से लेकर मैक्सिको की सीमा तक बुधवार तक के लिए उच्च स्तर की चेतावनियां जारी रहेंगी।
लॉस एंजिलिस की मेयर कैरेन बास ने कहा कि उन्होंने आग से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।
लॉस एंजिलिस काउंटी के अग्निशमन प्रमुख एंथनी मैरोन ने चेतावनी दी कि अगर हवा की गति 112 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हुई तो आग पर काबू पाना और मुश्किल हो जाएगा।
इस संकट के कारण हॉलीवुड में होने वाले कई पुरस्कार समारोहों को आगे के लिए टाल दिया गया है। ऑस्कर के लिए नामांकन दो बार टाला गया और संभावित तिथि की घोषणा किए बिना कुछ संगठनों ने भी अपने पुरस्कार समारोहों को टाल दिया है।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 15 Jan 2025 06:24:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण अफ्रीका में खदान में फंसने से कम से कम 100 खनिकों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-अफरक-म-खदन-म-फसन-स-कम-स-कम-100-खनक-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-अफरक-म-खदन-म-फसन-स-कम-स-कम-100-खनक-क-मत</guid>
<description>जोहानिसबर्ग, 14 जनवरी। दक्षिण अफ्रीका में सोने की एक खदान में अवैध रूप से खनन का काम कर रहे कम से कम 100 खनिकों की मौत हो गई। खनिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी।
खदान खाली पड़ी थी, ये खनिक कई महीनों तक खदान की गहराई में अंदर तक फंसे रहे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने का काफी प्रयास किया।
माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप के प्रवक्ता सबेलो मंगुनी ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि शुक्रवार को बचाए गए कुछ खनिकों के पास मिले मोबाइल फोन में दो वीडियो थे, जिनमें प्लास्टिक में लिपटे काफी शव जमीन के नीचे पड़े दिख रहे दे रहे थे।
मंगुनी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी प्रांत की खदान में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है, जहां पुलिस ने खनिकों को बाहर निकालने के लिए नवंबर में पहली बार अभियान चलाया था।
मंगुनी ने कहा कि संदेह है कि उनकी मौत भूख या शरीर में पानी की कमी के कारण हुई है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार से अब तक 18 शव निकाले जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को समुदाय द्वारा चलाए गए अभियान में नौ शव बरामद किए गए।
मंगुनी ने बताया कि सोमवार को अधिकारियों द्वारा चलाए गए आधिकारिक अभियान में नौ अन्य शवों को निकाला गया और 26 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया।
पुलिस के प्रवक्ता ब्रिगेडियर सेबाटा मोकग्वाबोन ने कहा कि उन्होंने सोमवार को नया बचाव अभियान शुरू किया, हालांकि वे अब भी इस बात की पुष्टि करने में लगे हैं कि कितने शव बरामद किए गए हैं और कितने जीवित लोगों को बाहर निकाला गया है।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 14 Jan 2025 06:46:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका: जंगल की आग में अब तक 26 लोगों की मौत, आग पर काबू पाने की कवायद तेज</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-जगल-क-आग-म-अब-तक-26-लग-क-मत-आग-पर-कब-पन-क-कवयद-तज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-जगल-क-आग-म-अब-तक-26-लग-क-मत-आग-पर-कब-पन-क-कवयद-तज</guid>
<description>लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 13 जनवरी। अमेरिका के पश्चिमी तटीय लॉस एंजिलिस क्षेत्र में जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है और हजारों घर तबाह हो गए।
मौसम विज्ञानियों ने इस सप्ताह हवाओं के और तेज होने के पूर्वानुमान जताया है जिसके मद्देनजर अग्निशमन दल ने आग बुझाने की कवायद तेज कर दी है।
अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 16 लोग लापता हैं और इनकी संख्या बढ़ सकती है।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बुधवार तक भीषण आग की स्थिति के लिए उच्च श्रेणी की चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने क्षेत्र में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है और पर्वतीय क्षेत्रों में हवा की गति 113 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी रिच थॉम्पसन ने कहा कि मंगलवार को आग के और प्रचंड होने की आशंका रहेगी।
लॉस एंजिलिस काउंटी के अग्निशमन प्रमुख एंथनी सी मारोन ने कहा कि आग बुझाने की कवायद में तेजी लाने के लिए पानी के 70 अतिरिक्त ट्रक पहुंचे हैं।
लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि ईटॉन क्षेत्र में आग लगने की घटना में 12 लोगों के लापता होने की सूचना है और पैलिसेड्स से चार लोग लापता हैं।
लूना ने कहा कि रविवार सुबह कई और लोगों के लापता होने की सूचना मिलने की आशंका है और अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि जिन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है उनमें से ऐसे लोग कितने हैं जिनके लापता होने की सूचना दर्ज की गई है।
इस बीच, मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। लॉस एंजिलिस काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने रविवार शाम एक बयान में कहा कि पैलिसेड्स क्षेत्र में आग के कारण आठ लोगों की जान चली गई जबकि ईटॉन क्षेत्र में आग के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है।
अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। अधिकारियों ने एक केंद्र स्थापित किया है जहां लापता लोगों की सूचना दर्ज कराई जा सकती है।
अधिकारी आग में क्षतिग्रस्त हुए या तबाह हुए घरों का ऑनलाइन आंकड़ा तैयार कर रहे हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 13 Jan 2025 06:20:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>डोनाल्ड ट्रंप की अपील ख़ारिज, हश मनी मामले में सज़ा पर नहीं लगी रोक</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-क-अपल-खरज-हश-मन-ममल-म-सज-पर-नह-लग-रक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-क-अपल-खरज-हश-मन-ममल-म-सज-पर-नह-लग-रक</guid>
<description>-केयला एपस्टाइन
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप पर हश मनी मामले में शुक्रवार को होने वाली सज़ा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शीर्ष अदालत से अनुरोध किया था कि क्या वो खुद पर हो रही सज़ा को रोक सकते हैं? इस पर सु्प्रीम कोर्ट के जजों ने 5-4 से फैसला सुनाते हुए ट्रंप के अनुरोध को खारिज कर दिया.
डोनाल्ड ट्रंप ने साल 2016 में अडल्ट फ़िल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए एक लाख तीस हज़ार डॉलर दिए थे. इसे छिपाने के लिए ट्रंप को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का दोषी पाया गया था.
इस मामले की सुनवाई करने वाले जस्टिस जुआन मर्चन ने संकेत दिए हैं कि वो ट्रंप को जेल की सज़ा देने पर विचार नहीं करेंगे.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने गुरुवार शाम को पत्रकारों से कहा कि यह अपमानजनक था, लेकिन वास्तव में यह एक उचित फैसला था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 10 Jan 2025 06:11:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लॉस एंजेलिस में लगी आग कहां तक फैली? अब तक कितना हुआ नुकसान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लस-एजलस-म-लग-आग-कह-तक-फल-अब-तक-कतन-हआ-नकसन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लस-एजलस-म-लग-आग-कह-तक-फल-अब-तक-कतन-हआ-नकसन</guid>
<description>अमेरिका के लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही है. आग ने कई इलाक़ों को अपने चपेट में ले लिया है.
अमेरिका के अधिकारियों के मुताबिक़ आग से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है.
यह आग लॉस एंजेलिस के जिन इलाक़ों में फैली है उनमें पैलिसाइड्स, ईटन, हर्स्ट, लिडिआ और कैनेथ शामिल हैं.
इन पांचों इलाक़ों में पैलिसाइड्स में सबसे ज़्यादा आग फैली हुई है. पैसिफ़िक पैलिसाइड्स में आग की चपेट में लगभग 20 हज़ार एकड़ का क्षेत्र आ चुका है. अब तक मात्र छह प्रतिशत आग पर काबू पाया गया है.
ईटन में लगी आग की वजह से ऑल्टाडेना और पैसाडेना में लगभग 14 हज़ार एकड़ का इलाका जल रहा है. यहां की आग पर एक भी प्रतिशत काबू नहीं पाया जा सका है.
जिन पांच इलाक़ों में आग फैली है उनमें से कैनेथ सबसे नया है. कैलिफोर्निया के वेस्ट हिल्स में लॉस एंजिलेस और वेंचुरा काउटी का 960 एकड़ का क्षेत्र आग से प्रभावित हुआ है. आग पर एक भी प्रतिशत काबू नहीं पाया जा सका है.
हर्स्ट के सिलमार में 700 एकड़ के इलाके में फ़ायर फ़ाइटर्स आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं. अब तक 10 प्रतिशत आग पर काबू पाया जा चुका है.
लिडिआ में फ़ायर फ़ाइटर्स ने 60 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया है. यहां एक्टन शहर में करीब 400 एकड़ का क्षेत्र आग से प्रभावित है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 10 Jan 2025 06:11:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका : लॉस एंजिल्स के जंगलों की भयानक आग 10 हजार एकड़ में फैली, 5 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/los-angeles</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/los-angeles</guid>
<description>los angeles</description>
<pubDate>Thu, 09 Jan 2025 07:29:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चिकित्सा सुधार पर बातचीत की उम्मीद जताई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/south-korea</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/south-korea</guid>
<description>south korea</description>
<pubDate>Thu, 09 Jan 2025 07:29:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>‘अगर गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं किया गया तो कहर टूटेगा’: ट्रंप की हमास को चेतावनी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अगर-गज-म-बधक-बनए-गए-लग-क-रह-नह-कय-गय-त-कहर-टटग-टरप-क-हमस-क-चतवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अगर-गज-म-बधक-बनए-गए-लग-क-रह-नह-कय-गय-त-कहर-टटग-टरप-क-हमस-क-चतवन</guid>
<description>वाशिंगटन, 8 जनवरी अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को अगर उनके शपथ ग्रहण तक रिहा नहीं किया गया तो पश्चिम एशिया पर कहर टूटेगा।
ट्रंप ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि यदि बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं किया गया तो वह क्या कार्रवाई करेंगे।
हमास ने सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला करके बड़ी संख्या में लोगों को बंधक बना लिया था। अधिकारियों का कहना है कि अब भी लगभग 100 लोग हमास के कब्जे हैं जिनमें कुछ अमेरिकी नागरिक भी हैं।
अधिकारियों का यह भी मानना है कि बंधक बनाए गए लोगों में से कई की अब तक मौत हो गई होगी।
ट्रंप ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में संवाददाताओं से कहा,  अगर बंधक वापस नहीं आए तो सब कुछ बिगड़ जाएगा। मैं आपकी बातचीत को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता, अगर वे मेरे पदभार ग्रहण करने तक वापस नहीं आए तो पश्चिम एशिया में सब कुछ बिगड़ जाएगा।
वह अमेरिकी बंधकों की रिहाई पर हमास के साथ वार्ता की स्थिति पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
ट्रंप ने हमास को 20 जनवरी तक सभी बंधकों को रिहा करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा,  यह हमास के लिए अच्छा नहीं होगा और सच कहूं तो यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा। सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। मुझे और कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है लेकिन ऐसा ही है। उन्हें बहुत पहले ही बंधकों को रिहा कर देना चाहिए था। सात अक्टूबर जैसा हमला कभी नहीं होना चाहिए था..।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 08 Jan 2025 10:53:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शेख हसीना का पासपोर्ट रद्द कर भी क्या करेगा बांग्लादेश, जब वीजा की अवधि बढ़ा रहा भारत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/शख-हसन-क-पसपरट-रदद-कर-भ-कय-करग-बगलदश-जब-वज-क-अवध-बढ-रह-भरत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शख-हसन-क-पसपरट-रदद-कर-भ-कय-करग-बगलदश-जब-वज-क-अवध-बढ-रह-भरत</guid>
<description>नई दिल्ली, 8 जनवरी । भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वीजा अवधि को बड़ा दिया है। वह पिछले साल अगस्त से भारत में रह रही हैं। इस बीच खबर है कि बांग्लादेश ने उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया है। हालांकि वीजा अवधि बढ़ने से हसीना के लिए अधिक समय तक भारत में रहने का रास्ता साफ हो गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार, भारत से पूर्व पीएम के प्रत्यर्पण की मांग कर रही है। यूनुस सरकार हसीना और उनकी बांग्लादेश आवाम पार्टी (बीएएल) पर शिकंजा कसने की पूरी कोशिश कर रही है। सरकार ने पूर्व पीएम और उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया कि हसीना को देश में शरण दी गई है और वह सामान्य रूप से देश में रह रही हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत उन्हें शरण नहीं दे सकता क्योंकि भारत के पास कोई शरण नीति नहीं है और इसलिए किसी को भी शरण देने की कोई व्यवस्था नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि हसीना के वीजा का विस्तार नियमित चैनलों के माध्यम से हुआ है और जहां तक ​​प्रत्यर्पण अनुरोध का सवाल है तो यूनुस शासन ने प्रमुख औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं, इसलिए भारत सरकार द्वारा उनकी मांग पर प्रतिक्रिया देने की संभावना नहीं है। पूर्व पीएम और आवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना को पिछले साल अगस्त में छात्र आंदोलन से उभरे आक्रोश के बाद सत्ता छोड़कर भारत भागना पड़ा था। इस बीच बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया मंगलवार को इलाज के लिए लिए लंदन रवाना हो गईं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का कहना है कि उनकी नेता की यात्रा मेडिकल कारणों से हो रही है और इसके राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाए। हालांकि राजनीतिक उथल पुथल के दौर में जिया की विदेश यात्रा कई सवाल खड़ी करती है। सबसे अहम बात यह है कि देश की राजनीति पर कई दशकों तक हावी रहीं दो शीर्ष नेता अब विदेश में है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 08 Jan 2025 10:53:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बर्फ़ीले तूफ़ान की चेपट में अमेरिका, सात राज्यों में इमरजेंसी की घोषणा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरफल-तफन-क-चपट-म-अमरक-सत-रजय-म-इमरजस-क-घषण</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरफल-तफन-क-चपट-म-अमरक-सत-रजय-म-इमरजस-क-घषण</guid>
<description>अमेरिका में भीषण बर्फ़ीले तूफ़ान के कारण क़रीब 6 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और कई प्रांतों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है.
केंटकी, वर्जीनिया, वेस्ट वर्जीनिया, कैनसास, अरकनसां , न्यूजर्सी और मिसूरी समेत कई राज्यों ने इमरजेंसी घोषित की है.
इन राज्यों के लगभग सभी हाईवे पर बर्फ जमा होने के कारण इन्हें बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने सड़क मार्ग का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है. हज़ारों उड़ानों को रद्द करना पड़ा है और स्कूलों को बंद कर दिया गया है.
भारी बर्फबारी और न्यूनतम तापमान का बीते एक दशक का रिकॉर्ड टूट गया है.
कैनसास और मिसूरी अभी सबसे अधिक प्रभावित हैं. यहां कुछ इलाकों में रविवार को दोपहर बाद से 10 इंच तक बर्फबारी हुई है.
कैनसास के अधिकारी ब्रायन प्लाट ने कहा, पिछले 32 सालों में मैंने 10 इंच से अधिक बर्फबारी नहीं देखी है.
मौसम विभाग के अनुसार, देश के मध्य से लेकर पूर्वी तट के लगभग 30 अमेरिकी राज्यों में हालात गंभीर होने की आशंका है.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि ख़राब मौसम का कारण ध्रुवीय भंवर (आर्कटिक के चारो ओर ठंडी हवाओं का बहाव) है.
वॉशिंगटन डीसी और फ़िलाडेल्फिया समेत कई बड़े शहरों के भारी बर्फबारी की चपेट में आने की आशंका है.
मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार से खराब मौसम से राहत मिलने की उम्मीद है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 06 Jan 2025 07:23:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हश मनी केस : ट्रंप को सुनाई जाएगी सजा लेकिन नहीं जाना पड़ेगा जेल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हश-मन-कस-टरप-क-सनई-जएग-सज-लकन-नह-जन-पडग-जल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हश-मन-कस-टरप-क-सनई-जएग-सज-लकन-नह-जन-पडग-जल</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 4 जनवरी । डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी केस में 10 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। उन्हें एक पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप रहने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। हालांकि जज ने संकेत दिया की ट्रप को जेल या अन्य दंड का सामना नहीं करना पड़ेगा। न्यूयॉर्क के न्यायाधीश जुआन मर्चेन ने संकेत दिया कि वह ट्रंप को जेल की सजा नहीं सुनाएंगे और न ही उन्हें पर जुर्माना लगाएंगे, बल्कि उन्हें बिना शर्त बरी करेंगे। उन्होंने अपने आदेश में लिखा कि निर्वाचित राष्ट्रपति सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल रूप से पेश हो सकते हैं। बता दें डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं।
निर्वाचित राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर जज के आदेश को अवैध राजनीतिक हमला बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि मामला एक धांधली के अलावा कुछ नहीं है। मर्चेन ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत के कारण मामले को खारिज करने के ट्रंप के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए सजा के लिए अपनी योजना की घोषणा की। ट्रंप के बचाव पक्ष के वकीलों ने तर्क दिया था कि राष्ट्रपति पद के दौरान उनके ऊपर मामले का लटका रहना उनके शासन करने की क्षमता को बाधित करेगा। मर्चेन ने उस तर्क को खारिज करते हुए लिखा कि जूरी के फैसले को दरकिनार करना कानून के शासन को अथाह तरीकों से कमजोर करेगा। सजा सुनाए जाने के बाद ट्रंप के लिए अपील का रास्ता साफ हो जाएगा।
मर्चेन ने अपने फैसले में माना कि ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अपील करने का इरादा रखते हैं। बता दें ट्रंप पर एक पोर्न स्टार को किए गए भुगतान को कानूनी खर्च के रूप में अकाउंट बुक्स में दिखाकर कानून का उल्लंघन करने का आरोप था। भुगतान ट्रंप के वकील के माध्यम से स्टॉर्मी डेनियल को किया गया था ताकि वह रिपब्लिबकन नेता के साथ अपने यौन संबंध के बारे में खामोश रहें। राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के खिलाफ़ चुनाव लड़ने वाली उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके समर्थकों ने इसे एक प्रमुख मुद्दा बनाया, लेकिन मतदाताओं ने इसे नजरअंदाज कर दिया। वहीं चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने खुद को राजनीतिक रूप से प्रेरित अभियोगों से पीड़ित एक शहीद के रूप में पेश किया। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 04 Jan 2025 09:14:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका : भारत लाए जाने से बचने के लिए 26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की आखिरी कोशिश</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-भरत-लए-जन-स-बचन-क-लए-2611-हमल-क-आरप-तहववर-रण-क-आखर-कशश</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-भरत-लए-जन-स-बचन-क-लए-2611-हमल-क-आरप-तहववर-रण-क-आखर-कशश</guid>
<description>वाशिंगटन, 4 जनवरी। मुंबई 26/11 हमले का आरोपी तहव्वुर राणा भारत में प्रत्यर्पण से बचने के लिए आखिरी कोशिश की है। उसके वकील जोशुआ एल. ड्रेटल ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। अपील में तर्क दिया गया है कि प्रत्यर्पण दोहरे खतरे के सिद्धांत का उल्लंघन होगा, जो एक ही अपराध के लिए दो बार मुकदमा चलाने से बचाता है। अमेरिकी शीर्ष अदालत इस मामले पर 17 जनवरी को सुनवाई करेगी। लंबी कानूनी लड़ाई हारने के बाद, राणा ने 13 नवंबर को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिक दायर की थी। अमेरिकी सॉलिसिटर जनरल एलिजाबेथ बी प्रीलोगर ने 16 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट से राणा की याचिका को खारिज करने की अपील की।
राणा के वकील ने 23 दिसंबर को अपने जवाब में अमेरिकी सरकार की सिफारिश को चुनौती दी। उसने सप्रीम कोर्ट से याचिका स्वीकारने की अपील की। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक और वर्तमान में लॉस एंजिल्स की जेल में बंद राणा पर 2008 के मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली से जुड़े होने का आरोप है। बता दें 26 नवंबर 2008 की रात को 10 आतंकवादियों ने मुंबई में कई स्थानों पर एक साथ हमला किया था। उन्होंने दो पांच सितार होटलों, एक अस्पताल, रेलवे स्टेशनों और एक यहूदी केंद्र को निशाना बनाया। हमले में 9 आतंकियों समेत 175 लोगों की मौत हुई थी। हमले में शामिल एक आतंकी अजमल कसाब को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे 21 नवंबर, 2012 को पुणे के यरवडा जेल में फांसी दे दी गई। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 04 Jan 2025 09:14:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>न्यू ऑरलियंस का हमलावर आईएसआईएस का कट्टर समर्थन था, अकेले ही हमले को अंजाम दिया: बाइडन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नय-ऑरलयस-क-हमलवर-आईएसआईएस-क-कटटर-समरथन-थ-अकल-ह-हमल-क-अजम-दय-बइडन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नय-ऑरलयस-क-हमलवर-आईएसआईएस-क-कटटर-समरथन-थ-अकल-ह-हमल-क-अजम-दय-बइडन</guid>
<description>वाशिंगटन, 3 जनवरी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि न्यू ऑरलियंस में नए साल के स्वागत का जश्न मना रहे लोगों पर हमला करने वाले व्यक्ति शम्सुद्दीन जब्बार ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और इस बात के संकेत मिले हैं कि वह आईएसआईएस का कट्टर समर्थक था।
अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में बुधवार तड़के नए साल के स्वागत का जश्न उस वक्त त्रासदी में बदल गया जब जब्बार ने जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। इस घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए।
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कहा कि वह मामले में आतंकवादी हमले के पहलू से जांच कर रही है। आरोपी टेक्सास राज्य का 42 वर्षीय पूर्व सैनिक था और वह स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
बाइडन ने संवाददाताओं से कहा, एफबीआई ने आज मुझे बताया कि हमें अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि हमले में कोई और शामिल था। उन्हें पता चला है कि हमलावर वही व्यक्ति था जिसने भीड़ में अपनी गाड़ी घुसाने से कुछ घंटे पहले ही फ्रेंच क्वार्टर में दो नजदीकी जगहों पर आइस कूलर में विस्फोटक रखे थे।
बाइडन ने कहा, उनका अनुमान है कि उसके वाहन में इन दो कूलर को उड़ाने के लिए रिमोट डेटोनेटर था।
उन्होंने कहा, हमलावर ने हमले से कुछ घंटे पहले ही कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिनसे पता चलता है कि वह आईएसआईएस का कट्टर समर्थक था।
उन्होंने कहा कि संघीय कानून प्रवर्तन और खुफिया समुदाय मामले की सक्रिय जांच कर रहे हैं।
बाइडन ने बृहस्पतिवार दोपहर कैंप डेविड से लौटने के तुरंत बाद अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ बैठक की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि न्यू ऑरलियंस में हुए हमले और लॉस वेगास में हुए विस्फोट के बीच कोई संबंध है या नहीं।
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लॉस वेगास स्थित होटल के बाहर बुधवार को टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट हो जाने से उसमें सवार एक संदिग्ध व्यक्ति की मौत हो गई थी।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 03 Jan 2025 07:13:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण कोरिया में भारी हंगामा, राष्ट्रपति को गिरफ़्तार करने उनके घर पहुंची पुलिस</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-म-भर-हगम-रषटरपत-क-गरफतर-करन-उनक-घर-पहच-पलस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-म-भर-हगम-रषटरपत-क-गरफतर-करन-उनक-घर-पहच-पलस</guid>
<description>दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक-योल को उनके आवास पर गिरफ़्तार करने पहुंची पुलिस टीम उन तक पहुंच नहीं पा रही है.
उनके समर्थक बड़ी संख्या में इस गिरफ़्तारी का विरोध करने के लिए जुटे हुए हैं.
प्रेसिडेंशियल सिक्योरिटी फोर्स पुलिस को राष्ट्रपति यून तक पहुंचने से रोक रही है.
दरअसल यून ने 3 दिसंबर की रात अचानक से मार्शल लॉ की घोषणा कर दी थी. इसका देश भर में खूब विरोध हुआ.
राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया गया और फिर उनके ख़िलाफ़ इस हफ्ते की शुरुआत में गिरफ़्तारी वारंट जारी हुआ.
यून को राष्ट्रपति की शक्तियों का दुरुपयोग और विद्रोह को उकसाने के मामले में जांच कर रहे अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया था. लेकिन उन्होंने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया.
अब करीब 20 पुलिस अधिकारियों की टीम यून सुक-योल को गिरफ़्तार करने उनके घर पहुंची है.
राष्ट्रपति के वकील का कहना है कि वो इस गैरक़ानूनी गिरफ़्तारी वारंट को चुनौती देंगे.
14 दिसंबर को सांसदों ने उन पर महाभियोग चलाने के लिए मतदान किया था. इसके बाद यून को उनके कर्तव्यों से निलंबित कर दिया गया.
लेकिन उन्हें देश की संवैधानिक अदालत के फ़ैसले के बाद ही पद से हटाया जा सकता है.
इस बीच उत्तर कोरिया की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. वहां के सरकारी मीडिया ने कहा है कि दक्षिण कोरिया में राजनीतिक अराजकता की स्थिति बनी हुई है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 03 Jan 2025 07:13:25 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका: व्यक्ति ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ पर ट्रक चढ़ाया; 15 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-वयकत-न-नए-सल-क-जशन-मन-रह-लग-क-भड-पर-टरक-चढय-15-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-वयकत-न-नए-सल-क-जशन-मन-रह-लग-क-भड-पर-टरक-चढय-15-लग-क-मत</guid>
<description>न्यू ऑरलियंस (अमेरिका), 2 जनवरी। अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक चालक ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ पर ट्रक चढ़ा दिया। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई।
आरोपी के पिकअप ट्रक पर इस्लामिक स्टेट का झंडा लगा था और वह पुलिस की नाकाबंदी से बचकर निकलने का प्रयास कर रहा था। इसी कोशिश में उसने जश्न मना रहे लोगों को टक्कर मार दी। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे मार गिराया।
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने कहा कि वह न्यू ऑरलियंस के मशहूर फ्रेंच क्वार्टर में बुधवार सुबह हुए हमला मामले में आतंकवादी हमले के पहलू से जांच कर रही है और उसका मानना है कि चालक ने अकेले इस घटना को अंजाम नहीं दिया।
जांच अधिकारियों को आरोपी के पास से बंदूकें मिली हैं और वाहन में विस्फोटक सामग्री भी थी। साथ ही जांच अधिकारियों को प्रसिद्ध फ्रेंच क्वार्टर में अन्य जगह भी कुछ उपकरण मिले।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार शाम कहा कि एफबीआई को घटना से संबंधित वीडियो मिले हैं जिसे चालक ने हमले से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपी ने कहा था कि वह इस्लामिक स्टेट समूह से प्रेरित है और वह लोगों का कत्लेआम करना चाहता है।
इस हिंसा के कारण जश्न में डूबे बॉर्बन स्ट्रीट पर मातम पसर गया, जहां सिर्फ घायलों की चीख पुकार, खून से लथपथ शव और जान बचाने के लिए नाइटक्लबों एवं रेस्तराओं की ओर से भागते लोग दिखे। घटना में कई लोग घायल हुए। पास के सुपरडोम में एक कॉलेज फुटबॉल प्लेऑफ खेल बृहस्पतिवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
न्यू ऑरलियंस की पुलिस अधीक्षक एनी किर्कपैट्रिक ने कहा, यह सिर्फ आतंकवादी कृत्य नहीं है। यह खौफनाक है।
किर्कपैट्रिक ने कहा कि चालक ने पैदल यात्रियों के लिए किए गए सुरक्षा उपायों को ध्वस्त कर दिया और हर तरफ तोड़-फोड़ मचा दी, जिससे लोग दहशत में आ गए।
एफबीआई ने चालक की पहचान टेक्सास से अमेरिकी नागरिक शमसुद्दीन जबर (42) के रूप में की है और कहा कि वह आतंकवादी संगठन के साथ जबर के संभावित जुड़ाव की जांच कर रही है।
एफबीआई की प्रभारी सहायक विशेष एजेंट एलेथिया डंकन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमारा मानना है कि जबर ने अकेले इस घटना को अंजाम नहीं दिया।
एसोसिएटेड प्रेस को प्राप्त लुइसियाना राज्य पुलिस के खुफिया बुलेटिन के अनुसार, जांच अधिकारियों को कई तरह के विस्फोटक मिले, जिनमें दो पाइप बम भी शामिल हैं। इन्हें कूलरों के भीतर छिपाकर रखा गया था और रिमोट के माध्यम से विस्फोट करने के लिए तार लगाए गए थे।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 02 Jan 2025 07:55:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश: अदालत ने पुजारी चिन्मय की जमानत याचिका खारिज की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-अदलत-न-पजर-चनमय-क-जमनत-यचक-खरज-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-अदलत-न-पजर-चनमय-क-जमनत-यचक-खरज-क</guid>
<description>ढाका, 2 जनवरी । बांग्लादेश सम्मिलित सनातन जागरण जोत के प्रवक्ता और हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की गुरुवार को चिटगांव कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रोपॉलिटन पब्लिक प्रॉसिक्यूटर एडवोकेट मोफिजुर हक भुइयां ने कहा कि चटगांव मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश मोहम्मद सैफुल इस्लाम ने लगभग 30 मिनट तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के बाद चिन्मय के वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने बताया कि वे जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील करने की योजना बना रहे हैं। लगभग 11:40 बजे वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्य के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के 11 वकील पुलिस सुरक्षा में दो मिनी बसों में सवार होकर अदालत परिसर से रवाना हो गए।
इससे पहले दिन में वे हाई-प्रोफाइल मामले में चिन्मय का प्रतिनिधित्व करने के लिए सुबह करीब 10:15 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत पहुंचे। उनके प्रयासों के बावजूद, अदालत का फैसला उनकी याचिका के खिलाफ गया। बता दें कि इससे पहले 11 दिसंबर को एक बांग्लादेश की एक अदालत ने दास की प्रारंभिक जमानत याचिका को प्रक्रिया में खामी के कारण खारिज कर दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वैध पावर ऑफ अटॉर्नी और वकील की उपस्थिति की कमी के कारण याचिका खारिज की गई थी। मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब दास के वकीलों में से एक सुभाशीष शर्मा सुरक्षा कारणों से 3 दिसंबर की सुनवाई में शामिल नहीं हो सके थे। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 02 Jan 2025 07:55:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश : मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भारतीय उच्चायोग जाकर डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-मखय-सलहकर-महममद-यनस-न-भरतय-उचचयग-जकर-ड-मनमहन-सह-क-द-शरदधजल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-मखय-सलहकर-महममद-यनस-न-भरतय-उचचयग-जकर-ड-मनमहन-सह-क-द-शरदधजल</guid>
<description>ढाका, 31 दिसंबर । बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. सिंह का 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हुआ। प्रोफेसर यूनुस ने ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग का दौरा किया और दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने उच्चायोग में शोक पुस्तिका में एक शोक संदेश भी लिखा। भारतीय उच्चायुक्त प्रणय कुमार वर्मा ने सुबह 11:30 बजे बारीधारा स्थित उच्चायोग में मुख्य सलाहकार की मेजबानी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोफेसर यूनुस ने उच्चायुक्त से संक्षिप्त बातचीत की और अपने पुराने मित्र मनमोहन सिंह के साथ अपनी यादें साझा कीं। उन्होंने दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री के साथ अपनी दोस्ती को याद करते हुए कहा, वह कितने सरल थे! कितने बुद्धिमान थे!
उन्होंने यह भी कहा कि सिंह ने भारत को वैश्विक आर्थिक दिग्गज बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। इससे पहले शुक्रवार को अपने संदेश में मुख्य सलाहकार ने डॉ. सिंह को अत्यंत विनम्र व्यक्ति, दूरदर्शी नेता और एक राजनेता बताया, जो भारत के लोगों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। मुख्य सलाहकार ने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री को भारत के आर्थिक परिवर्तन में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। प्रोफेसर यूनुस ने कहा कि डॉ. सिंह के नेतृत्व ने न केवल भारत के भविष्य को आकार दिया, बल्कि बांग्लादेश और भारत के बीच मैत्री और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग के बंधन को मजबूत करने में भी योगदान दिया।
क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका का उल्लेख करते हुए मुख्य सलाहकार ने दिवंगत नेता के नजरिए और क्षेत्रीय शांति, समृद्धि , दक्षिण एशियाई सहयोग को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। प्रोफेसर यूनुस ने दक्षिण एशियाई देशों से डॉ सिंह के विचारों की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 31 Dec 2024 10:06:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/कवड-क-20-सल-सयकत-बयन-म-कह-गय-आपद-रहत-स-रणनतक-सझदर-तक-पहच-हम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कवड-क-20-सल-सयकत-बयन-म-कह-गय-आपद-रहत-स-रणनतक-सझदर-तक-पहच-हम</guid>
<description>नई दिल्ली, 31 दिसंबर । ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका का रणनीतिक गठबंधन चतुर्भुज सुरक्षा संवाद (क्वाड) सहयोग के 20 साल पूरे कर रहा है। वर्ष 2004 में भारतीय महासागर में आए भूकंप और सुनामी के जवाब में स्थापित किया गया क्वाड एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में विकसित हुआ है, जो खुले, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र का समर्थन करता है। क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान में आसियान की महत्ता और एकता को लेकर अपनी प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की और क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
बयान के अनुसार, 20 साल पहले (2004) में हिंद महासागर में आए भूकंप और सुनामी के जवाब में, हमारे देशों ने इतिहास के सबसे बड़े आपदाओं में से एक से प्रभावित लाखों लोगों की मदद के लिए एकजुट होकर काम किया। हम उन लोगों की यादों का सम्मान करते हैं और बचे हुए लोगों का मान रखते हैं। इसमें उल्लेख किया गया कि चार देशों के 40,000 से अधिक आपातकालीन प्रतिक्रिया कर्मियों ने मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रदान करने के लिए मिलकर काम किया, जो क्वाड के मिशन का एक अभिन्न हिस्सा बना हुआ है। बयान में आगे कहा गया है, मानवीय सहायता और आपदा राहत के प्रति हमारी आधारभूत प्रतिबद्धता मजबूत बनी हुई है।
हम पूरे क्षेत्र में आपदाओं के लिए तैयारी करने और तत्काल तथा प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करना जारी रखेंगे। क्वाड ने पिछले कुछ वर्षों में अपने दायरे को व्यापक बनाया है और जटिल क्षेत्रीय तथा वैश्विक चुनौतियों का समाधान किया है। हाल की पहलों में जलवायु परिवर्तन से निपटना, समुद्री क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाना, एसटीईएम शिक्षा को बढ़ावा देना, आतंकवाद का मुकाबला करना और साइबर सुरक्षा को मजबूत करना शामिल है। बयान में कहा गया, आपातकालीन स्थिति में शुरू हुआ क्वाड अब सकारात्मक परिणाम देने वाली पूर्ण साझेदारी में विकसित हो गया है। हमारे देश अब चुनौतियों की एक विस्तृत श्रृंखला का समाधान करने के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भागीदारों के साथ सहयोग करते हैं। बयान के अनुसार, वर्ष 2021 से हमारे चार देशों के नेता दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और प्रशांत क्षेत्र में क्वाड के सकारात्मक योगदान को आगे बढ़ाने के लिए सालाना बैठक करते रहे हैं।
बयान में कहा गया, चार साझेदारों के रूप में, हम एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के दृष्टिकोण को साझा करते हैं जो शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हो, जो प्रभावी क्षेत्रीय संस्थाओं द्वारा समर्थित हो। हम आसियान की एकता के साथ-साथ हिंद-प्रशांत पर आसियान दृष्टिकोण को मुख्यधारा में लाने और लागू करने के लिए अपने अटूट समर्थन की पुष्टि करते हैं। हम प्रशांत क्षेत्र के नेतृत्व वाली क्षेत्रीय संरचना, सबसे महत्वपूर्ण प्रशांत द्वीप मंच का सम्मान करते हैं। हम क्षेत्र के प्रमुख संगठन, हिंद महासागर रिम एसोसिएशन के लिए अपने समर्थन में भी दृढ़ हैं। क्वाड क्षेत्र की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। 2024 में, क्वाड सदस्य देशों ने कई समुद्री सुरक्षा पहलों की घोषणा की। एक प्रमुख आकर्षण इंडो-पैसिफिक में प्रशिक्षण के लिए समुद्री पहल (मैत्री/एमएआईटीआरआई) का शुभारंभ था, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय साझेदारों को उनके जल क्षेत्रों की निगरानी और सुरक्षा में मदद करना है। भारत 2025 में मैत्री कार्यशाला की उद्घाटन मेज़बानी करने के लिए तैयार है।
इसके अलावा, क्वाड ने एक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पायलट परियोजना भी शुरू की, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के लिए नागरिक प्रतिक्रियाओं का अधिक कुशलता से समर्थन करने के लिए सामूहिक एयरलिफ्ट क्षमताओं को बढ़ाना है। इंडो-पैसिफिक में नियम-आधारित समुद्री व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक समुद्री कानूनी वार्ता भी शुरू की गई। इस वर्ष की शुरुआत में क्वाड के चौथे व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन के बाद जारी वेलिंगटन घोषणापत्र में समुद्री क्षेत्र में हाल ही में हुई खतरनाक और आक्रामक कार्रवाइयों पर चिंता व्यक्त की गई थी, जो दक्षिण चीन सागर में चीन की गतिविधियों का स्पष्ट संदर्भ था। क्वाड कैंसर मूनशॉट इस वर्ष की एक और महत्वपूर्ण घोषणा थी, जिसका मुख्य ध्यान सर्वाइकल कैंसर से निपटने पर था। भारत ने 7.5 मिलियन डॉलर के परीक्षण किट और तकनीकी सहायता देने का वादा किया, जबकि अन्य सदस्य देशों ने अपने स्वयं के संसाधनों की प्रतिबद्धता जताई। बयान में यह भी कहा गया, चार भागीदारों के रूप में, हम एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के दृष्टिकोण को साझा करते हैं जो शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध है। हम इस क्षेत्र की भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सहयोग की अपनी 20 साल की विरासत के साथ, क्वाड इंडो-पैसिफिक के भू-राजनीतिक और आर्थिक परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 31 Dec 2024 10:06:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण कोरिया विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों ने क्या कहा?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-वमन-हदस-म-मर-गए-लग-क-परजन-न-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-वमन-हदस-म-मर-गए-लग-क-परजन-न-कय-कह</guid>
<description>दक्षिण कोरिया में रविवार को हुए भयानक विमान हादसे में 179 लोगों की जान गई है. मारे गए लोगों के परिजनों ने मीडिया में बातचीत की है.
78 साल के मैंग गी-सू के भतीजे और भतीजे के दो बेटों की भी इस हादसे में मौत हुई है. उनके भतीजे के दोनों बच्चे कॉलेज इंट्रेंस एग्जाम के ख़त्म होने का जश्न मना रहे थे.
मैंग बीबीसी को बताया, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि पूरा परिवार खत्म हो गया.
जेजू एयर में सवार कई यात्री थाईलैंड में क्रिसमस मनाने के बाद घर लौट रहे थे.
इस हादसे की एक पीड़िता की चचेरी बहन जोंगलुक डौंगमनी ने बीबीसी थाई से कहा कि जब उन्होंने यह ख़बर सुनी तो वह हैरान रह गईं.
71 साल के बुजुर्ग पिता जियोन जे-यंग ने न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि उनकी बेटी मि-सूक की पहचान अंगूठे के निशान से की गई. वह अपने दोस्तों के साथ बैंकॉक से लौट रही थी.
जियोन ने कहा, मेरी बेटी अभी लगभग 40 साल की थी.आखिरी बार मैंने अपनी बेटी को 21 दिसंबर को देखा था. तब वह अगले साल का कैलेंडर और खाना लेकर घर आई थी. यह हमारे लिए आखिरी मुलाकात बन गई.
एक महिला ने अपनी बहन के बारे में बताया कि वह कठिन समय से गुजर रही थी. इसलिए वह थाईलैंड चली गई क्योंकि उसके जीवन में सुधार होने लगा था.
उन्होंने दक्षिण कोरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी योनहाप को बताया, उसे बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और वह यात्रा पर गई क्योंकि उनकी स्थिति में अभी सुधार होना शुरू ही हुआ था.
हादसे में मारे गए कुछ लोगों के डीएनए की पहचान करने के लिए उनके मुंह के लार के नमूने लिए गए.
कब हुआ था हादसा
दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को लैंडिंग के वक़्त एक बड़ा विमान हादसा हो गया. जिसमें 179 लोगों की मौत हो गई.
इस विमान में 181 लोग सवार थे, जिनमें 175 यात्री और चालक दल के छह सदस्य शामिल थे.
इस हादसे में दो लोगों को मलबे से जीवित निकाला गया है और अस्पताल ले जाया गया है. ये दोनों चालक दल के सदस्य हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 30 Dec 2024 06:21:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-परव-रषटरपत-जम-करटर-क-100-वरष-क-आय-म-नधन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-परव-रषटरपत-जम-करटर-क-100-वरष-क-आय-म-नधन</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 30 दिसंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित एवं अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार को निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे।
कार्टर भारत की यात्रा करने वाले तीसरे अमेरिकी नेता थे और उनकी यात्रा के दौरान उनके सम्मान में हरियाणा के एक गांव का नाम उनके नाम पर कार्टरपुरी रखा गया था।
सबसे लंबे समय तक जीवित रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कार्टर ने 1977 से 1981 तक इस पद पर सेवाएं दी थीं। मूंगफली की खेती करने वाले कार्टर ने वाटरगेट घोटाले और वियतनाम युद्ध के बाद राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था। वह 1977 से 1981 तक राष्ट्रपति रहे।
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक बयान में कहा, अमेरिका और विश्व ने आज एक असाधारण नेता, राजनीतिज्ञ और मानवतावादी खो दिया।
कार्टर के परिवार में उनके बच्चे- जैक, चिप, जेफ एवं एमी, 11 पोते-पोतियां और 14 परपोते-परपोतियां हैं। उनकी पत्नी रोजलिन और उनके एक पोते का निधन हो चुका है।
कार्टर की पत्नी रोजलिन का नवंबर 2023 में निधन हो गया था। वह 96 वर्ष की थीं।
चिप कार्टर ने कहा, मेरे पिता केवल मेरे लिए ही नहीं, बल्कि शांति, मानवाधिकारों और निःस्वार्थ प्रेम में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति के नायक थे।
बाइडन ने अपने बयान में कहा कि कार्टर ने करुणा और नैतिक मूल्यों के जरिए शांति स्थापित करने, नागरिक अधिकारों और मानवाधिकारों को प्रोत्साहित करने, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों को बढ़ावा देने, बेघरों को घर मुहैया कराने और वंचितों की हमेशा मदद करने की दिशा में काम किया।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हालांकि वह दार्शनिक और राजनीतिक रूप से कार्टर से पूरी तरह असहमत हैं, लेकिन वह जानते हैं कि कार्टर हमारे देश और इसके मूल्यों से सच्चा प्यार करते थे और उनका सम्मान करते थे।
ट्रंप ने कहा, उन्होंने अमेरिका को एक बेहतर जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और इसके लिए मैं उनका अत्यधिक सम्मान करता हूं। वह वास्तव में एक अच्छे इंसान थे और उनकी कमी निश्चित रूप से महसूस होगी।
कार्टर को भारत का मित्र माना जाता था। वह 1977 में आपातकाल हटने और जनता पार्टी की जीत के बाद भारत आने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति थे। भारतीय संसद में अपने संबोधन के दौरान कार्टर ने सत्तावादी शासन के खिलाफ बात की थी।
कार्टर ने दो जनवरी, 1978 को कहा था, भारत की कठिनाइयां, जिनका हम अक्सर स्वयं अनुभव करते हैं और जिनका विशेष रूप से विकासशील देशों को सामना करना पड़ता है, वे हमें भविष्य की जिम्मेदारियों की याद दिलाती हैं। सत्तावादी तरीके की नहीं।
उन्होंने सांसदों से कहा था, भारत की सफलताएं अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे इस सिद्धांत को निर्णायक रूप से खारिज करती हैं कि आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के लिए विकासशील देश को सत्तावादी या अधिनायकवादी सरकार को और इस तरह के शासन से मनुष्यता की भावना को होने की नुकसान को स्वीकार करना होगा।
कार्टर ने कहा था, क्या लोकतंत्र महत्वपूर्ण है? क्या सभी लोग मानवीय स्वतंत्रता को महत्व देते हैं?...भारत ने जोरदार आवाज में हां में जवाब दिया है और यह आवाज पूरी दुनिया में सुनी गई। पिछले मार्च यहां कुछ महत्वपूर्ण हुआ, इसलिए नहीं कि कोई खास पार्टी जीती या हारी, बल्कि इसलिए कि मतदाताओं ने स्वतंत्र रूप से और समझदारी से चुनावों में अपने नेताओं को चुना। इस अर्थ में, लोकतंत्र ही विजेता रहा।
इसके एक दिन बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के साथ दिल्ली घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कार्टर ने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच मित्रता के मूल में उनका यह दृढ़ संकल्प है कि सरकारों के कार्य लोगों के नैतिक मूल्यों से निर्देशित होने चाहिए।
कार्टर सेंटर के अनुसार, तीन जनवरी, 1978 को कार्टर और तत्कालीन प्रथम महिला रोजलिन कार्टर नयी दिल्ली के पास स्थित दौलतपुर नसीराबाद गांव गए थे। वह भारत की यात्रा पर जाने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति थे और देश से व्यक्तिगत रूप से जुड़े एकमात्र राष्ट्रपति थे। उनकी मां लिलियन ने 1960 के दशक के अंत में पीस कोर के साथ स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में वहां काम किया था।
कार्टर सेंटर ने कहा, यह यात्रा इतनी सफल रही कि कुछ ही समय बाद गांव के निवासियों ने उस क्षेत्र का नाम बदलकर कार्टरपुरी रख दिया।
उसने कहा, इस यात्रा ने एक स्थायी प्रभाव छोड़ा: जब राष्ट्रपति कार्टर ने 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता तो गांव में उत्सव मनाया गया और तीन जनवरी को कार्टरपुरी में अवकाश रहता है।
उसने कहा कि इस यात्रा ने एक स्थायी साझेदारी की नींव रखी, जिससे दोनों देशों को बहुत लाभ हुआ है।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 30 Dec 2024 06:21:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान में पाकिस्तान के 10 हज़ार से अधिक नागरिकों को क्यों किया गया गिरफ़्तार?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-म-पकसतन-क-10-हजर-स-अधक-नगरक-क-कय-कय-गय-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-म-पकसतन-क-10-हजर-स-अधक-नगरक-क-कय-कय-गय-गरफतर</guid>
<description>पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) का कहना है कि इस साल ईरान में 10,000 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है. ये लोग अवैध रूप से विदेश पहुंचना चाहते थे.
एफआईए अधिकारियों के मुताबिक, साल 2024 में 1 जनवरी से 15 दिसंबर तक ईरान में 10, 454 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया है. ये लोग बलूचिस्तान के अनजाने रास्तों से ईरान में दाखिल हुए थे.
पाकिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि ईरान के अधिकारियों ने अलग-अलग समय पर इन लोगों को गिरफ़्तार करने के बाद चगाई जिले के सीमावर्ती शहर ताफ्तान में पाकिस्तान को सौंप दिया था.
पाकिस्तानियों के अलावा अफ़ग़ान नागरिक भी बलूचिस्तान के रास्ते बेहतर भविष्य की तलाश में यूरोपीय देशों में जाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, ईरान में बड़ी संख्या में ऐसे लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
एफआईए अधिकारियों के अनुसार, साल 2024 में ईरान में गिरफ़्तारियों की दर साल 2023 की तुलना में ज्यादा थी. साल 2023 में ईरान में गिरफ़्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या 8 हजार 272 थी.
एफआईए के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 से साल 2024 तक पांच सालों के दौरान पाकिस्तान से अवैध रूप से ईरान में प्रवेश करने वाले 62,000 से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ़्तार किया गया था.
ईरान में गिरफ़्तार किए गए ज़्यादातर पाकिस्तानी नागरिक पंजाब प्रांत के हैं.
बलूचिस्तान के पांच जिले ईरान के साथ सीमा साझा करते हैं, जिनमें चगाई, वाशिक, पंजगुर, केच और ग्वादर शामिल हैं.
पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों के अलावा अफ़ग़ानिस्तान के लोग भी इन जिलों में पहुंचते हैं जहां से मानव तस्कर उन्हें ईरान ले जाते हैं और वहां से तुर्की के रास्ते ग्रीस ले जाते हैं.
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, पहले बड़ी संख्या में लोग केच और ग्वादर से ईरान में प्रवेश करते थे, लेकिन वहां चरमपंथी हमलों के कारण अब ज्यादातर लोग चगाई और वाशक के रास्ते ईरान में घुसते हैं.
इस कोशिश के दौरान जहां बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ़्तार किया जाता है, वहीं रास्ते की कठिनाइयों के कारण कई लोगों की जान भी चली जाती है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 28 Dec 2024 07:03:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अज़रबैजान एयरलाइंस ने बताया, क्यों हादसे का शिकार हुआ उसका विमान?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अजरबजन-एयरलइस-न-बतय-कय-हदस-क-शकर-हआ-उसक-वमन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अजरबजन-एयरलइस-न-बतय-कय-हदस-क-शकर-हआ-उसक-वमन</guid>
<description>अज़रबैजान एयरलाइंस का कहना है कि 25 दिसंबर को कज़ाकिस्तान में उसका विमान बाहरी तकनीकी दखल की वजह से हादसे का शिकार हुआ था.
इस क्रैश में 38 लोगों की मौत हो गई जब एम्ब्रेयर विमान तेज गति से नीचे आया और अक्ताऊ हवाई अड्डे पर रनवे से 3 किमी पहले ही आग की लपटों में घिर गया .
विमान ने मूल रूप से दक्षिणी रूस के ग्रोज़नी हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश की थी.
रूस की नागरिक उड्डयन एजेंसी के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि चेचेन्या की राजधानी में स्थिति बहुत जटिल थी और वहां हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया था.
इस विमान क्रैश के बाद अज़रबैजान एयरलाइंस ने रूस के सात शहरों के लिए उड़ानों को निलंबित कर दिया है.
यूक्रेन के खुफिया निदेशालय के प्रमुख ने भी इस विमान क्रैश के लिए रूस को दोषी ठहराया है.
रिपोर्टरों के साथ एक टेलीफ़ोन ब्रीफ़िंग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव से आरोपों के बारे में पूछा गया.
उन्होंने कहा, मैं एक बार फिर दोहराता हूं, मैंने जो कुछ कहा है, उसमें मुझे और कुछ नहीं जोड़ना है. इस विमान दुर्घटना की जांच चल रही है और जब तक जांच के नतीजों से कोई निष्कर्ष नहीं निकल जाता, हम खुद को कोई आकलन देने का हकदार नहीं मानते और ऐसा नहीं करेंगे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 28 Dec 2024 07:03:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा हाइड्रोपावर बांध बनाएगा चीन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तबबत-म-बरहमपतर-नद-पर-दनय-क-सबस-बड-हइडरपवर-बध-बनएग-चन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तबबत-म-बरहमपतर-नद-पर-दनय-क-सबस-बड-हइडरपवर-बध-बनएग-चन</guid>
<description>चीन की सरकार ने तिब्बती पठार के निचले हिस्से में हाइड्रोपावर बांध बनाने की मंजूरी दे दी है. ये बांध यारलंग सांगपो (ब्रह्मपुत्र) नदी परबनाया जाएगा.
इस बांध के बनने के बाद से भारत और बांग्लादेश में पानी का बहाव प्रभावित हो सकता है.
माना जा रहा है कि इस बांध के बनने से हर साल 300 अरब किलोवाट घंटे बिजली का उत्पादन होगा.
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, चीन की ये योजना कार्बन उत्सर्जन को कम करने का लक्ष्य हासिल करने में मुख्य भूमिका निभाएगी और इससे इंजीनियरिंग जैसे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही इस योजना से तिब्बत में रोजगार के मौके भी बनेंगे.
चीन के अधिकारियों ने अभी तक ये नहीं बताया है कि इस परियोजना के तहत तिब्बत से कितने लोग विस्थापित होंगे और ये किस प्रकार से स्थानीय जलवायु को प्रभावित करेगा.
लेकिन चीन के अधिकारियों के मुताबिक, ये बांध तिब्बत के वातावरण को उच्च स्तर पर प्रभावित नहीं करेगा.
तिब्बत से बाहर निकलते ही यारलंग सांगपो ब्रह्मपुत्र नदी बन जाती है और ये भारत के अरुणाचल प्रदेश और असम राज्य से होकर बांग्लादेश में प्रवेश करती है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 27 Dec 2024 07:16:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नॉर्वे : बस हादसे में तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नरव-बस-हदस-म-तन-क-मत-चर-गभर-रप-स-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नरव-बस-हदस-म-तन-क-मत-चर-गभर-रप-स-घयल</guid>
<description>ओस्लो, 27 दिसंबर । नॉर्वे के उत्तरीय शहर हैडसेल में एक यात्री बस के झील में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जानकारी देश के स्थानीय अधिकारियों ने दी। झील में गिरने के समय इस बस में 50 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। दुर्घटना से पहले यह बस नार्विक से स्वोल्वेर जा रही थी। स्वोल्वेर जाते समय बस उत्तरी नॉर्वे के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोफोटेन द्वीपसमूह के राफ्टसुंडेट के निकट होटल में पलट गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम की वजह से घटनास्थल पर पहुंचने के लिए हेलीकॉप्टर को ले जाने में भी समस्या हुई।
नॉर्डलैंड पुलिस डिस्ट्रिक्ट के चीफ ऑफ स्टाफ बेंट एरे एलर्टसन ने इस दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, बस आंशिक रूप से पानी में डूबी हुई है। तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आपातकालीन सेवाओं ने बस से सभी को निकाल लिया है। गंभीर रूप से घायल पीड़ितों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य को एक स्कूल सहित निकटवर्ती आश्रय स्थलों में ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि विमान में सवार यात्री आठ विभिन्न देशों से हैं, जिनमें नॉर्वे, भारत, चीन, सिंगापुर, मलेशिया, नीदरलैंड, फ्रांस और दक्षिण सूडान शामिल हैं। नॉर्वे में चीनी दूतावास ने पुष्टि की है कि बस में करीब 20 चीनी पर्यटक सवार थे, जिनमें से पांच को मामूली चोट आई। दूतावास ने कहा कि वह पर्यटकों से संपर्क बनाए हुए है और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए शोक व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रसारक एनआरके से कहा, मुझे लगता है कि नॉर्वे में हर कोई हैडसेल से जो कुछ भी सुन रहा है, उससे प्रभावित है। उन्होंने देश से उन लोगों के साथ खड़े होने का आग्रह किया जो बुरी तरह प्रभावित हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 27 Dec 2024 07:16:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-हमस-यदध-गज-म-तब-म-रह-रह-बचच-क-ठड-क-करण-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-हमस-यदध-गज-म-तब-म-रह-रह-बचच-क-ठड-क-करण-मत</guid>
<description>यरूशलम, 26 दिसंबर। इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध के कारण गाजा में कड़ाके की ठंड में तंबू में रहने को मजबूर तीन सप्ताह की एक बच्ची की मौत हो गई ।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इजराइल और हमास एक दूसरे पर युद्ध विराम समझौते को जटिल बनाने के आरोप लगा रहे हैं।
चिकित्सकों ने बताया कि हाल के दिनों में गाजा में तंबुओं में रह रहे बच्चे की ठंड से मौत का यह तीसरा मामला है।
इजराइल और हमास के बीच पिछले 14 महीने से जारी युद्ध ने भारी तबाही मचाई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल द्वारा गाजा पर की गई बमबारी और जमीनी हमलों में 45,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें से आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं। इस युद्ध के कारण गाजा की करीब 23 लाख आबादी में से लगभग 90 प्रतिशत लोगों को कई बार विस्थापित होना पड़ा है।
तंबुओं में रह रहे हजारों लोग ठंड शुरू होने के कारण ठिठुर रहे हैं। सहायता समूहों को भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सहायता समूहों के अनुसार, इन लोगों के पास कंबल और गर्म कपड़े तक नहीं हैं।
खान यूनिस शहर के बाहर मुवासी इलाके में तंबू में रहने को मजबूर तीन सप्ताह की सिला के पिता महमूद अल-फसीह ने कहा कि उन्होंने बच्ची को ठंड से बचाने के लिए कंबल में लपेट कर रखा लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।
उन्होंने कहा कि मंगलवार रात नौ डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच तंबू में सर्द हवाएं आ रही थीं और जमीन ठंडी थी।
उन्होंने कहा, रात भर बहुत ठंड थी।
फसीह ने कहा कि सिला रात में तीन बार रोकर उठी और सुबह उन्होंने पाया कि वह बेहोश थी तथा उसका शरीर अकड़ गया था। वह उसे एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके फेफड़ों ने पहले ही काम करना बंद कर दिया था।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 26 Dec 2024 07:33:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-कनड-क-गवरनर-जसटन-टरड-क-करसमस-क-द-शभकमनए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-कनड-क-गवरनर-जसटन-टरड-क-करसमस-क-द-शभकमनए</guid>
<description>वाशिंगटन, 26 दिसंबर । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कनाडाई पीएम पर फिर तंज कसा है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर कहा है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि यदि कनाडा संयुक्त राज्य अमेरिका का 51वां राज्य बन जाता है, तो उनके टैक्सों में 60 प्रतिशत से अधिक की कटौती हो जाएगी, उनके व्यवसायों का आकार तुरंत दोगुना हो जाएगा, और उन्हें अमेरिका की सैन्य सुरक्षा भी प्राप्त हो जाएगी जो दुनिया में किसी भी अन्य देश को नहीं मिलेगी। उन्होंने आगे सुझाव दिया कि नेशनल हॉकी लीग (एनएचएल) के दिग्गज वेन ग्रेट्जकी को देश का नेतृत्व करना चाहिए।
ट्रंप की यह टिप्पणी उनकी उस वायरल टिप्पणी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने एक रात्रिभोज के बाद ट्रूडो को कनाडा के महान राज्य का गवर्नर कहा था। ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा था, कनाडा के महान राज्य के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो के साथ दूसरा रात्रिभोज करना खुशी की बात थी। मैं जल्द ही गवर्नर से फिर मिलने की उम्मीद करता हूं ताकि हम टैरिफ और व्यापार पर अपनी गहन बातचीत जारी रख सकें, इसके परिणाम सभी के लिए वास्तव में शानदार होंगे! ट्रंप की इस टिप्पणी ने अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में नई तरह की डिबेट को जन्म दिया है। इसमें कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह जानबूझकर किया गया अपमान था। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कट्टरपंथी वामपंथी पागलों की भी आलोचना की। अपनी विवादास्पद टिप्पणियों में ट्रंप ने पनामा नहर पर अमेरिकी नियंत्रण के बारे में परोक्ष धमकी देते हुए कहा, सभी को मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं, जिसमें चीन के अद्भुत सैनिक भी शामिल हैं, जो प्यार से, लेकिन अवैध रूप से, पनामा नहर (जहां हमने 110 साल पहले इसके निर्माण में 38,000 लोगों को खो दिया था) का संचालन कर रहे हैं, हमेशा यह सुनिश्चित करते हुए कि संयुक्त राज्य अमेरिका मरम्मत के लिए अरबों डॉलर खर्च कर रहा है, लेकिन किसी भी चीज के बारे में कुछ भी कहने का हक उसके पास नहीं है।
उन्होंने ग्रीनलैंड का भी उल्लेख किया था, व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा, ग्रीनलैंड के लोगों के लिए, जिनकी संयुक्त राज्य अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के लिए आवश्यकता है और जो चाहते हैं कि अमेरिका वहां हो, और हम वहां होंगे! ट्रंप ने वामपंथी आलोचकों पर भी निशाना साधते हुए लिखा, उन कट्टरपंथी वामपंथी पागलों को मेरी क्रिसमस, जो लगातार हमारी न्याय व्यवस्था और हमारे चुनावों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं, और हमेशा संयुक्त राज्य अमेरिका के महान नागरिकों और देशभक्तों के पीछे पड़े रहते हैं, लेकिन विशेष रूप से, उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी, मेरे पीछे पड़े रहते हैं। उन्होंने उन पर राष्ट्रपति जो बाइडेन से माफी मांगने का आरोप लगाया, जिन्हें उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति के रूप में वर्णित किया, जिसे बिल्कुल भी पता नहीं है कि वह क्या कर रहे हैं। ट्रंप ने बाइडेन द्वारा हाल ही में अपराधियों को दिए गए माफीनामे पर ऐतराज जताया था। लेकिन निराले अंदाज में पोस्ट भी डाली थी। कहा,  उन 37 सबसे हिंसक अपराधियों को भी, जिन्होंने हत्या, बलात्कार और लूटपाट की, जैसा कि उनके पहले किसी ने नहीं किया था, लेकिन उन्हें स्लीपी जो बाइडेन द्वारा अविश्वसनीय रूप से माफी दे दी गई। मैं उन भाग्यशाली आत्माओं को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने से इनकार करता हूं। इसके बजाय, मैं कहूंगा, नरक में जाओ! --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 26 Dec 2024 07:33:07 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मृत्युदंड को लेकर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी: ट्रंप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मतयदड-क-लकर-कई-नरम-नह-बरत-जएग-टरप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मतयदड-क-लकर-कई-नरम-नह-बरत-जएग-टरप</guid>
<description>फोर्ट लाउडरडेल, 25 दिसंबर। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मृत्युदंड को लेकर कोई नरमी नहीं बरतने की बात कही है। इससे पहले मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन ने मौत की सजा पाए अधिकांश लोगों की सजा कम कर दी।
ट्रंप ने बाइडन के सोमवार के फैसले की आलोचना की, जिसके तहत बाइडन ने मौत की सजा पाए 40 में से 37 लोगों के मृत्युदंड को आजीवन कारावास में बदल दिया।
ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि बाइडन का फैसला समझ से परे है और पीड़ितों के परिवारों का अपमान है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, जो बाइडन ने हमारे देश के सबसे बुरे हत्यारों में से 37 की मौत की सजा कम कर दी है। यह समझ से परे है। पीड़ितों के रिश्तेदार व दोस्त और भी ज्यादा दुखी हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि ऐसा हो गया है!
ट्रंप कहा कि वह सत्ता संभालने के बाद न्याय विभाग को मृत्युदंड पर अमल करने का निर्देश देंगे।
उन्होंने कहा कि वह बलात्कारियों, हत्यारों और बड़े अपराधों के मामलों में कड़ी कार्रवाई करेंगे।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 25 Dec 2024 07:54:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बाइडेन ने 37 अपराधियों को किया माफ, सजा ए मौत का फैसला बदला, भड़के ट्रंप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बइडन-न-37-अपरधय-क-कय-मफ-सज-ए-मत-क-फसल-बदल-भडक-टरप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बइडन-न-37-अपरधय-क-कय-मफ-सज-ए-मत-क-फसल-बदल-भडक-टरप</guid>
<description>वाशिंगटन, 25 दिसंबर । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय मौत की सजा पाए 37 व्यक्तियों की सजा कम करने के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के फैसले की आलोचना की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, जो बाइडेन ने हमारे देश के सबसे बुरे हत्यारों में से 37 की मौत की सजा कम कर दी है। जब आप उनमें से प्रत्येक के कृत्यों को सुनेंगे, तो आपको विश्वास नहीं होगा कि उन्होंने ऐसा किया है। इसका कोई मतलब नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप की यह टिप्पणी बाइडेन द्वारा यह घोषणा करने के एक दिन बाद आई है कि वह संघीय मृत्युदंड की सजा काट रहे 40 व्यक्तियों में से 37 की सजा को पैरोल की संभावना के बिना आजीवन कारावास में बदल रहे हैं। बाइडेन ने एक बयान में कहा, मैं इन हत्यारों की निंदा करता हूं, उनके घृणित कृत्यों के पीड़ितों के लिए शोक मनाता हूं और उन सभी परिवारों के लिए दुख व्यक्त करता हूं, जिन्हें अकल्पनीय और अपूरणीय क्षति हुई है। बाइडेन ने आगे कहा, लेकिन मेरी अंतरात्मा और एक सार्वजनिक वकील, सीनेट न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष, उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति के रूप में मेरे अनुभव के आधार पर मैं पहले से कहीं अधिक आश्वस्त हूं कि हमें संघीय स्तर पर मृत्युदंड के उपयोग को रोकना चाहिए। निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा, अच्छे विवेक के साथ मैं पीछे नहीं हट सकता और एक नए प्रशासन को फांसी को फिर से शुरू करने नहीं दे सकता, जिन्हें मैंने रोका था।
मंगलवार को एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि जैसे ही उनका पदभार ग्रहण होगा, वे न्याय विभाग को अमेरिकी परिवारों और बच्चों को हिंसक बलात्कारियों, हत्यारों और राक्षसों से बचाने के लिए मृत्युदंड को सख्ती से लागू करने का निर्देश देंगे। ट्रंप ने कहा, हम फिर से कानून और व्यवस्था का राष्ट्र बनेंगे। डेथ पेनाल्टी इन्फॉर्मेशन सेंटर के अनुसार अमेरिका में कुल मिलाकर 2250 कैदी मौत की सजा का सामना कर रहे हैं। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसका मिशन मीडिया, नीति निर्माताओं और आम जनता को मृत्युदंड और इससे प्रभावित होने वाले लोगों से संबंधित मुद्दों पर डेटा और विश्लेषण उपलब्ध कराना है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 25 Dec 2024 07:54:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/सपर-एजड-ससइट-बन-दकषण-करय-कय-ह-इसक-मयन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सपर-एजड-ससइट-बन-दकषण-करय-कय-ह-इसक-मयन</guid>
<description>सियोल, 24 दिसंबर।दक्षिण कोरिया औपचारिक रूप से एक सुपर-एज्ड सोसाइटी में बदल गया है। देश की 20 प्रतिशत जनसंख्या 65 वर्ष या उससे अधिक आयु की है। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि देश तेजी से वृद्ध होती आबादी और कम जन्म दर के जनसांख्यिकीय संकट से जूझ रहा है। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार तक 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के दक्षिण को रियाई लोगों की संख्या 10.24 मिलियन थी, जो देश की कुल जनसंख्या 51.22 मिलियन का 20.0 प्रतिशत है। संयुक्त राष्ट्र उन देशों को वृद्ध समाज (एजिंग सोसाइटी) के रूप में वर्गीकृत करता है, जहां 7 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या 65 वर्ष या उससे अधिक आयु की है। जिन देशों की जनसंख्या में 14 प्रतिशत से अधिक आबादी 65 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों की है तो उन्हें वृद्ध समाज (एज्ड सोसायटी) के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
वहीं जिन देशों की जनसंख्या में 20 प्रतिशत से अधिक आबादी 65 वर्ष या उससे अधिक आयु वालों की है, उन्हें अति-वृद्ध समाज यानी सुपर एज्ड सोसायटी के रूप में वर्गीकृत करता है। दक्षिण कोरिया में इस आयु वर्ग में पिछले कुछ वर्षों में धीरे-धीरे वृद्धि हुई है। यह 2008 में 4.94 मिलियन थी। 2008 में यह जनसंख्या का 10 प्रतिशत था, जो 2019 में 15 प्रतिशत से अधिक हो गया और इस वर्ष जनवरी में 19.05 प्रतिशत तक पहुंच गया। सोमवार तक आयु वर्ग में महिलाओं की संख्या 5.69 मिलियन थी, जबकि पुरुषों की संख्या 4.54 मिलियन थी। दक्षिण जिओला प्रांत में इस आयु वर्ग की आबादी 27.18 प्रतिशत थी। यह देश के प्रमुख क्षेत्रों में सबसे अधिक थी।
केंद्रीय शहर सेजोंग में इस आयु वर्ग की हिस्सेदारी सबसे कम यानी 11.57 प्रतिशत थी। सोल में इस आयु वर्ग की जनसंख्या 19.41 प्रतिशत थी। एक विज्ञप्ति में मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, जनसंख्या केंद्रित मंत्रालय स्थापित करके मौलिक और व्यवस्थित प्रतिक्रिया उपायों की तत्काल जरुरत है। दक्षिण कोरिया ने अपने जनसांख्यिकीय संकट को दूर करने के लिए जनसंख्या रणनीति के एक नए मंत्रालय को शुरू करने की योजना का अनावरण किया है। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 24 Dec 2024 07:44:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका : पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-परव-रषटरपत-बल-कलटन-क-तबयत-बगड-असपतल-म-भरत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-परव-रषटरपत-बल-कलटन-क-तबयत-बगड-असपतल-म-भरत</guid>
<description>वाशिंगटन, 24 दिसंबर । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (78) को बुखार आने के बाद वाशिंगटन डीसी के मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी उनके डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल उरेना ने दी। उरेना ने सीएनएन को बताया, पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन की तबीयत ठीक है। उन्होंने आगे कहा कि वे अच्छे मूड में हैं और क्रिसमस तक घर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। क्लिंटन वाशिंगटन में अपने आवास पर थे जब उन्हें अस्पताल ले जाने का फैसाल किया गया। पूर्व राष्ट्रपति कथित तौर पर होश में हैं और अलर्ट हैं। डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
उनकी मेडिकल टीम उनके ठीक होने को लेकर आशावादी है। बिल क्लिंटन जनवरी 1993 से जनवरी 2001 तक अमेरिका के राष्ट्रपति पद रहे । 42वें राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने करीब 25 साल पहले व्हाइट हाउस छोड़ा था। पिछले कुछ वर्षों में वह कई स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। 2004 उनकी क्यूडेरपल बाईपास हार्ट सर्जरी हुई, जबकि 2005 में फेफड़े की सर्जरी हुई। 2010 में उन्हें कोरोनरी स्टेंट लगाए गए और 2021 में गंभीर ब्लड इंफेक्शन के लिए उनका इलाज किया गया। इस दौरान उन्हें लॉस एंजिल्स में छह दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इन शारीरिक परेशानियों के बावजूद, क्लिंटन सार्वजनिक रूप से काफी एक्टिव रहते हैं।
उन्होंने इस गर्मी में शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में भाषण दिया और अपनी पुस्तक सिटीजन: माई लाइफ आफ्टर द व्हाइट हाउस के प्रचार के लिए यात्रा करते हुए काफी समय बिताया। अगस्त में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में बोलते हुए क्लिंटन ने कहा, भले ही मैं 23 साल से अधिक समय से व्हाइट हाउस से दूर हूं, लेकिन एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब मैं भगवान को इस बात के लिए धन्यवाद न दूं कि मुझे सेवा करने का मौका मिला और इसके क्या मायने हैं। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 24 Dec 2024 07:44:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका : लिफ्ट में दरार आने के बाद 174 पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतारा गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/america</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/america</guid>
<description>America</description>
<pubDate>Mon, 23 Dec 2024 07:22:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण अफ्रीका : लिम्पोपो सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/south-africa</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/south-africa</guid>
<description>South Africa</description>
<pubDate>Mon, 23 Dec 2024 07:22:51 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तानी मूल की बच्ची की हत्या के लिए पिता और सौतेली मां को मिली उम्रक़ैद</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-मल-क-बचच-क-हतय-क-लए-पत-और-सतल-म-क-मल-उमरकद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-मल-क-बचच-क-हतय-क-लए-पत-और-सतल-म-क-मल-उमरकद</guid>
<description>पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक सारा शरीफ़ के हत्या मामले में अदालत ने उनके पिता उरफ़ान शरीफ़ और सौतेली मां बिनाश बतूल को उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई है.
अगस्त 2023 में सारा का शव उनके घर से बरामद किया गया था.
ब्रिटिश अदालत ने सारा शरीफ़ की हत्या के मामले में उनके चाचा फ़ैसल मलिक को दोषी क़रार नहीं दिया है, लेकिन एक बच्चे की हत्या होने देने के लिए उन्हें 16 साल जेल की सज़ा मिली है.
इस मामले में सज़ा सुनाते हुए न्यायाधीश ने कहा कि सारा को बार-बार काफ़ी ज़ोर से पीटा गया और उन्हें बहुत यातनाएं दी गईं.
न्यायाधीश ने फ़ैसला सुनाते हुए 10 साल की सारा को काफ़ी साहसी बताया.
सारा की मां ओल्गा ने एक बयान में कहा कि उनकी बेटी हमेशा मुस्कुराती रहती थी और उसका अपना अलग चरित्र था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 18 Dec 2024 07:16:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारत के ऊपर ‘सैटेलाइट बीम’ बंद कर दिए गए: एलन मस्क</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-क-ऊपर-सटलइट-बम-बद-कर-दए-गए-एलन-मसक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-क-ऊपर-सटलइट-बम-बद-कर-दए-गए-एलन-मसक</guid>
<description>इंफाल, 18 दिसंबर। स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर स्टारलिंक के सैटेलाइट बीम बंद कर दिए गए हैं। उनका यह बयान उस दावे की प्रतिक्रिया में आया है जिसमें कहा गया कि उनकी कंपनी के उपकरण का इस्तेमाल हिंसाग्रस्त मणिपुर में किया जा रहा है।
सुरक्षा बलों ने हाल ही में इंफाल पूर्वी जिले में छापेमारी के दौरान हथियारों और गोला-बारूद के साथ कुछ इंटरनेट उपकरण जब्त किए थे।
भारतीय सेना के स्पियर कोर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जब्त की गई चीजों की तस्वीरें साझा की थीं जिसके बाद एक उपयोगकर्ताओं ने इस पर ध्यान दिया कि उनमें से एक उपकरण पर स्टारलिंक का लोगो था।
इस ओर ध्यान आकर्षित करते हुए एक उपयोगकर्ता ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, स्टारलिंक का इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है। आशा है कि एलन मस्क इस पर ध्यान देंगे और इस तकनीक के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने में मदद करेंगे।
मस्क ने जवाब दिया, यह गलत है। भारत के ऊपर स्टारलिंक के सैटेलाइट बीम बंद कर दिए गए हैं।
राज्य पुलिस के अनुसार, केराओ खुनौ से जब्त की गई सामग्री में एक इंटरनेट सैटेलाइट एंटीना, एक इंटरनेट सैटेलाइट राउटर और 20 मीटर (लगभग) एफटीपी तार शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि स्टारलिंक जैसे उपकरण की बरामदगी के बाद एजेंसियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी कि यह उपकरण हिंसाग्रस्त राज्य में कैसे पहुंचा।
सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने वाली मस्क की कंपनी स्टारलिंक के पास भारत में काम करने का लाइसेंस नहीं है।
पिछले साल मई से मणिपुर में मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच शुरू हुई जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 18 Dec 2024 07:16:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/जलसक-और-पतन-स-नरसहर-रकवन-क-लए-बत-करग-टरप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जलसक-और-पतन-स-नरसहर-रकवन-क-लए-बत-करग-टरप</guid>
<description>वाशिंगटन, 17 दिसम्बर । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लगभग तीन साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए बात करेंगे। ट्रंप के मुताबिक वो इस नरसंहार को रुकवाने की कोशिश करेंगे। जनवरी में ट्रंप के व्हाइट हाउस में प्रवेश से पहले ही दोनों पक्षों में जंग में बढ़त हासिल करने की होड़ लगी है। हालांकि अमेरिका से समर्थन प्राप्त करने वाले देश यूक्रेन को इस बात की भी चिंता है कि उसे क्षेत्र की शांति के बदले कुछ रियायतें देने को मजबूर होना पड़ सकता है। दरअसल ट्रंप, जो बाइडेन प्रशासन द्वारा मास्को के खिलाफ कीव को प्रदान की गई अरबों डॉलर की सहायता को लेकर सवाल खड़े करते रहे हैं।
दोनों देश के राष्ट्रपतियों से बात कर नरसंहार को रोकने की बात डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। ट्रंप ने कहा, हम राष्ट्रपति पुतिन से बात करेंगे साथ ही हम जेलेंस्की और यूक्रेन के प्रतिनिधियों से भी बात करेंगे। उन्होंने युद्ध का जिक्र करते हुए कहा, हमें इसे रोकना होगा, यह नरसंहार है। टिप्पणी ऐसे समय में की गई है जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में अपनी सेना के आगे बढ़ते रहने के कदम की सराहना करते हुए कहा था कि ये वर्ष ऐतिहासिक रहा। बता दें कि ट्रंप ने बार-बार दावा किया है कि वह संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने पर काम करेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह ऐसा कैसे करेंगे। ज्ञात हो कि ट्रंप ने इस महीने पेरिस में फ्रांसीसी नेता इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित एक बैठक में जेलेंस्की से मुलाकात की थी, जिसके बाद यूक्रेनी नेता ने दावा किया था कि कीव एक स्थायी शांति और सुरक्षा गारंटी की मांग कर रहा है।
यूक्रेन के मित्र और पड़ोसी देश पोलैंड ने सोमवार को अपील की कि कीव को शांति वार्ता के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। पोलैंड के विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोर्स्की ने कहा कि ऐसा करने के लिए पीड़ित को नहीं बल्कि हमलावर को प्रोत्साहित और मजबूर किया जाना चाहिए। यूक्रेन युद्ध के एक और शीतकाल में प्रवेश कर रहा है, क्योंकि रूसी हमलों के कारण उसका ऊर्जा ग्रिड पहले ही बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। साथ ही ट्रंप ने यह बात ऐसे समय कही, जब रूसी सेनाएं पूर्वी शहर पोक्रोवस्क के प्रवेश द्वार पर पहुंच चुकी हैं। वर्ष के अंत में आयोजित बैठक में शीर्ष सैन्य जनरलों को संबोधित करते हुए पुतिन ने सोमवार को दावा किया कि उनके सैनिकों का इस युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर दबदबा कायम है। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 17 Dec 2024 08:12:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका : विस्कॉन्सिन स्कूल में गोलीबारी से मरने वालों की संख्या दो</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-वसकनसन-सकल-म-गलबर-स-मरन-वल-क-सखय-द</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-वसकनसन-सकल-म-गलबर-स-मरन-वल-क-सखय-द</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 17 दिसंबर । विस्कॉन्सिन के मैडिसन स्थित एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में एक शिक्षक और एक किशोर छात्र की मौत हो गई, जबकि छह छात्र घायल हो गए। पुलिस ने पहले मृतकों की संख्या अधिक बताई थी, लेकिन बाद में इसे सही करार दिया। पुलिस ने बताया कि स्कूल का संदिग्ध किशोर छात्र अब मर चुका है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, संदिग्ध ने हैंडगन का इस्तेमाल किया था।
मैडिसन के पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं है। उन्होंने बताया कि छह घायल छात्रों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें गंभीर चोट आई है, जबकि बाकी चार छात्रों को हल्की चोट आई हैं। अधिकारी छात्रों को उनके माता-पिता से मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। एबीसी न्यूज के अनुसार, इस स्कूल में किंडरगार्टन से 12वीं कक्षा तक लगभग 390 छात्र पढ़ाई करते हैं। विस्कॉन्सिन के सार्वजनिक निर्देश अधीक्षक जिल अंडरली ने एक बयान में कहा, यह घटना हमें याद दिलाती है कि हमें अपने बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए और मेहनत करनी चाहिए, ताकि ऐसी दुखद घटनाएं फिर से न हों। हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तक हम ऐसे उपाय नहीं ढूंढ लेते, जो हमारे स्कूलों को सुरक्षित बना सकें। विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने लिखा, मैं मैडिसन के एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई घटना पर नजर बनाए हुए हूं।
हम बच्चों, शिक्षकों और पूरे स्कूल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और पहले उत्तरदाताओं के लिए आभारी हैं, जिन्होंने त्वरित प्रतिक्रिया दी। मैडिसन पुलिस विभाग ने कहा कि वे पीड़ितों के परिवारों से संपर्क करने के बाद ही जानकारी देंगे, इसलिये सोमवार सुबह एक ईसाई स्कूल में गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के बारे में जानकारी नहीं दी। संघीय जांच ब्यूरो और शराब, तंबाकू, फायर आर्म्स और विस्फोटक ब्यूरो के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और स्थिति की जांच कर रहे हैं। सीनेटर रॉन जॉनसन ने सोशल मीडिया पर लिखा, एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई इस दुखद घटना के सभी पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। मैं स्थिति पर नजर रखे हुए हूं। विस्कॉन्सिन के गवर्नर टोनी एवर्स ने लिखा, मैं मैडिसन के एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई घटना पर नजर बनाए हुए हूं।
हम बच्चों, शिक्षकों और पूरे स्कूल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं और पहले उत्तरदाताओं के लिए आभारी हैं, जिन्होंने जल्दी से प्रतिक्रिया दी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को मैडिसन के स्कूल में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। वरिष्ठ उप प्रेस सचिव एमिली सिमंस ने कहा, राष्ट्रपति को विस्कॉन्सिन के मैडिसन स्कूल में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस के अधिकारी जरूरत के अनुसार मदद करने के लिए मैडिसन में स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। के-12 स्कूल शूटिंग डेटाबेस के अनुसार, इस साल अमेरिका में 322 स्कूलों में गोलीबारी हुई हैं, जो 1966 के बाद से किसी भी साल में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। यह संख्या पिछले साल की 349 गोलीबारी से कम है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 17 Dec 2024 08:12:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हिंद महासागर के छोटे से द्वीप पर शक्तिशाली तूफ़ान ने मचाई तबाही, सैकड़ों लोगों के मरने की आशंका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हद-महसगर-क-छट-स-दवप-पर-शकतशल-तफन-न-मचई-तबह-सकड-लग-क-मरन-क-आशक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हद-महसगर-क-छट-स-दवप-पर-शकतशल-तफन-न-मचई-तबह-सकड-लग-क-मरन-क-आशक</guid>
<description>हिंद महासागर में मौजूद मायोट द्वीप से शक्तिशाली चक्रवाती तूफ़ान चिडो के टकराने के बाद वहां बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं.
इस द्वीप पर फ्रांस का अधिकार है. बताया जा रहा है इलाक़े में यह पिछले 100 साल का सबसे शक्तिशाली तूफ़ान है.
फ़िलहाल कम से कम 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. लेकिन राहतकर्मियों ने जो तबाही वहां देखी है उसके बाद कहा है कि मरने वालों की तादाद इससे कहीं अधिक होने वाली है.
अधिकारियों के मुताबिक़ तूफ़ान की वजह से सैंकड़ों की संख्या में लोगों की मौत की आशंका है. राहतकर्मी अब भी कुछ प्रभावित इलाक़ों में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.
मायोट की आबादी 3,20,000 है. इस वक्त वहां हज़ारों लोग भोजन, पानी और शेल्टर के बिना रह रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 16 Dec 2024 07:16:59 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रंप ने दिया रहस्यमयी ड्रोन दिखाई देने पर उसे मार गिराने का निर्देश</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-दय-रहसयमय-डरन-दखई-दन-पर-उस-मर-गरन-क-नरदश</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-दय-रहसयमय-डरन-दखई-दन-पर-उस-मर-गरन-क-नरदश</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 14 दिसंबर। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के विभिन्न हिस्सों में दिखाई देने वाले रहस्यमयी ड्रोन को मार गिराने का निर्देश दिया है।
रहस्यमयी ड्रोन सबसे पहले न्यू जर्सी में देखे गए थे लेकिन उसके बाद से अब इस प्रकार के ड्रोन अन्य स्थानों पर भी दिखाई देने लगे हैं।
हालांकि अमेरिकी सरकार और व्हाइट हाउस ने अब तक यही कहा है कि इनसे राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है और न ही इसमें किसी विदेशी हाथ होने का कोई सबूत है लेकिन फिर भी रहस्यमयी ड्रोन का दिखना जांच का विषय है।
ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, देश भर में रहस्यमयी ड्रोन दिखाई दिए हैं। क्या यह वास्तव में हमारी सरकार की जानकारी के बिना हो रहा है? मुझे ऐसा नहीं लगता, या तो जनता को इसके बारे में अभी जानकारी दो अथवा उन्हें मार गिराओ।
ट्रंप ने इस पोस्ट के अंत में अपने हस्ताक्षर भी किए।
इससे पहले बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति कार्यालय एवं राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस ने कहा था कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि ड्रोन देखे जाने की कथित घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं या उनका किया अन्य देश से संबंध है।
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने संवाददाताओं को बताया कि आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय और एफबीआई इन घटनाओं की जांच कर रहे हैं, तथा यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये ड्रोन कहां से आ रहे हैं।
किर्बी ने कहा,  अमेरिका का तट रक्षक बल न्यूजर्सी को सहयोग दे रहा । महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी भी प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में ड्रोन दिखाई देने की कोई सूचना नहीं है....।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 14 Dec 2024 07:21:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/ओपनएआई-क-लकर-कई-खलस-करन-वल-सचर-बलज-अमरक-अपरटमट-म-पए-गए-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ओपनएआई-क-लकर-कई-खलस-करन-वल-सचर-बलज-अमरक-अपरटमट-म-पए-गए-मत</guid>
<description>सैन फ्रांसिस्को, 14 दिसंबर । ओपन-एआई के पूर्व कर्मचारी सुचिर बालाजी अपने अपार्टमेंट के अंदर मृत पाए गए हैं। सैन जोस मर्करी न्यूज के अनुसार, बालाजी उनके बुकानन स्ट्रीट अपार्टमेंट के अंदर मृत पाए गए। उनके मृत होने की पुष्टि सैन फ्रांसिस्को पुलिस और मुख्य चिकित्सा परीक्षक के कार्यालय ने की है। चिकित्सा परीक्षक के कार्यालय ने मृत्यु के तरीके को आत्महत्या माना और पुलिस अधिकारियों ने इस सप्ताह कहा कि वर्तमान में, किसी भी तरह की गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं है। रिपोर्टों में एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया, मुख्य चिकित्सा परीक्षक कार्यालय (ओसीएमई) ने मृतक की पहचान सैन फ्रांसिस्को निवासी 26 वर्षीय सुचिर बालाजी के रूप में की है।
उनकी मौत आत्महत्या के रूप में निर्धारित की गई है। प्रवक्ता ने कहा, ओसीएमई ने परिजनों को सूचित कर दिया है और इस समय प्रकाशन के लिए कोई और टिप्पणी या रिपोर्ट नहीं है। सुचिर बालाजी ने लगभग चार साल तक ओपनएआई में काम किया था। तब उन्हें एहसास हुआ कि यह तकनीक समाज को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी। यह बात उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स से कही थी। ओपनएआई के प्रवक्ता ने कहा, आज इस बेहद दुखद समाचार को जानकर हम स्तब्ध हैं और इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं सुचिर के प्रियजनों के साथ हैं। अक्टूबर में एक्स पर एक पोस्ट करके बालाजी बताया था, मैं लगभग 4 साल तक ओपनएआई में था और उनमें से पिछले 1.5 साल तक चैटजीपीटी पर काम किया। शुरुआत में मुझे कॉपीराइट, फेयर यूज आदि के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी, लेकिन जेनएआई कंपनियों के खिलाफ सभी मुकदमों को देखने के बाद मैं जानने को उत्सुक हो गया।
बालाजी ने आगे लिखा, जब मैंने इस मुद्दे को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश की, तो अंत में इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि फेयर यूज कई जेनएआई उत्पादों के लिए एक बहुत ही अविश्वसनीय डिफेंस की तरह लगता है, मूल कारण यह है कि वे ऐसे विकल्प बना सकते हैं जो उस डाटा के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं जिस पर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है। बालाजी कंप्यूटर विज्ञान का अध्ययन करने के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले गय थे। वह कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में पले-बढ़े। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 14 Dec 2024 07:21:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजे जाने पर जोर दिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/newly-elected-president-trump</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/newly-elected-president-trump</guid>
<description>newly elected president trump</description>
<pubDate>Mon, 09 Dec 2024 07:28:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रंप ने जन्मजात अमेरिकी नागरिकता ख़त्म करने के बारे में क्या कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-जनमजत-अमरक-नगरकत-खतम-करन-क-बर-म-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-जनमजत-अमरक-नगरकत-खतम-करन-क-बर-म-कय-कह</guid>
<description>अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कार्यकाल संभालने के पहले दिन ही वो साल 2021 में यूएस कैपिटल हिल दंगों में शामिल लोगों को माफ़ी दे देंगे.
नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने पहली बार टीवी पर इंटरव्यू दिया है. ट्रंप ने एनबीसी से कहा, ये लोग नरक में जी रहे हैं.
साथ ही ट्रंप ने अमेरिका में पैदा होने वाले लोगों को स्वतः नागरिकता दिए जाने की नीति को ख़त्म करने की बात कही है.
हालांकि उन्होंने उन अवैध अप्रवासियों की मदद के लिए डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करने की पेशकश की है, जो बच्चों के रूप में अमेरिका आए हैं.
शुक्रवार को ट्रंप ने कहा है कि कार्यकाल संभालने के बाद वो कई मामलों पर आदेश जारी करेंगे, इनमें अप्रवासन, ऊर्जा और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दे शामिल हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 09 Dec 2024 07:28:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/इमरन-खन-न-कह-पकसतन-म-तनशह-सथपत-ह-गई-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इमरन-खन-न-कह-पकसतन-म-तनशह-सथपत-ह-गई-ह</guid>
<description>पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के एक्स अकाउंट से किए गए लंबे पोस्ट में आने वाले दिनों में पार्टी के आंदोलन की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई है.
गुरुवार की रात को किए गए पोस्ट में लिखा गया है, देश में तानाशाही स्थापित हो गई है. सरकारी आतंकवाद की वजह से निर्दोष और शांत राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर गोली चलाई गई और उन्हें शहीद किया गया. हमारे हजारों कार्यकर्ता लापता हैं. सुप्रीम कोर्ट को अब इस पर संज्ञान लेना चाहिए और अपनी संवैधानिक भूमिका निभानी चाहिए.
हमने गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए सुप्रीम कोर्ट, लाहौर हाई कोर्ट और इस्लामाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अदालतों ने कोई कार्रवाई नहीं की और अब देश इस स्थिति तक पहुंच गया है.
पोस्ट में लिखा है, हम 13 दिसंबर को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पेशावर में एक भव्य सभा का आयोजन किया जाएगा. इस सभा में भाग लेने के लिए विपक्षी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया जाएगा.
इमरान ख़ान की ओर से जारी इस संदेश के ज़रिए विचारधीन राजनीतिक कैदियों को रिहाई और 9 मई और 26 नवंबर की घटनाओं की पारदर्शी जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन की मांग उठाई गई है.
इसमें कहा गया है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 14 दिसंबर से सविनय अवज्ञा आंदोलन और बहिष्कार अभियान करने की घोषणा की है.
26 नवंबर को इमरान ख़ान की रिहाई के लिए तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बुशरा बीबी के नेतृत्व में इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन किया था.
प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर हुई गिरफ़्तारी और पुलिस कार्रवाई के बाद पीटीआई ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 06 Dec 2024 06:37:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सूडान : आरएसएफ के हमले में कम से कम 20 नागिरकों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सडन-आरएसएफ-क-हमल-म-कम-स-कम-20-नगरक-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सडन-आरएसएफ-क-हमल-म-कम-स-कम-20-नगरक-क-मत</guid>
<description>खार्तूम, 5 दिसंबर । सूडान में उत्तरी दारफुर राज्य के एक क्षेत्र पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के हमले में 20 नागरिकों की मौत हो गई। दारफुर क्षेत्र के गवर्नर ने यह जानकारी दी। गवर्नर मिन्नी आर्को मिन्नावी ने बुधवार को अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा, आरएसएफ ने एल फशर शहर के दक्षिण में अबू जेरिगा क्षेत्र में नरसंहार किया, जिसमें 20 नागरिकों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मिन्नावी ने बताया कि हमला मंगलवार को हुआ। गवर्नर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मानवीय संगठनों से अपराधों का दस्तावेजीकरण करने और अपराधियों को इंसाफ के कटघरे में लाने के लिए इंटरनेशनल जांच टीम भेजने की अपील की। मिन्नावी ने सहायता संगठनों से गहराते मानवीय संकट के बीच प्रभावित आबादी को मदद पहुंचाने की कोशिशों को तेज करने की अपील की।
इस बीच, गैर-सरकारी सूडानी डॉक्टर्स नेटवर्क ने कहा कि हमले में 21 नागरिकों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। आरएसएफ ने अबू जेरिगा क्षेत्र पर हुए हमले पर कोई टिप्पणी जारी नहीं की है। 10 मई से अल फशर में सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच भीषण झड़पें हुई हैं। दोनों पक्ष अप्रैल 2023 के मध्य से एक क्रूर संघर्ष में उलझे हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अनुमानों के अनुसार, सूडान में चल रहे युद्ध में 27,120 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और 14 मिलियन से अधिक लोग देश के भीतर या विदेश में विस्थापित हुए हैं। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 05 Dec 2024 08:36:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण कोरिया मार्शल लॉ विवाद : रक्षा मंत्री का इस्तीफा स्वीकार, रिटायर्ड आर्मी जनरल लेंगे उनकी जगह</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-मरशल-ल-ववद-रकष-मतर-क-इसतफ-सवकर-रटयरड-आरम-जनरल-लग-उनक-जगह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-मरशल-ल-ववद-रकष-मतर-क-इसतफ-सवकर-रटयरड-आरम-जनरल-लग-उनक-जगह</guid>
<description>सोल, 5 दिसंबर । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सूक योल ने रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। देश में मार्शल लॉ लागू होने में उनकी कथित भूमिका को लेकर बढ़ते विवाद के बीच यह इस्तीफा हुआ है। बता दें राष्ट्रपति यून सुक-योल ने देश में मंगलवार रात मॉर्शल लॉ लगाने की घोषणा की थी। हालांकि बुधवार सुबह उन्हें अपना फैसला पलटना पड़ा। मार्शल लॉ कुछ ही घंटे तक लागू रहा। आरोप है कि किम ने कथित तौर पर मार्शल लॉ घोषित करने का प्रस्ताव रखा था। उनके इस्तीफे की मांग विपक्षी ही नहीं बल्कि सत्तारूढ़ पार्टी की तरफ से भी गई।
यून के चीफ ऑफ स्टाफ चुंग जिन-सुक ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि राष्ट्रपति ने किम के उत्तराधिकारी के रूप में चोई ब्युंग-हुक को नामित किया, जो एक रिटायर्ड फोर स्टार आर्मी जनरल हैं और वर्तमान में सऊदी अरब में दक्षिण कोरिया के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने बुधवार को माफी मांगी और इस्तीफे की पेशकश की। किम ने एक बयान में कहा, मैंने इमरजेंसी मार्शल लॉ की वजह से पैदा हुई उथल-पुथल की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
यून की मार्शल लॉ की घोषणा का न सिर्फ विपक्षी पार्टियों ने बल्कि उनकी अपनी सत्ताधारी दल पीपुल्स पावर पार्टी (पीपीपी) ने भी विरोध किया। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक राष्ट्रपति यून सुक-योल पीपुल्स पावर की लोकप्रियता रेटिंग लगातार कम हो रही है। उनकी पत्नी भी कुछ कथित घोटालों और विवादों से जुड़ी रही हैं। इस बीच बुधवार को विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रस्ताव पेश किया। मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के साथ रीबिल्डिंग कोरिया पार्टी और रिफॉर्म पार्टी सहित पांच अन्य छोटी विपक्षी पार्टियों ने दोपहर 2:43 (स्थानीय समायुनुसार) बजे नेशनल असेंबली में बिल ऑफिस में प्रस्ताव पेश किया। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 05 Dec 2024 08:36:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मस्क और ट्रंप: हितों के टकराव के बीच कब तक टिकेगी ये दोस्ती</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मसक-और-टरप-हत-क-टकरव-क-बच-कब-तक-टकग-य-दसत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मसक-और-टरप-हत-क-टकरव-क-बच-कब-तक-टकग-य-दसत</guid>
<description>इलॉन मस्क को अमेरिका के नए सरकारी दक्षता विभाग का प्रभारी बनाना कई सवालों को जन्म देता है. सोचिए क्या दुनिया का सबसे अमीर आदमी सरकारी खर्च में कटौती की मुहिम का नेतृत्व करते हुए अपने निजी हितों को पीछे छोड़ पाएगा?
डॉयचे वैले पर टिमोथी रुक्स की रिपोर्ट-
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले डॉनल्ड ट्रंप और दुनिया के सबसे अमीर आदमी इलॉन मस्क की बढ़ती दोस्ती के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है. जो जोड़ी पहले अजीब लग रही थी, वह मस्क के लिए काम के नए अवसर में बदल गई. कुछ हफ्ते पहले, दोनों को फ्लोरिडा के पाम बीच, न्यूयॉर्क में एक अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप मैच के रिंगसाइड, और एक जेट में मैकडॉनल्ड्स खाते हुए देखा गया.
चुनाव से पहले, ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह अमेरिकी कंपनी टेस्ला के सीईओ को सरकारी दक्षता आयोग का प्रभारी बनाएंगे. नई एजेंसी को सरकारी दक्षता विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) कहा जाएगा.
क्या होगा मस्क का नया काम
चूंकि यह एक नई एजेंसी होगी, इसलिए कोई नहीं जानता कि यह क्या करेगी और इसके पास क्या अधिकार होंगे. हालांकि, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह सिर्फ एक छोटा सलाहकार समूह होगा, जो न तो सरकार में शामिल होगा और न ही यह कोई वास्तविक विनियामक प्राधिकरण यानी रेगुलेटरी अथॉरिटी होगा. हालांकि, मस्क की वजह से इसका प्रभाव जरूर होगा और इस समूह की बात सुनी जाएगी.
फिलहाल, 2024 के लिए अमेरिका के सरकारी बजट के तौर पर करीब 68 खरब डॉलर का आवंटन किया गया है. सरकारी दक्षता विभाग का लक्ष्य सरकारी बजट और खर्च को कम करना है. यह विभाग अमेरिकी बजट में 20 खरब डॉलर की कटौती करना चाहता है. इसके लिए, यह केंद्र सरकार के आकार को स्थायी तौर पर छोटा, अनावश्यक खर्चों, नियम-कानूनों और कर्मचारियों में कटौती करना चाहता है. मस्क खुद अपने कारोबार में खर्च में कटौती करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अमेरिकी सरकार के खर्च को कम करना एक बड़ी चुनौती होगी. इस परियोजना यानी खर्च में कटौती को 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.
मिशिगन यूनिवर्सिटी के फोर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में प्रोफेसर डॉनल्ड मोयनेहेन का मानना है कि मस्क का सरकार के साथ कोई खास अनुभव नहीं है. वह तो बस सरकार के खिलाफ मुकदमे लड़ते रहे हैं या सरकार के बारे में झूठी या गुमराह करने वाली खबरें फैलाते रहे हैं. उन्होंने डीडब्ल्यू को बताया, संघीय सरकार को आधुनिक बनने की जरूरत है, लेकिन मस्क ने सिर्फ खर्च में कटौती और उन लोगों को सजा देने की बात की है जिनसे वे असहमत हैं. उनका हिसाब किताब सही नहीं है.
अमेरिका का 2023 का बजट 61 खरब डॉलर था. इसका एक तिहाई हिस्सा सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं पर खर्च किया गया. ट्रंप ने कहा है कि इन क्षेत्रों के लिए खर्च की जाने वाली राशि में वे किसी तरह की कटौती नहीं करेंगे. संसद की स्वतंत्र संस्था कांग्रेसनल बजट ऑफिस के मुताबिक, ऐसे में कानून बनाने वालों के पास सिर्फ 17 खरब डॉलर खर्च करने का अधिकार है. बाकी पैसे पहले से ही खर्च करने के लिए तय किए जा चुके हैं.
स्पेसएक्स और हितों का टकराव
मस्क पहले से ही टेस्ला, स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स जैसी छह कंपनियों का संचालन कर रहे हैं. ऐसे में, एक नया पद लेने से उनके लिए हितों का टकराव हो सकता है, खासकर जब उनकी कई कंपनियां सरकार से सब्सिडी या सीधे सरकारी ठेके लेती हैं, जिससे वे सरकारी ठेकेदार बन जाती हैं. ये कंपनियां ऐसी नई खोज और तकनीक भी विकसित और इस्तेमाल करती हैं जो नियम-कानूनों की सीमाओं को पार करती हैं यानी कभी-कभी उनका पालन नहीं करती हैं.
मोयनेहेन ने कहा, मुझे ऐसा कोई व्यक्ति याद नहीं है जिसका सरकारी अधिकारी के साथ इतना स्पष्ट और सीधा टकराव हो कि उसका कारोबार प्रभावित होता हो और उसे सरकार के खर्च, संरचना और कर्मचारियों की छंटनी के बारे में सलाह देने का मौका दिया गया हो. यह बहुत ही अजीब और भ्रष्टाचार की तरह है.
पिछले कुछ सालों में, स्पेसएक्स को नासा और रक्षा विभाग से अरबों डॉलर के ठेके मिले हैं. इन ठेकों में, उपग्रहों को लॉन्च करना, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की सर्विस करना, और स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क का इस्तेमाल करना शामिल है.
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, पिछले दशक में स्पेसएक्स को नासा और रक्षा विभाग से 15 अरब डॉलर से अधिक के ठेके मिले हैं. सिर्फ पिछले साल, मस्क की कंपनियों ने 17 सरकारी एजेंसियों के साथ 3 अरब डॉलर के 100 अलग-अलग अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए.
कुछ अन्य हितों का टकराव
मस्क का अमेरिकी सरकार के विभागों और अन्य नियामकों के साथ विवाद का इतिहास रहा है. साल 2018 में अमेरिकी वित्तीय बाजार विनियामक, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) ने उन पर शेयर बाजार से जुड़े धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे. बाद में समझौता करने के लिए उन्हें टेस्ला के चेयरमैन पद से इस्तीफा देना पड़ा था.
टेस्ला को कई राज्यों में टैक्स में भारी छूट और अन्य प्रोत्साहन मिले हैं. केंद्र सरकार से भी टेस्ला को कुछ गाड़ियों की सप्लाई करने का छोटा सा ठेका मिला है. हालांकि, मस्क ट्रंप को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए टैक्स क्रेडिट जारी रखने या मेक्सिको या कहीं और गाड़ियां बनाने वाली प्रतिस्पर्धी कंपनियों पर टैरिफ बढ़ाने के लिए राजी कर सकते हैं.
मस्क उन नियामकों को प्रभावित कर सकते हैं जो टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक पर करीब से नजर रखना चाहते हैं. वह सत्ता में बैठे लोगों को उत्सर्जन नियमों को बनाए रखने के लिए भी राजी कर सकते हैं, जिससे टेस्ला उन अन्य वाहन निर्माताओं को अरबों डॉलर के क्रेडिट बेच सकता है जो पर्याप्त इलेक्ट्रिक वाहन नहीं बनाते हैं.
मस्क की अन्य कंपनियों एक्सएआई, द बोरिंग कंपनी, न्यूरालिंक और एक्स के पास कोई सरकारी अनुबंध नहीं है. फिर भी, इन कंपनियों को ट्रंप के करीब होने से बहुत फायदा हो सकता है. इस नजदीकी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा </description>
<pubDate>Tue, 03 Dec 2024 07:20:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/सरय-तरक-समरथत-गट-क-अलपप-क-करद-इलक-पर-हमल-अलग-थलग-पड-200000-स-अधक-लग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सरय-तरक-समरथत-गट-क-अलपप-क-करद-इलक-पर-हमल-अलग-थलग-पड-200000-स-अधक-लग</guid>
<description>दमिश्क, 2 दिसम्बर । तुर्की समर्थित गुट, अलेप्पो प्रांत में कुर्द-नियंत्रित क्षेत्रों पर हमले कर रहे हैं। हमलों की वजह से 2,00,000 से अधिक सीरियाई कुर्द अलग-थलग पड़ गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि ऑपरेशन डॉन ऑफ फ्रीडम नामक इस हमले का टारगेट ग्रामीण अलेप्पो था, जहां 200,000 से अधिक सीरियाई कुर्द रहते हैं। ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि सीरियन नेशनल आर्मी के बैनर तले काम कर रहीं तुर्की समर्थित गुटों ने तेल रिफात शहर सहित कई क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा कई इलाकों की घेराबंदी कर दी है, सड़कें ब्लॉक कर दी है और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों जाने से रोक दिया है।
जवाब में, सीरिया में कुर्द स्वायत्त प्रशासन ने आगे बढ़ रहे तुर्की समर्थित गुटों का विरोध करने के लिए लामबंदी की घोषणा की है। तेल रिफात और उसके आस-पास के इलाके 2016 से कुर्द नियंत्रण में हैं। ये पिछले तुर्की सैन्य अभियानों की वजह से विस्थापित कुर्दों के लिए शरणस्थली बन हुए हैं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब सीरिया में व्यापक संघर्ष छिड़ा हुआ है। हयात तहरीर अल-शाम जैसे विद्रोही ग्रुप और उसके सहयोगी गुट सरकार द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों के खिलाफ बड़े अभियान चला रहे हैं। तुर्की सरकार सीरिया में कुछ कुर्द समूहों, विशेष रूप से पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स (वाईपीजी) को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा मानती है।
अंकारा का मानना है कि वाईपीजी के कथित रूप से कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) से संबंध हैं। पीकेके को तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ ने आतंकी संगठन घोषित किया है। इस बीच सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आतंकवादी संगठनों से पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ लड़ने का संकल्प लिया। असद ने इस बात पर जोर दिया कि विद्रोहियों के खिलाफ सीरिया की लड़ाई ना केवल राष्ट्रीय हितों बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए भी जरूरी है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी समाचार एजेंसी सना के हवाले से बताया कि असद ने अराघची से कहा, आतंकवाद का सामना करना, इसकी संरचना को खत्म करना और इसके स्रोतों को खत्म करना पूरे क्षेत्र के लिए फायदेमंद है। वहीं अराघची ने ईरानी नेतृत्व की तरफ से उन्हें समर्थन का संदेश दिया। इसमें सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता के प्रति ईरान की प्रतिबद्धता और चल रहे संघर्ष में व्यापक समर्थन प्रदान करने की उसकी तत्परता को जाहिर किया गया। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 02 Dec 2024 10:50:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यमन: हूती ग्रुप का ड्रोन अटैक, मशहूर बाजार को बनाया निशाना, 6 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यमन-हत-गरप-क-डरन-अटक-मशहर-बजर-क-बनय-नशन-6-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यमन-हत-गरप-क-डरन-अटक-मशहर-बजर-क-बनय-नशन-6-क-मत</guid>
<description>अदन, 2 दिसम्बर । यमन के ताइज प्रांत के एक मशहूर बाजार पर हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमले में छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय सरकार के समर्थक सैन्य अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर रविवार को बताया, हूती बमबारी ताइज के मकबानह जिले में एक व्यस्त बाजार में हुई। इस हमले की यमन सरकार ने कड़ी निंदा की और इस घटना के लिए सीधे तौर पर हूती ग्रुप को दोषी ठहराया है। यमन के सूचना मंत्री मुअम्मर अल-एरियानी ने इस बम विस्फोट को ताइज में नागरिकों के खिलाफ हूती मिलिशिया की तरफ से क्रूर और जानबूझकर की गई हत्याओं का विस्तार बताया।
मंत्री ने अतंरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और विभिन्न मानवाधिकार संगठनों से इस घटना की निंदा करने की अपील की। स्थानीय मेडिकल स्रोतों ने बताया कि ड्रोन हमले की वजह से कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। हालांकि, हूती ग्रुप ने ताइज में हुई घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। बता दें कि यमन 2014 के अंत से ही एक विनाशकारी गृहयुद्ध में उलझा हुआ है। हूती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार के खिलाफ लड़ रहे हैं। 2015 में, हूती समूह ने ताइज प्रांत में प्रवेश किया और इसकी राजधानी ताइज को घेर लिया। हालांकि यह शहर यमन सरकार के नियंत्रण में है, लेकिन अभी भी हूती बलों ने शहर की घेराबंदी की हुई है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 02 Dec 2024 10:50:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सीरिया: कट्टरपंथी विद्रोही समूहों का बड़ा हमला, 89 लोगों की मौत, कई गांवों और कस्बों पर किया कब्जा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सरय-कटटरपथ-वदरह-समह-क-बड-हमल-89-लग-क-मत-कई-गव-और-कसब-पर-कय-कबज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सरय-कटटरपथ-वदरह-समह-क-बड-हमल-89-लग-क-मत-कई-गव-और-कसब-पर-कय-कबज</guid>
<description>दमिश्क, 28 नवंबर। हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) विद्रोही समूह और उसके सहयोगी गुटों ने अलेप्पो प्रांत के पश्चिमी ग्रामीण इलाकों में सीरियाई सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला किया। बुधवार की झड़पों में 89 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एचटीएस और उसके समर्थक गुटों के 52 लड़ाके और सीरियाई सरकारी बलों के 37 सैनिक शामिल थे। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि एचटीएस और अल-फतह अल-मुबीन ऑपरेशन रूम के गुटों ने ऑपरेशन शुरू होने के 12 घंटे से भी कम समय में 21 गांवों, कस्बों और रणनीतिक स्थलों पर नियंत्रण कर लिया।
पांच सीरियाई सैनिकों को एचटीएस ने बंधक बना लिया और हथियार डिपो, बख्तरबंद वाहन और भारी हथियार भी जब्त कर लिए। ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि हमले के जवाब में, रूसी युद्धक विमानों ने अटारीब शहर के आसपास विद्रोहियों गुटों के ठिकानों पर वैक्यूम मिसाइलों का उपयोग करके हमले किए। सीरियाई सरकारी बलों ने अटारीब, दारत इज्जाज और आसपास के गांवों पर सैकड़ों तोपों और रॉकेटों से बमबारी की। ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, एक दिन पहले, एचटीएस की तैयारियों कारण पश्चिमी अलेप्पो के ग्रामीण इलाकों में अतारिब और आसपास के गांवों से नागरिकों को बड़ी संख्या में पलायन करना पड़ा था। एचटीएस, जिसे पहले नुसरा फ्रंट के नाम से जाना जाता था, को कई देश आतंकवादी संगठन मानते हैं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 28 Nov 2024 07:04:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कमला हैरिस ने लोकतंत्र और कानून के शासन के लिए लड़ते रहने का संकल्प जताया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-लकततर-और-कनन-क-शसन-क-लए-लडत-रहन-क-सकलप-जतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-लकततर-और-कनन-क-शसन-क-लए-लडत-रहन-क-सकलप-जतय</guid>
<description>वाशिंगटन, 27 नवंबर। रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से राष्ट्रपति पद का चुनाव हारने के कुछ दिनों बाद, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि वह लोकतंत्र, कानून के शासन, समान न्याय और स्वतंत्रता के लिए लड़ाई जारी रखेंगी।
हैरिस ने देश भर में अपने प्रमुख समर्थकों और धन जुटाने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसा भविष्य सुनिश्चित करने के लिए बहुत कुछ लड़ना है, जहां हर कोई अपने सपनों को पूरा कर सके और यह लड़ाई पांच नवंबर को समाप्त नहीं हुई है। ये समर्थक और धन जुटाने वाले उनके राष्ट्रपति पद के चुनाव अभियान का हिस्सा थे और मंगलवार को उनके एक आह्वान पर इकट्ठा हुए थे।
राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव पांच नवंबर को हुआ था। ट्रंप राष्ट्रपति जो बाइडन का स्थान लेंगे, जबकि हैरिस का स्थान जे डी वांस लेंगे।
हैरिस ने कहा, हम लड़ाई जारी रखेंगे। हमें ऐसे भविष्य के लिए बहुत संघर्ष करना है, जहां हर कोई अपने सपनों, अपनी महत्वाकांक्षाओं और अपनी आकांक्षाओं को पूरा कर सके। हम महिलाओं के अपने शरीर के बारे में निर्णय लेने के अधिकार के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि हम अपने लोकतंत्र, कानून के शासन और समान न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह अनिश्चितताओं से भरा समय है।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 27 Nov 2024 08:03:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण कोरिया : 14 वर्षों में रिकॉर्ड की गई उच्च जन्म दर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-14-वरष-म-रकरड-क-गई-उचच-जनम-दर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-14-वरष-म-रकरड-क-गई-उचच-जनम-दर</guid>
<description>सोल, 27 नवंबर (आईएएनएस)। लगातार घटती आबादी से परेशान दक्षिण कोरिया के लिए सितंबर गुड न्यूज देकर गया। लगभग 14 साल में ऐसा पहली बार हुआ कि इस महीने में बड़ी संख्या में नवजात जन्मे। घटते जन्म दर और तेजी से बढ़ती उम्र के गंभीर जनसांख्यिकीय परिवर्तनों से निपटने को लेकर दक्षिण कोरिया संघर्ष कर रहा है। योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया स्टैस्टिक कोरिया द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार सितंबर में कुल 20,590 बच्चे पैदा हुए, जो एक साल पहले की तुलना में 10.1 प्रतिशत (1,884 नवजात शिशुओं की वृद्धि) अधिक है। बता दें कि यह जनवरी 2011 के बाद से सबसे बड़ी वार्षिक वृद्धि है, जब बच्चों के जन्म में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। एजेंसी के एक अधिकारी इम यंग-इल ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया, यह वृद्धि कोविड-19 महामारी के शुरुआती चरणों के दौरान शादियों में देरी होने के बाद 2022 की दूसरी छमाही से 2023 की पहली छमाही तक अधिक शादियां करने के कारण हुई है। एजेंसी ने बताया कि इस साल की तीसरी तिमाही में कुल 61,288 बच्चे पैदा हुए, जो पिछले साल की इसी अवधि से 8 प्रतिशत अधिक है।
यह संख्या 2012 की तीसरी तिमाही के बाद से सबसे बड़ी तिमाही वृद्धि को भी दर्शाती है। देश में तीसरी तिमाही में कुल प्रजनन दर 0.76 रही, जो कि एक महिला के जीवनकाल में होने वाले औसत बच्चों की संख्या को दिखाती है। जनवरी-सितंबर अवधि के लिए यह दर 0.74 रही। नौ महीने का यह आंकड़ा 2023 के पूरे वर्ष के लिए दर्ज 0.72 से अधिक है, जो 1970 के बाद का सबसे निम्नतम स्तर है। यंग-इल ने कहा, इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि 2024 में कुल प्रजनन दर 0.72 से ऊपर हो सकती है और अगर मौजूदा रुझान चौथी तिमाही में भी जारी रहता है, तो यह 0.74 के आसपास भी पहुंच सकती है। हालांकि, यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह आंकड़ा बेहद अच्छा है क्योंकि यह अभी भी अन्य देशों की तुलना में बहुत कम है। दक्षिण कोरिया अपनी जन्म दर में लगातार गिरावट से जूझ रहा है, क्योंकि युवा लोगों की बढ़ती संख्या विवाह और माता-पिता बनने में देरी या इससे बचने का विकल्प चुन रही है। विवाह को प्रोत्साहित करने और प्रजनन दर में सुधार करने के लिए, सरकार ने विभिन्न विवाह लाभ और बाल देखभाल के लिए सहायता शुरू की है। इस बीच, सितंबर में मौतों की संख्या पिछले साल की तुलना में 3.8 प्रतिशत बढ़कर 29,362 हो गई। इसके अनुसार, दक्षिण कोरिया ने इस महीने में 8,772 की प्राकृतिक जनसंख्या में कमी दर्ज की। 2019 की चौथी तिमाही से मौतों की संख्या नवजात शिशुओं की संख्या से अधिक रही है। रिपोर्ट में यह भी दिखाया गया है कि सितंबर में शादी करने वाले जोड़ों की संख्या पिछले साल की तुलना में 18.8 प्रतिशत बढ़कर 15,368 हो गई। डेटा में कहा गया है कि तलाक लेने वाले जोड़ों की संख्या पिछले साल की तुलना में 0.4 प्रतिशत से बढ़कर 7,531 हो गई। --आईएएनएस एमकेएस/केआर</description>
<pubDate>Wed, 27 Nov 2024 08:03:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अदानी के मामले में भारतीय संसद में हंगामें पर क्या बोला अमेरिका?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अदन-क-ममल-म-भरतय-ससद-म-हगम-पर-कय-बल-अमरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अदन-क-ममल-म-भरतय-ससद-म-हगम-पर-कय-बल-अमरक</guid>
<description>गौतम अदानी, उनके भतीजे सागर अदानी समेत अमेरिका में आठ लोगों के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी के आरोप तय किए गए हैं.
मामले को लेकर संसद के शीताकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने चर्चा की मांग की तो हंगामें के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.
इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से पूछा राहुल गांधी अदानी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, क्या आप अदानीकी गिरफ्तारी का समर्थन करते हैं?
मैथ्यू मिलर ने इसको लेकर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह कानून प्रवर्तन का मामला है.
मिलर ने कहा, मैं इस विषय पर जस्टिस डिपार्टमेंट के अपने सहकर्मियों से टिप्पणी करने का अनुरोध करूंगा.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेता गौतम अदानी को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 26 Nov 2024 07:25:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सीरिया पर इजरायली हवाई हमले में कई पुल और मार्ग क्षतिग्रस्त</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/israeli-on-syria</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/israeli-on-syria</guid>
<description>israeli on syria</description>
<pubDate>Tue, 26 Nov 2024 07:25:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>तुर्किये में उतरने के बाद रूसी विमान में लगी आग, यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित निकाला गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/turkiye</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/turkiye</guid>
<description>turkiye</description>
<pubDate>Mon, 25 Nov 2024 08:11:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लेबनान के बेरूत में इजरायली हवाई हमले में तीन पैरामेडिक्स की मौत।</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/three-paramedics-killed-in-israeli-airstrike-on-lebanon-beirut</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/three-paramedics-killed-in-israeli-airstrike-on-lebanon-beirut</guid>
<description>three-paramedics-killed-in-israeli-airstrike-on-lebanon-beirut</description>
<pubDate>Sat, 23 Nov 2024 09:14:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/कम-जग-उन-बल-पहल-कभ-नह-रह-परमण-यदध-क-इतन-जयद-खतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कम-जग-उन-बल-पहल-कभ-नह-रह-परमण-यदध-क-इतन-जयद-खतर</guid>
<description>उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग-उन का कहना है कि इससे पहले परमाणु युद्ध का इतना ज़्यादा ख़तरा कभी नहीं रहा.
किम जोंग-उन ने इसके लिए उत्तर कोरिया को लेकर अमेरिका की आक्रामक और शत्रुतापूर्ण नीतियों को दोषी ठहराया है और कहा कि अमेरिकी नीतियां कभी नहीं बदल सकती हैं.
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया केसीएनए के मुताबिक़, किम जोंग उन ने गुरुवार को एक सैन्य प्रदर्शनी में कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप पर युद्ध में शामिल पक्षों ने इससे पहले कभी भी इतने ख़तरनाक टकराव का सामना नहीं किया है. यह सबसे विनाशकारी थर्मोन्यूक्लियर युद्ध में बदल सकता है.
उन्होंने कहा, उत्तर कोरिया, अमेरिका के साथ बातचीत में जितना आगे जा सकता था उतना आगे जा चुका है.
किम जोंग-उन की टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब उत्तर कोरिया और रूस के बीच नज़दीकियां बढ़ रही हैं.
रूस ने इस साल उत्तर कोरिया को हथियारों और सैनिकों के बदले में दस लाख बैरल से भी ज़्यादा तेल सप्लाई किया है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की भी अपने बयान में कह चुके हैं कि रूस यूक्रेनी सैनिकों के इस्तेमाल और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करके युद्ध को और गंभीर करना चाह रहा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 23 Nov 2024 06:32:07 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रुस ने यूक्रेन पर हमले में मध्यवर्ती रेंज की नयी मिसाइल का परीक्षण किया : पुतिन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/russia-attacks-ukraine</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/russia-attacks-ukraine</guid>
<description>Russia attacks Ukraine</description>
<pubDate>Fri, 22 Nov 2024 06:25:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/dominica</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/dominica</guid>
<description>Dominica</description>
<pubDate>Thu, 21 Nov 2024 07:05:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटले के साथ मुलाकात अच्छी रही: पीएम मोदी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/mia-amor-motley</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/mia-amor-motley</guid>
<description>mia amor motley</description>
<pubDate>Thu, 21 Nov 2024 07:05:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एलन मस्क की स्पेसएक्स ने इसरो के कम्युनिकेशन सैटेलाइट को किया लॉन्च, क्यों है अहम?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एलन-मसक-क-सपसएकस-न-इसर-क-कमयनकशन-सटलइट-क-कय-लनच-कय-ह-अहम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एलन-मसक-क-सपसएकस-न-इसर-क-कमयनकशन-सटलइट-क-कय-लनच-कय-ह-अहम</guid>
<description>भारत की नई कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-एन2 को एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने अमेरिका के केप कैनवरल से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है.
इसरो की कमर्शियल इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) ने बताया है कि 4 हज़ार 700 किलोग्राम वज़न वाली ये हाई थ्रूपुट सैटेलाइट (एचटीएस) फैल्कन 9 रॉकेट से लक्षित ऑर्बिट में पहुंच गई है.
एनएसआईएल ने एक्स पर पोस्ट में बताया, एनएसआईएल का जीसैट-एन2 (एचटीएस) कम्युनिकेश सैटेलाइन 19 नवंबर 2024 को अमेरिका के केप कैनवरल से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है. जीसैट-एन2 का वज़न 4700 किलोग्राम है. इसे लक्षित ऑर्बिट में पहुंचा दिया गया है और इसरो के मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी यानी एमसीएफ़ ने इसका कंट्रोल भी ले लिया है. शुरुआती जानकारी में सैटेलाइट अच्छी स्थिति में दिख रहा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस सैटेलाइट से पूरे भारत में न केवल ब्रॉडबैंड सर्विस में सुधार होगा बल्कि इससे इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी यानी उड़ान में रहते हुए इंटरनेट के इस्तेमाल में भी बेहतरी आएगी. ये सैटेलाइट 14 साल तक काम कर सकती है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 20 Nov 2024 07:16:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रम्प प्रशासन के दबाव को कम करने के लिए भारत से संबंध सुधारने की कोशिश कर रहा चीन: अघी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरमप-परशसन-क-दबव-क-कम-करन-क-लए-भरत-स-सबध-सधरन-क-कशश-कर-रह-चन-अघ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरमप-परशसन-क-दबव-क-कम-करन-क-लए-भरत-स-सबध-सधरन-क-कशश-कर-रह-चन-अघ</guid>
<description>(ललित के. झा)
वाशिंगटन, 20 नवंबर। अमेरिका-भारत सामरिक एवं साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि अमेरिका में आगामी ट्रम्प प्रशासन का दबाव कम करने के लिए चीन अब भारत के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है।
अमेरिका में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत दर्ज की है और वह जनवरी में देश की बागडोर संभालेंगे।
ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान चीन से माल पर 60 प्रतिशत शुल्क और हर दूसरे अमेरिकी आयात पर 20 प्रतिशत तक के शुल्क का प्रस्ताव रखा था।
उन्होंने आगे कहा,  इसलिए हम ट्रम्प प्रशासन के आने का प्रारंभिक प्रभाव देख रहे हैं, जिसने चीन पर भारत के साथ व्यवहार को आसान बनाने का दबाव बनाया है। इसीलिए सीमा पर गश्त पर सहमति बनी है। सीधी उड़ानों पर सहमति बनी है।
अघी ने कहा,  वे भारत आने वाले चीन के लोगों के लिए अधिक वीजा भी जारी करेंगे। आप देख रहे हैं कि ट्रम्प की जीत का भारत-चीन संबंधों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
भारत ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उसने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त को लेकर चीन के साथ समझौता कर लिया है, जिससे चार साल से अधिक समय से जारी सैन्य गतिरोध समाप्त हो गया।
अघी ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा,  चीन की ओर से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि ट्रम्प आ रहे हैं। अमेरिका के साथ रिश्ते तनावपूर्ण हो जाएंगे। इसलिए कई मोर्चों पर तनाव क्यों रखें.. कम से कम भारत के साथ साझेदारी या संभावित रिश्ते को आसान बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि अमेरिका में नया प्रशासन विनिर्माण को चीन से दूर ले जाने और अमेरिका में ही रोजगार सृजन की योजना बना रहा है।
इस बीच, समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की एक खबर के अनुसार, अमेरिका में कांग्रेस की एक समिति ने सिफारिश की है कि चीन के साथ अपने व्यापार संबंधों को अमेरिका कड़ा करे और लगभग 25 साल पुराने उस फैसले को वापस लेने पर जोर दे जिसने चीन की तीव्र आर्थिक वृद्धि में मदद की थी और जिसे अब अमेरिका में कई लोग अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने वाला मानते हैं।
अमेरिका-चीन आर्थिक तथा सुरक्षा समीक्षा आयोग ने मंगलवार को कांग्रेस को भेजी अपनी नौ पन्नों की वार्षिक रिपोर्ट में पहली बार चीन के साथ स्थायी सामान्य व्यापार संबंधों को समाप्त करने का आह्वान किया।
यह कदम ट्रम्प और कई प्रमुख रिपब्लिकन सांसदों की विचारधारा के अनुरूप है क्योंकि आने वाले प्रशासन के तहत चीन के साथ व्यापार युद्ध के तेज होने के आसार हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 20 Nov 2024 07:16:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की अमेरिकी मंज़ूरी के बाद वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की क्या बोले?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-लब-दर-क-मसइल-क-इसतमल-क-अमरक-मजर-क-बद-वलदमर-जलसक-कय-बल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-लब-दर-क-मसइल-क-इसतमल-क-अमरक-मजर-क-बद-वलदमर-जलसक-कय-बल</guid>
<description>अमेरिका ने यूक्रेन को सौंपी लंबी दूरी की मिसाइलों का रूस की सीमा के अंदर इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है. इस मुद्दे पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने प्रतिक्रिया दी है.
वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बयान जारी कर कहा, मैं अपने उन साझेदारों का अभारी हूं जो कि एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर हमारा समर्थन करते हैं.
उन्होंने कहा कि हमें अभी भी अपने सहयोगियों से ज़रूरी सुविधाएं नहीं मिली है, लेकिन हम लक्ष्य हासिल करने की दिशा में काम करना जारी रख रहे हैं.
ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को मजबूत करने के लिए जो मैंने विक्ट्री प्लान पेश किया था. इसमें लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता शामिल थी.
मीडिया में बहुत कुछ कहा गया है कि हमें मंजूरी मिल गई है, लेकिन हमला शब्दों से नहीं किया जाता. इन बातों की घोषणा नहीं की जाती. मिसाइलें ख़ुद ही बोलेंगीं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने देश की संसद के सामने रूस-यूक्रेन संघर्ष को ख़त्म करने के लिए विक्ट्री प्लान पेश किया था.
इसके मुख्य बिंदुओं में नेटो में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण और रूस के अंदर लंबी दूरी तक हमला करने को लेकर सहयोगी देशों के प्रतिबंधों को हटाना शामिल था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 18 Nov 2024 06:22:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तरी ग़ज़ा में इसराइल के हवाई हमले में 34 लोगों की हुई मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-गज-म-इसरइल-क-हवई-हमल-म-34-लग-क-हई-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-गज-म-इसरइल-क-हवई-हमल-म-34-लग-क-हई-मत</guid>
<description>उत्तरी ग़ज़ा के बेइत लाहिया शहर में इसराइली हवाई हमले में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है. स्थानीय सिविल डिफेंस एजेंसी ने ये जानकारी दी.
एएफपी ने एजेंसी के हवाले से बताया कि हमले में जिन लोगों की मौत हुई उनमें से अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं. वहीं हमले में सात लोग घायल हुए है.
इसराइली सेना का कहना है कि वो उत्तरी ग़ज़ा में हमले कर रही है ताकि हमास फिर से इकट्ठा नहीं हो सके.
इसराइली हमले के कारण पिछले पांच हफ्ते में सवा लाख़ से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए हैं.
इसराइल पर सात अक्तूबर को हमास ने हमला किय़ा था और इसमें 1,200 लोगों की मौत हुई थी. वहीं इसराइली की जवाबी कार्रवाई में अब तक ग़ज़ा में क़रीब 44 हज़ार लोग जान गंवा चुके हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 18 Nov 2024 06:22:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तर कोरिया ने विस्फोटक ड्रोन का परीक्षण किया, किम ने बड़े पैमाने पर निर्माण का आह्वान किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-न-वसफटक-डरन-क-परकषण-कय-कम-न-बड-पमन-पर-नरमण-क-आहवन-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-न-वसफटक-डरन-क-परकषण-कय-कम-न-बड-पमन-पर-नरमण-क-आहवन-कय</guid>
<description>सियोल, 15 नवंबर । उत्तर कोरिया ने लक्ष्यों पर सटीक प्रहार करने के लिए डिजाइन किए गए विस्फोटक ड्रोन का परीक्षण किया है, वहीं नेता किम जोंग उन ने इन हथियारों के बड़े पैमाने पर निर्माण में तेजी लाने का आह्वान किया है। यह जानकारी शुक्रवार को सरकारी मीडिया ने दी।
देश ने यह परीक्षण ऐसे समय में किया है जब अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान निकटवर्ती अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उन्नत लड़ाकू जेट विमानों और एक अमेरिकी विमानवाहक पोत के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कुछ तस्वीरें प्रकाशित कीं जिनमें किम कम से कम दो अलग-अलग तरह के मानवरहित हवाई वाहनों के पास अधिकारियों से बात करते नजर आ रहे हैं। इनमें एक्स-आकार की पूंछ और पंख वाले यान शामिल हैं जो उन ड्रोन की तरह प्रतीत होते हैं जिनका देश ने अगस्त में उस समय खुलासा किया था जब किम ने विस्फोट करने वाले ड्रोन के एक और प्रदर्शन का निरीक्षण किया था।
केसीएनए ने बताया कि ड्रोन ने विभिन्न मार्गों से उड़ान भरी और लक्ष्यों पर सटीक प्रहार किया। इसके चित्रों में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ड्रोन से बीएमडब्ल्यू सेडान और टैंकों के पुराने मॉडल को निशाना बनाया गया।
किम ने हथियार विकसित करने की प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया और जल्द से जल्द एक श्रृंखला उत्पादन प्रणाली बनाने और बड़े पैमाने पर उत्पादन करने की आवश्यकता पर बल दिया। किम ने बताया कि कैसे ड्रोन आधुनिक युद्ध में महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।
केसीएनए ने किम के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि कई सैन्य गतिविधियों के लिए ड्रोन कम लागत पर बनाना आसान है।
उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर पिछले महीने उत्तर कोरिया विरोधी पर्चे गिराने के लिए अपने ड्रोन भेजने का आरोप लगाया था और धमकी दी थी कि अगर दोबारा ऐसा किया गया तो वह बलपूर्वक जवाब देगा। दक्षिण कोरिया की सेना ने इस बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है कि उत्तर कोरिया के ये दावे सही हैं या नहीं।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 15 Nov 2024 06:40:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जापान की राजकुमारी यूरिको का 101 वर्ष की उम्र में निधन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जपन-क-रजकमर-यरक-क-101-वरष-क-उमर-म-नधन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जपन-क-रजकमर-यरक-क-101-वरष-क-उमर-म-नधन</guid>
<description>तोक्यो, 15 नवंबर। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के सम्राट रहे हिरोहितो के भाई की पत्नी और शाही परिवार की सबसे बुजुर्ग सदस्य राजकुमारी यूरिको का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। वह 101 वर्ष की थीं। महल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी ने बताया कि यूरिको का तोक्यो के एक अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। एजेंसी ने राजकुमारी के निधन का कारण नहीं बताया, लेकिन जापानी मीडिया ने बताया कि निमोनिया से ग्रस्त होने की वजह से यूरिको का निधन हुआ।
यूरिको का जन्म 1923 में एक कुलीन परिवार में हुआ था। 18 साल की उम्र में उनका विवाह हिरोहितो के छोटे भाई राजकुमार मिकासा से हुआ। राजकुमार मिकासा, जापान के वर्तमान सम्राट नारुहितो के चाचा हैं। द्वितीय विश्व युद्ध शुरू होने से कुछ महीने पहले ही यूरिको और राजकुमार मिकासा की शादी हुई थी।
द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम महीनों में अमेरिका द्वारा तोक्यो में की गई बमबारी में मिकासा और यूरिको का घर जलकर खाक हो गया था, जिसके बाद वह अपने पति और बच्ची के साथ एक आश्रय गृह में रहीं।
यूरिको के पांच बच्चे थे। राजकुमारी से पहले उनके पति तथा तीन बच्चों का निधन हो चुका है।
राजकुमारी यूरिको का निधन हो जाने के बाद अब जापान के शाही परिवार में 16 सदस्य रह गए हैं, जिनमें चार पुरुष हैं। देश के सामने यह दुविधा है कि शाही परिवार को कैसे बनाए रखा जाए, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी में रूढ़िवादी लोग केवल पुरुषों के उत्तराधिकार पर जोर दे रहे हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 15 Nov 2024 06:40:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जर्मनी: कैसा होगा केंद्र सरकार के गिरने के बाद का रास्ता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जरमन-कस-हग-कदर-सरकर-क-गरन-क-बद-क-रसत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जरमन-कस-हग-कदर-सरकर-क-गरन-क-बद-क-रसत</guid>
<description>जर्मनी में केंद्र की मौजूदा गठबंधन सरकार के गिर जाने की स्थिति में देश में जल्द ही नए चुनाव कराने पड़ेंगे. देखिए कैसी होगी नई सरकार के अस्तित्व में आगे तक की पूरी प्रक्रिया.
डॉयचे वैले पर डाविड एल की रिपोर्ट-
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के दिन ही जर्मनी में मौजूदा गठबंधन सरकार लड़खड़ा गई. कारण बना पूर्व वित्त मंत्री क्रिस्टियान लिंडनर द्वारा जारी 18 पन्नों का एक पेपर, जिसने गठबंधन के बाकी सहयोगियों को खासा नाराज किया. इसके बाद चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने लिंडनर को अपनी कैबिनेट से बाहर निकाल दिया. एफडीपी पार्टी के नेता लिंडनर का साथ देते हुए उनके दल के सभी सांसदों ने गठबंधन सरकार से इस्तीफा दे दिया.
चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने जर्मनी की सरकारी प्रसारण सेवा एआरडी को दिए इंटरव्यू में कहा, अगर सब लोग सहमत हों तो मुझे क्रिसमस से पहले ही विश्वास मत के लिए सदन बुलाने में कोई दिक्कत नहीं है. मुझे कुर्सी का लालच नहीं है.
इससे पहले उन्होंने विश्वास मत साबित करने के लिए 15 जनवरी को संसद का सत्र बुलाने की बात कही थी. लेकिन लगातार बढ़ते दबाव के कारण अब दिसंबर में ही विश्वास मत की स्थिति बनती दिख रही है.
कैसी है आगे की राह
आने वाले हफ्तों में मौजूदा सरकार गठबंधन के दो सहयोगियों, एसपीडी और ग्रीन पार्टी, की मदद से बचे हुए कामों को पूरा करने की योजना बना रही है. शॉल्त्स ने पेंशन पैकेज पारित करने, शरणार्थियों के लिए यूरोपीय संघ के नए ढांचे के तहत कानून बनाने और जर्मनी की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सहायता पैकेज पारित करने की बात की है.
हालांकि शॉल्त्स ने मौजूदा साल के सप्लीमेंट्री बजट का जिक्र नहीं किया. इसके बिना अल्पमत की सरकार के पास काम की बहुत कम संभावना बचती है.
बजट पारित करने के लिए बुंडेस्टाग में शॉल्त्स बहुमत कैसे हासिल करेंगे, यह भी साफ नहीं है. उन्होंने मुख्य विपक्षी पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) के प्रमुख फ्रीडरिष मेर्त्स के साथ बातचीत की घोषणा की है.
हालांकि मेर्त्स ने सहयोग के लिए यह शर्त रखी है कि शॉल्त्स जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएं. कई विपक्षी सांसद भी जल्द से जल्द नए चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं.
पहला चरण: अविश्वास प्रस्ताव
बेसिक लॉ कहलाने वाले जर्मनी के संविधान के अनुच्छेद 68 के अनुसार, चांसलर संसद में एक प्रस्ताव पेश करेंगे और बुंडेस्टाग के सदस्यों से उसका समर्थन करने का अनुरोध करेंगे. संविधान में इस पर सोच विचार और बहस करने के लिए अधिकतम 48 घंटे का समय निर्धारित किया गया है. इसके बाद संसद को एक नतीजे पर आना होगा.
अगर चांसलर को सांसदों का विश्वास मत नहीं मिल पाता है तो उस स्थिति में अगले चुनाव का रास्ता साफ हो जाएगा. जर्मनी के इतिहास में ये छठी बार होगा जब कोई चांसलर विश्वास मत का सामना करेगा. ऐसे मामलों में अब तक केवल दो बार ही सरकार बचाई जा सकी है.
दूसरा चरण: संसद का विघटन
अगर चांसलर बुंडेस्टाग में विश्वास मत खो देते हैं तो उन्हें राष्ट्रपति को संसद भंग करने का प्रस्ताव देना होगा. अगर राष्ट्रपति को लगता है कि मौजूदा परिस्थितियों में सरकार चलाना संभव नहीं है तो संसद भंग करके अगले चुनावों का एलान करने के लिए उनके पास 21 दिनों का समय होता है.
जर्मनी के बेसिक लॉ के अनुसार संसद भंग होने के 60 दिनों के भीतर नए चुनाव करा दिए जाने चाहिए.
तीसरा चरण: समय से पहले चुनाव
अब तक जर्मनी में मार्च 2025 में नई संसद का चुनाव कराने की संभावना पर चर्चा हो रही थी लेकिन तेजी से बदलते परिदृश्य में दिसंबर में ही अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर चुनाव पहले भी हो सकते हैं.
चुनाव की नई तारीखों को लेकर राजनीतिक पंडित कई कयास लगा रहे हैं. मेर्त्स की मानें तो नए चुनाव जनवरी में हो सकते हैं. सामान्य स्थिति में अपना कार्यकाल पूरा कर पाने पर जर्मनी में अगले चुनाव 28 सितंबर 2025 को होने तय थे. नया चुनाव हाल ही में पारित चुनावी कानून सुधार के बाद आयोजित होने वाला पहला चुनाव होगा. इसके तहत बुंडेस्टाग के 733 सदस्यों की संख्या को घटाकर 630 कर दिया गया है.
चौथा चरण: नई सरकार का गठन
सर्वेक्षणों की मानें तो जर्मनी की अगली संसद की संरचना बिल्कुल अलग होगी. गठबंधन से बर्खास्त की गई एफडीपी को संसद में बने रहने के लिए जरूरी 5 फीसदी वोट मिलने की कम ही उम्मीद है. ज्यादातर सर्वे वर्तमान में सीडीयू/सीएसयू और एसपीडी के बीच गठबंधन की उम्मीद कर रहे हैं.
इसके बाद भी जर्मनी में नई सरकार का गठन कितनी जल्दी हो पाएगा, ये पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता. पिछली बार 2021 में अपने तय समय और आम परिस्थितियों में हुए आम चुनावों के बाद देश में नई सरकार के गठन में 71 दिन लग गए थे. (dw.com)</description>
<pubDate>Tue, 12 Nov 2024 06:49:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रंप के झटके को कैसे झेलेंगे भारत जैसे एशियाई बाजार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-क-झटक-क-कस-झलग-भरत-जस-एशयई-बजर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-क-झटक-क-कस-झलग-भरत-जस-एशयई-बजर</guid>
<description>अगर अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप चीन पर भारी टैरिफ लगाने के अपने वादे को पूरा करते हैं, तो कुछ एशियाई देशों को फायदा हो सकता है. ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी कुछ एशियाई देशों को काफी लाभ मिला था.
(dw.com)
जनवरी में अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे डॉनल्ड ट्रंप ने आयात पर भारी टैक्स लगाने का वादा किया है. इसमें चीन को खासतौर पर निशाना बनाया जा सकता है. अगर वह इस वादे को पूरा करते हैं तो भारत, इंडोनेशिया और वियतनाम आदि कुछ देशों को खासा फायदा हो सकता है. इसका कारण यह होगा कि कई फैक्ट्रियां चीन से हटकर एशिया के अन्य हिस्सों में स्थानांतरित हो सकती हैं.
लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध से वैश्विक बाजार अस्थिर हो जाएगा, और इसका सबसे बड़ा असर भी एशिया पर ही पड़ेगा, जो वैश्विक विकास में सबसे ज्यादा योगदान देता है.
ट्रंप ने पिछले हफ्ते जोरदार बहुमत के साथ राष्ट्रपति चुनाव जीता है. उन्होंने अपने प्रचार के दौरान वादा किया था कि वह चीन से अमेरिका आने वाले सभी सामानों पर 60 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे, ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन स्थापित हो सके.
हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि नए राष्ट्रपति शायद इतनी ऊंची दर पर टिके नहीं रहेंगे. फिर भी, अगर ऐसा होता है तो इससे चीन की जीडीपी में 0.7 प्रतिशत से 1.6 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है. इसका कुछ असर दक्षिण-पूर्व एशिया में भी महसूस किया जाएगा, जहां की उत्पादन क्षमता सीधे चीन से जुड़ी हुई है और चीन का अच्छा खासा निवेश है.
ऑक्सफर्ड इकोनॉमिक्स के एडम अहमद समादीन के अनुसार, चीन पर टैरिफ बढ़ने के कारण अमेरिकी मांग में कमी से आसियान देशों के निर्यात पर भी असर पड़ेगा, भले ही इन देशों पर सीधे अमेरिकी टैरिफ न लगे हों.
अमेरिका से सब जुड़े हैं
इंडोनेशिया विशेष रूप से संवेदनशील है, क्योंकि इसके खनिजों के निर्यात पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया भी प्रभावित होंगे, जहां चीन सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है.
ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी है कि वह सभी आयातों पर 10 से 20 प्रतिशत तक की दर से टैरिफ बढ़ा सकते हैं. यह उनकी संरक्षणवादी नीतियों का हिस्सा है क्योंकि उनका मानना है कि अन्य देश अमेरिका का फायदा उठा रहे हैं.
समादीन के अनुसार, इन प्रभावों का दायरा इस पर निर्भर करेगा कि हर देश की अर्थव्यवस्था का अमेरिकी बाजार से कितना सीधा संपर्क है. उन्होंने कहा कि अमेरिका कंबोडिया के 39.1 प्रतिशत, वियतनाम के 27.4 प्रतिशत, थाईलैंड के 17 प्रतिशत और फिलीपींस के 15.4 प्रतिशत निर्यात का हिस्सा है.
चुनाव से पहले ही चीनी निर्यातकों में खलबली मची हुई थी. ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में 2018 में चीन पर भारी टैरिफ लगाए थे, जिससे कनेक्टर देशों का उभरना हुआ. इन देशों के जरिए चीनी कंपनियों ने अपने उत्पादों को अमेरिकी टैक्स से बचाते हुए भेजा. अब ऐसे देशों पर भी खतरा मंडरा रहा है.
जापान के सबसे बड़े बैंक मित्सुबिशी यूएफजी फाइनैंशल ग्रुप (एमयूएफजी) के वरिष्ठ विश्लेषक लॉयड चान ने कहा, वियतनाम के इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात भी ट्रंप के निशाने पर हो सकते हैं, ताकि चीन के इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के वियतनाम के जरिए अमेरिकी बाजार में प्रवेश को रोका जा सके. उन्होंने कहा, यह असंभव नहीं है. व्यापार का पुनर्गठन खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में तेजी से हो रहा है.
भारत पर असर
ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के सुरक्षा संबंध पहले की तरह ही बने रहने की संभावना है. हालांकि, कारोबारी संबंधों के बारे में ऐसा अनुमान नहीं लगाया जा सकता है. विदेश नीति विशेषज्ञ सी राजा मोहन का मानना है कि ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट नीति के कारण भारत से निर्यात की जाने वाली चीजों पर टैरिफ बढ़ सकता है. इससे आईटी, दवा और कपड़ा क्षेत्र पर खास तौर पर असर पड़ेगा.
ऑक्सफर्ड इकोनॉमिक्स की अर्थशास्त्री एलेक्जेंड्रा हरमन का मानना है कि भारतीय उत्पादों में चीनी हिस्सेदारी के कारण भारत भी ट्रंप के संरक्षणवादी उपायों का शिकार हो सकता है. नई दिल्ली स्थित ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव के अजय श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रंप भारत के ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स और वाइन सेक्टर पर ऊंचे टैरिफ लगा सकते हैं, जिससे भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में महंगे हो सकते हैं.
फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के निदेशक अजय सहाय का कहना है कि यह व्यापार युद्ध भारत के लिए खतरनाक हो सकता है. उन्होंने कहा, ट्रंप एक सौदेबाज व्यक्ति हैं. वह भारत के कुछ उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर अमेरिकी उत्पादों के लिए भारत में टैरिफ कम करने की मांग कर सकते हैं.
मध्यम अवधि में, इन नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए चीन के बाहर फैक्ट्रियां स्थापित की जा सकती हैं, ताकि नुकसान से बचा जा सके. चीन+1 रणनीति के कारण ट्रंप के पहले कार्यकाल में चीन की फैक्ट्रियां बड़े पैमाने पर भारत, मलेशिया, थाईलैंड और वियतनाम में चली गई थीं.
वियतनाम को फायदा
वियतनाम अपनी भौगोलिक स्थिति और सस्ते कुशल श्रम के कारण पहले से ही इस रणनीति का लाभ उठा रहा है. वहां एप्पल की सहयोगी निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन और दक्षिण कोरिया की सैमसंग का निवेश है, जिससे यह चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बन गया है.
यूरोपीय चैंबर ऑफ कॉमर्स इन वियतनाम के चेयरमैन ब्रूनो यास्पर्ट ने कहा, यह संभावना बढ़ती है कि और अधिक कंपनियां चीन के बाहर दूसरा या तीसरा उत्पादन बेस स्थापित करना चाहेंगी.
चीनी कंपनियां भी वियतनाम से लेकर इंडोनेशिया तक बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं, खासकर सोलर, बैटरी, इलेक्ट्रिक गाड़ियों और खनिज क्षेत्रों में. हनोई स्थित अमेरिकी चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी निदेशक एडम सिटकॉफ ने कहा, अमेरिकी कंपनियां और निवेशक वियतनाम में अवसरों को लेकर काफी उत्साहित हैं और यह रुचि ट्रंप प्रशासन</description>
<pubDate>Tue, 12 Nov 2024 06:49:38 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइल ने अमेरिका में नए राजदूत की नियुक्ति की, ट्रंप की जीत के बाद पीएम नेतन्याहू का फैसला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-अमरक-म-नए-रजदत-क-नयकत-क-टरप-क-जत-क-बद-पएम-नतनयह-क-फसल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-अमरक-म-नए-रजदत-क-नयकत-क-टरप-क-जत-क-बद-पएम-नतनयह-क-फसल</guid>
<description>यरूशलम, 9 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने येचिएल लेटर को संयुक्त राज्य अमेरिका में इजरायल का राजदूत नियुक्त किया है। नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 65 वर्षीय लेटर ने इजरायल में सीनियर पब्लिक सर्विस पदों पर काम किया है, जिसमें शिक्षा मंत्रालय के उप महानिदेशक, वित्त मंत्रालय में चीफ-ऑफ-स्टाफ और इजरायल पोर्ट्स कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष शामिल हैं। बयान में कहा गया कि लेटर का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था और वह अमेरिकी प्रशासन और समाज से गहराई से परिचित हैं, उन्हें एक अत्यधिक सक्षम राजनयिक और एक वाक्पटु वक्ता कहा गया है, जो अमेरिकी संस्कृति और राजनीति की गहरी समझ रखते हैं। लीटर जनवरी 2025 में पदभार ग्रहण करेंगे। वे इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग के भाई माइकल हर्ज़ोग की जगह लेंगे, जिन्होंने तीन साल तक अमेरिका में इजरायल के राजदूत के रूप में काम किया है। लेटर की नियुक्ति की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के चंद दिनों बाद हुई। अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी जनवरी 2025 में पद संभालेंगे। ट्रंप की जीत पर नेतन्याहू ने एक्स पर पोस्ट किया था, प्रिय डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप, इतिहास की सबसे बड़ी वापसी के लिए बधाई! व्हाइट हाउस में आपकी ऐतिहासिक वापसी अमेरिका के लिए एक नई शुरुआत है। यह इजरायल और अमेरिका के बीच महान गठबंधन के लिए एक शक्तिशाली प्रतिबद्धता का अवसर प्रदान करती है। यह एक बड़ी जीत है! इजरायल के लिए अमेरिकी मदद बेहद अहम रही है खासतौर से ऐसे मौके पर जब वह गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष में उलझा है। यहूदी राष्ट्र नए अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ भी बेहतर तालमेल कायम रखना चाहेगा। --आईएएनएस एमके/</description>
<pubDate>Sat, 09 Nov 2024 07:18:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रंप के कार्यकाल का कैसे सामना करेगा यूरोपीय संघ?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-क-करयकल-क-कस-समन-करग-यरपय-सघ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-क-करयकल-क-कस-समन-करग-यरपय-सघ</guid>
<description>यूरोपीय संघ के भविष्य पर बात करने के लिए हंगरी में दो शिखर सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं. अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप की वापसी चर्चा के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहेगा.
डॉयचे वैले पर बैर्न्ड रीगर्ट की रिपोर्ट-
इसी साल जुलाई में ब्रिटेन में हुए चौथे यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी (ईपीसी) शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कहा था कि हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन व्हाइट हाउस पहुंचेगा, यूरोप को ज्यादा स्वतंत्र और लचीला बनना होगा. चार्ल्स ने यह बात डीडब्ल्यू को दिए इंटरव्यू में कही थी.
अब अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद ईपीसी के अगले शिखर सम्मेलन के लिए इसके 47 सदस्य देश बुडापेस्ट में इकट्ठा हो रहे हैं. शिखर सम्मेलन के प्रमुख मुद्दों में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद यूरोप का रुख, यूक्रेन को मिल रहे समर्थन पर वॉशिंगटन की आगामी रिपब्लिकन सरकार का रुख, नाटो सुरक्षा गारंटी और यूरोप में रूस के खतरे पर बातचीत की जाएगी.
शिखर सम्मेलन के अपने निमंत्रण पत्र में चार्ल्स मिशेल ने दुनिया के प्रमुख संकटों - रूस-यूक्रेन युद्ध, मध्य पूर्व में जारी हिंसा, अफ्रीका में जारी संघर्ष और अस्थिरता, कमजोर वैश्विक अर्थव्यस्था और अनियमित प्रवासन के बारे में लिखा. उन्होंने लिखा, दुनिया के ये संकट हमारे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को खतरे में डाल रहे हैं.
हंगरी के पीएम विक्टर ओरबान के साथ मतभेद
शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी कर रहे हंगरी के दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान लगातार डॉनल्ड ट्रंप का समर्थन करते रहे हैं. ट्रंप की वापसी को उन्होंने दुनिया की जीत कहा है. कुछ महीने पहले उन्होंने अपने सहयोगियों को तब नाराज कर दिया था, जब वे एक शांति मिशन के दौरान कीव, मॉस्को, बीजिंग और ट्रंप के फ्लोरिडा में मौजूद घर मार-ए-लागो की यात्रा पर निकल गए थे.
ओरबान ने दावा किया था कि ट्रंप कुछ ही दिनों में यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को खत्म कर देंगे. उन्होंने कहा कि वह यूरोप के इकलौते ऐसे नेता थे, जो शांति चाहते थे. इसके जवाब में यूरोपीय संघ (ईयू) के नेताओं ने हड़ताल का आयोजन किया है, जिसमें मुट्ठीभर मंत्री शामिल हुए. ईयू की तरफ से कोई भी आयुक्त बुडापेस्ट में हंगरी द्वारा आयोजित अनौपचारिक मंत्री स्तरीय बैठक में शामिल नहीं हुआ.
क्या डॉनल्ड ट्रंप को न्योता दिया गया था?
ओरबान पूरी तैयारी में हैं. रिपोर्टों से पता चलता है कि उन्होंने वीडियो लिंक के जरिए ट्रंप को इस सम्मेलन में शामिल करने की योजना बनाई है. हालांकि, ईयू के राजनयिकों ने शिखर सम्मेलन की तैयारियों से पहले ही इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.
इसके जवाब में ओरबान ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंस रद्द करने की धमकी दी. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जेलेंस्की व्यक्तिगत रूप से इसमें शामिल होंगे या नहीं.
अगर जनवरी में अमेरिका ने यूक्रेन को दी जा रही मदद रोक दी, तो जेलेंस्की को उम्मीद है कि वे ईपीसी और ईयू के सदस्यों को यूक्रेन को और सहायता देने के लिए मना लेंगे. चुनावी प्रचार के दौरान ट्रंप यूक्रेन को दी जा रही मदद घटाने जैसे बयान दे चुके हैं.
क्या टैरिफ में वृद्धि के लिए तैयार है ईयू?
जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्त्स समेत कई यूरोपीय नेताओं ने ट्रंप को जीत की बधाई दी है और घोषणा की है कि वे अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को जारी रखना चाहते हैं. कूटनीति से इतर ईयू ट्रंप की वापसी को लेकर पहले से ही आर्थिक नीतियां तैयार कर रहा है. यूरोपीय आयोग और सदस्य देश ट्रंप द्वारा टैरिफ लागने की धमकियों का जवाब देने के लिए तैयार हैं.
निर्यात के लिहाज से अमेरिका, जर्मनी के लिए महत्वपूर्ण है. म्यूनिख स्थित लाइबनित्स इंस्टिट्यूट फॉर इकोनॉमिक रिसर्च का अनुमान है कि अगर जर्मनी पर टैरिफ लगाया गया, तो उसकी अर्थव्यवस्था को 33 बिलियन यूरो का नुकसान हो सकता है.
क्या आर्थिक प्रगति कर पाएगा ईयू?
8 नवंबर को हो रहे ईपीसी शिखर सम्मेलन के ठीक बाद 27 ईयू राष्ट्राध्यक्ष और सरकारें एक अनौपचारिक बैठक करेंगे, जिसमें चीन और अमेरिका जैसी अर्थव्यवस्थाओं से निपटने की योजना पर चर्चा की जाएगी.
इससे पहले सितंबर में इटली के अर्थशास्त्री और यूरोपीय सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख मारियो द्रागी ने यूरोपीय प्रतिस्पर्धा के भविष्य पर एक रोडमैप की रूपरेखा तैयार की, जिसमें सैकड़ों अरब यूरो के निवेश की बात कही गई थी. हालांकि, इतनी बड़ी राशि इकट्ठा करने को लेकर ब्लॉक के भीतर ही सहमति नहीं बन पाई.
जर्मनी की लगातार गिरती अर्थव्यवस्था, जो मंदी के मुहाने पर है, चिंता का विषय है. जर्मनी को नुकसान का मतलब है समूचे यूरोप का नुकसान. बर्लिन में जारी राजनीतिक खींचतान के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों की घटती लोकप्रियता ने ईयू के भीतर जर्मन-फ्रांसीसी नेतृत्व को कमजोर किया है. इसकी भरपाई के लिए ओरबान और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी जैसे दक्षिणपंथी नेता तैयार खड़े दिखते हैं.
फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमला करने के बाद यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी (ईपीसी) की स्थापना की गई थी. यह लगभग सभी यूरोपीय देशों को एक साथ लाता है, जिसमें तुर्की के साथ-साथ कॉकेशियन और पश्चिमी बाल्कन देश भी शामिल हैं. रूस और उसके करीबी बेलारूस को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया था. (dw.com)</description>
<pubDate>Sat, 09 Nov 2024 07:18:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कार निर्माता कंपनी निसान का बड़ा एलान, जाएगी 9 हज़ार लोगों की नौकरी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कर-नरमत-कपन-नसन-क-बड-एलन-जएग-9-हजर-लग-क-नकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कर-नरमत-कपन-नसन-क-बड-एलन-जएग-9-हजर-लग-क-नकर</guid>
<description>जापान की कार निर्माता कंपनी निसान ने छंटनी का एलान किया है. छंटनी के इस नए एलान के तहत लगभग 9 हज़ार कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ेगी.
कंपनी के मुताबिक़, वैश्विक स्तर पर निर्माण से संबंधी समस्याओं और चीन और अमेरिका में बिक्री गिरने से यह फ़ैसला करना पड़ा है.
जापान की कार निर्माता कंपनी ने कहा है कि वह लगभग 9 हज़ार कर्मचारियों की छंटनी करेगी. वैश्विक स्तर पर कंपनी का प्रोडक्शन क़रीब पांच फ़ीसदी तक गिरा है.
हालांकि अभी तक निसान ने इस छंटनी से जुड़े बीबीसी के सवालों का कोई भी जवाब नहीं दिया है.
निसान के चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर मकोतो उचिदा ने कहा, इन बदलावों का यह बिलकुल भी मतलब नहीं है कि कंपनी खुद को छोटा कर रही है. निसान अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने और ज़्यदा लचीला बनाने के लिए पुर्नगठन भी शुरू करेगी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 08 Nov 2024 07:07:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के फैसले को सही मानते हैं बाइडेन: व्हाइट हाउस</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रषटरपत-पद-क-दड-स-बहर-हन-क-फसल-क-सह-मनत-ह-बइडन-वहइट-हउस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रषटरपत-पद-क-दड-स-बहर-हन-क-फसल-क-सह-मनत-ह-बइडन-वहइट-हउस</guid>
<description>वाशिंगटन, 8 नवंबर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस के मुताबिक प्रेसिडेंट जो बाइडेन का मानना है कि राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने का उनका फैसला सही था। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने गुरुवार को एक ब्रीफिंग के दौरान यह बात कही। यह राष्ट्रपति-चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की घोषणा के बाद पहली ब्रीफिंग थी। बता दें इस चुनाव में बाइडेन की जगह डेमोक्रेट उम्मीदवार बनीं कमला हैरिस जीत दर्ज नहीं कर सकी। पियरे ने कहा, उन्हें (बाइडेन) बहुत गर्व था। जब उन्होंने मशाल उपराष्ट्रपति को सौंपने का फैसला किया, तो उन्हें लगा कि उस समय यह सही फैसला था। उन्हें (बाइडेन) विश्वास था कि वह (कमला हैरिस) तैयार थीं। पियरे ने सीधे तौर पर यह जवाब नहीं दिया कि क्या बाइडेन को अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का अफसोस है या नहीं? जीन-पियरे ने राष्ट्रपति के रूप में बाइडेन की उपलब्धियों का बखान करने की कोशिश की, जबकि डेमोक्रेट्स की हार के लिए कोई सीधा कारण नहीं बताया। व्हाइट हाउस अधिकारी ने कहा, हम जो भी उपलब्धियां हासिल कर सके, उसके बावजूद, कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल परिस्थितियां रहीं, जाहिर है, कोविड-19 के कारण सप्लाई चेन में व्यवधान उत्पन्न हुआ, और इसका राजनीतिक प्रभाव कई पदाधिकारियों पर पड़ा। इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस लड़ाई जारी रखेंगी भले ही वह राष्ट्रपति पद का चुनाव हार गई हों। उन्होंने हैरिस को पीढ़ियों का नेता करार दिया। बाइडेन ने बुधवार को एक बयान में कहा, वह उद्देश्य, दृढ़ संकल्प के साथ लड़ाई जारी रखेंगी।
वह सभी अमेरिकियों के लिए चैंपियन बनी रहेंगी। उन्होंने कहा, सबसे बढ़कर, वह एक ऐसी नेता बनी रहेंगी, जिन्हें हमारी पीढ़ियां याद रखेंगी। बाइडेन ने कहा, आज अमेरिका ने उस कमला हैरिस को देखा, जिन्हें मैं जानता हूं और जिनका मैं प्रशंसक हूं। बाइडेन ने कहा कि 2016 में अपनी पार्टी का नामांकन प्राप्त करने के बाद कमला को अपना उपराष्ट्रपति चुनना उनका पहला फैसला था और यह मेरा सबसे अच्छा निर्णय था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, उनकी दास्तां अमेरिका की सबसे अच्छी कहानी का प्रतिनिधित्व करती है। और जैसा कि उन्होंने आज स्पष्ट किया, मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह उस कहानी को लिखना जारी रखेंगी। --आईएएनएस एमके/</description>
<pubDate>Fri, 08 Nov 2024 07:07:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरतय-अमरक-ससद-र-खनन-न-कह-मझ-कमल-हरस-पर-गरव-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरतय-अमरक-ससद-र-खनन-न-कह-मझ-कमल-हरस-पर-गरव-ह</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 7 नवंबर। अमेरिका के चुनावी इतिहास में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सबसे बुरी हार के बाद भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने बुधवार को कहा कि उन्हें उपराष्ट्रपति पर गर्व है और एक दिन अमेरिका के लोग उन्हें प्रेरक के तौर पर देखेंगे।
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हैरिस (60) पांच नवंबर के आम चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी और अब राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप (78) से हार गईं।
खन्ना (48) ने कहा, आज मैं कहना चाहता हूं कि मुझे कमला हैरिस पर गर्व है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले खन्ना को मंगलवार को लगातार पांचवीं बार फिर से चुना गया।
पेंसिल्वेनिया में पले-बढ़े खन्ना ने कहा, बक्स काउंटी में पले-बढ़े एक बच्चे के रूप में मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक अफ्रीकी और भारतीय अमेरिकी महिला उम्मीदवार बनेगी और पेंसिल्वेनिया में 48 प्रतिशत वोट प्राप्त करेगी। रास्ता कठिन है, लेकिन एक दिन अमेरिका लेग उनसे प्रेरणा लेंगे उनके दिखाए राह पर चलेंगे।
खन्ना ने कहा कि सीनेट और प्रतिनिधि सभा के साथ व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) भी खो चुकी डेमोक्रेटिक पार्टी जल्द वापसी करेगी।
वहीं, उद्यमी से राजनेता बने विवेक रामास्वामी ने बुधवार को राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप की वापसी को अमेरिका की वापसी बताया और कहा कि देश को इस समय एक कठोर निर्णय लेने वाले कमांडर-इन-चीफ की जरूरत है।
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल रहे रिपब्लिकन पार्टी के नेता रामास्वामी ने कहा, यही कारण है कि डोनाल्ड ट्रंप आधुनिक इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति के मुकाबले सबसे बड़े अंतर से जीते। वह कोई विचारक नहीं है। वह कोई नीति विशेषज्ञ नहीं है। वह समझौता नहीं करने वाले एक अमेरिकी है। उन्हें अयोग्य ठहराया गया, दो बार मारने की कोशिश की गई। इनमें से कोई भी काम नहीं आया। मीडिया में हमारे स्व-नियुक्त श्रेष्ठ लोगों ने उन्हें गलत समझा, उन्हें कम आंका और संदेह किया।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 07 Nov 2024 06:48:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने ट्रंप की जीत पर क्या कहा?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-क-तलबन-सरकर-न-टरप-क-जत-पर-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-क-तलबन-सरकर-न-टरप-क-जत-पर-कय-कह</guid>
<description>अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी जीत पर अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने भी प्रतिक्रिया ज़ाहिर की है.
अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्रालय ने संतुलित विदेश नीति की उम्मीद रखते हुए आशा व्यक्त की है कि आने वाली अमेरिकी सरकार दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में ठोस प्रगति सुनिश्चित करेगी.
तालिबान सरकार के विदेश मंत्रालय ने उम्मीद जताई है, नई अमेरिकी सरकार अफ़ग़ानिस्तान को लेकर व्यवहारिक नज़रिया अपनाएगी, जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों का एक नया दौर शुरू हो सकेगा.
तालिबान के विदेश मंत्रालय ने यह उम्मीद भी जताई है कि ट्रंप दुनिया भर में चल रहे संघर्ष ख़ास तौर पर ग़ज़ा और लेबनान में चल रहे तनाव को ख़त्म करने में अहम भूमिका निभाएंगे.
ग़ौरतलब है कि साल 2016 में जब ट्रंप पहली बार राष्ट्रपति बने थे, उसी कार्यकाल में उन्होंने एलान कर दिया था कि वे अमेरिकी सेना को अफ़ग़ानिस्तान से वापस बुलाएंगे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 07 Nov 2024 06:48:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>डोनाल्ड ट्रंप के लिए नॉर्थ कैरोलाइना की जीत कितनी बड़ी?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-क-लए-नरथ-करलइन-क-जत-कतन-बड</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-क-लए-नरथ-करलइन-क-जत-कतन-बड</guid>
<description>-नदीन युसूफ़
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सात स्विंग स्टेट्स में से एक यानी नॉर्थ कैरोलाइना में जीत दर्ज कर ली है. उन्हें 16 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले हैं.
इसे ट्रंप के लिए खुशखबरी के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि इससे कुल 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल करने के रास्ते में उन्हें बड़ी मदद मिलेगी.
हालांकि, अन्य स्विंग स्टेट्स में वोटों की गिनती पूरी होना अभी बाकी है.
लेकिन माना ये भी जा रहा है कि अगर कमला हैरिस विस्कॉन्सिन, पेन्सिलवेनिया और मिशिगन जैसे तीन अहम राज्यों में जीत दर्ज करती हैं, तो वो भारी पड़ सकती हैं.
हालांकि, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि नॉर्थ कैरोलाइना की जीत रिपब्लिकन के लिए बड़ी जीत है. लेकिन अतीत में भी ये राज्य इसी पैटर्न पर वोट करता आया है.
साल 2016 में ट्रंप ने नॉर्थ कैरोलाइना राज्य में 3.66 फ़ीसदी के अंतर से जीत दर्ज की थी. वहीं 2020 में उनकी जीत का अंतर घटा था और ये 1.34 फ़ीसदी था.
इस राज्य को आख़िरी बार डेमोक्रेटिक पार्टी ने साल 2008 में जीता था, जब बराक ओबामा राष्ट्रपति चुने गए थे. हालांकि, साल 2012 के चुनाव में ओबामा ये राज्य रिपब्लिकन प्रत्याशी मिट रॉमनी से हार गए थे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 06 Nov 2024 06:32:59 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हवाई और अलास्का को छोड़ अमेरिका के बाकी सभी राज्यों में वोटिंग समाप्त</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हवई-और-अलसक-क-छड-अमरक-क-बक-सभ-रजय-म-वटग-समपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हवई-और-अलसक-क-छड-अमरक-क-बक-सभ-रजय-म-वटग-समपत</guid>
<description>हवाई और अलास्का को छोड़कर अमेरिका के बाकी सभी राज्यों में पोलिंग स्टेशन बंद कर दिए गए हैं.
पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ माने जाने वाले राज्यों में ट्रंप की जीत का अनुमान है, जबकि रिपब्लिकन पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले राज्यों में कमला हैरिस जीतती दिख रही हैं.
अमेरिका में कुल 50 राज्य हैं. अगले एक घंटे में इनके प्रोजेक्शन आना शुरू हो जाएंगे. लेकिन कुछ राज्यों में अन्य के मुकाबले वोटों की गिनती लंबी चलेगी.
नेवाडा राज्य के अंतिम नतीजे सामने आने में कई दिन भी लग सकते हैं. यहां वोटिंग मुख्य रूप से मेल के ज़रिए होती है.
वोटों की गिनती शनिवार तक होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ बैलेट देरी से मतदान केंद्र पहुंचते हैं. हालांकि ये वोट चुनाव के दिन ही दिए जाते हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 06 Nov 2024 06:32:59 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>स्पेन के बार्सिलोना में बाढ़ की वजह से फ़्लाइटें रद्द, रेल सेवा पर रोक</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सपन-क-बरसलन-म-बढ-क-वजह-स-फलइट-रदद-रल-सव-पर-रक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सपन-क-बरसलन-म-बढ-क-वजह-स-फलइट-रदद-रल-सव-पर-रक</guid>
<description>स्पेन का बार्सिलोना शहर सोमवार को बाढ़ की चपेट में आ गया है. स्पेन के मौसम विभाग ने बार्सिलोना के कैटेनोनिया को रेड अलर्ट पर रखा है.
बार्सिलोना में मौजूद स्पेन के दूसरे सबसे बड़े एयरपोर्ट पर भी इस बाढ़ का असर दिख रहा है और इसकी वजह से 80 विमानों को रद्द किया गया है या फिर उनके समय में बदलाव किया गया है. वहीं इलाक़े में रेल सेवा फ़िलहाल रोक दी गई है.
इससे पहले पिछले सप्ताह भारी बारिस की वजह से स्पेन के वेलेंसिया शहर में कम से कम 217 लोगों की मौत हो चुकी है. बाढ़ राहत में लगे कर्मी अब भी वहाँ अंडरग्राउंड पार्किंग में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं.
स्पेन में आई इस बाढ़ के बाद राहत कार्यों को लेकर लोगों में काफ़ी नाराज़गी देखी गई है. लोगों का यह भी आरोप है कि बाढ़ की चेतावनी बेहतर होने से इस तरह के बड़े नुक़सान से बचा जा सकता था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 05 Nov 2024 07:05:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मैं एक ऐसा राष्ट्र देखती हूं जो नफरत, भेदभाव को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है: हैरिस</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/म-एक-ऐस-रषटर-दखत-ह-ज-नफरत-भदभव-क-खतम-करन-क-लए-दढ-सकलपत-ह-हरस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/म-एक-ऐस-रषटर-दखत-ह-ज-नफरत-भदभव-क-खतम-करन-क-लए-दढ-सकलपत-ह-हरस</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 4 नवंबर। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने रविवार को कहा कि पूरे देश में अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने देखा कि लोग नफरत तथा भेदभाव को खत्म करने के लिए और आगे बढ़ने का नया रास्ता तैयार करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।
हैरिस ने मिशिगन के डेट्रॉयट स्थित एक चर्च में अपने भाषण में कहा, जब मैं अपने खूबसूरत देश में एक राज्य से दूसरे राज्य और एक चर्च से दूसरे चर्च की यात्रा करती हूं तो मेरे मन को काफी सुकून मिलता है। मैं एक ऐसा राष्ट्र देखती हूं जो नफरत और भेदभाव को खत्म करने और देश को आगे बढ़ाने के लिए नया मार्ग तैयार के वास्ते दृढ़ संकल्पित है।
हैरिस ने कहा कि अपने प्रचार अभियान के दौरान उन्होंने देखा कि तथाकथित रेड स्टेट (जहां मुख्य मतदाता एक तरफा रिपब्लिकन पार्टी को वोट देते हैं) और तथाकथित ब्लू स्टेट (जहां मुख्य मतदाता एक तरफा डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट देते हैं) के लोग इतिहास को बदलने के लिए तैयार हैं।
अपने प्रचार अभियान के अंतिम चरण में हैरिस ने कहा, मैं देखती हूं कि हमारे यहां युवा पीढ़ी, युवा नेताओं की संख्या अच्छी खासी है। यह देखकर आपको प्रेरणा मिलेगी कि वे किस तरह बदलाव के लिए एकजुट हो रहे हैं। मुझे इस पीढ़ी के बारे में जो बात पसंद है, वह यह है कि वे हमेशा उत्सुक रहते हैं। जब मैं अपने देश की यात्रा करती हूं, तो मैं देखती हूं कि जो पड़ोसी कभी एक दूसरे के लिए अजनबी थे वे अब एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग भेदभाव को बढ़ाना चाहते हैं, नफरत फैलाना चाहते हैं, भय फैलाना चाहते हैं और अराजकता पैदा करना चाहते हैं लेकिन हमारे देश में यह चीज (लोगों की एकजुटता) दलीय राजनीति से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 04 Nov 2024 06:47:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई मकान जलकर खाक, कम से कम छह लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-म-जवलमख-वसफट-स-कई-मकन-जलकर-खक-कम-स-कम-छह-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-म-जवलमख-वसफट-स-कई-मकन-जलकर-खक-कम-स-कम-छह-लग-क-मत</guid>
<description>मौमेरे (इंडोनेशिया), 4 नवंबर। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप में ज्वालामुखी विस्फोटों के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। इंडोनेशिया की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी के एक अधिकारी फिरमान योसेफ ने बताया कि सोमवार को आधी रात के बाद हुए विस्फोट के कारण 2,000 मीटर ऊंचाई तक राख हवा में फैल गई और गर्म राख ने पास के एक गांव को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कैथोलिक नन के एक कॉन्वेंट सहित कई मकान जल गए और कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।
आपदा प्रबंधन एजेंसी ने पहले मृतक संख्या नौ बताई थी लेकिन बाद में उसने इसमें बदलाव करते हुए छह लोगों की मौत की जानकारी देते हुए बताया कि उसे स्थानीय लोगों से ताजा जानकारी मिली है। उसने कहा कि जान-माल को हुए नुकसान के बारे में जानकारी अभी एकत्र की जा रही है, क्योंकि स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में ढहे मकानों के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।
प्राधिकारियों ने पिछले सप्ताह हुए ज्वालामुखी विस्फोटों के बाद सोमवार को माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी के लिए खतरे का स्तर तथा जोखिम संभावित क्षेत्र का आकार बढ़ा दिया।
देश की ज्वालामुखी विज्ञान एजेंसी ने ज्वालामुखी विस्फोट बढ़ने के साथ ही चेतावनी की स्थिति को उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया है और निषिद्ध क्षेत्र के दायरे को सोमवार को आधी रात के बाद दोगुना से अधिक बढ़ाकर सात किलोमीटर (4.3 मील) कर दिया। ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बृहस्पतिवार से रोजाना 2,000 मीटर (6,500 फुट) की ऊंचाई तक राख उठ रही है।
एजेंसी ने बताया कि वुलांगिटांग जिले में विस्फोट से आसपास के छह गांवों पुलुलेरा, नवोकोटे, होकेंग जया, क्लैटानलो, बोरू और बोरू केदांग में कम से कम 10,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
इंडोनेशिया में पिछले दो सप्ताह में दूसरी बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। इससे पहले, इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक में 27 अक्टूबर को विस्फोट होने से कम से कम तीन बार राख के गुबार उठे और आसपास के गांवों में मलबा फैल गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 04 Nov 2024 06:47:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कनाडा में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर गोली चलाने के आरोप में अबजीत किंगरा नाम का शख़्स गिरफ़्तार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कनड-म-पजब-सगर-एप-ढलल-क-घर-पर-गल-चलन-क-आरप-म-अबजत-कगर-नम-क-शखस-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कनड-म-पजब-सगर-एप-ढलल-क-घर-पर-गल-चलन-क-आरप-म-अबजत-कगर-नम-क-शखस-गरफतर</guid>
<description>कनाडा पुलिस ने पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कनाडा के घर पर इस साल दो सितंबर को हुई फ़ायरिंग और आगजनी के सिलसिले में एक भारतीय व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.
एपी ढिल्लों का नाम लिए बिना कनाडा पुलिस की अधिकारी नैंसी सग्गर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर ये जानकारी दी है.
उन्होंने अपने संदेश में कहा, कॉलवुड इलाके के रावेनवुड रोड पर गोलीबारी करने और दो गाड़ियों में आग लगाने की घटना 2 सितंबर 2024 को सामने आई थी. उस घर में मौजूद एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया था. इसके बाद फ़ायर डिपार्टमेंट ने आकर आग बुझा दी थी.
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 30 अक्तूबर को विनिपेग के 25 वर्षीय अबजीत किंगरा को गिरफ़्तार कर लिया गया है. किंगरा पर हथियारों के अवैध इस्तेमाल और आगजनी का अभियोग लगाया गया है.
नैंसी सग्गर ने बताया कि पुलिस को एक और संदिग्ध की तलाश है.
उन्होंने बताया, उस हमले के एक अन्य संदिग्ध 23 वर्षीय विक्रम शर्मा के ख़िलाफ़ वारंट जारी किए गए हैं. पुलिस का अनुमान है कि वो अब भारत में है.
क्या हुआ था 2 सितंबर को
एक्स पर कनाडा पुलिस ने एक प्रेस रिलीज़ में शेयर किया है. उसमें दो सितंबर की वारदात का ब्योरा है.
प्रेस रिलीज़ के मुताबिक पुलिस ने दो सितंबर को कारों में आग लगी हुई देखी. साथ ही पुलिस को इस बात के सुबूत भी मिले कि एक घर और कार में कई गोलियां चलाई गई थीं.
अबजीत किंगरा को ओंटारियो में गिरफ्तार किया गया था और शुक्रवार को उनको ओंटारियो कोर्ट में पेश किया जाएगा.
पुलिस ने कहा है कि उसके पास फ़िलहाल दूसरे संदिग्ध विक्रम शर्मा की कोई भी तस्वीर नहीं है.
लेकिन पुलिस ने उनके हुलिए के बारे में अंदेशा लगाते हुए उनको पांच फुट नौ इंच लंबे, 90 किलोग्राम के वज़न वाले, काली आखों और भूरे बाल वाला दक्षिण एशियाई व्यक्ति बताया है.
एपी ढिल्लों नई पीढ़ी के लोकप्रिय पंजाबी सिंगर हैं जो पिछले कुछ वर्षों में काफ़ी चर्चित रहे हैं.
एपी ढिल्लों ने ब्राउन मुंडे और इनसेन जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं. वे भारत में कई बड़े खेल आयोजनों में भी परफॉर्म कर चुके हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 01 Nov 2024 08:09:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/लस-एजलस-कउट-न-पलसटक-क-बतल-क-लकर-पपस-और-कक-कल-क-खलफ-मकदम-दयर-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लस-एजलस-कउट-न-पलसटक-क-बतल-क-लकर-पपस-और-कक-कल-क-खलफ-मकदम-दयर-कय</guid>
<description>लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 1 नवंबर। लॉस एंजिल्स काउंटी ने प्लास्टिक प्रदूषण बढ़ाने के मामले में पेप्सी और कोक पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लॉस एंजिलिस काउंटी ने बुधवार को दायर मुकदमे में आरोप लगाया कि पेप्सिको और कोका-कोला कंपनियों ने प्लास्टिक की अपनी बोतलों के पुनर्चक्रण के बारे में जनता को गुमराह किया तथा प्लास्टिक के नकारात्मक पर्यावरणीय और स्वास्थ्य प्रभावों को कम करके दिखाया।
लॉस एंजिलिस काउंटी के पर्यवेक्षक लिंडसे होर्वाथ ने एक बयान में कहा, कोक और पेप्सी को धोखाधड़ी बंद करनी चाहिए और उनके उत्पादों के कारण होने वाले प्लास्टिक प्रदूषण की समस्याओं की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। लॉस एंजिलिस काउंटी भ्रामक और अनुचित व्यावसायिक कार्यों में संलग्न उन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करना जारी रखेगी जिनके कारण पर्यावरण पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
वैश्विक पर्यावरण समूह ब्रेक फ्री फ्रॉम प्लास्टिक के अनुसार, दोनों कंपनियां लगातार पांच वर्षों से दुनिया के शीर्ष प्लास्टिक प्रदूषकों में शामिल रही हैं और कोका-कोला इस मामले में छह साल तक शीर्ष स्थान पर रही है।
ब्रेक फ्री फ्रॉम प्लास्टिक के अनुसार, पेप्सिको प्रतिवर्ष लगभग 25 लाख मीट्रिक टन प्लास्टिक का उत्पादन करती है, जबकि कोका-कोला प्रतिवर्ष लगभग 32 लाख 24 हजार मीट्रिक टन प्लास्टिक का उत्पादन करती है।
यूरोपीय संघ के एक उपभोक्ता संरक्षण समूह और पर्यावरण संगठनों ने पिछले साल नवंबर में कोका-कोला, नेस्ले और डैनोन के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन पर अपनी पैकेजिंग को 100 प्रतिशत पुनर्चक्रण योग्य बताकर भ्रमित करने का आरोप लगाया गया था।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 01 Nov 2024 08:09:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/परव-मधय-सडन-म-कखयत-अरदधसनक-बल-क-लडक-न-120-लग-क-हतय-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/परव-मधय-सडन-म-कखयत-अरदधसनक-बल-क-लडक-न-120-लग-क-हतय-क</guid>
<description>काहिरा, 27 अक्टूबर। सूडान के पूर्वी मध्य क्षेत्र में कुख्यात अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के लड़ाकों ने कई दिनों तक उत्पात मचाया, जिसमें एक कस्बे में 120 से अधिक लोग मारे गए। चिकित्सकों के एक समूह और संयुक्त राष्ट्र ने इसकी जानकारी दी ।
सूडान की सेना के खिलाफ आरएसएफ का यह नवीनतम हमला था, जो क्षेत्र में सेना से लगातार कई असफलताओं का सामना करने के बाद हुआ था।
डेढ़ साल से अधिक समय से जारी इस युद्ध ने इस अफ्रीकी देश को तबाह कर दिया है, इसकी आबादी का एक बड़ा हिस्सा विस्थापित हो गया है।
संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को एक बयान में कहा कि आरएसएफ के लड़ाकों ने 20-25 अक्टूबर को गेजिरा प्रांत के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों के गांवों और कस्बों में उत्पात मचाया, नागरिकों पर गोलीबारी की और महिलाओं एवं लड़कियों के यौन उत्पीड़न किए। उन्होंने बाजारों सहित निजी और सार्वजनिक संपत्तियों में भी लूटपाट की।
सूडान में संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता समन्वयक क्लेमेंटाइन एनक्वेटा-सलामी ने शनिवार को एक बयान में कहा, ये जघन्य अपराध हैं।
उन्होंने कहा, महिलाएं और बच्चे उस संघर्ष का खामियाजा भुगत रहे हैं जिसने पहले ही बहुत से लोगों की जान ले ली है।
उन्होंने कहा कि ये हमले 2000 के दशक के आरंभ में दारफुर नरसंहार के दौरान हुई भयावह घटनाओं से मिलते-जुलते हैं, जिनमें बलात्कार, यौन उत्पीड़न एवं सामूहिक हत्याएं शामिल हैं।
सूडानी डॉक्टर्स यूनियन ने एक बयान में कहा कि सरिहा शहर में कम से कम 124 लोग मारे गए और 200 अन्य घायल हुए।
इसने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से आरएसएफ पर दबाव डालने का आह्वान किया।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 28 Oct 2024 06:54:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/यएन-न-गज-क-उततर-हसस-म-चल-रह-लडई-क-बतय-इसरइल-हमस-यदध-क-सबस-कल-दर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यएन-न-गज-क-उततर-हसस-म-चल-रह-लडई-क-बतय-इसरइल-हमस-यदध-क-सबस-कल-दर</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकारों के प्रमुख वोल्कर टर्क का कहना है कि ग़ज़ा के उत्तरी भाग में चल रही लड़ाई, इसराइल-हमास युद्ध का सबसे काला दौर है.
इसराइल का कहना है कि वह हमास के लड़ाकों को संगठित होने से रोकने के लिए इन इलाक़ों में ज़मीनी हमले कर रहा है.
वोल्कर टर्क ने कहा, इसराइली सेना पूरी आबादी को बमबारी, घेराबंदी और भुखमरी के जोखिम में डाल रही है. इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकारों के प्रमुख ने वैश्विक नेताओं से ग़ज़ा के मामले में कार्रवाई करने की अपील की है.
वोल्कर टर्क ने कहा कि जिनेवा सम्मेलनों के तहत देशों का कर्तव्य है कि वे अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों का सम्मान सुनिश्चित करें.
हालांकि इसराइली सेना ने संयुक्त राष्ट्र संघ के इस बयान पर तत्काल कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी. लेकिन इसराइली सेना का कहना है कि उन्होंने छह अक्तूबर को ग़ज़ा के उत्तरी क्षेत्र में सैकड़ों हमास लड़ाकों को मारा है और जबालिया से 45 हज़ार नागरिकों को निकाला है.
इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा था कि वह उत्तरी ग़ज़ा के अस्पतालों में इसराइली सेना की कार्रवाई से परेशान है.
वहीं ग़ज़ा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना था कि इसराइली सेना ने अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों, मरीज़ों और विस्थापितों को हिरासत में ले लिया है.
इस पर इसराइली सेना का कहना था कि वे ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर हमास के लड़ाकों से निपटने के लिए इस क्षेत्र में दाख़िल हुए हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 26 Oct 2024 06:44:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>किर्गिस्तान ने आठ महीने में 8.7 टन से अधिक सोना किया निर्यात</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/करगसतन-न-आठ-महन-म-87-टन-स-अधक-सन-कय-नरयत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/करगसतन-न-आठ-महन-म-87-टन-स-अधक-सन-कय-नरयत</guid>
<description>बिश्केक, 24 अक्टूबर । किर्गिस्तान ने इस साल जनवरी से अगस्त तक 63.96 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य का 8.72 टन सोना निर्यात किया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी समिति ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सोने के मुख्य खरीदार ब्रिटेन ने 5.89 टन ​​सोना खरीदा। स्विट्जरलैंड ने 971.5 किलोग्राम और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने 13.5 किलोग्राम सोना खरीदा। पिछले वर्ष इसी अवधि में किर्गिजस्तान ने 54.52 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य का 8.717 टन सोना निर्यात किया था। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रैंकिंग (2 अगस्त 2024 तक) के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा सोना अमेरिका के पास है।
अमेरिका के पास 8,133 टन सोना है। वहीं, जर्मनी के पास 3,351 टन, इटली के पास 2,452 टन, फ्रांस के पास 2,437 टन, रूस के पास 2,335 टन, चीन के पास 2,264 टन, स्विट्जरलैंड के पास 1,040 टन और जापान के पास 846 टन सोना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, विश्व स्वर्ण भंडार के मामले में भारत नौवें नंबर पर है। भारत के पास कुल 840 टन सोना है। वहीं, नीदरलैंड के पास 612 टन, तुर्की के पास 585 टन, ताइवान के पास 422 टन, पुर्तगाल के पास 383 टन, पोलैंड के पास 377 टन, उज्बेकिस्तान के पास 365 टन, सऊदी अरब के पास 323 टन, ब्रिटेन के पास 310 टन, कजाकिस्तान के पास 298 टन, लेबनान के पास 287 टन, स्पेन के पास 282 टन, ऑस्ट्रिया के पास 280 टन, थाईलैंड के पास 234 टन, सिंगापुर के पास 228 टन, बेल्जियम के पास 227 टन, अल्जीरिया के पास 174 टन और वेनेजुएला के पास 161 टन सोना है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 25 Oct 2024 06:23:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कनाडा ने अचानक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम अपनी वांछित सूची से हटाया: भारतीय राजनयिक</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कनड-न-अचनक-गगसटर-गलड-बरड-क-नम-अपन-वछत-सच-स-हटय-भरतय-रजनयक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कनड-न-अचनक-गगसटर-गलड-बरड-क-नम-अपन-वछत-सच-स-हटय-भरतय-रजनयक</guid>
<description>(विजय जोशी)
नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर। भारत द्वारा वापस बुलाए गए राजनयिक संजय वर्मा ने कहा है कि कनाडा ने अचानक उत्तरी अमेरिकी राष्ट्र में सक्रिय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम वांछित अपराधियों की अपनी सूची से हटा दिया।
पीटीआई की वीडियो सेवा के साथ एक साक्षात्कार में वर्मा ने कहा कि भारत ने कनाडाई अधिकारियों के साथ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और बराड़ के नाम साझा किए थे, जिसने बराड़ का नाम वांछितों की सूची में डाल दिया था।
वरिष्ठ राजनयिक ने यह भी कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या गलत थी और गहन जांच के बाद सच्चाई सामने आनी चाहिए।
वर्मा ने कहा, निज्जर हमारे लिए एक आतंकवादी था, लेकिन किसी भी लोकतंत्र, कानून के शासन वाले देश के लिए जो कुछ भी न्यायेतर है, वह गलत है।
राजनयिक ने कहा, हमने उनसे हमेशा कहा कि हम पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचना चाहते हैं, ताकि आप संतुष्ट हों, हम संतुष्ट हों।
उन्होंने कहा कि बराड़ कनाडा में एक गिरोह चलाता था लेकिन उस देश में ऐसे कई समूह हैं जिनकी पहुंच इतनी अंतरराष्ट्रीय नहीं है, लेकिन उनका प्रभाव पूरे कनाडा में है।
वर्मा ने कहा, गोल्डी बराड़ कनाडा में रह रहा था। हमारे अनुरोध पर, उसका नाम वांछितों की सूची में डाल दिया गया था। अचानक, उसका नाम वांछितों की सूची से गायब हो गया। मैं इससे क्या मतलब निकालूं? या तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है या वह अब वांछित नहीं है।
उन्होंने कहा, इसलिए, जब मादक पदार्थों की तस्करी या मानव तस्करी और बंदूक चलाने पर हिंसा शुरू होती है, तो हमने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में देखा है कि हत्याएं होती हैं।
माना जाता है कि बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य था और मई 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद वह चर्चा में आया। हालांकि, खबरों से पता चलता है कि दोनों अब अलग-अलग गिरोह चला रहे हैं।
वर्मा ने कहा कि भारत ने बराड़ और बिश्नोई के नाम रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) के साथ साझा किए थे।
राजनयिक ने कहा, तो, ऐसा नहीं है कि कनाडा या कनाडाई अधिकारी अपने सपनों से जाग गए और कहा, यहां एक लॉरेंस बिश्नोई है और यहां एक गोल्डी बराड़ है, यह एक भारतीय एजेंसी थी जिसने उन्हें इन दो गैंगस्टर के बारे में बताया था।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 25 Oct 2024 06:23:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>70 साल पीछे पहुंचा गाजा, युद्ध ने फिलिस्तीनी अर्थव्यवस्था को किया तबाह: यूएन एजेंसी चीफ</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/70-सल-पछ-पहच-गज-यदध-न-फलसतन-अरथवयवसथ-क-कय-तबह-यएन-एजस-चफ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/70-सल-पछ-पहच-गज-यदध-न-फलसतन-अरथवयवसथ-क-कय-तबह-यएन-एजस-चफ</guid>
<description>गाजा, 24 अक्टूबर । इजरायल हमास के बीच एक साल से जारी युद्ध ने गाजा पट्टी को 1950 के दशक की स्थिति में पहुंचा दिया। फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने यह बात कही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूएन अधिकारी फिलिप लाजारिनी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संयुक्त राष्ट्र के एक नवीनतम अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि युद्ध ने फिलिस्तीनी अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है।
गाजा की लगभग पूरी आबादी गरीबी में जी रही है, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्र 70 साल पीछे चले गए हैं। बता दें लाजारिनी संयुक्त राष्ट्र के नियर ईस्ट में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के कमिश्नर जनरल हैं। लाजारिनी ने कहा, यह जितना लंबा चलेगा, लाखों लड़कियों और लड़कों को सीखने के माहौल में वापस लाने में उतना ही अधिक समय लगेगा, इन भारी नुकसानों को कम करने की चुनौतियां उतनी ही अधिक होंगी। इससे पहले लाजारिनी ने उत्तरी गाजा में तत्काल लड़ाई को रोकने के लिए अपील की थी ताकि वहां फंसे नागरिकों तक मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके।
उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने कहा कि यूएनआरडब्ल्यूए के कर्मचारियों ने युद्धग्रस्त क्षेत्र में भोजन, पानी या दवा नहीं मिलने की सूचना दी है। फिलिप लाजारिनी ने कहा, हर जगह मौत की गंध है, शव सड़कों पर या मलबे के नीचे पड़े हैं। शवों को हटाने या मानवीय सहायता प्रदान करने के मिशनों को अस्वीकार कर दिया गया है। यूएन एजेंसी चीफ ने आगे कहा, उत्तरी गाजा में लोग बस मरने का इंतजार कर रहे हैं। वे खुद को अकेला, निराश और अकेला महसूस कर रहे हैं। वे एक घंटे से दूसरे घंटे तक जीते हैं, हर पल मौत से डरते हैं। लाजारिनी ने लिखा, उत्तरी गाजा में हमारे कर्मचारियों की ओर से, मैं तत्काल युद्धविराम की मांग कर रहा हूं, भले ही कुछ घंटों के लिए, ताकि उन परिवारों के लिए सुरक्षित मानवीय मार्ग सुनिश्चित हो सके जो क्षेत्र को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना चाहते हैं। यह उन नागरिकों की जान बचाने के लिए न्यूनतम है जिनका इस संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं है। हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल में हमला किया था। हमले में करीब 1200 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 250 से अधिक लोगों कों बंधक बना लिया था। इसके बाद से इजरायल हमास के कंट्रोल वाली गाजा पट्टी पर हमले कर रहा है। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी में जारी इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 42,792 हो गई है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 24 Oct 2024 08:12:06 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तर कोरियाई खतरा: सोल और वाशिंगटन ने बड़े पैमाने पर किया संयुक्त हवाई अभ्यास</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-करयई-खतर-सल-और-वशगटन-न-बड-पमन-पर-कय-सयकत-हवई-अभयस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-करयई-खतर-सल-और-वशगटन-न-बड-पमन-पर-कय-सयकत-हवई-अभयस</guid>
<description>सोल, 24 अक्टूबर । दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने इस सप्ताह बड़े पैमाने पर संयुक्त हवाई अभ्यास शुरू किया। यह जानकारी दक्षिण कोरिया की वायुसेना ने गुरुवार को दी। यह अभ्यास उत्तर कोरियाई खतरों के खिलाफ तैयारी बढ़ाने की दोनों देशों की संयुक्त कोशिश का हिस्सा है। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को दक्षिण कोरिया के अलग-अलग एयपरपोर्ट पर 12 दिवसीय फ्रीडम फ्लैग अभ्यास शुरू हुआ। दक्षिण कोरिया के एफ-35ए स्टील्थ फाइटर्स और एफ-15के, के साथ-साथ यूएस एफ-35बी, एफ-16 और एमक्यू-9 ड्रोन सहित लगभग 110 विमान शामिल हुए। रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स भी केसी-30ए मल्टी-रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के साथ अभ्यास में शामिल होगी। पहली बार आयोजित होने वाला फ्रीडम फ्लैग, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच नियमित रूप से होने वाले बड़े पैमाने के हवाई अभ्यासों की जगह लेगा बता दें उत्तर कोरिया सोल और वाशिंगटन के संयुक्त सैन्य अभ्यास का विरोध करता आया है।
यह संयुक्त अभ्यास ऐसे समय में किया जा रहा है जब सोल और वाशिंगटन की तरफ से रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तैनाती के दावे किए जा रहे हैं। व्हाइट हाउस के अधिकारी के मुताबिक 3000 हजार सैनिक रूस पहुंचे हैं। योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने अमेरिका का आकलन पेश किया कि प्योंगयांग ने अक्टूबर के प्रारम्भ से मध्य तक की अवधि में इन सैनिकों को जहाज से रूस भेजा। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वाशिंगटन को अभी तक यह नहीं पता है कि सैनिकों का मिशन क्या है? किर्बी के मुताकि उत्तर कोरियाई सैनिक वर्तमान में तीन रूसी साइट्स पर बुनियादी युद्ध की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
अमेरिका का विश्लेषण सोल की प्रमुख खुफिया एजेंसी के आकलन से मेल खाता है, जिसके अनुसार लगभग 3,000 उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस भेजा गया और दिसंबर तक कुल 10,000 सैनिकों की तैनाती की उम्मीद है। इस बीच, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने उत्तर कोरिया सैनिकों को लेकर दक्षिण कोरिया के खुफिया विश्लेषण को फर्जी खबर बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर सोल यूक्रेनी संकट में शामिल होता है तो उसे सुरक्षा परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 24 Oct 2024 08:12:04 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>महाराजा चार्ल्स और महारानी कैमिला ने ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/महरज-चरलस-और-महरन-कमल-न-ऑसटरलयई-यदध-समरक-पर-पषपजल-अरपत-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/महरज-चरलस-और-महरन-कमल-न-ऑसटरलयई-यदध-समरक-पर-पषपजल-अरपत-क</guid>
<description>कैनबरा, 21 अक्टूबर। महाराजा चार्ल्स तृतीय और महारानी कैमिला ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया और अपने शुभचिंतकों से मुलाकात की।
चार्ल्स (75) कैंसर का इलाज करवा रहे हैं, जिसके कारण उनकी यात्रा का कार्यक्रम छोटा कर दिया गया है। यह चार्ल्स की ऑस्ट्रेलिया की 17वीं यात्रा है और 2022 में ब्रिटेन का महाराजा बनने के बाद से उनकी पहली यात्रा है।
चार्ल्स और कैमिला ने अपने आगमन के अगले दिन आराम किया और रविवार को सिडनी में चर्च सेवा में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद वे कैनबरा के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने अज्ञात ऑस्ट्रेलियाई सैनिक के स्मारक का दौरा किया। फिर उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज द्वारा संसद भवन में आयोजित एक स्वागत समारोह में भाग लिया।
दंपत्ति ने युद्ध स्मारक से निकलकर सैकड़ों लोगों का अभिवादन किया।
स्वागत समारोह में सभी छह ऑस्ट्रेलियाई राज्यों के सरकारी नेताओं ने भाग नहीं लिया। उन्होंने इस आधार पर निमंत्रण अस्वीकार कर दिया कि वे ब्रिटिश सम्राट के बजाय एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को राज्य प्रमुख के रूप में पसंद करेंगे।
अल्बानीज़ भी चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया एक गणतंत्र बने, लेकिन उन्होंने अपने वर्तमान कार्यकाल के दौरान इस बारे में जनमत संग्रह कराने से इनकार कर दिया है।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 21 Oct 2024 06:22:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारतीय अमेरिकी नागरिक हैरिस को वोट देने से हिचकिचा रहे : समुदाय के डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े नेता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरतय-अमरक-नगरक-हरस-क-वट-दन-स-हचकच-रह-समदय-क-डमकरटक-परट-स-जड-नत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरतय-अमरक-नगरक-हरस-क-वट-दन-स-हचकच-रह-समदय-क-डमकरटक-परट-स-जड-नत</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 21 अक्टूबर। वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी नेता स्वदेश चटर्जी ने कहा है कि अमेरिका में रह रहा भारतीय समुदाय पांच नवंबर को होने वाले चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को वोट देने से हिचकिचा रहा है, क्योंकि सीनेटर या कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के रूप में अपनी पिछली भूमिकाओं में हैरिस ने भारतीय समुदाय के बीच अपना जनाधार विकसित नहीं किया।
वर्ष 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय समुदाय के डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़े नेता ने इंडियन अमेरिकन्स फॉर हैरिस नामक समूह बनाया है, जो उपराष्ट्रपति के पक्ष में न सिर्फ कैलिफोर्निया में चुनाव प्रचार कर रहा है बल्कि अन्य राज्यों में भी उपराष्ट्रपति का समर्थन कर रहा है।
चटर्जी ने स्वीकार किया है कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय उन्हें भारी मत देने से हिचकिचा रहा है, क्योंकि वे उन्हें अच्छी तरह से नहीं जानते। उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के रूप में हैरिस ने भारतीय अमेरिकी समुदाय में अपना जनाधार नहीं बनाया और सीनेटर के रूप में वह समुदाय की किसी भी बैठक या उनके किसी भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनीं।
उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, हालांकि वह भारतीय मूल की हैं, लेकिन उनके पास उस तरह का जनाधार नहीं है।
चटर्जी ने कहा कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए ऐतिहासिक चुनाव प्रचार का अंतिम पखवाड़ा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए हैरिस के सामने आने वाली चुनौतियों पर उनका अवलोकन भारतीय अमेरिकियों से उन्हें और उनकी टीम को मिली जानकारी पर आधारित है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह एक चुनौती हो सकती है। हालांकि वे (हैरिस की चुनाव प्रचार अभियान टीम) इसका समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं। वे अच्छी तरह जानते थे कि एशियाई अमेरिकी और दक्षिण एशियाई समुदाय दोनों में ही कमला हैरिस को लेकर विश्वसनीयता की कमी है।
भारतीय-अमेरिकी नेता ने कहा कि समुदाय पूरी तरह बंटा हुआ है।
उन्होंने कहा, जो भारतीय अमेरिकी थोड़े समृद्ध हैं, उन्हें लगता है कि (रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार) डोनाल्ड ट्रंप कर घटाएंगे। साथ ही हिंदू धर्म के बारे में थोड़ा बहुत जानने वाले लोगों को लगता है कि टेक्सास और अहमदाबाद में क्रमशः हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप कार्यक्रमों के कारण अमेरिका-भारत संबंधों के लिए ट्रंप बेहतर होंगे।
चटर्जी के अनुसार, हैरिस जब सीनेट सदस्य थीं तब उन्होंने अपनी मां के योगदान और अपनी भारतीय विरासत को मान्यता नहीं दी।
उन्होंने कहा, जब वह उपराष्ट्रपति के रूप में चुनी गईं तब वह वास्तव में भारतीय अमेरिकी समुदाय में शामिल हो गईं। बहुत से समुदाय के नेताओं ने उनका समर्थन किया और वह निर्वाचित हुईं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी भारतीय अमेरिकियों का समर्थन किया।
चटर्जी ने कहा, उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के सम्मेलन में इस बात को स्वीकार किया। इसलिए कृपया पार्टी लाइन का सम्मान करें और कृपया (उनका) समर्थन करें। यही संदेश मैं समुदाय को देना चाहता हूं।
एक सवाल के जवाब में चटर्जी ने कहा कि सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने भारतीय अमेरिकियों को एशियाई-अमेरिकी-प्रशांत द्वीपवासियों के समूह में बांट दिया है, जो समुदाय को पसंद नहीं है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर हैरिस ने भारतीय अमेरिकियों के लिए कोई कार्यक्रम नहीं किया है।
चटर्जी ने कहा कि कमला हैरिस के प्रति भारतीय अमेरिकी समुदाय की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है।
चटर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, जब तक आप इसमें शामिल नहीं होते, आप बड़ी तस्वीर नहीं देख पाते। स्पष्ट कहूं तो अमेरिका-भारत संबंध आज ऐसे बिंदु पर है जहां यह मायने नहीं रखता कि व्हाइट हाउस में कौन (राष्ट्रपति) है।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 21 Oct 2024 06:22:38 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप की सेहत पर उठाए सवाल, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया ये जवाब</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-डनलड-टरप-क-सहत-पर-उठए-सवल-परव-अमरक-रषटरपत-न-दय-य-जवब</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-डनलड-टरप-क-सहत-पर-उठए-सवल-परव-अमरक-रषटरपत-न-दय-य-जवब</guid>
<description>अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों का प्रचार अंतिम दौर में है और इस दौरान डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपने प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप की सेहत पर सवाल खड़े किए हैं.
हैरिस ने ट्रंप को लेकर कहा कि वह मीडिया के सामने आने से बचते हैं क्योंकि वे चुनाव प्रचार करने में थक जा रहे हैं.
मिशिगन में एक रैली को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने कहा, ट्रंप के पास अमेरिका के लिए कोई भी योजना नहीं है. जैसा कि हमने देखा है कि वे केवल खुद पर ध्यान दे रहे हैं. वे बहस से बच रहे हैं और अपने इंटरव्यू को रद्द कर रहे हैं.
ट्रंप ने पिछले ही हफ़्ते तीन मीडिया इंटरव्यू कैंसल कर दिए थे. हैरिस ने कहा कि मेरी टीम ने बताया है कि उन्होंने ऐसा थकान की वजह से किया है.
हैरिस ने कहा कि अगर आप प्रचार में ही थक जा रहे हैं तो इससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या आप दुनिया के इस सबसे कठिन काम (अमेरिका का राष्ट्रपति बनना) के योग्य भी हैं या नहीं?
इससे पहले पॉलिटिको एक्सटर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रंप अभियान के एक सदस्य ने कहा था कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने थकावट की वजह से कुछ इंटरव्यू को कैंसल किया था.
ट्रंप ने हैरिस के आरोपों पर क्या कहा?
कमला हैरिस के अपनी सेहत को लेकर दिए गए बयानों के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हैरिस ने मेरे ऊपर थकावट की वजह से मीडिया इंटरव्यू को कैंसल करने का आरोप लगाया है.
ट्रंप ने कहा, मैंने पिछले 48 दिनों से आराम नहीं किया है. हैरिस हारी हुई हैं और उनके अंदर कोई भी ऊर्जा नहीं बची है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 19 Oct 2024 06:32:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हमास के शीर्ष नेता सिनवार की मौत की पुष्टि के लिए इजराइल शव का करा रहा है डीएनए परीक्षण</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हमस-क-शरष-नत-सनवर-क-मत-क-पषट-क-लए-इजरइल-शव-क-कर-रह-ह-डएनए-परकषण</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हमस-क-शरष-नत-सनवर-क-मत-क-पषट-क-लए-इजरइल-शव-क-कर-रह-ह-डएनए-परकषण</guid>
<description>दीर अल बलाह (गाजा पट्टी), 17 अक्टूबर। इजराइल की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या गाजा में सैन्य अभियान में हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार की मौत हो गई। अधिकारी यह पता लगाने के लिए शव का डीएनए परीक्षण करा रहे हैं कि क्या यह सिनवार का है।
इजराइल की सेना ने एक बयान में कहा कि गाजा में अभियान के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए, लेकिन उसने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। सेना ने कहा कि तीनों की पहचान की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वह इस संभावना की जांच कर रही है कि क्या उनमें से एक सिनवार था।
इजराइल के सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शव के परीक्षण से अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि क्या यह सिनवार का है।
सिनवार सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमास के हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था और इजराइल ने गाजा में अपने जवाबी अभियान की शुरुआत से ही उसे खत्म करने का संकल्प ले रखा है। पूरे युद्ध के दौरान, सिनवार सार्वजनिक रूप से कभी सामने नहीं आया।
अगर सिनवार की मौत की पुष्टि हो जाती है, तो यह चरमपंथी समूह के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। वह वर्षों से गाजा पट्टी के अंदर हमास का शीर्ष नेता रहा है, जो इसकी सैन्य शाखा का गठन करते हुए इससे निकटता से जुड़ा हुआ था।
जुलाई में ईरान की राजधानी तेहरान में इजराइल के हमले में इस्माइल हानिया की हत्या के बाद सिनवार को समूह के शीर्ष नेता के रूप में चुना गया था। इजराइल ने हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद दीफ को भी हवाई हमले में मारने का दावा किया है, लेकिन समूह ने कहा है कि वह बच गया।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया है। अमेरिकी अधिकारी बृहस्पतिवार सुबह से ही इजराइली अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।
इजराइली सेना ने उत्तरी गाजा के जबालिया शरणार्थी शिविर पर एक सप्ताह से अधिक समय से हवाई और जमीनी हमला जारी रखा है। सेना ने बृहस्पतिवार को अबू हुसैन स्कूल पर हमला किया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक विस्थापित फलस्तीनी शरणार्थियों ने जिस स्कूल में शरण ले रखी थी, वहां इजराइल के हवाई हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की स्थानीय आपातकालीन इकाई के प्रमुख फरेस अबू हमजा ने हमले में मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की और कहा कि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पास के कमाल अदवान अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, कई महिलाएं और बच्चे गंभीर हालत में हैं।
इजराइल की सेना ने कहा कि उसने स्कूल के अंदर हमास और इस्लामिक जिहाद द्वारा संचालित कमांड सेंटर को निशाना बनाया, जहां 10 से ज्यादा आतंकी छिपे हुए थे।
इजराइल ने गाजा में विस्थापित लोगों को शरण देने वाले अस्थाई शिविरों और स्कूलों पर कई बार हमले किए हैं। इजराइली सेना का कहना है कि वह आतंकवादियों को निशाना बनाती है और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचने का प्रयास करती है।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 18 Oct 2024 06:09:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की जांच कर रहे पैनल ने कहा, सीक्रेट सर्विस में सुधार की जरूरत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-पर-हए-हमल-क-जच-कर-रह-पनल-न-कह-सकरट-सरवस-म-सधर-क-जररत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-पर-हए-हमल-क-जच-कर-रह-पनल-न-कह-सकरट-सरवस-म-सधर-क-जररत</guid>
<description>अमेरिकी सीक्रेट सर्विस पर जारी की गई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें कई ख़ामियां हैं और उनको तुरंत ठीक करने की ज़रूरत है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर इन ख़ामियों को जल्द ठीक नहीं किया गया तो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले जैसी घटनाएं आगे भी जारी रह सकती हैं.
एक स्वतंत्र पैनल पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जुलाई में हुई गोली चलाए जाने की जांच कर रहा था.
इस पैनल ने गुरुवार को अपनी जांच से जुड़े नतीजों को जारी किया है. इस जांच नतीजे में कहा गया है कि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस में नौकरशाही बढ़ गई है और इस संस्था में कोई भी सुधार नहीं हो रहा है.
पैनल ने 52 पन्ने की अपनी रिपोर्ट में कहा है,सीक्रेट सर्विस में आमूल-चूल बदलाव की ज़रूरत है. इस संस्था की नाक़ामियों की वजह से डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ था.
डोनाल्ड ट्रंप पर हुई गोलीबारी की घटना के मामले में सीक्रेट सर्विस ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया था.
संस्था के निदेशक ने भी घटना के कुछ दिनों के बाद ही अपना इस्तीफ़ा भी दे दिया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 18 Oct 2024 06:09:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइल ने लेबनान में किये हवाई हमले, 21 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-लबनन-म-कय-हवई-हमल-21-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-लबनन-म-कय-हवई-हमल-21-लग-क-मत</guid>
<description>कना(लेबनान), 16 अक्टूबर। लेबनान में किये गए इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इन हमलों में, एक दक्षिणी शहर पर की गई बमबारी भी शामिल है जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई।
लेबनान के दक्षिणी हिस्से में एक अन्य स्थान पर, एक शहर के मेयर की भी हमले में मौत हो गई। लेबनानी अधिकारियों ने बताया कि यह हमला राहत प्रयासों में समन्वय के लिए आयोजित बैठक स्थल को निशाना बनाकर किया गया।
दक्षिणी शहर कना में मंगलवार देर रात किए गए हमलों पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई, जहां 15 लोग मारे गए हैं।
लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने इजराइल पर, राहत प्रयासों पर चर्चा करने के लिए आयोजित नगर परिषद की बैठक को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उन इजराइली हमलों के बारे में जानबूझकर चुप रहा है, जिसमें नागरिक मारे गए हैं।
उन्होंने एक बयान में कहा, इस वास्तविकता के आलोक में किस समाधान की उम्मीद की जा सकती है?
इजराइली सेना ने बिना कोई सबूत दिए कहा कि उसने बुधवार के हमलों में नबातियेह के नागरिक क्षेत्रों में स्थित हिज्बुल्ला के कमांड केंद्रों और हथियार भंडारों को निशाना बनाया।
इजराइल ने छह दिन के विराम के बाद बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर भी बमबारी शुरू कर दी और एक अपार्टमेंट भवन के नीचे स्थित हथियारों के गोदाम को निशाना बनाया। सेना ने हमले से पहले निवासियों को घर खाली करने की चेतावनी दी थी और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मंगलवार देर रात दक्षिणी शहर कना पर किए गए हमलों पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
घटनास्थल से एसोसिएटेड प्रेस की तस्वीरों और वीडियो में कई इमारतें जमींदोज नजर आ रही हैं तथा कुछ की ऊपरी मंजिलें ढही हुई दिख रही हैं।
वर्ष 1996 में, कना में सैकड़ों विस्थापित लोगों के आवास वाले संयुक्त राष्ट्र परिसर पर इजराइली गोलाबारी में कम से कम 100 नागरिक मारे गए थे और चार संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों सहित कई लोग घायल हुए थे।
वर्ष 2006 के युद्ध के दौरान एक रिहायशी इमारत पर इजराइल के हमले में करीब 36 लोग मारे गए थे जिनमें से एक तिहाई बच्चे थे। इजराइल ने उस समय कहा था कि उसने हिजबुल्ला के एक रॉकेट लॉन्चर को निशाना बनाकर यह हमला किया था।
इजराइल ने कुछ दिनों के विराम के बाद बेरूत पर हमले फिर से शुरू किए।
दक्षिणी बेरूत पर छह दिनों में पहली बार ये हमले किये गए और लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा कि अमेरिका ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इजराइल राजधानी पर अपने हमलों को रोक देगा।
दक्षिणी बेरूत में हिज्बुल्ला की अच्छी खासी उपस्थिति है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नबातियेह में शहर और आस-पास के इलाकों में आधा दर्जन से अधिक हमले हुए, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और 43 अन्य घायल हुए हैं। प्रांतीय गवर्नर हुवैदा तुर्क ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मारे गए लोगों में शहर के मेयर अहमद कहिल भी शामिल हैं।
लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष समन्वयक जीनिन हेनिस-प्लास्चर्ट ने हमजे में खलील की मौत होने पर कहा, यह हमला अन्य घटनाओं के बाद हुआ है, जिसमें लेबनान में नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 17 Oct 2024 06:44:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/कनड-क-ससद-चदर-आरय-न-कय-कह-खलसतन-कनडई-समसय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कनड-क-ससद-चदर-आरय-न-कय-कह-खलसतन-कनडई-समसय</guid>
<description>कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्रा आर्या ने कहा है कि एक हिंदू सांसद के तौर पर वे भी कनाडा में रह रहे हिंदुओं की चिंताओं को महसूस कर पा रहे हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा,मैंने हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर कनाडा के हिंदुओं की चिंताओं के बारे में सुना है. एक हिंदू सांसद के तौर पर मैंने भी इन चिंताओं को महसूस किया है.
उन्होंने कहा,खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने मेरे ख़िलाफ़ भी प्रदर्शन किया था. आरसीएमपी अधिकारियों की सुरक्षा में मैं एडमोंटन में एक हिंदू कार्यक्रम में शामिल हो सका. हम कनाडा में लंबे समय से खालिस्तानी हिंसक उग्रवाद की समस्या से अवगत हैं.
चंद्रा आर्या ने कहा,  मैं साफ़ कर दूं कि कनाडा के भीतर किसी भी देश की कोई भी कार्रवाई को हम स्वीकार नहीं करते हैं. कनाडाई होने के नाते हम नहीं चाहते कि कोई भी देश हमारे घरेलू मामलों में दख़ल दे. इसमें खालिस्तानी उग्रवाद से जुड़े मामले भी शामिल हैं.
भारतीय मूल के सांसद ने कहा,खालिस्तान एक कनाडाई समस्या है और इसे सही करना हमारी सरकार और क़ानून की ज़िम्मेदारी है.
भारत और कनाडा के संबंधों में पिछले साल से ही तनातनी देखने को मिल रही है. दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव जून 2023 में कनाडा के ही भारतीय मूल के सिख नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से शुरू हुआ है.
कनाडा सरकार ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था. हरदीप सिंह निज्जर खालिस्तान समर्थक थे.
वहीं इसी हफ़्ते दोनों ही देशों ने एक दूसरे के राजनयिकों को भी निष्कासित कर दिया है. हालांकि भारत ने दावा किया था कि उसने अपने राजनयिकों को वापस बुलाया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 17 Oct 2024 06:44:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारत ने कहा है कि वह अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश के आरोपों को गंभीरता से ले रहा है: अमेरिका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-न-कह-ह-क-वह-अमरक-नगरक-क-हतय-क-सजश-क-आरप-क-गभरत-स-ल-रह-ह-अमरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-न-कह-ह-क-वह-अमरक-नगरक-क-हतय-क-सजश-क-आरप-क-गभरत-स-ल-रह-ह-अमरक</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 16 अक्टूबर। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि भारत का कहना है कि वह एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश के आरोपों को गंभीरता से ले रहा है।
अमेरिका आए भारतीय अधिकारियों की एक टीम ने यहां विदेश मंत्रालय और विधि मंत्रालय के अधिकारियों के साथ इस मामले को लेकर मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मेरे पास बैठक की विस्तृत जानकारी अभी नहीं हैं। बैठक भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पिछले कई महीनों से जारी हमारी बातचीत के संदर्भ में आयोजित की गई थी।
मिलन ने एक सवाल के जवाब में कहा, उन्होंने हमें बताया है कि वे आरोपों को गंभीरता से ले रहे हैं और विधि मंत्रालय के अभियोग में शामिल गतिविधियां सरकारी नीति का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।
उन्होंने कहा, इसलिए भारतीय अधिकारियों के साथ इस सप्ताह जो बैठक हुई या जो आज होने वाली है, उसका उद्देश्य मामले में उनकी सक्रिय जांच पर चर्चा करना है, उन्हें मामले में हमारी सक्रिय जांच के बारे में अद्यतन जानकारी देना है तथा आने वाले दिनों एवं सप्ताहों में उठाए जा सकने वाले कदमों के बारे में पक्षकारों को जानकारी देना है।
यह टिप्पणी ऐसे समय में की गई जब एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी अधिकारी की संलिप्तता के अमेरिकी आरोपों की जांच के संदर्भ में गठित भारतीय जांच समिति मंगलवार को यहां पहुंची।
अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने पिछले साल नवंबर में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर न्यूयॉर्क में सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था। गुप्ता को पिछले साल जून में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और 14 जून को उसे अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था।
भारत ने इन आरोपों को खारिज किया है लेकिन उसने मामले की जांच के लिए एक अंतरिम जांच टीम गठित की है।
मिलर ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भारत अमेरिका का मजबूत साझेदार बना रहेगा।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 16 Oct 2024 06:45:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एससीओ बैठक: शहबाज शरीफ ने किया जयशंकर का स्वागत, विदेश मंत्री ने भारतीय उच्चायोग में लगाया पौधा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एससओ-बठक-शहबज-शरफ-न-कय-जयशकर-क-सवगत-वदश-मतर-न-भरतय-उचचयग-म-लगय-पध</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एससओ-बठक-शहबज-शरफ-न-कय-जयशकर-क-सवगत-वदश-मतर-न-भरतय-उचचयग-म-लगय-पध</guid>
<description>इस्लामाबाद, 16 अक्टूबर । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को इस्लामाबाद में एससीओ शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का स्वागत किया। इससे पहले जयशंकर ने पाकिस्तान स्थित इंडियन हाई कमीशन कैंपस में सुबह की सैर की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को बढ़ावा देते हुए एक पौधा लगाया। विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा, पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की टीम के सहकर्मियों के साथ हमारे हाई कमीशन कैंपस में सुबह की सैर।
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, कैंपस में अर्जुन का पौधा #प्लांट फॉर मदर के प्रति एक और प्रतिबद्धता। #एक_पेड़_मां_के_नाम  विदेश मंत्री एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी) की 23वीं बैठक में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद में हैं। आयोजन की शुरुआत मंगलवार शाम को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से दिए गए वेलकम डिनर के साथ हुई। यह 9 साल में किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा है। पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने अफगानिस्तान पर एक सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के लिए 2015 में इस्लामाबाद का दौरा किया था। मंगलवार दोपहर को विदेश मंत्री जयशंकर के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर पहुंचा। मंगलवार को जयशंकर के रवाना होने से पहले विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, एससीओ सीएचजी बैठक प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है और संगठन के व्यापार और आर्थिक एजेंडे पर केंद्रित होती है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारत एससीओ फ्रेमवर्क में सक्रिय रूप से शामिल है। एससीओ के अन्य सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व चीन, रूस, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्रियों के साथ-साथ ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति करेंगे। मंगोलिया के प्रधानमंत्री (पर्यवेक्षक राज्य) और मंत्रिपरिषद के उपाध्यक्ष, तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्री (विशेष अतिथि) भी बैठक में भाग ले रहे हैं। हालांकि विदेश मंत्री जयशंकर के इस्लामाबाद में केवल 24 घंटे रहने की उम्मीद है और बैठक के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय बैठक निर्धारित नहीं है लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान में सत्तारूढ़ सरकार के कई मंत्रियों और विपक्षी नेताओं ने घरेलू राजनीतिक लाभ के लिए उनके आगमन पर ध्यान केंद्रित कर रखा है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सांसद और खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) के सूचना सलाहकार बैरिस्टर मुहम्मद अली सैफ ने जयशंकर को पीटीआई कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए आमंत्रित किया, जो देश की राजधानी में विरोध रैली कर रहे हैं। सैफ ने कहा, एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए इस्लामाबाद आने वाले सभी विदेशी प्रतिनिधिमंडल हमारे विरोध को देखकर खुश होंगे और हमारे देश की लोकतांत्रिक प्रथाओं और ताकत की सराहना करेंगे... हम जयशंकर को हमारे सरकार विरोधी प्रदर्शन को संबोधित करने के लिए भी आमंत्रित करेंगे और वह खुद देखेंगे कि पाकिस्तान का लोकतंत्र कितना मजबूत है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 16 Oct 2024 06:45:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/जसटन-टरड-क-दव-नजजर-हतय-ममल-क-जच-म-भरत-नह-कर-रह-थ-सहयग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जसटन-टरड-क-दव-नजजर-हतय-ममल-क-जच-म-भरत-नह-कर-रह-थ-सहयग</guid>
<description>कनाडा के छह राजनयिकों को देश से निकालने और भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा को वापस बुलाने के भारत के फ़ैसले के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की है.
राजधानी ओटावा में प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ट्रूडो ने दावा किया है कि कनाडा के अधिकारियों ने अपने भारतीय समकक्षों को आपराधिक गतिविधियों के साक्ष्य दिए थे लेकिन भारत सरकार ने सहयोग नहीं किया.
कनाडा की विदेश मंत्री मेलेनी जोली के साथ प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान ट्रूडो ने कहा, भारत सरकार के एजेंटों के सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर ख़तरे में भूमिका को लेकर सुबूत मौजूद हैं. यह अस्वीकार्य है.
उन्होंने कहा, कनाडा-भारत के लोगों से लोगों के बीच संबंधों, व्यापार और वाणिज्य का एक लंबा इतिहास रहा है. लेकिन हम अभी जो देख रहे हैं उसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का कनाडा पूरी तरह सम्मान करता है और हम उम्मीद करते हैं कि भारत सरकार भी कनाडा के लिए वैसा ही करेगी.
ट्रूडो ने आरोप लगाया कि जब इंटेलिजेंस ने हरदीप सिंह निज्जर की कनाडाई ज़मीन पर हत्या में भारत की संभावित भागीदारी पर संदेह जताया था तब भारत सरकार के साथ इस मुद्दे पर सहयोग के लिए अपील की गई थी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 15 Oct 2024 06:35:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा में पोलियो टीकाकरण अभियान का दूसरा दौर शुरू, करीब 6 लाख बच्चों को दी जाएगी खुराक: संयुक्त राष्ट्र</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-पलय-टककरण-अभयन-क-दसर-दर-शर-करब-6-लख-बचच-क-द-जएग-खरक-सयकत-रषटर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-पलय-टककरण-अभयन-क-दसर-दर-शर-करब-6-लख-बचच-क-द-जएग-खरक-सयकत-रषटर</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 15 अक्टूबर । इजरायली हमलों में तबाह हो चुके गाजा में पोलियो टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि अभियान गाजा पट्टी के मध्य क्षेत्र में शुरू हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने सोमवार को कहा कि दो सप्ताह से भी कम समय में, यूएनआरडब्ल्यूए (फिलिस्तीनियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी), विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष का लक्ष्य 10 वर्ष से कम आयु के लगभग 5,90,000 बच्चों को नोवल ओरल पोलियो वैक्सीनेशन की दूसरी खुराक देना है।
टीकाकरण का पहला चरण 1 से 12 सितंबर तक लागू किया गया था, जिसमें 5,59,000 से अधिक बच्चों तक पहुंचा गया। पहले दौर की तरह, दूसरे दौर में भी तीन चरण होंगे, जिनमें से प्रत्येक में तीन अभियान दिवस और एक कैच-अप दिवस शामिल होगा। गाजा में अल अक्सा अस्पताल के पास विस्थापित लोगों के टेंटों पर रविवार रात को इजरायली हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए, संयुक्त राष्ट्र के कार्यवाहक अवर महासचिव जॉयस मसूया ने कहा कि फिलिस्तीनियों को जो परेशानियां झेलनी पड़ रही है, उसका कोई अंत नहीं है। एक बयान में, मसूया ने कहा कि गाजा में लोगों के लिए वास्तव में कोई सुरक्षित स्थान नहीं है।
उन्होंने अत्याचारों को समाप्त करने, नागरिकों और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा की मांग की। बता दें इस हमले में कई लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इससे कुछ घंटे पहले नुसेरात में एक स्कूल में बने शेल्टर पर हमला हुआ था, जिसमें कथित तौर पर 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 15 Oct 2024 06:35:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइल के सैन्य अड्डे पर हिजबुल्ला के ड्रोन हमले में चार सैनिकों की मौत : सेना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-क-सनय-अडड-पर-हजबलल-क-डरन-हमल-म-चर-सनक-क-मत-सन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-क-सनय-अडड-पर-हजबलल-क-डरन-हमल-म-चर-सनक-क-मत-सन</guid>
<description>दीर अल-बला (गाजा पट्टी), 14 अक्टूबर। मध्य इजराइल में रविवार को एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर किए गए हिजबुल्ला के ड्रोन हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सेना ने यह जानकारी दी।
लेबनान में दो सप्ताह पहले इजराइल द्वारा जमीनी हमले शुरू किए जाने के बाद आतंकवादी समूह द्वारा किया गया यह सबसे घातक हमला है।
लेबनान स्थित हिजबुल्ला ने बिनयामीना शहर के पास किए गए हमलों को बृहस्पतिवार को देश की राजधानी बेरूत पर इजराइल के हमलों के जवाब में की गई कार्रवाई बताया। इस हमले में 22 लोग मारे गए थे।
बाद में हिजबुल्ला ने कहा कि उसने इजराइल के विशिष्ट गोलानी ब्रिगेड को निशाना बनाया तथा ड्रोन के हमले के दौरान इजराइली वायु रक्षा प्रणालियों पर कब्जा करने के लिए कई मिसाइलें दागीं।
इजराइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने कहा कि हमले में 61 लोग घायल हुए हैं। इजराइल की उन्नत वायु-रक्षा प्रणालियां इतनी मजबूत मानी जाती है कि ड्रोन या मिसाइल हमले में इतनी संख्या में लोगों के घायल होने की आशंका नहीं के बराबर रहती है। गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से साल में लगभग हर दिन हिजबुल्ला और इजराइल के बीच लगभग गोलीबारी होती रही है तथा लड़ाई तेज होती गई।
दो स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, गाजा के अंदर रविवार रात को इजराइल के हवाई हमले में एक स्कूल में बच्चों सहित कम से कम 20 लोग मारे गए। नुसरत का यह स्कूल युद्ध के कारण विस्थापित हुए कई फलस्तीनियों के लिए शरण स्थल बन गया था।
इस बीच, सोमवार को सुबह दीर अल-बला में अल-अक्सा शहीद अस्पताल के बाहर विस्फोट हुए जिसके बाद लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
हिजबुल्ला का इजराइल पर किया गया घातक हमला उसी दिन हुआ, जिस दिन अमेरिका ने घोषणा की थी कि वह इजराइल को मिसाइलों से रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए एक नयी वायु रक्षा प्रणाली भेजेगा, साथ ही इसे संचालित करने के लिए आवश्यक सैनिक भी भेजेगा। इजराइली सेना के प्रवक्ता ने समयसीमा बताने से इनकार कर दिया।
इजराइल का अब गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्ला के साथ युद्ध जारी है। दोनों ही ईरान समर्थित चरमपंथी समूह हैं और इस महीने की शुरुआत में हुए मिसाइल हमले के जवाब में उसके ईरान पर हमला करने की उम्मीद है। ईरान ने कहा है कि वह इजराइल के किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देगा।
इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को हिजबुल्ला के लिए मानव ढाल कहा। लेबनान में यूनिफिल के नाम से मशहूर संयुक्त राष्ट्र शांति सेना ने कहा कि इजराइली टैंक ने रविवार की सुबह एक स्थान के मुख्य द्वार को नष्ट कर दिया और बाद में शांति सैनिकों के पास धुएं के गोले दागे, जिससे उन्हें त्वचा में जलन महसूस हुई।
यूनिफिल ने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय कानून का एक और खुला उल्लंघन बताया।
लेबनान में जमीनी आक्रमण की शुरुआत के बाद से इजराइली सेना द्वारा संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर बार-बार गोलीबारी किए जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय आलोचना बढ़ रही है। शांति सैनिकों के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमलों में पांच शांति सैनिक घायल हो गए हैं। इनमें से अधिकतर हमलों के लिए इजराइली सेना को दोषी ठहराया गया है।
सेना का कहना है कि हिजबुल्ला शांति सैनिकों के आस-पास के इलाकों में काम करता है, लेकिन उसने कोई सबूत नहीं दिया है।
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशनी ने जोर देकर कहा कि इजराइल ने यूनिफिल के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने की कोशिश की है और संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाए जाने की किसी भी घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव को संबोधित एक वीडियो संदेश में यूनिफिल से इजराइल की चेतावनी पर ध्यान देने का आह्वान किया और उन पर हिजबुल्ला को मानव ढाल बनकर सुरक्षा प्रदान करने का आरोप लगाया।
इजराइल लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र पर पक्षपाती होने का आरोप लगाता रहा है।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 14 Oct 2024 06:13:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन ने ताइवान के नज़दीक एक वीडियो में दिखाई सैन्य क्षमता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-न-तइवन-क-नजदक-एक-वडय-म-दखई-सनय-कषमत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-न-तइवन-क-नजदक-एक-वडय-म-दखई-सनय-कषमत</guid>
<description>चीन की सेना की पूर्वी कमांड ने एक ट्रेनिंग वीडियो जारी किया है. यह ताइवान के आसपास किए गए सैन्य अभ्यास से संबंधित है.
इस वीडियो में बीजिंग की सैन्य ताकत, युद्धपोत, लड़ाकू विमान, बख़्तरबंद सैन्य वाहन और मिसाइल लॉन्चर दिखाए गए हैं.
चीन के मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि वीडियो में चीन की सेना की पूर्वी कमांड की तैयारी दिखाई गई है कि चीन की सेना युद्ध की स्थिति का सामना करने के लिए कितनी तैयार है और उसकी कितनी क्षमता है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 14 Oct 2024 06:13:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पायलट की मौत के बाद तुर्किये एयरलाइन का विमान न्यूयॉर्क में आपातकालीन स्थिति में उतरा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पयलट-क-मत-क-बद-तरकय-एयरलइन-क-वमन-नययरक-म-आपतकलन-सथत-म-उतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पयलट-क-मत-क-बद-तरकय-एयरलइन-क-वमन-नययरक-म-आपतकलन-सथत-म-उतर</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 9 अक्टूबर। विमान के पायलट की मौत के बाद सिएटल से इस्तांबुल जा रहे तुर्किये एयरलाइन के एक जेट विमान को बुधवार को न्यूयॉर्क में आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
एयरलाइन के प्रवक्ता याह्या उस्तुन ने एक बयान में कहा कि मंगलवार रात सिएटल से उड़ान संख्या टीके204 के उड़ान भरने के बाद पायलट इल्सेहिन पेहलिवन (59) अचानक बेहोश हो गए।
उस्तुन ने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लिया और पायलट पेहलिवन को बचाने का प्रयास किया, लेकिन विमान के उतरने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों के लिए न्यूयॉर्क से उनके गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है।
उस्तुन ने बताया कि पेहलिवन 2007 से तुर्किये एयरलाइन में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मार्च में नियमित स्वास्थ्य जांच में ऐसी कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं पाई गई, जिसके कारण उन्हें काम करने से रोका जाता।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 10 Oct 2024 06:22:59 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-परधनमतर-मद-क-तरफ-क-सबस-अचछ-इसन-बतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-परधनमतर-मद-क-तरफ-क-सबस-अचछ-इसन-बतय</guid>
<description>वाशिंगटन, 9 अक्टूबर। अमेरिका में नवंबर में प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे अच्छा इंसान बताया और कहा कि वह उनके दोस्त हैं।
ट्रंप ने फ्लैगरेंट पॉडकास्ट के दौरान एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की, जिसे बुधवार को अपलोड किया गया।
उन्होंने कहा, मोदी, भारत। वह मेरे दोस्त हैं। वह सबसे अच्छे इंसान हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 10 Oct 2024 06:22:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>7 अक्टूबर हमले की पहली बरसी पर बड़ा हमला करना चाहता था हमास : इजरायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/7-अकटबर-हमल-क-पहल-बरस-पर-बड-हमल-करन-चहत-थ-हमस-इजरयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/7-अकटबर-हमल-क-पहल-बरस-पर-बड-हमल-करन-चहत-थ-हमस-इजरयल</guid>
<description>तेल अवीव, 7 अक्टूबर । इजरायली सेना ने दावा किया कि 7 अक्टूबर हमले की पहली बरसी पर हमास ने इजरायल पर बड़े हमले की योजना बनाई थी जिसे नाकाम कर दिया गया। इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के मुताबिक फिलिस्तीनी आतंकी ग्रुप की प्लानिंग सोमवार को इजरायल पर रॉकेटों की बौछार करने की थी। आईडीएफ के मुताबिक हमास की योजना की जानकारी मिलने के बाद एक तत्काल खतरे को विफल कर दिया गया। फोर्सेज ने बताया कि लड़ाकू विमानों ने सुबह 6:30 बजे से कुछ समय पहले (जब हमास ने रॉकेट दागने की योजना थी) गाजा में कई रॉकेट लॉन्चरों और सुरंगों पर हमला किया।
हालांकि आईडीएफ ने कहा कि हमास चार रॉकेट दागने में कामयाब रहा, जिनमें से तीन को रोक दिया गया, जबकि चौथा रॉकेट खुले इलाके में गिरा। आईडीएफ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कुछ क्षण पहले गाजा के आसपास के इजरायली इलाकों में सायरन बजने लगे। पिछले साल ठीक इसी समय, पूरे इजरायल में सायरन बजने लगे थे। आईडीएफ ने 7 अक्टूबर के हमले के प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा, आज से एक साल पहले, हमारे देश का इतिहास हमेशा के लिए बदल गया। इजरायली वॉर रूम ने इस दिन की गंभीरता पर जोर देते हुए पोस्ट किया, सुबह 6:29 बजे। एक साल पहले इसी समय ईरान समर्थित हमास ने इजरायली लोगों पर हमला किया, 1,200 से अधिक निर्दोष लोगों की हत्या की, सैकड़ों लोगों का अपहरण किया, भयानक बलात्कार किए और लाखों लोगों के जीवन को तहस-नहस कर दिया। 7 अक्टूबर, 2023 का हमला इजरायल के लिए बड़ा झटका था। होलोकॉस्ट के बाद एक ही दिन में यहूदी लोगों पर हुआ यह सबसे घातक हमला था। इसमें करीब 1200 इजरायलियों की मौत हो गई जबकि 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी और गाजा पट्टी में सैन्य ऑपरेशन शुरू किया। इजरायली हमलों की वजह से गाजा में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ।
अलजजीरा की सोमवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 41,870 लोग मारे गए हैं और 97,166 घायल हुए हैं। गाजा में इजरायल का सैन्य अभियान जारी है। इस बीच पिछले कई दिनों से इजरायल, लेबनान में भारी हवाई हमले कर रहा है। उसका कहना है कि इस कार्रवाई में हिजबुल्लाह के सदस्यों और ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। इसके साथ ही यहूदी राष्ट्र ने लेबनान में सीमित जमीनी सैन्य अभियान भी शुरू किया है। इजरायली हमलों के कारण लेबनान में भी भारी तबाही हुई है। लेबनान में विस्थापित लोगों की कुल संख्या लगभग 12 लाख हो गई। यह जानकारी लेबनानी मंत्रिपरिषद की डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट यूनिट ने अपनी एक रिपोर्ट में दी। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 07 Oct 2024 10:34:06 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के निदेशक ने एजेंसी की थपथपाई पीठ, दिया ट्रंप की हत्या के विफल प्रयास का श्रेय</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-सकरट-सरवस-क-नदशक-न-एजस-क-थपथपई-पठ-दय-टरप-क-हतय-क-वफल-परयस-क-शरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-सकरट-सरवस-क-नदशक-न-एजस-क-थपथपई-पठ-दय-टरप-क-हतय-क-वफल-परयस-क-शरय</guid>
<description>वाशिंगटन, 17 सितंबर । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा मिली हुई है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कार्यवाहक निदेशक रोनाल्ड रोवे ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति पर कथित हत्या के प्रयास को विफल करने का श्रेय एजेंसी को दिया। रोवे ने कहा, वह व्यक्ति, जो पूर्व राष्ट्रपति को देख नहीं पाया था, घटनास्थल से भाग गया। उसने हमारे एजेंटों पर कोई गोली नहीं चलाई ।
गोलीबारी की सूचना मिलने पर, पूर्व राष्ट्रपति के करीबी सुरक्षा दल ने राष्ट्रपति को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यह टिप्पणी दो महीने में ट्रंप पर दूसरी बार हुए हत्या के प्रयास के बाद आई है। आरोपी 58 वर्षीय रयान वेस्ले राउथ ने फ्लोरिडा के उस मैदान में अपनी राइफल झाड़ियों में छिपा कर रखी थी जहां ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे। यह घटना ऐसे समय में हुई ,जब पेंसिल्वेनिया के बटलर में ट्रंप पर हुए हमले को लेकर सीक्रेट सर्विस की कार्यप्रणाली को गहनता से जांचा परखा जा रहा है। विभिन्न रिपब्लिकन नेताओं ने सोमवार को एजेंसी से ट्रंप की सुरक्षा का स्तर राष्ट्रपति जो बाइडेन के स्तर तक बढ़ाने का आह्वान किया था। रोवे ने इस बात पर जोर दिया कि ट्रंप को उच्चतम स्तर की सुरक्षा मिल रही है और यह प्रणाली काम कर रही है। उन्होंने कहा, पूर्व राष्ट्रपति के सुरक्षात्मक तंत्र ने खतरे की जल्द पहचान करने में मदद की और सुरक्षित निकासी का मार्ग प्रशस्त किया।  उन्होंने आगे कहा, उनकी सुरक्षा व्यवस्था में हर तरह की रणनीति का इस्तेमाल किया गया है। 60 दिन पहले हुई घटना के परिणामस्वरूप स्थापित की गई हैं। वे तत्व काम कर रहे हैं। इसमें सुरक्षा के लिए स्तरीकृत दृष्टिकोण को मजबूत करना शामिल है, जिसमें ट्रंप के आगमन से पहले गोल्फ कोर्स के विभिन्न बिंदुओं की जांच शामिल थी।
रोवे ने कहा, छठी स्क्रीन के क्षेत्र पर नजर रख रहे एजेंट ने देखा कि व्यक्ति के पास एक हथियार है, जिसे उसने राइफल समझा और उसने तुरंत अपनी बंदूक चला दी। उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप अभी भी कई सौ गज और कई छेदों की दूरी पर थे। फिर भी, इसमें कोई संदेह नहीं है कि एजेंसी को शुरुआत में राउथ को तब तक नहीं पहचान पाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वो पूर्व राष्ट्रपति के करीब पहुंच गया था। इतना ही नहीं वो ट्रंप के पहुंचने से 12 घंटे पहले से डेरा डाले बैठा था। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि राउथ को ट्रंप के स्थान के बारे में कैसे जानकारी थी, जो कि एक ऑफ द रिकॉर्ड गतिविधि थी, जो पूर्व राष्ट्रपति के सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं थी। एफबीआई के पूर्व उप निदेशक एंड्रयू मैककेब ने सीएनएन पर एक कार्यक्रम में कहा, तथ्य यह है कि उन्हें नहीं पता था कि वह व्यक्ति वहां था, और वह वहां इतने लंबे समय से था, इससे इस बारे में वास्तविक चिंताएं उत्पन्न होती हैं कि वे उस जगह की सुरक्षा के बारे में क्या सोच रहे हैं।
रोवे ने कहा कि एजेंसी अपने दृष्टिकोण के कुछ पहलुओं पर पुनर्विचार करेगी। उन्होंने कहा, हमें यह देखने की जरूरत है कि हमारी सुरक्षात्मक कार्यप्रणाली क्या है। हमें प्रतिक्रियात्मक मॉडल से बाहर निकलकर तत्परता मॉडल अपनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी को अन्य भू-राजनीतिक घटना के लिए तैयार रहना चाहिए, जो अमेरिका को संघर्ष में डाल सकती हैं। उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस अपने संसाधन संबंधी आवश्यकताओं के बारे में सांसदों के साथ विचार-विमर्श कर रही है, तथा एजेंसी को अतिरिक्त एजेंटों की नियुक्ति के लिए धन की आवश्यकता है। रोवे ने कहा, इसके लिए हमें अधिक लोगों को काम पर रखने के लिए धन की आवश्यकता है। आप मुझे सिर्फ पैसे देकर यह नहीं कह सकते कि, अरे, हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि सभी को ओवरटाइम मिले। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 18 Sep 2024 06:13:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू अंतरसत्रीय वार्ता, रणनीतिक और रक्षा मामलों पर हुई चर्चा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-और-अमरक-क-बच-ट-पलस-ट-अतरसतरय-वरत-रणनतक-और-रकष-ममल-पर-हई-चरच</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-और-अमरक-क-बच-ट-पलस-ट-अतरसतरय-वरत-रणनतक-और-रकष-ममल-पर-हई-चरच</guid>
<description>नई दिल्ली, 17 सितंबर । एक आधिकारिक बयान में यूएस-भारत टू प्लस टू अंतरसत्रीय वार्ता की जानकारी दी गई। बताया गया कि बैठक के दौरान द्विपक्षीय रणनीतिक और रक्षा प्राथमिकताओं के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश और रक्षा मंत्रालय तथा अमेरिकी विदेश और रक्षा विभाग के अधिकारी सोमवार को टू प्लस टू अंतरसत्रीय वार्ता में शामिल हुए। एक्स पोस्ट में, विदेश मंत्रालय (एमईए) के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत और अमेरिका ने सोमवार को भारत के विदेश और रक्षा मंत्रालय और अमेरिकी विदेश और रक्षा विभागों के अधिकारियों संग बैठक हुई।
चर्चा के केंद्र में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ द्विपक्षीय रणनीतिक और सुरक्षा संबंधी मुद्दों को शामिल किया गया। इससे पहले 13 सितंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की थी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा बिस्वाल ने किया। प्रतिनिधिमंडल में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी और दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच शामिल थे। वित्त मंत्रालय के अनुसार, चर्चा भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित थी, जिसमें भारत में निवेश के अवसरों पर विशेष ध्यान दिया गया।
बातचीत के दौरान डीएफसी के प्रतिनिधियों ने निवेश के लिए एक प्रमुख स्थल के रूप में भारत की महत्वपूर्ण क्षमता को स्वीकार किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूल अवसरों पर प्रकाश डाला तथा देश में निवेश का और अधिक विस्तार करने की प्रतिबद्धता जताई। वित्त मंत्री सीतारमण ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापक और बहु क्षेत्रीय सहयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हाल के सुधारों और देश के उभरते निवेश माहौल ने विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है। उन्होंने विशेष रूप से सतत विकास और नवाचार के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग बढ़ाने की भारत की क्षमता पर प्रकाश डाला। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 18 Sep 2024 06:13:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शायद भगवान चाहते हैं, मैं अमेरिका को बचाऊं: डोनाल्ड ट्रंप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/शयद-भगवन-चहत-ह-म-अमरक-क-बचऊ-डनलड-टरप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शयद-भगवन-चहत-ह-म-अमरक-क-बचऊ-डनलड-टरप</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 17 सितम्बर । पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जान लेने की रविवार को दूसरी कोशिश की गई। उन्होंने सोमवार को पहली बार सार्वजनिक तौर पर इस बारे में बात की। कहा, शायद भगवान चाहते हैं कि मैं इस देश को बचाऊं। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ने बताया कि उन्हें गोल्फ खेलने के दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी लेकिन वे समझ नहीं पाए कि क्या हुआ? उन्होंने कहा कि सीक्रेट सर्विस ने उन्हें गोल्फ कार्ट में डालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ट्रंप ने कहा, मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ गोल्फ खेल रहा था, यह रविवार की सुबह थी और बहुत शांतिपूर्ण, सुंदर मौसम था, अचानक हमने हवा में गोलियां चलने की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि लगभग चार या पांच गोलियां चलीं लेकिन मैं कुछ समझ नहीं पाया।
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, सीक्रेट सर्विस को तुरंत पता चल गया कि यह गोलियां थीं और उन्होंने मुझे पकड़ लिया। ट्रंप ने यह जानकारी सोमवार को एक्स स्पेसेस पर एक ऑनलाइन इंटरव्यू में दी। ट्रंप ने कहा, हम कार्ट्स में सवार हो आगे बढ़े। हम उस रास्ते से हट गए। पूर्व राष्ट्रपति ने सीक्रेट सर्विस के सुरक्षाकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि एजेंट्स ने शानदार काम किया, इसमें कोई शक नहीं। उन्होंने कहा,हमने जो गोलियां सुनीं, वे सीक्रेट सर्विस द्वारा चलाई गई थीं। ट्रंप ने कहा कि वह खेल (गोल्फ) जारी रखना चाहते थे, लेकिन हमने यहां से चले जाने का फैसला किया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि जुलाई में हुई हत्या की नाकाम कोशिश के विपरीत, जिसमें दर्शकों में से एक व्यक्ति मारा गया था, इस बार परिणाम बहुत बेहतर रहा। पेंसिलवेनिया में एक खुले मैदान में आयोजित रैली में ट्रंप की हत्या का असफल प्रयास किया गया था। ट्रंप ने उस महिला की तारीफ की, जो एक नागरिक है, जिसने कथित संभावित शूटर का पीछा किया और उसके वाहन की तस्वीरें लीं। उन्होंने कहा कि उसने अभूतपूर्व काम किया। राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार ने कहा, कितने लोगों में इतनी समझ होगी कि वे उसका (आरोपी) पीछा करें और उसके ट्रक के पीछे की तस्वीरें लें, वह भी लाइसेंस प्लेट नंबर के साथ जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उस व्यक्ति का पता लगाने में मदद मिल सके। पूर्व राष्ट्रपति ने घटना में आरोपी रायन वेसली राउथ को बहुत खतरनाक व्यक्ति कहा। राउथ, ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन करने वाली एक राजनीतिक कार्रवाई समिति को दान दिया था और पार्टी के प्राथमिक चुनाव में भाग भी लिया था। उसने एक पुस्तक में लिखा था कि ईरान ट्रंप की हत्या करने के लिए स्वतंत्र है।
राउथ को सोमवार को संघीय अदालत में पेश किया गया। उस पर अवैध रूप से बंदूक रखने और एसकेएस-स्टाइल राइफल पर से सीरियल नंबर मिटाने का आरोप लगाया गया। वह एक सजायाफ्ता अपराधी है। इससे पहले फॉक्स न्यूज डिजिटल के साथ एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हमले के प्रयास के लिए दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, राउथ ने बाइडेन और हैरिस की बयानबाजी पर विश्वास किया और उसी के अनुसार काम किया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, उनकी बयानबाजी के कारण मुझ पर गोली चलाई जा रही है, जबकि मैं ही देश को बचाने वाला हूं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 18 Sep 2024 06:13:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पेरू के जंगलों में लगी भीषण आग से 15 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पर-क-जगल-म-लग-भषण-आग-स-15-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पर-क-जगल-म-लग-भषण-आग-स-15-लग-क-मत</guid>
<description>लीमा, 17 सितंबर । पेरू के विभिन्न हिस्सों में लगी जंगल की आग के कारण कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने पत्रकारों को बताया, हमने अब तक 15 लोगों की मौत, छह लोगों के अस्पताल में भर्ती होने और 128 लोगों को अस्पताल से छुट्टी होने की सूचना दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के रूप में हम हमेशा आशावादी रवैया अपनाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री सीजर वास्क्वेज ने सोमवार को आश्वासन दिया कि अधिकारी सतर्क रहेंगे और आग से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मेडिकल मदद देना जारी रखेंगे। इस आग से न केवल दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र बल्कि पूरा क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल डिफेंस (इंडेसी) ने कहा कि इस वर्ष देश के 25 क्षेत्रों में से 23 में 222 फॉरेस्ट फायर दर्ज की गईं, जिनमें से 51 सक्रिय हैं। पेरू की राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे सोमवार को अमेजन क्षेत्र के लिए रवाना हुईं। वह आग से प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी करने, स्थानीय अधिकारियों और अन्य संस्थानों के साथ कार्रवाई का समन्वय करने के लिए अमेजन क्षेत्र जा रही हैं। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 18 Sep 2024 06:13:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पश्चिमी देशों के रवैये से मध्य पूर्व में स्थिरता पर गंभीर असर : अरब लीग प्रमुख</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पशचम-दश-क-रवय-स-मधय-परव-म-सथरत-पर-गभर-असर-अरब-लग-परमख</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पशचम-दश-क-रवय-स-मधय-परव-म-सथरत-पर-गभर-असर-अरब-लग-परमख</guid>
<description>काहिरा, 17 सितंबर । अरब लीग (एएल) के महासचिव अहमद अबुल-घीत ने चेतावनी दी है कि गाजा संघर्ष के प्रति पश्चिम का सहनशील रवैया मध्य पूर्व की स्थिरता पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। एएल के एक बयान के अनुसार, अबुल-घीत ने यह टिप्पणी सोमवार को काहिरा में मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक टोर वेनेसलैंड के साथ बैठक के दौरान की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने गाजा और पश्चिमी तट के घटनाक्रम पर चर्चा की। उन्होंने संघर्ष के क्षेत्रीय प्रभाव और लेबनान मोर्चे पर भी ध्यान केंद्रित किया।
वे फिलिस्तीनी क्षेत्रों पर इजरायली के कब्जे के समाधान के लिए राजनीतिक प्रक्रिया के साथ-साथ मानवीय प्रयासों की आवश्यकता पर सहमत हुए। बैठक में दो-राज्य समाधान के लिए भविष्य में उठाए जाने वाले कूटनीतिक कदमों पर भी चर्चा हुई। अबुल-घीत ने जोर देकर कहा कि सभी मोर्चों पर, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में राजनीतिक कार्य जारी रहना चाहिए। 7 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीनी ग्रुप हमास ने इजरायल में बड़ा हमला किया था।
इसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और करीब 250 का अपहरण किया गया था। इसके बाद इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी और गाजा पट्टी में सैन्य ऑपरेशन शुरू किया। इजरायली हमलों में गाजा में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। इजरायली सेना की कार्रवाई अभी भी जारी है। इजरायल का कहना है कि हमास को खत्म करने तक ऑपरेशन जारी रहेगा। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 18 Sep 2024 06:13:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>तूफान यागी से दक्षिण पूर्वी एशिया में मृतक संख्या 500 के पार पहुंची</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तफन-यग-स-दकषण-परव-एशय-म-मतक-सखय-500-क-पर-पहच</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तफन-यग-स-दकषण-परव-एशय-म-मतक-सखय-500-क-पर-पहच</guid>
<description>बैंकाक, 17 सितंबर। म्यांमा में पिछले हफ्ते आए तूफान यागी और मानसून की बारिश की वजह से आयी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई है तथा 77 लोग लापता हैं। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इन आंकड़ों के बाद दक्षिण पूर्व एशिया में तूफान के कारण मृतक संख्या 500 के पार चली गई है।
प्रभावित इलाकों में संचार संबंधी दिक्कतें हैं जिस वजह से हताहतों की तादाद पता लगाने का काम धीमा है।
आसियान मानवीय सहायता समन्वय केंद्र के मुताबिक, तूफान यागी ने सबसे पहले वियतनाम, उत्तरी थाईलैंड और लाओस को प्रभावित किया था। वियतनाम में करीब 300, थाईलैंड में 42 और लाओस में चार लोगों की मौत हुई थी। उसने कहा कि फिलीपीन में 21 लोगों की मौत हुई है तथा 26 अन्य लापता हैं।
संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय ने सोमवार को बताया था कि म्यांमा में बाढ़ से अनुमानित 631,000 लोग प्रभावित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि सितंबर की शुरुआत में म्यांमा में पहले से ही 34 लाख लोग विस्थापित थे जिनमें से ज्यादातर युद्ध एवं अशांति की वजह से विस्थापित हुए।
तूफान के कारण और मानसून की बारिश के कारण म्यांमा में व्यापक बाढ़ आ गई, विशेष रूप से मध्य और पूर्वी क्षेत्रों के साथ-साथ राजधानी नेपीता भी सैलाब की चपेट में है।
म्यांमा एलिन की रिपोर्ट के मुताबिक, 160,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और बाढ़ पीड़ितों के लिए 438 अस्थायी राहत शिविर खोले गए हैं।
सैन्य सरकार ने घोषणा की है कि लगभग 240,000 लोग विस्थापित हो गए हैं।
इसमें यह भी कहा गया कि बाढ़ से लगभग 130,000 मवेशी मारे गये तथा 259,000 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि जलमग्न है।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 18 Sep 2024 06:13:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फ्रांस में 50 से अधिक लोगों से पत्नी का बलात्कार कराने वाले शख्स के खिलाफ मुकदमा शुरू</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फरस-म-50-स-अधक-लग-स-पतन-क-बलतकर-करन-वल-शखस-क-खलफ-मकदम-शर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फरस-म-50-स-अधक-लग-स-पतन-क-बलतकर-करन-वल-शखस-क-खलफ-मकदम-शर</guid>
<description>एविग्नन (फ्रांस), 17 सितंबर। दक्षिण फ्रांस में एक दशक तक पत्नी को नशीला पदार्थ देने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए दर्जनों पुरुषों को बुलाने के सनसनीखेज मामले के आरोपी के खिलाफ अदालत में मुकदमा शुरू हो गया है, और मंगलवार को वह अदालत में बयान दर्ज करा रहा है। इस मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
मामले के आरोपी डोमिनिक पेलीकोट (71) को दोषी पाए जाने पर 20 साल के जेल की सजा हो सकती है। उसकी गवाही अदालत में उसके साथ खड़े करीब 50 अन्य लोगों के लिए अहम होगी, जिनके खिलाफ आरोपी की पत्नी गिसेले पेलीकोट के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
फ्रांस में यौन हिंसा के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक बन चुकी पीड़िता गिसेले पेलीकोट मामले में अपनी पहचान उजागर करने के लिए राजी हो गयी हैं और उन्होंने इस मुकदमे की सुनवाई खुली अदालत में करने को मंजूरी दे दी है। वह अपने पूर्व पति की गवाही के बाद अदालत में बयान दर्ज करा सकती हैं।
मुकदमे की सुनवाई देखने अदालत में पहुंची 69 वर्षीय बर्नाडेटे टेसनेयर ने कहा, 50 वर्ष के गृहस्थ जीवन में यह कैसे संभव हो सकता है कि कोई ऐसे इंसान के साथ रहे जो अपनी जिंदगी को इतनी अच्छी तरह छुपाता है । यह भयावह है।
पेलीकोट के वकीलों ने बताया कि उनके मुवक्किल के बीमार पड़ने के कारण कई दिनों तक उसकी गवाही में देरी हुई।
अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, यह हैरान करने वाला मामला 2020 में सामने आया जब एक सुरक्षा एजेंट ने पेलीकोट को एक सुपरमार्केट में महिलाओं का अंतरंग वीडियो बनाते पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने पेलीकोट के मकान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की और गिसेले पेलीकोट के साथ यौन संबंधों में लिप्त पुरुषों की हजारों तस्वीरें और वीडियो बरामद की।
दस्तावेज के अनुसार, पुलिस जब पेलीकोट के घर पहुंची तो उस समय गिसेले अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिली थी।
जांच के दौरान पुलिस 72 संदिग्धों में से ज्यादातर का पता लगाने में कामयाब रही। गिसेले और पेलीकोट के तीन बच्चे हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद दंपती पेरिस से प्रोवेंस के छोटे-से शहर मजान में आकर बस गए।
कानूनी दस्तावेजों के अनुसार, जब पुलिस अधिकारियों ने गिसेले को पूछताछ के लिए बुलाया था तो शुरुआत में उन्होंने बताया था कि उनका पति एक अच्छा आदमी है। उन्होंने गिसेले को कुछ तस्वीरें दिखायी, इसके बाद उसने अपने पति को छोड़ दिया और अब उनका तलाक हो चुका है।
पेलीकोट के अलावा 26 से 74 वर्ष की आयु के 50 अन्य पुरुष मुकदमे का सामना कर रहे हैं। उनमें से कई ने गिसेले के साथ दुष्कर्म करने से इनकार करते हुए दावा किया कि पेलीकोट ने उनसे झूठ बोला था, और उन्हें लगा था कि गिसेले यौन संबंध बनाने के लिए राजी हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 18 Sep 2024 06:13:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लेबनान में हुए पेजर धमाके के पीछे का कारण क्या है?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लबनन-म-हए-पजर-धमक-क-पछ-क-करण-कय-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लबनन-म-हए-पजर-धमक-क-पछ-क-करण-कय-ह</guid>
<description>लेबनान में मंगलवार को राजधानी बेरूत समेत कई जगहों पर हुए पेजर धमाकों में अभी तक नौ लोग मारे गए हैं और 2800 से भी ज़्यादा ज़ख़्मी हैं.
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पेजर में यह धमाके आख़िर कैसे हुए. लेकिन हिज़्बुल्लाह ने इसके लिए इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया है जबकि इसराइल ने इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है.
इन धामकों की शुरुआत राजधानी बेरूत में स्थानीय समयनुसार शाम को लगभग पौने चार बजे हुई.
एक चश्मदीद ने बताया कि उसने लोगों की जेबों से धुआं निकलते देखा. इससे पहले की कुछ समझ आता धमाका हो गया, जिसकी आवाज़ गोली चलने जैसी या पटाखों जैसी थी.
वहीं एक सीसीटीवी वीडियो में दुकान पर ख़रीदारी कर रहे व्यक्ति की जेब में रखे पेजर में हुए धमाके का दृश्य भी सामने आया है.
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ इस पहले धमाके के बाद लगभग एक घंटे तक धमाकों का सिलसिला जारी रहा.
विशेषज्ञों ने मंगलवार को हुए इस धमाके पर कहा कि हिज़्बुल्लाह को अपनी सुरक्षा प्रणाली पर बहुत भरोसा था. हालांकि यह धमाके हैकिंग या पेजर की बैटरी के ज़्यादा गर्म होने की वजह से हो सकते हैं.
हालांकि कुछ विशेषज्ञों ने बैटरी के गर्म होने की संभावनाओं को ख़ारिज़ किया है. उनका कहना है कि सीसीटीवी में जिस तरह के दृश्य देखे गए हैं, उसके आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस तरह के सिलसिलेवार धामके बैटरी के गर्म होने से नहीं हो सकते.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 18 Sep 2024 06:13:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>म्यांमार: बाढ़ के कारण 200 से ज़्यादा लोगों की मौत, पाँच लाख लोग प्रभावित</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मयमर-बढ-क-करण-200-स-जयद-लग-क-मत-पच-लख-लग-परभवत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मयमर-बढ-क-करण-200-स-जयद-लग-क-मत-पच-लख-लग-परभवत</guid>
<description>म्यांमार में यागी तूफ़ान की वजह से आई बाढ़ में जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. देश की सैन्य सरकार का कहना है कि इस बाढ़ में 200 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है.
वहीं अब भी 80 से ज़्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. यागी इस साल एशिया से टकराने वाला सबसे शक्तिशाली तूफ़ान भी है.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सितंबर की शुरुआत में वियतनाम, लाओस, थाईलैंड और म्यांमार में तूफ़ान की वजह से 500 से भी ज़्यादा मौतें हुई हैं.
म्यांमार में यागी की वजह से बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं. कई सारे गांव डूब गए हैं.
साथ ही म्यांमार में कई एकड़ में लगाई गई फ़सलें भी बर्बाद हो गई हैं. संयुक्त राष्ट्र ने भी चेताया है कि यहां पर पांच लाख से भी ज़्यादा लोगों के लिए तत्काल खाने, पीने के पानी, आवास और कपड़ों का इंतज़ाम किए जाने की ज़रूरत है.
संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि यागी तूफ़ान ने राजधानी नेपिडॉओ समेत म्यांमार के नौ और राज्यों में तबाही मचाई है.
म्यांमार साल 2021 से ही गृह युद्ध का सामना भी कर रहा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 18 Sep 2024 06:13:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-न-कह-अगल-हफत-पएम-मद-स-हग-मलकत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-न-कह-अगल-हफत-पएम-मद-स-हग-मलकत</guid>
<description>पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे अगले हफ़्ते भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ़्ते तीन दिनों के लिए अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं. वे 21 से लेकर 23 सितंबर तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे.
अपने अमेरिका दौरे में प्रधानमंत्री क्वाड नेताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस सम्मेलन की मेज़बानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे.
क्वाड नेताओं के इस सम्मेलन में नरेंद्र मोदी के अलावा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंटनी अल्बनीज़ और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी हिस्सा लेंगे.
यह क्वाड नेताओं का चौथा शिखर सम्मेलन है. इस सम्मेलन में नेता पिछले एक साल के हुए कामों की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इंडो-पैसिफिक यानी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के विकास लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता करने के लिए आने वाले वर्ष के लिए एजेंडा तय करेंगे.
साल 2025 में होने वाले क्वाड सम्मेलन की मेज़बानी भारत करेगा. भारतीय विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी मंगलवार को दी. क्वाड समूह में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 18 Sep 2024 06:13:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>म्यांमार के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का आरोप निराधार : चीन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मयमर-क-आतरक-ममल-म-हसतकषप-क-आरप-नरधर-चन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मयमर-क-आतरक-ममल-म-हसतकषप-क-आरप-नरधर-चन</guid>
<description>बीजिंग, 15 सितंबर । म्यांमार में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि चीन ऐसे किसी भी कथन और कार्य का विरोध करता है, जो चीन और म्यांमार के बीच दरार पैदा करने का प्रयास करता है और चीन के खिलाफ निराधार आरोप लगाता है। हाल ही में कुछ मीडिया और व्यक्तियों ने चीन पर म्यांमार के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का निराधार आरोप लगाया है। चीनी प्रवक्ता ने दोहराया कि चीन और म्यांमार पारंपरिक मित्रवत पड़ोसी हैं।
चीन स्वतंत्रता, संप्रभुता, राष्ट्रीय एकता और क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा में म्यांमार का दृढ़ समर्थन करता है, आंतरिक मामलों में कतई हस्तक्षेप नहीं करता और बर्मी-स्वामित्व वाली और बर्मी-नेतृत्व वाली शांति प्रक्रिया का समर्थन करता है। चीन म्यांमार के आंतरिक मामलों में बाहरी ताकतों के हस्तक्षेप का विरोध करता है। ऐसे किसी भी कथन और कार्य का विरोध करता है, जो चीन-म्यांमार संबंधों को अलग-थलग करने का प्रयास करता है और चीन पर निराधार आरोप लगाता है। प्रवक्ता ने कहा कि म्यांमार के प्रति चीन की मैत्रीपूर्ण नीति म्यांमार की जनता पर केंद्रित है।
आशा है कि म्यांमार में सम्बंधित पक्ष जल्द से जल्द युद्ध समाप्त कर शांतिपूर्ण तरीकों से मतभेदों को हल करेंगे, और पूरे म्यांमार में स्थिति को स्थिर और शांत करने को बढ़ावा देंगे। चीन इस सम्बंध में रचनात्मक भूमिका निभाना जारी रखने को तैयार है। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 16 Sep 2024 06:44:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण चीन सागर स्थिति पर हुए तीन सम्मेलनों से भेजे गये संकेत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-चन-सगर-सथत-पर-हए-तन-सममलन-स-भज-गय-सकत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-चन-सगर-सथत-पर-हए-तन-सममलन-स-भज-गय-सकत</guid>
<description>बीजिंग, 15 सितंबर । 11 से 13 सितंबर तक चीन में लगातार तीन ध्यानाकर्षक सम्मेलन आयोजित हुए। दक्षिण चीन सागर सवाल पर चीन-फिलिपींस सलाह मशविरे तंत्र के प्रमुखों की बैठक से 11वें पेइचिंग शांगशान मंच और चीन-आसियान देशों के दक्षिण चीन सागर में विभिन्न पक्षों की कार्रवाइयों की घोषणा पर 22वें उच्च स्तरीय सम्मेलन तक वे न सिर्फ दक्षिण चीन सागर सवाल से संबंधित हैं, बल्कि एक समान और स्पष्ट संकेत भेजा गया है यानी वार्ता से मतभेद का समाधान करना और दक्षिण चीन सागर की स्थिरता बनाए रखना, इस क्षेत्र की सम्मान प्रतीक्षा है और इस क्षेत्र के लाभ में है। पिछले कई महीनों में फिलिपींस ने बार-बार दक्षिण चीन सागर में उकसावा दिया। इन कार्रवाइयों के पीछे हमेशा अमेरिका की छाया नजर आती रही। अमेरिका अपने स्वार्थ के लिए फिलिपींस को प्रेरित करता है। इसी कारण इस क्षेत्र की स्थिति तनावपूर्ण बनी है। पेइचिंग शांगशान मंच पर फिलिपींस के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा अनुसंधान संघ के अध्यक्ष ल्वो वानवेइ ने दो टूक बात कही कि पहले चीन के प्रति फिलिपींस मैत्रीपूर्ण रूख अपनाता था, लेकिन आज वह पश्चिमी जगत के चीन विरोधी रूख से प्रभावित हुआ है। हमारी कूटनीति को आसियान के तरीके का पालन करना है, न कि अमेरिका का तरीका। सिंगापुर के रक्षा मंत्री हुआंग योंगहुंग ने अपने भाषण में आशा व्यक्त की कि चीन और फिलिपींस दक्षिण चीन सागर सवाल पर वार्ता जारी रखेंगे। सभी पक्षों को शांति की चाहत है। अमेरिकी पक्ष को समझना चाहिए कि अंतर्राष्ट्रीय टक्कर के समाधान में बड़े देशों को अधिक बड़ी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। शांति मूल्यवान है। यह चीन की प्राचीन बुद्धिमत्ता है। अभूतपूर्व अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में वैश्विक सार्वभौमिक सुरक्षा पहल लागू कर दक्षिण चीन सागर को शांति, मित्रता और सहयोग के समुद्र के रूप में बनाना इस क्षेत्र के देशों की समान अभिलाषा है। चीन इस लक्ष्य के लिए कोशिश करता रहेगा। फिलिपींस को गलत रास्ते से यथाशीघ्र ही क्षेत्रीय समानता पर लौटकर सच्चे मायने में अपने हितों से मेल खाने वाला चुनाव करना चाहिए।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 16 Sep 2024 06:44:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन के निर्दिष्ट आकार के उद्यम के औद्योगिक अतिरिक्त मूल्य में वृद्धि</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-नरदषट-आकर-क-उदयम-क-औदयगक-अतरकत-मलय-म-वदध</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-नरदषट-आकर-क-उदयम-क-औदयगक-अतरकत-मलय-म-वदध</guid>
<description>बीजिंग, 15 सितंबर । चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों से पता चला कि अगस्त में, चीन के निर्दिष्ट आकार के उद्यम के औद्योगिक अतिरिक्त मूल्य में साल-दर-साल 4.5% की वृद्धि हुई, जो कुल मिलाकर स्थिर रही। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के प्रवक्ता ल्यू एहुआ ने कहा कि अगस्त में चीन के औद्योगिक क्षेत्र के 80% से अधिक क्षेत्रों, लगभग 80% उद्योगों और 50% से अधिक उत्पादों ने विकास हासिल किया। देश के 31 क्षेत्रों में से 25 क्षेत्रों के अतिरिक्त मूल्य में वृद्धि हुई। उद्योग के 41 प्रमुख उद्योगों में से 32 उद्योगों के अतिरिक्त मूल्य में साल-दर-साल वृद्धि हुई और गिने गए 619 औद्योगिक उत्पादों में से 339 उत्पादों के उत्पादन ने साल-दर-साल वृद्धि हासिल की। अगस्त में, निर्दिष्ट आकार के उच्च तकनीक विनिर्माण के अतिरिक्त मूल्य में साल-दर-साल 8.6% की वृद्धि हुई, कुशल मानव रहित हवाई वाहन विनिर्माण उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में साल-दर-साल 54% की वृद्धि हुई, नई ऊर्जा वाहनों और चार्जिंग पाइल्स के उत्पादन में साल-दर- साल क्रमशः 30.5% और 97% की वृद्धि हुई। इसके अलावा, औद्योगिक उत्पाद निर्यात की प्रेरक भूमिका लगातार दिख रही है। अगस्त में, 39 प्रमुख निर्यात उद्योगों में से 32 उद्योगों में निर्यात वृद्धि देखी गई और विकास दर 82.1% तक पहुंच गई। ऑटोमोबाइल विनिर्माण उद्योग के निर्यात वितरण मूल्य में 15.9% की वृद्धि हुई जो 2.9 प्रतिशत अंक की तेजी के साथ लगातार नौ महीनों तक दोहरे अंक की वृद्धि है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 16 Sep 2024 06:43:59 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अंतरिक्ष की सैर करके धरती पर लौटे अरबपति जेरेड आइजैकमैन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अतरकष-क-सर-करक-धरत-पर-लट-अरबपत-जरड-आइजकमन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अतरकष-क-सर-करक-धरत-पर-लट-अरबपत-जरड-आइजकमन</guid>
<description>केप केनवरल, 15 सितंबर (एपी)। अरबपति प्रौद्योगिकी उद्यमी जेरेड आइजैकमैन अपने साथियों के साथ पांच दिन की अंतरिक्ष की सैर करके रविवार को धरती पर लौट आए।
स्पेसएक्स का ड्रैगन नामक एक यान आइजैकमैन, स्पेसएक्स के दो इंजीनियरों और वायुसेना के पूर्व पायलट को लेकर रविवार तड़के फ्लोरिडा के ड्राई टॉर्टुगस द्वीप के निकट मैक्सिको की खाड़ी में उतरा।
उन्होंने पृथ्वी से लगभग 460 मील (740 किलोमीटर) ऊपर, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और हबल स्पेस टेलीस्कोप से भी अधिक ऊंचाई पर पहली निजी यात्रा की। मंगलवार को उड़ान भरने के बाद उनका अंतरिक्ष यान 875 मील (1,408 किलोमीटर) की ऊंचाई पर पहुंच गया था।
आइजकमैन अंतरिक्ष की सैर करने वाले 264वें व्यक्ति बन गए हैं। 1965 में पूर्व सोवियत संघ ने अंतरिक्ष सैर की शुरुआत की थी। स्पेसएक्स की साराह गिलिस अंतरिक्ष की सैर करने वाली 265वीं व्यक्ति बनी हैं। अब तक अंतरिक्ष की सैर करने वाले सभी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री थे।</description>
<pubDate>Mon, 16 Sep 2024 06:43:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चक्रवात ‘बेबिन्का’ के करीब आने के मद्देनजर शंघाई ने सैकड़ों उड़ानें रद्द कीं</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चकरवत-बबनक-क-करब-आन-क-मददनजर-शघई-न-सकड-उडन-रदद-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चकरवत-बबनक-क-करब-आन-क-मददनजर-शघई-न-सकड-उडन-रदद-क</guid>
<description>बैंकॉक, 15 सितंबर। चक्रवात बेबिन्का के प्रभाव से निपटने की तैयारियों में जुटे शंघाई प्रशासन ने रविवार को विभिन्न हवाई अड्डों से प्रस्तावित सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बेबिन्का के सोमवार तड़के शंघाई तट से टकराने का अनुमान है।
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे के बाद शंघाई के होंगकिआओ और पुडोंग हवाई अड्डों से प्रस्तावित सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस फैसले से 600 से अधिक उड़ानें प्रभावित होंगी।
शंघाई प्रशासन ने कुछ पुलों और राजमार्गों पर यातायात आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
चक्रवात बेबिन्का शंघाई तट से कुछ सौ किलोमीटर दूर है।
चीन मौसम विज्ञान प्रशासन के मुताबिक, चक्रवात के प्रभाव से क्षेत्र में चलने वाली हवाओं के रविवार रात तक 151 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने की संभावना है। इसके चलते बेबिन्का को एक तीव्र चक्रवात के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार, चक्रवात के मद्देनजर शंघाई के एक जिले से 9,318 लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। वहीं, पास के झाउशान शहर में होटल, रेस्तरां, सुपरमार्केट और दुकानें दिन में जल्दी बंद कर दी गईं और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी रोक दी गईं।
सरकारी मीडिया की खबर के मुताबिक, चक्रवात से पूर्वी तट के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की आशंका है और वहां कुछ हिस्सों में 10 इंच (254 मिलीमीटर) तक बारिश हो सकती है।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 16 Sep 2024 06:43:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>म्यांमार में ‘यागी’ तूफ़ान की वजह से आई भीषण बाढ़ में 100 से भी ज़्यादा लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मयमर-म-यग-तफन-क-वजह-स-आई-भषण-बढ-म-100-स-भ-जयद-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मयमर-म-यग-तफन-क-वजह-स-आई-भषण-बढ-म-100-स-भ-जयद-लग-क-मत</guid>
<description>म्यांमार में यागी तूफ़ान की वजह से आई बाढ़ में 100 से भी ज़्यादा लोगों की मौत हो गई है.
म्यांमार में सत्तारूढ़ सेना के प्रवक्ता ज़ॉ मिन टुन ने रविवार को कहा, 113 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 64 लोग लापता हैं. वहीं स्थानीय रिपोर्टों की मानें तो मौतों का आंकड़ा ज़्यादा भी हो सकता है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, म्यांमार में तीन लाख बीस हज़ार से भी ज्यादा लोगों को अस्थायी आश्रयों में शरण लेनी पड़ी है.
यागी इस साल एशिया में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफ़ान है. म्यांमार से पहले यह तूफ़ान वियतनाम, लाओस, फ़िलीपींस और चीनी द्वीप हनियान में भी तबाही मचा चुका है.
म्यांमार पहुंचने से पहले ही इस तूफ़ान की वजह से 287 लोगों की जान जा चुकी थी. हालांकि वियतनाम पहुंचने के बाद इस तूफ़ान के प्रभाव में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद भी इसकी वजह से दक्षिणी-पूर्वी एशिया में भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं.
म्यांमार के सरकारी मीडिया के मुताबिक़ इस तूफ़ान की वजह से शुक्रवार की शाम तक लगभग 66,000 घर तबाह हो गए. इसके अलावा लगभग 375 स्कूलों और एक बौद्ध विहार को भी नुकसान पहुंचा है.
कई किलोमीटर तक की सड़कें बह गई हैं और कई दूसरी इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है. शुक्रवार को दो लाख तीस हज़ार से भी ज़्यादा लोगों को 187 राहत बचाव कैंपों में भेजा गया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 16 Sep 2024 06:43:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूरोप के कई देशों में भीषण बारिश और बाढ़ से बिगड़ते जा रहे हालात</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यरप-क-कई-दश-म-भषण-बरश-और-बढ-स-बगडत-ज-रह-हलत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यरप-क-कई-दश-म-भषण-बरश-और-बढ-स-बगडत-ज-रह-हलत</guid>
<description>मध्य और पूर्वी यूरोप को इन दिनों भारी बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है. बाढ़ की वजह से कई देश और हज़ारों की तादाद में लोग प्रभावित हो रहे हैं.
ऑस्ट्रिया में बाढ़ से बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाते वक़्त एक अग्निशामक कर्मचारी की जान चली गई. वहीं पोलैंड में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है.
भारी बारिश और बाढ़ की वजह से रोमानिया में भी पांच लोगों के मौत की ख़बर है. वहीं चेक रिपब्लिक में अब भी मौतों के सही आंकड़े का पता नहीं चल पाया है.
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना से सटे प्रांतों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है. वहां के नेताओं ने इसे एक अप्रत्याशित और भीषण स्थिति बताया है. पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने बाढ़ की वजह से प्राकृतिक आपदा की स्थिति की घोषणा कर दी है.
चेक रिपब्लिक को भी भारी बारिश का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक कि कुछ इलाकों में तीन दिनों के अंदर ही तीन महीनों जितनी बारिश हो गई है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 16 Sep 2024 06:43:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फ्लोरिडा स्थित गोल्फ क्लब में ट्रंप की हत्या की कोशिश की गई: एफबीआई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फलरड-सथत-गलफ-कलब-म-टरप-क-हतय-क-कशश-क-गई-एफबआई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फलरड-सथत-गलफ-कलब-म-टरप-क-हतय-क-कशश-क-गई-एफबआई</guid>
<description>वेस्ट पाम बीच (अमेरिका), 16 सितंबर। अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो ने कहा है कि फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच में देश के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ क्लब में रविवार को उनकी हत्या की कोशिश की गई।
इस घटना से मात्र नौ सप्ताह पहले ही एक बंदूकधारी ने पेंसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप (78) को निशाना बनाकर गोलीबारी की थी। इस हमले में एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई थी।
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि वह सुरक्षित और ठीक हैं और प्राधिकारियों ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
ट्रंप जहां खेल रहे थे, वहां से कुछ दूरी पर छिपकर बैठे अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने देखा कि लगभग 400 गज की दूरी पर झाड़ियों के बीच से एक एके-शैली राइफल की नाल दिख रही थी।
पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया कि एक एजेंट ने गोली चलाई जिसके बाद वहां मौजूद बंदूकधारी राइफल वहीं फेंककर एक एसयूवी में सवार होकर भाग गया।
उन्होंने बताया कि राइफल के साथ दो बैकपैक, निशाना लगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक दूरबीन और एक कैमरा भी मिला है। बाद में उस व्यक्ति को पास की एक काउंटी में कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने पकड़ लिया।
मार्टिन काउंटी के शेरिफ विलियम स्नाइडर के अनुसार, उस व्यक्ति का व्यवहार शांत और संतुलित था तथा जब उसे रोका गया तो उसने यह भी नहीं पूछा कि उसे क्यों रोका गया है।
ट्रंप ने अपने समर्थकों को भेजे एक ईमेल में कहा, मेरे आस-पास गोलीबारी की आवाजें आ रही थीं, लेकिन इससे पहले कि अफवाहें नियंत्रण से बाहर हो जाएं, मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं सुरक्षित और ठीक हूं।
उन्होंने लिखा, मुझे कोई चीज नहीं रोक सकती।
ट्रंप की गतिविधियों से परिचित एक अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि ट्रंप पाम बीच स्थित अपने निजी क्लब मार-ए-लागो में लौट आए हैं, जहां वे रहते हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस मामले में जांच के निष्कर्षों से अवगत कराया गया है। हैरिस ने एक बयान में कहा, अमेरिका में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है।
बाइडन ने भी यही बात दोहराते हुए कहा कि उन्होंने अपनी टीम को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सीक्रेट सर्विस के पास पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हर संसाधन और क्षमता हो।
कानून प्रवर्तन के तीन अधिकारियों ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम रयान राउथ है।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 16 Sep 2024 06:43:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तानी बलों के साथ संघर्ष में अफगान तालिबान के आठ जवान मारे गए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-बल-क-सथ-सघरष-म-अफगन-तलबन-क-आठ-जवन-मर-गए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-बल-क-सथ-सघरष-म-अफगन-तलबन-क-आठ-जवन-मर-गए</guid>
<description>इस्लामाबाद/पेशावर, 9 सितंबर अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पास सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के साथ भीषण झड़प में अफगान तालिबान के कम से कम आठ कर्मी मारे गए हैं जिनमें दो प्रमुख कमांडर शामिल हैं।
प्रांत के खुर्रम सीमावर्ती जिले में सप्ताहांत में सामने आई इस घटना में अफगान तालिबान के 16 जवान घायल भी हो गए हैं।
द डॉन अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि अफगान पक्ष ने शनिवार की सुबह पाक-अफगान सीमा पर पलोसिन इलाके में भारी हथियारों से एक पाकिस्तानी चौकी पर हमला किया था।
सूत्रों ने कहा, हमें दूसरे पक्ष में भारी नुकसान की खबर मिली हैं। पाकिस्तानी बलों की जवाबी गोलीबारी में अब तक अफगान तालिबान के आठ लोग मारे गए हैं और 16 अन्य घायल हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि दो प्रमुख कमांडर भी मारे गए हैं।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई आईएसपीआर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
अफगान जवानों ने सीमा पर तैनात पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर पहली बार गोलीबारी नहीं की है। पहले भी इस्लामाबाद ने इस तरह की घटनाओं पर काबुल के साथ चिंताएं साझा की हैं।
सूत्रों ने बताया कि अफगान तालिबान पाकिस्तान के अंदर आतंकवादी गतिविधियों में मदद करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक बलों पर हमले भी कर रहा है।
तनावपूर्ण सुरक्षा हालात की वजह से दोनों देशों के बीच सप्ताहांत में व्यापार ठप रहा।
सीमा क्षेत्र में रविवार को भी रुक-रुककर गोलीबारी होने की खबरें हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इस बीच, रविवार को मध्य खुर्रम के मरगन इलाके में एक आतंकवादी हमले में अद्धर्सनिक बल फ्रंटियर कोर (एफसी) का एक अधिकारी मारा गया और तीन अन्य घायल हो गए।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 10 Sep 2024 07:23:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इराक ने अमेरिकी सांसदों के तेल तस्करी के आरोपों को नकारा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इरक-न-अमरक-ससद-क-तल-तसकर-क-आरप-क-नकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इरक-न-अमरक-ससद-क-तल-तसकर-क-आरप-क-नकर</guid>
<description>बगदाद, 9 सितंबर । इराक ने अमेरिका के कुछ सांसदों के उस आरोप को नकार दिया है, जिसमें कहा गया था कि ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का बावजूद इराक उसकी मदद करने के लिए अवैध तरीके से कच्चे तेल की तस्करी कर रहा है। इराक के तेल मंत्रालय ने अमेरिकी सांसदों के इस आरोप को बेवजह का मनगढ़ंत आरोप बताया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, बुधवार को पांच अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखकर कई इराकी दलों और अधिकारियों पर ईरान को अवैध तरीके से कच्चा तेल तस्करी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने पत्र में इराकी तेल मंत्री हयान अब्दुल गनी पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।
हयान अब्दुल गनी जल्द ही अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। इन अमेरिकी सांसदों ने रविवार को राष्ट्रपति बाइडेन से आग्रह किया कि वह इस मामले की जांच पूरी होने तक गनी को वाशिंगटन आने से रोकें। इसके बाद इराक के तेल मंत्रालय ने अमेरिकी सांसदों द्वारा राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र पर आश्चर्य प्रकट करते हुए इसकी निंदा की। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इराक की कच्चे तेल से जुड़ी गतिविधियों पर अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षक निगरानी रखते हैं और इराक के समुद्री क्षेत्र पर देश के नौसैनिक बलों का कड़ा नियंत्रण रहता है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 10 Sep 2024 07:23:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/वयतनम-म-तफन-यग-स-59-लग-क-मत-कई-लपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वयतनम-म-तफन-यग-स-59-लग-क-मत-कई-लपत</guid>
<description>हनोई, 9 सितंबर । वियतनाम में तूफान यागी और इसके कारण आये बाढ़ और भूस्खलन से काफी तबाही हुई है। कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, आपदा की चपेट में आने से देश के उत्तरी क्षेत्र में 59 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने वियतनाम की एक समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के कारण 247 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 157 क्वांग मिन्ह प्रांत से और 40 लोग हाई फोंग शहर से हैं।
आपदा में 25 मानव रहित नौकाएं और जहाज डूब गए, जिनमें से ज्यादातर मछली पकड़ने वाली नावें थीं। इस आपदा से 1,13,000 हेक्टेयर चावल के खेत और 22,000 हेक्टेयर से अधिक अन्य फसलों के खेतों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा 1,90,000 पक्षी मारे गए और लगभग 1,21,700 पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए। वियतनाम के उत्तरी फू थो प्रांत में सोमवार सुबह एक स्टील पुल ढह गया, जिसके कारण 10 गाड़ियां और दो मोटरसाइकिलें रेड नदी में गिर गईं तथा 13 लोग लापता हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काओ बांग प्रांत में भूस्खलन के कारण 21 लोगों की मौत हो गई और कई लापता हो गए।
वहीं, लाओ कै प्रांत में 15 लोगों की मौत हो गई। मंत्रालय के अनुसार, टाइफून यागी पिछले 30 साल में उत्तरी वियतनाम में आया सबसे भयंकर तूफान था। यागी का जापानी में अर्थ बकरी या मकर राशि होता है। यह चीन सागर में आये चार श्रेणी 5 सुपर टाइफून में से एक है। यागी की उत्पत्ति 30 अगस्त को बने कम दबाव वाले क्षेत्र में हुई थी, जो लगभग 540 किलोमीटर की दूरी पर था। इस सिस्टम को 1 सितंबर को उष्णकटिबंधीय तूफान के रूप में वर्गीकृत किया गया और जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) द्वारा यागी नाम दिया गया। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 10 Sep 2024 07:23:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सूडान में आरएसएफ ने नागरिकों पर किया हमला, 20 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सडन-म-आरएसएफ-न-नगरक-पर-कय-हमल-20-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सडन-म-आरएसएफ-न-नगरक-पर-कय-हमल-20-क-मत</guid>
<description>खार्तूम, 9 सितंबर । मध्य सूडान के सिन्नर शहर में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) ने नागरिकों पर हमला किया। हमले में 20 से अधिक नागरिक मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय स्वैच्छिक समूह सिन्नर यूथ गैदरिंग ने बताया कि आरएसएफ ने रविवार को सिन्नर बाजार और अल-मुवाज़फ़ीन मोहल्ले पर अंधाधुंध गोलाबारी की। इस बीच, गैर-सरकारी सूडानी डॉक्टर्स नेटवर्क ने बताया कि सिन्नर बाजार पर आरएसएफ द्वारा की गई गोलीबारी में 21 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए। उन्होंने इस हमले को निहत्थे नागरिकों के खिलाफ नरसंहार बताया। आरएसएफ ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
आरएसएफ ने जून से सिंगा शहर सहित सिन्नर राज्य के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है, जबकि सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) का राज्य के पूर्वी हिस्से पर नियंत्रण है। इस हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने अनुमान लगाया कि सिन्नर में लड़ाई के कारण 725,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। सूडान में एसएएफ और आरएसएफ के बीच 15 अप्रैल, 2023 से संघर्ष चल रहा है। इसके परिणामस्वरूप देश में कम से कम 16,650 मौतें हुई हैं। संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सूडान में लगभग 10.7 मिलियन लोग विस्थापित हैं। इनमें से लगभग 2.2 मिलियन पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 10 Sep 2024 07:23:25 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/एलन-मसक-बन-सकत-ह-दनय-क-पहल-टरलनयर-हड-म-अदण-अबन-भ-शमल-रपरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एलन-मसक-बन-सकत-ह-दनय-क-पहल-टरलनयर-हड-म-अदण-अबन-भ-शमल-रपरट</guid>
<description>नयी दिल्ली, 9 सितंबर। इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला और रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के मुखिया एलन मस्क वर्ष 2027 तक दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बन सकते हैं। इसका मतलब है कि उनकी संपत्ति 1,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगी।
इन्फॉर्मा कनेक्ट अकादमी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी इसके अगले साल (2028) यह दर्जा हासिल कर सकते हैं, जबकि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी वर्ष 2033 में इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं।
रिपोर्ट कहती है कि 237 अरब अमेरिकी डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क को दुनिया का पहला खरबपति बनने के लिए तीन वर्षों में 110 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ने की जरूरत है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी के विविध कारोबारों वाले समूह की वृद्धि 123 प्रतिशत की मौजूदा औसत वार्षिक दर से जारी रही तो वह वर्ष 2028 तक दुनिया के दूसरे ट्रिलिनियर बन सकते हैं।
अदाणी इस समय 100 अरब डॉलर से कुछ कम की संपत्ति के साथ दुनिया के धनी लोगों की सूची में 13वें स्थान पर हैं।
रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख अंबानी 2033 में ट्रिलिनियर का दर्जा हासिल कर सकते हैं। इस समय वह 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 10 Sep 2024 07:23:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स ने वीडियो संदेश में बताया उनका कीमोथेरपी ट्रीटमेंट पूरा हुआ</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/परसस-ऑफ-वलस-न-वडय-सदश-म-बतय-उनक-कमथरप-टरटमट-पर-हआ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/परसस-ऑफ-वलस-न-वडय-सदश-म-बतय-उनक-कमथरप-टरटमट-पर-हआ</guid>
<description>केंसिंग्टन पैलेस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स बता रही हैं कि वो कीमोथेरपी का अपना कोर्स पूरा करने के बाद राहत महसूस कर रही हैं.
कैथरीन ने मार्च में सार्वजनिक किया था कि वो कैंसर का इलाज करा रही हैं और इस साल सार्वजनिक तौर पर नज़र नहीं आएंगी.
इस साल वह कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगी, जिनमें नंवबर में रिमेंबरेंस कार्यक्रम और उनका साला क्रिसमस कैरोल कॉन्सर्ट हो सकता है.
लेकिन अपने भावनात्मक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा है कि यह साल अविश्वसनीय रूप से कठिन रहा है और जैसा कि आप जानते हैं कि जीवन एक पल में बदल सकता है.
प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स का कीमोथेरपी का अपना कोर्स पूरा करना सकारात्मक है, लेकिन अभी भी लंबा रास्ता तय करना है. केंसिंग्टन पैलेस ने संकेत दिया कि अभी ये कहना संभव नहीं है कि कैथरीन कैंसर मुक्त हुई हैं.
कैथरीन जुलाई में विंबलडन के फ़ाइनल में दिखी थीं. इस दौरान दर्शकों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाई थीं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 10 Sep 2024 07:23:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-इसरइल-क-हवई-हमल-म-40-लग-क-मत-हमस-सचलत-परशसन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-इसरइल-क-हवई-हमल-म-40-लग-क-मत-हमस-सचलत-परशसन</guid>
<description>हमास संचालित प्रशासन ने कहा है कि ग़ज़ा पट्टी में इसराइल के ताज़ा हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई है.
हमास संचालित सिविल डिफ़ेंस प्रशासन ने कहा है कि ये हमला मानवीय मदद के लिए निर्धारित इलाक़े में हुआ और कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका है.
इसराइली सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने ख़ान युनिस में हमास के लड़ाकों के एक संचालन केंद्र पर हमला किया और इस अभियान में नागरिकों को नुकसान से बचाने के उपाय किए गए थे.
स्थानीय निवासियों ने कहा कि अल-मवासी में विस्थापित लोगों के टेंटों पर तीन हमले किए गए, जिससे एक विशाल गड्ढा बन गया है.
अल-मवासी ख़ान युनिस के पश्चिम में बसा आबादी वाला इलाक़ा है.
हमास के सिविल डिफ़ेंस के ऑपरेशंस डायरेक्टर ने बीबीसी को बताया, 40 लोग मारे गए और 60 लोग घायल हुए हैं जबकि कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं.
बीते साल अक्टूबर में जब इसराइल ने अपना सैन्य अभियान शुरु किया, उसके बाद हज़ारों विस्थापित फ़लस्तीनी जान बचाकर ख़ान युनिस चले गए थे.
यह ज़मीनी सैन्य अभियान, सात अक्टूबर को हमास के इसराइल के अंदर घुस कर किए गए हमले के बाद इसराइल ने शुरू किया था, जिसमें 1200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बनाकर ग़ज़ा में ले जाया गया था.
हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इसराइली सैन्य अभियान में अबतक 40,900 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 10 Sep 2024 07:23:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट, क्या है माहौल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-और-डनलड-टरप-क-बच-पहल-परसडशयल-डबट-कय-ह-महल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-और-डनलड-टरप-क-बच-पहल-परसडशयल-डबट-कय-ह-महल</guid>
<description>-कैटी के
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज प्रेसिडेंशियल डिबेट होने वाली है.
इस डिबेट को एबीसी न्यूज़ आयोजित कर है. माना जा रहा है कि दोनों ही उम्मीदवारों से टैक्स में कटौती और विदेश नीतियों पर सवाल पूछे जाएंगे.
लेकिन डिबेट में दर्शकों का ध्यान इस बात पर रहता है कि कौन उम्मीदवार लड़खड़ाता है या कौन पूरी डिबेट में दूसरे पर हावी रहता है.
ट्रंप के सलाहकारों ने बताया कि नीतियों को लेकर ट्रंप ने विशेष तैयारी की है.
वो टेलीविज़न के दर्शकों की पसंद को अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए वो अपने प्रदर्शन की नाटकीयता को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे.
राष्ट्रपति डिबेट में ट्रंप पहले ही छह बार हिस्सा ले चुके हैं जबकि कमला हैरिस का यह डेब्यू है.
राष्ट्रपति जो बाइडन के देर से रेस से हटने के कारण कुछ ही सप्ताह में विश्वस्तरीय प्रदर्शन के लिए तैयार होने के लिए कमला हैरिस को रिहर्सल का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया है.
हालांकि उन्होंने नीतियों को लेकर काफ़ी तैयारी की लेकिन उनके सलाहकारों ने टीवी दर्शकों का दिल जीतने की भी तैयारी की है.
कथित तौर पर कमला हैरिस की तैयारी के लिए उनकी टीम ने टेलीविज़न स्टेज पर रिहर्सल कराया, जहां एक डिबेट पोडियम बनाया गया था और विधिवत लाइटिंग की गई थी.
उनकी टीम थोड़ी नर्वस है क्योंकि हालिया सीएनएन इंटरव्यू में कमला कुछ ख़ास प्रभाव नहीं डाल सकी थीं.
अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होंगे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 10 Sep 2024 07:23:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>वेनेजुएला: निकोलस मादुरो के विरोधी रहे नेता ने छोड़ा देश</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वनजएल-नकलस-मदर-क-वरध-रह-नत-न-छड-दश</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वनजएल-नकलस-मदर-क-वरध-रह-नत-न-छड-दश</guid>
<description>वेनेजुएला सरकार ने कहा है कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे विपक्षी नेता एडमंडो गोंज़ालेज़ ने देश छोड़ दिया है और उन्होंने स्पेन से राजनीतिक शरण मांगी है.
जुलाई में हुए राष्ट्रपति चुनावों के विवादित नतीजों के बाद से ही एडमंडो गोंज़ालेज़ के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी कर दिया गया था. इसके बाद से ही वे छिपे हुए थे.
राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों में सरकार के नियंत्रण वाली नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल ने निकोलस मादुरो को विजेता घोषित किया था.
वेनेजुएला के उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ ने सोशल मीडिया पर कहा कि कुछ दिनों पहले स्वेच्छा से स्पेन के दूतावास में शरण लेने के बाद अडमंडो गोंज़ालेज़ ने स्पेन की सरकार से राजनीतिक शरण देने के लिए कहा था.
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने उनके सुरक्षित निकासी पर सहमति जताई थी और उन्होंने देश छोड़ दिया है.
स्पेन के विदेश मंत्री मैनुअल अल्बेरेस ने कहा कि एडमंडो गोंज़ालेज़ ने स्पेन की वायुसेना के विमान से वेनेजुएला से उड़ान भरी.
चुनावी नतीजों के बाद से ही वेनेजुएला में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है.
विपक्षी दलों का ऐसा दावा है कि एडमंडो गोंज़ालेज़ ने इस चुनाव में जीत हासिल की थी. लेकिन अमेरिका, यूरोपीय संघ और कुछ लैटिन अमेरिकी देशों ने मादुरो को राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दे दी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 09 Sep 2024 06:16:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लेबनान पर इजरायली हवाई हमले में तीन लोगों की मौत, दो घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लबनन-पर-इजरयल-हवई-हमल-म-तन-लग-क-मत-द-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लबनन-पर-इजरयल-हवई-हमल-म-तन-लग-क-मत-द-घयल</guid>
<description>बेरूत, 8 सितंबर । दक्षिणी लेबनान पर इजरायली ड्रोन हमले में लेबनानी नागरिक सुरक्षा के तीन कर्मियों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अनाम सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि शनिवार को दक्षिणी लेबनान के सीमा क्षेत्र में वादी फ्रौन में इजरायली हवाई हमले में नागरिक सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया, जो एक पिछले हवाई हमले से लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे।
नागरिक सुरक्षा कर्मियों के एक समूह पर इजरायली ड्रोन ने हवा से जमीन पर मिसाइल दागी थी। सूत्रों ने बताया कि शवों को दक्षिणी लेबनान के एक अस्पताल भेजा दिया गया है। मृतकों की पहचान अब्बास हम्मूद, मोहम्मद हाशम और कासिम बज्जी के रूप में की गई है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि इजरायली लड़ाकू विमानों और ड्रोनों ने शनिवार को दक्षिणी लेबनान के चार सीमावर्ती कस्बों और गांवों पर छह हमले किए, तथा इजरायली सेना ने पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में नौ गांवों और कस्बों पर 35 गोले दागे, जिससे कई जगहों पर आग लग गई और भारी नुकसान हुआ। बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर बड़े पैमाने पर हमले किए थे। इन हमलों के जवाब में इजरायल ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। इजरायली सैन्य कार्रवाई के बाद हिजबुल्लाह ने हमास के समर्थन में हमले किए। 8 अक्टूबर 2023 के बाद से लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव है।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 09 Sep 2024 06:16:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में गोलीबारी, संदिग्ध आरोपी फरार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-गलबर-सदगध-आरप-फरर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-गलबर-सदगध-आरप-फरर</guid>
<description>वाशिंगटन, 8 सितंबर । अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी केंटकी शहर के पास एक राजमार्ग पर कई लोगों को गोली मार दी गई। घटना को अंजाम देकर बंदूकधारी फरार है। इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। न्यूज 9 के रिपोर्टर ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई। गोलीबारी शहर के 49/केवाई-909 क्षेत्र में हुई। जोसेफ ए. काउच इस घटना का संदिग्ध आरोपी है। पुलिस ने कहा कि अगर आपको इस व्यक्ति के ठिकाने या स्थान के बारे में कोई जानकारी है, तो कृपया 911 या 606-878-7000 पर कॉल करके लंदन-लॉरेल काउंटी 911 केंद्र से संपर्क करें। जोसेफ ए. काउच 32 वर्षीय श्वेत पुरुष है, जिसकी लंबाई लगभग 510 है और वजन लगभग 70 किलो है।
न्यूज 9 के अनुसार, लॉरेल काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि कई लोगों को गोली मारी गई और लंदन से लगभग नौ मील उत्तर में इंटरस्टेट 75 को बंद कर दिया गया। शेरिफ कार्यालय ने कहा कि वह गोलीबारी में शामिल एक व्यक्ति की तलाश कर रहा है, जिसकी पहचान 32 वर्षीय जोसेफ ए. काउच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति श्वेत है, उसकी लंबाई करीब 5 फुट 10 इंच है और उसका वजन लगभग 70 किलो है। काउच की एक तस्वीर भी जारी की गई है। केंटकी राज्य पुलिस के प्रवक्ता ट्रूपर स्कॉटी पेनिंगटन ने क्षेत्र के निवासियों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया है। लुइसविले एटीएफ एजेंटों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे इंटरस्टेट 75 के निकट हुई गंभीर घटना पर नजर बनाए हुए हैं और राज्य तथा स्थानीय पुलिस की सहायता कर रहे हैं। तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।
पीड़ितों की संख्या और उनकी स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशर ने सोशल मीडिया पर लिखा, केंटकी, हमें लॉरेल काउंटी में I-75 पर गोलीबारी की घटना की जानकारी है। केंटकी राज्य के ट्रूपर स्कॉटी पेनिंगटन ने फेसबुक पर लिखा, इस समय संदिग्ध को पकड़ा नहीं जा सका है और हम लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह कर रहे हैं। केंटकी राज्य पुलिस और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सहायता के लिए अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो के एजेंटों को बुलाया गया है, एजेंसी ने एक्स पर पोस्ट किया और इसे गंभीर घटना बताया। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 09 Sep 2024 06:16:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>वेनिस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेने नहीं पहुंची निकोल किडमैन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वनस-फलम-फसटवल-म-बसट-एकटरस-क-अवरड-लन-नह-पहच-नकल-कडमन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वनस-फलम-फसटवल-म-बसट-एकटरस-क-अवरड-लन-नह-पहच-नकल-कडमन</guid>
<description>लॉस एंजेलिस, 8 सितंबर । हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन अपनी मां की मृत्यु की वजह से वेनिस फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नहीं ले सकीं। मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने यह पुरस्कार एक सीईओ की भूमिका के लिए जीता है, जिसका एक युवा इंटर्न के साथ अफेयर था। हलीना रेन द्वारा निर्देशित बेबीगर्ल फिल्म में हैरिस डिकिंसन ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।
शनिवार रात फिल्म फेस्टिवल में हलीना रेन ने किडमैन के नोट को पढ़ते हुए कहा, दिल टूट गया है।आज मैं वेनिस पहुंची। कुछ समय बाद पता चला कि मेरी मां जैनेल किडमैन का निधन हो गया है। फिलहाल, मैं सदमे में हूं। मुझे अपने परिवार के पास जाना है, लेकिन यह पुरस्कार उनके लिए है। उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया और मुझे यहां तक पहुंचाया है। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे हलीना के माध्यम से आप सभी को उनका नाम बताने का मौका मिला। मिरर यूके के अनुसार, अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में प्रतिष्ठित अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड को अपनी मां को समर्पित किया था।
उस समय उन्होंने कहा था कि उनकी मां खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें सम्मानित होते नहीं देख सकीं। उन्होंने कहा, मेरी मां यहां नहीं हैं, लेकिन, उन्होंने मुझे एक कार्ड भेजा और मैं रो रही थी। किडमैन ने आगे कहा, यह उनके लिए है, जब से मैं एक छोटी लड़की थी। बिस्तर पर रोती हुई कहती थी, मां... वे मुझे नहीं चाहते थे, मैं उतनी सुंदर नहीं हूं, तब से वह इस सबके दौरान मेरे साथ रही हैं। वेनिस फिल्म फेस्टिवल का 81वां संस्करण शनिवार को संपन्न हुआ। फिल्म निर्माता पेड्रो अल्मोडोवर की अंग्रेजी भाषा में पहली फिल्म द रूम नेक्स्ट डोर ने महोत्सव का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार, गोल्डन लॉयन जीता। जूलियन मूर और टिल्डा स्विंटन अभिनीत इस फिल्म का महोत्सव में प्रीमियर होने पर लगभग 20 मिनट तक खड़े होकर स्वागत किया गया। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 09 Sep 2024 06:16:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण कोरिया में मेडिकल स्टाफ की कमी से अस्पतालों की आपातकालीन सेवाओं पर पड़ा गहरा प्रभाव</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-म-मडकल-सटफ-क-कम-स-असपतल-क-आपतकलन-सवओ-पर-पड-गहर-परभव</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-म-मडकल-सटफ-क-कम-स-असपतल-क-आपतकलन-सवओ-पर-पड-गहर-परभव</guid>
<description>सियोल, सितंबर 8 । दक्षिण कोरिया में पिछले दिनों सरकार ने राज्य चिकित्सा सुधार योजना लागू की थी। इस योजना का विरोध देश के तमाम मेडिकल कर्मचारी कई महीनों से कर रहे हैं। इसकी वजह से पिछले सप्ताह देश में संचालित आपातकालीन सेवाओं में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज हुई। दक्षिण कोरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार तक देश के 180 प्रमुख अस्पतालों के सभी आपातकालीन सेंटर्स में से 88 आपातकालीन और गंभीर रूप से बीमार रोगियों को चिकित्सा उपचार और अन्य सेवाएं प्रदान करने में सक्षम रह गए हैं, जबकि फरवरी के पहले सप्ताह में यह संख्या 109 थी। इन सेंटर्स की क्षमता 27 तरह की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने की है।
समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, यह आंकड़ा 29 अगस्त को 102 से नीचे आ गया। चिंता इस बात की है कि आगामी चुसेओक हॉलिडे के दौरान सेंटर्स की संख्या में और कमी आ सकती है। कई अस्पतालों ने आपातकालीन सेंटर्स के संचालन के लिए समय कम कर दिया है, क्योंकि मेडिकल स्टाफ की कमी के कारण देश के अधिकांश जूनियर डॉक्टर फरवरी से सरकार के चिकित्सा स्कूलों में दाखिला कोटा बढ़ाने के फैसले के विरोध में हड़ताल पर हैं या नौकरी छोड़ चुके हैं। सरकार ने कम स्टाफ वाले अस्पतालों में सैन्य और सार्वजनिक डॉक्टरों को भेजा है।
डॉक्टरों और अस्पतालों के मुताबिक, सरकार का यह कदम देश के अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। देश में वयस्कों के लिए आपातकालीन ब्रोंकोस्कोपी करने में सक्षम आपातकालीन केंद्रों की संख्या 109 से घटकर पिछले सप्ताह 60 रह गई जो कुल संख्या का 45 फीसदी है। इससे पहले केले सप्ताह की तुलना में, यह आंकड़ा 40 प्रतिशत गिर गया है। जिन अस्पतालों में बड़े पैमाने पर आग से जले लोगों का इलाज किया जाता है, उनकी संख्या फरवरी में 44 थी जो अगस्त के अंत में घटकर 38 हुई तो पिछले सप्ताह 28 पर पहुंच गई। दक्षिण कोरिया के एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक सरकार आपातकालीन कक्षों में डॉक्टरों के श्रम लागत को वहन करने के विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 09 Sep 2024 06:16:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दो साल में मंगल ग्रह पर पहला स्टारशिप मिशन लॉन्च करने का लक्ष्य : मस्क</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/द-सल-म-मगल-गरह-पर-पहल-सटरशप-मशन-लनच-करन-क-लकषय-मसक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/द-सल-म-मगल-गरह-पर-पहल-सटरशप-मशन-लनच-करन-क-लकषय-मसक</guid>
<description>सैन फ्रांसिस्को, 8 सितंबर । टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने रविवार को कहा कि मंगल ग्रह पर पहला अनक्रूड स्टारशिप मिशन दो साल में लॉन्च किया जाएगा। स्टारशिप दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है। इसका उपयोग इंसानों को चंद्रमा और फिर अंत में मंगल ग्रह पर भेजने के लिए किया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में टेक अरबपति ने कहा, मंगल ग्रह पर पहला स्टारशिप दो साल में लॉन्च होगा। मंगल ग्रह पर लैंडिंग की विश्वसनीयता का परीक्षण करने के लिए इन्हें शामिल किया जाएगा। अगर लैंडिंग अच्छी रही, तो मंगल ग्रह पर पहले क्रू की उड़ान उड़ान चार साल में होगी।
उन्होंने आगे कहा, लगभग 20 वर्षों में एक शहर बनाने का लक्ष्य है, जो खुद की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होगा। आने वाले वर्षों में किसी ना किसी ग्रह पर मानव जीवन को शुरू करने की तैयारी भी होगी। मस्क की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने पहली पूरी तरह से रियूज होने वाली रॉकेट का निर्माण किया है। इससे स्पेश मिशन पर आने वाले खर्चों में काफी कमी आएगी। मस्क ने आगे बताया, मंगल ग्रह पर चुनौतीपूर्ण माहौल है।
मानव के लिए स्थितियां उचित नहीं है। इसके बावजूद हम आने वाले सालों में ऐसा करने में सक्षम हो सकते हैं, इसके लिए हमें मौजूदा तकनीक को 10 हजार गुना बेहतर करने की जरूरत होगी। स्पेसएक्स ने हाल ही में हेवी बूस्टर के साथ अपने 400 फुट ऊंचे स्टारशिप की तीसरी परीक्षण उड़ान शुरू की है। स्टारशिप में एक विशाल बूस्टर होता है, जिसे सुपर हेवी कहा जाता है। इसमें ऊपरी हिस्से में एक अंतरिक्ष यान भी है, जिसे स्टारशिप कहा जाता है। स्पेसएक्स के सीईओ कम से कम दस लाख लोगों को मंगल ग्रह पर भेजने की योजना बना रहे हैं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 09 Sep 2024 06:16:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइल ने मध्य सीरिया में भीषण गोलीबारी की, चार लोगों की मौत : सरकारी मीडिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-मधय-सरय-म-भषण-गलबर-क-चर-लग-क-मत-सरकर-मडय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-मधय-सरय-म-भषण-गलबर-क-चर-लग-क-मत-सरकर-मडय</guid>
<description>दमिश्क, 9 सितंबर (एपी)। इजराइल ने रविवार देर रात को मध्य सीरिया में कई इलाकों को निशाना बनाकर हमले किए जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए तथा गोलेबारी के कारण कई जगहों पर आग लग गई। सरकारी मीडिया ने इस बारे में खबर दी।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना की खबर के अनुसार सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने मध्य क्षेत्र में कई जगहों को निशाना बनाकर किए गए आक्रामक हमले का मुकाबला किया। इस हमले में हमा प्रांत में एक राजमार्ग को नुकसान पहुंचा और आगजनी हुई जिसके बाद सोमवार सुबह दमकलकर्मी आग पर काबू करने के लिए जूझते दिखे।
सना ने पश्चिमी हमास प्रांत में मसयाफ नेशनल हॉस्पिटल के प्रमुख फैसल हैदर के हवाले से बताया कि हमले के बाद कम से कम चार मृतकों और 13 घायलों को अस्पताल लाया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये आम नागरिक हैं या चरमपंथी।
ब्रिटेन से संचालित युद्ध निगरानी करने वाली संस्था सीरियन ऑब्सर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट के अनुसार एक हमले में मसयाफ में एक वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र और उन अन्य स्थलों को निशाना बनाया गया जहां ईरानी मिलीशिया और विशेषज्ञ सीरिया में हथियार विकसित करने के लिए ठहरे थे। स्थानीय मीडिया ने तटीय शहर टार्टस के आस पास भी हमले की सूचना दी।
इजराइल की सेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।</description>
<pubDate>Mon, 09 Sep 2024 06:16:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के बेटे ने टैक्स मामले में दोष स्वीकार किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-बइडन-क-बट-न-टकस-ममल-म-दष-सवकर-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-बइडन-क-बट-न-टकस-ममल-म-दष-सवकर-कय</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन ने जानबूझ कर टैक्स न देने के 9 आरोपों में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.
इससे पहले हंटर बाइडन ने 2016 से 2019 के बीच जानबूझकर 14 लाख डॉलर का टैक्स न देने के आरोपों से इनकार किया था.
54 साल के हंटर बाइडन खुद को बेगुनाह बताते हुए मुक़दमे का सामना करना चाहते थे लेकिन अभियोजकों की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद वो दोष स्वीकार करने पर सहमत हो गए.
तीन महीने पहले उन्हें बंदूक रखने और ड्रग्स के इस्तेमाल के अलग मामलों में दोषी पाया गया था.
गुरुवार को उन पर टैक्स चोरी का मामला शुरू होने ही वाला था और जूरी का चुनाव किया जाना था लेकिन अंतिम पलों में हंटर बाइडन ने अपना फ़ैसला बदल दिया.
हंटर बाइडन के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल निजी कारणों से मुक़दमे की सुनवाई नहीं चाहते हैं, ताकि उनके दोस्तों और परिजनों को उस दौरान की गवाही न देना पड़े, जब वो नशे की लत का शिकार थे.
जज मार्क स्कार्सी ने कहा कि दोष स्वीकार करने पर बाइडन को अधिकतम 15 साल की जेल की सज़ा और पांच लाख से 10 लाख डॉलर तक का ज़ुर्माना देना पड़ेगा.
उनकी सज़ा पर फ़ैसला व्हाइट हाउस के चुनाव समाप्त होने के एक महीने बाद यानी 16 दिसंबर को होगा, जब उनके पिता जो बाइडन का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा.
राष्ट्रपति बाइडन ने पहले कहा था कि अपने बेटे को माफ़ी देने के लिए वो अपने अधिकारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे.
नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 07 Sep 2024 06:55:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी के मामले में 14 साल के लड़के पर हत्या का आरोप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-सकल-म-गलबर-क-ममल-म-14-सल-क-लडक-पर-हतय-क-आरप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-सकल-म-गलबर-क-ममल-म-14-सल-क-लडक-पर-हतय-क-आरप</guid>
<description>वाशिंगटन, 6 सितम्बर । अमेरिका के एक हाई स्कूल में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 14 वर्षीय एक लड़के पर हत्या का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना की जांच जारी है। दक्षिणी राज्य जॉर्जिया के अपालाची हाई स्कूल में बुधवार को कथित तौर पर 14 वर्षीय दो बच्चों और दो शिक्षकों की हत्या करने के बाद नाबालिग लड़के पर चार गंभीर हत्या के आरोप लगे हैं।
सीएनएन ने गुरुवार को अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि गोलीबारी में इस्तेमाल की गई बंदूक नाबालिग के पिता ने खरीदी थी। जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने कहा कि संदिग्ध कोल्ट ग्रे पर वयस्क के रूप में आरोप लगाए जाएंगे। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा और उसके खिलाफ अतिरिक्त आरोप लगाए जाने की उम्मीद है। एजेंसी ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अपालाची हाई स्कूल में गोलीबारी की जांच अभी भी जारी है। चारों मृतकों का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। अमेरिका में स्कूल में गोलीबारी एक चौंकाने वाली नियमित घटना है, जहां बंदूकें लोगों से ज्यादा हैं और शक्तिशाली सैन्य शैली की राइफलें खरीदने पर नियम भी लचीले हैं।
हाल के महीनों में सामूहिक गोलीबारी की घटनाओं, विशेषकर नाबालिगों द्वारा की गई गोलीबारी के मामले में माता-पिता की जिम्मेदारी तेजी से सुर्खियों में आई है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को विस्कॉन्सिन में पत्रकारों से बात करते हुए घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा था कि आपके घर में एक असॉल्ट राइफल, एक हथियार कैसे हो सकता है? यदि माता-पिता अपने बच्चों को इन बंदूकों तक पहुंच देते हैं तो आपको उन्हें जवाबदेह बनाना होगा। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 07 Sep 2024 06:55:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मेरा जीवन बहुत सामान्य है : निकोल किडमैन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मर-जवन-बहत-समनय-ह-नकल-कडमन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मर-जवन-बहत-समनय-ह-नकल-कडमन</guid>
<description>लॉस एंजेलिस, 6 सितंबर । ऑस्कर विजेता अभिनेत्री निकोल किडमैन का कहना है कि उनकी जीवन शैली बहुत सामान्य है। निकोल ने संगीतकार कीथ अर्बन से शादी की है। किडमैन ने एक्स्ट्रा से कहा मेरा जीवन बहुत सामान्य है। मैं कल रात अभिभावक-शिक्षक (सम्मेलन) में रहूंगी। 57 वर्षीय अभिनेत्री ने द परफेक्ट कपल में लीव श्रेइबर के साथ अभिनय किया था और उन्होंने 56 वर्षीय अभिनेता के साथ काम करने के अनुभव का आनंद लिया।
उन्होंने कहा मुझे उनके साथ काम करना पसंद है क्योंकि वह महान लोगों में से एक है। फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, हॉलीवुड स्टार ने हमेशा सोचा था कि श्रेइबर इस भूमिका के लिए सबसे उपयुक्त कलाकार हैं। उन्होंने शेयर किया, मैंने कहा, तुम्हें मुझे लीव देने होंगे क्योंकि मुझे एक पति, एक सीन पार्टनर चाहिए, जिसके साथ मैं अभिनय कर सकूं, जो स्क्रिप्ट के साथ बहुत, बहुत गंभीर हो। यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी बेटी उनकी अलमारी में जाती हैं? इस पर अभिनेत्री ने एंटरटेनमेंट टुनाइट के साथ बातचीत में बताया कि कैसे उनकी बेटी उनकी अलमारी में उथल-पुथल करती है। किडमैन ने इसके जवाब में कहा, वह वास्तव में ऐसा करती है। वह मेरी अलमारी में चली जाती है और मुझे ऐसा लगता है जैसे कोई बम उसमें गिर गया हो। वह वहां पागल हो जाती हैं।
वह सिर्फ एक टी-शर्ट लेती है लेकिन उथल-पुथल मचा देती है। किडमैन नई इरॉटिक थ्रिलर फिल्म बेबीगर्ल में अभिनय कर रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि यह महिलाओं के लिए एक लिब्रेटिंग स्टोरी साबित होगी। अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि फिल्म बनाना उन्हें बहुत ही फ्रींइंग अनुभव हुआ। उन्होंने वेनिस फिल्म समारोह में कहा, यह एक औरत की कहानी है, और मुझे आशा है कि यह कहानी औरों को भी आजादी का एहसास दिलाएगी। एक महिला द्वारा बताया गया है, उसकी दृष्टि के जरिए हलीना (रेजन) ने इसे लिखा और निर्देशित किया है।
मेरे लिए इसे इतना अनोखा बना दिया है क्योंकि अचानक मैं इस कंटेंट के साथ एक महिला के हाथों में पड़ने जा रही थी। यह हमारी साझा प्रवृत्ति के लिए बहुत प्रिय और लिब्रेटिंग था। यह एक महिला के द्वारा, उसकी नजर से बताई गई कहानी है - हलीना (रेजन) ने इसे लिखा और निर्देशित किया - और यही बात इसे मेरे लिए इतना खास बनाती है क्योंकि अचानक मैं इस कहानी को एक महिला के हाथों में सौंप रही थी। यह हमारे साझा सहज ज्ञान के बहुत करीब था और बहुत ही मुक्तिदायक था। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 07 Sep 2024 06:55:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>डोनाल्ड ट्रंप की सज़ा की तारीख़ टली, इस आपराधिक मामले में ठहराए गए थे दोषी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-क-सज-क-तरख-टल-इस-आपरधक-ममल-म-ठहरए-गए-थ-दष</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-क-सज-क-तरख-टल-इस-आपरधक-ममल-म-ठहरए-गए-थ-दष</guid>
<description>मैनहट्टन हश मनी आपराधिक मुक़दमे में डोनाल्ड ट्रंप की सज़ा को नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों तक के लिए टाल दिया गया है.
शुक्रवार को जज जुआवन मर्चेन ने ट्रंप की सज़ा को 26 नवंबर तक के लिए टालने का फ़ैसला सुनाया.
डोनाल्ड ट्रंप रिपबल्किन पार्टी की तरफ़ से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं. इस मामले में उनकी सज़ा की घोषणा की तारीख़ 18 सितंबर के लिए निर्धारित की गई थी, लेकिन ट्रंप के वकीलों ने उनकी सज़ा को टालने के लिए सारे क़ानूनी प्रयास किए थे.
मई में न्यूयॉर्क की एक ज्यूरी ने ट्रंप को व्यवसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और गुंडागर्दी के मामले में दोषी ठहराया था.
अमेरिका में ऐसा पहली बार था जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था.
अपने फ़ैसले में जज मर्चेन ने लिखा था कि, इस पूरे मामले में ऐसी सुनवाई की ज़रूरत है जो कि पूरी तरह से ज्यूरी के फ़ैसले पर केंद्रित हो. हमारे फ़ैसले का सम्मान किया जाना चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा था कि, यह तय किया जाना चाहिए कि अमेरिकी चुनावों का इस फ़ैसले पर कोई असर ना पड़े.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 07 Sep 2024 06:55:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायली सैन्य अभियानों में वेस्ट बैंक में 33 फिलिस्तीनी मारे गए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-सनय-अभयन-म-वसट-बक-म-33-फलसतन-मर-गए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-सनय-अभयन-म-वसट-बक-म-33-फलसतन-मर-गए</guid>
<description>रामल्लाह, 5 सितंबर । फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक सप्ताह पहले वेस्ट बैंक (पश्चिमी तट) पर शुरू हुए इजरायली सैन्य अभियानों में 33 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और लगभग 140 अन्य घायल हुए हैं। मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मृतकों में उत्तरी पश्चिमी तट जेनिन में 19, तुबास में चार और तुलकरम में सात फिलिस्तीनी शामिल हैं। वहीं दक्षिण में हेब्रोन में तीन अन्य लोग भी मारे गए हैं। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वफा की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने बुधवार को लगातार आठवें दिन जेनिन शहर और उसके शिविर के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने वफा की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि इस अभियान से जल और बिजली नेटवर्क सहित बुनियादी ढांचे को बड़ी क्षति पहुंची है। इसके अलावा लोगों की संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी के आयुक्त जनरल फिलिप लाजारिनी ने मंगलवार को कहा कि जेनिन, हिंसा और विनाश से तबाह हो गया है। उन्होंने उत्तर सहित पूरे पश्चिमी तट पर नागरिकों की तत्काल सुरक्षा का आह्वान किया है।
उन्होंने मांग की कि इजरायली सेना और फिलिस्तीनी सशस्त्र समूह दोनों नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखें और सहायता तक पहुंच प्रदान करें। 28 अगस्त से इजरायल उत्तरी पश्चिमी तट पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चला रहा है। उसका कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य वांछित व्यक्तियों को गिरफ्तार करना और इजरायल के खिलाफ भविष्य में होने वाले हमलों को रोकना है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल अक्टूबर में गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से पश्चिमी तट पर इजरायली हमलों में 680 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 06 Sep 2024 07:06:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी में चार की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-सकल-म-गलबर-म-चर-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-सकल-म-गलबर-म-चर-क-मत</guid>
<description>वाशिंगटन, 5 सितंबर । अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के एक हाई स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि देश में मूर्खतापूर्ण बंदूक हिंसा समाज को तोड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कथित शूटर को हिरासत में ले लिया गया है। यह गोलीबारी स्थानीय समय के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे जॉर्जिया के विंडर में अपालाची हाई स्कूल में हुई। बैरो काउंटी के शेरिफ जुड स्मिथ ने एक समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, आज आप हमारे पीछे जो देख रहे हैं, वह एक बुरी चीज है। उन्होंने केवल इतना कहा कि कई लोग घायल हुए हैं।
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह उन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी जान बेहद मूर्खतापूर्ण बंदूक हिंसा के कारण चली गई। राष्ट्रपति ने कहा, विंडर, जॉर्जिया में जो खुशी का माहौल होना चाहिए था, वह अब एक और भयावह अनुस्मारक में बदल गया है कि कैसे बंदूक हिंसा हमारे समुदायों को अलग करती रहती है। उन्होंने कहा कि देश भर के छात्र पढ़ना और लिखना सीखने की बजाय झुकना और छिपना सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश इसे सामान्य रूप से स्वीकार नहीं कर सकता। राष्ट्रपति ने कहा, हम संघीय, प्रांतीय और स्थानीय स्तर पर अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और उन पहले प्रतिक्रिया देने वालों के आभारी हैं जिन्होंने संदिग्ध को हिरासत में लिया तथा और लोगों की जान जाने से बचाया।
उन्होंने कहा कि इस बंदूक हिंसा महामारी को समाप्त करना उनके लिए व्यक्तिगत है और इसीलिए उन्होंने दोनों दलों से समर्थन वाले सुरक्षित समुदाय अधिनियम पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा, मैंने बंदूक हिंसा रोकथाम के लिए पहला व्हाइट हाउस कार्यालय भी स्थापित किया है, जिसकी देखरेख उपराष्ट्रपति हैरिस करती हैं। हमने महत्वपूर्ण प्रगति की है, लेकिन इस संकट के लिए और भी अधिक करने की आवश्यकता है। अमेरिकी सरकार स्कूल की गोलीबारी के आंकड़े नहीं रखती है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2024 में 46 ऐसी गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं, जो 1999 के बाद से किसी भी वर्ष की तुलना में अधिक है - 1999 में कोलंबिन हाई स्कूल में गोलीबारी में 15 लोग मारे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में आगे दावा किया गया है कि 3,83,000 से अधिक छात्र स्कूलों में गोलीबारी के गवाह रहे हैं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 06 Sep 2024 07:06:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इंडोनेशिया के शाही इमाम के साथ पोप ने दिया ये संदेश</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-क-शह-इमम-क-सथ-पप-न-दय-य-सदश</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-क-शह-इमम-क-सथ-पप-न-दय-य-सदश</guid>
<description>-जोएल गुइंटो
इंडोनेशिया के दौरे पर पहुंचे पोप फ़्रांसिस और इंडोनेशिया के शाही इमाम ने दुनिया को शांति का साझा संदेश दिया है.
साथ ही पोप फ़्रांसिस ने संघर्ष भड़काने में धर्म के इस्तेमाल के ख़िलाफ़ चेतावनी भी दी.
राजधानी जकार्ता के इस्तिकलाल मस्जिद में शाही इमाम के साथ पोप ने धार्मिक सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक घोषणा पर हस्ताक्षर किया. यहां उन्होंने छह अन्य धर्मों के नेताओं से भी मुलाक़ात की.
दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद के दौरे पर पोप ने गुरुवार को लोगों को संबोधित करते हुए कहा, सभी धर्मों के लोगों को ये जानना चाहिए कि हम सभी भाई हैं, सभी लोगों का एक ही रास्ता है, ईश्वर तक पहुंचना.
उन्होंने कहा कि आज इंसानियत जंग, संघर्ष और पर्यावरण की तबाही की वजह से भारी संकट में है.
पोप ने उस 91 फ़ुट लंबी सुरंग का भी दौरा किया जो इस्तिकलाल मस्जिद को सड़क के दूसरी तरफ़ स्थित कैथलिक चर्च से जोड़ती है.
दोनों धर्मगुरुओं ने इस टनल ऑफ़ फ़्रेंडशिप का मुआयना किया.
कहा जाता है कि यह एक धार्मिक भाईचारे का प्रतीक है और दिखाता है कि कैसे अलग-अलग धार्मिक विश्वास के लोग एक साझी विरासत से आते हैं.
इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुसंख्यक देश है और 27.5 की आबादी में तीन प्रतिशत कैथोलिक धर्म को मानने वाले हैं.
इंडोनेशिया में आधिकारिक रूप से मान्यता प्राप्त छह धर्म हैं- इस्लाम, प्रोटेस्टेंट, कैथलिक, बौद्ध, हिंदू और कन्फ़्यूशियस.
87 साल के पोप एशिया प्रशांत क्षेत्र के 11 दिवसीय दौरे पर हैं और गुरुवार को इंडोनेशिया में उनका अंतिम दिन था. अपने कार्यकाल में यह उनका सबसे लंबा विदेशी दौरा है.
पोप फ़्रांसिस यहां से पापुआ न्यू गिनी, तिमोर लेस्टे और सिंगापुर के लिए रवाना होंगे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 06 Sep 2024 07:06:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायली सेना ने पश्चिमी तट पर 6 फिलिस्तीनियों को मार गिराया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-सन-न-पशचम-तट-पर-6-फलसतनय-क-मर-गरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-सन-न-पशचम-तट-पर-6-फलसतनय-क-मर-गरय</guid>
<description>रामल्लाह, 6 सितम्बर । इजरायली बलों ने पश्चिमी तट के शहर तुबास में छह फिलिस्तीनियों को मार गिराया। इसकी जानकारी फिलिस्तीनी चिकित्सा और सुरक्षा विभाग ने दी। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि टुबास में उनके वाहन को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में पांच फिलिस्तीनी मारे गए। टुबास उत्तर-पश्चिमी वेस्ट बैंक में स्थित है। फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया कि टुबास के दक्षिण में फारा शिविर में इजरायली सेना ने छठे व्यक्ति को गोली मार दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, पीड़ित तक पहुंचने में सेना को घंटों लग गए।
इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार की सुबह फारा कैंप में ड्रोन हमला किया और टुबास में तीन और हमले किए। आईडीएफ ने कहा कि इन हमलों का लक्ष्य फिलिस्तीनी बंदूकधारी थे जो छापे के दौरान सैनिकों पर गोलीबारी कर रहे थे और विस्फोटक फेंक रहे थे। तुबास के गवर्नर अहमद अल-असद ने शिन्हुआ को बताया कि इजरायली छापों से फारा शिविर में बुनियादी ढांचे और सेवाओं को व्यापक क्षति पहुंची है। जेनिन में इजरायली सेना ने लगातार नौवें दिन भी अभियान जारी रखा। मेयर निदाल ओबेदी ने कहा कि जारी हमलों ने स्थानीय बुनियादी ढांचे को बुरी तरह से नुकसान पहुंचाया है, जिसकी पूरी सीमा का अभी आकलन किया जाना बाकी है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 28 अगस्त से पश्चिमी तट पर इजरायली सैन्य अभियानों के परिणामस्वरूप 39 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 145 घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि अक्टूबर 2023 में गाजा संघर्ष शुरू होने के बाद से पश्चिमी तट पर 691 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को तड़के इजरायली सेना शहर के बुनियादी ढांचे को हुए भारी नुकसान के बीच तुलकारेम और उसके शरणार्थी शिविर से वापस चली गई। इजरायल द्वारा गाजा पट्टी पर किए जा रहे हमले के कारण पश्चिमी तट पर तनाव चरम पर है। पिछले वर्ष 7 अक्टूबर से अब तक 40,800 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। हमलों में तेजी की एक और वजह 19 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के ऐतिहासिक राय भी है, जिसमें इजरायल द्वारा फिलिस्तीनी भूमि पर दशकों से किए जा रहे कब्जे को गैरकानूनी घोषित किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने पश्चिमी तट तथा पूर्वी यरुशलम में सभी बस्तियों को खाली करने की मांग भी रखी थी। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 06 Sep 2024 07:06:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में सड़क दुर्घटना में चार भारतीय नागरिकों की मौत, डीएनए टेस्ट से होगी पहचान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-सडक-दरघटन-म-चर-भरतय-नगरक-क-मत-डएनए-टसट-स-हग-पहचन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-सडक-दरघटन-म-चर-भरतय-नगरक-क-मत-डएनए-टसट-स-हग-पहचन</guid>
<description>टेक्सास, 4 सितंबर । अमेरिका के टेक्सास में हुए सड़क हादसे में भारतीय मूल के चार नागरिकों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान आर्यन रघुनाथ ओरमपति, फारूक शेख, लोकेश पलाचारला और दर्शिनी वासुदेवन के रूप में हुई है। इनमें दो मृतक हैदराबाद के निवासी थे। सड़क दुर्घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सड़क के एक तरफ यातायात सुचारू रूप चलाया जा रहा है। वहीं, सड़क के दूसरी तरफ कई गाड़ियां हैं जो हादसे का शिकार हुई हैं।
मौके पर पुलिस बल तैनात है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सड़क दुर्घटना बीते सप्ताह शुक्रवार को हुई थी। मृतकों में दो हैदराबाद के रहने वाले थे। सभी भारतीय कारपूलिंग ऐप के ज़रिए एक एसयूबी(कार) में बैठकर अर्कांसस के बेंटनविले जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वाहन में आग लग गई, जिससे उसमें बैठे लोग फंस गए। कार में लगी आग के कारण सभी चारों लोगों की जलकर मौत हो गई। इनकी पहचान कारपूलिंग ऐप के माध्यम से हुई है।
हालांकि, इनकी असल पहचान के लिए डीएनए टेस्ट इनके अभिभावकों के साथ कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि ओरमपति अपने चचेरे भाई से मिलने के बाद लौट रहे थे। वहीं, लोकेश अपनी पत्नी से मिलने के लिए बेंटनविले जा रहे थे। दर्शिनी वासुदेवन बेंटनविले में अपने चाचा से मिलने जा रही थीं। चारों कारपूलिंग ऐप के माध्यम से मिले और आगे की यात्रा कर रहे थे। बता दें कि दर्शिनी वासुदेवन के माता-पिता, जो दुर्घटना से कुछ समय पहले तक उनसे नियमित संपर्क में थे। वह केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से सहायता की अपील कर रहे हैं। हालांकि, स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कहा जा रहा रहा है कि शवों की पहचान के लिए डीएनए फिंगरप्रिंटिंग की जाएगी। अमेरिका में बीते सप्ताह लंबी छुट्टियों के कारण प्रक्रिया पूरी होने में देरी लगी है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 05 Sep 2024 06:46:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बोको हरम के नाइजीरिया के गांव पर हमले में 100 से अधिक लोगों की जान गयी : स्थानीय निवासी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बक-हरम-क-नइजरय-क-गव-पर-हमल-म-100-स-अधक-लग-क-जन-गय-सथनय-नवस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बक-हरम-क-नइजरय-क-गव-पर-हमल-म-100-स-अधक-लग-क-जन-गय-सथनय-नवस</guid>
<description>मैदुगुरी, 4 सितंबर। पूर्वोत्तर नाइजीरिया में संदिग्ध बोको हरम चरमपंथियों ने बाजार, नमाजियों और लोगों के घरों में गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 100 ग्रामीण मारे गये। स्थानीय निवासियों ने बुधवार को यह दावा किया।
योबे पुलिस के प्रवक्ता डुंगस अब्दुलकरीम ने बताया कि रविवार शाम को 50 से अधिक चरमपंथी मोटरसाइकिलों से योबे प्रांत के तारमुवा परिषद क्षेत्र में घुस गये और इमारतों में आग लगाने से पहले उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।
योबे के उप-गवर्नर इदी बार्डे गुबाना ने रविवार को हुए हमले में मरने वालों की संख्या 34 बताई है।
समुदाय के नेता जना उमर ने कहा कि उप-गवर्नर ने हमले में मारे गये जिन 34 लोगों के बारे में बताया है, वे एक ही गांव के हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमले में 102 ग्रामीणों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों को या तो अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दफना दिया गया था या उनके शव दफनाने के लिए अन्य स्थानों पर ले जाये गये।
उमर ने कहा, हम अब तक लोगों की तलाश कर रहे हैं क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं।
रविवार को हुआ हमला योबे में पिछले साल हुए सबसे घातक हमलों में से एक है।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि चरमपंथियों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह हमला ग्रामीणों द्वारा सुरक्षाकर्मियों को उनकी गतिविधियों के बारे में सूचना देने के प्रतिशोध में किया गया है।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 05 Sep 2024 06:46:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका : जॉर्जिया के हाई स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने की गोलीबारी, चार लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-जरजय-क-हई-सकल-म-14-वरषय-छतर-न-क-गलबर-चर-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-जरजय-क-हई-सकल-म-14-वरषय-छतर-न-क-गलबर-चर-लग-क-मत</guid>
<description>विंडर (अमेरिका), 5 सितंबर। अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में 14 वर्षीय एक छात्र ने बुधवार को गोलीबारी कर दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना के कारण छात्रों को अपनी कक्षा में शरण लेनी पड़ी जिसके बाद उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें फुटबॉल स्टेडियम में भेजा गया। घटना के बाद अपने बच्चों की सलामती जानने के लिए अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए।
मृतकों में अपालाची हाई स्कूल के दो छात्र और दो शिक्षक शामिल हैं। विंडर अटलांटा से करीब एक घंटे की दूरी पर है। घटना में आठ विद्यार्थियों और एक शिक्षक समेत नौ अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोफोमोर कायली एबनर ज्यामिती की कक्षा में थीं जब उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर एबनर और उनकी दोस्त अपनी शिक्षक की डेस्क के नीचे छिप गईं। इसके बाद शिक्षक ने दरवाजे के सामने डेस्क को लगाकर अवरोधक तैयार किया ताकि कोई कक्षा में प्रवेश नहीं कर सके।
एबनर ने बताया कि विद्यार्थियों के फुटबॉल स्टेडियम में इकट्ठा होने के बाद उन्होंने देखा कि शिक्षकों ने अपनी कमीज उतारकर घायलों के जख्मों पर पट्टी की।
जॉर्जिया जांच ब्यूरो के निदेशक क्रिस होजी ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों के भीतर स्कूल के दो अधिकारियों ने हमलावर छात्र को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध एक स्कूली छात्र है। उसने तुरंत आत्मसमर्पण कर दिया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी छात्र पर वयस्क के समान हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
घटना के बाद दोपहर को संवाददाता सम्मेलन में अधिकारियों ने बताया कि वे इस बात का पता लगा रहे हैं कि संदिग्ध को बंदूक कैसे मिली और वह बैरो काउंटी में स्कूल में कैसे घुसा?
इस दौरान बैरो काउंटी के शेरिफ जुड स्मिथ घटना की जानकारी देते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि इसी जगह वह पले-बढ़े हैं और उनके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं।
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने न्यू हैंपशायर में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कहा, यह बहुत ही अपमानजनक है कि हमारे देश अमेरिका में हर दिन माता-पिता को अपने बच्चों को इस चिंता में स्कूल भेजना पड़ता है कि बच्चा जीवित घर लौट पाएगा या नहीं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक संदेश में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, इन प्यारे बच्चों को एक बीमार और विक्षिप्त राक्षस ने बहुत जल्दी हमसे छीन लिया।
जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने एक बयान में कहा, यह एक ऐसा दिन है जिससे हर माता-पिता डरेंगे और इस दुखद घटना के कारण हर जगह जॉर्जिया के लोग अपने बच्चों को कसकर गले लगाएंगे और उन्हें खुद से दूर नहीं जाने देंगे।
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अटलांटा कार्यालय ने कहा कि उसके अधिकारी स्कूल में मौजूद हैं और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय और सहयोग कर रहे हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 05 Sep 2024 06:46:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा में 187,000 बच्चों को पोलिया टीका लगाया गया : संयुक्त राष्ट्र</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-187000-बचच-क-पलय-टक-लगय-गय-सयकत-रषटर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-187000-बचच-क-पलय-टक-लगय-गय-सयकत-रषटर</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 5 सितम्बर । तीन दिवसीय पोलियो टीकाकरण अभियान के पहले चरण में गाजा पट्टी के 187,000 बच्चों को पोलियो टीका लगाया गया। टीका लगाए गए सभी बच्चे 10 साल से कम उम्र के थे। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र ने दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार,यूएन ऑफिस फॉर द कोऑर्डिनेशन ऑफ ह्यूमन अफेयर्स (ओसीएचए) ने बुधवार को कहा कि अब यह अभियान गुरुवार से तीन दिनों के लिए गाजा के दक्षिणी क्षेत्र में शुरू होगा, जिसके बाद उत्तरी क्षेत्र में चलाया जाएगा। 640,000 से अधिक बच्चों को टीके की दो खुराक (प्रत्येक खुराक चार सप्ताह के अंतराल पर) देने का लक्ष्य रखा गया है।
ओसीएचए ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार से अब तक 187,000 बच्चों को टीका लगाया है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने कहा, अभियान के शेष चरणों के लिए क्षेत्रीय स्तर पर संघर्ष विराम आवश्यक है, अन्यथा हम गाजा के बच्चों की सुरक्षा करने में विफल हो जाएंगे और अन्य बच्चों को खतरे में डाल देंगे। यह अभियान 10 महीने के बच्चे के पोलियो से आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो जाने के बाद शुरू किया गया था। ओसीएचए ने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए मध्य गाजा में 510 टीमें तैनात की गईं। इसमें 40 हेल्थ पार्टनर भाग ले रहे हैं। 17 स्वास्थ्य सेवा केन्द्र टीकाकरण संचालित कर रहे हैं और 23 अभियान के बारे में समुदायों को जानकारी दे रहे हैं।
गौरतलब है कि गाजा में लड़ाई जारी रहने के बावजूद टीकाकरण किया जा रहा है। हमास नियंत्रित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में 42 लोग मारे गए हैं तथा युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 40,861 लोग मारे गए हैं। फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की मुख्य एजेंसी के प्रमुख फिलिप लाज़ारिनी ने बुधवार को लिखा, बहुत बढ़िया प्रगति! गाजा के मध्य क्षेत्रों में हर दिन, अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो के खिलाफ टीके लग रहे हैं। पोलियो अभियान की सफलता के बावजूद, स्थायी युद्ध विराम सुनिश्चित करने, गाजा में बंधकों को रिहा करने तथा इजरायल की जेलों में बंद अनेक फिलिस्तीनियों को वापस लाने के कूटनीतिक प्रयास विफल हो रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को जोर देकर कहा कि इजरायली सैनिक मिस्र की सीमा से लगे गाजा के दक्षिणी छोर पर फिलाडेल्फिया गलियारे में बने रहेंगे। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 05 Sep 2024 06:46:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फ्रांस में 10 साल तक पत्नी का रेप कराने वाले शख़्स के ख़िलाफ़ मुक़दमा शुरू</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फरस-म-10-सल-तक-पतन-क-रप-करन-वल-शखस-क-खलफ-मकदम-शर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फरस-म-10-सल-तक-पतन-क-रप-करन-वल-शखस-क-खलफ-मकदम-शर</guid>
<description>-लूसी क्लार्क-बिलिंग्स
इस ख़बर में कुछ चिंताजनक विवरण हैं.
फ्रांस में एक व्यक्ति के ख़िलाफ़ अपनी पत्नी के साथ रेप करने और दूसरे पुरुषों से रेप कराने के मामले में अदालत में मुक़दमा शुरू हो गया है.
71 साल के डोमिनिक पी पर आरोप हैं कि वो एक दशक तक अपनी पत्नी का रेप कराने के लिए ऑनलाइन माध्यमों के सहारे अनजान लोगों को घर पर आमंत्रित करते थे.
पीड़ित महिला के वकीलों का कहना है कि उन्हें इतनी अधिक नशीली दवाएं दे दी जाती थीं, कि उन्हें अपने साथ बार-बार हो रहे उत्पीड़न के बारे में पता ही नहीं था.
इस मामले ने फ्रांस में गंभीर अपराधों को लेकर डर का माहौल पैदा कर दिया है.
पुलिस ने 72 पुरुषों द्वारा 92 रेप के मामलों की पहचान की है. इनमें से 51 अभियुक्तों की पहचान हो गई है और उनके ख़िलाफ़ आरोप तय किए गए हैं. पीड़िता के पति के साथ इन पर भी मुक़दमा चलेगा.
पीड़िता को अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के बारे में पहली बार 2020 में पता चला था. इसकी जानकारी भी उसे पुलिस ने ही दी थी.
दरअसल सितंबर 2020 में अभियुक्त को एक शॉपिंग सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड ने तीन महिलाओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया था.
इसके बाद पुलिस ने उसके कंप्यूटर की जांच की. इसमें उसकी पत्नी के साथ होने वाले रेप के कई वीडियो और तस्वीरें मिलीं. इनमें वो अचेत अवस्था में दिख रही थीं.
ये अपराध घर पर ही हुए थे. इनकी शुरुआत 2011 में हुई. जिन पुरुषों को अभियुक्त घर बुलाता था, उनकी उम्र 26 से 74 साल के बीच थी.
वेबसाइट पर हुई चैट में जांचकर्ताओं ने पाया कि डोमिनिक पी ने कथित तौर पर अजनबियों को अपने घर बुलाया और पत्नी का रेप करने को कहा.
जांचकर्ताओं को इसमें पैसे के लेन देन का कोई सबूत नहीं मिला है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 04 Sep 2024 06:52:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कांगो में जेल तोड़कर भागने की कोशिश के दौरान 129 कैदियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कग-म-जल-तडकर-भगन-क-कशश-क-दरन-129-कदय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कग-म-जल-तडकर-भगन-क-कशश-क-दरन-129-कदय-क-मत</guid>
<description>किंशासा (कांगो), 3 सितंबर। कांगो की राजधानी में एक मुख्य बंदीगृह को तोड़कर भागने की कोशिश के दौरान 129 कैदियों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर की जान भगदड़ में गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कांगो के गृह मंत्री जैकमिन शबानी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि शुरुआती अनुमान के अनुसार, सोमवार की सुबह किंशासा में क्षमता से अधिक कैदियों वाली मकाला जेल से भागने की कोशिश कर रहे कैदियों को चेतावनी देने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाई गई गोली से 24 कैदियों की मौत हुई।
उन्होंने बताया, घटना में 59 लोग घायल हुए हैं जिनका सरकार इलाज करा रही है। साथ ही महिलाओं से बलात्कार के भी कुछ मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जेल में कानून व्यवस्था लागू कर दी गई है। घटना में जेल के एक हिस्से को आग लगा दी गई थी।
मानवाधिकार संस्था एम्नेस्टी इंटरनेशनल ने देश को लेकर अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा कि मकाला जेल कांगो का मुख्य बंदीगृह है जिसमें 1,500 कैदियों के रहने की क्षमता है लेकिन इसमें 12,000 कैदियों को रखा गया है। इनमें से ज्यादातार सुनवाई पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। बंदीगृह में पहले भी कैदियों के जेल तोड़कर भागने की घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 2017 की वह घटना भी शामिल है जिसमें एक धार्मिक संप्रदाय ने सैकड़ों कैदियों को मुक्त कराया था।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार मध्यरात्रि को गोलीबारी शुरू हुई जो सोमवार सुबह तक जारी रही। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि घटना में सिर्फ दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिसे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने विवादित आंकड़ा बताया था।
जेल में हुई घटना के वीडियो में जमीन पर शव पड़े दिख रहे हैं। इनमें कई के शरीर पर चोट के निशान हैं। अन्य वीडियो में कैदी, मारे गए कैदियों के शवों को वाहन में डालते नजर आ रहे हैं।
जेल में जबरन प्रवेश के कोई संकेत नहीं दिखे हैं। जेल राष्ट्रपति भवन से पांच किलोमीटर की दूरी पर शहर के मध्य में स्थित है।
उप न्याय मंत्री मबेम्बा कबुया ने स्थानीय टॉप कांगो एफएम रेडियो को बताया कि प्रतीत होता है कि जेल तोड़ने की साजिश जेल के कैदियों ने ही रची थी।
हमले की घटना के बाद जेल की ओर जाने वाली सड़क की घेराबंदी कर दी गई जबकि अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए समिति का गठन किया है।
न्याय मंत्री कॉन्स्टेंट मुताम्बा ने इस हमले को जेल तोड़ कर भागने की पूर्वनियोजित साजिश करार दिया।
उन्होंने जेल से कैदियों के हस्तांतरण पर प्रतिबंध की भी घोषणा की और कहा कि प्रशासन जेल में क्षमता से अधिक कैदियों की संख्या को कम करने के अन्य प्रयासों के अलावा नयी जेल का निर्माण कराएगा।
हालांकि, कांगो के एक प्रमुख जेल अधिकार कार्यकर्ता इमैनुएल एडू कोल ने दावा किया कि उन्हें हमले में 200 से अधिक लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। उनमें से कई को गोली मारी गई थी।
उन्होंने जेल से साझा किए गए वीडियो और उन कैदियों का हवाला दिया, जिनसे उन्होंने बात की थी।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 04 Sep 2024 06:52:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्राजील में ‘एक्स’ पर प्रतिबंध के आदेश पर अमल करेगी मस्क की स्टारलिंक</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरजल-म-एकस-पर-परतबध-क-आदश-पर-अमल-करग-मसक-क-सटरलक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरजल-म-एकस-पर-परतबध-क-आदश-पर-अमल-करग-मसक-क-सटरलक</guid>
<description>साओ पाउलो, 4 सितंबर । एलन मस्क की उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी स्टारलिंक ब्राजील में एक्स की सेवाएं प्रतिबंधित करने के उच्चतम न्यायालय के एक शीर्ष न्यायाधीश के हालिया आदेश पर अमल करेगी।
कंपनी ने पहले मस्क के मलिकाना हक वाले एक्स पर प्रतिबंध के आदेश के अनुपालन से इनकार कर दिया था।
स्टारलिंक ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि वह कंपनी की संपत्तियां फ्रीज किए जाने के बावजूद साइट तक पहुंच बाधित करने के न्यायमूर्ति एलेक्जेंडर डि मोरेस के आदेश पर अमल करेगी। पहले कंपनी ने ब्राजील के दूरसंचार नियामक से अनौपचारिक रूप से कहा था कि न्यायमूर्ति मोरेस द्वारा संपत्ति फ्रीज करने के आदेश को पलटे न जाने तक वह आदेश का पालन नहीं करेगी।
स्टारलिंक ने कहा, हमारी संपत्तियों को फ्रीज करने के अनुचित व्यवहार के बावजूद, हम ब्राजील में एक्स तक पहुंच को अवरुद्ध करने के आदेश का अनुपालन कर रहे हैं। हम सभी कानूनी रास्ते अपनाना जारी रखेंगे, क्योंकि अन्य लोग भी इस बात से सहमत हैं कि न्यायमूर्ति मोरेस का हालिया आदेश ब्राजील के संविधान का उल्लंघन करता है।
न्यायमूर्ति मोरेस ने स्टारलिंक पर एक्स पर लगाए गए जुर्माने के भुगतान का दबाव बनाने के लिए पिछले हफ्ते उसके बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे। उन्होंने तर्क दिया था कि दोनों कंपनियां एक ही औद्योगिक समूह का हिस्सा हैं, इसलिए ऐसा किया जा सकता है।
न्यायमूर्ति मोरेस ने मस्क द्वारा ब्राजील में कंपनी के कानून प्रतिनिधि को नामित करने से इनकार करने के बाद देश में एक्स की सेवाएं निलंबित करने का आदेश दिया था।
इस कदम से अभिव्यक्ति की आजादी, धुर-दक्षिणपंथी खातों और गलत सूचनाओं के प्रवाह को लेकर मस्क और न्यायमूर्ति मोरेस के बीच महीनों से जारी मतभेद और गहरा गया।
उच्चतम न्यायालय की एक बड़ी पीठ ने न्यायमूर्ति मोरेस के आदेश को बरकरार रखा था।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 04 Sep 2024 06:52:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शिकागो में ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/शकग-म-टरन-म-चर-लग-क-गल-मरकर-हतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शकग-म-टरन-म-चर-लग-क-गल-मरकर-हतय</guid>
<description>फॉरेस्ट पार्क, 4 सितंबर। शिकागो में ब्लू लाइन ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
गोलीबारी की यह घटना शिकागो के फॉरेस्ट पार्क के निकट ब्लू लाइन ट्रेन पर सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। फॉरेस्ट पार्क शिकागो शहर से लगभग 16 किलोमीटर पश्चिम में स्थित एक उपनगर है।
पुलिस के अनुसार इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को 30 वर्षीय संदिग्ध पर हत्या का आरोप लगाया।
फॉरेस्ट पार्क के मेयर रोरी होस्किन्स ने कहा,  जब इन यात्रियों को गोली मारी गई वे सो रहे थे।
कुक काउंटी के चिकित्सा परीक्षक कार्यालय ने बताया कि तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। फॅरेस्ट पार्क पुलिस ने कहा कि चारों वयस्क प्रतीत होते हैं।
होस्किन्स ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देकर संदिग्ध हमलावर फरार हो गया लेकिन वीडियो फुटेज की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
अधिकारियों ने उसकी पहचान शिकागो के रन्नी एस. डेविस के रूप में की।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 04 Sep 2024 06:52:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका : पेनसिल्वेनिया में ट्रंप की रैली में गिरफ्तार व्यक्ति मंच पर बैनर टांगना चाहता था</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-पनसलवनय-म-टरप-क-रल-म-गरफतर-वयकत-मच-पर-बनर-टगन-चहत-थ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-पनसलवनय-म-टरप-क-रल-म-गरफतर-वयकत-मच-पर-बनर-टगन-चहत-थ</guid>
<description>हैरिसबर्ग (अमेरिका), 4 सितंबर। अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पिछले हफ्ते रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की एक रैली के दौरान गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि वह मंच पर ट्रंप की नीतियों के विरोध वाला एक बैनर टांगना चाहता था।
जॉन्सटाउन के पुलिस प्रमुख रिचर्ड प्रिचर्ड ने मंगलवार को बताया कि पिट्सबर्ग के स्टीफन ए वीस (36) पर अनुचित आचरण और गिरफ्तारी का विरोध करने के आरोप लगाए गए हैं। वीस को शुक्रवार को ट्रंप की रैली के दौरान अचानक मंच पर चढ़ने के बाद हिरासत में ले लिया गया था।
प्रिचर्ड के मुताबिक, जांच अधिकारी यह नहीं जानते हैं कि बैनर पर क्या लिखा था, क्योंकि रैली स्थल पर मौजूद एक कर्मी ने उसे नष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा कि बैनर एक चादर से बनाया गया था और पूछताछ में वीस ने एक अधिकारी को बताया कि वह ट्रंप की नीतियों में भरोसा नहीं करता है।
प्रिचर्ड के अनुसार, वीस ने पैर में चोट लगने का नाटक किया था और बैसाखी में गोंद की शीशी छिपा रखी थी।
वीस से मंगलवार को जब फोन पर संपर्क किया गया, तो उसने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वह कानूनी सलाह ले रहा है।
जॉन्सटाउन पुलिस अधिकारी की ओर से दायर आरोप पत्र में कहा गया है कि वीस रैली स्थल पर मंच की ओर भागा, वह समाचार चैनल के पत्रकारों के लिए बने मंच पर चढ़ गया और मुख्य मंच की तरफ देखते हुए चिल्लाने लगा, जहां पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप भाषण दे रहे थे।
पुलिस ने आरोप पत्र में कहा कि वीस गिरफ्तारी का विरोध कर रहा था, जिसके चलते उसे पकड़ने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।
प्रिचर्ड ने कहा कि वीस के साथ रैली में मौजूद एक व्यक्ति ने पुलिस ने बताया कि उसे वीस के मंसूबों की जानकारी नहीं थी।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 04 Sep 2024 06:52:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यहूदी बस्तियां कैसे वेस्ट बैंक की ज़मीन पर तेज़ी से क़ब्ज़ा जमा रही हैं?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यहद-बसतय-कस-वसट-बक-क-जमन-पर-तज-स-कबज-जम-रह-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यहद-बसतय-कस-वसट-बक-क-जमन-पर-तज-स-कबज-जम-रह-ह</guid>
<description>-मोशे शर्वित
पिछले साल अक्तूबर में एक फ़लस्तीनी बुज़ुर्ग महिला आयशा शतय्याह ने बताया कि एक आदमी ने उनके सिर पर बंदूक़ तानकर उन्हें उस घर को छोड़कर जाने के लिए कहा था जिस घर में वो बीते 50 साल से रह रही थीं.
उन्होंने बीबीसी से कहा कि साल 2021 में उत्पीड़न और धमकी का एक तेज़ी से बढ़ता हिंसक अभियान शुरू हुआ. तभी इसराइल के क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में उनके घर के नज़दीक एक बड़ी चौकी भी स्थापित की गई थी.
बीबीसी का एक नया विश्लेषण बताता है कि बीते कुछ सालों में ऐसी बड़ी-बड़ी चौकियों की संख्या बढ़ी है. वर्तमान में पूरे वेस्ट बैंक में कम से कम ऐसी 196 चौकियां हैं. इनमें से 29 चौकियां तो सिर्फ़ बीते साल ही बसाई गईं, जो कि पिछले सालों में से सबसे अधिक है.
इन चौकियों को इसराइली बाशिंदे और स्थानीय लोग आउटपोस्ट कहते हैं.
ये आउटपोस्ट यानी चौकियां- खेतों, घरों और कारवां के समूह भी हो सकती हैं. इन चौकियों की कोई तय सीमा नहीं होती. ये इसराइली और अंतरराष्ट्रीय क़ानून, दोनों के तहत अवैध होती हैं.
लेकिन बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने ऐसे दस्तावेज़ देखे हैं, जिनसे पता चलता है कि इसराइली सरकार से क़रीबी संबंध रखने वाले संगठनों को नई अवैध चौकियां बनाने के लिए पैसा और ज़मीन उपलब्ध करवाई गई.
चौकियों के तेज़ी से प्रसार की जांच के लिए बीबीसी ने तेज़ी से फैलती चौकियों का ख़ुद से भी विश्लेषण किया और उस सेटलर (नए बसने वाले) के बारे में जांच की जिसने आयशा शतय्याह को धमकी दी थी.
विशेषज्ञों का कहना है कि ये चौकियां, बस्तियों की तुलना में अधिक तेज़ी से ज़मीन के बड़े हिस्से पर क़ब्ज़ा करने में सक्षम हैं. साथ ही ये फ़लस्तीनी समुदायों के प्रति हिंसा और उत्पीड़न से जुड़ी हुई हैं.
चौकियों की संख्या के आधिकारिक आंकड़े मौजूद नहीं हैं. लेकिन बीबीसी ने इसराइली एंटी-सेटलमेंट वॉचडॉग्स पीस नाउ, केरेम नवोट और फ़लस्तीनी प्राधिकरण की बनाई सूचियों और उनके स्थानों की समीक्षा की. फ़लस्तीनी प्राधिकरण कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के कुछ हिस्सों का संचालन करता है.
हमने इसे वैरिफ़ाई करने के लिए सैकड़ों सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण किया, ताकि यह पता चल सके कि ये चौकियां कहां और कब बसाई गईं. इसकी पुष्टि करने और यह दिखाने के लिए कि चौकियां अभी भी इस्तेमाल में हैं, बीबीसी ने सोशल मीडिया पोस्ट, इसराइल के सरकारी प्रकाशन और ख़बरों के स्रोतों की भी जांच की.
हमारे विश्लेषण से पता चलता है कि हमने जिन 196 चौकियों की पुष्टि की है उनमें से लगभग आधी (89) चौकियां 2019 के बाद बनाई गई हैं.
इनमें से कुछ का संबंध वेस्ट बैंक में फ़लस्तीनी समुदाय के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा से है. इस साल की शुरुआत में, ब्रिटिश सरकार ने फ़लस्तीनियों के खिलाफ़ हिंसा भड़काने और हिंसा करने वाले आठ अतिवादी सेटलर्स (यहूदी बस्तियों में रहने वाले) पर प्रतिबंध लगाया था. इनमें से कम से कम छह ने अवैध चौकियां स्थापित की थीं या उनमें रह रहे थे.
वेस्ट बैंक में इसराइली सेना के कमांडर एवी मिज़राही का कहना है कि बस्तियों में बसने वाले अधिकांश सेटलर्स क़ानून का पालन करने वाले इसराइली नागरिक हैं, लेकिन वह मानते हैं कि चौकियों के होने से हिंसा की संभावना अधिक होती है.
वो कहते हैं, जब भी आप किसी इलाक़े में अवैध रूप से चौकियां बनाते हैं, उस इलाक़े में रहने वाले फ़लस्तीनियों के लिए तनाव बढ़ जाता है.
ब्रिटेन ने जिन अतिवादी इसराइली बाशिंदों पर प्रतिबंध लगाया था उन्हीं में से एक अतिवादी सेटलर मोशे शर्वित भी थे. ये वही थे जिनके बारे में आयशा ने कहा था कि उन्हें बंदूक़ की नोंक पर धमकाया था.
आयशा के घर से 800 मीटर की दूरी पर मोशे और उनके द्वारा स्थापित बस्ती को अमेरिकी सरकार ने मार्च में प्रतिबंध लगाया था. उनकी चौकी को एक बेस बताया गया जहां से वह फ़लस्तीनियों के ख़िलाफ़ हिंसा किया करते हैं.
आयशा कहती हैं, उसने हमारा जीवन नरक बना दिया है. वो अब अपने बेटे के साथ नबलूस के नज़दीक एक शहर में रहती हैं.
यहूदी बस्तियां पूरे वेस्ट बैंक में बड़ी जगहों पर बनी हैं जो इसराइली क़ानून के तहत वैध हैं.
अंतरराष्ट्रीय क़ानून के तहत दोनों को अवैध माना जाता है, जिसके तहत आम लोगों के क़ब्जे वाले इलाक़े में जाने पर रोक है. लेकिन वेस्ट बैंक में कई सेटलर्स रहते हैं जिनका दावा है कि यहूदियों के रूप में वो धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से इस ज़मीन से जुड़े हुए हैं.
संयुक्त राष्ट्र की एक उच्च अदालत ने जुलाई में एक ऐतिहासिक सुझाव में कहा कि इसराइल को सभी नई बस्तियों की गतिविधियों को रोकना चाहिए और क़ब्ज़े वाले फ़लस्तीनी क्षेत्र से सभी सेटलर्स को हटाना चाहिए. इसराइल ने इस सुझाव को नकार दिया और इसे मौलिक रूप से ग़लत और एकतरफ़ा बताया.
चौकियों के पास कोई क़ानूनी दर्जा नहीं होने के बावजूद, इस बात के बहुत कम सबूत हैं कि इसराइली सरकार इनकी तेज़ी से बढ़ती हुई संख्या को रोकने की कोशिश कर रही है.
बीबीसी ने नए सबूत देखे हैं, जो बताते हैं कि इसराइल के साथ क़रीबी संबंध रखने वाले दो संगठनों को वेस्ट बैंक में नई चौकियां बनाने के लिए पैसे और ज़मीन उपलब्ध करवाई गई है.
इन्हीं में से एक संगठन वर्ल्ड ज़ायोनिस्ट ऑर्गनाइज़ेशन (डब्ल्यूज़ेडओ) है. एक सदी पहले बने इस संगठन ने इसराइल की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी. इस संगठन में एक सेटलमेंट डिवीज़न है, जो 1967 से इसराइल के कब्ज़े वाले बड़े भूभाग के प्रबंधन के लिए ज़िम्मेदार है.
इस डिवीज़न को पूरी तरह से इसराइल का सरकारी पैसा मिलता है और यह ख़ुद को इसराइली राष्ट्र का अंग बताता है.
पीस नाउ ने कई कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए हैं और बीबीसी ने इनका विश्लेषण की है. इनके मुताबिक़ डब्ल्यूज़ेडओ की सेटलमेंट डिवीज़न ने बार-बार ज़मीन आवंटित की है जहां चौकियां बनाई गई हैं.
इसके उलट डब्ल्यूज़ेडओ ने कॉन्ट्रैक्ट में ख़ुद कहा है कि इन जगहों पर कोई ढांचा नहीं बनाया जा सकता और इनका इस्तेमाल सिर्फ़ खेती या जानवरों की चारागाह के रूप में किया जा सकता है.
ल</description>
<pubDate>Wed, 04 Sep 2024 06:52:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-हमस-यदध-वरम-समझत-क-अतम-रप-दन-म-जट-अमरक-नत-वरतकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-हमस-यदध-वरम-समझत-क-अतम-रप-दन-म-जट-अमरक-नत-वरतकर</guid>
<description>तेल अवीव, 2 सितंबर । इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम के लिए जारी कई दौर की परोक्ष वार्ता में शामिल अमेरिका, कतर और मिश्र युद्ध विराम समझौते को अंतिम रूप देने का प्रयास कर रहे हैं। गाजा में हमास के उग्रवादियों द्वारा छह इजरायली बंधकों की नृशंस हत्या के बाद अमेरिका ने युद्ध विराम समझौते के प्रारूप को जल्द अंतिम रूप देने के लिए दबाव बनाना शुरू किया है। मारे गए बंधकों के शवों के पोस्टमार्टम में पता चला है कि उन्हें नजदीक से कई बार गोली मारी गई थी। इन बंधकों के शव कई दिन बाद गाजा में इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) द्वारा बरामद किए गए थे।
इजरायली मीडिया के मुताबिक, अमेरिका के वार्ताकारों ने कतर और मिस्र से युद्ध विराम समझौता जल्दी करने के लिए कहा है। इजरायली मीडिया में यह भी कहा जा रहा है कि हमास और इजरायल के बीच युद्ध विराम और बंधकों की रहाई के प्रावधान वाले इस समझौते का अंतिम प्रारूप तैयार कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी पक्ष मध्यस्थता वार्ता में नए सिरे से तेजी लाना चाहता है, क्योंकि मारे गए छह बंधकों में से एक इजरायली अमेरिकी नागरिक हैरिस गोल्डबर्ग-पोलिन भी है। दोहा और काहिरा में हुई शांति वार्ता की अध्यक्षता करने वाले अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स ने प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए अगले दौर की वार्ता जल्द आयोजित करने के लिए इजरायली सरकार से पहले ही कह दिया है। इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर सीजफायर समझौते को लागू करने और हमास की कैद से बंधकों को छुड़ाने का दबाव बढ़ रहा है। इजरायल और हमास के बीच पिछले साल नवंबर से जारी संघर्ष में छह बंधकों के शव मिलने के बाद पूरे इजरायल में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए और इजरायली सरकार पर बंधकों को मुक्त कराने के लिए हमास के साथ युद्ध विराम समझौता करने के लिए दबाव बढ़ रहा है।
राजधानी तेल अवीव, यरुशलम और अन्य शहरों में लोगों ने बंधकों को बचाकर लाने के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से इस मामले में गंभीर कदम उठाने की मांग की। बंधकों और लापता लोगों के परिवार बंधकों को वापस लाने के लिए पूरे देश में एक के बाद एक विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के आतंकवादियों ने दक्षिणी इजरायल में घुसकर 1,200 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी और 251 लोगों को बंधक बना लिया था। इजरायल के मुताबिक, इन बंधकों में केवल 66 लोग ही जीवित बचे हैं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 03 Sep 2024 06:12:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश : संसद की अध्यक्ष शिरीन ने इस्तीफा दिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-ससद-क-अधयकष-शरन-न-इसतफ-दय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-ससद-क-अधयकष-शरन-न-इसतफ-दय</guid>
<description>ढाका, 2 सितंबर। बांग्लादेश की संसद की अध्यक्ष शिरीन शर्मिन चौधरी ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया।
करीब चार सप्ताह पहले राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटने के बाद सदन को भंग कर दिया था।
राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने बताया कि चौधरी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान एक आभूषण कारीगर की हत्या के मामले में उन पर आरोप लगाया गया है।
चौधरी के अलावा अवामी लीग के नेताओं और हसीना के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे कई लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार और हत्या समेत अन्य आरोपों में मामले दर्ज किए गए हैं।
हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद अवामी लीग के कई नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 03 Sep 2024 06:12:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइली पीएम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने की यह टिप्पणी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-पएम-क-लकर-अमरक-रषटरपत-बइडन-न-क-यह-टपपण</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-पएम-क-लकर-अमरक-रषटरपत-बइडन-न-क-यह-टपपण</guid>
<description>अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के लिए कहा कि वो बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ समझौते और युद्धविराम के लिए पर्याप्त कोशिश नहीं कर रहे हैं.
बाइडन ने ये बात ऐसे वक़्त पर कही है, जब ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि अमेरिका की तरफ़ से इसराइली पीएम को एक और नया अंतिम प्रस्ताव भेजा जा सकता है.
राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस नए प्रस्ताव के संबंध में वार्ताकारों से मुलाक़ात की.
ये सब ऐसे वक़्त पर हो रहा है, जब सोमवार को भी इसराइल में सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन जारी रहे.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नेतन्याहू सरकार बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ समझौता करने के लिए कुछ ख़ास कोशिश नहीं कर रही है.
बीते साल सात अक्टूबर को इसराइल पर हमला करने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों को बंधक बनाकर ग़ज़ा ले जाया गया था. इनमें से छह के शव बीते शनिवार को ग़ज़ा के रफाह की एक सुरंग में मिले हैं.
जब बाइडन से पूछा गया कि क्या नेतन्याहू पर्याप्त कोशिशें कर रहे हैं, तो इस पर उन्होंने जवाब दिया नहीं.
उन्होंने कहा कि अमेरिका हार नहीं मानेगा और समझौते तक पहुंचने के लिए अपनी तरफ़ से ज़ोर लगाता रहेगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 03 Sep 2024 06:12:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस ने यूक्रेन के 150 से अधिक ड्रोन मार गिराए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-न-यकरन-क-150-स-अधक-डरन-मर-गरए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-न-यकरन-क-150-स-अधक-डरन-मर-गरए</guid>
<description>मॉस्को, 1 सितंबर। रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में यूक्रेन के 158 ड्रोन मार गिराए, जिनमें से दो ड्रोन मॉस्को शहर में और नौ मॉस्को के आसपास के क्षेत्र में नष्ट किए गए।
यूक्रेन की ओर से बीती रात किए गए ड्रोन हमलों को उसकी ओर से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया जा रहा है।
कुर्स्क क्षेत्र में 46 ड्रोन नष्ट किए गए, जहां यूक्रेन ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से रूसी सरजमीं पर सबसे बड़े आक्रमण के तहत हाल के सप्ताहों में अपने सैनिकों को भेजा है। चौतीस और ड्रोन ब्रायंस्क क्षेत्र में नष्ट किए गए, 28 से अधिक ड्रोन वोरोनेझ क्षेत्र तथा 14 ड्रोन बेलगोरोद क्षेत्र में नष्ट किए गए, जिनकी सीमा यूक्रेन से लगती है।
रूस के अंदरुनी क्षेत्र में भी ड्रोन नष्ट किए गए, जिनमें से एक-एक ड्रोन उत्तर-पश्चिमी मॉस्को के त्वेर क्षेत्र तथा उत्तर-पूर्वी मॉस्को के इवानोवो क्षेत्र में नष्ट किया गया।
यूक्रेन के इन ड्रोन हमलों से अब लड़ाई अग्रिम मोर्चे से रूस की राजधानी तक भी पहुंच गई है। इस साल की शुरुआत से ही यूक्रेन ने रूसी जमीन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं और उसकी रिफाइनरी तथा तेल केंद्रों को निशाना बनाया है।
यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, यूक्रेन में रूस की ओर से छोड़े गए 11 में से आठ ड्रोन नष्ट कर दिए गए।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि देश के उत्तर-पूर्वी खारकीव क्षेत्र में बमबारी में पांच लोग घायल हो गए।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 02 Sep 2024 09:33:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>डोमिनिकन गणराज्य में ट्रक बार में जा घुसा ; 11 लोगों की मौत, 30 अन्य घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/डमनकन-गणरजय-म-टरक-बर-म-ज-घस-11-लग-क-मत-30-अनय-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डमनकन-गणरजय-म-टरक-बर-म-ज-घस-11-लग-क-मत-30-अनय-घयल</guid>
<description>सैन जुआन, 1 सितंबर। कैरेबियाई देश डोमिनिकन गणराज्य में एक ट्रक के बार में घुस जाने पर कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सरकारी अधिकारियों के हवाले से समाचार पत्र लिस्टिन डियारियो की एक खबर में कहा गया है कि दुर्घटना रविवार तड़के राजधानी सैंटो डोमिंगो के पश्चिम में स्थित अजुआ में हुई।
यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि दुर्घटना किस वजह से हुई।
घायलों में से ज्यादातर को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 02 Sep 2024 09:33:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइल में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के ख़िलाफ़ उग्र विरोध प्रदर्शन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-म-परधनमतर-नतनयह-क-खलफ-उगर-वरध-परदरशन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-म-परधनमतर-नतनयह-क-खलफ-उगर-वरध-परदरशन</guid>
<description>इसराइल में बिन्यामिन नेतन्याहू सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. हज़ारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे.
ये प्रदर्शन ग़ज़ा में बंधक बनाए गए छह लोगों के शव मिलने के बाद शुरू हुए. लोगों की मांग है कि प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की सरकार को बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ समझौता करना चाहिए.
प्रदर्शनकारी तेल अवीव, यरूशलम और अन्य कई शहरों में इसराइली झंडा अपने हाथों में लेकर निकले. इनका कहना है कि पीएम नेतन्याहू और उनकी सरकार बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ समझौता करने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं कर रही.
बीते साल सात अक्टूबर को इसराइल पर हुए हमास के हमले के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों को बंधक बनाकर ग़ज़ा ले जाया गया था.
रविवार को विरोध प्रदर्शन की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से हुई. लेकिन बाद में भीड़ ने पुलिस बैरियर तोड़ दिए और तेल अवीव में प्रमुख हाईवे ब्लॉक कर दिए. प्रदर्शनकारियों ने टायरों में भी आग लगाई.
इसराइल की ट्रेड यूनियन ने सोमवार को देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है. इनकी मांग है कि सरकार बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ जल्द से जल्द किसी समझौते तक पहुंचे.
इसराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने इससे पहले कहा था कि उसे शनिवार को दक्षिणी ग़ज़ा के रफाह में एक सुरंग में छह शव मिले थे.
आईडीएफ शनिवार को जब तक इन बंधकों तक पहुंच पाती, उससे कुछ देर पहले ही इन्हें मार दिया गया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 02 Sep 2024 09:33:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा: इजरायली हवाई हमले में 10 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-इजरयल-हवई-हमल-म-10-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-इजरयल-हवई-हमल-म-10-लग-क-मत</guid>
<description>गाजा, 2 सितंबर । इजरायली सेना ने रविवार को गाजा पट्टी के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में 10 लोग मारे गए हैं, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने इजरायली हमलों की पुष्टि की है। फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों के हवाले से बताया गया कि गाजा शहर के सफद स्कूल पर हवाई हमला किया गया था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इस स्कूल को विस्थापितों के शेल्टर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।
इजरायली हमले में छह फिलिस्तीनी मारे गए और दर्जनों लोग घायल हो गए। फिलिस्तीनी सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि इजरायल की चेतावनी के बाद स्कूल को खाली करा लिया गया था। इस बीच, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने दावा किया कि स्कूल में हमास का कमांड और नियंत्रण केंद्र था। फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, एक अन्य हमले में मध्य गाजा के एक शहर डेयर अल-बलाह को ड्रोन से निशाना बनाया गया।
एक नागरिक वाहन पर हुए हमले में चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हालांकि, आईडीएफ ने इस हमले को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। बता दें कि इजरायल पर 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने हमला किया था। हमास ने दक्षिणी इजरायली को बड़े पैमाने पर निशाना बनाया था। इसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 लोगों को बंधक बना लिया था। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को एक बयान में कहा कि गाजा पट्टी पर जारी इजरायली हमलों में मारे गए मृतकों की संख्या बढ़कर 40,738 हो गई है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 02 Sep 2024 09:33:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ऑस्ट्रेलिया में शक्तिशाली तूफान का कहर, एक महिला की मौत, हजारों घरों की बिजली गुल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ऑसटरलय-म-शकतशल-तफन-क-कहर-एक-महल-क-मत-हजर-घर-क-बजल-गल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ऑसटरलय-म-शकतशल-तफन-क-कहर-एक-महल-क-मत-हजर-घर-क-बजल-गल</guid>
<description>सिडनी, 2 सितंबर । ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को आए शक्तिशाली तूफान की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को मामले की जानकारी दी। बताया देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में शक्तिशाली तूफान आया था। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण विद्युत आपूर्ति भी ठप रही। ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। बताया कि सोमवार की सुबह खराब मौसम के कारण पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार की रात तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण पूरे दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में काफी नुकसान हुआ। ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य विक्टोरिया में सोमवार सुबह 8 बजे तक 140,000 से अधिक घरों में बिजली नहीं थी। राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार रात 146 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल रही थी। यही नहीं, राज्य आपातकालीन सेवा को मदद के लिए 1,000 से अधिक कॉल प्राप्त हुए, जिसमें गिरे हुए पेड़ों से संबंधित 800 और नुकसान से संबंधित 200 कॉल आए। मौसम विज्ञान ब्यूरो ने सोमवार को विक्टोरिया में तेज हवाओं के चलने का अंदेशा जताया है।
साथ ही मंगलवार को स्थिति सामान्य होने का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि, मंगलवार को ओलावृष्टि और गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। इस बीच बिजली कंपनी यूनाइटेड एनर्जी ने चेतावनी दी है कि पूरे राज्य में बिजली बहाल करने में कई दिन लग सकते हैं। विक्टोरिया की ऊर्जा मंत्री लिली ने सोमवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ इलाकों में बिजली लाइनों की मरम्मत करना बहुत खतरनाक है। बता दें कि रविवार रात को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में ब्लैकआउट से 7,000 घर प्रभावित हुए। तस्मानिया में बाढ़ की चेतावनी कई बार जारी की गई थी। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 02 Sep 2024 09:33:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हवाई में गोलीबारी, चार की मौत दो घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हवई-म-गलबर-चर-क-मत-द-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हवई-म-गलबर-चर-क-मत-द-घयल</guid>
<description>लॉस एंजिल्स, 2 सितंबर । अमेरिका के हवाई स्टेट स्थित होनोलुलु काउंटी में गोलीबारी में संदिग्ध समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। होनोलुलु पुलिस विभाग ने रविवार को फेसबुक पोस्ट में कहा, संदिग्ध समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विभाग ने बाद में पुष्टि की कि घायलों में से एक की अस्पताल में मौत हो गई और अन्य दो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। होनोलुलु पुलिस विभाग के अनुसार, शनिवार को रात 11:15 (स्थानीय समयानुसार ) के करीब पुलिस अधिकारी वायनाई घाटी क्षेत्र स्थित एक आवास पर पहुंचे।
वायनाई घाटी क्षेत्र ओहू द्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है, जो हवाई द्वीप समूह का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है और राज्य की राजधानी होनोलुलु में ही स्थित है। पश्चिमी ओहू में बढ़ती हिंसक गतिविधियों में गोलीबारी का ये ताजा मामला है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार हो रही हिंसक वारदातों से वो परेशान हो चुके हैं, इससे उनके आस पड़ोस में अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है, स्थानीय टेलीविजन स्टेशन की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि इन वारदातों में ज्यादातर युवा या किशोर शामिल होते हैं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 02 Sep 2024 09:33:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस ने ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल से कीव पर हमले किए : यूक्रेनी वायु सेना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-न-डरन-करज-और-बलसटक-मसइल-स-कव-पर-हमल-कए-यकरन-वय-सन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-न-डरन-करज-और-बलसटक-मसइल-स-कव-पर-हमल-कए-यकरन-वय-सन</guid>
<description>कीव, 2 सितंबरयूक्रेन की वायु सेना ने सोमवार को सुबह बताया कि रूस ने कीव और संभवत: अन्य शहरों को निशाना बनाकर ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल से बड़े पैमाने पर हमले किए हैं।
सोमवार को तड़के यूक्रेन की राजधानी कई विस्फोटों से दहल उठी, जिससे निवासियों को बम रोधी आश्रयों में शरण लेनी पड़ी।
कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने कहा कि कीव के होलोसिव्स्की और सोलोमिंस्की जिले में आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि शेवशेनकिव्स्की जिले में मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति के जख्मी होने की सूचना है।
हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख आंद्री यरमाक ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा, हर चीज का जवाब मिलेगा। दुश्मन को इसका एहसास होगा।
वायु सेना के अनुसार, रूस ने कीव को निशाना बनाकर कई क्रूज मिसाइल के साथ बैलिस्टिक मिसाइल दागीं और कुछ ड्रोन हमले भी किए।
कीव के नगर सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि यूक्रेन की राजधानी और इसके उपनगरों को निशाना बनाकर 10 से अधिक क्रूज मिसाइलों, करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलों और एक ड्रोन से हमला किया गया, जिसे यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया।
यूक्रेन के मीडिया के अनुसार, देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में भी धमाका हुआ। खारकीव क्षेत्र के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने पुष्टि की कि तड़के खारकीव के इंडस्ट्रियल्नी जिले पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि हमले के कारण एक आवासीय इमारत और कई अन्य इमारतों में आग लग गई।
यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब एक दिन पहले ही कई रूसी क्षेत्रों को निशाना बनाकर दागे गए यूक्रेन के 158 ड्रोन को रूस की सेना द्वारा मार गिराए जाने तथा नष्ट किए जाने की सूचना मिली थी। करीब ढाई साल पहले शुरू जंग में यूक्रेन की ओर से अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक है।
कुछ सप्ताह पहले यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था, जिन्हें मॉस्को की सेना अब तक पीछे नहीं धकेल पाई है और रूस ने इसका उचित जवाब देने का संकल्प लिया है।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 02 Sep 2024 09:33:07 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस के कामचटका में 6.1 तीव्रता का आया भूकंप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-क-कमचटक-म-61-तवरत-क-आय-भकप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-क-कमचटक-म-61-तवरत-क-आय-भकप</guid>
<description>व्लादिवोस्तोक, 30 अगस्त । रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र में कामचटका के तट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी तरह के नुकसान, हताहत या सुनामी के खतरे की कोई खबर नहीं है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, रूसी विज्ञान अकादमी की भूभौतिकीय सेवा की कामचटका शाखा द्वारा जारी प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, भूकंप प्रशांत महासागर में स्थानीय समयानुसार शाम 4:24 बजे आया।
पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की, येलिजोवो, विलुचिंस्क और येलिज़ोवो जिले की कई बस्तियों में पांच तीव्रता तक के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर से 126 किमी दूर, समुद्र तल से 27 किमी की गहराई में स्थित था। इस महीने की शुरुआत में रूस के पूर्वी तट पर आए 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद कामचटका क्षेत्र में शिवलुच ज्वालामुखी फट गया था। तास समाचार एजेंसी ने 18 अगस्त को रूसी विज्ञान अकादमी की सुदूर पूर्वी शाखा के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान का हवाला देते हुए रिपोर्ट दी थी कि- ज्वालामुखी ने राख और लावा उगलना शुरू कर दिया है।
रिपोर्ट में वैज्ञानिकों के हवाले से कहा गया, शिवेलुच ज्वालामुखी का विस्फोट शुरू हो गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि 8 किलोमीटर ऊपर तक धुएं का गुबार उठा। शनिवार शाम को कामचटका के पूर्वी तट के समुद्री क्षेत्र में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने शुरू में सुनामी की चेतावनी जारी की थी, लेकिन बाद में कहा कि खतरा टल गया है। रूसी आपात मंत्रालय ने कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की थी। भूकंप के बाद प्रशांत महासागर में कामचटका के पास कई झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 3.9 से 5.0 के बीच थी। तास ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि इनमें से ज्यादातर झटके जमीन पर महसूस नहीं किए गए। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने बताया कि इससे पहले जुलाई में कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 31 Aug 2024 06:49:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-बगलदश-क-बच-दसर-टसट-क-पहल-दन-क-खल-लगतर-बरश-क-करण-रदद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-बगलदश-क-बच-दसर-टसट-क-पहल-दन-क-खल-लगतर-बरश-क-करण-रदद</guid>
<description>रावलपिंडी, 30 अगस्त।पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल लगातार बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण बिना टॉस हुए रद्द कर दिया गया। रावलपिंडी में पहला टेस्ट पाकिस्तान से दस विकेट से जीतने के बाद बांग्लादेश दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है, जिससे खेल के सबसे लंबे प्रारूप में मेजबान टीम पर यह उसकी पहली जीत है।
रावलपिंडी में कल रात से कुछ बारिश हो रही थी, जिससे कवर लगे होने के बावजूद आउटफील्ड पर गड्ढे बन गए। बारिश तेज़ होने के कारण दोनों टीमें और मैच अधिकारी अपने होटल में ही रुके रहे और अंततः दिन के खेल को रद्द करना पड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज बराबर करने के लिए पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट मैच जीतना जरूरी है। मौसम पूर्वानुमानों से पता चला है कि शनिवार और रविवार को रावलपिंडी में आसमान साफ ​​रहेगा, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दो दिनों में फिर से छिटपुट बारिश और आंधी आएगी। रावलपिंडी में दूसरा टेस्ट ड्रा रहने पर बांग्लादेश को पाकिस्तान पर पहली टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत मिलेगी।
दोनों टीमें 2023-2025 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप स्टैंडिंग के निचले भाग में हैं, जिसमें बांग्लादेश सातवें नंबर पर और पाकिस्तान आठवें नंबर पर है, जो अंतिम स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज से ठीक ऊपर है। दिसंबर 2021 में दक्षिण अफ्रीका को हराने के बाद से पाकिस्तान ने कोई घरेलू टेस्ट मैच नहीं जीता है। शान मसूद की अगुवाई वाली टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम से बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी को बाहर कर दिया है, जबकि तेज गेंदबाज मीर हमजा और लेग स्पिनर अबरार अहमद को शामिल किया है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 31 Aug 2024 06:49:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्राज़ील के सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स को किया बैन, लेकिन क्यों</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरजल-क-सपरम-करट-न-सशल-मडय-पलटफरम-एकस-क-कय-बन-लकन-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरजल-क-सपरम-करट-न-सशल-मडय-पलटफरम-एकस-क-कय-बन-लकन-कय</guid>
<description>सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) को ब्राज़ील ने बैन कर दिया है. यह क़दम ब्राज़ील की सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद उठाया गया.
एक्स तय वक़्त से पहले ब्राज़ील में अपने क़ानूनी प्रतिनिधि को नियुक्त करने में नाकाम रहा था.
एलेक्स्रांदे दे मोरास ने एक्स के तुरंत और पूरी तरह से निलंबन का आदेश दिया था, जब तक कि वह कोर्ट के सभी आदेश के पालन को पूरा नहीं करता और तय किया गया जुर्माना नहीं भर देता.
इस पूरे मामले की शुरुआत इसी साल अप्रैल में हुई थी, जब जजों ने ग़लत जानकारी फैलाने के आरोप में दर्जनों एक्स अकाउंट को बैन कर दिया था.
उस आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स के मालिक एलन मस्क ने कहा था, फ़्री स्पीच किसी भी लोकतंत्र का आधार है और ब्राज़ील के जज जिन्हें जनता ने नहीं चुना है वे राजनीतिक दबाव में आकर इसे बर्बाद कर रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 31 Aug 2024 06:49:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पुतिन को मंगोलिया में किया जाए गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट ने कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पतन-क-मगलय-म-कय-जए-गरफतर-अतररषटरय-करमनल-करट-न-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पतन-क-मगलय-म-कय-जए-गरफतर-अतररषटरय-करमनल-करट-न-कह</guid>
<description>-सोफ़िया फेरिरा सैन्टोस
अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट ने कहा है कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले सप्ताह मंगोलिया दौरे पर जाते हैं तो मंगोलिया के अधिकारियों का दायित्व है कि वो उन्हें गिरफ्तार करें.
पुतिन अगले सप्ताह मंगलवार को मंगोलिया के दौरे पर जा सकते हैं. ये पहली बार होगा जब पुतिन किसी ऐसे मुल्क के दौरे पर होंगे जो अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट (आईसीसी) का सदस्य है.
आईसीसी के प्रवक्ता डॉ. फादी एल-अब्दल्लाह ने शुक्रवार को बीबीसी से कहा कि कोर्ट के आदेशों का पालन करने के लिए कोर्ट मंगोलिया समेत सदस्य देशों पर निर्भर करता है. उन्होंने कहा कि आईसीसी के अन्य सदस्य देशों की तरह ये मंगोलिया का दायित्व है कि वो इसमें सहयोग करे.
मार्च 2023 में आईसीसी ने पुतिन की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था. कोर्ट का कहना था कि पुतिन युद्ध अपराधों के लिए ज़िम्मेदार हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद वो यूक्रेन के बच्चों को ग़ैर-क़ानूनी तरीके से रूस से जाना रोकने में असमर्थ रहे हैं.
हालांकि रूस पुतिन पर लगे आरोपों को खारिज करता रहा है. आईसीसी के पुतिन के नाम का वारंट जारी करने को रूस ने अपमानजनक बताया था.
रूस ने क्या कहा?
यूक्रेन के अधिकारियों की मांग है कि मंगोलिया आने पर पुतिन को गिरफ्तार किया जाए.
यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि मंगोलिया को ये पता होगा कि पुतिन युद्ध अपराधी हैं.
हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन का कहना है कि पुतिन के दौरे को लेकर उन्हें कोई चिंता नहीं है.
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, मंगोलिया में हमारे सहयोगियों के साथ हमारे बेहतरीन संबंध हैं. हालांकि राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी को लेकर हमने सभी सतर्कता बरती है.
आदेश न मामने पर हो सकती है कार्रवाई
आईसीसी के प्रवक्ता डॉ. अब्दल्लाह का कहना है कि अगर कोई सदस्य देश आदेश का पालन करने से इनकार करता है तो आईसीसी के जजों की नज़र इस पर रहेगी और इस पर सदस्य देशों की बैठक के दौरान चर्चा की जाएगी. इसके बाद जो ज़रूरी लगे वो कार्रवाई की जाएगी.
आईसीसी के पास किसी को गिरफ्तार करने की शक्ति नहीं है, और अपने आदेश का पालन करने के लिए वो अपने सदस्य देशों पर निर्भर करता है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 31 Aug 2024 06:49:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश के अवामी लीग के नेता की गला घोंटकर की गई थी हत्या: अधिकारी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-अवम-लग-क-नत-क-गल-घटकर-क-गई-थ-हतय-अधकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-अवम-लग-क-नत-क-गल-घटकर-क-गई-थ-हतय-अधकर</guid>
<description>शिलांग, 30 अगस्त। बांग्लादेश के अवामी लीग के नेता इशाक अली खान पन्ना के पोस्टमार्टम से पता चला है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। एक अधिकारी ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पन्ना का शव इस सप्ताह की शुरुआत में मेघालय में पाया गया था।
अधिकारी ने बताया कि शव में सिर पर चोट के निशान थे।
पन्ना का क्षत-विक्षत शव लोगों को 26 अगस्त को बांग्लादेश सीमा से लगभग 1.5 किमी दूर पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के डोना भोई गांव में एक बागान में मिला था। पासपोर्ट के आधार पर अवामी लीग नेता की पहचान की गई थी।
अवामी लीग की प्रमुख नेता शेख हसीना हैं जिन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और भारत आ गई थीं।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर पीटीआई-भाषा को बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पन्ना की मौत दम घुटने से हुई। उनकी सांस की नली पर दबाव डाला गया। फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला की रिपोर्ट से इस मामले में और अधिक जानकारी मिलेगी।
पोस्टमार्टम पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के खलीहरियात सिविल अस्पताल में किया गया।
अधिकारी ने कहा, शरीर पर घाव के निशान थे। माथे पर चोट के निशान। इन निशानों से पता चलता है कि मरने से ठीक पहले उन्होंने संघर्ष किया था।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सरकार पन्ना के परिवार के सदस्यों की ओर से उचित राजनयिक माध्यम से संपर्क किए जाने का इंतजार कर रही है ताकि शव उन्हें सौंपा जा सके।
पन्ना बांग्लादेश छात्र लीग के पूर्व महासचिव और पीरोजपुर जिले से आवामी लीग के प्रमुख सदस्य थे। सूत्रों ने बताया कि पांच अगस्त को शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से वह फरार थे।
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हो सकता है कि सीमा पार करने की कोशिश के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा हो।
हालांकि पुलिस ने कहा कि ऐसी भी खबरें है जिनमें उनके और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच गोलीबारी की आशंका जताई गई है।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 31 Aug 2024 06:49:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायली हमले में वेस्ट बैंक में 9 और गाजा में 8 फिलिस्तीनियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-हमल-म-वसट-बक-म-9-और-गज-म-8-फलसतनय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-हमल-म-वसट-बक-म-9-और-गज-म-8-फलसतनय-क-मत</guid>
<description>रामल्लाह, 29 अगस्त । उत्तरी वेस्ट बैंक में बड़े पैमाने पर इजरायली सैन्य अभियान के दौरान नौ फिलिस्तीनी मारे गए हैं। साथ ही सेंट्रल गाजा में विस्थापित लोगों के एक स्कूल के पास इजरायली हवाई हमले में कम से कम आठ फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बुधवार को कहा कि अभियान में वेस्ट बैंक के जेनिन, टुबास और तुलकरम शहरों के साथ-साथ कई कैंप को निशाना बनाया गया, जिससे स्थानीय बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।
सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी ने बताया, अभियान में बुलडोजर, हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, साथ ही इजरायली बलों ने तीनों शहरों जेनिन, टुबास और तुलकरम की घेराबंदी कर दी। फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (पीआरसीएस) ने एक प्रेस बयान में कहा, दक्षिणी जेनिन में एक वाहन पर इजरायली ड्रोन हमले में तीन युवकों की मौत हो गई। इस बीच, इजरायली सेना की जेनिन में ही स्थानीय लोगों के साथ झड़प हुई, जिसमें सेना की गोलियों से दो युवकों की मौत हो गई। मरने वाले युवक 25 वर्षीय क़स्साम जबरीन और 39 वर्षीय असिम दबया हैं।
फिलिस्तीनी प्राधिकरण में जेनिन के गवर्नर कमाल अबू अल-रब ने कहा कि इजरायली सेना ने अस्पतालों पर धावा बोलने और शहर में चिकित्सा संस्थानों की घेराबंदी करने की धमकी दी है। इसके अलावा, पीआरसीएस ने कहा कि तुबास के दक्षिण में फरा शरणार्थी शिविर पर इजरायली ड्रोन द्वारा किए गए बम विस्फोट में चार युवक मारे गए। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान 13 वर्षीय मोराद, 17 वर्षीय मोहम्मद जयसा, 22 वर्षीय इब्राहिम घनीमी और 23 वर्षीय अहमद नबरीसी के रूप में हुई है। तुलकरम में, फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी को बताया कि इजरायली सेना ने शहर पर धावा बोला और नूर शम्स शिविर के आसपास के जंगलों और खेतों में सेना और स्नाइपर टीमों को तैनात किया।
बुधवार को, इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ), इजरायल सिक्योरिटी अथॉरिटी और इजरायली पुलिस ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि इजरायली सुरक्षा बलों ने तीन शहरों में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया है, जिसमें जेनिन और तुलकरम में पांच सशस्त्र आतंकवादियों और फ़ारा शरणार्थी शिविर में चार को मार गिराया गया। इजरायली मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उत्तरी वेस्ट बैंक में यह अभियान 2002 के बाद से अपनी तरह का सबसे बड़ा अभियान है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संघर्ष की शुरुआत के बाद से वेस्ट बैंक में इजरायली हमलों में 660 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं।
उधर सेंट्रल गाजा में विस्थापित लोगों के एक स्कूल के पास इजरायली हवाई हमले में कम से कम आठ फिलिस्तीनी मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बुधवार को सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि एक इजरायली युद्धक विमान ने डेर अल-बलाह शहर के पूर्व में अल-मनफालौटी स्कूल के आसपास मिसाइल से बमबारी की। इस बीच, इजरायल रक्षा बलों ने एक बयान में कहा कि इजरायली सेना ने नेत्ज़ारिम कॉरिडोर में दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है और सैकड़ों बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 30 Aug 2024 06:44:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लाल सागर में जल रहे जहाज की बुझाई जाएगी आग, हूती विद्रोहियों ने रेस्क्यू की दी इजाजत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लल-सगर-म-जल-रह-जहज-क-बझई-जएग-आग-हत-वदरहय-न-रसकय-क-द-इजजत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लल-सगर-म-जल-रह-जहज-क-बझई-जएग-आग-हत-वदरहय-न-रसकय-क-द-इजजत</guid>
<description>सना, 29 अगस्त । लाल सागर में जल रहे तेल टैंकर से भरे जहाज की आग को बुझाने और उसे रेस्क्यू करने के लिए हूती विद्रोहियों ने इजाजत दे दी है। यमन के हूती प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुलसलाम ने कहा कि समूह ने बचाव अभियान को अनुमति देने पर सहमति जताई है। ओमान में रहने वाले अब्दुलसलाम ने बुधवार देर रात हूतियों द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी के हवाले से कहा कि यह फैसला मस्कट में यूरोपीय संघ के राजदूतों के साथ बातचीत के बाद लिया गया है।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने हूती टेलीविजन के हवाले से बताया कि लाल सागर में मौजूद जहाज में लगातार तेल रिसाव के कारण कई दिनों से आग जल रही है। जिसे रेस्क्यू कर इरिट्रिया के बंदरगाह पर ले जाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने बुधवार को कहा कि ईरान समर्थित हूती समूह ने टगबोट और बचाव जहाजों को लाल सागर में क्षतिग्रस्त कच्चे तेल के टैंकर वाले जहाज तक पहुंचने की अनुमति देने के लिए एक अस्थायी संघर्ष विराम पर सहमति व्यक्त की है। ईरान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा, कई देशों ने अंसारुल्लाह (हूतियों) से संपर्क साधा और टगबोट और बचाव जहाजों के प्रवेश के लिए अस्थायी संघर्ष विराम का अनुरोध किया है। मानवीय और पर्यावरणीय चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अंसारुल्लाह ने इस अनुरोध पर सहमति जताई है।
ज्ञात हो कि यमन के बंदरगाह शहर होदेइदाह के पास जहाज पर हमला किया गया था। पेंटागन के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि लाल सागर में जहाज में आग लगी हुई है और अब भी तेल रिस रहा है। हूती ने कहा कि उन्होंने जहाज पर हमला किया है। बता दें कि विद्रोही फिलिस्तीनियों के समर्थन में लाल सागर से गुजर रहे हर एक जहाजों को निशाना बना रहा है। 150,000 टन कच्चे तेल को ले जाने वाले एमवी सोनियन नामक जहाज पर 23 अगस्त से आग लगी हुई है। हूतियों के एक बयान के अनुसार, इस हमले में कई नावों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया था। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 30 Aug 2024 06:44:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा में पोलियो टीकाकरण के लिए युद्धविराम पर सहमत हुआ इसराइल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-पलय-टककरण-क-लए-यदधवरम-पर-सहमत-हआ-इसरइल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-पलय-टककरण-क-लए-यदधवरम-पर-सहमत-हआ-इसरइल</guid>
<description>-टॉम बेनेनट
इसराइल, ग़ज़ा में मानवीय मदद पहुंचाने के लिए युद्ध को रोकने पर सहमत हुआ है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि ग़ज़ा में बच्चों को पोलियो के टीकाकरण के लिए इसराइल ने युद्ध विराम के लिए रज़ामंदी दे दी है.
डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ अधिकारी रिक पीपरकोर्न ने कहा कि ग़ज़ा पट्टी में चलाए जाने वाले इस टीकाकरण अभियान में छह लाख 40,000 बच्चों को टीका लगाया जाएगा.
रविवार से शुरू हो रहे इस तीन दिवसीय अभियान में ग़ज़ा के मध्य, दक्षिणी और उत्तरी हिस्से को कवर किया जाएगा.
युद्ध विराम अभियान के दिन स्थानीय समयानुसार छह बजे से 15.00 बजे तक लागू रहेगा.
यह समझौता ऐसे समय हुआ है, जब संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने कहा कि एक 10 महीने का शिशु पोलियो की वजह से पक्षाघात का शिकार हो गया. ग़ज़ा में 25 सालों में यह पोलियो का ये पहला मामला है.
इस समय ग़ज़ा में ओरल पोलियो वैक्सीन की 12.6 लाख खुराक उपलब्ध है जबकि चार लाख खुराक जल्द ही पहुंचने वाली है.
इस टीकाकरण अभियान की निगरानी फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ़ और यूएनआरडब्ल्यूए के साथ मिलकर करेगा. इसमें 2000 स्वास्थ्य कर्मी हिस्सा लेंगे.
डब्ल्यूएचओ का मकसद ग़ड़ा पट्टी में 90 प्रतिशत टीकाकरण करने का है.
डब्ल्यू एचओ का कहना है कि संघर्ष से पहले ग़ज़ा और वेस्ट बैंक में टीकाकरण पर्याप्त था. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार 2022 में ग़ज़ा और वेस्ट बैंक में 99 प्रतिशत टीकाकरण था, जोकि पिछले साल घटकर 89 प्रतिशत हो गया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 30 Aug 2024 06:44:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईईटी फ्यूल्स ने एड्रियन करी को नियुक्त किया मुख्य डीकार्बोनाइजेशन अधिकारी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईईट-फयलस-न-एडरयन-कर-क-नयकत-कय-मखय-डकरबनइजशन-अधकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईईट-फयलस-न-एडरयन-कर-क-नयकत-कय-मखय-डकरबनइजशन-अधकर</guid>
<description>स्टैनलो (यूके), 29 अगस्त । ईईटी फ्यूल्स एस्सार ऑयल यूके का व्यापारिक नाम है। इसने 2 सितंबर से एड्रियन करी को अपना मुख्य डीकार्बोनाइजेशन अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है। दुनिया की अग्रणी लो कार्बन प्रक्रिया रिफाइनरी प्रदान करने के लक्ष्य के साथ एड्रियन ईईटी फ्यूल्स की ऊर्जा ट्रांजिशन रणनीति के विकास और कार्यान्वयन का नेतृत्व करेंगे। उनके पास यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका (ईएमईए) में चेयरमैन, प्रबंध निदेशक और बोर्ड सदस्य के रूप में काम करने का व्यापक अनुभव है। इस दौरान कई व्यवसायों, बड़े पैमाने पर विनिर्माण इकाइयों और प्रमुख पूंजी परियोजनाओं को स्थापित करने और बढ़ाने का उनके पास एक अनोखा ट्रैक रिकॉर्ड है।
उनकी हालिया भूमिकाओं में एन्सिरक में रणनीतिक सलाहकार और प्रबंध निदेशक, ग्लास फ्यूचर्स में गैर-कार्यकारी निदेशक, नॉर्थ वेस्ट बिजनेस लीडर्स टीम के सदस्य, तथा ब्रिटिश ग्लास और गैलो ग्लास कंपनी में बोर्ड सदस्य शामिल हैं। वह सैन टेल्मो बिजनेस स्कूल इंटरनेशनल एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं, तथा चेशायर और वॉरिंगटन लोकल एंटरप्राइज पार्टनरशिप में सतत और समावेशी विकास के आयुक्त भी रहे हैं। एड्रियन के पास टिमनी लीडरशिप स्कूल (2014) से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट (एएलपी) और आईईएसई बिजनेस स्कूल से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम (एएमपी) से सर्टिफिकेट हैं।
इसके अलावा उन्होंने जॉर्डनस्टाउन के अल्स्टर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है। ईईटी फ्यूल्स के सीईओ दीपक माहेश्वरी ने कहा, एड्रियन की नियुक्ति कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को खत्म करने के अलावा अन्य सभी चीजों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनकी विशेषज्ञता और स्थापित नेतृत्व यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि हम क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सकारात्मक योगदान देना जारी रखें। एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन के प्रबंध निदेशक टोनी फाउंटेन ने कहा, एड्रियन की नियुक्ति लो कार्बन भविष्य की ओर हमारे ट्रांजिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हम एक अग्रणी लो कार्बन ऊर्जा ट्रांजिशन केंद्र स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और थॉर्नटन साइंस पार्क को खरीदने के समझौते के साथ-साथ, यह नियुक्ति यह सुनिश्चित करने के लिए हमारी भूमिका निभाने की योजना को दर्शाती है कि यूके अपने जलवायु परिवर्तन लक्ष्यों को पूरा करता है, ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाता है, और ईंधन के लिए एक मजबूत और सुरक्षित विनिर्माण आधार बनाए रखता है। अपनी नई भूमिका पर टिप्पणी करते हुए, एड्रियन करी ने कहा, मैं ईईटी फ्यूल्स में शामिल होकर और कंपनी के स्थायी भविष्य में योगदान देकर रोमांचित हूं। डीकार्बोनाइजेशन के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता अविश्वसनीय है। यह कार्बन उत्सर्जन को कम करते हुए विकास और नवाचार को आगे बढ़ाने के मेरे जुनून के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। मैं अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 30 Aug 2024 06:44:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में भीषण गर्मी, यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने जारी किया अलर्ट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-भषण-गरम-यएस-नशनल-वदर-सरवस-न-जर-कय-अलरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-भषण-गरम-यएस-नशनल-वदर-सरवस-न-जर-कय-अलरट</guid>
<description>लॉस एंजेल्स, 30 अगस्त । अमेरिका के मध्य-पश्चिमी राज्यों में इस सप्ताह भीषण गर्मी के कारण रिकॉर्ड स्तर पर उच्च तापमान दर्ज किया गया। यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने इसके चलते 60 मिलियन से अधिक लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) के हवाले से बताया कि शिकागो, डेस मोइनेस और टोपेका जैसे मध्य-पश्चिमी क्षेत्रों के शहरों पर लोग अत्यधिक गर्मी का सामना कर रहे हैं।
अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) ने लोगों को इस भीषण गर्मी के चलते गर्मी और उमस से जुड़े खतरों को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, अमेरिका के मध्य-पश्चिमी राज्यों ने भी खतरनाक गर्मी की तैयारी करते हुए कई पब्लिक कूलिंग सेंटर (सार्वजनिक शीतलन केंद्र) स्थापित किए हैं। अत्यधिक गर्मी और नमी संयुक्त राज्य अमेरिका में मौसम से संबंधित मौत का प्रमुख कारण है। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, देश में हर साल लगभग 1,220 लोगों की अत्यधिक गर्मी से मौत होती है। पिछले साल इसी माह में देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी के कारण अमेरिका के एरिजोना, नेवादा और टेक्सास राज्यों में 147 लोगों की मौत हो गई थी। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल भी भीषण गर्मी से ये तीन राज्य सबसे अधिक प्रभावित हुए।
कैलिफोर्निया, दक्षिण के कुछ हिस्सों और मध्यपश्चिम में भी गर्मी से संबंधित कई मौतें दर्ज की गईं। मैरिकोपा काउंटी में आधिकारिक तौर पर गर्मी से संबंधित कम से कम 39 मौतें दर्ज की गईं। उस समय सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जून के अंत में तापमान रिकॉर्ड-तोड़ स्तर तक बढ़ गया और जुलाई के दौरान दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ता रहा। 2023 में जून से जुलाई तक लगातार 31 दिन 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान के साथ फीनिक्स किसी भी अमेरिकी शहर का सबसे गर्म महीना रहा। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 30 Aug 2024 06:44:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-नतगत-बदलव-क-कय-बचव-बल-मलय-नह-बदल-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-नतगत-बदलव-क-कय-बचव-बल-मलय-नह-बदल-ह</guid>
<description>वाशिंगटन, 30 अगस्त । अमेरिकी उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा है कि उनके मूल्यों में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि उनके सिद्धांत नहीं बदले हैं।उन्होंने सिर्फ उन प्रमुख मुद्दों पर अपना रुख बदल लिया है जो उनकी उम्मीदवारी को तय सकते थे, जैसे कि फ्रैकिंग, जिसका उन्होंने एक बार विरोध किया था और अब नहीं करती हैं। उन्होंने गुरुवार को सीएनएन एंकर डाना बैश के साथ एक इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। व्हाइट हाउस के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से टिकट मिलने के बाद यह हैरिस का पहला इंटरव्यू था। फ्रैकिंग, चट्टानों के अंदर से प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम निकालने की एक प्रक्रिया है।
यह पेंसिल्वेनिया राज्य में काफी लोकप्रिय है, जिसकी भूमिका राष्ट्रपति चुनाव में काफी अहम होती है। माना जा रहा है कि ये अमेरिका में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे तय करेगा। फ्रैकिंग का वो लोग विरोध करते हैं, जिनका ये मानना है कि यह भूमिगत और सतही जल को प्रदूषित करता है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने पहले इसका विरोध किया था और कहा था कि इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। जब हैरिस से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वह फ्रैकिंग पर प्रतिबंध लगाएंगी तो उन्होंने कहा, मैंने 2020 में डिबेट के दौरान यह स्पष्ट कर दिया था कि मैं उपराष्ट्रपति के रूप में फ्रैकिंग पर प्रतिबंध नहीं लगाऊंगी।
मैं राष्ट्रपति के रूप में फ्रैकिंग पर प्रतिबंध नहीं लगाऊंगी। इसे लेकर मैंने बिल्कुल स्पष्ट कर दिया कि मेरा स्टैंड क्या है। हम 2024 में हैं और मैंने फैसला नहीं बदला है, और न ही मैं इसे बदलने जा रही हूं। मैंने अपनी बात रखी थी और आगे भी मैं अपनी बात रखूंगी। कमला हैरिस से इंटरव्यू में पूछा गया कि उस समय आपने अपना स्टैंड क्यों बदला था ? उपराष्ट्रपति ने इसका उत्तर देते हुए कहा कि, मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मेरे मूल्य नहीं बदले हैं। बता दें कि अमेरिका में 10 सितंबर को चुनाव से पहले की आखिरी और सबसे बड़ी प्रेजिडेंट डिबेट होनी है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस राष्ट्रपति की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। युवाओं में उनकी काफी लोकप्रियता है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 30 Aug 2024 06:44:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>तुर्की में ड्रग तस्करी के आरोप में 336 संदिग्ध गिरफ्तार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तरक-म-डरग-तसकर-क-आरप-म-336-सदगध-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तरक-म-डरग-तसकर-क-आरप-म-336-सदगध-गरफतर</guid>
<description>अंकारा, 28 अगस्त । तुर्की में अवैध ड्रग की तस्करी के संदेह में 336 संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों पर आरोप है कि ये लोग पूरे देश में ड्रग तस्करी से जुड़े हुए थे। तुर्की के आंतरिक मामलों के मंत्री अली येरलिकाया के मुताबिक देश की पुलिस ने 49 राज्यों में 2.4 टन प्रतिबंधित नशीले पदार्थों को जब्त किया है, साथ ही 888,923 नशीली गोलियों को भी पकड़ा है। हालांकि उन्होंने इस कार्रवाई का समय और तिथि नहीं बताई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नार्कोसेलिक-35 ऑपरेशन्स में 49 प्रांतों में 832 टीमों, 2,081 कर्मियों, 10 हवाई वाहनों, और 39 नारकोटिक्स डिटेक्टर डॉग्स ने हिस्सा लिया।
येरलिकाया ने कहा, हम अपने देश को जहर के सौदागरों और स्ट्रीट वेंडर्स से मुक्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मंत्री येरलिकाया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि ये ऑपरेशन्स 49 प्रांतों, जिसमें अंकारा, इस्तांबुल, इज़मिर, और अंताल्या शामिल हैं, में स्थानीय आपराधिक संगठनों और नशीली दवाओं के निर्माताओं को लक्षित करके किए गए। मंत्री ने कहा, मैं चाहूंगा कि हमारे प्रिय देशवासियों को पता चले कि हम ड्रग डीलरों और स्ट्रीट वेंडरों को हमारे देश से समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि तुर्की में 2023 से ड्रग तस्करी पर कार्रवाई को तेज कर दिया गया है। --(आईएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 29 Aug 2024 06:25:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>क्या कमला हैरिस बनाएंगी इतिहास, 1836 से केवल एक उपराष्ट्रपति को ही चुना गया है राष्ट्रपति</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कय-कमल-हरस-बनएग-इतहस-1836-स-कवल-एक-उपरषटरपत-क-ह-चन-गय-ह-रषटरपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कय-कमल-हरस-बनएग-इतहस-1836-स-कवल-एक-उपरषटरपत-क-ह-चन-गय-ह-रषटरपत</guid>
<description>न्यूयार्क, 28 अगस्त उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व्हाइट हाउस के लिए अपना अभियान शुरू कर रही हैं और वह खुद का नाम इतिहास में दर्ज कराने के लिए भी पूरी मशक्कत करेंगी।
साल 1836 के बाद से, केवल एक मौजूदा उपराष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश 1988 में राष्ट्रपति पद पर चुने गए थे। उपराष्ट्रपति रहते हुए व्हाइट हाउस पहुंचने की कोशिश में असफल रहे लोगों में 1960 में रिचर्ड निक्सन, 1968 में ह्यूबर्ट हम्फ्री और 2000 में अल गोर शामिल रहे हैं।
युद्ध और घोटालों से लेकर अपराध और टेलीविजन पर होने वाली बहसों जैसे मुद्दों से प्रभावित चुनावों में तीनों हार गए। लेकिन प्रत्येक उपराष्ट्रपति के लिए दो अन्य कारक भी महत्वपूर्ण साबित हुए: क्या निवर्तमान राष्ट्रपति लोकप्रिय थे और क्या राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के बीच संबंध अच्छे थे?
प्रिंसटन विश्वविद्यालय में इतिहास और सार्वजनिक मामलों के प्रोफेसर जूलियन जेलिजर कहते हैं, लोग वास्तव में चाहते हैं कि दोनों मिलकर काम करें।
उन्होंने कहा, अगर उपराष्ट्रपति जिस व्यक्ति के साथ काम कर रहा है, वह लोकप्रिय है तो लोग उसकी कार्यशैली को पसंद करते हैं।
साल 1988 में, बुश ने मैसाचुसेट्स के गवर्नर डेमोक्रेट माइकल डुकाकिस को आसानी से हरा दिया, जिन्हें रिपब्लिकन ने कमजोर और संपर्क से परे करार दिया था।
बुश को एक ठोस अर्थव्यवस्था और शीत युद्ध के तनाव में कमी से मदद मिली। राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन की स्वीकृति रेटिंग 1986-87 के ईरान-कॉन्ट्रा घोटाले के मद्देनजर तेजी से गिरने के बाद बढ़ी और रीगन तथा बुश ने चुनाव अभियान के दौरान एक साथ अच्छा काम किया।
रीगन ने अपने उपराष्ट्रपति का खुलकर समर्थन किया, जिन्होंने 1980 के प्राइमरी में उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्होंने रिपब्लिकन सम्मेलन में बुश की प्रशंसा एक प्रतिबद्ध और अमूल्य भागीदार के रूप में की, कैलिफोर्निया की एक रैली में उनके साथ दिखाई दिए और मिशिगन, न्यू जर्सी और मिसौरी में सभाओं में भाषण दिया।
इतिहासकार-पत्रकार जोनाथन डारमन ने कहा, रीगन द्वेष रखने वाले व्यक्ति नहीं थे। और बुश ने उपराष्ट्रपति रहते हुए अपने रिश्ते की जटिलता से बाहर निकलने का काम अच्छी तरह से किया।
जब गोर 2000 में चुनाव लड़े, तो उन्हें जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश की तरह ही लाभ मिला। अर्थव्यवस्था मजबूत थी, देश में शांति थी और राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को व्हाइट हाउस की इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ उनके संबंध को लेकर महाभियोग के बावजूद उच्च रेटिंग प्राप्त थी।
गोर ने इससे पहले के आठ वर्षों में क्लिंटन के साथ मिलकर काम किया था, लेकिन इस स्कैंडल के कारण उनके बीच तनाव बना रहा।
उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति की मौजूदगी को कम से कम रखा और डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपने एक्सेप्टेंस भाषण में खुद को अपने दम पर चुनाव में उतरा नेता बताया। जानकार लोग मानते हैं कि क्लिंटन से उनकी दूरी ही उन्हें चुनाव में झटका देने वाली साबित हुई।
गोर की तरह, निक्सन भी तत्कालीन राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर की लोकप्रियता का फायदा नहीं उठा सके या नहीं उठाना चाहते थे।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 29 Aug 2024 06:25:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका के कैलिफोर्निया में भीषण सड़क हादसा, एक पुलिस अधिकारी समेत दो की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-कलफरनय-म-भषण-सडक-हदस-एक-पलस-अधकर-समत-द-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-कलफरनय-म-भषण-सडक-हदस-एक-पलस-अधकर-समत-द-क-मत</guid>
<description>लॉस एंजिल्स, 28 अगस्त । अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भीषण सड़क हादसा हुआ जहां एक तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हो गई है। घटना कैलिफोर्निया के सैन डिएगो की है। सैन डिएगो पुलिस विभाग के अनुसार, अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दक्षिणी कैलिफोर्निया के क्लेयरमोंट मेसा बुलेवार्ड और डोलिवा ड्राइव के चौराहे पर दो गाड़ियों के बीच टक्कर हुई थी।
अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सोमवार रात करीब 11:30 बजे ये हादसा घटित हुआ। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई और एक अन्य पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। सैन डिएगो पुलिस विभाग के प्रमुख स्कॉट वाहल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, पुलिस अधिकारियों ने तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, उसने गाड़ी नहीं रोकी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने पुलिस की एक कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार चला रहे अधिकारी और एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। जिस अधिकारी की हादसे में मौत हुई है। उसका नाम ऑस्टिन बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी जैच मार्टिनेज शार्प घायल हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की जांच कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल टीम करेगी। सैन डिएगो पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अधिकारियों के परिवारों की मदद के लिए एक डोनेशन कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के तहत मिलने वाले पैसे पुलिस अधिकारियों के परिवार को दिए जाएंगे। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 29 Aug 2024 06:25:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यमन में भयंकर बाढ़ से 25 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यमन-म-भयकर-बढ-स-25-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यमन-म-भयकर-बढ-स-25-लग-क-मत</guid>
<description>सना, 28 अगस्त । यमन के अल-महवित क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को 24 घंटे से अधिक की भारी बारिश के कारण अल-महवित में अचानक आई बाढ़ के कारण तीन बांध टूट गए और मल्हान जिले में दर्जनों घर बह गए। सूत्रों ने बताया कि कई ग्रामीण अभी भी लापता हैं, इसलिए बचाव अभियान जारी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इस महीने की शुरुआत में होदेइदाह और हज्जाह क्षेत्रों में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने 45 लोगों की जान ले ली और इससे 12,000 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है।
डब्ल्यूएचओ ने संघर्ष-ग्रस्त देश में बरसात के मौसम में दूषित पानी और खराब स्वच्छता के कारण बीमारियों के फैलने की संभावना के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है। बता दें कि यमन 2014 से गृहयुद्ध में फंसा हुआ है, जब हौथी समूह ने कई उत्तरी प्रांतों पर कब्जा कर लिया, जिससे यमनी सरकार को राजधानी सना छोड़कर भागने पर मजबूर होना पड़ा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, इससे पहले 25 अगस्त को इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु प्रांत में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कई घरों और बुनियादी ढांचे के नष्ट हो जाने के बाद 13 शव बरामद किए गए थे। इसके अलावा छह लोग अभी भी लापता हैं।
लगभग एक दशक से चल रहे युद्ध से जूझ रहा यमन लगभग हर साल भारी बारिश के कारण भयंकर बाढ़ का सामना करता है। वहां जलवायु परिवर्तन के कारण भारी बारिश हो रही है। संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता एजेंसी ओसीएचए ने 19 अगस्त को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि जुलाई से अब तक बाढ़ के कारण होदेदा प्रांत में 36, इब्ब में नौ, मारिब में आठ और तैज में सात लोगों की मौत हो चुकी है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 29 Aug 2024 06:25:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कांगो में मंकीपॉक्स से अब तक 610 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कग-म-मकपकस-स-अब-तक-610-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कग-म-मकपकस-स-अब-तक-610-लग-क-मत</guid>
<description>किंशासा, 28 अगस्त । कांगो के स्वास्थ्य मंत्री रोजर काम्बा ने कहा है कि कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य (डीआरसी) में मंकीपॉक्स के कारण कम से कम 610 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्री ने लोगों से सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के बारे में कहा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से टीकाकरण करवाने को कहा है। देश में अब तक 17,801 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि संदिग्ध मामले संघर्ष प्रभावित प्रांतों से सामने आ रहे हैं, जहां देश के 7.3 मिलियन आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों में से अधिकांश लोग रहते हैं, जिससे दशकों के संघर्ष से तबाह हुई आबादी के लिए पहले से ही असहनीय स्थिति और अधिक खराब होने का खतरा है। बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी मंकीपॉक्स (जिसे एमपॉक्स के नाम से भी जाना जाता है) को लेकर एक वैश्विक रणनीति तैयार की है। जिसमें वह इस वायरस को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके लिए वह वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर काम करेगा। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस एडहानोम गेब्रियेसस ने कहा था, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और आसपास के देशों में एमपॉक्स के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सकता है।
इसके लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और राष्ट्रीय व स्थानीय भागीदारों, नागरिक समाज, शोधकर्ताओं और निर्माताओं व हमारे सदस्य देशों के बीच एक व्यापक और समन्वित कार्य योजना की आवश्यकता है। डब्ल्यूएचओ आर एंड डी ब्लूप्रिंट, अफ्रीका सीडीसी, महामारी तैयारी नवाचार गठबंधन (सेपी), और राष्ट्रीय एलर्जी और संक्रामक रोग संस्थान, 29-30 अगस्त 2024 को एक आभासी वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें एमपॉक्स पर शोध कर रहे वैज्ञानिक इसे नियंत्रित करने पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि एमपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो मंकीपॉक्स वायरस के कारण होती है। वर्तमान में 14 अफ्रीकी देशों में इसका प्रकोप है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 29 Aug 2024 06:25:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कुआलालंपुर सिंकहोल में गिरी भारतीय महिला का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कआललपर-सकहल-म-गर-भरतय-महल-क-पच-दन-बद-भ-कई-सरग-नह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कआललपर-सकहल-म-गर-भरतय-महल-क-पच-दन-बद-भ-कई-सरग-नह</guid>
<description>कुआलालंपुर, 28 अगस्त । मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को कहा कि वह 23 अगस्त को एक सिंकहोल में गिरी भारतीय नागरिक विजया लक्ष्मी गली का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं। भारतीय उच्च न्यायालय ने खुलासा किया कि सर्च और बचाव टीमें आंध्र प्रदेश की रहने वाले लापता भारतीय नागरिक के लिए संभावित स्थानों का पता लगा रही हैं। बयान में बताया गया कि पुलिस, अग्निशमन टीम, रेस्क्यू टीम, इंदा वाटर कंसोर्टियम, केएल फेडरल टेरिटरी एजेंसियों के अलावा स्थानीय अधिकारियों को नागरिक सुरक्षा बलों के साथ विशेष वैज्ञानिक टीमों का भी सहयोग मिल रहा है।
नालियों से फ्लशिंग के बाद, बाधाओं को दूर करने के लिए उच्च दबाव वाले पानी के जेट, रिमोट कैमरे और दुर्गम क्षेत्रों को मैप करने के लिए जमीन में घुसने वाले रडार सहित विशेष तकनीकों के साथ विजया लक्ष्मी गली की तलाश को आगे बढ़ाया जा रहा है। उच्चायोग सभी संबंधित एजेंसियों के साथ संपर्क में है। विजया लक्ष्मी गली की पांचवें दिन भी तलाश जारी है। भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि उनके अधिकारी भी विजया लक्ष्मी के परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं और उन्हें मदद का आश्वासन भी दे रहे हैं। स्थानीय एजेंसियों के अनुसार, चित्तूर जिले के अनिमिगनिपल्ले गांव की विजया लक्ष्मी गली (45) 23 अगस्त को शुक्रवार को डांग वांगी इलाके में फुटपाथ पर चल रही थी। इसी बीच सुबह करीब 8.22 बजे वो 8 मीटर गहरे सिंकहोल में गिर गई। जानकारी के मुताबिक, विजया लक्ष्मी के पति और बेटा किसी तरह खुद को डूबने से बचाने में कामयाब रहे, जबकि महिला सीवर में बह गई। भारतीय उच्चायोग ने पुलिस और मलेशियाई अधिकारियों के साथ बातचीत कर लापता भारतीय नागरिक के पति और बेटे के पर्यटक वीजा को भी बढ़ा दिया है ताकि वो मलेशिया में रह सकें। महिला की तलाश अभी भी जारी है।
सोमवार को, मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त बी एन रेड्डी ने लापता भारतीय नागरिक के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें खोज प्रयासों में तेजी लाने के लिए मंत्रिस्तरीय और परिचालन स्तर पर चल रही गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। मलेशिया के संघीय क्षेत्र मंत्री जलीहा मुस्तफा ने प्रयासों की समीक्षा के लिए घटनास्थल का दौरा किया, उन्होंने कहा कि स्थिति पर नजर बनी हुई है और खोज प्रयासों में विशेष और योग्य टीमों को तैनात किया गया है। रेड्डी के अनुसार, कुआलालंपुर के मेयर भी व्यक्तिगत रूप से भारतीय नागरिक विजया लक्ष्मी के खोज प्रयासों की निगरानी कर रहे हैं। ---(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 29 Aug 2024 06:25:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कैलिफोर्निया में एआई तकनीक से सुरक्षा प्रदान करने वाले बिल का मस्क ने किया समर्थन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कलफरनय-म-एआई-तकनक-स-सरकष-परदन-करन-वल-बल-क-मसक-न-कय-समरथन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कलफरनय-म-एआई-तकनक-स-सरकष-परदन-करन-वल-बल-क-मसक-न-कय-समरथन</guid>
<description>सैन फ्रांसिस्को, 27 अगस्त । टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने मंगलवार को कैलिफोर्निया के नए बिल का समर्थन किया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा का प्रावधान किया गया है। बता दें कि इस कैलिफोर्निया बिल को एसबी 1047 सुरक्षा बिल नाम दिया गया है। इसमें मानवता को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लार्ज मॉडल से होने वाले खतरों से बचाने का प्रावधान है। अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एलन मस्क ने कहा, यह एक मुश्किल कदम है। इससे कई लोग परेशान हो सकते हैं। मुझे लगता है कि कैलिफोर्निया एसबी 1047 सुरक्षा बिल पास कर देना चाहिए। मस्क ने आगे कहा, पिछले 20 सालों तक मैं एआई रेगुलेशन की वकालत करता रहा हूं।
ठीक वैसे ही जैसे हम टैक्नोलॉजी और उत्पाद को विनियमित करते हैं, जिससे लोगों को व्यापक स्तर पर जोखिम का खतरा बना रहता है। वहीं, इस बिल में एआई उत्पादों से होने वाले संभावित जोखिमों को रोकने के लिए पूरा प्रावधान तैयार किया गया है। इसमें आपातकालीन बटन की भी व्यवस्था की गई है, जो कि पूरे एआई मॉड्यूल को बंद करने की क्षमता रखता है। इस बीच, चैट जीपीटी के ओपन एआई ने इस बिल का विरोध किया है। कैलिफोर्निया राज्य के सीनेटर स्कॉट वाइनर और गवर्नर गेविन न्यूजॉम को लिखे एक पत्र में सैम ऑल्टमैन ने कहा, एआई महज एक शुरुआत है। मौजूदा समय में कैलिफोर्निया एक वर्ल्ड लीडर के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। साथ ही एआई राज्य की मौजूदा आर्थिक स्थिति को गति प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। ओपन एआई ने अपने पत्र में कहा, यब बिल-- एसबी 1047 विकास में बाधक बनेगा। यहां के कुशल इंजीनियर और उद्यमी पलायन करने पर बाध्य हो जाएंगे। एआई कंपनी ने कहा, उन जोखिमों को देखते हुए, हमें राज्य की बजाय संघीय नीतियों के साथ अमेरिका की एआई बढ़त की रक्षा करनी चाहिए - जो सार्वजनिक सुरक्षा को संरक्षित करते हुए एआई लैब और डेवलपर्स के लिए स्पष्टता प्रदान कर सकती है।
कंपनी ने आगे कहा, ओपन एआई ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को भी उठाया है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा को दूर रखते हुए एसबी 1047 ने मांग की है कि एआई कंपनी अपने उत्पादों की जांच करे, ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों पर किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। ओपन एआई ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर यह बिल पास होता है, तो कंपनी कैलिफोर्निया छोड़ देगी। स्कॉट वाइनर बताते हैं, इस तरह का घटिया तर्क टेक उद्योग ने तब भी दिया था, जब कैलिफोर्निया ने डाटा प्राइवेसी लॉ को एक ऐसे डर के साथ पास किया था, जो कि कभी साकार नहीं होने वाला है, लेकिन अब इसका कोई मतलब नहीं है। एसबी 1047 कैलिफोर्निया में मुख्यालय वाली कंपनियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह बिल कैलिफोर्निया में कारोबार करने वाली कंपनियों पर लागू होता है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Aug 2024 06:48:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स पसार रहा पैर, 2022 से अब तक मिले 88 केस</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-म-मकपकस-पसर-रह-पर-2022-स-अब-तक-मल-88-कस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-म-मकपकस-पसर-रह-पर-2022-स-अब-तक-मल-88-कस</guid>
<description>जकार्ता, 27 अगस्त । इंडोनेशिया में एक बार फिर मंकीपॉक्स के मामलों में वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री बुदी गुनादी सादिकिन के अनुसार, इंडोनेशिया में 2022 से अबतक मंकीपॉक्स के 88 मामले दर्ज किए गए हैं। इंडोनेशिया में अगस्त 2022 में पहली बार मंकीपॉक्स का केस मिला था। इसके बाद से अब तक 88 मामले दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में ही सिर्फ मंकीपॉक्स के 14 मामले मिले हैं। सादिकिन ने जकार्ता में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया, इंडोनेशिया में मंकीपॉक्स के मामले अभी भी नियंत्रण में हैं। इसकी मृत्यु दर कम है। जो लोग बीमार थे, वे सभी ठीक हो गए हैं।
जकार्ता में मंकीपॉक्स के सबसे अधिक 59 केस दर्ज किए गए। इसके बाद पश्चिम जावा में 13, बेंटन में नौ, पूर्वी जावा और योग्याकार्ता में तीन-तीन और रियायू में एक केस मिला है। इस बीच इंडोनेशिया सरकार 2,225 व्यक्तियों के लिए 4,450 वैक्सीन की खुराक तैयार कर रही है। इसमें प्रत्येक व्यक्ति को इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दो खुराक दी जाएंगी। 2023 में 495 लोगों को टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय में रोग नियंत्रण और रोकथाम के अंतरिम महानिदेशक युधि प्रमोनो ने कहा, अधिकतर मंकीपॉक्स के मामले 2022 और 2024 के बीच मिले हैं।
इनमें मंकीपॉक्स के केसों की सबसे अधिक संख्या अक्टूबर 2023 में दर्ज की गई है। युधि प्रमोनो ने सोमवार को राज्य मीडिया के हवाले से कहा, 2022 और आज के बीच मृत्यु दर कम रही है और अधिकतर संक्रमण यौन संपर्क के माध्यम से हुआ है। पिछले सप्ताह, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मध्य अफ्रीका में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषणा का ऐलान किया। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Aug 2024 06:48:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने पाकिस्तान में आतंकी हमलों की निंदा की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-परमख-गटरस-न-पकसतन-म-आतक-हमल-क-नद-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-परमख-गटरस-न-पकसतन-म-आतक-हमल-क-नद-क</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 27 अगस्त । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को हुए आतंकी हमलों में 70 से अधिक लोग मारे गए हैं। इस घटना की संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 26 अगस्त को हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि महासचिव ने इस बात पर जोर दिया है कि बेकसूर नागरिकों पर हमला स्वीकार नहीं किया जा सकता। दुजारिक ने कहा, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और पाकिस्तान सरकार से इस मामले में जांच करने का आह्वान किया। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि इस घटना में शामिल लोगों की जवाबदेही तय हो।
स्थानीय मीडिया ने सेना और पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए आतंकवादी हमलों में 70 से अधिक लोग मारे गए हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने कहा कि लासबेला जिले के एक शहर बेला में एक प्रमुख राजमार्ग पर वाहनों को निशाना बनाकर किए गए एक बड़े हमले में 14 सैनिक और पुलिस के साथ-साथ 21 आतंकवादी मारे गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा, मुसाखेल जिले में हमलावरों ने कथित तौर पर उनके काफिले को रोका और इसके बाद उनकी आईडी की जांच की। इस दौरान उन्होंने 35 वाहनों को आग लगा दी और पंजाब से ताल्लुक रखने वाले 23 नागरिकों को मार दिया। रेलवे अधिकारी मुहम्मद काशिफ ने बताया कि सोमवार को बोलन शहर में एक रेल पुल पर विस्फोट के बाद क्वेटा रेल यातायात निलंबित कर दिया गया।
यह रेल मार्ग क्वेटा को पाकिस्तान के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। साथ ही पड़ोसी ईरान के साथ रेल लिंक भी है। रेलवे पुल पर हमले वाली जगह के पास अब तक पुलिस को छह अज्ञात शव मिले हैं। वहीं, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा कि मारे गए लोग निर्दोष नागरिक थे। घायलों को डेरा गाजी खान के एक अस्पताल में ले जाया गया, जो वहां का सबसे नजदीकी अस्पताल है। इस बीच राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इन हमलों को बर्बर बताया और कहा कि हमलावर बच नहीं पाएंगे। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Aug 2024 06:48:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईईटी फ्यूल्स की हाइड्रोजन फ्यूल स्विचिंग परियोजना अगले महत्वपूर्ण चरण में पहुंची, इंजीनियरिंग सलाह के लिए वुड की नियुक्ति</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईईट-फयलस-क-हइडरजन-फयल-सवचग-परयजन-अगल-महतवपरण-चरण-म-पहच-इजनयरग-सलह-क-लए-वड-क-नयकत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईईट-फयलस-क-हइडरजन-फयल-सवचग-परयजन-अगल-महतवपरण-चरण-म-पहच-इजनयरग-सलह-क-लए-वड-क-नयकत</guid>
<description>स्टेनलो (ब्रिटेन), 27 अगस्त । दुनिया की अग्रणी लो कार्बन प्रोसेस रिफाइनरी बनाने में प्रयासरत एस्सार ऑयल यूके जो ईईटी फ्यूल्स के नाम से व्यापार करती है, अपनी हाइड्रोजन फ्यूल स्विचिंग परियोजना में फ्रंट-एंड इंजीनियरिंग डिजाइन (एफईईडी) चरण तक पहुंच गई है। इस परियोजना के लिए हाइड्रोजन की आपूर्ति ईईटी हाइड्रोजन द्वारा की जाएगी जो उसी स्थान पर स्थित है और लो कार्बन हाइड्रोजन का उत्पादन करने वाली ट्रैक-1 कंपनी है।
परियोजना के इस चरण का संचालन करने के लिए ईईटी फ्यूल्स ने परामर्श और इंजीनियरिंग में वैश्विक स्तर पर अनुभव रखने वाली कंपनी वुड को नियुक्त किया है जो ईंधन प्रणाली के अंतिम डिजाइन तैयार करने में समन्वय करेगी। इस ईंधन प्रणाली से कंपनी के हाइड्रोजन-रेडी क्रूड डिस्टिलर फर्नेस को ईंधन की आपूर्ति होगी। वुड हाइड्रोजन के कुशल और सुरक्षित दहन को सक्षम करने के लिए कोर इंफ्रास्ट्रक्चर और नियंत्रण प्रणालियों को भी फिर से डिजाइन करेगी। एफईईडी के पूरा होने से ईईटी फ्यूल्स को अगले वर्ष हाइड्रोजन फ्यूल स्विचिंग परियोजना पर अंतिम निवेश निर्णय (एफआईडी) लेने में मदद मिलेगी। यह परियोजना ईईटी फ्यूल्स की हाइड्रोजन-रेडी क्रूड डिस्टिलर फर्नेस जैसी परिसंपत्तियों में ईंधन स्विचिंग को संभव बनायेगी। यह ब्रिटेन की किसी भी रिफाइनरी में स्थापित अपनी तरह का पहला डिस्टिलर फर्नेस होगा और शत- प्रतिशत हाइड्रोजन या ईंधन-गैस मिश्रण पर चलने में सक्षम है। एक बार जब फर्नेस ईईटी हाइड्रोजन के उत्पादन संयंत्र से हाइड्रोजन पर चलने लगेगा, तो यह स्टेनलो रिफाइनरी में हर साल दो लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम करेगा। एक बार जब ईईटी हाइड्रोजन से हाइड्रोजन उपलब्ध हो जाएगा, तो इस साइट पर सभी फायर-हीटरों के लिए फ्यूल स्विचिंग संभव हो सकेगा।
इस परियोजना की प्रगति स्टेनलो रिफाइनरी में 2030 तक कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन को 95 प्रतिशत तक कम करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कंपनी की मजबूत गति को प्रदर्शित करती है। ईईटी फ्यूल्स के सीईओ दीपक माहेश्वरी ने कहा : हमारे पास स्टेनलो रिफाइनरी के साथ ब्रिटेन में ईईटी फ्यूल्स के लिए अभूतपूर्व योजनाएं हैं। हाइड्रोजन फ्यूल स्विचिंग इन योजनाओं का एक अभिन्न अंग है, और वुड के साथ एफईईडी का संचालन करने से हमें अंतिम निवेश निर्णय के लिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अनुमति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा, हम दुनिया की पहली लो कार्बन प्रोसेस रिफाइनरी बनने की राह पर हैं।
इससे ब्रिटेन को ईंधन आपूर्ति की सुरक्षा मिलने के साथ ही ब्रिटेन के औद्योगिक केंद्र में रोजगार सृजन और उसे बनाये रखने में भी मदद मिलेगी। वुड के ब्रितानी संचालन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मार्टिन सिमोनाइट ने कहा, हम ईईटी फ्यूल्स के साथ इस डी-कार्बोनाइजेशन परियोजना पर काम करके बहुत खुश हैं, जो ऊर्जा परिवर्तन और ब्रिटेन की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा प्रदान करता है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Aug 2024 06:48:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान और कतर ने द्विपक्षीय संबंधों और गाजा की स्थिति पर की चर्चा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-और-कतर-न-दवपकषय-सबध-और-गज-क-सथत-पर-क-चरच</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-और-कतर-न-दवपकषय-सबध-और-गज-क-सथत-पर-क-चरच</guid>
<description>तेहरान, 27 अगस्त । ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची औरकतर के विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने द्विपक्षीय संबंधों और गाजा की स्थिति पर चर्चा की। ईरानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सोमवार को बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को विस्तारित करने के संयुक्त प्रयासों की समीक्षा की और पहले से हस्ताक्षरित समझौतों को लागू कर काम में तेजी लाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के बयान का हवाला देते हुए बताया कि उन्होंने गाजा में इजरायली अपराधों के घटनाक्रम पर भी चर्चा की। अराघची ने हमास द्वारा स्वीकार किये जाने वाले युद्ध विराम समझौते के प्रति ईरान के समर्थन में कहा कि इजरायल के चलते क्षेत्र में तनाव बढ़ा है और संघर्ष का विस्तार हुआ है। मंत्रालय के बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने शहीद ईरानी राष्ट्रपति रईसी और विदेश मंत्री अमीर अब्दल्लाहियन को श्रद्धांजलि अर्पित की और संबंधों को विकसित करने के लिए किए गए प्रयासों की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच हुए समझौतों को आगे बढ़ाने और कार्यान्वित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर भी बल दिया। बता दें कि सोमवार को तेहरान पहुंचे कतर के विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा फिलिस्तीनी लोगों को समर्थन देने के लिए ईरान के साथ निरंतर परामर्श का आह्वान किया। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Aug 2024 06:48:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रंप के ख़िलाफ़ फिर से अभियोग शुरू करने की अपील</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-क-खलफ-फर-स-अभयग-शर-करन-क-अपल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-क-खलफ-फर-स-अभयग-शर-करन-क-अपल</guid>
<description>अमेरिका न्याय विभाग के विशेष वकील जैक स्मिथ ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दख़ल की कथित कोशिश के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ फिर से अभियोग चलाए जाने की अपील दायर की है.
इस अपील में उनके ऊपर पिछले आपराधिक मामलों को वैसे ही रखा गया है लेकिन पूर्व राष्ट्रपति कार्यालय के कुछ कामों को लेकर इम्युनिटी (छूट) होने के सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद, ट्रंप के ख़िलाफ़ आरोपों को कम किया गया है.
नई अपील में ट्रंप के ख़िलाफ़ चार आपराधिक मामलों को वैसे ही रखा गया है लेकिन उनके कथित कदाचार के बारे में कुछ तफ़्सीलें दी गई हैं.
2020 के चुनावों में किसी भी तरह के दख़ल के आरोपों को ट्रंप नकारते रहे हैं और अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है.
एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने लिखा है कि सज़ा के लिए नए सिरे से की गई अपील, ख़त्म हो चुके उत्पीड़न को फिर से ज़िंदा करना और चुनाव से अमेरिकी जनता का ध्यान भटकना है.
अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं.
उनके प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रपति जो बाइडन इस रेस से हट गए हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को उम्मीदवार घोषित किया गया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 28 Aug 2024 06:48:25 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>संरा के म्यांमा से संबंधित प्रस्ताव में नागरिकों पर सैन्य हमलों की निंदा, शांति बहाली का आह्वान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सर-क-मयम-स-सबधत-परसतव-म-नगरक-पर-सनय-हमल-क-नद-शत-बहल-क-आहवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सर-क-मयम-स-सबधत-परसतव-म-नगरक-पर-सनय-हमल-क-नद-शत-बहल-क-आहवन</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 28 अगस्त। ब्रिटेन ने म्यांमा से संबंधित संयुक्त राष्ट्र का एक व्यापक प्रस्ताव सदस्य देशों को वितरित किया है, जिसमें शांति प्रयासों को नए सिरे से शुरू करने का आग्रह किया गया है, नागरिकों पर हमलों, खासतौर पर सेना द्वारा किए गए हमलों की निंदा की गई है और अवैध हथियारों की तस्करी रोकने का आह्वान किया गया है।
एसोसिएटेड प्रेस को मंगलवार को प्रस्ताव का मसौदा प्राप्त हुआ जिसमें म्यांमा में बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त की गई है। म्यांमा में इन दिनों सैन्य शासन और प्रतिरोधी बलों के बीच गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है।
प्रस्ताव में बड़े पैमाने पर सुरक्षित, तेजी से और निर्बाध मानवीय सहायता की पहुंच को आसान बनाने का आह्वान किया गया है तथा देश में बिगड़ती मानवीय स्थिति और सहायता पहुंचाने पर लगाए गए प्रतिबंधों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। इसमें कहा गया है कि ऐसी स्थिति के कारण देश में भुखमरी बढ़ रही है।
इसमें आगाह किया गया है कि मौजूदा हालात में भेदभाव, जातीय आधारित हिंसा, अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन, मानवाधिकारों का हनन और संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में यौन शोषणा की घटनाएं और अधिक बढ़ने की आशंका है।
लोकतंत्र समर्थक गुरिल्ला और अराकान सेना सहित जातीय अल्पसंख्यक सशस्त्र बल देश के सैन्य शासकों को हटाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सेना ने एक फरवरी 2021 को आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार से सत्ता छीन ली थी। सू ची और उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया था जो अब तक रिहा नहीं हुए हैं।
सेना द्वारा सत्ता हथियाने के बाद जनता का भारी विरोध देखा गया जो कि बाद में गृहयुद्ध में बदल गया।
मसौदा प्रस्ताव में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान की केंद्रीय भूमिका पर जोर दिया गया है। यह संगठन 10 देशों का समूह है जिसके 2021 के शांति प्रस्ताव को म्यांमा के जनरलों ने ठुकरा दिया था।
प्रस्ताव में हिंसा को तत्काल रोकने तथा आसियान राजदूत के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच बातचीत की वकालत की गई है।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 28 Aug 2024 06:48:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सूडान में पैरा मिलिटरी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के हमले में 25 लोगों की मौत, 30 घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सडन-म-पर-मलटर-रपड-सपरट-फरसज-क-हमल-म-25-लग-क-मत-30-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सडन-म-पर-मलटर-रपड-सपरट-फरसज-क-हमल-म-25-लग-क-मत-30-घयल</guid>
<description>खार्तूम, 28 अगस्त । पश्चिमी सूडान के उत्तर दारफूर राज्य की राजधानी एल फाशेर में पैरामिलिटरी रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) द्वारा किए गए एक हमले में कम से कम 25 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। उत्तर दारफूर राज्य के स्वास्थ्य प्रमुख इब्राहीम खतीर ने मंगलवार को सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, आरएसएफ ने सोमवार को अबू शौक कैंप मार्केट पर चार शेल दागे, जिसमें 25 लोग मारे गए और लगभग 30 अन्य लोग घायल हो गए। खतीर के मुताबिक, यह घटना सोमवार को हुई और घायलों को अबू शौक क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों, सऊदी अस्पताल और सेना के मेडिकल कॉर्प्स अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।
एल फाशेर में एक गैर-सरकारी समूह ने मंगलवार को अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा कि आरएसएफ ने सोमवार को एल फाशेर में निजी सब-सहारा कॉलेज पर बमबारी की, जिससे इस कॉलेज के मुख्य हॉल, प्रयोगशाला, शवगृह और अन्य इमारतें नष्ट हो गईं। हालांकि आरएसएफ ने इन घटनाओं पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि 10 मई से, एल फाशेर में सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) और आरएसएफ के बीच भीषण संघर्ष जारी है। सूडान में 15 अप्रैल, 2023 से आरएसएफ और आरएसएफ के बीच गंभीर संघर्ष हो रहा है, जिससे कम से कम 16,650 लोगों की मौत हो चुकी है।
हालिया यूएन आंकड़ों के अनुसार, सूडान में अनुमानित 10.7 मिलियन लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हो चुके हैं, जबकि लगभग 2.2 मिलियन अन्य पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं। इससे पहले पश्चिमी सूडान में उत्तरी डारफुर राज्य की राजधानी एल फशर पर ही 12 अगस्त को अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के हमले में कम से कम 28 नागरिक मारे गए और 46 अन्य घायल हो गए थे। वहां के कार्यवाहक गवर्नर अल-हाफिज बखेत के अनुसार, सूडानी सशस्त्र बल (एसएएफ) और डारफुर क्षेत्र में सशस्त्र आंदोलन के संयुक्त बल ने शनिवार को अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के हमले को विफल करने में कामयाबी हासिल की थी और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया था -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Aug 2024 06:48:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-हरस-10-सतबर-क-हन-वल-परजडशयल-डबट-म-मइक-बद-रखन-पर-हए-रज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-हरस-10-सतबर-क-हन-वल-परजडशयल-डबट-म-मइक-बद-रखन-पर-हए-रज</guid>
<description>वाशिंगटन, 28 अगस्त । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के साथ 10 सितंबर को होने वाली प्रेजिडेंशियल डिबेट के लिए माइक को बंद रखने का समझौता किया है। इस डिबेट में उन्ही नियमों के तहत आगे की चर्चा होगी, जो टीवी चैनल सीएनएन द्वारा आयोजित डिबेट में थे। हालांकि कमला हैरिस ने एबीसी न्यूज द्वारा होस्ट की जाने वाली इस डिबेट की पुष्टि अभी तक नहीं की है। सोमवार को दोनों उम्मीदवारों में बहस को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की टीम ने माइक्रोफोन को खुला रखने की मांग की।
इसके अलावा ट्रम्प ने नेटवर्क के पक्षपातपूर्ण होने का आरोप लगाते हुए डिबेट नहीं करने की धमकी दी। ट्रंप ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि अगले महीने होने वाली प्रेजिडेंशियल डिबेट के नियम जून महीने में सीएनएन पर हुई राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ डिबेट वाले ही रहेंगे। ज्ञात हो कि इसी डिबेट में कमजोर प्रदर्शन की वजह से राष्ट्रपति बाइडेन राष्ट्रपति की उम्मीदवारी से बाहर हो गए थे, जिसके बाद कमला हैरिस को नया डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया गया। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह डिबेट खड़े होकर होगी और किसी को भी कोई नोट्स रखने की इजाजत नहीं होगी। ट्रंप आगे कहते हैं कि एबीसी न्यूज चैनल द्वारा हमें पहले ही यह आश्वासन दिया जा चुका है कि यह डिबेट निष्पक्ष और न्यायसंगत होगी, साथ ही किसी भी उम्मीदवार को पहले से ही प्रश्न रखने की इजाजत नहीं होगी।
इससे पहले हैरिस की टीम ने कहा था कि प्रसारणकर्ताओं को पूरे कार्यक्रम के दौरान उम्मीदवारों के माइक्रोफोन को चालू रखने चाहिए, न कि जब उनका प्रतिद्वंद्वी बोल रहे हों, जैसा कि पिछली राष्ट्रपति बहस में हुआ था। तथाकथित हॉट माइक राजनीतिक उम्मीदवारों की मदद या नुकसान कर सकते हैं, जो कभी-कभी उन टिप्पणियों को पकड़ लेते हैं जो कभी-कभी जनता के लिए नहीं होती हैं। जबकि ट्रम्प की टीम ने कहा कि वह पहले से ही बंद माइक्रोफोन रखने के लिए सहमत हो गई थी, ट्रम्प ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि वह अपने माइक्रोफोन को चालू रखना पसंद करते हैं। ट्रम्प की टीम ने 4 सितंबर को फॉक्स न्यूज नेटवर्क पर एक अलग से बहस की योजना बनाई लेकिन हैरिस टीम ने इसे मना कर दिया। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Aug 2024 06:48:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस ने 100 से ज्यादा मिसाइल और इतने ही ड्रोन से हमला किया: जेलेंस्की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-न-100-स-जयद-मसइल-और-इतन-ह-डरन-स-हमल-कय-जलसक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-न-100-स-जयद-मसइल-और-इतन-ह-डरन-स-हमल-कय-जलसक</guid>
<description>कीव, 26 अगस्त। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने देश पर रूस की ओर से रातभर और सुबह की गयी बमबारी की सोमवार को निंदा करते हुए उसे घिनौना बताया और कहा कि इसमें विभिन्न प्रकार की 100 से अधिक मिसाइलों तथा करीब 100 शाहिद ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।
जेलेंस्की ने कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि रूस के हमले से यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है।
जेलेंस्की ने कहा, रूस के पिछले हमलों की तरह यह भी घिनौना था जिसमें महत्वपूर्ण असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। खारकीव और कीव से लेकर ओडेसा तक तथा हमारे पश्चिमी क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।
ये हमला मध्य रात्रि के आसपास शुरू हुआ और दिन निकलने के बाद भी जारी रहा। ऐसा प्रतीत होता है कि यह रूस का यूक्रेन के खिलाफ बीते कई सप्ताह में सबसे बड़ा हमला है।
यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्म्याल ने सोमवार सुबह कहा कि रूसी सेना ने 15 यूक्रेनी क्षेत्रों पर ड्रोन, क्रूज मिसाइल और हाइपरसोनिक बैलिस्टिक किंजल मिसाइल दागी हैं।
शम्याल ने कहा,  रूसी आतंकवादियों ने एक बार फिर ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाया है। दुर्भाग्य से, कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सरकारी स्वामित्व वाली पावर ग्रिड ऑपरेटर उक्रेनेर्गो को सिस्टम को स्थिर करने के लिए आपातकालीन बिजली कटौती के लिए मजबूर होना पड़ा।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमलों के लिए लंबी दूरी के हवाई हथियारों और महत्वपूर्ण ऊर्जा अवसंरचना केंद्रों के खिलाफ ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 27 Aug 2024 08:39:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने विदेशी श्रमिकों को लेकर की अहम घोषणा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कनड-क-पएम-जसटन-टरड-न-वदश-शरमक-क-लकर-क-अहम-घषण</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कनड-क-पएम-जसटन-टरड-न-वदश-शरमक-क-लकर-क-अहम-घषण</guid>
<description>कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार देश में कम वेतन वाले लोगों और अस्थायी विदेशी श्रमिकों की संख्या को कम कर रही है.
उन्होंने ये भी कहा कि अब कनाडा के व्यवसायों के लिए घरेलू कामगारों और युवाओं पर निवेश करने का समय आ गया है.
जस्टिन ट्रूडो ने ये जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दी. उन्होंने कहा कि अब लेबर मार्केट बदल गया है.
ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हम कनाडा में कम वेतन वाले, अस्थायी विदेशी श्रमिकों की संख्या कम कर रहे हैं. लेबर मार्केट बदल गया है. अब हमारे व्यवसायों के लिए कनाडाई श्रमिकों और युवाओं पर निवेश करने का समय आ गया है.
ये क़दम ऐसे वक्त पर उठाया गया है, जब कनाडा बढ़ती आबादी की समस्या से जूझ रहा है. अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस समस्या ने आवास और स्वास्थ्य सेवा जैसी सार्वजनिक सेवाओं पर दबाव डाला है.
फेडरल आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल कनाडा की जो आबादी बढ़ी, उसके पीछे का सबसे बड़ा कारण आप्रवासन था.
ट्रूडो और उनकी सरकार की इस बात को लेकर आलोचना होती है कि वो देश में सेवाओं और आवास निर्माण जैसी सुविधाओं को बढ़ाए बिना आप्रवासन को बढ़ावा दे रहे हैं.
वहीं कनाडा की बेरोज़गारी दर पिछले दो महीनों में बढ़कर 6.4 फीसदी हो गई है. इसका मतलब ये कि पूरे देश में अनुमानित 14 लाख लोग बेरोज़गार हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 27 Aug 2024 08:39:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, यूक्रेन दौरे पर हुई चर्चा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-ज-बइडन-न-पएम-मद-स-फन-पर-क-बत-यकरन-दर-पर-हई-चरच</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-ज-बइडन-न-पएम-मद-स-फन-पर-क-बत-यकरन-दर-पर-हई-चरच</guid>
<description>अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन, बांग्लादेश समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई.
पीएम मोदी ने ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी.
वहीं इस बातचीत को लेकर व्हाइट हाउस की तरफ़ से भी बयान जारी किया गया है. साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया.
अपने बयान में व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की. उन्होंने प्रधानमंत्री की हालिया पोलैंड और यूक्रेन यात्रा और सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा पर चर्चा की.
बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति (जो बाइडन) ने पोलैंड और यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्राओं, जो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी और ऊर्जा क्षेत्र सहित यूक्रेन में शांति और मानवीय समर्थन के उनके संदेश के लिए भी प्रधानमंत्री (पीएम मोदी) की सराहना की है.
वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है.
उन्होंने लिखा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की हालिया यात्रा पर चर्चा करने के लिए उनसे बातचीत की और शांति के उनके संदेश और यूक्रेन के लिए जारी मानवीय समर्थन के लिए उनकी सराहना की.
बाइडन ने अपनी पोस्ट में लिखा, हमने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि में योगदान देने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है.
दोनों नेताओं की इस बातचीत को लेकर भारत और अमेरिका ने बयान जारी किए हैं. भारत ने अपने बयान में बांग्लादेश के मसले पर हुई बातचीत की जानकारी दी है. हालांकि अमेरिका की तरफ़ से जारी बयान में बांग्लादेश का कोई ज़िक्र नहीं है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 27 Aug 2024 08:39:38 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कनाडा ने चीन को लेकर किया अहम फ़ैसला, भड़का चीन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कनड-न-चन-क-लकर-कय-अहम-फसल-भडक-चन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कनड-न-चन-क-लकर-कय-अहम-फसल-भडक-चन</guid>
<description>कनाडा ने चीन में निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के आयात पर 100 फ़ीसदी शुल्क लगा दिया है. ये अमेरिका और यूरोपीय संघ के लगाए शुल्क के समान है.
कनाडा ने चीन से स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर भी 25 फीसदी शुल्क का एलान किया है.
कनाडा और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने चीन पर आरोप लगाया है कि वो अपनी ईवी इंडस्ट्री को सब्सिडी देता है, जिससे उसके कार निर्माताओं को अनुचित लाभ मिलता है.
चीन ने कनाडा के इस कदम को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नियमों का उल्लंघन बताया है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, हम कनाडा के ऑटोमोटिव सेक्टर को आने वाले कल के वाहनों का निर्माण करने वाले ग्लोबल लीडर के रूप में बदल रहे हैं. लेकिन चीन जैसे देशों ने वैश्विक बाज़ार में खुद को अनुचित लाभ देने का विकल्प चुना है.
चीन में निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के आयात पर बढ़ाया गया शुल्क एक अक्टूबर और स्टील, एल्युमीनियम पर लगने वाला शुल्क 15 अक्टूबर से लागू होगा.
मई में अमेरिका ने कहा था कि वो चीन के इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात पर अपने टैरिफ को चार गुना बढ़ाकर 100 फीसदी कर देगा. इसके बाद यूरोपीय संघ ने चीन में निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों पर 36.3 फीसदी तक शुल्क लगाने की योजना का एलान किया था.
टेस्ला की चीन के शंघाई में मौजूद फैक्ट्री में बनने वाले इलेक्ट्रिक वाहन भी इस शुल्क के तहत आएंगे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 27 Aug 2024 08:39:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/बचच-क-उनक-कमर-क-सफ-सथर-रखन-म-कस-मदद-कर-सकत-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बचच-क-उनक-कमर-क-सफ-सथर-रखन-म-कस-मदद-कर-सकत-ह</guid>
<description>(एलिजाबेथ वेस्ट्रुप और गैब्रिएला किंग, डीकिन विश्वविद्यालय और क्रिस्टियन केहो, मेलबर्न विश्वविद्यालय)
मेलबर्न, 27 अगस्त। अगर आप कभी अपने बच्चे के कमरे का दरवाजा खोलते हैं और आपको कपड़ों, खिलौनों के साथ साथ और न जाने क्या-क्या देखने को मिलता है, तो आप अकेले नहीं हैं।
बार-बार कहने, समझाने और धमकियों के बाद भी, जब साफ-सफाई की बात आती है तो माता-पिता अक्सर अपने बच्चों के साथ टकराव की स्थिति में होते हैं। हममें से कई लोगों के लिए, यह कोशिश करो और जाने दो और फिर दोबारा से कहो और झगड़ा हो जाए का एक अंतहीन चक्र है। इससे उत्पन्न होने वाला संघर्ष हर किसी के लिए तनावपूर्ण हो सकता है।
लेकिन जब तक आपके बच्चे घर नहीं छोड़ देते, तब तक आप लेगो के ढेर, इकट्ठी की गई लकड़ियों और पत्थरों - या पुराने भोजन और बिना धुले बर्तनों से भरे कमरों के साथ रहने के लिए अभिशप्त नहीं हैं। इससे निपटने का एक अलग तरीका है।
बच्चे और किशोर गंदे क्यों होते हैं?
बच्चों के अस्त-व्यस्त होने के विकासात्मक कारण होते हैं।
बच्चे और किशोर वयस्क होने तक उच्च-स्तरीय संगठन के लिए आवश्यक अपने मस्तिष्क के हिस्से को पूरी तरह से विकसित नहीं कर पाते हैं, और साफ-सफाई के काम के काम के लिए उन्हें आसानी से मनाया जा सकता है।
हालाँकि, इससे वह परेशानी से बाहर नहीं निकल पाते। संगठन कौशल का अभ्यास मस्तिष्क के लिए बहुत अच्छा है। शोध से पता चलता है कि 18 महीने की उम्र से ही साफ-सफाई में मदद करना बेहतर सामाजिक कौशल (दूसरों के साथ काम करने की क्षमता) से जुड़ा है।
यदि बच्चों के कमरे में बहुत सारे खिलौने हैं तो कमरे को साफ-सुथरा रखना भी मुश्किल हो सकता है। इसका मतलब है कि उन्हें खिलौना ढूंढने के लिए चीजों को इधर-उधर करना होगा या खिलौने की टोकरियाँ उठानी होंगी। बहुत अधिक विकल्प भी बच्चों को जल्दी से एक खिलौने या गतिविधि से दूसरे की ओर ले जा सकता है।
आपको इसे स्वयं ही साफ़ क्यों नहीं करना चाहिए?
माता-पिता के रूप में हम अभिभूत और निराश महसूस करने के चक्र में फंस सकते हैं और अपने बच्चे के दृष्टिकोण से अलग हो सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए, खेल ही काम है - उनका अधिकांश सीखना खेलते समय होता है।
जब हम उनके खेल में बाधा डालते हैं उनकी किसी खास चीज को इधर-उधर रख देते हैं, या किसी विशेष वस्तु को बाहर फेंक देते हैं, तो इससे बच्चे का विश्वास टूट सकता है और यह आपके बच्चे के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
किशोरों (और यहां तक ​​कि छोटे बच्चों) के लिए, उनकी दुनिया में एक स्वस्थ पहचान और नियंत्रण की भावना विकसित करने के लिए व्यक्तिगत स्थान होना महत्वपूर्ण है।
इसलिए जब माता-पिता उनके कमरे में घुसते हैं और अपना सामान इधर-उधर करते हैं, तो यह उल्लंघन जैसा महसूस हो सकता है।
सफ़ाई को आसान कैसे बनाया जा सकता है?
शांत माहौल में (जब आप उनसे कुछ भी साफ करने के लिए नहीं कह रहे हों) अपने बच्चे से सफ़ाई के बारे में बात करने के लिए समय निकालें। इसे एक व्याख्यान न बनाएं - स्वीकार करें कि उनके कमरे को साफ-सुथरा रखना कितना कठिन है, उनसे इस बारे में विचार पूछें कि क्या मदद मिल सकती है और एक नियमित दिनचर्या पर एक साथ निर्णय लें (शायद वे हमेशा टीवी से पहले अपने कमरे को जल्दी से साफ-सुथरा कर दें, या किसी खास दिन ऐसा करें)। चर्चा करें कि इसे कैसे किया जाए और आप साथ मिलकर कैसे काम करेंगे।
अपने बच्चे के कमरे में कम खिलौने रखें और इनके लिए एक विशेष स्थान रखें। यह कमरे को अधिक आकर्षक और व्यवस्थित बना सकता है, खेल और रचनात्मकता को प्रेरित कर सकता है और साफ-सफाई को आसान बना सकता है।
उन क्षणों पर ध्यान दें जब आपके बच्चे किसी प्रकार की सफाई कर रहे हों और उनके प्रयासों को स्वीकार करें। बच्चों को ध्यान आकर्षित करना अच्छा लगता है - हम सभी ऐसा करते हैं!
बड़े बच्चों के लिए कार्य को छोटे भागों में बाँट दें। उदाहरण के लिए, आप केवल अपना कमरा साफ करो कहने के बजाय सुझाव दे सकते हैं, सारे लेगो को उस बॉक्स में पैक करें तो कैसा रहेगा?
छोटे बच्चों के साथ सक्रिय रहें। सफ़ाई करना कनेक्शन का समय हो सकता है। पहले उन्हें सभी लाल खिलौने ढूंढने को कहें, फिर देखें कि वे कितनी तेजी से आपके लिए ऐसे गंदे मोज़े ला सकते हैं जिन्हें धोने की ज़रूरत है।
जब आप अपने बच्चे को साफ़-सफ़ाई करने के लिए कहते हैं तो उसके मन में क्या भावनाएँ आती हैं, इस पर ध्यान दें। इन भावनाओं को जुड़ाव और मार्गदर्शन के अवसर के रूप में देखें। उदाहरण के लिए, इस अद्भुत किले को साफ करना कठिन है, आपने इस पर बहुत मेहनत की है। मुझे यह पसंद है कि यह कितना आरामदायक है। और जैसे ही आप आगे बढ़ें भावनाओं को नाम दें। उदाहरण के लिए, जब साफ करने के लिए बहुत कुछ हो तो बहुत खुशी होती है। क्या आप इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहां से शुरुआत करें? या समस्या को एक साथ हल करें: हम पहले क्या साफ़ कर सकते हैं?
किशोरों के साथ, केवल एक चीज़ से शुरू करें जिसे सफाई की आवश्यकता है (उदाहरण के लिए, धोना? या प्लेटें?)। किसी एक चीज से शुरूआत करना एक किशोर को सफाई न करने के एहसास से निकलने और टकराव को रोकने में मदद देते हैं।(द कन्वरसेशन)</description>
<pubDate>Tue, 27 Aug 2024 08:39:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मध्य बुर्किना फासो में आतंकी हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मधय-बरकन-फस-म-आतक-हमल-म-कम-स-कम-100-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मधय-बरकन-फस-म-आतक-हमल-म-कम-स-कम-100-लग-क-मत</guid>
<description>अबुजा, 27 अगस्त। मध्य बुर्किना फासो के एक गांव में अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों द्वारा सप्ताहांत में किए गए हमले में कम से कम 100 ग्रामीणों और सैनिकों की मौत हो गई। एक विशेषज्ञ ने हमले से जुड़े वीडियो के विश्लेषण के बाद यह जानकारी दी।
इस हमले को संघर्षग्रस्त बुर्किना फासो में इस वर्ष हुए सबसे घातक हमलों में से एक बताया जा रहा है।
सुरक्षा थिंक टैंक सौफान सेंटर के वरिष्ठ अनुसंधान फेलो वसीम नस्र ने बताया कि राजधानी औगाडौगू से 80 किलोमीटर दूर बार्सालोघो कम्यून के ग्रामीण सुरक्षा चौकियों और गांवों की रक्षा के लिए बनाई जा रही खाइयों की खुदाई के काम में सुरक्षा बलों की शनिवार को मदद कर रहे थे।
नस्र के अनुसार, इस दौरान अल-कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम अल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) समूह के आतंकवादियों ने गांव में गोलीबारी शुरू कर दी।
अल-कायदा ने रविवार को एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली। उसने काया शहर के बार्सालोघो में एक सैन्य चौकी पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने का दावा किया। काया रणनीतिक लिहाज से अहम शहर है, जहां सुरक्षा बलों और औगाडौगू पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे आतंकी संगठनों के बीच कई मुठभेड़ हो चुकी हैं।
नस्र ने बताया कि हमले से जुड़े वीडियो में कम से कम 100 शवों की गिनती की गई है। इन वीडियो में गोलीबारी की आवाज के बीच खाइयों और फावड़ों के पास पड़ा शवों का ढेर दिखाई दे रहा है।
बुर्किना फासो के सुरक्षा मंत्री महामदौ सना ने रविवार को कहा कि सरकार ने हमले का करारा जवाब दिया। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों की वास्तविक संख्या नहीं बताई, लेकिन कहा कि मृतकों में सैनिक और नागरिक शामिल हैं।
सना ने कहा, हम इस क्षेत्र में ऐसी बर्बरता स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार ने सभी प्रभावित लोगों को चिकित्सा एवं अन्य मानवीय सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। अधिकारी लोगों के जीवन की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 27 Aug 2024 08:39:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमलों में 70 से ज़्यादा की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-बलचसतन-म-आतक-हमल-म-70-स-जयद-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-बलचसतन-म-आतक-हमल-म-70-स-जयद-क-मत</guid>
<description>क्वेटा (पाकिस्तान), 27 अगस्त । दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक के बाद एक कई आतंकी हमलों में 70 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं। सैन्य और पुलिस अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी गई है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने कहा कि लासबेला जिले के एक शहर बेला में एक प्रमुख राजमार्ग पर वाहनों को निशाना बनाकर किए गए एक बड़े हमले में 14 सैनिक और पुलिस के साथ-साथ 21 आतंकवादी मारे गए। मुसाखेल जिले में एक अलग हमले में, स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों ने कथित तौर पर एक काफिले को रोका, उनकी पहचान की और यह पता करने के बाद कि वे पंजाब से थे, कम से कम 23 नागरिकों को मार दिया, साथ ही 35 वाहनों में आग लगा दी। कलात में एक पुलिस चौकी और एक राजमार्ग पर हुए हमले में कथित तौर पर दस लोग - पांच पुलिस और पांच नागरिक मारे गए।
रेलवे अधिकारी मुहम्मद काशिफ ने बताया कि सोमवार को बोलन शहर में एक रेल पुल पर विस्फोट के बाद क्वेटा रेल यातायात निलंबित कर दिया गया। यह रेल मार्ग क्वेटा को पाकिस्तान के बाकी हिस्सों से जोड़ता है, साथ ही पड़ोसी ईरान के साथ रेल लिंक भी है। रेलवे पुल पर हमले वाली जगह के पास अब तक पुलिस को छह अज्ञात शव मिले हैं। बलूचिस्तान प्रांत में कई साल से विद्रोह चल रहा है, वहां कई सशस्त्र समूह मौजूद हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, मानवाधिकार समूहों ने बलूचिस्तान आंदोलन के प्रति पाकिस्तान की प्रतिक्रिया की निंदा की है, जिसमें जबरन लोगों को गायब करना और दमन के अन्य रूप शामिल हैं।
पंजाब प्रांत को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हमले से पहले बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने लोगों को राजमार्गों से दूर रहने की चेतावनी दी थी। एक बयान में, समूह ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने सादी वर्दी में यात्रा कर रहे सैन्य कर्मियों को निशाना बनाया, जिन्हें पहचाने जाने के बाद गोली मार दी गई। हालांकि, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने कहा कि मारे गए लोग निर्दोष नागरिक थे। घायलों को डेरा गाजी खान के एक अस्पताल में ले जाया गया, जो सबसे नजदीकी अस्पताल है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने अलग-अलग बयानों में मुसाखाइल हमले को बर्बर बताया और कहा कि हमलावर बच नहीं पाएंगे।
पंजाब सरकार की प्रवक्ता उज्मा बुखारी ने हमलों की निंदा करते हुए इसे गंभीर चिंता का विषय बताया और बलूचिस्तान सरकार से बीएलए आतंकवादियों को खत्म करने का आह्वान किया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी वादा किया कि हमलावरों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पूरे प्रांत में सुरक्षा बलों ने 12 विद्रोही लड़ाकों को मार गिराया है। बलूचिस्तान में पहले भी इसी तरह के हमलों की जिम्मेदारी बीएलए ने ली है। मई में ग्वादर में सात नाइयों की हत्या या अप्रैल में हाईवे से कई लोगों को अगवा कर उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली थी। बलूचिस्तान में बीएलए जैसे सशस्त्र समूहों का मकसद अलगाववाद है, जो अक्सर पंजाब से काम करने के लिए आने वाले मजदूरों को निशाना बनाते हैं। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 27 Aug 2024 08:39:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, छह घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-म-सडक-दरघटन-म-चर-क-मत-छह-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-म-सडक-दरघटन-म-चर-क-मत-छह-घयल</guid>
<description>बामियान, 24 अगस्त । मध्य अफगानिस्तान के बामियान प्रांत में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना के कारण कम से कम चार यात्रियों की जान चली गई और छह अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, याकावलैंड नंबर 1 जिले में एक यात्री कार के पलट जाने से यह घातक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक महिला और दो बच्चों सहित चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। इसमें कहा गया है कि तीन महिलाओं और दो बच्चों सहित घायलों को इलाज के लिए प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 26 Aug 2024 06:08:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इंडोनेशिया के पूर्वी टर्नेट द्वीप पर अचानक आई बाढ़ में 11 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-क-परव-टरनट-दवप-पर-अचनक-आई-बढ-म-11-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-क-परव-टरनट-दवप-पर-अचनक-आई-बढ-म-11-लग-क-मत</guid>
<description>टर्नेट द्वीप, 25 अगस्तइंडोनेशिया के पूर्वी टर्नेट द्वीप पर मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में रविवार को 11 लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर काम कर रहे खोज और बचाव दल ने उत्तरी मालुकु प्रांत के रुआ गांव में 10 शव बरामद किए हैं। द्वीप की खोज और बचाव एजेंसी के एक अधिकारी ब्रैम मद्या टेमारा के अनुसार, टीम एक और शव को निकालने के लिए मशक्कत कर रही है।
अचानक आई बाढ़ ने रिहायशी इलाकों को बहा दिया और दर्जनों इमारतें और घर मलबे में दब गए।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 26 Aug 2024 06:08:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फातिमा सना 2024 महिला टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की कप्तान नियुक्त</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फतम-सन-2024-महल-ट20-वशव-कप-क-लए-पकसतन-क-कपतन-नयकत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फतम-सन-2024-महल-ट20-वशव-कप-क-लए-पकसतन-क-कपतन-नयकत</guid>
<description>लाहौर, 25 अगस्त । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 22 वर्षीय तेज गेंदबाज फातिमा सना को संयुक्त अरब अमीरात में इस अक्टूबर में होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए राष्ट्रीय महिला टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। फातिमा ने अनुभवी ऑलराउंडर निदा डार से नेतृत्व की भूमिका संभाली है, जो पाकिस्तान के टी20 कप्तान के रूप में पहली बार और आईसीसी इवेंट में कप्तान के रूप में उनकी पहली पारी है।
फातिमा ने अतीत में नेतृत्व क्षमता दिखाई है, इससे पहले उन्होंने दो एकदिवसीय मैचों में पाकिस्तान का नेतृत्व किया था, जिसमें हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक रोमांचक सुपर ओवर की जीत भी शामिल थी, जबकि वह डार के स्थान पर कप्तान थीं । यह अनुभव अमूल्य साबित होगा क्योंकि वह महिला क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक के लिए कप्तानी की भूमिका में कदम रखेंगी।
टी20 विश्व कप के लिए टीम में उस टीम से काफी हद तक कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसने हाल ही में श्रीलंका में महिला टी20 एशिया कप में भाग लिया था। एकमात्र बदलाव में विकेटकीपर-बल्लेबाज नजीहा अल्वी की जगह बल्लेबाज सदफ शमास को शामिल किया गया है, जिन्होंने 2023 महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया था। 2023 विश्व कप अभियान के दस खिलाड़ियों ने अपना स्थान बरकरार रखा है, जिनमें आलिया रियाज, मुनीबा अली, नाशरा संधू, ओमैमा सोहेल और तुबा हसन जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। बाएं हाथ की स्पिनर सादिया इकबाल को टीम में शामिल किया जाना उनके फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर है, जबकि बाएं हाथ की अनकैप्ड तेज गेंदबाज तस्मिया रुबाब को भी चुना गया है। अल्वी, मुख्य टीम में बदले जाने के बावजूद, रिजर्व विकेटकीपर के रूप में टीम के साथ यात्रा करेंगी।
रमीन शमीम और उम्म-ए-हानी को गैर-यात्रा रिजर्व के रूप में नामित किया गया है। पाकिस्तान को ग्रुप ए में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका से होगा। महिला टी20 विश्व कप 3 अक्टूबर से शुरू होने वाला है, हालांकि पिछले हफ्ते बांग्लादेश से टूर्नामेंट के स्थानांतरण के बाद एक संशोधित स्थिरता सूची अभी भी लंबित है। महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तान टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, निदा डार, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल (फिटनेस के आधार पर), सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह , तस्मिया रुबाब, तुबा हसन ट्रैवलिंग रिजर्व: नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर)। गैर-यात्रा आरक्षित: रमीन शमीम और उम्म-ए-हानी (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 26 Aug 2024 06:08:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ हत्या के चार और मामले दर्ज</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-अपदसथ-परधनमतर-शख-हसन-क-खलफ-हतय-क-चर-और-ममल-दरज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-अपदसथ-परधनमतर-शख-हसन-क-खलफ-हतय-क-चर-और-ममल-दरज</guid>
<description>ढाका, 25 अगस्त। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगियों के खिलाफ हत्या के कम से कम चार और मामले दर्ज किए गए हैं। रविवार को मीडिया में आईं खबरों से यह जानकारी मिली है।
सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस की खबर के अनुसार, वर्ष 2010 में बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के एक अधिकारी अब्दुर रहीम की मौत के मामले में रविवार को हसीना (76), बांग्लादेश सीमारक्षक बल (बीजीबी) के पूर्व निदेशक जनरल अजीज अहमद व 11 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
बीडीआर के सहायक उप निदेशक रहे रहीम 2010 में पिलखाना में कत्लेआम के सिलसिले में दर्ज मामले में आरोपी थे। उसी साल 29 जुलाई को हिरासत में रहते हुए जेल में उनकी मौत हो गई थी।
रहीम के बेटे अधिवक्ता अब्दुल अजीज ने ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद अख्तर उज्जमां की अदालत में मामला दर्ज कराया।
समाचार एजेंसी ने बताया कि 18 जुलाई को भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान सैन्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईएसटी) के एक छात्र की हत्या के मामले में हसीना और 48 अन्य के खिलाफ रविवार को हत्या का एक और मामला दर्ज किया गया।
खबर में कहा गया है कि पीड़ित शेख अशबुल यमीन के चाचा अब्दुल्ला-अल कबीर ने रविवार को ढाका के वरिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद सैफुल इस्लाम की अदालत में एक याचिका दायर कर 49 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की अपील की।
इस मामले में अवामी लीग के महासचिव और पूर्व सड़क परिवहन एवं पुल मंत्री ओबैदुल कादर और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान व अन्य को आरोपी बनाया गया है।
हाल ही में विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी में ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ बांग्लादेश (टीसीबी) के उत्पादों के एक विक्रेता की हत्या को लेकर हसीना और 27 अन्य के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया गया था।
मामले में अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर और पूर्व मंत्री अनीसुल हक तथा ताजुल इस्लाम अन्य प्रमुख आरोपी हैं।
हाल ही में विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी में एक ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या को लेकर हसीना समेत 25 लोगों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 26 Aug 2024 06:08:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हिज़बुल्लाह के हमलों का हूती विद्रोहियों और हमास ने किया समर्थन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हजबललह-क-हमल-क-हत-वदरहय-और-हमस-न-कय-समरथन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हजबललह-क-हमल-क-हत-वदरहय-और-हमस-न-कय-समरथन</guid>
<description>इसराइल ने हिज़बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर लेबनान में हवाई हमले किए हैं.
वहीं हिज़बुल्लाह ने इसराइल पर 300 रॉकेट दागने का दावा किया.
हमास ने कहा है कि वह हिज़बुल्लाह की तरफ से इसराइल पर किए हमले का स्वागत करता है.
टेलीग्राम पर हमास की तरफ से जारी बयान में इसराइल के अंदर किए गए इस हमले की प्रशंसा की गई है. हमले को प्रमुख प्रतिक्रिया बताया गया है.
हमास ने कहा कि वरिष्ठ कमांडर फौद शुक्र के मारे जाने के बाद वह हिज़बुल्लाह की इस मज़बूत कार्रवाई की सराहना करता है.
बयान में कहा गया है कि फ़लस्तीन और लेबनान के लोगों के खिलाफ की गई आपराधिक कार्रवाई को बख्शा नहीं जाएगा.
इस बीच हिज़बुल्लाह की मीडिया की ओर से टेलीग्राम पर किए गए पोस्ट में हिज़बुल्लाह के दो लड़ाकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है.
हूती विद्रोहियों ने हिज़बुल्लाह की कार्रवाई का किया समर्थन
यमन के हूती विद्रोहियों ने हिज़बुल्लाह की तरफ से इसराइल पर की गई इस कार्रवाई को साहसिक बताया है.
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इसराइल की ओर से यमन के एक बंदरगाह पर किए हमले के जवाब में हमला शुरू करने की धमकी दी है.
इसराइल ने कहा है कि उसकी ओर से वो हमला हूती विद्रोहियों की तरफ से तेल अवीव में किए गए ड्रोन हमले के जवाब में किया गया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 26 Aug 2024 06:08:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारत और यूक्रेन ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किये</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-और-यकरन-न-चर-समझत-पर-हसतकषर-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-और-यकरन-न-चर-समझत-पर-हसतकषर-कय</guid>
<description>कीव, 23 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई वार्ता के बाद भारत और यूक्रेन ने शुक्रवार को चार समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
अधिकारियों ने बताया कि इन समझौतों से कृषि, खाद्य उद्योग, चिकित्सा, संस्कृति और मानवीय सहायता के क्षेत्रों में सहयोग सुनिश्चित होगा।
इससे पहले, मोदी ने यूक्रेन की राजधानी कीव की ऐतिहासिक यात्रा शुरू की, जहां उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ वार्ता की।
यह 1991 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यूक्रेन यात्रा है और उनकी यात्रा रूस के पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र में कीव के ताजा सैन्य आक्रमण के बीच हो रही है।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 24 Aug 2024 06:49:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेपाल ने हटाई टिक टॉक से पाबंदी लेकिन...</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नपल-न-हटई-टक-टक-स-पबद-लकन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नपल-न-हटई-टक-टक-स-पबद-लकन</guid>
<description>नेपाल ने 9 महीने बाद देश में टिक टॉक से पाबंदी हटा ली है. नेपाल ने सामाजिक सद्भाव को बचाने का हवाला देकर इस वीडियो ऐप पर पाबंदी लगा दी थी.
टिक टॉक के चीनी मालिक ने कहा है कि वो नेपाल के इस कदम से खुश हैं.
टिक टॉक को इसके लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा. उसे नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देना होगा, इसके अलावा टिक टॉक पर उचित भाषा का भी ध्यान रखना होगा.
नेपाल की पिछली सरकार ने देश में टिक टॉक पर पाबंदी लगा दी थी. टिक टॉक पर उस वक़्त नफ़रत फैलाने वाली बातों को रोकने से इनकार करने का आरोप था.
नेपाल के नए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली चीन के साथ बेहतर संबंधों के समर्थक हैं. जानकारों का मानना है कि वो आगे अपनी इसी नीति पर चलते रहेंगे. ओली पिछले महीने यानी जुलाई में चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 24 Aug 2024 06:49:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन ने भारतीय महिलाओं को एक दिन के लिए उच्चायुक्त बनने का निमंत्रण दिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-न-भरतय-महलओ-क-एक-दन-क-लए-उचचयकत-बनन-क-नमतरण-दय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-न-भरतय-महलओ-क-एक-दन-क-लए-उचचयकत-बनन-क-नमतरण-दय</guid>
<description>कोच्चि, 23 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की पृष्ठभूमि में ब्रिटिश उच्चायोग ने 18 से 23 वर्ष की आयु वाली भारतीय महिलाओं को एक दिन के लिए ब्रिटेन के शीर्ष राजनयिकों में से एक बनने का मौका प्रदान किया है।
ब्रिटिश उच्चायोग ने शुक्रवार को कहा कि हाई कमिश्नर फॉर ए डे (एक दिन के लिए उच्चायुक्त) प्रतियोगिता भारत की प्रतिभाशाली युवा महिलाओं को वैश्विक मंच पर अपनी ताकत और नेतृत्व क्षमता दिखाने का एक जरिया है।
इसने एक विज्ञप्ति में कहा है, इसमें भाग लेने के लिए आवेदकों को एक मिनट का वीडियो प्रस्तुत करना होगा, जिसमें इस प्रश्न का उत्तर दिया गया हो: ब्रिटेन और भारत भविष्य की पीढ़ियों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रौद्योगिकी पर किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं।
इसमें कहा गया है कि प्रतिभागियों को अपना वीडियो ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम या लिंक्डइन पर यूके इन इंडिया टैग करते हुए और हैशटैग डे ऑफ द गर्ल का उपयोग करते हुए साझा करना चाहिए।
प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि चार सितम्बर, 2024 है और आवेदकों को अपनी प्रविष्टि को अंतिम रूप देने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भी भरना होगा।
एक विज्ञप्ति में भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने कहा कि यह प्रतियोगिता भावी महिला नेताओं को आगे लाने का एक मौका है।
उन्होंने कहा, भारत में प्रथम महिला ब्रिटिश उच्चायुक्त के रूप में यह एक ऐसा मुद्दा है जो मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं हर युवा महिला को अपनी सोच बदलने और अपने सर्वोत्तम विचार भेजने के लिए प्रोत्साहित करती हूं।
ब्रिटिश उच्चायोग (बीएचसी) का एक निर्णायक मंडल विजेता का चयन करेगा।
प्रत्येक प्रतिभागी की केवल एक प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 24 Aug 2024 06:49:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी राष्ट्रपति पद के निर्दलीय उम्मीदवार रॉबर्ट एफ़ कैनेडी जूनियर ने ट्रंप को दिया अपना समर्थन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-पद-क-नरदलय-उममदवर-रबरट-एफ-कनड-जनयर-न-टरप-क-दय-अपन-समरथन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-पद-क-नरदलय-उममदवर-रबरट-एफ-कनड-जनयर-न-टरप-क-दय-अपन-समरथन</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति पद के निर्दलीय उम्मीदवार रॉबर्ट एफ़ कैनेडी जूनियर ने अब डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देने का एलान किया है.
इसी के साथ रॉबर्ट एफ़ कैनेडी जूनियर ने अपनी उम्मीदवारी भी वापस ले ली है. उन्होंने एरिज़ोना में आयोजित की गई एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक मंच भी साझा किया.
रॉबर्ट एफ़ कैनेडी जूनियर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के वंशज हैं. 70 वर्षीय कैनेडी पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के ही सदस्य थे लेकिन सिद्धांतों के टकराव के चलते उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फ़ैसला किया.
एरिज़ोना में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हुए उन्होंने कहा, वे 10 राज्यों के मतपत्रों से अपना नाम भी हटवाने की कोशिश करेंगे.
वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपनी रैली के मंच पर उनका स्वागत करते हुए कैनेडी को एक अभूतपूर्व और शानदार नेता बताया.
वहीं शुक्रवार को शिकागो में डेमोक्रेटिक पार्टी के कन्वेंशन प्रोग्राम में कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को स्वीकर किया. साथ ही उन्होंने अमेरिकियों से ट्रंप का साथ ना देने की अपील भी की.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 24 Aug 2024 06:49:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फेड रिजर्व अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने दिए ब्याज दरों में कटौती के संकेत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फड-रजरव-अधयकष-जरम-पवल-न-दए-बयज-दर-म-कटत-क-सकत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फड-रजरव-अधयकष-जरम-पवल-न-दए-बयज-दर-म-कटत-क-सकत</guid>
<description>वाशिंगटन, 24 अगस्त । अमेरिकी फेडरल रिजर्व, फेड ने देश ब्याज दरों में कटौती करने के संकेत दिए हैं। ब्याज दरों में कटौती के संकेत कई महीनों से मिल रहे हैं। फेडरल रिजर्व, फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने कहा है कि मौद्रिक नीति समायोजन के लिए समय आ गया है। उनके इस बयान से यह संकेत मिलते हैं कि केंद्रीय बैंक अगले महीने बहुप्रतीक्षित ब्याज दरों में कटौती शुरू कर सकता है। समाचार एजेंसी योनहाप के मुताबिक, पॉवेल ने शुक्रवार को आर्थिक नीति पर चर्चा के दौरान कहा कि मुद्रास्फीति केंद्रीय बैंक के 2 प्रतिशत के लक्ष्य के बहुत करीब है और नीति समायोजन का समय आ गया है। उन्होंने कहा, हमारी इस यात्रा की दिशा स्पष्ट है।
वहीं ब्याज दरों में कटौती की टाइमिंग- आगामी आंकड़ों, बदलती सोच और रिस्क को बैलेंस करने के आधार पर तय होगा। बता दें, अमेरिका में 17-18 सितंबर को निर्धारित संघीय मुक्त बाजार समिति (एफओएमसी) की बैठक में दरों में कटौती की संभावना को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। पिछले महीने की एफओएमसी बैठक के बाद, पॉवेल ने कहा था कि यदि शर्तें पूरी होती हैं तो सितंबर में ही दरों में कटौती की जा सकती है। जुलाई में हुई एफओएमसी बैठक के अध्यन से पता चला कि फेड के पॉलिसी मेकर्स के अप्रत्याशित समर्थन से संकेत मिला कि मुद्रास्फीति पर प्रगति जारी रहने पर देश में चल रही ब्याज दर को अगले महीने कम किया जा सकता है। पॉवेल ने मुद्रास्फीति के लगातार बढ़ने की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा, मुद्रास्फीति की दर हमारे अनुमानों के करीब है, पिछले एक साल में कीमतों में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल की शुरुआत में दो प्रतिशत की वृद्धि हुई।  --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 24 Aug 2024 06:48:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इंडोनेशिया में कानून में बदलाव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-म-कनन-म-बदलव-क-लकर-पलस-और-परदरशनकरय-क-बच-हसक-झडप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-म-कनन-म-बदलव-क-लकर-पलस-और-परदरशनकरय-क-बच-हसक-झडप</guid>
<description>इमेज कैप्शन,प्रदर्शन के दौरान संसद के बाहर अराजकता देखने को मिली. कुछ प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़ने की कोशिश की.
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में संवैधानिक अदालत के फैसले को पलटने के सरकार के प्रयास के विरोध में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई.
प्रदर्शन के दौरान संसद के बाहर अराजकता देखने को मिली, यहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़ने की कोशिश की, जबकि अन्य लोग शांति की अपील कर रहे थे.
जकार्ता के अलावा अन्य प्रमुख शहरों जैसे- पड़ांग, बांडुंग और योग्याकार्ता में भी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई.
पर्यवेक्षकों का कहना है कि राष्ट्रपति के समर्थकों का वर्चस्व वाली इंडोनेशिया की संसद और देश की संवैधानिक अदालत के बीच सत्ता संघर्ष एक राजनीतिक संकट को जन्म दे सकता है.
बुधवार को इंडोनेशिया की शीर्ष अदालत ने फैसला सुनाया कि किसी उम्मीदवार को चुनाव में उतारने के लिए पार्टियों को क्षेत्रीय विधानसभाओं में न्यूनतम 20 प्रतिशत प्रतिनिधित्व की आवश्यकता नहीं है.
इसके 24 घंटे के भीतर संसद ने इस फैसले को पलटने के लिए एक आपातकालीन प्रस्ताव पेश किया.
हालांकि, संसद में पर्याप्त सांसदों की मौजूदगी नहीं होने के चलते गुरुवार को मतदान स्थगित कर दिया गया.
यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो यह निवर्तमान राष्ट्रपति जोको जोकोवी विदोदो और उनके उत्तराधिकारी प्रबोवो सुबियांतो के लिए सहूलियत भरा होगा.
इससे कई स्थानीय चुनावों के निर्विरोध होने की उम्मीद है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 23 Aug 2024 06:22:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 2 की मौत, 2 घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-लबनन-पर-इजरयल-हवई-हमल-म-2-क-मत-2-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-लबनन-पर-इजरयल-हवई-हमल-म-2-क-मत-2-घयल</guid>
<description>बेरूत, 22 अगस्त। लेबनान के सैन्य सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में दो हिजबुल्लाह सदस्य मारे गए और दो नागरिक घायल हो गए।
सूत्रों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि हवाई हमलों में ऐता अल-शाब गांव के एक घर को निशाना बनाया गया, जिसमें दो हिजबुल्लाह सदस्य मारे गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि हताहतों को बिंट जेबील सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
सूत्रों ने बताया कि एक अलग हमले में, एक इजरायली युद्धक विमान ने दक्षिणी लेबनान के पूर्व में स्थित म्हाइबिब शहर पर दो मिसाइलें दागी, जिसमें दो नागरिक घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि इजरायली लड़ाकू विमान और ड्रोन ने सुबह के समय लेबनान के 10 सीमावर्ती कस्बों और गांवों पर 12 हवाई हमले किए, जिसमें लगभग 20 घर नष्ट हो गए और 60 से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए।
इस बीच, हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने किरयात शमोना बस्ती में इजरायली सैनिकों के ठिकानों पर आत्मघाती ड्रोन के एक स्क्वाड्रन के साथ हवाई हमला किया।
उन्होंने कहा कि ड्रोन अपने लक्ष्यों को सटीक रूप से भेदने में कामयाब रहा।
पिछले 24 घंटों के दौरान लेबनानी सेना ने दक्षिणी लेबनान से उत्तरी इजराइल की ओर लगभग आठ ड्रोन और लगभग 150 सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों के प्रक्षेपण पर नजर रखी।
सेना के अनुसार, इजरायली आयरन डोम मिसाइलों ने दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में इनमें से कुछ को रोक लिया, तथा इजरायली युद्धक विमानों ने भी इन ड्रोनों को रोकने में भाग लिया।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 23 Aug 2024 06:22:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए माँ श्यामला को यूं याद किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-रषटरपत-पद-क-उममदवर-सवकर-करत-हए-म-शयमल-क-य-यद-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-रषटरपत-पद-क-उममदवर-सवकर-करत-हए-म-शयमल-क-य-यद-कय</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के तहत शिकागो में आयोजित हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के कन्वेंशन प्रोग्राम में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपना अभी तक का सबसे लंबा भाषण दिया.
इसके साथ ही कमला हैरिस ने पार्टी की तरफ़ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को भी स्वीकार किया.
अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने बचपन की यादों के साथ की. उन्होंने बताया कि उनकी मां हमेशा हौसला बढ़ाती थीं. कमला हैरिस ने कहा, मेरे पिता मुझे सपनों के पीछे भागने के लिए प्रेरित करते थे.
हैरिस ने कहा कि उनकी मां श्यामला भारत से अमेरिका आई थीं. उन्होंने हमें सिखाया कि नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ शिकायत मत करो बल्कि इसे दूर करने के लिए कुछ करो.
हैरिस ने कहा, एक महान राष्ट्र के लिए मैं डेमोक्रेटिक पार्टी के नामांकन को स्वीकार करती हूं.
इसके साथ ही हैरिस ने अमेरिका से अतीत की कड़वी यादों और निराशावाद से आगे निकलने की अपील भी की.
उन्होंने कहा कि देश को एक समुदाय, पार्टी या गुट की बजाय अमेरिका के तौर पर आगे बढ़ाने की ज़रूरत है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 23 Aug 2024 06:22:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन चाहता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव ट्रंप जीतें: कृष्णमूर्ति</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-चहत-ह-क-अमरक-क-रषटरपत-पद-क-चनव-टरप-जत-कषणमरत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-चहत-ह-क-अमरक-क-रषटरपत-पद-क-चनव-टरप-जत-कषणमरत</guid>
<description>(ललित के झा)
शिकागो, 23 अगस्त। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन चाहता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत हो।
इलिनोइस से सांसद कृष्णमूर्ति शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने वाले एकमात्र भारतीय-अमेरिकी सांसद हैं।
प्रतिनिधि सभा में चीन से जुड़े मामलों की एक समिति के वरिष्ठ सदस्य कृष्णमूर्ति ने कहा, चीन के एक शीर्ष नेता ने एक पुस्तक लिखी है जिसका शीर्षक है अमेरिका अगेंस्ट अमेरिका और उन्हें लगता है कि वे इस तरह जीत जाएंगे। अमेरिका को हराने का एकमात्र तरीका यही है कि हम खुद को हरा दें।
उन्होंने कहा कि संसद में उनका काम चीन की अर्थव्यवस्था का अध्ययन करना है।
सांसद ने कहा, मेरी बातों को गंभीरता से लें कि वे मोलभाव की मेज पर डोनाल्ड ट्रंप को देखना चाहते हैं क्योंकि वह अंतहीन व्यापारिक युद्ध शुरू करेंगे जिससे अमेरिकियों के लिए कीमतें बढ़ेंगी क्योंकि वह अमेरिका में श्रमिकों को प्रशिक्षित करने वाले कार्यक्रमों में कटौती करेंगे। इन सबसे बढ़कर ट्रंप अमेरिकियों को अमेरिकियों के खिलाफ खड़ा करेंगे और चीन यही चाहता है कि हम आपस में लड़ें।
उन्होंने कहा, हमें हराने का यही तरीका है लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। कमला हैरिस ने हमसे क्या कहा है? जब हम मिलकर लड़ते हैं, तब जीतते हैं। वह जानती हैं कि जब हम एक देश के रूप में लड़ते हैं तो हम जीतते हैं। जब हम एक टीम के रूप में लड़ते हैं तो हम जीतते हैं। यही कारण है कि जब नवंबर में कमला हैरिस जीतेंगी, तो हम जीतेंगे। (भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 23 Aug 2024 06:22:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी स्वीकार की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हरस-न-डमकरटक-परट-क-उममदवर-सवकर-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हरस-न-डमकरटक-परट-क-उममदवर-सवकर-क</guid>
<description>(ललित के झा)
शिकागो, 23 अगस्त। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी औपचारिक रूप से स्वीकार कर ली।
चुनाव में हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर है।
भारतीय-अफ्रीकी मूल की हैरिस ने शिकागो में बृहस्पतिवार रात डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दौरान उम्मीदवारी स्वीकार की और इसी के साथ वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी की दूसरी महिला नेता बन गईं।
उन्होंने कहा, लोगों की ओर से, प्रत्येक अमेरिकी की ओर से, चाहे वह किसी भी पार्टी, जाति, या भाषा से संबंध रखता हो, मेरी मां की ओर से और उन सभी लोगों की ओर से जिन्होंने ऐसे अमेरिकियों की ओर से अपनी असंभव यात्रा शुरू की, जिनके साथ मैं बड़ी हुई, जो कड़ी मेहनत करते हैं, अपने सपनों का पीछा करते हैं और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं, उन सभी की ओर से जिनकी कहानी पृथ्वी के सबसे महान राष्ट्र में ही लिखी जा सकती है, मैं उम्मीदवारी स्वीकार करती हूं।
शिकागो के यूनाइटेड सेंटर में उम्मीदवारी स्वीकार करने के लिए मंच पर आईं हैरिस (59) ने कहा कि उनके लिए असंभव यात्राएं कोई नयी बात नहीं हैं।
हैरिस ने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप धीर-गंभीर व्यक्ति नहीं हैं और उन्हें पुन: राष्ट्रपति बनाने के परिणाम बेहद गंभीर होंगे।
उन्होंने रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन का सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि यदि वह राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो वह यूक्रेन और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अपने सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी।
हैरिस की मां श्यामला गोपालन भारतीय थीं और उनके पिता डोनाल्ड जैस्पर हैरिस जमैका के नागरिक थे। अगर हैरिस निर्वाचित होती हैं, तो वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 23 Aug 2024 06:22:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में तीन की मौत, छह घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लबनन-म-इजरयल-हवई-हमल-म-तन-क-मत-छह-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लबनन-म-इजरयल-हवई-हमल-म-तन-क-मत-छह-घयल</guid>
<description>बेरुत, 21 अगस्त । दक्षिणी लेबनान में इजरायल के हवाई हमलों में हिज़्बुल्लाह के तीन सदस्यों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन डॉक्टर भी शामिल हैं। सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि एक इजरायली युद्धक विमान ने मंगलवार रात लेबनान के दक्षिण-पश्चिमी शहर ताइर के अल-धहिरा गांव पर हवाई हमला किया, जिसमें हिज़्बुल्लाह के तीन सदस्य मारे गए। इस हमले में दो घर नष्ट हो गए जबकि 10 अन्य मकानों को भी थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा है।
सूत्रों ने बताया कि इस हमले के दौरान एक मिसाइल अस्पताल की एक एंबुलेंस के पास जा कर गिरी। एंबुलेंस हामूल क्षेत्र में एक ड्रोन हमले में घायलों को ताइर अस्पताल ले जा रही थी। एंबुलेंस में सवार तीन डॉक्टर घायल हो गए। इसके अलावा, वाडी हामूल क्षेत्र में इजरायली ड्रोन द्वारा दागे गए दो रॉकेटों के संपर्क में आने से दो अन्य लोग घायल हो गए। साथ ही इजरायली आर्टिलरी द्वारा दक्षिण-पूर्वी लेबनान के खियम गांव पर दागे गए गोले से एक सीरियाई नागरिक को गंभीर चोटें आई हैं। लेबनानी सेना ने दक्षिणी लेबनान से उत्तरी इजरायल की ओर कई ड्रोन और लगभग 40 मिसाइलों के दागे जाने की पुष्टि की है।
इस बीच, हिज़्बुल्लाह ने एक बयान में कहा कि उनके लड़ाकों ने कत्युशा रॉकेटों की बौछारों से अल-शोमीरा बैरक और पास के इजरायली सैनिकों पर हमला किया। बता दें, लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव 8 अक्टूबर 2023 को तब और बढ़ गया, जब हिज़्बुल्लाह ने इजराइल पर रॉकेटों की बौछार की थी। यह हमला हमास के इजरायल पर हमले के समर्थन में किया गया था। इसके जवाब में इजराइल ने दक्षिण-पूर्वी लेबनान की ओर भारी बमबारी की थी। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 22 Aug 2024 06:53:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शिया जायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही बस ईरान में दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 28 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/शय-जयरन-क-पकसतन-स-इरक-ल-ज-रह-बस-ईरन-म-दरघटनगरसत-कम-स-कम-28-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शय-जयरन-क-पकसतन-स-इरक-ल-ज-रह-बस-ईरन-म-दरघटनगरसत-कम-स-कम-28-क-मत</guid>
<description>तेहरान, 21 अगस्त शिया जायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही एक बस मंगलवार देर रात मध्य ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को इस हादसे में करीब 28 जायरीनों की मौत होने, जबकि 23 अन्य के घायल होने की जानकारी दी।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने स्थानीय आपातकालीन सेवा के अधिकारी मोहम्मद अली मालकजादेह के हवाले से बताया कि यह हादसा मंगलवार देर रात राजधानी तेहरान से लगभग 500 किलोमीटर (310 मील) दक्षिण-पूर्व में यज्द प्रांत के तफ्त शहर के बाहरी इलाके में हुआ।
मालकजादेह के मुताबिक, हादसे में 23 जायरीन घायल हो गए, जिनमें से 14 को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस में कुल 51 लोग सवार थे और ये सभी पाकिस्तान के रहने वाले हैं।
ईरान के सरकारी समाचार चैनल ने हादसे के लिए बस के ब्रेक फेल होने और चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।
पाकिस्तान में स्थानीय शिया नेता कमर अब्बास के हवाले से एक खबर में हादसे में कम से कम 35 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई है। अब्बास ने कहा कि बस में पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के लरकाना शहर के जायरीन सवार थे। पाकिस्तान सरकार की घटना पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पाकिस्तानी जायरीन अरबईन के लिए इराक जा रहे थे। अरबईन इस्लाम के इतिहास की पहली शताब्दी के दौरान कर्बला की लड़ाई में पैगंबर मुहम्मद के नवासे हुसैन की शहादत के 40वें दिन उनकी याद में किया जाने वाला एक अनुष्ठान है।
हुसैन को पैगंबर मुहम्मद का असली उत्तराधिकारी माना जाता है। बताया जाता है कि जब हुसैन ने उमय्यद शासक यजीद प्रथम के साथ आने से इनकार कर दिया था, तब कर्बला में लड़ाई छिड़ गई, जिसमें हुसैन और उनके कुछ साथी शहीद हो गए।
अरबईन के लिए हर साल दुनियाभर के करोड़ों जायरीन इराक के कर्बला में एकत्र होते हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 22 Aug 2024 06:53:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फारूक अहमद बने बीसीबी के नए अध्यक्ष</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फरक-अहमद-बन-बसब-क-नए-अधयकष</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फरक-अहमद-बन-बसब-क-नए-अधयकष</guid>
<description>ढाका, 21 अगस्त । फारूक अहमद को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का नया अध्यक्ष चुना गया है। नजमुल हसन के इस्तीफ़े के बाद उन्हें यह पदभार दिया गया है। हसन ने बुधवार को ढाका में हुई एक बोर्ड मीटिंग के दौरान अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (एनएससी) द्वारा बोर्ड के निदेशकों में नामित किए जाने के बाद फारूक और नजमुल अबीदीन फहीम बुधवार को ढाका में बीसीबी के निदेशकों की बैठक में शामिल हुए थे। एनएससी ने जलाल युनूस और अहमद सज्जादुल आलम की जगह पर फारूक और फहीम को बोर्ड के निदेशकों में शामिल किया था।
युनूस ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि आलम ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था। बीसीबी की बैठक बुधवार को एनएससी के कार्यालय में हुई जिसमें महबूबुल अनम, खालिद महमूद, अकरम खान, सलाउद्दीन अहमद, काजी इनाम अहमद, इफ्तिखार अहमद और फहीम सिन्हा भी शामिल थे। 5 अगस्त को आवामी लीग की सरकार गिरने के बाद से हसन सहित अन्य 16 निदेशक लापता हैं। बैठक में निदेशकों को बताया गया कि महिला टी20 विश्व कप को बांग्लादेश से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थानांतरित कर दिया गया है लेकिन अक्टूबर में होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी अभी भी बांग्लादेश के पास ही है। इसके बाद सीईओ ने तमाम निदेशकों को बताया कि नजमुल ने औपचारिक तौर पर उन्हें यह सूचित कर दिया है कि उन्होंने (नजमुल ) बीसीबी के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।
इसके ठीक बाद मौजूदा निदेशकों ने सर्वसम्मति से फारूक को नया अध्यक्ष चुन लिया। फारूक 2003 से लेकर 2007 तक बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता रह चुके हैं। उन्हें बांग्लादेश की क्रिकेट में नए दौर के आगाज का भी श्रेय दिया जाता है। उनके ही कार्यकाल में शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम और तमीम इकबाल जैसे युवा खिलाड़ियों को बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था। हसन इस साल जनवरी महीने से बांग्लादेश के खेल मंत्री थे। वह 2009 से ही आवामी लीग के सांसद थे। बीसीबी के निदेशकों में दो लापता निदेशक नजीब अहमद और शेख सोहेल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भाई हैं। हसन 17 अक्टूबर 2012 को बीसीबी के अध्यक्ष बने थे। इसके ठीक एक वर्ष बाद वह बीसीबी के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बन गए।
बोर्ड ने देश के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद अपने संविधान में बदलाव किया था, जिसके अंतर्गत अब बोर्ड का अध्यक्ष बोर्ड के निदेशकों द्वारा निर्वाचित किया जाना तय किया गया था। इससे पहले सरकार बीसीबी अध्यक्ष को नियुक्त किया करती थी। बांग्लादेश की टीम इस समय पाकिस्तान में है जहां उसे दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से रावलपिंडी में खेला जाना है। पहले दूसरा टेस्ट मैच कराची में खेला जाना था लेकिन चैंपियंंस ट्रॉफ़ी के मद्देनज़र स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के चलते पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे रावलपिंडी में ही आयोजित करने का निर्णय लिया। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 22 Aug 2024 06:53:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान में पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों से भरी बस का एक्सीडेंट, 28 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-म-पकसतन-तरथयतरय-स-भर-बस-क-एकसडट-28-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-म-पकसतन-तरथयतरय-स-भर-बस-क-एकसडट-28-क-मत</guid>
<description>तेहरान, 21 अगस्त । ईरान के यज्द शहर में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ईरान से इराक जा रहे तीर्थयात्रियों की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें 28 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए। तेहरान में पाकिस्तान के राजदूत ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की। ईरान में पाकिस्तान के राजदूत मुदस्सिर टीपू ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया, धार्मिक यात्रा के दौरान 28 पाकिस्तानी जायरीन की मंगलवार देर रात यज्द शहर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। अन्य 23 लोग घायल हैं।
मेरे पास दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि जो लोग इस हादसे में मारे गए हैं, मैं उन लोगों को वापस लाने के लिए पूरी कोशिश करूंगा उन्होंने आगे कहा कि इस हादसे की जानकारी मिलते ही अधिकारी यज्द सिटी के लिए रवाना हो चुके हैं। ये हादसा ईरानी राजधानी तेहरान में पाकिस्तानी दूतावास से लगभग 700 किमी दूर हुआ है। राजदूत ने कहा, जाहेदान शहर में एक अधिकारी आपातकालीन व्यवस्था की देखरेख कर रहे हैं। मैं जरूरी व्यवस्थाओं के लिए ईरान सरकार और यज्द के मेयर के कार्यालय से संपर्क में हूं। उन्होंने इस दुख के समय में सहयोग देने के लिए ईरानी सरकार का आभार व्यक्त किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ये बस हादसा मंगलवार देर रात ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। हालांकि, इस मामले में अधिकारी जांच कर रहे हैं। इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ईरान के यज्द के पास पाकिस्तानी जायरीन की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मैं उनकी मौतों की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने तेहरान में स्थित पाकिस्तानी दूतावास को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। वहीं, पाकिस्तान में ईरानी राजदूत रेजा अमीरी मोघदम ने हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि वह ईरान में संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ईरान के यज्द में पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर मैं बेहद दुखी हूं, जिसमें 28 पाकिस्तानी भाई-बहनों की मौत हो गई। अल्लाह मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें। मैं पाकिस्तान सरकार और वहां के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के सुरक्षित और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 22 Aug 2024 06:53:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>निर्वस्त्र बच्चों, महिलाओं की तस्वीरें लेने, वीडियो बनाने के आरोप में भारतीय चिकित्सक गिरफ्तार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नरवसतर-बचच-महलओ-क-तसवर-लन-वडय-बनन-क-आरप-म-भरतय-चकतसक-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नरवसतर-बचच-महलओ-क-तसवर-लन-वडय-बनन-क-आरप-म-भरतय-चकतसक-गरफतर</guid>
<description>वाशिंगटन, 21 अगस्तअमेरिका में कई वर्षों तक बच्चों और महिलाओं की सैकड़ों नग्न तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने के आरोप में 40 वर्षीय एक भारतीय चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
फॉक्स न्यूज टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, ओमैर एजाज को आठ अगस्त को गिरफ्तार किया गया। टीवी चैनल के अनुसार, एजाज ने स्नानगृह, कपड़े बदलने की जगह, अस्पताल के कमरों और यहां तक कि अपने घर में भी कई जगहों पर छिपाकर कैमरे लगा रखे थे।
समाचार चैनल के अनुसार, उसने दो साल तक के छोटे बच्चों की तस्वीरें लीं और वीडियो बनाए।
एजाज की पत्नी को ये आपत्तिजनक सामग्रियां मिलीं जिसके बाद प्राधिकारियों को उसके अपराधों के बारे में पता चला। इससे पहले तक उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था।
ओकलैंड काउंटी शेरिफ ने मंगलवार को बताया कि उसने कई महिलाओं के साथ ऐसे समय में कथित तौर पर यौन संबंध भी बनाए, जब वे बेहोश थीं या सो रही थीं।
शेरिफ माइक बुचर्ड ने कहा कि मामले की जांच में महीनों लगेंगे।
प्राधिकारियों को संदेह है कि कई और पीड़ित हो सकते हैं क्योंकि जांचकर्ता अमेरिका के मिशिगन राज्य में ओकलैंड काउंटी के शहर रोचेस्टर हिल्स में चिकित्सक के घर पर मिले हजारों वीडियो की समीक्षा कर रहे हैं।
एजाज को उसके घर से गिरफ्तार किए जाने के बाद से उससे जुड़े परिसरों की तलाशी के लिए कई वारंट जारी किए गए हैं। बुचर्ड ने बताया कि इस दौरान कंप्यूटर, फोन और 15 बाहरी उपकरण मिले हैं और केवल एक हार्ड ड्राइव में 13,000 वीडियो थे।
एजाज 2011 में कार्य वीजा पर भारत से अमेरिका आया था। वह भारत का नागरिक है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 22 Aug 2024 06:53:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन में हिंसा भड़काने के आरोप में पाकिस्तान के लाहौर में एक शख़्स की गिरफ़्तारी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-म-हस-भडकन-क-आरप-म-पकसतन-क-लहर-म-एक-शखस-क-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-म-हस-भडकन-क-आरप-म-पकसतन-क-लहर-म-एक-शखस-क-गरफतर</guid>
<description>ब्रिटेन के साउथपोर्ट में इस महीने की शुरुआत में टेलर स्विफ़्ट की एक थीम डांस पार्टी में तीन बच्चियों की हत्या के बाद हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे थे. ब्रिटेन में 13 साल के बाद हुए इतने बड़े प्रदर्शनों को भड़काने के आरोप में पाकिस्तान के एक शख़्स को गिरफ़्तार किया गया है.
पुलिस ने इस शख़्स को साइबर टेररिज्म के संदेह में गिरफ़्तार किया है.
पुलिस ने बताया कि फरहान आसिफ़ नाम का ये शख़्स उस वेबसाइट से जुड़ा था जिसने ब्रिटेन के साउथपोर्ट में बच्चियों पर संदिग्ध हमलावर का गलत नाम दिया था.
इस हमले के बाद ही वेबसाइट चैनल3नाऊ पर इस संबंध में आर्टिकल प्रकाशित किया गया था.
इसी वेबसाइट ने बताया था कि हमलावर ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने के लिए एक छोटी नाव से आया था.
हिंसा भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्ट्स में इस ख़बर का हवाला दिया गया था.
मंगलवार को लाहौर पुलिस ने कहा कि उसने लेख के बारे में आसिफ़ से पूछताछ की थी.
इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन के साउथपोर्ट में मशहूर सिंगर टेलर स्विफ़्ट की थीम वाली डांस पार्टी में तीन बच्चियों की मौत के बाद वहां के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे.
ब्रिटेन में 13 वर्षों बाद इतने व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए थे..
हिंसक प्रदर्शन के दौरान लीवरपूल, हल, ब्रिस्टल, मैनचेस्टर, ब्लैकपूल और बेलफास्ट में बोतलें फेंकी गईं थीं. कई जगहों पर पुलिस पर हमले किए. इनमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए.
एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि आसिफ़ ने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन में चलने वाले सोशल मीडिया
अकाउंट से बिना कॉपी की गई जानकारी के आधार पर इसे लिखा था.
उन्होंने बगैर पड़ताल के लिए इसे लिख दिया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 22 Aug 2024 06:53:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत ने सतत और समावेशी विकास पर दिया जोर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सरकष-परषद-क-बठक-म-भरत-न-सतत-और-समवश-वकस-पर-दय-जर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सरकष-परषद-क-बठक-म-भरत-न-सतत-और-समवश-वकस-पर-दय-जर</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 22 अगस्त । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि डीएफेयर आर. रवींद्र ने कहा कि दुनिया तेजी से दो धड़ों में बंट रही है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और समृद्धि है, जबकि अन्य संघर्ष और हिंसा के निरंतर चक्र में फंसे हुए हैं। वह सुरक्षा परिषद की एक मीटिंग में शांति के लिए नया एजेंडा- संघर्ष निवारण के वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पहलुओं पर संबोधन विषय पर भारत का पक्ष रख रहे थे। रवींद्र ने विशेष रूप से अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ के बिगड़ते हालात और अनिश्चितता की ओर इशारा किया। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में जटिल और अस्थिर हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों , सशस्त्र विद्रहियों और बाहरी सहयोग के साथ संगठित आपराधिक ग्रुप आधुनिक तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे दुनिया में संघर्ष बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा, यह पहचानने की जरूरत है कि संघर्ष की रोकथाम जटिल और कई पहलुओं से युक्त है, इसके लिए समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता है। इसलिए हमें न केवल राजनीतिक प्रक्रिया बल्कि सतत और समावेशी आर्थिक विकास पर भी ध्यान केंद्रित करने वाला एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाने पर विचार करना है। साथ ही समाधान, सुलह, पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण भी संघर्ष से बचाव संबंधी रणनीतियों के महत्वपूर्ण पहलू हैं।
उन्होंने विश्व बिरादरी से पुरजोर तरीके से कहा कि इन सभी पहलुओं को एक साथ मिलाकर ही हम स्थायी शांति और सुरक्षा की दिशा में प्रभावी कदम उठा सकते हैं। भारत ने वैश्विक समुदाय से अपील की कि संघर्ष की रोकथाम में एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया जाए, जो न केवल तात्कालिक समस्याओं को सुलझाए, बल्कि दीर्घकालिक स्थिरता और विकास को भी सुनिश्चित करे। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 22 Aug 2024 06:53:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइल ने गाजा में टैंक और ड्रोन से किए हमले, कम से कम 17 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-गज-म-टक-और-डरन-स-कए-हमल-कम-स-कम-17-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-गज-म-टक-और-डरन-स-कए-हमल-कम-स-कम-17-लग-क-मत</guid>
<description>यरूशलम, 22 अगस्त। गाजा में बुधवार को इजराइली टैंक और ड्रोन हमलों में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। एक अस्पताल के कर्मियों ने यह जानकारी दी।
ये हमले मध्य गाजा के दीर अल-बलाह और दक्षिण में खान यूनिस में हुए।
अस्पताल कर्मियों ने बताया कि अल-बलाह और खान यूनिस में इजराइली हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई।
इस बीच, लेबनान के हिजबुल्ला ने बुधवार को 50 से ज्यादा रॉकेट दागे, जिनसे इजराइली कब्जे वाले गोलान हाइट्स में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हिजबुल्ला ने कहा कि ये हमले मंगलवार रात को लेबनान में इजराइल के हमले के जवाब में किए गए।
ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब एक ही दिन पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पश्चिम एशिया की अपनी यात्रा के दौरान गाजा में युद्ध विराम समझौता करने के राजनयिक मिशन के तहत मिस्र और कतर में अपने साथी मध्यस्थों से मुलाकात की थी।
ईरान और लेबनान में हमास और हिजबुल्ला के दो शीर्ष कमांडर की हाल में निशाना बनाकर हत्या किए जाने से समझौते की आवश्यकता और बढ़ गई है। दोनों कमांडर की हत्या के पीछे इजराइल का हाथ बताया जा रहा है। दूसरी ओर, ईरान और हिजबुल्ला ने दोनों कमांडर की मौत का बदला लेने का संकल्प लिया है।
इस बीच, अहम मध्यस्थ देश मिस्र ने इस समझौते को लेकर बुधवार को संदेह व्यक्त किया।
मिस्र में अधिकारियों ने द एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के बताया कि हमास चरमपंथी समूह कई कारणों से समझौते संबंधी प्रस्ताव पर सहमत नहीं होगा और इस बात को लेकर भी लंबे समय से आशंका बनी हुई है कि क्या इस समझौते के बाद इजराइली सेनाएं वास्तव में गाजा से हट जाएंगी और युद्ध समाप्त हो जाएगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बुधवार को बात की, हालांकि उसने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई।
इजराइल पर सात अक्टूबर को हमास के चरमपंथियों के हमलों में लगभग 1,200 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकतर आम नागरिक शामिल थे और लगभग 250 लोगों को अगवा कर लिया गया था।
ऐसा माना जा रहा है कि बंधकों में से लगभग 110 लोग अब भी गाजा में हैं, जबकि इजराइली अधिकारियों का कहना है कि उनमें से लगभग एक-तिहाई की मौत हो चुकी है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के जवाबी हमलों ने 40,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। गाजा के 23 लाख से अधिक निवासियों में से अधिकतर विस्थापित हो चुके हैं और वहां भारी मानवीय तबाही मची है।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 22 Aug 2024 06:53:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका ने एक चीनी नागरिक पर लगाया जासूसी का आरोप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-न-एक-चन-नगरक-पर-लगय-जसस-क-आरप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-न-एक-चन-नगरक-पर-लगय-जसस-क-आरप</guid>
<description>अमेरिकी वकीलों ने एक चीनी व्यक्ति के ख़िलाफ़ आपराधिक आरोप दाख़िल किए हैं.
अमेरिका में रहने वाले इस चीनी व्यक्ति पर चीन की ख़ुफ़िया एजेंसी का जासूस होने का आरोप लगाया गया है.
अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने कहा कि 67 वर्षीय चीनी नागरिक युआनजुं टांग को बुधवार को न्यूयॉर्क से गिरफ़्तार किया गया था.
चीनी नागरिक युआनजुं टांग पर एफ़बीआई के ख़िलाफ़ गलत बयान जारी करने का आरोप भी लगाया गया है.
बुधवार को जारी किए गए एक बयान में अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने कहा, टांग पर चीन के एजेंट के तौर पर काम करने, साज़िश रचने और एफ़बीआई पर ग़लत बयान देने का आपराधिक आरोप लगाया गया है.
टांग पर आरोप है कि वे लगातार ई-मेल, इनक्रिप्टेड चैट और दूसरे जरियों से संदेश भेजते रहते थे.
साथ ही उनको लगातार एमएसएस यानी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी इंटेलिजेंस ऑफ़िसर से निर्देश मिलता रहता था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 22 Aug 2024 06:53:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-मसर-सम-स-नह-हटग-इजरयल-सनक-पएम-बजमन-नतनयह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-मसर-सम-स-नह-हटग-इजरयल-सनक-पएम-बजमन-नतनयह</guid>
<description>यरूशलम, 22 अगस्त । गाजा पट्टी में हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सैनिक गाजा-मिस्र सीमा से नहीं हटेंगे। इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पीएम ने कहा कि वे हमास के साथ संभावित युद्धविराम समझौते के तहत गाजा-मिस्र सीमा से सैन्य बलों को नहीं हटाएंगे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी बयान के हवाले से कहा कि नेतन्याहू ने गाजा-मिस्र सीमा से सैन्य बलों को हटाए जाने की खबरों को गलत बताया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इजरायल इस क्षेत्र पर नियंत्रण छोड़ने के लिए सहमत नहीं है। बयान में कहा गया है कि इजरायल सुरक्षा कैबिनेट अपने सभी युद्ध उद्देश्यों को हासिल करने पर जोर देगा। जिसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि गाजा फिर से इजराइल के लिए खतरे का कारण न बने। इसके तहत दक्षिणी सीमा को सुरक्षित करने की जरूरत है। इससे पहले व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि बुधवार को भी नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने युद्धविराम समझौते को आगे बढ़ाने पर चर्चा के लिए फोन पर बात की। इजरायली सैन्य अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि इजराइल फिलाडेल्फिया कॉरिडोर पर नियंत्रण बनाए बिना अपनी सुरक्षा जरूरतों को पूरा कर सकता है।
ज्ञात हो कि गाजा में युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के लिए अमेरिका समर्थित मौजूदा समझौता प्रस्ताव को इजरायल ने स्वीकार कर लिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को घोषणा की थी कि इजरायल ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसके तहत गाजा पट्टी और मिस्र के बीच स्थित फिलाडेल्फिया कॉरिडोर से इजरायली सैनिकों की वापसी शामिल है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 22 Aug 2024 06:53:07 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रंप के चुनाव जीतने पर एलन मस्क देश की सेवा के लिए तैयार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-क-चनव-जतन-पर-एलन-मसक-दश-क-सव-क-लए-तयर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-क-चनव-जतन-पर-एलन-मसक-दश-क-सव-क-लए-तयर</guid>
<description>सैन फ्रांसिस्को, 20 अगस्त । दिग्गज कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने मंगलवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के जीतने पर अमेरिकी सरकार में योगदान देने के लिए तैयार हैं। इसके तहत वह सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का नेतृत्व करने के इच्छुक हैं। ट्रंप ने हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि अगर वो चुनाव जीतते हैं, तो वह मशहूर अरबपति मस्क को कैबिनेट में मंत्री के तौर पर या किसी सरकारी विभाग के सलाहकार पद पर नियुक्त करने पर विचार कर सकते हैं। इस पर मस्क ने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, मैं देश की सेवा करने को तैयार हूं।
मस्क ने मजाक करते हुए कहा कि वह ट्रंप सरकार के तहत एक नई अमेरिकी सरकार में सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। पिछले हफ्ते, ट्रंप और मस्क ने एक्स पर एक ऑडियो साक्षात्कार के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की थी, जिनमें आव्रजन, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, जलवायु परिवर्तन, और वैश्विक राजनीति शामिल थे। मस्क ने ट्रंप को जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा के बारे में शिक्षित करने का प्रयास किया।
हालांकि, मस्क की जलवायु परिवर्तन पर की गई आलोचना को लेकर पूंजीपति विनोद खोसला ने मूर्खतापूर्ण बताया था। मस्क ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन किया और डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ उनके पक्ष में खड़े हुए। ट्रंप ने एक चुनावी रैली में अवैध अप्रवासन की बात करते हुए उल्लेख किया कि इससे उनकी जान बच गई। साक्षात्कार के प्रसारण में साइबर हमलों के कारण देरी हुई थी। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति को जनवरी 2021 में ट्विटर (अब एक्स) से स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था, लेकिन मस्क ने उनका निलंबन हटा दिया। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 21 Aug 2024 06:41:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारी बारिश से पाकिस्तान में 24 घंटे में 20 की मौत, कुल आंकड़ा 215 पहुंचा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भर-बरश-स-पकसतन-म-24-घट-म-20-क-मत-कल-आकड-215-पहच</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भर-बरश-स-पकसतन-म-24-घट-म-20-क-मत-कल-आकड-215-पहच</guid>
<description>इस्लामाबाद, 20 अगस्त । पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मंगलवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में मानसून से संबंधित घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई है। अब तक मरने वालों की संख्या 215 हो गई है। एनडीएमए ने एक रिपोर्ट में कहा कि पिछले 24 घंटों में बारिश से होने वाली दुर्घटनाओं और बाढ़ के कारण कुल 43 लोग घायल हुए हैं। जुलाई में शुरू हुए मानसून के मौसम में घायल होने वालों की संख्या 405 हो गई है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि मृतकों में 108 बच्चे और 32 महिलाएं शामिल हैं। 86 मौतों के साथ पूर्वी पंजाब प्रांत सबसे अधिक प्रभावित रहा। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र और दक्षिणी सिंध प्रांत में 65 और 37 मौतें हुई हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में 18 लोग मारे गए। उधर पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर में पांच लोग मारे गए और उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में मानसून से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई।
एनडीएमए ने यह भी कहा कि देश में मानसून के मौसम में 448 पशुधन की मौत हो गई, जबकि 2,575 घर और 31 पुल क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, देश में काबुल, सिंधु और झेलम नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में अगले 48 घंटों में मध्यम तीव्रता के साथ भारी बारिश हो सकती है। सरकार ने चिकित्सा सेवा और राहत के लिए कुल 86 शिविर स्थापित किए हैं। इन शिविरों में अब तक 4,102 लोगों को सहायता मिल चुकी है। पाकिस्तान में मानसून का मौसम सितंबर तक चलता है। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 21 Aug 2024 06:41:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायल को मिल रहे समर्थन पर भड़के ईरान और मलेशिया, पश्चिमी देशों की नीतियों पर उठाए सवाल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-क-मल-रह-समरथन-पर-भडक-ईरन-और-मलशय-पशचम-दश-क-नतय-पर-उठए-सवल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-क-मल-रह-समरथन-पर-भडक-ईरन-और-मलशय-पशचम-दश-क-नतय-पर-उठए-सवल</guid>
<description>तेहरान, 20 अगस्त । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने गाजा में हो रहे हमलों को लेकर पश्चिमी देशों की आलोचना की है। उनका कहना है कि कुछ पश्चिमी देशों ने गाजा के लोगों के खिलाफ इजरायल को अपने मीडिया और हथियार दोनों का समर्थन दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा गया कि सोमवार को दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई।
इस दौरान दोनों पक्षों ने विकास के साथ-साथ गाजा में युद्ध विराम पर चल रही बातचीत पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने गाजा के लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कुछ पश्चिमी देशों की नीतियों की आलोचना की। ईरानी राष्ट्रपति और मलेशियाई प्रधानमंत्री ने संयुक्त बयान में कहा कि पश्चिमी देशों का मीडिया और इजरायल के लिए हथियारों का समर्थन गाजा में युद्ध विराम हासिल करने के प्रयासों के उनके दावों के विपरीत है। इससे गाजा के उत्पीड़ित और असहाय लोगों के खिलाफ इजरायल का अपराध जारी रहेगा। उन्होंने गाजा में इजरायल का मुकाबला करने के लिए मुस्लिम देशों के बीच और अधिक एकता और कार्रवाई की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा, इस्लामिक सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों का शिखर सम्मेलन आयोजित करना इन उद्देश्यों के अनुरूप एक प्रभावी कार्रवाई होगी। गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को एक बयान में कहा, गाजा पट्टी में जारी इजरायली सेना की कार्रवाई में 40,139 फिलिस्तीनी नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। ज्ञात हो कि, इजरायल ने 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमले के जवाब में गाजा में सैन्य अभियान को शुरू किया था। इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में पूरी तरह से घेराबंदी कर दी है। इसके कारण फिलिस्तीनी क्षेत्र में भोजन, दवा, बिजली और पानी की सप्लाई काफी हद तक प्रभावित हुई है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 21 Aug 2024 06:41:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में मजदूरों को ले जा रहा वाहन गड्ढे में गिरा, 7 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-मजदर-क-ल-ज-रह-वहन-गडढ-म-गर-7-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-मजदर-क-ल-ज-रह-वहन-गडढ-म-गर-7-क-मत</guid>
<description>इस्लामाबाद, 20 अगस्त । पाकिस्तान के उत्तरी गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) क्षेत्र में आठ मजदूरों को ले जा रहा एक वाहन गड्ढे में गिर गया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी रेस्क्यू 1122 के जिला समन्वयक शौकत रियाज ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि यह दुर्घटना सोमवार रात जीबी क्षेत्र के डायमर जिले में काराकोरम राजमार्ग के पास हुई। वाहन ने अपना नियंत्रण खो दिया और गहरी खाई में जा गिरा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बचाव अधिकारी ने बताया कि पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्यों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि मजदूर काम के लिए क्षेत्र में स्थित डायमर बाशा डैम की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान यूसुफ, एहसानुल्लाह, मोहिबुल्लाह, सज्जाद, सज्जाद और मुजीबुल्लाह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद बचाव दल और स्थानीय स्वयंसेवक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शवों तथा घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को हुई एक अन्य दुर्घटना में सुक्कुर-मुल्तान मोटरवे पर एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद बचाव अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों और घायलों को तहसील अस्पताल घोटकी पहुंचाया। मृतकों की पहचान नूर इलाही, शगुफ्ता, रोजिना, उनीबा और हसनत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चार लोगों की हालत गंभीर है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 21 Aug 2024 06:41:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा में इजरायली हवाई हमलों में 15 फिलिस्तीनियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-इजरयल-हवई-हमल-म-15-फलसतनय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-इजरयल-हवई-हमल-म-15-फलसतनय-क-मत</guid>
<description>गाजा, 20 अगस्त । गाजा के खान यूनिस में दो शरणार्थी शिविरों पर इजरायल के हवाई हमले में कम से कम 15 फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सूत्रों ने ये जानकारी दी है। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने सोमवार को सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि इजरायली विमानों ने गाजा शहर के पश्चिम में अल-शती में फिलिस्तीनियों के एक कैंप पर हमला किया। चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि हवाई हमले में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा चिकित्सा सूत्रों के अनुसार, खान यूनिस के पश्चिम में एक इंटरनेट वितरण केंद्र के पास फिलिस्तीनियों के एक और कैंप पर इजरायली हमले में छह लोग मारे गए। इसी बीच, फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने सोमवार को बताया कि गाजा पट्टी में 885 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ, 207 यूएनआरडब्ल्यूए स्टाफ सदस्यों सहित अब तक कम से कम 289 राहत कार्यकर्ता मारे गए हैं। यूएनआरडब्ल्यूए के आयुक्त जनरल फिलिप लाजारिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कई लोगों ने घायलों और बीमारों को मानवीय सहायता या चिकित्सा देखभाल प्रदान करते समय अपनी जान गंवा दी।
उन्होंने यह भी बताया कि संघर्ष के मानवीय प्रभाव और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के जारी उल्लंघन को कवर करते समय 160 से अधिक पत्रकार और मीडियाकर्मी मारे गए हैं। 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायली सीमा पर हमास के हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में गाजा में हजारों फिलिस्तीनी मारे गए हैं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 21 Aug 2024 06:41:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जापान के एयरपोर्ट पर कैंची गायब होने से 36 उड़ानें रद्द, क्या है मामला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जपन-क-एयरपरट-पर-कच-गयब-हन-स-36-उडन-रदद-कय-ह-ममल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जपन-क-एयरपरट-पर-कच-गयब-हन-स-36-उडन-रदद-कय-ह-ममल</guid>
<description>इस सप्ताहंत जापान के एक एयरपोर्ट में बोर्डिंग गेट के पास एक स्टोर में रखी कैंची गायब होने के बाद 36 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 201 में देरी हुई.
इस वजह से शनिवार की सुबह होक्काइदो के न्यू चिटोज़ हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर सुरक्षा जांच दो घंटे के लिए टाल दी गई. इससे सैकड़ों यात्री वहां फंसे रहे.
डिपार्चर लाउंज में मौजूद यात्रियों को दोबारा सुरक्षा जांच कराने को कहा गया और इससे वहां लंबी कतारें लग गईं.
अधिकारियों ने गायब कैंची का पता लगाने की कोशिश की लेकिन ये नहीं मिली. हालांकि अगले दिन ये उसी स्टोर में मिली.
इससे जापान के वार्षिक बोन उत्सव मना कर घर लौट रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
इनमें से एक यात्री ने कहा, हमारे पास इंतजार करने के अलावा और कोई चारा नहीं था. लेकिन मुझे लगता है कि एयरलाइंस को थोड़ा सावधान रहना चाहिए.
हालांकि कई लोग एयरपोर्ट अधिकारियों की तारीफ कर रहे रहे हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ये हवाईअड्डा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कितना चिंतित है.
2022 में इस एयरपोर्ट से एक करोड़ पचास लाख लोगों ने हवाई यात्रा की थी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 21 Aug 2024 06:41:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बराक ओबामा ने की कमला हैरिस की तारीफ़, ट्रंप को निशाने पर लिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरक-ओबम-न-क-कमल-हरस-क-तरफ-टरप-क-नशन-पर-लय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरक-ओबम-न-क-कमल-हरस-क-तरफ-टरप-क-नशन-पर-लय</guid>
<description>अमेरिका के शिकागो में हो रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के नेशनल कन्वेंशन में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप को खतरनाक बताया. उन्होंने मंगलवार को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तारीफ़ की.
बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कहा, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों से जुड़े उन समझौतों को ख़त्म कर दिया, जिससे हमारी दक्षिणी सीमा को सुरक्षित करने में मदद मिलती.
उन्होंने कहा, ट्रंप ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्होंने सोचा कि समस्या को वास्तव में हल करने की कोशिश करने से उनके अभियान को नुकसान होगा.
कमला हैरिस को लेकर क्या कहा?
बराक ओबामा ने कहा, अमेरिका नए चैप्टर के लिए तैयार है. हम कमला हैरिस के लिए तैयार हैं. कमला हैरिस भी तैयार हैं.
उन्होंने कहा, दुनिया देख रही है कि नवंबर में होने वाले चुनाव में क्या होगा. देश के अधिकतर लोग उस देश में नहीं रहना चाहते जो विभाजित हो. हम कुछ अच्छा चाहते हैं.
ओबामा ने कहा, हमारा काम लोगों को ये विश्वास दिलाना है कि लोकतंत्र बहुत कुछ कर सकता है और कमला हैरिस ये अच्छे से समझती हैं.
डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में कमला हैरिस को गुरुवार को आधिकारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर चुना जाएगा.
पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उनका मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से होगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 21 Aug 2024 06:41:25 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शिया जायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही बस ईरान में दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 28 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/शय-जयरन-क-पकसतन-स-इरक-ल-ज-रह-बस-ईरन-म-दरघटनगरसत-कम-स-कम-28-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शय-जयरन-क-पकसतन-स-इरक-ल-ज-रह-बस-ईरन-म-दरघटनगरसत-कम-स-कम-28-लग-क-मत</guid>
<description>तेहरान, 21 अगस्त। शिया जायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही एक बस मंगलवार देर रात मध्य ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधिकारियों ने इस हादसे में बस में सवार कम से कम 28 जायरीनों की मौत होने, जबकि 23 अन्य के घायल होने की बुधवार को जानकारी दी।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने स्थानीय आपातकालीन सेवा के अधिकारी मोहम्मद अली मालकजादेह के हवाले से बताया कि यह हादसा मंगलवार देर रात मध्य ईरान के यज्द प्रांत में हुआ।
मालकजादेह के मुताबिक हादसे में 23 जायरीन घायल हो गए, जिनमें से 14 को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय बस में कुल 51 लोग सवार थे।
जायरीन अरबईन के लिए इराक जा रहे थे, जो सातवीं शताब्दी में एक शिया पैगंबर की शहादत के 40वें दिन किया जाने वाला एक अनुष्ठान है।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 21 Aug 2024 06:41:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-म-परगमन-वज-मकत-नत-क-दयर-बढ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-म-परगमन-वज-मकत-नत-क-दयर-बढ</guid>
<description>बीजिंग, 19 अगस्त । चीनी राज्य परिषद के न्यूज कार्यालय ने सोमवार को उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाने के विषय पर न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस मौके पर चीनी राष्ट्रीय आप्रवासन प्रशासन के उप प्रमुख ल्यू हाईथाओ ने कहा कि राष्ट्रीय आप्रवासन प्रशासन ने चीन आने में विदेशी लोगों को सुविधा देने के लिए क्रमशः 110 से अधिक नीति और कदम उठाए। वीज़ा-मुक्त प्रवेश, वीज़ा-मुक्त पारगमन और बंदरगाह वीज़ा आदि नीतियों में सुधार जारी रहा। इससे चीन आने वाले विदेशी लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बताया जाता है कि लोकप्रिय 144 घंटे तक पारगमन वीज़ा-मुक्त नीति का दायरा 37 बंदरगाहों और 54 देशों तक बढ़ाया गया है। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 20 Aug 2024 07:40:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन ने फिलीपींस को संप्रभुता का उल्लंघन बंद करने की चेतावनी दी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-न-फलपस-क-सपरभत-क-उललघन-बद-करन-क-चतवन-द</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-न-फलपस-क-सपरभत-क-उललघन-बद-करन-क-चतवन-द</guid>
<description>बीजिंग, 19 अगस्त । चीनी तटरक्षक बल ने फिलीपींस को कड़ी चेतावनी जारी की है, जिसमें उससे दक्षिण चीन सागर में चीनी संप्रभुता का उल्लंघन करने वाली कार्रवाइयों को बंद करने का आग्रह किया गया है। यह तब हुआ जब फिलीपींस के तटरक्षक जहाज, नंबर-4410 ने चीनी अधिकारियों की बार-बार चेतावनी के बावजूद सोमवार को रनआईचाओ के पास के पानी में प्रवेश करने का प्रयास किया। चीनी तटरक्षक बल के प्रवक्ता के अनुसार, यह घटना तब हुई जब फिलीपींस का जहाज नानशा द्वीप समूह में श्येनपिनचाओ के पास के पानी में प्रवेश करने में विफल रहा। चीनी तटरक्षक बल ने कानून के अनुसार फिलीपींस के जहाज के खिलाफ नियंत्रण कार्रवाई करके जवाब दिया गया।
प्रवक्ता ने फिलीपींस की कार्रवाइयों की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल चीन की संप्रभुता का उल्लंघन किया है, बल्कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को भी खतरे में डाला है। चीनी तटरक्षक बल ने फिलीपींस से अपने उल्लंघन और उकसावे को तुरंत बंद करने का आग्रह किया, चेतावनी दी कि आगे की कोई भी कार्रवाई ऐसे परिणामों को जन्म दे सकती है जिसके लिए फिलीपींस जिम्मेदार होगा। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 20 Aug 2024 07:40:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जेल में बंद इमरान ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का चांसलर बनने के लिए दिया आवेदन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जल-म-बद-इमरन-न-ऑकसफरड-यनवरसट-क-चसलर-बनन-क-लए-दय-आवदन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जल-म-बद-इमरन-न-ऑकसफरड-यनवरसट-क-चसलर-बनन-क-लए-दय-आवदन</guid>
<description>एक साल से भी ज़्यादा समय से जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का चांसलर बनने के लिए आवेदन दिया है.
इमरान ख़ान के सलाहकार सैयद ज़ुल्फिकार बुखारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि इमरान ख़ान के कहने पर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चांसलर इलेक्शन 2024 के लिए उनका आवेदन फॉर्म जमा कर दिया गया है.
वहीं, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अभी तक इसे लेकर कुछ नहीं कहा.
यूनिवर्सिटी की तरफ से उम्मीदवारों के नाम अक्टूबर में बताए जा सकते हैं. मतदान 28 अक्टूबर को ऑनलाइन होगा.
इमरान ख़ान पर सरकारी उपहारों को निजी फ़ायदे के लिए ग़ैर क़ानूनी तरीके से बेचने सहित कई आरोप लगे हैं.
अपने ऊपर लगे आरोपों को इमरान ख़ान राजनीतिक प्रतिशोध और षडयंत्र बता चुके हैं.
संयुक्त राष्ट्र पैनल ने हाल ही में कहा था कि इमरान खान की हिरासत मनमाने ढंग से की गई थी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 20 Aug 2024 07:40:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान को ईरान ने किया हैक, एफबीआई ने की पुष्टि</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-क-परचर-अभयन-क-ईरन-न-कय-हक-एफबआई-न-क-पषट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-क-परचर-अभयन-क-ईरन-न-कय-हक-एफबआई-न-क-पषट</guid>
<description>अमेरिका के इंटेलिजेंस अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान को हैक करने के पीछे ईरान का हाथ था.
अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसी एफबीआई और अन्य जांच एजेंसियों ने बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है. बयान में कहा, ईरान ने अमेरिका के चुनाव में लोकतांत्रिक संस्थानों में कलह को बढ़ावा देने और विश्वास को कम करने के लिए हस्तक्षेप करने का फैसला किया था.
बयान में कहा गया है, ईरान ने सोशल इंजीनियरिंग और अन्य प्रयासों के माध्यम से दोनों राजनीतिक दलों के राष्ट्रपति अभियानों के साथ ऐसा करने का प्रसास किया है.
हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान की ओर से कहा गया था कि उसके आंतरिक संचार को हैक करने के पीछे ईरानी हैकर्स का हाथ है.
हालांकि, ट्रंप के प्रचार अभियान के इस दावे को ईरान के अधिकारियों ने खारिज कर दिया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 20 Aug 2024 07:40:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इटली में समुद्र तट के नजदीक लग्जरी नाव डूबी, एक की मौत छह लापता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इटल-म-समदर-तट-क-नजदक-लगजर-नव-डब-एक-क-मत-छह-लपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इटल-म-समदर-तट-क-नजदक-लगजर-नव-डब-एक-क-मत-छह-लपत</guid>
<description>ख़राब मौसम की वजह से इटली के तटीय शहर सिसली में समुद्र तट से थोड़ी दूर एक लग्जरी नाव के डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और छह लोग लापता हैं.
नाव में में 22 लोग सवार थे. इनमें 15 लोगों को बचाया गया है. इनमें एक साल का एक बच्चा भी शामिल है.
गोताखोर लापता लोगों की तलाश में लगे हैं. हेलीकॉप्टर से भी तलाशी अभियान जारी है.
नाव में सवार लोगों को बचाने वाले जहाज के कैप्टन ने बताया कि उन्हें लाइफ राफ्ट में 15 लोग मिले थे. उन्होंने वहीं से कोस्टगार्ड को अलर्ट कर दिया था.
लग्जरी नाव का नाम है बेयेसियन है. 56 मीटर लंबे इस नाव पर ब्रिटिश झंडा लगा था और डूबने के वक्त़ ये बंदरगाह से 700 मीटर दूर था.
शुरुआती ख़बरों में अधिकारियों ने बताया था कि हादसे के बाद लापता हुए लोगों में चार ब्रिटेन, दो अमेरिका और एक कनाडा का नागिरक था, मरने वाले शख़्स की नागरिकता का पता नहीं चल पाया है.
नाव के मलबे की पहचान कर ली गई है. समुद्र में पचास मीटर की गहराई में ये मिला है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 20 Aug 2024 07:40:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एलन मस्क को सलाहकार बनाने के सवाल पर क्या बोले ट्रंप?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एलन-मसक-क-सलहकर-बनन-क-सवल-पर-कय-बल-टरप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एलन-मसक-क-सलहकर-बनन-क-सवल-पर-कय-बल-टरप</guid>
<description>पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और इस बार के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वो टेस्ला के मालिक एलन मस्क को सलाहकार बनाने के लिए तैयार हैं.
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या वो मस्क को सलाहकार या कैबिनेट पद देने पर विचार करेंगे? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि वो ऐसा बिलकुल करेंगे.
उन्होंने कहा कि मस्क बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति हैं. अगर वो चाहेंगे तो ऐसा ज़रूर किया जाएगा.
टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क ने हाल में ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डोनाल्ड ट्रंप का इंटरव्यू लिया था.
इस दौरान उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सहित कई मुद्दों पर बात की थी.(www.bbc.hindi.com)</description>
<pubDate>Tue, 20 Aug 2024 07:40:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सैन फ्रांसिस्को से रोम जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट लगातार दो दिनों तक रही डायवर्ट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सन-फरससक-स-रम-जन-वल-यनइटड-एयरलइस-क-फलइट-लगतर-द-दन-तक-रह-डयवरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सन-फरससक-स-रम-जन-वल-यनइटड-एयरलइस-क-फलइट-लगतर-द-दन-तक-रह-डयवरट</guid>
<description>सैन फ्रांसिस्को, 16 अगस्त । सैन फ्रांसिस्को से रोम जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की एक उड़ान को लगातार दूसरे दिन डायवर्ट किया गया। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने गुरुवार को एयरलाइन के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा, बोइंग 777-200 द्वारा संचालित यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान 507 को एक यात्री चिकित्सा आपातकाल के कारण कनाडा के एडमॉन्टन की ओर मोड़ दिया गया था।
बुधवार दोपहर को सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के लगभग 6.5 घंटे बाद विमान एडमॉन्टन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी 265 यात्री और 14 क्रू सदस्य गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को लौट आए। यह घटना मंगलवार को इसी तरह के व्यवधान के बाद हुई जब सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रोम जाने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की एक अन्य उड़ान को एक यांत्रिक समस्या के कारण सैक्रामेंटो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 17 Aug 2024 06:13:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तरी चाड में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ में 50 से अधिक की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-चड-म-लगतर-बरश-क-बद-आई-बढ-म-50-स-अधक-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-चड-म-लगतर-बरश-क-बद-आई-बढ-म-50-स-अधक-क-मत</guid>
<description>याउंडे, 16 अगस्त । अफ्रीकी देश चाड के उत्तरी प्रांत तिबेस्ती में लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई है। इस आपदा की जानकारी अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तिबेस्ती प्रांत के गवर्नर महामत तोची चिदी ने कहा कि पिछले शुक्रवार से शुरू हुई बारिश बुधवार तक जारी रही, जिससे संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रांत में बाढ़ के कारण 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। देश के सामाजिक कार्य, राष्ट्रीय एकजुटता और मानवीय मामलों के मंत्री फातिम बौकर कोसेई ने गुरुवार को कहा कि विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं। कोसेई ने आश्रय की उपलब्धता के बारे में निवासियों को जागरूक करने के लिए राजधानी एनदजामेना का दौरा करने के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, यह आवश्यक है कि बाढ़ से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों से बचने के लिए प्रभावित आबादी वहीं बस जाए। इस साइट पर सभी की सुरक्षा और भलाई की गारंटी के लिए सभी उपाय किए गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय के अनुसार चाड में मई के मध्य से बाढ़ आ रही है, जिससे 245,000 लोग प्रभावित हुए हैं। संगठन ने पिछले सप्ताह बताया था कि मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ के कारण देश में 40 लोगों की मौत हो चुकी है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 17 Aug 2024 06:13:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हांगकांग में पहले जुड़वां पांडा शावकों का जन्म</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हगकग-म-पहल-जडव-पड-शवक-क-जनम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हगकग-म-पहल-जडव-पड-शवक-क-जनम</guid>
<description>बीजिंग, 16 अगस्त । चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में रहने वाले पांडा युगल यिंगयिंग और लेले ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुताबिक, चीन की केंद्र सरकार द्वारा हांगकांग को दान किए गए पांडा युगल यिंगयिंग और लेले ने इस मार्च में हांगकांग महासागर पार्क में सफलता से प्राकृतिक संभोग पूरा किया। मादा पांडा यिंगयिंग ने लगभग पांच महीने गर्भधारण के बाद एक नर व एक मादा जुड़वां पांडा बच्चों को जन्म दिया। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी ली च्याछाओ ने कहा कि वर्ष 2024 चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। इसका विशेष महत्व है कि यिंगयिंग और लेले ने हांगकांग में पांडा शावकों की पहली जोड़ी को जन्म दिया। उन्होंने एक बार फिर हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र को पांडा उपहार में देने के लिए मातृभूमि को धन्यवाद दिया, जिसने हांगकांग के लिए मातृभूमि चीन की देखभाल और समर्थन को पूरी तरह से प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि यह अवधि नवजात पांडा भ्रूण के स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने हांगकांग महासागर पार्क की पेशेवर पशु देखभाल टीम और चीनी पांडा संरक्षण व अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञों को धन्यवाद दिया, जो यिंगयिंग और पांडा शिशुओं की जोड़ी की सावधानीपूर्वक देखभाल करते हैं। बताया जाता है कि वर्ष 1999 में, चीन की केंद्र सरकार ने हांगकांग को पांडा आनआन और च्याच्या की एक जोड़ी भेंट की। वर्ष 2007 में हांगकांग की मातृभूमि में वापसी की 10वीं वर्षगांठ पर, हांगकांग को पांडा लेले और यिंगयिंग मिले। च्याच्या का वर्ष 2016 में 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिससे वह दुनिया का सबसे उम्रदराज़ चिड़ियाघर में रहने वाला पांडा बना, जबकि आनआन का वर्ष 2022 में 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यिंगयिंग और लेले दोनों का जन्म अगस्त वर्ष 2005 में हुआ।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 17 Aug 2024 06:13:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पेइचिंग में सुपर चार्जिंग स्टेशनों को काम में लाया गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पइचग-म-सपर-चरजग-सटशन-क-कम-म-लय-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पइचग-म-सपर-चरजग-सटशन-क-कम-म-लय-गय</guid>
<description>बीजिंग, 16 अगस्त । चीन की राजधानी पेइचिंग में स्टेट ग्रिड द्वारा निर्मित पहले चरण के सुपर चार्जिंग स्टेशनों का इस्तेमाल हाल में शुरू हुआ। सुपर चार्जिंग स्टेशन में एक पाइप की अधिकतम उत्पादन शक्ति 600 किलोवाट तक पहुंच सकती है और औसत दैनिक सेवा क्षमता 700 वाहनों तक पहुंचती है। बताया जाता है कि पहले चरण में दो सुपर चार्जिंग स्टेशनों को काम में लाया गया, जो अलग-अलग तौर पर ताशिंग जिले के शीहोंगमन व्यापारिक क्षेत्र और फंगथाई जिले के लीच़अ वित्तीय व्यापार क्षेत्र में स्थित हैं। शीहोंगमन व्यापारिक क्षेत्र स्थित सुपर चार्जिंग स्टेशन में एक 480 किलोवाट सुपरचार्ज्ड मुख्य कैबिनेट और तीन चार्जिंग पाइल मौजूद हैं, जो एक साथ 6 इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकते हैं। वहीं, लीच़अ वित्तीय व्यापार क्षेत्र में स्थित सुपर चार्जिंग स्टेशन में एक 640 किलोवाट सुपरचार्ज्ड मुख्य कैबिनेट और चार चार्जिंग पाइल मौजूद हैं, जो एक साथ 8 इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकते हैं। स्टेट ग्रिड ने कहा कि इस साल की दूसरी छमाही में पेइचिंग में अन्य 9 सुपर चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। इससे इलेक्ट्रिक कार मालिकों को अधिक कुशल और तेज चार्जिंग सेवा मिलेगी।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 17 Aug 2024 06:13:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूनुस ने चार और सलाहकारों को शामिल करके बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का विस्तार किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यनस-न-चर-और-सलहकर-क-शमल-करक-बगलदश-म-अतरम-सरकर-क-वसतर-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यनस-न-चर-और-सलहकर-क-शमल-करक-बगलदश-म-अतरम-सरकर-क-वसतर-कय</guid>
<description>ढाका, 16 अगस्त। बांग्लादेश में मोहम्मद युनूस के नेृतत्व वाली अंतरिम सरकार का शुक्रवार को विस्तार किया गया और उनकी टीम में चार और सलाहकार शामिल किये गये।
नये सलाहकारों में अर्थशास्त्री वहीदुद्दीन महमूद, पूर्व कैबिनेट सचिव अली इमाम मजूमदार, पूर्व ऊर्जा सचिव मोहम्मद फौजुल कबीर खान और लेफ्टिनेंट जनरल जहांगीर आलम चौधरी शामिल हैं।
इन चार सदस्यों के शामिल होने के साथ ही अंतरिम सरकार की सलाहकार परिषद में सदस्यों की संख्या बढ़कर 21 हो गई।
यूनुस और 13 अन्य सलाहकारों को आठ अगस्त को शपथ दिलाई गई थी। दो सलाहकारों को 11 अगस्त को तथा एक को इसके एक दिन बाद शपथ दिलाई गई थी।
सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ विद्यार्थियों के व्यापक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना (76) को इस्तीफा देना पड़ा था और पांच अगस्त को वह देश छोड़कर भारत चली गयी थीं।
राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने सरकार के मुख्यालय बंगभवन में चार नए सलाहकारों को शपथ दिलाई।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 17 Aug 2024 06:13:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेनी सेना का रूस के कुर्स्क इलाक़े में एक और बड़ा हमला, एक ख़ास पुल को किया ध्वस्त</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-सन-क-रस-क-करसक-इलक-म-एक-और-बड-हमल-एक-खस-पल-क-कय-धवसत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-सन-क-रस-क-करसक-इलक-म-एक-और-बड-हमल-एक-खस-पल-क-कय-धवसत</guid>
<description>यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क इलाक़े में अपने हमले को जारी रखते हुए सीम नदी पर बने एक पुल को ध्वस्त कर दिया है.
रूसी अधिकारियों के हवाले से इस हमले पर कहा गया है कि ग्लुशकोवो शहर के पास यूक्रेनी सेना के इस ऑपरेशन से शहर का एक हिस्से का संपर्क बाकी जगहों से कट गया है.
यूक्रेनी सेना ने जिस पुल को ध्वस्त किया है उसका इस्तेमाल रूसी सैनिकों को ज़रूरी सामान की सप्लाई के लिए किया जाता था. लेकिन अब पुल के गिराए जाने से इसमें रुकावट आ सकती है.
वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि हमारे सैनिक कुर्स्क में अपनी स्थिति मज़बूत कर रहे हैं.
ज़ेलेंस्की के मुताबिक़ कुर्स्क इलाक़े के बदले वे रूस से यूक्रेनी क्षेत्र में किए गए कब्ज़ों को छोड़ने की मांग भी कर सकते हैं.
इससे पहले यूक्रेन के शीर्ष कमांडर ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने बताया था कि यूक्रेनी सेना ने रूस के कुर्स्क इलाक़े में अपना सैन्य दफ़्तर बना लिया है.
ओलेक्सांद्र सिर्स्की के मुताबिक़ इसी दफ़्तर से सेना रूस पर हमला जारी रखे हुए है. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जनरल सिर्स्की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह ऑफ़िस उस इलाक़े में बनाया गया है जहां पर यूक्रेन का नियंत्रण है.
वहीं रूसी रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने यूक्रेन के इस क़दम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम कुर्स्क क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा के लिए ज़रूरी क़दम उठाएंगे.
यूक्रेन ने गुरुवार को रूसी इलाक़ों में बढ़त हासिल करने का दावा भी किया. जनरल सिर्स्की के मुताबिक़ यूक्रेनी सैनिक कुर्स्क क्षेत्र में 35 कि.मी. तक अंदर घुस चुके हैं. वे 82 बस्तियों सहित, 1150 वर्ग कि.मी. क्षेत्र पर अपना कब्ज़ा जमा चुके हैं.
यूक्रेन का यह अभी तक रूस पर सबसे ख़तरनाक हमला है. लेकिन यूक्रेन का कहना है कि उनकी दिलचस्पी रूसी इलाक़ों पर कब्ज़ा करने की नहीं है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 17 Aug 2024 06:13:06 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जो बाइडन ने ग़ज़ा में सीज़फ़ायर को लेकर किस बात की दी चेतावनी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ज-बइडन-न-गज-म-सजफयर-क-लकर-कस-बत-क-द-चतवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ज-बइडन-न-गज-म-सजफयर-क-लकर-कस-बत-क-द-चतवन</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ग़ज़ा में सीज़फ़ायर के समझौते के लिए बातचीत में शामिल सभी पक्षों को चेतावनी दी है.
बाइडन के मुताबिक़- सभी पक्षों को सीज़फ़ायर के लिए जारी कोशिशों को कमज़ोर नहीं करना चाहिए.
बाइडन ने कहा कि हम इस समय पहले के मुक़ाबले ग़ज़ा में युद्ध विराम के नज़दीक हैं. हालांकि उनके इस दावे पर हमास के ही एक अधिकारी ने संदेह जताया था.
बाइडन ने यह भी ऐलान किया था कि वे ग़ज़ा में सीज़फ़ायर के समझौतों की कोशिशों को जारी रखने के लिए विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को इसराइल भेज रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की यह चेतावनी अमेरिका, क़तर और मिस्र के एक संयुक्त बयान के बाद सामने आई है.
इसमें कहा गया है कि पिछले 48 घंटे में तीनों देशों ने गंभीर बातचीत की है. इसका मक़सद ग़ज़ा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करना था.
बयान के अनुसार, दोहा में अमेरिका, क़तर और मिस्र ने दोनों पक्षों के सामने एक प्रस्ताव रखा था, जो अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और सुरक्षा परिषद की ओर से निर्धारित किए सिद्धांतों के अनुरूप है.
इसमें ये भी कहा गया है कि समझौते को अंतिम रूप देने के लिए तीनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी मिस्र की राजधानी काहिरा में अगले सप्ताह के अंत में फिर मिलेंगे. इस समझौते में मानवीय मदद को लेकर भी प्रावधान किए गए हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 17 Aug 2024 06:13:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तर कोरिया सालों बाद पर्यटकों को लिए खोलेगा अपनी सीमा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-सल-बद-परयटक-क-लए-खलग-अपन-सम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-सल-बद-परयटक-क-लए-खलग-अपन-सम</guid>
<description>उत्तर कोरिया लगभग चार साल बाद अपनी सीमा विदेशी पर्यटकों के लिए खोलने जा रहा है.
2020 की शुरुआत में कोविड महामारी के दौरान उत्तर कोरिया ने अपनी सीमाएं सील कर दी थी.
उसके बाद अब जाकर उसने अपने एक शहर को पर्यटकों के लिए खोलने का फै़सला किया है.
चीन के दो टूर ऑपरेटरों ने बताया है कि पर्यटकों को जल्द ही उत्तर कोरिया के पहाड़ी शहर सामजियोन में आने की इज़ाज़त दी जा सकती है.
उत्तर कोरिया ने अपने यहां कोविड महामारी के दौरान जो प्रतिबंध लगाए थे उनमें पिछले साल से थोड़ी ढील देने की शुरुआत की गई थी.
उत्तर कोरिया में सीमाएं सील किए जाने के बाद देश में खाद्यान्न संकट पैदा हो गया था.
उत्तर कोरिया को अपने परमाणु कार्यक्रमों की वजह से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है. इस वजह से वहां की अर्थव्यवस्था पर काफी दबाव है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 16 Aug 2024 07:38:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>खालिदा जिया की पार्टी ने शेख हसीना को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/खलद-जय-क-परट-न-शख-हसन-क-गरफतर-कर-उनक-खलफ-मकदम-चलन-क-मग-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/खलद-जय-क-परट-न-शख-हसन-क-गरफतर-कर-उनक-खलफ-मकदम-चलन-क-मग-क</guid>
<description>ढाका, 15 अगस्त। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी ने बृहस्पतिवार को देशभर में धरने आयोजित कर अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके करीबी लोगों को हालिया हिंसा के लिए गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की।
हसीना अपनी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर पांच अगस्त को देश छोड़कर चली गई थीं।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की ढाका महानगर इकाई के कार्यकर्ता और समर्थक अपनी मांगों को लेकर बैतुल मुकर्रम नेशनल मस्जिद के दक्षिणी गेट, हसीना की पार्टी अवामी लीग के कार्यालयों के सामने और सेंट्रल शहीद मीनार पर एकत्र हुए।
बांग्लादेश में पांच अगस्त को हसीना सरकार गिरने के बाद देश भर में हिंसक घटनाओं में 230 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ ही तीन सप्ताह तक हुई हिंसा के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 560 हो गई।
बीएनपी ढाका सिटी साउथ के संयोजक रफीकुल इस्लाम मजनू ने बृहस्पतिवार को बैतुल मुकर्रम में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
उन्होंने कहा, हमने आज के लिए एक कार्यक्रम की घोषणा की है। बीएनपी और उसके सहयोगी संगठन ढाका और देश भर में कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। हमारी एक मांग है - फासीवादी निरंकुश शेख हसीना और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाए। उन्होंने बांग्लादेश में क्रूर नरसंहार किया है।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 16 Aug 2024 07:38:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारत के साथ ‘विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ के प्रति रूस प्रतिबद्ध है: राष्ट्रपति पुतिन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-क-सथ-वशषधकर-परपत-रणनतक-सझदर-क-परत-रस-परतबदध-ह-रषटरपत-पतन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-क-सथ-वशषधकर-परपत-रणनतक-सझदर-क-परत-रस-परतबदध-ह-रषटरपत-पतन</guid>
<description>मॉस्को, 15 अगस्त। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को भारत को उसके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के प्रति मॉस्को की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुतिन ने अपने भारतीय समकक्ष द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक बयान में कहा, 77 वर्षों के स्वतंत्र विकास के दौरान आपके देश ने सामाजिक-आर्थिक, वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकी और कई अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त सफलताएं हासिल की हैं और वैश्विक पटल पर उच्च प्रतिष्ठा अर्जित की है।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने पुतिन के हवाले से एक बयान में कहा, हम भारत के साथ विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। मुझे विश्वास है कि मॉस्को में हमारी हालिया वार्ता के बाद हुए समझौतों के लगातार क्रियान्वयन से बहुआयामी रूस-भारत सहयोग के विकास में योगदान मिलेगा।
यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को समाप्त करने का उपाय खोजन के लिए नए वैश्विक प्रयासों की पृष्ठभूमि में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत करने के लिए मोदी के यूक्रेन की राजधानी का दौरा करने की उम्मीद है।
हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 16 Aug 2024 07:38:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अफ़्रीका के बाहर दर्ज़ किया गया एमपॉक्स संक्रमण का पहला मामला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अफरक-क-बहर-दरज-कय-गय-एमपकस-सकरमण-क-पहल-ममल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अफरक-क-बहर-दरज-कय-गय-एमपकस-सकरमण-क-पहल-ममल</guid>
<description>स्वीडन की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने अफ़्रीका के बाहर एमपॉक्स का पहला मामला दर्ज़ किया है.
स्वीडिश एजेंसी का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति, अफ़्रीका में रहने के दौरान ही एमपॉक्स की चपेट में आया था.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ़्रीका के कुछ हिस्सों में फैल रही एमपॉक्स बीमारी के चलते सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का एलान किया है.
संगठन ने इस बीमारी को अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय भी बताया है.
स्वीडन की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी के कार्यकारी प्रमुख ओलिविया विग्ज़ेल के मुताबिक़ संक्रमित व्यक्ति ने कहा था कि उसका इलाज स्टॉकहोम में किया जाए, जिससे कि दूसरे लोगों के लिए इस संक्रमण के ख़तरे को कम किया जा सके.
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने अफ़्रीका और उसके बाहर इस बीमारी के फ़ैलने की आशंकाओं पर अपनी चिंता ज़ाहिर की थी.
एमपॉक्स एक संक्रामक बीमारी है, जिसे पहले मंकीपॉक्स के नाम से भी जाना जाता था. अफ़्रीकी देश कॉन्गो में इस बीमारी के शुरुआती दौर में ही 450 से भी ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 16 Aug 2024 07:38:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइली बस्तियों में रहने वालों ने वेस्ट बैंक के एक गांव पर किया हमला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-बसतय-म-रहन-वल-न-वसट-बक-क-एक-गव-पर-कय-हमल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-बसतय-म-रहन-वल-न-वसट-बक-क-एक-गव-पर-कय-हमल</guid>
<description>-जारोस्लाव लुकिव
इसराइली बस्तियों में रहने वाले लोगों ने वेस्ट बैंक के एक गांव के घरों और कारों में आग लगा दी.
फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस घटना में एक व्यक्ति की जान गई है वहीं एक व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसे सीने में गंभीर चोटें आईं हैं.
आगज़नी को अंज़ाम देने वाले इसराइली बस्ती के लोगों में से कुछ ने मास्क पहन रखे थे.
इसराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बताया कि गुरुवार शाम को नेबलस शहर के पास स्थित जिट गांव पर हमला करने वाले लोगों ने पथराव भी किया था.
इसराइली नेताओं ने इस हमले की निंदा की है. साथ ही अपराधियों को सज़ा देने का वादा भी किया है.
इसराइली रक्षा बल ने बताया कि हमला करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया गया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 16 Aug 2024 07:38:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस ने क्यों दी एक बैले डांसर को 12 साल की सज़ा?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-न-कय-द-एक-बल-डसर-क-12-सल-क-सज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-न-कय-द-एक-बल-डसर-क-12-सल-क-सज</guid>
<description>रूस की एक अदालत ने बैले डांसर कैरेलिना को यूक्रेन का समर्थन करने वाली एक चैरिटी को 51 डॉलर दान देने के मामले में 12 साल की सज़ा सुनाई है.
उन्हें ये सज़ा देशद्रोह के मामले में दी गई है.
कैरेलिना लॉस एंजेलिस में रहती थीं और उन्हें 2021 में अमेरिका ने नागरिकता दी थी.
कैरेलिना को जनवरी में मॉस्को से 1,600 किलोमीटर दूर पूर्व की ओर स्थित येकातेरिनबर्ग में पारिवारिक यात्रा के दौरान गिरफ्तार किया गया था.
रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस ने कहा कि केन्सिया कैरेलिना ने उस यूक्रेनी संगठन के लिए फंड जुटाया है जो कि यूक्रेनी सेना को हथियार मुहैया करा रही है.</description>
<pubDate>Fri, 16 Aug 2024 07:38:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्राजील में विमान दुर्घटना में पांच की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरजल-म-वमन-दरघटन-म-पच-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरजल-म-वमन-दरघटन-म-पच-क-मत</guid>
<description>साओ पाउलो, 16 अगस्त । ब्राजील में एक विमान दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की खबर है। यह दुर्घटना ब्राजील के मातो ग्रोसो राज्य के अमेज़ोनियन शहर अपिआकास में तब घटी जब एक ट्विन-इंजन विमान नीचे आ गिरा। ब्राजील की ग्लोबोन्यूज़ नेटवर्क के मुताबिक, मृतकों में अर्नी स्पीयेरिंग, एक एग्री-बिजनेस मालिक और यूनियन स्पोर्ट्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष, उनके दो पोते-पोतियां, उनकी कंपनी के एक कर्मचारी और पायलट शामिल हैं।
शिन्हुआ सामचार एजेंसी के मुताबिक, सात लोगों की क्षमता वाले ट्विन-इंजन किंग एयर विमान रोंडोनोपोलिस शहर की ओर जा रहा था और पाउसादा अमेजोनिया फिशिंग लॉज से उड़ान भर रहा था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बारे में बताते हुए ब्राज़ीलियन एयर फोर्स ने कहा कि एयरोनॉटिकल एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंशन सेंटर के विशेषज्ञों को अपिआकास में दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए भेजा गया है। यह दुर्घटना वोएपास एयर कैरियर द्वारा संचालित एक विमान के विन्हेडो शहर में दुर्घटनाग्रस्त होने के एक सप्ताह से भी कम समय बाद हुई है, जिसमें 62 लोगों की मौत हो गई थी। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 16 Aug 2024 07:38:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा में इजरायली हमले में सात फिलिस्तीनियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-इजरयल-हमल-म-सत-फलसतनय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-इजरयल-हमल-म-सत-फलसतनय-क-मत</guid>
<description>गाजा, 14 अगस्त । इजरायली सेना लगातार गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है। इजरायली सेना ने एक बार फिर गाजा में हवाई हमला किया है, जिसमें सात फिलिस्तीनी मारे गए। फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि सेंट्रल गाजा के नुसेरात शरणार्थी शिविर में इजरायली सेना ने हवाई हमला किया, जिसमें तीन बच्चों सहित सात फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि मंगलवार शाम को हुए हवाई हमले में अबू नड्डा परिवार के एक आवासीय घर को निशाना बनाया गया। हालांकि, इजरायली सेना ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
इस बीच, इजरायली सेना ने मंगलवार को वेस्ट बैंक में कैदियों के दो अपार्टमेंट उड़ा दिए। बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद कैदियों में झड़प हो गई, जिसमें एक फिलिस्तीनी नागरिक की मौत हुई है। ज्ञात हो कि 7 अक्टूबर, 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। इस दौरान 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 इजरायली नागरिकों को हमास ने बंधक बना लिया था। इसके बाद इजरायली सेना ने गाजा में घुसकर हमास के ठिकानों पर कार्रवाई की। गाजा में इजरायली हमलों में फिलिस्तीनियों की मौत का आंकड़ा लगभग 40,000 हो गया है। मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, इजरायली सेना ने 32 लोगों को मार डाला और 88 अन्य को घायल कर दिया, जिससे फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से कुल मौतों की संख्या 39,929 और घायलों की संख्या 92,240 हो गई। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 15 Aug 2024 06:44:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/मरयम-नवज-न-अरशद-नदम-क-दय-10-करड-रपए-क-चक-9297-नबर-क-कर-गफट-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मरयम-नवज-न-अरशद-नदम-क-दय-10-करड-रपए-क-चक-9297-नबर-क-कर-गफट-क</guid>
<description>खानेवाल (पाकिस्तान), 13 अगस्त । पाकिस्तान के पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम के घर पर मुलाकात की। अरशद नदीम पाकिस्तान के खानेवाल के मियां चुन्नू गांव के रहने वाले हैं। नदीम ने पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो फाइनल में 92.97 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया था। मरियम नवाज ने अरशद नदीम को 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का चेक और एक कार गिफ्ट के तौर पर भेंट की। खास बात यह है कि कार का नंबर 9297 है। नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ न केवल ओलंपिक गोल्ड हासिल किया था, बल्कि ओलंपिक रिकॉर्ड भी बनाया था।
नदीम और पाकिस्तान के इतिहास में 92.97 एक खास फीगर बन चुकी है। मरियम नवाज ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर की हैं। उन्होंने इस दौरान नदीम की मां के साथ भी मुलाकात की। मरियम नवाज पाकिस्तान के पंजाब सूबे की पहली महिला मुख्यमंत्री भी हैं। अरशद नदीम की उपलब्धियों पर बात करें, तो वह ओलंपिक में पाकिस्तान के लिए पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल हासिल करने वाले एथलीट बने हैं। अरशद नदीम के प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान पेरिस ओलंपिक की पदक तालिका में 62वें स्थान पर रहा।
भारत इस बार पाकिस्तान से पीछे रहकर 71वें स्थान पर रहा। ओलंपिक में अरशद नदीम और भारतीय स्टार नीरज चोपड़ा की प्रतिद्वंदिता भी छाई रही। नीरज चोपड़ा ने जहां टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, वह पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडलिस्ट रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में नदीम और नीरज के बीच प्रतिद्वंद्विता में यह पहली बार है जब अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा को पीछे छोड़ा है। इससे पहले अरशद नदीम ने टोक्यो ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई किया था, लेकिन वह कोई मेडल नहीं जीत पाए थे। पिछले दो साल में नदीम ने उल्लेखनीय प्रगति है और वह अब कई बार थ्रो करते हुए 90 मीटर के निशान को पार कर चुके हैं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 14 Aug 2024 06:09:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूनुस ने बांग्लादेशी हिंदुओं से मुलाकात की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यनस-न-बगलदश-हदओ-स-मलकत-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यनस-न-बगलदश-हदओ-स-मलकत-क</guid>
<description>ढाका, 13 अगस्त। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने परेशान हिंदू समुदाय के सदस्यों से मंगलवार को यहां प्रसिद्ध ढाकेश्वरी मंदिर में मुलाकात की और उनकी सरकार की भूमिका के बारे में कोई धारणा बनाने से पहले धैर्य रखने का आग्रह किया।
यूनुस ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा और बर्बरता के बीच आठ अगस्त को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के अधिकार सुनिश्चित किए जाने चाहिए। उन्होंने देश की दुर्दशा के लिए संस्थागत पतन को जिम्मेदार ठहराया।
यह बैठक पांच अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद से हटने के बाद कई दिनों तक चली हिंसा में अल्पसंख्यक हिंदू लोगों पर हमले, उनकी संपत्तियों की तोड़फोड़ तथा कई हिंदू मंदिरों को नष्ट किए जाने के बाद हो रही है।
ढाकेश्वरी मंदिर प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है।
डेली स्टार अखबार ने युनूस को उद्धृत करते हुए कहा, अधिकार सबके लिए समान हैं। हम सब एक ही व्यक्ति हैं और हमारे पास एक ही अधिकार है। हमारे बीच कोई भेदभाव न करें। कृपया हमारी सहायता करें। धैर्य रखें और बाद में आकलन करें - हम क्या कर पाए और क्या नहीं। अगर हम असफल होते हैं, तो हमारी आलोचना करें।
अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के हजारों सदस्यों ने शुक्रवार और शनिवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका और उत्तर-पूर्वी बंदरगाह शहर चटगांव में बड़े पैमाने पर विरोध रैलियां निकालीं और देश भर में हुई बर्बरता के बीच सुरक्षा की मांग की। हिंसा के दौरान हिंदू समुदाय के मंदिरों और उनके घरों पर हमले किये गये थे।
अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाने के लिए विशेष न्यायाधिकरणों की स्थापना, अल्पसंख्यकों के लिए 10 प्रतिशत संसदीय सीटों का आवंटन, अल्पसंख्यक संरक्षण कानून लागू करने आदि की मांग करते हुए हिंदू प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को मध्य ढाका के शाहबाग में तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात अवरुद्ध कर दिया।
शनिवार को ही यूनुस ने हिंसा प्रभावित देश में अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों की निंदा करते हुए उन्हें जघन्य करार दिया था और युवाओं से सभी हिंदुओं, ईसाइयों और बौद्धों की रक्षा करने का आग्रह किया था।
बांग्लादेश के दो हिंदू संगठनों - बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद और बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद - के अनुसार, पांच अगस्त को शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद से बांग्लादेश के 52 जिलों में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों पर हमलों की कम से कम 205 घटनाएं हुईं।
डेली स्टार के अनुसार, मंगलवार को ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचने के बाद यूनुस ने बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद और महानगर सर्बजनिन पूजा समिति के नेताओं, मंदिर प्रबंधन बोर्ड के अधिकारियों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।
युनूस ने कहा, हमारी लोकतांत्रिक आकांक्षाओं में हमें मुसलमान, हिंदू या बौद्ध नहीं बल्कि इंसान के रूप में देखा जाना चाहिए। हमारे अधिकार सुनिश्चित होने चाहिए। सभी समस्याओं की जड़ संस्थागत व्यवस्थाओं के क्षय में है। इसीलिए ऐसे मुद्दे उठते हैं। संस्थागत व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है।
प्रोफेसर यूनुस के साथ विधि सलाहकार आसिफ नजरुल और धार्मिक मामलों के सलाहकार एएफएम खालिद हुसैन भी थे।
इस मौके पर हिंदू संगठनों के कई प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
हमेशा की तरह कुर्ता-पायजामा पहने यूनुस अपने अधिकारियों के साथ बैठे और मंदिर परिसर में हिंदू समुदाय से बातचीत की।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 14 Aug 2024 06:09:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश में मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता स्थापित करना जरूरी : मुहम्मद यूनुस</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-मनवधकर-और-अभवयकत-क-सवततरत-सथपत-करन-जरर-महममद-यनस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-मनवधकर-और-अभवयकत-क-सवततरत-सथपत-करन-जरर-महममद-यनस</guid>
<description>ढाका, 13 अगस्त। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने देश में अल्पसंख्यकों पर हो रही बर्बरता को लेकर कहा कि मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता स्थापित करना उनके प्रमुख लक्ष्यों में से एक है, क्याेंकि हिंदू शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से (5 अगस्त) हिंसा का सामना कर रहे हैं।
मुहम्मद यूनुस ने ढाका में 800 साल पुराने हिंदू समुदाय के ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने कहा, देश में सभी को समान अधिकार प्राप्त है। हमारे बीच कोई भेदभाव नहीं है। कृपया धैर्य रखें और बाद में हमें परखें कि हमने क्या किया और क्या नहीं। अगर हम असफल होते हैं तो आलोचना करें।
पिछले सप्ताह हसीना के भारत रवाना होने के बाद से पिछले कई दिनों में कट्टरपंथियों द्वारा उनके घरों, व्यवसायों और यहां तक ​​कि मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसमें सैकड़ों हिंदू घायल बताए जा रहे हैं।
यूनुस ने बांग्लादेश पूजा उत्सव परिषद के अध्यक्ष वासुदेव धर और महासचिव संतोष शर्मा की उपस्थिति में कहा, हमारी लोकतांत्रिक भावना में हमें मुसलमान, हिंदू या बौद्ध नहीं बल्कि इंसान के रूप में देखा जाना चाहिए। हमें अपने अधिकारों का दावा करना चाहिए। सभी समस्याओं की जड़ में संस्थागत व्यवस्था की कमजोरी है। इसी कारण ऐसी समस्याएं पैदा होती हैं। संस्थागत व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है।
अंतरिम सरकार के कानूनी और धार्मिक मामलों के सलाहकार आसिफ नजरूल और ए.एफ.एम. खालिद हुसैन भी यूनुस के साथ मंदिर गए थे।
सोमवार को हुसैन ने अल्पसंख्यकों पर हमले की निंदा की थी और आश्वासन दिया था कि मौजूदा सरकार सांप्रदायिक सद्भाव में विश्वास करती है।
सचिवालय में आयोजित एक मीडिया ब्रीफिंग में हुसैन ने जोर देकर कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले उपद्रवियों द्वारा किए गए थे और अंतरिम सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नष्ट किए गए घरों और मंदिरों की सूची तैयार की जा रही है और पीड़ितों को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
बता दें कि यह हिंसा अंतरिम सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिसने 8 अगस्त को मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में शपथ ली है।
शनिवार को चटगांव के मध्य में हजारों की संख्या में हिंदू एकत्रित हुए और समुदाय पर हो रहे हमलों के खिलाफ एक विशाल विरोध रैली निकाली तथा देश के नागरिकों के रूप में सुरक्षा और समान अधिकारों की मांग की।
बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई ओइक्या परिषद ने भी यूनुस को एक खुला पत्र भेजा था, जिसमें अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक विशेष समूह की अभूतपूर्व हिंसा पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की गई थी।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 14 Aug 2024 06:09:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने संसद में उठाया बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमले का मुद्दा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ऑसटरलयई-ससद-न-ससद-म-उठय-बगलदश-हदओ-पर-हमल-क-मदद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ऑसटरलयई-ससद-न-ससद-म-उठय-बगलदश-हदओ-पर-हमल-क-मदद</guid>
<description>ऑस्ट्रेलियाई सांसद जूलियन लीसर ने देश की संसद में बांग्लादेश के हालात और वहां हिंदुओं समेत बाक़ी अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों का मुद्दा उठाया.
सांसद जूलियन लीसर ने इसे मानवीय तबाही बताते हुए कहा, बांग्लादेशी हिंदुओं को हिंसक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है.
अपने संबोधन में उन्होंने कहा, बांग्लादेश में क़ानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है. बांग्लादेश में अलग-अलग धर्मों को मानने वालों के बीच आपसी सम्मान कम होता जा रहा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि लोगों की अपनी अलग राजनीतिक विचारधारा है.
जूलियन लीसर के मुताबिक़, बांग्लादेश में हिंदुओं को बढ़ते हिंसक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है. पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं. हिंसक भीड़ हिंदुओं के घरों, मंदिरों और काम करने की जगहों को निशाना बना रही है.
उन्होंने कहा, हिंदू परिवार मारे जाने, लूट और अगज़नी के डर से अपना घर छोड़कर भाग रहे हैं. ऐसी रिपोर्ट्स आ रही है कि इन हमलों में हिंदू मारे जा रहे हैं. मैंने कई बार इस ओर ध्यान दिलाने की कोशिश की है कि मेरी चिंता दुनिया भर में अलग-अलग धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए है. बांग्लादेशी हिंदुओं की तकलीफ को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है.
बांग्लादेश में शेख़ हसीना की सरकार के जाने के बाद से ही अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ हिंसा की ख़बरें आई थीं.
सोमवार को अंतरिम सरकार में गृह मामलों के सलाहकार सखावत हुसैन ने अल्पसंख्यकों से हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी थी. मंगलवार को बांग्लादेश के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद युनूस ढाका के विख्यात ढाकेश्वरी मंदिर पहुँचे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 14 Aug 2024 06:09:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइली मंत्री के अल अक़्सा मस्जिद पहुंचने के बाद विवाद</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-मतर-क-अल-अकस-मसजद-पहचन-क-बद-ववद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-मतर-क-अल-अकस-मसजद-पहचन-क-बद-ववद</guid>
<description>इसराइल के धुर-दक्षिणपंथी और नेशनल सिक्योरिटी मामलों के मंत्री इत्तेमार बेन गिविर ने सैकड़ों यहूदियों के साथ यरूशलम के सबसे पवित्र स्थलों में से एक अल-अक़्सा मस्जिद में प्रवेश किया और प्रार्थना की.
अल-अक़्सा मस्जिद के एक हिस्से को टेंपल माउंट के नाम से जाना जाता है जो कि यहूदियों का सबसे पवित्र स्थल भी है.
इसराइली मंत्री के इस क़दम को फ़लस्तीन, अमेरिका, फ़्रांस और सऊदी अरब समेत कई देशों और संयुक्त राष्ट्र ने भी उकसाने वाला बताया है और इसकी निंदा भी की है.
हालांकि इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के ऑफ़िस ने कहा है कि अल अक़्सा मस्जिद में प्रार्थना की स्थिति पर कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. वहां केवल मुस्लिमों को ही प्रार्थना करने की अनुमति है.
इसराइली सरकार ने अल-अक़्सा मस्जिद में किसी भी और धर्म के प्रार्थना करने पर रोक लगाई हुई है.
यरूशलम की अल-अक़्सा मस्जिद यरूशलम के पूर्वी भाग में स्थित है. यह जगह मुसलमानों की तीसरी सबसे पवित्र जगह है. वहीं यह यहूदियों के लिए सबसे पवित्र जगह मानी जाती है.
यहूदियों के लिए टेंपल माउंट और मुसलमानों के लिए अल-हराम अल शरीफ़ के नाम से मशहूर पवित्र स्थल में अल-अक़्सा मस्जिद और डोम ऑफ़ द रॉक शामिल है.
डोम ऑफ़ द रॉक को यहूदी धर्म में सबसे पवित्र स्थल का दर्जा दिया गया है. पैग़ंबर मोहम्मद से जुड़े होने के कारण डोम ऑफ़ द रॉक को मुसलमान भी पवित्र स्थल मानते हैं.
इस धार्मिक स्थल पर ग़ैर-मुसलमानों की प्रार्थना पर पाबंदी लगी हुई है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 14 Aug 2024 06:09:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा नहीं लड़ेंगे पार्टी के नेता का चुनाव, देश को मिलेगा नया पीएम</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जपन-क-परधनमतर-फमओ-कशद-नह-लडग-परट-क-नत-क-चनव-दश-क-मलग-नय-पएम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जपन-क-परधनमतर-फमओ-कशद-नह-लडग-परट-क-नत-क-चनव-दश-क-मलग-नय-पएम</guid>
<description>जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेता के रूप में फिर से चुनाव नहीं लड़ने का फ़ैसला किया है.
इसी के साथ यह तय हो गया है कि जापान को अब एक नए प्रधानमंत्री मिलेंगे.
फुमिओ किशिदा ने इस फ़ैसले के बारे में कहा, पार्टी को नई शुरुआत की ज़रूरत है. 67 वर्षीय किशिदा के के सितंबर में पार्टी के नए नेता के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद से हटने की उम्मीद जताई जा रही है.
जापान में किशिदा का समर्थन भी घटता जा रहा है. इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार और घोटाले के आरोपों में फंसी हुई है. इसके अलावा किशिदा सरकार बढ़ती महंगाई और गिरते येन (जापानी मुद्रा) जैसी समस्याओं से भी जूझ रही है.
किशिदा की पार्टी को इस बात का संदेह भी है कि क्या वे उनके नेतृत्व में आम चुनावों को जीत पाएंगे.
चुनावी विश्लेषकों का बीबीसी से कहना है कि जापान फ़िलहाल पीढ़ीगत बदलाव से गुज़र रहा है और सत्ता पर काबिज़ पार्टी अपनी छवि को साफ करने के लिए संघर्ष कर रही है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 14 Aug 2024 06:09:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूएन प्रमुख ने इस क्षेत्र के लिए की सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने की मांग की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यएन-परमख-न-इस-कषतर-क-लए-क-सरकष-परषद-म-सथय-सट-दन-क-मग-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यएन-परमख-न-इस-कषतर-क-लए-क-सरकष-परषद-म-सथय-सट-दन-क-मग-क</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने अफ्रीका को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने की अपील की है.
चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं.
उन्होंने कहा, अक्सर ये कहा जाता है कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद दुनिया इतनी बदल गई है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य मौजूदा परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व नहीं कर पा रहे हैं. जबकि अफ्रीका का ज्यादातर हिस्से पर अभी भी औपनिवेशिक राज है.
गुटेरेस ने कहा कि दुनिया 1945 से काफी कुछ बदल गई है. लेकिन संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में बदलाव की गति धीमी है.
अफ्रीकी संघ लंबे समय से अफ्रीका महाद्वीप के देशों को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी प्रतिनिधित्व की मांग कर रहा है.
पिछले दिनों सियेरा लिओन और इसके राष्ट्रपति जूलियस मादा मायो ने अफ्रीका को इसमें प्रतिनिधित्व देने की मांग है. इसके बाद अफ्रीका को स्थायी सीट देने की बहस ने जोर पकड़ी है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 14 Aug 2024 06:09:07 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शेख़ हसीना के ख़िलाफ़ मर्डर केस में होगी जांच, अदालत ने दिए आदेश</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/शख-हसन-क-खलफ-मरडर-कस-म-हग-जच-अदलत-न-दए-आदश</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शख-हसन-क-खलफ-मरडर-कस-म-हग-जच-अदलत-न-दए-आदश</guid>
<description>बांग्लादेश की एक अदालत ने ढाका के एक राशन दुकानदार की हत्या में पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना की कथित भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं.
इस मामले में शिकायतकर्ता के वकील ने बताया है कि दुकानदार की हत्या पिछले महीने छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई थी.
हसीना और छह अन्य लोगों के ख़िलाफ़ आमिर हमज़ा ने केस दर्ज कराया है, जिसे ढाका के चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने सुनवाई के लिए मंज़ूर कर लिया है.
आमिर हमज़ा के वकील अनवारुल हक़ ने ये जानकारी दी है. उन्होंंने बताया कि मजिस्ट्रेट राजेश चौधरी ने शिकायत पर सुनवाई के बाद हसीना के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए हैं.
बांग्लादेश में पिछले दिनों हुए प्रदर्शन और हिंसा के दौरान हुई मौतों के बाद पहली बार हसीना के ख़िलाफ़ कोई मामला दर्ज हुआ है..
इस मामले में हसीना की पार्टी अवामी लीग के जनरल सेक्रेट्री अब्दुल कादिर और पूर्व गृह मंत्री अब्दुजम्मां ख़ान और कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी.
हमज़ा का कहना है कि राशन दुकान के मालिक अबु सईद को 19 जुलाई को उस समय गोली लगी थी जब पुलिस छात्रों के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर गोली चला रही थी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 14 Aug 2024 06:09:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय ध्वज बेचने वाली दुकान पर ग्रेनेड हमला, तीन की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-सवततरत-दवस-स-पहल-रषटरय-धवज-बचन-वल-दकन-पर-गरनड-हमल-तन-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-सवततरत-दवस-स-पहल-रषटरय-धवज-बचन-वल-दकन-पर-गरनड-हमल-तन-क-मत</guid>
<description>क्वेटा, 14 अगस्त। पाकिस्तान के 77वें स्वतंत्रता दिवस से पहले संदिग्ध आतंकवादियों ने बलूचिस्तान प्रांत में राष्ट्रीय ध्वज बेचने वाली एक दुकान और एक घर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
हिंसा प्रभावित बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में मंगलवार को हुए इस हमले की जिम्मेदारी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। कुछ दिन पहले ही इस समूह ने दुकान के मालिक को झंडा न बेचने और लोगों को 14 अगस्त को छुट्टी न मनाने की चेतावनी दी थी।
पाकिस्तान को 14 अगस्त 1947 को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी मिली थी।
सरकारी अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने बताया कि एक दुकान और उसके पास स्थित घर पर किए गए हमले में घायल छह लोगों को भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के उत्तर-पूर्व में एक सैन्य अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में दिए गए भाषण में आतंकवाद को हराने की प्रतिबद्धता जताई। मुनीर ने पाक तालिबान के हमलों को रोकने के लिए पड़ोसी देश अफगानिस्तान से सहयोग मांगा।
इस बीच, पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में बताया कि आतंकवादियों के एक समूह ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में चार सुरक्षा कर्मियों की हत्या कर दी। उसने बताया कि सेना की जवाबी कार्रवाई में छह आतंकवादी भी मारे गए।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 14 Aug 2024 06:09:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>क्या देश की व्यवस्था के खिलाफ युवाओं के गुस्से ने शेख हसीना के शासन को उखाड़ फेंका ?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कय-दश-क-वयवसथ-क-खलफ-यवओ-क-गसस-न-शख-हसन-क-शसन-क-उखड-फक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कय-दश-क-वयवसथ-क-खलफ-यवओ-क-गसस-न-शख-हसन-क-शसन-क-उखड-फक</guid>
<description>ढाका, 12 अगस्त। देश की व्यवस्था के प्रति निराशा जाहिर करते हुए एक विश्वविद्यालय की छात्रा जन्नत-उल प्रोम कहती हैं कि डिग्री पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई या संभवतः नौकरी के लिए वह बांग्लादेश छोड़ देंगी क्योंकि यहां की व्यवस्था में योग्य उम्मीदवार के लिए कोई जगह नहीं है और युवाओं को बेहद कम अवसर मिलते हैं।
प्रोम ने कहा, हमारे यहां दायरा बेहद सीमित है। उन्होंने कहा कि अगर उनके परिवार के पास उन्हें और उनके बड़े भाई के खातिर विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाने की फीस के लिए पर्याप्त धन होता तो वह पहले ही घर छोड़ देतीं।
लेकिन हाल की घटनाओं से उनके मन में उम्मीद जगी है कि एक दिन बांग्लादेश में हालत बदलेंगे। देश की सत्ता में 15 वर्ष रहने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने युवाओं के प्रदर्शन के चलते पिछले सप्ताह पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गईं।
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में प्रोम भी शामिल थी। उनका कहना है कि जिस तरह से शेख हसीना के निरंकुश शासन ने असहमति को दबाया, अभिजात वर्ग को तरजीह दी और असमानताओं को बढ़ाया, उससे युवा तंग आ चुके थे।
जून में छात्र बांग्लादेश की सड़कों पर उतर आए थे और मांग कर रहे थे कि उन नियमों को समाप्त किया जाए जिसके तहत 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले लड़ाकों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था।
छात्रों के आंदोलन का केंद्र वह नौकरियां भी थीं जिन्हें देश में सबसे स्थिर और सबसे अधिक वेतन वाली माना जाता है, लेकिन हाल के वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था में तेजी के बावजूद मध्यम वर्ग को इस तरह की नौकरियों में पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाए।
यह बात भी हैरान करने वाली है कि बिल्कुल नयी युवा पीढ़ी ने इस विद्रोह का नेतृत्व किया। प्रोम जैसे युवा बांग्लादेश में नौकरी के अवसरों की कमी से सबसे अधिक निराश और प्रभावित हैं।
जुलाई के मध्य में हसीना ने युवाओं की मांगों को हल्के में लेते हुए सवाल पूछा था कि अगर नौकरियां स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं दी जानी चाहिए तो फिर किसे दी जानी चाहिए। हसीन ने कुछ ही समय बाद इसके जवाब में कहा था, क्या नौकरियां रजाकार के वशंजों को दी जानी चाहिए। इसके बाद युवाओं का गुस्सा भड़क गया था।
रजाकार वे लोग थे जिन्होंने बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम को दबाने के लिए पाकिस्तान के साथ हाथ मिला लिया था।
अगले दिन, सुरक्षा बलों के साथ झड़पों के दौरान प्रदर्शनकारियों की मौत की खबरें आई जिससे विरोध और भड़क गया तथा हसीना सरकार के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन ने व्यापक विद्रोह का रूप ले लिया।
कॉर्नेल विश्वविद्यालय में राजनीतिक हिंसा और बांग्लादेश के सैन्य इतिहास का अध्ययन करने वाली प्रोफेसर सबरीना करीम ने कहा कि प्रदर्शनकारियों में नयी पीढ़ी भी शामिल रही जिन्हें हसीना के प्रधानमंत्री बनने से पहले के दौर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
ढाका विश्वविद्यालय की 22 वर्षीय छात्रा नूरिन सुल्ताना टोमा का कहना है कि जिस तरह हसीना ने छात्र प्रदर्शनकारियों की तुलना देशद्रोहियों से की थी उससे साफ है कि उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया था कि वह युवा की मांग को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं कर पाएंगी।
टोमा ने कहा कि उन्हें लगने लगा था कि बांग्लादेश धीरे-धीरे असमानताओं का आदी होता जा रहा है और लोगों ने यह उम्मीद खो दी है कि चीजें कभी बेहतर होंगी।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 13 Aug 2024 06:30:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हसीना के भारत प्रवास से द्विपक्षीय संबंध प्रभावित नहीं होंगे: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हसन-क-भरत-परवस-स-दवपकषय-सबध-परभवत-नह-हग-बगलदश-क-अतरम-सरकर-क-सलहकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हसन-क-भरत-परवस-स-दवपकषय-सबध-परभवत-नह-हग-बगलदश-क-अतरम-सरकर-क-सलहकर</guid>
<description>ढाका, 12 अगस्त। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के एक शीर्ष सलाहकार ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत गईं शेख हसीना के वहां रहने से द्विपक्षीय संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और ढाका हमेशा नयी दिल्ली के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करेगा।
समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश की खबर के अनुसार, अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने यह टिप्पणी उस समय की जब उनसे पूछा गया कि क्या हसीना के भारत में लंबे समय तक रहने से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध प्रभावित होंगे।
हुसैन ने कहा, यह एक काल्पनिक प्रश्न है। अगर कोई व्यक्ति किसी देश में रहता है तो उस देश के साथ रिश्ते क्यों प्रभावित होंगे? इसका कोई कारण नहीं है।
नौकरियों में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध के बाद 76 वर्षीय हसीना ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़कर भारत चली गई थीं।
हुसैन ने कहा कि द्विपक्षीय संबंध पारस्परिक हितों पर आधारित होते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों - बांग्लादेश और भारत - के हित हैं और वे उन हितों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
हुसैन ने कहा कि वह भारत के साथ हमेशा अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करेंगे।
इससे पहले, उन्होंने बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा सहित ढाका में तैनात राजनयिकों को बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी और उनका समर्थन मांगा।
हुसैन ने राजनयिकों से कहा, हमारा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हमारे सभी मित्र और साझेदार अंतरिम सरकार और हमारे लोगों के साथ खड़े रहेंगे, क्योंकि हम बांग्लादेश के लिए एक नया भविष्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 13 Aug 2024 06:30:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइल और ईरान के बीच तनाव पर अमेरिका की नज़र, मध्य पूर्व में भेजी मिसाइल से लैस पनडुब्बी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-और-ईरन-क-बच-तनव-पर-अमरक-क-नजर-मधय-परव-म-भज-मसइल-स-लस-पनडबब</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-और-ईरन-क-बच-तनव-पर-अमरक-क-नजर-मधय-परव-म-भज-मसइल-स-लस-पनडबब</guid>
<description>इसराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में एक गाइडेड मिसाइल पनडुब्बी भेजी है.
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन को भी इस इलाके़ में जल्द पहुंचने को कहा है.
यूएसएस अब्राहम लिंकन लड़ाकू विमान एफ-35 से लैस है.
दरअसल हमास और हिज़बुल्लाह कुछ बड़े नेताओं के मारे जाने के बाद इसराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है.
ईरान ने अपने यहां मारे गए हमास नेता इस्माइल हनिया का बदला लेने का एलान किया था. समझा जाता है कि हिज़बुल्लाह इसराइल के कुछ सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकता है.
हनिया की मौत के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए अमेरिका ने मध्य पूर्व में पनडुब्बी भेजने का फ़ैसला किया है.
अमेरिका ऐसे किसी भी हमले से इसराइल का बचाव करना चाहता है.
अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने कहा कि उनका देश अपने सहयोगी देशों के बचाव के लिए हरसंभव क़दम उठाएगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 13 Aug 2024 06:30:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान की धमकियों के बीच अमेरिका समेत पांच देशों ने जारी किया साझा बयान, क्या कहा?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-धमकय-क-बच-अमरक-समत-पच-दश-न-जर-कय-सझ-बयन-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-धमकय-क-बच-अमरक-समत-पच-दश-न-जर-कय-सझ-बयन-कय-कह</guid>
<description>अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली ने मध्य पूर्व के हालात पर संयुक्त बयान जारी किया है.
इन सभी देशों ने क्षेत्र में तनाव कम करने और ग़ज़ा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए एक डील तक पहुंचने के लिए अपना पूर्ण समर्थन ज़ाहिर किया.
संयुक्त बयान में कहा गया, जितना जल्दी संभव हो, हमने एक डील तक पहुंचने के उद्देश्य से इस हफ्ते के अंत में वार्ता फिर से शुरू करने के लिए राष्ट्रपति बाइडन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तह अल सीसी और कतर के अमीर तमीम के संयुक्त आह्वान का समर्थन किया है.
इसमें कहा गया है, सभी पक्षों को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए. साथ ही ग़ज़ा तक बिना रुकावट मदद पहुंचाया जाना ज़रूरी है.
पांचों देशों ने ईरानी आक्रामकता और उसके समर्थन वाले चरमपंथी संगठनों के खिलाफ इसराइल की रक्षा के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया.
इन्होंने कहा कि ईरान की तरफ से इसराइल के खिलाफ सैन्य हमलों की लगातार मिल रही धमकियों को रोकने का आह्वान किया गया है.
इसके साथ ही इस तरह के हमले होने पर क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर परिणामों को लेकर भी चर्चा की गई.</description>
<pubDate>Tue, 13 Aug 2024 06:30:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लॉस एंजिलिस से लेकर सैन डिएगो तक 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लस-एजलस-स-लकर-सन-डएग-तक-44-तवरत-क-भकप-क-झटक-महसस-कए-गए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लस-एजलस-स-लकर-सन-डएग-तक-44-तवरत-क-भकप-क-झटक-महसस-कए-गए</guid>
<description>लॉस एंजिल्स, 13 अगस्त। अमेरिका में लॉस एंजिलिस से लेकर सैन डिएगो तक 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके असर से इमारतें हिलने लगीं, बर्तन गिरने लगे और वाहनों के अलार्म बजना शुरू हो गए। हालांकि, भूकंप से फिलहाल किसी बड़ी क्षति या जनहानि की सूचना नहीं है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीसी) ने कहा कि सोमवार को आए भूकंप का केंद्र लॉस एंजिलिस के सिटी हॉल से 10.5 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हाईलैंड पार्क के पास 12.1 किलोमीटर की गहराई में था।
यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप के झटके ग्रेटर लॉस एंजिलिस से लेकर दक्षिण में सैन डिएगो और पूर्व में पाम स्प्रिंग्स रेगिस्तानी क्षेत्र तक महसूस किए गए। लॉस एंजिलिस से लगभग 160 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में दक्षिणी सैन जोकिन घाटी में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबरें हैं।
भूकंप के कारण एक अस्पताल की इमारत हिलने लगी, टीवी चैनल ईएसपीएन पर लाइव प्रसारित किया जा रहा साक्षात्कार बाधित हो गया और ऑरेंज काउंटी में स्थित डिज्नीलैंड की जमीन में कंपन महसूस की गई।
समाचार चैनलों के हेलीकॉप्टर ने पासाडेना सिटी हॉल की ऊपरी मंजिल से पानी के रिसाव का दृश्य दिखाया। पासाडेना की जन सूचना अधिकारी लिसा डेर्डेरियन ने भी इस बात की पुष्टि की कि पानी का रिसाव भूकंप के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग 200 कर्मचारियों को सिटी हॉल से सुरक्षित निकाल लिया गया और लिफ्ट में मौजूद एक व्यक्ति को बचाया गया।
डेर्डेरियन ने कहा कि सिटी हॉल में कोई खास हानि नहीं हुई है, लेकिन एक इंजीनियर इसका पूरा आकलन करेगा।
लॉस एंजिलिस के दमकल विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट स्टीवर्ट ने एक बयान में कहा कि लॉस एंजिलिस के सभी 106 दमकल केंद्रों के कर्मचारियों ने 1,217 वर्ग किलोमीटर के शहर का सर्वेक्षण किया और कोई बड़ी क्षति नहीं होने की सूचना दी।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 13 Aug 2024 06:30:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश के हालात पर निगरानी जारी रखेगा अमेरिका: व्हाइट हाउस</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-हलत-पर-नगरन-जर-रखग-अमरक-वहइट-हउस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-हलत-पर-नगरन-जर-रखग-अमरक-वहइट-हउस</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 13 अगस्त। अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका बांग्लादेश के हालात पर निगरानी जारी रखेगा। उसने इस बात पर भी बल दिया कि राष्ट्रपति जो बाइडन मानवाधिकार के मुद्दों पर स्पष्ट और बेबाक तरीके से बोलते रहेंगे।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे, हिंदू-अमेरिकी समूहों और भारतीय-अमेरिकी सांसदों की उस अपील के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रही थीं, जिसमें उन्होंने शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के जीवन और संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।
ज्यां-पियरे ने सोमवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम निश्चित रूप से हालात पर निगरानी जारी रखेंगे। मेरे पास इसके अलावा और कुछ कहने को नहीं है। लेकिन, जब भी मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों की बात आती है तो राष्ट्रपति (जो बाइडन) सार्वजनिक रूप से और निजी तौर पर स्पष्ट तथा बेबाक तरीके से बोलते रहे हैं और ऐसे ही बोलते रहेंगे।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के कथित मानवाधिकार हनन की घटनाओं के खिलाफ पिछले कुछ दिन से अमेरिका के विभिन्न शहरों में सैकड़ों हिंदू-अमेरिकी नागरिकों की ओर से शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाले जा रहे हैं।
रविवार को अटलांटा में एक मार्च को संबोधित करते हुए, सांसद शॉन स्टिल ने अमेरिकी विदेश विभाग से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और हितों को सुनिश्चित करने की अपील की थी। कई अन्य सांसदों ने भी ऐसे ही विचार व्यक्त करते हुए इस मांग को दोहराया था।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 13 Aug 2024 06:30:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शेख हसीना के करीबी अधिकारियों के इस्तीफे वैध : यूनुस</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/शख-हसन-क-करब-अधकरय-क-इसतफ-वध-यनस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शख-हसन-क-करब-अधकरय-क-इसतफ-वध-यनस</guid>
<description>ढाका, 13 अगस्त। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख एवं नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी अधिकारियों के इस्तीफे वैध हैं।
बांग्लादेश में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को लेकर हसीना सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने कई शीर्ष अधिकारियों को पद छोड़ने का अल्टीमेटम दिया था, जिसके बाद पिछले कुछ दिन में देश के प्रधान न्यायाधीश, पांच न्यायाधीश और सेंट्रल बैंक के गवर्नर इस्तीफा दे चुके हैं।
यूनुस (83) ने रविवार रात को पत्रकारों से कहा, कानूनी तौर पर... सारे कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता को बहाल करना अंतरिम सरकार की प्राथमिकता है। यूनुस ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश ओबैदुल हसन को जल्लाद करार दिया।
हसन के इस्तीफे के बाद सैयद रेफात अहमद को रविवार को बांग्लादेश का नया प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया। विवादास्पद आरक्षण प्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्र नेताओं ने इस पद के लिए रेफात के नाम की सिफारिश की थी।
पिछले बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की कमान संभालने वाले यूनुस ने कहा कि उन्होंने यह पद इसलिए स्वीकार किया, क्योंकि आंदोलनकारी छात्रों ने उनसे कहा कि वह एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन पर वे भरोसा कर सकते हैं।
यूनुस ने कहा, यह मेरा सपना नहीं है, यह उनका सपना है। इसलिए मैं इसे सच करने में उनकी मदद कर रहा हूं।
यूनुस ने आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों को छात्रों के नेतृत्व वाली क्रांति करार दिया और कहा कि उन्होंने अंतरिम सरकार के प्रमुख का पद इसलिए भी स्वीकार किया, क्योंकि ये वे लोग हैं, जिनके आंदोलन ने सरकार गिरा दी।
यूनुस लंबे समय से हसीना और उनकी सरकार के आलोचक रहे हैं। पेशे से अर्थशास्त्री और बैंकर यूनुस को गरीबों, खासकर महिलाओं की मदद के लिए ग्रामीण बैंक के माध्यम से माइक्रोक्रेडिट (लघु ऋण) प्रणाली की शुरुआत करने के वास्ते 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
हसीना के 2008 में सत्ता में आने के बाद यूनुस और उनके ग्रामीण बैंक के खिलाफ कई जांच शुरू की गईं। 2013 में उन पर सरकार की अनुमति के बगैर नोबेल पुरस्कार राशि और एक किताब की रॉयल्टी सहित अन्य राशि प्राप्त करने के आरोप में मुकदमा चलाया गया।
हालांकि, यूनुस ने सभी आरोपों को खारिज किया था। उनके समर्थकों ने कहा था कि नोबेल विजेता को हसीना के साथ उनके तल्ख रिश्तों के कारण निशाना बनाया गया।
बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर चले जाने से अस्थिरता की स्थिति पैदा हो गई। देश में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी और यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया।
बांग्लादेश में 1971 के मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले लोगों के परिवारों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने के खिलाफ हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए, जिनमें 300 से अधिक लोगों की जान गई।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 13 Aug 2024 06:30:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>तोशाखाना के नए भ्रष्टाचार मामले में इमरान और बुशरा बीबी की रिमांड 11 दिन तक बढ़ाई गई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तशखन-क-नए-भरषटचर-ममल-म-इमरन-और-बशर-बब-क-रमड-11-दन-तक-बढई-गई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तशखन-क-नए-भरषटचर-ममल-म-इमरन-और-बशर-बब-क-रमड-11-दन-तक-बढई-गई</guid>
<description>इस्लामाबाद, 9 अगस्त। पाकिस्तान की एक जवाबेदही अदालत ने तोशाखाना के नए भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की रिमांड 11 दिनों के लिए बढ़ा दी है। मीडिया में शुक्रवार को जारी की गई खबरों में यह जानकारी दी गई।
पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश नासिर जावेद राणा की अध्यक्षता में रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में स्थापित अस्थायी अदालत कक्ष में बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई की गई।
न्यायाधीश राणा ने तोशाखाना के नये भ्रष्टाचार मामले में खान और बीबी की 10 दिन की रिमांड समाप्त होने के बाद इसे 11 और दिनों के लिए बढ़ा दिया।
पाकिस्तान-तहरीक-ए इंसाफ (पीटीआई ) के प्रमुख नेता इमरान खान (71) कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद पिछले एक साल से अधिक समय से अदियाला जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी 49 वर्षीय बीबी भी उनके साथ जेल में बंद हैं।
राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने अदालत को बताया कि खान ने पिछले 10 दिनों की रिमांड के दौरान केवल दो बार जांच टीम के साथ सहयोग किया था। भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था ने अदालत से मामले की जांच के लिए अतिरिक्त 14 दिन की रिमांड सौंपने का अनुरोध किया था।
खबर में बताया गया कि हालांकि, अदालत ने दलीलें सुनने के बाद खान की प्रत्यक्ष रिमांड 11 दिन के लिए बढ़ाई और मामले की सुनवाई 19 अगस्त तक स्थगित कर दी।
खान और बीबी पहले ही तोशाखाना के नये भ्रष्टाचार मामले के संबंध में 24 दिन की रिमांड अवधि को पूरा कर चुके हैं।
एनएबी ने इस मामले में खाना और बीबी पर तोशाखाना से आभूषण सेट खरीदने और कानून का उल्लंघन कर उसे बेचने का आरोप लगाया।
एनएबी ने उनके खिलाफ ताजा तोशाखाना मामला तब दर्ज किया जब पिछले महीने जिला एवं सत्र न्यायालय ने गैर-इस्लामिक विवाह मामले में उनकी दोषसिद्धि को खारिज कर दिया था।
अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि दोनों को तत्काल रिहा कर दिया जाना चाहिए, जब तक कि वे अन्य मामलों में वांछित न हों।
तोशाखाना मामले में बृहस्पतिवार को हुई सुनवाई के बाद खान ने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार दो महीने में गिर जाएगी।
खबर में उनके हवाले से कहा गया है, ये मूर्ख यह नहीं समझ रहे हैं कि इस सरकार के पास दो महीने से अधिक का समय नहीं है। सरकार दो महीने में गिर जाएगी।
इमरान खान ने कहा, मेरे पास बहुत समय है, लेकिन उनके (शासकों के) पास समय खत्म होता जा रहा है।
खान ने कहा कि वह सत्ताधारियों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे, चाहे सरकार उन्हें कितने भी लंबे समय तक जेल में रखे।
उन्होंने कहा, समझौता वह व्यक्ति करता है जिसने अपराध किया हो। मेरे पास विदेश में कोई धन नहीं है और न ही देश के बाहर मेरी कोई संपत्ति है।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 10 Aug 2024 09:53:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्राज़ील विमान हादसे में 61 की मौत, चश्मदीद और जिनकी फ़्लाइट छूटी उन्होंने क्या बताया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरजल-वमन-हदस-म-61-क-मत-चशमदद-और-जनक-फलइट-छट-उनहन-कय-बतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरजल-वमन-हदस-म-61-क-मत-चशमदद-और-जनक-फलइट-छट-उनहन-कय-बतय</guid>
<description>-इयोन वेल्स और रॉबर्ट प्लमर
ब्राज़ील की राजधानी साओ पाउलो में एक विमान हादसे में 61 लोगों की मौत हो गई है. विमान में 57 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे. इन सभी की मौत हो गई है.
विमान का संचालन करने वाली वोपास एयरलाइन के मुताबिक़ दो इंजनों वाला ये टर्बोप्रोप विमान ब्राज़ील के दक्षिणी शहर पराना के कास्कावेल से साओ पाउलो शहर के गुआरुलहोस एयरपोर्ट जा रहा था लेकिन विन्हेडो शहर के पास ये दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहे फुटेज में दिख रहा है कि एटीआर72-500 विमान घूमता हुआ सीधे नीचे गिरता जा रहा है.
स्थानीय अधिकारियों ने विमान में सवार सभी लोगों के मौत की पुष्टि कर दी है.
कास्कावेल स्थित यूओपेक्कन कैंसर अस्पताल ने बताया कि मरने वालों में उसके दो ट्रेनी डॉक्टर भी शामिल थे.
ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइस इनासियो लुला डी सिल्वा ने मरने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है
साओ पाउलो स्टेट के गवर्नर तारिसिसो गोम्स डी फ्रितास ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है.
अधिकारियों ने बताया कि विमान के फ्लाइट रिकॉर्ड मिल गए हैं.
2007 के बाद ये ब्राज़ील का सबसे बड़ा विमान हादसा है. 2007 में साओ पाउलो में टीएएम एक्सप्रेस विमान हादसे में 199 लोगों की मौत हो गई थी.
फ्रेंच-इतालवी विमान कंपनी एटीआर ने कहा है वह विमान हादसे की जांच में पूरा सहयोग करेगी.
अधिकारियों ने बताया कि विमान जहां गिरा वहां सिर्फ़ एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है. ज़मीन पर कोई भी घायल नहीं हुआ है.
अधिकारियों ने बताया कि वेलिनहोस म्यूनिसिपल सिविल गार्ड से तीन वाहनों के साथ 20 लोगों को भेजा गया है.
वीडियो में एक बड़े इलाके में फैली आग और विमान के मलबे से उठता धुआं दिख रहा है.
विमान जहां गिरा है उसके आसपास कई मकान दिख रहे हैं.
दुर्घटनास्थल पर पुलिस और फ़ायर सर्विस के लोग दिख रहे हैं.
फ्लाइट ट्रैकिंग में वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक़, विमान शुक्रवार को 11 बजकर 56 मिनट पर कास्कावेल से उड़ा था और उसके डेढ़ घंटे बाद उससे आख़िरी बार सिग्नल मिला था.
ब्राज़ील की सिविल एविएशन एजेंसी बताया कि विमान 2010 में बना था और अच्छी हालत में था.
विमान उड़ान भरने के लिए बिल्कुल फिट था. विमान चालक दल के पास सभी लाइसेंस थे.
अपने सामने विमान को हादसे का शिकार होते देखने वाले फेलिफ मेगलेस ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, जैसे ही मैंने विमान गिरने की आवाज़ सुनी मैं खिड़की से झांका. मैंने अपनी आंखों के सामने विमान को गिरते देखे.
विन्हेडो शहर में रहने वाले इस शख़्स ने बताया कि विमान गिरते ही वो घर से बाहर दौड़ा. वो बुरी तरह डरा हुआ था और समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए. डर से वो अपने घर की दीवार फांद कर बाहर भाग गया.
दुर्घटनास्थल के नज़दीक रहने वाली नताली सिसारी ने बताया वो खाना खा रही थीं तभी उन्होंने थोड़ी दूर में एक ज़ोरदार आवाज़ सुनी.
उन्होंने बताया कि ये आवाज़ ड्रोन उड़ने जैसी थी लेकिन बाद में बड़ी तेज़ आवाज़ आई.
उन्होंने सीएनएन ब्राज़ील को बताया, मैं दौड़ कर बालकनी में गई और देखा विमान बड़ी तेज़ी से चक्कर काटता हुआ नीचे गिर रहा है. पल भर में ही मुझे समझ में आ गया कि यह प्लेन का नॉर्मल मूवमेंट नहीं है.
एक और चश्मदीद पितरो ने रॉयटर्स को बताया कि बहुत से लोग वहां जमा हो गए और वीडियो बनाने लगा.
उन्होंने कहा, मैंने विमान का मलबा देखा. दुर्घटनास्थल पर सिर्फ़ इसका केबिन पड़ा था.
पराना के कास्कावेल से साओ पाउलो शहर के गुआरुलहोस एयरपोर्ट जा रहे इस विमान के लिए टिकट ले चुके कुछ यात्रियों की फ्लाइट छूट गई थी.
इनमें से एक थे एद्रियानो असीस. उन्होंने बताया, विमान की उड़ान के बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि ये कब उड़ेगा. काउंटर पर ये बताने वाला भी कोई नहीं था. जब भी कोई वहां पहुंचता था उसे कहा जाता था कि अब वो विमान में नहीं बैठ सकते.
मेरी वहां बैठे कुछ लोगों से इस मसले पर बहस भी हुई. लेकिन मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं कि मैं बच गया.
एक और यात्री जोस फेलिफ ने बताया कि उन्होंने शुरू में लताम जाने का टिकट बुक किया था. लेकिन लताम का एयरपोर्ट बंद था.
जब वो एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका बोर्डिंग लिमिट ख़त्म हो चुकी है.
उन्होंने कहा कि वहां बैठे अधिकारियों से उनका झगड़ा भी हुआ. लेकिन अधिकारियों ने उन्हें विमान में बैठने नहीं दिया.
उन्होंने कहा, ये सिहरन पैदा करने वाला अनुभव है. मैं अब भी कांप रहा हूं. सिर्फ मैं और भगवान ही इस पल का गवाह है.</description>
<pubDate>Sat, 10 Aug 2024 09:53:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को लेकर क्या बोला अमेरिका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-अतरम-सरकर-क-लकर-कय-बल-अमरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-अतरम-सरकर-क-लकर-कय-बल-अमरक</guid>
<description>बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के इस्तीफ़ा देकर देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन कर दिया गया है.
नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुख्य सलाहकार बनाया गया है.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को लेकर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मोहम्मद यूनुस का स्वागत किया है.
एंटनी ब्लिंकन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए मोहम्मद यूनुस के शपथ लेने का मैं स्वागत करता हूं.
उन्होंने कहा, अमेरिका उनकी शांति के लिए की गई अपील का समर्थन करता है.
ब्लिंकन ने कहा, बांग्लादेश के लोगों के लोकतांत्रिक और समृद्ध भविष्य के लिए अमेरिका बांग्लादेश के साथ काम करने लिए प्रतिबद्ध है.
प्रोफ़ेसर यूनुस को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में नामित करने का फ़ैसला राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन, सैन्य नेताओं और छात्र नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 10 Aug 2024 09:53:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया गाजा में युद्ध विराम का आह्वान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फरस-क-रषटरपत-इमनएल-मकर-न-कय-गज-म-यदध-वरम-क-आहवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फरस-क-रषटरपत-इमनएल-मकर-न-कय-गज-म-यदध-वरम-क-आहवन</guid>
<description>पेरिस, 10 अगस्त । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गाजा में युद्ध विराम का आह्वान किया है। राष्ट्रपति मैक्रों ने गाजा में युद्ध विराम के लिए फ्रांस के समर्थन की पुष्टि करते हुए कई बातों पर भी जोर दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एलिसी पैलेस ने एक बयान में कहा, इस युद्ध विराम का उद्देश्य सभी बंधकों को मुक्त करना, गाजा के लोगों की रक्षा करना और बड़े पैमाने पर वहां मानवीय सहायता पहुंचाना है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्रों ने गुरुवार और शुक्रवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान युद्ध विराम को लेकर यह टिप्पणी की।
फोन पर चर्चा के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों और दोनों अरब नेताओं ने इस संकट के स्थायी और विश्वसनीय समाधान की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति जताई। फ्रांस के राष्ट्रपति ने अरब लीग, इस्लामिक सहयोग संगठन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपने सहयोगियों के साथ सहयोग करने की फ्रांस की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि ये पहल क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को बहाल करेगा। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि पिछले 10 महीनों में गाजा पट्टी में चल रहे संघर्ष में अब तक 39,699 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 91,722 अन्य घायल हुए हैं। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 10 Aug 2024 09:53:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिणी कैलिफोर्निया में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, किसी नुकसान की खबर नहीं</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-कलफरनय-म-52-तवरत-क-भकप-आय-कस-नकसन-क-खबर-नह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-कलफरनय-म-52-तवरत-क-भकप-आय-कस-नकसन-क-खबर-नह</guid>
<description>लॉस एंजिलिस, 7 अगस्तअमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के दक्षिणी हिस्से में मंगलवार रात 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन अभी तक इससे किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में मंगलवार रात नौ बजकर नौ मिनट पर भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई।
उसने बताया कि भूकंप का केंद्र लॉस एंजिलिस से लगभग 85 मील (137 किलोमीटर) दूर स्थित केर्न काउंटी क्षेत्र के मेटलर के पास था।
अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में आए भूकंप से बुनियादी ढांचे को किसी तरह का नुकसान हुआ है या नहीं।
उन्होंने बताया कि डोजर स्टेडियम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए और इस दौरान वहां लॉस एंजिलिस डोजर्स और फिलाडेल्फिया फिलिस टीम के बीच बेसबॉल का मैच खेला जा रहा था। स्टेडियम में मौजूद भीड़ को भूकंप का पता नहीं चला और उन्होंने कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी।
केर्न काउंटी अग्निशमन विभाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि क्षेत्र के दमकलकर्मी अपने जिलों का सर्वेक्षण करेंगे।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 08 Aug 2024 07:23:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>टिम वाल्ज काबिल उपराष्ट्रपति साबित होंगे: कमला हैरिस</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टम-वलज-कबल-उपरषटरपत-सबत-हग-कमल-हरस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टम-वलज-कबल-उपरषटरपत-सबत-हग-कमल-हरस</guid>
<description>फिलाडेल्फिया, 7 अगस्त अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने मंगलवार को पेनसिल्वेनिया में एक रैली में मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज की सराहना की और कहा कि वह काबिल उपराष्ट्रपति साबित होंगे।
दरअसल हैरिस ने टिम वाल्ज को पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी चुना है। हैरिस (59) का नवंबर में होने वाले चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति तथा रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से मुकाबला होगा।
हैरिस ने एक रैली में वाल्ज के साथ मंच साझा किया और कहा, ये ऐसे इंसान हैं जिनसे लोग जुड़ाव महसूस करते हैं और जो लोगों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते हैं। अमेरिका इसी प्रकार का उपराष्ट्रपति पाने का हकदार है।
हैरिस के बाद वाल्ज ने लोगों का अभिवादन किया और इस कठिन अभियान में उनका साथ देने का आग्रह किया।
वाल्ज ने कहा, हमारे पास 91 दिन हैं। हे ईश्वर, यह आसान है।
वाल्ज 2018 में मिनेसोटा का गवर्नर बनने से पहले 12 साल तक सांसद रह चुके हैं।
पिछले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन ने आगामी चुनाव में राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा की थी, जिसके बाद भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति हैरिस को सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से 2024 का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 08 Aug 2024 07:23:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा को लेकर भीषण तनाव के बीच पेरिस में इजराइली खिलाड़ियों को मिली धमकियां</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-क-लकर-भषण-तनव-क-बच-परस-म-इजरइल-खलडय-क-मल-धमकय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-क-लकर-भषण-तनव-क-बच-परस-म-इजरइल-खलडय-क-मल-धमकय</guid>
<description>पेरिस, 7 अगस्तइजराइल की ओलंपिक टीम ने कहा है कि गाजा में युद्ध के दौरान फलस्तीन के लोगों के मारे जाने को लेकर जारी भीषण तनाव और पश्चिम एशिया में व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष के खतरे के बीच पेरिस ओलंपिक में आए उसके कुछ खिलाड़ियों को धमकियां मिली हैं।
इजराइली राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष याएल अराद ने मंगलवार को एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि टीम के सदस्यों को धमकियां मिलीं और इनके जरिए खिलाड़ियों में मनोवैज्ञानिक आतंक उत्पन्न करने की कोशिश की गई। समिति के अध्यक्ष ने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी।
पेरिस के अभियोजकों ने पिछले सप्ताह इजराइल के खिलाड़ियों को ईमेल के जरिये दी गई मौत की धमकियों के मामले की जांच शुरू की। राष्ट्रीय साइबर अपराध एजेंसी इजराइल के कुछ खिलाड़ियों के निजी डेटा के ऑनलाइन लीक होने के मामले की भी जांच कर रही है। इजराइल-पराग्वे मैच के दौरान इजराइली खिलाड़ियों के साथ भेदभावपूर्ण बर्ताव होने के मामले की भी अभियोजकों ने जांच शुरू की है।
इजराइली खिलाड़ी टॉम रेउवेनी (24) ने सप्ताहांत में विंड सर्फिंग में स्वर्ण पदक जीता था। टॉम उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें धमकी मिली है। उन्होंने जर्मनी के म्यूनिख में 1972 ओलंपिक के दौरान मारे गए 11 इजराइली एथलीट की याद में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि खेलों को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि खेलों में, खास तौर पर ओलंपिक खेलों में कोई राजनीति होनी चाहिए। खेलों में राजनीति नहीं है बल्कि वे लोग राजनीति कर रहे हैं जो नहीं चाहते कि हम प्रतिस्पर्धा करें , हम यहां रहें। मुझे बहुत सारे संदेश और धमकियां मिली हैं।
इजराइल ने ओलंपिक को तटस्थ बनाए रखने का आग्रह किया है वहीं फलस्तीनी प्रतिनिधिमंडल यहां गाजा में नागरिकों के संघर्षों के बारे में बातचीत कर रहे हैं और लोगों को उनकी तकलीफों से अवगत करा रहे हैं। इजराइल और हमास के बीच युद्ध में 39,000 से अधिक फलस्तीनी लोगों की मौत हुई है।
फलस्तीनी अमेरिकी ओलंपिक तैराक वैलेरी तराजी ने रविवार को एपी से कहा,  मुझे जो बात सबसे ज्यादा परेशान कर रही है वह यह है कि लोग अब फलस्तीनियों को सिर्फ एक संख्या के तौर पर देख रहे हैं। मरने वाले लोगों की संख्या...। विस्थापित हुए लोगों की संख्या....।
उन्होंने कहा बतौर खिलाड़ी हम भी यहां दूसरों की तरह ही हैं। हम प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं। हम भी अपने घरों में उसी तरह जीना चाहते हैं जिस तरह दुनिया में लोग जीते हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 08 Aug 2024 07:23:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-अशत-जर-कनन-वयवसथ-बहल-करन-म-जट-परधकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-अशत-जर-कनन-वयवसथ-बहल-करन-म-जट-परधकर</guid>
<description>ढाका, 7 अगस्त बांग्लादेश में छात्रों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन स्वयंसेवकों के रूप में यातायात प्रबंधन किया। वहीं, एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य से धीरे-धीरे ड्यूटी पर लौटने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बहाल करने का आह्वान किया।
स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, सोमवार को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश में अराजकता चरम पर है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने या यातायात का प्रबंधन करने के लिए पुलिसकर्मी उपलब्ध नहीं हैं।
अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) ए.के.एम. शाहीदुर रहमान को मौजूदा संकट से निपटने के लिए मंगलवार को बांग्लादेश पुलिस का शीर्ष अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य से धीरे-धीरे ड्यूटी पर लौटने और सार्वजनिक सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति बहाल करने के काम में जुटने का आह्वान किया है।
ढाका ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि बांग्लादेश स्काउट्स के सदस्यों समेत छात्रों को कई स्थानों पर यातायात प्रबंधन करते हुए देखा गया।
बुधवार को सुरक्षा बल में हुए ताजा फेरबदल के तहत रहमान को अब रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
अखबार ने बताया कि देशभर में मंगलवार को पुलिस थानों और विभिन्न केंद्रों पर हमलों में कई पुलिस कर्मियों के हताहत होने की खबरें हैं, जिससे यह अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो गई है।
प्रथम अलो समाचार पोर्टल ने बताया कि प्राधिकारियों ने बुधवार को आरएबी और ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस (डीएमपी) के शीर्ष पदों में फेरबदल किया। उसने बताया, एकेएम शाहीदुर रहमान को आरएबी का महानिदेशक नियुक्त किया गया है, जबकि मोहम्मद मैनुल हसन ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के आयुक्त के रूप में हबीबुर रहमान का स्थान लेंगे।
इस फेरबदल से कुछ घंटों पहले राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को मंगलवार रात को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया।
अक्टूबर 2020 में नियुक्त हुए अटॉर्नी जनरल अबू मोहम्मद अमीनुद्दीन ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया।
वहीं, कारोबारी प्रतिष्ठानों ने पिछले दो दिन में फैक्टरियों में आगजनी की घटनाओं के बीच बुधवार को कानून एवं व्यवस्था तुरंत बहाल करने की मांग की, ताकि उनकी उत्पादन इकाइयों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
डेली स्टार अखबार ने इंटरनेशनल चैंबल ऑफ कॉमर्स, बांग्लादेश के हवाले से बताया कि कारोबारियों ने कहा है कि उन्होंने आज खासतौर से कपड़ों की फैक्टरियां खोलीं, लेकिन अशांति और तोड़फोड़ के डर के कारण कई फैक्टरी का संचालन संभव नहीं है।
ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि कार्यालयों को फिर से खोले जाने के बाद दूसरे दिन बुधवार को बांग्लादेश बैंक में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई। डिप्टी गवर्नर काजी सईदुर रहमान सहित बांग्लादेश बैंक के छह शीर्ष अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया।
अखबार ने बताया कि बांग्लादेश बैंक के सैकड़ों अधिकारी बैंक गवर्नर के कार्यालय में घुस गए, जिससे कई डिप्टी गवर्नर को कार्यालय छोड़ना पड़ा।
मंगलवार को देश के कई हिस्सों से हसीना की आवामी लीग पार्टी के कम से कम 29 समर्थकों का शव बरामद हुआ, जिससे सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था को लेकर जुलाई में शुरू हुए प्रदर्शन के हिंसक होने से अब तक मारे गए लागों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है।
मीडिया में आई खबरों में मंगलवार को अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के ज्यादा मामले सामने आने की बात कही गई। सोमवार को लोकप्रिय लोक बैंड जोलर गान के प्रमुख राहुल आनंद के आवास पर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की गई, जिससे गायक और उनके परिवार को एक गुप्त स्थान पर शरण लेनी पड़ी।
डेली स्टार ने जोलर गान के संस्थापक सदस्यों में से एक सैफुल इस्लाम के हवाले से बताया कि भीड़ ने आवास का मुख्य प्रवेश द्वार तोड़ने के बाद तोड़फोड़ और लूटपाट शुरू कर दी और फर्नीचर, शीशों से लेकर कीमती सामान तक लूट ले गए। भीड़ ने राहुल आनंद के 3,000 संगीत वाद्य यंत्रों के साथ पूरे मकान को आग के हवाले कर दिया।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 08 Aug 2024 07:23:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेपाल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पांच लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नपल-म-हलकपटर-दरघटन-म-पच-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नपल-म-हलकपटर-दरघटन-म-पच-लग-क-मत</guid>
<description>काठमांडू, 7 अगस्तनेपाल में बुधवार को काठमांडू के उत्तर-पश्चिम में पर्वतीय क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।
माय रिपब्लिका अखबार की खबर के अनुसार, पुलिस ने नुवाकोट के शिवपुरी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में दुर्घटनास्थल से पांच शव बरामद किए हैं।
हादसे के समय एयर डायनेस्टी हेलीकॉप्टर, 9एन-एजेडी काठमांडू से रसुवा जा रहा था। हेलीकॉप्टर ने अपराह्न 1:54 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया।
पुलिस के एक अधिकारी का हवाला देते हुए अखबार ने कहा कि दुर्घटनास्थल से दो पुरुषों, एक महिला और पायलट के शव बरामद किए गए हैं। इसने कहा कि एक शव के बुरी तरह जल जाने के कारण उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 08 Aug 2024 07:23:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश की स्थिति पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-सथत-पर-चन-वदश-मतरलय-क-परतकरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-सथत-पर-चन-वदश-मतरलय-क-परतकरय</guid>
<description>बीजिंग, 7 अगस्त। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार की रात बांग्लादेश की स्थिति पर संवाददाता के सवाल के जवाब में बताया कि चीन बांग्लादेश की स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है। मैत्रीपूर्ण पड़ोसी और सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार के नाते चीन की हार्दिक इच्छा है कि बांग्लादेश यथाशीघ्र ही सामाजिक स्थिरता बहाल करेगा। रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश के राष्ट्रपति कार्यालय ने 6 अगस्त को ढाका में बयान जारी कर कहा कि बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने संसद भंग करने की घोषणा की है। बांग्लादेश की सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने 5 अगस्त को एक टीवी भाषण देकर कहा कि शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और शीघ्र ही अंतरिम सरकार की स्थापना की जाएगी। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 08 Aug 2024 07:23:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हसीना ‘थोड़े और समय के लिए’ दिल्ली में रहेंगी: सजीब वाजेद</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हसन-थड-और-समय-क-लए-दलल-म-रहग-सजब-वजद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हसन-थड-और-समय-क-लए-दलल-म-रहग-सजब-वजद</guid>
<description>ढाका, 7 अगस्त। बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद अपना देश छोड़कर भारत आईं अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना थोड़े और समय के लिए दिल्ली में रहेंगी। हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अवामी लीग की नेता हसीना (76) सोमवार को दिल्ली के निकट स्थित एक वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं और बाद में उन्हें कड़ी सुरक्षा के तहत दिल्ली में एक सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था। हसीना के साथ उनकी बहन शेख रेहाना भी हैं।
जर्मनी के मीडिया संस्थान डॉयशे वेले को दिए साक्षात्कार के दौरान जॉय से किसी तीसरे देश से शरण मांगने की हसीना की योजना के बारे में पूछा गया।
जॉय ने कहा, ये सभी अफवाहें हैं। उन्होंने अभी इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है। वह कुछ और समय के लिए दिल्ली में ही रहेंगी। मेरी बहन उनके साथ हैं। लिहाजा वह अकेली नहीं हैं।
हसीना की बेटी सायमा वाजेद विश्व स्वास्थ्य संगठन की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक हैं, जिसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है।
ब्रिटेन द्वारा शरण दिए जाने में टालमटोल के बाद हसीना की लंदन यात्रा की योजना अधर में लटक गई है। रेहाना की बेटी ट्यूलिप सिद्दीकी ब्रिटिश संसद की सदस्य हैं।
बांग्लादेश में मौजूदा अस्थिरता पर बात करने वाले जॉय से यह भी पूछा गया कि क्या उनकी राजनीति में आने की कोई योजना है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। यह तीसरी बार है जब हमारे परिवार के खिलाफ तख्तापलट किया गया है।
उन्होंने कहा कि हसीना को छोड़कर उनके परिवार के सभी सदस्य पहले से ही लंबे समय से विदेश में रह रहे थे और शेख रेहाना या परिवार के किसी अन्य सदस्य के राजनीति में आने की संभावना नहीं है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 08 Aug 2024 07:23:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार हैं : अमेरिका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-अतरम-सरकर-क-सथ-कम-करन-क-लए-तयर-ह-अमरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-अतरम-सरकर-क-सथ-कम-करन-क-लए-तयर-ह-अमरक</guid>
<description>वाशिंगटन, 8 अगस्त। अमेरिका ने कहा है कि वह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार है।
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार बृहस्पतिवार को शपथ ले सकती है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, हम बांग्लादेश के घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और हमने साफ तौर पर अंतरिम सरकार के नेता के रूप में मोहम्मद यूनुस की नियुक्ति देखी है।
उन्होंने बांग्लादेश में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बारे में पूछे गए सवालों पर कहा, हमें लगता है कि अंतरिम सरकार बांग्लादेश में दीर्घकालिक शांति और राजनीतिक स्थिरता कायम करने में अहम भूमिका निभाएगी।
इस बीच, विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अंतरिम सरकार के संबंध में सभी फैसलों में लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और बांग्लादेश के लोगों की इच्छा का सम्मान होना चाहिए।
प्रवक्ता ने एक सवाल पर कहा, हम समझते हैं कि नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने पर सहमत हो गए हैं। हम अंतरिम सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार हैं क्योंकि वह बांग्लादेश के लोगों के लिए लोकतांत्रिक भविष्य की योजना बना रही है।
यूनुस ने बुधवार को सभी से  नयी जीत का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए शांति कायम करने और हर प्रकार की हिंसा से बचने की अपील की।
भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाने समेत हाल में हुई हिंसा की निंदा की है।
उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार को देशभर में अशांति खत्म करनी चाहिए और इसके दोषियों को सजा दिलानी चाहिए।
कृष्णमूर्ति ने बुधवार को एक बयान में कहा, जैसा कि बांग्लादेश अपनी अंतरिम सरकार को शपथ दिलाने की तैयारी कर रहा है तो मैं सभी सरकारी अधिकारियों, नए प्रशासन और पुलिस प्रमुख तथा बांग्लादेश के लोगों से देशभर में हिंसा को समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह करता हूं। इस हिंसा में देश के हिंदू अल्पसंख्यकों, उनके घरों, कारोबारों तथा मंदिरों को बर्बरतापूर्वक निशाना बनाया गया।
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हाकिम जेफ्रीज ने कहा कि वह बांग्लादेश में पिछले कुछ हफ्तों में हिंसा, लोगों की मौत और मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं से बहुत चिंतित तथा दुखी हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 08 Aug 2024 07:23:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन के हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी, अब तक 400 लोगों की गिरफ़्तारी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-हसक-परदरशन-क-दर-जर-अब-तक-400-लग-क-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-हसक-परदरशन-क-दर-जर-अब-तक-400-लग-क-गरफतर</guid>
<description>ब्रिटेन में पिछले सप्ताह से शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन में अब तक क़रीब 400 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
नेशनल पुलिस चीफ काउंसिल ने कहा है कि आगे हर दिन ये गिरफ़्तारियां बढ़ सकती हैं.
इससे पहले प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने कहा कि हालात को काबू करने के लिए विशेषज्ञ पुलिस अफसरों का दल तैनात है.
प्लाईमाउथ में पुलिस ने कहा कि हिंसक प्रदर्शनों के दौरान कई पुलिस अफसर घायल हो गए हैं.
ब्रिटेन के साउथपोर्ट में मशहूर सिंगर टेलर स्विफ़्ट की थीम वाली डांस पार्टी में चाकूबाजी की घटना में तीन बच्चियों की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.
इस प्रदर्शन के दौरान धुर दक्षिणपंथी, आप्रवासी विरोधी और आप्रवास समर्थक कई जगह आमने-सामने आ गए थे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 06 Aug 2024 07:06:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेशः सोमवार को शेख़ हसीना के देश छोड़ने के बाद ढाका में क्या क्या हुआ</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-समवर-क-शख-हसन-क-दश-छडन-क-बद-ढक-म-कय-कय-हआ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-समवर-क-शख-हसन-क-दश-छडन-क-बद-ढक-म-कय-कय-हआ</guid>
<description>बांग्लादेश में शेख़ हसीना के इस्तीफ़ा देने और देश छोड़कर चले जाने के बाद कई शहरों में बड़े पैमाने पर लूटपाट और आगजनी की घटनाएं सामना आई हैं.
ढाका में लोगों का हुजूम सड़कों पर उतर पड़ा और पीएम आवास समेत कई इमारतों में तोड़फोड़ हुई है.
तस्वीरों में प्रधानमंत्री कार्यालय से लोगों को सामान उठाकर ले जाते हुए भी देखा गया है. जबकि प्रदर्शनकारी आवास में सोफ़ों पर बैठे और सेल्फ़ी लेते नज़र आए.
इसके अलावा शेख़ हसीना सरकार के गृह मंत्री के आवास में भी तोड़ फोड़ की गई.
बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि देश में एक अंतरिम सरकार बनाई जाएगी और इसके लिए सभी पक्षों से बातचीत की गई है.
बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने चिंता जताई है और देश में लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए फौरन कदम उठाने की बात कही है.
बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के ख़िलाफ़ देश के छात्र जुलाई महीने से ही आंदोलन कर रहे थे.
यह आंदोलन काफ़ी उग्र और हिंसक हो गया था और जुलाई माह में ही 300 से ज़्यादा लोग मारे गए.
पिछले महीने ही शेख़ हसीना ने इस आंदोलन से निपटने के लिए सेना को तैनात किया था, लेकिन इसका आंदोलन पर ज़्यादा असर नहीं पड़ा.
बांग्लादेश के छात्रों ने रविवार से सविनय अवज्ञा आंदोलन की अपील की थी. इसमें लोगों से तमाम सरकारी टैक्स न देने की अपील की गई थी.
रविवार को बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी और इसमें क़रीब 90 लोगों की मौत हुई जबकि सोमवार को 20 लोगों के मारे जाने की पुलिस ने पुष्टि की है.
शेख़ हसीना के बेटे सजीब वाजिद रॉय ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के कार्यक्रम न्यूज़आवर से बातचीत में बताया है कि उनकी माँ रविवार को ही अपना पद त्यागने का मन बना चुकी थीं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 06 Aug 2024 07:06:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश: वो कुछ घंटे, जिनमें शेख़ हसीना से छिनी सत्ता और देश छोड़कर भागना पड़ा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-व-कछ-घट-जनम-शख-हसन-स-छन-सतत-और-दश-छडकर-भगन-पड</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-व-कछ-घट-जनम-शख-हसन-स-छन-सतत-और-दश-छडकर-भगन-पड</guid>
<description>छात्र आंदोलन, हिंसा, सैकड़ों लोगों की मौत और सोमवार को प्रदर्शनकारियों के मार्च के एलान के बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने पद और देश छोड़ दिया.
सरकारी नौकरियों में आरक्षण के ख़िलाफ़ शुरू हुआ ये छात्र आंदोलन, देशव्यापी प्रदर्शन में तब्दील होकर शेख़ हसीना की सरकार के पतन तक पहुंच गया.
सेना की ओर से देश में अंतरिम सरकार का गठन करने की घोषणा के बावजूद, आंदोलन और बांग्लादेश में आगे क्या होगा ये अभी स्पष्ट नहीं है.
पांच अगस्त का दिन बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ.
शेख़ हसीना का लगातार पंद्रह साल से चला आ रहा शासन और पांचवां कार्यकाल अचानक समाप्त हो गया. आनन-फानन में हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा.
पांच अगस्त को क्या-क्या हुआ
चार अगस्त को हुई व्यापक हिंसा के बाद पांच अगस्त की शुरुआत बेहद तनावपूर्ण हालात में हुई. तनाव के मद्देनज़र सरकार ने सोमवार से बुधवार की छुट्टी की घोषणा कर दी थी.
सुबह दस बजे ही ढाका में सेंट्रल शहीद मीनार के पास अलग-अलग कॉलेजों और संस्थानों की भीड़ ढाका मार्च में शामिल होने के लिए जुट गई थी.
स्टूडेंट अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन मूवमेंट ने इस मार्च का आह्वान किया था. पुलिस ने आंसू गैस और साउंड ग्रेनेड चलाकर छात्रों को हटाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही.
बांग्लादेश सरकार ने 25 जुलाई को ही इंटरनेट बंद कर दिया था. फ़ेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी रोक लगा दी गई. लेकिन सोमवार को देश में पूरी तरह इंटरनेट बंद करने का आदेश दे दिया गया. ब्राडबैंड इंटरनेट को भी बंद कर दिया गया. न्यूज़ वेबसाइटें भी ऑफ़लाइन हो गईं.
सख़्त इंतज़ाम, दमन की कोशिशें और पाबंदियां लोगों को घरों से निकलने से नहीं रोक सकीं. शहर के हर कोने से लोग बाहर सड़कों पर निकलने लगे.
11 बजते-बजते ढाका के जतराबाड़ी इलाक़े में हज़ारों लोगों की भीड़ जुट गई. तैनात की गई पुलिस भीड़ को थामने के लिए नाकाफ़ी रही.
यहां बख़्तरबंद गाड़ियों में सवार सैनिक भी सड़कों पर तैनात कर दिए गए. पुलिस ने आंसू गैस, साउंड ग्रेनेड और गोलियां चलाकर भीड़ को रोकने की कोशिश की.
वहीं, दोपहर क़रीब 12 बजे ढाका के हबीबगंज इलाक़े में बोरो बाज़ार की तरफ़ बढ़ रही भीड़ पर पुलिस ने गोलीबारी की. इस घटना में छह लोगों की मौत हुई, जिनमें नाबालिग बच्चे भी शामिल थे.
सोमवार के ढाका मार्च को रोकने के लिए दसियों हज़ार छात्रों, प्रदर्शनकारियों और विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.
लेकिन इस सबके बावजूद बड़े पैमाने पर छात्र और आम लोग बाहर निकले और शहीद मीनार से शाहबाग़ इलाक़े की तरफ़ बढ़े. रविवार को शाहबाग़ में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसा में कई लोग मारे गए थे.
देश में तेज़ी से बदल रहे हालात के बीच बांग्लादेश के सेना प्रमुख वाकेर उज़्ज़मां ने दोपहर दो बजे राष्ट्र को संबोधित करने की घोषणा की. सेना ने एक बयान जारी कर सेना प्रमुख के संबोधन तक लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की.
इसी बीच, सड़कों पर भीड़ बढ़ती गई, लाखों लोग ढाका की सड़कों पर उतर आए.
शेख हसीना ने देश छोड़ा
दोपहर क़रीब सवा एक बजे, बांग्लादेश में ब्राडबैंड इंटरनेट फिर से बहाल कर दिया गया. ऑफ़लाइन हुई वेबसाइटें लाइव आने लगीं. सोशल मीडिया वेबसाइटों पर लगी पाबंदियां भी हटने लगीं. हालांकि, इंटरनेट बहाल किए जाने का कोई अधिकारिक आदेश नहीं आया.
इसी बीच, देश के सेना प्रमुख ने अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ सेना मुख्यालय पर बैठक की. इस बैठक में नागरिक समूहों से जुड़े लोग और बुद्धिजीवी भी शामिल हुए. ढाका यूनिवर्सिटी के क़ानून विभाग के प्रोफ़ेसर आसिफ़ नज़रुल को भी बैठक में बुलाया गया.
इसी बीच, दोपहर ढाई बजे, प्रधानमंत्री शेख हसीना के गणभवन से सैन्य हेलीकॉप्टर में निकलने की ख़बर आई. उनकी बहन शेख़ रेहाना भी उनके साथ थीं. गणभवन से हेलीकॉप्टर के उड़ने के कुछ मिनट बाद ही शेख़ हसीना के भारत के लिए रवाना होने की रिपोर्टें आने लगीं.
समाचार एजेंसी एएफ़पी की रिपोर्ट में बताया गया कि देश छोड़ने से पहले शेख़ हसीना राष्ट्र के नाम संबोधन रिकॉर्ड करना चाहती थीं, लेकिन उन्हें ऐसा करने का मौक़ा नहीं मिल सका.
दोपहर सवा तीन बजे, सेना प्रमुख वाकेर उज़्ज़मां ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस्तीफ़ा देकर देश छोड़ दिया है. उन्होंने विमर्श के बाद अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा भी की. सेना प्रमुख ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मौत में शामिल रहे लोगों पर मुक़दमे दर्ज किए जाएंगे.
शांति की अपील करते हुए सेना प्रमुख ने कहा, हम देश को ठीक से चलाने में कामयाब होंगे.
हालांकि, प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए. अवामी लीग पार्टी के दफ़्तरों में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी.
प्रधानमंत्री आवास में लगी बांग्लादेश के संस्थापक और शेख़ हसीना के पिता शेख़ मुजीबुर्रहमान की विशाल मूर्ति पर प्रदर्शनकारी चढ़ गए. हथौड़े से इस मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की गई.
दोपहर ढलते-ढलते ढाका शहर एक तरह से प्रदर्शनकारियों के नियंत्रण में आ गया. चीफ़ जस्टिस के घर में तोड़फोड़ हुई, प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन, स्मारकों में प्रदर्शनकारी घुस गए.
धनमंडी इलाक़े में प्रमुख निवास स्थान सुधा सदन में आग लगा दी गई और इसे लूट लिया गया. शेख़ हसीना सरकार के कई मंत्रियों के घर पर भी हमले हुए, पार्टी के ऑफिसों को तोड़ा गया.
शाम छह बजे सेना ने शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छह घंटों के लिए उड़ान के संचालन को निलंबित किए जाने की जानकारी दी.
अंतरिम सरकार की रूपरेखा तय करने के लिए 24 घंटों की समय सीमा
इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना शाम क़रीब सवा छह ग़ाज़ियाबाद के डासना स्थित भारतीय वायुसेना के हवाई अड्डे पर सी-130 विमान से उतरीं.
शाम क़रीब साढ़े सात बजे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शेख़ हसीना से मुलाक़ात की. भारत सरकार ने सोमवार देर शाम बांग्लादेश के हालात पर चर्चा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की.</description>
<pubDate>Tue, 06 Aug 2024 07:06:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश में लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए अंतरिम सरकार बनाई जानी चाहिए : अमेरिका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-लकततरक-मलय-क-पलन-करत-हए-अतरम-सरकर-बनई-जन-चहए-अमरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-लकततरक-मलय-क-पलन-करत-हए-अतरम-सरकर-बनई-जन-चहए-अमरक</guid>
<description>वाशिंगटन, 6 अगस्त। अमेरिका ने कहा है कि बांग्लादेश में लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा का सम्मान करते हुए अंतरिम सरकार का गठन किया जाना चाहिए।
विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को वाशिंगटन में अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम बांग्लादेश के लोगों को बांग्लादेश की सरकार का भविष्य निर्धारित करते हुए देखना चाहते हैं।
बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। ढाका में बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने कहा है कि एक अंतरिम सरकार कार्यभार संभालने जा रही है और सेना देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा उठाएगी।
हसीना के देश छोड़ने की खबर आते ही हजारों प्रदर्शनकारी उनके आवास में घुस गए और तोड़फोड़ व लूटपाट की। बाद में हसीना लंदन जाने की अपनी योजना के तहत भारत में गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरीं।
मिलर ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका बांग्लादेश के हालात पर करीबी नजर रख रहा है और वह देश में हिंसा समाप्त करने तथा पिछले कुछ हफ्तों में हुई मौतों के लिए जवाबदेही तय करने का आह्वान करता है।
उन्होंने कहा, अंतरिम सरकार के संबंध में सभी फैसले लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा का सम्मान करते हुए किए जाने चाहिए।
मिलर ने कहा, अब, जवाबदेही कैसी होनी चाहिए, यह बांग्लादेशी कानून के तहत तय किया जाना चाहिए। जाहिर है, हिंसा के कृत्यों, कानून का उल्लंघन करने वाले कृत्यों के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पूर्व प्रधानमंत्री हसीना ने अमेरिका से शरण मांगी है या नहीं।
उन्होंने कहा, पिछले कुछ हफ्तों में हुई हिंसा और मौतों के मद्देनजर यह जरूरी है कि हम इन मौतों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण एवं पारदर्शी जांच कराएं। जहां तक ​​अंतरिम सरकार का सवाल है, हमारा मानना ​​है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम बांग्लादेशी लोगों की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करें और लोकतांत्रिक शासन की संभावनाएं तलाशें।
मिलर ने जोर देकर कहा कि अमेरिका बांग्लादेश के लोगों के साथ अपने रिश्ते को काफी महत्व देता है। उन्होंने कहा, हम इसे जारी रखना चाहते हैं। भविष्य में क्या हो सकता है, इसके बारे में जानने का अनुरोध करने वालों और सवाल पूछने वालों से मैं यह आग्रह करूंगा कि प्रधानमंत्री हसीना के इस्तीफे को अभी 12 घंटे भी नहीं बीते हैं।
मिलर ने कहा कि अमेरिका बांग्लादेश की स्थिति पर सावधानीपूर्वक नजर रख रहा है। उन्होंने कहा, अमेरिका बांग्लादेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सभी पक्षों से और हिंसा से बचने का आग्रह करते हैं। पिछले कई हफ्तों के दौरान बहुत सारी जानें गई हैं और हम आने वाले दिनों में शांति एवं संयम बरतने का आग्रह करते हैं।
मिलर ने कहा, हम अंतरिम सरकार के गठन संबंधी घोषणा का स्वागत करते हैं और आग्रह करते हैं कि कोई भी सत्ता परिवर्तन बांग्लादेश के कानूनों के अनुसार किया जाए। हम पिछले कुछ हफ्तों में देश में मानवाधिकारों के हनन, लोगों की जान जाने और उनके घायल होने की खबरों से बहुत दुखी हैं। हम उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो हिंसा का दंश झेल रहे हैं।
पिछले दो दिनों में, हसीना सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं।
बांग्लादेश में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन पिछले महीने विवादास्पद नौकरी आरक्षण योजना के खिलाफ शुरू हुआ था। यह प्रदर्शन बाद में सरकार विरोधी आंदोलन में बदल गया।
वर्ष 1971 के मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले लोगों के परिवारों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण का प्रावधान इस विवादास्पद आरक्षण व्यवस्था के तहत किया गया था।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 06 Aug 2024 07:06:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शेख़ हसीना को राजनीतिक शरण देने के सवाल पर क्या बोला अमेरिका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/शख-हसन-क-रजनतक-शरण-दन-क-सवल-पर-कय-बल-अमरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शख-हसन-क-रजनतक-शरण-दन-क-सवल-पर-कय-बल-अमरक</guid>
<description>अमेरिका के बाइडन प्रशासन ने कहा है कि बांग्लादेश में कोई भी अंतरिम सरकार लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के नियम और बांग्लादेशी लोगों की इच्छा के मुताब़िक बननी चाहिए.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसे नहीं पता कि शेख़ हसीना ने उनके देश में शरण मांगी है या नहीं.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने पत्रकारों से कहा,हम चाहते हैं कि बांग्लादेश के लोग वहां की सरकार का भविष्य तय करें.
उन्होंने कहा,जवाबदेही कैसी होती है. ये बांग्लादेश के कानून में दिखना चाहिए. हिंसा करने और कानून तोड़ने वालो को जिम्मेदार ठहराया जाा चाहिए.
मैथ्यू मिलर ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि शेख़ हसीना ने अमेरिका में राजनीतिक शरण मांगी है या नहीं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 06 Aug 2024 07:06:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख सलाहकार बनाना चाहते हैं छात्र</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-महममद-यनस-क-अतरम-सरकर-क-परमख-सलहकर-बनन-चहत-ह-छतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-महममद-यनस-क-अतरम-सरकर-क-परमख-सलहकर-बनन-चहत-ह-छतर</guid>
<description>बांग्लादेश में भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के नेता नाहिद इस्लाम ने शेख हसीना के इस्तीफ़े के बाद देश को चलाने के लिए गठित होने वाली अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस का नाम प्रस्तावित किया है.
उन्होंने राष्ट्रपति से जल्द से जल्द प्रोफेसर यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनाने का आग्रह किया.
आंदोलन के समन्वयकों में से एक नाहिद इस्लाम ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया फेसबुक पर वीडियो संदेश में मुख्य सलाहकार के नाम का प्रस्ताव रखा.
उस वक़्त उनके साथ कोऑर्डिनेटर आसिफ महमूद और अबू बक्र मजूमदार भी मौजूद थे.
इस्लाम ने यह भी कहा कि अंतरिम सरकार का मुखिया बनने के बारे में उनकी प्रोफेसर यूनुस से बात हो चुकी है.
उन्होंने कहा, हमने मोहम्मद यूनुस से भी बात की है. वह छात्रों की अपील पर बांग्लादेश के लिए ये यह अहम जिम्मेदारी लेने के लिए सहमत हो गए हैं.
भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन ने यह भी कहा कि सलाहकार परिषद के दूसरे सदस्यों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी.
इससे पहले कल प्रेस कॉन्फ्रेंस नाहिद इस्लाम ने कहा था, हम किसी भी तरह की सरकार का समर्थन नहीं करेंगे जब तक कि इसे छात्र-नागरिकों द्वारा समर्थित या प्रस्तावित न किया जाए.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 06 Aug 2024 07:06:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मध्य पूर्व में जारी संकट के बीच डब्लूएचओ ने 32 टन स्वास्थ्य सामग्री लेबनान भेजी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मधय-परव-म-जर-सकट-क-बच-डबलएचओ-न-32-टन-सवसथय-समगर-लबनन-भज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मधय-परव-म-जर-सकट-क-बच-डबलएचओ-न-32-टन-सवसथय-समगर-लबनन-भज</guid>
<description>बेरूत, 6 अगस्त । डब्लूएचओ ने मध्य पूर्व में संभावित युद्ध के खतरे के मद्देनजर 32 टन स्वास्थ्य सामग्री और दवाएं लेबनान भेजी हैं। जिससे मध्य पूर्व एशिया में किसी भी अस्थिर स्थिति में लेबनान के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं की किल्लत का सामना न करना पड़े। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह स्वास्थ्य सामग्री और दवाएं लेबनान पहुंच चुकी हैं। बेरूत स्थित रफीक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लेबनान के विदेश मंत्री फिरास अबियाद ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि अब्दल नसीर अबु बक्र की मौजूदगी में इन दवाओं और स्वास्थ्य सामग्री को प्राप्त किया।
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक विदेश मंत्री फिरास अबियाद ने डब्ल्यूएचओ का आभार जताते हुए मध्य पूर्व एशिया में यूएन द्वारा युद्ध रोकने के लिए इजरायल पर बनाए जा रहे दबाव का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान अबू बक्र ने डब्ल्यूएचओ के उद्देश्य के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि लेबनान को चिकित्सा सहायता मुहैया कराने का ध्येय स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करना और संकट के दौरान दवाओं की आपूर्ति करना है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन स्वास्थ्य क्षेत्र और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मदद करना आगे भी जारी रखेगा। 30 जुलाई को बेरूत के दक्षिणी नगरों में इजरायल के हमले के बाद लेबनान अपनी धरती पर बेहद सावधानी बरत रहा है। इस हमले में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ सैन्य कमांडर फौद शोकोर के साथ सात नागरिकों की मौत हो गई थी। हिजबुल्लाह महासचिव हसन नसरल्लाह ने उचित समय आने पर इजरायली हमले का भीषण और दर्दनाक जवाब देने की धमकी दी है। बता दें हमास पोलित ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया मंगलवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित थे। वहीं पर बुधवार तड़के वह इजरायली हमले में अंगरक्षकों समेत मारे गए थे। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 06 Aug 2024 07:06:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-रजनतक-उथल-पथल-यक-न-क-शत-सथपन-क-अपल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-रजनतक-उथल-पथल-यक-न-क-शत-सथपन-क-अपल</guid>
<description>लंदन, 6 अगस्त । बांग्लादेश में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के चलते उत्पन्न संकट पर ब्रिटेन ने गहरी चिंता जताई है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने और उसके बाद की हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने सभी पक्षों से शांति और सहयोग की अपील की है। बांग्लादेश में पिछले दो हफ्तों से हिंसा का स्तर अभूतपूर्व रहा है, जिसमें सैकड़ों जानें गई हैं। इस बीच, सेना प्रमुख ने देश में संक्रमणकालीन अवधि की घोषणा की है, जिसके बाद राजनीतिक परिदृश्य और अधिक अस्थिर हो गया है।
देश में बढ़ती हिंसा और अराजकता को देखते हुए ब्रिटेन की सरकार ने स्थिति को सुधारने के लिए सभी पक्षों को मिलकर काम करने की सलाह दी है। विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, बांग्लादेश में हाल ही में हुई हिंसक घटनाएं अत्यंत दुखद हैं और हमने कई निर्दोष जिंदगियों को खो दिया है। इस संकट से बाहर निकलने का एकमात्र तरीका सभी पक्षों का एकजुट होना और शांति स्थापना के लिए मिलकर प्रयास करना है। उन्होंने कहा, बांग्लादेश के लोग संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में इन घटनाओं की पूर्ण और स्वतंत्र जांच के हकदार हैं। हम बांग्लादेश में एक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक भविष्य की उम्मीद करते हैं। ब्रिटेन और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से गहरे सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। ब्रिटेन का मानना है कि दोनों देशों के नागरिकों के बीच संबंध और राष्ट्रमंडल के साझा मूल्य इस संकट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
ब्रिटेन बांग्लादेश में स्थिरता और लोकतंत्र की बहाली के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी आग्रह किया कि वे इस संकट का समाधान निकालने के लिए मिलकर काम करे। उन्होंने कहा कि वैश्विक समर्थन और सहयोग बांग्लादेश में लोकतंत्र और स्थिरता की बहाली में सहायक होगा। ब्रिटेन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश में राजनीतिक भविष्य अनिश्चित है और लोग शांति और स्थिरता की उम्मीद कर रहे हैं। ब्रिटेन का यह प्रयास बांग्लादेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मानवाधिकारों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आने वाले दिनों में बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति को लेकर वैश्विक प्रतिक्रिया कैसी होगी, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल, बांग्लादेश की जनता शांति और सुरक्षा की आस में है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 06 Aug 2024 07:06:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लाहौर में इमरान खान की पार्टी के वरिष्ठ नेता की गोली मारकर हत्या</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लहर-म-इमरन-खन-क-परट-क-वरषठ-नत-क-गल-मरकर-हतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लहर-म-इमरन-खन-क-परट-क-वरषठ-नत-क-गल-मरकर-हतय</guid>
<description>(एम जुल्करनैन)
लाहौर, 2 अगस्त। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के एक वरिष्ठ नेता की लाहौर में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह शुक्रवार की नमाज अदा करने के बाद एक मस्जिद से बाहर आ रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
लाहौर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, डॉ. शाहिद सादिक खान शुक्रवार की नमाज अदा करने के बाद लाहौर के वालेंसिया टाउन स्थित एक मस्जिद से बाहर आ रहे थे कि तभी चार अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां बरसाईं और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भाग गए।
उन्होंने कहा, उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
खान एक निजी अस्पताल के मालिक थे।
प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच के लिए लाहौर पुलिस के प्रमुख ने विशेष टीम का गठन किया है।
पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक उस्मान अनवर ने लाहौर पुलिस से हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 03 Aug 2024 06:25:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-क-परव-अधकर-क-दव-कम-जग-उन-चहत-ह-टरप-बन-अमरक-क-रषटरपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-क-परव-अधकर-क-दव-कम-जग-उन-चहत-ह-टरप-बन-अमरक-क-रषटरपत</guid>
<description>उत्तर कोरिया से भागने वाले एक उच्च अधिकारी ने बीबीसी से कहा है कि किम जोंग उन चाहते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनें.
रि इल क्यू 2016 के बाद उत्तर कोरिया से भागने वाले सबसे उच्च रैंक के अधिकारी हैं. रि इल क्यू सात बार किम जोंग उन के साथ आमने सामने रह चुके हैं.
दक्षिण कोरिया भागने से पहले रि इल क्यू क्यूबा में उत्तर कोरिया के लिए काम कर रहे थे.
रि इल क्यू ने बीबीसी को बताया कि किम देखने में एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही लगते हैं. पर इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वह अपने अस्तित्व के लिए कुछ भी कर सकते हैं.
रि ने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी तो किम अपने अस्तित्व के लिए उत्तर कोरिया के ढाई करोड़ लोगों को भी मार सकते हैं.
रि इल क्यू ने कहा है कि 2019 में ट्रंप और किम जोंग उन के बीच बातचीत ख़त्म होने के बाद भी उत्तर कोरिया को लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ वह न्यूक्लियर कार्यक्रम को लेकर बातचीत कर सकता है.
डोनाल्ड ट्रंप पहले भी किम जोंग उन के साथ संबंधों को अपने राष्ट्रपति कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि बता चुके हैं.
पिछले महीने एक रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि किम उन्हें दोबारा राष्ट्रपति कार्यालय में देखना चाहते हैं.
ट्रंप ने कहा था कि मुझे लगता है किम जोंग उन मुझे याद करते हैं.
रि इल क्यू का कहना है कि उत्तर कोरिया ट्रंप के साथ अपने अच्छे संबंधों का फायदा उठाना चाहता है. हालांकि पिछले महीने उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसे फर्क नहीं पड़ता है कि अमेरिका का राष्ट्रपति कौन बनता है.
रि का कहना है कि उत्तर कोरिया कभी भी अपने परमाणु हथियारों को नष्ट नहीं करेगा. इसके बजाय वह अपने ऊपर लगे प्रतिबंधों को हटाने के एवज में अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने का समझौता करने का प्रयास करेगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 03 Aug 2024 06:25:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>9/11 हमले के अभियुक्तों से किए गए समझौते को अमेरिकी रक्षा मंत्री ने रद्द किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/911-हमल-क-अभयकत-स-कए-गए-समझत-क-अमरक-रकष-मतर-न-रदद-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/911-हमल-क-अभयकत-स-कए-गए-समझत-क-अमरक-रकष-मतर-न-रदद-कय</guid>
<description>अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने 9/11 हमले के अभियुक्तों के साथ किए गए प्री-ट्रायल समझौते को निरस्त कर दिया है.
शुक्रवार को रक्षा मंत्री ने एक मेमो में कहा है कि वह अदालत के उस अधिकारी को भी निलंबित कर रहे हैं जिसने समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.
मूल समझौते में कथित तौर पर यह बात कही गई थी कि अभियुक्तों के लिए मौत की सज़ा नहीं मांगी जाएगी, जिसका कुछ पीड़ित परिवारों ने विरोध किया था.
मेमो में हमले के मुख्य साज़िशकर्ता ख़ालिद शेख़ मोहम्मद सहित पांच लोगों के नाम हैं जबकि मूल समझौते में तीन लोगों के नाम थे.
रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने ब्रिगेडियर जनरल सुसन एस्कैलियर को लिखा, अभियुक्तों के साथ किए गए प्री ट्रायल समझौते के महत्व को देखते हुए मैंने यह निश्चित किया है कि ऐसे फ़ैसलों की ज़िम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारी के तौर पर मेरी होनी चाहिए.
इसलिए मैं आपसे यह अधिकार वापस लेता हूं और अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए मैं तीनों प्री ट्रायल समझौते को रद्द करता हूं.
इससे पहले व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा था कि इस समझौते में उसका कोई हाथ नहीं है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 03 Aug 2024 06:25:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कमला हैरिस ने हासिल की अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-हसल-क-अमरक-रषटरपत-चनव-क-लए-उममदवर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-हसल-क-अमरक-रषटरपत-चनव-क-लए-उममदवर</guid>
<description>अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ़ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुन लिया गया है.
उन्हें पार्टी के प्रतिनिधियों की तरफ़ से सबसे ज़्यादा वोट मिले हैं.
कमला हैरिस ने फ़ोन पर बात करते हुए कहा कि इस महीने के अंत में शिकागो में होने वाले डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन से पहले संभावित उम्मीदवार चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हैं.
कमला हैरिस किसी प्रमुख अमेरिकी दल के लिए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुने जानी वाली पहली काली महिला और पहली दक्षिण एशियाई मूल की महिला हैं.
नवंबर में होने वाले चुनावों में अगर वह रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को हरा देती हैं तो वह अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी.
राष्ट्रपति जो बाइडन के ख़ुद को राष्ट्रपति पद की रेस से अलग करने और कमला हैरिस का राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन करने के बाद वर्चुअल रोल कॉल में हैरिस को किसी के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा है.
शुक्रवार दोपहर को 2350 डेमोक्रेटिक प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल करने के साथ ही कमला हैरिस औपचारिक तौर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बन गई हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 03 Aug 2024 06:25:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रंप ने उनसे जुड़ी खबरों पर प्रतिबंध लगाने के लिए गूगल पर साधा निशाना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-उनस-जड-खबर-पर-परतबध-लगन-क-लए-गगल-पर-सध-नशन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-उनस-जड-खबर-पर-परतबध-लगन-क-लए-गगल-पर-सध-नशन</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 3 अगस्त। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे जुड़ी खबरों और तस्वीरों पर प्रतिबंध लगाने संबंधी खबरों को लेकर गूगल पर शुक्रवार को निशाना साधा।
फॉक्स न्यूज के साथ साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा, गूगल का रवैया बहुत खराब रहा है। वे बहुत गैर-जिम्मेदार रहे हैं और मुझे लगता है कि गूगल बंद होने की कगार पर पहुंचने वाला है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) इसे स्वीकार करेगी। मुझे सचमुच ऐसा नहीं लगता। गूगल को सावधान रहना होगा।
सप्ताह की शुरुआत में ट्रंप ने आरोप लगाया था कि गूगल पर पेनसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान उन पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में कोई तस्वीर या अन्य सामग्री खोजना लगभग असंभव है। हालांकि, गूगल ने पूर्व राष्ट्रपति के आरोपों को खारिज किया था।
कंपनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था, पिछले कुछ दिनों में, एक्स पर कुछ लोगों ने दावा किया है कि सर्च इंजन चुनिंदा शब्दों को सेंसर कर रहा है या उन पर प्रतिबंध लगा रहा है। ऐसा नहीं हो रहा है। हम यह स्पष्ट कर देना चाहते हैं। ये पोस्ट हमारे ऑटोकंप्लीट फीचर से संबंधित हैं, जो आपका समय बचाने के लिए आपके मन में चल रहे सवालों के बारे में अंदाजा लगाता है।
गूगल ने स्पष्ट किया था कि ऑटोकंप्लीट पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले से जुड़े सवालों के संबंध में कोई अंदाजा नहीं लगा रहा है। यह इसलिए क्योंकि उसमें राजनीतिक हिंसा से जुड़ी सामग्री को छांटने की व्यवस्था की गई है और यह व्यवस्था पुरानी हो चुकी है।
कंपनी ने कहा था कि पेनसिल्वेनिया में हुए भयावह घटनाक्रम के बाद इससे जुड़े संभावित सवाल सर्च के विकल्प में दिखने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गूगल ने कहा था, समस्या की तरफ ध्यानाकर्षित किए जाने के बाद उसने सुधार की दिशा में काम शुरू किया और नये फीचर जारी किए जा रहे हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 03 Aug 2024 06:24:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन के शांक्सी प्रांत में पुल ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हुई, दो दर्जन लोग अभी भी लापता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-शकस-परत-म-पल-ढहन-स-मरन-वल-क-सखय-बढकर-38-हई-द-दरजन-लग-अभ-भ-लपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-शकस-परत-म-पल-ढहन-स-मरन-वल-क-सखय-बढकर-38-हई-द-दरजन-लग-अभ-भ-लपत</guid>
<description>बीजिंग, 3 अगस्त। चीन में दो सप्ताह पहले उत्तर-पश्चिमी शांक्सी प्रांत में एक राजमार्ग पुल के आंशिक रूप से ढहने से मरने वालों की संख्या बढ़ 38 हो गई है और करीब दो दर्जन लोग अभी भी लापता हैं।
सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने शुक्रवार शाम को यह जानकारी देते हुए बताया कि 19 जुलाई को हुई इस दुर्घटना में दो दर्जन वाहन तेज बहाव वाली नदी में गिर गए थे। सीसीटीवी की खबर के अनुसार, एक व्यक्ति को बचा लिया गया था।
शांक्सी प्रांत में जिस क्षेत्र में डैनिंग राजमार्ग पर पुल ध्वस्त हुआ, वहां पिछले दिनों भारी बारिश हुई थी।
सीसीटीवी की खबर के मुताबिक, पुल ध्वस्त होने पर कम से कम 25 कार नदी में गिर गईं। बचाव दलों ने पीड़ितों की तलाश में कई किलोमीटर नीचे तक खोज की है। घटना के तुरंत बाद सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ द्वारा जारी की गई एक तस्वीर में पुल का एक हिस्सा टूटा हुआ और लगभग 90 डिग्री के कोण पर नीचे बहते भूरे पानी में मुड़ा हुआ दिखाई दे रहा था।
सीसीटीवी की खबर में कहा गया है कि नदी एक पहाड़ी घाटी से होकर गुजरती है और मई में गुआंगदोंग प्रांत में इसी तरह की एक घटना में 36 लोगों की मौत हो गई थी।
जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के कारण हुई बारिश ने पूरे एशिया में भूस्खलन और बाढ़ की एक शृंखला को जन्म दिया है। इसी सप्ताह चीन में, गेमी चक्रवात के कारण 48 लोगों की मौत हो गई। हुनान में पहुंचने पर यह चक्रवात एक उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील होकर कमजोर हो गया था।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 03 Aug 2024 06:24:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश में आरक्षण के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान मारे गए कई बच्चे: यूनिसेफ़</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-आरकषण-क-खलफ-परदरशन-क-दरन-मर-गए-कई-बचच-यनसफ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-आरकषण-क-खलफ-परदरशन-क-दरन-मर-गए-कई-बचच-यनसफ</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ़ का कहना है कि बांग्लादेश में आरक्षण के ख़िलाफ़ हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कई बच्चों की मौतें हुई हैं.
बच्चों के लिए काम करने वाली यूएन की संस्था यूनिसेफ़ का कहना है कि बांग्लादेश में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कम से कम 32 बच्चों की मौत हुई है.
यूनिसेफ़ के प्रवक्ता का कहना है कि मारे गए बच्चों में से एक की उम्र अभी पांच साल भी नहीं हुई थी. मारे गए अधिकतर लोग सिर्फ़ प्रदर्शन को देख रहे थे.
बीबीसी बांग्ला के सत्यापित किए गए आंकड़ों के मुताबिक़ ये बच्चे उन 200 लोगों में शामिल हैं जो बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान मारे गए हैं.
यूनिसेफ़ के दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय निदेशक संजय विजेसेकरा का कहना है कि इस सप्ताह उनकी बांग्लादेश की यात्रा के दौरान उन्हें बच्चों के हिरासत में लिए जाने के बारे में अवगत कराया गया था.
उन्होंने कहा है कि संगठन ने 32 बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की है.
संयुक्त राष्ट्र की संस्था के एक प्रवक्ता ने बताया कि ज़्यादातर मरने वाले लोगों की उम्र 13 या उससे अधिक है. एक बच्चे की उम्र पांच साल से कम और एक बच्चे की उम्र छह से 12 साल के बीच है.
बांग्लादेश के जूनियर सूचना मंत्री मोहम्मद अली अराफ़ात ने कहा है कि सरकार के पास यूनिसेफ़ के दावों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है.
उन्होंने बीबीसी को बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि यूनिसेफ़ को यह आंकड़े कहां से मिले हैं. उन्होंने कहा, हमारा रुख़ साफ है, जिस किसी की भी मौत हुई है हम उसकी जांच कराएंगे और अपराधियों को सज़ा देंगे.
छात्र प्रदर्शन में घायल हुए, मारे गए और गिरफ्तार किए गए लोगों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं.</description>
<pubDate>Sat, 03 Aug 2024 06:24:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप की सुरक्षा में अपनी चूक को स्वीकार किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-सकरट-सरवस-न-टरप-क-सरकष-म-अपन-चक-क-सवकर-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-सकरट-सरवस-न-टरप-क-सरकष-म-अपन-चक-क-सवकर-कय</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 3 अगस्त। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने 13 जुलाई को पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में अपनी चूक को स्वीकार किया है।
ट्रंप 13 जुलाई को पेनसिल्वेनिया में एक रैली में उस समय बाल-बाल बच गए, जब 20 वर्षीय एक हमलावर ने उन पर कई गोलियां चलाईं। इस हमले में वह जख्मी हो गए थे और उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से पर चोट आई थी।
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कार्यवाहक निदेशक रोनाल्ड रोवे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 13 जुलाई की घटनाओं में चूक के लिए सीक्रेट सर्विस पूरी तरह से जिम्मेदार है। यह एक मिशन विफलता थी। हमारी एजेंसी की एकमात्र जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि उन लोगों को कभी भी खतरा न हो जिनकी सुरक्षा का जिम्मा हमारे ऊपर है। बटलर में हम ऐसा करने में विफल रहे और मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा हूं कि ऐसी चूक दोबारा न हो।
सीक्रेट सर्विस की मुख्य जिम्मेदारी राष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपतियों और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा करना है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को भी सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा मिलती है।
रोवे ने कहा कि सीक्रेट सर्विस 13 जुलाई की चूक की लंबित जांच में सहयोग जारी रखेगी। यह जांच होमलैंड सुरक्षा विभाग के महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा की जा रही है। इसके अलावा राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा निर्देशित स्वतंत्र समीक्षा का कार्य भी चल रहा है।
उन्होंने कहा, मैं इन जांच के पूरा होने का इंतजार नहीं कर रहा हूं, और मैंने सीक्रेट सर्विस को तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे लोग सुरक्षित हैं। मैं पेनसिल्वेनिया के बटलर में सीक्रेट सर्विस की चूक के लिए जवाबदेही तय करने को प्रतिबद्ध हूं।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 03 Aug 2024 06:24:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव : कमला हैरिस छह अगस्त से विभिन्न राज्यों का दौरा करेंगी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-चनव-कमल-हरस-छह-अगसत-स-वभनन-रजय-क-दर-करग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-चनव-कमल-हरस-छह-अगसत-स-वभनन-रजय-क-दर-करग</guid>
<description>वाशिंगटन, 1 अगस्त। अमेरिका की मौजूदा उपराष्ट्रपति और आगामी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस छह अगस्त से उन राज्यों का चार दिवसीय दौरा करेंगी जहां पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। उनके चुनाव प्रचार अभियान दल ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।
इसी के साथ डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति पद उम्मीदवार के लिए अटकलों का दौर शुरू हो गया है। नवंबर 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में हैरिस के साथ के साथ मैदान में उतरने वाले उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम को अब तक गुप्त रखा गया है और इसकी घोषणा छह अगस्त से पहले होने की संभावना है।
अमेरिकी मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो, एरिजोना के सीनेटर मार्क केली और मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज उपराष्ट्रपति पद के शीर्ष उम्मीदवारों में शामिल हैं।
हैरिस (59) एकमात्र उम्मीदवार हैं जिन्होंने पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया है।
कमला हैरिस के प्रचार अभियान दल ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार उन राज्यों का चार दिवसीय दौरा शुरू करेंगी जिनमें कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।
दल के मुताबिक वहां से हैरिस और उनके साथी उम्मीदवार सात अगस्त को विस्कॉन्सिन में ईओ क्लेयर और मिशिगन में डेट्रायट, आठ अगस्त को उत्तरी कैरोलिना में रिसर्च ट्रायंगल, नौ अगस्त को एरिजोना के फीनिक्स में और 10 अगस्त को नेवादा में लास वेगास की यात्रा करेंगे।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 02 Aug 2024 06:26:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-अमरक-क-बच-कदय-क-अदल-बदल-कय-बल-रह-हए-रपरटर-क-परवर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-अमरक-क-बच-कदय-क-अदल-बदल-कय-बल-रह-हए-रपरटर-क-परवर</guid>
<description>तुर्की के अंकारा में रूस और अमेरिका के बीच गुरुवार को 26 कैदियों की अदला-बदली हुई.
इस अदला बदली में रूस में कैद तीन अमेरिकी नागरिकों को अमेरिका को सौंपा गया था. इसमें वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच, अमेरिकी मरीन के अनुभवी पॉल वेलान और अलसु कुमर्शेवा शामिल हैं.
कैदियों की अदला-बदली के बाद अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह वापस आए अमेरिकी नागरिकों से कॉल पर बात कर रहे हैं.
इवान गेर्शकोविच के रिहा होने पर उनके परिवार ने कहा कि उन्होंने इवान की रिहाई के लिए 491 दिन इंतजार किया है. वो जल्द उन्हें गले लगाने और उनके मुस्कुराते चेहरे को पास देखने का इंतजार कर रहे हैं.
इवान के सहकर्मी और दोस्त ने बीबीसी से कहा कि हमारा दिल खुशी से फूला नहीं समा रहा है.
वॉल स्ट्रीट जनरल की डिजिटल चीफ एडिटर ग्रेने मैक्कार्थी ने कहा कि इवान की रिहाई की खबर मिलने के बाद न्यूज़ रूम में खुशी का माहौल था.</description>
<pubDate>Fri, 02 Aug 2024 06:26:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अस्पताल के निकलते समय हैती के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने गोलियां चलाईं: सरकार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/असपतल-क-नकलत-समय-हत-क-परधनमतर-क-सरकष-क-लए-अधकरय-न-गलय-चलई-सरकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/असपतल-क-नकलत-समय-हत-क-परधनमतर-क-सरकष-क-लए-अधकरय-न-गलय-चलई-सरकर</guid>
<description>पोर्ट-ऑ-प्रिंस (हैती), 30 जुलाई हैती के प्रधानमंत्री गैरी कोनिले को पोर्ट-ऑ-प्रिंस स्थित एक अस्पताल से बाहर निकलते समय सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सुरक्षा अधिकारियों को गोलियां चलानी पड़ीं। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने यह जानकारी दी।
कार्यालय ने एक बयान में बताया कि कोनिले राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख नॉर्मिल रामेउ और कुछ पत्रकारों के साथ हैती के सबसे बड़े अस्पताल गए थे, तभी इमारत के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई।
बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने एक साक्षात्कार की रिकॉर्डिंग पूरी की थी, तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। इसमें कहा गया है कि उनके और उनके साथ मौजूद दल के बाहर निकलते ही सुरक्षाकर्मियों ने कुछ गोलियां चलाईं।
बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री और उनकी टीम अस्पताल से सुरक्षित बाहर निकली और प्रधानमंत्री को वापस उनके कार्यालय ले जाया गया।
इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इस महीने की शुरुआत में, कोनिले और हैती के पुलिस प्रमुख ने इसी अस्पताल का दौरा किया था। उससे पहले प्राधिकारियों ने घोषणा की थी कि उन्होंने हथियारबंद गिरोहों से अस्पताल को अपने कब्जे में ले लिया है। उस समय, कोनिले ने तबाह हो चुके इस अस्पताल के बचे हुए हिस्से को युद्ध क्षेत्र बताया था।
कोनिले के कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि अस्पताल अब भी हैती की राष्ट्रीय पुलिस और केन्याई पुलिस के नेतृत्व वाले संयुक्त राष्ट्र समर्थित बहुराष्ट्रीय सुरक्षा मिशन के नियंत्रण में है, जिसका उद्देश्य हैती में व्यापक हिंसा फैलाने वाले आपराधिक गिरोहों से निपटने में मदद करना है।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 31 Jul 2024 06:27:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका के बारस्टो में 4.9 तीव्रता का भूकंप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-बरसट-म-49-तवरत-क-भकप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-बरसट-म-49-तवरत-क-भकप</guid>
<description>बारस्टो, 30 जुलाईअमेरिका में लॉस एंजिलिस के पूर्व में स्थित रेगिस्तानी इलाके में सोमवार को 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इससे जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि दोपहर करीब एक बजे आए भूकंप का केंद्र बारस्टो से 13.7 मील (22 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में था।
पुलिस लेफ्टिनेंट गुस्तावो अराइजा ने कहा कि भूकंप के झटके लगभग 80 मील (129 किलोमीटर) दूर रेगिस्तानी रिजॉर्ट शहर पाम स्प्रिंग्स में भी महसूस किए गए, लेकिन इससे नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।
काउंटी शेरिफ विभाग की प्रवक्ता मारा रोड्रिगेज ने बताया कि सैन बर्नार्डिनो काउंटी में किसी नुकसान या चोट की तत्काल कोई खबर नहीं है।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 31 Jul 2024 06:27:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन में चाकूबाजी की घटना में एक और बच्ची की मौत, मृतकों की संख्या तीन हुई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-म-चकबज-क-घटन-म-एक-और-बचच-क-मत-मतक-क-सखय-तन-हई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-म-चकबज-क-घटन-म-एक-और-बचच-क-मत-मतक-क-सखय-तन-हई</guid>
<description>(अदिति खन्ना)
लंदन, 30 जुलाई। ब्रिटेन पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड के साउथपोर्ट में बच्चों की डांस क्लास में हुई चाकूबाजी की घटना में नौ साल की एक बच्ची की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
इससे पहले, छह और सात साल की दो बच्चियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
पांच अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। उधर, मर्सीसाइड पुलिस के जासूसों ने मामले में 17 वर्षीय संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की।
मर्सीसाइड पुलिस ने बताया कि आज तड़के चाकू से किये गए हमले में जख्मी हुई एक और बच्ची की मौत हो गई।
मर्सीसाइड पुलिस ने कहा कि हार्ट स्ट्रीट में एक सामुदायिक केंद्र में हुई इस घटना में आठ अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। घटना में घायल हुए दो वयस्कों की भी हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त छह से 11 साल की आयु के ये बच्चे प्रख्यात गायिका टेलर स्विफ्ट के संगीत पर आधारित एक ग्रीष्मकालीन अवकाश कार्यशाला में भाग ले रहे थे।
पुलिस ने कहा कि चाकूबाजी का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है और हमले को आतंकवाद से संबंधित नहीं माना जा रहा है। पुलिस ने पुष्टि की कि अधिकारी किसी और संदिग्ध की तलाश नहीं कर रहे हैं।
मर्सीसाइड पुलिस की प्रमुख कांस्टेबल सेरेना केनेडी ने कहा, कार्डिफ (वेल्स) में जन्मे लैंकशर के 17 वर्षीय व्यक्ति को हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार करके थाने ले जाया गया, जहां अधिकारी उससे पूछताछ करेंगे।
इस बीच, गायिका टेलर स्विफ्ट ने कहा कि वह घटना के बारे में जानकर पूरी तरह स्तब्ध हैं और इस भयावह घटना के बारे में अब जानकारी ले रही हैं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, डांस क्लास में ये छोटे-छोटे बच्चे थे। मैं पूरी तरह असमंजस में हूं कि इनके परिवारों तक अपनी संवेदनाएं कैसे पहुंचाऊं।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 31 Jul 2024 06:27:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इमरान खान ने 12 मामलों में जमानत के लिए आतंकवाद रोधी अदालत का रुख किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इमरन-खन-न-12-ममल-म-जमनत-क-लए-आतकवद-रध-अदलत-क-रख-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इमरन-खन-न-12-ममल-म-जमनत-क-लए-आतकवद-रध-अदलत-क-रख-कय</guid>
<description>लाहौर, 30 जुलाई। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री एवं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने पिछले साल नौ मई को हुए दंगों से जुड़े 12 मामलों में जमानत के लिए यहां एक आतंकवाद रोधी अदालत का रुख किया है।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून में मंगलवार को आई एक खबर के अनुसार, खान के वकील सलमान सफदर के नेतृत्व में कानूनी टीम ने याचिकाएं दायर की हैं।
इस समय सभी मामलों में न्यायिक हिरासत में बंद खान ने दावा किया कि उनसे कोई बरामदगी नहीं हुई है। उन्होंने दलील दी कि ये मामले दुर्भावना से प्रेरित हैं और राजनीतिक प्रतिशोध में ऐसा किया गया है।
याचिकाओं में अदालत से इन मामलों में जमानत देने का अनुरोध किया गया है।
हाल में, लाहौर उच्च न्यायालय ने नौ मई की घटना से जुड़े कई मामलों में खान की न्यायिक हिरासत को अमान्य घोषित करके उन्हें बड़ी राहत दी थी।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 31 Jul 2024 06:27:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान, मिस्र जल्द कर सकते हैं द्विपक्षीय संबंध बहाल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-मसर-जलद-कर-सकत-ह-दवपकषय-सबध-बहल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-मसर-जलद-कर-सकत-ह-दवपकषय-सबध-बहल</guid>
<description>तेहरान, 31 जुलाई । ईरान और मिस्र ने उम्मीद जताई है कि द्विपक्षीय संबंध जल्द से जल्द बहाल हो जाएंगे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान के हवाले से बताया कि मंगलवार को तेहरान में एक बैठक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलात्ती ने द्विपक्षीय संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान और मिस्र दो ऐसे देश हैं जिनके बीच भाईचारे के रिश्ते हैं। दोनों देशों के लोग एक दूसरे में गहरी दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने दोनों देशों की प्राचीन और गौरवशाली सभ्यता की ओर इशारा किया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने में जो समस्याएं आ रही हैं, वे जल्द से जल्द हल हो जाएंगी। राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान और मिस्र मिलकर क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। ईरान मिस्र के साथ सहयोग करने और अपने अनुभवों, और क्षमताओं का आदान-प्रदान करने के लिए तैयार है। मिस्र के विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने दूसरे देशों के मामलों में हस्तक्षेप न करने, बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय प्रणाली और मानवीय अधिकारों की रक्षा जैसे मुद्दों पर करीबी रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही दोनों देश एक दूसरे के साथ सहयोग शुरू करेंगे ताकि आपसी हितों की रक्षा की जा सके। ईरान और मिस्र ने 1980 में राजनयिक संबंध तोड़ लिए थे। हाल के महीनों में, दोनों देशों ने कुछ मुद्दों पर मतभेदों को सुलझाकर संबंधों को सुधारने की इच्छा जताई है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 31 Jul 2024 06:27:06 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन : साउथपॉर्ट में मस्जिद के बाहर हिंसक भीड़ की पुलिस के साथ झड़प</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-सउथपरट-म-मसजद-क-बहर-हसक-भड-क-पलस-क-सथ-झडप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-सउथपरट-म-मसजद-क-बहर-हसक-भड-क-पलस-क-सथ-झडप</guid>
<description>लंदन, 31 जुलाई । उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के साउथपॉर्ट में एक मस्जिद के बाहर हिंसक भीड़ की पुलिस के साथ झड़प हो गई। यहीं पर तीन बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मर्सीसाइड पुलिस ने कहा कि हिंसक विरोध प्रदर्शनों के पीछे इंग्लिश डिफेंस लीग का हाथ होने की संभावना है। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को हुए भयानक चाकू हमले के बाद पहले से ही तनावपूर्ण माहौल में, कथित हमलावर की पहचान के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं, जिससे तनाव और बढ़ गया। पुलिस ने बताया कि हिंसक भीड़ ने मस्जिद पर ईंटे फेंकी, कारों और व्हीली बिन्स में आग लगा दी और एक स्थानीय सुविधा स्टोर को नुकसान पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पहुंची पुलिस की टीम में से कम से कम 22 पुलिस अधिकारी घायल हुए और झड़प के बाद 11 को अस्पताल में भर्ती कराया गया। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 31 Jul 2024 06:27:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>वेनेजुएला ने पेरू के साथ राजनयिक संबंध खत्म किए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वनजएल-न-पर-क-सथ-रजनयक-सबध-खतम-कए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वनजएल-न-पर-क-सथ-रजनयक-सबध-खतम-कए</guid>
<description>काराकास, 31 जुलाई । पेरू के विदेश मंत्री जेवियर गोंजालेज-ओलेचिया के वेनेजुएला राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर दिए गए बयान के कारण वेनेजुएला ने पेरू के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने का फैसला किया है। वेनेजुएला के विदेश मंत्री यवन गिल ने एक्स पर पोस्ट किया, पेरू के विदेश मंत्री के लापरवाह बयानों के बाद हमें यह फैसला करने के लिए मजबूर होना पड़ा है जो वेनेजुएला के लोगों की इच्छा और हमारे संविधान की अनदेखी करते हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि यह फैसला 1961 के वियना कन्वेंशन के अनुच्छेद 45 के आधार पर लिया गया है, जो कि डिप्लोमैटिक संबंधों पर है।
यह फैसला तब लिया गया जब पेरू ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुनाव परिणामों को मान्यता देने से इनकार कर दिया। पेरू के विदेश मंत्री ने कहा कि वे वेनेजुएला के विपक्षी उम्मीदवार एडमंडो गोंजालेज को देश के निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में मान्यता देते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान सहित कई देशों ने भी मादुरो के एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर गंभीर चिंता जताई है। साथ ही कहा है कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता के बारे में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संदेह जताया गया है। सोमवार को वेनेजुएला की राष्ट्रीय चुनाव परिषद (सीएनई) ने घोषणा की कि निकोलस मादुरो ने तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। वह 2031 तक देश पर शासन करेंगे। मादुरो नौ राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। सभी उम्मीदवारों में से सेवानिवृत्त राजनयिक एडमंडो गोंजालेज को मादुरो के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती के रूप में देखा जा रहा था। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 31 Jul 2024 06:27:04 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-भरतय-अमरकय-क-लए-आश-और-परतनधतव-क-परतक-भटरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-भरतय-अमरकय-क-लए-आश-और-परतनधतव-क-परतक-भटरय</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 29 जुलाई। डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए चंदा इकट्ठा करने वाले अजय भुटोरिया ने कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अमेरिका में 44 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकियों के लिए आशा और प्रतिनिधित्व का प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि हैरिस के राष्ट्रपति प्रचार अभियान का जमीनी स्तर पर उत्साह परिणाम दे रहा है।
हैरिस (59) अमेरिका में नवंबर में प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हैं। उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के इस दौड़ से हटने के बाद पिछले सप्ताह राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा की थी। हालांकि, अभी डेमोक्रेटिक पार्टी ने उन्हें अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
हैरिस फॉर प्रेजीडेंट 2024 के उप राष्ट्रीय वित्त अध्यक्ष अजय भुटोरिया ने रविवार को कहा, भारतीय मूल की होने के कारण कमला हैरिस को भारतीय-अमेरिकी समुदाय का अतिरिक्त उत्साह और समर्थन हासिल है। कमला हैरिस की मां भारत में चेन्नई की रहने वाली हैं, इस लिहाज से वह न केवल 44 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकियों के लिए एक प्रत्याशी हैं, बल्कि आशा व प्रतिनिधित्व की प्रतीक भी हैं।
भुटोरिया ने एक बयान में कहा, ऐतिहासिक रूप से सक्रिय और प्रभावशाली यह समुदाय प्रमुख प्रांत में जीत का अंतर तय करने के लिए तैयार है।
हैरिस के प्रचार अभियान दल ने रविवार को घोषणा की थी कि उसने प्रचार अभियान के पहले सप्ताह में 20 करोड़ डॉलर का चंदा जुटा लिया है और 1,70,000 स्वयंसेवकों के हस्ताक्षर हासिल कर लिए हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 30 Jul 2024 06:46:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कांगो : संगीत कार्यक्रम में भगदड़ से सात लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कग-सगत-करयकरम-म-भगदड-स-सत-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कग-सगत-करयकरम-म-भगदड-स-सत-लग-क-मत</guid>
<description>किन्शासा, 28 जुलाई। कांगो की राजधानी किन्शासा में शनिवार रात एक संगीत कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
किन्शासा के गवर्नर डैनियल बुम्बा ने बताया कि मशहूर गायक माइक कलमबाई राजधानी के मध्य में स्थित स्टेड डेस मार्टियर्स स्टेडियम में आयोजित संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे, तभी वहां भगदड़ मच गई।
उन्होंने बताया कि इस स्टेडियम में 80,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।
सरकारी टेलीविजन चैनल आरटीएनसी की खबर के मुताबिक, स्टेडियम में भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि स्टेडियम में भगदड़ कैसे मची। उन्होंने कहा कि घटना की जांच जारी है।
हालांकि, कार्यक्रम का आयोजन करने वाली प्रबंधन कंपनी माजाबु गॉस्पेल ने कहा कि यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षाकर्मी कुछ उपद्रवियों को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे।
आयोजकों ने बताया कि संगीत कार्यक्रम का लुत्फ उठाने के लिए लगभग 30,000 लोग स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि माइक कलमबाई के अलावा कई अन्य लोकप्रिय कलाकारों को भी इस संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देनी थी।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 29 Jul 2024 08:21:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हैरिस की प्रचार टीम ने एक सप्ताह से भी कम समय में 20 करोड़ डॉलर का चंदा जुटाया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हरस-क-परचर-टम-न-एक-सपतह-स-भ-कम-समय-म-20-करड-डलर-क-चद-जटय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हरस-क-परचर-टम-न-एक-सपतह-स-भ-कम-समय-म-20-करड-डलर-क-चद-जटय</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 28 जुलाई (भाषा)। कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद के चुनाव की दौड़ में शामिल होने के एक सप्ताह से भी कम समय में उनकी प्रचार टीम ने 20 करोड़ अमरिकी डॉलर का चंदा जुटा लिया है। यह जानकारी हैरिस की प्रचार टीम ने रविवार को दी।
हैरिस की प्रचार टीम ने कहा कि इतने कम समय में 20 करोड़ अमरिकी डॉलर का चंदा जुटा लेना यह दर्शाता है कि हैरिस के पक्ष में समर्थन बढ़ता जा रहा है।
प्रचार टीम ने यह भी माना कि राष्ट्रपति पद के लिए पांच नवंबर को होने वाले चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी और मतों का अंतर काफी कम रहेगा।
राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनाव नहीं लड़ने के 20 जुलाई को ऐलान किये जाने के बाद से अब उपराष्ट्रपति हैरिस, राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हैं।
राष्ट्रपति पद के लिए हैरिस के प्रचार अभियान के संचार निदेशक माइकल टायलर ने कहा, पिछले रविवार को राष्ट्रपति बाइडन के अनुमोदन के बाद से हैरिस की प्रचार टीम ने 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा जुटाया है जो कि एक रिकॉर्ड है। राशि का 66 प्रतिशत ऐसे लोगों से आया है जिन्होंने पहली बार चंदा दिया है। यह इस बात का एक और सबूत है कि हैरिस के लिए समर्थन मजबूत होता जा रहा है।</description>
<pubDate>Mon, 29 Jul 2024 08:21:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>न्यूयॉर्क के पार्क में गोलीबारी में एक की मौत, छह घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नययरक-क-परक-म-गलबर-म-एक-क-मत-छह-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नययरक-क-परक-म-गलबर-म-एक-क-मत-छह-घयल</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 29 जुलाई । न्यूयॉर्क के रोचेस्टर शहर के एक पार्क में सामूहिक गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। रोचेस्टर पुलिस ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र 20 साल थी। एक और व्यक्ति की हालत गंभीर है, जबकि पांच अन्य को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोचेस्टर पुलिस विभाग के कैप्टन ग्रेग बेलो ने एक प्रेस ब्रीफिंग में संवाददाताओं को बताया कि रविवार शाम करीब 6:20 बजे मेपलवुड पार्क में गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आई। उन्होंने देखा कि कई लोग गोली लगने से घायल हैं।
पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों को निजी वाहन से और अन्य को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय मीडिया के हवाले से ग्रेग बेलो ने कहा, इस समय, हमें नहीं पता कि कितने लोग गोलीबारी में शामिल थे। हम अधिक से अधिक लोगों से जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है। इरॉन्डेक्वॉइट पुलिस, मोनरो काउंटी शेरिफ, रोचेस्टर पुलिस और न्यूयॉर्क स्टेट पुलिस सहित कई पुलिस एजेंसियों ने पार्क में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 29 Jul 2024 08:21:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन के हुनान प्रांत में नदी पर बना बांध टूटा, 3,800 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-हनन-परत-म-नद-पर-बन-बध-टट-3800-स-अधक-लग-क-कय-गय-रसकय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-हनन-परत-म-नद-पर-बन-बध-टट-3800-स-अधक-लग-क-कय-गय-रसकय</guid>
<description>बीजिंग, 29 जुलाई । चीन के हुनान प्रांत में रविवार को नदी पर बना बांध अचानक टूट गया। जिसके बाद करीब 3,800 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जानकारी के अनुसार, ये बांध मध्य चीन के हुनान प्रांत में मौजूद है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शहर के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के हवाले से बताया कि बांध टूटने की घटना रविवार रात करीब 8 बजे के आसपास घटित हुई। पता चला है कि बांध में दरार आ गई थी। वहीं, बांध टूटने की खबर मिलते ही जियांगतान शहर के यिसुहे कस्बे में रहने वाले कुल 3,832 निवासियों को निकाला गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मुख्यालय ने कहा, सशस्त्र पुलिस, मिलिशिया और बचावकर्मियों सहित 1,205 लोगों को बचाव और राहत कार्य में लगाया गया है। जिसमें 1,000 से अधिक स्थानीय अधिकारियों और पार्टी सदस्यों की मदद ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जिनटैंग और शिन्हू के दो गांवों से निकाले गए निवासियों के रहने के लिए चार स्थानीय स्कूलों में आश्रय स्थल बनाए गए हैं।
हालांकि, अधिकतर लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रहने के लिए चले गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को जियांग्टन काउंटी के हुआशी शहर में जुआनशुई नदी के एक हिस्से में एक और दरार आई। यह नदी यांग्त्सी की एक प्रमुख सहायक नदी ज़ियांगजियांग नदी में बहती है। इस बीच चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि हुनान में भारी बारिश की संभावना है और प्रांत के कुछ हिस्सों में टाइफून गेमी के प्रभाव के कारण शनिवार शाम से सोमवार तक अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 29 Jul 2024 08:21:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइली सेना को ग़ज़ा में पांच बंधकों के शव मिले</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-सन-क-गज-म-पच-बधक-क-शव-मल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-सन-क-गज-म-पच-बधक-क-शव-मल</guid>
<description>इसराइली सेना ने कहा है कि उसने ग़ज़ा से पांच इसराइली नागरिकों के शव बरामद किए हैं.
इन सभी नागरिकों को हमास ने बीते साल दक्षिणी इसराइल पर हमले के दौरान बंधक बनाया था.
किंडरगार्टन टीचर माया गोरेन, इसराइली सेना के मेजर रविद आर्येह काट्ज़, मास्टर सार्जेंट ओरेन गोल्डिन, स्टाफ सार्जेंट टोमर अहिमास और सार्जेंट किरिल ब्रोडस्की के शवों को ख़ान यूनिस में एक ऑपरेशन के दौरान बरामद किया गया.
इसराइली सेना ने कहा, हमारा यह मानना है कि टीचर गोरेन की हत्या क़ैद के दौरान की गई होगी, वहीं सेना के मेज़र की मौत 7 अक्टूबर को हमले के दौरान हुई होगी और बाद में उनके शव को हमास ने रख लिया होगा.
इसराइली सेना की तरफ़ से दी गई इस नई जानकारी के बाद अब माना जा रहा है कि बंधक बनाए गए 251 लोगों में से 111 लोग अभी भी हमास के कब्ज़े में है.
इसराइली सेना का मानना है कि इनमें से 39 लोगों की मौत भी हो चुकी है. बुधवार को इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन में बंधक बनाए गए लोगों का भी जिक्र किया था.
हालांकि नेतन्याहू ने अपने संबोधन में इस बारे में कोई भी संकेत नहीं दिया कि युद्धविराम और बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए हमास के साथ कोई समझौता हुआ है या नहीं.
नेतन्याहू ने केवल इतना कहा था कि बंधकों को रिहा कराने की कोशिशें जारी हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 27 Jul 2024 06:19:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण अफ्रीका में पहली बार किसी महिला को प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-अफरक-म-पहल-बर-कस-महल-क-परधन-नययधश-नयकत-कय-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-अफरक-म-पहल-बर-कस-महल-क-परधन-नययधश-नयकत-कय-गय</guid>
<description>केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका), 26 जुलाई। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार किसी महिला को प्रधान न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है।
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने वर्तमान उप प्रधान न्यायाधीश मंडिसा माया को बृहस्पतिवार को देश की प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया।
दक्षिण अफ्रीका की प्रधान न्यायाधीश के पद पर माया का कार्यकाल एक सितंबर से प्रारंभ होगा। वह मौजूदा प्रधान न्यायाधीश रेमंड जोंडो के सेवानिवृत्त होने के बाद उनका स्थान लेंगी।
देश के शीर्ष संवैधानिक न्यायालय में पदोन्नति से पहले 60 वर्षीय माया दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ऑफ अपील में जज प्रेसिडेंट के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।
वह सुप्रीम कोर्ट ऑफ अपील की न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली अश्वेत महिला थीं तथा उस अदालत की उप-अध्यक्ष और फिर अध्यक्ष नियुक्त होने वाली पहली महिला थीं।
रामाफोसा ने फरवरी में माया को प्रधान न्यायाधीश पद के लिए नामित किया था और मई में न्यायिक सेवा आयोग ने उनका साक्षात्कार लिया था।
रामाफोसा ने एक बयान में कहा कि आयोग ने उनके नाम की सिफारिश की है और कहा है कि उनकी नियुक्ति देश के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
माया दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत के एक ग्रामीण इलाके में पली-बढ़ी हैं। उन्हें 1989 में अमेरिका के ड्यूक विश्वविद्यालय में कानून में स्नातकोत्तर करने के लिए फुलब्राइट छात्रवृत्ति प्राप्त हुई थी, जो दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के दौर में किसी युवा अश्वेत महिला के लिए दुर्लभ उपलब्धि थी।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 27 Jul 2024 06:19:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कमला हैरिस ने किया गाजा में युद्ध विराम का आह्वान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-कय-गज-म-यदध-वरम-क-आहवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-कय-गज-म-यदध-वरम-क-आहवन</guid>
<description>वाशिंगटन, 26 जुलाई । अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस ने विदेश नीति पर अपनी पहली टिप्पणी की। उपराष्ट्रपति हैरिस ने गुरुवार को इजरायल से युद्ध विराम समझौते पर सहमत होने का आह्वान किया। हैरिस ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, आइए इस समझौते को पूरा करें ताकि हम युद्ध विराम लागू कर सकें। बंधकों को घर वापस लाएं, और फिलिस्तीनी लोगों को राहत प्रदान करें। नेतन्याहू अमेरिका की यात्रा पर हैं। किसी विदेशी नेता की व्हाइट हाउस यात्रा के बाद उपराष्ट्रपति द्वारा पत्रकारों को इस तरह संबोधित करना असामान्य बात है।
आम तौर पर राष्ट्रपति ही पत्रकारों से बात करते हैं। लेकिन वाशिंगटन डीसी एक असामान्य बदलाव से गुजर रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन दौड़ से बाहर हो चुके हैं और अपने उप-राष्ट्रपति को मैदान में उतारा है। राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवारी के बाद हैरिस की टिप्पणियों को डेमोक्रेटिक विदेश नीति के मुद्दे पर उनकी पहली टिप्पणी के रूप में व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने इजरायल-हमास संघर्ष पर बाइडेन प्रशासन की लाइन को ही अपनाया है। वह इजरायल के अपने बचाव के अधिकार को मान्यता देती हैं लेकिन यह भी देखना महत्वपूर्ण है कि इजरायल इसे कैसे करता है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 27 Jul 2024 06:19:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-रषटरपत-चनव-क-लए-अपन-उममदवर-क-एलन-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-रषटरपत-चनव-क-लए-अपन-उममदवर-क-एलन-कय</guid>
<description>कमला हैरिस ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान कर दिया है.
कमला हैरिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका एलान करते हुए लिखा, आज मैंने आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए फ़ॉर्म पर दस्तख़्त कर दिए. मैं हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी.
उन्होंने लिखा, और नवंबर में लोगों की ताक़त से भरा हमारा अभियान विजयी रहेगा.
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है.
माना जा रहा है कि ज्यादातर डेमोक्रेटिक सांसद उनके पक्ष में हैं और अगस्त में होने वाले पार्टी के कन्वेंशन में उन्हें औपचारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुन लिया जाएगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 27 Jul 2024 06:19:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हमले के दौरान ट्रंप के कान पर वास्तव में गोली लगी थी : एफबीआई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हमल-क-दरन-टरप-क-कन-पर-वसतव-म-गल-लग-थ-एफबआई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हमल-क-दरन-टरप-क-कन-पर-वसतव-म-गल-लग-थ-एफबआई</guid>
<description>वाशिंगटन, 27 जुलाई। डोनाल्ड ट्रंप पर करीब दो सप्ताह पहले हुए हमले को लेकर लगाई जा रही तमाम तरह की अटकलों को विराम देते हुए संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि पेनसिल्वेनिया में रैली के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के कान में वास्तव में गोली लगी थी।
एफबीआई ने एक बयान में कहा, हमलावर की रायफल से चली पूरी गोली या छर्रा पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के कान में लगा था।
एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने इस सप्ताह की शुरुआत में हमले को लेकर कुछ अस्पष्ट टिप्पणियां की थीं, जिससे इस बात को लेकर अटकलें लगने लगी थीं कि क्या ट्रंप को वास्तव में गोली लगी थी।
इस टिप्पणी को लेकर ट्रंप और उनके सहयोगियों ने नाराजगी जताई थी।
एफबीआई और सीक्रेट सर्विस समेत जांच में शामिल कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया था कि ट्रंप किस वजह से घायल हुए थे। ट्रंप के प्रचार अभियान दल ने भी उस अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड जारी करने से इनकार कर दिया था, जहां पूर्व राष्ट्रपति का घायल होने के बाद इलाज किया गया था।
ट्रंप के स्वास्थ्य के संबंध में हर जानकारी या तो खुद ट्रंप से या फिर व्हाइट हाउस में उनके पूर्व चिकित्सक रॉनी जैक्सन से मिली।
एफबीआई ने बाद में एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की कि गोलीबारी पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या का प्रयास थी, जिसके परिणामस्वरूप वह घायल हुए और एक वीर पिता की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 27 Jul 2024 06:19:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>काठमांडू हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कठमड-हवई-अडड-पर-वमन-दरघटनगरसत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कठमड-हवई-अडड-पर-वमन-दरघटनगरसत</guid>
<description>काठमांडू, 24 जुलाईकाठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान 19 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
सूत्रों ने बताया कि पोखरा जाने वाले सौर्य एयरलाइंस के इस विमान में चालक दल के सदस्य समेत कम से कम 19 लोग सवार थे। यह हादसा पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुआ।
हवाई अड्डे पर तैनात एक सुरक्षा अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि विमान के पायलट को अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि विमान में लगी आग बुझा दी गयी है। पुलिस और दमकलकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान संचालित कर रहे हैं। यात्रियों की स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 25 Jul 2024 06:26:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उकोरिया की ओर से दक्षिण कोरिया भेजा गया कचरे से भरा गुब्बारा राष्ट्रपति कार्यालय परिसर में गिरा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उकरय-क-ओर-स-दकषण-करय-भज-गय-कचर-स-भर-गबबर-रषटरपत-करयलय-परसर-म-गर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उकरय-क-ओर-स-दकषण-करय-भज-गय-कचर-स-भर-गबबर-रषटरपत-करयलय-परसर-म-गर</guid>
<description>सियोल, 24 जुलाईउत्तर कोरिया ने बुधवार को दक्षिण कोरिया की ओर कचरे से भरे गुब्बारे भेजे, जिसमें कम से कम एक गुब्बारा राष्ट्रपति कार्यालय परिसर में जा गिरा।
दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा ने एक बयान जारी कर कहा कि मध्य सियोल स्थित राष्ट्रपति कार्यालय परिसर पर गिरे गुब्बारे में कोई खतरनाक पदार्थ नहीं था और इसे कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण कोरिया को अगली बार सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे गुब्बारों को मार गिराना होगा क्योंकि क्या पता उत्तर कोरिया भविष्य में इसमें खतरनाक वस्तुएं भेज दे।
दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को सियोल की ओर कचरे से भरे और गुब्बारे भेजे।
सियोल के अधिकारियों ने भी बताया कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को दक्षिण कोरिया की ओर संभवतः कचरे से भरे और गुब्बारे उड़ाए । कुछ दिन पहले ही दक्षिण कोरिया ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पर उत्तर कोरिया के संबंध में दुष्प्रचार संदेश प्रसारित किए थे।
सुरक्षा सेवा ने यह बताने से इनकार कर दिया कि जब कचरे से भरा गुब्बारा परिसर में गिरा तो उस समय राष्ट्रपति यून सुक येओल कार्यालय में मौजूद थे या नहीं। यून के कार्यालय ने पहले कहा था कि बुधवार को उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है।
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में बताया कि उत्तर कोरिया की ओर से भेजे गए कचरे से भरे गुब्बारे बुधवार को सीमा पार करके सियोल के उत्तर में उड़ रहे थे। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 25 Jul 2024 06:26:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेपाल में विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 18 पहुंची</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नपल-म-वमन-दरघटन-म-मरन-वल-क-सखय-18-पहच</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नपल-म-वमन-दरघटन-म-मरन-वल-क-सखय-18-पहच</guid>
<description>काठमांडू, 24 जुलाई । काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) पर बुधवार को उड़ान भरने के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 11 बजे हुई, जब सौर्य एयरलाइंस का पोखरा जाने वाला विमान रनवे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता प्रेमनाथ ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि विमान में सवार 19 लोगों में से 18 के शव बरामद कर लिए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, विमान के कैप्टन मनीष शाक्य को बचा लिया गया है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान जमीन पर गिर गया और आग के गोले में बदल गया। अग्निशमन दल, नेपाल पुलिस और नेपाली सेना बचाव अभियान चला रही है। हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि विमान ने रनवे से उड़ान भरी, तब तक सब कुछ ठीक नजर आ रहा था। लेकिन कुछ ही मिनट में विमान का संतुलन बिगड़ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान एक ओर झुक गया, विमान के दाईं ओर झुकने के कुछ ही पल में ये रनवे से कुछ दूरी पर गिर गया। जमीन से टकराते ही विमान में आग लग गई और धुएं का गुबार एयरपोर्ट पर फैल गया। आग इतनी भयावह थी कि इसकी चपेट में विमान में सवार सभी लोग आ गए। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 25 Jul 2024 06:26:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>टिकटॉक और इंस्टाग्राम छोड़ने के लिए बहुत से लोग भुगतान करने को तैयार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टकटक-और-इसटगरम-छडन-क-लए-बहत-स-लग-भगतन-करन-क-तयर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टकटक-और-इसटगरम-छडन-क-लए-बहत-स-लग-भगतन-करन-क-तयर</guid>
<description>कैनबरा, 24 जुलाईसोशल मीडिया अर्थशास्त्रियों के लिए एक समस्या है। वे नहीं जानते कि इसका मूल्य कैसे तय किया जाए।
लंबे समय से यह तर्क दिया जाता रहा है कि इसे सकल घरेलू उत्पाद के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय खातों में होना चाहिए। 2019 के एक अध्ययन में अनुमान लगाया गया कि अमेरिका में उपभोक्ताओं के लिए अकेले फेसबुक की कीमत 40 से 50 अमेरिकी डॉलर प्रति माह है।
लेकिन यह वह नहीं है जो हम भुगतान करते हैं। सोशल मीडिया के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, और राष्ट्रीय खाते केवल उन चीज़ों को मापते हैं जिनके लिए हम भुगतान करते हैं, चाहे वे हमारे जीवन में कितने भी महत्वपूर्ण हों और हम प्रतिदिन कितने घंटे उनका उपयोग करके बिताते हैं।
जैसा कि ऑस्ट्रेलियाई सीनेट सोशल मीडिया के प्रभाव की जांच करने की तैयारी कर रही है, एडिलेड में इकोनॉमिक सोसाइटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया के वार्षिक सम्मेलन में अर्थशास्त्रियों की बैठक में सोशल मीडिया के मूल्य के बारे में नए निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए हैं जो एक चौंकाने वाली दिशा की ओर इशारा करते हैं। उनका सुझाव है कि यह नकारात्मक है।
यह सही है: निष्कर्षों से पता चलता है कि सोशल मीडिया हमारे लिए शून्य से भी कम मूल्य का है जिसके लिए हम भुगतान करते हैं। इससे पता चलता है कि हम इसके बिना बेहतर रहेंगे।
सोशल मीडिया के बिना बेहतर?
शिकागो विश्वविद्यालय के लियोनार्डो बर्स्ज़टीन ने सम्मेलन के मुख्य भाषण में निष्कर्ष प्रस्तुत किए।
निष्कर्ष चौंकाने वाले हैं क्योंकि वे आधुनिक अर्थशास्त्र के सिद्धांतों में से एक को उलट देते हैं - कि हम उन चीजों को महत्व देते हैं जो हम करते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो, हमारा व्यवहार हमारी प्राथमिकताओं का सबसे अच्छा संकेत है। जिस व्यक्ति ने प्रकट प्राथमिकता के इस सिद्धांत को विकसित किया, उसने अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार जीता था।
बर्सज़टीन और उनके सहयोगियों ने यही किया।
उन्होंने 1,000 से अधिक अमेरिकी विश्वविद्यालय के छात्रों का सर्वेक्षण किया, और टिकटॉक, इंस्टाग्राम और गूगल मैप्स के बारे में कई सवाल पूछे।
प्रश्नों का पहला सेट यह सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया था कि एक महीने के लिए टिकटॉक और इंस्टाग्राम से दूर रहने के लिए उन्हें कितना भुगतान करने की आवश्यकता होगी (या भुगतान करने के लिए तैयार होंगे)।
एक महीने के लिए डिस्कनेक्ट करने का क्या मतलब है?
प्रश्नों का उत्तर बार-बार अलग-अलग कीमतों की पेशकश से मिलता है जब तक कि कोई स्वीकार न हो जाए। छात्रों को बताया जाता है कि उनमें से एक को वास्तव में पैसे प्राप्त करने (या भुगतान करने) के लिए यादृच्छिक रूप से चुना जाएगा और यह सुनिश्चित करने के लिए निगरानी की जाएगी कि वे सौदे पर टिके रहें।
उत्तरों से पता चलता है कि उपयोगकर्ता इन प्लेटफार्मों को बहुत महत्व देते हैं, औसतन टिकटॉक के लिए प्रति माह 59 अमेरिकी डॉलर और इंस्टाग्राम के लिए 47 डॉलर। 93% टिकटॉक उपयोगकर्ता और 86% इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता उन पर बने रहने के लिए कुछ भुगतान करने को तैयार होंगे।
उत्साहजनक बात यह है कि ये आंकड़े अन्य अध्ययनों में पाए गए आंकड़ों के बराबर हैं।
फिर बर्सज़टीन और सहकर्मियों ने प्रश्नों का दूसरा सेट पूछा:
यदि आपके परिसर में दो-तिहाई छात्र इनसे हटने के लिए साइन अप करते हैं, तो साइन अप करने के लिए आपको कितना भुगतान करना होगा (या भुगतान करने के लिए तैयार रहना होगा)?
यहां उत्तर पलट गये। एक ही तरह के बार-बार दिए गए प्रस्तावों और इस आश्वासन के बाद कि पिछले अध्ययनों में पाया गया था कि साइन अप करने वाले लगभग सभी लोग इसका अनुपालन करेंगे।
अधिकांश टिकटॉक उपयोगकर्ता (64%) और लगभग आधे इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता (48%) उनसे दूर रहने के लिए भुगतान करने को तैयार थे, जब तक कि अन्य लोग उनसे दूर हों, जिसके परिणामस्वरूप सभी उपयोगकर्ताओं के लिए टिकटॉक का औसत मूल्यांकन शून्य से 28 अमेरिकी डॉलर कम हो गया। और इंस्टाग्राम के लिए माइनस 10 डॉलर।
कई उपयोगकर्ता चाहते थे कि टिकटॉक अस्तित्व में ही न हो
यह खोज इस बात का माप है कि कितने उपयोगकर्ता टिकटॉक और इंस्टाग्राम से किस हद तक नफरत करते हैं, भले ही वे उनका उपयोग करने के लिए मजबूर महसूस करते हों।
अपनी खोज की विचित्र प्रकृति को स्पष्ट करने के लिए, बर्स्ज़टीन ने सम्मेलन का ध्यान एक अन्य उत्पाद, एक रेफ्रिजरेटर की ओर आकर्षित किया।
क्या आप कल्पना कर सकते हैं, उन्होंने पूछा, 60% रेफ्रिजरेटर मालिक कह रहे हैं कि वे चाहते हैं कि फ्रिज मौजूद ही न हों?
उन्होंने जिस संबंध का खुलासा किया है, वह एक विनाशकारी रिश्ते में देखी जाने वाली सह-निर्भरता की तरह है, या जिस तरह से हम तंबाकू जैसे नशे की लत वाले उत्पादों से संबंधित हैं, जिनके बारे में हम जानते हैं कि वे हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं।
बर्स्ज़टीन और उनके सहयोगी यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि प्रौद्योगिकी और बड़ी तकनीक के प्रति उनकी नापसंदगी उनके निष्कर्षों को आगे नहीं बढ़ा रही है। इसलिए उन्होंने डिजिटल मैप्स के बारे में प्रश्न पूछे।
जबकि 57% इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता इंस्टाग्राम के बिना एक दुनिया पसंद करेंगे, केवल 4% मैप उपयोगकर्ता डिजिटल मैप के बिना एक दुनिया पसंद करेंगे।
बाकियों से छूटने का डर
यह पूछे जाने पर कि जो उपयोगकर्ता अपने प्लेटफॉर्म के बिना दुनिया को पसंद करेंगे, वे इसका उपयोग क्यों जारी रखते हैं, तीन-चौथाई इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं और एक-तिहाई टिकटॉक उपयोगकर्ताओं ने जवाब दिया, जिसे डर ऑफ मिसिंग आउट या एफओएमओ के रूप में कोडित किया गया था।
इस्तेमाल किए गए वाक्यांशों में शामिल है अगर मैं इसका उपयोग करना बंद कर दूं, तो मैं पूरी तरह से लूप से बाहर हो जाऊंगा।
अन्य महत्वपूर्ण कारणों को मनोरंजन (टिकटॉक के लिए 37%, इंस्टाग्राम के लिए 21%) और लत (34% और 10%) के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
सोशल मीडिया के बाहर इन उत्पाद बाजार जालों का परीक्षण करने के लिए, बर्स्ज़टीन और उनके सहयोगियों ने गुच्</description>
<pubDate>Thu, 25 Jul 2024 06:26:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूपी में कांवड़ यात्रा नेम प्लेट विवाद पर अमेरिका ने दी ये प्रतिक्रिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यप-म-कवड-यतर-नम-पलट-ववद-पर-अमरक-न-द-य-परतकरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यप-म-कवड-यतर-नम-पलट-ववद-पर-अमरक-न-द-य-परतकरय</guid>
<description>यूपी में कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों से नेम प्लेट लगाने पर हुए विवाद पर अब अमेरिका की भी प्रतिक्रिया आई है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी पत्रकार के पूछे सवाल का प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने जवाब दिया है.
पाकिस्तानी पत्रकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों को नाम लिखने के दिए गए आदेश को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से सवाल किया था.
मैथ्यू मिलर ने जवाब दिया, हमने इस बारे में रिपोर्ट्स देखी हैं. हमने उन रिपोर्ट्स को भी देखा है जिसमें 22 जुलाई को भारत के सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश पर रोक लगा दी है. इसलिए वह आदेश अभी प्रभावी नहीं है.
उन्होंने कहा- हम विश्व में सभी लोगों के लिए धर्म और विश्वास की स्वतंत्रता के अधिकार के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने और उसका सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने कहा- सभी धर्म के लोगों के साथ समान व्यवहार को लेकर हमने भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत की है.
कुछ दिनों पहले यूपी पुलिस ने कांवड़ यात्रा के रूट पर दुकानदारों से नेम प्लेट लगाने के लिए कहा था. ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था और अदालत ने यूपी पुलिस के इस आदेश पर रोक लगा दी थी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 25 Jul 2024 06:26:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>राष्ट्रपति रेस से बाहर क्यों हुए? देश के नाम संबोधन में बाइडन ने बताई वजह</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रषटरपत-रस-स-बहर-कय-हए-दश-क-नम-सबधन-म-बइडन-न-बतई-वजह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रषटरपत-रस-स-बहर-कय-हए-दश-क-नम-सबधन-म-बइडन-न-बतई-वजह</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुद को राष्ट्रपति पद की रेस से अलग करने के बाद पहली बार व्हाइट हाउस से देश को संबोधित किया है.
बाइडन ने देश के नाम दिए संबोधन में कहा, मैं इस पद का सम्मान करता हूँ लेकिन मैं अपने देश से ज़्यादा प्यार करता हूँ. राष्ट्रपति के रूप में इस देश की सेवा करना मेरे जीवन का सम्मान रहा है.
उन्होंने कहा कि अमेरिका एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, अब हम जो निर्णय लेंगे वह देश का भविष्य निर्धारित करेगा.
उन्होंने कहा, हमें आगे बढ़ने या पीछे हटने, आशा और घृणा, एकता और विभाजन के बीच चयन करना होगा.
बाइडन ने कहा, मुझे लगता है कि राष्ट्रपति के रूप में मेरा रिकॉर्ड, दुनिया में मेरा नेतृत्व, अमेरिका के भविष्य के लिए मेरा नज़रिया, सभी दूसरे कार्यकाल के योग्य हैं.
वो बोले, हमारे लोकतंत्र को बचाने के रास्ते में कुछ भी नहीं आ सकता है. इसमें व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं भी शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को कमान सौंपना ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है.
बाइडन ने कहा, यह हमारे देश को एकजुट करने का सबसे अच्छा तरीका है. सार्वजनिक जीवन में लंबे वर्षों के अनुभव के लिए एक समय और स्थान होता है. नई आवाज़ों और हाँ युवा आवाज़ों के लिए भी एक समय और स्थान होता है. वह समय और स्थान अभी है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 25 Jul 2024 06:26:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/वरध-क-बच-नतनयह-पहच-अमरक-बल-हमर-दशमन-आपक-दशमन-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वरध-क-बच-नतनयह-पहच-अमरक-बल-हमर-दशमन-आपक-दशमन-ह</guid>
<description>इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया है. उन्होंने अपने संबोधन में ग़ज़ा युद्ध का बचाव किया है.
कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने अमेरिकी सांसदों से कहा- हमारे दुश्मन, आपके दुश्मन हैं.
नेतन्याहू ने कहा, जब हम ईरान से लड़ते हैं तो हम अमेरिका के सबसे जानलेवा और कट्टर दुश्मन से लड़ रहे होते हैं.
उन्होंने कहा, हमारी जंग, आपकी जंग है और हमारी जीत, आपकी जीत है.
बिन्यामिन नेतन्याहू का ज्यादातर रिपब्लिकन नेताओं ने जोरदार स्वागत किया पर कांग्रेस के दर्जनों डेमोक्रेट नेता जान बूझकर वहां उपस्थित नहीं हुए.
संबोधन के दौरान इसराइली प्रधानमंत्री को भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा. लोगों को हाथ में बैनर लेकर प्रदर्शन करते देखा गया, जिसमें एक बैनर पर नेतन्याहू को युद्ध अपराधी घोषित किया गया था.
नेतन्याहू के संबोधन के दौरान बाधा पहुंचा रहे पांच लोगों को कैपिटल बिल्डिंग के अंदर से गिरफ्तार किया गया है.
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि आप लोग आधिकारिक तौर पर ईरान के लिए उपयोगी मूर्ख बन गए हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 25 Jul 2024 06:26:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेपाल विमान दुर्घटना में सिर्फ़ पायलट की जान बच पाई, वजह सामने आई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नपल-वमन-दरघटन-म-सरफ-पयलट-क-जन-बच-पई-वजह-समन-आई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नपल-वमन-दरघटन-म-सरफ-पयलट-क-जन-बच-पई-वजह-समन-आई</guid>
<description>नेपाल में हुए विमान हादसे में 18 लोगों की जान गई और पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
हादसा जब हुआ, तब विमान के बाकी हिस्से में आग लगने से कुछ ही सेकेंड पहले ही उसका कॉकपिट अलग हो गया था. कॉकपिट अलग होने के बाद भी पायलट को जिंदा बचा लिया गया.
कैप्टन मनीष रत्न शाक्य विमान दुर्घटना में जिंदा बचने वाले एक मात्र शख्स हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बीबीसी नेपाली सेवा के मुताबिक़- पायलट बातचीत कर पा रहे हैं.
बचाव कर्मियों ने बीबीसी को बताया कि वे घायल पायलट तक तब पहुंचे जब आग विमान के कॉकपिट वाले हिस्से के पास पहुंच गई थी.
नेपाली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एयर शिल्ड खुली होने के कारण पायलट को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. हमने तुरंत खिड़की को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला.
उन्होंने कहा कि जब पायलट को बचाया गया, उस वक्त उनका पूरा चेहरा खून से सना हुआ था. हमने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल जाते वक्त वह बात कर सकने में सक्षम थे.
नेपाली सेना के बयान के अनुसार, पायलट को दुर्घटना के पाँच मिनट के भीतर बचा लिया गया था. पायलट बहुत डरा हुआ था, लेकिन उस समय तक वह होश में था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 25 Jul 2024 06:26:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मैंने नयी पीढ़ी को कमान सौंपने का निर्णय लिया और आगे बढ़ने का यही सर्वश्रेष्ठ तरीका है: बाइडन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मन-नय-पढ-क-कमन-सपन-क-नरणय-लय-और-आग-बढन-क-यह-सरवशरषठ-तरक-ह-बइडन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मन-नय-पढ-क-कमन-सपन-क-नरणय-लय-और-आग-बढन-क-यह-सरवशरषठ-तरक-ह-बइडन</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 25 जुलाई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने नयी पीढ़ी को कमान सौंपने का निर्णय लिया और यही आगे बढ़ने का सबसे सही तरीका है।
बाइडन ने अपने कार्यालय से देश के नाम संबोधन में यह बात कही।
उन्होंने कहा  मैंने तय किया कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि कमान नयी पीढ़ी को सौंपी जाए। यह हमारे देश को एकजुट करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव लेने का भी एक वक्त और स्थान होता है और इसी के साथ नयी आवाजों, युवा विचारों का भी एक वक्त और स्थान होता है, वह समय और स्थान यही है।
बाइडन ने देश के नाम यह संबोधन राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का समर्थन करने के तीन दिन बाद दिया है।
हैरिस अब राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हैं।
बाइडन ने ओवल ऑफिस से अपने संबोधन में कहा,  मेरा मानना ​​है कि अमेरिका एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। आज जो हम निर्णय लेंगे वह दशकों के लिए हमारे देश और दुनिया के भविष्य का निर्धारण करेंगे।
राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान प्रथम महिला जिल बाइडन, बेटा हंटर बाइडन और उनके परिवार के अनेक सदस्य मौजूद थे।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 25 Jul 2024 06:26:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन की संसद में ऋषि सुनक दो नवंबर तक अंतरिम नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-ससद-म-ऋष-सनक-द-नवबर-तक-अतरम-नत-परतपकष-बन-रहग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-ससद-म-ऋष-सनक-द-नवबर-तक-अतरम-नत-परतपकष-बन-रहग</guid>
<description>(अदिति खन्ना)
लंदन, 23 जुलाई। ब्रिटेन की संसद में पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दो नवंबर तक अंतरिम नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे। कंजर्वेटिव पार्टी की समय सारिणी के अनुसार नवंबर तक उनके उत्तराधिकारी का चुनाव किया जाएगा और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी।
टोरी (कंजर्वेटिव पार्टी) का नेतृत्व कौन करेगा, यह तय करने के लिए संसद के बैकबेंच सदस्यों की 1922 समिति ने सोमवार शाम को दो चरण की चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी, जिसके तहत दो नवंबर को नए नेता की नियुक्ति की जाएगी।
ब्रिटिश भारतीय नेता ऋषि सुनक (44) ने आम चुनाव में पार्टी की सबसे बुरी हार के बाद पांच जुलाई को अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि जब तक उनका उत्तराधिकारी नहीं चुना जाता तब तक वह टोरी के अंतरिम नेता की जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहेंगे।
सुनक ने कहा, पार्टी का नेतृत्व हासिल करने के उम्मीदवारों या इससे जुड़े अभियान के बारे में कोई भी टिप्पणी करना मेरे लिए अनुचित होगा। मुझे विश्वास है कि पार्टी बोर्ड और 1922 समिति द्वारा तय की गई यह समय सारिणी एक विचारशील, पेशेवर और सम्मानजनक मुकाबले की अनुमति देगी।
नेता प्रतिपक्ष पद के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख नेताओं में भारतीय मूल की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल और सुएला ब्रेवरमैन, शैडो मंत्री जेम्स क्लेवरली, केमी बेडेनोच, टॉम तुगेंदट, मेल स्ट्राइड और पूर्व मंत्री रॉबर्ट जेनरिक शामिल हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 24 Jul 2024 06:12:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा के ख़ान यूनिस से अब तक 1.5 लाख लोग कर चुके हैं पलायन: यूएन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-क-खन-यनस-स-अब-तक-15-लख-लग-कर-चक-ह-पलयन-यएन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-क-खन-यनस-स-अब-तक-15-लख-लग-कर-चक-ह-पलयन-यएन</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र की दो संस्थाओं ने कहा कि सोमवार से अब तक ग़ज़ा के ख़ान यूनिस से 1.50 लाख से अधिक लोग पलायन कर चुके हैं.
ग़ज़ा पट्टी के दक्षिण में स्थित खान यूनिस एक नए इसराइली हमलों का केंद्र बना हुआ है.
इसराइल का कहना है कि ख़ान यूनिस में हमास फिर से अपनी सेना को इकठ्ठा करने का प्रयास कर रहा था, जिसको देखते हुए यह हमला किया गया है.
इसराइल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने सोमवार को ख़ान यूनिस के पूर्वी इलाके को ख़ाली करने का आदेश दिया था.
इसराइल का दावा है कि हमास के लड़ाके इस क्षेत्र का प्रयोग आतंकी गतिविधियों और रॉकेट से हमला करने के लिए कर रहे थे.
ग़ज़ा में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इसराइल के अभियान शुरू करने के बाद कम से कम 80 फ़लस्तीनी मारे गए हैं.
फ़लस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्लूए के अधिकारी ने बीबीसी के टुडे कार्यक्रम में बताया कि सोमवार को नए आदेश की घोषणा किए जाने के बाद से अब तक लगभग 1.50 लाख लोग पलायन कर चुके हैं.
लुईस वाटरिज ने कहा, इज़राइली सेना ने ग़ज़ा पट्टी के 80% से अधिक हिस्से को ख़ाली करने के आदेश दे दिए हैं या उस क्षेत्र में जाने पर पाबंदी लगा दी है(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 24 Jul 2024 06:12:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इथियोपिया में हुए भूस्खलन के बाद अब तक 229 शव निकाले गए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इथयपय-म-हए-भसखलन-क-बद-अब-तक-229-शव-नकल-गए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इथयपय-म-हए-भसखलन-क-बद-अब-तक-229-शव-नकल-गए</guid>
<description>इथियोपिया के गोफा के पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद रविवार शाम और सोमवार सुबह भूस्खलन की दो घटनाएं हुईं हैं.
एक स्थानीय अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि बचाव दल ने अब तक दक्षिणी इथियोपिया में हुए दो भूस्खलनों में मारे गए 229 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया है.
गोफा क्षेत्र के प्रशासक दग्मावी अयेले ने बीबीसी को बताया कि मृतकों में वयस्क और बच्चे दोनों शामिल हैं और ज़िंदा बचाए गए 10 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
दग्मावी ने बताया कि भारी बारिश के कारण रविवार को भूस्खलन हुआ था. सोमवार को जब पुलिस अधिकारी और आसपास के लोग खोज और बचाव कार्य में लगे थे तभी दूसरा भूस्खलन हुआ, जिससे वे भी मिट्टी के नीचे दब गए.
उन्होंने बीबीसी को बताया कि हम अब भी खुदाई कर रहे हैं
गोफा आपदा प्रबंधन के प्रमुख मार्कोस मॉलसे ने कहा कि अब तक 229 शव बरामद किए गए हैं
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि ज़िंदा बचे लोगों की तलाश तेजी से जारी है लेकिन मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है.
फुटेज में सैकड़ों लोगों को घटनास्थल पर एकत्रित होते और नीचे फंसे लोगों की तलाश में मिट्टी खोदते हुए देखा जा सकता है.
गोफा दक्षिण इथियोपिया राज्य का हिस्सा है. यह राजधानी अदीस अबाबा से लगभग 320 किमी दक्षिण पश्चिम की ओर स्थित है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 24 Jul 2024 06:12:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन हासिल करने के लिए पर्याप्त समर्थन मिला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-क-डमकरटक-परट-क-नमकन-हसल-करन-क-लए-परयपत-समरथन-मल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-क-डमकरटक-परट-क-नमकन-हसल-करन-क-लए-परयपत-समरथन-मल</guid>
<description>वाशिंगटन, 23 जुलाई। कमला हैरिस ने राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार बनने के लिए पर्याप्त डेलीगेट (प्रतिनिधि) का समर्थन हासिल कर लिया है। इससे पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति को संभावित प्रतिद्वंद्वियों, सांसदों, गवर्नर और प्रभावशाली समूहों से समर्थन मिला था।
सीएनएन की खबर के मुताबिक, भारतीय-अफ्रीकी मूल की हैरिस को 1976 डेलीगेट का समर्थन मिल गया है जो राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए जरूरी संख्या से ज्यादा है।
हैरिस ने कहा,  जब मैंने राष्ट्रपति पद के लिए अपने अभियान की घोषणा की थी, तो मैंने कहा था कि मैं यह नामांकन हासिल करना चाहती हूं। आज रात, मुझे इस बात पर गर्व है कि मुझे हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए आवश्यक समर्थन मिल गया है।
हैरिस (59) ने कहा,  मैं जल्द ही औपचारिक रूप से नामांकन स्वीकार करने की आशा करती हूं।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के तौर पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का अनुमोदन किया।
बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख नेता हैरिस के समर्थन में तत्काल खड़े हो गए। अमेरिका में इस साल पांच नवंबर को चुनाव होने हैं।
हैरिस ने कहा कि वह राष्ट्रपति बाइडन और डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी लोगों की आभारी हैं जिन्होंने उन पर अपना विश्वास जताया है।
उन्होंने कहा कि वह अपने मुद्दे सीधे अमेरिकी लोगों के बीच लेकर जाएंगी।
हैरिस ने कहा,  यह चुनाव दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच एक स्पष्ट विकल्प प्रस्तुत करेगा। डोनाल्ड ट्रम्प हमारे देश को उस दौर में वापस ले जाना चाहते हैं जब हममें से कई लोगों को पूर्ण स्वतंत्रता और समान अधिकार नहीं थे।
हैरिस का जन्म प्रवासी माता-पिता (एक अश्वेत पिता और एक भारतीय मां) से हुआ। उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के थे और उनकी मां श्यामला गोपालन चेन्नई की एक कैंसर शोधकर्ता और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थीं।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 24 Jul 2024 06:12:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-न-फलसतन-रषटरपत-महमद-अबबस-स-कह-सबकछ-ठक-ह-जएग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-न-फलसतन-रषटरपत-महमद-अबबस-स-कह-सबकछ-ठक-ह-जएग</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 24 जुलाई। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ शुक्रवार को होने वाली बैठक से पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से कहा कि सबकुछ ठीक हो जाएगा।
ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर कहा, बेंजामिन नेतन्याहू के साथ शुक्रवार को होने वाली मुलाकाात का बेसब्री से इंतजार है और मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने के लिए और भी अधिक तत्पर हूं! इसके साथ ही उन्होंने अब्बास द्वारा उन्हें लिखा गया एक पत्र भी संलग्न किया।
फलस्तीन के राष्ट्रपति ने ट्रंप पर चुनावी रैली के दौरान 13 जुलाई को हुए हमले के एक दिन बाद यह पत्र लिखा था।
राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने 14 जुलाई को ट्रंप को लिखे पत्र में कहा,  आप पर हुए हमले की खबर सुनकर मुझे बहुत चिंता हो रही है। मैंने इसका वीडियो भी देखा।
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अब्बास के पत्र के जवाब में अपने हाथ से लिखे गए पत्र की तस्वीर साझा करते हुए कहा, महमूद, शुक्रिया। सब ठीक हो जाएगा।
ट्रंप ने इससे पहले दिन में कहा था कि वह शुक्रवार को फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित मार-ए-लागो में नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा, मेरे पहले कार्यकाल के दौरान हमने क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम की थी, यहां तक ​​कि ऐतिहासिक अब्राहम समझौते पर भी हस्ताक्षर किए थे और हम पुन: शांति कायम करेंगे। जैसा कि मैंने हाल के सप्ताहों में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अन्य विश्व नेताओं के साथ की गई चर्चा में कहा है कि मेरा शक्ति के माध्यम से शांति का एजेंडा दुनिया को दिखाएगा कि इन भयानक घातक युद्धों और हिंसक संघर्षों को समाप्त किया जाना चाहिए। लाखों लोग मर रहे हैं और कमला हैरिस किसी भी तरह से इसे रोकने में सक्षम नहीं हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 24 Jul 2024 06:12:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इमरान खान की जान को खतरा, जेल में उन्हें अमानवीय हालात में रखा गया है: बुशरा बीबी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इमरन-खन-क-जन-क-खतर-जल-म-उनह-अमनवय-हलत-म-रख-गय-ह-बशर-बब</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इमरन-खन-क-जन-क-खतर-जल-म-उनह-अमनवय-हलत-म-रख-गय-ह-बशर-बब</guid>
<description>इस्लामाबाद, 21 जुलाई। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद अपने पति की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि उन्हें अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया है तथा खाने के लिए दूषित भोजन दिया जाता है।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को जेल में संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में बुशरा ने अपनी जान के लिए भी खतरा बताया।
बुशरा के अनुसार, उन पिछली घटनाओं के मद्देनजर खान का जीवन खतरे में है जिनमें उन्हें कथित तौर पर जहर दिया गया और गोली मारी गई।
उन्होंने कहा कि इसकी जांच करने के उनके कानूनी अनुरोध का अदालत ने अभी तक समाधान नहीं किया है।
जेल की स्थितियों के बारे में 49 वर्षीय बुशरा ने कहा कि 71 वर्षीय खान को गंदे हालात में रखा गया है और खाने के लिए दूषित भोजन दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि अटक जेल में मुलाकात के दौरान खान कमजोर दिखाई दे रहे थे और उन्हें रात भर अपने बालों से कीड़े निकालने पड़े।
बुशरा ने दोषी अपराधियों की तुलना में राजनीतिक कैदियों के साथ बुरे व्यवहार की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि अन्य कैदियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है जबकि खान को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में संघर्ष करना पड़ता है।
पिछले साल अगस्त में भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद से खान रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद हैं और उन पर 200 से अधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में से कुछ में उन्हें दोषी ठहराया गया है।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 22 Jul 2024 11:04:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायल को नुकसान पहुंचाने वालों को चुकानी होगी कीमत : नेतन्याहू</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-क-नकसन-पहचन-वल-क-चकन-हग-कमत-नतनयह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-क-नकसन-पहचन-वल-क-चकन-हग-कमत-नतनयह</guid>
<description>तेल अवीव, 21 जुलाई । इजरायल ने शनिवार को यमन में हौथी विद्रोहियों के तेल ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में हौथी को भारी नुकसान पहुंचा है। इजरायली सेना की कार्रवाई पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने दुश्मनों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हमें नुकसान पहुंचाया तो उसकी कीमत चुकानी होगी। बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, मैंने युद्ध की शुरुआत से ही यह स्पष्ट कर दिया था कि इजरायल पर हमला करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यही कारण है कि आज सुबह मैंने इजरायली कैबिनेट से कहा कि यमन में हौथी ठिकानों पर हमला करने के फैसले का वह समर्थन करे। जिस बंदरगाह को निशाना बनाया गया, उसका इस्तेमाल ईरान द्वारा हौथी आंतकियों को दिए जाने वाले हथियारों के लिए होता है। हौथी विद्रोहियों ने इन हथियारों का इस्तेमाल इजरायल, अरब और अन्य क्षेत्रों पर हमला करने के लिए किया है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले हौथी ने तेल अवीव में ड्रोन से हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके जवाब में ही इजरायली सेना ने हौथी विद्रोहियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। उन्होंने कहा, हौथी विद्रोहियों ने पिछले आठ महीनों में इजरायल के खिलाफ सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन लॉन्च किए हैं। इन हमलों का एकमात्र कारण यह है कि इजरायल और उसके सहयोगियों ने रक्षात्मक उपाय किए हैं, जिसके चलते विद्रोहियों के ठिकानों को नष्ट किया गया। पीएम नेतन्याहू ने अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों का आभार जताया।
उन्होंने कहा, मैं अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और अंतरराष्ट्रीय समुद्री गठबंधन के अन्य सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसे हौथी विद्रोहियों के हमलों को रोकने के लिए बनाया गया है। लेकिन, कल सुबह इजरायल पर हुए ड्रोन हमले से पता चलता है कि हौथी विद्रोहियों को रोकने के लिए रक्षात्मक कार्रवाई से अधिक कदम उठाने की जरूरत है। यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि ईरान द्वारा समर्थित आतंकवाद इसकी कीमत चुकाए।
उन्होंने कहा कि आज के समय में इजरायल पर ईरान और उसके सहयोगियों द्वारा सात मोर्चों पर हमला किया जा रहा है। इसलिए, जो लोग मध्य-पूर्व को अधिक सुरक्षित और स्थिर बनाना चाहते हैं। उन्हें यमन, गाजा, लेबनान और अन्य जगहों पर मौजूद आतंकी संगठनों के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए। इजरायल के दुश्मनों के लिए मेरा एक सरल संदेश है। हर मोर्चे पर खुद की रक्षा करने के इजरायल के दृढ़ संकल्प पर संदेह नहीं करें। जो लोग हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, उन्हें बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 22 Jul 2024 11:04:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बाइडन के मैदान छोड़ने पर बोले ओबामा लेकिन कमला हैरिस को लेकर चुप्पी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बइडन-क-मदन-छडन-पर-बल-ओबम-लकन-कमल-हरस-क-लकर-चपप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बइडन-क-मदन-छडन-पर-बल-ओबम-लकन-कमल-हरस-क-लकर-चपप</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फिर से राष्ट्रपति पद का चुनाव ना लड़ने का निर्णय लिया है.
बाइडन ने यह फ़ैसला तब किया, जब उनके ऊपर डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर से राष्ट्रपति की रेस से बाहर होने का दबाव लगातार बढ़ रहा था.
बाइडन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को समर्थन देने की घोषणा की है.
जो बाइडन के फिर से चुनाव न लड़ने के फ़ैसले को लेकर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि बाइडन अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रपतियों में से एक रहे हैं.
ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद से बाइडन ने ख़ुद को साबित किया है. जब ओबामा राष्ट्रपति थे तो बाइडन उपराष्ट्रपति थे.
ओबामा ने कहा, कोविड महामारी को ख़त्म करने में बाइडन की अहम भूमिका रही. लाखों नौकरियां पैदा कीं, दवाओं की क़ीमत कम कीं, 30 सालों में गन सुरक्षा को लेकर अहम फ़ैसले किए.
हालांकि बराक ओबामा ने बाइडन की तरह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की उम्मीदवारी को लेकर कुछ नहीं कहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि ओबामा कमला हैरिस को लेकर अभी किसी फ़ैसले पर नहीं पहुँच पाए हैं.
ओबामा ने कहा कि बाइडन ने जलवायु परिवर्तन को लेकर इतिहास में सबसे बड़ा निवेश किया है. कामाकाज़ी लोगों के अधिकारों को सुरक्षित करने को लेकर लड़ाई लड़ी है.
ओबामा ने कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की स्थिति को फिर से मज़बूत किया. नेटो को दोबारा जीवित किया है और यूक्रेन पर हुए हमले के बाद दूनिया को रूस के ख़िलाफ़ संगठित किया है. मैं और मिशेल जो बाइडन और जिल के प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त करना चाहते हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 22 Jul 2024 11:04:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बाइडन के समर्थन से सम्मानित महसूस कर रही, ट्रंप को हराने के लिए देश को एकजुट करना लक्ष्य : कमला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बइडन-क-समरथन-स-सममनत-महसस-कर-रह-टरप-क-हरन-क-लए-दश-क-एकजट-करन-लकषय-कमल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बइडन-क-समरथन-स-सममनत-महसस-कर-रह-टरप-क-हरन-क-लए-दश-क-एकजट-करन-लकषय-कमल</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 22 जुलाई। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि वह राष्ट्रपति पद के चुनाव में जो बाइडन द्वारा डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी के लिए उनके नाम की सिफारिश किए जाने से सम्मानित महसूस कर रही हैं।
कमला ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके प्रोजेक्ट 2025 एजेंडे को हराने के लिए देश को एकजुट करना उनका लक्ष्य है।
उपराष्ट्रपति की यह टिप्पणी राष्ट्रपति बाइडन (81) के रविवार को राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की अचानक घोषणा करने और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी के लिए भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला (59) के नाम की सिफारिश करने के बाद आई।
बाइडन के जून में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहस में खराब प्रदर्शन के बाद से ही डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता उन पर राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने का दबाव बना रहे थे।
कमला ने कहा, मैं राष्ट्रपति का समर्थन पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मेरा मकसद अब राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में जीत हासिल करना है। कमला जनवरी 2021 से उपराष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दे रही हैं। वह अमेरिका की पहली ऐसी महिला, पहली ऐसी अश्वेत और पहली ऐसी दक्षिण एशियाई मूल की नागरिक हैं जो इस पद पर आसीन हुई हैं।
बाइडन की सिफारिश से डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में कमला की दावेदारी को काफी बल मिला है, लेकिन उनके लिए शिकागो में अगले महीने प्रस्तावित डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन के दौरान पार्टी प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल करना जरूरी है।
कमला ने कहा, मैं राष्ट्रपति के रूप में बाइडन के असाधारण नेतृत्व और हमारे देश की कई दशकों तक सेवा करने के लिए अमेरिका के लोगों की तरफ से उनका शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।
उन्होंने कहा कि पिछले साल उन्होंने पूरे देश की यात्रा की और अमेरिकियों से इस महत्वपूर्ण चुनाव में उनके पसंदीदा उम्मीदवार और उससे उनकी अपेक्षाओं के बारे में जाना।
कमला ने कहा, और आने वाले दिनों और हफ्तों में भी मैं यहीं करती रहूंगी। मैं डेमोक्रेटिक पार्टी और हमारे देश को एकजुट करने के लिए, डोनाल्ड ट्रंप और उनके विवादित प्रोजेक्ट 2025 एजेंडे को हराने के लिए वह सब कुछ करूंगी, जो मेरे बस में है... अभी चुनाव में 107 दिन बचे हैं। हम साथ मिलकर लड़ेंगे। हम साथ मिलकर जीतेंगे।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के लिए कमला के नाम की पैरवी की। क्लिंटन दंपति ने एक संयुक्त बयान में कहा, हमने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन हमें हमारे देश के लिए ट्रंप के दूसरे कार्यकाल से उत्पन्न खतरे से ज्यादा किसी और चीज को लेकर चिंता नहीं हुई।
बयान में कहा गया है, उन्होंने (ट्रंप) पहले ही दिन से तानाशाह बनने का वादा किया है और सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले से उन्हें संविधान को और अधिक खंडित करने का साहस मिलेगा। अब समय आ गया है कि हम कमला हैरिस को समर्थन दें और उन्हें राष्ट्रपति बनाने के लिए हरसंभव कोशिश करें।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 22 Jul 2024 11:04:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भूकंप के झटकों से दहला जापान का इबाराकी प्रांत, रिक्टर स्केल पर 4.8 रही तीव्रता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भकप-क-झटक-स-दहल-जपन-क-इबरक-परत-रकटर-सकल-पर-48-रह-तवरत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भकप-क-झटक-स-दहल-जपन-क-इबरक-परत-रकटर-सकल-पर-48-रह-तवरत</guid>
<description>टोक्यो, 22 जुलाई । जापान की राजधानी टोक्यो के उत्तर-पूर्व में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापानी मौसम विभाग ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 10:07 बजे भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई। हालांकि, भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन, झटकों के बाद लोग सहम गए और घरों से निकल कर सड़क पर आ गए।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, भूकंप की गहराई का केंद्र 90 किलोमीटर था। जो उत्तरी इबाराकी प्रांत के 36.8 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.8 डिग्री पूर्वी देशांतर के करीब आया। भूकंप के झटके मध्य टोक्यो तक महसूस किए गए, लेकिन मौसम विभाग की ओर से सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। बता दें कि जून 2024 में भी जापान में भूकंप के झटके लगे थे। जापान के फुकुशिमा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 22 Jul 2024 11:04:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बाइडेन के रेस से हटने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी से नामांकन के लिए कमला हैरिस का अभियान तेज</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बइडन-क-रस-स-हटन-क-बद-डमकरटक-परट-स-नमकन-क-लए-कमल-हरस-क-अभयन-तज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बइडन-क-रस-स-हटन-क-बद-डमकरटक-परट-स-नमकन-क-लए-कमल-हरस-क-अभयन-तज</guid>
<description>वाशिंगटन, 22 जुलाई । जो बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस से हटने के बाद अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन प्राप्त करने का अपना अभियान तेज कर दिया है। हैरिस ने पार्टी के सांसदों, नेताओं, अधिकारियों और बाहरी समर्थन समूहों से संपर्क स्थापित करना शुरू कर दिया है। हैरिस ने कुछ ही समय में कुछ महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त कर लिए हैं, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, सीनेटर क्रिस कून और एमी क्लोबूचर और पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो, नार्थ कैरोलाइना के रॉय कूपर और कैलिफोर्निया के गेविन न्यूजॉम शामिल हैं। हैरिस को अमेरिकी कांग्रेस में अश्वेत और हिस्पैनिक कॉकस का भी समर्थन मिल गया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए धन जुटाने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म एक्टब्लू ने हैरिस के राष्ट्रपति अभियान के पहले पांच घंटों में 27.5 मिलियन डॉलर जुटाने की बात कही। बाइडेन की उम्मीदवारी पर असमंजस को लेकर डोनेशन रोक दिए गए थे। अब जब बाइडेन रेस से बाहर हो गए हैं तो दूसरे उम्मीदवार के लिए रास्ता साफ हो गया है।
बाइडेन के रेस से बाहर होने के बाद हैरिस ने अपनी पहली टिप्पणी में कहा, मेरा इरादा इस नामांकन को हासिल करना और जीतना है और केवल उपराष्ट्रपति के आधार पर इसका दावा नहीं करना है। उन्होंने एक टीम बनाने की तैयारी कर ली है। डेमोक्रेट्स 9 अगस्त को शिकागो, इलिनोइस में पार्टी सम्मेलन में आधिकारिक रूप से अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा करने वाले हैं। यह प्रक्रिया आमतौर पर डेमोक्रेटिक प्राइमरी के विजेता को नामांकित करने की औपचारिकता होती है। बाइडेन ने पार्टी प्राइमरी में भाग लेने वाले 14 मिलियन डेमोक्रेट्स का समर्थन हासिल करते हुए करीब 3,000 प्रतिनिधियों को जीता था।
अगर हैरिस को चुनौती देने वाले सामने आते हैं तो दौड़ खुल जाएगी, ऐसी स्थिति में उम्मीदवार का निर्धारण दावेदारों के बीच एक मुकाबले के बाद होगा। अब तक सीनेटर जो मैनचिन ने स्वतंत्र उम्मीदवार बनने का फैसला किया है। डेमोक्रेट्स के पास पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रोकने के लिए पर्याप्त समय नहीं है, यही कारण है कि पार्टी ने राष्ट्रपति बाइडेन पर प्राइमरी जीतने के बाद भी दौड़ से हटने के लिए दबाव डाला। हैरिस के पास नामांकन हासिल करने के लिए दो सप्ताह हैं। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रपति पद का आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे। बाइडेन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ से हटने का एलान करते हुए कहा कि यह मेरी पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में है। बाइडेन 81 साल के हो गए हैं। उनका यह निर्णय अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले मतदान से चार महीने पहले आया है। उन्होंने अपनी जगह भारतीय मूल की कमला हैरिस को समर्थन दिया है।
कमला हैरिस वर्तमान में अमेरिका की पहली भारतवंशी अश्वेत उपराष्ट्रपति हैं। उन्हें फीमेल ओबामा भी कहा जाता है। हैरिस 59 साल की हैं। वह सैन फ्रांसिस्को की डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी बनने वाली पहली महिला, पहली भारतवंशी और पहली अश्वेत अमेरिकी हैं। राष्ट्रपति चुनाव 2020 के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार रहे जो बाइडेन ने अगस्त में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में हैरिस को चुना था। 20 अक्टूबर 1964 को जन्मी कमला देवी हैरिस की मां श्यामला गोपालन 1960 में भारत के तमिलनाडु से बर्कले पहुंची थीं, जबकि उनके पिता डोनाल्ड जे हैरिस 1961 में ब्रिटिश जमैका से इकोनॉमिक्स में स्नातक की पढ़ाई करने बर्कले आए थे। यहीं अध्ययन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और मानव अधिकार आंदोलनों में भाग लेने के दौरान उन्होंने विवाह करने का फैसला कर लिया। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 22 Jul 2024 11:04:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हम नहीं हारेंगे; अमेरिका स्वर्णिम युग की दहलीज पर : ट्रंप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हम-नह-हरग-अमरक-सवरणम-यग-क-दहलज-पर-टरप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हम-नह-हरग-अमरक-सवरणम-यग-क-दहलज-पर-टरप</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 19 जुलाई। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने देशवासियों से एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि अब विश्व के ऐसे सबसे सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व की मांग और अपेक्षा करने का समय आ गया है जो साहसिक, गतिशील, मजबूत और निडर हो।
ट्रंप ने कहा, अमेरिका एक नए स्वर्णिम युग की दहलीज पर है, लेकिन हमें इस युग को लाने के लिए साहसिक कार्य करने होंगे। हम हारेंगे नहीं।
राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से उम्मीदवारी स्वीकार करते हुए ट्रंप (78) ने अपने भाषण में अमेरिकियों से अपील की कि वे पांच नवंबर को होने वाले चुनाव में उन्हें जीत दिलाने में मदद करें।
ट्रंप ने अपने ऊपर हुए हमले के करीब एक सप्ताह के बाद कहा, आज, मैं आपसे आपका सहयोग, आपका समर्थन और आपका वोट विनम्रतापूर्वक मांगता हूं। मैं आपके भरोसे का सम्मान करने का हर दिन प्रयास करूंगा और मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगा।
उन्होंने कहा, जिन पुरुषों और महिलाओं को भुला दिया गया है, जिन्हें पीछे छोड़ दिया गया है, जिन पर ध्यान नहीं दिया गया, अब उनके साथ ऐसा नहीं होगा। हम साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे और हम जीतेंगे।
ट्रंप ने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में कहा, मैं आज शाम आप सभी के सामने आत्मविश्वास, ताकत और उम्मीद का संदेश लेकर खड़ा हूं। अब से चार महीने बाद हम एक अविश्वसनीय जीत हासिल करेंगे और हमारे शासन के आगामी चार वर्ष देश के इतिहास के सबसे महान वर्ष होंगे।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, कोई भी चीज हमें न तो डिगा सकती है, न हमारी रफ्तार को धीमा कर सकती है और न ही हमें रोक सकती है। हमारे रास्ते में कितना भी बड़ा खतरा और कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं, हम अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए कोशिश करते रहेंगे और हम इसमें असफल नहीं होंगे।
उन्होंने कहा, हम सब मिलकर इस देश को बचाएंगे, हम प्रजातंत्र को पुनः स्थापित करेंगे और हम उस समृद्ध एवं अद्भुत कल की शुरुआत करेंगे जिसके हमारे लोग वास्तव में हकदार हैं।
ट्रंप ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद अमेरिकियों द्वारा दिए गए प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका संकल्प अटूट है और वह एक ऐसी सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो अमेरिका के लोगों की सेवा करे।
उन्होंने कहा, इसलिए आज रात, पूरे विश्वास और समर्पण के साथ, मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी को गर्व से स्वीकार करता हूं।
ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए दावा किया कि वह आधुनिक समय के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जिन्होंने कोई नया युद्ध शुरू नहीं किया।
उन्होंने कहा, यूरोप और पश्चिम एशिया में शांति थी। (पूर्व) राष्ट्रपति बुश के कार्यकाल में रूस ने जॉर्जिया पर आक्रमण किया। (पूर्व) राष्ट्रपति (बराक) ओबामा के कार्यकाल में रूस ने क्रीमिया पर कब्जा किया। वर्तमान शासन में रूस, यूक्रेन पर आक्रमण कर रहा है। मेरे शासन में रूस ने कुछ भी नहीं किया। हमने सीरिया और इराक में आईएसआईएस को जड़ से खत्म कर दिया, इस काम में पांच साल लगने थे लेकिन मैंने दो माह के अंदर कर दिखाया। मैंने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण रोके।
राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने कहा, ईरान कमजोर हो चुका था, टूट चुका था और समझौता करना चाहता था। उसके पास हमास, हिजबुल्ला पर खर्च करने के लिए धन ही नहीं था और वह ऐसी स्थिति में नहीं था कि परमाणु हथियार हासिल कर सके लेकिन अब वह 90 दिन में परमाणु हथियार हासिल कर सकता है और उसके पास पूर क्षेत्र में आंतक को बढ़ावा देने के लिए 300 अरब अमरीकी डॉलर हैं।
उन्होंने कहा, हमारे प्रतिद्वंद्वी को विरासत में एक शांतिपूर्ण दुनिया मिली थी लेकिन उन्होंने इसे युद्ध के ग्रह में बदल दिया।
ट्रंप ने कहा, अब चीन ताइवान को घेर रहा है और रूसी युद्धपोत एवं परमाणु पनडुब्बियां क्यूबा में हमारे तटों से लगभग 96 किलोमीटर दूर काम कर रही हैं और मीडिया इसके बारे में बात नहीं करना चाहता।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 20 Jul 2024 06:56:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नासा ने लागत में वृद्धि और देरी के कारण चंद्रमा पर लैंडर भेजने का मिशन रद्द किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नस-न-लगत-म-वदध-और-दर-क-करण-चदरम-पर-लडर-भजन-क-मशन-रदद-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नस-न-लगत-म-वदध-और-दर-क-करण-चदरम-पर-लडर-भजन-क-मशन-रदद-कय</guid>
<description>वाशिंगटन, 18 जुलाई अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि वह लागत में वृद्धि और प्रक्षेपण में देरी होने के कारण, पानी की खोज के लिए चंद्रमा पर रोवर भेजने के मिशन को रद्द कर रहा है।
अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को कहा कि वाइपर रोवर को एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी द्वारा उपलब्ध कराए गए एक लैंडर के जरिये 2023 के अंत तक प्रक्षेपित किया जाना था लेकिन अतिरिक्त परीक्षण और लागत बढ़ने के कारण इस मिशन में देरी होती रही जिससे अन्य परियोजनाओं पर खतरा मंडराने लगा है।
नासा ने बताया कि रोवर का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर खोजबीन करना था। इसके विकास पर अभी तक करीब 45 करोड़ डॉलर खर्च किए जा चुके हैं।
अपोलो 11 मिशन की 55वीं वर्षगांठ से कुछ दिन पहले यह घोषणा की गयी है। अपोलो 11 नील आर्मस्ट्रांग और बज आल्ड्रिन को लेकर 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर पहुंचा था। नासा ने बताया कि उसकी योजना अन्य परियोजनाओं के जरिए चंद्रमा पर बर्फ की मौजूदगी का अध्ययन करना है।
एस्ट्रोबोटिक की अब भी अगले साल के अंत तक अपने ग्रिफिन चंद्रमा लैंडर को प्रक्षेपित करने की योजना है।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 19 Jul 2024 07:20:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>राष्ट्रपति बाइडेन कोविड 19 से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रषटरपत-बइडन-कवड-19-स-सकरमत-खद-क-कय-आइसलट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रषटरपत-बइडन-कवड-19-स-सकरमत-खद-क-कय-आइसलट</guid>
<description>वाशिंगटन, 18 जुलाई । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावी सरगर्मियों के बीच जो बाइडेन कोविड-19 संक्रमित हो गए हैं। हालांकि लक्षण हल्के बताए जा रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने बुधवार को एक बयान में कहा, आज लास वेगास में अपने पहले कार्यक्रम के बाद, राष्ट्रपति बाइडेन का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया। उन्होंने आगे कहा,  वो वैक्सिनेटेड हैं और उन्होंने बूस्टर खुराक भी ली है तथा उनमें हल्के लक्षण हैं।
कोरोना की वजह से नेवादा में उनका चुनाव प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। जिसके बाद राष्ट्रपति अपने गृह राज्य डेलावेयर के लिए रवाना हो गए, जहां वे स्वयं को खुद को सेल्फ क्वारंटीन करेंगे और स्वास्थ्य लाभ लेंगे। बुधवार को बाइडेन की फिर से चुनाव लड़ने की कोशिश को सबसे बड़ी चुनौती प्रतिनिधि सभा में वरिष्ठ डेमोक्रेटिक सदस्य एडम शिफ ने दी। वो अमेरिकी सीनेट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, और राष्ट्रपति को पद से हटाने की मांग करने वाले सबसे नए डेमोक्रेट्स में शामिल हो गए हैं। शिफ पूर्व स्पीकर नैन्सी पेलोसी के बहुत करीबी हैं, जो पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मिलकर राष्ट्रपति को बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं। शिफ ने एक बयान में लिखा, जो बाइडेन हमारे देश के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रपतियों में से एक रहे हैं, और सीनेटर, उपराष्ट्रपति और अब राष्ट्रपति के रूप में उनकी आजीवन सेवा ने हमारे देश को बेहतर बनाया है। लेकिन हमारा देश एक दो राहे पर खड़ा है। ट्रम्प का दूसरा राष्ट्रपति बनना हमारे लोकतंत्र की नींव को कमजोर कर देगा, और मुझे इस बात की फिक्र है कि क्या राष्ट्रपति नवंबर में डोनाल्ड ट्रम्प को हरा पाएंगे? बाइडेन ने पद छोड़ने की किसी भी सलाह को अस्वीकार कर दिया है और दौड़ में बने रहने की कसम खाई है, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए उनका कोविड-19 संक्रमण उनके संकल्प को गंभीर रूप से चुनौती दे सकता है।
व्हाइट हाउस के डॉक्टर केविन ओ कॉनर ने जीन-पियरे द्वारा जारी किए गए उसी बयान में कहा, बाइडेन में अभी हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, जैसे नाक बहना और खांसी। उन्हें थकान भी महसूस हो रही है। कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद बाइडेन को एंटी वायरल दवा पैक्सलोविड दी गई है। उन्होंने अपनी पहली खुराक ले ली उन्हें दिन के अपने पहले कार्यक्रम के लिए ठीक लगा, लेकिन यह देखते हुए कि वह बेहतर महसूस नहीं कर रहे थे, एहतियातन कोविड 19 टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया। डॉक्टर ने कहा, उनके लक्षण हल्के बने हुए हैं। उनका तापमान सामान्य रूप से 97.8 है और उनकी पल्स ऑक्सीमेट्री सामान्य रूप से 97 प्रतिशत है। राष्ट्रपति को पैक्सलोविड की पहली खुराक मिल गई है। वह रेहोबोथ में अपने घर में खुद को अलग रखेंगे। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 19 Jul 2024 07:20:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेपाल में भूस्खलन बस हादसे में अभी तक 19 शव बरामद</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नपल-म-भसखलन-बस-हदस-म-अभ-तक-19-शव-बरमद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नपल-म-भसखलन-बस-हदस-म-अभ-तक-19-शव-बरमद</guid>
<description>काठमांडू, 18 जुलाई नेपाल के चितवन जिले में पिछले सप्ताह दो बसों के भूस्खलन के मलबे के साथ नदी में बहने के बाद बचावकर्मियों ने अब तक 19 शव बरामद किए हैं, जिनमें चार भारतीय भी शामिल हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
भूस्खलन की यह घटना शुक्रवार को चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर सिमलताल इलाके में हुई थी। 54 लोगों में से तीन लोग घटना के तुरंत बाद तैरकर सुरक्षित निकल गए।
बीरगंज से काठमांडू जा रही पहली बस में सात भारतीय नागरिकों समेत 24 यात्री थे। काठमांडू से गौर जा रही दूसरी बस में 30 लोग सवार थे। भारी भूस्खलन की वजह से दोनों बसें त्रिशूली नदी में गिर गई थीं।
दोनों बसों से जुड़े हादसे में दुर्घटना स्थल से अब तक 19 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। सशस्त्र पुलिस बल (एसएसबी) के सूत्रों के अनुसार, 19 में से चार शव भारतीय नागरिकों के हैं।
पांच पुरुष शवों की अभी तक पहचान नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार नेपाल के स्थानीय अधिकारी बचाव कार्य के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के भारतीय अधिकारियों के साथ समन्वय बना रहे हैं। खोज और बचाव कार्य बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
बुधवार को चले अभियान के दौरान 27 वर्षीय भारतीय नागरिक विवेक कुमार का शव बरामद किया गया।
इससे पहले ऋषि पाल शाह (28), जय प्रकाश ठाकुर (30) और सज्जाद अंसारी (23) समेत कुल तीन शव बरामद किए गए।
अधिकारियों ने बचाव कार्यों में सहायता के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सोनार कैमरे, शक्तिशाली चुंबक और जल ड्रोन का उपयोग किया।
दोनों बसों में सवार यात्रियों के शव त्रिशूली नदी में 100 किलोमीटर दूर तक बह गए।
पहाड़ी इलाकों की वजह से नेपाल की नदियों का बहाव आम तौर पर तेज होता है। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण जलमार्ग भी उफान पर हैं और कीचड़ तथा मलबे की वजह से उनका पानी का रंग गहरा भूरा हो गया है, जिससे मलबे को देख पाना और भी मुश्किल हो गया है।
मानसून के मौसम में जून से सितंबर तक नेपाल में भारी बारिश होती है, जिससे अक्सर इस पर्वतीय हिमालयी देश में भूस्खलन की घटनाएं होती हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 19 Jul 2024 07:20:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लीबिया के एक शहर में एक सामूहिक कब्र से 24 अज्ञात शव बरामद किए गए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लबय-क-एक-शहर-म-एक-समहक-कबर-स-24-अजञत-शव-बरमद-कए-गए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लबय-क-एक-शहर-म-एक-समहक-कबर-स-24-अजञत-शव-बरमद-कए-गए</guid>
<description>काहिरा, 17 जुलाईलीबिया के सिर्ते शहर में एक सामूहिक कब्र मिली है जिसमें से 24 अज्ञात शव बरामद किए गए हैं। इस शहर पर कभी इस्लामिक स्टेट समूह का कब्जा था। लीबिया की एक सरकारी एजेंसी ने यह जानकारी दी।
लापता लोगों की तलाश और पहचान के लिए काम करने वाली राष्ट्रीय एजेंसी ने बताया कि उनकी टीम को राजधानी त्रिपोली से लगभग 450 किलोमीटर पूर्व में सिर्ते शहर में 24 शव मिले हैं जिनमें से 17 शव तबाह हो चुकी इमारतों के नीचे से बरामद किए गए हैं।
यह सामूहिक कब्र कब की है, इसके बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया।
दिसंबर 2016 में अमेरिका समर्थित बलों द्वारा आतंकवादियों को खदेड़े जाने से पहले, सिर्ते पर कई वर्षों तक आईएस का कब्जा रहा। इस आतंकी गुट ने 2011 के विद्रोह के बाद लीबिया में फैली अशांति का फायदा उठाया।
लीबिया के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने जांच के लिए कुल 59 अज्ञात शवों के डीएनए नमूने लिए हैं। यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जिन शवों के नमूने लिये गए हैं उनमें सिर्ते में बरामद 24 शव भी शामिल हैं या नहीं।
इन शवों को शहर के एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया है।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 18 Jul 2024 07:02:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोविड 19 से हुए संक्रमित</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-ज-बइडन-कवड-19-स-हए-सकरमत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-ज-बइडन-कवड-19-स-हए-सकरमत</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं. बाइडन कोविड संक्रमित तब हुए हैं, जब उन पर डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ़ से ही दबाव बढ़ रहा है कि राष्ट्रपति की रेस से वह बाहर हो जाएं और किसी और को मौक़ा दें. कोविड संक्रमित होने के बाद बाइडन पर यह दबाव और बढ़ सकता है.
व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी कैरीन जीन पियरे के मुताबिक़ अमेरिकी राष्ट्रपति को कोविड की वैक्सीन और बूस्टर लगा हुआ है.
प्रेस सेक्रेटरी के मुताबिक़ इससे पहले भी बाइडन दो बार कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं.
कोविड से संक्रमित होने के बाद बाइडन ने भी इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है.
जो बाइडन के मुताबिक़ वो अच्छा महसूस कर रहे हैं और उन्होंने लोगों के उनकी दुआओं के लिए धन्यवाद दिया है.
बाइडन बुधवार को लास वेगास में अपने समर्थकों से मिल रहे थे और लोगों से बात भी कर रहे थे. बाद में उन्होंने अपना चुनावी भाषण को रद्द कर दिया.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 18 Jul 2024 07:01:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-यकरन-न-95-95-यदधबदय-क-अदल-बदल-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-यकरन-न-95-95-यदधबदय-क-अदल-बदल-क</guid>
<description>कीव, 17 जुलाई। यूक्रेन और रूस ने 95-95 युद्धबंदियों की अदला-बदली की है। दोनों देशों के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इससे पूर्व, तीन सप्ताह पहले भी युद्धबंदियों की इस तरह की अदला-बदली की गई थी। यह बंदी बनाए गए सैनिकों को वापस भेजने के लिए कभी-कभार होने वाले समझौतों का हिस्सा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस अदला-बदली की सूचना दी।
फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले की शुरुआत के बाद से 54 बार युद्धबंदियों की अदला-बदली हो चुकी है। ना तो रूस और ना ही यूक्रेन ने युद्धबंदियों की संख्या का खुलासा किया।
जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने फिर से समझौतों की मध्यस्थता की है। यूएई ने कहा कि उसका रूस और यूक्रेन दोनों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध कायम है।
जेलेंस्की ने पोस्ट में लिखा, चाहे यह कितना भी मुश्किल क्यों न हो, हम उन सभी की तलाश कर रहे हैं जो कैद में हैं। हमें सभी को वापस लाना होगा।
रिहा किए गए यूक्रेन के नागरिकों में कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने दो साल से ज्यादा समय तक कैद में बिताया। यूक्रेन के युद्धबंदियों के समन्वय मुख्यालय ने बताया कि उन्हें कीव क्षेत्र में रूस के शुरुआती आक्रमण और पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र में लड़ाई के दौरान मारियुपोल में पकड़ा गया था।
मुख्यालय ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 3,400 से ज्यादा लोग रूस की कैद से वापस लौटे हैं। इनमें सैन्य और असैन्य दोनों तरह के लोग शामिल हैं।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रिहा किए गए रूसी सैनिकों को चिकित्सा उपचार और पुनर्वास के लिए मॉस्को ले जाया जाएगा।
जनवरी में रूस और यूक्रेन ने सैकड़ों युद्धबंदियों की अदला-बदली की थी, जो कि एक बार में रिहा किए गए बंदियों की सर्वाधिक संख्या है।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 18 Jul 2024 07:01:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/मध-खनन-क-ततर-ऑन-द-एज-न-ऑकसफरड-बकसटर-आरट-बक-परइज-2024-जत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मध-खनन-क-ततर-ऑन-द-एज-न-ऑकसफरड-बकसटर-आरट-बक-परइज-2024-जत</guid>
<description>नयी दिल्ली, 17 जुलाई। कला इतिहासकार मधु खन्ना ने अपनी पुस्तक तंत्र ऑन द एज के लिए ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर आर्ट बुक प्राइज का दूसरा संस्करण जीता है।
भारत और श्रीलंका में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर द्वारा मंगलवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में खन्ना और पुस्तक के प्रकाशक डीएजी को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और एक लाख रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खन्ना ने कहा, इस पुस्तक को लिखना जुनून और समर्पण की यात्रा रही है। जैसे-जैसे हम हिंसा और पारिस्थितिकीय क्षरण से त्रस्त 21वीं सदी में प्रवेश कर रहे हैं, हमें अतीत के गुमनाम शिल्पी-योगियों और ऋषि-विद्वानों से विरासत में मिली तंत्र और योग की आध्यात्मिक विरासत को पुनः प्राप्त करना होगा।
उन्होंने कहा, उनकी विरासत के कारण ही हम आज तंत्र कला और उसके दर्शन की कालातीत आधुनिकता का जश्न मना पा रहे हैं।
निर्णायक मंडल में स्टेनर के अलावा कला इतिहासकार अलका पांडे और ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर्स की प्रीति पॉल शामिल थीं। निर्णायक मंडल ने विजयी पुस्तक के अतिरिक्त - दो अन्य पुस्तकों की भी सराहना की जिसमें नियोगी बुक्स द्वारा प्रकाशित शिल्पा शाह और रोजमरी क्रिल की द शूमेकर्स स्टिच: मोची एम्ब्रॉयडरीज ऑफ गुजरात इन द तापी कलेक्शन तथा एलेफ बुक कंपनी द्वारा प्रकाशित थोटा वैकुंठम्स थोटा वैकुंठम: ए सेलिब्रेशन शामिल हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 18 Jul 2024 07:01:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>आरज़ू राणा देऊबा बनीं नेपाल की विदेश मंत्री, भारत के साथ सीमा विवाद पर क्या कहा?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/आरज-रण-दऊब-बन-नपल-क-वदश-मतर-भरत-क-सथ-सम-ववद-पर-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/आरज-रण-दऊब-बन-नपल-क-वदश-मतर-भरत-क-सथ-सम-ववद-पर-कय-कह</guid>
<description>नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने डॉ. आरज़ू राणा देऊबा को विदेश मंत्री बनाया है. सोमवार को उन्होंने अपना पद संभाल लिया.
पद संभालते ही उन्होंने कहा कि सीमा विवाद तथ्यों और सबूतों को आधार पर सुलझाए जाने चाहिए. इससे पड़ोसी देशों के साथ अनावश्यक विवाद ख़त्म हो जाएंगे.
उन्होंने कहा कि पहले की तरह ये ज़रूरी नहीं है कि पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद सीमा पर लगे पिलर्स की गिनती करके सुलझाया जाए.
उन्होंने कहा, हम भारत के साथ अपने सीमा विवाद भूगोल, इतिहास और जीपीएस आधारित नए वैज्ञानिक नक्शों के मुताबिक़ सुलझाएंगे, हमारे पास पहले की तुलना में अब ज्यादा जानकारी, तथ्य और सुबूत हैं. इसलिए इस बात पर अब चिंता करने की जरूरत नहीं है कि कौन सी बाउंड्री पिलर कहां है.
आरज़ू देऊबा ने कहा,अब तथ्य सामने हैं. लिहाजा अब हम अपने सीमा विवाद सुलझा सकते हैं. मेरी जानकारी में महाकाली सीमाई नदी है. भारत और नेपाल दोनों के पास इस तक पहुंच है. इसलिए इस मामले में हमेशा विवाद रहा है.
राणा नेपाल की चौथी महिला विदेश मंत्री हैं . उनसे पहले बिमला राय पौडेल, सुजाता कोइराला और सहाना प्रधान नेपाल की विदेश मंत्री रह चुकी हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 16 Jul 2024 06:39:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को आश्रय देने में उपयोग आ सकने वाली गुफा की पुष्टि की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वजञनक-न-चदरम-पर-अतरकष-यतरय-क-आशरय-दन-म-उपयग-आ-सकन-वल-गफ-क-पषट-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वजञनक-न-चदरम-पर-अतरकष-यतरय-क-आशरय-दन-म-उपयग-आ-सकन-वल-गफ-क-पषट-क</guid>
<description>केप कैनावेरल (अमेरिका), 15 जुलाई। वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक गुफा होने की पुष्टि की है, जो उस स्थान से ज्यादा दूर नहीं है जहां 55 वर्ष पहले नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन उतरे थे।
वैज्ञानिकों के अनुसार, वहां सैकड़ों और गुफाएं हो सकती हैं जिनमें भविष्य में अंतरिक्ष यात्री आश्रय ले सकते हैं।
इतालवी वैज्ञानिकों के नेतृत्व में एक टीम ने सोमवार को बताया कि चंद्रमा पर एक बड़ी गुफा होने के सबूत मिले हैं। यह अपोलो 11 के लैंडिंग स्थल से महज 250 मील (400 किलोमीटर) दूर सी ऑफ ट्रैंक्विलिटी में स्थित है।
यह गड्ढा, वहां खोजे गए 200 से अधिक अन्य गड्ढों की तरह, एक लावा ट्यूब के ढहने से बना था।
शोधार्थियों ने नासा के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर द्वारा रडार मापों का विश्लेषण किया और पृथ्वी पर लावा ट्यूबों के साथ परिणामों की तुलना की। उनके निष्कर्ष नेचर एस्ट्रोनॉमी पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 16 Jul 2024 06:39:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता चीन का तकनीकी नवाचार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भवषय-क-मरग-परशसत-करत-चन-क-तकनक-नवचर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भवषय-क-मरग-परशसत-करत-चन-क-तकनक-नवचर</guid>
<description>बीजिंग, 14 जुलाई । अमेरिकी तकनीकी घेराबंदी के बावजूद, चीन का तकनीकी नवाचार लगातार तेजी से विकसित हो रहा है। हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क का विस्तार और इसकी गुणवत्ता में सुधार जारी है, नई ऊर्जा ऑटोमोबाइल उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है, 5जी तकनीक दुनिया में सबसे आगे है और इसकी प्रगति अंतरिक्ष अन्वेषण में विशेष रूप से प्रभावशाली है। चीन की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों ने दुनिया भर का ध्यान आकर्षित किया है और वैश्विक नवाचार परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। चीन अंतरराष्ट्रीय अत्याधुनिक नवाचार में एक महत्वपूर्ण भागीदार और वैश्विक समस्याओं को हल करने में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बन गया है।
चीन एक नवोन्वेषी देश बनता जा रहा है। चीन की वैज्ञानिक अनुसंधान शक्ति में सुधार का श्रेय कई कारकों को दिया जाता है। सबसे पहले, चीन ने अनुसंधान एवं विकास के खर्च और निवेश में वृद्धि की है, अपने प्रतिभाओं की संख्या बढ़ा दी है और वैज्ञानिक अनुसंधान के बुनियादी ढांचे और उपकरणों की बड़ी उन्नति की है। दूसरा, चीन ने अपनी अनुसंधान एवं विकास प्रणाली में लगातार सुधार किया है, प्रतिभा प्रबंधन को मजबूत किया है और अनुसंधान एवं विकास संसाधनों की प्रबंधन दक्षता में सुधार किया है। तीसरा, चीन अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग तथा वैज्ञानिक शोधकर्ताओं के आदान-प्रदान से लाभान्वित हुआ है। चीन के अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग पैटर्न से, हम चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास की झलक पा सकते हैं।
बेल्ट एंड रोड के संयुक्त निर्माण से, चीन विकासशील देशों को वैज्ञानिक और तकनीकी मदद देता है। चीन अंतरराष्ट्रीय मानकों के निर्माण में भी सक्रिय रूप से भाग ले रहा है और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक और तकनीकी मामलों में नियम-निर्माता बन रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संगठनों में अधिक से अधिक चीनी लोग दिखते हैं। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 15 Jul 2024 06:59:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इटली में 33 कृषि मजदूरों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप में दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इटल-म-33-कष-मजदर-स-बधआ-मजदर-करन-क-आरप-म-द-भरतय-नगरक-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इटल-म-33-कष-मजदर-स-बधआ-मजदर-करन-क-आरप-म-द-भरतय-नगरक-गरफतर</guid>
<description>रोम, 14 जुलाई। इटली के वेरोना प्रांत में 33 कृषि श्रमिकों से बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी मजदूर भारतीय हैं। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।
इससे कुछ दिन पहले एक सिख कृषि मजदूर की मौत से देश स्तब्ध हो गया था।
समाचार एजेंसी एएनएसए ने शनिवार को खबर दी कि वित्त पुलिस ने संदिग्धों की 4,75,000 यूरो की संपत्ति भी जब्त की है, जो कृषि क्षेत्र की दो कंपनियों के मालिक हैं और इनमें कोई कर्मचारी नहीं है और उनपर कर चोरी का आरोप भी है।
इतालवी समाचार एजेंसी ने बताया कि दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ बंधुआ मजदूरी और श्रमिकों के शोषण सहित अन्य अपराधों के लिए जांच की जा रही है।
इटली में बंधुआ मजदूरी के आधुनिक रूपों का मुद्दा हाल में 31 वर्षीय सिख कृषि मजदूर सतनाम सिंह की मौत के बाद मीडिया का ध्यान आकृष्ट किया। पिछले महीने रोम के पास लाजियो में एक मशीन की चपेट में आने से उसकी भुजा कट गई थी और नियोक्ता ने उसे उसके हाल पर छोड़ दिया। सिंह की ज्यादा खून बहने की वजह से मौत हो गई थी।
इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पिछले महीने कहा था कि देश के खेतों में काम करने वाले हजारों भारतीय प्रवासियों में से एक सिंह अमानवीय कृत्यों का शिकार हुए हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 15 Jul 2024 06:59:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सोमालिया में कैफे के बाहर विस्फोट में पांच लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/समलय-म-कफ-क-बहर-वसफट-म-पच-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/समलय-म-कफ-क-बहर-वसफट-म-पच-लग-क-मत</guid>
<description>मोगादिशू (सोमालिया), 15 जुलाई। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में रविवार को एक कैफे के बाहर हुए बम विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सोमाली पुलिस के प्रवक्ता मेजर अब्दिफिताह अदेन हस्सा ने बताया कि कुछ लोग कैफे के अंदर टीवी पर स्पेन और इंग्लैंड के बीच यूरोपियन चैंपियनशिप फुटबॉल मैच का फाइनल देख रहे थे तभी बाहर एक कार में विस्फोट हो गया। यह कार विस्फोटकों से भरी हुई थी।
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि हमले में कम से कम 20 अन्य लोग घायल हुए हैं।
घटनास्थल की बताई जा रहीं कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं जिनमें विस्फोट के बाद कैफे के बाहर आग दिखाई दे रही है।
चश्मदीद इस्माइल अदेन ने फोन पर बताया, कुछ दर्शक कैफे की दीवार फांदने की कोशिश करते हुए घायल हो गए जबकि कुछ भगदड़ में घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि विस्फोट के समय अधिकतर पीड़ित सड़क पर थे।
यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमले के लिए कौन जिम्मेदार है।
सोमालिया की सरकार चरमपंथी समूह अल-शबाब के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रही है। इस समूह को अमेरिका ने अल-कायदा के सबसे खतरनाक संगठनों में से एक बताया है।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 15 Jul 2024 06:59:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हवाई के काउई द्वीप के पास हेलीकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त, एक यात्री की मौत और दो लापता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हवई-क-कउई-दवप-क-पस-हलकपटर-दरघनगरसत-एक-यतर-क-मत-और-द-लपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हवई-क-कउई-दवप-क-पस-हलकपटर-दरघनगरसत-एक-यतर-क-मत-और-द-लपत</guid>
<description>होनोलूलू, 12 जुलाईअमेरिकी राज्य हवाई के काउई द्वीप के पास बृहस्पतिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई और दो लापता हैं। काउई पुलिस ने यह जानकारी दी।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के अनुसार, रॉबिन्सन आर44 नामक हेलीकॉप्टर में तीन यात्री सवार थे, लेकिन दोपहर करीब दो बजे हेलीकॉप्टर ना पाली तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
तटरक्षक प्रमुख पेटी ऑफिसर कोरिन जिल्निकी ने बताया कि घटनास्थल से गुजर रहे एक पैदल यात्री ने हेलीकॉप्टर को दुर्घटनाग्रस्त होते हुए देखा था। इसके बाद उसने अमेरिकी तटरक्षक और हवाई एजेंसी को इसके बारे में सूचना दी।
कोरिन ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड इस घटना की जांच करेगा।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 13 Jul 2024 07:29:25 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मॉस्को के पास रूसी यात्री विमान क्रैश, तीन क्रू मेंबर्स की मौत की संभावना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मसक-क-पस-रस-यतर-वमन-करश-तन-कर-मबरस-क-मत-क-सभवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मसक-क-पस-रस-यतर-वमन-करश-तन-कर-मबरस-क-मत-क-सभवन</guid>
<description>रूस का एक यात्री विमान शुक्रवार को मॉस्को के पास जंगल में क्रैश हो गया.
रूसी आपातकालीन मंत्रालय के मुताबिक़, विमान में सिर्फ़ क्रू मेंबर्स सवार थे.
मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि, सुखोई सुपरजेट 100 एक जंगल में क्रैश हो गया और ऐसा माना जा रहा है कि विमान में मौजूद सभी तीन क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है.
रूस के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि मरम्मत कार्य के बाद परीक्षण उड़ान के दौरान विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ.
रूस कुछ समय से पश्चिमी देशों द्वारा निर्मित विमानों को बदलने के लिए एक स्वदेशी विमान सुखोई सुपरजेट विकसित कर रहा है.
साल 2022 में यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद रूस को भारी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है. पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों की वज़ह से रूस को अपने पुराने विमान बेड़े को बदलने के लिए संघर्ष करना पड़ा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 13 Jul 2024 07:29:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लाहौर उच्च न्यायालय में पहली बार महिला बनी मुख्य न्यायधीश</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लहर-उचच-नययलय-म-पहल-बर-महल-बन-मखय-नययधश</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लहर-उचच-नययलय-म-पहल-बर-महल-बन-मखय-नययधश</guid>
<description>(एम. जुल्करनैन)
लाहौर, 11 जुलाई। न्यायमूर्ति आलिया नीलम ने बृहस्पतिवार को लाहौर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश पद की शपथ ली। वह पाकिस्तान की पहली महिला हैं जो किसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के पद पर आसीन हुई हैं।
पंजाब के राज्यपाल सरदार सलीम हैदर खान ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। पंजाब सूबे की पहली महिला मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं।
न्यायमूर्ति नीलम (57) लाहौर उच्च न्यायालय में न्यायधीशों के वरिष्ठता क्रम में तीसरे स्थान पर थीं लेकिन पाकिस्तान के प्रधान न्यायधीश काजी फैज ईसा की अध्यक्षता वाले न्यायिक आयोग ने उन्हें इस पद के लिए नामित करने का फैसला किया।
नीलम को मुख्य न्यायधीश बनाने की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी सत्तारूढ़ शरीफ परिवार के सदस्यों के साथ खींची गई तस्वीर वायरल होने लगीं। इसके जरिये उनके विरोधी यह संकेत करना चाहते थे कि वह सत्तारूढ़ मुस्लिम लीग (नवाज) से जुड़ी हुई हैं।
न्यायमूर्ति नीलम का जन्म 12 नवंबर 1966 में हुआ और उन्होंने 1995 में पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की एवं 1996 में वकील के तौर पर अपना पंजीकरण कराया।
न्यायमूर्ति नीलम ने 2008 में अधिवक्ता के तौर पर उच्चतम न्यायालय में पंजीकरण कराया। वह 2013 में लाहौर उच्च न्यायालय की अस्थायी न्यायधीश बनीं और 16 मार्च 2015 को उन्हें पदोन्नति देकर स्थायी न्यायधीश बना दिया गया।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 12 Jul 2024 07:53:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>प्यार की तलाश में दो अफ्रीकी शेरों ने की सबसे लंबी तैराकी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पयर-क-तलश-म-द-अफरक-शर-न-क-सबस-लब-तरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पयर-क-तलश-म-द-अफरक-शर-न-क-सबस-लब-तरक</guid>
<description>नयी दिल्ली, 11 जुलाई। शेरनियों के प्यार की तलाश में दो शेरों ने दरियाई घोड़ों और मगरमच्छों से प्रभावित मानी जाने वाली अफ्रीकी नदी को 1.3 किलोमीटर तक तैरकर पार किया। इससे यह दृश्य साक्ष्य के साथ अफ्रीकी शेरों का सबसे लंबे समय तक तैरने का रिकॉर्ड बन गया। संबंधित दोनों शेर आपस में भाई बताए जाते हैं।
पत्रिका इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन में प्रकाशित अध्ययन के लेखकों के अनुसार, शेरनियों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने और तैराकी से पहले के घंटों में मादा प्रेम के लिए लड़ाई हारने के बाद दोनों शेरों ने खतरनाक यात्रा पर निकलने का निर्णय किया क्योंकि उन्हें नदी के दूसरी ओर शेरनी मिलने की संभावना थी।
अध्ययन से जुड़े लोगों ने ड्रोन कैमरों की मदद से काज़िंगा चैनल को पार करने से पहले युगांडा में क्वीन एलिजाबेथ नेशनल पार्क से गुजरते शेरों का वीडियो बनाया।
मानव हस्तक्षेप और अवैध शिकार के कारण पैंथेरा प्रजाति के शेरों की आबादी केवल पांच वर्षों में लगभग आधी हो गई है।
इन शेर भाइयों की जोड़ी में से एक कई प्राणघातक घटनाओं से बचने के लिए जाना जाता है। अध्ययनर्ताओं ने इसे जैकब नाम दिया और कहा कि यह एक स्थानीय नायक है।
अध्ययन का सह-नेतृत्व करने वाले ग्रिफ़िथ विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के लेखक अलेक्जेंडर ब्रैक्ज़कोव्स्की ने कहा, हम सर्वाधिक जोखिम का सामना करने वाले अफ्रीकी शेर को देख रहे हैं। उस पर एक भैंसे ने हमला किया, उसके परिवार को शेर के शरीर के अंगों के व्यापार के लिए जहर दे दिया गया था, वह शिकारियों के जाल में फंस गया था, और अंततः अवैध शिकार की दूसरी घटना में उसने तब अपना पैर खो दिया वह स्टील के जाल में फंस गया।
अध्ययन से संबंधित एक वीडियो फुटेज में नदी के पास पहुंचने से पहले जैकब नेशनल पार्क में लंगड़ाते हुए और अपने भाई टीबू को रास्ता दिखाते हुए दिखता है।
दोनों शेर एक फरवरी 2024 को पानी के किनारे चलना शुरू करते हैं और पानी में प्रवेश करते हैं। उन्हें किसी संभावित खतरे- किसी जानवर या धारा का सामना करने से पहले हर बार एक निश्चित दूरी तक तैरकर चैनल पार करने के तीन प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। फिर मजबूरन उन्हें वापस किनारे पर जाना पड़ता है।
चौथे प्रयास में, दोनों भाई अंततः तैरकर नदी पार करने में सफल हो गए और चार फरवरी को पार्क के कटुंगुरू क्षेत्र में पहुंच गए।
साथी और आवास की तलाश में शेरों की यह तैराकी उनकी आबादी में विषम लिंग अनुपात का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
ब्रैक्ज़कोव्स्की ने कहा, जैकब और टीबू की बड़ी तैराकी इस बात का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण है कि हमारी कुछ सबसे प्रिय वन्यजीव प्रजातियों को मानव-प्रधान दुनिया में आवास और साथी खोजने के लिए कठिन निर्णय लेने पड़ रहे हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 12 Jul 2024 07:53:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एप्पल ने ईयू के अंदर अपने प्रतिद्वंद्वियों के पेमेंट सिस्टम को अनुमति दी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एपपल-न-ईय-क-अदर-अपन-परतदवदवय-क-पमट-ससटम-क-अनमत-द</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एपपल-न-ईय-क-अदर-अपन-परतदवदवय-क-पमट-ससटम-क-अनमत-द</guid>
<description>एप्पल ने मोबाइल पेमेंट को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ एक समझौता किया है.
कंपनी को आईफोन पर एप्पल-पे के प्रतिद्वंद्वियों को ब्लॉक करने पर भारी जुर्माना देना पड़ रहा था.
लेकिन चार साल की जांच के बाद एप्पल ने यूरोपीय संघ के अंदर अपने प्रतिद्वंद्वियों के पेमेंट सिस्टम को अपने प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है.
यूरोपियन कमिशन ने कहा कि, ये ऑफर एक दशक के लिए है. यह प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा और मोबाइल फोन उपयोगकर्ताओं को भुगतान करने के सुरक्षित तरीका प्रदान करेगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 12 Jul 2024 07:53:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान के पेशावर में लैंडिंग के वक़्त एक यात्री विमान में लगी आग</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-पशवर-म-लडग-क-वकत-एक-यतर-वमन-म-लग-आग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-पशवर-म-लडग-क-वकत-एक-यतर-वमन-म-लग-आग</guid>
<description>सऊदिया एयरलाइंस के एक पैसेंजर विमान में पाकिस्तान के पेशावर में लैंडिंग के दौरान आग लग गई.
फ़्लाइट में मौजूद सभी 276 यात्रियों और 21 क्रू को स्लाइड के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
बाचा ख़ान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने बताया कि, सऊदिया एयरलाइंस की फ़्लाइट में आग लगने से पहले लैंडिंग के दौरान टायर के पास चिंगारी और धुआं देखा गया. जिसके बाद फ़ायर फ़ाइटर और बचाव सेवाएं रनवे की ओर दौड़ीं.
वहीं सऊदिया एयरलाइंस ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि, रियाद से पेशावर जा रही फ्लाइट नंबर एसवी792 की एक टायर से लैंडिंग के दौरान धुंआ निकलने लगा. जिसके बाद एयरक्राफ्ट को तुरंत रोका गया और संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई. सभी गेस्ट और क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 12 Jul 2024 07:53:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन को रूस के साथ संबंधों के परिणाम भुगतने पड़ेंगे: बाइडन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-रस-क-सथ-सबध-क-परणम-भगतन-पडग-बइडन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-रस-क-सथ-सबध-क-परणम-भगतन-पडग-बइडन</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 12 जुलाई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद करने के परिणाम चीन को भुगतने होंगे। बाइडन ने साथ ही कहा कि कुछ यूरोपीय देश चीन में अपने निवेश में कटौती करने जा रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां संवाददाताओं से कहा,  हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि शी चिनफिंग (चीन के राष्ट्रपति) इस बात को समझें कि प्रशांत बेसिन के साथ-साथ यूरोप को नुकसान पहुंचाने की कीमत चुकानी पड़ेगी । यही बात रूस तथा यूक्रेन के मुद्दे पर भी है।
उन्होंने कहा, जैसे उदाहरण के लिए यदि आप चीन में निवेश करना चाहते हैं, तो इसमें 51 फीसदी चीन की हिस्सेदारी होना जरूरी है, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप उनके नियमों के अनुसार काम करें और अपने पास मौजूद सभी डेटा और जानकारी तक उन्हें पहुंच प्रदान करनी होगी।
वो बाजार कंपनियों को काफी मोहक लगता था क्योंकि एक अरब से अधिक लोगों तक पहुंच मिलती थी।
बाइडन ने कहा, वे ऐसा कर रहे थे लेकिन जब हमने यह कहना शुरू किया कि हम भी समान नियमों से काम करेंगे तो फिर उसमें कमी आई। उदाहरण के लिए वे सरकारी वित्तपोषण द्वारा उत्पादों को रियायत देने संबंधी अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन नहीं करते।तो इस प्रकार वे बिना किसी महत्वपूर्ण शुल्क के अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को अमेरिका में निर्यात करने में सक्षम नहीं होंगें।
उन्होंने कहा, अन्य देश भी दुनिया भर में यही कर रहे हैं, लेकिन यह चिंता का विषय है। चीन, उत्तर कोरिया, रूस, ईरान जैसे देशों में हो सकता है कि अतीत में समन्वय नहीं रहा हो, वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे कैसे प्रभाव डाल सकते हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चीन से निपटने के लिए उनके पास एक रणनीति है।
उन्होंने कहा, इसके बारे में सार्वजनिक रूप से विस्तार से बात नहीं करूंगा। जब तक चीन, रूस को उसकी अर्थव्यवस्था में मदद करने के मामले में अप्रत्यक्ष समर्थन जारी रखता है और यूक्रेन में लड़ने की उनकी क्षमता में भी मदद करता है आप देखेंगे कि हमारे कुछ यूरोपीय मित्र चीन में अपने निवेश को कम करेंगे।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 12 Jul 2024 07:53:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस से रिश्तों को लेकर चिंताओं के बावजूद रणनीतिक साझेदार बना रहेगा भारत : अमेरिका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-स-रशत-क-लकर-चतओ-क-बवजद-रणनतक-सझदर-बन-रहग-भरत-अमरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-स-रशत-क-लकर-चतओ-क-बवजद-रणनतक-सझदर-बन-रहग-भरत-अमरक</guid>
<description>वाशिंगटन, 10 जुलाईअमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने कहा है कि रूस के साथ संबंधों को लेकर चिंताओं के बावजूद भारत वाशिंगटन का रणनीतिक साझेदार बना रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22वीं भारत-रूस शिखर वार्ता के लिए मॉस्को के दो दिवसीय दौरे पर गए थे। यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी बातचीत पर पश्चिमी देशों की करीबी नजर थी।
मंगलवार को पुतिन से बातचीत में मोदी ने उनसे कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान पर संभव नहीं है और शांति के प्रयास बम और बुलेट के बीच सफल नहीं होते हैं।
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन और विदेश विभाग के प्रवक्ताओं ने रूस के साथ भारत के रिश्तों और मोदी के मॉस्को दौरे से जुड़े सवालों पर मंगलवार को अलग-अलग प्रतिक्रिया दी।
पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर ने वाशिंगटन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, भारत और रूस के बीच काफी लंबे समय से रिश्ते हैं। अमेरिका के नजरिये से, भारत एक रणनीतिक साझेदार है, जिसके साथ हम रूस से उसके रिश्तों को लेकर पूर्ण और स्पष्ट बातचीत करना जारी रख रहे हैं। चूंकि, यह इस हफ्ते होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से संबंधित है, इसलिए निश्चित रूप से, आपकी तरह ही दुनिया का ध्यान भी इस पर केंद्रित है।
वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका रूस से भारत के रिश्तों को लेकर अपनी चिंताओं के बारे में बिल्कुल स्पष्ट रहा है। उन्होंने कहा, हमने अपनी चिंताओं को निजी तौर पर सीधे भारत सरकार के समक्ष जाहिर किया है और हम ऐसा करना जारी रख रहे हैं। इसमें बदलाव नहीं हुआ है।
भारत ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की अभी तक निंदा नहीं की है। वह लगातार बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के समाधान की वकालत करता आया है।
राइडर ने कहा, मुझे नहीं लगता कि अगर (रूस के) राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस यात्रा (मोदी का रूस दौरा) को कुछ ऐसे पेश करें, जिससे किसी तरह यह दिखाया जा सके कि वह बाकी दुनिया से अलग-थलग नहीं हैं, तो कोई भी आश्चर्यचकित होगा। सच तो यह है कि राष्ट्रपति पुतिन के युद्ध का विकल्प चुनने से रूस बाकी दुनिया से अलग-थलग हो गया है और उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।
राइडर ने कहा, उन्हें आक्रामकता की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है और तथ्य इस बात की गवाही देते हैं। इसलिए, हम भारत को रणनीतिक साझेदार के तौर पर देखना जारी रखेंगे। हम उनके साथ ठोस बातचीत करना जारी रखेंगे।
एक संवाददाता ने कहा कि पुतिन उतने अलग-थलग नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रमुख अभी मॉस्को में है और उनसे गर्मजोशी से मिल रहा है।
इस पर राइडर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी मुलाकात की थी और उन्हें आश्वस्त किया था कि भारत यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए वह सब कुछ करना जारी रखेगा, जो उसके बस में है।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमें यकीन है कि भारत यूक्रेन में स्थायी और न्यायसंगत शांति कायम करने के प्रयासों का समर्थन करेगा और पुतिन को संयुक्त राष्ट्र चार्टर तथा संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों का पालन करने के महत्व से अवगत कराएगा।
मिलर ने कहा कि अमेरिका भारत से यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के आधार पर देश में स्थायी और न्यायसंगत शांति कायम करने के प्रयासों का समर्थन करने का लगातार आग्रह करता है। और यह मुद्दा ऐसा है, जिस पर हम भारत से बातचीत जारी रखेंगे।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 11 Jul 2024 07:56:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ऑस्ट्रेलिया: पिता पर अपने तीन बच्चों को घर में जलाकर मारने का आरोप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ऑसटरलय-पत-पर-अपन-तन-बचच-क-घर-म-जलकर-मरन-क-आरप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ऑसटरलय-पत-पर-अपन-तन-बचच-क-घर-म-जलकर-मरन-क-आरप</guid>
<description>-हाना रिची
एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति पर अपने तीन बच्चों की हत्या करने और घर में आग लगाकर परिवार के सभी सदस्यों को मारने को कोशिश करने का आरोप लगाया गया है.
रविवार की सुबह सिडनी के इलाक़े में हुई इस घटना में आग में पांच महीने की एक बच्ची, ढाई साल और छह साल के दो बच्चों की मौत हो गई.
ढाई साल का बच्चा बहुत बुरी हालत में घर से बाहर निकलने में कामयाब रहा, उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.
पड़ोसियों और इमर्जेंसी सर्विस ने बाकी सदस्यों को घर से सुरक्षित निकालने की कोशिश की.
चार, सात और 11 साल की उम्र के तीन लड़के और एक नौ साल की लड़की अपनी मां के साथ बच गए.
28 वर्षीय व्यक्ति पर हत्या के तीन मामले, हत्या के प्रयास के पांच मामले और संपत्ति को नष्ट करने का एक आरोप है.
ये ख़बर ऐसे समय में आई है जब ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने घरेलू हिंसा को राष्ट्रीय संकट घोषित किया हुआ.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 11 Jul 2024 07:56:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फिलीपींस में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फलपस-म-आय-70-तवरत-क-भकप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फलपस-म-आय-70-तवरत-क-भकप</guid>
<description>मनीला, 11 जुलाई । फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से सुल्तान कुदारत प्रांत में गुरुवार सुबह 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वॉलकैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने ये जानकारी दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिकस, संस्थान ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10.13 बजे आया। यह 722 किलोमीटर की गहराई पर था और तटीय शहर पालेमबांग से लगभग 133 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। देश के दूसरे सबसे बड़े द्वीप मिंडानाओ के आस-पास के प्रांतों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, दावो ऑक्सिडेंटल, दावो ओरिएंटल, सारंगनी, दावो डे ओरो, दावो डेल नॉर्टे और कोटाबाटो में भी झटके महसूस किए गए। संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप के कारण झटके तो आएंगे, लेकिन इससे नुकसान नहीं होगा। इसने कहा कि भूकंप के कारण सुनामी नहीं आएगी। फिलीपींस प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है। यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 11 Jul 2024 07:56:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन में बच्चों के अस्पताल पर रूसी हमले के मुद्दे पर यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-म-बचच-क-असपतल-पर-रस-हमल-क-मदद-पर-यएन-सरकष-परषद-क-बठक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-म-बचच-क-असपतल-पर-रस-हमल-क-मदद-पर-यएन-सरकष-परषद-क-बठक</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 9 जुलाई । यूक्रेन में बच्चों के अस्पताल पर रूस के हमले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मंगलवार को एक बैठक करेगी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। यूक्रेन के सबसे बड़े बच्चों के स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को रूसी हमला हुआ। उसी दिन रूस ने देश के अन्य हिस्सों में 40 मिसाइलें दागी। रूस इस महीने के लिए सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष है। वह तीन स्थायी सदस्य, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस और अस्थायी सदस्य इक्वाडोर और स्लोवेनिया के अनुरोध पर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करेगा।
गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत नागरिकों और नागरिक संरचनाओं पर सीधे हमले करना प्रतिबंधित है, और इस तरह का कोई भी हमला स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कीव में ओखमतदित राष्ट्रीय बाल विशेष अस्पताल के अलावा, राजधानी में एक अन्य चिकित्सा सुविधा पर भी मिसाइलों से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि गुटेरेस का एक प्रतिनिधि सुरक्षा परिषद की बैठक में हिस्सा लेगा।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हमले में बच्चों के अस्पताल में दो बच्चों और एक डॉक्टर की मौत हो गई। यहां युद्ध के कई पीड़ित बच्चों का इलाज चल रहा था। सोमवार को देश भर में हुए हमलों में कुल मिलाकर लगभग 40 लोग मारे गए। रूस और चीन द्वारा वीटो किए जाने के कारण परिषद यूक्रेन पर कार्रवाई करने में असमर्थ रही है - और इन हमलों पर कार्रवाई करने का कोई भी प्रयास भी विफल हो जाएगा क्योंकि रूस ही इस महीने सुरक्षा परिषद का प्रेसिडेंट है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 10 Jul 2024 06:28:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाक में अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में एक पुलिस अधिकारी और दो बच्चों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पक-म-अजञत-बदकधरय-क-हमल-म-एक-पलस-अधकर-और-द-बचच-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पक-म-अजञत-बदकधरय-क-हमल-म-एक-पलस-अधकर-और-द-बचच-क-मत</guid>
<description>पेशावर (पाकिस्तान), 9 जुलाई पाकिस्तान के अशांत उत्तरपश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें एक पुलिस अधिकारी और दो बच्चों की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा के अशांत लक्की मारवत जिले में हुई जब एक मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने पुलिस अधिकारी की कार पर हमला कर दिया था। कार में सवार दो महिलाएं किसी तरह बच गयीं।
इस घटना में आठ से 12 साल के दो बच्चों की मौत हो गयी।
पुलिस अधिकारी का परिवार चिकित्सा उपचार के लिए पेशावर जा रहा था तभी बंदूकधारियों ने कुर्रम टोल प्लाजा के समीप उनके वाहन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
बचाव दलों ने पीड़ितों को एक स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी और दोषियों को पकड़ने के लिए एक तलाश अभियान चलाया है।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 10 Jul 2024 06:28:04 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बम, बंदूकों और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती: प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बम-बदक-और-गलय-क-बच-शत-वरत-सफल-नह-हत-परधनमतर-मद-न-पतन-स-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बम-बदक-और-गलय-क-बच-शत-वरत-सफल-नह-हत-परधनमतर-मद-न-पतन-स-कह</guid>
<description>मॉस्को, 9 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि बम, बंदूकों और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती और किसी संघर्ष का कोई समाधान युद्धक्षेत्र में संभव नहीं है।
दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष की पृष्ठभूमि में बातचीत की।
टेलीविजन पर प्रसारित अपने प्रारंभिक वक्तव्य में मोदी ने पुतिन और वैश्विक समुदाय को आश्वासन दिया कि भारत शांति के पक्ष में है और यूक्रेन में संघर्ष समाप्त करने में योगदान करने को तैयार है।
उन्होंने कहा, नई पीढ़ी के लिए उज्ज्वल भविष्य के नाते शांति अत्यंत आवश्यक है....बम, बंदूकों और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती।
प्रधानमंत्री ने सोमवार को पुतिन के साथ हुई अनौपचारिक बातचीत का भी जिक्र किया और कहा कि रूस के राष्ट्रपति को सुनने से उम्मीद बनी।
मोदी ने कहा, अगर लोगों की जान जाती है तो मानवता में विश्वास करने वाला हर व्यक्ति दुखी होता है। उस पर भी यदि बेगुनाह बच्चों की हत्या हो, निर्दोष बच्चे मरें तो यह हृदय-विदारक और बहुत पीड़ादायी होता है।
उन्होंने कहा, कल हमारी बैठक में हमने यूक्रेन के मुद्दे पर एक दूसरे के विचारों को सुना और मैंने आपके समक्ष शांति तथा स्थिरता पर ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को भी रखा।
प्रधानमंत्री ने ऊर्जा क्षेत्र में रूस द्वारा भारत की मदद का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि जब दुनिया खाद्य पदार्थों, ईंधन और उर्वरक की कमी का सामना कर रही थी, तब हमने अपने किसानों के समक्ष कोई समस्या नहीं आने दी और रूस के साथ हमारी दोस्ती ने इसमें भूमिका निभाई।
मोदी ने कहा, हम चाहते हैं कि रूस के साथ हमारा सहयोग और बढ़े ताकि हमारे किसानों का कल्याण हो।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध लोगों को अत्यंत लाभ पहुंचाएंगे।
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद की चुनौतियों को लेकर भी चिंता व्यक्त की।
उन्होंने कहा, भारत करीब 40 साल से आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है। मैं आतंकवाद के सभी स्वरूपों की निंदा करता हूं।
मोदी ने कहा कि दुनिया को पिछले पांच साल में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है जिनमें पहली कोविड-19 की वजह से थी और फिर अनेक संघर्षों के कारण सामने आईं।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 10 Jul 2024 06:27:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेटो बैठक में बाइडन ने यूक्रेन को दर्जनों एयर डिफ़ेंस सिस्टम देने का किया एलान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नट-बठक-म-बइडन-न-यकरन-क-दरजन-एयर-डफस-ससटम-दन-क-कय-एलन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नट-बठक-म-बइडन-न-यकरन-क-दरजन-एयर-डफस-ससटम-दन-क-कय-एलन</guid>
<description>वॉशिंगटन डीसी में आयोजित अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्य गुट नेटो की बैठक में राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन को दर्जनों एयर डिफ़ेंस सिस्टम देने की बात कही है.
नेटो की बैठक में अपने भाषण में बाइडन ने कहा कि अमेरिका और चार अन्य पश्चिमी देश एयर डिफ़ेंस सिस्टम देंगे तो आने वाले महीनों में यूक्रेन को दे दिए जाएंगे.
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि इस पैकेज में पैट्रियल मिसाइल सिस्टम, अन्य टैक्टिकल एयर डिफ़ेंस सिस्टम और इसके पार्ट्स शामिल होंगे.
अमेरिका के अलावा जर्मनी, नीदरलैंड्स, रोमानिया और इटली एयर डिफ़ेंस सिस्टम की आपूर्ति करेंगे.
इस साल के अंत तक एयर डिफ़ेंस सिस्टम के बारे में आगे फैसला किया जाएगा और इसमें ब्रिटेन, कनाडा, नॉर्वे स्पेन शामिल होंगे.
रूस के ताज़ा मिसाइल हमलों के बाद मंगलवार को यूक्रेन के अधिकारियों ने अतिरिक्त एयर डिफ़ेंस सिस्टम मुहैया कराने की अपील की थी.
यूक्रेन में बच्चों के एक अस्पताल पर मिसाइल गिरने की वजह से 36 लोग मारे गए और 140 लोग घायल हुए हैं.
नेटो देशों की बैठक में बाइडन का भाषण पहले प्रेसिडेंशियल डिबेट के मुकाबले जोशीला और सधा हुआ था.
विश्लेषक मान रहे हैं कि अपने राजनीतिक भविष्य पर मंडराते आशंका के बादलों के बीच बाइडन ने बहुत सधा हुआ संदेश दिया और राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आलोचकों के लिए कुछ ऐसा नहीें छोड़ा जिसकी वो आलोचना कर सकें.
बाइडन नेटो को और मजबूत करने की बात कही.
पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को कोट करते हुए बाइडन ने कहा, अगर आप ख़तरे में हैं, तो हम भी ख़तरे में हैं.
अगर आप शांति में नहीं हैं तो हम भी शांति से नहीं रह सकते. बाइडन ने नेटो के सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोल्टेनबर्ग को सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ़्रीडम से नवाज़ा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 10 Jul 2024 06:27:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा में विस्थापितों के कैंप पर इसराइल के हवाई हमले में 29 फ़लस्तीनियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-वसथपत-क-कप-पर-इसरइल-क-हवई-हमल-म-29-फलसतनय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-वसथपत-क-कप-पर-इसरइल-क-हवई-हमल-म-29-फलसतनय-क-मत</guid>
<description>दक्षिणी ग़ज़ा में एक स्कूल के बाहर विस्थापित लोगों के कैंप पर हुए इसराइली हमले में कम से कम 29 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.
हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ख़ान यूनिस के पूरब में स्थित अबसाना अल-कबीरा क़स्बे में अल-आवदा स्कूल के गेट पर पर हवाई हमला हुआ.
इसराइली सेना ने कहा है कि उसने हमास के मिलिटरी विंग के टेररिस्ट को निशाना बनाने के लिए सटीक मार करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया था.
सेना ने दावा किया कि संदिग्धों ने सात अक्टूबर को इसराइल पर हुए हमले में हिस्सा लिया था. इसराइली सेना ने कहा है कि इस हमले में अल-आवदा स्कूल के पास ही विस्थापित लोगों के कैंप में नागरिकों के हताहत होने की ख़बरों की जांच हो रही है.
एक सप्ताह पहले ही इसराइली सेना ने अबासान अल-कबीरा और ख़ान यूनिस के पूरब के इलाक़ों को खाली करने का आदेश दिया था. जिसकी वहज से हज़ारों लोग वहां से जा रहे थे.
बीबीसी ने प्रत्यक्षदर्शियों से बात की जिन्होंने बताया कि इलाके में उस समय 3,000 से अधिक विस्थापित मौजूद थे. उन्होंने हमले की भयावहता के बारे में भी बताया.
हमले में व्यापक तबाही हुई है और मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
सात अक्टूबर को इसराइल पर हमला हुआ था जिसमें 1.200 लोग मारे गए थे 251 लोगों को बंधक बनाकर ग़ज़ा ले जाया गया था.
हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इसके बाद शुरू हुई इसराइली सैन्य कार्रवाई में अबतक 38,240 लोग मारे जा चुके हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 10 Jul 2024 06:27:38 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>आने वाले वक्त में मजबूत होगी भारत और ऑस्ट्रिया की मित्रता : प्रधानमंत्री मोदी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/आन-वल-वकत-म-मजबत-हग-भरत-और-ऑसटरय-क-मतरत-परधनमतर-मद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/आन-वल-वकत-म-मजबत-हग-भरत-और-ऑसटरय-क-मतरत-परधनमतर-मद</guid>
<description>वियना, 10 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से बुधवार को मुलाकात की और कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच प्रगाढ़ मित्रता है जो आने वाले वक्त में और मजबूत होगी।
दोनों नेताओं के बीच आज आधिकारिक तौर पर बातचीत होगी जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी के व्यापक आयामों पर चर्चा होगी।
रूस की दो-दिवसीय यात्रा के बाद मोदी वियना पहुंचे हैं। यह 40 वर्ष से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है। इससे पहले 1983 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश की यात्रा की थी।
ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्जेंडर शेलेनबर्ग ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दोनों नेताओं की एक तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, भारत और ऑस्ट्रिया के बीच साझेदारी में मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर ! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेजबानी ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात है। द्विपक्षीय साझेदारी के संबंध में चर्चा होगी।
एक तस्वीर में मोदी नेहमर को गले लगाते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में ऑस्ट्रियाई चांसलर प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
नेहमर ने भी मोदी के साथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की और कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वियना में आपका स्वागत है! ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और साझेदार हैं। आपकी यात्रा के दौरान राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं को लेकर उत्सुक हूं।
प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए ऑस्ट्रियाई चांसलर का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह कल हमारे बीच होने वाली वार्ताओं को लेकर उत्सुक हैं। हमारे देश पूरी दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
मोदी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा,  चांसलर कार्ल नेहमर, वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया के बीच मजबूत मित्रता है जो आने वाले समय में और प्रगाढ़ होगी।
मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से बुधवार को मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ भी आधिकारिक तौर पर वार्ता करेंगे।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 10 Jul 2024 06:27:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फ्रांस में वामपंथी गठबंधन ने जीतीं सबसे ज्यादा सीटें</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फरस-म-वमपथ-गठबधन-न-जत-सबस-जयद-सट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फरस-म-वमपथ-गठबधन-न-जत-सबस-जयद-सट</guid>
<description>फ्रांस के संसदीय चुनावों में वामपंथी गठबंधन ने सबसे ज्यादा सीटें जीत ली हैं. इस गठबंधन ने धुर दक्षिणपंथियों को सत्ता से दूर रखने की अपील के साथ चुनाव लड़ा था.
(dw.comhi)
पहले दौर में बड़ी बढ़त हासिल करने वाली फ्रांस की धुर दक्षिणपंथी पार्टी को दूसरे चरण में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरे दौर के मतदान के बाद मरीन ली पेन की पार्टी नेशनल रैली (आरएन) तीसरे नंबर पर खिसक गई और वामपंथी दलों के गठबंधन न्यू पॉप्युलर फ्रंट (एनएफपी) ने सबसे ज्यादा 182 सीटें हासिल कीं.
राष्ट्रपति इमानुएल माक्रों का मध्यमार्गी गठबंधन दूसरे स्थान पर आया है. किसी भी दल के पास संसद में पूर्ण बहुमत नहीं है. हालांकि दक्षिणपंथी दलों ने अपनी सीटों की संख्या में पिछली बार के मुकाबले भारी वृद्धि की है, लेकिन फिर भी वे उम्मीदों से बहुत कम रहे.
पहले चरण के मतदान के बाद संभावनाएं जताई जा रही थीं कि नेशनल रैलीपहली बार फ्रांस में सरकार बनाने के करीबपहुंच सकती है. पहले चरण में उसने भारी जीत दर्ज की थी लेकिन रविवार को हुए दूसरे चरण के मतदान में वामपंथी दलों ने उससे यह बढ़त छीन ली और आरएन 143 सीटों पर ही सीमित हो गई.
इस बीच फ्रांस के प्रधानमंत्री गैब्रिएल अताल ने इस्तीफे की घोषणा कर दी है. चूंकि अब संसद में किसी पार्टी के पास बहुमत नहीं है इसलिए देश में अनिश्चितता का दौर है और अब क्या होगा, इस पर कई सवाल उठ रहे हैं. फ्रांस एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र है. इसका राजनीतिक घटनाक्रमयूक्रेन युद्ध, वैश्विक कूटनीति और यूरोप की आर्थिक स्थिरता पर असर डाल सकता है.
अब क्या करेंगे माक्रों
चुनावों के अंतिम परिणामों के अनुसार, वामपंथी गठबंधन एनएफपी ने सबसे अधिक सीटें जीती हैं. संसद में वामपंथी गठबंधन के पास 182 सीटें हैं जबकि माक्रों के मध्यमार्गी दल के पास 168 सीटें हैं. पहले चरण में सबसे बड़ी पार्टी रही नेशनल रैली के पास 143 सीटें हैं. फ्रांस की 577 सीटों वाली नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए 289 सीटों की जरूरत है.
राष्ट्रपति माक्रों के दफ्तर ने बयान जारी कर कहा कि वह किसी भी नई सरकार के बारे में निर्णय लेने के लिए नई नेशनल असेंबली के संगठित होने तक इंतजार करेंगे. नेशनल असेंबली का पहला पूर्ण सत्र 18 जुलाई को होगा.
प्रधानमंत्री गैब्रिएल अताल ने घोषणा की है कि वह पेरिस ओलंपिक के दौरान और जब तक जरूरत हो, अपने पद पर बने रहेंगे. नए प्रधानमंत्री और सरकार के गठन के लिए हफ्तों से लेकर महीनों तक राजनीतिक बातचीत जारी रह सकती है.
नेताओं की प्रतिक्रिया
नेशनल रैली के अध्यक्ष ने पार्टी को मिली ऐतिहासिक बढ़त को महत्वपूर्ण बताया. हालांकि नतीजे उनकी उम्मीदों से काफी कम रहे. पार्टी अध्यक्ष और नेशनल रैली की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार जॉर्डन बारडेला ने राष्ट्रपति माक्रों पर फ्रांस को अनिश्चितता और अस्थिरता में धकेलने का आरोप लगाया.
28 वर्षीय बारडेला ने कहा, करोड़ों फ्रांसीसियों से अपनी सोच को सत्ता में लाने की संभावना छीनना कभी भी फ्रांस का व्यवहारिक भविष्य नहीं बन पाएगा.
उसी रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए मरीन लीपेन ने कहा, लहर बढ़ रही है. हमारी जीत को बस टाला गया है. पिछले आम चुनाव में आरएन ने 82 सीटें जीती थीं.
वामपंथी नेता जीन-लूक मेलेंशों ने चुनाव परिणामों को देश के अधिकांश लोगों के लिए बड़ी राहत बताया और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की. एनएफपी के नेता मेलेंशों ने कहा, राष्ट्रपति का फर्ज बनता है कि वह गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें.
मेलेंशों ने अन्य दलों के साथ किसी तरह के गठबंधन की संभावनाओं से इनकार कर दिया. एनएफपी में शामिल सोशलिस्ट पार्टी के नेता ओलिविएर फाउरे ने भी कहा कि विपरीत विचारधाराओं का ऐसा गठबंधन नहीं बनना चाहिए जो माक्रों की नीतियों को ही जारी रखे.
ग्रीन पार्टी की नेता मरीन तोंदेलियर ने कहा कि यह एनएफपी की स्पष्ट जीत है. उन्होंने कहा, हम जीते हैं और सरकार बनाएंगे. आज सामाजिक न्याय की जीत हुई है. पारिस्थितिकी न्याय की जीत हुई है. आज की रात लोगों की जीत हुई है और यह बस शुरुआत है.
वीके/एए (एपी, एएफपी)</description>
<pubDate>Tue, 09 Jul 2024 06:35:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कीव में बच्चों के अस्पताल पर रूस ने किया प्रक्षेपास्त्र हमला, हमलों में 20 लोगों की जान गयी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कव-म-बचच-क-असपतल-पर-रस-न-कय-परकषपसतर-हमल-हमल-म-20-लग-क-जन-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कव-म-बचच-क-असपतल-पर-रस-न-कय-परकषपसतर-हमल-हमल-म-20-लग-क-जन-गय</guid>
<description>कीव, 8 जुलाई। यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार को रूसी मिसाइलों के हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि बच्चों के एक अस्पताल की इमारत को भी व्यापक रूप से नुकसान पहुंचा। मध्य यूक्रेनी शहर कीर्वी रीह में हुए एक अन्य हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक बयान में कहा कि रूसी बमबारी ने पांच यूक्रेनी शहरों को विभिन्न प्रकार की 40 से अधिक मिसाइलों से निशाना बनाया, जिससे रिहाइशी इमारतें और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे नष्ट हो गए
गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि सोमवार सुबह हुए हमले में देशभर में कम से कम 20 लोग मारे गए और लगभग 50 लोग घायल हो गए। क्रीर्वी रीह में नगर प्रशासन के प्रमुख ओलेक्सांद्र विल्कुल ने कहा कि यह एक बड़े पैमाने पर किया गया मिसाइल हमला था, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गयी और 31 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यूक्रेन के मध्य द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में भी विस्फोट की सूचना दी है।
जेलेंस्की ने कहा कि कीव के ओखमाटडिट बच्चों के अस्पताल की आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त इमारत के मलबे से राहतकर्मियों को लोगों की तलाश करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि यहां हताहतों की संख्या अभी पता नहीं है।
जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा, यह बहुत महत्वपूर्ण है कि दुनिया अब इस बारे में चुप न रहे और सभी को यह देखना चाहिए कि रूस क्या है और वह क्या कर रहा है।
यह हमला अमेरिका में तीन दिवसीय नाटो शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर हुआ है। सम्मेलन में इस बात पर विचार किया जाएगा कि किस प्रकार यूक्रेन को गठबंधन के अटूट समर्थन का भरोसा दिलाया जाए तथा यूक्रेनवासियों को यह आशा प्रदान की जाए कि उनका देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप के सबसे बड़े संघर्ष से उबर सकता है।
बच्चों के अस्पताल की दो मंजिला इमारत आंशिक रूप से नष्ट हो गई। अस्पताल की मुख्य 10 मंजिला इमारत की खिड़कियाँ और दरवाजे उखड़ गए और दीवारें काली पड़ गयीं।
यह पिछले कई महीनों में कीव पर सबसे बड़ी बमबारी थी। यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि दिन के उजाले में किए गए हमलों में किंजल हाइपरसोनिक प्रक्षेपास्त्र शामिल थे, जो सबसे उन्नत रूसी हथियारों में से एक है। किंजल ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक रफ्तार से उड़ता है, जिससे इसे रोकना मुश्किल हो जाता है। विस्फोटों से शहर की इमारतें हिल गईं।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 09 Jul 2024 06:35:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/बइडन-न-कगरस-क-डमकरट-नतओ-क-लख-चटठ-कह-दबर-रषटरपत-चनव-लडन-क-लए-परतबदध</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बइडन-न-कगरस-क-डमकरट-नतओ-क-लख-चटठ-कह-दबर-रषटरपत-चनव-लडन-क-लए-परतबदध</guid>
<description>अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कांग्रेस के डेमोक्रेट नेताओं को लिखी एक चिट्ठी में कहा है कि वह डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.
बाइडन ने लिखा है कि उनकी उम्मीदवारी पर अब अटकलें ख़त्म हो जानी चाहिए. डेमोक्रेट पार्टी के कुछ डोनर्स और समर्थकों की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हटने की अपील पर उन्होंने कहा कि सिर्फ और सिर्फ वोटर ही तय करेंगे कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से कौन राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरेगा.
पिछले हफ़्ते पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टीवी डिबेट के दौरान कमजोर प्रदर्शन के बाद उन पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से अलग हटने का दबाव बढ़ गया है.
डिबेट में बाइडन के प्रदर्शन ने अपने पीछे कई गंभीर प्रश्न छोड़ दिए हैं. ये सवाल राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए उनकी सेहत और मानसिक स्थिति से जुड़े हुए हैं.
बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी में इस बात पर बहस छिड़ी है कि 81 वर्षीय राष्ट्रपति को उम्मीदवार बनाए रखने या हटाने में कितना नफ़ा या नुकसान है.राष्ट्रपति के कुछ पक्के समर्थक डेमोक्रेट्स भी बाइडन की उम्र और मानसिक स्थिति पर चिंता जता रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 09 Jul 2024 06:35:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन पर रूसी हमले में 31 लोगों की मौत, बच्चों का अस्पताल भी चपेट में</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-पर-रस-हमल-म-31-लग-क-मत-बचच-क-असपतल-भ-चपट-म</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-पर-रस-हमल-म-31-लग-क-मत-बचच-क-असपतल-भ-चपट-म</guid>
<description>यूक्रेन पर रूस के ताजा हमलो में 31 लोगों की मौत हो गई है और 150 से ज्यादा घायल हुए हैं. अकेले राजधानी कीएव में 17 लोग मारे गए है. इन 17 मौतों में से दो की मौत बच्चों के एक अस्पताल में हुई है. 11 मौतें नीप्रोपेत्रोवस्क में किए गए कई हमलों में हुई हैं. बाकी लोग कहां मारे गए इस बारे में कुछ भी पता नहीं है.
रूसी हमले की जद में ओहमेतिदयत अस्पताल भी आया है. हमले के वक़्त अस्पताल के बच्चों के वार्ड में 20 बच्चों का इलाज चल रहा था.
बच्चों के अस्पताल की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें भारी नुकसान को देखा जा सकता है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर ज़ेलेंस्की पोलैंड के दौरे पर हैं. जहां उनके सुरक्षा समझौतों पर दस्तख़त करने की संभावनाएं हैं. ज़ेलेंस्की ने कहा कि कीएव और स्लोवियास्क समेत कई शहरों में अलग-अलग 40 मिसाइलों से हमले किए गए हैं.
इन हमलों में रिहाइशी इमारतें, भवन और बच्चों के अस्पतालों को नुक़सान हुआ है. पूरे कीएव शहर में धुएं का गुबार देखा जा सकता है.
वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियो में ओहमेतिदयत अस्पताल को हमले से हुए नुकसान को देखा जा सकता है.
ज़ेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लोग अस्पताल के मलबे की नीचे फंसे हुए थे. इस समय डॉक्टरों, नर्सों और आम लोग भी मलबे को हटाने की कोशिश कर रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 09 Jul 2024 06:35:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन के चुनाव में हार के बाद ऋषि सुनक ने पूर्व सांसदों से खेद जताया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-चनव-म-हर-क-बद-ऋष-सनक-न-परव-ससद-स-खद-जतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-चनव-म-हर-क-बद-ऋष-सनक-न-परव-ससद-स-खद-जतय</guid>
<description>(अदिति खन्ना)
लंदन, 8 जुलाई। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के पराजित उम्मीदवारों को सप्ताहांत पर कॉल कर पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए खेद जताया।
कंजर्वेटिव पार्टी हाउस कॉमन्स में सिर्फ 121 सीट जीत सकी है।
कई पूर्व सांसदों ने द डेली टेलीग्राफ को ब्रिटिश भारतीय सांसद से आए बहुत सहानुभूतिपूर्ण कॉल के बारे में बताया। सुनक ने यॉर्कशायर में रिचमंड और नॉर्थलेरटन की अपनी सीट जीती है और पार्टी द्वारा उनके उत्तराधिकारी का चयन किए जाने तक वह विपक्ष के नेता बने रहेंगे ।
पार्टी के एक पराजित उम्मीदवार ने कहा, उन्होंने शनिवार की रात मुझे फोन करने के लिए समय निकाला और मुझे लगता है कि उन्होंने अन्य सांसदों को भी फोन करने के लिए समय निकाला है। वह यह कहने के लिए फोन कर रहे थे कि उन्हें बेहद खेद है कि मैं अपनी सीट हार गया हूं।
सुनक ने पिछले सप्ताह अपने भाषण में कहा कि कंजर्वेटिव उम्मीदवारों और प्रचारकों ने अथक परिश्रम किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा,  मुझे खेद है कि हम आपके प्रयासों के अनुरूप परिणाम नहीं दे सके।
इस बीच, नए प्रधानमंत्री कीअर स्टॉर्मर ने अपने कार्यकाल का पहला सप्ताहांत ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों की यात्रा में बिताया।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 09 Jul 2024 06:35:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सिंगापुर : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी भारतीय मूल के व्यक्ति को 13 साल से अधिक की जेल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सगपर-नबलग-स-दषकरम-क-दष-भरतय-मल-क-वयकत-क-13-सल-स-अधक-क-जल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सगपर-नबलग-स-दषकरम-क-दष-भरतय-मल-क-वयकत-क-13-सल-स-अधक-क-जल</guid>
<description>(गुरदीप सिंह)
सिंगापुर, 9 जुलाई। सिंगापुर की एक अदालत ने भारतीय मूल के एक व्यक्ति को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराते हुए सोमवार को 13 वर्ष चार सप्ताह की जेल और नौ कोड़े मारने की सजा सुनाई।
समाचार चैनल न्यूज एशिया की खबर के मुताबिक, राज कुमार बाला (42) को पीड़िता के साथ दुष्कर्म और छेड़छाड़ के अलग-अलग आरोपों के अलावा चिल्ड्रन एंड यंग पर्सन एक्ट के तहत भगोड़ों को शरण देने के मामले में भी दोषी ठहराया गया।
दोषी बाला भारतीय मूल का नागरिक है, जिसके पास अब सिंगापुर की नागरिकता है और वह देश में एक बार का संचालन करता है।
खबर के अनुसार, बचाव पक्ष के वकील रमेश तिवारी ने कहा कि उनके मुवक्किल ने अपील लंबित रहने तक जमानत पर रिहा करने का अनुरोध किया है।
अदालत को बताया गया कि पीड़िता फरवरी 2020 में सिंगापुर बालिका गृह से भाग गई थी और उस समय उसकी उम्र 17 वर्ष थी।
उसी की तरह भागी एक अन्य लड़की के माध्यम से उसे डनलप स्ट्रीट पर स्थित बाला के बार डॉन बार और बिस्ट्रो में नौकरी के बारे में पता चला।
अदालत को बताया गया कि पीड़िता जब साक्षात्कार के लिए बार पहुंची, तो बाला ने उससे कहा कि उसे ग्राहकों को शराब परोसने जैसे काम करने होंगे। बाला ने उसे नौकरी के साथ भागी हुई अन्य लड़कियों के साथ बार में रहने का प्रस्ताव भी दिया।
अदालत को बताया गया कि पीड़िता ने बाला का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और बार में नौकरी करने लगी। इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि बार में भागी हुई लड़कियों को शरण दी जाती है, जिसके बाद उसने वहां छापा मारा।
अदालत को बताया गया कि पीड़िता पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए कुछ अन्य लड़कियों के साथ वहां से भाग गई, लेकिन उसे रास्ते में बाला मिला। बाला यह कहते हुए उन्हें अपने घर ले गया कि वे वहां सुरक्षित रहेंगी।
अदालत को बताया गया कि घर में बाला ने पीड़िता के साथ शराब पी और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह भी आरोप है कि बाला ने अन्य लड़कियों का भी यौन शोषण किया।
द स्ट्रेट्स टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, बाला 22 और आरोपों का सामना कर रहा है, जो पांच अन्य लड़कियों से संबंधित हैं। इनमें मुख्य रूप से यौन अपराध से जुड़े मामले शामिल हैं, जिनकी सुनवाई लंबित है।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 09 Jul 2024 06:35:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका : तूफान ‘बेरिल’ ने टेक्सास में चार लोगों की जान ली, 30 लाख घरों, प्रतिष्ठानों की बिजली गुल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-तफन-बरल-न-टकसस-म-चर-लग-क-जन-ल-30-लख-घर-परतषठन-क-बजल-गल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-तफन-बरल-न-टकसस-म-चर-लग-क-जन-ल-30-लख-घर-परतषठन-क-बजल-गल</guid>
<description>ह्यूस्टन, 9 जुलाई। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में सोमवार तड़के आए शक्तिशाली तूफान बेरिल के असर से बाढ़ के हालात हैं जिसके कारण कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लाख घरों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई है।
नेशनल हरिकेन सेंटर ने सोमवार शाम को कहा कि बेरिल ने श्रेणी-एक के तूफान के रूप में माटागोर्डा के पास दस्तक दी जिसके बाद स्कूलों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और वित्तीय संस्थानों को बंद कर दिया गया।
केंद्र ने कहा कि पूर्वी टेक्सास, पश्चिमी लुइसियाना और अरकांसस के कुछ हिस्सों में बाढ़, बारिश और तेज आंधी के आसार हैं।
घरों पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और बाढ़ के पानी में फंसने के कारण ह्यूस्टन पुलिस विभाग के एक कर्मचारी की जान चली गई।
आग लगने की घटना में एक अन्य व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है।
फिलहाल बाढ़ का पानी उतरने लगा है और कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन करना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार रात स्थानीय लोगों से फिलहाल घर पर ही रहने की अपील की।
मेयर जॉन व्हिटमायर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, साफ आसमान को देखकर यह न समझें कि खतरा टल गया है।
उन्होंने कहा, परिस्थितियां अभी भी खतरनाक हैं। कितना नुकसान हुआ है फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सका।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 09 Jul 2024 06:35:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लॉस एंजिलिस से उड़ान भरने के बाद विमान का पहिया निकला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लस-एजलस-स-उडन-भरन-क-बद-वमन-क-पहय-नकल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लस-एजलस-स-उडन-भरन-क-बद-वमन-क-पहय-नकल</guid>
<description>लॉस एंजिलिस, 9 जुलाई। अमेरिका के लॉस एंजिलिस में यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग जेट विमान का पहिया सोमवार को उड़ान भरते समय निकल गया। हालांकि, बाद में विमान को डेनवर में सुरक्षित उतार लिया गया। विमानन कंपनी ने यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
बयान के मुताबिक, लॉस एंजिलिस में विमान का पहिया बरामद कर लिया गया है। हम घटना के पीछे की वजहों की जांच कर रहे हैं।
घटना के समय बोइंग 757-200 विमान में 174 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे।
इससे पहले, सात मार्च को सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने वाले यूनाइटेड एयरलाइन के बोइंग बी777-200 जेट विमान का पहिया बीच हवा में टूटकर गिर गया था। घटना के कारण विमान हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में एक कार के ऊपर जा गिरा था। हालांकि, इससे कोई घायल नहीं हुआ था।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 09 Jul 2024 06:35:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जोशीले भाषण में अपनी उम्मीदवारी को लेकर क्या कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-ज-बइडन-न-जशल-भषण-म-अपन-उममदवर-क-लकर-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-ज-बइडन-न-जशल-भषण-म-अपन-उममदवर-क-लकर-कय-कह</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को अपने भाषण में चुनाव अभियान में बने रहने और डोनाल्ड ट्रंप को हराने की कसम खाई है. अमेरिका में इस बात को लेकर सवाल अभी बने हुए हैं कि क्या वो राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर हो जाएंगे.
विस्कॉन्सिन के मैडिसन में एक रैली में 81 साल के बाइडन ने पिछले हफ़्ते हुए सीएनएन के एक डिबेट में अपने ख़राब प्रदर्शन को स्वीकार किया.
बाइडन ने रैली में कहा, उसके बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मैं क्या करने जा रहा हूँ. मेरा यह जवाब है कि मैं चुनाव लड़ रहा हूँ और फिर से जीतूंगा.
चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण इस इलाक़े में समर्थक उन्हें उत्साहित कर रहे थे. यह राष्ट्रपति चुनावों की दौड़ में उनके ताज़ा संकल्प को दोहराता है. बाइडन हाल के दिनों में बढ़ते राजनीतिक संकट को कम करने की कोशिश कर रहे थे.
अपने 17 मिनट के भाषण में बाइडन डिबेट के मुक़ाबले ज़्यादा जोश में दिख रहे थे. यह उनके चुनावी अभियान के एक महत्वपूर्ण समय में आया है.
उनके दानकर्ता और डेमोक्रिटिक पार्टी के सहयोगी इस बात पर विचार कर रहे थे कि उन्हें बाइडन के साथ बने रहना चाहिए या नहीं.
अमेरिकी मीडिया के कई रिपोर्ट के मुताबिक़ बाइडन के चुनाव अभियान को पता है कि अगले कुछ दिन उनके फिर से निर्वाचित होने की कोशिश के लिहाज से काफ़ी अहम हैं.
पिछले हफ़्ते के डिबेट के बाद बाइडन अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के हाथों खो चुकी ज़मीन को वापस हासिल करना चाहते हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 06 Jul 2024 08:43:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन के नए पीएम किएर स्टार्मर की कैबिनेट में किन्हें मिली जगह</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-नए-पएम-कएर-सटरमर-क-कबनट-म-कनह-मल-जगह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-नए-पएम-कएर-सटरमर-क-कबनट-म-कनह-मल-जगह</guid>
<description>ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अपने मंत्रिमंडल का गठन कर लिया है.
एंजेला रेनर को उप-प्रधानमंत्री बनाया गया है.
वहीं रेचल रीव्ज़ को वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है. रेचल रीव्ज़ ब्रिटेन की पहली महिला वित्त मंत्री हैं.
विदेश मंत्रालय का ज़िम्मा डेविड लैमी को सौंपा गया है, जबकि यिवेट कूपर को गृह मंत्री बनाया गया है.
जॉन हेली को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है.
वहीं शबाना महमूद को न्याय मंत्री बनाया गया है.
ब्रिटेन में लेबर पार्टी ने 14 साल बाद सत्ता में वापसी की है.
इस जीत के बाद किएर स्टार्मर ने कहा है, हमने कर दिखाया है. आपने इसके लिए अभियान चलाया. आपने इसके लिए लड़ाई लड़ी. आपने इसके लिए वोटिंग की और अब वो घड़ी आ पहुंची है. बदलाव यहीं से शुरू होता है. और मैं अगर ईमानदारी से कहूं तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. पार्टी बदलने के लिए साढ़े चार साल की गई मेहनत, इसी दिन के लिए थी. बदलावों के साथ तैयार लेबर पार्टी देश की सेवा के लिए तैयार है.
वहीं हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने राष्ट्र को संबोधित किया और हार की ज़िम्मेदारी ली.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 06 Jul 2024 08:43:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-चनव-सटरमर-न-कह-लबर-परट-दश-क-सव-क-लए-तयर-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-चनव-सटरमर-न-कह-लबर-परट-दश-क-सव-क-लए-तयर-ह</guid>
<description>ब्रिटेन में लेबर पार्टी 14 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है. लेबर पार्टी सरकार बनाने के लिए ज़रूरी 326 सीटों का आँकड़ा पार कर चुकी है.
किएर स्टार्मर के नेतृत्व में लेबर पार्टी साल 1997 वाली ऐतिहासिक जीत की तरफ़ बढ़ रही है.
इस जीत के बाद किएर स्टार्मर ने कहा है,हमने कर दिखाया है. आपने इसके लिए अभियान चलाया. आपने इसके लिए लड़ाई लड़ी. आपने इसके लिए वोटिंग की और अब वो घड़ी आ पहुंची है. बदलाव यहीं से शुरू होता है. और मैं अगर ईमानदारी से कहूं तो मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. पार्टी बदलने के लिए साढ़े चार साल की गई मेहनत, इसी दिन के लिए थी. बदलावों के साथ तैयार लेबर पार्टी देश की सेवा के लिए तैयार है.
स्टार्मर ने जीत पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा है कि कामकाजी लोगों की सेवा के लिए ब्रिटेन को दोबारा तैयार करने के लिए हम तैयार हैं और हमारे पूरे देश में लोग जब सोकर उठेंगे और उन्हें हमारी जीत की ख़बर मिलेगी तो उन्हें ऐसा महसूस होगा, जैसे कि हमारे महान देश के कंधों पर से कोई भारी बोझ आख़िरकार हट गया हो.
स्टार्मर ने कहा,अब हम एक बार फिर आगे देख सकते हैं, सवेरे की तरफ़ बढ़ सकते हैं. उम्मीद से जुड़ी सूर्य की किरणें, जो शुरुआत में भले मद्धम दिख रही हों, दिन चढ़ने के साथ तेज़ होती जाएंगी और 14 साल बाद एक बार फिर तमाम अवसरों के साथ हमारे देश पर चमकेंगी, ताकि उज्ज्वल भविष्य की तरफ़ बढ़ा जा सके.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 06 Jul 2024 08:43:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन चुनाव: हार के बाद ऋषि सुनक के राजनीतिक भविष्य का क्या होगा?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-चनव-हर-क-बद-ऋष-सनक-क-रजनतक-भवषय-क-कय-हग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-चनव-हर-क-बद-ऋष-सनक-क-रजनतक-भवषय-क-कय-हग</guid>
<description>शुक्रवार को ब्रिटेन में हुए आम चुनावों के नतीजे आए और 14 सालों के बाद यहां लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
इसके बाद अब लेबर पार्टी के नेता किएर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. वहीं एंगेला रेनर को देश का नया डिप्टी प्रधानमंत्री बनाया गया है.
650 सीटों वाली ब्रिटेन की संसद में लेबर पार्टी ने 412 सीटें जील ली हैं जो बहुमत के आंकड़े 326 से कहीं ज़्यादा है.
वहीं चुनाव के नतीजों से सत्ता में क़ाबिज़ कंज़र्वेटिव पार्टी को बड़ा झड़का लगा है. ये झटका ऋषि सुनक के लिए भी है जिनके नेतृत्व में चुनाव हो रहा था.
कंज़र्वेटिव को सिर्फ़ 121 सीटों पर जीत मिली है और पिछले चुनाव के मुक़ाबले पार्टी को 250 सीटों का नुक़सान हुआ है. उसके लिए ये करारी हार है.
विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने बीबीसी से कहा, बड़ी संख्या में वो लोग जो पहले कंज़र्वेटिव पार्टी को वोट दिया करते थे उन्होंने रिफॉर्म पार्टी के लिए वोट दिया है. कंज़र्वेटिव्स को अब ये सोचना होगा कि वो इनका भरोसा कैसे वापिस जीते.
ऋषि सुनक ने ली हार की ज़िम्मेदारी
हार के बाद प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर ऋषि सुनक के आख़िरी बार पत्रकारों को संबोधित किया और कहा कि मतदाताओं ने साफ़ संकेत दिया है कि सरकार बदलनी चाहिए.
उन्होंने कहा, मैं सबसे पहले महत्वपूर्ण बात कहना चाहता हूं, मुझे माफ़ कर दीजिए. मैंने इस काम में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है लेकिन आपने स्पष्ट संकेत दिया है कि यूके की सरकार को बदलना होगा. आपका निर्णय ही एकमात्र ऐसा निर्णय है जो मायने रखता है. मैं इस नुक़सान की ज़िम्मेदारी लेता हूं.
इस बयान के बाद ऋषि सुनक ने बकिंघम पैलेस पहुंच कर किंग चार्ल्स से मुलाक़ात की और अपना इस्तीफ़ा सौंपा.
लेकिन ऋषि सुनक ने केवल पीएम का पद छोड़ा ऐसा नहीं है. ऋषि सुनक ने कहा है कि वो आगे कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता के तौर पर भी काम नहीं करेंगे.
उन्होंने कंज़र्वेटिव पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं से माफ़ी मांगी और कहा, आपने कड़ी मेहनत की है लेकिन हमें जीत नहीं मिल सकी. इस नतीजे के बाद मैं पार्टी के नेता के तौर पर इस्तीफ़ा दूंगा, हालांकि मैं इस्तीफ़ा अभी नहीं दूंगा और नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक का इंतज़ार करूंगा.
लंदन में मौजूद बीबीसी संवाददाता राघवेंद्र राव ने बीबीसी संवाददाता मोहम्मद शाहिद को बताया, बीते 14 सालों में देश ने पांच प्रधानमंत्री देखे और यहां लोगों में रोष था और थकान हो गई थी. लोग बदलाव चाहते थे.
वो कहते हैं कि लोगों ने लेबर पार्टी को मैन्डेट तो दिया है लेकिन किएर स्टार्मर के लिए भी आगे की राह आसान नहीं होगी क्योंकि यहां कई मुद्दे हैं जिन पर सरकार को कदम उठाने होंगे.
ऋषि सुनक के भविष्य पर राघवेंद्र कहते हैं, ये बात तय है कि कंज़र्वेटिव पार्टी में आने वाले वक्त में हम एक नए नेता का उदय देखेंगे. लेकिन सुनक क्या करेंगे ये कहना अभी मुश्किल है.
वो पहले भारतीय मूल के व्यक्ति थे जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने और इसे लकर गर्व भी जताया गया. लेकिन लेकिन अब इसे एक कलंक की तरह देखा जा रहा है कि उनके नेतृत्व में कंज़र्वेटिव पार्टी को इतनी बड़ी शिकस्त मिली है. कहा जा रहा है कि ये एक ऐसा आरोप है जिसे मिटा पाना खुद उनके लिए बेहद मुश्किल होगा.
वहीं ब्रिटेन में भारत की उच्चायुक्त रही रुचि घनश्याम ने बीबीसी संवाददाता मोहम्मद शाहिद वो बताया कि ऋषि सुनक जब प्रधानमंत्री बने उस समय यूके बहुत मुश्किल वक़्त से गुज़र रहा था.
वो कहती हैं, शुक्रवार की दोपहर को 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर अपने आख़िरी भाषण में उन्होंने कहा कि उन्होंने अर्थव्यवस्था को स्थिर किया, महंगाई कम की और विकास की रफ़्तार को बढ़ाया. इस नज़रिए से उनका भाषण अच्छा था क्योंकि उन्होंने आने वाले प्रधानमंत्री के बारे में भी अच्छी बातें कहीं.
वो कहती हैं, वो युवा हैं, अच्छे व्यक्ति हैं, उन्होंने अपने अच्छे गुणों को दिखाया है. जैसा उन्होंने कहा है, जब तक पार्टी का नया नेता चुना जाता, वो कंज़र्वेटिव्स पार्टी का नेतृत्व करेंगे.
लेकिन पार्टी का सदस्य होने के साथ-साथ वो सांसद भी हैं. आगे क्या भविष्य होगा वो वक़्त ही बताएगा.
वहीं भारतीय मूल के ब्रिटिश अर्थशास्त्री और लेबर पार्टी के पूर्व सदस्य लॉर्ड मेघनाद देसाई ने बीबीसी संवाददाता सारिका सिंह से कहा, ऋषि सुनक नेता नहीं हैं बल्कि तकनीकी व्यक्ति हैं एक बैंकर हैं. लोंगों के साथ उनका कनेक्ट आसानी से नहीं होता था.
एक तरफ ये देखिए कि इन्होंने काम तो किया, लेकिन वादे नहीं पाए, तो दूसरी तरफ इन्हें काम करने का पांच साल का मौक़ा भी नहीं मिला. आगे वो क्या करेंगे ये वक्त ही बताएगा.
बधाई संदेश और उम्मीदें
लेबर पार्टी की जीत के बाद अंतरराष्ट्रीय नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके किएर स्टार्मर को बधाई देते हुए कहा, वो भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्तों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग की आशा करते हैं.
इसके साथ ही पीएम मोदी ने ऋषि सुनक के नेतृत्व की तारीफ़ करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, एक स्थिर और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय संबंध दोनों देशों के लोगों के मौलिक हितों को पूरा करता है. साथ ही वैश्विक शांति, चुनौतियों और विकास के लिए साथ जवाब देने की ज़रूरत है. हम उम्मीद करते हैं कि हम ब्रिटेन के साथ आपसी सम्मान और सहयोग के आधार पर काम करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों को सही रास्ते पर ले जाएंगे.
जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ शुल्त्ज़, नैटो के प्रमुख जेन्स स्टॉल्टेनबर्ग ने भी किएर स्टार्मर को बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व वाली सरकार के साथ मिलकर काम करना जारी रहेगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 06 Jul 2024 08:43:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>निक्की हेली ने बाइडन के कार्यकाल पर पूर्वानुमान को लेकर शीर्ष अमेरिकी पत्रकार पर तंज कसा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नकक-हल-न-बइडन-क-करयकल-पर-परवनमन-क-लकर-शरष-अमरक-पतरकर-पर-तज-कस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नकक-हल-न-बइडन-क-करयकल-पर-परवनमन-क-लकर-शरष-अमरक-पतरकर-पर-तज-कस</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 4 जुलाई। भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली ने बुधवार को अमेरिका के एक शीर्ष पत्रकर जॉर्ज स्टेफनोपोलोस पर तंज कसा जिसने उनके उस दावे पर सवाल उठाया था कि राष्ट्रपति जो बाइडन अपना पहला कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे और उनके लिए वोट करने का मतलब उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए वोट करना होगा।
हेली ने पिछले साल एबीसी न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में स्टेफनोपोलोस से यह कहा था जब वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए प्राइमरी चुनाव की उम्मीदवार थीं। हेली अब इस दौड़ से हट गयी हैं।
हेली ने पिछले साल स्टेफनोपोलोस के साथ अपने साक्षात्कार की एक संपादित क्लिप साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, अब तो मुझ पर विश्वास करो, जॉर्ज?
रिपब्लिकन पार्टी की नेता की यह पोस्ट उन मीडिया खबरों तथा डेमोक्रेटिक पार्टी में जारी चर्चा के बीच आयी है कि बाइडन को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुई बहस में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद चुनावी दौड़ से हट जाना चाहिए।
हेली ने जो पोस्ट साझा किया है, उसके शीर्षक में लिखा है, बाइडन बहस के बाद एबीसी के जॉर्ज स्टेफनोपोलोस के साथ अपने पहले साक्षात्कार के लिए तैयार हैं। जॉर्ज पिछले साल निक्की हेली पर चिल्ला रहे थे जब उन्होंने दूसरा कार्यकाल पूरा करने की बाइडन की क्षमता पर सवाल उठाया था : आपको कैसे पता कि जो बाइडन अपना कार्यकाल पूरा नहीं करने जा रहे हैं? इसका आधार क्या है?
उस क्लिप में हेली ने कहा था कि बाइडन अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे।
स्टेफनोपोलोस ने उस साक्षात्कार में हेली को बीच में टोकते हुए कहा था, क्षमा करें, क्षमा करें, एक सेकंड रुकिए। आपको कैसे पता कि जो बाइडन अपना कार्यकाल पूरा करने नहीं जा रहे हैं? इसका आधार क्या है?
हेली ने कहा था, खैर, सबसे पहले तो जो बाइडन के लिए वोट करने का मतलब कमला हैरिस के लिए वोट करना है। मुझे लगता है कि कमला हैरिस अगली राष्ट्रपति बनने जा रही हैं और इससे हर अमेरिकी को राहत की सांस लेनी चाहिए।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 05 Jul 2024 06:55:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्राजील में बाढ़ का कहर, मरने वालों की संख्या 180 हुई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरजल-म-बढ-क-कहर-मरन-वल-क-सखय-180-हई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरजल-म-बढ-क-कहर-मरन-वल-क-सखय-180-हई</guid>
<description>साओ पाउलो, 4 जुलाई । दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में कई हफ्ते से बाढ़ का कहर जारी है। यहां पर बाढ़ से कम से कम 180 लोगों की मौत हो गई है और 32 लोग लापता बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रियो ग्रांडे डो सुल में 29 अप्रैल को मूसलाधार बारिश शुरू हुई और कई दिनों तक जारी रही। इसके कारण पूरे राज्य के शहर जलमग्न हो गए। जून के मध्य में बाढ़ कम होने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ। एजेंसी ने एक रिपोर्ट में कहा कि खराब मौसम के कारण राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे समेत 478 शहरों के लगभग 2,398,255 निवासी प्रभावित हुए हैं। साथ ही 450,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सामाजिक संचार सचिव पाउलो पिमेन्टा के मुताबिक, ब्राजील सरकार ने रियो ग्रांडे डो सुल के पुनर्निर्माण के लिए 85.7 बिलियन रियल (लगभग 15.4 बिलियन डॉलर) आवंटित किए हैं। उरुग्वे और अर्जेंटीना की सीमा पर स्थित कृषि प्रधान राज्य रियो ग्रांडे डो सुल को इस आपदा से रिकॉर्ड आर्थिक नुकसान हुआ है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 05 Jul 2024 06:55:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन में लेबर पार्टी तेजी से बहुमत की ओर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-म-लबर-परट-तज-स-बहमत-क-ओर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-म-लबर-परट-तज-स-बहमत-क-ओर</guid>
<description>ब्रिटेन के आम चुनाव में लेबर पार्टी तेजी से जीत की ओर बढ़ती दिख रही है.
अब तक की मतगणना में लेबर पार्टी 210 सीटें जीत चुकी हैं जबकि कंजर्वेटिव पार्टी सिर्फ़ 34 सीटें जीत पाई है. लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 24 सीटें मिली हैं. एसएनपी को चार रिफॉर्म यूके पार्टी को तीन सीटें मिली हैं.
रिफॉर्म यूके के नाइजल फराज को पहली बार जीत मिली है. वो क्लेक्टोन से सांसद का चुनाव जीतने में सफल रहे हैं. रिफॉर्म पार्टी के ली एंडरसन को एशफील्ड से जीत मिली है.
अब तक के रुझानों के मुताबिक़ लेबर पार्टी को 405 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि बहुमत के लिए 326 सीटें पर्याप्त हैं.
इन रुझानों में कंजर्वेटिव पार्टी को 154 और लिबर डेमोक्रेटिक पार्टी को 56 सीटें मिलने की उम्मीद है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 05 Jul 2024 06:54:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/लबर-परट-क-सटरमर-न-द-वकटर-सपच-कह-आपन-हमर-दश-क-बदल-दय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लबर-परट-क-सटरमर-न-द-वकटर-सपच-कह-आपन-हमर-दश-क-बदल-दय</guid>
<description>लंदन, 5 जुलाई । ब्रिटेन के निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के हार स्वीकार करने के कुछ क्षण बाद, लेबर पार्टी के नेता स्टार्मर ने मध्य लंदन में विक्ट्री स्पीच दी। अपने समर्थकों के बीच स्टार्मर बोले, वास्तव में धन्यवाद... आपने हमारे देश को बदल दिया है। समर्थकों का उत्साह बढ़ाते हुए स्टार्मर ने कहा, आपने इसके लिए प्रचार किया, संघर्ष किया, मतदान किया और अब वो दिन आ गया है। बदलाव अब शुरू होता है। साढ़े चार साल पार्टी बदलने का काम हमने किया। यह इसी के लिए है - एक बदली हुई लेबर पार्टी जो हमारे देश की सेवा करने के लिए तैयार है, ब्रिटेन को कामकाजी लोगों की सेवा में बहाल करने के लिए तैयार है। स्टार्मर बोले, हमारे देश के लोग इस खबर को सुनकर आज जाग रहे होंगे - राहत महसूस कर रहे होंगे कि एक बोझ हटा लिया गया है, इस महान राष्ट्र के कंधों से अंततः एक बोझ हटा दिया गया है। 61 वर्षीय स्टार्मर ने जनादेश को जिम्मेदारियों का पर्याय बताया।
उन्होंने कहा, इस तरह का जनादेश बड़ी जिम्मेदारियों के साथ आता है। देश पहले आता है और पार्टी दूसरे पायदान पर। विजयी भाषण में स्टार्मर ने कहा, आज हम अगला अध्याय शुरू करते हैं - बदलाव का काम शुरू करते हैं, राष्ट्रीय नवीनीकरण का मिशन और अपने देश का पुनर्निर्माण शुरू करते हैं। स्टार्मर ने अपने भाषण में राजनीति को एक इम्तेहान बताया। कहा, आप जो भी हैं, जहां से भी हैं अगर नियमों के हिसाब से चलते हैं तो देश आपको सही मौका जरूर देगा। हमें आपके योगदान को सम्मान देना होगा और उसे बरकरार भी रखना होगा। इसके साथ ही, हमें राजनीति को सार्वजनिक सेवा में लौटाना होगा, यह दिखाना होगा कि राजनीति भलाई का काम करने की ताकत भी रखती है। कोई गलती न करें, इस युग में ये राजनीति की सबसे बड़ी परीक्षा है - विश्वास की वह लड़ाई जो हमारे युग को परिभाषित करती है। स्टार्मर ने आगे कहा, यही कारण है कि हमने यह प्रदर्शित करने के लिए इतनी मेहनत से अभियान चलाया कि हम सार्वजनिक सेवा के लिए उपयुक्त हैं। सेवा आशा की पहली शर्त है, उस बंधन का सम्मान करें जो देश को एकजुट कर सकता है। लेबर पार्टी के नेता ने आगे कहा- आज सुबह, हम देख सकते हैं कि ब्रिटिश लोगों ने 14 वर्षों के पन्ने को पलटने के लिए मतदान किया है, लेकिन यह दिखावा न करें कि इसमें कुछ भी अपरिहार्य था - राजनीति में कुछ भी पूर्व-निर्धारित नहीं है। चुनावी जीत आसमान से नहीं गिरती। इसे कड़ी मेहनत से जीता गया है और कड़ी लड़ाई लड़ी गई है। यकीन मानें इसे केवल एक बदली हुई लेबर पार्टी ही जीत सकती थी।
स्टार्मर ने अपने भाषण में वादा किया कि वो बदली हुई सोच के साथ काम करेंगे। बोले, हम एक बदली हुई लेबर पार्टी के रूप में चले और हम एक बदली हुई लेबर पार्टी के रूप में शासन करेंगे। मैं आपसे यह वादा नहीं करता कि यह आसान होगा। किसी देश को बदलना स्विच को चलाने जैसा नहीं है। यह कड़ी मेहनत, धैर्यपूर्वक काम, दृढ़ संकल्प है और हमें तुरंत आगे बढ़ना होगा। बता दें, स्टार्मर ने मध्य लंदन में होल्बोर्न और सेंट पैनक्रास की अपनी सीट जीती। 5 जुलाई को 650 सीटों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में लेबर ने 326 के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके बाद ऋषि सुनक ने हार स्वीकार कर ली। सुनक ने अपनी हार मानते हुए समर्थकों और कार्यकर्ताओं से कहा मुझे माफ कर दीजिएगा। सुनक ने तय समय से पहले चुनाव कराने का आह्वान करके कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया था। उनकी पार्टी जनमत सर्वेक्षणों में लेबर से 20 अंक पीछे थी। लेकिन उनका (सुनक) मानना ​​था कि पिछले चुनावों की तरह यह नतीजे पलट जाएंगे। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 05 Jul 2024 06:54:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दिग्गज स्क्रीनराइटर रॉबर्ट टाउन का 89 साल की उम्र में निधन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दगगज-सकरनरइटर-रबरट-टउन-क-89-सल-क-उमर-म-नधन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दगगज-सकरनरइटर-रबरट-टउन-क-89-सल-क-उमर-म-नधन</guid>
<description>लॉस एंजिल्स, 3 जुलाई । ऑस्कर विजेता और हॉलीवुड स्क्रीनराइटर रॉबर्ट टाउन का निधन हो गया है। उन्होंने 89 साल की उम्र में लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। पब्लिसिस्ट कैरी मैकक्लर ने एक बयान में उनके निधन की खबर की पुष्टि की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में की, लेकिन बी-मूवी निर्देशक रोजर कॉर्मन के लिए बतौर एक्टर और राइटर काम करने के बाद उनके करियर को नई ऊंचाई मिली। वह स्क्रिप्ट डॉक्टर्स कहे जाने लगे। रॉबर्ट टाउन ने 1970 के दशक में कमर्शियल हिट दिए, जिनमें द लास्ट डिटेल, चाइनाटाउन और शैम्पू शामिल है। तीनों स्क्रीनप्ले ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई, जिसमें चाइनाटाउन ने उस साल अवॉर्ड जीता।
वैराइटी के अनुसार, रॉबर्ट को 1967 में रिलीज हुई फिल्म बोनी एंड क्लाइड के लिए फिल्ममेकर वॉरेन बेट्टी ने स्पेशल कंसल्टेंट के तौर पर नियुक्त किया था। फिल्म के डायरेक्टर आर्थर पेन भी रॉबर्ट टाउन के काम से खुश थे। पेन ने कहा, रॉबर्ट के काम से वॉरेन को सीन की शूटिंग करने में मदद मिली। टाउन ने अपने करियर में कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया, लेकिन उनके कुछ स्क्रिप्ट को श्रेय नहीं दिया गया, जैसे द पैरालैक्स व्यू, मैराथन मैन, द मिसौरी ब्रेक्स और हेवन कैन वेट में उनको श्रेय नहीं मिला। 1973 में रॉबर्ट टाउन को एक बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया। द गॉडफादर के डायरेक्टर फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ने ऑस्कर स्पीच में उन्हें पचिनो-ब्रैंडो गार्डन सीन की स्क्रीप्टिंग के लिए धन्यवाद दिया था। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 04 Jul 2024 06:10:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान: तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में विरोध प्रदर्शन से संबंधित प्रकरण में इमरान खान बरी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-तशखन-भरषटचर-ममल-म-वरध-परदरशन-स-सबधत-परकरण-म-इमरन-खन-बर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-तशखन-भरषटचर-ममल-म-वरध-परदरशन-स-सबधत-परकरण-म-इमरन-खन-बर</guid>
<description>इस्लामाबाद, 3 जुलाईपाकिस्तान की एक अदालत ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अयोग्य घोषित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन से संबंधित मामले में बुधवार को खान और उनकी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को बरी कर दिया।
जिला एवं सत्र न्यायालय ने जिन अन्य नेताओं को बरी किया है, उनमें शाह महमूद कुरैशी, शेख रशीद, असद कैसर, शहरयार आफरीदी, फैसल जावेद, राजा खुर्रम और अली नवाज अवान शामिल हैं।
जियो न्यूज की खबर के अनुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट यासिर महमूद ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने मामले में बरी किए जाने के अनुरोध से संबंधित याचिकाओं पर पिछले हफ्ते सुनवाई की थी और फैसला सुरक्षित रख लिया था।
निर्वाचन आयोग ने 2022 में तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में खान को पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। इसके खिलाफ प्रदर्शन के लिए आबपारा थाने में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक खान (71) और अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 04 Jul 2024 06:10:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन के आम चुनाव में इस बार भारतीय मूल के उम्मीदवारों की बड़ी संख्या में जीत की उम्मीद</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-आम-चनव-म-इस-बर-भरतय-मल-क-उममदवर-क-बड-सखय-म-जत-क-उममद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-आम-चनव-म-इस-बर-भरतय-मल-क-उममदवर-क-बड-सखय-म-जत-क-उममद</guid>
<description>लंदन, 3 जुलाईब्रिटेन में बृहस्पतिवार को होने वाले आम चुनाव में देश के इतिहास में अब तक की सबसे विविध संसद देखने को मिल सकती है, जिनमें देशभर से भारतीय मूल के सांसदों की अच्छी-खासी संख्या हो सकती है।
ब्रिटिश फ्यूचर थिंक टैंक के एक विश्लेषण के अनुसार, अगर लेबर पार्टी बहुमत हासिल करती है तो उसमें जातीय अल्पसंख्यक सांसदों की अभी तक की सबसे अधिक संख्या हो सकती है।
विश्लेषण में कहा गया है कि इस बार करीब 14 प्रतिशत सांसद जातीय अल्पसंख्यक समुदायों के थे, जबकि नयी संसद में उनकी संख्या अधिक रह सकती है।
ब्रिटिश फ्यूचर के निदेशक सुंदर कटवाला ने कहा, इस चुनाव में जातीय अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व में बड़ी वृद्धि दिखेगी और यह अब तक की सबसे विविध संसद होगी।
वर्ष 2019 में हुए पिछले आम चुनाव में भारतीय मूल के 15 सांसद चुने गए थे, जिनमें से कई दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा भारतीय मूल के कई लोग पहली बार आम चुनाव लड़ रहे हैं।
प्रतिष्ठित ब्रिटिश भारतीयों में से एक कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद आलोक शर्मा और लेबर पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शर्मा इस बार क्रमश: रीडिंग वेस्ट और इलींग साउथल से पुन: चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
इलींग साउथल में बड़ी संख्या में पंजाबी मतदाता हैं। वहां से इस बार दो ब्रिटिश सिख उम्मीदवार संगीत कौर भैल और जगिंदर सिंह निर्दलीयों के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव में कुछ प्रमुख ब्रिटिश भारतीय उम्मीदवारों में प्रफुल नार्गुंड शामिल हैं, जो लेबर पार्टी की टिकट पर इस्लिंगटन नॉर्थ से चुनाव लड़ रहे हैं।
जस अथवाल लेबर पार्टी के गढ़ इफोर्ड साउथ से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बैगी शंकर डर्बी साउथ, सतवीर कौर साउथम्पटन टेस्ट और हरप्रीत उप्पल हडर्सफील्ड से चुनाव लड़ रहे हैं।
इंदौर में जन्मे राजेश अग्रवाल पहली बार लीसेस्टर ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला एक अन्य ब्रिटिश भारतीय एवं कंजर्वेटिव पार्टी की उम्मीदवार शिवानी राजा से है।
भारतीय मूल के मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है, क्योंकि गोवा मूल की पूर्व सांसद कीथ वाज भी यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं।
इस बीच, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड और नॉर्थअलर्टन की अपनी सीट बरकरार रखने की उम्मीद है। साथ ही उनके मंत्रिमंडल की पूर्व सहयोगी प्रीति पटेल के एसेक्स में विथम और सुएला ब्रेवरमैन के फारेहैम तथा वाटरलूविले में जीतने की उम्मीद है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 04 Jul 2024 06:10:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल की आग और फैली, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-कलफरनय-क-जगल-क-आग-और-फल-हजर-लग-क-सरकषत-सथन-पर-भज-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-कलफरनय-क-जगल-क-आग-और-फल-हजर-लग-क-सरकषत-सथन-पर-भज-गय</guid>
<description>ऑरोविल (कैलिफोर्निया), 4 जुलाई। उत्तरी कैलिफोर्निया में भीषण गर्मी के बीच जंगल में लगी आग ने बुधवार को आस-पास के क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसके मद्देनजर कम से कम 26,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं वहीं आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर से भी पानी डाला जा रहा है।
सैक्रामेंटो से लगभग 70 मील (110 किलोमीटर) दूर बट काउंटी के ऑरोविल शहर के पास मंगलवार को वन क्षेत्र में सबसे पहले आग लगी , इससे धुएं का विशाल गुबार उठा।
ऑरोविल के मेयर डेविड पिटमैन ने बताया कि बुधवार दोपहर तक इस पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया,साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि कुछ लोगों को जल्द घर जाने की अनुमति दी जा सकती है।
इस बीच बुधवार दोपहर को ऑरोविल से लगभग आठ किलोमीटर दूर दक्षिण में ग्रब्स नामक स्थान पर आग लग गई, जिसके कारण पलेर्मो शहर के लोगों को अपने घरों को खाली करना पड़ा। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है।
कैलिफोर्निया वन एवं अग्नि सुरक्षा विभाग (कैल फायर) के अनुसार, राज्य में 12 से अधिक स्थानों पर आग लगी हुई है, हालांकि इनमें से अधिकांश स्थानों पर आग ने विकार रूप धारण नहीं किया है।
ऑरोविल में मंगलवार रात आपातकाल की घोषणा की गई थी और लोगों को ठहराने के लिए आश्रय शिविर स्थापित किए गए थे।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 04 Jul 2024 06:10:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रॉकेट हमले के बाद इसराइल ने फ़लस्तीनियों से दक्षिणी ग़ज़ा खाली करने को कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रकट-हमल-क-बद-इसरइल-न-फलसतनय-स-दकषण-गज-खल-करन-क-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रकट-हमल-क-बद-इसरइल-न-फलसतनय-स-दकषण-गज-खल-करन-क-कह</guid>
<description>इसराइली सेना ने फ़लस्तीनियों को दक्षिणी ग़ज़ा के ख़ान यूनिस के पूर्वी हिस्से को खाली करने का आदेश दिया है. ये आदेश इसराइल की ओर रॉकेट छोड़े जाने के बाद दिया गया है.
यहां रह रहे लोगों को पहले ऑडियो मैसेज मिला जिसमें उन्हें ये इलाका खाली करने को कहा गया. इसके बाद इसराइली सेना ने सोशल मीडिया पर अरबी भाषा में इसे लेकर पोस्ट शेयर की.
चश्मदीदों का कहना है कि कई लोग पहले ही यहां से भाग रहे हैं.
इसराइल की ओर छोड़े गए 20 रॉकेटों के बाद इसराइली सेना ने ये फ़ैसला लिया है.
बीते कई महीनों में इसराइल की ओर ये पहला बड़ा हमला है. इन मिसाइलों को इसराइल ने मार गिराया और कुछ रॉकेट खाली ज़मीन पर गिरे. हमले में कोई हताहत नहीं हुआ.
फ़लस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) ने कहा कि उसने इसराइल के अपराधों के जवाब में यह बमबारी की.
जहां से लोगों को निकलने के आदेश दिए गए हैं ये खान यूनिस के दक्षिण-पूर्व में यूरोपीय अस्पताल के आसपास का क्षेत्र है.
स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार,अस्पताल के कर्मचारियों ने खान यूनिस के नासिर अस्पताल में कुछ महत्वपूर्ण उपकरण ले जाना शुरू कर दिया है और कुछ कर्मचारी और मरीज भी वहां से चले गए हैं.
दूसरी ओर,ग़ज़ा के उत्तर में शेजैया में पांचवें दिन भी भीषण लड़ाई जारी रही और दक्षिणी राफ़ाह में एक इजराइली सैनिक मारा गया.
रविवार को इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहूने कहा कि उनके सैनिक पूरे फ़लिस्तीनी क्षेत्र मेंकठिन लड़ाईमें लगे हुए हैं.
ग़ज़ा के हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,7 अक्टूबर के बाद इसराइल के हमलों में अब तक ग़ज़ा में 37,900 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं,पिछले 24 घंटों में 23 लोग मारे गए हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 03 Jul 2024 08:10:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>विशाल हथियार ले जाने में सक्षम नयी बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया : उत्तर कोरिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वशल-हथयर-ल-जन-म-सकषम-नय-बलसटक-मसइल-क-परकषण-कय-उततर-करय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वशल-हथयर-ल-जन-म-सकषम-नय-बलसटक-मसइल-क-परकषण-कय-उततर-करय</guid>
<description>सियोल, 2 जुलाई। उत्तर कोरिया ने मंगलवार को कहा कि उसके विशाल हथियार ले जाने में सक्षम नयी सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।
उत्तर कोरिया अमेरिका की अगुवाई वाले खतरों से निपटने के लिए अपने शस्त्रागार को उन्नत बनाने पर जोर दे रहा है।
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने इस हथियार को ह्वासोंगफो-11डीए-4.5 बताया जो 4.5 टन का विशाल मुखास्त्र ले जाने में सक्षम है।
उसने बताया कि सोमवार को हुआ परीक्षण इसकी उड़ान स्थिरता की पुष्टि करने और अधिकतम 500 किलोमीटर की दूरी तक मार करने की क्षमता की जांच करने के लिए किया गया।
दक्षिण कोरियाई सेना ने पहले बताया था कि उत्तर कोरिया ने अपने एक दक्षिणपश्चिमी शहर से सोमवार को उत्तरपूर्वी दिशा में दो बैलिस्टिक मिसाइल छोड़ी।
उसने बताया कि पहली मिसाइल ने 600 किलोमीटर (370 मील) और दूसरी मिसाइल ने 120 किलोमीटर (75 मील) की दूरी तय की।
केसीएनए ने यह नहीं बताया कि नयी मिसाइल कहां से प्रक्षेपित की गयीं और वे कहां गिरीं।
केसीएनए ने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रशासन के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया 250 किलोमीटर की मध्यम दूरी पर अपने मुखास्त्र के प्रदर्शन का सत्यापन करने के लिए जुलाई में मिसाइल का फिर परीक्षण करेगा।
यह प्रक्षेपण ऐसे समय किया गया है जब दो दिन पहले दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान का क्षेत्र में बहुक्षेत्रीय त्रिपक्षीय अभ्यास फ्रीडम एज समाप्त हुआ था।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 03 Jul 2024 08:10:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/पएम-मद-मसक-दर-स-पहल-रस-न-कह-हर-मदद-पर-हग-बत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पएम-मद-मसक-दर-स-पहल-रस-न-कह-हर-मदद-पर-हग-बत</guid>
<description>रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जब मॉस्को में मुलाकात होगी तो दोनो के बीच कोई भी मुद्दा बातचीत के दायरे से बाहर नहीं होगा.
पेस्कोव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की मॉस्को यात्रा की तारीख़ की घोषणा जल्द ही होगी. उन्होंने कहा कि यात्रा की तैयारियां आख़िरी चरण में हैं.
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने पेस्कोव के हवाले से बताया कि पुतिन और मोदी अपनी बैठक के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा,व्यापार जैसे एजेंडे पर बात करेंगे.
एक सवाल का जवाब देते हुए पेस्कोव ने कहा, हम (रूस और भारत) संयुक्त रूप से काम करने को लेकर चर्चा करेंगे. क्षेत्रीय मामले, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक सुरक्षा हमेशा एजेंडे में सबसे ऊपर रहते हैं. इसके अलावा द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग भी हमारी बातचीत का फोकस होगा.
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए पेस्कोव ने कहा कि रूस और भारत में विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की पारस्परिक राजनीतिक इच्छाशक्ति है.
पेस्कोव ने कहा, राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच संबंधों काफ़ी विश्वासपूर्ण हैं और उस देखते हुए हम उम्मीद कर सकते हैं कि एजेंडे में शामिल सभी मुद्दों पर विचारों साझा किए जाएंगे और ऐसे ही कई और मुद्दों पर बात होगी.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आठ जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी मॉस्को जा सकते हैं हालांकि उनके दौरे की तारीखों का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 03 Jul 2024 08:09:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बाइडन की तुलना में हैरिस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने की अधिक संभावना: सीएनएन सर्वेक्षण</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बइडन-क-तलन-म-हरस-क-रषटरपत-पद-क-चनव-जतन-क-अधक-सभवन-सएनएन-सरवकषण</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बइडन-क-तलन-म-हरस-क-रषटरपत-पद-क-चनव-जतन-क-अधक-सभवन-सएनएन-सरवकषण</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 3 जुलाई। भारतीय-अफ्रीकी मूल की अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस यदि राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़ी होती हैं तो राष्ट्रपति जो बाइडन की तुलना में उनके जीतने की संभावना अधिक है। सीएनएन के एक हालिया सर्वेक्षण में यह कहा गया है।
बाइडन (81) की देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में स्वीकृति की रेटिंग पिछले सप्ताह अटलांटा में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साथ हुई बहस में उनके निराशाजनक प्रदर्शन के बाद गिर गई है।
राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले बाइडन और ट्रंप के बीच हुई पहली बहस के बाद से सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी में यह मांग उठ रही है कि बाइडन को पीछे हट जाना चाहिए और पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पार्टी की ओर से किसी अन्य उम्मीदवार को मौका देना चाहिए।
सीएनएन के सर्वेक्षण के अनुसार, ट्रंप लोकप्रियता के मामले में बाइडन से छह अंक आगे हैं।
सर्वेक्षण में हैरिस, ट्रंप के बीच काल्पनिक मुकाबले को लेकर भी सर्वेक्षण कराया गया जिसके अनुसार 47 प्रतिशत पंजीकृत मतदाता ट्रंप का समर्थन करते हैं जबकि 45 प्रतिशत हैरिस के समर्थक हैं यानी उनके आमने-सामने होने की स्थिति में मुकाबला नजदीकी होगा।
इस बीच, बाइडन ने बहस में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के लिए अपने हालिया विदेशी दौरों के कारण हुई थकान को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने वाशिंगटन डीसी में एक कार्यक्रम में कहा, मैंने होशियारी से काम नहीं लिया। मैंने बहस से कुछ समय पहले ही दुनिया भर में यात्रा करने का फैसला किया। मैंने अपने सहयोगी कर्मचारियों की सलाह नहीं मानी...और फिर मैं मंच पर लगभग सो गया था।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 03 Jul 2024 08:09:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश में शामिल 30 से ज्यादा संदिग्ध जांच के दायरे में</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बलवय-म-तखतपलट-क-कशश-म-शमल-30-स-जयद-सदगध-जच-क-दयर-म</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बलवय-म-तखतपलट-क-कशश-म-शमल-30-स-जयद-सदगध-जच-क-दयर-म</guid>
<description>ला पाज, 3 जुलाई (आईएएनएस)। बोलीविया के राष्ट्रपति लुइस आर्से के खिलाफ 26 जून को हुए असफल तख्तापलट की कोशिश में शामिल 30 से ज्यादा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच चल रही है। प्रासीक्यूटर फ्रैंकलिन एल्बोर्ता ने पत्रकारों से कहा, हमें यह बात समझनी चाहिए कि यह एक जटिल मामला है। 30 से ज्यादा लोग पहले से ही औपचारिक रूप से जांच के दायरे में हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में से एक व्लादिमीर लूपा सलामांका है। वह सशस्त्र बलों के एक विशिष्ट समूह एफ10 का कमांडर है। व्लादिमीर लूपा सलामांका को ला पाज में अभियोजकों (प्रासीक्यूटर्स) के सामने गवाही देनी है। जिनके खिलाफ जांच चल रही है उनमें पूर्व सेना कमांडर और तख्तापलट नेता जनरल जुआन जोस जुनिगा, पूर्व नौसेना कमांडर जुआन अर्नेज़ और पूर्व वायु सेना कमांडर मार्सेलो जेगर्रा शामिल हैं। बता दें कि दक्षिण अमेरिकी देश बोलीविया में पिछले दिनों तख्तापलट की कोशिश की गई थी जिसमें बोलिवियाई सशस्त्र बलों के बख्तरबंद वाहन और सैनिकों ने ला पाज़ में राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश की। बोलिवियाई पुलिस ने विद्रोही सैन्य कमांडर जनरल जुआन जोस ज़ुनिगा को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने तख्तापलट की कोशिश का नेतृत्व किया था। बोलिवियाई राष्ट्रपति लुइस आर्से ने तख्तापलट की कोशिश की निंदा की और नागरिकों से लोकतंत्र की रक्षा करने और संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने एक नए सेना कमांडर के नाम की घोषणा की। बोलीविया के विभिन्न भागों में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए राष्ट्रपति के आह्वान में शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रदर्शन किया।(आईएएनएस)।</description>
<pubDate>Wed, 03 Jul 2024 08:09:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायल ने कहा, मई से अब तक रफा में 900 आतंकवादियों को मार गिराया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-न-कह-मई-स-अब-तक-रफ-म-900-आतकवदय-क-मर-गरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-न-कह-मई-स-अब-तक-रफ-म-900-आतकवदय-क-मर-गरय</guid>
<description>यरूशलम, 3 जुलाई । इजरायल के सैन्य प्रमुख हर्ज़ी हलेवी ने कहा है कि मई की शुरुआत से अब तक इजरायल ने गाजा के सबसे दक्षिणी शहर रफा में लगभग 900 आतंकवादियों को मार गिराया है। इजरायली सेना ने मई में जमीनी हमले की शुरुआत की थी। इजरायल रक्षा बलों द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मंगलवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में एक सैन्य चौकी का निरीक्षण करते समय हलेवी ने कहा कि हताहतों में हमास के कम से कम एक बटालियन कमांडर, कई कंपनी कमांडर और कई कार्यकर्ता शामिल हैं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि रफा में कार्रवाई कुछ हफ़्तों में पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, अब फोकस हमास के बुनियादी ढांचे और सुरंगों को नष्ट करने पर है, और इसमें समय लगता है। उन्होंने कहा, यह अभियान लंबा है क्योंकि हम रफा को बुनियादी ढांचे के साथ छोड़ना नहीं चाहते हैं। जमीनी हमले की शुरुआत से पहले, रफा उन कुछ सुरक्षित स्थानों में था, जहां नागरिक भारी इजरायली बमबारी से बचने के लिए शरण लेते थे। (आईएएनएस)।</description>
<pubDate>Wed, 03 Jul 2024 08:09:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान में 14वें राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-म-14व-रषटरपत-पद-क-लए-मतदन-शर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-म-14व-रषटरपत-पद-क-लए-मतदन-शर</guid>
<description>तेहरान, 28 जून । ईरान के 14वें राष्ट्रपति पद के लिए शुक्रवार को वोटिंग हो रही है। पिछले महीने राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसके बाद चुनाव आवश्यक हो गया था। गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने टेलीविजन पर अपने संबोधन में कहा, हम देश के 14वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू कर रहे हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर पहला वोट डाला। इस दौरान उन्होंने ईरानी लोगों की एकता का आह्वान करते हुए एक स्पीच दी। अधिकारियों के अनुसार, 95 से अधिक राज्यों में लगभग 59 हजार मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। 6.1 करोड़ से अधिक लोग चुनाव में वोट डालने के पात्र हैं।
ईरान के 14वें राष्ट्रपति का चुनाव 2025 के लिए निर्धारित था। लेकिन इब्राहिम रईसी की मौत के बाद चुनाव पहले ही कराना तय किया गया। शुरुआत में वर्तमान उपराष्ट्रपति अमीर-हुसैन गाजीजादेह हाशमी; तेहरान के मेयर अलीरेजा जकानी; संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालीबाफ; परमाणु वार्ता के पूर्व शीर्ष वार्ताकार सईद जलीली; पूर्व गृह और न्याय मंत्री मुस्तफा पोर-मोहम्मदी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मसूद पेजेशकियन उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल होने के लिए योग्य थे। बाद में हाशमी और जकानी ने गालीबाफ और जलीली के पक्ष में दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 29 Jun 2024 06:16:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/फरस-म-कल-चनव-मकर-क-परट-न-कह-दकषणपथ-दश-क-बरबद-कर-दग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फरस-म-कल-चनव-मकर-क-परट-न-कह-दकषणपथ-दश-क-बरबद-कर-दग</guid>
<description>फ्रांस में आम चुनाव प्रचार ख़त्म हो गया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पार्टी की ओर से धुर दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली का समर्थन न करने की अपील की गई है.
लेकिन ऐसा लगता है कि वोटर संसदीय चुनाव में नेशनल रैली को ऐतिहासिक जनादेश दे सकते हैं.
फ्रांस में 30 जून को पहले दौर का चुनाव होगा. दूसरे दौर का चुनाव 7 जुलाई को होगा.
फ्रांस के प्रधानमंत्री गैब्रियल अटाल ने चेतावनी दी है कि वोटरों ने अगर नेशनल रैली को वोट दिया तो नफ़रत और आक्रामकता की लहर आ सकती है. लेकिन मेरीन ली पेन और 28 वर्षीय जॉर्डन बार्देला की पार्टी को ओपिनियन पोल में आगे दिखाया गया है.
हालांकि दक्षिणपंथी नेशनल रैली ने अपने ऊपर लग रहे नस्लवाद के आरोपों को ख़ारिज किया है. लेकिन सवाल ये है कि क्या इसे इतने वोट मिल पाएंगे कि ये अपने दम पर सरकार बना सके.
जून की शुरुआत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अचानक संसद को भंग करके मध्यावधि चुनाव कराने का एलान कर दिया था.
राष्ट्रपति मैक्रों ने संसदीय चुनावों का एलान उस वक़्त किया था, जब यूरोपीय संसद के चुनावों में कट्टर दक्षिणपंथी नेशनल रैली पार्टी को को बड़ी कामयाबी मिली थी.
चुनावों की घोषणा करते हुए मैक्रों ने अपने देश के नागरिकों से अपील की थी कि वो कट्टरपंथियों को तवज्जो न दें.
फ्रांस में कैसे होता है चुनाव
इन चुनावों में फ्रांस की संसद के निचले सदन, नेशनल असेंबली के 577 सदस्यों का चुनाव होगा. ये सदन ही देश के क़ानून बनाता है.
संसद के ऊपरी सदन यानी सीनेट के सदस्यों का चुनाव नेशनल असेंबली और स्थानीय अधिकारी मिलकर करते हैं.
30 जून को फ्रांस की मुख्य भूमि और फ्रांस से दूर आबाद इलाक़ों और विभागों के सभी 577 संसदीय इलाक़ों में वोट डाले जाएंगे.
इन चुनावों में विदेश में रह रहे फ्रांसीसी नागरिक भी वोट डाल सकते हैं. हर ज़िले से एक संसद सदस्य चुना जाता है.
7 जुलाई को सभी सीटों पर दोबारा वोट डाले जाएंगे, जिसमें मतदाताओं को पहले दौर में सबसे ज़्यादा वोट पाने वाले दो उम्मीदवारों में से एक का चुनाव करना होगा.
पहले दौर में जिन उम्मीदवारों को 12.5 प्रतिशत से अधिक वोट मिलेंगे, वो अगले दौर के चुनाव में दाख़िल हो सकता है.
ऐसे में आम तौर पर दूसरे दौर के मतदान में हर सीट पर दो या तीन उम्मीदवारों के बीच मुक़ाबला होता है.
संसद में बहुमत के लिए किसी दल या गठबंधन के लिए 289 सीटों पर जीत हासिल करनी होती है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 29 Jun 2024 06:16:38 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में ये उम्मीदवार मामूली अंतर से आगे</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-रषटरपत-चनव-म-य-उममदवर-ममल-अतर-स-आग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-रषटरपत-चनव-म-य-उममदवर-ममल-अतर-स-आग</guid>
<description>ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में रूढ़िवादी सईद जलीली ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से हल्की बढ़त बना ली है.
सरकार की ओर से जारी शुरुआती नतीजों में पूर्व परमाणु वार्ताकार जलीली लगभग 42 फ़ीसदी वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. अब तक 8 लाख मत पत्रों की गिनती हो चुकी है. लेकिन नतीजे चौंकाने वाले रहे हैं.
सुधारवादी नेता मसूद पेज़ेशकियान शुरुआत में आगे चल रहे थे लेकिन अब 40 फ़ीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं
पेज़ेशकियान पूर्व हार्ट सर्जन हैं और स्वास्थ्य मंत्री हैं. उन्होंने मोरल पुलिस पुलिसिंग पर लगाम लगाने का वादा कया है.
उन्होंने महिलाओं पर कड़े ड्रेस कोड लागू करने को अनैतिक क़रार दिया है.
अगर ईरानी राष्ट्रपति चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को 50 फ़ीसदी से ज़्यादा वोट नहीं मिले तो दोबारा मतदान होगा.
ईरान में पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की 19 मई को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत की वजह से नए राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 29 Jun 2024 06:16:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस में पैसेंजर ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतरे, 70 लोग घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-म-पसजर-टरन-क-न-डबब-पटर-स-उतर-70-लग-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-म-पसजर-टरन-क-न-डबब-पटर-स-उतर-70-लग-घयल</guid>
<description>मॉस्को, 27 जून । रूस के उत्तर-पश्चिमी कोमी क्षेत्र में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई। इस हादसे में कम से कम 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी आरआईए ने रूस की सरकारी रेलरोड कंपनी के हवाले से बताया कि बुधवार को ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में 70 यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल, हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
आपातकालीन सेवाएं और मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि भारी बारिश दुर्घटना का संभावित प्रमुख कारण हो सकती है। यात्री ट्रेन उत्तर पूर्वी कोमी में वोरकुटा से नोवोरोस्सिएस्क के ब्लैक सी बंदरगाह जा रही थी। ट्रेन में 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हादसा बुधवार को इंटा शहर के पास हुआ। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 28 Jun 2024 06:33:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फिलीपींस : सेना ने झड़प में सात विद्रोहियों को मार गिराया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फलपस-सन-न-झडप-म-सत-वदरहय-क-मर-गरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फलपस-सन-न-झडप-म-सत-वदरहय-क-मर-गरय</guid>
<description>मनीला, 27 जून । फिलीपींस की सेना ने मनीला के उत्तर में स्थित नुएवा एसिजा प्रांत में हुई झड़प में सात संदिग्ध विद्रोहियों को मार गिराया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने एक रिपोर्ट में कहा कि बुधवार दोपहर को पेंटाबांगन शहर में न्यू पीपुल्स आर्मी के विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच झड़प शुरू हो गई। झड़प के दौरान सेना के जवानों ने सात संदिग्ध विद्रोहियों को ढेर कर दिया। वहीं इस झड़प में कोई भी सैनिक मारा या घायल नहीं हुआ है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 28 Jun 2024 06:33:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सीरिया में इजरायली मिसाइल हमले में 2 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सरय-म-इजरयल-मसइल-हमल-म-2-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सरय-म-इजरयल-मसइल-हमल-म-2-क-मत</guid>
<description>दमिश्क, 27 जून । सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दक्षिणी सीरिया के कई सैन्य स्थलों पर इजरायली मिसाइल हमले किए गए जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक सैन्यकर्मी के घायल होने की खबर है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इजरायल ने बुधवार देर रात सीरिया के दक्षिणी क्षेत्र पर कब्जे वाले सीरियाई गोलन हाइट्स से कई स्थानों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सीरियाई वायु रक्षा बल कुछ मिसाइलों को रोकने में कामयाब रहा, उन्हें मार गिराया गया।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने दमिश्क के दक्षिणी ग्रामीण क्षेत्र के सैय्यदा जैनब उपनगर में हुए हमले की रिपोर्ट दी। ब्रिटेन स्थित निगरानी समूह ने कहा कि इजरायली मिसाइलों ने सीधे उस जगह को निशाना बनाया, जहां लेबनानी हिजबुल्लाह और ईरानी मिलिशिया से संबद्ध जिहाद अल-बीना फाउंडेशन के सर्विस सेंटर में वाहन खड़े थे। इसमें कहा गया है कि जैसे ही वहां से धुआं उठने लगा, एंबुलेंस जल्द ही मौके के लिए रवाना हो गई। इसमें कहा गया है कि सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने इजरायली हमले को रोकने के लिए मिसाइलें भी दागीं। इजरायल ने बार-बार सीरियाई सैन्य स्थलों को निशाना बनाया है। विशेष रूप से वह जगह जहां ईरान समर्थक मिलिशिया या लेबनानी हिजबुल्लाह से जुड़े हथियार भंडारण स्थल हैं। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 28 Jun 2024 06:33:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एलन मस्क की कंपनी और नासा के बीच 84.3 करोड़ डॉलर का सौदा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एलन-मसक-क-कपन-और-नस-क-बच-843-करड-डलर-क-सद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एलन-मसक-क-कपन-और-नस-क-बच-843-करड-डलर-क-सद</guid>
<description>अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के बीच 84.3 अरब डॉलर का समझौता हुआ है.
इस समझौते के अनुसार 2030 में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की मियाद पूरी होने के बाद उसे वापस धरती पर लाने में स्पेसएक्स की अहम भूमिका होगी.
समझौते के तहत लगभग 430 टन के आईएसएस को धरती पर वापिस लाने के लिए स्पेस एक्स डीऑर्बिट व्हीकल नाम का अंतरिक्षयान बनाएगा.
साल 2030 में आईएसएस की मियाद पूरी हो जाएगी. इसे बनाने के लिए 1980 के दशक में अंतरिक्ष में इसके हिस्सों को एक-एक कर भेजा गया था.
नासा का कहना है कि अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद आईएसएस अंतरिक्ष में तैरकर स्पेस कचरे का हिस्सा बन जाएगा, और ये वापिस धरती पर गिर सकता है. अगर इसके गिरने को नियंत्रित न किया गया तो इससे आबादी के लिए जोखिम पैदा हो सकता है.
इमेज कैप्शन,अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन
1998 से पांच स्पेस एजेंसियां- अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा, कनाडाई स्पेस एजेंसी सीएसए, यूरोपीय स्पेस एजेंसी ईएसए, जापान की स्पेस एजेंसी जाक्शा और रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के रखरखाव और ज़रूरतों का काम करती रही हैं.
नासा का कहना है कि आईएसएस को सुरक्षित तरीके से डीऑर्बिट करना और वापिस लाना पाचों एजेंसियों की ज़िम्मेदारी है.
ये स्टेशन धरती से 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में मौजूद है और और हर 90 मिनट पर धरती का एक चक्कर लगाता है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 28 Jun 2024 06:33:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अर्थव्यवस्था, अफ़ग़ानिस्तान और कोरोना पर क्या बोले बाइडन और ट्रंप?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अरथवयवसथ-अफगनसतन-और-करन-पर-कय-बल-बइडन-और-टरप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अरथवयवसथ-अफगनसतन-और-करन-पर-कय-बल-बइडन-और-टरप</guid>
<description>2024 की अमेरिकी प्रेज़िडेंशियल डिबेट में राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आमने सामने थे.
बहस की शुरुआत अर्थव्यवस्था के मुद्दे से हुई.
महंगाई की बात आते ही बाइडन ने ट्रंप की तरफ़ बात को घुमा दिया और कहा कि उन्होंने बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था सौंपी थी जिसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि उनके शासन के दौरान अमेरिका की अर्थव्यवस्था महान थी.
बाइडन ने कहा कि हमें सब कुछ फिर सही करना था. ट्रंप पर कुछ न करने के आरोप लगाए और कई बार अव्यवस्था शब्द का इस्तेमाल किया.
बाइडन ने कहा कि ट्रंप ने अमीरों को फायदा पहुंचाया.
इसके बाद ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मतदाताओं के लिए इतिहास में सबसे ज़्यादा टैक्स कटौती की.
अफ़ग़ानिस्तान और कोरोना पर हुई तीखी बहस
डिबेट में अफ़ग़ानिस्तान से अमेरिकी सेना के वापस आने और कोरोना महामारी के दौरान सरकार के रवैये पर भी बात हुई.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के दौरान अमेरिकी सेना अफ़ग़ानिस्तान में तब तक लड़ ही रही थी.
ट्रंप ने कहा कि उनका प्लान एक गरिमा और ताकत के साथ वहां(अफ़ग़ानिस्तान) से बाहर निकलने का था.
उन्होंने कहा, जब वो(बाइडन) वहां से निकले तो वो देश के इतिहास के लिए सबसे शर्मनाक पल था.
कोरोना महामारी को लेकर जो बाइडन ने कहा कि उस वक्त सब कुछ एक कुव्यवस्था में बदल गया था.
कोरोना मामले पर जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा, हम कोरोना महामारी की चपेट में आ गए और जब ऐसा हुआ तो हमने ज़रूरत के हिसाब से पैसे खर्च किए ताकि हम महामंदी के दौर में न चले जाएं. सब कुछ बेहतरीन था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 28 Jun 2024 06:33:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कीनिया में भारतीय उच्चायोग ने अपने लोगों के लिए जारी की एडवाइज़री</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कनय-म-भरतय-उचचयग-न-अपन-लग-क-लए-जर-क-एडवइजर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कनय-म-भरतय-उचचयग-न-अपन-लग-क-लए-जर-क-एडवइजर</guid>
<description>कीनिया में सरकार के ख़िलाफ़ हिंसक प्रदर्शन हो रहा है. सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में पांच लोगों के मरने और संसद में आगज़नी जैसी ख़बरें भी सामने आई हैं.
ऐसे में कीनिया में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है.
भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा,कीनिया में भारतीय नागरिकों के लिए सलाह. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए, कीनिया में मौजूद हर भारतीय नागरिक को सलाह दी जाती है कि वो सतर्कता बरतें, ग़ैर ज़रूरी काम से बाहर न निकलें,
विरोध प्रदर्शन और जब तक कि स्थिति ठीक नहीं हो जाती है तब तक हिंसाग्रस्त इलाकों में जाने से बचें. कृपया स्थानीय खबरों और दूतावास की वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें और अपडेट्स के लिए सोशल मीडिया देखते रहें.
दरअसल कीनिया की सरकार ने हाल ही में नया वित्त बिल पेश किया था, जिसमें कई सारे टैक्स में बढ़ोतरी की गई. इन बढ़ोतरियों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं. इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है और पुलिस कार्रवाई में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है.
विरोध कर रहे लोगों ने कीनिया की संसद में भी घुसने की कोशिश की और एक हिस्से में आग भी लगा दी. नैरोबी में प्रदर्शनकारियों का समूह पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़कर संसद में घुस गया था.
कीनिया के राष्ट्रपति विलियम रुतो ने बीते मंगलवार को एक संबोधन में कहा, देश की सुरक्षा और स्थिरता से खिलवाड़ करने वाले ख़तरनाक अपराधियों से निपटने के लिए हर रास्ता अपनाएंगे.
कीनिया में विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रण में करने के लिए सेना को उतारा जा चुका है. नए वित्त बिल को लेकर कीनिया में कई दिनों से ये प्रदर्शन चल रहे थे लेकिन मंगलवार को संसद में बिल पास हो जाने के बाद प्रदर्शन उग्र हो गया.
रबर बुलेट और आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों के घायल होने की भी ख़बर है. मौक़े पर मौजूद बीबीसी के एक संवाददाता ने भी कई शवों को सड़क पर पड़े हुए देखा.
अराजकता और हिंसा से निपटने के लिए राष्ट्रपति रुतो ने कड़ी प्रतिक्रिया देने की बात कही है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 27 Jun 2024 06:31:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में बदलावकारी हो सकते हैं ग्लोबल साउथ के विश्वविद्यालय : जेजीयू कुलपति</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सतत-वकस-लकषय-क-हसल-करन-म-बदलवकर-ह-सकत-ह-गलबल-सउथ-क-वशववदयलय-जजय-कलपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सतत-वकस-लकषय-क-हसल-करन-म-बदलवकर-ह-सकत-ह-गलबल-सउथ-क-वशववदयलय-जजय-कलपत</guid>
<description>टोक्यो, 26 जून । ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) के संस्थापक कुलपति प्रो. (डॉ.) सी. राजकुमार ने यहां एकेडमिक काउंसिल ऑफ द यूनाइटेड नेशन्स सिस्टम (एसीयूएनएस) की वार्षिक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने बैठक में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने में ग्लोबल साउथ के विश्वविद्यालयों की भूमिका विषय पर एक कीनोट भाषण दिया। डॉ. राज कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि अगले छह साल में एजेंडा 2030 को हासिल करना कितना महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि सभी हितधारकों, सरकारों तथा कंपनियों के लिए रणनीतिक नीतियां तैयार कर उन पर काम करना कितना जरूरी है ताकि एसडीजी को हासिल करने में वे सीधे योगदान दे सकें और ज्वलंत वैश्विक मुद्दों का समाधान कर सकें। उन्होंने कहा, मानव विकास के लिए ज्ञान सृजन और वितरण, नवाचार, अत्याधुनिक शोध, इंटरैक्टिव लर्निंग, और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देना जरूरी है। विश्वविद्यालय और अन्य उच्च शिक्षण संस्थान इन महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच हो सकते हैं। आवश्यक महत्वपूर्ण कदमों के बारे में विस्तार से बताते हुए डॉ. राज कुमार ने कहा, भारत और ग्लोबल साउथ के विश्वविद्यालय 10 मुख्य बिंदुओं में सभी 17 एसडीजी की प्राप्ति में योगदान दे सकते हैं। विश्वविद्यालयों की प्राथमिक भूमिका अनुभव आधारित शिक्षण, क्लीनिकल ​​कार्यक्रमों, बड़ी परियोजनाओं में और सामुदायिक स्तर पर भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करते हुए पाठ्यक्रम के भीतर प्रासंगिक विषयों और चुनौतियों को शामिल करके छात्रों को परिवर्तन का दूत बनने के लिए सशक्त बनाना है।
गरीबी के दुष्चक्र को तोड़ने के लिए वित्तीय सहायता और छात्रवृत्ति प्रदान करना, परोपकार को बढ़ावा देना और सार्वजनिक शिक्षा में निवेश करने के लिए सरकार को नीतिगत सिफारिशें प्रदान करना आवश्यक है। सभी के लिए समानता सुनिश्चित करने के लिए संस्थानों की दोहरी जिम्मेदारी है कि वे समान अवसर और निष्पक्ष व्यवहार वाले समावेशी प्रशिक्षण केंद्र के साथ-साथ ऐसे कार्यस्थल के उदाहरण बनें। ज्ञान सृजन और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्कॉलरशिप, तथा समाज के साथ जुड़कर जागरूकता बढ़ाकर विश्वविद्यालय अच्छे स्वास्थ्य और आरोग्य के लक्ष्य को हासिल करने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा, धरती पर जीवन के संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने के लिए विश्वविद्यालयों को पर्यावरण पर शोध पर निवेश करना चाहिए और सस्टेनेबल प्रैक्टिस के लिए स्थानीय संस्कृति से जुड़ना चाहिए। उन्हें कार्बन फुटप्रिंट कम करके और अपने परिसरों में जैवविविधता के संरक्षण के लिए अभ्यारण्य बनाकर बदलाव का कारण बनना चाहिए। विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम, अनुसंधान के एजेंडा, टिकाऊ बुनियादी ढांचा, परिसर के भीतर आयोजनों, आम लोगों के साथ संस्थान के जुड़ाव संस्थान के पर्यावरणीय फुटप्रिंट के जरिये व्यक्तिगत सजगता पैदा कर सकते हैं।
साफ पानी और खाद्य सुरक्षा के लक्ष्य की दिशा में काम करते हुए विश्वविद्यालयों को सार्वजनिक नीतियों को प्रभावित करने की अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए, और अपने परिसरों में जल संरक्षण तथा खाद्य सुरक्षा की परंपरा को बढ़ावा देना चाहिए। आम लोगों और उद्योगों के टिकाऊ आर्थिक विकास के लिए विश्वविद्यालयों को ऐसे परिवर्तनीय पाठ्यक्रम बनाने चाहिए जो बाजार में आ रहे बदलावों के अनुकूल हों, उद्योगों के साथ भागीदारी करनी चाहिए, और नवाचार तथा एंटरप्रेन्योरशिप के लिए इनक्यूबेटर की तरह काम करना चाहिए। शांति एवं न्याय की वकालत करने के लिए शिक्षण संस्थानों को एकेडमिक निष्पक्षता को ऊपर रखते हुए विभिन्न पहलुओं और सच्चाई का वस्तुनिष्ठ तरीके से, बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप या सेंसरशिप के चित्रण करना चाहिए ताकि लोगों की सामाजिक एवं राजनीतिक सोच में जागरूकता का समावेश किया जा सके। भागीदारी की दिशा में काम करते हुए, खासकर दक्षिण-दक्षिण भागीदारी की दिशा में, विश्वविद्यालय कंसोर्टियम, रिसर्च नेटवर्क का निर्माण कर सकते हैं, साझा चुनौतियों के समाधान पेश कर सकते हैं, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दे सकते हैं, और नीतियों में बदलाव पर प्रभाव छोड़ सकते हैं। इस साल एसीयूएनएस की वार्षिक बैठक ऐसे समय में हो रही है जब जेजीयू ने हाल ही में अपनी सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट पेश की है जो अपनी तरह की पहली रिपोर्ट है।
इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे एक विश्वविद्यालय अपनी शैक्षिक गतिविधियों, शोध, प्रबंधन, नौकरियों के अवसर प्रदान करने, भर्ती में समान अवसर प्रदान करने, स्वास्थ्य मानकों की स्थापना और रखरखाव, सार्वजनिक सेवा प्रदान करने, स्थानीय समुदायों के लिए समर्थन, लैंगिक जागरूकता का निर्माण, परिसर में और उसके बाहर पर्यावरण संरक्षण नीतियों को अपनाने और अन्य सतत गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न विशिष्ट एसडीजी की उपलब्धि में सीधे और प्रभावी रूप से योगदान दे सकता है। जेजीयू सतत विकास रिपोर्ट एसीयूएनएस के निवर्तमान अध्यक्ष और जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के लिसे हॉवर्ड प्रोफेसर, आगामी अध्यक्ष डॉ. फ्रांज बाउमन, 2024 एसीयूएनएस वार्षिक बैठक के दो सह-मेजबान, टोक्यो में यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी के रेक्टर प्रोफेसर चिलिद्ज़ी मारवाला तथा टोक्यो यूनिवर्सिटी के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के वाइस डीन प्रोफेसर अत्सुको कावाकिता और एसीयूएनएस वार्षिक बैठक में मौजूद प्रोफेसरों, शोधकर्ताओं, कार्यकर्ताओं और अन्य प्रतिभागियों को प्रस्तुत की गई। एसीयूएनएस की वार्षिक बैठक में ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व विभिन्न स्कूलों के 15 संकाय सदस्यों ने किया, जिन्होंने विभिन्न पैनलों में अपने नवीनतम शोध प्रस्तुत किए। जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल के वाइस डीन और एसीयूएनएस सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध पुरस्कार समिति के वर्तमान अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. वेसलिन पोपोवस्की ने दो विजेताओं - रेबेका येमो (मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी) और जोहान्स शेर्ज़िंगर (ज़्यूरिख यूनिवर्सिटी) को 2024 के सर्वश्</description>
<pubDate>Thu, 27 Jun 2024 06:31:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीनी पीएम ने समर दावोस मंच के उद्घाटन समारोह में भाग लिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-पएम-न-समर-दवस-मच-क-उदघटन-समरह-म-भग-लय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-पएम-न-समर-दवस-मच-क-उदघटन-समरह-म-भग-लय</guid>
<description>बीजिंग, 26 जून । चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने उत्तर पूर्वी चीन के ता ल्येन शहर में समर दावोस मंच-2024 के उद्घाटन समारोह में भाग लेकर भाषण दिया। ली छ्यांग ने कहा कि हमें विश्व अर्थव्यवस्था के समक्ष वृद्धि के गतिरोध का सामना कर अधिक दूरदृष्टि और अधिक बड़ी मानसिकता से विकास मुद्दे को देखना, नये दौर की वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी क्रांति तथा व्यावसायिक परिवर्तन के मौके का लाभ उठाना, एक साथ बड़ा केक बनाने में अपने वैध हितों का अनुसरण कर आर्थिक वृद्धि के नए इंजन की खोज करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि चीन के नए व्यवसायों का तेज़ विकास वैश्विक वैज्ञानिक व तकनीकी क्रांति और हरित विकास के रूझान से अनुकूल होता है और अपने सुपर बड़े बाजार, संपूर्ण व्यावसायिक व्यवस्था, प्रचुर मानव संसाधन, विविध एप्लीकेशन दृश्यों समेत विशिष्ट अपेक्षाकृत लाभ में जमा हुआ है। नए व्यवसाय और नई प्रेरणात्मक शक्ति के तेज़ विकास से चीनी अर्थव्यवस्था के सतत व स्वस्थ विकास का समर्थन दिया गया है और विभिन्न देशों के उद्यमों के लिए अधिक बड़ी सहयोगी गुजांइश प्रदान की गई है। ली छ्यांग ने नए विकास की गुंजाइश तैयार करने के लिए चार सुझाव पेश किए, जिनमें वैज्ञानिक व तकनीकी सहयोग गहराना, हरित विकास का आधार मज़बूत करना, खुले बाज़ार की सुरक्षा करना और समावेशी विकास बढ़ाना शामिल हैं। पोलैंड के राष्ट्रपति और वियतनाम के प्रधानमंत्री समेत सौ से अधिक देशों व क्षेत्रों के 1,700 से अधिक विभिन्न जगतों के प्रतिनिधि उद्घाटन समारोह में उपस्थित हुए।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 27 Jun 2024 06:31:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जूलियन असांज के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर पत्नी स्टेला ने जताई ये उम्मीद</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जलयन-असज-क-ऑसटरलय-पहचन-पर-पतन-सटल-न-जतई-य-उममद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जलयन-असज-क-ऑसटरलय-पहचन-पर-पतन-सटल-न-जतई-य-उममद</guid>
<description>जूलियन असांज के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद उनकी पत्नी स्टेला असांज ने पत्रकारों से बात की.
उन्होंने बताया कि जूलियन प्रेस कॉन्फ़्रेंस में शामिल नहीं होंगे.
स्टेला ने कहा कि जूलियन को सार्वजनिक रूप से बात करने से पहले स्वस्थ होने के लिए समय चाहिए.
स्टेला बोलीं, जूलियन को रिकवर होने और आज़ादी की आदत डालने के लिए समय चाहिए. आपको समझना होगा कि वो किस दौर से गुज़र रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जूलियन अब भी सिद्धांतवादी और निडर हैं.
स्टेला कहती हैं, मुझे उम्मीद है कि मीडिया को जूलियन के ख़िलाफ़ इस अमेरिकी मामले के ख़तरे का एहसास होगा. जो समाचार एकत्र करने और सार्वजनिक हित में जानकारी प्रकाशित करने को अपराध मानता है और उन्हें इसके लिए सजा दी है.
स्टेला ने दोहराया कि उन्हें उम्मीद है कि जूलियन को अमेरिकी राष्ट्रपति से माफ़ी मिल जाएगी.
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अगर प्रेस इसके ख़िलाफ़ एकजुट होकर आगे बढ़े तो उन्हें माफ़ कर दिया जाएगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 27 Jun 2024 06:31:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पन्नू मामले में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं : अमेरिका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पनन-ममल-म-भरत-क-जच-क-नतज-क-इतजर-कर-रह-ह-अमरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पनन-ममल-म-भरत-क-जच-क-नतज-क-इतजर-कर-रह-ह-अमरक</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 27 जून। अमेरिका ने कहा है कि वह अपने देश में सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश में एक भारतीय अधिकारी के शामिल होने के आरोपों की भारत की जांच के नतीजों का इंतजार कर रहा है।
पिछले साल नवंबर में, अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ काम करने का आरोप लगाया था।
आतंकवाद के आरोपों में भारत में वांछित पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है।
गुप्ता को पिछले साल जून में चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था और 14 जून को प्रत्यर्पित कर अमेरिका लाया गया था।
विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, उन्होंने (भारतीय अधिकारियों) घोषणा की है कि वे जांच कर रहे हैं और हम जांच के नतीजों का इंतजार करेंगे।
वह सीनेट की विदेश संबंधों की समिति के सदस्यों द्वारा विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को पत्र लिखे जाने और अमेरिकी सरजमीं पर किसी अमेरिकी नागरिक की हत्या की कथित साजिश में भारत सरकार की संलिप्तता पर उससे कड़ी कूटनीतिक प्रतिक्रिया मांगने संबंधी एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
इन आरोपों के बाद भारत ने हत्या की कथित साजिश पर अमेरिका द्वारा उपलब्ध करायी सूचनाओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।
मिलर ने कहा, हम उन सदस्यों को निजी रूप से जवाब देंगे जैसा कि हम हमेशा करते हैं। मैं उसके बारे में यहां नहीं बोलूंगा। जब पहली बार यह मुद्दा उठा था तो हमने स्पष्ट किया था कि हमने इसे भारत सरकार के समक्ष उठाया है और उन्हें कहा कि हम उनसे मामले की तह तक जाने की उम्मीद करते हैं।
अमेरिका के उप विदेश मंत्री कर्ट कैम्पबेल ने बुधवार को कहा था कि उनके देश ने पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश की भारत द्वारा जांच से संबंधित अद्यतन जानकारी मुहैया करने पर लगातार जोर दिया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि वाशिंगटन इस मामले में जवाबदेही चाहता है।
कैम्पबेल ने पिछले हफ्ते अपनी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलीवन की भारत यात्रा पर प्रेस वार्ता में ये टिप्पणियां कीं।
भारत में लोकसभा चुनाव पर एक अन्य सवाल पर मिलर ने कहा, जहां तक भारतीय चुनाव का सवाल है तो हमारा अमेरिकी सरकार की ओर से बिल्कुल स्पष्ट रुख है कि हम विश्व के इतिहास में लोकतंत्र की सबसे बड़ी कवायद की सराहना करते हैं।
मिलर ने कहा, यह एक असाधारण उपलब्धि है और जब चुनाव के नतीजों की बात आती है तो हम जाहिर तौर पर किसी का पक्ष नहीं लेते। इसका फैसला भारत की जनता को करना होता है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 27 Jun 2024 06:31:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हवाई में जंगल की आग से जली महिला की मौत के बाद मृतकों की संख्या 102 हुई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हवई-म-जगल-क-आग-स-जल-महल-क-मत-क-बद-मतक-क-सखय-102-हई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हवई-म-जगल-क-आग-स-जल-महल-क-मत-क-बद-मतक-क-सखय-102-हई</guid>
<description>होनोलूलू, 25 जून। अमेरिका में एक सदी से भी अधिक समय में लगी सर्वाधिक भयावह आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इस आग ने पिछले साल हवाई द्वीप माउई के ऐतिहासिक शहर लहाइना को तबाह कर दिया था
क्लॉडेट हेर्मेंस (68) की 28 मार्च को होनोलूलू के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई।
माउई पुलिस विभाग ने होनोलूलू मेडिकल परीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी का हवाला देते हुए हेर्मेंस की मृत्यु की घोषणा की।
होनोलुलु के मेडिकल परीक्षक डॉ. मासाहिको कोबायाशी ने बताया कि हेर्मेंस के शरीर का 20 प्रतिशत हिस्सा जल गया था और कई अन्य समस्याओं के कारण उसका मामला जटिल हो गया था।
आग लगने के दिन उसे पहले माउई के अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन अगले दिन उसे राज्य की एकमात्र बर्न यूनिट में इलाज के लिए ओहू ले जाया गया। लगभग चार महीने बाद वह अस्पताल में भर्ती हुई।
आठ अगस्त को लगी जंगल की आग पिछले एक सदी में अमेरिका में सर्वाधिक घातक आग थी। इसकी वजह से लहाइना में करीब 3000 इमारतें नष्ट हो गईं और 12,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए।
अधिकारियों ने फरवरी में 101वीं मौत की पुष्टि की।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 26 Jun 2024 07:14:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण ने 6 महीनों में 4.5 टन ड्रग्स जब्त की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-रषटरय-आवरजन-परधकरण-न-6-महन-म-45-टन-डरगस-जबत-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-रषटरय-आवरजन-परधकरण-न-6-महन-म-45-टन-डरगस-जबत-क</guid>
<description>बीजिंग, 25 जून । चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण के अनुसार, इस साल 24 जून तक, चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण ने सीमाओं और बंदरगाहों पर कुल 381 लोगों से जुड़े 284 ड्रग्स मामलों का पर्दाफाश किए और कुल 4.5 टन ड्रग्स बरामद की। हाल के वर्षों में, सीमा पर ड्रग्स के नियंत्रण को व्यापक रूप से मजबूत करने और सीमा पार ड्रग्स से संबंधित अपराधों पर सख्ती से नकेल कसने के लिए, चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण की पुलिस दिन-रात सीमा और बंदरगाह पर ड्रग्स के खिलाफ मोर्चाबंदी कर रही है, और घुसपैठ को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।
सीमाओं और बंदरगाहों पर ड्रग्स के खिलाफ एक मजबूत रक्षा पंक्ति बनाने के प्रयास किए गए हैं। चीनी राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण ने कहा कि अगले चरण में राष्ट्रीय आव्रजन प्राधिकरण ड्रग्स के अपराधों, ड्रग्स से संबंधित समूहों आदि के पैटर्न और विशेषताओं पर गहन शोध करना जारी रखेगा, चौकियों की तैनाती को समायोजित करेंगे और एक सघन सीमा निरीक्षण और निषेध नेटवर्क का निर्माण करेंगे। एंटी-ड्रग मोबाइल क्लासरूम और राष्ट्रीय ड्रग विरोधी जागरूकता माह जैसी केंद्रीकृत प्रचार गतिविधियां जारी रखेंगे।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 26 Jun 2024 07:14:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चांद से सफलतापूर्वक लौटा चीन के अंतरिक्ष यान छांगअ 6 का वापसी कैप्सूल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चद-स-सफलतपरवक-लट-चन-क-अतरकष-यन-छगअ-6-क-वपस-कपसल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चद-स-सफलतपरवक-लट-चन-क-अतरकष-यन-छगअ-6-क-वपस-कपसल</guid>
<description>बीजिंग, 25 जून । चीन के अंतरिक्ष यान छांगअ 6 का वापसी कैप्सूल मंगलवार की दोपहर 2.07 बजे भीतरी मंगोलिया के सीत्सीवांग बैनर के निर्धारित क्षेत्र में सफलतापूर्वक लैंड हुआ, जिसमें चांद के पिछले हिस्से से एकत्र नमूने लदे हैं। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने संदेश भेजकर इस मिशन में भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं को जोशपूर्ण बधाई दी और उनका अभिवादन किया। शी चिनफिंग ने अपने बधाई संदेश में कहा कि छांगअ 6 मानव के इतिहास में पहली बार चांद के पिछले हिस्से से नमूने एकत्र कर वापस आया।
यह चीन के अंतरिक्ष उड्डयन शक्ति और वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी शक्ति के निर्माण में प्राप्त और एक प्रतीकात्मक उपलब्धि है। 20 साल में चांद सर्वेक्षण परियोजना में भाग लेने वाले सभी लोगों ने एक उच्च गुणवत्ता और कुशलता वाला चांद सर्वेक्षण रास्ता निकाला है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि चांद से एकत्र हुए नमूनों का बारीकी से वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा, डीप स्पेस सर्वेक्षण आदि महत्वपूर्ण अंतरिक्ष उड्डयन परियोजनाओं को बखूबी अंजाम दिया जाएगा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाया जाएगा ताकि ब्रह्मांड रहस्यों की खोज और मानव कल्याण के लिए और नया योगदान दिया जाए। ध्यान रहे 3 मई को छांगअ 6 अंतरिक्ष यान प्रक्षेपित किया गया और 2 जून को उसका लैंडिंग कैप्सूल चांद के पिछले हिस्से में पहुंचा था। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 26 Jun 2024 07:14:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन: सुनक ने सट्टा लगाने के आरोप में फंसे दो उम्मीदवारों से पार्टी का समर्थन वापस लिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-सनक-न-सटट-लगन-क-आरप-म-फस-द-उममदवर-स-परट-क-समरथन-वपस-लय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-सनक-न-सटट-लगन-क-आरप-म-फस-द-उममदवर-स-परट-क-समरथन-वपस-लय</guid>
<description>लंदन, 25 जून। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आम चुनाव की तारीख को लेकर सट्टा लगाने के आरोपों का सामना कर रहे कंजर्वेटिव पार्टी के अपने दो सहयोगियों से पार्टी का समर्थन वापस लेने का मंगलवार को फैसला किया।
यह कदम चार जुलाई को होने वाले चुनाव से पहले उठाया गया है। इससे पहले यह विवाद कई दिनों तक प्रचार अभियान की सुर्खियों में छाया रहा और विपक्ष आरोपियों के निलंबन की मांग कर रहा था।
कंजर्वेटिव पार्टी प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि पार्टी उम्मीदवार क्रेग विलियम्स और लॉरा सॉन्डर्स को अब क्रमशः वेल्स में मोंटगोमेरीशायर एंड ग्लाइंडर तथा इंग्लैंड में ब्रिस्टल नॉर्थ वेस्ट से सांसद के रूप में चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का समर्थन नहीं होगा।
कंजर्वेटिव पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, आंतरिक जांच के परिणामस्वरूप, हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि हम आगामी आम चुनाव में संसदीय उम्मीदवार के रूप में क्रेग विलियम्स या लॉरा सॉन्डर्स का समर्थन नहीं कर सकते।
प्रवक्ता ने कहा, हमने गैंबलिंग कमीशन से पड़ताल की है कि यह निर्णय उनकी जांच को प्रभावित नहीं करता है, जो कि सही मायने में स्वतंत्र है।
पिछले कुछ सप्ताहों में हुए खुलासों के बाद सुनक पर कार्रवाई करने का बहुत दबाव था, जिसमें उनकी अपनी पार्टी के कुछ सदस्य भी शामिल थे।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 26 Jun 2024 07:14:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/डकवरथ-लईस-पदधत-क-जनक-फरक-डकवरथ-क-नधन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डकवरथ-लईस-पदधत-क-जनक-फरक-डकवरथ-क-नधन</guid>
<description>नयी दिल्ली, 25 जून। इंग्लैंड के सांख्यिकीविद् और डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) पद्धति को तैयार करने वालों में शामिल फ्रेंक डकवर्थ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
ईएसपीएनक्रिकइंफो.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार डकवर्थ का 21 जून को निधन हो गया।
डकवर्थ-लुईस पद्धति को डकवर्थ और उनके साथी सांख्यिकीविद् टोनी लुईस ने तैयार किया और इसका इस्तेमाल बारिश से प्रभावित मैचों के नतीजे के लिए किया जाता है।
इस पद्धति को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले 1997 में लागू किया गया और 2001 में आईसीसी उन मुकाबलों में संशोधित लक्ष्य देने की मानक प्रणाली के रूप इसे स्वीकार किया जहां ओवरों की संख्या में कटौती होती है।
डकवर्थ और लुईस की सेवानिवृत्ति और ऑस्ट्रेलिया के सांख्यिकीविद् स्टीवन स्टर्न द्वारा इसमें कुछ संशोधन के बाद इस पद्धति को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नाम दिया गया।
डकवर्थ और लुईस दोनों को जून 2010 में मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर (एमबीई) से सम्मानित किया गया।(भाषा)
डीएलएस पद्धति एक जटिल सांख्यिकीय विश्लेषण पर आधारित है जो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए संशोधित लक्ष्य निर्धारित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर गौर करता है जिसमें शेष विकेट और कम हुए ओवर भी शामिल हैं।</description>
<pubDate>Wed, 26 Jun 2024 07:14:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कीनिया में बढ़े हुए टैक्स के ख़िलाफ़ उग्र प्रदर्शन, पांच की मौत, संसद में आगजनी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कनय-म-बढ-हए-टकस-क-खलफ-उगर-परदरशन-पच-क-मत-ससद-म-आगजन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कनय-म-बढ-हए-टकस-क-खलफ-उगर-परदरशन-पच-क-मत-ससद-म-आगजन</guid>
<description>कीनिया में लोगों का उग्र प्रदर्शन जारी है और पुलिस कार्रवाई में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है. विरोध कर रहे लोगों ने कीनिया की संसद में भी घुसने की कोशिश की और एक हिस्से में आग भी लगा दी.
कीनिया की राजधानी नैरोबी में प्रदर्शनकारियों का समूह पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़कर संसद में घुस गया था.
दरअसल कीनिया की सरकार ने हाल ही में नया वित्त बिल पेश किया था, जिसमें कई सारे टैक्स में बढ़ोतरी की गई. इन बढ़ोतरी के ख़िलाफ़ कीनिया के लोग सड़कों पर उतर गए हैं और उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं.
कीनिया के राष्ट्रपति विलियम रुतो ने बीते मंगलवार को एक संबोधन में कहा, देश की सुरक्षा और स्थिरता से खिलवाड़ करने वाले ख़तरनाक अपराधियों से निपटने के लिए हर रास्ता अपनाएंगे.
कीनिया में विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रण में करने के लिए सेना को उतारा जा चुका है.
नए वित्त बिल को लेकर कीनिया में कई दिनों से ये प्रदर्शन चल रहे थे लेकिन मंगलवार को संसद में बिल पास हो जाने के बाद प्रदर्शन उग्र हो गया. प्रदर्शनकारी संसद के अंदर जा घुसे, अंदर तोड़फोड़ की और कुछ हिस्सों में आग भी लगा दी.
कीनिया मेडिकल असोसिएशन के मुताबिक़ पुलिस ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम पांच लोगों के मारे गए.
रबर बुलेट और आंसू गैस के गोलों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों के घायल होने की भी ख़बर है. मौक़े पर मौजूद बीबीसी के एक संवाददाता ने भी कई शवों को सड़क पर पड़े हुए देखा.
24 वर्ष के डैरिक म्वाथु ने बीबीसी से कहा, कुछ चीज़ें समझ से परे हैं जैसे कि आप ब्रेड पर कैसे 16 फ़ीसदी का टैक्स लगा सकते हो? आप सैनिटरी पैड पर कैसे टैक्स लगा सकते हो?
अराजकता और हिंसा से निपटने के लिए राष्ट्रपति रुतो ने कड़ी प्रतिक्रिया देने की बात कही है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 26 Jun 2024 07:14:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने रूस के पूर्व प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ जारी किया गिरफ़्तारी का वारंट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इटरनशनल-करमनल-करट-न-रस-क-परव-परधनमतर-क-खलफ-जर-कय-गरफतर-क-वरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इटरनशनल-करमनल-करट-न-रस-क-परव-परधनमतर-क-खलफ-जर-कय-गरफतर-क-वरट</guid>
<description>इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने रूस के पूर्व प्रधानमंत्री सर्गेई शोइगु और सेना प्रमुख वेलेरी गेरासिमोव के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया है. उन पर युद्ध अपराध और यूक्रेन में मानवता के ख़िलाफ़ अपराध के आरोप हैं.
दोनों पर सिविलियन इन्फ्रास्ट्रक्चर और बिजली नेटवर्क पर मिसाइल हमले के आदेश देने के आरोप हैं.
रूस इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का सदस्य नहीं है. उसने इस एलान को खारिज करते हुए कहा कि इसका कोई महत्व नहीं है.
लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट का वारंट जारी करना दिखाता है कि रूसी अपराधों का दंड मिलना तय है.
पिछले साल इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने युद्ध अपराध के आरोप में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ख़िलाफ़ भी गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 26 Jun 2024 07:14:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चांद की ज़मीन से नमूने लेकर धरती पर लौटा चीन का अंतरिक्ष यान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चद-क-जमन-स-नमन-लकर-धरत-पर-लट-चन-क-अतरकष-यन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चद-क-जमन-स-नमन-लकर-धरत-पर-लट-चन-क-अतरकष-यन</guid>
<description>चीन का मानवरहित अंतरिक्ष यान चांद के सुदूर अज्ञात हिस्से के नमूने को लेकर धरती पर वापस आ गया है. लगभग दो महीने बाद चांगई-6 मंगलवार को इनर मंगोलिया रेगिस्तान में उतरा.
वैज्ञानिक चांगई-6 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि चांद से लाए गए नमूने ग्रहों के निर्माण के बारे में कई अहम सवालों के जवाब दे सकते हैं. चीन अकेला देश है जो चंद्रमा के दूर के हिस्से पर उतरा है, उसने 2019 में ऐसा पहले भी किया था.
चंद्रमा के इस हिस्से पर लैंडिंग मुश्किल मानी जाती है क्योंकि लंबी दूरी, विशाल गड्ढों और कुछ सपाट सतहों की वजह से ये चुनौतीपूर्ण है.
वैज्ञानिक चांद पर अभियान भेजने में इसलिए दिलचस्पी रखते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यहां बर्फ के अंश हो सकते हैं जो ऑक्सीजन, पानी और हाइड्रोजन बनाने में मददगार हो सकते हैं
चीन के लिए चांगई-6 मिशन काफी अहम है क्योंकि इसके जरिेये अपने प्रतिस्पर्द्धी अमेरिका को चुनौती दे सकता है.
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चांगई-6 मिशन के कमांड सेंटर के लोगों को बधाई देने के लिए फोन किया. जिनपिंग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे गहरे अंतरिक्ष में अपने अभियान जारी रख सकते हैं.
ज़िनपिंग ने आगे कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे अंतरिक्ष में अन्वेषण जारी रख सकेंगे और ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर करने में नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे और मानवता को लाभ पहुंचाएंगे. साथ ही राष्ट्र को आगे बढ़ाएंगे.
चांगई-6 मिशन को मई की शुरुआत में एक अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था. 3 मई को लॉन्च किए गए इस मिशन का लक्ष्य इस क्षेत्र से दुर्लभ चट्टान और मिट्टी इकट्ठा करना है.
चीन का यह यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव-एटकेन बेसिन हिस्से पर लैंड हुआ था. चांद के हिस्से को धरती से नहीं देखा जा सकता.
स्कॉटलैंड की शाही खगोलशास्त्री कैथरीन हेमैन्स ने उम्मीद जताई कि नमूने इस सिद्धांत का परीक्षण करने में मदद करेंगे कि 4.5 अरब साल पहले चंद्रमा कैसे बना था और क्या यह पृथ्वी के बहुत शुरुआती दौर में टकराव से बना था?(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 26 Jun 2024 07:14:51 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सऊदी अरब में इस साल 1,301 हाजियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सऊद-अरब-म-इस-सल-1301-हजय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सऊद-अरब-म-इस-सल-1301-हजय-क-मत</guid>
<description>रियाद, 24 जून । सऊदी अरब ने घोषणा की है कि इस साल हज सीजन के दौरान 1,301 तीर्थयात्रियों की मौत हुई, जिनमें से 83 प्रतिशत अपंजीकृत थे। सऊदी प्रेस एजेंसी ने स्वास्थ्य मंत्री फहद अल-जलाजेल के हवाले से बताया कि हीट स्ट्रेस के अनेक मामले सामने आये हैं। उनमें कुछ लोग अब भी इलाजरत हैं। मंत्री ने रविवार को कहा, मृतकों में कई बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने संकेत दिया कि गर्मी से अपंजीकृत तीर्थयात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई क्योंकि वे बिना किसी आश्रय या आराम के सीधे धूप में लंबी दूरी तक चले थे। सभी पीड़ितों की पहचान कर ली गई है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है।
मंत्री ने कहा कि पहचान, दफनाने और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उचित प्रक्रियाओं का पालन किया गया। अल-जलाजेल ने उच्च तापमान का सामना करने वाले तीर्थयात्रियों के बीच हीट स्ट्रेस के बारे में जागरूकता और तैयारी बढ़ाने के लिए सक्षम अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। समाचार एजेंसी ने शिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने घोषणा की कि हज सीजन के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधन सफल रहा और महामारी या व्यापक बीमारियों का कोई प्रकोप दर्ज नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि आपातकालीन देखभाल और सर्जरी से लेकर डायलिसिस तक 4,65,000 से अधिक हाजियों को विशेष इलाज प्रदान किये गये। इनमें 1,41,000 अपंजीकृत लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने हज करने के लिए आधिकारिक प्राधिकरण प्राप्त नहीं किया था। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 25 Jun 2024 06:11:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेतन्याहू ने कहा, गाजा में भीषण लड़ाई जल्द खत्म होगी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नतनयह-न-कह-गज-म-भषण-लडई-जलद-खतम-हग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नतनयह-न-कह-गज-म-भषण-लडई-जलद-खतम-हग</guid>
<description>यरूशलेम, 24 जून । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के खिलाफ गाजा में भीषण लड़ाई जल्द खत्म होने वाली है। इजरायली चैनल 14 टीवी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि रफा में युद्ध समाप्त होने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा, पूरी गाजा पट्टी में युद्ध समाप्त होने के बहुत करीब है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि नेतन्याहू ने साथ ही ये भी कहा है कि इसका मतलब ये नहीं है कि गाजा पट्टी में चल रहे हमास के साथ संघर्ष का अंत हो जाएगा।
हमास के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। नेतन्याहू ने लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध शुरू करने की इजरायल की चेतावनियों का जिक्र करते हुए कहा, गाजा में युद्ध समाप्त होने के बाद, हम उत्तर की ओर बढ़ना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि इजरायल-लेबनान सीमा पर युद्ध विराम सुनिश्चित करने के लिए कोई भी समझौता हमारी शर्तों पर होगा। इजरायल के उत्तर में हिजबुल्लाह-इजरायल के बीच 7 अक्टूबर, 2023 से गोलीबारी चल रही है। उन्होंने कहा कि वह केवल इस समझौते पर सहमत होंगे कि गाजा पट्टी में हमास को पूरी तरह से सत्ता से हटा दिया जाएगा और लगभग 100 बंधकों को रिहा किया जाएगा, जो अभी भी गाजा में कैद में हैं।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 25 Jun 2024 06:11:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अफगानिस्तान में भूस्खलन से सात लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-म-भसखलन-स-सत-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-म-भसखलन-स-सत-लग-क-मत</guid>
<description>काबूल, 24 जून । पूर्वी अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के एक गांव में भूस्खलन से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। सरकारी समाचार एजेंसी बख्तार ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, प्रांत के जनिखैल जिले के जकोरगोर गांव में रविवार रात आई प्राकृतिक आपदा में एक घर बह गया। अफगानिस्तान के सुदूर इलाकों में आज भी ज्यादातर लोग मिट्टी के घरों में रहते हैं। इस कारण भारी बारिश, हिमपात और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय उन्हें नुकसान की आशंका बनी रहती है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 25 Jun 2024 06:11:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>राजकुमारी एनी को मामूली चोट लगी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रजकमर-एन-क-ममल-चट-लग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रजकमर-एन-क-ममल-चट-लग</guid>
<description>लंदन, 24 जून। गैटकोम्ब पार्क एस्टेट में रविवार को हुई एक घटना में राजकुमारी एनी को मामूली चोट और सिर में चोट आयी है। यह जानकारी बकिंघम पैलेस ने दी।
ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय की 73 वर्षीय बहन एनी को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है।
बकिंघम पैलेस ने सोमवार को एक बयान में कहा, चार्ल्स को पूरी जानकारी दी गई है और उन्होंने पूरे शाही परिवार के साथ मिलकर राजकुमारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
बयान में कोई अन्य विवरण नहीं दिया गया है।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 25 Jun 2024 06:11:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण कोरिया में फैक्टरी में आग लगने से 22 लोगों की मौत, मृतकों में ज्यादातर चीनी श्रमिक</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-म-फकटर-म-आग-लगन-स-22-लग-क-मत-मतक-म-जयदतर-चन-शरमक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-म-फकटर-म-आग-लगन-स-22-लग-क-मत-मतक-म-जयदतर-चन-शरमक</guid>
<description>सियोल, 24 जून। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के समीप, लिथियम बैटरी बनाने वाली फैक्टरी में सोमवार को आग लग जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में ज्यादातर प्रवासी चीनी श्रमिक थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अग्निशमन अधिकारियों ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि आग सुबह करीब 10:30 बजे सियोल के दक्षिण में स्थित ह्वासोंग शहर में फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर बैटरियों में विस्फोट होने के बाद लगी। जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त श्रमिक बैटरियों की जांच और पैकेजिंग कर रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
स्थानीय अग्निशमन अधिकारी किम जिन-यंग ने बताया कि मृतकों में 18 चीनी, दो दक्षिण कोरियाई और एक व्यक्ति लाओस का नागरिक था। उन्होंने कहा कि मृतकों में से एक की नागरिकता का पता नहीं चल सका है।
किम ने बताया कि फैक्टरी में काम करने वाले एक व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पाया है और बचावकर्मी घटनास्थल पर तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि आठ घायलों में से दो की हालत गंभीर है।
आग एरिसेल नामक कंपनी के स्वामित्व वाली एक फैक्टरी की इमारत में लगी। किम ने बताया कि जो लोग मृत पाए गए वे संभवत: सीढ़ियों के रास्ते बाहर नहीं निकल पाए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि क्या फैक्टरी में आग बुझाने के उपकरण थे और क्या वे चालू हालत में थे। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय फैक्टरी में कुल 102 लोग काम कर रहे थे।
प्रधानमंत्री हान डक-सू और गृह एवं सुरक्षा मंत्री ली सांग-मिन ने घटनास्थल का दौरा किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, हान ने अधिकारियों को मृतकों के रिश्तेदारों को सरकारी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 25 Jun 2024 06:11:38 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटिश नागरिक अपनी मां से मिलने कार चलाकर लंदन से पुणे पहुंचा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटश-नगरक-अपन-म-स-मलन-कर-चलकर-लदन-स-पण-पहच</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटश-नगरक-अपन-म-स-मलन-कर-चलकर-लदन-स-पण-पहच</guid>
<description>ठाणे, 24 जून। भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विराज मुंगाले ने अपनी मां से मिलने के लिए लंदन से ठाणे तक अपनी एसयूवी कार से एक असाधारण यात्रा पूरी की।
विराज ने बताया कि यह सफर पूरा करने के लिए उन्होंने 59 दिनों में 16 देशों की यात्रा की।
विराज के अनुसार, उन्होंने 18,300 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने बताया कि वह ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, पोलैंड, लिथुआनिया, लताविया, एस्टोनिया, रूस, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, चीन, तिब्बत, नेपाल और फिर भारत पहुंचे।
इस सफर में उनके साथ नेपाली दोस्त रोशन श्रेष्ठ भी थे, जो नेपाल के काठमांडू तक गए।
सत्रह जून को ठाणे पहुंचे विराज ने सप्ताहांत में संवाददाताओं से कहा, मैं प्रतिदिन लगभग 400-600 किलोमीटर कार चलाता था। कभी-कभी 1,000 किमी तक भी कार चलाई, लेकिन हमेशा रात में वाहन चलाने से बचते हुए सुरक्षा को प्राथमिकता दी।
विराज ने बताया कि उन्होंने अपनी नौकरी से दो महीने की छुट्टी ली और जिस भी देश से गुजरे, वहां से आवश्यक अनुमति और कानूनी मंजूरी ली।
बर्फ और ठंड सहित चरम मौसम की स्थिति उनकी यात्रा में आने वाली चुनौतियों में शुमार रहीं।
विराज ने बताया कि वह विमान से ब्रिटेन लौटेंगे और अपनी कार को जहाज से वापस भेजेंगे।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 25 Jun 2024 06:11:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारत और अमेरिका के बीच संबंध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं : अमेरिकी राजदूत गार्सेटी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-और-अमरक-क-बच-सबध-बहत-तज-स-आग-बढ-रह-ह-अमरक-रजदत-गरसट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-और-अमरक-क-बच-सबध-बहत-तज-स-आग-बढ-रह-ह-अमरक-रजदत-गरसट</guid>
<description>(ललित के झा)
ओक्सन हिल (अमेरिका), 25 जून। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि भारत-अमेरिका के बीच रिश्ते पहले कभी इतने अच्छे नहीं रहे जितने आज हैं और दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच संबंध बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
गार्सेटी ने सोमवार को सेलेक्ट यूएसए इन्वेस्टमेंट समिट के इतर एक कार्यक्रम में ये टिप्पणियां कीं जिसमें सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल भारत से है।
गार्सेटी ने वाशिंगटन में हुई एक बैठक में कहा, यह (भारत-अमेरिका) ऐसा रिश्ता है जो बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले कभी इतने अच्छे नहीं रहे।
उन्होंने कहा, हमारा कभी भारत के साथ इतना करीबी रिश्ता नहीं रहा। भारतीय मूल के अमेरिकियों की संख्या अब हमारी आबादी का करीब 1.5 प्रतिशत है और वे अमेरिका में छह फीसदी कर का भुगतान करते हैं। यह अमेरिका में सबसे सफल प्रवासी समुदाय है।
इस कार्यक्रम में भारत के जेएसडब्ल्यू स्टील ने टेक्सास के बेटाउन में 14 करोड़ डॉलर निवेश करने की अपनी योजना की घोषणा की।
गार्सेटी ने कहा, अब अमेरिकी भारतीय ब्रांड और भारतीय कंपनियों से अधिक परिचित हो रहे हैं...हम एक साथ मिलकर तीसरे देशों, बुनियादी ढांचों, ऊर्जा, जलवायु समाधानों में निवेश कर रहे हैं।
उन्होंने जेएसडब्ल्यू स्टील की घोषणा पर कहा कि इस प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) से 800 से अधिक अमेरिकी कर्मियों को नौकरियां मिलेंगी।
हजारों निवेशकों, कंपनियों, आर्थिक विकास संगठनों (ईडीओ) और उद्योग विशेषज्ञों को कारोबारी निवेश की सुविधा प्रदान करने के लिए सेलेक्ट यूएसए इन्वेस्टमेंट समिट अमेरिका में एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम है।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 25 Jun 2024 06:11:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अफ़ग़ानिस्तान की जीत पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बधाई दी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-क-जत-पर-परव-भरतय-खलड-न-बधई-द</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-क-जत-पर-परव-भरतय-खलड-न-बधई-द</guid>
<description>पूर्व इंडियन क्रिकेटर वसीम ज़ाफर ने अफ़ग़ानिस्तान की जीत पर बधाई दी है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, इस जीत को उलटफेर कहना अफ़ग़ानिस्तान की टीम का अपमान होगा. अफ़ग़ानिस्तान किसी भी टीम को हराने में सक्षम है.
उन्होंने आज अपनी क्षमता के अनुरूप खेला और ऑस्ट्रेलिया जैसी अच्छी टीम को हरा दिया. ये सच्चाई है और इस जीत का जश्न मनाना चाहिए.
अफ़ग़ानिस्तान ने सुपर 8 के आठवें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया. पहली बार अफ़ग़ानिस्तान में ऑस्ट्रेलिया को हराया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट टीम की तारीफ़ हो रही है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 24 Jun 2024 06:33:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इराक में हवाई हमलों में सात आईएस आतंकवादी मारे गए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इरक-म-हवई-हमल-म-सत-आईएस-आतकवद-मर-गए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इरक-म-हवई-हमल-म-सत-आईएस-आतकवद-मर-गए</guid>
<description>बगदाद, 23 जून । इराकी सेना ने दावा किया है कि बगदाद के उत्तर में सलाहुद्दीन प्रांत में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के ठिकानों पर किए गए दो हवाई हमलों में सात आतंकवादी मारे गए हैं। इराकी संयुक्त अभियान कमान से संबद्ध मीडिया आउटलेट सिक्योरिटी मीडिया सेल की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार, इराकी लड़ाकू विमानों ने खुफिया रिपोर्टों के आधार पर प्रांत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक पहाड़ी इलाके में आईएस के ठिकानों और उनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक सुरंग पर दो हवाई हमले किए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हवाई हमलों में एक प्रमुख व्यक्ति सहित सात आईएस आतंकवादी मारे गए। बयान में हमलों के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वर्ष 2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि, आईएस के बचे हुए लोग शहरी केंद्रों, रेगिस्तानों और बीहड़ इलाकों में घुस आए हैं और सुरक्षा बलों तथा नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहे हैं।(आईएएनएस)।</description>
<pubDate>Mon, 24 Jun 2024 06:33:07 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस के दागिस्तान क्षेत्र में आंतकवादी हमलों में 15 पुलिस अधिकारियों और कई नागरिकों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-क-दगसतन-कषतर-म-आतकवद-हमल-म-15-पलस-अधकरय-और-कई-नगरक-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-क-दगसतन-कषतर-म-आतकवद-हमल-म-15-पलस-अधकरय-और-कई-नगरक-क-मत</guid>
<description>मॉस्को, 24 जून । रूस के दक्षिणी दागिस्तान क्षेत्र में सशस्त्र आतंकवादियों ने रविवार को 15 से अधिक पुलिस अधिकारियों और एक पादरी समेत कई नागरिकों की हत्या कर दी।
दागिस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलीकोव ने सोमवार तड़के एक वीडियो बयान में बताया कि बंदूकधारियों ने दो शहरों में दो ऑर्थोडॉक्स गिरजाघरों, एक यहूदी उपासनागृह और एक पुलिस चौकी पर गोलीबारी की।
रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी समिति ने बताया कि ये हमले मुख्य रूप से मुस्लिम क्षेत्र में हुए जहां सशस्त्र चरमपंथ का इतिहास रहा है। उसने इन हमलों को आतंकवादी कृत्य बताया।
इस क्षेत्र में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शोक दिवस घोषित किया गया है।
दागिस्तान के अंदरुनी मामलों के मंत्री ने बताया कि सशस्त्र लोगों के एक समूह ने कैस्पियन सागर के समीप स्थित डर्बेंट शहर में एक यहूदी उपासनागृह और एक गिरजाघर पर हमला किया। सरकारी मीडिया के अनुसार, गिरजाघर और यहूदी उपासनागृह दोनों में आग लग गयी। इसी तरह दागिस्तान की राजधानी मखचकला में एक गिरजाघर और एक यातायात पुलिस चौकी पर भी हमले की ऐसी ही खबरें मिली हैं।
प्राधिकारियों ने क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान की घोषणा की है। आतंकवाद रोधी समिति ने बताया कि पांच बंदूकधारियों का खात्मा कर दिया गया है। गवर्नर ने बताया कि छह डाकुओं का खात्मा कर दिया गया है। बहरहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमलों में कितने आतंकवादी शामिल थे।
अभी किसी ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्राधिकारियों ने इस आतंकवादी कृत्य की आपराधिक जांच शुरू कर दी है।
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से बताया कि दागिस्तान के एक अधिकारी को हमलों में उसके बेटों की संलिप्तता को लेकर हिरासत में लिया गया है।
मेलीकोव ने बिना कोई सबूत उपलब्ध कराए दावा किया कि इन हमलों की साजिश संभवत: विदेश में रची गयी।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 24 Jun 2024 06:33:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में लूटपाट के दौरान भारतीय नागरिक को गोली मारी गई, इलाज के दौरान दम तोड़ा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-लटपट-क-दरन-भरतय-नगरक-क-गल-मर-गई-इलज-क-दरन-दम-तड</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-लटपट-क-दरन-भरतय-नगरक-क-गल-मर-गई-इलज-क-दरन-दम-तड</guid>
<description>(सीमा हाकू काचरू)
ह्यूस्टन 24 जून। अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक दुकान में लूटपाट के दौरान 32 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को गोली मार दी गई। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
डलास के प्लीजेंट ग्रोव में 21 जून को एक गैस स्टेशन सुविधा स्टोर में लूटपाट की घटना के दौरान दासारी गोपीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान दासारी गोपीकृष्ण के रूप में की गयी है और वह आंध्र प्रदेश के बापटला जिले का रहने वाला था। वह आठ महीने पहले ही अमेरिका आया था।
रविवार को योग दिवस कार्यक्रम के लिए डलास में मौजूद भारत के महावाणिज्य दूत डी. सी. मंजूनाथ ने पीटीआई भाषा को बताया कि यह घटना अरकांसस में हुई गोलीबारी से संबंधित नहीं है, जैसा कि विभिन्न स्रोतों द्वारा पहले बताया गया था।
गोपीकृष्ण के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मंजूनाथ ने कहा, हम टेक्सास स्थित डलास के प्लीजेंट ग्रोव में लूटपाट के दौरान गोलीबारी की घटना में भारतीय नागरिक दासारी गोपीकृष्ण की मौत के बारे में जानकर बहुत दुखी हैं और उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।
भारतीय संगठनों के सहयोग से वाणिज्य दूतावास पोस्टमार्टम और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित स्थानीय औपचारिकताओं के बाद गोपीकृष्ण के शव को भारत वापस भेजने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।
गोपीकृष्ण के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा हैं। इस घटना से डलास और आस-पास के इलाकों में रहने वाला भारतीय समुदाय शोकाकुल है
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को गोपीकृष्ण का शव भारत वापस लाने में मदद करने का वादा किया।
मुख्यमंत्री ने मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उसके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का वादा किया।
नायडू ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, यह जानकर बहुत दुख हुआ कि बापटला के एक युवक (दासारी गोपीकृष्ण) ने अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी की घटना में घायल होने के कारण दम तोड़ दिया। मैं उनके परिजन के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और उन्हें आश्वासन देता हूं... उनके शव को घर लाने में हरसंभव मदद करूंगा।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया, जिसमें एक नकाबपोश भारतीय युवक को कई गोली मारता दिखाई दे रहा है। वह खुदरा दुकान से कुछ सामान और नकदी लूटता हुआ भी दिखाई दे रहा है, जहां मृतक काम करता था।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 24 Jun 2024 06:33:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान : स्वात में कुरान की बेअदबी के आरोप में भीड़ ने की व्यक्ति की हत्या</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-सवत-म-करन-क-बअदब-क-आरप-म-भड-न-क-वयकत-क-हतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-सवत-म-करन-क-बअदब-क-आरप-म-भड-न-क-वयकत-क-हतय</guid>
<description>पेशावर, 21 जून। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में कुरान की कथित तौर पर बेअदबी से गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी और इस दौरान फैली अशांति में आठ लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
स्वात के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) जहीदुल्ला ने बताया कि पंजाब के सियालकोट के रहने वाले व्यक्ति ने बृहस्पतिवार रात को स्वात की मदयान तहसील में कुरान के कुछ पन्ने कथित तौर पर जलाये थे।
जहीदुल्ला ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लेकर मदयान थाने लाया गया। थाने के बाहर भीड़ जमा हो गयी और उन्होंने संदिग्ध को सौंपने की मांग की, जब पुलिस ने ऐसा करने से मना कर दिया तो भीड़ में से किसी ने गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मदयान अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने उसके बाद थाने में आग लगा दी। बाद में कुछ लोग थाने में घुसे और संदिग्ध को गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि गोली मारने के बाद वे संदिग्ध के शव को घसीटकर मदयान अड्डा ले गये और उसे वहां लटका दिया।
अधिकारी ने बताया कि घटना के कारण भड़की हिंसा में आठ लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मदयान में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री केपीके अली अमीन गंदापुर ने घटना पर संज्ञान लिया है और प्रांतीय पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है।
मुख्यमंत्री ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन कदम उठाने का निर्देश दिया और लोगों से शांत रहने का आग्रह किया।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 22 Jun 2024 06:34:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/कनड-म-खलसतन-समरथक-क-जनत-दरबर-लगन-पर-भरत-न-जतय-वरध</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कनड-म-खलसतन-समरथक-क-जनत-दरबर-लगन-पर-भरत-न-जतय-वरध</guid>
<description>कनाडा के वैंकूवर में ख़ालिस्तान समर्थकों ने कथित जनता दरबार लगाया, जिसके खिलाफ भारत ने विरोध दर्ज कराया है.
अधिकारियों ने बताया कि 20 जून को वैंकूवर में ख़ालिस्तान समर्थकों के जनता दरबार लगाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने को लेकर भारत ने कड़ा विरोध जताया है.
भारत ने कनाडाई उच्चायोग को एक पत्र जारी कर गंभीर आपत्ति जताई है.
भारत ने पत्र में जस्टिन ट्रूडो सरकार द्वारा खालिस्तानी की मांग करने वाले लोगों कनाडा में जगह दिए जाने का भी विरोध किया है.
भारत ने कनाडाई संसद द्वारा खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की याद में मौन रखने के एक दिन बाद विरोध जताया था.
पिछले साल जून ब्रिटिश कोलंबिया में ख़ालिस्तन समर्थक निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कनाडा ने कहा था कि निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के उसके पास विश्वसनीय सबूत हैं
14 जून को जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच संक्षिप्त बातचीत हुई थी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 22 Jun 2024 06:34:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका के ओकलैंड में जुनेटींथ समारोह के दौरान गोलीबारी, 15 घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-ओकलड-म-जनटथ-समरह-क-दरन-गलबर-15-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-ओकलड-म-जनटथ-समरह-क-दरन-गलबर-15-घयल</guid>
<description>सैन फ्रांसिस्को, 21 जून । अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के ओकलैंड स्थित लेक मेरिट में जुनेटींथ समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में 15 लोग घायल हो गए। ओकलैंड पुलिस विभाग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि बुधवार को स्थानीय समयानुसार रात करीब 8:15 बजे तक भीड़ शांतिपूर्ण थी। इसके बाद ग्रैंड एवेन्यू और बेलव्यू एवेन्यू के पास वाहनों और मोटरसाइकिलों से जुड़ा एक अवैध प्रदर्शन हुआ। ओकलैंड पुलिस विभाग के प्रमुख फ्लॉयड मिशेल ने गुरुवार दोपहर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शो के दौरान, कोई व्यक्ति कार के हुड पर चढ़ गया, जिसके कारण कार में बैठे लोग बाहर निकल आए और उस व्यक्ति पर हमला कर दिया। इसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।
ओकलैंड फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि उसने गोलीबारी में घायल कम से कम चार लोगों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी कुछ पीड़ितों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। अन्य पीड़ित खुद ही अस्पताल गये। अमेरिका में गुलामी प्रथा की समाप्ति की याद में हर साल 19 जून को जुनेटींथ समारोह का आयोजन होता है। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश रहता है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 22 Jun 2024 06:34:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका ने अन्य देशों द्वारा ऑर्डर की गई मिसाइलों को भेजा यूक्रेन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-न-अनय-दश-दवर-ऑरडर-क-गई-मसइल-क-भज-यकरन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-न-अनय-दश-दवर-ऑरडर-क-गई-मसइल-क-भज-यकरन</guid>
<description>वाशिंगटन, 21 जून । अमेरिका ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अन्य देशों द्वारा ऑर्डर की गई सैकड़ों वायु रक्षा मिसाइलों को यूक्रेन भेज रहा है, ताकि यूक्रेन रूस से अपनी रक्षा कर सके। व्हाइट हाउस ने कहा कि अन्य देशों द्वारा ऑर्डर की गई मिसाइलें उन्हें अब कम से कम 16 महीने की देरी से प्रदान की जाएंगी। असाधारण कदम की घोषणा करते हुए, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि रूस के लिए एक संदेश यह है कि यदि आपको लगता है कि आप यूक्रेन के समक्ष अधिक समय तक टिक पाएंगे, और यदि आपको लगता है कि आप यूक्रेन की मदद करने वाले हम लोगों से अधिक समय तक मुकाबला कर पाएंगे, तो आप पूरी तरह से गलत हैं। युद्ध में यूक्रेन की जीत तक हम उसकी मदद करते रहेंगे।
किर्बी ने कहा कि जिन देशों के ऑर्डर में देरी होगी, उन्हें सूचित कर दिया गया है और वे समझते हैं कि अमेरिका ऐसा क्यों कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे किसी अन्य सहयोगी को कभी यूक्रेन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा, तो हम अंतिम सांस तक उसकी मदद के लिए कदम उठाएंगे। ये मिसाइलें गर्मियों के अंत से पहले यूक्रेन तक पहुंचनी शुरू हो जाएंगी और 16 महीनों तक आपूर्ति जारी रहेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने प्रशासन को यूक्रेन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध किया है और उन्होंने खुद और यूरोप और एशिया में सहयोगियों के साथ मिलकर अरबों डॉलर के रक्षा उपकरण यूक्रेन भेजे हैंं। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 22 Jun 2024 06:34:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस का दावा, यूक्रेन के सौ से अधिक ड्रोन मार गिराये, बड़ा हमला नाकाम किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-क-दव-यकरन-क-स-स-अधक-डरन-मर-गरय-बड-हमल-नकम-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-क-दव-यकरन-क-स-स-अधक-डरन-मर-गरय-बड-हमल-नकम-कय</guid>
<description>रूस का कहना है कि उसने बीती रात क्राइमिया और रूस के कुछ इलाक़ों में यूक्रेन के बड़े हमले को नाकाम कर दिया है.
रूस ने सौ से अधिक ड्रोन और 6 मानवरहित नावों को नष्ट करने का दावा किया है.
रूस का दावा है कि दक्षिणी रूस के क्रासनोडार इलाक़े पर सबसे भीषण हमला हुआ.
ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में इस इलाक़े के येस्क स्थित सैन्य हवाई अड्डे के पास आग लगी दिख रही है.
क्रासनोडार के अधिकारियों ने सैन्य अड्डे के पास की घटनाओं पर टिप्पणी नहीं की है लेकिन ये बताया है कि इल्स्की के पास स्थित एक तेल रिफ़ायनरी की प्रशासनिक इमारतों में आग लगी है.
अधिकारियों के मुताबिक़ इस आग को बुझा दिया गया है और इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं.
एक स्थानीय गवर्नर के मुताबिक़ गिरते हुए मलबे की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत क्रासनोडार शहर में हुई है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 22 Jun 2024 06:34:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-रषटरपत-पतन-न-दकषण-करय-स-कह-अगर-ऐस-कय-त-बड-गलत-हग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-रषटरपत-पतन-न-दकषण-करय-स-कह-अगर-ऐस-कय-त-बड-गलत-हग</guid>
<description>राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के ख़िलाफ़ जंग में यूक्रेन को हथियार देने को लेकर दक्षिण कोरिया को आगाह किया है.
पुतिन ने कहा कि रूस के ख़िलाफ़ जंग में यूक्रेन को हथियार देकर दक्षिण कोरिया बड़ी ग़लती करेगा.
दक्षिण कोरिया ने बताया कि वो रूस और उत्तर कोरिया के बीच हुए नए समझौते को देखते हुए यूक्रेन को हथियार देने के बारे में सोच रहा है. इस पर पुतिन ने प्रतिक्रिया देते हुए दक्षिण कोरिया को आगाह किया है.
रूस और उत्तर कोरिया ने दूसरे देश से जंग के दौरान एक दूसरे की मदद करने को लेकर समझौता किया है.
इस पर दक्षिण कोरिया ने विरोध दर्ज कराया है. दक्षिण कोरिया ने पहले इस समझौते को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा बताकर निंदा की थी. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चांग हो-जिन ने कहा था कि उनके देश ने यूक्रेन को हथियार देने के मुद्दे पर पुनर्विचार करने की योजना बनाई है.
पुतिन ने गुरुवार को वियतनाम में पत्रकारों से कहा कि अगर दक्षिण कोरिया यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने का फैसला करता है तो रूस के फ़ैसले से दक्षिण कोरिया का वर्तमान नेतृत्व खुश नहीं होगा.
पुतिन की टिप्पणी के बाद, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि वह यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति में विभिन्न विकल्पों पर विचार करेगा और उसका रुख़ इस बात पर निर्भर करेगा कि रूस इस मुद्दे को कैसे देखता है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 22 Jun 2024 06:34:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तर कोरिया पहुँचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन का ज़ोरदार स्वागत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-पहच-रस-रषटरपत-पतन-क-जरदर-सवगत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-पहच-रस-रषटरपत-पतन-क-जरदर-सवगत</guid>
<description>रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया पहुँचे हैं. उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने उनका स्वागत किया.
उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में पुतिन के स्वागत के लिए लोग सड़क किनारे भारी संख्या में जमा हुए. लोग हाथ में रूसी और उत्तर कोरिया के झंडे लिए हुए थे.
ऑफिशियल वेलकम सेरेमनी के लिए राष्ट्रपति पुतिन और किम जोंग उन प्योंगयांग सेंट्रल स्क्वेयर पहुंचे. कोरियन डेलिगेशन में किम की बहन किम यो जोंग भी मौजूद थीं.
रशियन टुडे के मुताबिक़ स्क्वेयर स्थानीय निवासियों से खचाखच भरा हुआ था. वे रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करने आए थे. वहां सैनिकों की टुकड़ियां भी मौजूद थीं. इस दौरान स्थानीय मिलिट्री ऑर्केस्ट्रा ने दोनों देशों के राष्ट्रीय धुन भी बजाए.
ऐसा प्रतीत होता है कि किम पुतिन की यात्रा के लिए व्यापक संसाधन खर्च कर रहे हैं.
चीन ने पुतिन और किम के इस मुलाकात का स्वागत किया है. पुतिन ने एक महीने पहले ही चीन का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि वह और चीन के शी जिनपिंग भाई जितने क़रीब हैं.
पुतिन की प्योंगयांग यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने गुरुवार को कहा, बीजिंग उन देशों के साथ संबंध मज़बूत करने और बढ़ाने के लिए रूस का स्वागत करता है, जिनके साथ उनकी पारंपरिक मित्रता है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 20 Jun 2024 06:20:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इटली : मेलोनी सरकार का विवादित संविधान संशोधन विधेयक सीनेट में मंजूर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इटल-मलन-सरकर-क-ववदत-सवधन-सशधन-वधयक-सनट-म-मजर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इटल-मलन-सरकर-क-ववदत-सवधन-सशधन-वधयक-सनट-म-मजर</guid>
<description>रोम, 19 जून । इतालवी सीनेट ने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार द्वारा पेश विवादास्पद संवैधानिक सुधार को मंजूरी दे दी है। रोम में मंगलवार को संसद के निचले सदन में सुधार के पक्ष में कुल 109 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि 77 ने इसके खिलाफ मतदान किया। विधेयक को कानून बनने से पहले अब भी कई बाधाओं को पार करना है। मतदान के बाद सत्तारूढ़ दलों ने जश्न मनाया, जबकि विपक्ष ने विरोध किया। संवैधानिक सुधार में यह प्रावधान है कि भविष्य में प्रधानमंत्री को पूरे पांच साल के लिए सीधे चुना जाएगा। जीतने वाले उम्मीदवार यानी प्रधानमंत्री का समर्थन करने वाले गठबंधन को संसद के दोनों सदनों में कम से कम 55 प्रतिशत सीटें दी जाएंगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसके पास बिना किसी बाधा के काम करने योग्य बहुमत है। इटली में संविधान संशोधन के लिए दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत से विधेयक का पारित होना अनिवार्य है।
सीनेट में प्राप्त 109 वोट दो-तिहाई के आंकड़े से काफी कम थे। चैंबर ऑफ डेप्युटीज में भी इसे दो-तिहाई बहुमत मिलने की उम्मीद नहीं है। यदि दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलता है तो प्रस्तावित संशोधन पर जनमत संग्रह होगा। पिछली बार ऐसा जनमत संग्रह 2016 में हुआ था। उस समय सरकार के मुखिया माटेओ रेन्ज़ी को हार का सामना करना पड़ा और इसके परिणामस्वरूप उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। रोम की दक्षिणपंथी सरकार इतालवी सरकारों की पुरानी अस्थिरता से निपटने के लिए यह संविधान संशोधन लेकर आई है। द्वितीय विश्व युद्ध के अंत के बाद से इटली में कुल मिलाकर लगभग 70 सरकारें बन चुकी हैं। कई लोग इस बात से सहमत हैं कि राजनीतिक व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है, लेकिन मेलोनी सरकार के प्रस्तावित सुधार की विपक्ष ने तीखी आलोचना की है। उन्हें डर है कि मेलोनी संसद और राष्ट्रपति से महत्वपूर्ण शक्तियां छीन सकती हैं। विपक्षी नेता एली श्लेन ने कहा कि यह सुधार इटली में सरकारी ढांचे को बिल्कुल उलट देगा, और एक ही व्यक्ति के पास शक्तियां केंद्रित हो जाएंगी। विपक्ष ने योजना की खिलाफत की घोषणा की है। -(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Thu, 20 Jun 2024 06:20:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सऊदी अरब में भीषण गर्मी के बीच हज यात्रा के दौरान 41 जॉर्डनियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सऊद-अरब-म-भषण-गरम-क-बच-हज-यतर-क-दरन-41-जरडनय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सऊद-अरब-म-भषण-गरम-क-बच-हज-यतर-क-दरन-41-जरडनय-क-मत</guid>
<description>काहिरा, 19 जून । जॉर्डन के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान लू लगने से 41 जॉर्डनियों की मौत हो गई। हाल के दिनों में तापमान में वृद्धि के कारण यह स्थिति बनी हुई है। मक्का में लू लगने से मरने वाले जॉर्डन के तीर्थयात्रियों को दफनाया जा रहा है। लापता तीर्थयात्रियों की तलाश की जा रही है। सोमवार को, सऊदी अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को धूप से बचने की चेतावनी जारी की। सोमवार को इस्लाम के सबसे पवित्र शहर में 51.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अन्य नजदीकी पवित्र स्थलों पर अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल हज में करीब 18 लाख तीर्थयात्रियों ने हिस्सा लिया। यह पिछले सप्ताह शुक्रवार शाम को भीषण गर्मी के बीच मक्का में शुरू हुआ था।
बसों और ट्रेनों से श्रद्धालुओं को पवित्र स्थलों तक पहुंचाया गया, लेकिन भारी भीड़ और भीषण गर्मी अभी भी तीर्थयात्रियों और अधिकारियों के लिए चुनौती बनी हुई है। गौरतलब है कि हाल के दशकों में, यहां भीड़ के कारण हुए हादसों में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। (आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Thu, 20 Jun 2024 06:20:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस और उत्तर कोरिया ने किए समझौते पर हस्ताक्षर, दोनों देश आक्रमण होने पर एक दूसरे की करेंगे मदद</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-और-उततर-करय-न-कए-समझत-पर-हसतकषर-दन-दश-आकरमण-हन-पर-एक-दसर-क-करग-मदद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-और-उततर-करय-न-कए-समझत-पर-हसतकषर-दन-दश-आकरमण-हन-पर-एक-दसर-क-करग-मदद</guid>
<description>सियोल, 19 जून। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने बुधवार को एक शिखर वार्ता के दौरान एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें दोनों में से किसी भी देश पर हमला होने पर पारस्परिक मदद को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई है। यह शिखर वार्ता ऐसे समय हुई है, जब दोनों देश पश्चिम के साथ बढ़ते गतिरोध का सामना कर रहे हैं।
नेताओं ने कहा कि यह समझौता सुरक्षा, व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक तथा मानवीय संबंधों जैसे क्षेत्रों से जुड़ा है, तथा यह 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद से मॉस्को और प्योंगयांग के बीच सबसे मजबूत कदम साबित हो सकता है। दोनों नेताओं ने इसे द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़ा सुधार बताया।
चौबीस साल में पुतिन के पहले उत्तर कोरिया दौरे के दौरान दोनों की मुलाक़ात हुई।
पुतिन की यह यात्रा हथियारों की उस व्यवस्था को लेकर बढ़ती पश्चिमी देशों में बढ़ती चिंताओं के बीच हो रही है जिसके तहत उत्तर कोरिया यूक्रेन से युद्ध के लिए रूस को हथियार मुहैया करा रहा है और बदले में आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हासिल कर रहा है।
दोनों देशों के बीच इस कवायद को आर्थिक तथा सैन्य सहयोग बढ़ाने तथा अमेरिका के खिलाफ संयुक्त मोर्चा तैयार करने के तौर पर देखा जा रहा है।
रूसी सरकारी मीडिया के अनुसार हस्ताक्षर समारोह के बाद पुतिन ने कहा कि किम के साथ बातचीत में सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काफी चर्चा हुई। पुतिन के हवाले से कहा गया है कि समझौते के तहत रूस उत्तर कोरिया के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग विकसित करने से पीछे नहीं हटेगा।
मीडिया ने कहा कि पुतिन और किम के बीच बैठक करीब दो घंटे तक जारी रही जबकि प्रारंभ में बैठक का वक्त एक घंटे निर्धारित किया गया था।
उत्तर कोरियाई नेता के साथ अपनी वार्ता की शुरुआत में पुतिन ने कहा कि रूस और उत्तर कोरिया आर्थिक तथा सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे क्योंकि वे रूसी संघ के विरुद्ध अमेरिका और उसके उपग्रहों की साम्राज्यवादी आधिपत्यवादी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर रहे हैं।
उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम के कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं वहीं यूक्रेन के खिलाफ युद्व के कारण रूस भी अमेरिका और उसके पश्चिमी साझेदारों के कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।
रूसी मीडिया ने कहा था कि किम एक स्वागत समारोह की मेजबानी करेंगे। पुतिन के बुधवार शाम को वियतनाम के लिए रवाना होने की उम्मीद है।
पुतिन ने शिखर वार्ता से पहले दोनों देशों के बीच लंबे समय से जारी संबंधों की सराहना की।
किम ने कहा कि मॉस्को और प्योंगयांग के बीच अब संबंध सोवियत काल से भी अधिक घनिष्ठ हो गए हैं । उन्होंने पुतिन की यात्रा को घनिष्ठ मित्रता को और मजबूत करने का अवसर करार दिया।
किम ने संप्रभुता, सुरक्षा हितों और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान चलाने में रूसी सरकार, सेना और लोगों को अपने देश के पूर्ण समर्थन और एकजुटता की बात कही। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि किम किस प्रकार के समर्थन की बात कर रहे थे।
किम ने विश्व में रणनीतिक स्थिरता और संतुलन बनाए रखने में रूस की महत्वपूर्ण भूमिका और मिशन की भी सराहना की।
शिखर वार्ता से पहले किम ने शहर के मुख्य चौक पर एक भव्य समारोह में पुतिन का स्वागत किया और विदेश मंत्री चोई सोन हुई, शीर्ष सहयोगी एवं सत्तारूढ़ पार्टी के सचिव जो योंग वोन और अपनी बहन किम यो जोंग सहित उत्तर कोरियाई नेतृत्व के प्रमुख सदस्यों का परिचय पुतिन से कराया।
रूसी राष्ट्रपति के काफिले का स्वागत करने के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने पुतिन का स्वागत है के नारे लगाए। इस दौरान जनता ने उत्तर कोरिया के तथा रूस के झंडे भी लहराए।
पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव के अनुसार, पुतिन के साथ उप प्रधानमंत्री डेनिस मांतरूरोव, रक्षा मंत्री एंद्रेई बेलोसोव और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव सहित कई शीर्ष अधिकारी भी थे।
पुतिन और किम की मित्रता के बीच अमेरिका और दक्षिण कोरियाई अधिकारियों का आरोप है कि उत्तर कोरिया रूस को यूक्रेन में इस्तेमाल के लिए तोपें, मिसाइलें और अन्य सैन्य उपकरण मुहैया करा रहा है और इसके बदले में उसे महत्वपूर्ण सैन्य तकनीक और सहायता मिल रही है।
हालांकि दोनों ही देशों ने हमेशा इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 20 Jun 2024 06:20:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चाड की राजधानी में सैन्य आयुध भंडार में विस्फोट, नौ की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चड-क-रजधन-म-सनय-आयध-भडर-म-वसफट-न-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चड-क-रजधन-म-सनय-आयध-भडर-म-वसफट-न-क-मत</guid>
<description>एनजमीना, 19 जून। चाड की राजधानी एनजमीना में एक सैन्य आयुध डिपो में विस्फोट में नौ लोगों को मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रवक्ता अब्देरमान कौलमल्लाह ने कहा कि राजधानी एनजमीना के गौडजी जिले में हुए विस्फोटों के बाद 46 लोगों का इलाज किया जा रहा है।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि विस्फोट मंगलवार मध्य रात्रि से ठीक पहले शुरू हुए और 30 मिनट से अधिक समय तक चले, जिससे आस-पास की इमारतें हिल गईं।
अधिकारियों और गवाहों ने बुधवार को कहा कि चाड की राजधानी में एक सैन्य आयुध भंडार में विस्फोट और आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग बुझाने तथा घायलों के उपचार के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए गए।
पश्चिमी अफ्रीकी देश में आयुध डिपो में हुए धमाके की रोशनी आसमान में दूर तक देखी गयी और उसके बाद आसपास के इलाकों में घने धुएं का गुबार छा गया।
राष्ट्रपति महामत डेबी इत्नो ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि विस्फोट के कारण लगी आग से जानमाल का नुकसान हुआ है। डेबी ने कहा, पीड़ितों की आत्मा को शांति मिले, शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।
उन्होंने हालांकि हताहत हुए लोगों की संख्या का कोई विवरण नहीं दिया।
मंगलवार देर रात डिपो में हुए विस्फोटों का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और राष्ट्रपति ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी।
कौलमल्लाह के अनुसार, क्षेत्र में सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों की तैनाती के साथ स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 20 Jun 2024 06:20:25 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-यकरन-यदध-भरतय-नगरक-क-तसकर-क-आरप-क-जमनत-दन-स-अदलत-क-इनकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-यकरन-यदध-भरतय-नगरक-क-तसकर-क-आरप-क-जमनत-दन-स-अदलत-क-इनकर</guid>
<description>नयी दिल्ली, 17 जून। दिल्ली की एक अदालत ने उस व्यक्ति को जमानत देने से इनकार कर दिया है, जिस पर भारतीय नागरिकों की तस्करी रूस में करने का आरोप है, ताकि उन्हें यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मोर्चे पर उनकी इच्छा के विरुद्ध तैनात किया जा सके। अदालत ने कहा कि उसके खिलाफ आरोप गंभीर हैं और वह सबूत नष्ट करने की कोशिश कर सकता है।
विशेष न्यायाधीश अतुल कृष्ण अग्रवाल ने मुंबई निवासी माइकल एलंगोवन एंथनी को राहत देने से इनकार कर दिया, जिसने स्वयं को निर्दोष बताया था।
न्यायाधीश ने सात जून को सुनाए गए आदेश में कहा, आरोपी के खिलाफ आरोप गंभीर और संगीन प्रकृति के हैं। इस स्तर पर याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा करने से मामले की आगे की जांच में बाधा आएगी। यह भी संभावना है कि वह उन सबूतों को नष्ट करने की कोशिश कर सकता है, जो अभी तक आईओ (जांच अधिकारी) द्वारा प्राप्त नहीं किए गए हैं। याचिकाकर्ता अन्य आरोपियों की कानून की प्रक्रिया से बचने में भी मदद कर सकता है।
आरोपी ने यह दावा करते हुए जमानत का अनुरोध किया था कि वह स्वयं इस गिरोह का शिकार है और उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है।
एंथनी को 26 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में है।
सीबीआई के अनुसार, आरोपी और उसके कथित साथियों ने पैसे के बदले भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में सुरक्षा गार्ड, सहायक और इसी तरह की नौकरी दिलाने के बहाने उनकी रूस में तस्करी की।
सीबीआई ने आरोप लगाया कि पीड़ितों से धोखे से रूसी सेना में शामिल होने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करवाए गए। उन्हें लड़ाकू भूमिकाओं में प्रशिक्षित किया गया और रूसी सेना की वर्दी और बैज प्रदान किए गए।
सीबीआई ने आरोप लगाया कि इन भारतीय नागरिकों को फिर उनकी इच्छा के विरुद्ध युद्ध क्षेत्रों में तैनात किया गया और उनकी जान को खतरे में डाला गया, जिसमें से कुछ गंभीर रूप से घायल भी हुए।
सीबीआई ने आरोप लगाया कथित रैकेट संचालकों ने भारतीय छात्रों को भी रूस में संदिग्ध निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिलाने का वादा करके ठगा था। सीबीआई ने आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें मुफ्त में छूट वाले वीजा विस्तार, फीस ढांचा आदि की पेशकश की और वीजा एजेंट और कॉलेज अधिकारियों की दया पर छोड़ दिया।
सीबीआई ने दावा किया कि कथित घोटाले के पीड़ितों के पासपोर्ट रूस पहुंचने पर एजेंट द्वारा जब्त कर लिए गए थे।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 19 Jun 2024 06:32:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इटली के तट पर दो जहाज डूबे, 11 लोगों की मौत, 64 अन्य लापता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इटल-क-तट-पर-द-जहज-डब-11-लग-क-मत-64-अनय-लपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इटल-क-तट-पर-द-जहज-डब-11-लग-क-मत-64-अनय-लपत</guid>
<description>रोम, 17 जून। इटली के दक्षिणी तट पर सोमवार को एक जहाज डूबने से 64 लोग समुद्र में लापता हो गए, जबकि 11 लोगों को बचा लिया गया। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने एक बयान में यह जानकारी दी।
वहीं एक अन्य हादसे के बारे में जर्मन सहायता समूह रेस्कशिप ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पहली जहाज दुर्घटना में बचावकर्मियों को इटली के छोटे लैम्पेडुसा द्वीप के पास 10 प्रवासियों के शव मिले।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 19 Jun 2024 06:32:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इक्वाडोर में भूस्खलन के बाद आठ लोगों की मौत, मलबे में और शवों को तलाश रहे बचाव दल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इकवडर-म-भसखलन-क-बद-आठ-लग-क-मत-मलब-म-और-शव-क-तलश-रह-बचव-दल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इकवडर-म-भसखलन-क-बद-आठ-लग-क-मत-मलब-म-और-शव-क-तलश-रह-बचव-दल</guid>
<description>रियो वर्डे (इक्वाडोर), 18 जून। मध्य इक्वाडोर में भूस्खलन के बाद कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के मद्देनजर बचाव दलों तथा स्थानीय लोगों ने सोमवार को खोज अभियान चलाया।
इक्वाडोर के अनेक हिस्सों में बीते सप्ताहांत हुई भारी बारिश से काफी तबाही हुई लेकिन बानोस के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, जहां रविवार को एक पहाड़ी का हिस्सा ढह गया और बाढ़ में कुछ मकान तथा वाहन बह गए।
इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं 11 लापता हैं तथा 22 लोग घायल हुए हैं। रविवार को मारे गए लोगों की संख्या छह बताई गई थी और सोमवार को अधिकारियों ने दो और लोगों के शव मिलने की पुष्टि की।
राजधानी क्विटो से करीब 135 किलोमीटर दूर बानोस अमेजन के जंगल के बीच प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
मशीनों के इस्तेमाल के साथ-साथ बचाव दलों और कुछ स्थानीय लोगों ने हाथ से भी मलबे को हटाया।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 19 Jun 2024 06:32:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>निखिल गुप्ता पर अब अमेरिका की अदालत में चलेगा मुकदमा: अटॉर्नी जनरल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नखल-गपत-पर-अब-अमरक-क-अदलत-म-चलग-मकदम-अटरन-जनरल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नखल-गपत-पर-अब-अमरक-क-अदलत-म-चलग-मकदम-अटरन-जनरल</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 18 जून। अमेरिका में एक सिख अलगाववादी की सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अब अमेरिका की एक अदालत में मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। अटॉर्नी जनरल मेरिक गार्लैंड ने यह जानकारी देते हुए कहा कि देश अपने नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेगा।
गुप्ता (53) को न्यूयॉर्क में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में अमेरिका सरकार के अनुरोध पर 30 जून, 2023 को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था। उसे गत 14 जून को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था।
गुप्ता के अटॉर्नी जेफ्री चाबरोवे के अनुसार, सोमवार को उसे मैनहट्टन संघीय अदालत में मजिस्ट्रेट न्यायाधीश जेम्स कॉट के समक्ष पहली पेशी के तहत प्रस्तुत किया गया, जहां उसने खुद को बेगुनाह बताया।
गार्लैंड ने सोमवार को कहा, यह प्रत्यर्पण स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि न्याय विभाग अमेरिकी नागरिकों को चुप कराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा, निखिल गुप्ता पर भारत में सिख अलगाववादी आंदोलन का समर्थन करने के लिए एक अमेरिकी नागरिक को निशाना बनाने तथा उसकी हत्या की कथित साजिश में शामिल रहने के मामले में अमेरिका की एक अदालत में मुकदमा चलेगा। भारत सरकार के एक कर्मी के निर्देश पर यह साजिश रची गई।
मामले में अगली अदालती सुनवाई 28 जून को होगी।
गुप्ता पर सुपारी देकर हत्या कराने और साजिश रचने के आरोप हैं। अगर गुप्ता को दोषी करार दिया जाता है तो उसे प्रत्येक आरोप के लिए अधिकतम 10 साल कैद की सजा सुनाई जा सकती है।
डिप्टी अटॉर्नी जनरल लिसा मोनाको ने कहा कि सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश, कथित तौर पर भारत सरकार के एक कर्मी द्वारा न्यूयॉर्क शहर में एक अमेरिकी नागरिक की हत्या के लिए रची गई थी। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक कार्यकर्ता को उसके सर्वोत्कृष्ट अमेरिकी अधिकार-अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का प्रयोग करने से रोकने का एक शर्मनाक प्रयास था।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 19 Jun 2024 06:32:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/मगफ-अगनकड-म-मर-गए-लग-क-परजन-क-15-15-हजर-डलर-मआवज-दग-कवत-सरकर-रपरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मगफ-अगनकड-म-मर-गए-लग-क-परजन-क-15-15-हजर-डलर-मआवज-दग-कवत-सरकर-रपरट</guid>
<description>दुबई/कुवैत सिटी, 19 जून। कुवैत की सरकार दक्षिण अहमदी गवर्नरेट में पिछले दिनों हुए अग्निकांड में मारे गए 46 भारतीयों समेत सभी 50 लोगों के परिजनों को 15-15 हजार डॉलर का मुआवजा देगी। एक खबर में यह दावा किया गया।
कुवैत के अधिकारियों के अनुसार मंगाफ इलाके में 12 जून को सात मंजिला इमारत में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।
इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक रह रहे थे जिनमें अधिकतर भारतीय थे।
अरब टाइम्स अखबार में मंगलवार को प्रकाशित खबर के अनुसार कुवैत के अमीर, शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आदेश पर मृतकों के परिजन को 15-15 हजार डॉलर (12.5 लाख रुपये) की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।
सरकारी सूत्रों के हवाले से अखबार ने लिखा कि संबंधित दूतावासों को यह राशि पहुंचाई जाएगी। अग्निकांड में फिलीपीन के तीन नागरिक भी मारे गए थे और एक मृतक की पहचान नहीं हुई है।
खबर में कहा गया है कि संबंधित दूतावास मृतकों के परिजनों तक राशि पहुंचाने का काम करेंगे।
भारत सरकार ने भयावह अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।
केरल सरकार ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह इस हादसे में जान गंवाने वाले अपने राज्य के लोगों के परिवारों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 19 Jun 2024 06:32:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारत ने यूक्रेन पीस समिट के साझा बयान से ख़ुद को अलग किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-न-यकरन-पस-समट-क-सझ-बयन-स-खद-क-अलग-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-न-यकरन-पस-समट-क-सझ-बयन-स-खद-क-अलग-कय</guid>
<description>भारत ने स्विट्जरलैंड में आयोजित समिट ऑन पीस इन यूक्रेन के साझा बयान से ख़ुद को अलग कर लिया है.
16 जून को पीस समिट के आख़िरी दिन भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी (पश्चिम) पवन कपूर ने कहा कि भारत ऐसे ही प्रस्ताव पर सहमति जताएगा, जिसे दोनों ही पक्ष मानते हों, इसलिए भारत इस अंतिम दस्तावेज़ से ख़ुद को अलग कर रहा है.
इसके साथ ही भारत उन सात देशों में शामिल हो गया, जिन्होंने दो दिन तक बर्गेनस्टॉक में चलने वाले इस समिट के बाद साझे बयान का समर्थन करने से इनकार कर दिया.
समिट के बाद जारी साझे बयान में यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता की सुरक्षा करने का आह्वान किया गया है. ये यूक्रेन के शांति फार्मूले और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के प्रस्तावों पर आधारित है, जिस पर अब तक 80 से अधिक देशों ने हस्ताक्षर किए हैं.
समिट के आखिरी दिन रविवार को विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) पवन कपूर ने भारत के रुख़ को स्पष्ट करते हुए कहा, समिट में हमारी भागीदारी और सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार संपर्क का उद्देश्य संघर्ष के स्थायी समाधान के लिए आगे का रास्ता खोजने के लिहाज से कई विचारों और विकल्पों को समझना है. हमें लगता है कि केवल वो विकल्प जो दोनों पक्षों को स्वीकार्य हों,स्थायी शांति की ओर ले जा सकते हैं.
इसे ध्यान में रखते हुए हमने ख़ुद को समिट की ओर से जारी किए जा रहे साझे बयान या किसी भी तरह के अन्य दस्तावेज से ख़ुद को अलग करने का फ़ैसला लिया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 17 Jun 2024 06:56:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-क-अगल-सल-ज-7-म-हसस-लन-पर-कनड-क-पएम-जसटन-टरड-कय-बल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-क-अगल-सल-ज-7-म-हसस-लन-पर-कनड-क-पएम-जसटन-टरड-कय-बल</guid>
<description>क्या भारत अगले साल कनाडा में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगा?
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस सवाल के जवाब को टाल दिया. अगले साल जी-7 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कनाडा को करनी है.
जस्टिन ट्रूडो से सवाल किया गया कि क्या वो नरेंद्र मोदी को अगले साल कनाडा जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए बुलाएंगे.
ट्रूडो का बयान तब आया है जब एक दिन पहले इटली में समाप्त हुए जी-7 शिखर सम्मेलन में उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई.
बीते साल ट्रूडो ने कनाडा की संसद में भारत पर ख़ालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर हत्या का आरोप लगाया था.
भारत हालांकि कनाडा की ओर से लगाए गए इन आरोपों को खारिज करता रहा है लेकिन दोनों देशों के संबंधों में तनाव बरक़रार है.
ट्रूडो ने कहा, कनाडा अगले साल जी-7 के आयोजन को लेकर उत्साहित है. लेकिन अभी जी-7 की अध्यक्षता इटली के पास है.
इस साल के बाकी बचे हुए समय में मैं इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री मेलोनी और बाकी सहयोगियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं.
ट्रूडो ने कहा, कुछ मुद्दों के बारे में हमने बात की है. बाकी मुद्दों के बारे में भी हम बात करेंगे और बहुत कुछ तब तय होगा जब अगले साल हमारे पास जी-7 की अध्यक्षता होगी.
नरेंद्र मोदी के तीसरे बार पीएम बनने पर ट्रूडो ने बधाई देते हुए कहा था कि वो भारत के साथ मिलकर काम करने की दिशा में देख रहे हैं.
इस साल जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन 13 से 15 जून के बीच इटली में हुआ है. भारत जी-7 का सदस्य नहीं है. लेकिन इटली की पीएम मेलोनी ने पीएम मोदी को जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया था.
पिछले साल जी-7 की अध्यक्षता जापान के पास थी और तब भी भारत को इसमें शामिल होने का निमंत्रण मिला था. भारत 2019 में भी जी-7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बन चुका है.
भारत को 2020 में अमेरिका ने भी जी-7 सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया था. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से उस सम्मेलन को रद्द कर दिया गया था.
कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका जी-7 के स्थायी सदस्य हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 17 Jun 2024 06:56:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सऊदी अरब में 14 हज यात्रियों की तेज़ गर्मी और हीटवेव से मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सऊद-अरब-म-14-हज-यतरय-क-तज-गरम-और-हटवव-स-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सऊद-अरब-म-14-हज-यतरय-क-तज-गरम-और-हटवव-स-मत</guid>
<description>सऊदी अरब में हज के दौरान भीषण गर्मी के कारण जॉर्डन के कम से कम 14 नागरिकों की मौत हो गई. जॉर्डन के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है.
जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसके 14 नागरिक अत्यधिक गर्मी के कारण लू लगने से मर गए हैं और 17 लोग लापता बताए जा रहे है.
अधिकारियों ने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है.
एएफपी समाचार एजेंसी के अनुसार ईरानी रेड क्रिसेंट ने पुष्टि की है कि पांच ईरानी हज यात्रियों की भी मौत हो गई है,लेकिन ये नहीं बताया कि उनकी मौत कैसे हुई.
एक बयान में जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह मरने वालों के परिवारों की इच्छा के अनुसार, उनके शवों को दफ़नाने या लाने की प्रक्रिया पर वह सऊदी अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं.
हज दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समारोहों में से एक है. सऊदी अधिकारियों के अनुसार, इस साल 18 लाख से ज़्यादा लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं.
इस सप्ताह तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया,जिससे खुले में और पैदल किए जाने वाले कई अनुष्ठान लोगों के लिए मुश्किल हो गए, खासकर बुजुर्गों के लिए ये और भी चुनौतीपूर्ण हो गया.
सऊदी मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख अयमान गुलाम ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि इस साल हज के दौरान मक्का और मदीना में औसत तापमान में 1.5 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि माउंट अराफात के पास एक ट्रीटमेंट सेंटर में गर्मी लोगों की बिगड़ती तबीयत कृ 225 मामले दर्ज किए गए.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 17 Jun 2024 06:56:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने बताई रूस के साथ शांति वार्ता की ये शर्त</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-रषटरपत-जलसक-न-बतई-रस-क-सथ-शत-वरत-क-य-शरत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-रषटरपत-जलसक-न-बतई-रस-क-सथ-शत-वरत-क-य-शरत</guid>
<description>यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन के अधिकार क्षेत्र से पीछे हट जाता है तो वह कल ही शांति वार्ता के लिए तैयार हैं.
स्विट्जरलैंड में यूक्रेन की ओर से आयोजित सम्मेलन शांति सम्मेलन के अंत में ज़ेलेंस्की ने कहा, पुतिन युद्ध खत्म नहीं करेंगे और उन्हें रोकना होगा, चाहे वो सैन्य अभियान से मुमकिन हो या फिर कूटनीतिक तरीके से.
इससे पहले यूक्रेन युद्ध ख़त्म करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शर्तों को इटली और जर्मनी ने ख़ारिज कर दिया है.
पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए दो शर्तें रखी थीं. पहली, यूक्रेन को दोनेत्स्क, लुहांस्क, खे़रसोन और ज़ापोरज़िया से अपने सैनिक हटाने होंगे. दूसरी, यूक्रेन नेटो में शामिल नहीं होगा.
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शांति योजना को प्रोपेगेंडा करार दिया है. वहीं जर्मनी के चांसलर ओलाफ़ शॉल्त्स ने कहा कि ये एक तानाशाह की शांति है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 17 Jun 2024 06:56:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इक्वाडोर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम छह की मौत, कई लोग लापता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इकवडर-म-भर-बरश-क-करण-हए-भसखलन-म-कम-स-कम-छह-क-मत-कई-लग-लपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इकवडर-म-भर-बरश-क-करण-हए-भसखलन-म-कम-स-कम-छह-क-मत-कई-लग-लपत</guid>
<description>क्वीटो (इक्वाडोर), 17 जून। मध्य इक्वाडोर में रविवार को भूस्खलन के कारण मलबा एक राजमार्ग पर आ गिरा, जिसमें कम से कम छह लोगों की दबकर मौत हो गई और 30 अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण देश भर में नदियां उफान पर हैं।
शहर के अग्निशमन विभाग के मुताबिक, बानोस शहर में कीचड़ और मलबा पहाड़ी से नीचे खिसक कर तीन कारों, दो घरों और एक बस पर आ गिरा।
बानोस को इक्वाडोर का रिसॉर्ट शहर भी कहा जाता है।
अग्निशमन विभाग के उपप्रमुख कैप्टन एंजेल बैरिगा ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि बचावकर्मी नौ घायलों का इलाज कर रहे हैं और आपदा स्थल से छह शव बरामद किए गये जबकि 30 से अधिक लोगों के कीचड़ में फंसे होने की आशंका है।
पिछले कई दिन से इक्वाडोर और क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में एल सल्वाडोर में भूस्खलन में दो बच्चों की मौत हो गई थी।
पूरे इक्वाडोर में तूफानों के कारण कीचड़ और बाढ़ का पानी राजमार्गों और पुलों पर जमा हो गया है, जिससे देश को अमेजन के प्रांतों से जोड़ने वाली मुख्य सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 17 Jun 2024 06:56:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>टेक्सास में जूनटींथ समारोह के दौरान गोलीबारी में दो लोगों की मौत, छह घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टकसस-म-जनटथ-समरह-क-दरन-गलबर-म-द-लग-क-मत-छह-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टकसस-म-जनटथ-समरह-क-दरन-गलबर-म-द-लग-क-मत-छह-घयल</guid>
<description>टेक्सास, 17 जून। अमेरिका में टेक्सास के एक पार्क में सप्ताहांत में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शनिवार रात 11 बजे से कुछ पहले ऑस्टिन से लगभग 19 मील (30 किलोमीटर) दूर उत्तर में राउंड रॉक के ओल्ड सेटलर्स पार्क में जूनटींथ समारोह के दौरान यह गोलीबारी हुई।
राउंड रॉक पुलिस प्रमुख एलन बैंक्स ने घटनास्थल पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कार्यक्रम के दौरान दो समूहों के बीच झगड़ा शुरू हो गया जिसमें किसी ने गोलीबारी शुरू कर दी।
एलन ने कहा कि जिन दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, वे झगड़े में शामिल नहीं थे।
एलन ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत घायलों को आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना शुरू कर दिया जिन्हें बाद में अस्पताल ले जाया गया।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 17 Jun 2024 06:56:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश के आरोपी निखिल गुप्ता को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सपर-दकर-हतय-करन-क-सजश-क-आरप-नखल-गपत-क-अमरक-परतयरपत-कय-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सपर-दकर-हतय-करन-क-सजश-क-आरप-नखल-गपत-क-अमरक-परतयरपत-कय-गय</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 17 जून। अमेरिका में एक सिख अलगाववादी की सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य से अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।
गुप्ता (52) को अमेरिकी नागरिक एवं सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपों में अमेरिका की सरकार के अनुरोध पर पिछले साल चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था।
चेक संवैधानिक अदालत ने पिछले माह गुप्ता की प्रत्यर्पण के खिलाफ दी गई याचिका खारिज कर दी थी।
अमेरिकी संघीय अभियोजकों का आरोप है कि गुप्ता एक अज्ञात भारतीय सरकारी अधिकारी के निर्देशों के अनुसार काम कर रहे थे।
भारत ने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इंकार किया है और आरोपों की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
गुप्ता फिलहाल ब्रूकलिन में मेट्रोपॉलिटन डिटेन्शन सेंटर में बंद हैं। उन्हें सोमवार को न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है।
द वाशिंगटन पोस्ट ने सबसे पहले गुप्ता के प्रत्यर्पण की खबर जारी की।
अखबार की खबर के अनुसार, गुप्ता, जिसे चेक गणराज्य में हिरासत में लिया गया था, को सप्तातांत में न्यूयॉर्क लाया गया। मामले के जानकार लोगों ने नाम जाहिर नहीं करने के अनुरोध पर यह जानकारी दी है। आम तौर पर प्रत्यर्पित व्यक्ति को देश में आने के एक दिन के अंदर ही अदालत में पेश किया जाता है।
संघीय अभियोजकों का आरोप है कि गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए एक व्यक्ति को सुपारी दी थी और 15,000 डॉलर की अग्रिम राशि का भुगतान किया था। उनका आरोप है कि भारत सरकार का एक अधिकारी भी इसमें शामिल था। अधिकारी का नाम नहीं लिया गया।
गुप्ता ने अपने वकील के माध्यम से अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया और कहा है कि उन पर अनुचित आरोप लगाए गए हैं।
वाशिंगटन पोस्ट की खबर में कहा गया, गुप्ता की वकील रोहिणी मूसा ने भारतीय उच्चतम न्यायालय को दी गई याचिका में कहा है कि उनके मुवक्किल पर अनुचित तरीके से मुकदमा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कुछ भी नहीं है जो याचिकाकर्ता को कथित पीड़ित की हत्या की कथित बड़ी साजिश से जोड़ता हो।
अखबार की खबर के अनुसार, उन्होंने (मूसा ने) कहा कि भारत और अमेरिका अपनी विदेश नीति के लिए एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं।
गुप्ता का प्रर्त्यपण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन वार्षिक क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (आईसीईटी) संवाद के लिए नयी दिल्ली की यात्रा पर आने वाले हैं। सुलिवन अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के साथ इस संवाद में हिस्सा लेंगे।
पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है।
अप्रैल 2024 में वाशिंगटन पोस्ट की खबर में कहा गया था कि पन्नू की हत्या की साजिश के पीछे रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के अधिकारी विक्रम यादव का हाथ है। अखबार में यह दावा भी किया गया कि रॉ के प्रमुख सामंत गोयल ने अभियान को मंजूरी दी थी।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने खबर को खारिज कर दिया और पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय एजेंटों की संलिप्तता के दावे को गलत बताया है।
भारत ने कहा है कि पन्नू की कथित हत्या की साजिश को लेकर अमेरिका द्वारा साझा किए गए प्रमाण की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 17 Jun 2024 06:56:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जी7 सम्मेलन में अमेरिका, यूक्रेन ने सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ज7-सममलन-म-अमरक-यकरन-न-सरकष-समझत-पर-कए-हसतकषर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ज7-सममलन-म-अमरक-यकरन-न-सरकष-समझत-पर-कए-हसतकषर</guid>
<description>बारी (इटली), 14 जून । अमेरिका और यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दक्षिण इटली में जी7 सम्मेलन के दौरान एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए जो लंबे समय तक दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को रेखांकित करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सहित 15 देश यूक्रेन के साथ इसी तरह का दीर्घकालिक सुरक्षा समझौता कर चुके हैं। बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बुधवार को कहा था कि समझौते में वाशिंगटन द्वारा यूक्रेन में अमेरिकी सैनिकों को तैनात करने की बाध्यता नहीं होगी, न ही इसमें विशेष हथियार प्रणाली की आपूर्ति की प्रतिबद्धता होगी।
यह समझौता विशेष रूप से सैन्य उपकरणों, प्रशिक्षण और युद्धाभ्यास के संबंध में सभी संभावित स्तर पर दोनों देशों के बीच सहयोग को व्यापक रूप से रेखांकित करता है। साथ ही, यूक्रेन से अपने देश में न्याय, कानून प्रवर्तन और भ्रष्टाचार से लड़ने में सुधारों को लागू करने के लिए कहा गया है। इससे यूक्रेन को भविष्य में नाटो स्तर की सैन्य क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी। इस समझौते में यूक्रेन की रक्षा के लिए अमेरिकी सशस्त्र बलों को तैनात करने की कोई प्रतिबद्धता नहीं है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के यूक्रेन में सैन्य प्रशिक्षकों को भेजने की अपील को बाइडेन ने खारिज कर दिया। वाशिंगटन का कहना है कि हमारा मकसद यूक्रेन को खुद अपनी रक्षा करने में सक्षम बनाना है। समझौते में विशेष हथियार प्रणालियों की आपूर्ति का कोई वादा नहीं है। अमेरिकी सरकार ने कीव के साथ इस समझौते से मास्को को एक संदेश देने की कोशिश की कि वह यूक्रेन के लिए निरंतर और दीर्घकालिक समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है। -(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Sat, 15 Jun 2024 06:57:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>टेस्ला शेयरधारकों ने मंजूर किया मस्क के लिए 56 अरब डॉलर का पे पैकेज</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टसल-शयरधरक-न-मजर-कय-मसक-क-लए-56-अरब-डलर-क-प-पकज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टसल-शयरधरक-न-मजर-कय-मसक-क-लए-56-अरब-डलर-क-प-पकज</guid>
<description>सैन फ्रांसिस्को, 14 जून । टेस्ला के पक्षकारों की ओर से कंपनी के सीईओ एलन मस्क को दिए जाने वाले 56 अरब डॉलर (जिसकी अब वैल्यू 44.9 अरब डॉलर है) के पे पैकेज का समर्थन किया गया है। इसके अलावा पक्षकारों ने कंपनी को डेलावेयर से हटाकर टेक्सस में स्थानांतरित करने को लेकर भी सहमति दे दी। कंपनी ने बताया कि टेस्ला के बोर्ड की ओर से 2018 में 73 प्रतिशत वोट के साथ मस्क का पे पैकेज मंजूर कर दिया गया था। कंपनी की ओर से अप्रैल में मस्क को दिए जाने वाले इस पैकेज का वैल्यूशन 44.9 अरब डॉलर बताया गया था। बता दें, टेस्ला के शेयर में इस वर्ष 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
इलेक्ट्रिक कार कंपनी द्वारा दिए गए बयान में कहा गया कि पक्षकारों की ओर से 2018 सीईओ परफॉर्मेंस अवार्ड और कंपनी को टेक्सस में स्थानांतरित करने को लेकर समर्थन किया गया है। बता दें, टेक्सस के पक्षकारों की ओर से समर्थित मस्क का पे पैकेज 100 प्रतिशत स्टॉक ऑप्शन के रूप में होगा। देर रात गुरुवार को हुई टेस्ला की बैठक में मस्क की ओर से सभी शेयरधारकों को भरोसा दिया गया कि वे कंपनी को छोड़कर नहीं जाएंगे और अगले 5 वर्षों तक कोई भी शेयर नहीं बेचेंगे। मस्क ने कंपनी के शेयरधारकों से कहा कि ये पैकेज नकद में नहीं है। मैं कंपनी को बिल्कुल भी छोड़कर नहीं जाऊंगा और मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहता। अमेरिकी बाजार में गुरुवार के सत्र में टेस्ला का शेयर 2.92 प्रतिशत की तेजी के साथ करीब 182 डॉलर पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 570 अरब डॉलर के आसपास है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 15 Jun 2024 06:57:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सिरिल रामाफोसा दूसरी बार दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति चुने गए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सरल-रमफस-दसर-बर-दकषण-अफरक-क-रषटरपत-चन-गए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सरल-रमफस-दसर-बर-दकषण-अफरक-क-रषटरपत-चन-गए</guid>
<description>सिरिल रामाफोसा एक बार फिर दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति चुने गए हैं.
सत्तारूढ़ अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) और विपक्षी दलों के बीच एक ऐतिहासिक गठबंधन समझौते के बाद दक्षिण अफ्रीका की संसद ने सिरिल रामाफोसा को एक बार फिर देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना है.
दक्षिण अफ्रीका की नई सरकार में रामफोसा की एएनसी, सेंटर-राइट डेमोक्रेटिक अलायंस (डीए) और छोटी पार्टियां शामिल हैं.
जीत के बाद दिए अपने भाषण में रामाफोसा ने नए गठबंधन की सराहना की. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को उम्मीद है कि नेता हमारे देश में सभी की भलाई के लिए मिलकर काम करेंगे.
यह समझौता भारी राजनीतिक नाटकों के बीच संपन्न हुआ. एएनसी के महासचिव फिकिले मबालुला ने गठबंधन समझौते को एक उल्लेखनीय कदम बताया .
रामाफोसा साल 2018 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के तौर पर चुने गए थे. उन्होंने सत्ता संघर्ष के बाद राष्ट्रपति और एएनसी नेता दोनों के रूप में जैकब ज़ुमा की जगह ली थी. वो एक फिर राष्ट्रपति बनने में कामयाब रहे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 15 Jun 2024 06:56:59 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस की जब्त संपत्तियों का उपयोग यूक्रेन के लिए करने के फ़ैसले पर राष्ट्रपति पुतिन क्या बोले?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-क-जबत-सपततय-क-उपयग-यकरन-क-लए-करन-क-फसल-पर-रषटरपत-पतन-कय-बल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-क-जबत-सपततय-क-उपयग-यकरन-क-लए-करन-क-फसल-पर-रषटरपत-पतन-कय-बल</guid>
<description>रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ज़ब्त की गई रूसी संपत्ति का उपयोग कर यूक्रेन को 50 अरब डॉलर का कर्ज़ देने के फ़ैसले पर प्रतिक्रिया दी है.
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, रूसी संपत्ति को ज़ब्त करने और उसके ब्याज को यूक्रेन के लिए उपयोग करना चोरी है. इसकी सज़ा ज़रूर मिलेगी.
इससे पहले जी7 शिखर सम्मेलन में ये सहमति बनी कि रूस की ज़ब्त की गई संपत्तियों का इस्तेमाल यूक्रेन को 50 अरब डॉलर देने के लिए किया जाएगा. इसका इस्तेमाल यूक्रेन रूस से लड़ने में करेगा.
इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, जिस प्रकार से पश्चिमी देश रूस के साथ बर्ताव कर रहे हैं इससे ये पता चलता है कि अगला नंबर किसी का भी हो सकता है.
रूसी विदेश मंत्रालय में दिए अपने भाषण में उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि रूस के पास यूक्रेन में हस्तक्षेप करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था.
उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया कि रूस यूरोप के लिए खतरा है.
उन्होंने दावा किया कि अमेरिका हथियारों की सप्लाई को सही ठहराने और यूरोप को राजनीतिक, सैन्य और तकनीकी रूप से निर्भर बनाने के लिए दुष्प्रचार कर रहा है.
साल 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद यूरोपीय संघ के साथ-साथ जी7 ने संपत्ति लगभग 325 अरब डॉलर मूल्य की रूस की संपत्ति फ्रीज़ (रूस के बाहर मौजूद उसकी संपत्ति) कर दी थी.
ये संपत्तियां हर साल तीन अरब डॉलर का ब्याज कमा रही हैं.
जी7 की योजना के तहत तीन अरब डॉलर का इस्तेमाल यूक्रेन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से लिए गए 50 अरब डॉलर के क़र्ज़ के सालाना ब्याज का भुगतान करने के लिए किया जाएगा.
दक्षिणी इटली के अपुलिया में शिखर सम्मेलन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति बाइडन ने कहा, 50 अरब डॉलर का कर्ज़ यूक्रेन को दिया जाएगा और साथ ही ये पुतिन के लिए एक चेतावनी होगी कि हम पीछे नहीं हट रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 15 Jun 2024 06:56:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-यकरन-यदध-खतम-करन-क-लए-रषटरपत-पतन-न-समन-रख-शरत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-यकरन-यदध-खतम-करन-क-लए-रषटरपत-पतन-न-समन-रख-शरत</guid>
<description>-हेनरी एस्टियर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से भी अधिक वक्त से जारी युद्ध ख़त्म हो सकता है बशर्ते यूक्रेन कुछ बातों पर सहमत हो.
शुक्रवार को राजधानी मॉस्को में रूसी राजदूतों की एक बैठक को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस के कब्ज़े वाले इलाक़ों से यूक्रेन के सेना हटाने के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध रुकने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है.
पुतिन ने ये भी कहा है कि शांति वार्ता शुरू होने से पहले यूक्रेन को आधिकारिक तौर पर पश्चिमी मुल्कों के सैन्य गठबंधन नेटो का हिस्सा बनने का अपना सपना भी छोड़ना होगा.
पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन को दोनेत्स्क, लुहांस्क, खे़रसोन और ज़ापोरज़िया से अपने सैनिक हटाने होंगे. इन इलाक़ों के कुछ हिस्सों पर रूसी सैनिकों का कब्ज़ा है.
पुतिन ने कहा जितनी जल्दी यूक्रेन ये घोषणा करता है कि वो इन फ़ैसलों के लिए तैयार है, हमारी तरफ से युद्धविराम और शांति वार्ता की शुरुआत के लिए आदेश दिए जाएंगे. सच कहूं को उसी क्षण आदेश दिए जाएंगे.
यूक्रेन ने क्या दी प्रतिक्रिया?
यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार मिख़ाइल पोदोल्याक ने पुतिन के इस प्रस्ताव को पूरी तरह दिखावा और सामान्य ज्ञान के लिहाज़ से भी अस्वीकार्य कहा है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की पहले से कहते रहे हैं कि जब तक रूस क्रीमिया समेत यूक्रेन की पूरी ज़मीन से अपने सभी सैनिकों को वापिस नहीं बुला लेता, उसके साथ बातचीत नहीं हो सकती.
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पुतिन के लिए ये अजीब है कि जिस व्यक्ति ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे बड़े सैन्य अभियान की योजना बनाई और अपने साथियों के साथ मिलकर जिसे कार्यान्वित किया, वो खुद को शांतिदूत की तरह पेश कर रहे हैं.
स्विट्ज़रलैंड में होगी रूस-यूक्रेन पर चर्चा
संभावित युद्धविराम के लिए पुतिन की शर्तें ऐसे वक्त सामने आई हैं जब शनिवार को 90 मुल्कों के प्रतिनिधि स्विट्ज़रलैंड में मुलाक़ात करने वाले हैं.
इस सम्मेलन में यूक्रेन के लिए शांति की राह मुद्दे पर चर्चा होनी है.
इसमें रूस को आमंत्रित नहीं किया गया है, हालांकि वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की इसमें शिरकत करने वाले हैं.
सम्मेलन में अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और यूरोप के अन्य देश शामिल होंगे.
वहीं चीन ने कहा है कि सम्मेलन में रूस की मौजूदगी के बिना वो इसका हिस्सा नहीं बनेगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 15 Jun 2024 06:56:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रामफोसा फिर बने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रमफस-फर-बन-दकषण-अफरक-क-रषटरपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रमफस-फर-बन-दकषण-अफरक-क-रषटरपत</guid>
<description>(फाकिर हसन)
जोहानिसबर्ग, 15 जून। दक्षिण अफ्रीका में दो सप्ताह पहले हुए आम चुनावों में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) को 40 प्रतिशत मत हासिल हुए इसके बावजूद देश की संसद ने पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए सिरिल रामफोसा को राष्ट्रपति चुन लिया है।
इससे पहले दिन में एएनसी के थोको डिडिजा को अध्यक्ष और डेमोक्रेटिक अलायंस (डीए) की एनेली लोट्रिएट को उपाध्यक्ष चुना गया।
माना जा रहा है कि बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद रामफोसा अपने नए मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगे।
शुक्रवार आधी रात उन्हें राष्ट्रपति चुना गया और इसके साथ ही तमाम अटकलों पर भी विराम लग गया। इससे पहले शुक्रवार सुबह 10 बजे शुरू हुए सत्र में राष्ट्रीय एकता सरकार (जीएनयू) के गठन, बार-बार व्यवधान तथा लंबी मतदान प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई।
एएनसी ने डीए, इंकाथा फ्रीडम पार्टी (आईएफपी) और पैट्रियटिक फ्रंट (ओएफ) के साथ गठबंधन किया है। कुछ लोगों ने इस गठबंधन का दक्षिण अफ्रीका की राजनीति में एक नए युग के रूप में स्वागत किया जो सुलह का एक मजबूत संदेश देगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।
हालांकि, कई लोगों ने कहा कि एएनसी ने डीए के साथ गठबंधन करके देश के नागरिकों को धोखा दिया है। डीए पहले विपक्ष में था तथा उसने 1994 में नेल्सन मंडेला के नेतृत्व में एएनसी के पहली बार सत्ता में आने के बाद से ही उसकी नीतियों का विरोध किया है।
एएनसी के सेक्रेटरी जनरल फिकिले मबालुला ने संसद में मतदान जारी रहने के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमें 60 लाख लोगों ने वोट दिया है और जनता चाहती है कि हम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए परिवर्तनकारी एजेंडे पर काम करना जारी रखें।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 15 Jun 2024 06:56:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रफा में इजरायली बमबारी में 2 बंधकों की मौत : हमास</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रफ-म-इजरयल-बमबर-म-2-बधक-क-मत-हमस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रफ-म-इजरयल-बमबर-म-2-बधक-क-मत-हमस</guid>
<description>गाजा, 15 जून । हमास की अल-कसम ब्रिगेड ने कहा है कि दक्षिणी गाजा पट्टी के रफा शहर में इजरायली बमबारी में दो इजरायली बंधकों की मौत हो गई है। अल-कसम ब्रिगेड ने शुक्रवार को कहा कि दो बंधकों की मौत कुछ दिन पहले हवाई हमले में हुई। सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी ने टेलीग्राम पर जारी एक वीडियो का हवाला देते हुए ये जानकारी दी। हमास के बयान पर इजरायली सेना की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अल-कसम ब्रिगेड ने कहा कि इजरायली सेना ने 8 जून को सेंट्रल गाजा में चार बंधकों को रिहा करने के अपने अभियान के दौरान कई बंधकों को मार डाला।
शुक्रवार तक, चल रहे फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 37,266 हो गई है, जबकि 85,102 अन्य घायल हुए हैं। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक अपडेट में ये बात कही। इजरायली रक्षा बलों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसने गाजा पट्टी में अपना अभियान जारी रखा है। इजरायली सैनिक रफा में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान जारी रखे हुए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पिछले दिन कई आतंकवादियों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार तथा अंडरग्राउंड टनल का पता लगाया। बयान में कहा गया है कि सेंट्रल गाजा में भी सैन्य अभियान चल रहा है। पिछले साल 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले का बदला लेने के लिए इजरायल ने गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया। हमास के हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए और लगभग 250 बंधक बनाए गए थे, जिनमें से कई की मौत हो गई है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 15 Jun 2024 06:56:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सिरिल रामफोसा फिर चुने गये दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सरल-रमफस-फर-चन-गय-दकषण-अफरक-क-रषटरपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सरल-रमफस-फर-चन-गय-दकषण-अफरक-क-रषटरपत</guid>
<description>केपटाउन, 15 जून । दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) के नेता सिरिल रामफोसा को संसद ने अगले पांच साल के लिए दोबारा राष्ट्रपति चुना है। गुरुवार को नेशनल असेंबली की पहली बैठक की अध्यक्षता करने वाले मुख्य न्यायाधीश रेमंड ज़ोंडो ने घोषणा की कि राष्ट्रपति चुनाव में रामफोसा को 283 वोट मिले, जबकि इकोनॉमिक फ्रीडम फाइटर्स के उम्मीदवार जूलियस मालेमा को 44 वोट मिले। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपने पहले संबोधन में रामफोसा ने कहा कि उन्होंने अपने दोबारा निर्वाचन को एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार किया है। वह उन लोगों के साथ भी काम करेंगे जिन्होंने उनका समर्थन नहीं किया।
उन्होंने कहा कि मई के अंत में हुए आम चुनावों के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश के लोग अपने नेताओं से मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं। रामफोसा ने कहा, अपने वोटों के माध्यम से हमारे लोग उम्मीद करते हैं कि गैर-नस्लवाद तथा गैर-लिंगवाद पर आधारित, शांति तथा न्याय पर आधारित लोकतांत्रिक समाज के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए; स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए और गरीबी, बेरोजगारी तथा असमानता की तिहरी चुनौतियों से निपटने के लिए; तथा सब के लिए समृद्धि हासिल करने के लिए सभी दल संविधान के ढांचे के भीतर एक साथ काम करेंगे। रामफोसा (71) ने जोर देकर कहा कि कई दलों की सहमति से बनी राष्ट्रीय एकता की सरकार दो या तीन दलों का एक बड़ा गठबंधन नहीं है। उन्होंने कहा, हम अब अपने लोगों द्वारा दिए गए जनादेश से यहां हैं, ताकि हम यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर सकें कि हम उन चुनौतियों का समाधान करें जिनका वे सामना कर रहे हैं। ...और मैं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। यह हमारे देश के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है, जिसके लिए हमें अपने संवैधानिक लोकतंत्र तथा कानून के राज को मजबूत करने और अपने सभी लोगों के लिए एक दक्षिण अफ्रीका बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। दक्षिण अफ्रीकी संविधान के तहत, नेशनल असेंबली द्वारा राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के बाद, निर्वाचित राष्ट्रपति को पांच दिन के भीतर पदभार ग्रहण करना होता है।
गुरुवार को नेशनल असेंबली द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रामफोसा 19 जून को देश की प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया में शपथ लेंगे। सांसदों ने शुक्रवार को एएनसी के थोको डिडिजा को नेशनल असेंबली का स्पीकर चुना, जो पहले कृषि मंत्री रह चुके हैं। डेमोक्रेटिक अलायंस (डीए) की एनेली लोट्रिएट डिप्टी स्पीकर चुनी गईं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एएनसी और मुख्य विपक्षी दल डीए ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता की सरकार बनाने के लिए एक समझौता किया, जिसमें पैट्रिऑटिक अलायंस और इंकाथा फ्रीडम पार्टी भी शामिल होगी। समझौते के तहत रामफोसा को डीए के समर्थन से फिर से राष्ट्रपति चुने जाने की पहले से उम्मीद थी। गत 29 मई को हुए आम चुनावों में एएनसी ने नेशनल असेंबली की 400 सीटों में से 159 सीटें हासिल कीं। पिछले 30 साल में पहली बार संसद के निचले सदन में उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 15 Jun 2024 06:56:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/ज-7-समट-म-मद-और-जसटन-टरड-हग-आमन-समन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ज-7-समट-म-मद-और-जसटन-टरड-हग-आमन-समन</guid>
<description>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जल्द ही मुलाक़ात हो सकती है.
प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इटली में हो रहे जी-7 सम्मेलन में शिरकत करेंगे. भारत जी-7 का सदस्य नहीं है लेकिन वो पांचवीं बार आमंत्रित सदस्य के तौर पर इसमें हिस्सा ले रहा है.
कनाडा के प्रधानंमत्री से पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बारे में पूछने पर भारतीय अधिकारियों ने कहा कि भारत को इस बात पर आपत्ति है कि कनाडा में उसके ख़िलाफ़ हिंसा और चरमपंथ की वकालत करने वालों को राजनीतिक जमीन दी जा रही है.
भारतीय अधिकारियों ने कहा कि जी-7 सम्मेलन में भारत ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर जोर देगा.
साथ ही रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति की अहमियत पर भी बात करेगा. जी-7 के एजेंडे में ग़ज़ा संघर्ष को सुलझाने की कोशिश भी प्राथमिकता में होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जी-7 के आउटरीच सेशन में हिस्सा लेंगे. उनकी जी-7 देशों के कई नेताओं के द्विपक्षीय बातचीत भी होगी. आमंत्रित नेताओं से भी उनकी मुलाकात होगी.
भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बुधवार को कहा कि पीएम मोदी की मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी होगी. दोनों देशों की बातचीत के एजेंडे को अंतिम रूप दिया जा रहा है.</description>
<pubDate>Fri, 14 Jun 2024 07:01:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रुस का शक्ति प्रदर्शनः क्यूबा पहुंचे रूस के युद्धक जहाज़, अमेरिका रख रहा है नज़र</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-क-शकत-परदरशन-कयब-पहच-रस-क-यदधक-जहज-अमरक-रख-रह-ह-नजर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-क-शकत-परदरशन-कयब-पहच-रस-क-यदधक-जहज-अमरक-रख-रह-ह-नजर</guid>
<description>इमेज कैप्शन,रूस के ये युद्धक जहाज़ क्यूबा के बंदरगाह पर पहुंचे हैं, अमेरिका यहां से बहुत दूर नहीं है.
रूस के नोसैनिक जहाज़ों का एक बेड़ा क्यूबा पहुंचा हैं.
क्यूबा के पास रूसी युद्धक जहाज़ों के पहुंचने के रूस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है.
यूक्रेन में युद्ध की वजह से पश्चिमी देशों और रूस के बीच तनाव बढ़ा हुआ है.
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वो इन जहाज़ों पर नज़र रखे हुए हैं. हालांकि अमेरिका का ये भी कहना है कि इन जहाज़ों से अमेरिका के लिए तुरंत कोई ख़तरा नहीं है.
कैरिबियाई देश क्यूबा पहुंचने से पहले इन जहाज़ों ने अटलांटिक महासागर में मिसाइलें दागने का युद्धाभ्यास भी किया है.
इन जहाज़ों में एक फ्रिजेट और एक परमाणु चलित पनडुब्बी भी शामिल है.
क्यूबा और रूस के बीच मज़बूत द्वपक्षीय संबंध हैं. ये जहाज़ हवाना के बंदरगाह पर अगले पांच दिनों तक रुके रहेंगे.
ये बंदरगाह फ्लोरिडा में अमेरिका के एक नोसैनिक एयर स्टेशन से मात्र 160 किलोमीटर दूर है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 14 Jun 2024 07:01:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हमास और इसराइल के बीच मध्यस्थता के लिए क़तर पहुंचे एंटनी ब्लिंकन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हमस-और-इसरइल-क-बच-मधयसथत-क-लए-कतर-पहच-एटन-बलकन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हमस-और-इसरइल-क-बच-मधयसथत-क-लए-कतर-पहच-एटन-बलकन</guid>
<description>अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बुधवार को क़तर पहुंचे.
वो ग़जा में सीजफ़ायर और बंधकों की रिहाई के नए प्रस्ताव को सफ़ल बनाने के लिए क़तर पहुंचे हैं.
वहीं, अमेरिका ने कहा है कि अमेरिका समर्थित संघर्ष विराम प्रस्ताव पर हमास के जवाब का मूल्यांकन कर रहा है.
हमास ने इस प्रस्ताव पर मंगलवार की रात को जवाब दिया था.
हमास ने कहा है कि इस प्रस्ताव पर उसका जवाब सकारात्मक है और इसराइल के साथ समझौते तक पहुंचने का रास्ता खोलता है.
लेकिन इस प्रस्ताव को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है. क्योंकि फ़लस्तीनी समूह और इसराइल ने अभी तक इस प्रस्ताव को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है.
इसराइली सरकार ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है. लेकिन एक इसराइली अधिकारी ने बताया कि हमास का जवाब इस प्रस्ताव को नकारने के समान है.
अमेरिका और मिस्र के साथ क़तर भी हमास और इसराइल के बीच मध्यस्थता कर रहा है.
ग़ज़ा में पिछले आठ महीने से युद्ध जारी है जिसमें बड़े पैमाने पर लोग मारे गए हैं.
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़, ग़ज़ा की अधिकतर आबादी पर भुखमरी का ख़तरा है.
हमास के 7 अक्टूबर को उत्तरी इसराइल पर हमला करने के बाद इसराइल ने ग़ज़ा में हमास को समाप्त करने के उद्देश्य से सैन्य अभियान शुरू किया था, जो अभी तक जारी है.
इस युद्ध को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के क़तर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता में कई बार वार्ता हो चुकी है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 14 Jun 2024 07:01:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हौथी विद्रोहियों ने ग्रीक के जहाज को पहुंचाया नुकसान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हथ-वदरहय-न-गरक-क-जहज-क-पहचय-नकसन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हथ-वदरहय-न-गरक-क-जहज-क-पहचय-नकसन</guid>
<description>वाशिंगटन, 13 जून । ईरान समर्थित हौथी विद्रोहियों द्वारा संचालित एक मानवरहित जहाज ने यमन के तट पर ग्रीक के एक जहाज को टक्कर मार दी। इससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। यह जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार को कहा कि उसकी सेना ने यमन के हौथी-नियंत्रित क्षेत्र में तीन एंटी-शिप क्रूज मिसाइल लांचर को नष्ट कर दिया। सेंटकॉम ने एक बयान में कहा कि ईरान समर्थित हौथियों गैर जिम्मेदाराना हरकत से क्षेत्रीय स्थिरता और लाल सागर व अदन की खाड़ी में नाविकों का जीवन खतरे में है।
पिछले साल अक्टूबर में गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से हौथी उग्रवादियों ने स्वेज नहर के माध्यम से भूमध्य सागर से जुड़ने वाले लाल सागर शिपिंग गलियारे में व्यापारी जहाजों पर बार-बार गोलीबारी की है। हौथियों का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य मालवाहक जहाजों को इजराइल पहुंचनेे से रोकना और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास का समर्थन करना है। अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हौथी ठिकानों पर कई बार जवाबी हमले किए हैं। यूरोपीय संघ ने भी लाल सागर में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए एक सैन्य अभियान शुरू किया है। -(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Fri, 14 Jun 2024 07:01:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/बइडन-न-कह-बट-क-मल-सज-मफ-नह-करग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बइडन-न-कह-बट-क-मल-सज-मफ-नह-करग</guid>
<description>अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वो गन मामले में अपने बेटे हंटर बाइडन की सज़ा माफ़ नहीं करेंगे.
बाइडन के बेटे को अवैध रूप से हथियार ख़रीदने और नशीली दवाओं के इस्तेमाल को लेकर झूठ बोलने के मामले में दोषी ठहराया गया है.
फेडरल अदालत की ओर से पिछले सप्ताह हंटर को दोषी ठहराने के बाद पहली बार बाइडन ने इस मामले में टिप्पणी की है.
उन्होंने कहा कि वो हटंर पर गर्व करते हैं. वह नशे की आदत से उबर चुके हैं. अब वो बहुत ही शालीन और प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं.
जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेने इटली पहुंचे बाइडन से पत्रकारों ने पूछा था कि क्या वो हंटर की सज़ा कम करने के क़दम उठाएंगे.
इस पर बाइडन ने कहा, मैं इस मामले को लेकर संतुष्ट हूं कि मैं इसमें कुछ करने नहीं जा रहा. मैंने कहा कि जूरी का जो फ़ैसला होगा वो मुझे मंजूर है. मैं इस पर कायम हूं और मैं हंटर को माफ़ नहीं करने जा रहा.
हंटर बाइडन को नशा करने और बंदूक रखने से जुड़े तीन मामलों में दोषी ठहराया गया था. बाइडन ने अपने बेटे को दोषी ठहराए जाने से पहले भी कहा था कि वो अदालत की सज़ा में कमी नहीं करेंगे. उन्होंने इसे एक बार फिर दोहराया है.
अमेरिका में राष्ट्रपति को अदालत से दोषी साबित लोगों की सजा माफ करने या उसे कम या उसमें बदलाव करने का अधिकार है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 14 Jun 2024 07:01:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>वेस्ट बैंक में इजरायली रेड में 3 फिलिस्तीनियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वसट-बक-म-इजरयल-रड-म-3-फलसतनय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वसट-बक-म-इजरयल-रड-म-3-फलसतनय-क-मत</guid>
<description>रामल्लाह, 14 जून । उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन में कबातिया शहर में इजरायली सेना ने रेड की जिसमें तीन फिलिस्तीनी मारे गए। इजरायल ने फिलिस्तीनी सुरक्षा समन्वय कार्यालय को बताया कि गुरुवार को एक घर के अंदर रेड डाली गई जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। ये जानकारी फिर जेनिन के गवर्नर कमाल अबू अल-रब ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को दी। इजरायली सेना ने कई घंटों तक घर को घेरे रखा जहां तीनों युवक थे। उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में एक इजरायली बुलडोजर को घर में मारे गए लोगों में से एक के शव को बाहर निकालते और उसे जमीन पर पटकते हुए दिखाया गया है। तीनों युवक इस्लामिक जिहाद के जेनिन बटालियन से जुड़े थे और जेनिन में ही रहते थे। इजरायली सेना इनका कई महीनों से पीछा कर रही थी। सूत्रों ने बताया कि इजरायली सेना ने घर पर धावा बोला, तलाशी ली और पूरा ऑपरेशन चलाया। किसी को भी आसपास आने नहीं दिया गया।
फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने एक प्रेस बयान में कहा कि इजरायली सेना ने तीनों युवक पर तब हमला किया जब वे एक घायल व्यक्ति को पड़ोस से अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इजरायली सैनिकों ने एम्बुलेंस कर्मचारियों और पत्रकारों पर भी गोलियां चलाईं और उन्हें घर के अंदर जाने से रोका। गवर्नर ने कहा कि इजरायली सेना ने घर को बुलडोजर से ध्वस्त करने के बाद पानी और बिजली का कनेक्शन भी काट दिया। इजरायली सैन्य प्रवक्ता अविचाय एड्राई ने एक बयान में पुष्टि की कि एक सप्ताह में दूसरी बार, इजरायल रक्षा बलों, शिन बेट सुरक्षा एजेंसी और सीमा सुरक्षा बलों ने जेनिन में आतंकवादी गतिविधियों को विफल करने के लिए ऑपरेशन चलाया। एड्रेई ने कहा कि इजरायली बलों ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है और वहां कुछ के साथ मुठभेड़ भी हुई। आधिकारिक फिलिस्तीनी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2023 से लेकर अब तक वेस्ट बैंक और ईस्ट यरुशेलम में इजरायली सेना ने 500 से अधिक फिलिस्तीनियों को मार दिया है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 14 Jun 2024 07:01:07 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मलावीः उपराष्ट्रपति का लापता विमान मिला, कोई जीवित नहीं</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मलव-उपरषटरपत-क-लपत-वमन-मल-कई-जवत-नह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मलव-उपरषटरपत-क-लपत-वमन-मल-कई-जवत-नह</guid>
<description>मलावी में उपराष्ट्रपति के लापता विमान का मलबा मिल गया है, बचाव दल को कोई जीवित नहीं मिला है.
इस विमान में उपराष्ट्रपति सॉलोस चीलीमा के अलावा कई और लोग भी सवार थे.
घने कोहरे और जंगल की वजह से विमान को खोजने के प्रयासों में मुश्किलें आईं.
राष्ट्रपति लज़ारस चकवेरा ने बताया है कि विमान का मलबा मिल गया है लेकिन कोई जीवित नहीं मिला है.
ये सैन्य विमान ख़राब मौसम में उड़ान भर रहा था. इसमें उपराष्ट्रपति सॉलोस चीलीमा के अलावा नौ और लोग सवार थे.
एक शीर्ष सैन्य अधिकारी का कहना है कि विमान देश के उत्तरी इलाक़े में, घने जंगलों के बीच क्रैश हो गया था.
इस विमान को कम रोशनी होने की वजह से ज़ूज़ू एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया गया था.
खोजी अभियान में मदद के लिए अमेरिका ने भी एक विमान उपलब्ध करवाया है.
मलावी में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं और ये माना जा रहा था कि चीलीमा वर्तमान राष्ट्रपति चकवेरा को चुनावों में चुनौती देते.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 13 Jun 2024 06:10:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेशः रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप में हिंसक झड़पें, तीन की मौत, सात घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-रहगय-शरणरथय-क-कप-म-हसक-झडप-तन-क-मत-सत-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-रहगय-शरणरथय-क-कप-म-हसक-झडप-तन-क-मत-सत-घयल</guid>
<description>बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप में हुई हिंसा में तीन रोहिंग्या शरणार्थी मारे गए हैं और सात घायल हुए हैं.
बांग्लादेश पुलिस के मुताबिक़ कैंप में दो प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच हिंसा हुई है.
अधिकारियों के मुताबिक़, कॉक्स बाज़ार ज़िले के उखिया कैंप में गश्त लगा रहे शरणार्थियों पर अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी के सदस्यों ने हमला किया.
कॉक्स बाज़ार म्यांमार की सीमा पर स्थित है.
मारे गए लोग रोहिंग्या सॉलिडेरिटी ऑर्गेनाइज़ेशन के सद्सय हैं.
बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक़ इस साल कैंपों में शरणार्थियों के बीच हुई हिंसा में अब तक कम से कम बीस लोग मारे जा चुके हैं.
म्यांमार में साल 2017 में सेना के रोहिंग्या लोगों पर हमला करने के बाद से भागकर क़रीब दस लाख रोहिंग्या लोग बांग्लादेश पहुंचे हैं.
ये शरणार्थी बांग्लादेश में कैंपों में रहते हैं जिनमें से अधिकतर कॉक्स बाज़ार ज़िले में हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 13 Jun 2024 06:10:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाइरेनियन पर्वत दर्रे से उड़ने वाले करोड़ो कीड़ों के सर्वेक्षण से मिली दिलचस्प जानकारी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पइरनयन-परवत-दरर-स-उडन-वल-करड-कड-क-सरवकषण-स-मल-दलचसप-जनकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पइरनयन-परवत-दरर-स-उडन-वल-करड-कड-क-सरवकषण-स-मल-दलचसप-जनकर</guid>
<description>(विल हॉक्स, एक्सेटर विश्वविद्यालय)
एक्सेटर (यूके), 12 जून। 1950 में, पक्षी विज्ञानी एलिजाबेथ और डेविड लैक फ्रांस और स्पेन की सीमा पर पाइरेनियन पर्वत दर्रे से पक्षियों को प्रवास करते हुए देख रहे थे, तभी उनकी नज़र कुछ असाधारण - अनगिनत प्रवासी कीड़ों पर पड़ी। लैक्स यूरोप में मक्खी प्रवास को रिकॉर्ड करने वाले पहले लोग थे। वह केवल एक दिन दर्रे में रहे और उन्होंने इन कीड़ों को सभी में से सबसे उल्लेखनीय प्रवासी करार दिया।
सत्तर साल बाद, मैं एक्सेटर विश्वविद्यालय की कीट प्रवासन टीम के साथ अपने शोध के हिस्से के रूप में, समुद्र तल से 2,500 मीटर ऊपर, बुजारुएलो के इसी 30 मीटर चौड़े पहाड़ी दर्रे से प्रवास करने वाले कीड़ों की संख्या की गणना कर रहा हूं। हमारा नया अध्ययन इस बात पर प्रकाश डालता है कि, पूरे सितंबर और अक्टूबर में शरद ऋतु के मैदानी मौसम में, एक करोड़ 70 लाख से अधिक कीड़े इस दर्रे से होकर प्रवास करते हैं।
सितंबर के अंत की भीषण गर्मी में, जब पहाड़ी भेड़ें भी छाया के लिए चट्टानों के नीचे अपना सिर रखकर लेटी हुई थीं। जैसे ही मैं अपने कीड़े पकड़ने वाले जाल को हाथ में लेकर खड़ा हुआ, मेरे पास से उड़ने वाली तितलियों की संख्या बेहद बढ़ गई, जो सभी दर्रे से होकर दक्षिण की ओर पलायन कर रही थी।
बाद में दिन में, मैंने देखा कि छोटे-छोटे जीव मेरे पैरों के पास उछल-कूद कर रहे थे, मानो ज़मीन एक जीवित कालीन बन गई हो, जो ऊर्जा से भरी हो। अपना जाल फिर से घुमाते हुए, मैंने एक ही स्वाइप में कम से कम 20 मक्खियाँ फँसाईं - छोटी 3 मिमी लंबी घास की मक्खियों से लेकर घरेलू मक्खियाँ और बड़ी सी मरमलेड होवरफ्लाई तक। सभी दक्षिण की ओर बढ़ रहे थे।
कीड़ों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उन्हें मेरे लिए आँख से देख कर गिनना आसान नहीं था, लिहाजा हमने सटीक प्रवासन संख्याओं की गणना करने के लिए एक छोटे वीडियो कैमरे का उपयोग किया। इन वीडियो से पता चला कि, अपने चरम पर, हर मिनट 3,500 से अधिक मक्खियाँ पर्वत दर्रे की प्रत्येक मीटर चौड़ाई से होकर पलायन कर रही थीं। इसका मतलब है कि लगभग 105,000 मक्खियाँ हर 60 सेकंड में 30 मीटर चौड़े दर्रे से गुज़रती हैं - वेम्बली स्टेडियम की बैठने की क्षमता से अधिक।
हमारी गणना के अनुसार, मुख्य भूमि यूरोप और ब्रिटेन से दक्षिण की ओर उड़ने वाले कीड़ों की कुल संख्या दसियों या सैकड़ों खरब है - जिनमें से एक करोड़ 70 लाख इस दर्रे से होकर यात्रा करते हैं। जैसे ही वे यूरोप के मैदानी इलाकों में उड़ते हैं, वे खुद को उन्मुख करने और अपनी यात्रा के लिए अनुकूल हवाओं का चयन करने के लिए सूर्य को एक कम्पास के रूप में उपयोग करते हैं। आख़िरकार, वे पाइरेनीज़ पहाड़ों की विशाल भौगोलिक बाधा तक पहुँच जाते हैं, जो इतनी ऊँची है कि उनके लिए आसानी से उड़ान भरना संभव नहीं है।
इसके बजाय, वे पहाड़ी दर्रों के माध्यम से खड़ी किनारे वाली घाटियों से घिरे हुए हैं। पाइरेनीज़ के बाद, वे स्पेन से होते हुए और शायद उससे आगे अफ्रीका में उड़ते हैं, सर्दियों के लिए उपयुक्त आवास की तलाश करते हैं और प्रजनन करना जारी रखते हैं। उनकी यात्राएँ आसानी से 1,000 किमी से अधिक हो सकती हैं और पक्षियों के प्रवास के बराबर हैं जो ऐसे छोटे प्राणियों के लिए वास्तव में उल्लेखनीय है।
उनकी संख्या निर्धारित करने के साथ-साथ, मैं इस पहाड़ी दर्रे से प्रवास करने वाले पूरे कीट समूह की पहचान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। दिन के दौरान, मैंने कीड़ों का नमूना इकट्ठा करने के लिए दर्रे में एक बड़ा स्थिर जाल लगाया। इन जालों ने चार वर्षों तक प्रत्येक शरद ऋतु में दो महीने के लिए नमूने एकत्र किए, और हमने प्रवास करने वाले कीड़ों की एक विविध श्रृंखला की पहचान की।
इस फ़ील्डवर्क को शुरू करने से पहले, मेरे पीएचडी पर्यवेक्षक कार्ल वॉटन और मैंने उम्मीद की थी कि तितलियाँ या ड्रैगनफ़्लाइज़ सबसे प्रचुर मात्रा में होंगी, क्योंकि कीड़ों के प्रवास के बारे में समाचार सुर्खियों में इन कीड़ों का सबसे अधिक बार उल्लेख किया गया है। हालाँकि, ये दोनों समूह हमारे द्वारा पहचाने गए प्रवासी कीड़ों की कुल संख्या का केवल 2% थे।
इसके बजाय, मक्खियाँ हर सर्वेक्षण और नमूने पर हावी रहीं। पकड़े गए प्रत्येक दस कीड़ों में से नौ मक्खियाँ थीं। यहां तक ​​कि जब आसमान साफ ​​दिखता था, तब भी मैं अपना जाल घुमाता था और असंख्य छोटी-छोटी मक्खियों को पकड़ लेता था।
दूर तक उड़ने वाले कीड़े
एक बार जब हमें पता चल जाए कि कौन से कीड़े प्रवास कर रहे हैं, तो हम दुनिया पर उनके प्रभाव को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। इनमें से अधिकांश (लगभग 90%) कीड़े परागणकर्ता हैं - जिनमें छोटी मरमलेड होवरफ्लाई और बहुत बड़े हमिंगबर्ड हॉकमोथ शामिल हैं। क्योंकि वे प्रवासी हैं, ये कीट पराग - और अंदर संग्रहीत आनुवंशिक सामग्री - कई किलोमीटर तक ले जा सकते हैं, और भौगोलिक रूप से अलग-थलग पौधों की आबादी को जोड़ सकते हैं। इससे पौधों की आनुवंशिक विविधता में सुधार होता है, और सूखे जैसी अधिक प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए जीन भी स्थानांतरित किया जा सकता है।
कुछ कीड़े ऐसे कीट हैं जो फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन कई अन्य कीट नियंत्रक हैं - जैसे मरमलेड और यूपियोड्स होवरफ्लाइज़, जिनके लार्वा अकेले दक्षिणी ब्रिटेन में हर साल औसतन 6 खरब एफिड खाते हैं। कुछ कीड़े, जैसे ड्रोन होवरफ्लाइज़, डीकंपोजर हैं जो जैविक कचरे को तोड़ने में मदद करते हैं।
ये सभी कीड़े पोषक तत्वों के परिवहन में भूमिका निभाते हैं - उनके शरीर में फॉस्फोरस और नाइट्रोजन होते हैं जो उर्वरक के रूप में कार्य कर सकते हैं और पौधों के विकास में सहायता कर सकते हैं। जब कीड़े मर जाते हैं, तो ये पोषक तत्व जमीन में अवशोषित हो जाते हैं, जिससे मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने और सुधारने में मदद मिलती है।
निःसंदेह, हमारे बहुचर्चित उद्यान पक्षी भोजन के रूप में इनमें से कई कीड़ों पर निर्भर हैं। जो पक्षी प्रवास नहीं करते, जैसे </description>
<pubDate>Thu, 13 Jun 2024 06:10:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे बाइडन और जेलेंस्की, जी7 के नेता रूसी संपत्तियों से कीव की मदद को तैयार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/समझत-पर-हसतकषर-करग-बइडन-और-जलसक-ज7-क-नत-रस-सपततय-स-कव-क-मदद-क-तयर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/समझत-पर-हसतकषर-करग-बइडन-और-जलसक-ज7-क-नत-रस-सपततय-स-कव-क-मदद-क-तयर</guid>
<description>ब्रिंडिसी (इटली), 13 जून। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बृहस्पतिवार को इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। जी7 समूह के सदस्य देश इस बात पर सहमत हो गए हैं कि जब्त की गयी रूसी संपत्तियों से प्राप्त 50 अरब अमेरीकी डॉलर की सहायता राशि यूक्रेन को किस तरह प्रदान की जाए। इस मामले से जुड़े दो लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
जी7 समूह, 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर आक्रमण किये जाने के बाद रूस के बाहर जब्त की गई उसकी 260 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्तियों का उपयोग कीव की मदद के लिए करने के तरीकों पर चर्चा कर रहा है।
दोनों लोगों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि यूरोपीय अधिकारियों ने कानूनी और वित्तीय स्थिरता संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए संपत्तियों को जब्त करने का विरोध किया, हालांकि इस योजना के जरिये यूक्रेन के युद्ध प्रयासों में मदद करने के लिए संपत्तियों पर अर्जित ब्याज का उपयोग किया जाएगा।
रूस की जब्त अधिकांश संपत्तियां यूरोप में स्थित हैं।
इस समझौते की फिलहाल औपचारिक रूप से घोषणा नहीं की गयी है।
फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने बुधवार को इस तरह की घोषणा होने की पुष्टि जरूर की थी।
समझौते की घोषणा ऐसे समय में हो रही है, जब बाइडन जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली रवाना हो रहे हैं। जी7 बैठक में कुछ बड़े फैसलों पर जल्द ही मुहर लग सकती है, जिसमें रूस से लड़ने के लिए यूक्रेन की मदद करना शामिल है और इस जंग में जब्त की गयी रूसी संपत्तियों से प्राप्त होने वाले अरबों डॉलर का प्रयोग करने पर विचार हो सकता है।
बाइडन के यूरोप की यात्रा पर रवाना होने से पहले व्हाइट हाउस ने कहा कि सुरक्षा समझौते का उद्देश्य रूस को यह दिखाना है कि अमेरिका कीव का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि सुरक्षा समझौते का मतलब यह नहीं है कि अमेरिकी सैनिकों को रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन में सीधे तौर पर तैनात कर दिया जाएगा बल्कि मॉस्को को सिर्फ अमेरिका का दृढ़संकल्प दिखाना है।
बाइडन ऐसा करने से इसलिए भी हिचकिचा रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि यह फैसला परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच सीधे संघर्ष में तब्दील हो सकता है।
सुलिवन ने कहा, हम सिर्फ यह दिखाना चाहते हैं कि अमेरिका, यूक्रेन के लोगों का समर्थन करता है, हम उनके साथ खड़े हैं और उनकी सुरक्षा जरूरतों को हल करने में उनकी मदद करना जारी रखेंगे।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 13 Jun 2024 06:10:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हिजबुल्ला ने लेबनान में इजरायली ड्रोन को मार गिराया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हजबलल-न-लबनन-म-इजरयल-डरन-क-मर-गरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हजबलल-न-लबनन-म-इजरयल-डरन-क-मर-गरय</guid>
<description>बेरूत, 11 जून । हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में एक इजरायली ड्रोन को मार गिराया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्ला ने सोमवार को एक बयान में कहा कि उसके लड़ाकों ने मिसाइलों से लैस हर्मीस 900 ड्रोन पर घात लगाकर हमला किया और ड्रोन द्वारा हमला करने से पहले उसे निशाना बनाया। लेबनान के एक सैन्य सूत्र ने बताया कि दक्षिणी लेबनान से दागी गई जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने एक इजरायली ड्रोन को गिरा दिया। दक्षिणी लेबनान स्थित जेज़ीन जिले में अल-रेहान पर्वत के आसपास के क्षेत्र में ड्रोन के गिरने से पहले उसमें आग लग गई। सूत्र के अनुसार, लगभग आधे घंटे बाद, एक इजरायली एफ-16 लड़ाकू विमान ने ड्रोन के मलबे पर हमला किया।
लेबनानी रक्षा सूत्रों ने बताया कि हिजबुल्ला ने इजरायल की बार-बार की धमकियों के कारण संभावित आक्रमण की आशंका में कई दिन पहले सभी क्षेत्रों में अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा दी थी। पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के समर्थन में हिजबुल्ला ने इजरायल की ओर कई रॉकेट दागे थे। उसके बाद 8 अक्टूबर 2023 को लेबनान-इजरायल सीमा पर तनाव शुरू हो गया। जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने दक्षिण-पूर्वी लेबनान की ओर भारी गोलाबारी की। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 12 Jun 2024 07:39:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>वेस्ट बैंक में इजरायली सेना की गोलीबारी में चार फिलिस्तीनियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वसट-बक-म-इजरयल-सन-क-गलबर-म-चर-फलसतनय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वसट-बक-म-इजरयल-सन-क-गलबर-म-चर-फलसतनय-क-मत</guid>
<description>रामल्लाह, 11 जून । फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि वेस्ट बैंक के शहर रामल्लाह के कफ्र निमाह गांव में इजरायली सेना की गोलीबारी में चार फिलिस्तीनी मारे गए हैं। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वाफा के अनुसार, सोमवार को एक इजरायली विशेष बल ने गांव के पास एक वाहन पर गोलीबारी की और फिर गांव में घुसने के लिए आगे बढ़े, जिसके बाद वहां टकराव शुरू हो गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने आधिकारिक फिलिस्तीनी आंकड़ों के हवाले से बताया कि अक्टूबर 2023 से लेकर अब तक वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में इजरायली सेना द्वारा 530 से अधिक फिलिस्तीनियों की हत्या की गई है। हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर अचानक हमला कर दिया था। उस हमले में 1,200 लोग मारे गये थे और 200 से ज्यादा को बंधक बना लिया गया था। उसके बाद से इजरायल ने गाजा पट्टी पर बड़े पैमाने पर जवाबी हमला किया है जो अब भी जारी है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 12 Jun 2024 07:39:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गाजा में तत्काल युद्ध विराम का प्रस्ताव पारित किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-सरकष-परषद-न-गज-म-ततकल-यदध-वरम-क-परसतव-परत-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-सरकष-परषद-न-गज-म-ततकल-यदध-वरम-क-परसतव-परत-कय</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 11 जून । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गाजा में युद्ध विराम के लिए अमेरिका का प्रस्ताव पारित हो गया। इसके तहत बंधकों की रिहाई के बदले में इजरायल के साथ संघर्ष को समाप्त करने की जिम्मेदारी हमास पर डाल दी गई है। अमेरिका द्वारा लाये गए प्रस्ताव पर सोमवार को चीन सहित 14 सदस्य देशों ने वोट किया, जबकि रूस ने मतदान में भाग नहीं लिया। इसके साथ ही ये प्रस्ताव पारित हो गया। इसके तहत तीन-चरण में गाजा में शांति प्रस्ताव लागू किया जाएगा, जिसमें कतर और मिस्र की भूमिका भी होगी। अमेरिकी स्थायी प्रतिनिधि लिंडा थोमा-ग्रीनफील्ड ने मतदान के बाद कहा, आज, इस परिषद ने हमास को एक स्पष्ट संदेश दिया है -- युद्ध विराम समझौते को स्वीकार करो।
उन्होंने कहा, इजरायल पहले ही इस समझौते पर सहमत हो चुका है और अगर हमास भी ऐसा ही करता है तो लड़ाई आज ही रुक सकती है। उन्होंने कहा, मिस्र और कतर ने अमेरिका को भरोसा दिया है कि वे हमास के साथ रचनात्मक तरीके से जुड़ने के लिए काम करना जारी रखेंगे और अमेरिका यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि इजरायल भी अपने दायित्वों को पूरा करे, बशर्ते कि हमास इस समझौते को स्वीकार कर ले। इजरायली राजनयिक रीट शापिर बेन-नफ्ताली ने परिषद से कहा, अगर हमास बंधकों को रिहा कर दे और आत्मसमर्पण कर दे तो युद्ध समाप्त हो जाएगा।
एक भी गोली नहीं चलेगी। परिषद का यह प्रस्ताव अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के इजरायल पहुंचने के बीच आया। इजरायली वॉर कैबिनेट में शामिल विपक्षी नेता बेनी गैंट्ज़ ने रविवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर बंधकों को वापस लाने और युद्ध को समाप्त करने के बजाय अपने राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले इजरायली सेना ने शनिवार को गाजा में हमास के कब्जे वाले क्षेत्र से चार बंधकों को नाटकीय ढंग से बचाया था। बेन-नफ्ताली ने कहा, हमास द्वारा बंधकों को रिहा करने से इनकार करने से यह साबित हो गया है कि बंधकों को वापस लाने के प्रयास में सैन्य साधनों को भी शामिल किया जाना चाहिए। और यह शनिवार को साबित हो गया कि इसे कैसे हासिल किया जा सकता है। परिषद कक्ष के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए फिलिस्तीन के पर्यवेक्षक रियाद मंसूर ने कहा, हम फिलिस्तीन के लोग देखना चाहते हैं कि यह प्रस्ताव कैसे लागू होगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि हमने बड़ी संख्या में लोगों की जान जाते हुए देखा है और हत्याओं के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए। हमास द्वारा नियंत्रित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के जवाबी हमलों में अब तक 36,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
थॉमस-ग्रीनफील्ड के अनुसार, सुरक्षा परिषद द्वारा स्वीकृत योजना छह सप्ताह के युद्ध विराम के साथ शुरू होगी, जिसमें इजरायली बंधकों, जिसमें महिलाएं, घायल और बुजुर्ग हैं, को छुड़ाया जाएगा और इसके बदले में इजरायली हिरासत से फिलिस्तीनियों को छोड़ा जाएगा। फिर इजरायल को गाजा के आबादी वाले क्षेत्रों से अपने सैनिकों को वापस बुलाना होगा और नागरिकों को अपने घरों में लौटने की अनुमति दी जाएगी। दूसरे चरण में, गाजा में मौजूद सभी अन्य बंधकों की रिहाई और गाजा से इजरायली सेना की पूरी तरह वापसी के बदले में शत्रुता का स्थायी अंत होगा। अंतिम चरण में गाजा के लिए एक पुनर्निर्माण योजना की शुरुआत होगी, और गाजा में मौजूद इजरायली और अन्य लोगों के अवशेषों को उनके परिवारों को वापस किया जाएगा। इजरायल को आश्वस्त करते हुए थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा, जैसा कि राष्ट्रपति बाइडेन ने स्पष्ट किया है, हमास अब 7 अक्टूबर की घटना को फिर से दोहराने लायक नहीं है, और इजरायल की आत्मरक्षा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रतिबद्धता अटल है। रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने प्रस्ताव पर संदेह व्यक्त किया और कहा कि यह प्लान कितना सफल होता है, देखना बाकी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मास्को इसे रोकना नहीं चाहता, क्योंकि इसे अरब देशों का समर्थन प्राप्त है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 12 Jun 2024 07:39:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी मिसाइल सिस्टम पर किया हमला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-न-करमय-म-रस-मसइल-ससटम-पर-कय-हमल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-न-करमय-म-रस-मसइल-ससटम-पर-कय-हमल</guid>
<description>कीव, 11 जून । यूक्रेनी सेना ने क्रीमिया में तीन रूसी मिसाइल सिस्टम पर हमला किया। इसकी जानकारी यूक्रेनी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने एक बयान जारी कर दी। बयान के अनुसार, पश्चिमी क्रीमिया के येवपटोरिया शहर के पास एक एस-300 सिस्टम पर हमला किया गया, जबकि दूसरा हमला पड़ोसी गांव चोरनोमोरस्क के पास किया गया। इसके अलावा, यूक्रेनी सेना ने उत्तरी क्रीमिया के दजानकोय क्षेत्र में एक एस-400 कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया और मिसाइलें दागी। हमले में रडार स्टेशन नष्ट हो गए और रूसी ठिकानों पर गोला-बारूद से जबरदस्त विस्फोट हुआ। बयान के अनुसार, हमलों के चलते क्रीमिया में रूसी वायु रक्षा को काफी नुकसान हुआ है।
बता दें कि पिछले महीने भी यूक्रेन ने क्रीमिया में रूसी सेना पर अमेरिका से मिली मिसाइलों से हमला किया था। स्वतंत्र मीडिया ने क्रीमिया में 3 सैन्य ठिकानों पर हमलों की सूचना दी थी। इस हमले में कई लोग हताहत हुए थे। इस हमले के जवाब में रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेन की एटीएसीएमएस मिसाइलों को नष्ट कर दिया था। दरअसल, यह मिसाइल यूक्रेन को अमेरिका ने दी थी। अमेरिका ने तब घोषणा की थी कि वह यूक्रेन को नए हथियार पैकेज के हिस्से के रूप में एटीएसीएमएस मिसाइल देगा, जिनकी रेंज 165 किलोमीटर तक है। क्रीमिया रूसी सेना के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। यूक्रेन में सैनिकों, हथियारों और गोला-बारूद की आपूर्ति इसी प्रायद्वीप के जरिए होती है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने क्रीमिया समेत रूस द्वारा कब्जाए गए सभी क्षेत्रों को वापस हासिल करने का संकल्प लिया है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 12 Jun 2024 07:39:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन बंदूक मामले में दोषी क़रार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-ज-बइडन-क-बट-हटर-बइडन-बदक-ममल-म-दष-करर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-ज-बइडन-क-बट-हटर-बइडन-बदक-ममल-म-दष-करर</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन को डेलावेयर में चल रहे एक मुक़दमे में सभी तीन आरोपों में दोषी पाया गया है.
12 सदस्यीय जूरी इस नतीजे पर पहुंची कि जब हंटर बाइडन ने साल 2018 में बंदूक ख़रीदी तो भरे गए फॉर्म पर अपने ड्रग इस्तेमाल के बारे में ग़लत जानकारियां दीं.
जिन अपराधों के लिए हंटर बाइडन को दोषी पाया गया है उनमें 25 साल तक की सज़ा हो सकती है. हालांकि पहली बार इस तरह के अपराध में दोषी पाये जाने वाले लोगों को आमतौर पर इतनी लंबी सज़ा नहीं दी जाती है.
इस मुक़दमे में एक सप्ताह तक चश्मदीदों की गवाही सुनने के बाद जूरी ने 54 वर्षीय हंटर बाइडन की ड्रग्स लेने की लत पर भी चर्चा की.
हंटर बाइडन ने अपराध स्वीकार नहीं किए थे. उनके ख़िलाफ़ ग़लत बयान देने के दो आरोप और अवैध रूप से बंधूक रखने का एक आरोप था.
इस हाई प्रोफ़ाइल मुक़दमे में हंटर को ऐसे समय दोषी क़रार दिया गाय है जब उनके पिता, राष्ट्रपति जो बाइडन, फिर से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.
मुक़दमे की सुनवाई के दौरान अमेरिकी फ़र्स्ट लेडी, राष्ट्रपति बाइडन की पत्नी और हंटर बाइडन की सौतेली मां जिल बाइडन भी दिखाई दीं.
अदालत में मुक़दमे की कवरेज कर रहे रिपोर्टरों को मोबाइल फ़ोन नहीं ले जाने दिए गए थे. फ़ैसला आते ही रिपोर्टर ये ख़बर लेकर अदालत के बाहर दौड़ पड़े.
हंटर बाइडन को ड्रग्स के प्रभाव में रहते हुए अवैध रूप से बंदूक रखने के अपराध का दोषी पाया गया है.
उन्हें इस मामले में अब जेल भी जाना पड़ सकता है.
जिन तीन आरोपों में उन्हें दोषी पाया गया है, उनके लिए अधिकतम तीस साल तक की सज़ा दी जा सकती है, लेकिन विशेषज्ञ मान रहे हैं बाइडन को अगर जेल भेजा गया तो कम समय के लिए भेजा जाएगा.
अमेरिका में बंदूक ख़रीदते वक़्त झूठा बयान देने के लिए दस साल तक की सज़ा हो सकती है.
वहीं, यदि कोई व्यक्ति जिसे ड्रग्स लेने की लत हो, अवैध रूप से बंदूक रखता है तो उसे दस साल की सज़ा होती है.
किसी संघीय लाइसेंसधारी बंदूक विक्रेता को बंदूक ख़रीददते वक़्त झूठी जानकारी देने के आरोप में पांच साल तक की सज़ा होती है.
यदि हंटर बाइडन को इन तीनों ही आरोपों में अधिकतम सज़ा दी जाती है तो उन्हें 25 साल तक की सज़ा हो सकती है.
कब का है मामला?
हंटर बाइडन ने साल 2018 में डेलावेयर के एक बंदूक स्टोर से रिवॉल्वर ख़रीदा था जिसे उन्होंने 11 दिनों तक अपने पास रखा था.
हंटर बाइडन ने कोकीन की अपनी लत के बारे में भी खुलकर बातें की हैं.
अमेरिका में बंदूक ख़रीदने के लिए ड्रग्स की लत के बारे में जानकारी देना अनिवार्य है.
हंटर बाइडन पर आरोप है कि जब उन्होंने बंदूक ख़रीदी तो अपने ड्रग इस्तेमाल के बारे में ग़लत जानकारी दी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 12 Jun 2024 07:39:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में छह फिलिस्तीनियों की हत्या की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-सन-न-वसट-बक-म-छह-फलसतनय-क-हतय-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-सन-न-वसट-बक-म-छह-फलसतनय-क-हतय-क</guid>
<description>रामल्ला, 12 जून । उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन के उत्तर-पश्चिम में कफ्र दान गांव में इजरायली सेना ने छह फिलिस्तीनियों की हत्या कर दी है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी वाफा ने मंगलवार को बताया कि गांव में सेना के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए थे। इजरायली विशेष बल ने एक घर को घेर लिया जिससे टकराव शुरू हो गया। वाफा ने कहा कि सैनिकों ने घर के अंदर मौजूद एक युवक से लाउडस्पीकर पर आत्मसमर्पण के लिए कहा और घर की ओर कंधे पर रखकर दागी जाने वाली मिसाइलें दागीं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसने जेनिन के इलाके में चार सशस्त्र आतंकवादियों को मार गिराया और आतंकवादियों की चार बंदूकें बरामद कीं। आईडीएफ ने कहा, आतंकवाद विरोधी गतिविधि के दौरान, सैनिकों ने इलाके में आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक ढांचे को घेर लिया। आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान, सैनिकों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया और अन्य को घायल कर दिया। साथ ही, इजरायल सिक्योरिटी एजेंसी के एक हेलीकॉप्टर ने आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ढांचे के क्षेत्र पर हमला किया। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 12 Jun 2024 07:39:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा संघर्ष विराम प्रस्ताव पर कतर, मिस्र को मिली हमास की प्रतिक्रिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-सघरष-वरम-परसतव-पर-कतर-मसर-क-मल-हमस-क-परतकरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-सघरष-वरम-परसतव-पर-कतर-मसर-क-मल-हमस-क-परतकरय</guid>
<description>दोहा/काहिरा, 12 जून । कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसे गाजा पट्टी में संघर्ष विराम के प्रस्ताव के बारे में हमास की प्रतिक्रिया मिल गई है। इसमें कहा गया है कि हमास और अन्य फिलिस्तीनी गुटों ने मंगलवार को युद्ध विराम समझौते और कैदियों की अदला-बदली के ताजा प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया दी। बयान के अनुसार, दोनों देशों ने पुष्टि की कि वे प्रस्ताव पर अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसके बारे में कुछ और नहीं बताया। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मध्यस्थ प्रस्ताव और उस पर प्रतिक्रिया की जांच करेंगे और अगले कदम के बारे में दोनों पक्षों से समन्वय करेंगे।
मिस्र के विदेश मंत्रालय ने भी मंगलवार को कहा कि उसे ताजा युद्ध विराम प्रस्ताव और कैदियों की अदला-बदली के सौदे पर हमास और फिलिस्तीनी गुटों से प्रतिक्रिया मिली है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी को भेजे गए एक संयुक्त बयान में, इस्लामिक रेसिस्टेन्स मूवमेंट (हमास) और इस्लामिक जिहाद ने कहा कि दोनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ बैठक के दौरान मंगलवार को फिलिस्तीनी गुटों की प्रतिक्रिया दी। यही प्रतिक्रिया मिस्र को भी दी गई। बयान में कहा गया कि इसमें फिलिस्तीनी लोगों के हितों को प्राथमिकता दी गई है और गाजा पट्टी में चल रहे युद्ध को पूरी तरह से रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। इसने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने इस युद्ध को समाप्त करने वाले समझौते पर सकारात्मक रूप से जुड़ने की अपनी तत्परता व्यक्त की।
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को अपनाया। इसके तहत तीन चरण में युद्धविराम समझौता लागू किया जाएगा। प्रस्ताव को 14 मतों के साथ अपनाया गया और रूस ने मतदान में भाग नहीं लिया। प्रस्ताव के अनुसार, पहले चरण में बंधकों की रिहाई और फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली के साथ तत्काल और पूर्ण युद्धविराम शामिल है। दूसरे चरण में गाजा में मौजूद सभी बंधकों की रिहाई और गाजा से इजरायली सेना की पूरी तरह वापसी होगी। तीसरे चरण में, गाजा के लिए एक पुनर्निर्माण योजना शुरू होगी, और मारे गए बंधक के अवशेष इजरायल को लौटा दिए जाएंगे। प्रस्ताव में कहा गया है कि इजरायल ने समझौते को स्वीकार कर लिया है और अब हमास ने भी इस पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। -(आईएएनएस)/</description>
<pubDate>Wed, 12 Jun 2024 07:39:04 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारत के साथ सहयोगात्मक संबंध और बातचीत के जरिए विवादों का समाधान चाहते हैं : पाकिस्तान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-क-सथ-सहयगतमक-सबध-और-बतचत-क-जरए-ववद-क-समधन-चहत-ह-पकसतन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-क-सथ-सहयगतमक-सबध-और-बतचत-क-जरए-ववद-क-समधन-चहत-ह-पकसतन</guid>
<description>(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 8 जून। पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत सहित सभी पड़ोसियों के साथ सहयोगात्मक संबंध और बातचीत के माध्यम से विवादों का समाधान चाहता है।
नरेन्द्र मोदी के रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद पाकिस्तान की यह टिप्पणी आई है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की ओर से आने वाली कठिनाइयों और बयानबाजी के बावजूद पाकिस्तान जिम्मेदाराना तरीके से काम कर रहा है।
उन्होंने कहा,  पाकिस्तान हमेशा से भारत समेत अपने सभी पड़ोसियों के साथ सहयोगात्मक संबंध चाहता रहा है। हमने जम्मू-कश्मीर जैसे प्रमुख विवाद समेत सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए लगातार रचनात्मक बातचीत और सहभागिता की वकालत की है।
भारत सरकार द्वारा पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को निरस्त किये जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने संबंधों को कमतर कर दिया था। पाकिस्तान का मानना ​​है कि इस फैसले ने पड़ोसियों के बीच बातचीत के माहौल को कमजोर किया है।
भारत लगातार कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसियों जैसे संबंध चाहता है लेकिन वह इस बात पर जोर देता रहा है कि इस प्रकार के संबंधों के लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद की है।
बलूच ने कहा, पाकिस्तान शांति बनाये रखने में विश्वास करता है। हमें उम्मीद है कि भारत दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए शांति को बनाए रखने और वार्ता को आगे बढ़ाने तथा लंबे समय से चले आ रहे विवादों के समाधान के लिए अनुकूल वातावरण बनाने को लेकर कदम उठाएगा।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 10 Jun 2024 08:09:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/मसक-न-मद-क-चनव-म-जत-पर-बधई-द-कह-भरत-म-रमचक-करय-करन-क-उतसक-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मसक-न-मद-क-चनव-म-जत-पर-बधई-द-कह-भरत-म-रमचक-करय-करन-क-उतसक-ह</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 8 जून। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई देते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी कंपनियां भारत में रोमांचक कार्य करने को लेकर उत्सुक हैं।
मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत पर नरेन्द्र मोदी को बधाई! मेरी कंपनियां भारत में रोमांचक कार्य शुरू करने का इंतजार कर रही हैं।
मोदी नौ जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का यह लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 10 Jun 2024 08:09:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका ने इसराइल से क्यों हवाई हमले पर और ज्यादा पारदर्शी होने के लिए कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-न-इसरइल-स-कय-हवई-हमल-पर-और-जयद-परदरश-हन-क-लए-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-न-इसरइल-स-कय-हवई-हमल-पर-और-जयद-परदरश-हन-क-लए-कह</guid>
<description>अमेरिका ने इसराइल से ग़ज़ा में एक स्कूल पर किए गए हवाई हमले को लेकर और पारदर्शी होने के लिए कहा है.
गुरुवार को ग़ज़ा के एक स्कूल में इसराइल के हवाई हमले में 35 लोगों की मौत हो गई.
इसराइली सेना ने दावा किया कि उसने हमास के परिसर पर हमला किया है. हमास ने इसराइली सेना के इस दावे को नकार दिया है.
अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, इसराइल ने कहा है कि उसके निशाने पर हमास के 20 से 30 आतंकवादी थे, लेकिन उन्होंने 9 आतंकियों के नाम ही जारी किए हैं. उन्हें सभी के नाम जारी करने चाहिए.
इसराइली सेना ने कहा है कि वो सभी आतंकवादियों के नाम जारी करेगी. हम इस मामले में और जानकारी की उम्मीद भी कर रहे हैं.
मैथ्यू मिलर ने कहा, इसराइल ने हमास के 9 आतंकवादियों के नाम जारी किए हैं. उन्होंने 8 और आतंकवादियों की मौत की पुष्टि की है. हमने रिपोर्ट देखी है और 14 बच्चे मारे गए हैं. 14 बच्चे जो मारे गए हैं वो आतंकवादी नहीं हैं.
बीते हफ्ते ग़ज़ा के रफ़ा में इसराइल के हमले से 45 लोगों की मौत हुई थी.
हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ सात अक्टूबर के बाद से ग़ज़ा में इसराइल के हमलों से 36,470 फ़लस्तीनियों की मौत हो चुकी है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 10 Jun 2024 08:09:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>डेनमार्क की प्रधानमंत्री पर हुए हमले की नरेंद्र मोदी ने निंदा की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/डनमरक-क-परधनमतर-पर-हए-हमल-क-नरदर-मद-न-नद-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डनमरक-क-परधनमतर-पर-हए-हमल-क-नरदर-मद-न-नद-क</guid>
<description>डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेते फ्रेडरिक्सन पर हुए हमले की कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है.
शुक्रवार की सुबह राजधानी कोपेनहेगन की सड़क पर पीएम मेते फ्रेडरिक्सन हमला हुआ था.
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेते फ्रेडरिक्सन पर हुए हमले की खबर से मैं बेहद चिंतित हूं. हम हमले की निंदा करते हैं.
मैं अपनी दोस्त के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.
डेनमार्क के प्रधानमंत्री दफ़्तर ने बताया कि शहर के मध्य एक चौराहे पर एक शख़्स प्रधानमंत्री की ओर बढ़ा और उन पर हाथ चला दिया. हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
डेनमार्क की प्रधानमंत्री के कार्यालय ने इस घटना का ब्योरा देते हुए बयान जारी किया है.
बयान में कहा गया है, शुक्रवार को प्रधानमंत्री मेते फ्रेडरिक्सन की कोपेनहेगन के कुल्टोरवेट में एक शख़्स ने मारपीट की. हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया गया है. प्रधानमंत्री इस घटना से सदमे में हैं.
पुलिस ने कहा है कि हमलावर से पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी तक हमले के मक़सद के बारे में पता नहीं चला है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 10 Jun 2024 08:09:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मैक्रों ने यूरोपीय चुनाव में हार के बाद फ़्रांस में अचानक चुनाव का किया एलान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मकर-न-यरपय-चनव-म-हर-क-बद-फरस-म-अचनक-चनव-क-कय-एलन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मकर-न-यरपय-चनव-म-हर-क-बद-फरस-म-अचनक-चनव-क-कय-एलन</guid>
<description>फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपनी प्रतिद्वंद्वी मरीन ले पेन की पार्टी नेशनल रैली की यूरोपियन यूनियन के चुनाव में बड़ी जीत के बाद देश में अचानक संसदीय चुनाव का एलान कर दिया है. ये चुनाव इस महीने के अंत में होंगे.
एग्ज़िट पोल की मानें तो अति दक्षिणपंथी पार्टी नेशनल रैली को 32 फ़ीसदी वोट मिल सकता है. जो राष्ट्रपति मैक्रों की रेनेसॉ पार्टी के मुकाबले दोगुना है, रेनेसॉ पार्टी को 13 फ़ीसदी वोट मिलेंगे.
देश की संसद को भंग करने की घोषणा करते हुए मैक्रों ने कहा कि चुनाव के लिए मतदान दो चरण- 30 जून और 7 जुलाई को होंगे.
मैक्रों ने ये हैरान करने वाला एलान एक टेलीविज़न संबोधन में किया. यूरोपियन यूनियन में फ़्रांस की वोटिंग ख़त्म होने और एग्ज़िट पोल के नतीजे आने के बाद उन्होंने एलिसी पैलेस से ये एलान किया.
इससे ठीक पहले नेशनल रैली के 28 साल के नेता जॉर्डन बार्डेला ने खुले तौर पर राष्ट्रपति से संसदीय चुनाव कराने का आह्वान किया था.
मैक्रों ने अपने संबोधन में फ़्रांस की जनता से कहा- मैंने आपका संदेश सुन लिया है और मैं इसे बिना जवाब दिए जाने नहीं दे सकता. फ़्रांस को शांति और सद्भाव से काम करने के लिए स्पष्ट बहुमत की ज़रूरत है. मैं ऐसे बर्ताव नहीं कर सकता कि कुछ नहीं हुआ है, मैंने तय किया है कि आपको चुनाव करने का मौक़ा दिया जाए, इसलिए मैं नेशनल असेंबली को आज रात ही भंग कर रहा हूं.
उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें यकीन है कि फ़्रांस के लोग आने वाली पीढ़ियों के लिए सही फ़ैसला करेंगे.
मैक्रों के दूसरे कार्यकाल को पूरा होने में दो साल बचे हैं और सीधे तौर पर यूरोपियन यूनियन में हुए इस मतदान का देश की राजनीति पर कोई सीधा प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन उन्होंने स्पष्ट रूप से फ़ैसला लिया है कि बिना लोकप्रियता के अगर वो काम करते रहे तो इससे सिस्टम पर बहुत अधिक दबाव पड़ेगा.
ले पेन जो दो बार मैक्रों से चुनाव में हार चुकी हैं, उन्होंने इस एलान के बाद तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी सत्ता में आने को तैयार है और वह बड़ी तादाद में हो रहे अप्रवासन पर रोक लगाने के लिए भी तैयार हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 10 Jun 2024 08:09:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइल के वॉर कैबिनेट मंत्री बेनी गैन्ट्ज़ ने दिया अपने पद से इस्तीफ़ा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-क-वर-कबनट-मतर-बन-गनटज-न-दय-अपन-पद-स-इसतफ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-क-वर-कबनट-मतर-बन-गनटज-न-दय-अपन-पद-स-इसतफ</guid>
<description>इसराइल के युद्ध कैबिनेट मंत्री बेनी गैन्ट्ज़ ने देश की आपातकालीन सरकार से इस्तीफ़ा दे दिया है.
इस क़दम को प्रधानमंत्री बिन्यमिन नेतन्याहू के युद्ध के बाद ग़ज़ा को लेकर प्लान पर दोनों के बीच गहराते मतभेद के रूप में देखा जा रहा है.
रविवार को तेल अवीव में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गैन्ट्ज़ ने अपने इस्तीफ़े की घोषणा की. उन्होंने कहा कि ये फ़ैसला उन्होंने भारी मन से लिया है.
गैन्ट्ज़ ने कहा,  दुर्भाग्य से नेतन्याहू हमें सच्ची जीत तक पहुंचने से रोक रहे हैं, जो कि मौजूदा संकट को खत्म करने के लिए उचित है.
नेतन्याहू के लिए आने वाले चुनाव में संभावित चुनौती माने जाने वाले गैन्ट्ज़ ने नेतन्याहू से देश में चुनाव की तारीख तय करने का आह्वान किया.
उनके इस्तीफ़े पर नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, बेनी,ये अभियान छोड़ने का समय नहीं है, यह सेना में शामिल होने का समय है.
सोशल मीडिया पर इसराइल के विपक्ष के नेता येर लिपिड ने गैन्ट्ज़ का समर्थन करते उनके फ़ैसले को ज़रूरी और सही बताया.
गेन्ट्ज़ के इस्तीफ़े के तुरंत बाद धुर दक्षिणपंथी राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गविर ने युद्ध कैबिनेट में जगह की मांग की.
बेन-गविर एक दक्षिणपंथी गठबंधन का हिस्सा हैं. गठबंधन ने धमकी दी है कि अगर इसराइल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार करता है तो वह सरकार छोड़ देगा और सरकार गिरा देगा.</description>
<pubDate>Mon, 10 Jun 2024 08:09:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सुरक्षा परिषद के पांच नये सदस्य चुने</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-महसभ-न-सरकष-परषद-क-पच-नय-सदसय-चन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-महसभ-न-सरकष-परषद-क-पच-नय-सदसय-चन</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 7 जून । डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा और सोमालिया वर्ष 2025 में दो साल के लिए अस्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल होंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा की गुरुवार को हुई बैठक में इन नये सदस्यों का चयन किया गया। ये इक्वाडोर, जापान, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विट्जरलैंड की जगह लेंगे। अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र की एक मात्र एजेंसी है जिसके पास बाध्यकारी प्रस्ताव पारित करने का अधिकार है। अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य हैं जिनके पास किसी भी प्रस्ताव को वीटो करने का अधिकार है।
इनके अलावा अन्य 10 अस्थायी सदस्य भी होते हैं, जिन्हें आम सभा द्वारा दो-दो साल के लिए चुना जाता है। संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने कैमरून के प्रधानमंत्री फिलमोंग यांग को एक साल के लिए नया अध्यक्ष चुना है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने कहा कि यांग एक गौरवान्वित अफ्रीकी हैं जो अपने महादेश के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके पास काफी अनुभव है। उन्होंने कहा, मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हूं। वह अफ्रीका और विकासशील देशों के लिए न्याय हासिल करने के लिए सदस्य देशों के साथ सर्व स्वीकार्य समाधान पर काम करेंगे। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 08 Jun 2024 07:26:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइली हमले में गाजा के एक स्कूल में कम से कम 33 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-हमल-म-गज-क-एक-सकल-म-कम-स-कम-33-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-हमल-म-गज-क-एक-सकल-म-कम-स-कम-33-लग-क-मत</guid>
<description>देर अल-बलाह, 7 जून। मध्य गाजा में विस्थापित फलस्तीनियों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर सुबह-सुबह हुए इजराइली हमले में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि सुबह-सुबह हुए हमले में अल-सरदी स्कूल को निशाना बनाया गया और स्कूल में फलस्तीनी नागरिक भरे हुए थे जो उत्तरी गाजा में इजराइली हमलों से बचकर भागे थे।
अस्पताल ने शुरू में बताया कि स्कूल पर हमले में मारे गए लोगों में नौ महिलाएं और 14 बच्चे शामिल थे।
अस्पताल ने बाद में अपने आंकड़ों में संशोधन करके बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, नौ बच्चे और 21 पुरुष शामिल थे।
मध्य गाजा में अलग-अलग हमलों में 15 और लोग मारे गए जिनमें से लगभग सभी पुरुष थे।
इजराइली सेना ने बताया कि उसने संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित एक स्कूल की तीन कक्षाओं पर बृहस्पतिवार सुबह निशाना साधकर हमला किया। उसका मानना है कि इस स्कूल में लगभग 30 फलस्तीनी आतंकवादी मौजूद थे।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 08 Jun 2024 07:26:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे वांग यी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरकस-दश-क-वदश-मतरय-क-बठक-म-भग-लग-वग-य</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरकस-दश-क-वदश-मतरय-क-बठक-म-भग-लग-वग-य</guid>
<description>बीजिंग, 7 जून । चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने घोषणा की कि विदेश मंत्री वांग यी निमंत्रण पर 10 से 11 जून तक रूस के निज़नी नोवगोरोड में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस बैठक के दौरान वह ब्रिक्स देशों और विकासशील देशों के विदेश मंत्रियों के वार्तालाप में भाग लेंगे। विदेश मंत्री वांग यी ब्रिक्स देशों के अन्य विदेश मंत्रियों और निमंत्रण पर वार्तालाप में भाग लेने वाले देशों के विदेश मंत्रियों के साथ ब्रिक्स सहयोग, वर्तमान अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय परिस्थिति पर समान चिंता वाले सवालों पर रायों का आदान-प्रदान करेंगे ताकि 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए तैयारी की जाए।
प्रवक्ता ने कहा कि यह बैठक ब्रिक्स के विस्तार के बाद होने वाली पहली विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। चीन ब्रिक्स साथियों के साथ ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी मजबूत कर विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग गहराने, वैश्विक दक्षिण का समान विकास और संयुक्त सशक्तीकरण बढ़ाने और वृहद ब्रिक्स सहयोग की अच्छी शुरूआत बढ़ाने को तैयार है। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 08 Jun 2024 07:26:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/पहल-चर-महन-म-चन-क-कल-सव-आयत-और-नरयत-म-सल-दर-सल-168-क-वदध</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पहल-चर-महन-म-चन-क-कल-सव-आयत-और-नरयत-म-सल-दर-सल-168-क-वदध</guid>
<description>बीजिंग, 7 जून । चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि 2024 के जनवरी से अप्रैल तक चीन का सेवा व्यापार तेजी से बढ़ता रहा, सेवा आयात और निर्यात की कुल रकम 2431.96 अरब युआन है, जो साल-दर-साल 16.8% की वृद्धि है। ज्ञान-गहन सेवा व्यापार लगातार बढ़ रहा है। जनवरी से अप्रैल तक, चीन का ज्ञान-गहन सेवा आयात और निर्यात की रकम 963.72 अरब युआन है, जो साल-दर-साल 6.4% की वृद्धि है। उनमें से बौद्धिक संपदा रॉयल्टी, व्यक्तिगत संस्कृति और मनोरंजन सेवाओं जैसे क्षेत्र तेजी से बढ़े हैं। जनवरी से अप्रैल तक, यात्रा सेवाओं में तेजी से वृद्धि जारी रही। यात्रा सेवाओं का आयात और निर्यात मात्रा 660.03 अरब युआन है, जो साल-दर-साल 48.6% की वृद्धि है, जिससे यह सेवा व्यापार का सबसे बड़ा क्षेत्र बन गया है। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 08 Jun 2024 07:26:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स विशेषज्ञ फोरम का आयोजन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सट-पटरसबरग-म-बरकस-वशषजञ-फरम-क-आयजन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सट-पटरसबरग-म-बरकस-वशषजञ-फरम-क-आयजन</guid>
<description>बीजिंग, 7 जून । रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में ब्रिक्स विशेषज्ञ फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, वैश्विक शासन में सुधार लाने और बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इन प्रयासों ने विश्व शांति और विकास की शक्ति को और मजबूत किया है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के प्रधान संपादक लियू यानसोंग ने अपने भाषण में इस बात पर जोर दिया कि दुनिया इस समय अभूतपूर्व बदलावों का सामना कर रही है। ब्रिक्स देश विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ा रहे हैं, उच्च गुणवत्ता वाली साझेदारी को बढ़ावा दे रहे हैं और संयुक्त रूप से आधुनिकीकरण का मार्ग तलाश रहे हैं।
यह सहयोग मानवता के लिए वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। रूसी स्टेट ड्यूमा के प्रथम उप-अध्यक्ष अलेक्जेंडर ज़ुकोव ने कहा कि ब्रिक्स देश संप्रभु समानता का सम्मान करते हैं, स्वतंत्र रूप से अपने विकास के मार्ग सुनिश्चित करते हैं और खुलेपन और आम सहमति के सिद्धांतों को कायम रखते हैं।
उनका लक्ष्य एक बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था और एक निष्पक्ष वैश्विक वित्तीय और व्यापार प्रणाली स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स आज दुनिया के सामने मौजूद सबसे प्रमुख मुद्दों को संबोधित करने का प्रयास करता है, जो अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल स्थापित करता है। वर्तमान ब्रिक्स अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान रूस, राजनीतिक सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और वित्त, शिक्षा, संस्कृति और अन्य विषयों पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा। सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच के तहत सिन्हुआ समाचार एजेंसी और रूस टुडे अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के तत्वावधान में वर्तमान फोरम का आयोजन किया गया था। ब्रिक्स देशों के सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय मीडिया और शोध संगठनों के प्रमुखों ने भी फोरम में भाग लिया।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 08 Jun 2024 07:26:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>डेनमार्क की प्रधानमंत्री पर हमला, राजधानी की सड़क पर हमलावर ने की मारपीट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/डनमरक-क-परधनमतर-पर-हमल-रजधन-क-सडक-पर-हमलवर-न-क-मरपट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डनमरक-क-परधनमतर-पर-हमल-रजधन-क-सडक-पर-हमलवर-न-क-मरपट</guid>
<description>डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेते फ्रेडरिक्सन पर राजधानी कोपेनहेगन की सड़क पर हमला हुआ है. हमले से प्रधानमंत्री सदमे में हैं.
प्रधानमंत्री दफ़्तर ने बताया कि शहर के मध्य एक चौराहे पर एक शख़्स प्रधानमंत्री की ओर बढ़ा और उन पर हाथ चला दिया. हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
यूरोपियन कमिश्नर उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इसे नीच हरकत क़रार दिया है.
उन्होंने कहा कि ये उन सभी चीज़ों के ख़िलाफ़ है जिन पर यूरोप के लोग विश्वास करते हैं और जिसके लिए लड़ते हैं.
डेनमार्क की प्रधानमंत्री के कार्यालय ने इस घटना का ब्योरा देते हुए बयान जारी किया है.
बयान में कहा गया है, शुक्रवार को प्रधानमंत्री मेते फ्रेडरिक्सन की कोपेनहेगन के कुल्टोरवेट में एक शख़्स ने मारपीट की. हमलावर को गिरफ़्तार कर लिया गया है. प्रधानमंत्री इस घटना से सदमे में हैं.
पुलिस ने कहा है कि हमलावर से पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी तक हमले के मक़सद के बारे में पता नहीं चला है.</description>
<pubDate>Sat, 08 Jun 2024 07:26:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अपोलो 8 मिशन के चर्चित अंतरिक्ष यात्री बिल एंडर्स की प्लेन क्रैश में मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अपल-8-मशन-क-चरचत-अतरकष-यतर-बल-एडरस-क-पलन-करश-म-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अपल-8-मशन-क-चरचत-अतरकष-यतर-बल-एडरस-क-पलन-करश-म-मत</guid>
<description>अपोलो 8 के अंतरिक्ष यात्री बिल एंडर्स का निधन हो गया है. वह 90 साल के थे. एंडर्स को बाहरी अंतरिक्ष की सबसे चर्चित तस्वीरों में से एक को खींचने का श्रेय दिया जाता है.
अधिकारियों ने बताया कि एंडर्स का विमान उस वक़्त क्रैश हो गया जब वो वॉशिंगटन में उत्तरी सिएटल के ऊपर उड़ रहा था.
एंडर्स के बेटे ग्रेग ने इस बात की पुष्टि की कि उनके पिता छोटे विमान में सवार थे. उनका शव शुक्रवार को बरामद हुआ.
परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, हम भारी सदमे में हैं. वो महान पायलट थे. वे हमेशा याद आएंगे.
अमेरिका के अपोलो मिशन में ल्युनर मॉड्यूल पायलट एंडर्स अंतरिक्ष से पृथ्वी की सबसे चर्चित तस्वीरों से एक को अपने कैमरे में कैद किया था. इसे बाहरी अंतरिक्ष में ली गई सबसे प्रेरक और यादगार तस्वीर माना जाता है.
1968 में क्रिसमस से एक दिन पहले लॉन्च हुआ अपोलो मिशन चांद पर पहुंचने वाला पहला मिशन था. एंडर्स की तस्वीर में चांद अपनी बंजर सतह से क्षितिज के ऊपर उठता नज़र आ रहा है.
एंडर्स ने बाद में अपनी इस तस्वीर को अंतरिक्ष कार्यक्रम में दिए गए अपने सबसे अहम योगदान में से एक क़रार दिया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 08 Jun 2024 07:26:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन की बमबारी में 2 बच्चों समेत 22 नागरिकों की मौत : रूस</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-बमबर-म-2-बचच-समत-22-नगरक-क-मत-रस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-बमबर-म-2-बचच-समत-22-नगरक-क-मत-रस</guid>
<description>मास्को, 8 जून। यूक्रेनी सेना ने रूस के खेरसॉन के सदोवोये गांव में एक स्टोर पर बमबारी की। इस हमले में कम से कम 22 नागरिक मारे गए। इसकी जानकारी क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर साल्डो ने दी। न्यूज एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, साल्डो ने बताया कि शुक्रवार को हमले के समय स्टोर के अंदर काफी संख्या में ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे। हमला दो बार किया गया। रिपोर्ट में साल्डो के हवाले से कहा गया, पहला हमला एक फ्रांसीसी हवाई बम से किया गया, और दूसरा अमेरिकी हिमार्स मिसाइल से किया गया। साल्डो ने कहा, पहली बार जब हमला हुआ तो लोग अपने घरों से निकल कर पीड़ितों की मदद के लिए बाहर भागे।
थोड़ी देर बाद, हिमार्स मिसाइल से हमला हुआ। हमले में मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है और यह जंग समय के साथ खतरनाक मोड़ ले रही है। हाल ही में यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कराने पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय देश जर्मनी को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। पुतिन ने कहा कि जिस तरह से यूक्रेन की मदद की जा रही है, युद्ध के लिए हथियारों की आपूर्ति हो रही है, अगर यह सब नहीं रुका तो हमारे बीच के संबंध समाप्त हो जाएंगे। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 08 Jun 2024 07:26:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नई सरकार के गठन के बाद भारत आएंगे अमेरिकी एनएसए जैक सुलिवन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नई-सरकर-क-गठन-क-बद-भरत-आएग-अमरक-एनएसए-जक-सलवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नई-सरकर-क-गठन-क-बद-भरत-आएग-अमरक-एनएसए-जक-सलवन</guid>
<description>वाशिंगटन, 6 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार पदभार संभालने के बाद नई सरकार से बातचीत के लिए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन भारत दौरे पर आएंगे। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर बधाई देने के लिए उन्हें फोन किया था, तो उन्होंने सुलिवन के दौरे पर भी चर्चा की थी। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति जोसेफ बाइडेन जूनियर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के आम चुनावों में उनकी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत पर बधाई देने के लिए उन्हें फोन किया था।
बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने अमेरिका-भारत संबंधों और वैश्विक रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने तथा एक स्वतंत्र, मुक्त और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अपने साझा विजन को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक्स पर एक पोस्ट में भारत और अमेरिका की दोस्ती की सराहना की। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन सहित अमेरिकी प्रशासन के दूसरे वरिष्ठ सदस्यों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति बाइडेन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपने मित्र की कॉल आने पर खुश हैं। हालांकि सुलिवन के दौरे की घोषणा कर दी गई है, लेकिन तारीख अभी तय नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के चंद दिनों के भीतर वह नई दिल्ली की यात्रा पर रवाना होंगे। पीएम मोदी के 8 जून को तीसरी बार शपथ लेने की संभावना है। व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है, इस साल जबरदस्त लू के बावजूद अपना वोट डालकर भारत के लोगों ने एक बार फिर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का इजहार किया है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 07 Jun 2024 06:18:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा में स्कूल पर इजरायली सेना का हवाई हमला, 30 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-सकल-पर-इजरयल-सन-क-हवई-हमल-30-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-सकल-पर-इजरयल-सन-क-हवई-हमल-30-क-मत</guid>
<description>गाजा, 6 जून । इजरायली सेना ने मध्य गाजा पट्टी के नुसेरात शिविर को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इस हमले में कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं। यह स्कूल विस्थापित लोगों के लिए एक शिविर में बदल दिया गया था। चिकित्सा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एक इजरायली लड़ाकू जेट ने स्कूल के कम से कम तीन क्लासरूम पर बमबारी की। हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने स्कूल पर इजरायल के हमले की निंदा की और इसे भयानक नरसंहार बताया। कार्यालय ने कहा कि इजरायली सेना हमलों को जारी रखे हुए है, जो नागरिकों के खिलाफ किए गए नरसंहार के अपराध का सबूत है। हमास ने कहा कि इजरायल और अमेरिका को मानवता को खतरे में डालने वाले और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाले इन अपराधों की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। फिलहाल, इजरायली पक्ष ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 07 Jun 2024 06:18:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा पर इसराइल का एक और हवाई हमला, संयुक्त राष्ट्र के स्कूल में 35 फ़लस्तीनियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-पर-इसरइल-क-एक-और-हवई-हमल-सयकत-रषटर-क-सकल-म-35-फलसतनय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-पर-इसरइल-क-एक-और-हवई-हमल-सयकत-रषटर-क-सकल-म-35-फलसतनय-क-मत</guid>
<description>इसराइल के हवाई हमले से मध्य ग़ज़ा में संयुक्त राष्ट्र के स्कूल में रह रहे 35 विस्थापित फ़लस्तीनियों की मौत हो गई है.
स्थानीय पत्रकारों ने बीबीसी को बताया है कि इसराइल ने क्लास रूम के टॉप फ्लोर पर दो मिसाइल दागे.
इसराइली सेना का कहना है कि स्कूल में हमास के परिसर में 20 से 30 लड़ाकों के होने की आशंका थी और इस हमले में उनकी मौत हो गई है.
ग़ज़ा में हमास की सरकार के मीडिया ऑफिस ने इसराइल के दावों को नकारा है और इस हमले को भीषण नरसंहार करार दिया है.
फ़लस्तीन में विस्थापितों के लिए स्कूल चलाने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के मुखिया ने इसे दिल दहलाने वाली घटना बताया.
उन्होंने कहा कि शरणार्थी कैंप में लड़ाकों के होने का दावा हैरान करने वाला है और इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है.
इसराइली सेना ने मध्य ग़ज़ा में बीते हफ्ते नया सैन्य अभियान शुरू किया है.
हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ सात अक्टूबर के बाद से इसराइल के हमलों से 36,400 से ज्यादा फ़लस्तीनियों की मौत हो चुकी है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 07 Jun 2024 06:18:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण अफ्रीका में गठबंधन सरकार बनाने के लिए अन्य दलों से बात करेगी एएनसी: रामाफोसा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-अफरक-म-गठबधन-सरकर-बनन-क-लए-अनय-दल-स-बत-करग-एएनस-रमफस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-अफरक-म-गठबधन-सरकर-बनन-क-लए-अनय-दल-स-बत-करग-एएनस-रमफस</guid>
<description>जोहानिसबर्ग, 8 जून। अफ्रीका में पिछले सप्ताह हुए चुनाव में बहुमत नहीं पाने पर अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) ने देश में गठबंधन सरकार बनाने के लिए अन्य दलों से बातचीत करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने यह जानकारी दी।
एएनसी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति (एनईसी) की बैठक के बाद बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए रामाफोसा ने कहा कि पार्टी ने यह जाना है कि दक्षिण अफ्रीका के लोग क्या चाहते हैं।
रामाफोसा ने कहा, देश की जरूरतों को समझते हुए और लोगों की इच्छा की सराहना करते हुए एनईसी ने सरकार बनाने के लिए अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन करने पर सहमति बनाने का प्रयास करने का फैसला किया है।
उनके इस बयान के साथ देश के भविष्य को लेकर एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहीं अटकलों पर विराम लग गया।
अफ्रीका में पिछले सप्ताह हुए चुनाव में एएनसी को केवल 40 प्रतिशत ही मत मिले थे। दक्षिण अफ्रीका में कई दशक तक अल्पसंख्यक श्वेत रंगभेद शासन के बाद 30 वर्ष पहले नेल्सन मंडेला ने पहली बार एएनसी को बहुमत दिलाया था और तब से पहली बार ऐसा हुआ है कि उसे बहुमत नहीं मिला।
रामाफोसा ने कहा, राष्ट्रीय एकजुटता सरकार (जीएनयू) इस विशेष क्षण में सभी दक्षिण अफ्रीकियों की अपेक्षाओं को पूरा करने का सबसे व्यवहार्य, सबसे प्रभावी और सबसे शक्तिशाली तरीका है।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 07 Jun 2024 06:18:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>राफ़ा से 10 लाख लोग भागने को हुए मजबूर : संयुक्त राष्ट्र एजेंसी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रफ-स-10-लख-लग-भगन-क-हए-मजबर-सयकत-रषटर-एजस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रफ-स-10-लख-लग-भगन-क-हए-मजबर-सयकत-रषटर-एजस</guid>
<description>गाजा, 4 जून । संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने सोमवार को कहा कि गाजा के दक्षिणी शहर राफ़ा में इजराइली अभियानों के कारण 10 लाख से ज्यादा लोग भागने को मजबूर हुए हैं। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने एक्स पर एक बयान में कहा कि हज़ारों परिवार अब खान यूनिस में क्षतिग्रस्त और नष्ट हो चुकी यूएन एजेंसी के केंद्रों में शरण ले रहे हैं। बयान में कहा गया कि बढ़ती चुनौतियों के बावजूद एजेंसी के कर्मचारी बुनियादी सेवाएं प्रदान करते रहे। यूएन ने तत्काल युद्धविराम की आवश्यकता पर बल दिया है। इसमें कहा गया कि गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से यूएनआरडब्ल्यूए के 179 केंद्र प्रभावित हुए हैं। अब गाजा में कोई सुरक्षित जगह नहीं है। इस बीच, गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इजराइली सेना ने पिछले 24 घंटों के दौरान 40 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 150 अन्य को घायल कर दिया। पिछले साल 7 अक्टूबर को शुरू हुए संघर्ष के बाद से अब तक 36,479 लोगों की मौत हो गई है और 82,777 लोग घायल हुए हैं। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 06 Jun 2024 06:28:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सेना में विदेशी नागरिकों की भर्ती करेगा ऑस्ट्रेलिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सन-म-वदश-नगरक-क-भरत-करग-ऑसटरलय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सन-म-वदश-नगरक-क-भरत-करग-ऑसटरलय</guid>
<description>कैनबरा, 4 जून । ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार ने घोषणा की है कि जो विदेशी कम से कम 12 महीने तक देश में रह चुके हैं, वे अगले साल से देश की सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने के पात्र होंगे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री और उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस और रक्षा कार्मिक मंत्री मैट कीओग ने मंगलवार को कैनबरा में इस पहल की घोषणा करते हुए कहा कि इससे ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल (एडीएफ) के विस्तार में मदद मिलेगी। विस्तारित पात्रता मानदंडों के तहत, न्यूजीलैंड के वे लोग जो ऑस्ट्रेलिया के स्थायी निवासी हैं और कम से कम 12 महीने से देश में रह रहे हैं, वे इसी साल 1 जुलाई से एडीएफ में शामिल हो सकेंगे।
अगले साल से समान मानदंडों को पूरा करने वाले अन्य सभी देशों के नागरिक एडीएफ में सेवा करने के पात्र हो जाएंगे। शर्त यह होगी कि आवेदकों ने पिछले दो साल में किसी विदेशी सेना में सेवा न की हो और वे एडीएफ में प्रवेश के मानकों और सुरक्षा आवश्यकताओं के अधीन होंगे। कीओग ने मार्लेस के साथ एक संयुक्त बयान में कहा कि पात्रता का विस्तार करने से सेना में जवानों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। अप्रैल में मार्लेस द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय रक्षा रणनीति के अनुसार, 2020-21 और 2022-23 के बीच भर्ती लक्ष्यों का 80 प्रतिशत हासिल करने के बाद एडीएफ में वर्तमान में 4,400 जवानों की कमी है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 06 Jun 2024 06:28:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>विश्व पर्यावरण दिवस : साकार होगा हरित विकास का सपना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वशव-परयवरण-दवस-सकर-हग-हरत-वकस-क-सपन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वशव-परयवरण-दवस-सकर-हग-हरत-वकस-क-सपन</guid>
<description>बीजिंग, 4 जून । विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को है। मानव का गृहस्थल पृथ्वी मानव निर्मिति विभिन्न पर्यावरण संकटों का सामना कर रहा है। सिर्फ पर्यावरण संरक्षण से ही हमारे होमटाउन की सुरक्षा की जा सकती है। यह समग्र मानवता के लिए आवश्यक है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हरित विकास की अवधारणा प्रस्तुत की, जो उनके आर्थिक विचार और सांस्कृतिक विचार का केंद्रीय विषय है और नये युग में चीन में नये विकास के ढांचे का सैद्धांतिक आधार है। प्राचीन समय से चीनी लोग पृथ्वी और मानवता के एकीकरण पर विश्वास करते आए हैं। शी चिनफिंग ने प्रकृति के सम्मान के फिलॉसफी और वर्तमान चीनी वास्तविकता को जोड़कर शी चिनफिंग पारिस्थितिकी सभ्यता विचार रचा, जिसका केंद्र मानव और प्रकृति का सह अस्तित्व है।
प्रकृति का नुकसान अंत में मानवता के लिए नुकसान साबित होगा। उनके विचार का सार तो हरित विकास है। मानवता और प्रकृति का सामंजस्यपूर्ण सहअस्तित्व पूरा करने के लिए शी चिनफिंग ने दो विचार दिए। पहला, स्वच्छ पानी और नीला पहाड़ अनमोल संपत्ति है, इसका अर्थ है कि पर्यावरण संरक्षण की पूर्वशर्त में आर्थिक विकास करना। दूसरा, समग्र व्यवस्था का विचार है। शी के विचार में पहाड़, जल, वन, खेत व झील मानवता की मौजूदगी व विकास का भौतिक आधार हैं। इसका हरेक अंक अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी कारण चीन हरित, निम्न कार्बन व चक्रीय विकास की आर्थिक व्यवस्था की स्थापना की कोशिश करता है। यूएनडीपी के महानिदेशक अचिम स्टेनर ने कहा था कि हमें निम्न कार्बन समावेश का हरित विकास चाहिए। चीन ने इस क्षेत्र में न सिर्फ अपने लिए बल्कि विश्व को एक मौका प्रदान किया है। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 06 Jun 2024 06:28:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एयर कनाडा की टोरंटो जाने वाली उड़ान में बमे रखे होने की धमकी से मचा हड़कंप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एयर-कनड-क-टरट-जन-वल-उडन-म-बम-रख-हन-क-धमक-स-मच-हडकप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एयर-कनड-क-टरट-जन-वल-उडन-म-बम-रख-हन-क-धमक-स-मच-हडकप</guid>
<description>नयी दिल्ली, पांच जून। एयर कनाडा की टोरंटो जाने वाली उड़ान में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विमान में एक बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिला।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि बाद में यह धमकी फर्जी निकली।
उन्होंने बताया कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड (डायल) के कार्यालय में मंगलवार रात 10 बजकर 50 मिनट पर एक ईमेल मिला कि दिल्ली से टोरंटो जाने वाली एयर कनाडा की उड़ान में एक बम रखा है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक विस्तृत जांच की गयी और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 06 Jun 2024 06:28:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/सकल-म-सथत-हमस-क-अडड-क-बनय-नशन-इजरइल-सन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सकल-म-सथत-हमस-क-अडड-क-बनय-नशन-इजरइल-सन</guid>
<description>यरूशलम, 6 जून। इजराइल की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने गाजा पट्टी में एक स्कूल के अंदर हमास के एक अड्डे को निशाना बनाया, वहीं हमास से जुड़े मीडिया ने बताया कि इस हमले में कम से कम 39 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।
नुसेरात क्षेत्र में हमले के बारे में बृहस्पतिवार सुबह विरोधाभासी जानकारी मिली और एसोसिएटेड प्रेस तुरंत स्वतंत्र रूप से हमले के बारे में पुष्टि नहीं कर सका।
हमास के अल-अक्सा टेलीविजन ने कम से कम 39 लोगों के मारे जाने की सूचना दी, लेकिन आंकड़ों का स्रोत नहीं बताया।
फलस्तीनी समाचार एजेंसी (डब्ल्यूएएफए) ने बताया कि कम से कम 32 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए।
इजराइली सेना ने कहा कि उसके लड़ाकू विमानों ने फलस्तीनियों को सहायता प्रदान करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी द्वारा संचालित स्कूल पर हमला किया। एजेंसी को यूएनआरडब्ल्यूए के नाम से जाना जाता है।
इजराइली सेना ने दावा किया कि हमास और इस्लामिक जिहाद संगठनों ने अपनी गतिविधियों के लिए स्कूल का इस्तेमाल ढाल के रूप में किया। हालांकि, सेना ने तत्काल इसका कोई सबूत पेश नहीं किया।
इजराइली सेना ने दावा किया, हमले के दौरान निर्दोष नागरिकों को नुकसान पहुंचने के जोखिम को कम करने के लिए हमला करने से पहले कई कदम उठाए गए थे, जिनमें हवाई निगरानी करना और अतिरिक्त खुफिया जानकारी शामिल हैं।
नुसेरात शरणार्थी शिविर गाजा पट्टी के मध्य में है। यह मध्य गाजा में बना एक फलस्तीनी शरणार्थी शिविर है जो 1948 के अरब-इजराइल युद्ध के समय से है।
युद्ध की शुरुआत सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले से हुई जिसमें कम से कम 1,200 लोग मारे गए और 250 अन्य लोगों को बंधक बनाया गया। गाजा पट्टी में इजराइली सैन्य अभियान में कम से कम 36,000 फलस्तीनी मारे गए हैं, जबकि इजराइली कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अभियानों में सैकड़ो अन्य मारे गए हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 06 Jun 2024 06:28:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>तालिबान ने महिलाओं समेत 63 लोगों को मारे कोड़े, संयुक्त राष्ट्र ने की कड़ी निंदा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तलबन-न-महलओ-समत-63-लग-क-मर-कड-सयकत-रषटर-न-क-कड-नद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तलबन-न-महलओ-समत-63-लग-क-मर-कड-सयकत-रषटर-न-क-कड-नद</guid>
<description>इस्लामाबाद, 6 जून। अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने बुधवार को सारी पुल प्रांत में तालिबान द्वारा एक दर्जन से अधिक महिलाओं सहित 60 से अधिक लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने की निंदा की।
यूएनएएमए ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक बयान में कहा कि अफगानिस्तान के अधिकारियों ने मंगलवार को कम से कम 63 लोगों को कोड़े मारे। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दायित्वों का सम्मान करने के लिए कहा।
तालिबान के उच्चतम न्यायालय ने एक बयान में 14 महिलाओं समेत 63 लोगों को सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे जाने की पुष्टि की। इन लोगों पर अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न, चोरी और अनैतिक संबंधों जैसे अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। उन्हें एक खेल स्टेडियम में कोड़े मारे गए।
तालिबान ने एक उदार शासन देने के वादों के बावजूद, 2021 में फिर से सत्ता पर काबिज होने के बाद सार्वजनिक रूप से कठोर दंड देना शुरू कर दिया। वे लोगों को किसी भी अपराध के लिए फांसी, कोड़े मारना और पत्थर मारने जैसे दंड देते हैं। तालिबान के 1990 के दशक के शासन में भी यही होता था।
उच्चतम न्यायालय द्वारा अलग-अलग बयानों में बताया गया कि व्याभिचार और घर से भागने का प्रयास करने के दोषी एक पुरुष और एक महिला को बुधवार को उत्तरी पंजशीर प्रांत में कोड़े मारे गए।
इस साल के शुरू में तालिबान ने उत्तरी जावजान प्रांत मे एक स्टेडियम में हजारों लोगों के सामने, हत्या के दोषी एक व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से मौत की सजा दी थी। इस व्यक्ति को मृतक के भाई ने एक रायफल से पांच गोलियां मारी थीं।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 06 Jun 2024 06:28:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस के हमलों के बाद यूक्रेन में हुई बिजली गुल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-क-हमल-क-बद-यकरन-म-हई-बजल-गल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-क-हमल-क-बद-यकरन-म-हई-बजल-गल</guid>
<description>कीव, 2जून। रूस द्वारा बुनियादी ऊर्जा ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमले किए जाने और पूर्वी दोनेत्स्क प्रांत में बढ़त हासिल करने का दावा किए जाने के एक दिन बाद यूक्रेन ने रविवार को देश के अधिकांश हिस्सों में आपातकालीन बिजली कटौती लागू कर दी।
शनिवार को ऊर्जा संयंत्रों को लक्ष्य बनाकर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए जाने के बाद यूक्रेन के तीन इलाकों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इन हमलों में कम से कम 19 लोग घायल हुए हैं।
यूक्रेन के सरकारी स्वामित्व वाले बिजली ग्रिड संचालक यूक्रेनेर्गो ने कहा कि बिजली गुल होने से औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ता दोनों प्रभावित हुए हैं।
गत अप्रैल में हुआ हमला हाल के सबसे बड़े हमलों में से एक था, जिसने कीव के सबसे बड़े ताप विद्युत संयंत्र को नुकसान पहुंचाया था। आठ मई को एक और बड़ा हमला हुआ, जिसमें कई क्षेत्रों में बिजली उत्पादन और बिजली वितरण प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा।
यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार को हुए हमलों के बाद रविवार को कहा कि वायु रक्षा बलों ने रात भर में सभी 25 ड्रोन को मार गिराया।
रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने आंशिक रूप से रूस के कब्जे वाले दोनेत्स्क क्षेत्र के उमानस्के गांव पर नियंत्रण कर लिया है।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 04 Jun 2024 07:39:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>श्रीलंका: बाढ़, भूस्खलन के कारण कम से कम सात लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/शरलक-बढ-भसखलन-क-करण-कम-स-कम-सत-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शरलक-बढ-भसखलन-क-करण-कम-स-कम-सत-लग-क-मत</guid>
<description>श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है.
देश के आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है.
कोलंबो के बाहर सितावाका में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान तब चली गई, जब उनका घर बाढ़ की चपेट में आ गया.
कई इलाक़ों में बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई है और सोमवार को स्कूल बंद रखने का एलान किया गया है.
नौ ज़िलों में भूस्खलन से जुड़ी चेतावनी जारी की गई है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 04 Jun 2024 07:39:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूस और चीन पर क्या नए आरोप लगाए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-रषटरपत-जलसक-न-रस-और-चन-पर-कय-नए-आरप-लगए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-रषटरपत-जलसक-न-रस-और-चन-पर-कय-नए-आरप-लगए</guid>
<description>यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने रूस और चीन पर नए आरोप लगाए हैं.
ज़ेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूस और चीन उनकी स्विट्जरलैंड में होने वाली वैश्विक शांति वार्ता को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.
ज़ेलेंस्की का कहना है कि रूस और चीन दूसरे देशों को इस वार्ता में हिस्सा लेने से रोक रहे हैं.
ज़ेलेंस्की ने आरोप लगाया है कि रूस के हथियारों का सामान चीन से आता है.
चीन ने हालांकि कहा है कि रूस-यूक्रेन के युद्ध में वो किसी भी तरफ नहीं है, लेकिन अमेरिका चीन के इस स्टैंड पर सवाल उठाता रहा है.
चीन पर रूस को हथियारों का सामान भेजने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं.
पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर से गुजर रही है.
ज़ेलेंस्की ने हाल ही में कहा था कि यूक्रेन को युद्ध में रूस की बढ़त को रोकने के लिए मदद की जरूरत है.
अमेरिका ने यूक्रेन को ख़ारकीएव के नजदीक रूसी सीमा के अंदर अपने हथियार इस्तेमाल करने की अनुमति भी दी है.
अमेरिकी संसद ने अप्रैल में यूक्रेन को 61 अरब डॉलर की सैन्य मदद देने का प्रस्ताव पास किया था.
यूक्रेन और रूस के बीच बीते ढाई साल से युद्ध चल रहा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 04 Jun 2024 07:39:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मालदीव के फ़ैसले से भड़के इसराइली, क्या होगा इसका असर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मलदव-क-फसल-स-भडक-इसरइल-कय-हग-इसक-असर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मलदव-क-फसल-स-भडक-इसरइल-कय-हग-इसक-असर</guid>
<description>ग़ज़ा में इसराइल की कार्रवाइयों को लेकर मालदीव में बढ़ते विरोध के बीच वहाँ की सरकार ने एक अहम फ़ैसला किया है.
मालदीव ने अपने यहाँ इसराइल के लोगों के आने पर प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला किया है.
राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के कार्यालय ने रविवार को बताया कि मंत्रिमंडल ने क़ानूनों को बदलने का फ़ैसला किया है ताकि इसराइली पासपोर्ट धारकों को देश में घुसने से रोका जा सके.
मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने प्रेस रिलीज़ जारी की है, जिसमें बताया गया है कि राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने मंत्रिमंडल की सिफ़ारिशों पर ये फ़ैसला किया है.
राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया है कि उसने इस प्रक्रिया की देखरेख के लिए एक उप-समिति बनाने का भी फ़ैसला किया है. देश के गृह मंत्री अली एहसन ने भी इस फ़ैसले की जानकारी दी है.
उन्होंने बताया है कि इस उप-समिति में गृह मंत्री के साथ-साथ इस्लामी मंत्री, अटॉर्नी जनरल, आर्थिक मंत्री, पर्यटन मंत्री और विदेश मंत्री भी शामिल होंगे.
इसराइल के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने के अलावा मालदीव ने फ़लस्तीन को लेकर भी अहम फ़ैसले किए हैं.
मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक़, राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू एक विशेष दूत नियुक्त करेंगे जो फ़लस्तीनियों की ज़रूरतों का आकलन करेंगे और साथ ही उनके लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा.
इस पैसे का इस्तेमाल फ़लस्तीनी क्षेत्र में विस्थापित लोगों की मदद के लिए किया जाएगा.
इसके अलावा फ़लस्तीनी लोगों को किस जगह पर मालदीव की ज़रूरत है, उसके लिए भी यह दूत राष्ट्रपति को सलाह देंगे.
मालदीव के मंत्रिमंडल ने इसके साथ ही एक राष्ट्रीय मार्च निकालने का फ़ैसला किया है, जिसका नाम फ़लस्तीन के साथ मालदीव के लोग दिया गया है.
कैबिनेट के इस फ़ैसले में इस्लामी देशों के साथ बैठक करके फ़लस्तीन के संघर्ष के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश करने की भी मालदीव की योजना है.
मालदीव सरकार का इसराइली लोगों पर प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला एक विपक्षी नेता की कोशिशों के बाद किया गया है.
मुख्य विपक्षी दल मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के नेता मीकाइल अहमद नसीम ने बीते सप्ताह आप्रवासन क़ानून में संशोधन पेश किया था ताकि इसराइली नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाई जा सके.
मालदीव में नई संसद ने बीते सप्ताह अपना कार्यभार संभाला है, जिसकी दूसरी बैठक सोमवार से शुरू हो रही है.
हाल ही में हुए चुनावों में सत्तारूढ़ मुख्य दल पीपल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) ने संसद में भारी बहुमत हासिल करते हुए 93 में से 75 सीटें जीती थीं.
वहीं राजधानी माले सिटी में आम लोग ग़ज़ा में इसराइली हमलों को लेकर महीनों से प्रदर्शन कर रहे थे और वो इसराइल के नागरिकों के देश में दाख़िल होने पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे.
मालदीव के इसराइल के पासपोर्ट धारकों को देश में घुसने से रोकने के फ़ैसले के बाद इसराइल ने भी एहतियाती क़दम उठाए हैं.
इसराइल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मार्मोर्स्टाइन ने कहा है कि विदेश मंत्रालय ने इसराइल के लोगों को सलाह दी है कि वो मालदीव की यात्रा करने से बचें.
विदेश मंत्रालय ने ये सलाह इसराइल के विदेशी पासपोर्ट धारक लोगों के लिए भी की है.
मालदीव में हर साल तक़रीबन 10 लाख पर्यटक पहुँचते हैं, जिनमें से तक़रीबन 15 हज़ार की संख्या इसराइल के लोगों की होती है.
बीते साल तक़रीबन इसराइल के 11 हज़ार नागरिकों ने मालदीव का दौरा किया था, जो मालदीव की कुल पर्यटक संख्या का 0.6 फ़ीसदी था.
मालदीव सरकार के इस फ़ैसले की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है. कई इसराइली नागरिक मालदीव सरकार की आलोचना कर रहे हैं.
इसराइल के नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता यूसुफ़ हदाद ने मालदीव सरकार के फ़ैसले की निंदा की है.
उन्होंने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 7 अक्तूबर के जनसंहार के बाद फ़लस्तीनियों की एंट्री पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया.
इसमें उन्होंने लिखा है, उनके (मालदीव) लिए अगर आप इसराइलियों के साथ रेप, किडनैप और जनसंहार करते हैं तो आपका छुट्टियों के लिए स्वागत है लेकिन अगर आप अपने देश की आतंकी संगठन से रक्षा करते हैं तो आपकी एंट्री की अनुमति नहीं है.
उन्होंने ईरान, उत्तर कोरिया या सीरिया के नागरिकों की एंट्री पर प्रतिबंध नहीं लगाया है. सिर्फ़ इसराइलियों पर लगाया है. एक तरह से ये रंगभेद की परिभाषा है. उनके ख़ूबसूरत द्वीप हो सकते हैं लेकिन उनकी नीतियां बदसूरत हैं. यहूदी विरोधी आतंकवाद के समर्थक.
उज़ै बुलूत नामक एक एक्स यूज़र ने पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने इसे चौंकाने वाला नहीं बताया है.
उन्होंने लिखा, मालदीव की रंगभेदी सरकार ने इसराइलियों के देश में दाख़िल होने पर प्रतिबंध लगाने का फ़ैसला किया है. यह बिल्कुल भी चौंकाने वाली बात नहीं है. इस तरह से मालदीव की इस्लामी शरिया तानाशाही ईसाइयों के साथ व्यवहार करती है. मालदीव ने ख़ुद को 100 फ़ीसदी मुस्लिम घोषित किया हुआ है, यानी ईसाइयों के लिए कोई जगह नहीं है.
मालदीव के नागरिक होने का मतलब है, मुसलमान होना. देश के अंदर बेहद क़रीबी समुदायों के बीच इस्लामी मूल्यों से हटने को आसानी से पहचाना जा सकता है और इसके बारे में प्रशासन या मुस्लिम नेताओं को बता सकते हैं. इस वजह से जो इस्लाम त्याग देते हैं वो अपनी आस्था को रहस्य रखते हैं. अगर किसी के बारे में पता चलता है तो ईसाइयों की नागरिकता छीनी जा सकती है और शरिया का उल्लंघन करने पर मिलने वाले लाभ छिन सकते हैं.
वहीं अशोक कुमार नामक यूज़र ने एक्स पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में चल रहे जनसंहार के मामले में मालदीव भी शामिल है.
मालदीव एक इस्लामिक देश है.
मालदीव ब्रिटेन से 1965 में राजनीतिक रूप से पूरी तरह से आज़ाद हुआ था. आज़ादी के तीन साल बाद मालदीव एक संवैधानिक इस्लामिक गणतंत्र बना था.
आज़ादी के बाद से ही मालदीव की सियासत और लोगों की ज़िंदगी में इस्लाम की अहम जगह रही</description>
<pubDate>Tue, 04 Jun 2024 07:39:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन को मिली बड़ी कामयाबी, चांद के इस हिस्से पर उतार दिया अंतरिक्ष यान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-मल-बड-कमयब-चद-क-इस-हसस-पर-उतर-दय-अतरकष-यन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-मल-बड-कमयब-चद-क-इस-हसस-पर-उतर-दय-अतरकष-यन</guid>
<description>चीन का कहना है कि उसका चालक रहित अंतरिक्ष यान चांद के उस हिस्से पर उतारा है जो पृथ्वी से दिखाई नहीं देता है.
ये चांद का वो इलाक़ा है जहां अभी तक कोई नहीं गया है और किसी ने अभी तक यहां जाने की कोशिश भी नहीं की थी.
चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) ने एक बयान में बताया है- चांग-ई-6 विमान बीजिंग के समयानुसार सुबह 06ः23 बजे चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास एटकेन बेसिन में उतरने में कामयाब रहा.
चीन ने ये अभियान 3 मई को रवाना किया था. इस अभियान का मक़सद चांद के इस हिस्से से चट्टान और मिट्टी इकट्ठा करके धरती पर लाना है.
ये अभियान चांद की सबसे प्राचीन चट्टानों को इकट्ठा कर सकता है. चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विशाल क्रेटर है, जहां ये यान उतरा है.
इस अभियान के सामने कई मुश्किलें भी थीं. चांद के पार पहुंचने पर यान के साथ संपर्क करना मुश्किल हो जाता है.
चीन दुनिया का पहला देश है जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने में कामयाबी हासिल की है. चीन ने यहां 2019 में चांग-ई-4 यान को उतारा था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 03 Jun 2024 06:18:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में पिट्सबर्ग के बार में गोलीबारी: दो लोगों की मौत, सात अन्य घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-पटसबरग-क-बर-म-गलबर-द-लग-क-मत-सत-अनय-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-पटसबरग-क-बर-म-गलबर-द-लग-क-मत-सत-अनय-घयल</guid>
<description>पेन हिल्स (अमेरिका), 2 जून। उपनगरीय पिट्सबर्ग के एक बार में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एलेगनी काउंटी पुलिस ने कहा कि उसने पेन हिल्स के बॉलर्स हुक्का लॉंज और सिगार बार में सुबह के वक्त हुई गोलीबारी के मामले में कार्रवाई की है।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि रविवार तड़के तीन बजे के आसपास बचावकर्मियों को बार के अंदर एक पुरुष और एक महिला के शव मिले। इसके अलावा, सात व्यक्ति घायल भी हुए हैं।
बयान के अनुसार, घायलों को क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया, जिनमें से एक की हालत नाजुक है।
काउंटी पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बार के अंदर झगड़ा हुआ और कई लोगों ने गोलीबारी की।
किसी संदिग्ध को हिरासत में लिये जाने की जानकारी नहीं मिली है।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 03 Jun 2024 06:18:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका को इसराइल से उम्मीद लेकिन क्या मानेंगे नेतन्याहू</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-इसरइल-स-उममद-लकन-कय-मनग-नतनयह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-इसरइल-स-उममद-लकन-कय-मनग-नतनयह</guid>
<description>अमेरिकी सरकार ने उम्मीद जताई है कि अगर हमास तैयार हो जाता है तो इसराइल सीज़फ़ायर से जुड़े प्रस्ताव को स्वीकार कर लेगा.
अगर ये समझौता हुआ तो इसके तहत छह हफ़्ते के लिए ग़ज़ा में युद्ध-विराम लागू हो सकेगा.
इस बारे में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने जानकारी दी है.
बीते हफ़्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस बारे में एक प्लान पेश किया था.
इस प्लान के तहत स्थायी तौर पर युद्ध ख़त्म होने से पहले मानवीय मदद पहुंचाने के साथ-साथ बंधकों की अदला-बदली करने की भी बात कही गई.
इस प्रस्ताव का इसराइली सरकार के कुछ नेताओं ने विरोध किया है.
बीते हफ़्ते रफ़ाह के उन शिविरों पर इसराइल ने हमला किया था, जहां अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए फ़लस्तीनी रह रहे थे.
इस हमले को इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने दुखद घटना बताया था. हमले में 45 लोगों की मौत हो गई थी.
इस हमले के बाद इसराइल को दुनिया के कई देशों की ओर से विरोध का सामना करना पड़ा था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 03 Jun 2024 06:18:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक ने 93 साल की उम्र में पांचवी बार एलेना जुकोवा से की शादी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मडय-टइकन-रपरट-मरडक-न-93-सल-क-उमर-म-पचव-बर-एलन-जकव-स-क-शद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मडय-टइकन-रपरट-मरडक-न-93-सल-क-उमर-म-पचव-बर-एलन-जकव-स-क-शद</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 3 जून। मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक ने 93 साल की उम्र में पांचवी बार शादी की। उनकी कंपनी न्यूज कॉर्प ने इस जानकारी की पुष्टि की।
मर्डोक और 67 वर्षीय रूसी मूल की सेवानिवृत्त आणविक जीवविज्ञानी एलेना जुकोवा ने शनिवार को कैलिफोर्निया के बेल एयर स्थित अपने फार्म हाउस में शादी की। न्यूज कॉर्प ने जोड़े की तस्वीरें साझा की। इससे पहले, मार्च में दोनों ने सगाई की थी।
मर्डोक ने इससे पहले साल 2016 में मॉडल एवं अभिनेत्री जेरी हॉल से शादी की थी। हालांकि, 2022 में उनका तलाक हो गया था।
जुकोवा ने इससे पहले अरबपति निवेशक और रूसी राजनीतिज्ञ अलेक्जेंडर जुकोवा से शादी की थी। उनकी बेटी दशा की शादी पहले रूसी अरबपति रोमन अब्रामोविच से हुई थी, जो प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब चेल्सी के मालिक थे।
पिछले साल मर्डोक ने फॉक्स न्यूज की मूल कंपनी और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 03 Jun 2024 06:18:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शांति सम्मेलन का निमंत्रण देने फिलीपीन पहुंचे जेलेंस्की, चीन और रूस पर अड़चन डालने का आरोप लगाया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/शत-सममलन-क-नमतरण-दन-फलपन-पहच-जलसक-चन-और-रस-पर-अडचन-डलन-क-आरप-लगय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शत-सममलन-क-नमतरण-दन-फलपन-पहच-जलसक-चन-और-रस-पर-अडचन-डलन-क-आरप-लगय</guid>
<description>मनीला, 3 जून। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की एशिया की अपनी एक विशिष्ट यात्रा के तहत सोमवार को फिलीपीन में थे। वह क्षेत्रीय नेताओं से अपने देश में युद्ध की स्थिति पर स्विट्जरलैंड द्वारा आयोजित एक वैश्विक शांति सम्मेलन में शामिल होने की अपील करने के लिए यात्रा कर रहे हैं।
उन्होंने रूस पर चीन की मदद से इस सम्मेलन में अड़चन डालने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया।
जेलेंस्की रविवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच अघोषित दौरे पर मनीला पहुंचे। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर में शंगरी-ला डिफेंस फोरम में भाग लिया था।
जेलेंस्की ने सिंगापुर में आयोजित इस वार्षिक रक्षा सम्मेलन से इतर फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनांड मार्कोस जूनियर से मिलने की योजना बनाई थी लेकिन मुलाकात हो नहीं सकी, जिसके बाद उन्होंने व्यक्तिगत रूप से यहां आकर मर्कोस को आमंत्रित करने का फैसला किया। यह जानकारी फिलीपीन के अधिकारियों ने दी।
दोनों ही नेताओं ने सिंगापुर में हुए सम्मेलन में चीन की आलोचना की थी। इसमें अमेरिका और चीन समेत दुनियाभर के शीर्ष रक्षा और सरकारी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
गाजा और यूक्रेन में युद्ध के बीच और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका तथा चीन में प्रभुत्व की प्रतिद्वंद्विता एवं बढ़ते तनाव के बीच यह सम्मेलन हुआ।
जेलेंस्की ने रविवार को सिंगापुर में एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि चीन अन्य देशों और उनके नेताओं पर स्विट्जरलैंड में आयोजित शांति सम्मेलन में शामिल नहीं होने के लिए दबाव बनाने में रूस की मदद कर रहा है।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 03 Jun 2024 06:18:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मेक्सिको : चुनाव के नतीजों का इंतजार, पहली महिला राष्ट्रपति चुने जाने की संभावना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मकसक-चनव-क-नतज-क-इतजर-पहल-महल-रषटरपत-चन-जन-क-सभवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मकसक-चनव-क-नतज-क-इतजर-पहल-महल-रषटरपत-चन-जन-क-सभवन</guid>
<description>मेक्सिको सिटी, 3 जून। मेक्सिको में रविवार को संपन्न हुए मतदान में देश में पहली महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने की पूरी संभावना है हालांकि मतदान वाले दिन भी हिंसा, गर्मी और ध्रुवीकरण चरम पर रहा।
पश्चिमी राज्य मिकोआकैन के कुइत्जियो शहर में काउंसिल के एक उम्मीदवार को गोली मारे जाने के बावजूद लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए घरों से बाहर निकले। मतदान से महज कुछ घंटों पहले एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उम्मीदवार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
देशभर में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुए लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि अगर मेक्सिकी सिटी की पूर्व मेयर क्लाउडिया शिनबाम चुनाव में जीत हासिल करती हैं तब भी वह निवर्तमान राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर जैसा रुतबा नहीं प्राप्त कर सकेंगी। दोनों ही नेता सत्तारूढ़ मोरेना पार्टी से ताल्लुक रखते हैं।
पूर्व सांसद और मुख्य विपक्षी उम्मीदवार जोचिटल गाल्वेज ने सुरक्षा को लेकर चिंताओं पर मेक्सिको की जनता को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया और उन्होंने वादा किया कि वह संगठित अपराध के प्रति आक्रमक रुख अख्तियार करेंगी।
मेक्सिको में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए करीब 10 करोड़ लोग मतदान करने के लिए पंजीकृत थे। मतदाता देश के 32 में से नौ राज्यों के गवर्नर और संसद के दोनों सदनों, हजारों मेयर और सैकड़ों अन्य पदों पर उम्मीदवारों के चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं। देश में इस चुनाव को अब तक के सबसे बड़े चुनाव के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें हिंसा भी हुई है।
इस चुनाव को व्यापक रूप से लोपेज ओब्रेडोर पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है। ओब्रेडोर एक प्रसिद्ध व्यक्ति हैं जिन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों में विस्तार किया लेकिन मेक्सिको में हिंसा को कम करने में काफी हद तक विफल रहे हैं।
ओब्रेडोर की मोरेना पार्टी के वर्तमान में 23 गवर्नर और पार्टी को कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत प्राप्त है। मेक्सिको का संविधान राष्ट्रपति के पुनर्निर्वाचन को प्रतिबंधित करता है।
राष्ट्रपति पद के प्रमुख उम्मीदवार में दो महिलाओं के बीच कांटे की टक्कर है और जीत किसी भी की हो इस चुनाव में मेक्सिको को पहली महिला राष्ट्रपति मिलने जा रही है। वहीं तीसरे उम्मीदवार के रूप में जॉर्ज अल्वारेज मायनेज चुनाव मैदान में हैं, जो चुनाव में बहुत पीछे नजर आ रहे हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 03 Jun 2024 06:18:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>‘पॉर्न स्टार’ को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में ट्रंप दोषी करार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/परन-सटर-क-गपत-तरक-स-धन-दन-क-ममल-म-टरप-दष-करर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/परन-सटर-क-गपत-तरक-स-धन-दन-क-ममल-म-टरप-दष-करर</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 31 मई। पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को गुप्त तरीके से धन देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप कोलकारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 आरोपों में बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया और इसी के साथ वह किसी गंभीर अपराध के लिए दोषी ठहराए गए अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान दल ने कहा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है, जबकि ट्रंप ने कहा कि यह फैसला एक दोषपूर्ण राजनीतिक व्यवस्था का परिणाम है।
ट्रंप को सजा सुनाए जाने की तिथि 11 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके चार दिन बाद ही विस्कॉन्सिन के मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में उन्हें पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों में औपचारिक रूप से पार्टी उम्मीदवार नामित किया जाना है।
ट्रंप ने उनके खिलाफ फैसला सुनाए जाते ही कहा, यह शर्मनाक है। यह एक विवादित न्यायाधीश द्वारा की गई दोषपूर्ण, भ्रष्ट सुनवाई थी।
उन्होंने कहा, असली फैसला पांच नवंबर को लोग सुनाएंगे। वे जानते हैं कि यहां क्या हुआ और हर कोई जानता है कि यहां क्या हुआ।
उन्होंने कहा, मैं निर्दोष हूं। मैं अपने देश के लिए लड़ रहा हूं। मैं अपने संविधान के लिए लड़ रहा हूं। हमारे पूरे देश में इस समय धांधली हो रही है।
ट्रंप ने आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह शर्मनाक हैं और इसके खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। हम अंत तक लड़ेंगे और हम जीतेंगे क्योंकि हमारा देश नरक में चला गया है।
बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान ने जूरी के फैसले का स्वागत किया। बाइडेन-हैरिस 2024 कम्युनिकेशंस के निदेशक माइकल टायलर ने कहा, हमने आज न्यूयॉर्क में देखा कि कानून से ऊपर कोई भी नहीं है।
ट्रंप द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पॉर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था।
पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पॉर्न स्टार को इसका भुगतान किया।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 01 Jun 2024 06:04:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/मजर-रधक-सन-क-मलटर-जडर-एडवकट-ऑफ-द-ईयर-अवरड-गटरस-न-बतय-रल-मडल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मजर-रधक-सन-क-मलटर-जडर-एडवकट-ऑफ-द-ईयर-अवरड-गटरस-न-बतय-रल-मडल</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 30 मई । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को भारतीय सेना की मेजर राधिका सेन को मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान करते हुए उन्हें सच्चा नेता और रोल मॉडल कहा। गुटेरेस ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (एमओएनयूएससीओ) में संगठन स्थिरीकरण मिशन में शांति रक्षक के रूप में उनके काम के बारे में कहा, उनकी सेवा संयुक्त राष्ट्र के लिए एक सच्चा श्रेय है। भारतीय सेना के एक चिकित्सक, नायक धनंजय कुमार सिंह, जो पिछले साल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इसी मिशन में सेवा करते हुए शहीद हो गए थे, को समारोह के दौरान डैग हैमरशॉल्ड पदक से सम्मानित किया गया।
गुटेरेस ने कहा, सशस्त्र समूहों द्वारा युद्ध के लिए आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करने, डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के बावजूद हमारे शांति रक्षक डटे हुए हैं। इस अवसर पर मेजर सेन ने कहा कि वह एमओएनयूएससीओ में अपने सम्मानित सहयोगियों और अपने देश भारत की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त करके बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, यह पुरस्कार मेरे लिए विशेष है, क्योंकि यह एमओएनयूएससीओ के चुनौतीपूर्ण वातावरण में काम करने वाले सभी शांति सैनिकों द्वारा की गई कड़ी मेहनत को मान्यता देता है। समारोह में दिखाए गए अपने काम के एक वीडियो में सेन ने कहा, महिलाओं और युवा लड़कियों को यह कहते हुए देखना मेरे लिए बहुत ही सुखद है कि वे एक महिला सैनिक को पुरुष और महिला दोनों सैनिकों की टीम का नेतृत्व करते हुए देखकर बहुत खुश और सशक्त महसूस करती हैं।
डीआरसी में शांति रक्षक के रूप में सेन के काम को याद करते हुए गुटेरेस ने कहा कि भारतीय दल के प्लाटून के कमांडर के रूप में, सेन ने उत्तरी किवु में बढ़ते संघर्ष के माहौल में अनगिनत बार अपनी इकाई का नेतृत्व किया। गुटेरेस ने कहा, विनम्रता, करुणा और समर्पण के साथ उनके नेतृत्व में, सैनिकों ने संघर्ष प्रभावित समुदायों, जिसमें महिलाएं और लड़कियां भी शामिल थीं, के साथ काम किया और उनका विश्वास जीता। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अपने विचारों और चिंताओं को शेयर करने के लिए उन्होंने जो सुरक्षित और स्वागत योग्य मंच विकसित किया, उसके कारण मोनुस्को उनकी जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकी।
गुटेरेस ने कहा कि अपने सैन्य कर्तव्यों के अलावा, सेन ने डीआरसी में महिलाओं के लिए शैक्षिक और व्यावसायिक प्रयास भी किए। सेन ने कहा, हमें महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा से लेकर लैंगिक समानता, महिलाओं के रोजगार और संघर्ष में यौन हिंसा से निपटने के साथ-साथ विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों पर बातचीत करने के साथ-साथ समुदायों के साथ जुड़ने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, महिलाएं और लड़कियां संघर्षों में असमान रूप से प्रभावित होती हैं, उन्हें दुर्व्यवहार का अधिक जोखिम होता है, समय की मांग है कि महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में मुख्यधारा में लाया जाए। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने देश और उनके परिवार की ओर से धनंजय कुमार सिंह का डैग हैमरस्कॉल्ड मेडल प्राप्त किया। धनजंय सिंह आर्मी मेडिकल कोर से संबंधित थे।
उन्होंने एमओएनयूएससीओ के साथ नर्सिंग सहायक के रूप में काम किया। सेन को 2023 में भारतीय रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन के साथ एंगेजमेंट प्लाटून कमांडर के रूप में एमओएनयूएससीओ में नियुक्त किया गया था। उन्होंने अप्रैल 2024 में अपना कार्यकाल पूरा किया। सेन मेजर सुमन गवानी के बाद यह सम्मान पाने वाली दूसरी भारतीय शांतिरक्षक हैं। उन्होंने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ काम किया और 2019 में यह पुरस्कार प्राप्त किया। संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में 6,063 भारतीय कर्मियों में से 1,954 एमओएनयूएससीओ के साथ काम करते हैं। इनमेें 32 महिलाएं शामिल हैं। मेजर सेन को पुरस्कार मिलने पर भारतीय सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारतीय सेना मेजर राधिका सेन को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव श्री एंटोनियो गुटेरेस द्वारा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई देती है। उनका समर्पण और साहस एक बेहतर दुनिया के निर्माण में योगदान देने में महिला शांति सैनिकों की अमूल्य भूमिका को उजागर करता है। वह वास्तव में दुनिया भर में भारतीय शांति सैनिकों की प्रतिबद्धता और करुणा के चरित्र को दर्शाती हैं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 01 Jun 2024 06:03:59 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पोर्न स्टार को चोरी छुपे पैसे देने के आरोप में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोषी करार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/परन-सटर-क-चर-छप-पस-दन-क-आरप-म-अमरक-परव-रषटरपत-डनलड-टरप-दष-करर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/परन-सटर-क-चर-छप-पस-दन-क-आरप-म-अमरक-परव-रषटरपत-डनलड-टरप-दष-करर</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 31 मई । अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के बीच एक ऐतिहासिक फैसले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है। गुरुवार को 12 जूरी ने फैसला सुनाया। ट्रंप को एक पोर्न स्टार को चोरी छुपे पैसे देने के मामले में दोषी ठहराया गया। पोर्न स्टार ने आरोप लगाया था कि उनके बीच यौन संबंध थे। हालांकि, अमेरिकी कानून उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने या निर्वाचित होने से नहीं रोकता।
उनके खिलाफ लंबित चार आपराधिक मामलों में से यह पहला मामला है, जिसका फैसला आया है और अन्य मामलों में देरी हो सकती है। ट्रंप पर आरोप था कि उन्होंने पोर्न स्टार को चुप रहने के लिए पैसे दिए और इसके लिए अपने व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी की। उन्होंने वकील माइकल कोहेन को दिए गए कानूनी खर्च के रूप में इस पैसे को दिखाया, जो न्यूयॉर्क राज्य के कानून के तहत एक अपराध है। उन्हें 34 आरोपों में से प्रत्येक के लिए जुर्माने से लेकर चार साल तक की जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है। अगर उन्हें जेल की सजा सुनाई जाती है, तो भी वे बाहर रह सकते हैं और हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं।
अदालत से बाहर निकलते हुए ट्रंप ने कहा, यह धांधली वाला मुकदमा था। यह अभी खत्म नहीं हुआ है। ट्रंप को 11 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी, जो रिपब्लिकन पार्टी कन्वेंशन से ठीक चार दिन पहले है। इसमें उन्हें औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया जायेगा। ट्रंप ने कहा कि असली फैसला नवंबर में होगा, जब राष्ट्रपति चुनाव होंगे। अमेरिकी पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस द्वारा प्रायोजित एक सर्वे से पता चला कि 67 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा कि उनकी सजा उनके वोट को प्रभावित नहीं करेगी। ट्रंप और बाइडेन सर्वे में बराबर पर चल रहे हैं। बाइडेन अभियान के प्रवक्ता माइकल टायलर ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप को ओवल ऑफिस से बाहर रखने का केवल एक ही तरीका है -- चुनाव में हराना।
ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार होंगे। प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन, जो रिपब्लिकन हैं, ने कहा, आज अमेरिकी इतिहास का एक शर्मनाक दिन है। उन्होंने कहा, बाइडेन प्रशासन ने न्याय प्रणाली को हथियार बना लिया है, और आज का निर्णय इस बात का एक और सबूत है कि डेमोक्रेट असहमति को दबाने और अपने राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करना एक गैर-आपराधिक मामूली अपराध है, लेकिन डेमोक्रेट एल्विन ब्रैग ने इसे एक गंभीर अपराध में बदल दिया। मुकदमे के दौरान कोर्ट में काफी ड्रामा हुआ जिसमें सेक्स से सम्बंधित बातें भी शामिल थीं कि पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने गवाह के तौर पर सब के सामने कैसे सब कुछ बताया। ट्रंप के पूर्व वकील और फिक्सर कोहेन ट्रम्प से अलग होने के बाद अभियोजन पक्ष के मुख्य गवाह बन गए।
उन्होंने अदालत में कहा कि उन्होंने ट्रंप से 30,000 डॉलर चुराए थे और शपथ के तहत झूठ बोलने की बात स्वीकार की थी। ट्रंप के वकीलों ने उनकी विश्वसनीयता को कम करने के लिए जूरी के सामने इस बात को जोर-शोर से पेश किया लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं हुआ। अगर ट्रंप को जेल की सजा मिलती है और उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया जाता है और जेल भेजने का आदेश दिया जाता है, तो उनके साथ सीक्रेट सर्विस एजेंट भी होंगे, क्योंकि कानून के अनुसार उन्हें जेल में भी सुरक्षा मिलेगी। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 01 Jun 2024 06:03:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका, ब्रिटेन ने संयुक्त कार्रवाई में यमन में हूती ठिकानों को बनाया निशाना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-बरटन-न-सयकत-कररवई-म-यमन-म-हत-ठकन-क-बनय-नशन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-बरटन-न-सयकत-कररवई-म-यमन-म-हत-ठकन-क-बनय-नशन</guid>
<description>लंदन, 31 मई । अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने एक संयुक्त ऑपरेशन में यमन में हूती ठिकानों को निशाना बनाया है। इस साल जनवरी से यमन में यह उनका पांचवां साझा ऑपरेशन है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि लाल सागर और अदन की खाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय जहाजों पर हूती हमलों के जवाब में गुरुवार को हूती ठिकानों पर हमले किये गये। मंत्रालय ने बताया कि खुफिया सूचना में अल हुदायदा के पास दो स्थानों के बारे में पुष्टि की गई थी कि उनका इस्तेमाल जहाजों पर हमलों में किया गया था। इन इमारतों के बारे में बताया गया था कि वहां हमलों में इस्तेमाल किये गये ड्रोन के ग्राउंड कंट्रोल यूनिट हैं और लंबी दूरी तक जाने में सक्षम ड्रोन के स्टोरेज की सुविधा है।
माना जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय जहाजों की सुरक्षा के लिए किये जाने वाले संयुक्त ऑपरेशन के खिलाफ लड़ाई के लिए वहां जमीन से हवा में मार करने वाले हथियार भी थे। इसके अलावा, यमन के तट से दक्षिण में गुलयफिका में भी हूती ठिकानों की पहचान की गई थी जिनका इस्तेमाल समूह जहाजों पर हमलों के लिए कमांड एंड कंट्रोल के रूप में कर रहा था। रॉयल एयर फोर्स के टाइफून एफजीआर4 विमानों ने तीन स्थानों पर लक्षित इमारतों पर पेववे आईवी गाइडेड बम गिराये।
मंत्रालय ने कहा कि हमलों की योजना बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया था कि किसी नागरिक या असैन्य ढांचे को नुकसान न हो। हूती के अल मसीरा सेटेलाइट न्यूज के अनुसार, एक हमले में दो लोग मारे गये और 10 अन्य घायल हो गये। ब्रिटेन और अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई में इस साल 12 जनवरी से यह हूती ठिकानों पर पांचवां हमला है। हूतियों ने हाल के महीनों में लाल सागर और अदन की खाड़ी में मालवाहक जहाजों पर हमले बढ़ा दिए हैं। वे गाजा में इजरायली हमले बंद करने की मांग कर रहे हैं जिसमें 36 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। पिछले साल सात अक्टूबर को हमास के इजरायल में अचानक किये गये हमले में 1,200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद इजरायल ने गाजा में सैन्य कार्रवाई शुरू की है। अमेरिकी समुद्री प्रशासन के अनुसार, नवंबर 2023 से अबतक हूतियों ने 50 जहाजों पर हमले किये हैं, एक जहाज को डुबो दिया है और एक पर कब्जा कर लिया है। हूतियों के डर के कारण लाल सागर और अदन की खाड़ी से जहाजों के परिवहन में कमी आई है। -(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Sat, 01 Jun 2024 06:03:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रफा क्रॉसिंग खोलने के लिए इजरायल के साथ सहमति से मिस्र का इनकार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रफ-करसग-खलन-क-लए-इजरयल-क-सथ-सहमत-स-मसर-क-इनकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रफ-करसग-खलन-क-लए-इजरयल-क-सथ-सहमत-स-मसर-क-इनकर</guid>
<description>काहिरा, 31 मई । मिस्र ने रफा क्रॉसिंग को फिर से खोलने के लिए इजरायल के साथ किसी भी सहमति से इनकार किया है। इस महीने की शुरुआत में इजरायल ने गाजा के हिस्से वाली रफा क्रॉसिंग पर नियंत्रण हासिल कर लिया था। यह इलाका मिस्र से भी लगा हुआ है। इसके कारण तटीय क्षेत्र की बड़ी जनसंख्या तक मदद नहीं पहुंच सकी। मिस्र के सरकारी अल-काहिरा न्यूज टीवी ने शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय सूत्र के हवाले से बताया, क्रॉसिंग को दोबारा खोलने के लिए मिस्र-इजरायल समझौते के बारे में मीडिया रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है।
सूत्रों ने कहा, मिस्र अपना काम फिर से शुरू करने के लिए एक शर्त के रूप में क्रॉसिंग से इजरायल की पूरी वापसी पर जोर दे रहा है। रफा क्रॉसिंग के बंद होने के बाद से मिस्र ने संकेत दिया कि वह रफा के माध्यम से सहायता परिवहन का समन्वय तब तक नहीं करेगा, जब तक कि इजरायली सेनाएं वापस नहीं लौट जातीं। मिस्र 1979 में इजरायल के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला अरब देश था। लेकिन, गाजा में चल रहे सैन्य अभियान ने अरब दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में इजरायल विरोधी भावना को भड़का दिया। इसने दशकों पुराने संबंधों में तनाव पैदा कर दिया है। --(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Sat, 01 Jun 2024 06:03:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>निमहांस को 2024 के लिए डब्ल्यूएचओ का नेल्सन मंडेला स्वास्थ्य संवर्धन पुरस्कार मिला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नमहस-क-2024-क-लए-डबलयएचओ-क-नलसन-मडल-सवसथय-सवरधन-परसकर-मल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नमहस-क-2024-क-लए-डबलयएचओ-क-नलसन-मडल-सवसथय-सवरधन-परसकर-मल</guid>
<description>नयी दिल्ली, 31 मई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान (निमहांस) को 2024 के नेल्सन मंडेला स्वास्थ्य संवर्धन पुरस्कार से सम्मानित किया है।
निमहांस केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय महत्व का एक संस्थान है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2019 में नेल्सन मंडेला स्वास्थ्य संवर्धन पुरस्कार शुरू किया था जो ऐसे व्यक्तियों, संस्थानों और/या सरकारी अथवा गैर सरकारी संगठनों को एक मान्यता प्रदान करता है जिसने स्वास्थ्य संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह पुरस्कार मिलने पर बेंगलुरु के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं स्नायु विज्ञान संस्थान को बधाई दी है और कहा कि यह समावेशी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में भारत के प्रयासों की मान्यता है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्र ने भी निमहांस को बधाई दी तथा मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत के प्रयासों एवं अग्रणी कार्य को मान्यता मिलने पर अपनी खुशी प्रकट की।
निमहांस की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति ने कहा,  हम संस्थानिक यात्रा के इस पड़ाव पर यह प्रतिष्ठित नेल्सन मंडेला स्वास्थ्य सवंर्धन पुरस्कार पाकर बहुत गौरवान्वित हैं।
उन्होंने कहा,  यह पुरस्कार न केवल हमारी पिछली और वर्तमान उपलब्धियों की मान्यता है, बल्कि उस स्थायी विरासत और दृष्टि की भी पुष्टि है जिसने निमहांस का उसकी स्थापना के बाद से ही मार्गदर्शन किया है। यह मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के हमारे मिशन को जारी रखने के हमारे संकल्प को मजबूत करता है, जिससे हम जिन लोगों की सेवा करते हैं उनके जीवन में एक ठोस बदलाव ला सकते हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 01 Jun 2024 06:03:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सीरिया में तुर्किये के ड्रोन हमले में अमेरिका समर्थित चार लड़ाके मारे गये : कुर्द समूह</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सरय-म-तरकय-क-डरन-हमल-म-अमरक-समरथत-चर-लडक-मर-गय-करद-समह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सरय-म-तरकय-क-डरन-हमल-म-अमरक-समरथत-चर-लडक-मर-गय-करद-समह</guid>
<description>कामिशली (सीरिया), 1 जून। उत्तरी सीरिया में शुक्रवार शाम को तुर्किये के ड्रोन हमले अमेरिका समर्थित चार लड़ाके मारे गये जबकि 11 नागरिक घायल हो गये। कुर्द की अगुवाई वाले बल ने यह जानकारी दी।
अमेरिका समर्थित एवं कुर्द की अगुवाई वाले सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) पर इस हमले से एक दिन पहले ही तुर्किये के राष्ट्रपति ने कहा था कि कुर्द की अगुवाई वाले समूह यदि स्थानीय चुनाव कराने की अपनी योजना पर आगे बढ़ते हैं तो उनकी सरकार उन पर कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगी । तुर्किये की सरकार का आरोप है कि इन समूहों का तुर्किये में प्रतिबंधित कुर्द उग्रवादियों के साथ संबंध है।
एसडीएफ ने कहा कि ड्रोन ने कामिशली और उसके आसपास उसके परिसरों तथा आम लोगों के मकानों एवं वाहनों पर आठ बार प्रहार किया। उत्तरी सीरिया में तुर्किये के ऐसे हमले असामान्य नहीं हैं।
कुर्दिश रेड क्रीसेंट ने कहा कि जब उसके अर्धचिकित्साकर्मी हमले वाले क्षेत्रों में पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तब भी तुर्किये ने उसकी एक एंबुलेंस को निशाना बनाया। उसने कहा कि यह हमला कामिशली के पश्चिम अमौदा शहर के समीप हुआ।
अभी तुर्किये की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है।
सीरिया के उत्तरी एवं पूर्वी हिस्सों पर काबिज कुर्द के नेतृत्व वाले स्वायत्त प्रशासन ने 11 जून को निगम चुनाव कराने की घोषणा की है।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 01 Jun 2024 06:03:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नियोक्ता विविधता, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय कदम उठा रहे हैं: रिपोर्ट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नयकत-ववधत-लगक-समनत-क-बढव-दन-क-लए-सकरय-कदम-उठ-रह-ह-रपरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नयकत-ववधत-लगक-समनत-क-बढव-दन-क-लए-सकरय-कदम-उठ-रह-ह-रपरट</guid>
<description>नयी दिल्ली, 28 मई । भारत में नियोक्ताओं का बड़ा वर्ग प्रगतिशील नीतियों, कौशल उन्नयन और लचीलेपन के जरिए विविधता तथा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय कदम उठा रहा है। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई।
मैनपावरग्रुप इंडिया द्वारा किए गए नए सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में 54 प्रतिशत नियोक्ताओं ने उनकी कंपनी की विविधता, समानता, समावेशन तथा संबद्धता (डीईआईबी) पहल पर विश्वास जाहिर किया कि और कहा कि वे विभिन्न स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के रास्ते पर हैं। यह वैश्विक औसत 46 प्रतिशत से कहीं अधिक है।
यह सर्वेक्षण 3,150 भारतीय नियोक्ताओं के बीच किया गया। इसमें पाया गया कि विविध प्रतिभा को बनाए रखने में मदद करने के लिए आंतरिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम सबसे प्रभावी हैं।
क्षेत्र-वार बात करें तो, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र अपने विविधता अनुपात को मजबूत करने में अग्रणी है। इसके बाद स्वास्थ्य देखभाल और जीवन विज्ञान क्षेत्र तथा वित्तीय व रियल एस्टेट क्षेत्र हैं। हालांकि उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं के क्षेत्र को अभी लंबा रास्ता तय करना है।
मैनपावरग्रुप के प्रबंध निदेशक (भारत और पश्चिम एशिया) संदीप गुलाटी ने कहा,  भारत की लैंगिक विविधता दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को तेज गति से बढ़ते देखना उत्साहजनक है। संगठनों ने सभी क्षेत्रों में हर स्तर पर महिलाओं को नियुक्त करना अनिवार्य करके अपनी नियुक्ति रणनीतियों में बदलाव किया है।
सर्वेक्षण में 80 प्रतिशत नियोक्ताओं ने कहा कि प्रौद्योगिकी लचीलापन बढ़ाती है और लैंगिक समानता को बढ़ावा देती है। 77 प्रतिशत ने कहा कि प्रौद्योगिकी प्रगति ने इस उद्देश्य का समर्थन किया है।
गुलाटी ने विश्वास व्यक्त किया, यदि अधिक से अधिक महिलाओं को श्रम बल में जोड़ा जाए तो भारत बेहद तेज वृद्धि दर से आगे बढ़ने की क्षमता रखता है।
मैनपावरग्रुप एम्प्लॉयमेंट आउटलुक सर्वे के नवीनतम संस्करण में, भारत के 3,150 नियोक्ताओं से उनकी विविधता योजनाओं, प्रगति व इरादों, विविध प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और लैंगिक अंतर को पाटने के बारे में पूछा गया था।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 29 May 2024 06:07:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइल में हमास के हमले के लिए ईरान, चीन व रूस जिम्मेदार : निक्की हेली</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-म-हमस-क-हमल-क-लए-ईरन-चन-व-रस-जममदर-नकक-हल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-म-हमस-क-हमल-क-लए-ईरन-चन-व-रस-जममदर-नकक-हल</guid>
<description>तेल अवीव, 28 मई । अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की नेता और संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी दूत निक्की हेली ने पिछले साल सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में हमास के हमले के लिए ईरान, चीन और रूस को जिम्मेदार ठहराया है। हमले में 1,200 लोग मारे गए थे और 250 को बंधक बना लिया गया था। इजराइल के दौरे पर गईं निक्की हेली ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ईरान ने रूसी खुफिया जानकारी के आधार पर हमले की साजिश रची। चीन ने पूरे ऑपरेशन को आर्थिक मदद पहुंचाई। निक्की हेली ने कहा, वे सभी हत्यारे और सहयोगी हैं। हमें ऐसी घटना को दोबारा होनेे से रोकने के लिए खुद के प्रति ईमानदार होगा। उन्होंने यह भी कहा, अगर अमेरिका आत्मसंतुष्ट और अहंकारी हो गया, तो वहां भी यही होगा। हालांकि, निक्की हेली ने घटना में चीन और रूस के शामिल होने का कोई सबूत नहीं दिखाया।
गौरतलब है कि पिछले साल सात अक्टूबर के हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मास्को में हमास नेताओं की मेजबानी की थी। रूसी उप विदेश मंत्री मिखाइल बोगदानोव ने ईरान के उप विदेश मंत्री अली बघेरी कानी के साथ रूस गए हमास नेता मूसा अबू मरजौक, हमास के अंतर्राष्ट्रीय संबंध कार्यालय के प्रमुख और हमास के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बसेम नईम से मुलाकात की थी। रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने दक्षिणी इजराइल का दौरा किया। वह सात अक्टूबर को हमास के हमले में नष्ट सेडेरोट पुलिस स्टेशन भी गईं। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 29 May 2024 06:07:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में खाई में गिरी जीप, एक ही परिवार के आठ लोगों की हुई मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-खबर-पखतनखव-म-खई-म-गर-जप-एक-ह-परवर-क-आठ-लग-क-हई-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-खबर-पखतनखव-म-खई-म-गर-जप-एक-ह-परवर-क-आठ-लग-क-हई-मत</guid>
<description>कराची, 28 मई। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक छोटी जीप के सौ फुट गहरी खाई में गिर जाने से चार महिलाओं और तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार को शांगला जिले में तब हुई जब यह परिवार बेले बाबा में एक रिश्तेदार से मिलने के बाद पगोराई की ओर जा रहा था।
शांगला जिले के पुलिस अधिकारी इमरान खान और रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता रसूल खान शरीफ ने इस दुर्घटना और मृतकों की संख्या की पुष्टि की।
पाकिस्तानी अखबार डॉन में प्रकाशित की गई खबर में शरीफ के हवाले से कहा गया है कि मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं और शवों को अलपुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल में ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में परिवार के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पाकिस्तान में बड़ी सड़क दुर्घटनाएं आम है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को एक वैन और ट्रक के बीच टक्कर होने से महिलाओं और बच्चों सहित एक ही परिवार के 13 सदस्यों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 29 May 2024 06:07:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/नवज-शरफ-छह-सल-बद-फर-स-नरवरध-पएमएल-एन-अधयकष-चन-गए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नवज-शरफ-छह-सल-बद-फर-स-नरवरध-पएमएल-एन-अधयकष-चन-गए</guid>
<description>लाहौर, 28 मई। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को मंगलवार को सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। पनामा पेपर्स मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद पद छोड़ने के लिए मजबूर हुए शरीफ छह साल बाद इस पद पर चुने गए हैं।
तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ (74) ब्रिटेन में चार साल के स्व-निर्वासन के बाद पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान लौटे थे। उन्हें यहां आयोजित पार्टी की आम परिषद की बैठक में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।
पीएमएल-एन के चुनाव आयुक्त राणा सनाउल्लाह ने आम परिषद को बताया कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए केवल नवाज को ही नामित किया गया था।
सनाउल्लाह ने अपनी सीटों पर खड़े होकर उनके नामांकन का समर्थन कर रहे आम परिषद के सदस्यों से मंजूरी मांगी। उन्होंने उनके पक्ष में नारे लगाए।
बैठक में एक प्रस्ताव भी पारित किया गया जिसमें 2017 में नवाज सरकार को गिराने में शामिल लोगों (सेना के शीर्ष अधिकारियों और न्यायाधीशों) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस प्रस्ताव में फलस्तीन और कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता भी व्यक्त की गई।
नवाज रिकॉर्ड तीन बार पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने वाले एकमात्र नेता हैं। उन्होंने अपने छोटे भाई और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से पार्टी की बागडोर संभाली है। पनामा पेपर्स से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के कारण उन्होंने पार्टी अध्यक्ष का पद गंवाना पड़ा था।
नवाज को 2018 में पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। उस समय तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की पीठ ने फैसला सुनाया था कि संविधान के अनुच्छेद 62 और 63 के तहत अयोग्य घोषित किया गया व्यक्ति किसी राजनीतिक पार्टी का प्रमुख नहीं बन सकता। इस फैसले से कुछ महीने पहले ही पनामा पेपर्स से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों में नवाज को उच्चतम न्यायालय ने आजीवन अयोग्य घोषित कर दिया था।
इससे पहले दिन में उनकी पार्टी ने आम परिषद की तैयारियों से जुड़ा एक वीडियो जारी कर कहा कि शीर्ष का अपना उचित स्थान लेने के लिए शेर फिर वापस आ रहा है।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 29 May 2024 06:07:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-न-कह-रफह-म-इसरइल-क-ऑपरशन-कई-बड-हमल-नह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-न-कह-रफह-म-इसरइल-क-ऑपरशन-कई-बड-हमल-नह</guid>
<description>अमेरिका नहीं मानता कि रफ़ाह में इसराइल ने बड़े स्तर पर हमला किया है. ये बात व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि रफ़ाह में बड़े स्तर पर हमला करना, जहाँ सैकड़ों-हज़ारों लोग शरण लेकर रह रहे हैं, सीमा रेखा पार करने जैसा होगा.
किर्बी से रविवार को रफ़ाह में शरण लेकर रह रहे लोगों के टेन्टों पर इसराइली हवाई हमले को लेकर भी सवाल पूछा गया और जिसमें कम से कम 45 फ़लस्तीनी मारे गए थे.
किर्बी ने पत्रकारों से कहा कि रविवार को हुए हवाई हमले, जिसमें मरने वाले ज्यादातर बच्चे, महिलाएं और बुज़ुर्ग थे वो भयानक घटना है.
उन्होंने कहा, किसी भी बेगुनाह की जान नहीं जानी चाहिए.
इसराइल का कहना है कि ये संभव है कि शरणार्थी टेन्टों में आग इसलिए लगी क्योंकि आसपास की जगहों में हमास ने हथियारों को स्टोर करके रखा था, जिसमें आग लग गई.
किर्बी ने कहा, हमें अब भी लगता है कि रफ़ाह में बड़े पैमाने पर ग्राउंड ऑपरेशन की ज़रूरत है और हमने अब तक यहाँ बड़े स्तर पर ऑपरेशन देखा भी नहीं है.
जब किर्बी से पूछा गया कि क्यों मौजूदा ऑपरेशन को अमेरिका पूरी तरह बड़े स्तर पर किया हुआ हमला नहीं मानता है. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति यहां परिभाषा को बदलने की अपनी ओर से कोई कोशिश नहीं कर रहे. ना ही हथकंडा चलाया जा रहा है.
उन्होंने कहा, हमने उन्हें रफ़ाह में घुसकर सब कुछ तबाह करते नहीं देखा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 29 May 2024 06:07:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/रफह-म-इसरइल-क-सनय-अभयन-क-चन-न-गभर-चत-क-वषय-बतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रफह-म-इसरइल-क-सनय-अभयन-क-चन-न-गभर-चत-क-वषय-बतय</guid>
<description>ग़ज़ा के रफ़ाह में इसराइल के सैन्य अभियान को चीन ने गंभीर चिंता का विषय बताया है.
चीन ने इसराइल से रफ़ाह में हमले रोकने की अपील की है.
रविवार को इसराइल ने रफ़ाह में विस्थापित फ़लस्तीनियों के कैंप पर हवाई हमला किया. इस हमले में 45 फ़लस्तीनियों की मौत हो गई.
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक़ चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, रफ़ाह में इसराइल का सैन्य अभियान गंभीर चिंता का विषय है.
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनी गुटेरेस ने भी कहा, हमले से उन मासूमों की जान गई है जो सिर्फ बचने के लिए ठिकाना तलाश रहे थे.
अमरेका ने भी रफ़ाह में किए गए हमले को दर्दनाक बताया है. लेकिन अमेरिका ने यह भी कहा है कि इसराइल के पास अपनी सुरक्षा करने का अधिकार है.
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने भी रविवार को रफ़ाह में किए हमले को दुखद दुर्घटना बताया है.
हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ सात अक्टूबर के बाद से इसराइल के हमलों से 35 हज़ार से ज्यादा फ़लस्तीनियों की मौत हो चुकी है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 29 May 2024 06:07:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सिंगापुर : जहरीली गैस से जान गंवाने वाले भारतीय का शव गृहनगर भेजा गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सगपर-जहरल-गस-स-जन-गवन-वल-भरतय-क-शव-गहनगर-भज-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सगपर-जहरल-गस-स-जन-गवन-वल-भरतय-क-शव-गहनगर-भज-गय</guid>
<description>सिंगापुर, 29 मई। सिंगापुर में जहरीली गैस से जान गंवाने वाले भारतीय मूल के व्यक्ति का शव अंतिम संस्कार के लिए भारत में उसके गृहनगर भेजा गया है।
सुपरसोनिक मेंटेनेंस सर्विसेज में सफाई संचालन प्रबंधक पद पर कार्यरत 40 वर्षीय श्रीनिवासन शिवरामन की 23 मई को राष्ट्रीय जल एजेंसी पीयूबी के चोआ चू कांग वाटरवर्क्स में एक टैंक में सफाई करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
शिवरामन और दो मलेशियाई कर्मचारियों को पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे टैंक में बेहोश पाया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद शिवरामन की मौत हो गई। मलेशियाई मजदूर अभी भी गहन देखभाल में हैं।
पीयूबी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि मजदूर हाइड्रोजन सल्फाइड गैस की चपेट में आ गये थे। यह गैस जल शोधन प्रक्रिया के दौरान निकलती है।
द स्ट्रेट्स टाइम्स और तमिल भाषा के दैनिक समाचारपत्र तमिल मुरासु की खबर के मुताबिक शिवरामन के शव को 26 मई को परिवार और मित्रों को सौंप दिया गया था और 28 मई को शव को भारत भेजा गया।
घटना के वक्त शिवरामन का परिवार गर्मियों की छुट्टियों में सिंगापुर आया हुआ था। शिवरामन तमिलनाडु के तंजावुर जिले के कंबरनाथम गांव का रहने वाला था।
परिवार, दोस्तों और सहयोगियों सहित करीब 50 लोगों ने 26 मई को शोकसभा में शिवरामन को अंतिम श्रद्धांजलि दी थी।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 29 May 2024 06:07:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रफा में इजरायली बमबारी में 40 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रफ-म-इजरयल-बमबर-म-40-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रफ-म-इजरयल-बमबर-म-40-क-मत</guid>
<description>गाजा, 27 मई । गाजा पट्टी के सबसे दक्षिणी शहर रफा में इजरायल ने जबरदस्त बमबारी की है जिसमें कम से कम 40 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। फिलिस्तीनी मीडिया की ओर से ये जानकारी सामने आई है। रफा में हजारों फिलिस्तीनी शरणार्थी टेंट में संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के गोदामों के पास रह रहे हैं, जहां इजरायली सेना ने रविवार को लगभग आठ रॉकेट दागे। स्थानीय सूत्रों ने सिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया कि यह विस्थापित परिवारों की घनी आबादी वाले इलाके पर एक अभूतपूर्व इजरायली हवाई हमला था, जिसमें प्लास्टिक और टिन से बने तंबू और साथ ही नागरिक वाहन भी नष्ट हो गए।
फेसबुक पर प्रसारित वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि क्षेत्र में आग की लपटें तेजी से उठ रही हैं और आग ने तंबुओं को अपनी चपेट में ले लिया। सूत्रों ने बताया कि नागरिक सुरक्षा और एम्बुलेंस कर्मचारियों को शवों को निकालने में काफी मशक्क्त करनी पड़ी। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि इस क्षेत्र को हमले से पहले इजरायली सेना ने सुरक्षित क्षेत्र बताया था। रविवार रात जारी एक बयान में, हमास ने बमबारी की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले की पूर्ण अवज्ञा और अवहेलना बताया।
आईसीजे ने इजरायल से रफा में आक्रमण रोकने की मांग की थी। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि आईडीएफ विमान ने रफा में हमास परिसर पर हमला किया, जहां हमास आतंकवादी थे। इसमें कहा गया है, अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। इससे पहले 7 मई को, इजरायली सेना ने घोषणा की थी कि उसने मिस्र की सीमा पर गाजा पट्टी के दक्षिण में रफा के पूर्वी क्षेत्र में स्थित क्रॉसिंग के फिलिस्तीनी हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है, जिसके चलते गाजा में प्रवेश करने वाली सहायता रोक दी गई है। इजरायल रफा को हमास का आखिरी गढ़ मानता है, जिसने 2007 से गाजा पट्टी को नियंत्रित किया हुआ है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 28 May 2024 05:51:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका के तीन राज्यों में बवंडर से तबाही का मंजर, 11 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-तन-रजय-म-बवडर-स-तबह-क-मजर-11-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-तन-रजय-म-बवडर-स-तबह-क-मजर-11-क-मत</guid>
<description>वाशिंगटन, 27 मई । अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस राज्यों में बवंडर के कहर से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बवंडर के कारण कई इमारतें, बिजली और गैस लाइनें और एक ईंधन स्टेशन नष्ट हो गया, जहां कई लोग शरण लिए हुए थे। खबरों में रविवार को यह जानकारी दी गई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात (स्थानीय समय) उन राज्यों में भयंकर तूफान आया, जहां तापमान बहुत अधिक चल रहा है।
टेक्सास का कुक काउंटी, डलास के उत्तर में और डेंटन काउंटी सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से हैं, जहां सात लोगों की मौत हो गई। कुक काउंटी के शेरिफ रे सैपिंगटन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अधिकारियों को मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इस बीच खोज एवं बचाव अभियान जारी है और उन्हें जीवित बचे लोगों के मिलने की उम्मीद है। स्थानीय मीडिया पर फुटेज में दिखाया गया है कि एक ईंधन स्टेशन लगभग पूरी तरह से नष्ट हो गया है, जिसमें धातु मुड़ गई है और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बीबीसी ने स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण का हवाला देते हुए बताया कि ओक्लाहोमा में मेयस काउंटी में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अर्कांसस में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है, जिसमें एक महिला भी शामिल है, जो अपने टूटे हुए घर में मृत पाई गई थी।
अर्कांसस के रोजर्स शहर के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कई लोगों को बचाया है जो बवंडर के कारण पेड़ और बिजली की लाइनें गिरने और गैस आपूर्ति लाइनों के क्षतिग्रस्त होने के बाद फंस गए थे। बवंडर ने पूरे टेक्सास में सतही यातायात को भी प्रभावित किया, जिससे लॉरियां पलट गईं और प्रमुख राजमार्ग बंद हो गए, जबकि कई खंभे उखड़ गए, जिससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। अधिकारियों ने कहा कि सेवाएं बहाल करने में कई दिन लग सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तीन राज्यों में तबाही के बाद रविवार को मिसौरी, इलिनोइस, केंटकी, ओहियो और टेनेसी के कुछ हिस्सों में खराब मौसम के कारण खतरे की चेतावनी दी गई। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 28 May 2024 05:51:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अचानक स्पेन पहुंचे ज़ेलेंस्की, पश्चिमी देशों से रूस पर दबाव बनाने की अपील की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अचनक-सपन-पहच-जलसक-पशचम-दश-स-रस-पर-दबव-बनन-क-अपल-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अचनक-सपन-पहच-जलसक-पशचम-दश-स-रस-पर-दबव-बनन-क-अपल-क</guid>
<description>यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने पश्चिमी देशों के नेताओं से अपील की है कि वो रूस पर शांति कायम करने के लिए दबाव डालें.
स्पेन पहुंचे ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस का इरादा यूक्रेन को बर्बाद करने का है और उसे रोकने के लिए दबाव बनाने की ज़रूरत है.
हालांकि यूक्रेनी राष्ट्रपति बहुत पहले ही कह चुके हैं किवो रूस के साथ तब तक सीधे तौर पर समझौता नहीं करेंगे जब तक रूसी सेना यूक्रेन की धरती से चली नहीं जाती है.
रूस यूक्रेन में शांति कायम करने के लिए अगले महीने स्विट्ज़रलैंड में एक शिखर सम्मेलन होने वाला है, जिसमें 90 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है.
ज़ेलेंस्की ने इस सम्मेलन में रूस को आमंत्रित करने का विरोध किया.
रूस ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से कहा था कि वो शांति वार्ता के लिए तैयार है लेकिन उसके नियंत्रण में यूक्रेनी ज़मीन पर उसी का कब्ज़ा रहेगा.
यूक्रेन इस वक्त पश्चिमी देशों से हथियारों की सप्लाई की कमी से जूझ रहा है. रूस ने यूक्रेन के ख़िलाफ़ जंग में बढ़त भी बनाई हुई है.
रूस ने कहा है कि वो हर महीने यूक्रेन पर करीब 3200 बम गिरा रहा है.
स्पेन में ज़ेलेंस्की ने कहा, आप इसके साथ कैसे लड़ाई लड़ेंगे. ज़ेलेंस्की स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज से मुलाकात करने पहुंचे हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच ढाई साल से जंग चल रही है.
अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन की मदद करने के लिए 61 अरब डॉलर की सैन्य मदद करने का एलान भी किया था और उसके तहत हथियारों की आपूर्ति की जा रही है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 28 May 2024 05:51:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रफ़ाह में इसराइली हमले के बाद ब्रसेल्स में सऊदी अरब और नॉर्वे के विदेश मंत्री मिले</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रफह-म-इसरइल-हमल-क-बद-बरसलस-म-सऊद-अरब-और-नरव-क-वदश-मतर-मल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रफह-म-इसरइल-हमल-क-बद-बरसलस-म-सऊद-अरब-और-नरव-क-वदश-मतर-मल</guid>
<description>रफ़ाह में इसराइली हमले के बाद सऊदी अरब और नॉर्वे के विदेश मंत्रियों ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में बैठक की.
इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने चर्चा की कि कैसे ग़ज़ा में युद्ध को तुरंत रोकने की ज़रूरत है और दो राष्ट्र समाधान तक पहुंचने के लिए बाक़ी देशों की ओर से क्या व्यावहारिक क़दम उठाए जा सकते हैं.
बैठक में सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान अल-सऊद और नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईड के साथ ही अल्ज़ीरिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, मिस्र, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, ग्रीस, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, लातिविया, लिथुआनिया, माल्टा, नीदरलैंड्स, क़तर, ओआईसी, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया.
बैठक में रफ़ाह में हमले रोकने सहित तत्काल संघर्षविराम लागू करने और बंधकों की रिहाई के साथ ही ग़ज़ा में जंग ख़त्म करने पर ज़ोर दिया गया.
दोनों देशों ने ग़ज़ा में उपजे मानवीय संकट पर भी चिंता ज़ाहिर की और वेस्ट बैंक में अवैध कार्रवाई को बंद करने पर भी बात की.
इमेज कैप्शन,रफ़ाह में शरणार्थी कैंप पर इसराइली हमले के बाद का मंज़र
रविवार देर शाम इसराइली सेना ने ग़ज़ा पट्टी के दक्षिणी शहर रफ़ाह में विस्थापित फ़लस्तीनियों के कैंप पर हवाई हमला किया था. हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस हमले में 45 फ़लस्तीनी मारे गए.
इस हमले के बाद ही सऊदी अरब और नॉर्वे के विदेश मंत्रियों की ये मुलाक़ात हुई है. नॉर्वे आज से ही फ़लस्तीन को राष्ट्र के तौर पर मान्यता देने जा रहा है.
बैठक में द्वि-राष्ट्र समाधान को अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के तहत लागू करने को मज़बूत समर्थन देने की भी बात कही. साथ ही ये कहा गया कि इस समाधान की शर्तों पर हर पक्ष सहमत होना चाहिए. इस दौरान नॉर्वे, स्पेन और आयरलैंड की ओर से फ़लस्तीन को देश मानने के फ़ैसले का स्वागत भी किया गया.
दो-राष्ट्र सिद्धांत के तहत वेस्ट बैंक, गज़ा पट्टी और पूर्वी यरुशलम में वर्ष 1967 की संघर्षविराम रेखा से पहले के क्षेत्र में एक स्वतंत्र फ़लस्तीनी राष्ट्र का निर्माण होना है जिसे इसराइल के साथ शांति से रहना होगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 28 May 2024 05:51:51 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-सपतहत-म-आए-शकतशल-तफन-स-अलग-अलग-रजय-म-कम-स-कम-22-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-सपतहत-म-आए-शकतशल-तफन-स-अलग-अलग-रजय-म-कम-स-कम-22-लग-क-मत</guid>
<description>ह्यूस्टन (अमेरिका), 28 मई। मध्य और दक्षिणी अमेरिका में गत सप्ताहांत में एक के बाद एक आए शक्तिशाली तूफानों में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी, बड़ी संख्या में मकान एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से तबाह हो गये और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
टेक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस और केंटकी में विनाशकारी तूफानों के कारण लोगों ने अपनी जान गंवाई। दक्षिण टेक्सास से फ्लोरिडा तक तेज गर्मी और लू ने नया रिकॉर्ड बनाया।
मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार के बाद ईस्ट कोस्ट में मौसम खराब हो सकता है और छुट्टियां मनाने गये लाखों लोगों से मौसम के मद्देनजर वहां से लौटने की सलाह दी गई है।
वहीं, उत्तरी कैरोलाइना से मैरीलैंड तक बवंडर की चेतावनी जारी की गई है।
केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने खराब मौसम के मद्देनजर आपात स्थिति की घोषणा की थी। बेशियर ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि उनके राज्य में पांच लोगों की मौत हुई है।
गवर्नर कार्यालय ने बताया कि पश्चिमी केंटकी के काल्डवेल काउंटी में गिरे पेड़ को काटते समय 54 वर्षीय एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी।
अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम से जुड़ी घटनाओं में 22 लोगों की मौत हुई है, जिसमें कुक काउंटी में सात और अर्कांसस में आठ लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
केंटकी के चार्ल्सटन शहर में तूफान की वजह से कई मकान तबाह हो गये और बिजली आपूर्ति ठप पड़ गयी। चार्ल्सटन रविवार रात को आए तूफान से सीधे प्रभावित हुआ।
डॉसन स्प्रिंग्स के अग्निशमन प्रमुख रॉब लिंटन ने कहा,यहां हालात बेहद खराब हैं। हर जगह पेड़ गिर हुए हैं। मकान ध्वस्त हो गए हैं। बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। न पानी है और न बिजली। लिंटन चार्ल्सटन में रहते हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 28 May 2024 05:51:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मिस्र से केरेम शालोम क्रॉसिंग के जरिए गाजा में मानवीय सहायता पहुंचनी फिर शुरू</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मसर-स-करम-शलम-करसग-क-जरए-गज-म-मनवय-सहयत-पहचन-फर-शर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मसर-स-करम-शलम-करसग-क-जरए-गज-म-मनवय-सहयत-पहचन-फर-शर</guid>
<description>काहिरा, 26 मई । मिस्र से केरेम शालोम क्रॉसिंग के माध्यम से गाजा पट्टी के लिए सहायता सामग्री फिर से पहुंचनी शुरू हो गई है। अल-कहेरा न्यूज टीवी के अनुसार, मानवीय सहायता सामग्री ले जाने वाले 200 ट्रक राफा सीमा के बाहर से मिस्र की ओर से करम अबू सलेम क्रॉसिंग या केरेम शालोम की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें चार ईंधन ट्रक भी शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत में इजरायल ने गाजा के राफा क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया था। इस वजह से घनी आबादी वाले क्षेत्र में सहायता आपूर्ति रुक ​​गई थी।
राफा क्रॉसिंग के बंद होने के बाद से मिस्र ने संकेत दिया कि वह राफा के माध्यम से सहायता परिवहन का समन्वय तब तक नहीं करेगा, जब तक कि इजरायली सेनाएं वापस नहीं लौट जाती हैं। हमास ने हाल ही में केरेम शालोम क्रॉसिंग और इजरायली बस्तियों पर रॉकेट से हमला किया था। इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने केरेम शालोम क्रॉसिंग के माध्यम से गाजा में सहायता पहुंचाने पर सहमति जताई थी। मिस्र के राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, मिस्र एक अस्थायी व्यवस्था के तहत फिलीस्तीनी पक्ष से राफा क्रॉसिंग को पुनः खोलने के लिए कानूनी व्यवस्था होने तक क्रॉसिंग पर संयुक्त राष्ट्र को मानवीय सहायता और ईंधन सौंपेगा। --(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Mon, 27 May 2024 06:02:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/शनच-18-अतरकष-यन-म-वयपक-अतरकष-वजञन-परयग-जर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शनच-18-अतरकष-यन-म-वयपक-अतरकष-वजञन-परयग-जर</guid>
<description>बीजिंग, 26 मई । चीन के शनचो-18 चालक दल को चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में प्रवेश होने के बाद एक महीना हो चुका है। तीन अंतरिक्ष यात्री माइक्रोग्रैविटी वातावरण का अनुकूल करने के साथ विभिन्न कार्य करने में व्यस्त हैं।
बताया जाता है कि चीन के अंतरिक्ष स्टेशन में अंतरिक्ष विज्ञान के विभिन्न प्रयोग लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जीवन पारिस्थितिकी प्रायोगिक कैबिनेट और अंतरिक्ष उन्नत जलीय जीवन समर्थन प्रणाली के प्रमुख प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल में प्रायोगिक परियोजनाएं सुचारू ढंग से चल रही हैं। चार जेब्राफिश और हॉर्नवॉर्ट को ले जाने वाला प्रायोगिक घटक शनचो-18 अंतरिक्ष यान के साथ अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचाया गया। इसका कक्षा में प्रयोग हो चुका है। शनचो-18 चालक दल ने दो बार जल नमूनों का संग्रह किया और एक बार मछली भोजन डिब्बा बदला। बाद में वैज्ञानिक पानी के नमूनों और मछली के अंडों आदि के उपयोग से संबंधित अध्ययन करेंगे। इसके साथ शनचो-18 चालक दल ने दहन विज्ञान प्रयोग कैबिनेट और कंटेनर रहित सामग्री प्रयोग कैबिनेट में संबंधित काम भी पूरे किये। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 27 May 2024 06:02:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन के क्वांगतोंग प्रांत में चार इंटरसिटी लाइनें जुड़ीं</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-कवगतग-परत-म-चर-इटरसट-लइन-जड</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-कवगतग-परत-म-चर-इटरसट-लइन-जड</guid>
<description>बीजिंग, 26 मई । चीन के क्वांगतोंग प्रांत में चार इंटरसिटी लाइनें रविवार को जुड़ गईं। इस तरह पांच शहरों को जोड़ने वाली पूर्व-पश्चिम यातायात धमनी स्थापित हुई, जिसकी कुल लंबाई 258 किलोमीटर है। यात्रियों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए चार इंटरसिटी लाइनों का संचालन सार्वजनिक बस की तरह किया जाएगा। दोनों ट्रेन में समय का अंतराल 26 मिनट होगा। बताया जाता है कि पर्यटक रेलवे टिकट प्रणाली और इंटरसिटी रेलवे व सार्वजनिक परिवहन की टिकट प्रणाली से इंटरसिटी लाइनें का टिकट खरीद सकते हैं। यात्रियों को इंटरसिटी रेलवे में मेट्रो की तरह सुविधा मिलेगी। क्वांगतोंग में चार इंटरसिटी लाइनों के जुड़ने के बाद क्वांगतोंग- हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया में सबसे लंबा मेट्रो उपलब्ध होगा। इससे क्वांगचो प्रांत के क्वांगचो, फोशान, चाओछिंग, तोंगक्वान और ह्वीचो आदि शहरों के बीच संपर्क मजबूत होगा।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 27 May 2024 06:02:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/श-चनफग-न-यएई-म-चन-शकषण-पर-100-सकल-परजकट-क-छतर-परतनधय-क-जवब-पतर-भज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/श-चनफग-न-यएई-म-चन-शकषण-पर-100-सकल-परजकट-क-छतर-परतनधय-क-जवब-पतर-भज</guid>
<description>बीजिंग, 26 मई । हाल ही में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने संयुक्त अरब अमीरात में चीनी शिक्षण के लिए 100 स्कूल प्रोजेक्ट के छात्र प्रतिनिधियों को एक पत्र का जवाब दिया, जिसमें उन्हें अच्छी तरह से चीनी भाषा सीखने, चीन को समझने और चीन-यूएई दोस्ती को बढ़ावा देने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शी चिनफिंग ने कहा कि मैंने आपका प्रत्येक पत्र पढ़ा और चीनी संस्कृति के प्रति आप लोगों के प्रेम और दोनों देशों के बीच मित्रता की आपकी अपेक्षा को महसूस किया।
पांच साल पहले, राष्ट्रपति मोहम्मदबिन जायद अल-नाहयान और मैंने संयुक्त रूप से संयुक्त अरब अमीरात में चीनी शिक्षण के लिए 100 स्कूल प्रोजेक्ट शुरू किया था। अब मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि चीनी सीखना संयुक्त अरब अमीरात में एक नया चलन बन गया है और इसने आप जैसे चीन-यूएई आदान-प्रदान के लिए युवा राजदूतों के एक समूह को तैयार किया है। शी चिनफिंग के अनुसार आप लोगों ने अपने पत्र में कहा कि चीन और यूएई 40 वर्षों से हाथ में हाथ डाले हुए हैं, और आप लोग आशा करते हैं कि चीन और यूएई हमेशा अच्छे दोस्त रहेंगे। चीनी लोग भी यही इच्छा रखते हैं। युवा लोग चीन-यूएई मैत्रीपूर्ण संबंधों के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। पांडा को देखने, लंबी दीवार पर चढ़ने और बड़े होने पर विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए चीन आने के लिए आप लोगों का स्वागत है। हम चीनी सीखने और चीन को समझने के लिए अधिक से अधिक अमीराती किशोरों का भी स्वागत करते हैं। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 27 May 2024 06:02:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>आग लगने का मामला: राजकोट गेम जोन के छह साझेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/आग-लगन-क-ममल-रजकट-गम-जन-क-छह-सझदर-क-खलफ-परथमक-दरज-द-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/आग-लगन-क-ममल-रजकट-गम-जन-क-छह-सझदर-क-खलफ-परथमक-दरज-द-गरफतर</guid>
<description>राजकोट, 26 मई। गुजरात के राजकोट शहर में गेम जोन में आग लगने से 27 लोगों की मौत के बाद पुलिस ने इसके छह साझेदारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने संवाददाताओं को बताया कि स्थानीय पुलिस ने नवंबर 2023 में गेमिंग जोन के लिए बुकिंग लाइसेंस दिया था, जिसे एक जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की अवधि के लिए नवीनीकृत किया गया था।
अधिकारी ने कहा, गेम जोन को सड़क और भवन विभाग से अनुमति मिल गई थी। इसने अग्निशमन संबंधी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करने के लिए अग्नि सुरक्षा उपकरण का प्रमाण भी जमा किया था। इस पर काम प्रक्रिया में था और अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि गेम जोन में अग्नि सुरक्षा उपकरण थे लेकिन आग पर काबू पाने के लिए की गई कार्रवाई पर्याप्त नहीं थी, जिससे शनिवार को त्रासदी हुई।
अधिकारियों ने पूर्व में कहा था कि नाना मावा इलाके में टीआरपी गेम ज़ोन में शनिवार शाम लगी भीषण आग में चार बच्चों सहित 27 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए। उन्होंने कहा कि घटना के समय लोग वहां गर्मी की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए एकत्र हुए थे।
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी व्यक्तियों ने गेम जोन बनाने के लिए मेटल शीट फैब्रिकेशन का उपयोग करके लगभग दो-तीन मंजिला ऊंचा, 50 मीटर चौड़ा और 60 मीटर लंबा ढांचा बना रखा था।
इसमें कहा गया कि संचालकों के पास उचित अग्निशमन उपकरण नहीं थे और उन्होंने स्थानीय अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ले रखा था।
राजकोट के पुलिस उपायुक्त (अपराध) पार्थराजसिंह गोहिल ने कहा कि टीआरपी गेम ज़ोन का संचालन करने वाले रेसवे एंटरप्राइज के एक साझेदार युवराज सिंह सोलंकी और इसके प्रबंधक नितिन जैन को गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्राथमिकी के अनुसार, राजकोट तालुका पुलिस ने रविवार को जिन छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, उनमें धवल कॉर्पोरेशन के मालिक धवल ठक्कर, रेसवे एंटरप्राइज के साझेदार- अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरन, युवराज सिंह सोलंकी और राहुल राठौड़ शामिल हैं।
इसमें कहा गया कि मामला छह ज्ञात व्यक्तियों और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है जिनके नाम जांच के दौरान सामने आए हैं।
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 337 (ऐसे कृत्य से चोट पहुंचाना जो दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालता है), 338 (किसी व्यक्ति के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य करके उसे गंभीर चोट पहुँचाना) और धारा 114 (अपराध होने पर किसी व्यक्ति की मौजूदगी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गोहिल ने कहा कि जांच के दौरान गेम जोन के प्रबंधक नितिन जैन का नाम सामने आया।
भार्गव ने कहा कि चारों फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अपराध शाखा की चार अलग-अलग टीम गठित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच अपराध शाखा और संयुक्त अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विधि चौधरी के नेतृत्व में राजकोट पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंप दी गई है।
विशेष रूप से, गुजरात सरकार ने घटना की जांच के लिए राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुभाष त्रिवेदी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय एसआईटी का भी गठन किया है।
भार्गव ने कहा, हमारा पूरा प्रयास जल्द से जल्द जांच पूरी करने और आरोपपत्र दाखिल करना होगा। इसके लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की एक टीम गांधीनगर से यहां पहुंच गई है तथा अन्य सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी...हमने राज्य सरकार से एक विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने के लिए भी कहा है।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने रविवार सुबह घटनास्थल और घायल व्यक्तियों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और प्रत्येक घायल को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 27 May 2024 06:02:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ से 15 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-म-अचनक-आई-बढ-स-15-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-म-अचनक-आई-बढ-स-15-लग-क-मत</guid>
<description>इस्लामाबाद, 26 मई। अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्व क्षेत्र में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से एक ही परिवार के 10 सदस्यों समेत कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
असामान्य रूप से भारी मौसमी बारिश देश के कई हिस्सों में कहर बरपा रही है, जिससे सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के मामलों के चलते संपत्ति और फसलें भी नष्ट हो गई हैं।
शनिवार रात आई बाढ़ के कारण उत्तर-पूर्व स्थित बदख्शां और उत्तरी बगलान प्रांत प्रभावित हुए हैं। इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश के कारण बगलान प्रांत में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
बदख्शां में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक मोहम्मद अकरम अकबरी ने कहा कि प्रांत की राजधानी फैजाबाद में बाढ़ की चपेट में आकर एक दंपति और उनके आठ बच्चों की मौत हो गई।
बगलान प्रांत में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के प्रांतीय निदेशक इदायतुल्ला हमदर्द ने कहा कि बाढ़ के कारण दोशी जिले में कम से कम 40 घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग मारे गए हैं। हालांकि, उन्होंने मृतकों की संख्या के संबंध में अधिक विवरण नहीं दिया।
हालांकि, एक स्थानीय अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रांत में बचाव दलों को अब तक पांच शव मिले हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 27 May 2024 06:02:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/रफह-पर-इसरइल-क-हवई-हमल-हमस-क-दव-शरणरथ-शवर-क-बनय-नशन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रफह-पर-इसरइल-क-हवई-हमल-हमस-क-दव-शरणरथ-शवर-क-बनय-नशन</guid>
<description>ग़ज़ा में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है इसराइल ने रविवार को रफ़ाह में एक शरणार्थी शिविर पर हवाई हमला किया है, जिसमें कई लोग मारे गए हैं.
इसराइली सेना का कहना है कि उसने हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर रफ़ाह में हवाई हमला किया था. सेना का कहना है कि वह इस हमले की समीक्षा कर रही है.
इससे पहले रविवार को हमास ने रफ़ाह से तेल अवीव की तरफ़ आठ रॉकेट दागे थे. पिछले चार महीनों में यह पहला बड़ा हमला था, जो इतनी दूर से किया गया.
दक्षिणी ग़ज़ा से कुछ वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें बड़ा विस्फोट और भीषण आग दिखाई दे रही है.
हमास का कहना है कि इसराइल ने रफ़ाह के उत्तर-पश्चिम में विस्थापित फलस्तीनियों के एक शिविर को निशाना बनाया है.
उनका कहना है कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.
इसराइली सेना ने माना है कि उन्हें हमले के बाद आग लगने की जानकारी है, जिससे वहां रह रहे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 27 May 2024 06:02:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका: टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस में तूफान से कम से कम 18 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-टकसस-ओकलहम-और-अरकसस-म-तफन-स-कम-स-कम-18-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-टकसस-ओकलहम-और-अरकसस-म-तफन-स-कम-स-कम-18-लग-क-मत</guid>
<description>ह्यूस्टन, 27 मई। मध्य अमेरिका के टेक्सास, ओक्लाहोमा और अर्कांसस राज्यों में आये शक्तिशाली तूफान के कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई, कई मकान तबाह हो गये और बढ़ते तापमान के बीच हजारों लोगों को बिजली के बिना रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि ओक्लाहोमा सीमा के समीप टेक्सास की कुक काउंटी में सात लोगों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई, जहां शनिवार रात को आए तूफान ने एक ग्रामीण इलाके में भारी तबाही मचाई।
कुक काउंटी के शेरिफ रे सैप्पिंगटन ने कहा, यहां सिर्फ मलबे का ढेर बचा है। भारी तबाही हुई है।
शेरिफ ने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र दो और पांच वर्ष थी। उन्होंने बताया कि एक परिवार के तीन सदस्यों की भी तूफान से हुई तबाही में मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि लापता लोगों को ढूंढने के लिए खोज व बचाव अभियान अब भी जारी है।
सीबीएस न्यूज की खबर के मुताबिक, टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने रविवार को बताया कि शनिवार को आए तूफान की वजह से करीब 100 लोग घायल हो गये हालांकि सटीक आंकड़ा बता पाना थोड़ा मुश्किल है।
गवर्नर ने कहा कि 200 से ज्यादा मकान व अन्य इमारतें पूरी तरह से तबाह हो गयीं और 100 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। एबॉट ने कहा, अगर संख्या नहीं बढ़ती है तो मुझे हैरानी होगी।
तूफान की वजह से कई मकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से तबाह हो गये और कई इलाकों में पेड़ एवं बिजली के खंभे भी उखड़ गये। वैली व्यू के आस-पास के इलाके तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
बिजली समस्या से जुड़ी एक वेबसाइट के मुताबिक, टेक्सास से लेकर कंसास, मिसौरी, अर्कांसस, टेनिसी और केनटकी तक 4,70,000 से ज्यादा लोगों को बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर होना पड़ा।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 27 May 2024 06:02:07 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तर कोरिया की रॉकेट प्रक्षेपण की योजना, दूसरे सैन्य जासूसी उपग्रह भेजे जाने की संभावना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-क-रकट-परकषपण-क-यजन-दसर-सनय-जसस-उपगरह-भज-जन-क-सभवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-क-रकट-परकषपण-क-यजन-दसर-सनय-जसस-उपगरह-भज-जन-क-सभवन</guid>
<description>सियोल (दक्षिण कोरिया), 27 मई। उत्तर कोरिया ने अगले सप्ताह की शुरुआत में एक रॉकेट प्रक्षेपित करने की अपनी योजना की सोमवार को घोषणा की जिसके जरिए वह संभवत: अपने दूसरे सैन्य जासूसी उपग्रह अंतरिक्ष में पहुंचाएगा।
उत्तर कोरिया के पड़ोसियों दक्षिण कोरिया एवं जापान ने इस घोषणा की निंदा की है।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल, चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने चार साल से अधिक समय में अपनी पहली त्रिपक्षीय बैठक के लिए सियोल में मुलाकात की, तभी उत्तर कोरिया के संबंध में यह जानकारी मिली।
जापान के तट रक्षक ने बताया कि उसे उत्तर कोरिया ने उपग्रह रॉकेट के तय प्रक्षेपण के बारे में सूचित किया है जिसमें सोमवार से तीन जून की आधी रात तक कोरियाई प्रायद्वीप एवं चीन के बीच के जलक्षेत्र और फिलीपीन द्वीप लुजोन के पूर्व में सुरक्षा बरतने को लेकर सचेत किया गया है।
उत्तर कोरिया जापान को अपने प्रक्षेपण की जानकारी देता है क्योंकि जापान का तट रक्षक पूर्वी एशिया में समुद्री सुरक्षा जानकारी का समन्वय और वितरण करता है।
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कार्यालय ने बताया कि किशिदा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उत्तर कोरिया से प्रक्षेपण नहीं करने का अनुरोध करें और किसी भी आपात स्थिति में पर्याप्त कदम उठाने में अमेरिका, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों के साथ सहयोग करें।
ऐसा माना जा रहा है कि यह सूचना उत्तर कोरिया द्वारा अपने दूसरे सैन्य जासूसी उपग्रह को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने के प्रयास को दर्शाती है। दक्षिण कोरिया की सेना ने शुक्रवार को कहा था कि उसे ऐसे संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया, उत्तर-पश्चिम में अपने प्रमुख टोंगचांगरी प्रक्षेपण केंद्र से एक जासूसी उपग्रह प्रक्षेपण करने की तैयारी कर रहा है।
उत्तर कोरिया ने अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य खतरों से निपटने के लिए अंतरिक्ष-आधारित निगरानी नेटवर्क बनाने के अपने प्रयासों के तहत पिछले नवंबर में अपना पहला सैन्य टोही उपग्रह कक्षा में भेजा था।
संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के उपग्रह प्रक्षेपित करने पर प्रतिबंध लगा रखा है क्योंकि उसका मानना है कि इसकी आड़ में उत्तर कोरिया लंबी दूरी की अपनी मिसाइल प्रौद्योगिकी का परीक्षण कर रहा है। उत्तर कोरिया का कहना है कि उसे उपग्रहों को प्रक्षेपित करने और मिसाइल का परीक्षण करने का अधिकार है। उसका कहना है कि जासूसी उपग्रह उसे अमेरिका और दक्षिण कोरिया की गतिविधियों पर बेहतर तरीके से नजर रखने और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल की सटीकता से हमला करने की क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।
यून ने किशिदा और ली के साथ बैठक की शुरुआत में कहा, बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके किया गया (उत्तर कोरिया का) हर प्रक्षेपण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का सीधे तौर पर उल्लंघन करेगा और क्षेत्र एवं दुनिया की शांति एवं सुरक्षा को कमजोर करेगा।
किशिदा ने कहा कि उन्होंने उत्तर कोरिया से प्रक्षेपण योजना रद्द करने का आग्रह किया। चीन उत्तर कोरिया का सहयोगी है और ली ने उत्तर कोरियाई प्रक्षेपण योजना का उल्लेख नहीं किया।
जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के वरिष्ठ राजनयिक सोमवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान उत्तर कोरिया से प्रक्षेपण रद्द करने का आग्रह करने पर सहमत हुए।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 27 May 2024 06:02:06 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन के खार्किव में मिसाइल हमलों में 7 की मौत, 21 घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-खरकव-म-मसइल-हमल-म-7-क-मत-21-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-खरकव-म-मसइल-हमल-म-7-क-मत-21-घयल</guid>
<description>कीव, 24 मई । रूसी सेना ने यूक्रेन के खार्किव में मिसाइल हमले किए। इन हमलों में सात लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए। खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने गुरुवार को कहा, रूसी सेना ने लगभग 15 मिसाइलें दागीं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गवर्नर ने कहा कि मारे गए सभी लोग एक प्रिंटिंग हाउस के कर्मचारी थे। मिसाइल हमले के समय इमारत के अंदर लगभग 50 लोग काम कर रहे थे। रूस के नये हमले शुरू करने से इस महीने खार्किव क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 25 May 2024 05:58:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा में इजरायली सेना ने 24 लोगों की हत्या की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-इजरयल-सन-न-24-लग-क-हतय-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-इजरयल-सन-न-24-लग-क-हतय-क</guid>
<description>गाजा, 24 मई । इजरायली सेना ने उत्तरी और मध्य गाजा में दो घरों को निशाना बनाया, जिसमें रात भर में कम से कम 24 लोग मारे गए। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। फिलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने गुरुवार को कहा कि बुधवार रात गाजा शहर के केंद्र में एक घर पर इजरायली सेना की गोलाबारी के बाद 10 बच्चों सहित कुल 16 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को सुबह में सैन्य बलों ने मध्य गाजा पट्टी में नुसीरात शरणार्थी शिविर के एक घर को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम आठ लोग मारे गए। इजरायल रक्षा बलों ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए इसकी गतिविधियां पूरे गाजा पट्टी में जारी रहेंगी। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 25 May 2024 05:58:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन में लगभग 100 लोगों के मरने की आशंका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पपआ-नय-गन-म-भसखलन-म-लगभग-100-लग-क-मरन-क-आशक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पपआ-नय-गन-म-भसखलन-म-लगभग-100-लग-क-मरन-क-आशक</guid>
<description>सिडनी, 24 मई । दक्षिण प्रशांत द्वीप पर बसे देश पापुआ न्यू गिनी के एक दूरदराज के गांव में शुक्रवार तड़के भूस्खलन हुआ, जिसमें लगभग 100 लोगों के मारे जाने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एबीसी के हवाले से बताया कि यह आपदा पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी उत्तर पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में स्थानीय समयानुसार सुबह 3:00 बजे के आसपास हुई।
पोरगेरा वुमेन इन बिजनेस एसोसिएशन की प्रेसिडेंट एलिजाबेथ लारुमा ने कहा, भूस्खलन के दौरान लोग अपने-अपने घरों में सो रहे थे और पूरा गांव मलबे में दब गया। लारुमा ने कहा, मैं जो अनुमान लगा सकता हूं, उसके अनुसार लगभग 100 से ज्यादा लोग मलबे में दबे हुए हैं। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है। हालांकि अधिकारियों ने इस आंकड़े की पुष्टि अभी नहीं की है। राहत और बचाव कर्मी लोगों को निकालने के काम में जुटे हुए हैं। कई शवों को निकाला जा चुका है, लेकिन कई अभी भी मलबे में दबे हैं। दबे हुए शवों को बाहर निकालने में स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कर्मियों की मदद कर रहे हैं। आपको बता दें कि पापुआ न्यू गिनी की जनसंख्या 1 करोड़ के आसपास है। यह ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे अधिक आबादी वाला दक्षिण प्रशांत देश है। ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2 करोड़ 70 लाख है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 25 May 2024 05:58:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रईसी के हेलीकॉप्टर में दुर्घटनाग्रस्त  होते   ही आग लगी थी, हमले का कोई संकेत नहीं मिला: ईरानी सेना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रईस-क-हलकपटर-म-दरघटनगरसत-हत-ह-आग-लग-थ-हमल-क-कई-सकत-नह-मल-ईरन-सन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रईस-क-हलकपटर-म-दरघटनगरसत-हत-ह-आग-लग-थ-हमल-क-कई-सकत-नह-मल-ईरन-सन</guid>
<description>तेहरान, 24 मई ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी जिस हेलीकॉप्टर में सवार थे उसमें दुर्घटनाग्रस्त होते ही आग लग गई थी और इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि उस पर कोई हमला किया गया था। ईरानी मीडिया ने हादसे के जांचकर्ताओं के हवाले यह जानकारी दी।
रविवार को हुई दुर्घटना में रईसी के अलावा देश के विदेश मंत्री और छह अन्य लोगों की मौत हो गई थी।
दुर्घटना की जांच कर रहे सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ का बयान बृस्पतिवार देर रात सरकारी टेलीविजन चैनल पर पढ़ा गया। दुर्घटना को लेकर जारी पहले बयान में किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है लेकिन कहा गया है कि आगे की जांच के बाद और जानकारी मिलेगी।
जनरल स्टाफ के बयान में कहा गया है कि दुर्घटना से पहले नियंत्रण टॉवर और हेलीकॉप्टर के चालक दल के बीच स्थापित हुए संचार में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
इसमें कहा गया है कि हेलीकॉप्टर ने हादसे से करीब 90 सेकंड पहले दो अन्य हेलीकॉप्टर से संचार स्थापित किया था।
बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर पर हमला होने का कोई संकेत नहीं मिला है और इसके मार्ग में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था।
बेल हेलीकॉप्टर ईरान के उत्तर-पश्चिम में कोहरे वाले सुदूर पहाड़ी इलाके में रविवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गया था।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 25 May 2024 05:58:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइल ने रफ़ाह में सैन्य अभियान रोकने वाले अंतरराष्ट्रीय अदालत के आदेश पर क्या कहा?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-न-रफह-म-सनय-अभयन-रकन-वल-अतररषटरय-अदलत-क-आदश-पर-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-न-रफह-म-सनय-अभयन-रकन-वल-अतररषटरय-अदलत-क-आदश-पर-कय-कह</guid>
<description>इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के कुछ सहयोगियों ने आईसीजे के फ़ैसले के बाद अदालत पर यहूदी विरोधी भावना और हमास का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए गुस्से में प्रतिक्रिया व्यक्त की है.
हालांकि, इस बात के कोई संकेत नहीं दिख रहे कि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस यानी आईसीजे की ओर से रफ़ाह में सैन्य अभियान रोकने के आदेश के बाद भी इसराइल अपना रुख बदलेगा.
अभी भी इसराइल के टैंक रफ़ाह के मध्य वाले इलाक़ों में पहुंच रहे हैं.
इसराइली सरकार के पूर्व प्रवक्ता इलोन लेवी ने कहा कि फ़ैसला सुनाने वाले पीठासीन न्यायाधीश लेबनानी थे और अगर उन्होंने गलत तरीके से आदेश दिया तो वह सुरक्षित ढंग से घर नहीं लौट सकते.
आईसीजे ने इसराइल को ग़ज़ा के रफ़ाह में चलाए जा रहे सैन्य अभियान को रोकने का आदेश दिया था.
आईसीजे ने दक्षिण अफ्रीका की याचिका पर यह फ़ैसला सुनाया.
आईसीजे ने कहा कि इसराइल को रफ़ाह में चलाए जा रहे सैन्य अभियान को तुरंत रोक देना चाहिए, इससे फ़लस्तीनियों को ख़तरा है.
टाइम्स ऑफ़ इसराइल की रिपोर्ट के अनुसार इस आदेश के बाद इसराइल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और विदेश मंत्रालय ने एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि इसराइल ने दक्षिणी ग़ज़ा के शहर में रहने वाले आम लोगों की जान जोख़िम में डालने वाला अभियान न तो चलाया है और न ही आगे करेगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 25 May 2024 05:58:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हेली ने कही ट्रंप को वोट देने की बात, उप राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर चर्चा तेज</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हल-न-कह-टरप-क-वट-दन-क-बत-उप-रषटरपत-उममदवर-क-लकर-चरच-तज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हल-न-कह-टरप-क-वट-दन-क-बत-उप-रषटरपत-उममदवर-क-लकर-चरच-तज</guid>
<description>वाशिंगटन, 23 मई । व्हाइट हाउस के रिपब्लिकन उम्मीदवार की रेस की प्राइमरी में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सबसे बड़ी चुनौती देने वाली निक्की हेली ने बुधवार को कहा कि वह उनके लिए वोट करेंगी। भारतीय मूल की पूर्व राजनयिक ने हडसन इंस्टीट्यूट में कहा, मैं ट्रंप के लिए वोट करूंगी। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया, एक मतदाता के रूप में मेरी प्राथमिकता एक ऐसा राष्ट्रपति चुनने की होगी जो हमारे सहयोगियों की पीछे खड़ा हो और हमारे दुश्मनों की जिम्मेदारी तय करे। जो सीमा को सुरक्षित बनाए। एक राष्ट्रपति जो पूंजीवाद और स्वतंत्रता का समर्थन करे। एक राष्ट्रपति जो समझता हो कि हमें अपना कर्ज कम करना है।
उन्होंने कहा, मैंने पहले भी साफ कहा है कि ट्रंप इन नीतियों में खरे नहीं हैं। लेकिन बाइडेन तो पूरी तबाही हैं। हेली के इस बयान से उनके चुनाव में उप राष्ट्रपति उम्मीवार के तौर पर ट्रंप का साथी बनने की चर्चा तेज हो गई है। ट्रंप ने चुनाव में अपने साथी को लेकर कई लोगों के नाम लेकर विकल्प खुले रखे हैं, लेकिन हेली के नाम को सिरे से खारिज किया है। लेकिन जिस तरह हेली ने ट्रंप के बारे में अपने विचार बदले हैं, ट्रंप भी हेली के बारे में विचार कर सकते हैं। प्राइमरी के दौरान हेली ने उन्हें मानसिक रूप से दिवालिया तक कह दिया था।
उन्होंने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की दिमागी जांच की भी वकालत की थी क्योंकि ट्रंप ने एक बार हेली को नैंसी पोलिस कह दिया था जो प्रतिनिधि सभा की पूर्व डेमोक्रेटिक स्पीकर रह चुकी हैं। मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन भी हेली के समर्थकों से उनके लिए वोट करने की उम्मीद लगाये हुए थे, लेकिन हेली के इस बयान के बाद ऐसा होने की संभावना बहुत कम हो गई है। ट्रंप को भी राष्ट्रपति पद तक पहुंचने के लिए और हेली के समर्थकों की जरूरत है। हेली के रेस से बाहर हो जाने के बावजूद उन्हें रिपब्लिकन प्राइमरी में 14 फीसदी वोट मिले हैं और ट्रंप ने अब तक संभावित उप राष्ट्रपति के रूप में जिन लोगों को अपना चुनावी साथी के विकल्प के तौर पर सामने रखा है उनमें हेली जैसा करिशमा नहीं है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 24 May 2024 06:35:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा में इजरायली हमलों में 23 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-इजरयल-हमल-म-23-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-इजरयल-हमल-म-23-क-मत</guid>
<description>गाजा, 23 मई । गाजा पट्टी के विभिन्न हिस्सों में इजरायली छापे और हमले में कम से कम 23 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक गाजा पट्टी में इजरायली हमले जारी रहे। सूत्रों के अनुसार, इजरायली विमानों ने उत्तरी गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर के पश्चिम में एक घर को निशाना बनाया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। जेट विमानों ने अल-ज़वैदा शहर में विस्थापित लोगों के एक घर पर बमबारी की, जिसमें 10 लोग मारे गए। इसके अलावा, इजराइली विमानों ने गाजा शहर के दक्षिण में अल-ज़ायतौन में हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली सेना ने मध्य गाजा में नुसीरात शरणार्थी शिविर के पूर्वी इलाके में बमबारी की, जिससे काफी नुकसान हुआ। इस बीच, दक्षिणी गाजा शहर रफा में, इजरायली हवाई हमले और बमबारी के कारण पांच फिलिस्तीनी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि इजरायली सेना मिस्र की सीमा के पास रफा में पश्चिम की ओर बढ़ रही है। इससे पहले फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने सुरक्षा को लेकर रफा में खाद्य वितरण कार्यक्रम को निलंबित कर दिया था जिससे लोगों के लिए एक नया संकट पैदा हो गया है। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 24 May 2024 06:35:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायली महिला सैनिकों के अपहरण का वीडियो सामने आया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-महल-सनक-क-अपहरण-क-वडय-समन-आय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-महल-सनक-क-अपहरण-क-वडय-समन-आय</guid>
<description>तेल अवीव, 23 मई । हमास द्वारा 7 अक्टूबर को किए गए नरसंहार के दौरान पांच इजरायली महिला सैनिकों के अपहरण का वीडियो फुटेज जारी किया गया है। युवा महिलाओं के माता-पिता इस उम्मीद में बुधवार को वीडियो जारी करने पर सहमत हुए कि भयावह छवियां इजरायल और फिलिस्तीनी इस्लामवादी हमास आंदोलन के बीच एक समझौते में उनकी बेटियों और अन्य बंधकों की रिहाई में योगदान दे सकती हैं। वीडियो में खून से लथपथ घायल युवतियों को भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के साथ देखा जा सकता है। ये युवतियां गाजा पट्टी सीमा क्षेत्र में सेना पर्यवेक्षकों के रूप में ड्यूटी पर थीं। वे डरी हुई हैं और उनके हाथ उनकी पीठ के पीछे बंधे हुए हैं।
वीडियो में अपहरणकर्ता उन पर चिल्ला रहे हैं और उन्हें धमका रहे हैं। महिलाओं को पहले एक कमरे में रखा जाता है और फिर एक वाहन में ले जाया जाता है, जहां वे फर्श पर एक साथ लेट जाती हैं। बंधक परिवार फोरम ने एक बयान में कहा, यह वीडियो बंधकों को घर लाने में देश की विफलता का एक गंभीर प्रमाण है। इन्हें 229 दिनों बाद छोड़ा गया। बयान में कहा गया, फुटेज से पता चलता है कि अपहरण के दिन लड़कियों ने किस तरह का हिंसक, अपमानजनक और दर्दनाक व्यवहार सहा था, उनकी आंखें खौफ से भरी हुई थीं। वीडियो तीन मिनट से अधिक लंबा है। यह आतंकवादियों द्वारा लिए गए बॉडीकैम फुटेज का संकलन है। सबसे खराब दृश्य, जैसे लाशों के फुटेज और सबसे गंभीर हिंसा, कथित तौर पर नहीं दिखाए गए। -(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Fri, 24 May 2024 06:35:38 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पीएम सुनक ने ब्रिटेन में 4 जुलाई को मध्यावधि चुनाव का आह्वान किया, उपलब्धियां गिनाईं</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पएम-सनक-न-बरटन-म-4-जलई-क-मधयवध-चनव-क-आहवन-कय-उपलबधय-गनई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पएम-सनक-न-बरटन-म-4-जलई-क-मधयवध-चनव-क-आहवन-कय-उपलबधय-गनई</guid>
<description>लंदन, 23 मई । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को जुलाई में समय से पहले आम चुनाव कराने का आह्वान कर सबको चौंका दिया। बीबीसी के मुताबिक, बारिश के बीच 10, डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने आवास के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए पीएम सुनक ने कहा कि उन्होंने पहले किंग चार्ल्स से 30 मई को संसद भंग करने के लिए कहा था और इसकी अनुमति दे दी गई। अब तय हो गया कि चुनाव 4 जुलाई को होंगे। हालांकि चुनाव वर्ष के अंत में प्रस्तावित थे। यह देखते हुए कि पिछले पांच वर्षों में देश को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे चुनौतीपूर्ण समय से जूझते देखा गया है, सुनक ने अपनी घोषणा से पहले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि देश ने उन चुनौतियों से लड़ाई लड़ी है और इससे उन्हें ब्रिटिश होने पर गर्व हुआ है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था अभी भी बढ़ रही है, मुद्रास्फीति सामान्य हो गई है, ब्याज दरें कम हो गई हैं और सरकार की योजना काम कर रही है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि वह मानते हैं कि कई लोगों के लिए चीजें आसान नहीं हैं। हाल के काउंसिल चुनावों में कंजर्वेटिवों के निराशाजनक प्रदर्शन के मद्देनजर 14 साल बाद सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही पुनर्जीवित लेबर पार्टी के बीच भारतीय मूल के सुनक ने लोगों से कहा कि अब सवाल यह है कि आप किस पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा, यह ब्रिटेन के भविष्य का फैसला करने का समय है और यह तय करने का कि क्या आप अपने द्वारा बनाए गए भविष्य का निर्माण करना चाहते हैं या उसी स्तर पर वापस जाने का जोखिम उठाना चाहते हैं। सुनक ने यह भी स्वीकार किया कि वह यह दावा नहीं कर सकते और न ही करेंगे कि सत्ता में रहते हुए उन्हें सब कुछ ठीक मिला, लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि उन्होंने क्या हासिल किया और भविष्य में क्या किया जा सकता है।
उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एनएचएस को रिकॉर्ड फंडिंग देना, बच्चों की पढ़ाई के स्तर में सुधार करना, ऊर्जा सुरक्षा को पर्यावरण हठधर्मिता से ऊपर रखना और रक्षा खर्च बढ़ाना बताया। घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए लेबर पार्टी के प्रमुख सर कीर स्टार्मर ने कहा कि यह एक ऐसा क्षण है, जिसकी देश को जरूरत है और वह इसका इंतजार कर रहा है। उन्होंने चुनाव अभियान को बेहतर भविष्य सुरक्षित करने का अवसर बताते हुए कहा कि यह समुदायों और देश को बदलने का समय है। स्टार्मर ने कहा कि लेबर पार्टी पिछले कुछ वर्षों में बदल गई है और देश के लिए ऐसा करने का मौका मांगती है, यह वादा करते हुए कि वह ब्रिटेन को कामकाजी लोगों की सेवा में वापस लाएगी। उन्होंने वादा किया कि यह नदियों में सीवेज बहाए जाने, ए एंड ई में इलाज के लिए इंतजार कर रहे लोगों जैसी चीजों को उलट देगा और बढ़ती बंधक और खाद्य कीमतों की प्रवृत्ति को उलट देगा। स्टार्मर ने कहा, लेबर के लिए वोट स्थिरता के लिए वोट है, और एक ऐसी राजनीति के लिए वोट है जो हल्के ढंग से चलती है और अराजकता को रोकती है। उन्होंने कहा, यह बदलाव का समय है। लिबरल डेमोक्रेट नेता, सर एड डेवी ने कहा कि आम चुनाव ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव सरकार को सत्ता से बाहर करने और जनता जिस बदलाव की मांग कर रही है, उसे लाने का मौका होगा। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 24 May 2024 06:35:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अगले सप्ताह इजराइल का दौरा करेंगी निक्की हेली</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अगल-सपतह-इजरइल-क-दर-करग-नकक-हल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अगल-सपतह-इजरइल-क-दर-करग-नकक-हल</guid>
<description>तेल अवीव, 23 मई । रिपब्लिकन पार्टी की नेता और अमेरिकी राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार निक्की हेली अगले हफ्ते इजरायल का दौरा करेंगी। इस दौरे में निक्की हेली के साथ नेसेट के इजरायल सदस्य डैनी डैनन भी होंगे,जो संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत थे। निक्की हेली भी संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत के रूप में काम कर चुकी हैं। वह अपनी इस यात्रा में किबुत्ज बेरी और कफर अजा क्षेत्रों सहित दक्षिण इजरायल का दौरा करेंगी जो गाजा की सीमा पर लगते हैं।
यहां हमास ने पिछले साल 7 अक्टूबर को 1200 लोगों की हत्या की थी और 200 से अधिक लोगों का अपहरण कर लिया था। निक्की हेली का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र संस्थानों द्वारा इजरायल के साथ किए गए व्यवहार के कारण 7 अक्टूबर का हमला हुआ। ट्रम्प प्रशासन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट ओब्रायन; संयुक्त अरब अमीरात में पूर्व अमेरिकी राजदूत और अब्राहम समझौते के वास्तुकार जॉन राकोल्टा और स्विट्जरलैंड में अमेरिका के पूर्व राजदूत एड मैकमुलेन भी कुछ दिनों पहले इजरायल का दौरा कर चुके हैं। ट्रंप के करीबी नीति सलाहकारों की उपस्थिति और रिपब्लिकन नेता और राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की संभावित साथी निक्की हेली के इस दौरे से ऐसे संकेत मिलते हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी इजरायल को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करेगी। --(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 24 May 2024 06:35:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/फलसतन-समरथक-क-वरध-परदरशन-क-चलत-ऑकसफरड-यनवरसट-क-एक-इमरत-क-बद-कय-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फलसतन-समरथक-क-वरध-परदरशन-क-चलत-ऑकसफरड-यनवरसट-क-एक-इमरत-क-बद-कय-गय</guid>
<description>फ़लस्तीनी समर्थक एक ग्रुप के विरोध-प्रदर्शन के चलते ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक इमारत को बंद कर दिया गया है.
ऑक्सफोर्ड एक्शन फॉर फ़लस्तीन नाम का ये ग्रुप यूनिवर्सिटी के दफ्तरों में जाकर विरोध-प्रदर्शन कर रहा है.
यह ग्रुप यूनिवर्सिटी के साथ इसराइल-ग़ज़ा संघर्ष से संबंधित अपनी नीतियों पर बैठक की मांग कर रहा है.
बीबीसी ऑक्सफोर्ड रेडियो के रिपोर्टर फिल मेरसर के मुताबिक़, इमारत के बाहर सैकड़ों छात्र मौजूद हैं और पुलिस उन्हें अंदर जाने से रोक रही है.
उनके मुताबिक़, यह एक बड़ा आंदोलन है और पुलिस ग्रुप के लोगों को वापस भेज रही है.
हालांकि कुछ प्रदर्शनकारी फ़लस्तीन के झंडे के साथ इमारत के अंदर हैं और उनके पास अपनी मांगों की लिस्ट है.
विरोध-प्रदर्शन कर रहे ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा, हमारी मांगों पर दो हफ्ते से यूनिवर्सिटी ने कोई जवाब नहीं दिया. इसलिए हम शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं.
अपने स्टूडेंट्स के साथ वार्ता करने के बजाए वीसी ने इमारत को खाली करवाना चुना. हम मांग करते हैं कि प्रशासन तुरंत हमारी मांगों को सुने.
यूनिवर्सिटी ने विरोध-प्रदर्शन पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, सात अक्टूबर के बाद से ग़ज़ा में इसराइल के हमलों से 35 हज़ार से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत हो चुकी हैं. इनमें से अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 24 May 2024 06:35:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन: खारकिएव पर रूस के मिसाइल हमले से सात लोगों की मौत, दर्जनों घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-खरकएव-पर-रस-क-मसइल-हमल-स-सत-लग-क-मत-दरजन-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-खरकएव-पर-रस-क-मसइल-हमल-स-सत-लग-क-मत-दरजन-घयल</guid>
<description>यूक्रेन के खारकिएव में रूस के मिसाइल हमले से सात लोगों की मौत हुई है और दर्जनों घायल हुए हैं.
खारकिएव के गर्वनर ओलेह सिन्येहुबोव ने यह जानकारी दी है. उन्होंने दो लोगों के लापता होने का दावा भी किया है.
ओलेह ने स्थानीय निवासियों को घर के अंदर रहने के लिए कहा है.
यूक्रेन की सरकारी रेलवे कंपनी ने दावा किया है कि रूस से हमलों से उसके कई ठिकानों को नुकसान पहुंचा और उसके कई कर्मचारी भी घायल हुए हैं.
यूक्रेन के मोर्चे को कमजोर करने के लिए रूस ने खारकिएव में हमलों में बढ़ोतरी की है.
ओलेह ने कहा कि वोवचांस्क के आस-पास लड़ाई जारी है, लेकिन हालात यूक्रेन की सेना के काबू में हैं.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस यूक्रेन की कमज़ोर एयर डिफेंस का फायदा उठा रहा है.
ज़ेलेंस्की लगातार अपने सहयोगियों से एयर डिफेंस की मजबूती के लिए आधुनिक लड़ाकू जेट विमानों की मांग कर रहे हैं.
वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दावा है कि उनका इरादा खारकीएव पर कब्ज़ा करने का नहीं है और वह रूस की सीमा पर सुरक्षा घेरा बनाना चाहते हैं.</description>
<pubDate>Fri, 24 May 2024 06:35:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाक अधिकारी अब ‘भीख का कटोरा’ लेकर मित्र देश नहीं जाएंगे : शहबाज शरीफ</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पक-अधकर-अब-भख-क-कटर-लकर-मतर-दश-नह-जएग-शहबज-शरफ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पक-अधकर-अब-भख-क-कटर-लकर-मतर-दश-नह-जएग-शहबज-शरफ</guid>
<description>इस्लामाबाद/दुबई, 23 मई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे दिन अब गए जब नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के अधिकारी... अपने आर्थिक संकट से निपटने के लिए भीख का कटोरा लेकर मित्र देश नहीं जाएंगे।
प्रधानमंत्री शरीफ ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक दिन की यात्रा के दौरान यह टिप्पणी की।
पाकिस्तान और यूएई के बीच लंबे समय से धार्मिक-सांस्कृतिक समानता पर आधारित भाईचारे वाले संबंध हैं।
जियो न्यूज ने शरीफ के हवाले से कहा, वे दिन गए जब मैं अपने मित्र देशों में भीख का कटोरा लेकर जाता था। मैंने वह कटोरा तोड़ दिया है।
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, मेरे प्यारे भाई, आपने अपने महान पिता की तरह एक भाई की तरह परिवार के सदस्य की तरह पाकिस्तान का समर्थन किया है। हालांकि, इस कार्यक्रम में यूएई के राष्ट्रपति मौजूद नहीं थे।
उन्होंने कहा,  लेकिन आज मैं यहां इस महान देश में हूं, इस भाईचारे वाले महान देश में ऋण मांगने के लिए नहीं बल्कि संयुक्त सहयोग, संयुक्त निवेश की तलाश में हूं।
मार्च में सत्ता में आने वाली नई सरकार के प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सहयोगों से निवेशकों को पारस्परिक लाभ होगा और कड़ी मेहनत, सरलता और आधुनिक उपकरणों और कौशल के माध्यम से लाभांश प्राप्त किया जाएगा।
पाकिस्तान की आबादी के 60 प्रतिशत हिस्से, यानी युवाओं को सशक्त बनाने के लिए आईटी कौशल को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने अर्थव्यवस्था को डिजिटल बनाने के लिए यूएई और पाकिस्तान की कंपनियों के बीच सहयोग की सराहना की और इसे पाकिस्तान में दोहराने की इच्छा व्यक्त की।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 24 May 2024 06:35:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/पपआ-नय-गन-म-लडसलइड-म-100-लग-क-मर-जन-क-आशक-ऑसटरलयई-मडय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पपआ-नय-गन-म-लडसलइड-म-100-लग-क-मर-जन-क-आशक-ऑसटरलयई-मडय</guid>
<description>पापुआ न्यू गिनी के एक दूर-दराज़ गांव में भारी भूस्खलन हुआ है और गांव वाले शवों को मलबों से निकाल रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया के सरकारी मीडिया एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों के मुताबिक़ इस घटना में 100 लोगों के मारे जाने की आशंका है लेकिन अब तक आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं.
ये हादसा एंगा प्रांत के काओकलम गांव में तड़के तीन बजे हुआ.
पोरगेरा वुमेन इन बिजनेस एसोसिएशन की अध्यक्ष एलिजाबेथ लारुमा ने एबीसी से बात करते हुए कहा कि पहाड़ के किनारे खिसकने से घर जमींदोज हो गए.
उन्होंने कहा-  जब ये हादसा हुआ तो लोग सो ही रहे थे और पूरा गांव ही धँस गया है. मुझे लगता है कि कम से कम 100 से अधिक लोग ज़मीन के अंदर समा गए. (bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 24 May 2024 06:35:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन के अभ्यास के दूसरे दिन ताइवान ने अपने तट के पास दर्जनों युद्धक विमान और नौसैन्य जहाज देखे</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-अभयस-क-दसर-दन-तइवन-न-अपन-तट-क-पस-दरजन-यदधक-वमन-और-नसनय-जहज-दख</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-अभयस-क-दसर-दन-तइवन-न-अपन-तट-क-पस-दरजन-यदधक-वमन-और-नसनय-जहज-दख</guid>
<description>ताइपे, 24 मई। ताइवान ने कहा कि उसके तट के पास चीन की सेना के व्यापक अभ्यास के दूसरे दिन शुक्रवार को दर्जनों चीनी युद्धक विमान और नौसैन्य पोत देखे गए।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसे 49 युद्धक विमान और 19 नौसैन्य पोत के साथ-साथ चीनी तट रक्षक जहाजों का भी पता चला है और बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक 24 घंटे की अवधि में 35 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य में उड़ान भरी। यह दोनों पक्षों के बीच की वास्तविक सीमा है।
ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने बृहस्पतिवार को राजधानी ताइपे के दक्षिण में ताओयुआन में एक समुद्री अड्डे का दौरा किया और नाविकों तथा शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों से कहा, हम बाहरी चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं। हम स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मूल्यों को बनाए रखेंगे।
इससे पहले लाई ने सोमवार को अपने उद्घाटन भाषण में कहा था कि ताइवान एक स्वतंत्र संप्रभु राष्ट्र है जिसमें संप्रभुता लोगों के हाथों में है। उन्होंने साथ ही बीजिंग से अपनी सैन्य धमकी को रोकने को कहा था।
वहीं चीन की सेना ने कहा कि ताइवान के आसपास उसका दो दिवसीय अभ्यास स्वतंत्रता चाहने वाली अलगाववादी ताकतों के लिए सजा के समान है।
चीन में ताइवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता चेन बिनहुआ ने बृहस्पतिवार रात एक बयान में कहा, ताइवान के नेता ने पदभार संभालते ही एक-चीन सिद्धांत को चुनौती दी...।
एक-चीन सिद्धांत के अनुसार चीन केवल एक देश है और कम्युनिस्ट पार्टी के शासन के तहत ताइवान भी चीन का ही हिस्सा है। चीन का मानना है कि ताइवान को मुख्य भूमि के साथ जोड़ा जाना चाहिए भले ही इसके लिए बल प्रयोग करना पड़े।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 24 May 2024 06:35:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कोविड पर रिपोर्टिंग करने वाली चीनी पत्रकार चार साल बाद रिहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कवड-पर-रपरटग-करन-वल-चन-पतरकर-चर-सल-बद-रह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कवड-पर-रपरटग-करन-वल-चन-पतरकर-चर-सल-बद-रह</guid>
<description>बैंकाक, 22 मईचीन के वुहान में कोरोना वायरस फैलने के शुरुआती दिनों में रिपोर्टिंग करने से जुड़े मामले में चार साल की सजा काटने के बाद चीनी पत्रकार झांग झान को जेल से रिहा कर दिया गया। पत्रकार ने रिहा होने के आठ दिन बाद मंगलवार को एक वीडियो में यह जानकारी दी।
झांग झान को झगड़ा कराने और गड़बड़ी पैदा करने के जुर्म में चार साल की सजा सुनाई गई थी।
झांग झान के रिहा होने के दिन उनके पूर्व वकील झान से या उनके परिवार से संपर्क नहीं कर सके।
एक संक्षिप्त वीडियो में झांग ने बताया कि उन्हें 13 मई को जेल से रिहा किया गया और पुलिस ने उनके भाई झांग जू के घर पर उन्हें छोड़ा था।
उन्होंने कहा, मैं सभी को मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद देती हूं।
चीनी पत्रकार का यह वीडियो एक विदेशी कार्यकर्ता जेन वांग ने साझा किया। उन्होंने झांग झान को रिहा करने के लिए ब्रिटेन में अभियान शुरू किया था और वह झांग के पूर्व वकीलों से लगातार संपर्क में रहे थे।
वांग ने एक बयान में कहा कि झांग को अभी भी सीमित स्वतंत्रता है। अब उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि पुलिस चीनी पत्रकार झांग को और अधिक नियंत्रण में रखेगी, भले ही वह अब जेल में न हो।
झांग उन मुट्ठी भर पत्रकारों में से एक थीं जिन्होंने महामारी के शुरुआती दिनों और फरवरी 2020 में चीन सरकार द्वारा पूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने के बाद वुहान में जगह-जगह जा कर रिपोर्टिंग की थी।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 23 May 2024 06:37:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान के सर्वोच्च नेता की अगुवाई में राष्ट्रपति रईसी, अन्य के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया प्रांरभ</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-सरवचच-नत-क-अगवई-म-रषटरपत-रईस-अनय-क-अतम-ससकर-क-परकरय-पररभ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-सरवचच-नत-क-अगवई-म-रषटरपत-रईस-अनय-क-अतम-ससकर-क-परकरय-पररभ</guid>
<description>दुबई, 22 मईईरान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए देश के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन और अन्य अधिकारियों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की अगुवाई में बुधवार को प्रारंभ हुई।
तेहरान विश्वविद्यालय में मृतकों के ताबूत रखें गए। ये ताबूत ईरानी ध्वज में लिपटे हुए हैं और ताबूतों पर नेताओं की तस्वीरें लगायी गयी हैं। दिवंगत राष्ट्रपति रईसी के ताबूत पर एक काली पगड़ी रखी गई जो उनके इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद का वंशज होने का संकेत है।
इस सभा में ईरान के अर्द्धसैन्य बल रेवोल्यूशनरी गार्ड के शीर्ष नेता भी शामिल हुए। साथ ही हमास का इस्माइल हानियेह भी शामिल हुआ।
ईरान गाजा पट्टी में जारी इजराइल-हमास युद्ध के दौरान इस आतंकवादी समूह का समर्थन कर रहा है और उसे हथियार मुहैया करा रहा है।
अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू करने से पहले भीड़ का नेतृत्व कर रहे एक अधिकारी ने नारा लगाया, इजराइल की मौत।
हानियेह ने भीड़ में एकत्रित लोगों से कहा, मैं हमारी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए फलस्तीनी लोगों, गाजा के प्रतिरोधी गुटों की ओर से आया हूं।
रईसी के अंतिम संस्कार में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुतक्की समेत तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने की संभावना है।
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए आठ लोगों के पार्थिव शरीर को तेहरान के पुराने इलाके से होते हुए आजादी या फ्रीडम चौक तक ले जाया जाएगा जहां राष्ट्रपति रईसी ने भाषण दिए थे।
ईरान की धर्म अधारित शासन व्यवस्था ने लोगों को सार्वजनिक शोक सत्र में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए पांच दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। आमतौर पर, सरकारी कर्मचारी और स्कूली बच्चे ऐसे आयोजनों में सामूहिक रूप से भाग लेते हैं।
ईरान में शिया धर्म आधारित शासन में विशाल प्रदर्शन हमेशा से अहम रहे हैं। यहां तक कि 1979 की इस्लामिक क्रांति के दौरान भी तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह रुहुल्लाह खुमैनी के स्वागत में लाखों लोग राजधानी तेहरान की सड़कों पर उतर आए थे।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 23 May 2024 06:37:25 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन के बिजली ग्रिड पर रूस के हमलों के कारण कीव में अंधेरा छाया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-बजल-गरड-पर-रस-क-हमल-क-करण-कव-म-अधर-छय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-बजल-गरड-पर-रस-क-हमल-क-करण-कव-म-अधर-छय</guid>
<description>कीव, 22 मईयूक्रेन के बिजली ग्रिड पर हाल के सप्ताहों में रूस के लगातार हमलों ने युद्धग्रस्त देश के नेताओं को देशभर में बिजली कटौती करने के लिए मजबूर कर दिया है।
रूस मार्च से बिजली ग्रिड पर हवाई हमले कर रहा है जिसके कारण राजधानी कीव तक में अंधेरा छा गया है।
रूस द्वारा अप्रैल में किए हमले में कीव का सबसे बड़ा ताप विद्युत संयंत्र तबाह हो गया था और आठ मई को कई क्षेत्रों में बिजली उत्पादन तथा ट्रांसमिशन सुविधाओं को निशाना बनाते हुए एक बड़ा हमला किया गया था।
विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि कुल मिलाकर यूक्रेन की आधी ऊर्जा प्रणाली नष्ट हो गयी है।
ऊर्जा मंत्री हर्मन हालुश्चेंको ने कहा कि बिजली ग्रिड पर हमले रुकने के आसान न दिखने और हमलों के खिलाफ पर्याप्त रक्षा प्रणाली न होने के कारण बिजली कटौती से अभी कोई राहत नहीं मिलेगी।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 23 May 2024 06:37:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेपाली पर्वतारोही कामी रीता ने 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नपल-परवतरह-कम-रत-न-30व-बर-मउट-एवरसट-पर-चढई-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नपल-परवतरह-कम-रत-न-30व-बर-मउट-एवरसट-पर-चढई-क</guid>
<description>काठमांडू, 22 मईनेपाल के दिग्गज पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने बुधवार को 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करके इतिहास रच दिया और उन्होंने 10 दिन पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
14 पीक्स एक्सपीडिशन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ताशी लकपा शेरपा के अनुसार 54 वर्षीय पर्वतारोही रीता शेरपा स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 49 मिनट पर 8,849 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचे।
कामी ने मात्र 10 दिन पहले ही 29वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
हिमालयन टाइम्स अखबार ने ताशी लकपा के हवाले से जानकारी दी, उन्होंने 12 मई को 29वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दिग्गज पर्वतारोही कामी ने मई 1994 में पहली बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।
उनका जन्म 17 जनवरी, 1970 को हुआ था और उनकी पर्वतारोहण यात्रा 1992 में शुरू हुई थी।
पिछले साल उन्होंने एक ही मौसम में 27वीं और 28वीं बार माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 23 May 2024 06:37:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान के युवा विकेटकीपर आजम ने डॉलर के नोट से पसीना पोंछकर विवाद खड़ा किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-यव-वकटकपर-आजम-न-डलर-क-नट-स-पसन-पछकर-ववद-खड-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-यव-वकटकपर-आजम-न-डलर-क-नट-स-पसन-पछकर-ववद-खड-कय</guid>
<description>कराची, 22 मईपाकिस्तान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान विवाद में फंस गए जब सोशल मीडिया मंचों पर उन्हें अमेरिकी डॉलर से भौंहों से पसीना साफ करते हुए देखा गया।
इस वीडियो में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और कुछ अन्य खिलाड़ी भी दिख रहे हैं। पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसक देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आजम और अन्य खिलाड़ियों की उनकी असंवेदनशीलता के लिए आलोचना कर रहे हैं।
वीडियो में बाबर हंसते हुए आजम से पूछते हैं, क्या हुआ अब्बा?
आजम इसका जवाब देते हुए कहते हैं, बहुत गर्मी है।
इस दौरान आजम अपने हाथ में पकड़े डॉलर के नोट से पसीना भी साफ करते हैं जिससे टीम के उनके साथ हंसने लगते हैं।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, पाकिस्तान के खेल इतिहास में कुछ लोगों को छोड़कर, किसी के पास किसी भी तरह का करिश्मा और प्रभाव नहीं है, एक युवा बच्चे के लिए आकांक्षा करने के लिए कुछ भी नहीं है। मौजूदा लोग बस निराशाजनक हैं।
एक अन्य यूजर ने शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, इसलिए हम हमेशा कहते रहते हैं कि बुनियादी शिक्षा जरूरी है, ये लोग दुनिया भर में घूमते हैं लेकिन बुनियादी मानवीय मूल्यों को नहीं सीखते हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भेजने से पहले उन्हें स्कूल भेजें।
एक प्रशंसक ने लिखा कि जब पाकिस्तानी लोग भोजन की कमी से जूझ रहे थे तब आजम गरीब लोगों का मजाक उड़ा रहे थे।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 23 May 2024 06:37:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइल के राजदूत गिलोन ने हमास के हमले के बाद समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद दिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-क-रजदत-गलन-न-हमस-क-हमल-क-बद-समरथन-क-लए-भरत-क-धनयवद-दय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-क-रजदत-गलन-न-हमस-क-हमल-क-बद-समरथन-क-लए-भरत-क-धनयवद-दय</guid>
<description>नयी दिल्ली, 22 मई। इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है कि सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद भारत, इजराइल के पक्ष में खड़ा था और उसका समर्थन भारतीय और यहूदी लोगों के बीच बहुत गहरे संबंधों का प्रमाण है।
गिलोन ने इजराइल के 76वें राष्ट्रीय दिवस का जश्न मनाने के लिए इजराइली दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, सात अक्टूबर से भारत सरकार और जनता दोनों इजराइल के पक्ष में खड़ी हो गईं। और इस बात को हम कभी नहीं भूलेंगे।
उन्होंने मंगलवार की रात एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, यहां हमें जितना समर्थन मिलता है वह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। यह भारतीय और यहूदी लोगों के बीच बहुत गहरे संबंधों का प्रमाण है।
इस कार्यक्रम में विदेश सचिव विनय क्वात्रा भी शामिल हुए।
क्वात्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सात अक्टूबर को हुए आतंकवादी हमलों ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया था।
दूतावास द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में क्वात्रा के हवाले से कहा गया है, भारत खुद सीमा पार आतंकवाद का शिकार है और आतंकवाद के प्रति उसका रुख कतई सहन नहीं करने की नीति (जीरो टॉलरेंस) का रहा है।
उन्होंने कहा, आतंकवादी कृत्यों को किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इन जघन्य कृत्यों में मारे गए बंधकों और निर्दोष लोगों के परिवारों के साथ हैं।
हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजराइली शहरों पर किए गए जबरदस्त हमले के जवाब में इजराइल ने भी गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य आक्रमण शुरू किया था।
हमास की कार्रवाई में इजराइल में लगभग 1,200 लोग मारे जा चुके हैं और 220 से अधिक अन्य लोगों का अपहरण कर लिया गया था।
गाजा में हमास के अधिकारियों का दावा है कि इजराइली हमले में गाजा में 30,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
क्वात्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत-इजराइल साझेदारी तेजी से बढ़ी है और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सम्मान, समझ और सहयोग से यह साबित होता है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 23 May 2024 06:37:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/नक-हल-न-कह-रषटरपत-चनव-म-टरप-क-वट-करग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नक-हल-न-कह-रषटरपत-चनव-म-टरप-क-वट-करग</guid>
<description>रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं निक्की हेली ने कहा है कि वो 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को वोट देंगी.
हेली ट्रंप प्रशासन में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की स्थायी प्रतिनिधि थीं. वो मार्च की शुरुआत में रिपिब्लिकन पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की रेस से बाहर हो गई थीं.
जब वो इस रेस से बाहर हुई थीं तब उन्होंने ट्रंप का समर्थन नहीं किया था. हालांकि उन्होंने कहा था कि ट्रंप उनके लाखों समर्थकों का विश्वास जीतने की कोशिश करें.
बुधवार निकी हेली ने कहा कि ट्रंप बतौर राष्ट्रपति परफ़ेक्ट नहीं थे लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडन एक विनाशकारी राष्ट्रपति रहे हैं.
शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि निकी हेली ट्रंप के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
बाइडन ने हेली के समर्थकों को अपने साथ करने की कोशिश की थी.
हेली के समर्थकों में उदारवादी और स्वतंत्र वोटर हैं. ये वो वर्ग है, जो डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए चुनाव का रुख़ बदल सकता है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 23 May 2024 06:37:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ऋषि सुनक की घोषणा, चार जुलाई को होंगे ब्रिटेन में आम चुनाव</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ऋष-सनक-क-घषण-चर-जलई-क-हग-बरटन-म-आम-चनव</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ऋष-सनक-क-घषण-चर-जलई-क-हग-बरटन-म-आम-चनव</guid>
<description>ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने घोषणा की है कि देश में चार जुलाई को आम चुनाव करवाए जाएंगे.
ऋषि सुनक ने घोषणा करते हुए कहा, बीते पांच वर्ष देश के लिए दूसरे विश्व युद्ध के बाद से सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण रहे हैं. आने वाले दिनों में मैं आपके हर वोट के लिए संघर्ष करुंगा. हमारे पास एक क्लीयर प्लान है.
घोषणा से पहले एक के बाद एक ब्रिटेन के कैबिनेट मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रवेश करते दिखाई दिए थे.
ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंज़र्वेटिव पार्टी के एक स्रोत ने बीबीसी को बताया है कि पार्टी के कुछ सांसद ऋषि सुनक के ख़िलाफ़ अविश्वास मत की मांग कर रहे हैं.
एक सांसद ने पार्टी के मौजूदा माहौल को पेनिक की स्थिति वाला बताया है.
ब्रिटेन में आम चुनाव अक्सर गुरुवार को होते हैं. आख़िर इस प्रथा का पालन 27 अक्तूबर 1931 को हुआ था जब चुनाव मंगलवार को हुए थे.
चार जुलाई 2024 को भी गुरुवार ही है.
आमतौर पर क्या है नियम
संसद की पहली बैठक की पांचवी बरसी के बाद ही संसद को भंग किया जाता है. मौजूदा संसद की ये बरसी 17 दिसंबर 2024 को होने वाली थी.
संसद को भंग करने के बाद, चुनाव की तैयारी के लिए 25 वर्किंग डेज़ का वक्त दिया जाता है.
अगर तय प्रक्रिया का पालन होता तो 28 जनवरी 2025 से पहले-पहले ब्रिटेन में चुनाव संपन्न होने थे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 23 May 2024 06:37:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नॉर्वे के फै़सले का ओआईसी ने किया स्वागत, फ़लस्तीन को मिलने जा रही है राष्ट्र के तौर पर मान्यता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नरव-क-फसल-क-ओआईस-न-कय-सवगत-फलसतन-क-मलन-ज-रह-ह-रषटर-क-तर-पर-मनयत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नरव-क-फसल-क-ओआईस-न-कय-सवगत-फलसतन-क-मलन-ज-रह-ह-रषटर-क-तर-पर-मनयत</guid>
<description>इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने स्पेन, नॉर्वे और आयरलैंड के फ़लस्तीन को राष्ट्र के तौर पर मान्यता देने के फै़सले का स्वागत किया है.
ओआईसी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के अनुरूप है और इससे फ़लस्तीनी लोगों के अधिकारों को मज़बूती मिलेगी.
संगठन का कहना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ़लस्तीन को राष्ट्र के तौर पर बढ़ावा मिलेगा.
ओआईसी का कहना है कि वह इस तरह के प्रयासों की सराहना करता है जो इसराइल के फ़लस्तीन पर कब्ज़े को ख़त्म करने के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं.
संगठन ने शांति और स्थिरता हासिल करने के उद्देश्य से दुनिया के उन सभी देशों से फ़लस्तीन को मान्यता देने का अनुरोध किया है.
28 मई को नॉर्वे देगा मान्यता
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गार स्तोर ने कहा है कि उनका देश फ़लस्तीन को राष्ट्र के तौर पर मान्यता देगा.
उन्होंने बताया कि आने वाली 28 मई को नॉर्वे फ़लस्तीन को स्वतंत्र देश मानेगा.
माना जा रहा है कि नॉर्वे के बाद अब आयरलैंड और स्पेन भी फ़लस्तीन को देश के तौर पर मान्यता दे सकते हैं.
इस फ़ैसले के विरोध में इसराइल ने आयरलैंड और नॉर्वे से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है.
नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्तोर ने कहा है कि ग़ज़ा में जारी जंग ने ये बिल्कुल स्पष्ट कर दिया कि शांति और स्थिरता हासिल करने के लिए फ़लस्तीन की समस्या का सुलझना ज़रूरी है. उन्होंने कहा कि नॉर्वे का मानना है द्वि-राष्ट्र समाधान इसराइल के लिए बेहतर है.
स्तोर ने कहा कि इस कदम से दूसरे देशों को इसी रास्ते पर चलने के लिए कड़ा संदेश मिलेगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 23 May 2024 06:37:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन के हार्बिन शहर में एक इमारत में विस्फोट से एक की मौत, तीन घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-हरबन-शहर-म-एक-इमरत-म-वसफट-स-एक-क-मत-तन-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-हरबन-शहर-म-एक-इमरत-म-वसफट-स-एक-क-मत-तन-घयल</guid>
<description>बीजिंग, 23 मई। उत्तर-पूर्वी चीन के हार्बिन शहर में एक इमारत में बृहस्पतिवार सुबह हुए एक विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
हार्बिन चीन के उत्तर-पूर्वी प्रांत हेइलोंगजियांग की राजधानी है।
सोशल मीडिया में जारी वीडियो में हार्बिन में पांच मंजिला इमारत का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और एक मकान की बालकनी विस्फोट से पूरी तरह उड़ गई।
अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि विस्फोट एक नेचुरल गैस टैंक से होने का संदेह है।
जिमू न्यूज के अनुसार विस्फोट से एक महिला की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए।
इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में एक व्यक्ति को एंबुलेंस से ले जाते हुए देखा जा सकता है, वहीं सड़कों पर मलबे का ढेर लगा है।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी एक खबर में बताया कि विस्फोट सुबह लगभग सात बजे हुआ।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 23 May 2024 06:37:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कौन हैं ईरान के नए कार्यवाहक विदेश मंत्री अली बाग़ेरी कानी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कन-ह-ईरन-क-नए-करयवहक-वदश-मतर-अल-बगर-कन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कन-ह-ईरन-क-नए-करयवहक-वदश-मतर-अल-बगर-कन</guid>
<description>हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान समेत कई लोगों की मौत के बाद ईरान में नई नियुक्तियां की जा रही हैं.
ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री अली बाग़ेरी कानी को नया कार्यवाहक विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है.
56 वर्षीय कानी को सर्वोच्च धर्मगुरू आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई का क़रीब माना जाता है. कानी ईरान के अति-रूढ़िवादी लोगों के क़रीबी भी हैं.
इब्राहिम रईसी के 2021 में सत्ता संभालने के बाद उन्हें ईरान की सुप्रीम राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का मुख्य परमाणु वार्ताकार नियुक्त किया गया था.
साल 2015 में जब ईरान ने प्रतिबंधों में राहत के बदले अपने परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के लिए समझौता किया था तब कानी ने कहा था कि देश का नेतृत्व पश्चिमी देशों के आगे झुक रहा है.
वहीं, साल 2018 में जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने परमाणु समझौता तोड़ दिया था तब कानी ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन राष्ट्रपति हसन रूहानी, पश्चिमी देशों को ये संकेत दे रहे हैं कि ईरान कमज़ोर हो गया है.
हालांकि, बाद में कानी ने समझौते को फिर से बहाल करने के ईरान के प्रयासों का बचाव किया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 22 May 2024 06:39:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को इस शहर में दफ़नाया जाएगा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-रषटरपत-इबरहम-रईस-क-इस-शहर-म-दफनय-जएग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-रषटरपत-इबरहम-रईस-क-इस-शहर-म-दफनय-जएग</guid>
<description>हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके साथ यात्रा कर रहे लोगों के शवों को मंगलवार को तेहरान ले जाया जाएगा.
ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी के मुताबिक़ इब्राहिम रईसी और उनके साथ सफर कर रहे लोगों के शवों को दफ़न करने के लिए तबरेज़ से तेहरान ले जाया जाएगा.
पूर्वी अज़रबैजान प्रांत के इस्लामिक प्रोपागैंडा के महानिदेशक के मुताबिक़ ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरू अयातुल्लाह ख़ामेनेई बुधवार को दुआ करेंगे.
बताया गया है कि इब्राहिम रईसी को गुरुवार को मशहद में दफ़नाया जाएगा. यह वही शहर है जहां साल 1960 में रईसी का जन्म हुआ था. इसी शहर में शिया मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र मानी जाने वाली मस्जिद भी है.
रिपोर्टों के मुताबिक़ इस हादसे में मारे गए तबरेज़ शहर के इमाम को तबरेज़ शहर में जबकि पूर्वी अज़रबैजान के गवर्नर को मारागेह शहर में दफ़नाया जाएगा.
ईरान के अधिकारी, राष्ट्रपति के अंतिम संस्कार को लेकर तैयारियां कर रहे हैं.
सोमवार को हुई विशेष बैठक में राष्ट्रपति रईसी के अंतिम संस्कार के लिए कार्यकारी उप-राष्ट्रपति के नेतृत्व में मंत्री परिषद के गठन का निर्णय लिया गया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 22 May 2024 06:39:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा संघर्षः नेतन्याहू के गिरफ़्तारी वारंट की मांग पर इसराइल के विपक्षी नेता ने क्या कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-सघरष-नतनयह-क-गरफतर-वरट-क-मग-पर-इसरइल-क-वपकष-नत-न-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-सघरष-नतनयह-क-गरफतर-वरट-क-मग-पर-इसरइल-क-वपकष-नत-न-कय-कह</guid>
<description>अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के अभियोजक का कहना है कि उनका कार्यालय युद्ध और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों के लिए इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट का गिरफ़्तारी वारंट मांग रहा है.
अभियोजक का आरोप है कि ग़ज़ा युद्ध में इसराइल ने भूख को नागरिकों के ख़िलाफ़ हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया है और उनके पास इसके पुख्ता सबूत हैं.
अभियोजक ने हमास के तीन नेताओं के ख़िलाफ़ भी 7 अक्तूबर को इसराइल पर हुए हमले के संबंध में युद्ध अपराधों और मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों के लिए गिरफ़्तारी वारंट मांगा है.
अभियोजक का कहना है कि ये निर्णय स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का नतीजा है. अब अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के जज ये तय करेंगे कि गिरफ़्तारी वारंट जारी किया जाए या नहीं.
वहीं, इसराइल में विपक्ष के नेता ने नेतन्याहू और गैलेंट के गिरफ़्तारी वारंट को इसराइल के लिए नैतिक और राजनीतिक त्रासदी कहा है.
याइर लैपिड ने कहा है कि उनका देश अपने नेताओं और हमास के नेताओं के बीच तुलना को स्वीकार नहीं करेगा.
वहीं, नेतन्याहू ने इससे पहले कहा था कि अगर ऐसा निर्णय लिया जाता है तो यह यहूदी विरोधी नफ़रत भरा अपराध होगा.
वहीं, हमास के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी रायटर्स से कहा है कि आईसीसी के अभियोजक का हमास के नेताओं का गिरफ़्तारी वारंट मांगना पीड़ित और जल्लाद को एक बराबर रखना है.
हमास अधिकारी ने कहा कि इससे इसराइल को फ़लस्तीनियों के ख़ात्मे के इस युद्ध को जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 22 May 2024 06:39:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा संघर्षः आईसीसी ने नेतन्याहू और हमास के शीर्ष नेताओं के गिरफ्तारी वारंट की मांग की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-सघरष-आईसस-न-नतनयह-और-हमस-क-शरष-नतओ-क-गरफतर-वरट-क-मग-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-सघरष-आईसस-न-नतनयह-और-हमस-क-शरष-नतओ-क-गरफतर-वरट-क-मग-क</guid>
<description>इमेज कैप्शन,ग़ज़ा में इसराइली सेना और हमास के बीच भीषण लड़ाई जारी है
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और हमास के शीर्ष नेताओं का गिरफ़्तारी वारंट जारी करने की मांग की है.
आईसीसी के अभियोजक ने ग़ज़ा में किए गए युद्ध अपराधों के लिए इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट का गिरफ़्तारी वारंट मांगा है.
आईसीसी के अभियोजक ने कहा है, मेरे कार्यालय ने जो सबूत जुटाए हैं और जिनकी समीक्षा की है उनके आधार पर ये मानने के पर्याप्त कारण है कि इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ग़ज़ा में किए गए युद्ध अपराधों के लिए ज़िम्मेदार हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 22 May 2024 06:39:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारत में मुस्लिमों को लेकर छपी न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर अमेरिका क्या बोला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-म-मसलम-क-लकर-छप-नययरक-टइमस-क-रपरट-पर-अमरक-कय-बल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-म-मसलम-क-लकर-छप-नययरक-टइमस-क-रपरट-पर-अमरक-कय-बल</guid>
<description>अमेरिका ने भारत का ज़िक्र करते हुए कहा है कि वह सभी धार्मिक समुदाय के साथ एक समान बर्ताव को लेकर कई देशों के साथ संपर्क में है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने रोज़ाना होने वाली प्रेस वार्ता के दौरान कहा, बाइडन प्रशासन धर्म की आज़ादी के अधिकार की रक्षा करने और इसे बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और हम सभी धार्मिक समुदाय के लोगों के साथ एक समान व्यवहार की अहमियत के मुद्दे पर भारत सहित दुनियाभर के कई देशों के साथ संपर्क में हैं.
मैथ्यू मिलर हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान भारतीय मुस्लिमों को लेकर छपी एक कहानी से जुड़े सवाल पर जवाब दे रहे थे. इस रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि भारत में मुस्लिम समुदाय के लोग अपने बच्चों और परिवार का अनिश्चितता और भय के माहौल में पालन-पोषण कर रहे हैं.
इस रिपोर्ट का शीर्षक स्ट्रेंजर्स इन देयर ओन लैंड: बीइंग मुस्लिम इन मोदी इंडिया है. रिपोर्ट मेंये भी दावा किया गया है कि पीएम मोदी ने कार्यभार संभालने के बाद धीरे-धीरे सेक्युलर फ़्रेमवर्क और मज़बूत लोकतंत्र को कमज़ोर किया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 22 May 2024 06:39:25 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इब्राहिम रईसी की मौत के बाद ईरान में राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इबरहम-रईस-क-मत-क-बद-ईरन-म-रषटरपत-चनव-क-ऐलन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इबरहम-रईस-क-मत-क-बद-ईरन-म-रषटरपत-चनव-क-ऐलन</guid>
<description>तेहरान, 21 मई । ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत के बाद राष्ट्रपति की सीट खाली हो गई है। इस बीच ईरान की सरकार ने राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान कर दिया है। देश का 14वां राष्ट्रपति चुनाव 28 जून को होगा। रिपोर्ट के अनुसार, न्यायपालिका, सरकार और संसद के प्रमुखों की बैठक में राष्ट्रपति चुनाव की तारीख तय की गई। प्रथम उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है।
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर रविवार को ईरान के उत्तर पश्चिम प्रांत ईस्ट अजरबैजान के पहाड़ी इलाके में लापता हो गया था। सोमवार सुबह उसका मलबा बरामद हुआ। हादसे में राष्ट्रपति और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन समेत टीम के सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के संविधान का अनुच्छेद 131 कहता है कि अगर पद पर रहते हुए किसी ईरानी राष्ट्रपति की मौत होती है तो सबसे पहले शासन चलाने के लिए उपराष्ट्रपति को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पद संभालना पड़ता है। उपराष्ट्रपति के पास मात्र 50 दिन तक ही सत्ता संभालने का अधिकार रहता है। इसी 50 दिन के भीतर ईरान के लिए नए राष्ट्रपति का चुनाव कराना होता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्यक्रम के आधार पर पंजीकरण 30 मई से 3 जून तक किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को 12 से 27 जून तक चुनाव प्रचार कर सकते हैं। आईआरएनए के अनुसार, संवैधानिक परिषद ने प्रारंभिक रूप से कार्यक्रम पर सहमति दे दी है। -(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 22 May 2024 06:39:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायली हमले में हिजबुल्लाह के 5 आतंकवादियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-हमल-म-हजबललह-क-5-आतकवदय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-हमल-म-हजबललह-क-5-आतकवदय-क-मत</guid>
<description>बेरूत, 21 मई । दक्षिणी लेबनान के कई गांवों और कस्बों पर इजरायली हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के पांच सदस्य मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने सोमवार को कहा कि इजरायली युद्धक विमानों ने दक्षिण-पश्चिमी शहर नकौरा पर चार हमले किए, जिसमें हिजबुल्लाह के दो सदस्य मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। इजरायल ने मेस अल-जबल के दक्षिण-पूर्वी गांव पर भी दो हमले किए, जिसमें हिजबुल्लाह के दो सदस्य मारे गए और एक अन्य घायल हो गया।
एक और हमले में इजरायल ने पूर्वी लेबनान में लेबनान-सीरियाई सीमा पर अल-कुसैर शहर पर हमला किया, जिसमें हिजबुल्लाह का एक सदस्य मारा गया और एक घायल हो गया। इस बीच, हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने कई इजरायली ठिकानों पर हमला कर जवाब दिया। 7 अक्टूबर के बाद से लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच टकराव में लेबनानी पक्ष के 477 लोग मारे गए हैं, जिनमें 301 हिजबुल्लाह के सदस्य और 89 नागरिक हैं। (आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 22 May 2024 06:39:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइली हमले में वेस्ट बैंक में सात फिलिस्तीनियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-हमल-म-वसट-बक-म-सत-फलसतनय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-हमल-म-वसट-बक-म-सत-फलसतनय-क-मत</guid>
<description>तेल अवीव, 21 मई । उत्तरी वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में इजराइली हमले में सात लोग मारे गए। इस दौरान नौ लोग घायल भी हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। यह जानकारी रामल्ला में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। जेनिन में एक अस्पताल के निदेशक ने फ़िलिस्तीनी टेलीविज़न को बताया कि काम पर जाते समय इजराइली सेना की गोलियों से एक डॉक्टर की मौत हो गई। फ़िलिस्तीनी शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, मृतकों में एक शिक्षक और एक छात्र भी शामिल हैं।
चरमपंथी फिलिस्तीनी समूहों ने बताया कि जेनिन में इजराइली विशेष बलों के साथ उनकी भीषण भिड़ंत हुई। इजराइली सेना ने कहा कि उसने जेनिन में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया। गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से जेनिन को कई बार इजराइली हमलों का सामना करना पड़ा है। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले साल सात अक्टूबर के बाद से अब तक, कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइली हमले में 490 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। -(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Wed, 22 May 2024 06:39:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नाइजीरिया : चरमपंथी समूह बोको हराम के चंगुल से सैकड़ों लोगों को मुक्त कराया गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नइजरय-चरमपथ-समह-बक-हरम-क-चगल-स-सकड-लग-क-मकत-करय-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नइजरय-चरमपथ-समह-बक-हरम-क-चगल-स-सकड-लग-क-मकत-करय-गय</guid>
<description>मैदुगुरी (नाइजीरिया), 21 मई। नाइजीरिया के उत्तरी पूर्वी हिस्से में चरमपंथी समूह बोको हराम द्वारा जंगल में महीनों तक बंधन बनाकर रखे गए सैकड़ों लोगों को मुक्त कराकर अधिकारियों को सौंप दिया गया है। सेना ने यह जानकारी दी।
सेना ने बताया कि मुक्त कराए गए लोगों में अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं और ये कई महीनों या सालों से बंधक थे।
नाइजीरियाई सेना के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल केन चिग्बु ने सोमवार को मुक्त कराए गए लोगों को बोर्नो में असैन्य प्रशासन को सौंपने के दौरान कहा कि 350 बंधकों को बोको हराम ने सम्बिसा के जंगलों में बंधक बनाकर रखा था।
उन्होंने बताया कि 209 बच्चे, 135 महिलाएं और छह पुरुष मुक्त कराए गए हैं। फटे-पुराने कपड़ों में ये लोग बहुत थके हुए नजर आए। माना जाता है कि कुछ लड़कियों ने दुष्कर्म या उग्रवादियों से जबरन शादी के बाद बच्चों को जन्म दिया होगा।
एक बंधक महिला के सात बच्चे हैं और उसने बताया कि बच्चों की वजह से वह एवं अन्य लोग भागने की कोशिश नहीं कर सके।
मुक्त कराई गई हाजरा उमरा ने कहा, मैं हमेशा मुक्त होना चाहती थी लेकिन बच्चों के कारण ऐसा नहीं कर सकी। उसने बताया, भागते समय पकड़े जाने पर वे यातना देते और अनिश्चितकाल के लिए कारागार में डाल देते।
नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के मुताबिक बोको हराम नाइजीरिया का जेहादी समूह है जिसकी स्थापना 2009 में देश में इस्लामिक शरिया कानून लागू करने के लिए की गई थी। बोको हराम के हमले और हिंसा में अब तक कम से कम 35 हजार लोग मारे गए हैं और 21 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 22 May 2024 06:39:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पीएम मोदी के ग़ज़ा में इसराइली बमबारी रुकवाने वाले बयान पर क्या बोला अमेरिका?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पएम-मद-क-गज-म-इसरइल-बमबर-रकवन-वल-बयन-पर-कय-बल-अमरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पएम-मद-क-गज-म-इसरइल-बमबर-रकवन-वल-बयन-पर-कय-बल-अमरक</guid>
<description>अमेरिकी विदेश मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर टिप्पणी करने से बचा, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि रमज़ान के दौरान विशेष दूत भेजकर कैसे ग़ज़ा में भारत ने इसराइली हमले रोके थे.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से दैनिक प्रेस वार्ता के दौरान ये पूछा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ये कहा था कि कैसे उन्होंने रमज़ान के पवित्र महीने में एक विशेष दूत को तेल अवीव भेजकर ग़ज़ा में इसराइली हमले रोके थे. क्या अमेरिकी विदेश मंत्रालय को इस बारे में जानकारी है?
इस पर मैथ्यू मिलर ने कहा, मुझे इन बयानों के बारे में पता है लेकिन मैं उसपर टिप्पणी नहीं करूंगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा था, मैंने अभी ग़ज़ा में...रमज़ान का महीना था...मैंने अपने विशेष दूत को इसराइल भेजा. मैंने उनसे कहा था कि आप इसराइल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सबसे मिलिए और उन्हें समझाइए कि कम से कम रमज़ान में ग़ज़ा में बमबारी न करें और उन्होंने पालन करने का भरपूर प्रयास किया.
पीएम मोदी ने कहा था, यहां तो आप मुझे मुसलमानों को लेकर घेर लेते हैं, लेकिन मोदी ग़ज़ा में रमज़ान के महीने में बमबारी, लेकिन मैं इसकी पब्लिसिटी नहीं करता क्योंकि इसके लिए कइयों ने प्रयास किए होंगे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 22 May 2024 06:39:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तरी अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ में कम से कम 84 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-अफगनसतन-म-भर-बरश-क-चलत-अचनक-आई-बढ-म-कम-स-कम-84-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-अफगनसतन-म-भर-बरश-क-चलत-अचनक-आई-बढ-म-कम-स-कम-84-लग-क-मत</guid>
<description>इस्लामाबाद, 19 मई। उत्तरी अफगानिस्तान में भारी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ में कम से कम 84 लोगों की मौत हो गई। तालिबान के एक प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।
फरयाब प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता इस्मतुल्ला मुरादी ने कहा कि शनिवार रात प्रांत के चार जिलों में भारी बारिश हुई और बाढ़ आई, जिसमें कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए, आठ लोग लापता है।
उन्होंने बताया कि अन्य लोगों की मौत शुक्रवार को आई बाढ़ में हुई।
मुरादी ने कहा कि 1,500 मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, सैंकड़ो हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो गई है और 300 से अधिक पशु मारे गए हैं।
अफगानिस्तान में असामान्य रूप से भारी मौसमी बारिश हो रही है। पश्चिमी प्रांत गोर के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद हमास के अनुसार, बुरी तरह प्रभावित प्रांत में शुक्रवार को आई बाढ़ से 50 लोगों के मरने की खबर है।</description>
<pubDate>Mon, 20 May 2024 06:08:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान के राष्ट्रपति को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की ‘हार्ड लैंडिंग’</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-रषटरपत-क-ल-ज-रह-हलकपटर-क-हरड-लडग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-रषटरपत-क-ल-ज-रह-हलकपटर-क-हरड-लडग</guid>
<description>दुबई, 19 मई। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर ने हार्ड लैंडिंग की है। ईरान के सरकारी मीडिया ने इस हार्ड लैंडिंग का कोई ब्यौरा दिए बिना केवल इतनी जानकारी दी है।
सरकारी टेलीविजन की खबर में रविवार को यह जानकारी दी गई है। किसी विमान या हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग से तात्पर्य उसकी अनियंत्रित और अव्यवस्थित लैंडिंग होता है।
कुछ लोगों ने जनता से रईसी और हेलीकॉप्टर में सवार अन्य लोगों के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया है।
यह घटना तब हुई है जब रईसी और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान ने पिछले महीने ही इजराइल पर एक जबरदस्त ड्रोन और मिसाइल हमला किया था।
रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे। सरकारी टीवी ने कहा कि यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान देश की सीमा पर स्थित जुल्फा शहर के निकट हुई। बाद में हालांकि टीवी ने बताया कि यह घटना उजी के निकट हुई है।
सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए की खबर के अनुसार, रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर और अन्य अधिकारी तथा अंगरक्षक भी यात्रा कर रहे थे।
एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने घटना का वर्णन करने के लिए दुर्घटना शब्द का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्होंने एक ईरानी समाचार पत्र के समक्ष स्वीकार किया कि वह अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं।
रईसी की स्थिति के बारे में न तो आईआरएनए और न ही सरकारी टीवी ने कोई जानकारी दी।
गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने सरकारी टीवी से कहा, राष्ट्रपति और उनके साथ कुछ लोग हेलीकॉप्टर से वापस जा रहे थे और खराब मौसम और कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारना पड़ा।
उन्होंने कहा, विभिन्न बचाव दल क्षेत्र में जा रहे हैं, लेकिन खराब मौसम और कोहरे के कारण उन्हें हेलीकॉप्टर तक पहुंचने में समय लग सकता है।
उन्होंने कहा, यह क्षेत्र थोड़ा ऊबड़-खाबड़ है और वहां पहुंचना कठिन है। हम बचाव टीमों के लैंडिंग स्थल पर पहुंचने और उनसे अधिक जानकारी प्राप्त होने का इंतजार कर रहे हैं।
सरकारी टीवी ने बताया कि बचाव दल मौके पर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन खराब मौसम के कारण बचाव अभियान बाधित हो रहा है।
तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और कोहरे की सूचना मिली है। आईआरएनए ने इस क्षेत्र को एक जंगलबताया है।
आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता बाबाक येक्तापरास्त ने आईआरएनए को बताया कि बचाव अभियान में लगे एक हेलीकॉप्टर ने उस क्षेत्र तक पहुंचने की कोशिश की जहां अधिकारियों का मानना है कि रईसी का हेलीकॉप्टर है, लेकिन जबरदस्त कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर उतर नहीं सका।
रईसी रविवार तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान में थे। यह तीसरा बांध है, जिसे दोनों देशों ने अरास नदी पर बनाया है।
रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में जा रहे थे। रईसी (63) एक कट्टरपंथी हैं, जिन्होंने पूर्व में देश की न्यायपालिका का नेतृत्व किया था।
उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी के रूप में देखा जाता है और कुछ विश्लेषकों का कहना है कि वह 85 वर्षीय नेता (खामेनेई) की मृत्यु या पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह ले सकते हैं।
रईसी ने ईरान का 2021 का राष्ट्रपति चुनाव जीता था।
इस बीच अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वह ईरानी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर की ईरान में संभावित हार्ड लैंडिंग की खबरों पर बारीकी से नजर रख रहा है।
विभाग ने कहा कि इस समय उसके पास इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं है।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 20 May 2024 06:08:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मध्य गाजा में इजराइल के हवाई हमले में 27 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मधय-गज-म-इजरइल-क-हवई-हमल-म-27-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मधय-गज-म-इजरइल-क-हवई-हमल-म-27-लग-क-मत</guid>
<description>देर अल-बला (गाजा पट्टी), 19 मई। मध्य गाजा में एक इजराइली हवाई हमले में 27 लोग मारे गए और हमास के साथ आठ महीने से चल रही लड़ाई ने रविवार को और जोर पकड़ लिया।
हालांकि, युद्ध के बाद गाजा में कौन शासन करेगा, इस सवाल पर इजराइली नेता बंटे हुए हैं।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी वार कैबिनेट के दो अन्य सदस्यों से आलोचना का सामना करना पड़ रहा। उनके मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बेनी गांत्ज ने कहा है कि युद्ध के बाद गाजा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशासन को शामिल करते हुए आठ जून तक एक योजना नहीं बनाई जाती है तो वह सरकार से बाहर हो जाएंगे।
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के नेतन्याहू और अन्य इजराइली नेताओं से रविवार को मिलने की उम्मीद है ताकि इजराइल को मान्यता देने के लिए सऊदी अरब के साथ एक महत्वाकांक्षी अमेरिकी योजना पर चर्चा की जा सके। इस मुलाकात का उद्देश्य फलस्तीनी प्राधिकरण को गाजा पर शासन में मदद करना भी है।
देर अल-बला के अल-अक्सा मार्टिर हॉस्पिटल के अनुसार, मध्य गाजा के फलस्तीनी शरणार्थी शिविर नुसिरत में हुए हवाई हमले में 27 लोग मारे गए, जिनमें 10 महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं।
वहीं, फलस्तीनी रेड क्रिसेंट आपात सेवा के अनुसार नुसिरत की एक सड़क पर एक अलग हमले में पांच लोग मारे गए।
अस्पताल के अनुसार, हमास संचालित पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी भी देर अल-बला में मारे गए।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 20 May 2024 06:08:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरानी राष्ट्रपति रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश पर सऊदी अरब ने क्या कहा?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-रषटरपत-रईस-क-हलकपटर-करश-पर-सऊद-अरब-न-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-रषटरपत-रईस-क-हलकपटर-करश-पर-सऊद-अरब-न-कय-कह</guid>
<description>भारत-पाकिस्तान समेत दुनियाभर के नेताओं ने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की सलामती के लिए दुआ की है.
सऊदी अरब ने ईरानी राष्ट्रपति रईसी के हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर चिंता जाहिर की है.
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा, मीडिया में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके हेलिकॉप्टर को लेकर जो ख़बरें चल रही हैं उन्हें लेकर हम बेहद चिंतित हैं.
इस मुश्किल वक्त में हम ईरान के साथ हैं और ईरान की हर तरीक़े से मदद के लिए तैयार हैं.
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा, हमने हेलिकॉप्टर क्रैश से जुड़े घटनाक्रम पर नज़र बना रखी है.
हम उम्मीद करते हैं कि ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके सहयोगी पूरी तरह से सुरक्षित हैं. राहत और बचाव कार्य में मदद मुहैया करवाने के लिए कदम उठाए गए हैं.
जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोक्ट किया, ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर की दुर्घटना को लेकर हम चिंतित हैं.
हम इस मुश्किल वक्त में ईरान की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं. हम उम्मीद करते हैं कि इब्राहिम रईसी पूरी तरह से सुरक्षित हैं.
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, राष्ट्रपति रईसी की आज हेलीकॉप्टर उड़ान के बारे में आ रही ख़बरों से ग़हरी चिंता हुई है. हम संकट की इस घड़ी में ईरानी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं और राष्ट्रपति और उनके दल की भलाई की कामना करते हैं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एक बयान में कहा है, माननीय राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर के बारे में ईरान से परेशान करने वाली ख़बर सुनी. बड़ी चिंता के साथ खुशख़बरी का इंतज़ार कर रहा हूं कि सब ठीक है. हमारी दुआएं और शुभकामनाएं माननीय राष्ट्रपति रईसी और पूरे ईरानी राष्ट्र के साथ हैं.
अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव ने इस हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वो हेलीकॉप्टर हादसे की ख़बर से बेहद परेशान है.
राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने उड़ान भरने से पहले अज़रबैजान के राष्ट्रपति के साथ ही दोनों देशों की सीमा पर बांध का उद्घाटन किया था.
राष्ट्रपति अलियेव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में अज़रबैजान ईरान की हर मदद करने के लिए तैयार है.
अमेरिका ने कहा है कि वह ईरान के राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की रिपोर्टों पर नज़र रखे हुए हैं.
ईरान के विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति रईसी के लिए दुनियाभर में की सलामती की दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया है.
विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ईरान कई देशों की सरकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का शुक्रगुज़ार है.
कई देशों की सरकारों और संगठनों ने ईरान की सरकार और जनता के साथ मानवीय संवेदना दिखाने के साथ राहत और बचाव कार्य में मदद की पेशकश भी की है.
राष्ट्रपति रईसी की खोज में रविवार से ही व्यापक अभियान चलाया जा रहा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 20 May 2024 06:08:38 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>तुर्की के ड्रोन ने ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश होने की जगह का पता लगाया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तरक-क-डरन-न-ईरन-रषटरपत-इबरहम-रईस-क-हलकपटर-करश-हन-क-जगह-क-पत-लगय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तरक-क-डरन-न-ईरन-रषटरपत-इबरहम-रईस-क-हलकपटर-करश-हन-क-जगह-क-पत-लगय</guid>
<description>ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की खोज में चलाए जा रहे अभियान में तुर्की के ड्रोन ने हेलिकॉप्टर कहां क्रैश हुआ इस बात का पता लगा लिया है.
समाचार एजेंसी अनादोलु के मुताबिक़ तुर्की ने राष्ट्रपति रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की खोज अभियान में मदद के लिए ड्रोन भेजा था.
एजेंसी ने ड्रोन की जो फुटेज जारी की है, उसमें रात को एक पहाड़ी पर काले निशान दिखाई दिए हैं.
एजेंसी के मुताबिक़ फुटेज से जो भी जानकारी मिली है, उसे ईरान के अधिकारियों के साथ साझा कर दिया गया है.
रविवार को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहयान को ले जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुआ है.
ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने राष्ट्रपति रईसी और विदेश मंत्री के हेलिकॉप्टर में सवार होने की पुष्टि की है.
इस हेलिकॉप्टर में ईरान के पूर्वी अज़रबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती समेत कई अन्य लोग भी सवार थे.
ये हेलिकॉप्टर काफ़िले में चल रहे तीन हेलिकॉप्टरों में से एक है.
राष्ट्रपति रईसी की खोज में रविवार से ही व्यापक अभियान चलाया जा रहा है.
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह ख़ामेनई ने कहा है कि ईरान का प्रशासन इस हादसे से प्रभावित नहीं होगा.
भारत समेत दुनियाभर के नेताओं ने ईरान के राष्ट्रपति की सलामती के लिए दुआ की है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 20 May 2024 06:08:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा संघर्षः रफ़ाह पर हमले को लेकर नेतन्याहू से मिलेंगे अमेरिकी एनएसए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-सघरष-रफह-पर-हमल-क-लकर-नतनयह-स-मलग-अमरक-एनएसए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-सघरष-रफह-पर-हमल-क-लकर-नतनयह-स-मलग-अमरक-एनएसए</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सलिवन इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से वार्ता करने जा रहे हैं.
अमेरिका, ग़ज़ा में संघर्ष विराम कराने के लिए फिर से प्रयास कर रहा है. हाल ही में मिस्र में हुई शांति वार्ता बिना नतीजे के टूट गई थी.
जैक सलिवन ऐसे समय में इसराइल पहुंच रहे हैं जब इसराइली सेना दक्षिणी ग़ज़ा के रफ़ाह शहर समेत ग़ज़ा में व्यापक सैन्य अभियान चला रही है.
वहीं, एक फ़लस्तीनी मेडिकल सूत्र ने दावा किया है कि बीती रात मध्य ग़ज़ा स्थित एक शरणार्थी कैंप पर हुए हवाई हमले में कम से कम बीस लोग मारे गए हैं.
वहीं इसराइली सेना का कहना है कि ग़ज़ा के दक्षिण में जारी लड़ाई में शनिवार को उसके दो सैनिक मारे गए हैं और चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
अमेरिका ने रफ़ाह में आक्रमण के चलते इसराइल के लिए भेजी जा रही हथियारों की खेप को भी रोक दिया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 20 May 2024 06:08:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दुर्घटनास्थल से ईरान के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और अन्य के शव मिले: ईरानी मीडिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दरघटनसथल-स-ईरन-क-रषटरपत-वदश-मतर-और-अनय-क-शव-मल-ईरन-मडय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दरघटनसथल-स-ईरन-क-रषटरपत-वदश-मतर-और-अनय-क-शव-मल-ईरन-मडय</guid>
<description>दुबई, 20 मई। ईरान के उत्तर-पश्चिम स्थित पहाड़ी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुए राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री और अन्य लोग दुर्घटनास्थल पर मृत पाए गए। देश के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
रईसी 63 वर्ष के थे।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब रईसी और सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के नेतृत्व में ईरान ने पिछले महीने इजराइल पर एक जबरदस्त ड्रोन और मिसाइल हमला किया था। इसके अलावा ईरान का यूरेनियम संवर्धन भी हथियार बनाने के लिए आवश्यक स्तर के करीब पहुंच गया है। इसकी वजह से देश और पश्चिमी देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। तेहरान ने यूक्रेन युद्ध के लिए रूस को बम ले जाने वाले ड्रोन की आपूर्ति भी की और पूरे क्षेत्र में सशस्त्र मिलीशिया समूहों को भी भेजा।
ईरान को खराब अर्थव्यवस्था और महिला अधिकारियों को लेकर उसके शिया धर्मतंत्र के खिलाफ पिछले कुछ वर्षों में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन का सामना भी करना पड़ा है जिसके मद्देनजर इस हादसे के परिणाम तेहरान और देश के भविष्य के लिए कहीं अधिक गंभीर हो सकते हैं।
रईसी ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत में यात्रा कर रहे थे।
सरकारी टीवी ने पूर्वी अजरबैजान प्रांत में हुए इस हादसे का कोई कारण अभी नहीं बताया है।
उसने बताया कि इस हादसे में रईसी के साथ जिन लोगों के शव मिले हैं, उनमें ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन (60) भी शामिल हैं।
सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए की खबर के अनुसार, रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री अमीराब्दुल्लाहियन, ईरान के पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर एवं अन्य अधिकारी और अंगरक्षक भी यात्रा कर रहे थे।
तुर्किये के प्राधिकारियों ने सोमवार की सुबह ड्रोन से ली एक फुटेज जारी की जिसमें जंगल में आग लगी दिखायी दी। उन्होंने इसके हेलीकॉप्टर का मलबा होने का संदेह जताया। उन्होंने एक दुर्गम पहाड़ी पर अजरबैजान-ईरान सीमा से करीब 20 किलोमीटर दक्षिण में यह आग लगी होने की जानकारी दी।
आईआरएनए द्वारा सोमवार को सुबह जारी फुटेज में दुर्घटनास्थल को एक हरित पर्वतीय क्षेत्र में एक दुर्गम घाटी बताया गया।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 20 May 2024 06:08:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चाबहार समझौता भारत के साथ आर्थिक संबंधों में मील का पत्थरः ईरानी दूत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चबहर-समझत-भरत-क-सथ-आरथक-सबध-म-मल-क-पतथर-ईरन-दत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चबहर-समझत-भरत-क-सथ-आरथक-सबध-म-मल-क-पतथर-ईरन-दत</guid>
<description>मुंबई, 17 मई। ईरान के एक राजनयिक ने चाबहार बंदरगाह के परिचालन को लेकर भारत और ईरान के बीच हुए दीर्घकालिक समझौते को द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह भविष्य में निवेश के तमाम अवसर मुहैया कराता है।
मुंबई में ईरान के कार्यवाहक महावाणिज्य दूत दावूद रेजाई एस्कंदरी ने पीटीआई-भाषा के साथ साझा किए गए एक बयान में कहा कि इन अवसरों में चाबहार के शाहिद बहिश्ती बंदरगाह के दूसरे चरण के साथ बीओटी मॉडल पर तीसरे एवं चौथे चरण का विकास भी शामिल है।
भारत ने 13 मई को चाबहार के रणनीतिक ईरानी बंदरगाह के परिचालन के लिए 10 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जो उसे पश्चिम एशिया के साथ व्यापार का विस्तार करने में मदद करेगा।
एस्कंदरी ने कहा, भारत और ईरान महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार हैं। भारत हाल के वर्षों में ईरान के पांच सबसे बड़े व्यापार भागीदारों में से एक रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सौदा पेट्रोकेमिकल और संबंधित उद्योगों के साथ एलएनजी और एलपीजी निर्यात टर्मिनलों के निर्माण में निवेश के अवसर भी लेकर आता है। इसके अलावा छोटी रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल संयंत्रों के विकास के भी अवसर पैदा होंगे।
एस्कंदरी ने बयान में कहा, यह बंदरगाह अफगानिस्तान और चारों तरफ से जमीन से घिरे मध्य एशियाई देशों तक पहुंचने के लिए भारत के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोकेमिकल, खनन, दवा, कृषि, वाहन उद्योग के साथ बुनियादी ढांचा विकास, सूचना एवं संचार और पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्रों में ईरान में व्यापार के अवसर हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 18 May 2024 06:18:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस खारकीव में बफर जोन चाहता है लेकिन कब्जा करने की उसकी योजना नहीं: पुतिन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-खरकव-म-बफर-जन-चहत-ह-लकन-कबज-करन-क-उसक-यजन-नह-पतन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-खरकव-म-बफर-जन-चहत-ह-लकन-कबज-करन-क-उसक-यजन-नह-पतन</guid>
<description>कीव, 17 मई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में उसके हमले का उद्देश्य एक बफर जोन बनाना है लेकिन शहर पर कब्जा करने की उसकी कोई योजना नहीं है।
चीन के हार्बिन के दौरे पर शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में यूक्रेनी गोलाबारी के जवाब में रूस ने खारकीव क्षेत्र में हमले किए।
उन्होने कहा, मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर यह जारी रहा तो हम एक सुरक्षा क्षेत्र, एक जोखिम मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए मजबूर होंगे।
पुतिन ने कहा कि रूसी सैनिक योजना के अनुसार प्रतिदिन आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस की फिलहाल खारकीव पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 18 May 2024 06:18:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री का एक और ऑपरेशन किया गया, हालत गंभीर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सलवकय-क-परधनमतर-क-एक-और-ऑपरशन-कय-गय-हलत-गभर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सलवकय-क-परधनमतर-क-एक-और-ऑपरशन-कय-गय-हलत-गभर</guid>
<description>ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया), 17 मई। गोलीबारी में घायल हुए स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको का एक और ऑपरेशन किया गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
फिको (59) पर उस समय हमला किया गया था जब वह राजधानी ब्रातीस्लावा से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में एक सरकारी बैठक के बाद समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे।
फिको को गोली लगने के बाद हेलीकॉप्टर से बांस्का बिस्त्रिका में यूनिवर्सिटी एफ डी रूजवेल्ट अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल की निदेशक मिरियम लापुनिकोवा ने कहा कि फिको का सीटी स्कैन हुआ और वर्तमान में वह गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती है। उन्होंने उनकी हालत को बहुत गंभीर बताया है।
रक्षा मंत्री और उप प्रधानमंत्री रॉबर्ट कलिनक ने अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, मुझे लगता है कि इसमें कई दिन और लगेंगे जब तक हम निश्चित रूप से यह जान पाएंगे कि आगे प्रगति की दिशा क्या है।
फिको पर हमला ऐसे समय में हुआ जब हजारों प्रदर्शनकारी उनकी नीतियों का विरोध करने के लिए राजधानी और देश भर में रैलियां कर रहे हैं। यह घटना यूरोप में जून में होने वाले संसदीय चुनावों से ठीक पहले हुई है।
पुलिस ने हमलावर की पहचान उजागर नहीं की है। हालांकि अपुष्ट खबरों में कहा गया है कि हमलावर 71 वर्षीय सेवानिवृत्त शख्स है। हमलावर के बारे में खबरें आई हैं कि वह देश के दक्षिण-पश्चिम इलाके में एक मॉल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था।
फिको पिछले साल स्लोवाकिया में सत्ता में लौटे थे। इससे पहले भी वह दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 18 May 2024 06:18:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-ज-बइडन-बल-फलसतन-पड-म-ह-और-गज-म-तरत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-रषटरपत-ज-बइडन-बल-फलसतन-पड-म-ह-और-गज-म-तरत</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने माना है कि फ़लस्तीनी पीड़ा में हैं और वहां (ग़ज़ा में) तुरंत मदद में इज़ाफ़ा करने की ज़रूरत है.
ग़ज़ा में समंदर के रास्ते मदद की पहली खेप पहुंचने की पुष्टि के बाद जो बाइडन ने यह बात कही.
जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, यह बात साफ़ है कि फ़लस्तीनी पीड़ा में हैं. मदद में तुरंत इज़ाफ़ा करने की ज़रूरत है.
ग़ज़ा में हम इसराइल के साथ मिलकर मदद बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.
इससे पहले अमेरिकी सेना ने ग़ज़ा में समंदर के रास्ते मदद की पहली खेप पहुंचने की पुष्टि की.
अमेरिका की ओर से बताया गया, ग़ज़ा में फ़लस्तीनी नागरिकों की मदद के लिए ये बहुराष्ट्रीय कोशिशें जारी रहेंगी. समंदर के रास्ते पहुंचाई जा रही ये मदद पूरी तरह से मानवीय हैं.
हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि प्रभावी ढंग से मदद करने के मामले में समंदर वाले रास्ते ज़मीनी रास्तों की जगह नहीं ले सकते.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक़, आने वाले दिनों में ग़ज़ा में 500 टन राहत सामग्री पहुंचने की उम्मीद है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 18 May 2024 06:18:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारतीय समुदाय को भारतीय होने पर बेहद गर्व: एफआईआईडीएस प्रमुख</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरतय-समदय-क-भरतय-हन-पर-बहद-गरव-एफआईआईडएस-परमख</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरतय-समदय-क-भरतय-हन-पर-बहद-गरव-एफआईआईडएस-परमख</guid>
<description>वाशिंगटन, 18 मई। भारतीय समुदाय के एक थिंक-टैंक के प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्ष में वैश्विक मंच पर भारत का कद बढ़ने और इसके चौतरफा विकास से वैश्विक स्तर पर भारतीय समुदाय अब भारतीय होने पर बहुत गर्व महसूस करता है।
फाउंडेशन फॉर इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज (एफआईआईडीएस)में पॉलिसी एंड स्ट्रेटजी के प्रमुख खंडेराव कांड ने शुक्रवार को पीटीआई से बातचीत में यह बात कही।
उन्होंने कहा, भारतीय समुदाय इस वक्त भारतीय होने पर बहुत गर्व महसूस कर रहा है और मुझे लगता है कि इसका काफी श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के पिछले दो कार्यकाल में उनके नेतृत्व को जाता है। इसने वास्तव में न केवल भारतीय अमेरिकियों बल्कि दुनिया भर में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में भी आत्मविश्वास पैदा किया है क्योंकि अब उन्हें सम्मान मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय भारत की प्रगति पर बात करने की बेहतरीन स्थिति में हैं और वे वैश्विक मामलों और वैश्विक अर्थव्यवस्था में जो हो रहा है उससे तुलना कर सकते हैं। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अब अगले कुछ वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा, भारतीय अमेरिकी भारत की प्रगति और भारत के भविष्य के बारे में बहुत बेहतर महसूस करते हैं....।
कांड ने कहा, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि यह (उनके 10 साल का शासन) सिर्फ एक ट्रेलर है, फिल्म आनी बाकी है। हम उस फिल्म को 2047 में देखने की उम्मीद कर रहे हैं जब भारत (अपनी आजादी के) 100 साल पूरे करेगा और हम भारत को एक मजबूत सभ्यतागत आधार पर सबसे विकसित देशों में से एक के रूप में देखने के लिए उत्सुक हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 18 May 2024 06:18:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जलवायु परिवर्तन से मस्तिष्क संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों पर असर पड़ने की आशंका: अध्ययन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जलवय-परवरतन-स-मसतषक-सबध-समसयओ-स-पडत-लग-पर-असर-पडन-क-आशक-अधययन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जलवय-परवरतन-स-मसतषक-सबध-समसयओ-स-पडत-लग-पर-असर-पडन-क-आशक-अधययन</guid>
<description>नयी दिल्ली, 18 मई। जलवायु परिवर्तन से माइग्रेन और अल्जाइमर जैसी मस्तिष्क संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। द लांसेट न्यूरोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित एक नये शोध में यह बात पाई गयी है।
माइग्रेन से पीड़ित व्यक्ति को आधे सिर में पीड़ा की शिकायत होती है जबकि अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्ति की सोचने की क्षमता प्रभावित होती है और उसकी याददाश्त कमजोर हो जाती है।
ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कॉलेज लंदन में इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजी के प्रमुख शोधकर्ता संजय सिसोदिया ने बताया कि अत्यधिक तापमान (कम और अधिक दोनों) और जलवायु परिवर्तन की वजह से तापमान में बदलाव का मस्तिष्क संबंधी रोगों पर प्रभाव पड़ता है।
उन्होंने कहा, रात का तापमान विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है क्योंकि रात के दौरान अधिक तापमान नींद में खलल डाल सकता है। खराब नींद मस्तिष्क संबंधी कई समस्याओं को बढ़ाती है।
अध्ययन के दौरान दुनिया भर में 1968 और 2023 के बीच प्रकाशित 332 पत्रों की समीक्षा की गई और मस्तिष्काघात, माइग्रेन, अल्जाइमर, दिमागी बुखार, मिर्गी और मल्टीपल स्केलेरोसिस सहित तंत्रिका तंत्र संबंधी 19 विभिन्न स्थितियों का अध्ययन किया गया।
शोधकर्ताओं ने पाया कि उच्च तापमान या लू की वजह से अस्पतालों में मस्तिष्काघात से पीड़ित मरीजों, उनकी अक्षमता के मामले और उनकी मौत की संख्या बढ़ी हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि डिमेंशिया (याद रखने, सोचने या निर्णय लेने की क्षमता का कम हो जाना) से पीड़ित मरीज अत्यधिक तापमान और खराब मौसम से जुड़ी बाढ़ और जंगल की आग जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान से बहुत प्रभावित होते हैं।
टीम ने इस बात की भी समीक्षा की कि जलवायु परिवर्तन ने कैसे चिंता, अवसाद और सिजोफ्रेनिया (भ्रम की स्थिति) सहित कई गंभीर लेकिन सामान्य मानसिक विकारों से पीड़ित लोगों को प्रभावित किया है।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 18 May 2024 06:18:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लंबी सर्जरी के बाद स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री फिको को आया होश</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लब-सरजर-क-बद-सलवकय-क-परधनमतर-फक-क-आय-हश</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लब-सरजर-क-बद-सलवकय-क-परधनमतर-फक-क-आय-हश</guid>
<description>ब्रातिस्लाव, 16 मई । जानलेवा हमले में बुधवार को गंभीर रूप से घायल स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की कई घंटे चली सर्जरी के बाद उन्हें अब होश आ गया है।
बीबीसी ने स्लोवाकिया के पर्यावरण मंत्री तोमास ताराबा के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री अब खतरे से बाहर हैं।
ताराबा ने कहा, मैं बिल्कुल स्तब्ध रह गया... सौभाग्य से, जहां तक मुझे जानकारी है, ऑपरेशन सफल रहा और मुझे लगता है कि उनकी जान बच जाएगी। ...फिलहाल उनकी जान को खतरा नहीं है।
ताराबा ने बताया कि उन्हें एक गोली पेट में लगी थी और दूसरी एक जोड़ पर।
फिको को बुधवार दोपहर राजधानी से 150 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में उस समय गोली मार दी गई थी जब वह एक सरकार बैठक के बाद अपने समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। उन्हें 71 साल के एक बुजुर्ग ने गोली मारी थी।
गृह मंत्री मातुस सुताज एस्तोक ने हमले को राजनीति से प्रेरित बताया है।
उन्हें हेलीकॉप्टर से बंसका बिस्ट्रिका स्थित रूजवेल्ट हॉस्पिटल ले जाया गया था क्योंकि राजधानी तक पहुंचने में काफी समय नष्ट हो जाता।
स्थानीय मीडिया ने बाद में हमलावर की पहचान जुराज सिंतुला के रूप में की है जो एक कवि और स्लोवाक राइटर्स एसोसिएशन के संस्थापक हैं। वह विपक्षी प्रोग्रेसिव स्लोवाकिया पार्टी के समर्थक हैं। उसने अपने लाइसेंसी बंदूक से प्रधानमंत्री पर गोली चलाई थी।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 17 May 2024 06:22:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की हालत स्थिर है: अस्पताल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सलवकय-क-परधनमतर-रबरट-फक-क-हलत-सथर-ह-असपतल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सलवकय-क-परधनमतर-रबरट-फक-क-हलत-सथर-ह-असपतल</guid>
<description>बांस्का बिस्त्रिका (स्लोवाकिया), 16 मईस्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की हालत घातक हमले के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को फिलहाल स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
रक्षा मंत्री रॉबर्ट कालिनक ने बांस्का बिस्त्रिका में अस्पताल के बाहर संवाददाताओं को बताया कि चिकित्सक फिको के इलाज में जुटे हैं।
सरकार का कहना है कि फ़िको पर बुधवार को एक सांस्कृतिक केंद्र के बाहर पांच गोलियां चलाई गईं जहाँ वह समर्थकों से मिल रहे थे।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 17 May 2024 06:22:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में निर्वाचित पदों पर भारतीय अमेरिकियों की संख्या उनकी बढ़ती आबादी को नहीं दर्शाती है: हैरिस</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-नरवचत-पद-पर-भरतय-अमरकय-क-सखय-उनक-बढत-आबद-क-नह-दरशत-ह-हरस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-नरवचत-पद-पर-भरतय-अमरकय-क-सखय-उनक-बढत-आबद-क-नह-दरशत-ह-हरस</guid>
<description>वाशिंगटन, 16 मई अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को कहा कि निर्वाचित पदों पर भारतीय मूल के अमेरिकियों की संख्या उनकी बढ़ती आबादी को नहीं दर्शाती है। इसी के साथ उन्होंने ज्यादा से ज्यादा भारतीय अमेरिकियों को राजनीति में सक्रिय होने की अपील की।
कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी के थिंक टैंक इंडियन अमेरिकन इंपैक्ट के वार्षिक सम्मेलन डेसिस डिसाइड में यह बात कही थी। यह संगठन देश भर में निर्वाचित पदों के लिए चुनाव में उतरने वाले भारतीय अमेरिकियों को समर्थन और धन मुहैया कराता है।
अमेरिका में भारतीय और अफ्रीकी मूल की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय मूल के अमेरिकियों से खचाखच भरे कक्ष में उन्हें संबोधित करते हुए कहा, पिछले कुछ सालों के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक निर्वाचित पदों के वास्ते चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए , लेकिन फिर भी यह संख्या उनकी बढ़ती जनसंख्या के सही अनुपात को नहीं दर्शाती है।
वर्तमान में अमेरिकी संसंद में भारतीय मूल के पांच निर्वाचित सदस्य हैं, जिसमें डॉ. अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार शामिल हैं। अमेरिकन इंपैक्ट का मानना था कि 2024 में अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के अमेरिकियों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।
राष्ट्रपति पद के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा के संबंध में इंडियन अमेरिकन इंपैक्ट का कहना कि अमेरिका में भारतीय मूल का समुदाय, जो दूसरा सबसे बड़ा अप्रवासी समुदाय है और देश के कई राज्यों में इसकी जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, चुनाव परिणाम को भी प्रभावित कर सकता है।
कमला हैरिस ने इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट के काम की सराहना करते हुए कहा कि उसने न केवल समुदाय के सदस्यों को चुनने में बल्कि जॉर्जिया जैसे प्रांतों में सीनेटर के चुनाव में भी अहम भूमिका निभाई है।
हैरिस ने कहा, आपको पता होना चाहिए कि आप अकेले नहीं हैं। एक देश के रूप में हमें अभी भी बहुत कुछ करना है, जिसके कारण हम यहां एक साथ हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 17 May 2024 06:22:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पिछली विजेता के इस्तीफे के बाद हवाई की सवाना गैंकीविक्ज़ को मिस यूएसए का ताज पहनाया गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पछल-वजत-क-इसतफ-क-बद-हवई-क-सवन-गकवकज-क-मस-यएसए-क-तज-पहनय-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पछल-वजत-क-इसतफ-क-बद-हवई-क-सवन-गकवकज-क-मस-यएसए-क-तज-पहनय-गय</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 16 मई हवाई की सवाना गैंकीविक्ज़ को बुधवार को मिस यूएसए 2023 का ताज पहनाया गया। इस खिताब की पिछली विजेता नोएलिया वोइट ने करीब एक सप्ताह पहले, अपने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था।
होनोलूलू स्टार-एडवरटाइजर की खबर के अनुसार, महिला सशक्तीकरण गैर-लाभकारी संस्था का नेतृत्व करने वाली मॉडल गैंकीविक्ज़ के पास यह खिताब, कार्यकाल की शेष अवधि यानी अगस्त तक रहेगा।
अलोहिलानी रिज़ॉर्ट वाइकिकी बीच पर एक समारोह के दौरान माउई निवासी गैंकीविक्ज़ ने कहा, मैं इस संगठन के साथ सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए तैयार हूं जिसे मैं अपने दिल से अपना मानती हूं।
आयोजन में प्रथम उपविजेता रहीं, गैंकीविक्ज़ को पूर्व मिस यूएसए 2023 नोएलिया वोइट के स्थान पर मिस यूएसए घोषित किया गया था, जिन्होंने छह मई को पद छोड़ दिया था।
एक बयान में, वोइट ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और लिखा, अपनी शारीरिक और मानसिक बेहतरी से कभी समझौता न करें।
पूर्व मिस यूटा रहीं वोइट को सितंबर 2023 में मिस यूएसए स्पर्धा की विजेता घोषित किया गया था और ताज पहनाया गया था।
मिस टीन यूएसए, उमासोफिया श्रीवास्तव ने भी वोइट के इस्तीफे के कुछ ही दिनों के भीतर मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन को झटका देते हुए अपना खिताब त्याग दिया था। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन दोनों प्रतियोगिताओं का संचालन करता है।
पूर्व मिस न्यू जर्सी टीन यूएसए श्रीवास्तव ने एक बयान में लिखा कि उनके व्यक्तिगत मूल्य संगठन की दिशा के साथ पूरी तरह से मेल नहीं खाते।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 17 May 2024 06:22:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन के रूस और यूरोप के साथ संबंधों पर अमेरिका ने क्यों सवाल उठाए?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-रस-और-यरप-क-सथ-सबध-पर-अमरक-न-कय-सवल-उठए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-रस-और-यरप-क-सथ-सबध-पर-अमरक-न-कय-सवल-उठए</guid>
<description>अमेरिका ने कहा है कि चीन एक ही वक्त में यूरोप और रूस दोनों के साथ अच्छे संबंध नहीं रख सकता है.
अमेरिका का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के चीन दौरे पर हैं और बीते कल रूसी राष्ट्रपति की मुलाक़ात चीनी राष्ट्रपति से हुई है.
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेदांत पटेल से रूस और चीन के संबंधों पर सवाल पूछा गया था.
जिसके जवाब में वेदांत पटेल ने कहा, आप दोनों तरफ नहीं हो सकते हैं. एक तरफ चीन यूरोप के साथ अच्छे संबंध बनाकर चलता है और दूसरी तरफ वह रूस को सहयोग करता है. रूस यूरोप की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है.
यूक्रेन के साथ जंग में चीन रूस की मदद कर रहा है. हम इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और हमने इसकी आलोचना भी की है.
वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिगपिंग ने कहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग का राजनीतिक समाधान होना चाहिए.
शी जिगपिंग ने यह बात पुतिन के साथ मुलाक़ात के दौरान कही.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 17 May 2024 06:22:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइल ने रफ़ाह में बढ़ाई सैनिकों की तैनाती, नेतन्याहू ने मानवीय संकट के दावों को किया ख़ारिज</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-न-रफह-म-बढई-सनक-क-तनत-नतनयह-न-मनवय-सकट-क-दव-क-कय-खरज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-न-रफह-म-बढई-सनक-क-तनत-नतनयह-न-मनवय-सकट-क-दव-क-कय-खरज</guid>
<description>इसराइल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि रफ़ाह में सैनिकों की तैनाती बढ़ाई गई है.
योवान गौलांट ने कहा है कि रफ़ाह में हमास के ख़िलाफ़ जंग तेज़ हो गई है. रफ़ाह में इसराइल ये सैन्य कार्रवाई तब कर रहा है, जब उसके सहयोगी देश अमेरिका ने उसे ऐसा ना करने के लिए कहा है.
अमेरिका ने रफ़ाह में लोगों की आबादी को देखते हुए इसराइल को हमला ना करने के लिए कहा था और चिंता ज़ाहिर की थी.
इसराइल ने रफ़ाह में रह रहे लोगों को सैन्य कार्रवाई शुरू करने से पहले अपना घर छोड़ने के लिए कहा था.
इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने किसी भी तरह के मानवीय संकट होने की बात से इनकार किया है. नेतन्याहू ने कहा है कि पांच लाख लोग अब तक रफ़ाह छोड़ चुके हैं.
बीते साल अक्तूबर में हमास ने इसराइल पर हमला किया था, जिसमें 1200 लोगों की जान गई थी.
इसके जवाब में इसराइल की सैन्य कार्रवाई में अब तक 34 हज़ार से ज़्यादा फ़लस्तीनियों की जान जा चुकी है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 17 May 2024 06:22:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों पर बैन लगाया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नपल-न-कछ-भरतय-बरडस-क-मसल-पर-बन-लगय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नपल-न-कछ-भरतय-बरडस-क-मसल-पर-बन-लगय</guid>
<description>नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद उन पर तुरंत प्रभाव से अस्थायी बैन लगा दिया है.
नेपाल ने दो भारतीय कंपनियों के चार प्रकार के मसालों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है और इनके आयात पर भी रोक लगा दी है.
नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी और गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने इस बारे में जानकारी मुहैया करवाई है.
विभाग ने कहा है, भारत के एमडीएच और एवरेस्ट ब्रांडों से सांबर मसालों, करी पाउडर और मछली करी मसालों के आयात को तुरंत रोकने के लिए संबंधित सरकारी एजेंसियों को एक पत्र भेजा गया है.
विभाग की महानिदेशक मतीना जोशी वैद्य ने बीबीसी नेपाली सेवा को बताया, एक पत्र हासिल हुआ है और कुछ मसालों को फिलहाल के लिए आयात नहीं किया जा सकता.
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नेपाल ने जिन मसालों के आयात परमिट को रोकने के लिए पत्र लिखा है, उनमें एमडीएच के तीन और एवरेस्ट का एक प्रकार का मसाला शामिल है.
हाल ही में हॉन्ग कॉन्ग के फूड सेफ़्टी विभाग ने भारतीय कंपनी एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ पैकेटबंद मसालों में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड पाए जाने का दावा किया.
हांगकांग ने अपने नागरिकों को इनका इस्तेमाल न करने की सलाह दी है.
सिंगापुर ने देश की फूड एजेंसी की ओर से एथिलीन ऑक्साइड पाए जाने पर एवरेस्ट के फिश करी मसाले को बाज़ार से वापस लेने का निर्देश दिया.
इन सवालों पर एवरेस्ट का कहना है कि वो पचास साल पुराना और प्रतिष्ठित ब्रांड है.
एवरेस्ट का यह भी दावा है कि उसके सभी प्रोडक्ट कड़ी जांच के बाद ही तैयार और एक्सपोर्ट किए जाते हैं और वो साफ-सफाई और फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड का कड़ाई से पालन करते हैं.हाल ही में हॉन्ग कॉन्ग के फूड सेफ़्टी विभाग ने भारतीय कंपनी एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ पैकेटबंद मसालों में कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड पाए जाने का दावा किया.
हांगकांग ने अपने नागरिकों को इनका इस्तेमाल न करने की सलाह दी है.
सिंगापुर ने देश की फूड एजेंसी की ओर से एथिलीन ऑक्साइड पाए जाने पर एवरेस्ट के फिश करी मसाले को बाज़ार से वापस लेने का निर्देश दिया.
इन सवालों पर एवरेस्ट का कहना है कि वो पचास साल पुराना और प्रतिष्ठित ब्रांड है.
एवरेस्ट का यह भी दावा है कि उसके सभी प्रोडक्ट कड़ी जांच के बाद ही तैयार और एक्सपोर्ट किए जाते हैं और वो साफ-सफाई और फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड का कड़ाई से पालन करते हैं.
(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 17 May 2024 06:22:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रो खन्ना भविष्य में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो सकते हैं: भारतीय अमेरिकी सांसद</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/र-खनन-भवषय-म-अमरक-रषटरपत-पद-क-चनव-म-खड-ह-सकत-ह-भरतय-अमरक-ससद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/र-खनन-भवषय-म-अमरक-रषटरपत-पद-क-चनव-म-खड-ह-सकत-ह-भरतय-अमरक-ससद</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 17 मई। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के भारतीय अमेरिकी सदस्यों का मानना है कि भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना (47) भविष्य में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो सकते हैं।
एबीसी की राष्ट्रीय संवाददाता जोहरीन शाह ने यहां इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट के वार्षिक सम्मेलन के दौरान पैनल चर्चा के दौरान पूछा, क्या रो खन्ना राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े हो रहे हैं?
उन्होंने पैनल के सदस्यों से हां या ना में उत्तर देने को कहा। सांसद प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार ने इस सवाल का जवाब हां में दिया।
थानेदार ने कहा, हां, हां, निश्चित ही हां।
खन्ना कैलिफोर्निया की 17वें कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें मुख्य रूप से सिलिकॉन वैली शामिल है।
खन्ना ने भी कहा, भविष्य के बारे में कोई कुछ नहीं जानता।
प्रमिला ने कहा, उत्तर हां है। हम सभी को पता है।
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सबसे वरिष्ठ भारतीय अमेरिकी सदस्य एमी बेरा ने कहा, देखते हैं कि क्या होता है।
शाह ने सवाल किया, हम कितने साल में किसी भारतीय अमेरिकी सांसद को राष्ट्रपति के रूप में देखेंगे?
इसके जवाब में डॉ बेरा ने कहा, एक दशक से भी कम समय में ऐसा होगा।
जयपाल ने कहा, बहुत जल्द होगा।
खन्ना ने इसके जवाब में कहा, एक दशक के भीतर ऐसा हो जाएगा जबकि थानेदार ने कहा, चार साल में ऐसा होगा।
जब उनसे उनकी पसंदीदा भारतीय फिल्मों के बारे में पूछा गया, तो थानेदार ने कभी खुशी, कभी गम, खन्ना ने मिस्टर इंडिया और जयपाल ने लगान का नाम लिया जबकि बेरा ने कहा कि उन्होंने कोई हिंदी फिल्म नहीं देखी है।
इसके बाद उनसे सवाल किया गया, आपके जीवन पर आधारित फिल्म में आप किसे अपनी भूमिका निभाते देखना चाहेंगे, बॉलीवुड अभिनेता को या हॉलीवुड के किसी भारतीय अभिनेता को?
इसके जवाब में बेरा ने देव पटेल, जयपाल ने मिंडी कलिंग और खन्ना ने कल पेन का नाम लिया जबकि थानेदार ने कहा, निस्संदेह, शाहरुख खान।
अपने पसंसदीदा भारतीय व्यंजन के बारे में बताते हुए बेरा ने कहा कि उन्हें भारतीय मिठाइयां पसंद हैं। जयपाल ने कहा कि उन्हें पकौड़े जैसे तले हुए व्यंजन पसंद हैं। खन्ना ने कहा, मुझे हलवा पसंद है। थानेदान ने लड्डुओं को पसंदीदा भारतीय व्यंजन बताया।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 17 May 2024 06:22:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के चीन के प्रस्तावों के लिए शी को धन्यावाद दिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पतन-न-यकरन-यदध-क-समपत-करन-क-चन-क-परसतव-क-लए-श-क-धनयवद-दय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पतन-न-यकरन-यदध-क-समपत-करन-क-चन-क-परसतव-क-लए-श-क-धनयवद-दय</guid>
<description>बीजिंग, 17 मई। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को अपने देश की राजकीय यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक आधिकारिक समारोह में स्वागत किया।
बीजिंग में चीन के साथ अपने शिखर सम्मेलन में पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए चीन के प्रस्तावों के लिए शी को धन्यवाद दिया।
पुतिन की चीन की यह दो दिवसीय राजकीय यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब रूसी सेना उत्तरपूर्वी यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में आक्रामक रुख अपना रही है।
चीन संघर्ष में तटस्थ रुख अपनाने का दावा करता है लेकिन उसने रूस के उस युद्ध दावे का समर्थन किया है जिसमें कहा गया है कि रूस को यूक्रेन पर हमला करने के लिए पश्चिमी देशों द्वारा उकसाया गया था।
चीन ने बृहस्पतिवार को एक संयुक्त बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि मॉस्को और बीजिंग को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की व्यवस्था की रक्षा करनी चाहिए और नाजीवाद और सैन्यवाद के महिमामंडन और यहां तक ​​कि उसे पुनर्जीवित करने के प्रयासों की कड़ी निंदा करनी चाहिए।
हालांकि पुतिन और शी ने कहा कि वे युद्ध की समाप्ति चाहते हैं लेकिन उन्होंने अपने सार्वजनिक वक्तव्य में कोई नया प्रस्ताव नहीं दिया।
दोनों देशों ने अपने नो लिमिट्स समझौते के तहत साझेदारी को भी दोहराया जो पश्चिमी देशों के साथ उनके बढ़ते तनाव के बीच गहरी हो रही है।
उन्होंने एशिया और प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गठजोड़ की तैनाती की आलोचना की।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 17 May 2024 06:22:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लेबनान हवाई हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का सीनियर कमांडर : इजरायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लबनन-हवई-हमल-म-मर-गय-हजबललह-क-सनयर-कमडर-इजरयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लबनन-हवई-हमल-म-मर-गय-हजबललह-क-सनयर-कमडर-इजरयल</guid>
<description>तेल अवीव/बेरूत, 15 मई । इजरायली सेना ने बताया कि मंगलवार शाम दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले में हिजबुल्लाह मिलिशिया का एक सीनियर कमांडर मारा गया।
ईरान समर्थक मिलिशिया ने रैंक का नाम बताए बिना अपने एक लड़ाके की मौत की पुष्टि की।
बुधवार सुबह इजरायली सेना के अनुसार, सीनियर कमांडर इजरायली नागरिकों और इजरायल में कई हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड था।
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी एनएनए ने बताया कि मंगलवार शाम को इजरायली ड्रोन हमले में एक कार को निशाना बनाया गया। हमले में दो लोगों की मौत हो गई।
गाजा पट्टी में युद्ध की शुरुआत के बाद से, इजरायल और लेबनान के बीच सैन्य टकराव होता रहा है, जिसमें दोनों तरफ से लोग हताहत हुए हैं।
आपसी गोलाबारी में सीमा के दोनों ओर के गांवों में भारी तबाही मची हुई है। लगभग 150,000 लोगों को इलाके से हटा दिया गया है।
(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Thu, 16 May 2024 06:22:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन ने खार्किव के कुछ ठिकानों से वापस बुलाई सेना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-न-खरकव-क-कछ-ठकन-स-वपस-बलई-सन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-न-खरकव-क-कछ-ठकन-स-वपस-बलई-सन</guid>
<description>कीव, 15 मई। यूक्रेनी सेना ने बुधवार को कहा कि उसे उत्तर-पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्र में अपने कुछ ठिकानों से सैनिकों को वापस बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। ये इलाका हाल के दिनों में रूस के निशाने पर है।
यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने फेसबुक पर घोषणा की, दुश्मन द्वारा युद्ध और आक्रामक कार्रवाइयों के चलते, हमारी इकाइयों ने लुक्यांत्सी और वोवचांस्क क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अपनी जगह बदल ली। सैनिकों की जान बचाने के लिए ऐसा करना पड़ा।
बयान के मुताबिक, लड़ाई जारी है।
रूस ने पिछले हफ्ते खार्किव पर हमला किया। यह क्षेत्र रूस की सीमा से सटा है।
रूसी सैनिक यूक्रेन के कुछ गांवों पर कब्जा करने में सफल रहे हैं।
हथियारों, गोला-बारूद और सैनिकों की कमी से जूझ रहा कीव अब रूसी बढ़त को रोकने और फ्रंट लाइन के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 16 May 2024 06:22:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इमरान खान के खिलाफ 19 करोड़ पाउंड के भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई स्थगित</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इमरन-खन-क-खलफ-19-करड-पउड-क-भरषटचर-ममल-क-सनवई-सथगत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इमरन-खन-क-खलफ-19-करड-पउड-क-भरषटचर-ममल-क-सनवई-सथगत</guid>
<description>इस्लामाबाद, 15 मई। पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने बुधवार को उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इमरान खान के खिलाफ 19 करोड़ पाउंड के भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी। मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गयी है।
71 वर्षीय पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक पिछले साल अगस्त से रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद हैं।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत ने सुरक्षा चिंताओं के कारण खान के खिलाफ मामले की सुनवाई स्थगित करने के अडियाला जेल के अधीक्षक के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
इसमें कहा गया है कि अदालत ने सुनवाई 17 मई तक के लिए स्थगित कर दी।
अपने अनुरोध में जेल अधिकारी ने पंजाब गृह विभाग द्वारा प्रतिबंधित संगठनों द्वारा पंजाब की जेलों पर खतरे की चेतावनी की रिपोर्ट का हवाला दिया।
यह कहते हुए कि अडियाला जेल प्रांत की सबसे संवेदनशील जेल है और इसमें 7,000 से अधिक कैदी हैं, अधिकारी ने कहा कि हाई-प्रोफाइल राजनीतिक कैदियों सहित गंभीर अपराधों में शामिल अपराधी भी वहां कैद हैं।
अनुरोध में कहा गया है कि मियांवाली, डेरा गाजी खान, रावलपिंडी (अडियाला) और अटक जेलों के लिए भी सुरक्षा संबंधी धमकियां मिली हैं।
रिपोर्ट के बाद जेल और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। अखबार ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा आसपास के इलाकों की भी तलाशी ली जा रही है।
डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को पंजाब गृह विभाग ने सुरक्षा चिंताओं के कारण अडियाला जेल में सभी कैदियों के रिश्तेदारों और अन्य लोगों से मिलने पर तीन दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया। कैदियों को कोई भी सामान देने पर भी रोक लगा दी गई।
अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद सत्ता से हटाए जाने के बाद से इमरान खान को कम से कम चार मामलों में दोषी ठहराया गया है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 16 May 2024 06:22:25 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नाइजीरिया : मस्जिद में विस्फोट, चार बच्चों सहित कम से कम 24 लोग घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नइजरय-मसजद-म-वसफट-चर-बचच-सहत-कम-स-कम-24-लग-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नइजरय-मसजद-म-वसफट-चर-बचच-सहत-कम-स-कम-24-लग-घयल</guid>
<description>अबुजा, 15 मई। नाइजीरिया के कानो राज्य में बुधवार सुबह एक व्यक्ति द्वारा मस्जिद पर किये गये हमले के परिणामस्वरूप हुए हुए विस्फोट में चार बच्चों सहित कम से 24 नमाजी घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल्लाही हारुना ने एक बयान में बताया कि इलाके के ही रहने वाले 38 वर्षीय संदिग्ध ने कानो के दूर-दराज के गदान गांव में स्थित मस्जिद में हमला करने के अपने जुर्म को कबूल लिया।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध ने लंबे अरसे से चली आ रही पारिवारिक मतभेदों के कारण इस घटना को अंजाम दिया।
हारुना ने बताया कि शुरुआती फॉरेंसिक जांच में सामने आया कि विस्फोट गैस रिसाव के कारण हो सकता है लेकिन जांच अभी जारी है।
पुलिस ने इलाके को घेर लिया और घायलों को तुरंत राजधानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
द डेली ट्रस्ट समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, नमाजी मस्जिद के भीतर बंद हो गये थे, जिसकी वजह से उनका विस्फोट के कारण वहां से निकलना मुश्किल हो गया।
खबर के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के कारण संदिग्ध ने अतीत में भी इलाके के कुछ लोगों पर हमला किया था।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 16 May 2024 06:22:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइल: रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने पीएम नेतन्याहू पर क्यों सवाल खड़े किए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-रकष-मतर-यआव-गलट-न-पएम-नतनयह-पर-कय-सवल-खड-कए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-रकष-मतर-यआव-गलट-न-पएम-नतनयह-पर-कय-सवल-खड-कए</guid>
<description>इसराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू पर निशाना साधा है.
गैलांट का कहना है कि सरकार अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं तलाश पाई है कि युद्ध के बाद ग़ज़ा को लेकर उसके पास क्या प्लान है.
गैलांट ने नेतन्याहू से अपील की है कि इस बात का सार्वजनिक तौर पर एलान किया जाना चाहिए कि इसराइल का ग़ज़ा में सैन्य शासन लगाने का कोई इरादा नहीं है.
गैलांट ने कहा, अक्टूबर से ही कैबिनेट मीटिंग में मैं ये सवाल खड़े कर रहा हूं, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला है.
वॉर कैबिनेट के एक और मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने भी गैलांट की बातों से सहमति जताई है.
गैंट्स ने कहा, गैलांट ने सच कहा है. यह नेतृत्व की ज़िम्मेदारी है कि किसी भी क़ीमत पर देश के लिए सही किया जाएगा.
हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ सात अक्टूबर के बाद से इसराइली कार्रवाई के चलते ग़ज़ा में 35 हज़ार से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 16 May 2024 06:22:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेपाल क्रिकेट के सितारे रहे संदीप लामिछाने रेप मामले में बरी, निलंबन भी हुआ रद्द</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नपल-करकट-क-सतर-रह-सदप-लमछन-रप-ममल-म-बर-नलबन-भ-हआ-रदद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नपल-करकट-क-सतर-रह-सदप-लमछन-रप-ममल-म-बर-नलबन-भ-हआ-रदद</guid>
<description>नेपाल क्रिकेट संघ ने बुधवार को संदीप लामिछाने का निलंबन रद्द करने का फ़ैसला किया है.
संदीप को बुधवार सुबह ही पाटन हाई कोर्ट ने रेप मामले में बरी किया है. संदीप को 18 साल की लड़की के रेप करने के मामले में दिसंबर 2023 में अदालत ने दोषी क़रार दिया था.
जनवरी 2024 में संदीप को आठ साल की सज़ा सुनाई गई थी.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स से संदीप की वकील सबिता भाद्री ने कहा, संदीप दोषी नहीं थे. हाई कोर्ट को उनको रिहा करना ही था.
संदीप लामिछाने नेपाल क्रिकेट का चेहरा रहे हैं. गिरफ़्तार होने से पहले वो आईपीएल में भी खेल चुके हैं.
नवंबर 2022 में रेप के आरोपों के कारण संदीप ने कप्तान पद से इस्तीफ़ा दे दिया था.
जनवरी 2024 में जब संदीप को रेप का दोषी ठहराया गया था, तब नेपाल क्रिकेट संघ ने उन्हें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबित कर दिया था.
संदीप लामिछाने के बारे में कुछ बातें जानिए
संदीप के पिता चंद्र नारायण भारतीय रेलवे में काम करते थे. संदीप ने चौथी क्लास तक भारत में पढ़ाई की और फिर नेपाल लौट गए.
संदीप लामिछाने पूर्वी नवलपरासी के रजहर में अपनी बहन के घर पर रहकर पढ़ाई करते थे. इस दौरान संदीप ने चितवन क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया. घर से क्रिकेट अकादमी की दूरी 18 किलोमीटर थी. वो ये दूरी पैदल ही तय करते थे.
राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राजू खड़का संदीप को अंडर-19 राष्ट्रीय टीम में शामिल करने के लिए काठमांडू ले गए. मगर पहली बार में सफलता नहीं मिली.
बाद में कनाडाई मूल के श्रीलंकाई कोच पबुडू दशनायके ने प्रतिभा देखकर संदीप को राष्ट्रीय टीम की क्लोज़्ड ट्रेनिंग के लिए बुलाया.
2016 में बांग्लादेश में अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में संदीप ने आयरलैंड के ख़िलाफ़ हैट्रिक सहित पांच विकेट लिए और पूरे छह मैचों में 14 विकेट के साथ नेपाल के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए.
2016 से निलंबन रद्द होने तक संदीप ने राष्ट्रीय टीम के लिए 50 पारियों में 112 विकेट लिए हैं.
संदीप ने टी-20 में 52 पारियों में 98 विकेट भी लिए हैं. उन्होंने वनडे में 376 और टी-20 में 64 रन बनाए.
संदीप ने आईपीएल भी खेला. संदीप आईपीएल में खेलने वाले नेपाल के पहले खिलाड़ी बने, जब दिल्ली कैपिटल्स ने 2018 में उन्हें 32 लाख रुपये में ख़रीदा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 16 May 2024 06:22:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन दौरे के बीच पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए पुतिन क्या बोले</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-दर-क-बच-पशचम-दश-पर-नशन-सधत-हए-पतन-कय-बल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-दर-क-बच-पशचम-दश-पर-नशन-सधत-हए-पतन-कय-बल</guid>
<description>रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर रूस और चीन का स्टैंड एक जैसा है.
चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में पुतिन ने यह बात कही है.
पुतिन ने कहा, दोनों ही देश सही तरीके़ से अंतरराष्ट्रीय क़ानून लागू होने, समानता और सुरक्षा की वकालत करते हैं.
हम झूठ की बुनियाद पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध लगाने के प्रयासों का विरोध करते हैं. कुछ ऐसे नियम हैं जिनके बारे में कोई नहीं जानता कि किसने उन्हें बनाया है.
पुतिन के चीन दौरे के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अपनी सभी विदेशी यात्राओं को टाल दिया है.
ज़ेलेंस्की इस हफ़्ते पुर्तगाल और स्पेन के दौरे पर जाने वाले थे.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के दौरे पर चीन पहुंच गए हैं.
पुतिन दो दिन के दौरे के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात करेंगे.
पुतिन और शी जिंगपिंग की मुलाक़ात पर पश्चिमी देशों की नज़र है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 16 May 2024 06:22:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप प्रेसिडेंशियल डिबेट के लिए सहमत हुए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-रषटरपत-ज-बइडन-और-डनलड-टरप-परसडशयल-डबट-क-लए-सहमत-हए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-क-रषटरपत-ज-बइडन-और-डनलड-टरप-परसडशयल-डबट-क-लए-सहमत-हए</guid>
<description>अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप प्रेसिडेंशियल डिबेट के लिए सहमत हो गए हैं.
बाइडन और ट्रंप के बीच जून और सितंबर में दो प्रेसिडेंशियल डिबेट होंगी.
सीएनएन 27 जून को जॉर्जिया प्रांत में पहली डिबेट होस्ट करेगा, जबकि 10 सितंबर को एबीसी पर दूसरी डिबेट होगी.
बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्रंप को दो डिबेट करने का प्रस्ताव दिया.
ट्रंप ने तुरंत डिबेट के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया. ट्रंप ने हालांकि दो की बजाय तीन डिबेट का प्रस्ताव रखा.
ट्रंप ने कहा कि दो अक्टूबर को फोक्स न्यूज़ पर तीसरी डिबेट होनी चाहिए.
ट्रंप की ओर से बयान जारी कर कहा गया, अमेरिकी नागरिकों को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को सुनने के दो नहीं बल्कि तीन मौके़ मिलने चाहिए.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 16 May 2024 06:22:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइली सेना ने जबालिया में हमले तेज़ किए, फ़लस्तीनी नागरिकों ने इलाक़ा छोड़ना शुरू किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-सन-न-जबलय-म-हमल-तज-कए-फलसतन-नगरक-न-इलक-छडन-शर-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-सन-न-जबलय-म-हमल-तज-कए-फलसतन-नगरक-न-इलक-छडन-शर-कय</guid>
<description>उत्तरी ग़ज़ा के जबालिया में इसराइली सेना और हमास के लड़ाकों के बीच भारी संघर्ष देखने को मिल रहा है.
इसराइल का कहना है कि हमास के लड़ाके एक बार फिर जबालिया में इकट्ठा हो गए हैं और वो वहां उन्हें ख़त्म करने के इरादे से उतरा है.
युद्ध के चलते वहां से भागे निवासियों का कहना है कि उन्होंने टैंकों को जबालिया के रिफ्यूजी कैंपों की ओर बढ़ते देखा है. शनिवार से ही जबालिया पर भारी बमबारी हो रही है.
फ़लस्तीनी हथियारबंद समूहों ने कहा है कि वो यहां शरणार्थी कैंपों में इसराइली सैनिकों से लड़ रहे हैं.
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अब तक रफ़ाह से 3,60,000 लोग भाग चुके हैं.
पिछले सप्ताह इसराइल ने यहां अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी थी. इसराइली सेना ने रफ़ाह को ख़ाली करने को कहा था. यहां कम से से कम दस लाख फ़लस्तीनी शरणार्थी रह रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 15 May 2024 06:27:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा में मारे गए संयुक्त राष्ट्र कर्मी की पहचान भारतीय नागरिक के रूप में हुई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-मर-गए-सयकत-रषटर-करम-क-पहचन-भरतय-नगरक-क-रप-म-हई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-मर-गए-सयकत-रषटर-करम-क-पहचन-भरतय-नगरक-क-रप-म-हई</guid>
<description>तेल अवीव, 14 मई । दक्षिणी गाजा के रफा शहर में गोलीबारी में संयुक्त राष्ट्र के एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। मृतक कर्मचारी की पहचान भारतीय नागरिक के रूप में की गई है।
वैभव अनिल काले (46) पूर्व भारतीय सेना कर्मी थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार रात एक बयान में मृतक सहायता कर्मी की पहचान की घोषणा की।
संयुक्त राष्ट्र अधिकारी के बयान के मुताबिक, वैभव अनिल काले एक महीने पहले गाजा में सुरक्षा सेवा समन्वयक के रूप में संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए थे।
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वैभव अनिल काले संयुक्त राष्ट्र के वाहन से यात्रा कर रहे थे। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के सूत्रों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि जिस वाहन में वैभव अनिल काले और एक अन्य संयुक्त राष्ट्र सहायता कर्मी यात्रा कर रहे थे, उसपर गोलीबारी किसने की।
आईडीएफ पहले ही कह चुका है कि वह गोलीबारी और संयुक्त राष्ट्र सहायता कर्मी की मौत की जांच कर रहा है। सोमवार देर रात एक बयान में, आईडीएफ ने कहा कि हमला एक सक्रिय युद्ध क्षेत्र में हुआ। वह हमले और संयुक्त राष्ट्र सहायता कार्यकर्ता की मौत की जांच कर रहे हैं।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 15 May 2024 06:27:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीनी विदेश मंत्री ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री से वार्ता की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-वदश-मतर-न-दकषण-करय-क-वदश-मतर-स-वरत-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-वदश-मतर-न-दकषण-करय-क-वदश-मतर-स-वरत-क</guid>
<description>बीजिंग, 14 मई । चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन की राजधानी पेइचिंग में दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री चो ताए-यूल के साथ वार्ता की। वार्ता के दौरान, वांग यी ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और दक्षिण कोरिया करीबी पड़ोसी हैं और उन्हें अक्सर एक-दूसरे के देश का दौरा करना चाहिए।
उन्होंने चीन-दक्षिण कोरिया संबंधों में हालिया कठिनाइयों और चुनौतियों को स्वीकार किया, जो दोनों पक्षों के समान हितों से मेल नहीं खाता है।
वांग यी को उम्मीद है कि दोनों देश राजनयिक संबंध स्थापित करने की प्रारंभिक इच्छाओं का पालन करते हुए अच्छे पड़ोसी और मित्रता को बढ़ावा देंगे, पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग बढ़ाएंगे, हस्तक्षेप खत्म करके एक ही दिशा में आगे बढ़ेंगे, एक साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देंगे।
उन्होंने यह भी इच्छा व्यक्त की कि दक्षिण कोरिया एक-चीन सिद्धांत का पालन करे, थाईवान से संबंधित मुद्दों को उचित रूप से संभाले और द्विपक्षीय संबंधों की राजनीतिक नींव को मजबूत करे।
उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों देश अधिक वस्तुगत और सकारात्मक संदेश भेजकर सकारात्मक मार्गदर्शन बढ़ाएं, मानवीय आदान-प्रदान को घनिष्ठ करते हुए द्विपक्षीय संबंधों के लिए जनमत की नींव को मजबूत करें।
वांग यी ने यह भी कहा कि चीन नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास में तेज़ी ला रहा है, उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा दे रहा है, और उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार कर रहा है, जिनसे दक्षिण कोरिया को महत्वपूर्ण अवसर मिलेगा।
चो ताए-यूल ने कहा कि दक्षिण कोरिया चीन के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है। दक्षिण कोरिया-चीन संबंधों के विकास को बढ़ावा देना और हाथ मिलकर आम चुनौतियों का समाधान करना न केवल दोनों देशों और उनके लोगों के साझा हित में है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की अपेक्षा भी है।
वार्ता में चो ताए-यूल ने यह भी कहा कि दक्षिण कोरिया चीन के साथ मिलकर आपसी विश्वास बढ़ाना, सर्वसम्मति का विस्तार करना, सहयोग पर ध्यान केंद्रित करना, जितना संभव हो सके भू-राजनीतिक कारकों से उत्पन्न बाधाओं से बचना और संयुक्त रूप से दक्षिण कोरिया-चीन सहयोग के लिए नया अध्याय शुरू करना चाहता है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 15 May 2024 06:27:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा में मारे गए पूर्व भारतीय सैन्य अधिकारी के परिवार को उनका पार्थिव शरीर मिलने का इंतजार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-मर-गए-परव-भरतय-सनय-अधकर-क-परवर-क-उनक-परथव-शरर-मलन-क-इतजर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-मर-गए-परव-भरतय-सनय-अधकर-क-परवर-क-उनक-परथव-शरर-मलन-क-इतजर</guid>
<description>मुंबई, 14 मई। गाजा के रफह स्थित एक अस्पताल में जाते समय हमले की चपेट ने आने से मारे गए सेवानिवृत्त भारतीय कर्नल वैभव अनिल काले का पुणे में रह रहा परिवार उनका पार्थिव शरीर मिलने का इंतजार कर रहा है।
काले ने तीन सप्ताह पहले ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा सेवा समन्वय के तौर पर कार्यभार संभाला था।
काले के रिश्तेदार विंग कमांडर प्रशांत कार्डे (सेवानिवृत्त) ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 46 वर्षीय पूर्व भारतीय सैन्य अधिकारी के पार्थिव शरीर को काहिरा के जरिए हवाई मार्ग से लाए जाने के बाद दो दिन में पुणे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विंग कमांडर कार्डे ने बताया कि कर्नल काले जिस वाहन से यात्रा रहे थे, उस पर संयुक्त राष्ट्र का झंडा लगा था। उन्होंने बताया कि हमला तब हुआ जब वह अस्पताल जा रहे थे।
उन्होंने कहा, वैभव ने तीन साल पहले सेना से सेवानिवृत्ति ले ली थी और वह पुणे में बस गए थे। वह नागपुर के रहने वाले थे और उन्होंने वहां सोमलवार हाईस्कूल से पढ़ाई की थी।
विंग कमांडर कार्डे ने बताया कि पूर्व सेना अधिकारी काले ने संयुक्त राष्ट्र के साथ जुड़ने का फैसला किया क्योंकि वह मानवीय मिशन से जुड़े कार्य करना चाहते थे।
उन्होंने कहा, वैभव की गोली लगने से मौत हो गई और वाहन में उनके साथ मौजूद एक अन्य अधिकारी की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है।
विंग कमांडर कार्डे ने कहा कि वैभव के शव को काहिरा से लाया जा रहा है और उड़ानों की उपलब्धता के आधार पर उसे या तो मुंबई या पुणे में उतारा जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में सेवाएं देते समय कर्नल काले ने 2009-10 में प्रतिनियुक्ति पर कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में भाग लिया था।
कार्डे ने कहा कि वास्तव में उसी दौरान उन्हें संयुक्त राष्ट्र में काम करने की प्रेरणा मिली लेकिन यह काम उनके लिए घातक साबित हुआ।
काले ने कश्मीर में 11 जेएके राइफल्स की कमान संभाली थी और वह महूं में सेना के इन्फैंट्री (पैदल सेना) स्कूल में प्रशिक्षक भी रहे।
उन्होंने कहा, सेना में 1998 में शामिल हुए वैभव ने सेना में अपने दो दशक से अधिक लंबे करियर में पूर्वोत्तर और सियाचिन ग्लेशियर में भी सेवाएं दीं। वह कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स के पूर्व उप कमांडर थे और खुफिया एवं आतंकवाद रोधी अभियानों का हिस्सा थे।
उनके परिवार में उनकी पत्नी अमृता और दो किशोर बच्चे- बेटा वेदांत और बेटी राधिका हैं।
उनके भाई विशाल काले भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन हैं और उनके चचेरे भाई कर्नल अमेय काले भी सेना में हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 15 May 2024 06:27:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>संयुक्त राष्ट्र में काम कर रहे भारतीय नागरिक की ग़ज़ा में हुए हमले में मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-म-कम-कर-रह-भरतय-नगरक-क-गज-म-हए-हमल-म-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-म-कम-कर-रह-भरतय-नगरक-क-गज-म-हए-हमल-म-मत</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि उसके स्टाफ का एक सदस्य ग़ज़ा में मारा गया है और एक सदस्य घायल हुआ है.
ये लोग दक्षिणी ग़ज़ा के अस्पताल जा रहे थे.
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन ने मारे गए स्टाफ का नाम कर्नल वैभव काले बताया है. कर्नल वैभव काले यूएन डिपार्टमेंट ऑफ सेफ्टी एंड सिक्योरिटी में काम करते थे.
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन ने कर्नल वैभव काले के मारे जाने पर दुख जताया है.
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि उसके सदस्य यूएन की गाड़ी से रफ़ाह के पास यूरोपियन अस्पताल की तरफ जा रहे थे, जब ये हमला हुआ था.
हालांकि संयुक्त राष्ट्र की ओर से ये नहीं बताया गया कि इस हमले के पीछे कौन था.
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि संघर्ष शुरू होने के बाद ये पहला मौक़ा है, जब अंतरराष्ट्रीय यूएन कर्मी की मौत हुई है.
इसराइली सेना का कहना है कि इस मामले में शुरुआती जांच से पता चलता है कि एक गाड़ी युद्ध क्षेत्र में फँस गई थी और सेना को इस गाड़ी के रूट के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी.
मगर संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि गाड़ी के रूट के बारे में इसराइली सेना को पहले से बता दिया गया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 15 May 2024 06:26:59 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-कह-थ-बहत-स-महलए-अपन-कहनय-क-सथ-समन-आ-सकत-ह-मइकल-कहन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-कह-थ-बहत-स-महलए-अपन-कहनय-क-सथ-समन-आ-सकत-ह-मइकल-कहन</guid>
<description>न्यूयॉर्क की अदालत में पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ पोर्न स्टार को रिश्वत देकर चुप कराने के मामले की सुनवाई में आज ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने अदालत में गवाही दी है.
कोहेन ने कहा है कि जब भी ज़रूरत पड़ती थी, अपने पूर्व बॉस डोनल्ड ट्रंप के काम करवाने के लिए वो झूठ बोलते थे.
कोहेन ने ये भी कहा है कि अपने क़ानूनी काम के तहत उन्होंने ऐसे पत्रकारों को धमकाया भी जिनका काम ट्रंप को पसंद नहीं था.
कोहेन ने अदालत को बताया है कि ट्रंप ने उनसे कहा था कि तैयार रहिए, बहुत सी महिलाओं सामने आ सकती हैं, उनके पास कहने के लिए कहानियां होंगी.
अभियोजकों का कहना है कि ट्रंप ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को रिश्वत देकर अपने साथ संबंधों को लेकर उनका मुंह बंद करा दिया था.
माइकल कोहेन अदालत में इस मामले में अपनी भूमिका को लेकर गवाही दे रहे हैं. अमेरिका के इस सबसे हाई प्रोफ़ाइल मामले में कोहेन को सबसे अहम गवाह माना जा रहा है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने तत्कालीन वकील माइकल कोहेन को भुगतान करने के लिए कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड में हेराफेरी के आरोपों को नकारा है.
2016 के राष्ट्रपति चुनावों से ठीक पहले ये विवाद सामने आया था. ट्रंप ने ये चुनाव जीत लिया था और वो अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे.
आरोप हैं कि अगर उन चुनावों से ठीक पहले स्टॉर्मी डेनियल्स के आरोप सामने आते तो इससे ट्रंप के चुनावी अभियान को नुक़सान पहुंच सकता था.
कोहेन पहले ट्रंप के बेहद क़रीबी थे लेकिन बाद में वो ख़िलाफ़ हो गए थे. कोहेन ने साल 2018 में टैक्स से जुड़े अपराध, फ़र्ज़ीवाड़े और चुनाव अभियान में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप स्वीकार कर लिए थे.
चुनाव अभियान में वित्तीय अनियमितता का आरोप डेनियल्स को दी गई कथित रिश्वत से ही जुड़ा था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 14 May 2024 06:28:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में बिजली और आटे के दामों में सब्सिडी के बावजूद हालात तनावपूर्ण, 3 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-परशसत-कशमर-म-बजल-और-आट-क-दम-म-सबसड-क-बवजद-हलत-तनवपरण-3-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-परशसत-कशमर-म-बजल-और-आट-क-दम-म-सबसड-क-बवजद-हलत-तनवपरण-3-क-मत</guid>
<description>पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में बिजली और आटे की क़ीमतों में सरकारी सब्सिडी के बावजूद मुजफ़्फ़राबाद में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है.
इस घटना के बाद वहां हालात तनावपूर्ण हैं. पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को सरकार की ओर से 23 अरब रुपये देने के बाद सरकार ने सोमवार शाम को बिजली और आटे की क़ीमतों में कटौती के आदेश जारी किए.
हालांकि इस बीच जब पाकिस्तान रेंजर्स के कर्मचारियों ने मुज़फ़्फ़राबाद में घुसने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों की उनसे झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों ने उन पर पत्थर चलाए, जिससे कई रेंजर्स कर्मी घायल हो गए.
सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो हैं जिनमें अधिकारियों को पथराव के जवाब में हवा में फ़ायरिंग करते देखा जा सकता है, लेकिन इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है.
इस बीच, सीएमएच मुज़फ़्फ़राबाद डॉ. नादिर रहमान ने बीबीसी की ताबिंदा कोकब को बताया कि झड़प के बाद तीन शव अस्पताल लाए गए. सभी मृतकों को गोली लगी थी.
सीएमएच अधिकारियों के मुताबिक़, झड़प में कई लोगों के घायल होने की भी ख़बर है, जिनमें से दो की मौत हो गई.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 14 May 2024 06:28:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी हथियारों के साथ ही विदेश मंत्री ब्लिंकन भी यूक्रेन पहुंचे, क्या है एजेंडा?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-हथयर-क-सथ-ह-वदश-मतर-बलकन-भ-यकरन-पहच-कय-ह-एजड</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-हथयर-क-सथ-ह-वदश-मतर-बलकन-भ-यकरन-पहच-कय-ह-एजड</guid>
<description>अमेरिकी सहायता पैकेज के हथियारों की सप्लाई के साथ ही विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन यूक्रेन पहुंच गए हैं.
ये हथियार ऐसे वक़्त में वहां पहुंच रहे हैं जब यूक्रेन ख़ारकीएव में एक बड़े हमले का सामना कर रहा है.
ब्लिंकन यूक्रेन में राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और सरकार के बड़े अधिकारियों से मिलेंगे. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक़ ब्लिंकन उन्हें अमेरिकी मदद का आश्वासन देंगे.
अमेरिका ने तीन सप्ताह पहले अमेरिकी संसद में यूक्रेन के लिए 61 अरब डॉलर के मदद पैकेज को मंज़ूरी दी थी. संसद में इस पैकेज को लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा था.
ब्लिंकन के यूक्रेन पहुंचने से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि यूक्रेन को एयर डिफेंस इंटरसेप्टर, तोप और एटीएसीएमएस की लंबी दूरी तक सटीक मार करने वाली मिसाइलें मिलने लगी हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 14 May 2024 06:28:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जानवरों के साथ समय बिताने के लिए कई दिनों तक अपना फोन बंद रखते हैं सिंगर जैन मलिक</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जनवर-क-सथ-समय-बतन-क-लए-कई-दन-तक-अपन-फन-बद-रखत-ह-सगर-जन-मलक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जनवर-क-सथ-समय-बतन-क-लए-कई-दन-तक-अपन-फन-बद-रखत-ह-सगर-जन-मलक</guid>
<description>लॉस एंजेलिस, 14 मई । सिंगर जैन मलिक ने खुलासा किया है कि वह अपने जानवरों के साथ समय बिताने के लिए दो या तीन दिनों के लिए अपना फोन बंद कर देते हैं। वह ऐसा करना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे उन्हें कोई भी परेशान नहीं कर सकता।
31 वर्षीय पॉप स्टार अब पेंसिल्वेनिया के बक्स काउंटी में एक फार्म में रहते हैं, और अपने प्यारे दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
उन्होंने कहा, मेरे पास तीन कुत्ते, चार बिल्लियां, तीन कछुए और दस मुर्गियां हैं। मैं अपना फोन दो या तीन दिनों के लिए बंद कर देता हूं और इसका बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करता। मैं उनके (जानवरों के लिए) साथ समय बिताना पसंद करता हूं। वे अपने अस्तित्व में मौजूद हैं।
वे हर पल आपके साथ हैं, यही कारण है कि मैं जानवरों को पसंद करता हूं। इसमें कोई परेशानी नहीं है, वे प्यार के अलावा आपसे कुछ भी नहीं चाहते।
फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने द सन अखबार के एक कॉलम में कहा, वे आपको जज नहीं करते, वे सिर्फ आपसे प्यार करते हैं।
मलिक ने हाल ही में बताया कि वह फार्म बनाना चाहते हैं और घोड़े रखना चाहते हैं।
--(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 14 May 2024 06:28:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायली बंधकों के परिजनों ने कहा, हमारी उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-बधक-क-परजन-न-कह-हमर-उममद-अभ-खतम-नह-हई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-बधक-क-परजन-न-कह-हमर-उममद-अभ-खतम-नह-हई</guid>
<description>तेल अवीव, 14 मई । हमास के पास अभी भी 100 से ज्यादा इजरायली बंधक हैं। बंधकों की याद में इजरायल के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तेल अवीव में लगभग एक लाख लोगों ने एक रैली में हिस्सा लिया।
प्रदर्शनकारी सोमवार शाम को हमारी उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है नारे के तहत एकत्र हुए। रैली में बंधकों और पूर्व बंधकों के परिजनों के साथ-साथ 7 अक्टूबर 2023 के आतंकवादी हमले से प्रभावित कस्बों और समुदायों के लोगों ने हिस्सा लिया।
सोमवार इजरायल के शहीद सैनिकों और आतंकी हमलों में मारे गए लोगों की याद का वार्षिक दिन था।
आयोजकों ने रैली में पूर्व बंधक एला बेन अमी के हवाले से कहा, हम एकजुट समुदाय से टूटे हुए और शोक संतप्त समुदाय में बदल गए हैं।
बेन अमी के पिता अभी भी हमास के कब्जे में हैं।
एक अन्य ने इजरायली सरकार पर आतंकवादी हमले को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा, जिस सरकार ने अपने नागरिकों को अपहरण, हत्या और बलात्कार के लिए छोड़ दिया, उस सरकार को उनकी वापसी के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है। बंधकों की जान की कोई कीमत नहीं है।
रैली में हिस्सा लेने वाले कई लोग पीले रिबन से छपे इजरायली झंडे लिए हुए थे, जो उन बंधकों का प्रतीक है जिनके परिजन और दोस्त उनकी वापसी के लिए सात महीने से अधिक समय से इंतजार कर रहे हैं।
(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Tue, 14 May 2024 06:28:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इक्वाडोर के एक बार में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इकवडर-क-एक-बर-म-गलबर-म-आठ-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इकवडर-क-एक-बर-म-गलबर-म-आठ-लग-क-मत</guid>
<description>क्विटो (इक्वाडोर), 12 मई। इक्वाडोर में शनिवार को एक बार में जन्मदिन के जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह घटना सांता ऐलेना प्रांत में हुई और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह हमला उसी व्यक्ति पर किया गया था जिसने आयोजन किया था।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमलावर एक टैक्सी और दो मोटरसाइकिलों में सवार थे। उन्होंने क्विटो से 185 मील (300 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में चांदुय शहर के बार में गोलीबारी की। घटना के बाद कुछ शव बार के बाहर पाए गए।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं हैं और उन पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
सांता एलेना इक्वाडोर के सबसे हिंसक क्षेत्रों में से एक बन गया है। यहां तीन बंदरगाह हैं और यहां से अक्सर मादक पदार्थें की तस्करी की जाती है।
यहां के स्थानीय गिरोह कभी-कभी मेक्सिको के तस्करों के साथ भी मिलकर काम करते हैं जिसके कारण हाल के वर्षों में हत्याओं की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 13 May 2024 06:37:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-डवलस-बरथ-नमक-दव-स-ठग-जस-सघन-पर-पस-जवर-द-दत-ह-लग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-डवलस-बरथ-नमक-दव-स-ठग-जस-सघन-पर-पस-जवर-द-दत-ह-लग</guid>
<description>-तफ़सीर बाबू
ढाका की रहने वाली तहमीना बेगम (बदला हुआ नाम) कुछ दिनों पहले ठगी की एक अनूठी घटना की शिकार हुई थीं.
बाज़ार से घर लौटते समय उनके सामने अचानक एक अपरिचित युवती रास्ता घेर कर खड़ी हो गई. उसने तहमीना के शरीर से सटते हुए एक ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी.
उसके बाद एक और युवक सामने आया. तहमीना को महज़ दो-तीन मिनट में ही पता नहीं क्या हो गया.
तहमीना बताती हैं, यह घटना अजीब और भयानक है. वह युवक मुझसे जानना चाहता था कि इलाके़ में कोई परिचित ग़रीब या यतीम है या नहीं. वह उसकी मदद करेगा. मेरे घर के पास एक ग़रीब परिवार रहता था. इसलिए मैंने इस बारे में उस युवक से विस्तृत जानकारी मांगी. मैंने उनसे महज़ कुछ मिनट तक बात की थी. इसके बाद पता नहीं क्या हुआ. मेरा दिमाग़ ही काम नहीं कर रहा था.
उसके बाद तहमीना ने उस अपरिचित महिला और युवक के कहने के मुताबिक़, अपने कान की बाली, गले की चेन और पास रखे कुछ हज़ार रुपए उनको सौंप दिए.
तहमीना बताती हैं, उन लोगों ने कहा कि आंटी, आप अपने गहने और पैसे बैग में रख लें, वरना खो जाएंगे. मैंने ठीक वैसा ही किया. मेरे दिमाग़ में यह बात नहीं आई कि मैं गहनों को क्यों खोलूं, वो कैसे खो जाएंगे या बैग में क्यों रखूं. उसके बाद युवक ने मुझसे अपने साथ आने को कहा. मैं अपना बैग उस युवती को सौंप कर युवक के पीछे चलने लगी.
कुछ देर बाद होश में आईं तहमीना
कुछ दूर चलने के बाद ही तहमीना होश में लौटीं. लेकिन तब वह युवक कहीं नज़र नहीं आ रहा था. पहले वाली जगह पर लौटने के बाद वहां वह युवती भी कहीं नज़र नहीं आई. वह उस दिन सोने की चेन, कान की बाली, हज़ारों रुपए और अपना मोबाइल गंवा कर घर लौटीं.
वह बताती हैं, मुझे अब भी समझ में नहीं आ रहा कि कैसे क्या हो गया. उन लोगों ने मेरे साथ कुछ भी नहीं किया था. वह दोनों मेरे क़रीब खड़े थे और युवती मेरे चेहरे के सामने हाथ हिलाकर एक काग़ज़ पर लिखे किसी पते के बारे में पूछ रही थी.
बांग्लादेश में हाल के वर्षों में कई अन्य लोग भी तहमीना बेगम की तरह ऐसे कड़वे अनुभव से गुज़रे हैं. इन घटनाओं के पीछे स्कोपोलामाइन नामक नशीली दवा को कारण बताया जा रहा है.
कहा जा रहा है कि यह दवा लिक्विड और पाउडर दोनों रूपों में मिलती है. आपराधिक मंशा से इस दवा को काग़ज़, कपड़ा, हाथ या मोबाइल की स्क्रीन पर लगाकर भी इसकी ख़ुशबू से कुछ देर के लिए किसी के भी दिमाग़ पर नियंत्रण किया जा सकता है.
लेकिन क्या सचमुच ऐसी कोई नशीली दवा है. और अगर है भी तो इस बात की पुष्टि कैसे की जा सकती है कि इसका इस्तेमाल बांग्लादेश में किया जा रहा है.
सितंबर, 2023 में बांग्लादेश के नारायणगंज में एक निजी स्कूल के शिक्षक की हत्या हो गई थी. उस हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया था. बाद में ढाका से एक और व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया.
पुलिस ने पहली बार उनमें से एक व्यक्ति के कब्जे़ से स्कोपोलामाइन बरामद होने की बात कबूल की थी. उस व्यक्ति के कब्जे़ से बोतल में पाउडर के तौर पर भरे स्कोपोलामाइन समेत कई अन्य नशीली चीज़ें बरामद की गई थीं.
बाद में अदालत के निर्देश पर सीआईडी की लैब में जांच के बाद स्कोपोलामाइन की पुष्टि हुई थी.
नारायणगंज के पुलिस अधीक्षक ग़ुलाम मुस्तफ़ा रसेल ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि शुरुआत में उनको इस स्कोपोलामाइन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.
वह बताते हैं, रासायनिक जांच के बाद हमको जो रिपोर्ट मिली थी उसमें स्कोपोलामाइन, पोटेशियम साइनाइड और क्लोरोफॉर्म की पुष्टि हुई है. इनमें से स्कोपोलामाइन हमारे लिए एकदम नई चीज़ थी. हमलोग इसका नाम नहीं जानते थे. यह भी नहीं पता था कि इसका इस्तेमाल कैसे और कहां-कहां किया जा सकता है. बाद में अध्ययन करने पर पता चला कि असल में कई लोग इसे डेविल्स ब्रीथ या शैतान की सांस कहते हैं.
मुस्तफ़ा बताते हैं कि अब तक की जांच से यह बात सामने आई है कि नशीली दवा के तस्कर कोरियर या दूसरे तरीक़ों से इस नशीली दवा को देश में ले आ रहे हैं.
स्कोपोलामाइन मूल रूप से एक सिंथेटिक ड्रग है. चिकित्सा विज्ञान में दवा बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है. मतली, मोशन सिकनेस और कुछ मामलों में ऑपरेशन के बाद रोगियों के लिए दवाएं बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है.
लेकिन यह कोई प्राकृतिक चीज़ नहीं है. इसे प्राकृतिक चीज़ों में और कुछ सामग्री मिला कर कृत्रिम तरीके़ से स्कोपोलामाइन तैयार किया जाता है. यह लिक्विड और पाउडर दोनों रूपों में मिलता है.
इसे तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण या मूल घटक धतूरे के फूल से मिलता है.
नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग के मुख्य रासायनिक परीक्षक डाॅ. दुलाल कृष्ण साहा बताते हैं, देश में एक दौर में लोगों को पागल बनाने के लिए दूध में धतूरा पीस कर पिला दिया जाता था. धतूरे का फूल एक किस्म का ज़हर है. इससे कुछ हिस्सा निकाल कर सिंथेटिक तरीके से स्कोपोलामाइन तैयार किया गया है. मेक्सिको में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले गिरोह इस नशीली दवा को बना कर पूरी दुनिया में फैला रहे हैं.
स्कोपोलामाइन कब और कैसे काम करता है?
दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान खुफिया एजेंसियों की ओर से स्कोपोलामाइन के इस्तेमाल की मिसाल मिलती है. उस समय इसका इस्तेमाल लिक्विड के तौर पर इंजेक्शन के ज़रिए किया जाता था.
बांग्लादेश के बंगबंधु शेख़ मुजीब मेडिकल विश्वविद्यालय के फार्माकोलॉजी विभाग के चेयरमैन प्रोफे़सर (डा.) सैदुर रहमान कहते हैं, दवा के तौर पर अब भी स्कोपोलामाइन का इस्तेमाल किया जाता है. यह और इसके जैसी कई दवाओं का चिकित्सा विज्ञान में इस्तेमाल किया जाता है. यह हक़ीक़त है. शुरुआत में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान खुफिया एजेंसियां दुश्मन से पूछताछ के लिए ट्रूथ सीरम के तौर पर इसका इस्तेमाल करती थीं. यानी इस दवा का इंजेक्शन देने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति सच बोलने लगता था. इसकी वजह यह थी कि वह अपने दिमाग़ का नियंत्रण खो बैठता था. वह दूसरे के नियंत्रण में चला जाता था और उसकी ब</description>
<pubDate>Mon, 13 May 2024 06:37:51 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में बिजली और आटे के बढ़ते दामों को लेकर हुए प्रदर्शन में एक पुलिसकर्मी की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-परशसत-कशमर-म-बजल-और-आट-क-बढत-दम-क-लकर-हए-परदरशन-म-एक-पलसकरम-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-परशसत-कशमर-म-बजल-और-आट-क-बढत-दम-क-लकर-हए-परदरशन-म-एक-पलसकरम-क-मत</guid>
<description>पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में बिजली और आटे के बढ़ते दामों को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है.
हिंसक झड़प के दौरान एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है.
पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में सरकार के प्रवक्ता अब्दुल माजिद ख़ान ने इस बात की जानकारी दी.
अब्दुल माजिद ख़ान ने दावा किया है कि एक पुलिस इंस्पेक्टर की सीने पर गोली लगने से मौत हो गई है.
अब्दुल माजिद ख़ान ने यह भी दावा किया कि प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.
अब्दुल माजिद ख़ान ने कहा है कि मुज़फ़्फ़राबाद के भी कुछ इलाक़ों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई हैं.
सरकार के प्रवक्ता का दावा है कि हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 13 May 2024 06:37:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेनी सेना की गोलाबारी में रूस में 17 घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-सन-क-गलबर-म-रस-म-17-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-सन-क-गलबर-म-रस-म-17-घयल</guid>
<description>मॉस्को, 12 मई । रूस के सीमावर्ती क्षेत्र बेलगोरोड में यूक्रेनी सेना की गोलाबारी में 17 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने रविवार दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गवर्नर ने बताया कि गोलाबारी शनिवार को हुई। घायलों में से दो की हालत गंभीर है।
ग्लैडकोव ने कहा, हमले में घायल दो महिलाओं की हालत बेहद गंभीर है। डॉक्टर उनकी जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमले में सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 13 May 2024 06:37:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तर कोरिया और रूस के बीच समग्र सैन्य सहयोग पर भी हमारी नजर : दक्षिण कोरिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-और-रस-क-बच-समगर-सनय-सहयग-पर-भ-हमर-नजर-दकषण-करय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-और-रस-क-बच-समगर-सनय-सहयग-पर-भ-हमर-नजर-दकषण-करय</guid>
<description>सियोल, 12 मई । दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी इस संदेह की जांच कर रही है कि प्योंगयांग और मॉस्को के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग के बीच 1970 के दशक में बने उत्तर कोरियाई हथियारों को यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस को आपूर्ति की गई थी।
समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय खुफिया सेवा (एनआईएस) की यह टिप्पणी एक स्थानीय मीडिया आउटलेट की हालिया रिपोर्ट के जवाब में आई है।
जिसमें बताया गया कि 1970 के दशक में उत्तर कोरिया में निर्मित 122 मिमी के तोपखाने के गोले उन हथियारों में से एक लगते हैं, जिनका उपयोग रूस ने कीव के खिलाफ चल रहे युद्ध में किया था।
जासूसी एजेंसी ने कहा, एनआईएस उपयुक्त परिस्थिति का विस्तार से विश्लेषण कर रहा है। उत्तर कोरिया और रूस के बीच समग्र सैन्य सहयोग पर भी हमारी नजर है।
पिछले साल एक यूक्रेनी फोटोग्राफर की ओर से जारी तस्वीरों में रॉकेट शेल पर कोरियाई अक्षर अंकित दिखे थे। विशेषज्ञों ने कहा कि यह मुमकिन है कि 122 मिमी मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर गोला था।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 13 May 2024 06:37:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन युद्ध में लड़ते हुए अब तक श्रीलंका के कई नागरिक मारे गए: जांच रिपोर्ट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-यदध-म-लडत-हए-अब-तक-शरलक-क-कई-नगरक-मर-गए-जच-रपरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-यदध-म-लडत-हए-अब-तक-शरलक-क-कई-नगरक-मर-गए-जच-रपरट</guid>
<description>इमेज कैप्शन,यूक्रेन युद्ध में रूस और यूक्रेन की तरफ़ से कई देशों के लोग लड़ रहे हैं, इनमें से अधिकतर भाड़े के लड़ाके हैं
श्रीलंका के जांचकर्ताओं का कहना है कि श्रीलंका के कम से कम 17 नागरिक यूक्रेन युद्ध में भाड़े के लड़ाके के रूप में लड़ते हुए मारे गए हैं.
श्रीलंका की सरकार ने अपने कई नागरिकों, जिनमें से अधिकतर पूर्व सैनिक थे, के यूक्रेन युद्ध में शामिल होने की रिपोर्टों के बाद जांच शुरू की थी.
शुक्रवार को श्रीलंका की पुलिस ने जानकारी दी थी कि कम से कम आठ पूर्व सैनिक यूक्रेन युद्ध में लड़ते हुए मारे गए हैं.
अधिकारियों का कहना है कि मारे गए अधिकतर लोगों को मानव तस्करों ने ऊंचे वेतन और कई तरह के प्रलोभनों का लालच दिया था.
हालांकि, बाद में इन्हें मोर्चे पर जाने के लिए मजबूर कर दिया गया.
श्रीलंका से जाकर युद्ध में शामिल होने वाले अधिकतर लोग रूस की तरफ़ से लड़ रहे हैं जबकि लगभग एक तिहाई श्रीलंकाई लड़ाके यूक्रेन की तरफ़ से युद्ध में शामिल हैं.
एक रिटायर्ड जनरल समेत दो लोगों को मानव तस्करी के आरोपों में गिरफ़्तार किया गया है.
भारत के भी कई नागरिकों के रूस की तरफ़ से यूक्रेन युद्ध में शामिल होने की रिपोर्टें आईं थीं. भारतीय जांच एजेंसियों ने भी इस संबंध में कई लोगों को गिरफ़्तार किया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 13 May 2024 06:37:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस: इमारत ढहने की घटना में कम से कम 13 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-इमरत-ढहन-क-घटन-म-कम-स-कम-13-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-इमरत-ढहन-क-घटन-म-कम-स-कम-13-क-मत</guid>
<description>मॉस्को, 13 मई। रूस के सीमावर्ती शहर बेलगोरोद में रविवार को एक इमारत के आंशिक रूप से ढह जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 13 हो गई है और 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन की ओर से हो रही गोलाबारी इस घटना के लिए जिम्मेदार है।
इंटरनेट पर प्रसारित हो रहे वीडियो में बचावकर्मी इमारत की क्षतिग्रस्त सीढ़ियों के बीच जीवित लोगों की तलाश करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन जैसे ही छत का एक हिस्सा गिरा वे घटनास्थल से चले गए।
रूस के आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने बताया कि मलबे से अब तक 13 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
देश की शीर्ष कानून प्रवर्तन एजेंसी रूसी जांच समिति ने एक बयान में बताया कि 10 मंजिला इमारत यूक्रेन की ओर से की गई गोलाबारी के कारण ढही।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इमारत एक मिसाइल के टुकड़ों से क्षतिग्रस्त हो गई जिसे मार गिराया गया था। पोस्ट में कहा गया कि वायु सेना ने बेलगोरोद क्षेत्र में कई रॉकेट को विफल कर दिया, साथ ही दो ड्रोन भी मार गिराए। इसके साथ ही पूरे बेलगोरोद में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई।
बेलगोरोद के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैदकोव ने बताया कि शहर में शनिवार शाम आग लगने की घटना भी सामने आई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए।
मई 2023 से पश्चिमी रूस के शहरों पर लगातार ड्रोन हमले हो रहे हैं, जिसके लिए रूसी अधिकारियों ने कीव को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, यूक्रेनी अधिकारी कभी रूसी क्षेत्र या क्रीमिया प्रायद्वीप पर हमलों की जिम्मेदारी नहीं लेते।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 13 May 2024 06:37:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायल ने कहा, हमास के मोर्टार हमले में 3 सैनिक मारे गए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-न-कह-हमस-क-मरटर-हमल-म-3-सनक-मर-गए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-न-कह-हमस-क-मरटर-हमल-म-3-सनक-मर-गए</guid>
<description>यरूशलम, 6 मई । हमास के मोर्टार हमले में कम से कम इजरायल के तीन सैनिक मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना ने रविवार को एक बयान में कहा कि दक्षिणी गाजा पट्टी के राफा शहर से फिलिस्तीनी एन्क्लेव और इजरायल के बीच केरेम शालोम क्रॉसिंग पर लगभग दस मोर्टार दागे गए।
हमास ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
जवाबी कार्रवाई में इजरायली युद्धक विमानों ने उस लॉन्चर को निशाना बनाया जिससे मोर्टार दागे गए थे। क्षेत्र में स्थित एक सैन्य ढांचे पर हमला किया।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 08 May 2024 06:53:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइल ने सीज़फ़ायर डील मानने से किया इनकार, रफ़ाह पर शुरू हुआ हमला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-न-सजफयर-डल-मनन-स-कय-इनकर-रफह-पर-शर-हआ-हमल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-न-सजफयर-डल-मनन-स-कय-इनकर-रफह-पर-शर-हआ-हमल</guid>
<description>इसराइल की सेना ने घोषणा की है कि उन्होंने रफ़ाह में हमले शुरू कर दिए हैं.
इसराइली डिफेंस फ़ोर्स यानी आईडीएफ़ ने कहा है कि वह हमास के खिलाफ़ रफ़ाह में टार्गेटेड हमले कर रहा है.
रफ़ाह में बड़ी संख्या में रह रहे शरणार्थियों को कहा गया है कि वह उन स्थानों को खाली कर अन्य राहत कैंपों में चले जाएं जहां हमले किये जा रहे हैं.
इसराइल ने खान यूनिस के पास के एक कैंप से एक लाख लोगों को निकलने का आदेश दिया गया है.
एक तरफ़ जहां रफ़ाह पर हमले हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर इसराइल ने हमास की सीज़फ़ायर डील को मानने से इनकार कर दिया है और कहा है कि वह डील पर आगे की बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को काहिरा भेजने की तैयारी कर रहा है.
इसराइल का कहना है हमास ने जिस डील पर सहमति जतायी है वह इसराइल मांगों से कोसों दूर है.
हमास ने जिस प्रस्ताव को मानने का ऑफर दिया है उसकी मध्यस्थता मिस्र और क़तर कर रहे थे. हालांकि इस सीज़फ़ायर प्रस्ताव की शर्तें क्या हैं इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
ये माना जा रहा है कि इस डील में इसराइली बंधकों को छोड़ने के बदले इसराइल की जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों को छोड़ने का प्रस्ताव होने की संभावना है.
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसराइल की सरकार और हमास से एक समझौते पर सहमत होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की अपील की है.
गुटेरेस ने एक बयान जारी कर कहा है कि रफ़ाह में बड़े स्तर पर होने वाले ऑपरेशन के संकेत परेशान करने वाले हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 08 May 2024 06:53:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हिजबुल्ला के हमले में इजराइल के दो रिजर्व सैनिकों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हजबलल-क-हमल-म-इजरइल-क-द-रजरव-सनक-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हजबलल-क-हमल-म-इजरइल-क-द-रजरव-सनक-क-मत</guid>
<description>तेल अवीव/बेरूत, 7 मई । इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि लेबनानी शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ड्रोन हमले में दो इजराइल के दो रिजर्व सैनिक मारे गए।
सेना ने कहा कि सोमवार को इजराइल की उत्तरी सीमा पर हुई घटना में 31 वर्षीय दो सैनिक मारे गए। विस्फोटकों से भरा ड्रोन मेटुल्ला शहर की एक इमारत से टकराया था।हिजबुल्ला ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
उधर, लेबनान की ओर से कहा गया है कि रविवार को लेबनान में इजराइली हवाई हमले में एक दम्पति और उनके दो बेटे मारे गए। यह हमला सीमा के पास मैस अल-जबल गांव में हुआ। हमले में दो अन्य लोग घायल भी हुए।
गौरतलब है कि सात महीने पहले गाजा युद्ध की शुरुआत के बाद से सीमा पर इजराइल की सेना और हिजबुल्ला मिलिशिया के बीच बार-बार सैन्य टकराव हुआ है। इसमें दोनों पक्षों के कई लोग मारे गए हैं।
(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Wed, 08 May 2024 06:53:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइल में नेतन्याहू के ख़िलाफ़ अब क्यों शुरू हुए प्रदर्शन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-म-नतनयह-क-खलफ-अब-कय-शर-हए-परदरशन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-म-नतनयह-क-खलफ-अब-कय-शर-हए-परदरशन</guid>
<description>इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू को अपने ही मुल्क में एक बार फिर विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ रहा है.
ये विरोध प्रदर्शन ऐसे वक़्त में हो रहा है, जब हमास इसराइल के साथ समझौते की शर्तों को मानने के लिए तैयार हो गया है.
लेकिन इसराइल स्थायी सीज़फायर की शर्तों को मानने से इनकार कर रहा है.
इससे पहले ग़ज़ा के रफ़ाह में इसराइल ने क़रीब एक लाख लोगों को घर छोड़कर दूसरे इलाक़ों में जाने के लिए कहा था.
इसराइल इस इलाक़े में हमले की योजना बना रहा था.
हमास के क़ब्ज़े में अब भी कई इसराइली बंधक हैं. ये बंधक सात अक्तूबर को इसराइल पर हमास के हमले के बाद से अपने घर नहीं लौट पाए हैं.
ऐसे बंधकों की संख्या 128 बताई जाती है. इनमें से कम से कम 34 लोगों के बारे में माना जा रहा है कि वो अब मर चुके हैं.
इन बंधकों के परिवारों ने तेल अवीव में हाथों में रेड पेंट लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. ये लोग खाली ताबूत लेकर जुटे और बंधकों को तुरंत छोड़ने की मांग की.
एक प्रदर्शनकारी ने हाथ में एक ऐसा पोस्टर लिया हुआ था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से युद्ध रुकवाने की अपील की गई थी.
बाइडन ने नेतन्याहू को रफ़ाह में किसी तरह के हमले ना किए जाने को लेकर आगाह किया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 08 May 2024 06:53:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>काहिरा में शांति वार्ता के बीच, इजरायल ने हमास नेता याह्या सिनवार पर हमले के प्रयास तेज किए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कहर-म-शत-वरत-क-बच-इजरयल-न-हमस-नत-यहय-सनवर-पर-हमल-क-परयस-तज-कए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कहर-म-शत-वरत-क-बच-इजरयल-न-हमस-नत-यहय-सनवर-पर-हमल-क-परयस-तज-कए</guid>
<description>तेल अवीव, 5 मई । इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम समझौते पर पहुंचने के लिए काहिरा में चल रही शांति वार्ता के बीच, इजरायल ने हमास के सैन्य कमांडर याह्या सिनवार को ढेर करने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।
इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, रक्षा मंत्री योव गैलेंट द्वारा बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक में सिनवार को जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर चर्चा की गई।
जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री ने शीर्ष सेना और खुफिया अधिकारियों से कहा है कि सिनवार को मारना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
सिनवार और मोहम्मद दीफ कथित तौर पर गाजा के राफा क्षेत्र में इजरायली बंधकों के बीच छिपे हुए हैं।
इजरायली खुफिया एजेंसियों ने बताया है कि वह आईडीएफ हमले को रोकने के लिए कुछ इजरायली बंधकों के साथ एक सुरंग से दूसरी सुरंग में जा रहा था।
इजराइल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि आईडीएफ कुछ दिन पहले सिनवार तक लगभग पहुंच चुका था।
रक्षा मंत्री योव गैलेंट द्वारा बुलाई गई बैठक में इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तजाची हानेग्बी, शिन बेट प्रमुख रोनेन बार और कई शीर्ष इजरायली सेना के अधिकारी शामिल हुए।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 06 May 2024 06:31:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा समझौते पर बातचीत के लिए हमास, कतर की टीमें काहिरा पहुंचीं : सूत्र</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-समझत-पर-बतचत-क-लए-हमस-कतर-क-टम-कहर-पहच-सतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-समझत-पर-बतचत-क-लए-हमस-कतर-क-टम-कहर-पहच-सतर</guid>
<description>काहिरा, 5 मई । फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास और कतर की टीमें इजरायल के साथ युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौते पर आगे की बातचीत के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचीं।
दोनों टीमें शनिवार को कतर से पहुंचीं। मिस्र के टेलीविजन स्टेशन अल-काहिरा न्यूज ने भी काहिरा में हमास प्रतिनिधिमंडल के आगमन की सूचना दी और समझौते तक पहुंचने के लिए बातचीत में महत्वपूर्ण प्रगति का हवाला दिया।
अल-काहिरा न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा कि बातचीत में शामिल मिस्र की सुरक्षा टीम कई विवादास्पद मुद्दों पर सर्वसम्मति के फॉर्मूले पर पहुंच गई है।
इस बीच, इजरायल कथित तौर पर काहिरा में एक टीम नहीं भेज रहा है। इजरायल के कान रेडियो ने एक सरकारी प्रतिनिधि के हवाले से शनिवार को बताया कि हमास द्वारा मौजूदा प्रस्तावित युद्धविराम समझौते पर प्रतिक्रिया के बाद ही एक प्रतिनिधिमंडल मिस्र भेजा जाएगा।
इजरायली अखबार हारेत्ज ने उच्च पदस्थ इजरायली अधिकारी के हवाले से कहा कि अगर उग्रवादी संगठन पेश समझौते के मसौदे पर सहमत होता है तो देश हमास के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत जारी रखने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना बना रहा है।
(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Mon, 06 May 2024 06:31:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>टेक्सास में बाढ़ग्रस्त इलाकों से 600 से ज्यादा लोगों को बचाया गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टकसस-म-बढगरसत-इलक-स-600-स-जयद-लग-क-बचय-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टकसस-म-बढगरसत-इलक-स-600-स-जयद-लग-क-बचय-गय</guid>
<description>ह्यूस्टन, 5 मई । अमेरिका में ह्यूस्टन शहर के आसपास बाढ़ वाले इलाकों से 600 से अधिक लोगों को बचाया गया है। पूर्वी टेक्सास में रविवार दोपहर तक बाढ़ की निगरानी जारी रही।
ज्यादा वर्षा का पूर्वानुमान लगाया गया है, जिससे बड़ी बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, शनिवार देर रात से रविवार तक भारी बारिश की उम्मीद है।
ह्यूस्टन से करीब 50 किमी उत्तर पूर्व में स्प्लेंडोरा के पास पिछले पांच दिनों में 21 इंच (53 सेंटीमीटर) से ज्यादा बारिश हुई।
हैरिस काउंटी की न्यायाधीश लीना हिडाल्गो ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि काउंटी के कई इलाकों में करीब 180 लोगों और 122 पालतू जानवरों को गंदे पानी से बचाया गया है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक पोल्क काउंटी में 100 से अधिक और मोंटगोमरी काउंटी में लगभग 400 लोगों को बचाया गया। सभी तीन काउंटी ह्यूस्टन मेट्रो क्षेत्र में या उसके आसपास हैं।
सैन जैसिंटो के पूर्वी फोर्क के करीब बिजली लाइनों के बराबर पानी बढ़ गया। ह्यूस्टन क्रॉनिकल ने शनिवार को बताया कि अन्य क्षेत्रों में छतों तक पानी था। हिडाल्गो ने ईस्ट फोर्क में आई बाढ़ को हार्वे के बाद से सबसे खराब बताया है।
ह्यूस्टन शहर के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस क्षेत्र में करीब एक सप्ताह में लगभग चार महीने की बारिश हुई। किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 06 May 2024 06:31:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में व्हाइट हाउस के गेट से वाहन टकराया, ड्राइवर की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-वहइट-हउस-क-गट-स-वहन-टकरय-डरइवर-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-वहइट-हउस-क-गट-स-वहन-टकरय-डरइवर-क-मत</guid>
<description>वाशिंगटन, 5 मई । व्हाइट हाउस के एक गेट से तेज रफ्तार वाहन टकरा गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसी ने रविवार को एक्स पर एक बयान में कहा, 4 मई को रात करीब 10:30 बजे एक वाहन व्हाइट हाउस परिसर के बाहरी परिधि के एक गेट से टकरा गया।
एजेंसी ने बताया कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया, लेकिन व्हाइट हाउस को कोई खतरा नहीं है।
एजेंसी के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एजेंसी और स्थानीय पुलिस विभाग घटना की जांच में जुटा है। जांच के चलते सीमित ट्रैफिक बंद रहेगा।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 06 May 2024 06:31:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ऑस्ट्रेलिया में पुलिस ने एक व्यक्ति को छुरा घोंपने वाले किशोर को गोली मारी, मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ऑसटरलय-म-पलस-न-एक-वयकत-क-छर-घपन-वल-कशर-क-गल-मर-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ऑसटरलय-म-पलस-न-एक-वयकत-क-छर-घपन-वल-कशर-क-गल-मर-मत</guid>
<description>सिडनी, 5 मई । वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन (डब्ल्यूए) पुलिस फोर्स ने रविवार को बताया कि उसने रसोई के छुरे से एक व्यक्ति को घायल करने वाले किशोर को गोली मार दी जिसका बाद में मौत हो गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, डब्ल्यूए पुलिस कमिश्नर कर्नल ब्लांच ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि स्थानीय समय के अनुसार, शनिवार की रात 10:10 बजे एक पुरुष ने फोन कर कहा कि वह हिंसा करने जा रहा है। हालांकि उसने अपना नाम या जगह का नाम नहीं बताया।
कुछ ही मिनट के बाद पुलिस को एक और कॉल आई जिसमें बताया गया कि एक व्यक्ति कार पार्क में छुरा लेकर दौड़ रहा है। पुलिस के तीन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अपने वाहन से उतरने पर अधिकारियों ने पाया कि एक व्यक्ति रसोई के बड़े छुरे के साथ वहां था।
ब्लांच ने कहा कि अधिकारियों ने उसे ललकारा और छुरा नीचे रखने के लिए कहा। लेकिन वह उल्टा एक अधिकारी की तरफ दौड़ा। अन्य दो पुलिस अधिकारियों ने उस पर टेजर फायर किया, लेकिन वह भी बेअसर रहा। किशोर तीसरे अधिकारी की तरफ भागता रहा जिसने अंत में उस पर एक गोली चला दी।
घायल अवस्था में 16 साल के किशोर को अस्पताल ले जाया गया जहां रात 11 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बाद में पता चला कि उसने कार पार्क में एक व्यक्ति की पीठ में छुरा घोंप दिया था। घायल व्यक्ति फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है।
अधिकारियों को आशंका है कि मृतक किशोर को ऑनलाइन कट्टरपंथी बनाया गया था।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 06 May 2024 06:31:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्राज़ील के दक्षिणी इलाकों में बाढ़ के चलते 55 लोगों की मौत, 74 लापता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरजल-क-दकषण-इलक-म-बढ-क-चलत-55-लग-क-मत-74-लपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरजल-क-दकषण-इलक-म-बढ-क-चलत-55-लग-क-मत-74-लपत</guid>
<description>ब्राज़ील के दक्षिणी इलाकों में बाढ़ की वजह से 55 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 74 लोग लापता बताए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने इस बात की जानकारी दी है.
शनिवार को आए तूफान के बाद 25 हज़ार से ज़्यादा लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है.
आगे भी बारिश होने की आशंका के बीच करीब 5 लाख लोगों को साफ पानी और बिजली के बिना गुज़ारा करना पड़ रहा है.
बाढ़ की वजह से करीब 250 शहर प्रभावित हुए हैं. तूफान के चलते कई सड़कें भी टूट गई हैं.
बेंटो गोंकाल्वेस में बांध के नज़दीक हुए भूस्खलन की वजह से 30 लोगों की जान गई है.
स्थानीय प्रशासन का कहना है कि एक और बांध के टूटने का ख़तरा मंडरा रहा है.
पोर्टो एलेग्रे और उसके नज़दीकी इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है.
पोर्टो एलेग्रे से अनिश्चित समय के लिए अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा को बंद कर दिया गया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 06 May 2024 06:31:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-क-दव-करम-शलम-चक-पर-हए-रकट-हमल-म-तन-इसरइल-जवन-क-मत-कई-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-क-दव-करम-शलम-चक-पर-हए-रकट-हमल-म-तन-इसरइल-जवन-क-मत-कई-घयल</guid>
<description>इसराइल ने दावा किया है कि केरेम शेलोम चौकी पर हुए रॉकेट हमले में तीन इसराइली जवानों की मौत हो गई है और कई अन्य जवान घायल हुए हैं.
इसराइल ने आरोप लगाया है कि केरेम शेलोम चौकी पर हुए रॉकेट हमास की ओर से छोड़े गए थे.
इस घटना के बाद इसराइल ने केरेम शेलोम चौकी को बंद कर दिया है.
केरोम शेलोम चौकी उन चंद रास्तों में से है जिसके ज़रिए ग़ज़ा में मानवीय सहायता पहुंचाई जा रही है.
काहिरा में संघर्ष विराम को लेकर चल रही वार्ता भी समाप्त हो गई है. दो दिन तक चली वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई है.
हमास ने कहा है कि रविवार को वार्ता खत्म हो गई. अब हमारा प्रतिनिधिमंडल शीर्ष नेतृत्व से बात करने के लिए काहिरा से कतर जाएगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक़, वार्ता में शामिल रहे सीआईए चीफ विलियम बर्न्स मिस्र की राजधानी से दोहा के लिए रवाना हो गए हैं.
इसराइल ने इरसाइली बंधकों की रिहाई के बदले 40 दिन तक संघर्ष विराम का प्रस्ताव दिया था.
हमास हालांकि स्थाई संघर्ष विराम की मांग कर रहा है.
ग़ज़ा में इसराइली हमलों की शुरुआत सात अक्टूबर से हुई थी. इसराइल का दावा है कि हमास के लड़ाकों ने सीमा में दाखिल होकर 1,200 इसराइली नागरिकों की हत्या की और 250 लोगों को बंधक बनाया.
वहीं ग़ज़ा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि सात अक्टूबर के बाद से इसराइली हमलों में 34,600 फलस्तीनियों की जान जा चुकी है और करीब 78 हज़ार लोग घायल हुए हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 06 May 2024 06:31:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण ब्राजील में बाढ़ से कम से कम 75 की मौत, 103 लोग लापता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-बरजल-म-बढ-स-कम-स-कम-75-क-मत-103-लग-लपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-बरजल-म-बढ-स-कम-स-कम-75-क-मत-103-लग-लपत</guid>
<description>रियो डी जेनेरियो, 6 मई। ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांड डो सुल में भयावह बाढ़ में पिछले सात दिन में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई है और 103 अन्य लापता हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से संबंधित घटनाओं में कम से कम 155 लोग घायल हो गए, जबकि 88,000 से अधिक लोगों को बेघर होना पड़ा है। लगभग 16,000 लोगों ने विद्यालयों, व्यायामशालाओं और अन्य अस्थायी आश्रयों में शरण ली है।
बाढ़ के कारण राज्य में जगह-जगह भूस्खलन, सड़कें बह जाने और पुलों के ढह जाने की खबरें हैं। आठ लाख से अधिक लोग बिना जल आपूर्ति के रहने को मजबूर हैं।
गवर्नर एडुअर्डो लीते ने रविवार सुबह कहा, मैं एक बार फिर दोहरा रहा हूं कि तबाही का यह मंजर अभूतपूर्व है।
इससे पहले उन्होंने कहा था कि राज्य को पुनर्निर्माण के लिए एक तरह के मार्शल प्लान की जरूरत होगी।
राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डि सिल्वा ने रविवार को दूसरी बार राज्य का दौरा किया।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 06 May 2024 06:31:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइली सेना ने फलस्तीनियों को पूर्वी रफ़ाह अस्थायी रूप से खाली करने को कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-सन-न-फलसतनय-क-परव-रफह-असथय-रप-स-खल-करन-क-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-सन-न-फलसतनय-क-परव-रफह-असथय-रप-स-खल-करन-क-कह</guid>
<description>यरुशलम, 6 मई। इजराइली सेना ने फलस्तीनियों को पूर्वी रफ़ाह को खाली करने के लिए कहा है जिससे संकेत मिलते हैं कि वहां जल्द ही जमीनी हमला हो सकता है।
इजराइली रक्षा बल के एक बयान के अनुसार, लोगों से कहा गया है कि वे तट के पास इजराइल द्वारा घोषित मानवीय क्षेत्र मुवासी में चले जाएं। सेना ने कहा कि उसने क्षेत्र में अस्पताल, तंबू, भोजन और पानी सहित सहायता का विस्तार किया है।
यह घोषणा नाजुक दौर से गुजर रही संघर्ष विराम वार्ता के बीच की गई है। आशंका है कि इजराइल जल्द ही जमीनी हमला करेगा। इज़राइल बचे हुए हमास आतंकवादियों को खत्म करने का संकल्प जता चुका है।
रविवार को इजराइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने दावा किया कि हमास किसी समझौते को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने निकट भविष्य में रफ़ाह में एक शक्तिशाली अभियान चलाए जाने की चेतावनी दी।
उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब हमास ने रविवार को इजराइल के मुख्य क्रॉसिंग पॉइंट पर हमला किया था, जिसमें तीन सैनिक मारे गए थे।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 06 May 2024 06:31:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन और अन्य ब्रिक्स देशों के बीच व्यापारिक संबंध लगातार घनिष्ठ हो रहे</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-और-अनय-बरकस-दश-क-बच-वयपरक-सबध-लगतर-घनषठ-ह-रह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-और-अनय-बरकस-दश-क-बच-वयपरक-सबध-लगतर-घनषठ-ह-रह</guid>
<description>बीजिंग, 3 मई । वर्ष 2024 में ब्रिक्स का विस्तार 10 सदस्य देशों तक हो गया। चीनी सीमा शुल्क द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही में अन्य नौ ब्रिक्स देशों में चीन का आयात और निर्यात कुल 14.9 खरब युआन हुआ, जो पिछले साल इसी अवधि से 11.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो चीन के कुल आयात और निर्यात मूल्य का 14.7 प्रतिशत का अनुपात था।
आंकड़ों के अनुसार, ब्राजील लैटिन अमेरिका में चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। पहली तिमाही में, ब्राज़ील में चीन के निर्यात और आयात में गत साल पहली तिमाही की तुलना में क्रमशः 25.7 फीसदी और 30.1 फीसदी बढ़ी। जबकि, चीन-रूस व्यापार का विस्तार जारी है।
इस वर्ष से, दोनों देशों के बीच ऊर्जा, ऑटोमोबाइल और सामान्य मशीनरी और उपकरण जैसे क्षेत्रों में व्यापार बढ़ रहा है। इसके अलावा, चीन-भारत व्यापार लगातार बढ़ रहा है, पहली तिमाही में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
दक्षिण अफ़्रीका लगातार 14 वर्षों से अफ़्रीका में चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा है। पहली तिमाही में, चीन ने दक्षिण अफ़्रीका को 35.11 अरब युआन का निर्यात किया और दक्षिण अफ़्रीका से 66.46 अरब युआन का आयात किया।
आंकड़ों से यह भी पता चला है कि चीन ने ऊर्जा व्यापार के क्षेत्र में सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के साथ अच्छा सहयोग बनाए रखा है। दोनों देश पहली तिमाही में चीन के ऊर्जा उत्पादों के शीर्ष दस आयात स्रोतों में से थे। साथ ही, चीन ने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में मिस्र और इथियोपिया के साथ व्यावहारिक सहयोग किया है।
चीनी सीमा शुल्क के सामान्य प्रशासन के सांख्यिकी और विश्लेषण विभाग के निदेशक ल्वी ताल्यांग ने कहा कि ब्रिक्स परिवार के भीतर सहयोग की सामग्री और क्षेत्रों को और समृद्ध और विकसित करने से, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान से अधिक सकारात्मक प्रगति हासिल होने की उम्मीद है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 04 May 2024 06:31:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मतदान केंद्र पर पहचान पत्र लाना भूले</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-परव-परधनमतर-बरस-जनसन-मतदन-कदर-पर-पहचन-पतर-लन-भल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-परव-परधनमतर-बरस-जनसन-मतदन-कदर-पर-पहचन-पतर-लन-भल</guid>
<description>लंदन, 3 मई। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन देश के स्थानीय चुनावों में मतदान करने के लिए पहचान पत्र (आईडी) लाना भूल गये जिसके बाद उन्हें मतदान केंद्र से वापस लौटना पड़ा।
ब्रिटिश मीडिया की खबर के अनुसार बृहस्पतिवार को चुनाव के दौरान जॉनसन पहचान पत्र लाना भूल गये जिसके बाद दक्षिण ऑक्सफोर्डशायर में मतदान केंद्र के कर्मचारियों ने उनसे कहा कि वह पहचान पत्र के बिना मतदान नहीं कर सकते।
जॉनसन 2019 से 2022 तक ब्रिटेन के प्रधानंमत्री रहे थे।
स्काई न्यूज की खबर के अनुसार जॉनसन ने हालांकि बाद में मतदान किया और उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी को वोट दिया।
जॉनसन ने ही मतदान करने के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य करने संबंधी एक कानून की 2022 में शुरुआत की थी और नया कानून पहली बार पिछले साल स्थानीय चुनावों में लागू किया गया था।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि ज्यादातर लोग नये कानून का पालन कर रहे हैं लेकिन कुछ लोगों ने इसलिए मतदान नहीं किया क्योंकि उनके पास पहचान पत्र नहीं था।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 04 May 2024 06:31:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-बल-रस-क-खलफ-बरटश-हथयर-क-इसतमल-यकरन-खद-तय-करग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-बल-रस-क-खलफ-बरटश-हथयर-क-इसतमल-यकरन-खद-तय-करग</guid>
<description>ब्रिटेन के विदेश मंत्री लॉर्ड कैमरून ने कहा है कि ब्रिटिश हथियारों का इस्तेमाल कैसे करना है, यह बात यूक्रेन खुद तय करेगा.
लॉर्ड कैमरून ने यह भी कहा कि यूक्रेन के पास रूस के अधिकार क्षेत्र में हमला करने का अधिकार है.
यूक्रेन की यात्रा के दौरान लॉर्ड कैमरून ने दावा किया जब तक ज़रूरत होगी तब तक ब्रिटेन हर साल यूक्रेन को तीन अरब यूरो की मदद करेगा.
लॉर्ड कैमरून ने कहा, यूक्रेन की धरती पर रूस हमले कर रहा है. आप समझ सकते हैं कि यूक्रेन को अपना बचाव करने के लिए क्या करने की ज़रूरत है.
रूस ने इस बात की आलोचना की है और इसे एक और खतरनाक बयान बताया है.
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, यह सीधे तौर पर यूक्रेन के आस-पास तनाव में बढ़ोतरी है और यह यूरोप की सुरक्षा को खतरा पैदा कर सकता है.
हाल ही में अमेरिकी संसद में भी यूक्रेन को 61 अरब डॉलर की सैन्य मदद देने का प्रस्ताव पास हुआ है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 04 May 2024 06:31:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइल की जेल में फ़लस्तीनी डॉक्टर की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-क-जल-म-फलसतन-डकटर-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-क-जल-म-फलसतन-डकटर-क-मत</guid>
<description>फ़लस्तीनी प्रिज़नर्स एसोसिएशन ने कहा है कि इसराइल की जेल में करीब चार महीने तक बंद रहने के बाद एक फ़लस्तीनी डॉक्टर की मौत हो गई है.
डॉक्टर अदनान अल-बुर्श की उम्र 50 साल थी और वो अल शिफा अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख थे.
इसराइली जेल सर्विस ने 19 अप्रैल को एक बयान जारी करते हुए पुष्टि की थी कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र हिरासत में लिए गए एक कैदी की मौत हो गई है. जिनकी मौत हुई वो डॉक्टर अल-बुर्श थे.
इसराइली जेल सर्विस की ओर से मामले की इससे ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई और कहा गया कि मामले की जांच की जा रही है.
फ़लस्तीनी प्रिज़नर्स एसोसिएशन ने बयान जारी करते हुए कहा कि डॉक्टर अल-बुर्श की मौत हत्या है और उनका शव अभी भी इसराइल की हिरासत में है.
डॉक्टर अदनान अल-बुर्श जिस अल शिफा अस्पताल के सर्जरी प्रमुख थे वहां बीते कुछ महीनों में इसराइली सेना ने कई बार छापेमारी की है.
इसराइली सेना ने उस वक्त डॉक्टर अल-बुर्श को हिरासत में लिया जब वो उत्तरी ग़ज़ा के अल अवदा अस्पताल में अस्थाई तौर पर काम कर रहे थे.
हमास के ख़िलाफ़ ग़ज़ा में इसराइल के हमलों के चलते 34 हज़ार से ज़्यादा फ़लस्तीनियों की जान जा चुकी है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 04 May 2024 06:31:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/मसर-क-मधयसथ-न-बतय-इसरइल-न-हमस-क-जवब-दन-क-लए-एक-सपतह-क-वकत-दय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मसर-क-मधयसथ-न-बतय-इसरइल-न-हमस-क-जवब-दन-क-लए-एक-सपतह-क-वकत-दय</guid>
<description>इसराइल और हमास के बीच शांति वार्ता करा रहे मिस्र के मध्यस्थों ने अमेरिकी अख़बार द वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया है कि इसराइल ने हमास को अपने संघर्ष-विराम और बंधकों की रिहाई के ताज़ा प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है.
इसराइल ने कहा है कि यदि हमास उसके प्रस्ताव को नहीं मानता है तो वह ग़ज़ा के रफ़ाह इलाक़े पर ज़मीनी हमला शुरू कर देगा.
एक शीर्ष हमास अधिकारी ने कहा है कि समूह सकारात्मक नज़रिए के साथ इस शांति प्रस्ताव का अध्ययन कर रहा है.
हमास अधिकारी होसाम बादरान ने इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर आरोप लगाया है कि वह बार-बार ये कहकर कि रफ़ाह का सैन्य अभियान होकर रहेगा, समझौते की संभावना को नुक़सान पहुंचा रहे हैं.
इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि यदि इसराइल रफ़ाह पर हमला करता है तो इससे बड़े पैमाने पर लोगों की जानें जाएंगी और मानवीय संकट और गंभीर हो जाएगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 04 May 2024 06:31:38 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अगर इसराइल ने रफ़ाह पर हमला किया तो बहुत ख़ून बहेगाः डब्लूएचओ</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अगर-इसरइल-न-रफह-पर-हमल-कय-त-बहत-खन-बहग-डबलएचओ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अगर-इसरइल-न-रफह-पर-हमल-कय-त-बहत-खन-बहग-डबलएचओ</guid>
<description>विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि अगर रफ़ाह में इसराइल व्यापक सैन्य हमला करता है तो वहां बड़े पैमाने पर लोग मारे जा सकते हैं.
रफ़ाह में इस समय ग़ज़ा के 12 लाख लोग रहते हैं जो युद्ध से पहले की यहां की कुल आबादी के आधे से भी अधिक हैं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि विस्थापन की एक और लहर ग़ज़ा के लोगों की भोजन सामग्री, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं और सैनिटेशन तक पहुंच सीमित कर देगी जिससे भुखमरी फैल सकती है और बीमारियों की वजह से लोगों की जानें जा सकती हैं.
इमेज कैप्शन,बिन्यामिन नेतन्याहू कहते रहे हैं कि इसराइल रफ़ाह पर हमला ज़रूर करेगा, हालांकि इसराइल पर ये हमला ना करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव भी बढ़ रहा है.
इससे पहले संगठन के एक अधिकारी ने कहा था कि यदि इसराइल हमला करता है तो इस स्थिति के लिए एजेंसी ने योजना बना रखी है.
हालांकि, ग़ज़ा में डब्लूएचओ के प्रतिनिधि रिक पीपरकोर्न का कहना है कि ये योजना मरहम पट्टी करने जैसी है और इससे बड़े पैमाने पर जानें नहीं बच पाएंगी.
इसराइल ने दक्षिणी ग़ज़ा में मिस्र की सीमा के क़रीब स्थित रफ़ाह पर बड़े हमले की तैयारी की है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 04 May 2024 06:31:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चांद की तरफ़ उड़ा चीन का रॉकेट, अब तक ना हुआ कारनामा करने की कोशिश</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चद-क-तरफ-उड-चन-क-रकट-अब-तक-न-हआ-करनम-करन-क-कशश</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चद-क-तरफ-उड-चन-क-रकट-अब-तक-न-हआ-करनम-करन-क-कशश</guid>
<description>चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने चांद पर रॉकेट भेजा है. ये पहली बार होगा जब कोई देश चांद के दूरस्थ हिस्से की तरफ़ जाएगा और वहां से सैंपल लेकर धरती पर लौटने की कोशिश करेगा.
चीन के दक्षिणी हैनान प्रांत के वेनचांग स्पेस स्टेशन से द चैंग ई-6 मिशन ने उड़ान भरी है.
ये अंतरिक्ष अभियान 53 दिनों में पूरा होगा.
चीन का अंतरिक्ष यान चांद के दक्षिणी ध्रुप के आइटकेन बेसिन में उतरने की कोशिश करेगा.
चांद का ये क्षेत्र सौर मंडल में सबसे बड़े क्रेटर में से एक है.
पिछले एक दशक में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यकाल के दौरान चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम तेज़ी से आगे बढ़ा है.
ये मिशन चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियान का हिस्सा है.
पिछले महीने ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेताया था कि जिस रफ़्तार और आक्रामकता से चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम आगे बढ़ रहा है, उसका मतलब है कि अब अमेरिका चीन के साथ अंतरिक्ष में आगे बढ़ने की नई दौड़ में है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 04 May 2024 06:31:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा में संघर्ष विराम से जुड़ी वार्ता दोबारा शुरू करने के लिए हमास का प्रतिनिधिमंडल काहिरा जाएगा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-सघरष-वरम-स-जड-वरत-दबर-शर-करन-क-लए-हमस-क-परतनधमडल-कहर-जएग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-सघरष-वरम-स-जड-वरत-दबर-शर-करन-क-लए-हमस-क-परतनधमडल-कहर-जएग</guid>
<description>हमास ने पुष्टि की है कि ग़ज़ा में संघर्ष विराम से जुड़ी वार्ता दोबारा शुरू करने के लिए उसका प्रतिनिधिमंडल शनिवार को काहिरा जाएगा.
इसराइल ने 40 दिन के लिए संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के बदले फ़लस्तीनी कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव दिया है.
विदेशी मध्यस्थ इसराइल के इस प्रस्ताव पर हमास के जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि इसराइल ने हमास को प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया है.
इसराइल का कहना है कि अगर प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाता है तो फिर वह ग़ज़ा के दक्षिण स्थित शहर रफ़ाह पर हमला करेगा.
इसराइल के पीएम नेतन्याहू दावा कर रहे हैं कि हमास को मात देने के लिए रफाह पर हमला करना ज़रूरी है.
हालांकि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि अगर इसराइल रफ़ाह पर हमला करता है तो लाखों फ़लस्तीनियों की जान दांव पर लग सकती है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 04 May 2024 06:31:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बाइडन प्रशासन कर रहा है अमेरिकी नागरिकों के फलस्तीन में रहने वाले परिजनों की मदद पर विचार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बइडन-परशसन-कर-रह-ह-अमरक-नगरक-क-फलसतन-म-रहन-वल-परजन-क-मदद-पर-वचर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बइडन-परशसन-कर-रह-ह-अमरक-नगरक-क-फलसतन-म-रहन-वल-परजन-क-मदद-पर-वचर</guid>
<description>वाशिंगटन, 2 मई। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन अमेरिका में रहने वाले उन फलस्तीनियों की मदद पर विचार विमर्श कर रहा है जो युद्धग्रस्त क्षेत्र से अपने परिवारों को यहां लाना चाहते हैं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बुधवार को कहा, हम उन फलस्तीनियों को और मदद देने के लिए नीतिगत प्रस्तावों का लगातार मूल्यांकन कर रहे हैं जो अमेरिकी नागरिकों के परिजन हैं और अमेरिका आना चाहते हैं।
जीन-पियरे ने कहा कि विचार विमर्श किया जा रहा है लेकिन इस संबंध में फिलहाल कोई ब्योरा नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस नए कदम से उन लोगों को मदद मिलेगी जो कानूनी रूप से स्थायी निवासी या अमेरिकी नागरिक है और जिनके परिवार वहां हैं।
इस समय किसी के लिए भी गाजा पट्टी से बाहर निकलना मुश्किल है क्योंकि इज़राइल-हमास युद्ध जारी है और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार युद्ध में अब तक 34,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं जिनमें से लगभग दो-तिहाई बच्चे और महिलाएं हैं।
इस कदम पर चर्चा ऐसे वक्त में हो रही है जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इज़राइल दक्षिणी गाजा के रफह शहर में एक बड़ा सैन्य अभियान प्रारंभ करेगा वहीं बाइडन प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ये कार्रवाई विनाशकारी साबित होगी।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 03 May 2024 06:47:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन में सड़क धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-म-सडक-धसन-स-मरन-वल-क-सखय-बढकर-36-हई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-म-सडक-धसन-स-मरन-वल-क-सखय-बढकर-36-हई</guid>
<description>शेन्ज़ेन (चीन), 2 मई । चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में सड़क धंसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गुरुवार को बताया कि सड़क धंसने से नीचे गिरे तीन और वाहनों की तलाश जारी है।
चीनी मीडिया ने पहले 24 मौतों की खबर दी थी।
इस क्षेत्र में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते मेइझोउ-डाबू एक्सप्रेस वे पर मेइझोउ शहर के पास सड़क का 18 मीटर लंबा हिस्सा धंस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने जोरदार आवाज सुनी और सड़क पर कई मीटर चौड़ा एक गड्ढा देखा, जो धंसा हुआ था। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बता दें कि गुआंगडोंग प्रांत में असामान्य रूप से भारी बारिश हो रही है। पर्ल नदी में बाढ़ आ गई है। गुआंगजौ के कस्बों और गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Fri, 03 May 2024 06:47:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हमास अस्थायी युद्धविराम के पक्ष में नहीं</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हमस-असथय-यदधवरम-क-पकष-म-नह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हमस-असथय-यदधवरम-क-पकष-म-नह</guid>
<description>तेल अवीव, 2 मई । काहिरा में हमास और इजरायल के बीच अप्रत्यक्ष मध्यस्थता वार्ता आगे बढ़ रही है। इस बीच हमास ने अस्थायी युद्धविराम पर चिंता जताई और मध्यस्थों को सूचित किया है कि वह युद्ध का स्थायी अंत चाहता है।
मिस्र के सूत्रों के अनुसार, हमास ने उन्हें सूचित किया है कि वे युद्ध का पूरी तरह से अंत और फिलिस्तीनियों का पुनर्वास चाहते हैं, जो युद्ध छिड़ने के बाद उत्तरी गाजा से दक्षिणी गाजा क्षेत्र में विस्थापित हो गए हैं।
इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि हमास अस्थायी युद्धविराम के पक्ष में नहीं है।
मध्यस्थों ने छह सप्ताह के युद्धविराम और इजरायल की जेलों में बंद लगभग 600 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में कम से कम 33 इजरायली बंधकों को रिहा करने पर जोर दिया था।
इजरायली अधिकारियों ने कहा कि वे कतर और मिस्र सहित मध्यस्थ देशों के अनुरोध पर अपनी मांगों से पीछे हट गए।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को स्पष्ट रूप से बताया है कि इजरायल रफा पर हमला करेगा। उन्होंने पहले ही क्षेत्र में आईडीएफ यूनिटों को तैनात कर दिया है।
इजरायल के रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, हमास को बंधकों के संबंध में अपनी स्थिति पर गुरुवार को मध्यस्थों को जवाब देना होगा।
--(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 03 May 2024 06:47:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पुलिस ने कैलिफोर्निया विवि में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के तंबुओं को हटाना शुरू किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पलस-न-कलफरनय-वव-म-फलसतन-समरथक-परदरशनकरय-क-तबओ-क-हटन-शर-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पलस-न-कलफरनय-वव-म-फलसतन-समरथक-परदरशनकरय-क-तबओ-क-हटन-शर-कय</guid>
<description>लॉस एंजिलिस, 2 मई। पुलिस ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिलिस (यूसीएलए) परिसर में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के शिविर से बृहस्पतिवार को बैरिकेड हटा दिये और अब उनके तंबुओं को हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से करीब 24 घंटे पहले, परिसर में फलस्तीन समर्थक और इजराइल समर्थक प्रतिद्वंद्वी समूहों में झड़प हुई थी।
अधिकारियों ने बुधवार देर रात यह अभियान शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने वहां से हट जाने की पुलिस की अपील को ठुकरा दिया। अधिकारियों ने लाउड स्पीकर के जरिये प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने की अपील की। साथ ही नहीं हटने की स्थिति में गिरफ्तारी की धमकी दी। उस समय वहां सैंकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र थे।
पुलिस की कार्रवाई से पहले सुरक्षा बल के हेलीकॉप्टर ऊपर मंडराने लगे और कई गाड़ियां भी वहां पहुंचीं। इसी दौरान पुलिस परिसर के अंदर घुस गई।
पुलिस ने तंबुओं के आसपास के बैरिकेड को योजनाबद्ध तरीके से तोड़ दिया जिससे प्रदर्शनकारियों के दर्जनों तंबुओं तक रास्ता साफ हो गया। पुलिस ने तंबुओं को भी उखाड़ना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस का प्रतिरोध करने की कोशिश की। उन्होंने बुधवार को दोपहर में अपने तंबुओं के पास अस्थायी अवरोध खड़े कर दिए थे और उस दौरान राज्य और परिसर की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पश्चिम एशिया में, ईरान के सरकारी टेलीविजन ने पुलिस कार्रवाई का सीधा प्रसारण किया। कतर के अल जजीरा उपग्रह नेटवर्क ने भी पुलिस कार्रवाई का सीधा प्रसारण किया। इजराइली टेलीविजन नेटवर्क पर भी इसका प्रसारण किया गया।
इस बीच, विश्वविद्यालय परिसर में फलस्तीनी समर्थकों के शिविर पर प्रदर्शनकारियों के हमले को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई नहीं कर पाने पर प्रशासन और परिसर में तैनात पुलिस को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही है।
यूसीएलए में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात फलस्तीन समर्थक और इजराइल समर्थक प्रतिद्वंद्वी समूहों में झड़प हो गई थी जिसे रोकने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को बुलाया गया।
इस दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। झड़प में कम से कम 15 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। अमेरिका के कुछ कॉलेज के परिसरों में इजराइल-हमास युद्ध को लेकर हिंसा की घटनाओं में हाल में तेजी आई है।
यूसीएलए में जहां पुलिस के अधिक हस्तक्षेप की मांग की जा रही है, वहीं इसके विपरीत, अमेरिका के अन्य परिसरों में अधिकारियों की कार्रवाई की निंदा की जा रही है। मैडिसन स्थित विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय में बुधवार तड़के पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों के तंबू नष्ट हटा दिए, जिसके बाद प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए।
पुलिस कोलंबिया विश्वविद्यालय में भी मंगलवार रात दाखिल हुई जहां युद्ध विरोधी प्रदर्शनकारी जमा थे और उसने प्रदर्शन को समाप्त कराया।
यूसीएलए के चांसलर जेन ब्लॉक ने एक बयान में कहा कि शिविरों पर हमले की सभी निंदा करते हैं लेकिन हमारे छात्रों, संकाय और समुदाय के सदस्यों पर यह हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 03 May 2024 06:47:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी विश्वविद्यालयों में हो रहे प्रदर्शनों पर पहली बार बोले राष्ट्रपति बाइडन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-वशववदयलय-म-ह-रह-परदरशन-पर-पहल-बर-बल-रषटरपत-बइडन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-वशववदयलय-म-ह-रह-परदरशन-पर-पहल-बर-बल-रषटरपत-बइडन</guid>
<description>अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पिछले कई दिनों से फ़लस्तीन के समर्थन और ग़ज़ा में इसराइल की कार्रवाई के ख़िलाफ़ हो रहे प्रदर्शनों पर पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रतिक्रिया आई है.
बाइडन ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों को बोलने की आज़ादी का अधिकार है, लेकिन क़ानून का सम्मान करना होगा.
बाइडन ने विरोध प्रदर्शन के तरीके की निंदा की है और कहा है कि प्रदर्शनकारियों ने क़ानून की धज्जियां उड़ाई हैं.
उन्होंने कहा, शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को समर्थन मिल सकता है, हिंसक प्रदर्शनों को नहीं. जब हिंसा होती है तो ये क़ानून के दायरे के बाहर चली जाती है. संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना कहीं से भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दायरे में नहीं आता.
बाइडन की ये टिप्पणी ऐसे वक़्त में आई है जब लॉस एंजिल्स में पुलिस ने देर रात तनावपूर्ण गतिरोध के बाद कैलिफॉर्निया विश्वविद्यालय के एलए परिसर में फ़लस्तीन के समर्थन में लगे प्रदर्शन शिविर को हटा दिया है.
मामला क्या है?
- सात अक्तूबर, 2023 को हमास ने इसराइल पर हमला किया था. हमास के हमले में क़रीब 1200 लोग मारे गए थे.
- इसके बाद इसराइल ने ग़ज़ा और वेस्ट बैंक पर सैन्य कार्रवाई शुरू की. इस सैन्य कार्रवाई में अब तक 33 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं. मरने वालों में बड़ी संख्या बच्चों और महिलाओं की है.
- इसराइल के इन हमलों के विरोध में छात्रों ने रैलियां की हैं, हड़तालें बुलाई हैं. हाल ही में छात्रों ने ग़ज़ा में युद्ध के ख़िलाफ़ घेराबंदी शुरू की है.
- इन छात्रों की मांग है कि अमेरिका के शैक्षणिक संस्थान इसराइल से वित्तीय दूरियां बनाएं. इनमें से काफ़ी संस्थानों को बड़ी आर्थिक सहायता हासिल है.
- वित्तीय दूरियां बनाने से मतलब ये है कि संस्थानों के इसराइली कंपनियों में मौजूद स्टॉक्स बेचे जाएं या वित्तीय नाते ख़त्म किए जाएं.
अमेरिका में कहां-कहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं?
अमेरिका में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बाद विरोध प्रदर्शन कई और सरकारी, निजी विश्वविद्यालयों तक पहुंच गए हैं.
ये प्रदर्शन वॉशिंगटन समेत कम से कम 22 राज्यों में हो रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 03 May 2024 06:47:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में बस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-बस-दरघटन-म-20-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-बस-दरघटन-म-20-लग-क-मत</guid>
<description>पेशावर, 3 मई। उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को एक यात्री बस के फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में काराकोरम राजमार्ग पर हुई। बस रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी।
उन्होंने बताया कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था।
अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में कम से कम 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया है।
अधिकारी ने बताया कि बचाव प्रयास जारी हैं और शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है।
गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री हाजी गुलबार खान ने घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिया।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 03 May 2024 06:47:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने राफा में इजरायली घुसपैठ को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव की अपील की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-परमख-गटरस-न-रफ-म-इजरयल-घसपठ-क-रकन-क-लए-अतररषटरय-दबव-क-अपल-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-परमख-गटरस-न-रफ-म-इजरयल-घसपठ-क-रकन-क-लए-अतररषटरय-दबव-क-अपल-क</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 1 मई । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू राफा में सेना भेजने के अपने दृढ़ संकल्प पर दृढ़ता से खड़े हैं, उधर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उस क्षेत्र पर हमले को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव की अपील की, जहां 12 लाख से अधिक फिलिस्तीनी शरण लिए हुए हैं।
गुटेरेस ने मंगलवार को कहा, मैं इजरायल पर प्रभाव रखने वाले सभी लोगों से इसे रोकने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ करने की अपील करता हूं।
उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, राफा पर सैन्य हमला असहनीय है, जिसमें हजारों नागरिक मारे जाएंगे और हजारों लोगों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वह क्षेत्र जहां 12 लाख से अधिक लोग अब राफा गवर्नरेट में शरण मांग रहे हैं, उनमें से अधिकांश इजरायली बमबारी के कारण भाग रहे हैं। कथित तौर पर 34,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इस बीच, नेतन्याहू ने कहा : हम राफा में प्रवेश करेंगे और हम पूरी जीत हासिल करने के लिए समझौते के साथ या उसके बिना, हमास की बटालियनों को खत्म कर देंगे।
यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की इजरायल यात्रा से पहले आया है, जहां उनसे राफा पर हमले के कारण राष्ट्रपति जो बाइडेन के विरोध को बुलंद करने की उम्मीद है।
गुटेरेस ने चेतावनी दी कि राफा में घुसपैठ से कब्जे वाले वेस्ट बैंक और व्यापक क्षेत्र पर गंभीर असर होगा।
अमेरिका और उसके सहयोगी इजरायल और हमास को एक समझौते पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे युद्धविराम हो सके और अक्टूबर में इजरायल पर हमले में आतंकवादी संगठन द्वारा अपहरण किए गए कुछ बंधकों को रिहा किया जा सके।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 02 May 2024 06:59:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पुलिस ने कोलंबिया विवि को फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों से खाली कराया, यूसीएलए में झड़प</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पलस-न-कलबय-वव-क-फलसतन-समरथक-परदरशनकरय-स-खल-करय-यसएलए-म-झडप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पलस-न-कलबय-वव-क-फलसतन-समरथक-परदरशनकरय-स-खल-करय-यसएलए-म-झडप</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 1 मई। अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में फलस्तीन समर्थकों का प्रदर्शन नाटकीय तरीके से समाप्त हो गया। पुलिस दंगा रोधी उपकरणों के साथ बीती रात उस इमारत में दाखिल हुई जिसमें प्रदर्शनकारी जमे थे और दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, दूसरी ओर लॉस एंजिलिस स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (यूसीएलए) में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात फलस्तीन समर्थक और इजराइल समर्थक प्रतिद्वंद्वी समूहों में झड़प हो गई।
एक प्रवक्ता ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से मदद की गुजारिश किए जाने के बाद न्यूयॉर्क शहर के अधिकारियों ने मंगलवार देर रात कोलंबिया विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश किया।
प्रवक्ता ने बताया कि मैदान पर प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए तंबुओं को हटा दिया गया जबकि हैमिल्टन हॉल को खाली कराने के लिए अधिकारियों को इमारत की दूसरी मंजिल में सीढ़ी के सहारे खिड़की के रास्ते प्रवेश करना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने आइवी लीग विश्वविद्यालय से इजराइल या गाजा में युद्ध का समर्थन करने वाली कंपनियों के साथ व्यापार बंद करने का आह्वान करते हुए लगभग 20 घंटे पहले हॉल पर कब्जा कर लिया था।
विश्वविद्यालय ने बताया, जब संस्थान को रात को जानकारी मिली कि हैमिल्टन हॉल पर कब्जा कर लिया गया है, तोड़फोड़ की गई है और उसके रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है, तो हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा।
विश्वविद्यालय ने कहा, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग से संपर्क करने का मकसद प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई था न कि उनके द्वारा की जा रही मांग को दबाना। हमने स्पष्ट कर दिया कि विश्वविद्यालय परिसर की गतिविधियों को प्रदर्शनकारी अनंतकाल तक बाधित नहीं कर सकते और वे नियम कायदों का उल्लंघन कर रहे थे।
पुलिस प्रवक्ता कार्लोस निस ने कहा कि उन्हें किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को तब गिरफ्तार किया गया जब उन्होंने सोमवार को प्रदर्शन स्थल खाली करने की समय सीमा को मानने से इनकार कर दिया। निस ने बताया कि अन्य विश्वविद्यालयों ने कोलंबिया से प्रेरित प्रदर्शनों को समाप्त करने के प्रयास तेज कर दिए।
अकाउंट के प्रथम वर्ष के छात्र फैबियन लूगो ने कहा कि वह विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं थे लेकिन वह परिसर में पुलिस को बुलाने के विश्वविद्यालय के फैसले का विरोध करते हैं।
इस बीच, फलस्तीन समर्थक और इजरायल समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच रात भर यूसीएलए परिसर में हिंसक झड़प हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दंगा रोधी साजो-सामान के साथ पुलिस पहुंची लेकिन तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया।
लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं और एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाये। लाठियों से लैस कुछ लोग दूसरों को पीटते नजर आए। दंगा रोधी पुलिस के पहुंचने से पहले, एक समूह ने एक व्यक्ति को जमीन पर लिटा कर लात घूंसे से वार किया और बाद में अन्य लोगों ने उसे बचाया।
यूसीएलए की एक वरिष्ठ अधिकारी मैरी ओसाको ने कैंपस अखबार डेली ब्रुइन को बताया, आज रात परिसर में हिंसा की भयावह घटनाएं हुईं और हमने तुरंत मदद के लिए कानूनी एजेंसियों को बुलाया।
पुलिस ने पिछले दो हफ्तों में पूरे अमेरिका में अन्य परिसरों में फलस्तीन-इजराइल संर्घष को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों पर भी कार्रवाई की है और करीब 1,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।
इस बीच, इवी लीग में शामिल ब्राउन यूनिवर्सिटी ने रोड आईलैंड परिसर में प्रदर्शनकारियों से समझौता किया है। दोनों पक्षों में सहमति बनी है कि विश्वविद्यालय इस साल अक्टूबर में इजराइल की हिस्सेदारी कम करने पर विचार करेगा। पहली बार अमेरिका के किसी शैक्षणिक संस्थान ने प्रदर्शन की वजह से हिस्सेदारी घटाने पर सहमति जताई है।
इस बीच, फ्लैगस्टाफ स्थित नार्थ एरिजोना यूनिवर्सिटी में दंगारोधी पुलिस ने मंगलवार देर रात प्रदर्शन स्थल को खाली करा लिया और प्रदर्शन कर रहे 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इससे पहले प्रदर्शनकारियों को स्थान खाली करने या फौजदारी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 02 May 2024 06:59:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/नययरक-म-300-परदरशनकर-छतर-हरसत-म-मयर-बल-शतपरवक-परदरशन-ठक-पर-तड-फड-बरदशत-नह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नययरक-म-300-परदरशनकर-छतर-हरसत-म-मयर-बल-शतपरवक-परदरशन-ठक-पर-तड-फड-बरदशत-नह</guid>
<description>पुलिस ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी और द सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क में 300 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार कर लिया है.
न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने कहा है कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी के निवेदन पर उन्होंने बिल्डिंग के भीतर जमे हुए छात्रों के ख़िलाफ़ एक बड़ा अभियान चलाया था.
शहर के अधिकारियों का कहना है कि यूनिवर्सिटी के भीतर फ़लस्तीन के समर्थन में हो रहे शांतिपूर्वक प्रदर्शनों में बाहरी तत्व शामिल हो गए थे. लगभग ऐसे ही बयान अमेरिका के कई अन्य शहरों से भी आए हैं.
न्यूयॉर्क के मेयर ने ऑपरेशन के दौरान मीडिया को बताया कि कोलंबिया में चल रहे बड़े अभियान के बीच पुलिस शहर की बाक़ी जगहों की सुरक्षा का भी ख़्याल रख रही है.
उन्होंने कहा न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहर में और भी कई घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने कहा युवाओं को रेडिकल बनाना एक ग्लोबल समस्या बन रही है.
एरिक एडम्स ने कहा कि वो न्यूयॉर्क में ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहिए था पर वो अफ़रा तफ़री का माहौल बना रहे हैं.
विचारों की अभिव्यक्ति के बारे में मेयर एडम्स ने कहा, छात्रों को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है और स्वतंत्र विचार हमारे समाज की पहचान है. लेकिन इमारतों के घेराबंदी, प्रॉपर्टी को नुकसान और सिक्युरिटी कैमरों को निष्क्रिय करना शांतिपूर्वक व्यवहार नहीं कहा जा सकता.
छात्रों ने क्या कहा?
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 31 वर्षीय मेघनाद बोस ने पुलिस की कार्रवाई पर बतौर छात्र पत्रकार रिपोर्टिंग की है.
वे कहते हैं कि पुलिस जब छात्रों की गिरफ़्तारी कर रही थी, उन्हें और अन्य पत्रकारों को कैंपस के एक कोने में खदेड़ दिया गया.
मेघनाद बोस ने बताया कि पुलिस काफ़ी आक्रामक थी. बोस के मुताबिक छात्रों का प्रदर्शन आमतौर पर शांतिपूर्वक था.
मेघनाद बोस ने बताया, कल न्यूयॉर्क पुलिस ज़रूरत से ज़्यादा आक्रामक लगी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 02 May 2024 06:59:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायल ने राजनयिक संबंध तोड़ने के लिए कोलंबिया की निंदा की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-न-रजनयक-सबध-तडन-क-लए-कलबय-क-नद-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-न-रजनयक-सबध-तडन-क-लए-कलबय-क-नद-क</guid>
<description>यरूशलम, 2 मई । कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने गाजा में कार्रवाई के चलते इजरायल के साथ राजनायिक संबंध खत्म करने की घोषणा की। इसके बाद इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने कोलंबिया की निंदा की।
काट्ज ने बुधवार को एक्स पर राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर घृणित यहूदी विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, इजरायल और कोलंबिया के बीच संबंध हमेशा मधुर रहे हैं। पेट्रो इसे बदलने में सक्षम नहीं होंगे।
राष्ट्रपति पेट्रो ने बुधवार को बोगोटा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था, इजरायल में ऐसी सरकार होने के लिए, एक ऐसा राष्ट्रपति होने के लिए जो नरसंहार करता है, कल हम इजरायल के साथ राजनयिक संबंध तोड़ देंगे।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबियाई राष्ट्रपति ने गाजा में हमास के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियानों की आलोचना की थी और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में दक्षिण अफ्रीका के मुकदमे में शामिल होने का अनुरोध किया था, जो इजरायल पर नरसंहार का आरोप लगाता है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 02 May 2024 06:59:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूसी हवाई हमले से यूक्रेन में दो की मौत, आठ घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-हवई-हमल-स-यकरन-म-द-क-मत-आठ-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-हवई-हमल-स-यकरन-म-द-क-मत-आठ-घयल</guid>
<description>कीव, 30 अप्रैल । दक्षिणी यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा में रूसी मिसाइल हमलों में कम से कम दो लोग मारे गए, जबकि आठ अन्य घायल हो गए।
क्षेत्र के गवर्नर ओलेह किपर ने टेलीग्राम पर यह जानकारी शेयर की।
इस हमले में कई आवासीय भवनों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले रूसी सीमा से सिर्फ 30 किलोमीटर दूर स्थित यूक्रेनी शहर खार्किव पर ग्लाइड बमों से हमला किया गया था। उस हमले में दो नागरिक घायल हो गए थे। इस हमले में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
यूक्रेन दो वर्षों से अधिक समय से रूसी आक्रमण को रोक रहा है। रूसी सेना लगभग रोज खार्किव और ओडेसा के प्रमुख शहरों पर मिसाइलें और ड्रोन दागती है।
इससे पहले सोमवार को नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा था कि जब नाटो सहयोगी यूक्रेन को समय पर हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने में विफल रहते हैं तो यूक्रेनी इसकी कीमत चुकाते हैं।
गोला-बारूद की कमी ने रूसियों को अग्रिम पंक्ति में आगे बढ़ने में सक्षम बनाया है। स्टोल्टेनबर्ग ने कीव में कहा कि अधिक सैन्य सहायता भेजने के लिए वाशिंगटन की लंबी प्रक्रिया के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया गया है।
स्टोलटेनबर्ग ने यूक्रेन को एक साल में दस लाख तोपखाने के गोले देने में यूरोपीय संघ की विफलता का जिक्र करते हुए कहा कि यूरोपीय सहयोगियों ने गोला-बारूद की वह मात्रा नहीं दी है, जिसका उन्होंने वादा किया था।
महासचिव स्टोलटेनबर्ग एक अघोषित यात्रा पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
स्टोलटेनबर्ग ने कहा, वायु रक्षा की कमी ने अधिक रूसी मिसाइलों के लिए अपने लक्ष्य को भेदना संभव बना दिया है।
उन्होंने कहा, गहरी मारक क्षमता की कमी के कारण रूसियों के लिए अधिक ताकतें केंद्रित करना संभव हो गया है, और अब हम इसके परिणाम देख रहे हैं।
जेलेंस्की ने नाटो के शीर्ष अधिकारी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और जोर देकर कहा कि उन्हें हाल ही में घोषित सैन्य सहायता के वितरण में और देरी की उम्मीद नहीं है।
स्टोलटेनबर्ग ने यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइलों की आपूर्ति करने के स्पेन के फैसले पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन के लिए समर्थन की और घोषणाएं जल्द ही की जाएंगी।
जर्मनी ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा था कि उसने यूक्रेन को अतिरिक्त 10 मार्डर इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल्स (आईएफवी) और अन्य रक्षा उपकरण दिए हैं।
एक दूसरी स्काईनेक्स वायु रक्षा प्रणाली भी पैकेज का हिस्सा है, जिसमें गेपर्ड वायु रक्षा टैंक के लिए लगभग 30,000 राउंड गोला-बारूद और आइरिस टी प्रणाली के लिए गोला-बारूद शामिल है, जिसकी जर्मन सरकार ने बर्लिन में घोषणा की थी।
अप्रैल के मध्य में वादा की गई तीसरी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली जर्मन सैन्य सहायता की अद्यतन सूची में नहीं थी।
रूस ने हाल ही में यूक्रेन पर मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों, ड्रोन और ग्लाइड बमों से हवाई हमले तेज कर दिए हैं।
(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Wed, 01 May 2024 06:47:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन में एक युवक ने पांच लोगों को तलवार घोंपा, गिरफ्तार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-म-एक-यवक-न-पच-लग-क-तलवर-घप-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-म-एक-यवक-न-पच-लग-क-तलवर-घप-गरफतर</guid>
<description>(अदिति खन्ना)
लंदन, 30 अप्रैल। ब्रिटेन में पूर्वी लंदन ट्यूब स्टेशन के पास 36 वर्षीय युवक ने मंगलवार को दो पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम पांच लोगों को तलवार घोंपकर घायल कर दिया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने यह भी साफ कर दिया कि यह आतंकवाद से संबंधित घटना नहीं लग रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों को तलवार घोंप दी और घायलों की स्थिति के बारे में ताजा जानकारी की प्रतीक्षा है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उप सहायक आयुक्त एडे एडेलेकन ने कहा, संबंधित लोगों के लिए यह एक भयानक घटना रही होगी।
उन्होंने कहा, मुझे पता है कि समुदाय के काफी लोग सदमे और चिंता से जूझ रहे होंगे। लोग जानना चाहेंगे कि क्या हुआ है। हम यथाशीघ्र और अधिक जानकारी प्रदान करेंगे।
पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाएं पूर्वी लंदन के हैनॉल्ट में मौजूद हैं, जहां थुरलो गार्डन क्षेत्र में एक घर में एक वाहन के घुसने की घटना पर उन्हें स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे से ठीक पहले बुलाया गया था।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दाढ़ी वाले एक व्यक्ति को लंदन के हैनॉल्ट इलाके में घरों के पास तलवार के साथ घूमते हुए दिखाया गया है।
ब्रिटेन के गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि उन्हें घटना पर नियमित रूप से अद्यतन जानकारी मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा, मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जो इस घटना में प्रभावित हुए हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 01 May 2024 06:47:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन की अदालत में कोविड टीके के ‘बहुत दुर्लभ’ दुष्प्रभाव को स्वीकार किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एसटरजनक-न-बरटन-क-अदलत-म-कवड-टक-क-बहत-दरलभ-दषपरभव-क-सवकर-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एसटरजनक-न-बरटन-क-अदलत-म-कवड-टक-क-बहत-दरलभ-दषपरभव-क-सवकर-कय</guid>
<description>(अदिति खन्ना)
लंदन, 30 अप्रैल। ब्रिटेन स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका ने स्वीकार किया है कि इसका कोविड टीका रक्त के थक्के जमाने संबंधी दुष्प्रभाव उत्पन्न कर सकता है, लेकिन इनके बीच कोई संबंध होने की जानकारी नहीं है। ब्रिटेन के एक अखबार ने अदालती दस्तावेज के हवाले से यह दावा किया है।
द डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, 51 वादियों द्वारा एक सामूहिक कार्रवाई के अनुरोध पर फरवरी में लंदन स्थित उच्च न्यायालय में एक कानूनी दस्तावेज सौंपा गया था। एस्ट्राजेनेका ने स्वीकार किया था कि कोविड-19 से बचाव के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा ईजाद किया गया टीका बहुत दुर्लभ मामलों में रक्त के थक्के जमा सकता है और प्लेटलेट की संख्या को घटा सकता है।
एस्ट्राजेनेका वैक्सजेव्रिया टीके का उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने भी किया था और इस टीके को भारत में कोविशील्ड नाम से जाना जाता है।
अखबार ने कानूनी दस्तावेज के हवाले से कहा है, यह स्वीकार किया गया है कि एस्ट्राजेनेका टीका, बहुत दुर्लभ मामलों में रक्त के थक्के जमा सकता है और प्लेटलेट की संख्या को घटा सकता है। लेकिन इसका कारण अज्ञात है। साथ ही, यह दुष्प्रभाव एस्ट्राजेनेका टीका (या कोई अन्य टीका) नहीं लगाने की स्थिति में भी देखने को मिल सकता है...।
वाद दायर करने वालों की ओर से पेश हुए वकीलों ने कहा कि वे या उनके प्रियजन, जिन्होंने एस्ट्राजेनका टीका लगवाया है, उनमें एक दुर्लभ लक्षण पाया गया है जिसे रक्त का थक्का जमना और प्लेटलेट की कमी (टीटीएस) के रूप में परिभाषित किया गया है।
टीटीएस के परिणाम संभवत: जानलेवा हैं जिनमें दिल का दौरा पड़ना, मस्तिष्क को नुकसान पहुंचना, फेफड़े में रक्त प्रवाह बाधित होना आदि शामिल हैं।
टीके के दुष्प्रभाव को लेकर एस्ट्राजेनेका यूके लिमिटेड के खिलाफ ब्रिटेन के उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1987 की धारा 2 के तहत क्षतिपूर्ति के लिए अदालत में वादियों का प्रतिनिधित्व लॉ फर्म ली डे कर रही है। 51 वादियों में शामिल 12 ने अपने प्रियजनों को खो दिया है।
लॉ फर्म में साझेदार सारा मूर ने कहा, सभी वादियों के पास मृत्यु प्रमाण पत्र या मेडिकल साक्ष्य हैं जो इसकी पुष्टि करते हैं कि टीके के कारण मौतें हुईं या शरीर को नुकसान पहुंचा।
उन्होंने कहा, एस्ट्राजेनेका को यह स्वीकार करने में एक साल लग गया कि उसके टीके ने यह नुकसान पहुंचाया, जबकि 2021 के अंत से क्लिनिकल समुदाय में यह तथ्य व्यापक रूप से स्वीकार कर लिया गया था। इस संदर्भ में, अफसोस की बात है कि एस्ट्राजेनेका, सरकार और उनके वकील लोगों के जीवन पर टीके के पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभाव को गंभीरता से लेने के बजाय रणनीतिक खेल खेलने और कानूनी फीस बढ़ाने के लिए कहीं अधिक उत्सुक हैं।
वादियों का कहना है कि एस्ट्राजेनेका टीका सुरक्षा मानदंडों पर खरा उतरने में नाकाम रहा जबकि लोग इसके सुरक्षित होने की उम्मीद करते हैं।
हालांकि, एस्ट्राजेनेका ने इन दावों से सख्त इनकार किया है।
एस्ट्राजेनेका ने एक बयान में कहा, हमारी सहानुभूति उन लोगों के प्रति है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है या स्वास्थ्य समस्याओं की सूचना दी है। रोगी की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और नियामक अधिकारियों के पास टीकों सहित सभी दवाओं के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट और कड़े मानक हैं।
ब्रिटिश-स्वीडिश बहुराष्ट्रीय कंपनी एस्ट्राजेनेका का कहना है कि टीके से संबंधित उत्पाद जानकारी अप्रैल 2021 में ब्रिटेन के नियामक की मंजूरी के साथ अद्यतन की गई थी, जिसमें इस संभावना को शामिल किया गया था कि एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड टीका बहुत ही दुर्लभ मामलों में टीटीएस का कारण बन सकता है, जो यह संकेत देता है कि इस पहलू के बारे में अदालती दस्तावेज में दिया गया संदर्भ कोई नयी चीज नहीं है।
ब्रिटिश भारतीय हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ असीम मल्होत्रा ने कहा, यह बहुत ही चिंता की बात है कि अब केवल एस्ट्राजेनेका ही अपने कोविड टीके से गंभीर नुकसान को स्वीकार कर रहा है। निश्चित रूप से, वे इसे शुरू से ही जानते होंगे और इसलिए इस बारे में गंभीर सवाल रहे होंगे कि क्या इसे सबसे पहले मानव को दिया जाना चाहिए था।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने टीके को प्रतिकूल प्रभाव के साथ 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के लिए सुरक्षित और प्रभावकारी बताया था।
इस बीच, एसआईआई से प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए संपर्क किया गया है।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 01 May 2024 06:47:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीनी अंतरिक्ष यात्री छह महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद धरती पर लौटे</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-अतरकष-यतर-छह-महन-तक-अतरकष-म-रहन-क-बद-धरत-पर-लट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-अतरकष-यतर-छह-महन-तक-अतरकष-म-रहन-क-बद-धरत-पर-लट</guid>
<description>बीजिंग, 30 अप्रैल। चीन का शेनझोउ-17 अंतरिक्ष यान देश के अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने का मिशन पूरा करने वाले तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर मंगलवार को धरती पर लौट आया।
तीनों अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो, तांग शेंगजी और जियांग शिनलिन शाम छह बजे से कुछ पहले उत्तरी चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के गोबी रेगिस्तान में डोंगफेंग स्थल पर उतरे।
तीनों के धरती पर लौटने से चार दिन पहले शेनझोउ-18 मिशन के तहत तीन सदस्यीय टीम अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंची थी।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर किए जाने के बाद चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाया। इस वर्ष, चीनी स्टेशन के लिए दो कार्गो अंतरिक्ष यान मिशन और दो मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन निर्धारित है।
चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम का लक्ष्य 2030 तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजना है। साथ ही 2030 के आसपास मंगल ग्रह से नमूने वापस लाना और अगले चार वर्षों में तीन चंद्र जांच मिशन लॉन्च करना है।
नयी टीम में 43 वर्षीय अनुभवी कमांडर ये गुआंगफू हैं, जिन्होंने 2021 में शेनझोउ-13 मिशन में भाग लिया था। इस टीम में लड़ाकू पायलट 34 वर्षीय ली कांग और 36 वर्षीय ली गुआंगसू भी हैं।
वे अंतरिक्ष स्टेशन, तियांगोंग के तीन मॉड्यूल पर लगभग छह महीने बिताएंगे। इस दौरान वे विभिन्न वैज्ञानिक परीक्षण करेंगे और धरती पर छात्रों को विज्ञान की कक्षाएं देंगे।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 01 May 2024 06:47:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अदालत ने पोर्न स्टार से जुड़े मामले में ट्रंप को अवमानना का दोषी ठहराया, जुर्माना लगाया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अदलत-न-परन-सटर-स-जड-ममल-म-टरप-क-अवमनन-क-दष-ठहरय-जरमन-लगय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अदलत-न-परन-सटर-स-जड-ममल-म-टरप-क-अवमनन-क-दष-ठहरय-जरमन-लगय</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 30 अप्रैल। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पोर्न स्टार से रिश्तों से जुड़े एक मामले में मंगलवार को अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया गया और प्रतिबंध आदेश का बार-बार उल्लंघन करने के लिए 9,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया।
अदालत ने ट्रंप को पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल से अपने रिश्तों को लेकर गुप्त रूप से धन देने के मामले से जुड़े गवाहों, जूरी सदस्यों और कुछ अन्य लोगों के बारे में सार्वजनिक बयान देने से रोक दिया था।
न्यायाधीश ने ट्रंप को चेतावनी दी कि यदि वह दोबारा ऐसा करते हैं, तो उन्हें जेल की सजा हो सकती है।
अभियोजकों ने मामले में ट्रंप पर 10 उल्लंघनों का आरोप लगाया था, लेकिन न्यूयॉर्क के न्यायाधीश जुआन एम मर्चन ने नौ उल्लंघन के मामले में उन्हें दोषी ठहराया। यह फैसला पूर्व राष्ट्रपति के लिए झटका है, जिन्होंने जोर दिया था कि वह अपने स्वतंत्र भाषण अधिकारों का प्रयोग कर रहे थे।
न्यायाधीश मर्चन ने आदेश में लिखा कि ट्रंप को चेतावनी दी गई है कि अदालत अपने आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन किये जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि आवश्यक हुआ तो वह उन्हें जेल की सजा देगी।
मामले में गवाही के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में यह फैसला आया है। मैनहट्टन के अभियोजकों का कहना है कि ट्रंप और उनके सहयोगी 2016 में अपने बारे में नकारात्मक खबरों को रोकने की अवैध योजना में शामिल थे। मामले में ट्रंप ने खुद को बेकसूर बताया है।
न्यायाधीश ने फैसले में कहा कि ट्रंप को शुक्रवार तक जुर्माना भरना होगा। अदालत ने कहा कि ट्रंप को अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट से सात आपत्तिजनक पोस्ट और राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी प्रचार अभियान वेबसाइट से दो पोस्ट मंगलवार दोपहर तक हटानी होंगी। न्यायाधीश प्रतिबंध के उल्लंघन के अन्य मामलों पर भी विचार कर रहे हैं और बृहस्पतिवार को दलीलें सुनेंगे।
अदालत ने मंगलवार को बैंकर गैरी फारो समेत अन्य के मामले की सुनवाई की, जिन्होंने ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन को बैंक में खाते खोलने में मदद की थी। इसमें एक वह खाता भी शामिल था जिसका इस्तेमाल कोहेन ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को चुप रखने के लिए धन देने में किया था। डेनियल ने ट्रंप पर 2006 में यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने आरोपों से इनकार किया था।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 01 May 2024 06:47:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कोलंबिया यूनिवर्सिटी में न्यूयॉर्क पुलिस की रेड, गिरफ़्तार किए गए छात्र प्रदर्शनकारी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कलबय-यनवरसट-म-नययरक-पलस-क-रड-गरफतर-कए-गए-छतर-परदरशनकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कलबय-यनवरसट-म-नययरक-पलस-क-रड-गरफतर-कए-गए-छतर-परदरशनकर</guid>
<description>कोलंबिया के स्टूडेंट रेडियो स्टेशन ने बताया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को ले जाने के लिए न्यूयॉर्क पुलिस की एक बस परिसर से कुछ दूर, 116वीं स्ट्रीट एंड ब्रॉडवे पर पहुंची है.
यूएस टीवी नेटवर्क पर प्रसारित किए जा रहे फुटेज में दिखाया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी जिनमें से कइयों ने कोलंबिया-ब्रांड वाले स्वेटशर्ट औरअन्य तरह के कपड़े पहने हुए हैं वो इन बसों में घुस रहे हैं.
हमें अब तक ये पता नहीं है कि कितने छात्रों की गिरफ़्तारी हुई है.
सीएनएन को एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि न्यूयॉर्क पुलिस ने आज के ऑपरेशन में आंसू गैस का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि फ्लैश बैंग ग्रेनेड का इस्तेमाल किया है.
अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी के कैंपस में मंगलवार की रात न्यूयॉर्क पुलिस दाखिल हुई है.
बीते कुछ दिनों से ग़ज़ा में युद्ध को लेकर फलस्तीनियों के समर्थन में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में व्यापक विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं.
ख़बर थी कि यहां छात्रों ने कैंपस में स्थित हैमिलटन हॉल पर कब्ज़ा कर लिया है. उनके खिड़कियां तोड़ कर अंदर घुस गए हैं.
इसके बाद कैंपस में पुलिस दाखिल हुई.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 01 May 2024 06:47:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हमास के साथ युद्ध विराम की कोशिशों के बीच इसराइली पीएम का बड़ा बयान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हमस-क-सथ-यदध-वरम-क-कशश-क-बच-इसरइल-पएम-क-बड-बयन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हमस-क-सथ-यदध-वरम-क-कशश-क-बच-इसरइल-पएम-क-बड-बयन</guid>
<description>इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के साथ संघर्ष विराम वार्ता की परवाह किए बिना इसराइल दक्षिणी ग़ज़ा शहर रफ़ाह पर हमला करेगा.
नेतन्याहू का बयान ऐसे समय पर आया है कि जब युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौते पर पहुंचने की मजबूत कोशिशें हो रही हैं.
बंधकों के परिवार वालों के साथ एक बैठक के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि समझौता हो या न हो, लेकिन वे हमला करेंगे.
रफ़ाह पर इसराइली हमले को लेकर अमेरिका भी चेतावनी दे चुका है. रविवार को नेतन्याहू के साथ फोन कॉल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी स्थिति दोहराई थी.
इससे पहले अमेरिका कह चुका है कि रफ़ाह पर इसराइल का हमला लक्ष्मण रेखा को लांघने की तरह होगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 01 May 2024 06:47:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कोलंबिया यूनिवर्सिटी: गिरफ़्तार छात्रों का प्रदर्शनकारियों ने ऐसे बढ़ाया हौसला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कलबय-यनवरसट-गरफतर-छतर-क-परदरशनकरय-न-ऐस-बढय-हसल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कलबय-यनवरसट-गरफतर-छतर-क-परदरशनकरय-न-ऐस-बढय-हसल</guid>
<description>-नोमिया इक़बाल
कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बाहर का माहौल अफ़रा-तफ़री वाला बना हुआ है.
न्यूयॉर्क पुलिस की कई बसों को हमने यहां से जाते देखा है. बीबीसी के अमेरिका में पार्टनर चैनल सीबीएस की रिपोर्ट की मानें तो लगभग 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
जब गिरफ्तार किए गए छात्रों के हाथों को बांधकर बसों तक ले जाया जा रहा था, तो बड़ी संख्या में बाक़ी प्रदर्शनकारी इन छात्रों का हौसला बढ़ाते देखे गए.
एक व्यक्ति ने हम से कहा कि इन गिरफ्तारियों से पूरा शहर शर्मसार हुआ है.
ग़ज़ा में इसराइल के हमलों के विरोध में अमेरिका की कई यूनिवर्सिटी में बीते दिनों से प्रदर्शन चल रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 01 May 2024 06:47:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मेक्सिको में बस पलटने से तीर्थ यात्रा पर जा रहे 14 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मकसक-म-बस-पलटन-स-तरथ-यतर-पर-ज-रह-14-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मकसक-म-बस-पलटन-स-तरथ-यतर-पर-ज-रह-14-लग-क-मत</guid>
<description>मेक्सिको सिटी, 29 अप्रैल। मध्य मेक्सिको में मालिनाल्को के पास एक बस के पलट जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। सभी पीड़ित तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे।
स्थानीय मैक्सिकन सुरक्षा सचिवालय ने एक बयान में बताया कि दुर्घटना रविवार सुबह कैपुलिन-चाल्मा राजमार्ग पर हुई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए चिकित्सा इकाइयां भी घटनास्थल पर पहुंचीं।
यह स्पष्ट नहीं हो सका कि चालक ने बस पर नियंत्रण कैसे खो दिया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गुआनाजुआतो राज्य के तीर्थ यात्री मेक्सिको सिटी के दक्षिण-पश्चिम में एक ईसाई तीर्थ स्थल चाल्मा जा रहे थे जो मेक्सिको के सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 30 Apr 2024 06:15:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में तीन पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाने वाले संदिग्ध को मार गिराया गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-तन-पलस-अधकरय-पर-गल-चलन-वल-सदगध-क-मर-गरय-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-तन-पलस-अधकरय-पर-गल-चलन-वल-सदगध-क-मर-गरय-गय</guid>
<description>केन्नेर (अमेरिका), 29 अप्रैलअमेरिका में लुइसियाना के तीन पुलिस अधिकारी एक संदिग्ध हमलावर के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। बाद में पुलिस के एक निशानेबाज (शार्पशूटर) ने संदिग्ध को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी।
डब्ल्यूजीएनओ-टीवी के मुताबिक, शेरिफ जोसेफ लोपिंतो ने बताया कि जेफरसन पेरिश शेरिफ के कार्यालय के एक स्नाइपर ने केन्नेर में एक घर में संदिग्ध को मार गिराया। उसने घर में घुसने का प्रयास कर रहे तीन पुलिस अधिकारियों पर गोली चलायी थी।
केन्नेर के पुलिस प्रमुख कीथ कॉनले ने कहा कि घायल अधिकारियों को न्यू ओर्लीन्स से करीब 25 किलोमीटर पश्चिम में केन्नेर में रविवार को सुबह गोली लगने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
केन्नेर के पुलिस प्रवक्ता कैप्टन माइकल चुनिंगम ने बताया कि संदिग्ध हमलावर रविवार को हुई गोलीबारी की एक घटना में वांछित था जिसमें दो लोग घायल हो गए थे।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 30 Apr 2024 06:15:04 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पश्चिमी केन्या में एक बांध टूटने से 40 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पशचम-कनय-म-एक-बध-टटन-स-40-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पशचम-कनय-म-एक-बध-टटन-स-40-लग-क-मत</guid>
<description>नैरोबी, 29 अप्रैलअफ्रीकी देश केन्या के पश्चिमी इलाके में एक बांध के टूटने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। केन्या पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी स्टीफन किरुई ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि बांध के टूटने के बाद बाढ़ का पानी घरों में आ घुसा और एक प्रमुख सड़क से संपर्क कट गया।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार की सुबह ग्रेट रिफ्ट घाटी क्षेत्र के माई माहिउ इलाके में स्थित पुराने किजाबे बांध के ढहने के बाद हुई। ग्रेट रिफ्ट घाटी क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने का खतरा बना रहता है। बांध टूटने के बाद पानी नीचे की ओर बहने लगा।
केन्या में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है और स्कूलों के खुलने में भी देरी हो रही है।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 30 Apr 2024 06:15:04 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>विदेशी निवेशकों के लिए चीन का आकर्षण बढ़ा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वदश-नवशक-क-लए-चन-क-आकरषण-बढ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वदश-नवशक-क-लए-चन-क-आकरषण-बढ</guid>
<description>बीजिंग, 29 अप्रैल । विदेशी निवेशकों की नज़र में चीन का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। इस साल की पहली तिमाही में चीन आने वाले विदेशी लोगों की संख्या वर्ष 2023 की समान अवधि से तीन गुना से अधिक है। उनमें बड़ी संख्या में विदेशी कारोबारी चीन में व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं।
इस साल की पहली तिमाही में कैंटन मेले, पेइचिंग ऑटो शो और तरह-तरह प्रदर्शनियों में तमाम विदेशी उद्यमों ने भाग लिया। विदेशी कंपनियों का मानना है कि चीन दुनिया के सबसे बड़े बाज़ारों में से एक है। चीन में उन्हें अधिक अवसर मिलेंगे। नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के प्रोत्साहन में चीन में उच्च तकनीक उद्योग का तेज़ विकास हो रहा है।
इस साल की पहली तिमाही में चीन के कुल आकर्षित निवेश में उच्च तकनीक विनिर्माण में निवेश का अनुपात पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 2.2 प्रतिशत अधिक है। नव स्थापित विदेशी उद्यमों की संख्या 12,000 तक पहुंच गई, जिसकी वृद्धि दर 20.7 फीसदी है।
अमेरिका की प्रबंधन परामर्श सेवा कंपनी एटी किर्नी ने हाल में इस साल वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश विश्वास सूचकांक जारी किया। चीन का स्थान पिछले साल के 7वें से बढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इससे चीन में निवेश करने की विदेशी कंपनियों की इच्छा ज़ाहिर हुई है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 30 Apr 2024 06:15:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग फ्रांस, सर्बिया और हंगरी की राजकीय यात्रा करेंगे</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-रषटरपत-श-चनफग-फरस-सरबय-और-हगर-क-रजकय-यतर-करग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-रषटरपत-श-चनफग-फरस-सरबय-और-हगर-क-रजकय-यतर-करग</guid>
<description>बीजिंग, 29 अप्रैल । चीनी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक, हंगरी के राष्ट्रपति सुलयोक तमस और प्रधानमंत्री ओर्बन विक्टर के निमंत्रण पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 5 से 10 मई तक इन तीनों देशों की राजकीय यात्रा करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन के अनुसार, यह यात्रा पिछले पांच वर्षों में किसी चीनी राष्ट्रपति की पहली यूरोप यात्रा होगी। यह चीन-फ्रांस, चीन-सर्बिया, चीन-हंगरी और चीन-यूरोप संबंधों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और साथ ही, विश्व शांति के विकास में नई गतिज ऊर्जा का संचार भी होगा।
प्रवक्ता ने सोमवार को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि फ्रांस चीन लोक गणराज्य के साथ राजदूत स्तरीय राजनयिक संबंध स्थापित करने वाला पहला प्रमुख पश्चिमी देश है। हाल के वर्षों में, राष्ट्रपति शी और राष्ट्रपति मैक्रों के नेतृत्व में, चीन-फ्रांस संबंध विकास का अच्छा रुझान बनाए रखते हैं।
चीन को आशा है कि राष्ट्रपति शी की मौजूदा फ्रांस यात्रा से राजनीतिक आपसी विश्वास, एकता और सहयोग को मजबूत किया जाएगा और चीन-फ्रांस व्यापक रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा, चीन-यूरोप संबंध के स्वस्थ और स्थिर विकास में नई प्रेरित शक्ति डाली जाएगी और वैश्विक शांति, स्थिरता व विकास को बढ़ावा देने में नया योगदान दिया जाएगा।
वहीं, सर्बिया मध्य और पूर्वी यूरोप में चीन का पहला व्यापक रणनीतिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती है। प्रवक्ता लिन च्येन ने कहा कि हाल के वर्षों में राष्ट्रपति शी और राष्ट्रपति वुसिक के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंध उच्च स्तर का प्रदर्शन बनाए रखते हैं। चीन-सर्बिया संबंधों का गहन विकास दोनों देशों और उनके लोगों के बुनियादी और दीर्घकालिक हितों के अनुरूप है, और अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय की रक्षा करने तथा क्षेत्रीय व विश्व शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल है।
लिन च्येन के मुताबिक, यह यात्रा राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आठ वर्षों में पहली सर्बिया यात्रा होगी, जो चीन-सर्बिया संबंधों के सुधार और उन्नयन में महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा। चीन को आशा है कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच दोस्ती और राजनीतिक आपसी विश्वास मजबूत होंगे, वास्तविक सहयोग का विस्तार होगा, और चीन-सर्बिया संबंधों का नया अध्याय शुरू किया जाएगा, और मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने में और ज्यादा योगदान दिया जाएगा।
उधर, मध्य और पूर्वी यूरोप में महत्वपूर्ण देश के रूप में हंगरी बेल्ट एंड रोड के संयुक्त निर्माण और चीन और मध्य-पूर्वी यूरोपीय देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने में चीन एक महत्वपूर्ण भागीदार है। प्रवक्ता लिन च्येन ने कहा कि राष्ट्रपति सुलयोक और प्रधानमंत्री ओर्बन ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति शी को आमंत्रित किया, यह पूरी तरह से इस यात्रा के लिए हंगेरियन पक्ष के उच्च महत्व और उम्मीदों को दर्शाता है।
लिन च्येन ने कहा कि इस वर्ष, चीन और हंगरी के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। यह ऐतिहासिक यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाएगी, चीन-हंगरी मैत्रीपूर्ण सहयोग के लिए नया अध्याय खोलेगी, चीन-यूरोप संबंधों के विकास में नई प्रेरक शक्ति लाएगी, और अशांत दुनिया में अधिक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 30 Apr 2024 06:15:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पेइचिंग में वैश्विक प्रौद्योगिकी महिला नवाचार मंच आयोजित</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पइचग-म-वशवक-परदयगक-महल-नवचर-मच-आयजत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पइचग-म-वशवक-परदयगक-महल-नवचर-मच-आयजत</guid>
<description>बीजिंग, 29 अप्रैल । हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में वैश्विक प्रौद्योगिकी महिला नवाचार मंच-2024 आयोजित हुआ। इस मौके पर, कई देशों में उत्कृष्ट वैज्ञानिक और तकनीकी महिला प्रतिनिधियों ने विज्ञान और तकनीक के नवाचार क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान पर चर्चा की।
फिजियोलॉजी या मेडिसिन में चीन की पहली नोबेल पुरस्कार विजेता थू योयो ने मंच पर युवा महिला वैज्ञानिक और तकनीकी कार्यकर्ताओं को पत्र भेजा, जिसमें थू ने कहा कि वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार दुनिया को नया आकार देने और मानव जाति के भविष्य का निर्माण करने में एक महत्वपूर्ण कारक बन गया है।
महिलाएं बुनियादी और तकनीकी अनुसंधान में संलग्न हैं, जो युग में पुरुषों के बराबर गौरवशाली अध्याय लिख रही हैं। चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री और अखिल चीन महिला संघ की उपाध्यक्ष वांग याफिंग ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा के अनुभवों को साझा किया और कहा कि युग की शक्ति, सपनों की शक्ति, टीम की शक्ति और परिवार की शक्ति के समर्थन से वह लगातार नवाचार और प्रगति हासिल करती हैं।
साथ ही यूनेस्को की पूर्व महानिदेशक इरीना बोकोवा ने कहा कि वैज्ञानिक खोज में लड़कियों और महिलाओं की असाधारण क्षमताओं के बावजूद, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) में महिलाओं की भागीदारी कम है। महिलाओं को अधिक अवसर और समर्थन प्रदान करने के लिए वैश्विक प्रयास की आवश्यकता है।
वहीं, चीनी विज्ञान अकादमी की शिक्षाविद वांग चीचन के विचार में समान स्थितियां बहुत महत्वपूर्ण हैं। महिलाओं को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता नहीं है और समान परिस्थितियों में समान व्यवहार करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की समान भागीदारी और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए विशिष्ट उपाय किए जा सकते हैं, जैसे कि पोषण अवधि में महिला वैज्ञानिक और तकनीकी श्रमिकों को परियोजना चक्र का विस्तार करने की अनुमति देना और समीक्षा में महिला विशेषज्ञों की भागीदारी बढ़ाना आदि।
यहां बता दें कि चीन में महिला वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मियों की संख्या 4 करोड़ तक पहुंच गई है, जो वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मियों की कुल संख्या का 45 प्रतिशत से अधिक है। प्रमुख राष्ट्रीय अनुसंधान और विकास परियोजनाओं में 6,000 से अधिक महिला परियोजना नेता हैं। उन्होंने वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति में अपरिहार्य योगदान दिया है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 30 Apr 2024 06:15:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन ने कहा, जर्मनी में मारे गए दो यूक्रेनी उसकी सेना के थे जवान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-न-कह-जरमन-म-मर-गए-द-यकरन-उसक-सन-क-थ-जवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-न-कह-जरमन-म-मर-गए-द-यकरन-उसक-सन-क-थ-जवन</guid>
<description>मॉस्को/म्यूनिख, 29 अप्रैल । यूक्रेन ने कहा है कि दक्षिणी जर्मन राज्य बवेरिया में मारे गए दो यूक्रेनी उसकी सेना के जवान थे। हत्या का आरोप एक रूसी नागरिक पर लगा है।
यूक्रेनी मीडिया ने बताया कि युद्ध के दौरान घायल होने पर दोनों इलाज के लिए जर्मनी में थे।
रविवार शाम आई रिपोर्ट में कहा गया कि विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने अपने राजनयिकों को मामले पर विशेष नजर रखने और जर्मनी की सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया है।
शनिवार शाम को अपर बवेरिया के मर्नौ में एक शॉपिंग सेंटर के परिसर में यूक्रेन के दो नागरिकोें की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
कुछ ही देर बाद पुलिस ने मामले में 57 वर्षीय एक रूसी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
ऑनलाइन पोर्टल उक्रेन्स्का प्रावदा की रिपोर्ट के अनुसार, कुलेबा ने गिरफ्तारी के लिए जर्मन अधिकारियों को धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि जर्मनी में लाखों यूक्रेनियन और रूसी रहते हैं।
(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Tue, 30 Apr 2024 06:14:59 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री हमजा यूसुफ ने इस्तीफा दिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सकटलड-क-परथम-मतर-हमज-यसफ-न-इसतफ-दय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सकटलड-क-परथम-मतर-हमज-यसफ-न-इसतफ-दय</guid>
<description>(अदिति खन्ना)
लंदन, 29 अप्रैल। स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री हमजा यूसुफ ने अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से पहले ही सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया।
इससे कुछ दिन पहले ही हमजा के नेतृत्व वाली स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) ने नीतिगत मुद्दों पर तनातनी होने के बाद ग्रीन पार्टी से गठबंधन तोड़ लिया था।
पाकिस्तानी मूल के 39 वर्षीय हमजा ने पिछले साल मार्च में स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री का पद संभाला था। इस पद को संभालने वाले वह पहले मुस्लिम नेता हैं।
स्कॉटलैंड सरकार का सारा कामकाज प्रथम मंत्री ही संभालते हैं। यह पद प्रधानमंत्री के समान माना जाता है।
यूसुफ ने बढ़ते नीतिगत मतभेदों के बीच पिछले हफ्ते ग्रीन पार्टी के साथ गठबंधन समाप्त कर दिया था, जिसके चलते उनकी अल्पमत सरकार पर संकट आ गया था।
ग्रीन पार्टी ने विपक्षी दलों - कंजर्वेटिव, लेबर और लिबरल डेमोक्रेट - के साथ मिलकर दो अविश्वास प्रस्तावों का समर्थन किया, जिसमें यूसुफ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव शामिल था।
युसूफ ने कहा, इस सप्ताह अविश्वास प्रस्ताव पेश होना संभव था और मैं केवल सत्ता बनाए रखने के लिए अपने मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता करने को तैयार नहीं हूं।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 30 Apr 2024 06:14:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेनः स्कॉटलैंड सरकार के प्रमुख हमज़ा यूसुफ़ ने दिया इस्तीफ़ा, क्या होगा असर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-सकटलड-सरकर-क-परमख-हमज-यसफ-न-दय-इसतफ-कय-हग-असर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-सकटलड-सरकर-क-परमख-हमज-यसफ-न-दय-इसतफ-कय-हग-असर</guid>
<description>स्कॉटलैंड की सरकार के प्रमुख हमज़ा यूसुफ़ ने 13 महीने के कार्यकाल के बाद फ़र्स्ट मिनिस्टर के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.
स्कॉटिश ग्रीन पार्टी से गठबंधन समाप्त करने के बाद यूसुफ़ को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना था.
यूसुफ़ ने जब गठबंधन तोड़ा था तब उम्मीद की थी कि वो लैंगिक और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के बजाय आर्थिक चुनौतियों पर अधिक ध्यान दे पाएंगे.
जब तक उनकी पार्टी स्कॉटिश नेशनल पार्टी नया नेता नहीं चुन लेती है तब तक वो स्कॉटलैंड के फ़र्स्ट मिनिस्टर के पद पर बने रहेंगे. यदि अगले 28 दिनों में नया नेता नहीं चुना जाता है तो स्कॉटलैंड में फिर से चुनाव होंगे.
बीबीसी के राजनीतिक संवाददाता के मुताबिक़ अगर स्कॉटिश नेशनल पार्टी का राजनीतिक क़द और कम होता है तो स्कॉटलैंड के ब्रिटेन से अलग होने की संभावना और कम हो जाएगी और ब्रिटेन के आम चुनावों में लेबर पार्टी की जीत की संभावना और बढ़ जाएगी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 30 Apr 2024 06:14:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारत ने ट्रूडो के कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थक नारेबाजी पर कनाडा के राजनयिक को तलब किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-न-टरड-क-करयकरम-म-खलसतन-समरथक-नरबज-पर-कनड-क-रजनयक-क-तलब-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-न-टरड-क-करयकरम-म-खलसतन-समरथक-नरबज-पर-कनड-क-रजनयक-क-तलब-कय</guid>
<description>नयी दिल्ली, 29 अप्रैल। भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की मौजूदगी में टोरंटो में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थक नारेबाजी पर सोमवार को कनाडा के उप उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
विदेश मंत्रालय ने कार्यक्रम में नारेबाजी की घटना को परेशान करने वाला बताया और कहा कि यह एक बार फिर उस राजनीतिक स्थान को दर्शाता है जो कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा को दिया गया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की घटना न केवल भारत-कनाडा संबंधों को प्रभावित करती है, बल्कि कनाडा में उसके अपने नागरिकों के लिए हिंसा और अपराध के माहौल को भी बढ़ावा देती है।
विदेश मंत्रालय ने कहा, कनाडा के उप उच्चायुक्त को एक कार्यक्रम में खालिस्तान समर्थक नारेबाजी के संबंध में विदेश मंत्रालय में तलब किया गया। इस कार्यक्रम को कनाडा के प्रधानमंत्री ने संबोधित किया था।
मंत्रालय ने कहा, कार्यक्रम में इस तरह की परेशान करने घटना को अनियंत्रित रूप से जारी रखने की अनुमति दिए जाने पर भारत सरकार ने गहरी चिंता और कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।
बयान में कहा गया, यह एक बार फिर कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा को दी गई राजनीतिक जगह को दर्शाता है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की घटना न केवल भारत-कनाडा संबंधों को प्रभावित करती है बल्कि कनाडा में उसके अपने नागरिकों के लिए हिंसा और अपराध के माहौल को भी बढ़ावा देती है।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 30 Apr 2024 06:14:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रियाद में विश्व नेताओं की बैठक, ग़ज़ा में संघर्ष समाप्त करने पर ज़ोर देंगे महमूद अब्बास</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रयद-म-वशव-नतओ-क-बठक-गज-म-सघरष-समपत-करन-पर-जर-दग-महमद-अबबस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रयद-म-वशव-नतओ-क-बठक-गज-म-सघरष-समपत-करन-पर-जर-दग-महमद-अबबस</guid>
<description>सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होने जा रही वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम की बैठक में फ़लस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास वार्ताओं में शामिल होकर ग़ज़ा में संघर्षविराम समझौते के लिए ज़ोर देंगे.
इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री के अलावा सऊदी अरब, क़तर और ओमान के नेताओं समेत कई क्षेत्रीय नेता शामिल हो रहे हैं.
ये बैठक रविवार को शुरू होगी. वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के प्रमुख बोर्ग ब्रेंडे ने बताया है कि मिस्र के विदेश मंत्री शुक्रवार को इसराइल में हुई वार्ता के बारे में भी जानकारी देंगे.
ग़ज़ा में संघर्ष-विराम के लिए शुक्रवार को इसराइल में वार्ता हुई थी जिसमें मिस्र भी सामिल था.
वहीं, ग़ज़ा पर शासन करने वाले समूह हमास का कहना है कि वो इसराइल की तरफ़ से मिले समझौते के प्रस्ताव का अध्यन कर रहा है.
7 अक्तूबर को हमास ने इसराइल पर हमला किया था. इसमें 1200 से अधिक लोग मारे गए थे और बड़ी तादाद में इसराइली लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था.
इसके तुरंत बाद इसराइल ने ग़ज़ा में बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया था जो अभी तक ज़ारी है. उत्तरी और दक्षिणी ग़ज़ा पर व्यापक हमलों के बाद अब इसराइल मिस्र से सटे रफ़ाह इलाक़े पर बड़ा हमला बोलने की तैयारी कर रही है.
इसी बीच, इसराइल में सरकार पर बंधकों की रिहाई के लिए भी दबाव बढ़ता जा रहा है.
इसराइल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई की शर्त पर दो बार अल्पकालिक संघर्ष-विराम हो चुका है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 29 Apr 2024 07:09:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इराक़ की संसद में समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित करने वाला बिल पास हुआ</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इरक-क-ससद-म-समलगक-सबध-क-अपरध-घषत-करन-वल-बल-पस-हआ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इरक-क-ससद-म-समलगक-सबध-क-अपरध-घषत-करन-वल-बल-पस-हआ</guid>
<description>इराक़ की संसद में समलैंगिक संबंधों को अपराध घोषित करने वाला बिल पास हो गया है.
इस बिल में समलैंगिक संबंध रखने पर 10 से 15 साल तक की सज़ा का प्रावधान है.
नए कानून के तहत ट्रांसजेंडर्स को भी एक से तीन साल के लिए जेल में भेजा जा सकता है.
नए कानून के समर्थकों का मानना है कि इससे देश में धार्मिक मूल्यों को कायम रखने में मदद मिलेगी.
वहीं बिल का विरोध करने वाले समूहों का कहना है कि इराक़ इस कानून के जरिए एलजीबीटी समुदाय के अधिकारों का हनन जारी रखेगा.
बिल का पुराना ड्राफ्ट 1980 में पास हुए वेश्यावृत्ति विरोधी कानून में संशोधन के लिए लाया गया था और उसमें मौत की सज़ा का प्रावधान था.
हालांकि, अमेरिका और पश्चिमी देशों के विरोध के बाद उसमें बदलाव किया गया.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 29 Apr 2024 07:09:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-वदश-मतर-इसहक-डर-क-दश-क-उप-परधनमतर-नयकत-कय-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-वदश-मतर-इसहक-डर-क-दश-क-उप-परधनमतर-नयकत-कय-गय</guid>
<description>पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार को उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. कैबिनेट डिवीज़न ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बारे में सूचना दी है.
नोटिफिकेशन में कहा गया, पीएम शहबाज़ शरीफ ने तुरंत प्रभाव से इसहाक़ डार को उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. वह अगली सूचना जारी होने तक इस पद पर बने रहेंगे.
12 साल के बाद पाकिस्तान में किसी उप प्रधानमंत्री की नियुक्ति हुई है. इससे पहले जून 2012 में चौधरी परवेज़ को पाकिस्तान का उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था.
पाकिस्तान में इस साल की शुरुआत में आम चुनाव हुए थे. मार्च में शहबाज़ शरीफ की गठबंधन की सरकार का गठन होने के बाद इसहाक़ डार को पाकिस्तान का विदेश मंत्री नियुक्त किया गया.
इसहाक़ डार सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक शहबाज़ शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार में वित्त मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 29 Apr 2024 07:09:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>वर्ल्ड सेंट्रल किचन ने ग़ज़ा में दोबारा मदद मुहैया करवाने पर लिया ये फ़ैसला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वरलड-सटरल-कचन-न-गज-म-दबर-मदद-महय-करवन-पर-लय-य-फसल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वरलड-सटरल-कचन-न-गज-म-दबर-मदद-महय-करवन-पर-लय-य-फसल</guid>
<description>सहायता संस्था वर्ल्ड सेंट्रल किचन ग़ज़ा में खाना बांटने का काम दोबारा शुरू करेगी.
करीब महीने भर पहले इसराइली बमबारी में वर्ल्ड सेंट्रल किचन के सात कर्मचारी मारे गए थे.
इस घटना के बाद वर्ल्ड सेंट्रल किचन ने ग़ज़ा में मदद मुहैया करवाने के कामकाज पर रोक लगा दी थी.
वर्ल्ड सेंट्रल किचन ने कहा है कि हमने तय किया है कि हमें मदद मुहैया करवाते रहना चाहिए.
संस्था ने बयान जारी कर कहा है कि मदद मुहैया करवाने के लिए 276 ट्रक तैयार किए हैं जिनमें खाने के 80 लाख पैकेट मौजूद हैं. ये रफाह क्रॉसिंग के जरिए एंट्री करेंगे.
वर्ल्ड सेंट्रल किचन के सीईओ एरीन गोर ने कहा, ग़ज़ा में मानवीय हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. हम पूरी ऊर्जा के साथ अपना काम दोबारा शुरू कर रहे हैं. हमारी कोशिश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक खाना पहुंचाने की रहेगी.
वर्ल्ड सेंट्रल किचन एक अमेरिकी संस्था है जिसका मकसद राष्ट्रीय आपदाओं और मानवीय संकट से जूझ रहे लोगों को खाना मुहैया करवाना है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 29 Apr 2024 07:09:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-सन-परमख-न-मन-मरच-पर-बहद-खरब-ह-गए-ह-हलत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-सन-परमख-न-मन-मरच-पर-बहद-खरब-ह-गए-ह-हलत</guid>
<description>यूक्रेन के सेना प्रमुख ने स्वीकार किया है कि मोर्चे पर हालात बेहद ख़राब हो गए हैं.
जनरल ओलेक्सेंडर सीरिस्की ने कहा है कि पूर्वी मोर्चे पर यूक्रेन की सेना को पीछे हटना पड़ा है.
यूक्रेन को अमेरिका से सैन्य मदद मिलने से पहले रूस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है.
टेलीग्राम पर एक पोस्ट में सीरीस्की ने कहा, मोर्चे पर हालात बेहद खराब हो गए हैं. यूक्रेन की सेना को पूर्वी दोनेत्स्क इलाक़े में पीछे हटना पड़ा है.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दावा किया है कि रूसी सेना ने पूर्वी दोनेत्स्क इलाक़े में ओचेरेताइने के क़रीब एक बस्ती पर क़ब्ज़ा कर लिया है.
अमेरिकी संसद में पिछले हफ्ते यूक्रेन को 61 अरब डॉलर की सैन्य मदद देने का प्रस्ताव पास हुआ है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 29 Apr 2024 07:09:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान की आयशा जिन्हें भारत के ‘दिल’ ने दी नई ज़िंदगी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-आयश-जनह-भरत-क-दल-न-द-नई-ज़दग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-आयश-जनह-भरत-क-दल-न-द-नई-ज़दग</guid>
<description>-सारदा वी
हमने पाकिस्तान में एक अभियान चलाया लेकिन इतनी अधिक रक़म का बंदोबस्त नहीं हो पा रहा था. इसके बावजूद यहां के डॉक्टरों ने जो हमारे लिए किया वह अविश्वसनीय था. मेरे पास यह बताने के लिए शब्द नहीं कि मैं कैसा महसूस कर रही हूं.
यह कहना है पाकिस्तान के शहर कराची से संबंध रखने वाली सनोबर रशीद का जिनकी 19 साल की बेटी आयशा के दिल का ट्रांसप्लांट चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में हुआ है.
जब उन्होंने यह बात बताई तो उस वक़्त वह उसी अस्पताल की 11वीं मंज़िल पर मौजूद थीं. उनके चेहरे पर इत्मीनान और ख़ुशी की झलक साफ़ थी.
वह दस महीने पहले ही इसी उम्मीद में भारत आई थीं कि उनकी बेटी के दिल का ट्रांसप्लांट यहां हो सकेगा.
आयशा उस वक़्त केवल सात साल की थीं जब यह पता चला कि उनके दिल का 25 फ़ीसद हिस्सा बेकार हो चुका है. धीरे-धीरे आयशा का दिल सामान्य ढंग से काम करना छोड़ रहा था.
इस हालत में आयशा के दिल में एक कृत्रिम उपकरण लगाया गया लेकिन कराची लौटने के दो साल बाद ही उन्हें एक इंफ़ेक्शन हुआ जिसके बाद उनके दिल के दाएं हिस्से ने काम करना छोड़ दिया. तब डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि अब ट्रांसप्लांट ही इकलौता इलाज है.
सनोबर का कहना है कि यह सर्जरी पाकिस्तान में संभव नहीं थी. हमें डॉक्टरों ने बताया कि भारत या कनाडा जाना होगा. फिर हमने कुछ जांच पड़ताल की तो पता चला कि भारत बेहतर रहेगा.
सनोबर ने चेन्नई में एक डॉक्टर से संपर्क किया लेकिन उनके पास इस सर्जरी और इलाज के लिए ज़रूरी पैसे नहीं थे. वह बताती हैं, डॉक्टरों ने कहा कि आप आ जाएं, बाक़ी हम संभाल लेंगे.
डॉक्टर बालाकृष्णन एमजीएम अस्पताल में हार्ट ट्रांसप्लांट यूनिट के डायरेक्टर हैं जो 2019 से आयशा का इलाज कर रहे हैं.
वह बताते हैं, पहली बार आयशा यहां आईं और उन्हें दिल का दौरा पड़ा तो हमने एकमो (ईसीएमओ) नाम का उपकरण लगाया था. हमने ख़ून पंप करने वाला एक कृत्रिम उपकरण भी लगाया था जिसके बाद उन्हें घर वापस भेज दिया गया क्योंकि उनका स्वास्थ्य बेहतर हो चुका था. लेकिन पाकिस्तान में कृत्रिम हार्ट पंप की मॉनिटरिंग के लिए सुविधाएं मौजूद नहीं हैं और इसी वजह से ख़ून की एक नली में लीकेज हो गया.
उनका कहना था कि आयशा बहुत बुरी हालत में यहां आई थीं और कई दिन तक वह बेहोश रहीं.
डॉक्टर बालाकृष्णन के मुताबिक़ चूंकि वह आयशा का काफ़ी समय से इलाज करते रहे हैं तो उन्होंने कोशिश की कि हर संभव मदद कर सकें. उनकी कोशिशों से ही दिल्ली का एक परिवार अपने 69 साल के एक सदस्य का हार्ट डोनेट करने को तैयार हो गया.
सुरेश राव एमजीएम अस्पताल में जॉइंट डायरेक्टर हैं. उन्होंने बताया, भारत में ट्रांसप्लांट नीति के अनुसार किसी भी शारीरिक अंग को डोनेट करने के लिए पहली प्राथमिकता स्थानीय नागरिकों को मिलती है इसलिए आयशा को दस महीने तक इंतज़ार करना पड़ा. आयशा को यह दिल तब मिला जब उसका कोई और उम्मीदवार नहीं था.
वह कहते हैं, अगर यह दिल नहीं मिलता तो शायद आयशा आज ज़िंदा ना होतीं.
डॉक्टर सुरेश ने बताया, जब हमें पता चला कि दिल डोनेट करने के लिए परिवार तैयार है तो हमने आयशा को सर्जरी के लिए तैयार किया. दिल्ली से पांच घंटे में यह दिल पहुंचा. जब एक दिल पांच घंटे तक धड़कना बंद कर देता है तो किसी दूसरे इंसान के जिस्म में उसे लगाने से पहले उसे दोबारा ज़िंदा करना ज़रूरी होता है.
डॉक्टर बालाकृष्णन ने इस सर्जरी और इलाज के लिए ज़रूरी संसाधनों की भी जानकारी दी.
उन्होंने बताया, आयशा के घर वालों के पास इतने पैसे नहीं थे और यह इलाज ऐश्वर्यम ट्रस्ट की मदद से संभव हुआ. कुछ मदद मैंने की और कुछ मदद एमजीएम अस्पताल में ट्रांसप्लांट कराने वाले लोगों ने.
ऐश्वर्यम ट्रस्ट अब तक बारह हज़ार मरीज़ों के इलाज में मदद कर चुका है जिनमें 175 दिल के ट्रांसप्लांट शामिल हैं.
आयशा ने डॉक्टरों का शुक्रिया अदा करते हुए बीबीसी को बताया, मैं सर्जरी के बाद बहुत बेहतर महसूस कर रही हूं.
डॉक्टर ने कहा है कि मैं दो महीने में घर वापस जा सकती हूं. मैं वापस जाकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हूं और भविष्य में फ़ैशन डिज़ाइनर बनना चाहती हूं.
वह कहती हैं, भारत में रहकर ऐसा नहीं लगा कि मैं पाकिस्तान से बाहर हूं. सब कुछ एक जैसा है, कुछ भी अलग नहीं है.
जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या उन्होंने चेन्नई देखा तो उन्होंने बताया, मेरा अधिकतर समय तो अस्पताल में ही गुज़र गया क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं थी. मुझे जब भी मौका मिला तो मैं समुद्र किनारे ज़रूर गई.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 29 Apr 2024 07:09:51 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा में संघर्ष विराम को लेकर इसराइल की सरकार में मतभेद, अमेरिका ने कहा...</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-सघरष-वरम-क-लकर-इसरइल-क-सरकर-म-मतभद-अमरक-न-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-सघरष-वरम-क-लकर-इसरइल-क-सरकर-म-मतभद-अमरक-न-कह</guid>
<description>ग़ज़ा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए समझौते को लेकर इसराइली सरकार के मंत्रियों के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं.
हाल के दिनों में ग़ज़ा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास तेज़ हुए हैं.
इसी बीच इसराइल की वॉर कैबिनेट में शामिल बेनी गैंट्ज ने कहा है कि अगर इसराइल की सरकार बंधकों की रिहाई के समझौते को रोकती है तो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं रह जाएगा.
वहीं दूसरी तरफ़, सरकार में वित्त मंत्री और दक्षिणपंथी नेता बेज़ालेल स्मोटरिच ने कहा है कि अगर सरकार ऐसे किसी समझौते के लिए तैयार होती है तो ये एक शर्मनाक आत्मसमर्पण होगा.
उन्होंने कहा कि अगर रफ़ाह पर इसराइल का नियोजित हमला टाल दिया जाता है तो मौजूदा सरकार को जारी नहीं रहना चाहिए.
इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी ने कहा है कि इसराइल ने अमेरिका को भरोसा दिया है कि वह रफ़ाह पर हमले को लेकर उसकी चिंताओं पर चर्चा से पहले आक्रमण नहीं करेगा.
ग़ज़ा में जारी संघर्ष को लेकर फ़लस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास ने कहा है कि सिर्फ़ अमेरिका ही इस समय रफ़ाह पर इसराइल के हमले को रोक सकता है.
महमूद अब्बास इस समय रियाद में हैं जहां उनकी अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाक़ात होनी है.
रियाद में वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम की बैठक में बोलते हुए अब्बास ने कहा कि रफ़ाह पर इसराइल का हमला ग़ज़ा के लोगों को ग़ज़ा छोड़कर भागने पर मजबूर कर देगा.
अब्बास ने कहा, अगर ऐसा हुआ तो फ़लस्तीनी लोगों के इतिहास की यह सबसे बड़ी त्रासदी साबित होगी.
ग़ज़ा के दक्षिण में स्थित रफ़ाह शहर पर इसराइली हमले को रोकने के लिए इसराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास हो रहे हैं.
रफ़ाह शहर में इस समय करीब दस लाख से अधिक लोग रह रहे हैं, इनमें से अधिकतर ग़ज़ा के बाक़ी हिस्सों से भागकर यहां पहुंचे हैं.
इसी बीच, हमास ने बताया है कि सोमवार को उसका एक प्रतिनिधिमंडल मिस्र की राजधानी क़ाहिरा पहुंचेगा, जहां वह इसराइल के नए संघर्ष विराम प्रस्ताव पर हमास का जवाब पेश करेगा.
हमास चाहता है कि ग़ज़ा में युद्ध पूर्ण रूप से समाप्त हो और ग़ज़ा से सभी इसराइली सैनिक वापस जाएं. वहीं इसराइल, ग़ज़ा में हमास के ख़ात्मे और सभी बंधकों की रिहाई पर ज़ोर देता है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 29 Apr 2024 07:09:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बीजिंग पहुंचे एलन मस्क चीन से क्यों मांग रहे हैं ये अहम डेटा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बजग-पहच-एलन-मसक-चन-स-कय-मग-रह-ह-य-अहम-डट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बजग-पहच-एलन-मसक-चन-स-कय-मग-रह-ह-य-अहम-डट</guid>
<description>अरबपति कारोबारी एलन मस्क इस समय चीन की राजधानी बीजिंग में हैं.
रिपोर्टों के मुताबिक़ मस्क चीन के अधिकारियों को ड्राइविंग डेटा को वैश्विक इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे.
एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने चीन में ड्राइविंग डेटा को स्थानीय स्तर पर इकट्ठा किया है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ टेस्ला चाहती है कि ये डेटा उसे वैश्विक स्तर पर उपलब्ध हो और वो इसके ज़रिए अपनी स्वचलित कारों के एल्गॉरिथिम को ट्रेन करे.
विश्लेषकों के मुताबिक़ चीन में गाड़ी चलाने की जटिल परिस्थितियां स्वचलित गाड़ियों के एल्गॉरिथिम को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं.
लेकिन एलन मस्क चीन से इस डेटा को ऐसे समय में मांग रहे हैं जब अमेरिका में सरकार टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस पर टिकटॉक को बेचने के लिए दबाव बना रही है.
अमेरिकी सरकार ने आशंका ज़ाहिर की है कि टिकटॉक के ज़रिए चीन, अमेरिकी लोगों की निजी जानकारियों का इस्तेमाल कर सकता है.
दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक टेस्ला इस समय प्रतिद्वंदिता का सामना कर रही है.
रिपोर्टों के मुताबिक़ टेस्ला अपने कुल कर्मचारियों में दस प्रतिशत की कमी करने जा रही है. इसकी एक वजह गाड़ियों की कम बिक्री को भी माना जा रहा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 29 Apr 2024 07:09:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीज ने घरेलू हिंसा को ‘राष्ट्रीय संकट’ बताया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ऑसटरलयई-परधनमतर-अलबनज-न-घरल-हस-क-रषटरय-सकट-बतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ऑसटरलयई-परधनमतर-अलबनज-न-घरल-हस-क-रषटरय-सकट-बतय</guid>
<description>कैनबरा, 29 अप्रैल। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने महिलाओं के साथ हिंसा के खिलाफ हजारों लोगों द्वारा देशभर में प्रदर्शन किए जाने के बाद सोमवार को घरेलू हिंसा को राष्ट्रीय संकट बताया।
ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों में रविवार को हजारों लोगों ने इस साल कथित तौर पर लैंगिक हिंसा के कारण 27 महिलाओं की मौत पर ध्यान दिलाने के लिए प्रदर्शन किया।
अल्बनीज ने सोमवार को कहा कि ये रैलियां ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सभी स्तरों पर लैंगिक हिंसा को रोकने के लिए और अधिक प्रयास करने का आह्वान थीं।
उन्होंने नाइन नेटवर्क टेलीविजन से कहा, बिल्कुल साफ है कि हमें और कदम उठाने की जरूरत है। केवल सहानुभूति रखना ही पर्याप्त नहीं है। तथ्य यह है कि....औसतन हर चार दिन में एक महिला अपने साथी के हाथों मारी जाती है, यह एक राष्ट्रीय संकट है।
अल्बनीज ने कहा कि वह इस समस्या से निपटने के लिए समन्वित प्रयासों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 29 Apr 2024 07:09:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>2023 में 28.2 करोड़ लोग भूख से तड़पने को हुए मजबूर, गाजा में भीषण अकाल : संयुक्त राष्ट्र</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/2023-म-282-करड-लग-भख-स-तडपन-क-हए-मजबर-गज-म-भषण-अकल-सयकत-रषटर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/2023-म-282-करड-लग-भख-स-तडपन-क-हए-मजबर-गज-म-भषण-अकल-सयकत-रषटर</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 25 अप्रैलवर्ष 2023 में 59 देशों के करीब 28.2 करोड़ लोग भूख से तड़पने को मजबूर हुए और युद्धग्रस्त गाजा में सबसे ज्यादा लोगों ने अकाल की गंभीर स्थिति का सामना किया। संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने बुधवार को ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फूड क्राइसिस में इसकी जानकारी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में 2.4 करोड़ से अधिक लोगों को खाद्य सामग्री की भारी कमी से जूझना पड़ा, जिसकी वजह विशेषतौर पर गाजा पट्टी और सूडान में खाद्य सुरक्षा के बिगड़े हालात थे।
खाद्य संकट वाले देशों की संख्या में भी वृद्धि हुई, जिनकी निगरानी की जा रही है।
संरा के खाद्य एवं कृषि संगठन के मुख्य अर्थशास्त्री मैक्सिमो टोरेरो ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भूख का एक पैमाना तय किया है, जिसमें पांच देशों के 705,000 लोग पांचवे चरण में हैं, जिसे उच्च स्तर माना जाता है।
उन्होंने बताया कि 2016 में वैश्विक रिपोर्ट जारी करने की शुरुआत से यह संख्या अब तक सबसे ज्यादा है और 2016 में दर्ज संख्या के मुकाबले इसमें चार गुना वृद्धि हो चुकी है।
अर्थशास्त्री ने बताया कि गंभीर अकाल का सामना कर रहे लोगों में से 80 फीसदी लोग यानि 577,000 सिर्फ गाजा में हैं।
वहीं दक्षिणी सूडान, बुर्किना फासो, सोमालिया और माली में हजारों लोग भूख से तड़प रहे हैं।
रिपोर्ट में भावी परिदृश्य का अनुमान लगाया है कि गाजा में लगभग 11 लाख लोग और दक्षिण सूडान में 79 हजार लोग जुलाई तक पांचवे चरण में पहुंच सकते हैं और अकाल का सामना करने के लिए मजबूर हो सकते हैं।
इजराइल और हमास के बीच सात माह से युद्ध जारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, संघर्ष के कारण हैती में खाद्य असुरक्षा बढ़ेगी।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 26 Apr 2024 06:30:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पीसीबी ने राष्ट्रीय महिला चयन समिति का पुनर्गठन किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पसब-न-रषटरय-महल-चयन-समत-क-पनरगठन-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पसब-न-रषटरय-महल-चयन-समत-क-पनरगठन-कय</guid>
<description>लाहौर, 25 अप्रैल । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने राष्ट्रीय महिला चयन समिति का पुनर्गठन किया है, जिसमें वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 की हार के बाद पाकिस्तान महिला टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए इसे सात सदस्यों तक बढ़ा दिया गया है।
नई चयन समिति में पिछले पैनल के बरकरार सदस्य अस्माविया इकबाल और मरीना इकबाल शामिल हैं। अब्दुल रज्जाक और असद शफीक (दोनों पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य) और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, बतूल फातिमा भी समिति में शामिल हैं।
पीसीबी ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, पिछले पैनल के बरकरार रखे गए सदस्यों में अस्माविया इकबाल और मरीना इकबाल शामिल हैं। उनके साथ अब्दुल रज्जाक और असद शफीक (दोनों पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य) और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, बतूल फातिमा भी शामिल हैं। पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के अनुरूप, कोच और कप्तान भी राष्ट्रीय महिला चयन समिति का हिस्सा होंगे।
नई चयन समिति का तत्काल कार्य इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का चयन करना होगा, जहां उन्हें 11 से 29 मई तक तीन टी20 और तीन आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2022-25 मैच खेलने हैं।
हाल ही में वेस्टइंडीज से 0-3 की हार के बावजूद, पाकिस्तान वर्तमान में 10-टीम आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2022-25 में पांचवें स्थान पर है। मेजबान भारत के साथ इस चैंपियनशिप की शीर्ष पांच टीमें सीधे आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के लिए क्वालीफाई करेंगी।
शेष टीमें गुरुवार से शुरू होने वाले महिला क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में भाग लेंगी। ग्रुप चरण के दौरान कुल 20 मैच खेले जाएंगे जिसके बाद प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी।
दोनों फाइनलिस्ट मुख्य कार्यक्रम के लिए अर्हता प्राप्त करेंगे। फाइनल 7 मई को अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 26 Apr 2024 06:30:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के खाने में मिलाया गया ‘टायलेट क्लीनर’ : प्रवक्ता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इमरन-खन-क-पतन-बशर-बब-क-खन-म-मलय-गय-टयलट-कलनर-परवकत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इमरन-खन-क-पतन-बशर-बब-क-खन-म-मलय-गय-टयलट-कलनर-परवकत</guid>
<description>इस्लामाबाद, 25 अप्रैलजेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनके इफ्तार वाले भोजन में टायलेट क्लीनर की दो से तीन बूंदे मिलाई गईं।
उन्होंने दावा किया कि क्लीनर कथित तौर पर 24 फरवरी को शब-ए-बारात के दौरान दिए गए भोजन में मिलाया गया।
जियो न्यूज ने बुशरा बीबी की प्रवक्ता मशाल युसूफजई के हवाले से कहा, हमने पाया कि बुशरा बीबी के इफ्तार वाले भोजन में दो से तीन बूंदे टायलेट क्लीनर की मिलाई गई थीं।उन्होने दावा किया कि उस दिन के खाने के बाद बुशरा की तबीयत खराब हो गई और हर रोज उनकी सेहत बिगड़ती जा रही है।
प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले उन्हें रक्तचाप और मधुमेह सहित कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, गिरफ्तारी के बाद से बुशरा बीबी की सेहत खराब हो रही हैं, कुछ तो उनके साथ हुआ है।
बुशरा और इमरान खान की शादी को फरवरी में गैर इस्लामिक निकाह घोषित किए जाने के बाद से वह दो अलग-अलग मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद से गाला के अपने मकान में कैद हैं।
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री की सलाहकार यूसुफजई ने सवाल किया कि जब अदालत तीन सप्ताह से अधिकारियों को निर्देश दे रही थी कि बुशरा की चिकित्सा जांच कराई जाए तो उसने ऐसा क्यों नहीं किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि बुशरा बीबी को इमरान खान की पत्नी होने की वजह से निशाना बनाया जा रहा है।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 26 Apr 2024 06:30:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पुलिस की वर्दी पहनने पर मरियम के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए अदालत में याचिका दायर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पलस-क-वरद-पहनन-पर-मरयम-क-खलफ-आपरधक-ममल-दरज-करन-क-लए-अदलत-म-यचक-दयर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पलस-क-वरद-पहनन-पर-मरयम-क-खलफ-आपरधक-ममल-दरज-करन-क-लए-अदलत-म-यचक-दयर</guid>
<description>लाहौर, 25 अप्रैल। पाकिस्तान की एक अदालत में बृहस्पतिवार को एक याचिका दायर की गई जिसमें पंजाब पुलिस की वर्दी और टोपी पहनकर कथित रूप से देश के कानून का उल्लंघन करने के लिए पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री मरियम नवाज के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।
मरियम ने बृहस्पतिवार को यहां पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में पासिंग आउट परेड में भाग लिया था जिसके बाद अधिवक्ता आफताब अहमद बाजवा ने लाहौर की सत्र अदालत में याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि मरियम ने परेड का निरीक्षण करते हुए पंजाब पुलिस की वर्दी और टोपी पहन रखी थी।
याचिकाकर्ता ने कहा कि कानून के अनुसार कोई भी नागरिक सेना या पुलिस जैसी संस्थाओं की वर्दी नहीं पहन सकता।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 26 Apr 2024 06:30:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-न-अपन-अतरकष-सटशन-क-लए-शनझउ-18-क-जरय-तन-सदसयय-दल-भज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-न-अपन-अतरकष-सटशन-क-लए-शनझउ-18-क-जरय-तन-सदसयय-दल-भज</guid>
<description>जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र (जिउक्वान, चीन), 25 अप्रैल। चीन ने अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को अपने अंतरिक्ष स्टेशन के लिए अंतरिक्ष यान शेनझोउ-18 के जरिये तीन सदस्यीय दल भेजा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2030 तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजना है।
शेनझोउ-18 अंतरिक्ष यान उत्तर-पश्चिमी चीन में गोबी रेगिस्तान के किनारे पर स्थित जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च 2-एफ रॉकेट के माध्यम से स्थानीय समयानुसार रात आठ बजकर 59 मिनट पर रवाना हुआ।
अंतरिक्ष यान शेनझोउ-18 के जरिये भेजे गये तीन अंतरिक्ष यात्रियों में ये गुआंगफू (43), ली कांग (34) और ली गुआंगसु (36) शामिल हैं।
उड़ान भरने के लगभग साढ़े छह घंटे बाद उनके अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने की उम्मीद है।
चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी या सीएमएसए ने बृहस्पतिवार को शेनझोउ-18 के चालक दल के लिए एक समारोह आयोजित किया था।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर किए जाने के बाद चीन ने अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाया था।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 26 Apr 2024 06:30:25 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कराची में पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के बेटे ने बर्गर खाने पर की किशोर की हत्या</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/करच-म-परव-वरषठ-पलस-अधकषक-क-बट-न-बरगर-खन-पर-क-कशर-क-हतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/करच-म-परव-वरषठ-पलस-अधकषक-क-बट-न-बरगर-खन-पर-क-कशर-क-हतय</guid>
<description>कराची, 25 अप्रैल। पाकिस्तान के कराची शहर में एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के बेटे ने एक सत्र न्यायाधीश के 17 वर्षीय बेटे की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने उसकी (पुलिस अधिकारी के बेटे की) प्रेमिका के लिए मंगाए गए बर्गर का आधा हिस्सा खा लिया था।
पुलिस ने बुधवार को कहा कि यह घटना कराची के पॉश इलाके डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (डीएचए) में आठ फरवरी को हुई थी और मामले की जांच पूरी हो गई है।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी के अनुसार सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नजीर अहमद मीर बहार के बेटे डेनियल मीर बहार ने कराची जिला दक्षिण सत्र न्यायाधीश जावेद केरियो के बेटे अली केरियो को अपने घर आमांत्रित किया था जहां डेनियल मीर बहार की प्रेमिका शाजिया भी आई।
पुलिस ने बताया कि डेनियल ने अपने और शाजिया के लिए दो बर्गर मंगाए थे, लेकिन अली ने एक बर्गर का आधा हिस्सा कथित तौर पर खा लिया, जिससे डेनियल क्रोधित हो गया और उसने अपने सुरक्षा गार्ड की राइफल ले ली और अली पर गोलियां चला दी। अली ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कहा, डेनियल का अली के साथ इस बात पर झगड़ा हो गया कि उसने शााजिया के लिए मंगाया गया बर्गर बिना पूछे क्यों खाया।
अधिकारी ने कहा, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा लंबित होने तक वह जेल में है।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 26 Apr 2024 06:30:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-रपर-क-सनई-गई-सज-ए-मत-कय-ह-वजह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-रपर-क-सनई-गई-सज-ए-मत-कय-ह-वजह</guid>
<description>ईरान के एक रैपर को सरकार विरोधी प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए मौत की सज़ा सुनाई गई है. उनके वकील ने इसकी पुष्टि की है.
साल 2022 में पुलिस की हिरासत में महसा अमीनी की मौत के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन को तूमज सालेही ने अपने गानों के ज़रिए समर्थन दिया था.
सालेही के वकीलों में से एक आमिर रईसियन ने कहा कि उनके मुवक्किल इस सज़ा के ख़िलाफ़ अपील करेंगे.
ईरानी प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
सालेही को पहली दफ़ा अक्टूबर 2022 में गिरफ़्तार किया गया था. उस समय सालेही ने प्रदर्शनों के समर्थन में सार्वजनिक रूप से बयान दिया था. उन पर कई आरोप लगे थे.
जुलाई 2023 में उन्हें छह साल और तीन महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई थी.
उनके वकील ने बताया कि लेकिन इसी साल जनवरी में इस्फ़हान की रिवॉल्यूशनरी कोर्ट ने सालेही पर नए आरोप तय किए.
सालेही को अदालत ने भ्रष्टाचार, सरकार के ख़िलाफ़ प्रोपेगेंडा फैलाने और दंगे भड़काने सहित कई आरोपों का दोषी पाया. अब उनके पास इस मौत की सज़ा के ख़िलाफ़ अपील दायर करने के लिए 20 दिन हैं.</description>
<pubDate>Fri, 26 Apr 2024 06:30:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-गरम-स-जनत-बहल-सकल-कलज-बद-हन-स-33-करड-छतर-पर-असर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-गरम-स-जनत-बहल-सकल-कलज-बद-हन-स-33-करड-छतर-पर-असर</guid>
<description>भीषण गर्मी की वजह से बांग्लादेश में स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है. इस फ़ैसले का असर करीब 3.3 करोड़ छात्रों पर पड़ेगा.
बांग्लादेश में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. इसके बाद स्कूल और कॉलेजों को 27 अप्रैल तक बंद रखने का एलान किया गया है.
ये लगातार दूसरा साल है जब प्रशासन ने अत्यधिक गर्मी की वजह से ऐसा फ़ैसला लिया है.
बांग्लादेश में सेव द चिल्ड्रन के डायरेक्टर शुमोन सेनगुप्ता ने कहा, बांग्लादेश में बच्चे दुनिया में सबसे गरीबों में से हैं और गर्मी की वजह से स्कूलों को बंद होना हमारे लिए खतरे की घंटी की तरह है.
बुधवार को देश के हज़ारों मुसलमानों ने मस्जिदों और मैदानों में इकट्ठे होकर बारिश के लिए प्रार्थना की.
इस्लामिक धर्मगुरु अबु यूसुफ़ ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा, बारिश कम होने की वजह से लोगों का जीवन असहनीय हो गया है. लोगों को बहुत कुछ सहना पड़ रहा है.
बांग्लादेश के मौसम विभाग का मानना है कि ये कम से कम एक सप्ताह ये चिलचिलाती गर्मी का दौर बना रहेगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 26 Apr 2024 06:30:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>तंज़ानिया में बाढ़ की वजह से 155 लोगों की मौत, 51 हजार से ज़्यादा परिवार प्रभावित</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तजनय-म-बढ-क-वजह-स-155-लग-क-मत-51-हजर-स-जयद-परवर-परभवत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तजनय-म-बढ-क-वजह-स-155-लग-क-मत-51-हजर-स-जयद-परवर-परभवत</guid>
<description>तंज़ानिया में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से 155 लोगों की मौत हो गई है.
तंज़ानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा ने ये जानकारी दी है.
कासिम मजालिवा ने चेतावनी दी है कि मई में भी बारिश जारी रह सकती है. उन्होंने लोगों से बाढ़ प्रभावित इलाके छोड़ने की अपील की है.
कासिम ने कहा, दो लाख लोग और 51 हजार से ज़्यादा परिवार बाढ़ की वजह से प्रभावित हो चुके हैं.
तंज़ानिया के पड़ोसी देश केन्या और बारुंडी में भी भारी बारिश की वजह से ख़राब हालात बने हुए हैं.
मजालिवा ने संसद में बयान देते हुए कहा, जनवरी से अब तक भारी बारिश की वजह से 155 लोगों की मौत हो गई है. अब तक 236 लोग घायल हुए हैं.
तेज़ हवाओं और बाढ़ की वजह से देश के कई हिस्सों में भारी नुकसान हुआ है. इसमें फसलों की बर्बादी, सड़कों और रेलवे को हुए नुकसान शामिल हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 26 Apr 2024 06:30:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स का खिताब जीतने पर मारिसा रोड्रिग्ज ने क्या कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/60-सल-क-उमर-म-मस-यनवरस-बयनस-आयरस-क-खतब-जतन-पर-मरस-रडरगज-न-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/60-सल-क-उमर-म-मस-यनवरस-बयनस-आयरस-क-खतब-जतन-पर-मरस-रडरगज-न-कय-कह</guid>
<description>60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स का ताज पहनने के बाद वकील और पत्रकार एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने कहा है, मैं यह शुरुआत करने वाली पहली पीढ़ी से हूं.
एलेजांद्रा मारिसा रोड्रिग्ज ने 60 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स ब्यूनस आयर्स का खिताब जीतकर इतिहास रचा है.
मारिसा रोड्रिग्ज ने कहा, मैं ब्यूटी कॉन्टेस्ट में नई इबारत का प्रतिनिधित्व करने को लेकर उत्साहित हूं. आज हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं, जहां महिलाएं सिर्फ़ शारीरिक सुंदरता तक सीमित नहीं रह गई हैं.
मारिसा रोड्रिग्ज ने आगे का प्लान बताते हुए कहा, मैं मिस यूनिवर्स अर्जेंटीना 2024 में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हूं.
पहले इस प्रतियोगिता में सिर्फ 18 से 28 साल की महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं.
सितंबर 2023 में मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की आयु सीमा को हटा दिया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 26 Apr 2024 06:30:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>21वें चीनी राष्ट्रीय पठन सर्वेक्षण के नतीजे जारी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/21व-चन-रषटरय-पठन-सरवकषण-क-नतज-जर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/21व-चन-रषटरय-पठन-सरवकषण-क-नतज-जर</guid>
<description>बीजिंग, 23 अप्रैल । 21वें चीनी राष्ट्रीय पठन सर्वेक्षण के नतीजे मंगलवार को जारी किए गए। सर्वेक्षण से पता चलता है कि 2023 में चीन के वयस्क नागरिकों के बीच पुस्तकों, समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और डिजिटल प्रकाशनों सहित विभिन्न मीडिया की व्यापक पढ़ने की दर 81.9% है, जो 2022 की 81.8% से 0.1 प्रतिशत से अधिक है।
सर्वेक्षण से पता चलता है कि 2023 में चीन में वयस्कों के पुस्तक पढ़ने की दर 59.8% है, जो 2022 के समान है, जिसमें प्रति व्यक्ति 4.75 किताबें और 3.40 ई-पुस्तकें पढ़ता है।
सर्वेक्षण से पता चलता है कि 2023 में चीन के नाबालिगों की किताब पढ़ने की दर 86.2% है, जो 2022 से 2 प्रतिशत से अधिक है। प्रति नाबालिग 11.39 किताबें पढ़ता है और प्रतिदिन 35.69 मिनट के लिए किताबें पढ़ता है। इसके अलावा, 30% से अधिक नागरिकों को ई-पुस्तक सुनने की आदत है।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 24 Apr 2024 06:17:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन में रूसी हमले में नौ लोग घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-म-रस-हमल-म-न-लग-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-म-रस-हमल-म-न-लग-घयल</guid>
<description>कीव, 23 अप्रैल। यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओडेसा में बीती रात रूसी ड्रोन के हमलों में नौ लोग घायल हो गये। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
स्थानीय सैन्य प्रशासक ओलेह किपर ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, उनमें चार बच्चे हैं - दो बच्चे जो एक साल से कम उम्र के हैं, दो अन्य 12 और नौ साल के हैं।
उन्होंने बताया कि चारों को मामूली चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमले में अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। ये हमले कम ऊंचाई वाली इमारतों वाले आवासीय इलाके में हुए थे। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, कई घर और कम से कम 14 फ्लैट क्षतिग्रस्त हो गए।
बचावकर्मियों ने दर्जनों लोगों को मलबे से निकाला है।
यूक्रेन दो साल से अधिक समय से बड़े पैमाने पर पश्चिमी समर्थन के साथ रूसी आक्रमण के खिलाफ अपनी रक्षा कर रहा है।
मॉस्को ने तब से यूक्रेन के पूर्व और दक्षिण में चार क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है। लड़ाई अभी भी पूर्व और दक्षिण के आसपास केंद्रित है।
यूक्रेन ने अपने शहरों और क्षेत्रों की बेहतर सुरक्षा के लिए पश्चिमी समर्थकों से अधिक वायु रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति का आह्वान किया है।
रूस यूक्रेन में प्रमुख बिजली, ऊर्जा और पानी के बुनियादी ढांचे पर व्यवस्थित रूप से हमला कर रहा है।
(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Wed, 24 Apr 2024 06:17:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शी चिनफिंग ने छोंगछिंग का निरीक्षण किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/श-चनफग-न-छगछग-क-नरकषण-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/श-चनफग-न-छगछग-क-नरकषण-कय</guid>
<description>बीजिंग, 23 अप्रैल । चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने छोंगछिंग शहर का निरीक्षण किया।
उन्होंने छोंगछिंग अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स हब पार्क, च्योलोंगपो डिस्ट्रिक्ट के मिनचु गांव समुदाय और छोंगछिंग डिजिटल शहरी संचालन और प्रबंधन केंद्र जाकर नये पश्चिमी भूमि-समुद्र कॉरिडोर, शहरी उन्नयन व जनजीवन के सुधार और शहरी प्रबंधन के आधुनिकीकरण के स्तर की उन्नति के बारे में जानकारी ली।
बता दें कि छोंगछिंग अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स हब पार्क चीन-यूरोप मालगाड़ी और नये पश्चिमी भूमि-समुद्र कॉरिडोर के रेलवे-समुद्री जहाजरानी संयुक्त परिवहन का प्रस्थान स्टेशन है। इस पार्क का नियोजित क्षेत्रफल 35.5 वर्ग किलोमीटर है और 22 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल का निर्माण पूरा किया है।
मिनचु गांव समुदाय का निर्माण पिछली सदी के 50 से 90 वाले दशक में निर्मित हुआ। वर्ष 2022 से उसकी उन्नयन परियोजना शुरू हुई। अब तक 1 लाख 10 हजार वर्गमीटर में पुरानी इमारतों का सुधार किया गया है और 43 हजार वर्गमीटर में दुर्घटना के लिए संवेदनशील इमारतों को हटाया गया है।
छोंगछिंग डिजिटल शहरी संचालन व प्रबंधन केंद्र बड़े शहर के आधुनिक प्रबंधन का नया रास्ता निकालने का सृजनात्मक अभ्यास है, जिससे शहर अधिक स्मार्ट होता है।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 24 Apr 2024 06:17:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जर्मनी में राजनेता का सहायक चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ़्तार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जरमन-म-रजनत-क-सहयक-चन-क-लए-जसस-करन-क-आरप-म-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जरमन-म-रजनत-क-सहयक-चन-क-लए-जसस-करन-क-आरप-म-गरफतर</guid>
<description>जर्मनी, 23 अप्रैल ।जर्मनी में पुलिस ने चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में यूरोपीय सांसद के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.
चीनी मूल के इस जर्मन नागरिक को पूर्वी शहर ड्रेस्डेन से गिरफ़्तार किया गया है.
जियान जी नाम का ये व्यक्ति क़रीब बीस साल पहले एक छात्र के रूप में यहां आया था.
जियान पर आरोप है कि वो यूरोपीय संसद के सदस्य मैक्सिमिलियन क्राह के साथ काम करते हुए चीन को संवेदनशील जानकारियां भेज रहे थे.
जियान दक्षिणपंथी एएफ़डी पार्टी के राजनेता मैक्सिमिलियन क्रास के सहायक के रूप में काम करते थे.
उन पर जर्मनी में चीन विरोधी कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारियां जुटाकर चीन को सौंपने के आरोप भी लगाए गए हैं.
एक दिन पहले ही जर्मन पुलिस ने तीन लोगों को चीन के लिए जासूसी करने के शक में गिरफ़्तार किया था.
इन लोगों पर जर्मनी की सैन्य तकनीक से जुड़ी जानकारियां चुराकर चीन को पहुंचाने के आरोप हैं.
वहीं ब्रिटेन में भी दो व्यक्तियों पर चीन के लिए जासूसी करने के आरोप में मुक़दमा शुरू किया गया है.
(bbc.com)</description>
<pubDate>Wed, 24 Apr 2024 06:17:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>14वें पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फ्रांसीसी फिल्म सप्ताह</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/14व-पइचग-अतररषटरय-फलम-महतसव-म-फरसस-फलम-सपतह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/14व-पइचग-अतररषटरय-फलम-महतसव-म-फरसस-फलम-सपतह</guid>
<description>बीजिंग, 23 अप्रैल । 14वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 18 से 27 अप्रैल तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हो रहा है। मौजूदा फिल्म महोत्सव ने विशेष तौर पर फ्रांसीसी फिल्म सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बताया गया है कि फ्रांसीसी फिल्म सप्ताह के दौरान, थ्येनथान पुरस्कार में शामिल फिल्म ए रियल जॉब और ट्रिस्टाना, मैनन ऑफ द स्प्रिंग, लुमियर, माई न्यू फ्रेंड्स आदि 30 फिल्में पेइचिंग के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनके विषय और शैली अलग- अलग हैं। ये फिल्में व्यापक चीनी फिल्म प्रशंसकों के लिए एक अद्भुत फ्रेंच प्रकाश और छाया यात्रा शुरू कर सकेंगी।
उल्लेखनीय बात यह है कि साल 2024, चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ और चीन-फ्रांस संस्कृति और पर्यटन वर्ष है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान- प्रदान के महत्वपूर्ण माध्यम और कड़ी के रूप में फिल्म अपने अद्वितीय कलात्मक आकर्षण के माध्यम से सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख को बढ़ावा देने में अनूठी भूमिका निभाती है।
बताया गया है कि मौजूदा पेइचिंग फिल्म महोत्सव के दौरान, थ्येनथान पुरस्कार के आयोजन के अलावा, पेइचिंग प्लानिंग थीम फोरम, फिल्म कार्निवल और कॉलेज छात्र फिल्म महोत्सव सहित 100 से अधिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पहली बार इंटरनेशनल लिविंग रूम और लघु फिल्म इकाई को जोड़ा गया।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 24 Apr 2024 06:17:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नासेर अस्पताल में मिली सामूहिक क़ब्र पर इसराइल ने नकारे आरोप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नसर-असपतल-म-मल-समहक-कबर-पर-इसरइल-न-नकर-आरप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नसर-असपतल-म-मल-समहक-कबर-पर-इसरइल-न-नकर-आरप</guid>
<description>इसराइल की सेना ने ग़ज़ा के ख़ान यूनिस इलाक़े के नासेर अस्पताल में फ़लस्तीनी लोगों को दफ़न करने के आरोपों को ख़ारिज किया है.
इस मेडिकल कांप्लेक्स के आंगन में मिली सामूहिक क़ब्र में दो सौ से अधिक लोगों के शव बरामद हुए हैं.
रिपोर्टों के मुताबिक़ मारे गए कुछ लोगों के हाथ बांधे गए थे और गोलियां मारी गईं थीं.
एक बयान में इसराइली सैन्य बलों ने फ़लस्तीनी आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए इन्हें आधारहीन बताया है.
आरोप हैं कि मारे गए कुछ लोगों का नरसंहार किया गया जबकि अन्य शवों को एक क़ब्रिस्तान से उखाड़कर यहां दफ़नाया गया.
आईडीएफ़ का कहना है कि हमास चरमपंथियों को निशाना बनाकर किए गए हमले सटीक थे.
नासेर अस्पताल को इसराइली सैन्य बलों को ने घेराबंदी के बाद अपने नियंत्रण में ले लिया था.
इसराइली बलों के यहां से जाने के बाद अस्पताल के आंगन में मिली सामूहिक क़ब्र से दो सौ से अधिक शव निकाले गए हैं.
वहीं, संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क का कहना है कि वो ग़ज़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद किए जाने और अस्पतालों में सामूहिक क़ब्रे मिलने से वे बेहद परेशान हैं.
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने हाल ही में ग़ज़ा पर हुए इसराइली हवाई हमलों की भी आलोचना की है.
तुर्क का कहना है कि इन हवाई हमलों में मारे जाने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं.</description>
<pubDate>Wed, 24 Apr 2024 06:17:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ाः युद्ध के 200 दिन, इसराइल ने तेज़ की बमबारी, हिज़बुल्लाह पर भी हमला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-यदध-क-200-दन-इसरइल-न-तज-क-बमबर-हजबललह-पर-भ-हमल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-यदध-क-200-दन-इसरइल-न-तज-क-बमबर-हजबललह-पर-भ-हमल</guid>
<description>ग़ज़ा में इसराइल और फ़लस्तीनियों के बीच युद्ध छिड़े 200 दिन से अधिक हो गए हैं.
हाल के कुछ सप्ताहों में इसराइल ने इस युद्ध के दौरान की सबसे भीषण बमबारी ग़ज़ा पर की है.
अधिकतर बमबारी ग़ज़ा के उत्तरी इलाक़ों में की गई है. इसराइली सेना के एक प्रवक्ता के मुताबिक़ 25 ठिकानों को निशाना बनाया गया है, इनमें दक्षिणी ग़ज़ा की सैन्य निगरानी चौकियां और मिसाइल लांच पोस्ट भी शामिल हैं.
वहीं, हाल के दिनों में इसराइल पर हमले तेज़ करने वाले लेबनान के संगठन हिज़बुल्लाह ने अपने दो सदस्यों की मौत की जानकारी दी है.
हिज़बुल्लाह का कहना है कि इनमें से एक की मौत लेबनान के टाइर शहर के पास हवाई हमले में हुई है.
इसी बीच, क़तर हमास और इसराइल के बीच संघर्ष-विराम कराने के प्रयासों में लगा है.
क़तर में ही हमास का राजनीतिक दफ़्तर भी है. क़तर ने उन रिपोर्टों को ख़ारिज किया है जिनमें कहा गया था कि क़तर हमास से राजनीतिक मुख्यालय को खाली करा रहा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 24 Apr 2024 06:17:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका ने इसराइल और यूक्रेन के लिए अरबों रुपये की मदद को मंज़ूरी दी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-न-इसरइल-और-यकरन-क-लए-अरब-रपय-क-मदद-क-मजर-द</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-न-इसरइल-और-यकरन-क-लए-अरब-रपय-क-मदद-क-मजर-द</guid>
<description>अमेरिका की सीनेट ने यूक्रेन, इसराइल और ताइवान को 95 अरब डॉलर (7915 अरब रुपये) की मदद वाले पैकेज को मंज़ूरी दे दी है.
राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर सकते हैं.
इस पैकेज में 61 अरब डॉलर यूक्रेन के लिए आवंटित हैं. पेंटागन की ओर से कहा गया है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन को ये मदद कुछ दिनों के अंदर मिलनी शुरू हो जाएगी.
इस पैकेज के पक्ष में 79 वोट पड़े और विपक्ष में 18 वोट.
बाइडन ने इस पैकेज की सराहना करते हुए कहा, ये प्रस्ताव अहम है और इससे हमारा देश और दुनिया पहले से अधिक सुरक्षित होंगे क्योंकि हम हमारे दोस्तों की मदद करते हैं, जो हमास जैसे आतंकवादियों और पुतिन (रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) जैसे तानाशाहों से खुद को बचाने की जंग लड़ रहे हैं.
इस पैकेज में 26.4 अरब डॉलर की सैन्य सहायता इसराइल को दी गई है, जिसमें 9.1 अरब डॉलर ग़ज़ा में मानवीय सहायता के लिए आवंटित किए गए हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 24 Apr 2024 06:17:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के पाकिस्तान दौरे पर अमेरिका ने दी ये चेतावनी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-रषटरपत-इबरहम-रईस-क-पकसतन-दर-पर-अमरक-न-द-य-चतवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-रषटरपत-इबरहम-रईस-क-पकसतन-दर-पर-अमरक-न-द-य-चतवन</guid>
<description>ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के पाकिस्तान दौरे के पर दोनों देशों के बीच हुए कारोबारी सौदों को लेकर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है.
अमेरिका ने पाकिस्तान को ईरान के साथ व्यापार सौदों के मद्देनज़र प्रतिबंधों के संभावित जोखिम के बारे में चेतावनी दी और कहा है कि वह ईरान पर कार्रवाई जारी रखेगा.
पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के सप्लायर्स पर प्रतिबंध लगाने पर ज़ोर देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, हम बड़े पैमाने पर विनाशकारी हथियारों की खरीद से जुड़ी गतिविधियों को बाधित करना और उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करना जारी रखेंगे, चाहे ये कहीं भी हो.
मुझे बस इतना कहना है कि हम ईरान के साथ व्यापारिक सौदों पर विचार करने वाले किसी भी देश को प्रतिबंधों के संभावित जोखिम के बारे में सतर्क रहने की सलाह देते हैं. लेकिन अंततः पाकिस्तान की सरकार अपनी विदेश नीति से जुड़ी बात रख सकती है.
ईरान के राष्ट्रपति रईसी पाकिस्तान के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच आठ द्विपक्षीय सौदों पर सहमति बनी है.
अमेरिकी प्रवक्ता ने इस संभावना की ओर भी इशारा किया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में ईरान की स्थिति के कारण प्रतिबंधों से ये संबंध खतरे में पड़ सकते हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 24 Apr 2024 06:17:51 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-न-मधयम-दर-क-बलसटक-मसइल-क-सफल-परकषण-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-न-मधयम-दर-क-बलसटक-मसइल-क-सफल-परकषण-कय</guid>
<description>बालासोर (ओडिशा) 23 अप्रैल। भारत ने मंगलवार को यहां सामरिक बल कमान के तहत मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के एक नए संस्करण का सफल परीक्षण किया।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण ने नयी प्रौद्योगिकियों के साथ मिसाइल की अभियानगत क्षमता को साबित किया है।
मंत्रालय ने कहा, 23 अप्रैल को सामरिक बल कमान के तहत मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण किया गया।
इसने एक संक्षिप्त बयान में कहा, परीक्षण ने कमान की अभियानगत क्षमता को साबित किया है और नयी प्रौद्योगिकियों को मान्य बनाया है।
यह पता चला है कि यह मिसाइल अग्नि श्रेणी की हथियार प्रणालियों से संबंधित नहीं है।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 24 Apr 2024 06:17:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन ने मालदीव को संसद चुनाव के सुचारू आयोजन पर बधाई दी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-न-मलदव-क-ससद-चनव-क-सचर-आयजन-पर-बधई-द</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-न-मलदव-क-ससद-चनव-क-सचर-आयजन-पर-बधई-द</guid>
<description>बीजिंग, 22 अप्रैल । चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने सोमवार को नियमित प्रेस वार्ता में मालदीव को संसद चुनाव के सुचारू आयोजन पर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि चीन मालदीव जनता से किये गये निर्णय का पूरा सम्मान करता है। रिपोर्ट के अनुसार प्रारंभिक परिणामों में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) ने संसद के चुनाव में भारी जीत हासिल की है।
संबंधित सवाल के जवाब में वांग वनपिन ने कहा कि चीन मालदीव के साथ समान कोशिश कर परंपरागत मित्रता बरकरार रखने, विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग का विस्तार करने, द्विपक्षीय सर्वांगीण रणनीतिक सहयोग साझेदारी निरंतर गहराने और चीन-मालदीव साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को गति देने को तैयार है ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिले।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 23 Apr 2024 07:50:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पहले तीन महीनों में चीन ने जल संरक्षण के लिए किया 1 खरब 93 अरब 30 करोड़ युआन का निवेश</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पहल-तन-महन-म-चन-न-जल-सरकषण-क-लए-कय-1-खरब-93-अरब-30-करड-यआन-क-नवश</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पहल-तन-महन-म-चन-न-जल-सरकषण-क-लए-कय-1-खरब-93-अरब-30-करड-यआन-क-नवश</guid>
<description>बीजिंग, 22 अप्रैल । चीनी जल संसाधन मंत्रालय जल संरक्षण बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में तेज़ी ला रहा है। इस वर्ष की पहली तिमाही में, जल संरक्षण निर्माण में राष्ट्रीय निवेश 7 खरब 78 अरब 70 करोड़ युआन रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 93.3 प्रतिशत की वृद्धि रही।
जल संरक्षण निर्माण में एक खरब 93 अरब 30 करोड़ युआन का निवेश पूरा किया गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 4.4 प्रतिशत की वृद्धि रही, इतिहास में इसी अवधि में यह सबसे बड़ी राशि है।
चीनी उप जल संसाधन मंत्री छेन मिन ने सोमवार को यह जानकारी दी। छेन मिन ने चीनी जल संसाधन मंत्रालय द्वारा आयोजित 2024 की पहली तिमाही में जल संरक्षण बुनियादी संस्थापनों के निर्माण की प्रगति और परिणामों पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहली तिमाही में देश भर में 23,500 जल संरक्षण परियोजनाएं लागू की गईं, निर्माण का पैमाना 47 खरब युआन के पैमाने पर है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से क्रमशः 15.8 प्रतिशत और 12.3 प्रतिशत की वृद्धि रही।
उनमें से 9,683 नई जल संरक्षण परियोजनाएं शुरू की गईं और निवेश का पैमाना 4 खरब 73 अरब 30 हजार युआन रहा। छेन मिन ने कहा कि कई जल संरक्षण परियोजनाएं शुरू की गई हैं और रोज़गार की मज़बूत क्षमता है। बड़े पैमाने पर जल संरक्षण निर्माण सीधे तौर पर बड़ी संख्या में रोज़गार प्रदान करता है।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 23 Apr 2024 07:50:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन के लिए जासूसी करने के संदेह में तीन जर्मन गिरफ्तार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-लए-जसस-करन-क-सदह-म-तन-जरमन-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-लए-जसस-करन-क-सदह-म-तन-जरमन-गरफतर</guid>
<description>बर्लिन, 22 अप्रैल। जर्मनी में चीन के लिए जासूसी करने और सेना की ओर से संभावित तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकी की जानकारी भेजने के संदेह में सोमवार को तीन जर्मन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
अभियोजकों ने बताया कि तीन जर्मन नागरिकों पर जून 2022 से कुछ समय पहले से चीनी खुफिया विभाग के लिए काम करने का आरोप है। उन पर जर्मन निर्यात कानूनों का उल्लंघन करने का भी संदेह है।
संघीय अभियोजकों ने बताया कि कि जर्मनी गोपनीयता कानूनों की वजह से संदिग्धों में से एक की पहचान केवल थॉमस आर के रूप में की गई है जो कथित तौर पर चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय के एक कर्मचारी का एजेंट था और उसने जर्मनी में उस व्यक्ति के लिए सैन्य रूप से उपयोगी नवीन प्रौद्योगिकियों की जानकारी एकत्र की।
अभियोजकों ने बताया कि जानकारी एकत्र करने के लिए उसने हेरविग एफ. और इना एफ नामक दंपति का सहारा लिया जो डसेलडोर्फ में एक कंपनी के मालिक हैं। कंपनी जर्मन अनुसंधानकर्ताओं के साथ काम करती है।
दंपति ने कथित तौर पर एक अज्ञात जर्मन कंपनी के साथ एक अनुसंधान हस्तांतरण समझौता किया था, जिसमें पहला कदम मशीन के पुर्जों की तकनीक पर एक चीनी भागीदार के लिए शोध का खाका तैयार करना था, जिसका उपयोग युद्धपोतों सहित शक्तिशाली जहाज इंजनों के लिए किया जा सकता है।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 23 Apr 2024 07:50:25 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन की संसद में पास हुआ शरणार्थियों को रवांडा भेजने वाला बिल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-ससद-म-पस-हआ-शरणरथय-क-रवड-भजन-वल-बल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-ससद-म-पस-हआ-शरणरथय-क-रवड-भजन-वल-बल</guid>
<description>ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के महत्वाकांक्षी रवांडा बिल को औपचारिक तौर पर मंज़ूरी मिल गई है.
ये बिल ब्रिटेन के निचले सदन यानी हाउस ऑफ़ कॉमन्स में पास हो गया था लेकिन ऊपरी सदन (हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स) में अटका हुआ था. अब हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने भी विधेयक को पास कर दिया है. शाही परिवार की मंज़ूरी के बाद ये विधेयक क़ानून बन जाएगा.
रवांडा क़ानून के ज़रिए ब्रिटेन सरकार अपने यहां शरण लेने वाले कुछ लोगों को मध्य अफ़्रीकी देश रवांडा भेजेगी.
इस विधेयक की विपक्षी पार्टियों ने जमकर आलोचना की लेकिन कई दौर की बहस के बाद आख़िरकार सोमवार रात विपक्ष ने अपनी आपत्तियां वापस ले लीं और बिल पास हो गया.
पीएम सुनक ने कहा कि रवांडा के लिए पहली उड़ान 10 से 12 सप्ताह के भीतर रवाना की जाएगा.
ब्रिटेन सरकार का कहना है कि रवांडा विधेयक का उद्देश्य ब्रिटेन में इंग्लिश चैनल के रास्ते अवैध रूप से आने वाले शरणार्थियों को रोकना है.
गृह मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा कि विधेयक पास होना शरणार्थियों को रोकने की हमारी योजना में ऐतिहासिक क्षण है.
ब्रिटेन सरकार की इस योजना पर नवंबर 2023 में उस समय रोक लगी जब यूके की सुप्रीम कोर्ट ने सर्वसम्मति से रवांडा योजना को ग़ैर-काननी बताया था.
इसके बाद ब्रिटेन की सरकार ने इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए नया विधेयक संसद में रखा था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 23 Apr 2024 07:50:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा के समर्थन में नामांकित लेखकों के नाम वापस लेने के बाद पेन अमेरिका अवॉर्ड समारोह रद्द</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-क-समरथन-म-नमकत-लखक-क-नम-वपस-लन-क-बद-पन-अमरक-अवरड-समरह-रदद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-क-समरथन-म-नमकत-लखक-क-नम-वपस-लन-क-बद-पन-अमरक-अवरड-समरह-रदद</guid>
<description>ग़ज़ा में जारी जंग के विरोध में दर्जनों नॉमिनेटेड लेखकों के नाम वापस लेने के बाद साहित्य से जुड़े समूह पेन अमेरिका ने अपने सालाना पुरस्कार समारोह को रद्द कर दिया है.
अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए प्रतिबद्ध इस समूह ने सोमवार को अगले सप्ताह होने वाले समारोह को रद्द किए जाने का एलान किया है.
पेन अमेरिका के लिए नामांकित 10 में से नौ लेखकों ने इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया था. इन लेखकों का कहना है कि समूह फ़लस्तीनी लेखकों को कथित तौर पर उचित मदद नहीं दे पा रहा है.
ये मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका में ग़ज़ा के समर्थन में आंदोलन तेज़ हो रहे हैं.
समूह की ओर से बताया गया है कि पुरस्कार के लिए नामांकित 61 लेखकों और अनुवादकों में से 28 ने अपनी किताबों के नाम वापस ले लिए हैं.
पेन ग्रुप की सीईओ सुज़ैन नोसेल ने कहा, ये एक प्रिय कार्यक्रम है और इसमें बहुत ज़्यादा काम किया गया है. इसलिए हम सभी को इस नतीजे पर अफसोस है. लेकिन आख़िरकार यही फ़ैसला हुआ है कि जिस तरह से उम्मीद और योजना बनाई गई थी, उस तरह से उत्सव मनाना संभव नहीं हो पाया.
पेन अमेरिका के लिटररी प्रोग्रामिंग चीफ़ ऑफ़िसर क्लारिस रोसाज़ शारीफ़ ने कहा, हम इस बात का बहुत सम्मान करते हैं कि लेखकों ने अपने मन की आवाज़ सुनी है कि उन्हें नॉमिनेशन में बने रहना है या नहीं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 23 Apr 2024 07:50:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/परन-सटर-क-रशवत-दन-क-ममल-अभयजन-न-कह-परव-रषटरपत-टरप-न-सबत-मटए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/परन-सटर-क-रशवत-दन-क-ममल-अभयजन-न-कह-परव-रषटरपत-टरप-न-सबत-मटए</guid>
<description>अमेरिका के न्यूयॉर्क की अदालत में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ चल रहे अभूतपूर्व आपराधिक मुक़दमे की सुनवाई के दौरान अभियोजकों ने कहा है कि ट्रंप ने साज़िश रची और सबूत मिटाने की कोशिश की.
अभियोजकों ने कहा है कि व्यवहारिक ज्ञान से ही जूरी को लग जाएगा कि वो दोषी हैं.
ट्रंप पर रिश्वत देने के लिए कारोबारी रिकॉर्ड में हेरफेर के आरोप हैं जिन्हें उन्होंने खारिज किया है.
आरोप है कि ट्रंप ने साल 2016 के राष्ट्रपति चुनावों से पहले पोर्न अभिनेत्री को जुबान बंद रखने के लिए जो पैसे दिए थे उन्हें रिकॉर्ड में हेरफेर करके दर्शाया गया था.
ट्रंप ने साल 2016 का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया था.
मुक़दमे की सुनवाई के दौरान न्यूयॉर्क की अदालत खचाखच भरी थी.
ट्रंप के वकीलों ने कहा है कि वो मासूम हैं.
पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने मुक़दमे की सुनवाई शुरू होने से पहले इस अदालती कार्रवाई को चुनावी प्रक्रिया में दख़ल बताया है.
अमेरिका में नवंबर 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और ट्रंप इनमें दावेदारी कर रहे हैं.
उनका कहना है कि ये मुक़दमा उनके चुनावी अभियान को प्रभावित करने के मक़सद से किया गया है.
पोर्न अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल्स ने आरोप लगाये थे कि ट्रंप ने उनके साथ सेक्स किया था. हालांकि ट्रंप इन आरोपों को ख़ारिज करते रहे हैं.
ट्रंप की तरफ़ से स्टॉर्मी डेनियल्स को मुंह बंद रखने के लिए एक लाख तीस हज़ार डॉलर दिलवाये गए थे.
इस मामले में अभियोजन के मुख्य गवाह माइकल कोहेन हैं. दावा है कि कोहेन ने ही स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसा दिया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 23 Apr 2024 07:50:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/नतनयह-बल-म-इसक-खलफ-अपन-पर-तकत-क-सथ-लडग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नतनयह-बल-म-इसक-खलफ-अपन-पर-तकत-क-सथ-लडग</guid>
<description>इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने देश की सेना पर किसी तरह के प्रतिबंध को अस्वीकार करने की बात कही है.
नेतन्याहू ने यह बात ऐसे वक्त में कही है, जब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अमेरिका इसराइली सेना की एक यूनिट की मदद में कटौती कर सकता है.
नेतन्याहू ने रविवार को कहा, मैं इसके ख़िलाफ़ अपनी पूरी ताकत के साथ लडूंगा.
एक्सियोस की न्यूज बेवसाइट पर दावा किया गया कि अमेरिका वेस्ट बैंक में कथित मानवाधिकार उल्लंघन के लिए इज़राइल की नेत्जाह येहुदा बटालियन को निशाने पर ले सकता है.
इसका मतलब हुआ कि अमेरिका अगर कोई प्रतिबंध लगाता है तो इस यूनिट को कोई विदेशी सहायता नहीं मिलेगी.
पिछले हफ्ते अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से वेस्ट बैंक में कथित मानवाधिकार उल्लंघन पर सवाल किया गया था.
इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मैंने दृढ़ संकल्प लिया है और उन्हें आप आने वाले कुछ दिनों में देख पाएंगे.
अमेरिका इसराइल का मुख्य सहयोगी रहा है और उसने कभी भी इसराइल रक्षा बल (आईडीएफ) की यूनिट को कभी सस्पेंड नहीं किया है.
इसराइल की सेना ने नेत्जाह येहुदा पर लगे आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि बटालियन अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक ही ऑपरेट हो रही है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 23 Apr 2024 07:50:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मलेशिया में हवा में टकराए नौसेना के दो हेलीकॉप्टर, 10 लोग थे सवार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मलशय-म-हव-म-टकरए-नसन-क-द-हलकपटर-10-लग-थ-सवर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मलशय-म-हव-म-टकरए-नसन-क-द-हलकपटर-10-लग-थ-सवर</guid>
<description>मलेशिया में नौसेना के एक समारोह के प्रशिक्षण के दौरान हवा में दो हेलीकॉप्टर टकराकर क्रैश हो गए.
मलेशियाई नौसेना के ये हेलीकॉप्टर रॉयल मलेशियन नेवी सेलिब्रेशन के लिए ट्रेनिंग कर रहे थे.
स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि दोनों हेलीकॉप्टर में कम से कम 10 क्रू मेंबर सवार थे.
कुछ रिपोर्टों में ये भी कहा जा रहा है कि हादसे में जान-माल का नुकसान हुआ है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.
स्थानीय मीडिया में आई फुटेज के अनुसार एक स्टेडियम में क्रैश होकर गिरने से पहले दोनों हेलीकॉप्टर आपस में टकराए.
इस हादसे की अधिक जानकारी के लिए बीबीसी मलेशियाई प्रशासन से संपर्क कर रहा है.</description>
<pubDate>Tue, 23 Apr 2024 07:50:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मलेशिया में दो सैन्य हेलीकॉप्टरों के हवा में टकराने से 10 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मलशय-म-द-सनय-हलकपटर-क-हव-म-टकरन-स-10-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मलशय-म-द-सनय-हलकपटर-क-हव-म-टकरन-स-10-क-मत</guid>
<description>कुआलालंपुर, 23 अप्रैल । मलेशिया में दो सैन्य हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर के बाद दस लोगों की मौत हो गई। यह घटना मलेशिया के पेराक राज्य में मंगलवार सुबह हुई।
रॉयल मलेशियाई नौसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि यह घटना लुमुट रॉयल मलेशियाई नौसेना बेस पर स्थानीय समयानुसार सुबह 9.32 बजे फ्लाईपास्ट रिहर्सल के दौरान हुई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक हेलीकॉप्टर में सात कर्मी सवार थे, जबकि दूसरे में तीन।
बयान में आगे कहा गया है, सभी पीड़ितों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उन्हें पहचान के लिए लुमुट बेस अस्पताल भेजा गया है।
जनता से पीड़ितों के वीडियो और तस्वीरें नहीं लेने का आग्रह किया गया है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 23 Apr 2024 07:50:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान: कराची में जापानी नागरिक की कार पर आत्मघाती हमला, तीन लोग घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-करच-म-जपन-नगरक-क-कर-पर-आतमघत-हमल-तन-लग-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-करच-म-जपन-नगरक-क-कर-पर-आतमघत-हमल-तन-लग-घयल</guid>
<description>पाकिस्तान के कराची में पुलिस का कहना है कि जापानी नागरिकों की कार पर आत्मघाती हमला हुआ है. इस हमले में दो हमलावर मारे गए हैं और अन्य दो लोग घायल हुए हैं.
ये हमला शुक्रवार सुबह हुआ है.
पुलिस का कहना है कि जापानी नागरिक कार से कहीं जा रहे थे.
मीडिया से डीआईजी अज़फर माहेसर ने कहा कि हमलावर ने जापानी नागरिकों की कार के पास खुद को उड़ा लिया लेकिन कार कुछ दूरी पर थी, इस वजह से जापानी नागरिक सुरक्षित रहे.
पुलिस का कहना है कि शायद ये हमला चीनी नागरिकों को निशाना बनाने के लिए किया गया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 20 Apr 2024 06:56:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान की मिसाइल के लिए सामान देने वाली चार कंपनियों पर अमेरिका की ये कार्रवाई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-मसइल-क-लए-समन-दन-वल-चर-कपनय-पर-अमरक-क-य-कररवई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-मसइल-क-लए-समन-दन-वल-चर-कपनय-पर-अमरक-क-य-कररवई</guid>
<description>अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए ज़रूरी सामान मुहैया करवाने वाली चार कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है.
इनमें चीन की तीन और बेलारूस की एक कंपनी शामिल है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर प्रतिबंध के बारे में जानकारी दी.
बयान में कहा गया, चीन की जिन तीन कंपनियों पर प्रतिबंध लगे हैं उनके नाम शीआन लॉन्गडे टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, तियानजिन क्रिएटिव सोर्स इंटरनेशनल ट्रेड कंपनी लिमिटेड और ग्रैनपेक्ट कंपनी लिमिटेड हैं. लारूस की मिन्स्क व्हील ट्रैक्टर प्लांट पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.
इन कंपनियों ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए ज़रूरी सामान की आपूर्ति की है. इन कंपनियों ने लंबी दूरी के मिसाइल प्रोग्राम के लिए सामान मुहैया करवाया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 20 Apr 2024 06:56:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी संसद यूक्रेन को राहत पैकेज देने के क़रीब, इसराइल को भी मिल सकती है मदद</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-ससद-यकरन-क-रहत-पकज-दन-क-करब-इसरइल-क-भ-मल-सकत-ह-मदद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-ससद-यकरन-क-रहत-पकज-दन-क-करब-इसरइल-क-भ-मल-सकत-ह-मदद</guid>
<description>अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कई महीनों की देरी के बाद यूक्रेन को राहत पैकेज देने वाला प्रस्ताव पास हो सकता है.
शनिवार को इस प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है.
यूक्रेन के अलावा इसराइल को भी अमेरिका की ओर से राहत पैकेज मुहैया करवाया जा सकता है.
हाउस के स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि वो प्रस्ताव पर वोटिंग करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
उन्होंने कहा, इस प्रस्ताव के ज़रिए यूक्रेन को करीब 61 बिलियन डॉलर और इसराइल को करीब 26 बिलियन डॉलर की मदद मुहैया करवाई जा सकती है.
यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहाल ने गुरुवार को अमेरिकी कांग्रेस से विदेशी राहत प्रस्ताव पास करने की मांग की थी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 20 Apr 2024 06:56:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-क-ईरन-पर-पलटवर-अब-तक-कय-कय-हआ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-क-ईरन-पर-पलटवर-अब-तक-कय-कय-हआ</guid>
<description>इसराइली हमले के बाद ईरान जाने वाली कुछ उड़ान सेवाओं को कुछ देर के लिए रोके जाने के बाद फिर से शुरू कर दिया गया है.
जर्मन विमान सेवा लुफ़्तांसा ने इसराइल और इराक़ के लिए शनिवार तक उड़ान सेवाएं रोक दी हैं.
एयर इंडिया ने भी 30 अप्रैल तक तेल अवीव जाने वाली सभी फ्लाइट रद्द कर दी है.
ऑस्ट्रियन एयरलाइंस ने तेल अवीव, इर्बिल (उत्तरी इराक़) अम्मान (जॉर्डन) के लिए सेवाएं स्थगित की हैं. दोनों ही उड़ान सेवाओं ने कहा है कि इस महीने के आख़िर तक वे तेहरान और बेरूत के लिए सर्विस नहीं देंगी.
ईरान के इस्फ़हान शहर के एयर डिफेंस सिस्टम के कमांडर सियावश मिहानदूस्त ने सरकारी टेलीविजन को बताया है कि शुक्रवार सुबह हुए एक हमले को नाकाम कर दिया गया है.
सियावश मिहानदूस्त ने कहा कि इस्फ़हान में आज सुबह जो आवाज़ें सुनी गई थीं, वो कोई धमाका नहीं था.
इमेज कैप्शन,सर्गेई लावरोव
इसराइल की ताज़ा कार्रवाई के बाद रूस ने कहा है कि वो तेल अवीव और तेहरान दोनों ही के संपर्क में है.
विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने कहा कि रूस ने इसराइल को स्पष्ट कर दिया है कि ईरान इस मुद्दे को अब और नहीं बढ़ाना चाहता है.
इसराइल के पड़ोसी देश जॉर्डन ने क्षेत्रीय तनाव के ख़तरे को लेकर आगाह किया है.
जॉर्डन ने ईरान और इसराइल की एक दूसरे के ख़िलाफ़ की गई कार्रवाई को ख़त्म करने की भी अपील की है.
उधर, पैरिस में पुलिस ने ईरानी दूतावास में दाखिल होने वाले एक शख़्स को गिरफ़्तार किया है.
फ्रांसीसी मीडिया ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया है कि एक संदिग्ध व्यक्ति ईरानी दूतावास में घुस रहा था.
प्रत्यक्षदर्शी का कहना था कि संदिग्ध व्यक्ति के हाथ में ग्रेनेड या कोई विस्फोटक था.
ईरानी सेना के प्रमुख मेजर जनरल सैयद अब्दुलरहीम मुसावी ने इस्फ़हान के धमाके पर ईरानी टीवी को इंटरव्यू दिया है.
उन्होंने धमाकों की आवाज़ दरअसल एंटी एयरक्राफ्ट डिफेंस सिस्टम से निकली थी जो किसी संदिग्ध चीज़ को देखने के बाद सक्रिय हुई थी.
उन्होंने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि कोई नुक़सान नहीं हुआ है.
अमेरिका ने भी कहा है कि वो तनाव को कम करने के लिए काम कर रहा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 20 Apr 2024 06:56:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का भारत दौरा क्यों टला?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टसल-क-सईओ-एलन-मसक-क-भरत-दर-कय-टल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टसल-क-सईओ-एलन-मसक-क-भरत-दर-कय-टल</guid>
<description>अमेरिकी कारोबारी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का भारत दौरा टल गया है.
एलन मस्क ने 10 अप्रैल को कहा था कि वो भारत का दौरा करने के लिए उत्साहित हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से, टेस्ला की बहुत भारी ज़िम्मेदारियों के कारण भारत की यात्रा में देरी होगी.
हालांकि मस्क ने इस साल के अंत में भारत का दौरा करने की बात कही है.
मस्क ने कहा, मैं इस साल के अंत में भारत की यात्रा करने के लिए उत्साहित हूं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 20 Apr 2024 06:56:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गुप्त रूप से धन देने के संबंध में ट्रंप के खिलाफ मामले की सुनवाई रोकने का अनुरोध अस्वीकार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गपत-रप-स-धन-दन-क-सबध-म-टरप-क-खलफ-ममल-क-सनवई-रकन-क-अनरध-असवकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गपत-रप-स-धन-दन-क-सबध-म-टरप-क-खलफ-ममल-क-सनवई-रकन-क-अनरध-असवकर</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 20 अप्रैल। न्यूयॉर्क की एक अपीली अदालत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक पॉर्न स्टार को गुप्त रूप से धन देने संबंधी मामले की सुनवाई रोके जाने की आखिरी समय में की गई कोशिश को शुक्रवार को खारिज कर दिया।
ट्रंप ने जूरी के चयन में अनुचित जल्दबाजी की बचाव पक्ष की शिकायतों के मद्देनजर यह अनुरोध किया था।
न्यायमूर्ति मार्शा माइकल ने संक्षिप्त सुनवाई के कुछ ही मिनट बाद फैसला सुनाया। सुनवाई रोके जाने के अनुरोध पर मध्य-स्तरीय अपीली अदालत में दलीलें उस समय पेश की गई जब कुछ ही घंटों पहले इस मामले की सुनवाई के लिए जूरी चयन प्रक्रिया पूरी हुई थी।
अदालत के इस फैसले के बाद ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मुकदमे में सोमवार से बहस शुरू हो सकेगी।
ट्रंप द्वारा पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का यह मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पॉर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसे छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था।
पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पॉर्न स्टार को इसका भुगतान किया।
इस मुकदमे में ऐसे समय सुनवाई हो रही है जब ट्रंप इस वर्ष होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 20 Apr 2024 06:56:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, 2 की मौत और 3 नागरिक घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-न-लबनन-पर-कए-हवई-हमल-2-क-मत-और-3-नगरक-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरयल-न-लबनन-पर-कए-हवई-हमल-2-क-मत-और-3-नगरक-घयल</guid>
<description>बेरूत, 20 अप्रैल । दक्षिणी लेबनान के कई गांवों पर इजरायली हवाई हमलों में दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक घायल हो गए।
सैन्य सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, इजरायल की सेना ने दो मिसाइलों से सीमा क्षेत्र के ऐता अल-शाब गांव में एक घर को नष्ट कर दिया। हमले में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया, जबकि दो नागरिक घायल हो गए।
सूत्रों के अनुसार, एक अन्य इजरायली युद्धक विमान ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के ब्लिडा गांव में एक दो मंजिला घर को निशाना बनाया। इस हमले में हिजबुल्लाह का एक अन्य सदस्य मारा गया और एक नागरिक घायल हो गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इजरायली विमानों और ड्रोनों ने सीमा क्षेत्र के पूर्वी तथा मध्य हिस्सों में पांच कस्बों और गांवों पर सिलसिलेवार हवाई हमले किए, जिससे 17 घरों को नुकसान पहुंचा।
इस बीच, हिजबुल्लाह ने पुष्टि की कि उसने कई इजरायली स्थलों पर हमला किया है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 20 Apr 2024 06:56:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बगदाद के पास दो इराकी सैन्य ठिकानों पर बमबारी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगदद-क-पस-द-इरक-सनय-ठकन-पर-बमबर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगदद-क-पस-द-इरक-सनय-ठकन-पर-बमबर</guid>
<description>बगदाद, 20 अप्रैल । बगदाद के दक्षिण में बाबिल प्रांत में शनिवार आधी रात के बाद अज्ञात विमान से दो इराकी सैन्य ठिकानों पर बमबारी की गई।
गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने मीडिया को बताया, हवाई हमले ड्रोन से किए गए। बाबिल प्रांत के उत्तरी हिस्से में महाविल क्षेत्र में इराकी अर्धसैनिक हशद शाबी बलों से संबंधित दो ठिकानों को निशाना बनाया गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि दो लक्षित ठिकानों में से एक अर्धसैनिक बलों का गोला-बारूद का गोदाम था और दूसरा उनका टैंक मुख्यालय था।
सूत्र ने यह भी कहा कि बगदाद से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित मडेन इलाके में विस्फोटों की आवाज सुनी गई, लेकिन विस्फोटों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 20 Apr 2024 06:56:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-बरश-क-कहर-87-लग-क-मत-80-स-जयद-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-बरश-क-कहर-87-लग-क-मत-80-स-जयद-घयल</guid>
<description>इस्लामाबाद, 20 अप्रैल । राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बताया कि पिछले सप्ताह पाकिस्तान में बारिश के कारण हुई अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 87 लोग मारे गए और 82 अन्य घायल हुए हैं। जबकि देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का कहर जारी है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एनडीएमए ने बताया कि बारिश ने देश भर में 2,715 घरों को आंशिक या पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। ज्यादातर लोगों की मौत इमारत या घरों के ढांचे ढहने, बिजली गिरने और बाढ़ से संबंधित घटनाओं में हुई है।
एनडीएमए के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सबसे अधिक नुकसान और हताहत हुए हैं। यहां मूसलाधार बारिश के कारण 36 लोगों की जान चली गई और 53 अन्य घायल हो गए। इसके बाद पूर्वी पंजाब प्रांत में 25 लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।
एनडीएमए ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में कुल 15 लोगों की मौत हुई है और 10 अन्य घायल हुए हैं। जबकि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारी बारिश के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल की भारी बारिश के कारण कीमती जान-माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत गतिविधियों में तेजी लाने और बारिश तथा भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कों को खोलने के काम में तेजी लाने को कहा।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 20 Apr 2024 06:56:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत ब्लू व्हेल गेम से जुड़ी होने की संभावना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-भरतय-छतर-क-मत-बल-वहल-गम-स-जड-हन-क-सभवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-भरतय-छतर-क-मत-बल-वहल-गम-स-जड-हन-क-सभवन</guid>
<description>वाशिंगटन, 20 अप्रैल । अमेरिका में प्रथम वर्ष के एक छात्र ने एक गेम खेलते-खेलते अपनी जान दे दी। घटना मार्च की बताई जा रही है। ऐसी आशंका है कि मौत के इस मामले के पीछे ब्लू व्हेल चैलेंज ऑनलाइन गेम था, जिसे सुसाइड गेम भी कहा जाता है।
20 वर्षीय मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र 8 मार्च को मृत मिला था। ब्रिस्टल काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के प्रवक्ता ग्रेग मिलियोट का कहना है कि मामले की जांच आत्महत्या के एंगल से की जा रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, शुरू में कहा जा रहा था कि छात्र की हत्या की गई है। छात्र को लूटा गया और फिर हत्या कर उसके शव को जंगल में फेंक दिया गया। छात्र का शव जंगल में कार में मिला था। बोस्टन ग्लोब अखबार ने बाद में छात्र की पहचान उसके नाम से की।
हालांकि, परिवार की इच्छा को देखते हुए आईएएनएस नाम नहीं बता रहा है। लेकिन दुनिया भर में नाबालिगों और युवाओं को शिकार बनाने के लिए जाने जाने वाले इस खतरनाक गेम को खेलते समय, भारत और विदेश में भारतीय छात्रों और नाबालिगों और अभिभावकों के लिए एक सतर्क घटना के रूप में रिपोर्ट किए जाने की जरूरत है।
ब्लू व्हेल चैलेंज एक ऑनलाइन गेम है, जिसमें प्रतिभागियों (पार्टिसिपेंट) को एक चैलेंज दिया जाता है। इस गेम में 50 स्टेप्स हैं, जो धीरे-धीरे कठिन होते जाते हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चैलेंज के तौर पर छात्र ने दो मिनट तक सांसें रोक कर रखीं। भारत के लिए ब्लू व्हेल चुनौती से मौत की यह पहली घटना हो सकती है।
भारत सरकार कई साल पहले ब्लू व्हेल चैलेंज पर प्रतिबंध लगाना चाहती थी, लेकिन इसके बजाय एक एडवाइजरी जारी कर छोड़ दिया गया।
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गेम के शुरू होने के एक साल बाद 2017 में जारी एक एडवाइजरी में कहा, ब्लू व्हेल गेम (सुसाइड गेम) आत्महत्या के लिए उकसाने वाला है। इसलिए इससे दूर रहें।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गेम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खेला जाता है। इसमें एक एडमिनिस्ट्रेटर और पार्टिसिपेंट शामिल होता है। एडमिनिस्ट्रेटर 50 दिन की अवधि के दौरान प्रतिदिन एक कार्य सौंपता है। शुरुआत में ये कार्य सरल होते हैं, लेकिन अंतिम चरण में खुद को नुकसान पहुंचाने के साथ वे काफी कठिन होते जाते हैं।
गौरतलब है कि 2015 से 2017 के बीच रूस में ब्लू व्हेल चैलेंज से कई मौतें हुईं थीं।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 20 Apr 2024 06:56:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन के चेर्निहाइव में रूसी मिसाइल हमले में आठ लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-चरनहइव-म-रस-मसइल-हमल-म-आठ-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-चरनहइव-म-रस-मसइल-हमल-म-आठ-लग-क-मत</guid>
<description>कीव, 17 अप्रैलरूस की तरफ से दागी गई तीन मिसाइलें बुधवार को उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहाइव में आठ मंजिला इमारत पर गिरीं जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शहर के कार्यवाहक मेयर एलेक्जेंडर लोमाको ने बताया कि सुबह हुए हमले में कम से कम 18 लोग घायल हो गए। चेर्निहाइव राजधानी कीव से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में, रूस और बेलारूस की सीमा के पास स्थित है और इसकी आबादी लगभग 2,50,000 है।
पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य साजो सामान मुहैया नहीं कराए जाने से रूस के खिलाफ युद्ध में उसकी स्थिति कमजोर पड़ती जा रही है। युद्ध के तीसरे वर्ष में प्रवेश करने के साथ रूस यूक्रेन में लगातार बढ़त बना रहा है।
हालांकि, सर्दियों के महीनों के दौरान, रूस युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर कोई प्रगति नहीं कर पाया। सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि यूक्रेन में गोला-बारूद, सैनिकों और बख्तरबंद वाहनों की कमी से रूस धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।
यूक्रेन के लिए एक विषम तथ्य वाशिंगटन में उस सहायता पैकेज की मंजूरी का रुकना है जिसमें यूक्रेन के लिए लगभग 60 अरब अमेरिकी डॉलर शामिल हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन ने रविवार को कहा कि वह इस सप्ताह पैकेज को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (आईएसडब्ल्यू) के अनुसार, यूक्रेन में सैन्य साजो सामान की तेजी से किल्लत हो रही है।
आईएसडब्ल्यू ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता के प्रावधान में देरी के कारण रूस तेजी से बढ़त बना रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी सहायता के बिना यूक्रेन युद्ध के मैदान में ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता। आईएसडब्ल्यू ने कहा कि यूक्रेन को अभी सबसे ज्यादा वायु रक्षा प्रणाली और तोपखाने की जरूरत है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि मास्को से लगभग 350 किलोमीटर पूर्व में मोर्दोविया क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया। यह जगह यूक्रेन की सीमा से 700 किलोमीटर दूर है(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 18 Apr 2024 06:42:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भीषण लू के कारण आंग सान सू ची को जेल से घर पर नजरबंदी में भेजा गया : म्यांमा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भषण-ल-क-करण-आग-सन-स-च-क-जल-स-घर-पर-नजरबद-म-भज-गय-मयम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भषण-ल-क-करण-आग-सन-स-च-क-जल-स-घर-पर-नजरबद-म-भज-गय-मयम</guid>
<description>बैंकाक, 17 अप्रैलम्यांमा की सैन्य सरकार ने बुधवार को कहा कि अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को भीषण लू के बीच स्वास्थ्य संबंधी कारणों से जेल से स्थानांतरित करके घर में नजरबंदी में रखा गया है।
सैन्य सरकार ने पारंपरिक नववर्ष के दौरान इस सप्ताह तीन हजार से अधिक कैदियों को माफी दी है।
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल जनरल ज़ॉ मिन तुन ने मंगलवार देर रात विदेशी मीडिया के प्रतिनिधियों को बताया कि सू ची (78) और उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति रहे विन मिंट (72) उन बुजुर्ग कैदियों में शामिल हैं जिन्हें तेज गर्मी के कारण जेल से घर में नजरबंदी में रखा गया है। हालांकि इस कदम के बारे में म्यांमा में सार्वजनिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है।
सू ची को घर में नजरबंद रखने का कदम ऐसे वक्त पर उठाया गया है जब सेना को लोकतंत्र समर्थकों और उनके जातीय अल्पसंख्यक गुरिल्ला बलों से लड़ाई में बड़ी हार का सामना करना पड़ रहा है।
म्यांमा में 2021 में सेना ने निर्वाचित सरकार को बेदखल कर सत्ता अपने हाथ में ले ली और सू ची को कैद कर लिया था। सेना के इस कदम के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए थे जिसमें सेना ने लोकतंत्र व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही जनता के खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई की थी।
देश की नेता सू ची राजधानी नेपीताव में मुख्य जेल के विशेष रूप से निर्मित प्रकोष्ठ में विभिन्न मामलों में 27 साल की जेल की सजा काट रही हैं। म्यांमा के मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में मंगलवार दोपहर को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पूर्व राष्ट्रपति विन मिंट म्यांमा के बागो क्षेत्र के ताउंगू में आठ साल की जेल की सजा काट रहे हैं।
ऐसी खबरें भी आई हैं कि जेल में सू ची की तबियत बिगड़ रही है। पिछले वर्ष सितंबर में भी खबरें मिलीं कि सू ची को निम्न रक्तचाप की शिकायत है, उन्हें भूख नहीं लग रही और चक्कर आते हैं लेकिन उन्हें कारागार प्रणाली से इतर, बाहर से किसी भी तरह की इलाज की सुविधा मुहैया कराने से मना कर दिया गया था। हालांकि इन खबरों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।
लंदन में रहने वाले सू ची के छोटे बेटे किम एरिस ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने सुना है कि उनकी मां बेहद बीमार हैं, उन्हें मसूड़ों में दिक्कत है और वह कुछ खा-पी नहीं पा रही हैं।
एरिस लंदन में रहते हैं। उन्होंने कहा था कि म्यांमा की सैन्य सरकार पर उनकी मां और अन्य राजनीतिक कैदियों को रिहा करने के लिए दबाव डाला जाना चाहिए।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 18 Apr 2024 06:42:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में बारिश : मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 63, और बारिश होने के आसार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-बरश-मतक-क-सखय-बढकर-हई-63-और-बरश-हन-क-आसर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-बरश-मतक-क-सखय-बढकर-हई-63-और-बरश-हन-क-आसर</guid>
<description>पेशावर, 17 अप्रैल पाकिस्तान में बिजली गिरने और भारी बारिश की वजह से 14 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, इसके साथ ही पिछले चार दिनों से जारी बेहद खराब मौसम के कारण कम से कम 63 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता खुर्शीद अनवर ने बताया कि ज्यादातर मौतें पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में स्थित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई हैं। प्रांत में इमारत के ढहने से 32 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें 15 बच्चे और पांच महिलाएं शामिल थीं।
अनवर ने बताया कि उत्तर पश्चिम में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और 1370 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बिजली गिरने और मकान ढहने की घटनाओं में 21 लोगों की मौत गयी जबकि बलूचिस्तान में 10 लोगों की मौत की खबर है।
अधिकारियों ने अचानक आई बाढ़ के बाद आपात स्थिति की घोषणा कर दी है।
बलूचिस्तान में बुधवार को भी बचाव और राहत कार्य जारी है हालांकि बारिश का खतरा अभी भी बना हुआ है।
पाकिस्तान मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी जहीर अहमद बाबर ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण अप्रैल के महीने में पाकिस्तान में भारी बारिश हो रही है।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 18 Apr 2024 06:42:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूएई में रिकॉर्ड बारिश से दुबई हवाई अड्डे पर भरा पानी, उड़ानें प्रभावित</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यएई-म-रकरड-बरश-स-दबई-हवई-अडड-पर-भर-पन-उडन-परभवत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यएई-म-रकरड-बरश-स-दबई-हवई-अडड-पर-भर-पन-उडन-परभवत</guid>
<description>काहिरा, 17 अप्रैल । दुनिया के व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक दुबई एयरपोर्ट ने बुधवार को यात्रियों को जबतक बेहद जरूरी न हो वहां न जाने की सलाह दी है। दुबई में पिछले कई दशकों की रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद पूरे शहर में पानी भर गया है।
हवाई अड्डे ने कहा कि उड़ानों में देरी हो रही है और उनका मार्ग बदला जा रहा है।
हवाईअड्डा संचालक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हम बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में परिचालन को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दिख रहे फुटेज में हवाईअड्डे के रनवे पर पानी भरा हुआ है और विमान पानी से होकर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।
दुबई की प्रमुख विमान सेवा कंपनी एमिरेट्स ने कहा कि उसने खराब मौसम और सड़क की स्थिति के कारण होने वाली परिचालन चुनौतियों की वजह से आधी रात तक प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए दुबई हवाई अड्डे पर चेक-इन निलंबित कर दिया है।
स्थानीय अखबार द नेशनल ने बताया कि दुबई हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाली कम से कम 20 उड़ानें मंगलवार को रद्द कर दी गईं, जिससे भारत, पाकिस्तान, सऊदी अरब, ब्रिटेन तथा अन्य गंतव्यों को जाने वाले यात्री प्रभावित हुए।
इसमें कहा गया है कि हवाईअड्डे की ओर जाने वाली सड़कें अवरुद्ध और बाढ़ग्रस्त हैं।
दुबई सरकार ने कहा कि उसने अपने सभी कर्मचारियों के लिए रिमोट वर्किंग को बुधवार तक बढ़ा दिया है, और निजी क्षेत्र के संस्थानों से भी ऐसा करने का आग्रह किया है।
सात अमीरातों के खाड़ी संघ संयुक्त अरब अमीरात में मंगलवार को भारी बारिश हुई। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे पिछले 75 साल की सबसे भारी वर्षा बताया।
पुलिस ने बताया कि रस अल खैमा अमीरात में बाढ़ में कार बह जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह संयुक्त अरब अमीरात का नागरिक था और उसकी उम्र 70 वर्ष के आसपास थी।
पड़ोसी ओमान में मूसलाधार बारिश की चपेट में आने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।
(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Thu, 18 Apr 2024 06:42:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन के चेर्निहाइव में रूसी मिसाइल हमले में 13 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-चरनहइव-म-रस-मसइल-हमल-म-13-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-चरनहइव-म-रस-मसइल-हमल-म-13-लग-क-मत</guid>
<description>कीव, 17 अप्रैल। रूस की तरफ से दागी गई तीन मिसाइल बुधवार को उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहाइव में आठ मंजिला इमारत पर गिरीं जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया कि हमले में दो बच्चों सहित कम से कम 61 लोग घायल हो गए। चेर्निहाइव राजधानी कीव से लगभग 150 किलोमीटर उत्तर में, रूस और बेलारूस की सीमा के पास स्थित है और इसकी आबादी लगभग 2,50,000 है।
पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य साजो सामान मुहैया नहीं कराए जाने से रूस के खिलाफ युद्ध में उसकी स्थिति कमजोर पड़ती जा रही है। युद्ध के तीसरे वर्ष में प्रवेश करने के साथ रूस यूक्रेन में लगातार बढ़त बना रहा है। हालांकि, सर्दियों के महीनों के दौरान, रूस युद्ध के अग्रिम मोर्चे पर कोई प्रगति नहीं कर पाया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से उनके देश को और अधिक वायु रक्षा प्रणालियां प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने चेर्निहाइव हमले के बारे में कहा कि अगर यूक्रेन को पर्याप्त वायु रक्षा उपकरण मिले होते और रूसी आतंक का मुकाबला करने के लिए दुनिया का दृढ़ संकल्प होता, तो ऐसा नहीं होता।
जेलेंस्की ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रसारित एक साक्षात्कार में पीबीएस को बताया था कि मिसाइल और ड्रोन हमले से बचाव करते हुए यूक्रेन के पास वायु रक्षा मिसाइलें खत्म हो गई हैं। हाल में रूस ने हमले में यूक्रेन के सबसे बड़े बिजली संयंत्रों में से एक को नष्ट कर दिया था।
यूक्रेन के लिए एक विषम तथ्य वाशिंगटन में उस सहायता पैकेज की मंजूरी का रुकना है जिसमें यूक्रेन के लिए लगभग 60 अरब अमेरिकी डॉलर शामिल हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर माइक जॉनसन ने रविवार को कहा कि वह इस सप्ताह पैकेज को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (आईएसडब्ल्यू) के अनुसार, यूक्रेन में सैन्य साजो-सामान की तेजी से किल्लत हो रही है।
आईएसडब्ल्यू ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता के प्रावधान में देरी के कारण रूस तेजी से बढ़त बना रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी सहायता के बिना यूक्रेन युद्ध के मैदान में ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता। आईएसडब्ल्यू ने कहा कि यूक्रेन को अभी सबसे ज्यादा जरूरत वायु रक्षा प्रणाली और तोपखाने की है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि मास्को से लगभग 350 किलोमीटर पूर्व में मोर्दोविया क्षेत्र में एक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया गया। यह जगह यूक्रेन की सीमा से 700 किलोमीटर दूर है।
मोर्दोविया हमले से लगभग एक घंटे पहले, रूस के नागर विमानन प्राधिकरण ने सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर देश के दो सबसे बड़े शहरों निजनी नोवगोरोद और तातारस्तान के कजान में हवाई अड्डों पर उड़ानें रोक दी थीं।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 18 Apr 2024 06:42:25 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लंदन: मुस्लिम छात्रा की स्कूल में नमाज़ बैन के ख़िलाफ़ अपील कोर्ट ने ख़ारिज की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लदन-मसलम-छतर-क-सकल-म-नमज-बन-क-खलफ-अपल-करट-न-खरज-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लदन-मसलम-छतर-क-सकल-म-नमज-बन-क-खलफ-अपल-करट-न-खरज-क</guid>
<description>लंदन के स्कूल की एक मुस्लिम छात्रा की नमाज़ बैन के ख़िलाफ़ अपील को कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया गया है.
वेम्बली स्थित मिशेला स्कूल की छात्रा नमाज़ बैन को भेदभाव पूर्ण बताते हुए हाईकोर्ट पहुंची थीं.
स्कूल ने हाईकोर्ट में कहा कि नमाज़ की अनुमति देने से दूसरे छात्रों में सही संदेश नहीं जाएगा.
83 पन्नों के जजमेंट में जस्टिस थॉमस लिंडेन ने कहा, जब दावेदार ने स्कूल में दाखिला लिया, तब उन्होंने कम से कम यह स्पष्ट रूप से स्वीकार कर लिया था कि उनके धर्म को ज़ाहिर करने की क्षमता पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.
फ्री स्कूल की फाउंडर और हेड टीचर कैथरिन बीरबलसिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को सभी स्कूलों के लिए जीत बताया है.
अपील गंवाने के बाद छात्रा ने कहा कि वो स्कूल में ही रहेंगी और उनका फोकस जीसीएसई एग्ज़ाम पर रहेगा.
छात्रा ने कहा, मैं हार गई हूं. लेकिन मुझे लगता है कि बैन के खिलाफ अपील करके मैंने सही किया. मैंने कोशिश की और मैं अपने और अपने धर्म के प्रति ईमानदार रही.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 18 Apr 2024 06:42:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-परधनमतर-क-दव-यकरन-अगर-रस-स-हर-त-तसर-वशवयदध-हग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-परधनमतर-क-दव-यकरन-अगर-रस-स-हर-त-तसर-वशवयदध-हग</guid>
<description>यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहाल ने दावा किया है कि अगर यूक्रेन रूस से हार जाता है तो दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध का सामना करना होगा.
डेनिस ने अमेरिकी कांग्रेस से विदेशी राहत बिल पास करने की मांग की है.
यूक्रेन को राहत पैकेज दिए जाने पर अमेरिकी संसद में शनिवार को वोटिंग होनी है.
डेनिस ने कहा, हमें इस पैसे की कल ज़रूरत थी. हमें इस पैसे की आज ज़रूरत नहीं है या हमें इस पैसे की आने वाले कल में ज़रूरत नहीं है.
उन्होंने आगे कहा, अगर हमें नहीं बचाया गया तो यूक्रेन हार जाएगा. इससे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की पूरी व्यवस्था ढह जाएगी. दुनिया को सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था की ज़रूरत होगी.
फिर नए तनाव पैदा हो सकते हैं. ऐसे कई युद्ध देखने को मिल सकते हैं. यह मामला तीसरे विश्वयुद्ध की ओर आगे बढ़ सकता है.
हालांकि यह पहला मौक़ा नहीं है जब यूक्रेन की ओर से हारने की स्थिति में ऐसी चेतावनी दी गई है.
पिछले साल यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दावा किया था कि रूस तीसरा विश्वयुद्ध छेड़ने के लिए पोलैंड पर हमला कर सकता है.
लेकिन रूस की ओर से इस तरह के दावों को खारिज किया गया है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने रूस के पूर्वी यूरोप पर हमला करने के दावे को पूरी तरह से बकवास बताया था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 18 Apr 2024 06:42:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मेरी पत्नी को जेल भिजवाने में सेना प्रमुख सीधे तौर पर शामिल: इमरान खान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मर-पतन-क-जल-भजवन-म-सन-परमख-सध-तर-पर-शमल-इमरन-खन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मर-पतन-क-जल-भजवन-म-सन-परमख-सध-तर-पर-शमल-इमरन-खन</guid>
<description>(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 17 अप्रैल। पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को आरोप लगाया कि सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर उनकी पत्नी बुशरा बीबी को जेल भेजने में सीधे तौर पर शामिल हैं।
बुशरा बीबी (49 वर्षीय) को भ्रष्टाचार के मामले के साथ-साथ 71 वर्षीय खान के साथ अवैध निकाह के मामले में भी दोषी ठहराया गया है। फिलहाल उन्हें इस्लामाबाद में उनके बानी गाला निवास में हिरासत में रखा गया है।
तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक ने अडियाला जेल में पत्रकारों से बातचीत में सेना प्रमुख पर कई आरोप लगाए। इस बाबत खान के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट अपलोड की गई है।
खान ने कहा, मेरी पत्नी को दी गई सजा में जनरल आसिम मुनीर सीधे तौर पर शामिल हैं।
उन्होंने दावा किया कि बुशरा को दोषी ठहराने वाले न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें यह फैसला देने के लिए मजबूर किया गया था।
खान ने कहा, अगर मेरी पत्नी को कुछ हुआ तो मैं आसिम मुनीर को नहीं छोड़ूंगा, जब तक मैं जिंदा हूं मैं आसिम मुनीर को नहीं छोड़ूंगा। मैं उनके असंवैधानिक और अवैध कदमों का पर्दाफाश करूंगा।
खान ने कहा कि मुल्क में जंगल राज है और सब कुछ जंगल के राजा द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि पीटीआई को उपचुनाव लड़ने से रोका जा रहा है।
सेना ने गंभीर आरोपों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 18 Apr 2024 06:42:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेतन्याहू ने संयम के आह्वान को खारिज करते हुए कहा, इजराइल फैसला करेगा कि ईरान को कैसे जवाब देना है</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नतनयह-न-सयम-क-आहवन-क-खरज-करत-हए-कह-इजरइल-फसल-करग-क-ईरन-क-कस-जवब-दन-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नतनयह-न-सयम-क-आहवन-क-खरज-करत-हए-कह-इजरइल-फसल-करग-क-ईरन-क-कस-जवब-दन-ह</guid>
<description>यरुशलम, 17 अप्रैल। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को करीबी सहयोगी देशों की ओर से संयम बरतने की अपील को खारिज करते हुए कहा कि उनका देश यह तय करेगा कि इस सप्ताह की शुरुआत में ईरान के बड़े हवाई हमले का जवाब कैसे दिया जाए।
इजराइल ने ईरान के अभूतपूर्व हमले का जवाब देने का संकल्प लिया लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि यह जवाब कब और कैसे दिया जाएगा। पिछले साल अक्टूबर में गाजा पट्टी पर शासन कर रहे हमास के लड़ाकों ने इजराइल पर हमला कर करीब 1200 लोगों की हत्या कर दी थी और कई लोगों को बंधक बना लिया था। इसके जवाब में इजराइल ने सैन्य अभियान शुरू किया जो अब भी जारी है और इसके और विकराल रूप लेने की आशंका पैदा हो गई है।
नेतन्याहू ने बुधवार को अपनी कैबिनेट की बैठक में कहा, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं: हम अपने निर्णय स्वयं लेंगे। इजराइल अपनी रक्षा के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगा।
उल्लेखनीय है कि हमले के बाद से इजराइल के सहयोगी उससे आग्रह कर रहे हैं कि वह ऐसी किसी भी प्रतिक्रिया से दूर रहे जो संघर्ष को और बढ़ा सकती है। ब्रिटेन और जर्मनी के विदेश मंत्रियों ने भी यही अपील बुधवार को अपनी-अपनी इजराइल यात्रा के दौरान दोहराई।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 18 Apr 2024 06:42:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हुए भारतीय नागरिक की मौत, भारत वापस भेजा जाना था</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-अवध-तरक-स-दखल-हए-भरतय-नगरक-क-मत-भरत-वपस-भज-जन-थ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-अवध-तरक-स-दखल-हए-भरतय-नगरक-क-मत-भरत-वपस-भज-जन-थ</guid>
<description>वाशिंगटन, 18 अप्रैल। अवैध तरीके से अमेरिका आने वाले एक भारतीय नागरिक की अटलांटा के एक अस्पताल में मौत हो गई। उसे भारत प्रत्यर्पित किया जाना था। संघीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अमेरिकी प्रवासन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) विभाग ने बताया कि न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास को 57 वर्षीय जसपाल सिंह की मौत के बारे में जानकारी दे दी गई है। साथ ही उसके परिजनों को भी इसके बारे में सूचित कर दिया गया है।
आईसीई ने बताया कि 15 अप्रैल को अटलांटा के एक अस्पताल में सिंह की मौत हो गई।
भारतीय नागरिक सिंह ने पहली बार 25 अक्टूबर 1992 में कानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया था। 21 जनवरी 1998 को एक आव्रजन न्यायाधीश ने सिंह को अमेरिका से जाने का आदेश दिया इसके बाद सिंह स्वेच्छा से भारत लौट आया था।
सिंह ने 29 जून 2023 को दोबारा अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों ने उसे अमेरिका- मेक्सिको सीमा पर गिरफ्तार कर लिया था।
सिंह को गिरफ्तार किये जाने के बाद उसे अटलांटा के प्रवर्तन और निष्कासन संचालन (ईआरओ) को सौंप दिया गया था। जहां से उसे अटलांटा के एक हिरासत केंद्र में रखा गया था।
अमेरिका में जब ऐसे किसी व्यक्ति की हिरासत केंद्र में मौत होती है जो वहां का नागरिक नहीं है तो ईआरओ को दो कार्यदिवस के भीतर संसद, गैर-सरकारी संगठन, मीडिया को इसकी सूचना देनी होती है साथ ही अपनी वेबसाइट में व्यक्ति से जुड़े विवरण साझा करने होते हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 18 Apr 2024 06:42:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अब ममी को ममी नहीं कहना चाहते संग्रहालय</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अब-मम-क-मम-नह-कहन-चहत-सगरहलय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अब-मम-क-मम-नह-कहन-चहत-सगरहलय</guid>
<description>ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में चाऊ चाक विंग म्यूजियम ने पिछले हफ्ते अपनी मिस्र-प्रदर्शनी में रखीं बिना ढकीं ममी को हटा लिया. ऐसा मानव शरीर को प्रदर्शनी के लिए रखने के बारे में बदलते रवैये के चलते किया गया.
डॉयचे वैले पर विवेक कुमार की रिपोर्ट-
1881 में पुरातत्वविदों ने मिस्र के वैली ऑफ द किंग्स में मिस्र के राजा फेरो रैमसेस की ममी खोजी थी. तब से मिस्र में पाई गईं ममी रखना दुनियाभर के संग्रहालयों में लगाई जाने वालीं प्रदर्शनियों का एक अहम हिस्सा है. लेकिन पिछले हफ्ते सिडनी के एक म्यूजियम ने अपने यहां प्रदर्शित कुछ ममी हटा दीं. यह एक नए चलन की शुरुआत का संकेत है.
मानव शरीरों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए या नहीं, यह संग्रहालय जगत की ताजा बहस है. इसी बहस पर कदम उठाते हुए चाऊ चाक विंग म्यूजियम ने पिछले हफ्ते अपनी सभी बिना ढकीं ममी प्रदर्शनियों से हटा लीं.
सिडनी यूनिवर्सिटी में बना यह चाऊ चाक म्यूजियम ऑस्ट्रेलिया में मिस्र की कलाकृतियों और खुदाई में मिली चीजों का सबसे बड़ा घर है. यहां 5,000 से ज्यादा चीजें रखी हैं जिनमें ममी के रूप में सहेजे गए मानव और जानवरों के अवशेष भी शामिल हैं. एक बार में ऐसे 300 से ज्यादा अवशेष प्रदर्शित किए जाते हैं.
फिलहाल संग्रहालय में दो ममी प्रदर्शनी में रखी गई हैं. मेरुआ और होरस की ये ममी और सीटी स्कैन के जरिए तैयार किया गया इनका 3डी चित्रण दर्शकों के देखने के लिए उपलब्ध है. लेकिन मेरनाथिटीस में मिले एक ताबूत का सामान, खोपड़ी का अंदर का हिस्सा, मोम का कान, चमकदार मोती आदि प्रदर्शनी से हटा दिए गए हैं.
वस्तु-मात्र नहीं है
संग्रहालय प्रबंधन ने कहा कि जो ममी पट्टियों में लिपटी नहीं है, उसे हटाया जा रहा है. यह अब स्टोर रूम में रखा जाएगा और म्यूजियम के अधिकारी मिस्र के समुदायों और अधिकारियों के साथ मिलकर इस सामग्री के संवेदनशील रूप में प्रदर्शन के तरीके खोजने पर विचार करेंगे.
म्यूजियम की वरिष्ठ क्यूरेटर डॉ. मेलनी पिटकिन ने कहा, सैकड़ों साल से शरीर के हिस्सों को संग्रहालयों में वस्तु-मात्र समझा जाता रहा है. हम उन्हें प्रदर्शित देखने के इतने आदि हो गए हैं कि भूल जाते हैं कि कभी वे जीते-जागते इंसान थे.
डॉ. पिटकिन कहती हैं कि स्थानीय और विदेशों में रहने वाले मिस्री समुदाय के अलावा म्यूजियम देखने आने वाले दर्शकों के बीच मानव अवशेषों को प्रदर्शित करने से जुड़े रवैये और मूल्यों पर हुए विस्तृत और गहन अध्ययन के बाद इन अवशेषों को हटाने का फैसला लिया गया है.
संग्रहालय ने अपने दर्शकों के बीच इस बात को लेकर एक सर्वेक्षण किया था. इसके अलावा सिडनी, मेलबर्न और एडीलेड में रहने वाले मिस्री मूल के 17 लोगों के एक फोकस ग्रुप के साथ दो दिन तक विचार-विमर्श किया गया. साथ ही, चाऊ चाक विंग म्यूजियम देख चुके मिस्री मूल के ऑस्ट्रेलियाई लोगों के बीच भी सर्वे किया गया.
ममी को ममी ना कहें
अब म्यूजियम मानव अवशेषों को प्रदर्शित करते हुए लिखी जाने वाली भाषा और संदेशों में भी बदलाव की योजना पर काम कर रहा है. जैसे कि द ममी रूम का नाम बदला जा सकता है. इसके लिए मिस्र के समुदाय के साथ चर्चा हो रही है.
डॉ. पिटकिन बताती हैं, ममी शब्द अरबी भाषा के ममिया से आया है, जिसका अर्थ होता है एक तरह का कोयला. लेप किए जाने के बाद शरीर कैसा दिखता है, यह शब्द उसका प्रतीक है. यह साम्राज्वादी भाषा है जब 19वीं सदी में मिस्र को लेकर पश्चिमी दुनिया में जुनून था.
डॉ. पिटकिन कहती हैं कि कमरे का नाम बदलते वक्त हमारा ध्यान मानव शरीर को एक शाश्वत रूप में बदल देने पर होगा, जो असल में ममीकरण का मुख्य मकसद था. वह कहती हैं, हम चाहते हैं कि दर्शक भी इस बात पर विचार करें कि मानव अवशेषों की देखरेख में संग्रहालयों को कितनी नैतिक जटिलताओं का सामना करना पड़ता है.(dw.com)</description>
<pubDate>Wed, 17 Apr 2024 06:50:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इंडोनेशिया में मलबे से तीन वर्षीय बच्ची और उसकी मां के शव निकाले गये, भूस्खलन में अबतक 20 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-म-मलब-स-तन-वरषय-बचच-और-उसक-म-क-शव-नकल-गय-भसखलन-म-अबतक-20-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-म-मलब-स-तन-वरषय-बचच-और-उसक-म-क-शव-नकल-गय-भसखलन-म-अबतक-20-क-मत</guid>
<description>ताना तोराजा (इंडोनेशिया), 16 अप्रैल इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर बचावकर्मियों द्वारा तीन वर्षीय एक बच्ची एवं उसकी मां के शवों को निकाले जाने के साथ ही भूस्खलन में जान गंवााने वालों की संख्या बढ़ कर 20 हो गयी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
घटनास्थल पर खड़ी चट्टानों के कारण भारी उपकरण नहीं ले जाये जा सके। ऐसे में बचावकर्मियों ने छोटे औजारों की मदद से ही मिट्टी हटायी। इस बचाव एवं तलाश कार्य में कम से कम 20 बचाव कर्मियों/अधिकारियों एवं दर्जनों स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
स्थानीय पुलिस प्रमुख गुनार्डी मुंडू ने बताया कि शनिवार को दक्षिण सुलावेसी प्रांत में ताना तोराजा जिले के दक्षिण मकाले गांव में मूसलाधार वर्षा के कारण भूस्खलन हुआ और चार मकान मलबे के नीचे दब गये। उनके अनुसार, यह भूस्खलन हुआ तब इन चारों मकानों में से एक में पारिवारिक कार्यक्रम हो रहा था।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को मलबे से दो लोगों के शव निकाले गये।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 17 Apr 2024 06:50:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/हम-वलपत-वशल-कगर-क-तन-नई-परजतय-मल-कई-नह-जनत-क-व-कय-मर-गए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हम-वलपत-वशल-कगर-क-तन-नई-परजतय-मल-कई-नह-जनत-क-व-कय-मर-गए</guid>
<description>एडिलेड, 16 अप्रैललाखों वर्षों से, विशाल जानवर या मेगाफ़ौना उन जगहों पर घूमते रहे हैं जो अब ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी हैं। इनमें कई आधुनिक जानवरों के बहुत बड़े संस्करण थे।
उदाहरण के लिए, मेगालानिया (वारानस प्रिस्कस) नामक चार मीटर का गोआना था, जो संभवतः अपने शिकार पर घात लगाकर हमला करता था। यह जानवर लगभग 40,000 साल पहले लाल कंगारू और खारे पानी के मगरमच्छ जैसे अवशेषों को छोड़कर लगभग सभी अन्य मेगाफौना के साथ गायब हो गया था।
अब लुप्त हो चुकी कंगारू प्रजातियों में से कुछ काफी विशाल थीं। छोटे मुंह वाला कंगारू प्रोकोप्टोडोन गोलिया तीन मीटर तक लंबा था और इसका वजन 250 किलोग्राम से अधिक रहा होगा।
विलुप्त कंगारूओं की एक और प्रजाति थी, प्रोटेमनोडोन, जिनके जीवन के बारे में बहुत कम जानकारी है। एक नए अध्ययन में, मैं और मेरे सहकर्मी इन लुप्त हो चुके मार्सुपियल्स की तीन नई प्रजातियों का वर्णन करते हैं - और इस बात पर कुछ प्रकाश डालते हैं कि वे कहाँ रहते थे और कैसे रहते थे।
150 साल की पहेली
प्रोटेमनोडोन की पहली प्रजाति का वर्णन 1874 में ब्रिटिश प्रकृतिवादी रिचर्ड ओवेन द्वारा किया गया था। जैसा कि उस समय मानक था, ओवेन ने मुख्य रूप से जीवाश्म दांतों पर ध्यान केंद्रित किया। विभिन्न खंडित नमूनों के दांतों के बीच मामूली अंतर देखकर उन्होंने प्रोटेमनोडोन की छह प्रजातियों का वर्णन किया।
हालाँकि, ओवेन की प्रजाति समय की कसौटी पर खरी नहीं उतरी है। हमारा अध्ययन उनकी केवल एक प्रजाति - प्रोटेमनोडोन अनाक से सहमत है। पी. अनाक का वर्णन किया जाने वाला पहला नमूना, जिसे होलोटाइप कहा जाता है, अभी भी लंदन के प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में मौजूद है।
व्यक्तिगत प्रोटेमनोडोन हड्डियों के जीवाश्म असामान्य नहीं हैं, लेकिन अधिक पूर्ण कंकाल दुर्लभ हैं। इससे जीवों का अध्ययन करने के जीवाश्म विज्ञानियों के प्रयासों में बाधा उत्पन्न हुई है।
इस सवाल का पूरी तरह से उत्तर नहीं दिया गया है कि वहाँ कितनी प्रजातियाँ थीं और उन्हें अलग कैसे बताया जाए। इससे यह कहना कठिन हो गया है कि प्रजातियाँ अपने आकार, भौगोलिक सीमा, गति और अपने प्राकृतिक वातावरण के अनुकूलन में कैसे भिन्न हैं।
मैंने अपने पीएचडी प्रोजेक्ट में इस समस्या को हल करने का निश्चय किया। साथी पीएचडी छात्र जैकब वैन ज़ोलेन के साथ, मैंने डेटा इकट्ठा करने के लिए चार देशों के 14 संग्रहालयों का दौरा किया।
हमने अब जमीन के ऊपर मौजूद प्रोटेमनोडोन के लगभग हर टुकड़े को देखा है, पूरे ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी से एकत्र किए गए 800 से अधिक नमूनों की तस्वीरें खींची, स्कैन की, मापी, तुलना की और उनका वर्णन किया।
कुंजी ढूँढना
इस सभी अध्ययन के बीच, प्रोटेमनोडोन समस्या की कुंजी उत्तरपूर्वी दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में कैलाबोना झील के सूखे तल में दबी हुई निकली। 2013 से 2019 तक कैलाबोना झील के तीन अभियानों में एक मेगाफॉनल बोनीयार्ड पाया गया: विशाल कंगारूओं, विशाल गर्भ और 250 किलोग्राम के उड़ान रहित पक्षी गेनोर्निस न्यूटोनी के पूरे कंकाल, एक गैंडे के आकार के मार्सुपियल शाकाहारी, डिप्रोटोडोन ऑप्टैटम के सैकड़ों अवशेषों के बीच बिखरे हुए थे। यह झील संभवतः उन जानवरों को संरक्षित करती है जो लंबे समय तक सूखे के दौरान पानी की तलाश में मर गए थे।
मैं 2018 की यात्रा में शामिल हुआ, जिसमें सभी प्रकार के अद्भुत स्पष्ट जीवाश्म मिले। उस समय मैं प्रथम वर्ष का पीएचडी छात्र था और इन जीवाश्मों ने मुझे कंगारुओं की पहचान को अलग करने की प्रक्रिया शुरू करने में मदद दी।
रिचर्ड ओवेन की दो प्रजातियाँ, प्रोटेमनोडोन ब्रेहस और प्रोटेमनोडन रोचस, केवल उनके दांतों से ही जानी जाती थीं, जो बेहद समान थीं। हमने कई दांतों वाले कंगारूओं का पता लगाया और उनकी तुलना की जो ओवेन की किसी भी प्रजाति के हो सकते थे, लेकिन कंकाल मेल नहीं खाते थे।
प्रजातियों के नामकरण के अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार, इसका मतलब है कि हमें दो नई प्रजातियों का वर्णन करना होगा। ये हैं मध्य ऑस्ट्रेलिया से प्रोटेमनोडन विएटर और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया से प्रोटेमनोडन मामकुर्रा।
बड़े अंतर वाले बड़े कंगारू
हमारा अध्ययन प्रोटेमनोडोन की सभी प्रजातियों की समीक्षा करता है, जिसमें आश्चर्यजनक अंतर पाया गया है। हमने निष्कर्ष निकाला कि जीनस में सात प्रजातियां हैं, जो बहुत अलग वातावरण में रहने और यहां तक कि अलग-अलग तरीकों से कूदने के लिए अनुकूलित हैं। कंगारू की एक ही प्रजाति में भिन्नता का यह स्तर असामान्य है।
प्रोटेमनोडोन विएटर एक बड़ा, लंबे अंगों वाला कंगारू था जो काफी तेज़ी से और कुशलता से कूद सकता था। इसका नाम, वीएटर, लैटिन में यात्री या पथिक के लिए है। इसके लंबे पिछले अंग मांसल और संकीर्ण थे, जो लंबी दूरी तक छलांग लगाने वाले कंगारू को सहारा देने के लिए बिल्कुल उपयुक्त थे।
प्रोटेमनोडोन विएटर अपने शुष्क मध्य ऑस्ट्रेलियाई निवास स्थान के लिए अच्छी तरह से अनुकूलित था, जो आज के लाल कंगारूओं के समान क्षेत्रों में रहता था। हालाँकि, प्रोटेमनोडोन विएटर बहुत बड़ा था, उसका वजन 170 किलोग्राम तक था, जो कि सबसे बड़े नर लाल कंगारुओं से लगभग दोगुना था।
हमारे अध्ययन से पता चलता है कि प्रोटेमनोडोन की दो या तीन प्रजातियाँ ज्यादातर चार पैरों वाली रही होंगी, जो क्वोकका या पोटरू की तरह चलती थीं - कभी-कभी चार पैरों पर टिकी होती थीं, और कभी-कभी दो पैरों पर उछलती थीं।
नव वर्णित प्रोटेमनोडोन मामकुर्रा संभवतः इनमें से एक है। एक बड़ा लेकिन मोटी हड्डियों वाला और मजबूत कंगारू, संभवतः काफी धीमी गति से चलने वाला और अकुशल था। यह शायद कभी-कभार ही उछला होगा, शायद चौंकने पर ही।
इस प्रजाति के सबसे अच्छे जीवाश्म बोंडिक लोगों की भूमि पर, दक्षिणपूर्वी दक्षिण ऑस्ट्रेलिया से आते हैं। प्रजाति का नाम, मामकुर्रा, बूरंडीज़ कॉर्पोरेशन में बोंडिक बुजुर्गों और भाषा विशेषज्ञों द्वारा चुना गया था।(द कन्वरसेशन)</description>
<pubDate>Wed, 17 Apr 2024 06:50:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-खलफ-इजरयल-क-रजनयक-आकरमण</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-खलफ-इजरयल-क-रजनयक-आकरमण</guid>
<description>तेल अवीव, 16 अप्रैल । ईरान ने हाल ही में इजरायल पर बड़ा हमला किया। इसके बाद इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान के खिलाफ राजनयिक आक्रामक शुरू कर दिया।
विदेश मंत्री काट्ज ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, आज सुबह मैंने 32 देशों को पत्र भेजे हैं। विश्व के दर्जनों विदेश मंत्रियों और प्रमुख हस्तियों से बात की है।
विदेश मंत्री ने ईरान के मिसाइल प्रोग्राम पर बैन लगाने और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आह्वान किया है। उनका मानना है कि इन उपायों से तेहरान को कमजोर करने में मदद मिलेगी।
विदेश मंत्री ने आगे लिखा, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, ईरान को अब रोका जाना चाहिए। ईरान के खिलाफ इजरायल के राजनयिक अभियान के साथ-साथ तेहरान के 300 से अधिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों के हमले का सैन्य जवाब भी दिया जाना चाहिए।
इजरायल के सैन्य नेतृत्व ने संकेत दिया है कि वह शनिवार रात हुए बड़े ईरानी हमले का बिना जवाब दिए नहीं छोड़ेगा।
ईरान ने कहा, यह हमला सीरिया में ईरानी राजनयिक परिसर पर संदिग्ध इजरायली हमले के जवाब में था, जिसमें दो ईरानी जनरलों और पांच अधिकारियों की मौत हो गई थी।(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Wed, 17 Apr 2024 06:50:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-बरश-स-जड-घटनओ-म-मरन-वल-क-सखय-बढकर-50-हई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-बरश-स-जड-घटनओ-म-मरन-वल-क-सखय-बढकर-50-हई</guid>
<description>इस्लामाबाद, 16 अप्रैल । पाकिस्तान में पिछले चार दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने मौसम के और गंभीर होने के कारण आपातकालीन सेवाओं को सतर्क रहने को कहा है।
मध्य पंजाब प्रांत में आसमानी बिजली गिरने से सात बच्चों समेत कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। अन्य 21 लोग उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में मारे गए। बलूचिस्तान के दक्षिणी प्रांत में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है। बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल मरने वालों की संख्या 50 हो गई है।
खराब मौसम के कारण पंजाब में गेहूं की फसल की कटाई बंद हो गई है। ऐसी उम्मीद है कि गुरुवार से शुरू होने वाली बारिश के दौर से न केवल कटाई में और देरी होगी, फसल को भी नुकसान होगा।
जुलाई और सितंबर के बीच मानसून के मौसम के बाहर दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भारी बारिश, तूफान और बाढ़ असामान्य है।
गौरतलब है कि साल 2022 में पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ और उसके बाद बीमारियों के फैलने से 2,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। देश का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न हो गया था, जिससे 3.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे।(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Wed, 17 Apr 2024 06:50:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>प्राचीन ओलंपिया में एक प्रतीकात्मक समारोह में पेरिस ओलंपिक की लौ प्रज्ज्वलित की गई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/परचन-ओलपय-म-एक-परतकतमक-समरह-म-परस-ओलपक-क-ल-परजजवलत-क-गई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/परचन-ओलपय-म-एक-परतकतमक-समरह-म-परस-ओलपक-क-ल-परजजवलत-क-गई</guid>
<description>प्राचीन ओलंपिया (ग्रीस), 16 अप्रैल । पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों की शुरुआत से लगभग 100 दिन पहले, मंगलवार को ग्रीस के प्राचीन ओलंपिया में खेलों के जन्मस्थान पर एक पारंपरिक समारोह में ओलंपिक लौ प्रज्ज्वलित की गई।
इसके बाद इसने अपनी यात्रा शुरू की जो इसे ग्रीस से होते हुए फ्रांस तक ले जाएगी। 8 मई को मार्सिले पहुंचने के बाद, 26 जुलाई को उद्घाटन समारोह के लिए पेरिस पहुंचने से पहले, यह पूरे देश और कुछ फ्रांसीसी विदेशी क्षेत्रों की यात्रा करेगी।
प्राचीन ग्रीक उच्च पुजारिन की भूमिका में अभिनेत्री मैरी मीना ने प्राचीन ग्रीक पौराणिक कथाओं में देवी हेरा के 2,500 साल पुराने मंदिर के सामने बादल छाए रहने के कारण अवतल दर्पण के बजाय एक बैकअप लौ का उपयोग करके मशाल जलाई।
लौ जलाने में भाग लेने वाले गणमान्य व्यक्तियों में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक और हेलेनिक गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम कतेरीना सकेलारोपोलू शामिल थे।
लौ, जो महायाजक द्वारा जलाई गई थी, शांति के प्रतीक जैतून की शाखा के साथ, पहले मशाल वाहक को दी गई थी। यह सम्मान ग्रीक रोवर, टोक्यो 2020 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता स्टेफानोस डौस्कोस को दिया गया, जिन्होंने बाद में इसे ग्रीक धरती पर पहले फ्रांसीसी मशाल वाहक और एथेंस 2004 में ओलंपिक चैंपियन लॉर मनौडौ को दे दिया।
हेलेनिक ओलंपिक समिति के अनुसार, लगभग 600 मशालधारक ग्रीस भर में लगभग 5,000 किमी तक ओलंपिक लौ लेकर जाएंगे, जो दर्जनों शहरों और पुरातात्विक स्थलों से गुजरेंगे।
लौ को 26 अप्रैल को एथेंस के पैनाथेनिक स्टेडियम में पेरिस 2024 के आयोजकों को सौंप दिया जाएगा, जो 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक का आयोजन स्थल था।
अगले दिन, यह एक फ्रांसीसी तीन-मस्तूल जहाज बेलेम पर चढ़ेगा, जिसे 1896 में पीरियस बंदरगाह पर लॉन्च किया गया था।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 17 Apr 2024 06:50:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हुई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-म-बढ-स-मरन-वल-क-सखय-बढकर-50-हई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-म-बढ-स-मरन-वल-क-सखय-बढकर-50-हई</guid>
<description>इस्लामाबाद, 16 अप्रैल । देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को बताया कि अफगानिस्तान में पिछले चार दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं।
एजेंसी के प्रवक्ता जनान सयाक ने कहा कि बाढ़ की वजह से अन्य 36 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने पहले देश भर में 33 मौतों की जानकारी दी थी।
प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ से कृषि भूमि और घरों के नष्ट होने समेत महत्वपूर्ण क्षति हुई है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अफगानिस्तान दशकों के संघर्ष, बाढ़ और भूकंप समेत एक के बाद एक प्राकृतिक आपदाओं के प्रभाव से जूझ रहा है। अक्टूबर में पश्चिमी प्रांत हेरात में आए भूकंप में कम से कम 1,500 लोगों की जान चली गई थी।
नूरिस्तान प्रांत के एक पहाड़ी गांव में फरवरी में हिमस्खलन हुआ था, जिसमें कम से कम 21 लोग मारे गए थे। खासकर दूरदराज के इलाकों में मजबूत बुनियादी ढांचे की कमी अक्सर ऐसी आपदाओं के परिणामों को बढ़ा देती है।
(आईएएनएस/डीपीए)</description>
<pubDate>Wed, 17 Apr 2024 06:50:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-सडक-दरघटन-म-14-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-म-सडक-दरघटन-म-14-लग-क-मत</guid>
<description>ढाका, 16 अप्रैल। बांग्लादेश के ढाका-खुलना राजमार्ग पर मंगलवार को एक बस और एक ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक परिवार के पांच सदस्यों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ढाका ट्रिब्यून अखबार ने पुलिस के हवाले से कहा कि यह हादसा फरीदपुर में हुआ जब खुलना मंडल में मगुरा शहर जा रही बस की ढाका की तरफ जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय और एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों में ट्रक के यात्री, चालक व सहायक भी शामिल हैं। ट्रक पर चालक समेत 15 लोग सवार थे।
डेली स्टार समाचार पोर्टल ने अपनी खबर में मृतकों की संख्या 13 बताई और कहा कि मृतकों में सात महिलाएं, तीन पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं।
समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24 की खबर के मुताबिक, मरने वालों में एक ही परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हैं।
इससे पहले उपायुक्त मोहम्मद कामरुल अहसान तालुकदार और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुर्शीद आलम ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया था।
खबर में तालुकदार के हवाले से कहा गया है कि सरकार ने मृतकों को दफन करने के लिए 20 हजार टका की तत्काल राशि जारी की और इतनी ही रकम घायलों को उपचार के लिए दी गई है।
उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख टका तथा घायलों के परिवारों को तीन-तीन लाख टका की सहायता राशि दी जाएगी।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 17 Apr 2024 06:50:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-न-क-ईरन-पर-परतबध-लगन-क-मग-कह-रवलयशनर-गरड-क-आतकवद-सगठन-घषत-कर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-न-क-ईरन-पर-परतबध-लगन-क-मग-कह-रवलयशनर-गरड-क-आतकवद-सगठन-घषत-कर</guid>
<description>हर कोई यह देखने का इंतजार कर रहा है कि इसराइल, ईरान के हमले का कैसे जवाब देता है. लेकिन इसके साथ-साथ कूटनीति तेज हो गई है.
इसराइल ईरान के हमले के बाद थोड़ा कम अलग-थलग दिख रहा है क्योंकि ग़ज़ा से ध्यान हट गया है और इसराइल इस मौके को ईरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने इस्तेमाल करेगा.
इसराइल के विदेश मंत्री ने 32 देशों को लिखा है कि वह ईरान पर प्रतिबंध लगाएं. साथ ही इसमें ये भी कहा गया है कि वह ईरान के मिसाइल योजना पर प्रतिबंध लगाएं.
ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर संयुक्त राष्ट्र के कई प्रतिबंध पिछले अक्टूबर में ख़त्म हो गये क्योंकि वे ईरान एक व्यापक समझौते से जुड़े थे. अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय यूनियन ने ईरान पर प्रतिबंध जारी रखा है.
इसराइल केविदेश मंत्री ने ये भी कहा है कि इसराइल के रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाए. अमेरिका ऐसा पहले ही कर चुका है लेकिन ब्रिटेन ने ऐसा नहीं किया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 17 Apr 2024 06:50:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइल पर हमले के बाद ईरान कैसे अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के निशाने पर है?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-पर-हमल-क-बद-ईरन-कस-अमरक-और-यरपयन-यनयन-क-नशन-पर-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-पर-हमल-क-बद-ईरन-कस-अमरक-और-यरपयन-यनयन-क-नशन-पर-ह</guid>
<description>अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने कहा है कि वो ईरान पर नई पाबंदियां लगाने पर विचार कर रहे हैं.
अमेरिकी ट्रेज़री सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने कहा है कि आने वाले दिनों में इस दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं.
वहीं यूरोपियन यूनियन की विदेश नीति के चीफ जोसेप बोरेल कहना है कि ब्लॉक इस पर काम कर रहा है.
ईरान ने पिछले हफ्ते इसराइल पर 300 ड्रोन और मिसाइल दागे थे. इसराइल ने लगभग सभी ड्रोन और मिसाइल गिराने का दावा किया.
इसराइल ने शनिवार को अपनी धरती पर हुए हमले के बाद सहयोगियों से तेहरान के मिसाइल कार्यक्रम पर पाबंदी लगाने की मांग की है.
इस कार्यक्रम पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध अक्टूबर में समाप्त हो चुके हैं. हालांकि तेहरान के मिसाइल कार्यक्रम पर अमेरिका, यूरोपियन यूनियन और ब्रिटेन की पाबंदियां जारी रही हैं और नई पाबंदियां भी लगाई गई हैं.
एक अप्रैल को सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था, जिसमें ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड के टॉप कमांडर और उनके डिप्युटी समेत 13 लोग मारे गए.
ईरान ने शनिवार को इसराइल पर किए गए हमले को एक अप्रैल की घटना की जवाबी कार्रवाई बताया है.
इसराइल ने एक अप्रैल को हुए हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है. इसराइल ने हालांकि सही समय आने पर ईरान के हमले का जवाब देने का दावा किया है.</description>
<pubDate>Wed, 17 Apr 2024 06:50:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान के खिलाफ इजरायल के किसी भी जवाबी हमले का विरोध करेंगे : अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-खलफ-इजरयल-क-कस-भ-जवब-हमल-क-वरध-करग-अमरक-रषटरपत-बइडन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-खलफ-इजरयल-क-कस-भ-जवब-हमल-क-वरध-करग-अमरक-रषटरपत-बइडन</guid>
<description>वाशिंगटन, 14 अप्रैल । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से स्पष्ट कहा है कि वाशिंगटन ईरान के खिलाफ इजरायल के किसी भी जवाबी हमले का विरोध करेगा।
अमेरिकी समाचार पोर्टल एक्सिऑस ने व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि बाइडेन ने ईरान के हमले को विफल करने के लिए इजरायल, अमेरिका तथा अन्य देशों के सम्मिलित प्रयासों की सराहना करते हुए नेतन्याहू से कहा, आपकी जीत हुई है, जीत को स्वीकार कीजिये।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया कि जब बाइडेन ने नेतन्याहू से कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रमक ऑपरेशन में शामिल नहीं होगा और न ही ऐसे किसी ऑपरेशन का समर्थन करेगा, तो नेतन्याहू ने कहा कि वह उनकी बात समझ गये हैं।
पेंटागन के प्रेस सचिव पैट राइडर ने एक बयान में कहा कि शनिवार की रात अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अपने इजरायली समकक्ष योव गैलेंट के साथ दूसरी बार बात की। इस दौरान पेंटागन प्रमुख ने इजरायल की रक्षा के लिए वाशिंगटन के लौह कवच समर्थन को दोहराया।
एक्सिऑस की खबर में एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी के हवाले से कहा गया है, ऑस्टिन ने गैलेंट से कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान के खिलाफ किसी भी प्रतिक्रियात्मक कार्रवाई से इजरायल पहले वाशिंगटन को सूचित करे।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 15 Apr 2024 06:53:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/सर-अमरक-न-इजरइल-पर-ईरन-क-हमल-क-नद-क-बइडन-ज-7-दश-क-नतओ-क-सथ-करग-बठक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सर-अमरक-न-इजरइल-पर-ईरन-क-हमल-क-नद-क-बइडन-ज-7-दश-क-नतओ-क-सथ-करग-बठक</guid>
<description>वाशिंगटन, 14 अप्रैलअमेरिका, कनाडा, संयुक्त राष्ट्र, जर्मनी आदि देशों ने इजराइल पर ईरान के हवाई हमले की निंदा की है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यहूदी राष्ट्र इजराइल के प्रति अमेरिका की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहरायी और हालात पर विचार विमर्श तथा आगे की कार्रवाई के लिए जी-7 देशों के नेताओं की एक बैठक बुलाने की बात कही।
इजराइली सेना ने रविवार को कहा कि शनिवार देर रात ईरान ने हमला किया और उस पर सैंकड़ों ड्रोन, बैलेस्टिक मिसाइल तथा क्रूज मिसाइल दागीं। एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइल दागी गईं जिनमें से 99 प्रतिशत को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।
बाइडन ने कहा, हमने लगभग सभी ड्रोन और मिसाइल को मार गिराने में इजराइल की मदद की।
बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से शनिवार को फोन पर बात की। उन्होंने कहा, ईरान तथा यमन, सीरिया एवं इराक के उसके हमदर्दों ने आज इजराइल में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए अप्रत्याशित हमला किया। मैं इन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि हमला खास ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया था।
सीरिया में एक अप्रैल को हवाई हमले में ईरानी वाणिज्य दूतावास में एक शीर्ष कमांडर सहित आईआरजीसी के सात अधिकारियों के मारे जाने के बाद ईरान ने बदला लेने का प्रण लिया था। ईरान ने इस हमले के पीछे इजराइल का हाथ होने का आरोप लगाया था। हालांकि इजराइल ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
नेतन्याहू ने ईरानी हमले के बाद कैबिनेट की बैठक बुलाई और बाद में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से बात की। नेतन्याहू ने कहा कि बाइडन ने इजराइल की सुरक्षा के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई है।
बाइडन ने कहा कि इजराइल की मदद करने के उनके निर्देश पर अमेरिकी सेना ने पिछले सप्ताह क्षेत्र में विमान और बैलेस्टिक मिसाइल रक्षा विध्वंसक भेजे थे।
उन्होंने कहा, मेरी टीम पूरे क्षेत्र में अपने समकक्षों के साथ बातचीत करेगी और हम इजराइल के नेता के साथ संपर्क में रहेंगे। हालांकि हमने आज अपनी सेनाओं या प्रतिष्ठानों पर हमले नहीं देखे हैं, लेकिन हम सभी खतरों के प्रति सतर्क रहेंगे और हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका इजराइल पर ईरान के हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, मैं इस शत्रुता को तत्काल समाप्त करने का आग्रह करता हूं।
उन्होंने कहा, क्षेत्र में विनाशकारी हमले से जुड़े वास्तविक खतरे को लेकर मैं बेहद चिंतित हूं। मैं सभी पक्षों से किसी भी ऐसी कार्रवाई से बचने के लिए अधिकतम संयम बरतने का आग्रह करता हूं जो पश्चिम एशिया में कई मोर्चों पर बड़े सैन्य टकराव का कारण बन सकता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के डेनिस फ्रांसिस ने पश्चिम एशिया में हालत पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ईरान ने दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हाल के हमले के बाद इजराइल पर हमले को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के संदर्भ में अपनी कार्रवाई बताया है। ईरान के इस कदम ने पश्चिम एशिया में पहले से ही तनावपूर्ण और नाजुक शांति एवं सुरक्षा की स्थिति को और खराब कर दिया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इजराइल के खिलाफ ईरान के हवाई हमलों की स्पष्ट रूप से निंदा की। उन्होंने कहा, हम इजराइल के साथ हैं। हमास के सात अक्टूबर के हमले का समर्थन करने के बाद ईरानी शासन का यह कदम इस क्षेत्र को और अस्थिर कर देगा।
इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिकी सेना क्षेत्र में अपने सैनिकों और भागीदारों की रक्षा करने, इजराइल की रक्षा के लिए और अधिक सहायता प्रदान करने और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ाने के लिए तत्पर है।
ऑस्टिन ने कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रखना और अमेरिकी सहयोगियों और साझेदारों के साथ परामर्श करना जारी रखेंगे। उन्होंने इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट से भी बात की और इजराइल की रक्षा के लिए अमेरिका का समर्थन दोहराया।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 15 Apr 2024 06:53:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कनाडा में 24 साल के भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कनड-म-24-सल-क-भरतय-छतर-क-गल-मरकर-हतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कनड-म-24-सल-क-भरतय-छतर-क-गल-मरकर-हतय</guid>
<description>ओटावा, 14 अप्रैल । कनाडा के वैंकूवर के सनसेट इलाके में 24 साल के एक भारतीय छात्र की उसकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
वैंकूवर पुलिस ने एक बयान में कहा, 24 वर्षीय चिराग एंटिल को इलाके में एक वाहन के अंदर मृत पाया गया।
सीबीसी न्यूज ने पुलिस प्रवक्ता तानिया विसिंटिन के हवाले से बताया कि गोलियों की आवाज सुनने के बाद, पड़ोस के लोगों ने आपातकालीन सेवा को बुलाया।
वैंकूवर पुलिस ने कहा, लोगों द्वारा गोलियों की आवाज सुनने के बाद अधिकारियों को ईस्ट 55वें एवेन्यू और मेन स्ट्रीट पर बुलाया गया। 24 वर्षीय चिराग एंटिल को इलाके में एक वाहन के अंदर मृत पाया गया।
पुलिस ने कहा कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।
कांग्रेस एनएसयूआई प्रमुख वरुण चौधरी ने विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए छात्र के परिवार को सहायता देने का अनुरोध किया।
उन्होंने पोस्ट किया: कनाडा के वैंकूवर में एक भारतीय छात्र चिराग एंटिल की हत्या के संबंध में तत्काल ध्यान दें। हम विदेश मंत्रालय से जांच की प्रगति की बारीकी से निगरानी करने का आग्रह करते हैं ताकि न्याय तेजी से मिले।
उन्होंने मंत्रालय से इस कठिन समय के दौरान मृतक के परिवार को सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराने का भी अनुरोध किया।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चिराग के शव को वापस लाने के लिए उनका परिवार क्राउडफंडिंग के जरिए पैसे जुटा रहा है।
हरियाणा के रहने वाले चिराग के भाई रोमित एंटिल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह हर दिन अपने भाई-बहन से बात करते थे।
रोमित ने कहा कि जिस दिन हादसा हुआ उस दिन उन्होंने चिराग से बात भी की थी।
सितंबर 2022 में वैंकूवर चले गए चिराग ने यूनिवर्सिटी कनाडा वेस्ट से एमबीए पूरा किया और हाल ही में उन्हें अपना वर्क परमिट मिला था।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 15 Apr 2024 06:53:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-न-इसरइल-स-कह-ईरन-पर-जवब-हमल-म-हम-सथ-नह-दग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-न-इसरइल-स-कह-ईरन-पर-जवब-हमल-म-हम-सथ-नह-दग</guid>
<description>अमेरिका ने इसराइल को चेताया है कि अगर वह ईरान पर जवाबी कार्रवाई करेगा तो अमेरिका उसमें साथ नहीं देगा.
व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ये जानकारी दी है.
शनिवार देर शाम ईरान ने इसराइल पर 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दाग़ी थीं.
ईरान का कहना है कि यह हमला 1 अप्रैल को सीरिया में ईरान के दूतावास पर इसराइल के हमले के जवाब में किया गया था.
ईरान की तरफ़ से दाग़े गए लगभग सभी हमलावर ड्रोन और मिसाइलों को इसराइल ने अपने सहयोगियों अमेरिका और ब्रिटेन के साथ मिलकर हवा में ही मार गिराया था.
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक़ इस हमले के बाद इसराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इसराइल को अपनी प्रतिक्रिया में संयम से काम लेना चाहिए.
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक़, राष्ट्रपति जो बाइडन ने नेतन्याहू से कहा है कि उन्हें बहुत ध्यानपूर्वक और रणनीतिक तरीक़े से सोचना चाहिए.
ये इसराइल पर अभी तक ईरान का पहला सीधा हमला था.
अमेरिका ने इसराइल पर हुए हमले के दौरान ईरान की तरफ़ से दाग़े गए क़रीब 80 ड्रोन और कम से कम छह बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है.</description>
<pubDate>Mon, 15 Apr 2024 06:53:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-इसरइल-पर-हमल-क-बद-कय-कय-हआ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-इसरइल-पर-हमल-क-बद-कय-कय-हआ</guid>
<description>ईरान ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अपने धुर विरोधी देश इसराइल पर हमला किया.
इसराइली सेना ने रविवार को बताया कि ईरान ने 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें इसराइल पर दाग़ीं.
ईरान ने इसराइल पर पहली बार सीधा हमला किया है.
ईरान ने कहा कि इस हमले ने उसके सभी उद्देश्यों को पूरा किया है और ये हमला एक अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क में उसके वाणिज्य दूतावास पर हमले की प्रतिक्रिया है. इसराइल ने न तो इस हमले की पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया था.
इसराइल ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि वो विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स पर टिप्पणी नहीं करते हैं. हालांकि इसराइल ने सीरिया पर हाल के वर्षों में टार्गेटेड हमले करने की बात स्वीकार की थी.
इसराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलांट ने कहा है कि इसराइल के सुरक्षा क्षेत्र के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरी स्थिति का आकलन कर लिया गया है.
योआव गैलांट ने कहा, अमेरिका और बाकी सहयोगियों के साथ मिलकर हम इसराइल के क्षेत्र को सुरक्षित रखने में कामयाब रहे हैं. बेहद ही मामूली नुकसान हुआ है.
इसराइल ने कहा कि वो सही समय पर ईरान से इसकी क़ीमत वसूलेगा.
इसराइल के वॉर कैबिनेट मंत्री बेनी गांट्ज़ ने कैबिनेट की बैठक शुरू होने से पहले कहा कि हम क्षेत्रीय स्तर पर एक गठजोड़ बनाएंगे और ईरान से अपने हिसाब से उपयुक्त समय पर इस हमले की क़ीमत वसूलेंगे.
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि इसराइल पर ईरान का हमला एक व्यापक युद्ध की शक्ल नहीं लेगा.
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाह्यान कहा कि ईरान ने अपने पड़ोसियों और सहयोगियों को इसराइल पर हमले के बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी.
उन्होंने कहा, हमारे ऑपरेशन से क़रीब 72 घंटे पहले हमने अपने दोस्तों और इस क्षेत्र के पड़ोसियों को जानकारी दी थी कि ईरान की इसराइल के ख़िलाफ़ कार्रवाई निश्चित, अटल और वैध है.
भारत की प्रतिक्रिया
पश्चिमी एशिया की स्थिति पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया जारी की गई है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पश्चिमी एशिया की स्थिति पर चिंता ज़ाहिर की है.
जारी बयान में कहा गया, इसराइल और ईरान के बीच तनाव की वजह से इस क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को खतरा है और हम इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं.
हम हिंसा से पीछे हटने और कूटनीति के ज़रिए समाधान निकालने की वकालत करते हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 15 Apr 2024 06:53:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सिडनी हमले में निशाने पर कौन था ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने बताया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सडन-हमल-म-नशन-पर-कन-थ-ऑसटरलयई-पलस-न-बतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सडन-हमल-म-नशन-पर-कन-थ-ऑसटरलयई-पलस-न-बतय</guid>
<description>ऑस्ट्रेलियाई पुलिस का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि सिडनी के मॉल में चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति के निशाने पर महिलाएं थीं.
40 वर्षीय जोएल कॉची ने शनिवार को भीड़भाड़ वाले वेस्टफ़ील्ड बोंडी जंक्शन कॉम्प्लेक्स में चाकू से हमला किया था.
इस हमले में मारे जाने वाले छह लोगों में से पांच महिलाएं हैं. एक बच्ची समेत कई लोग इस हमले में घायल हुए हैं.
न्यू साउथ वेल्स के पुलिस कमिश्नर ने ऑस्ट्रेलियाई प्रसारक एबीसी न्यूज़ से कहा है कि ज़ाहिर तौर पर कॉची ने महिलाओं को निशाना बनाया.
इस हमले में 30 वर्षीय सुरक्षा गार्ड फ़राज़ ताहिर की भी मौत हो गई थी. फ़राज़ ताहिर ने हमलावर को रोकने की कोशिश की थी.
फ़राज़ ताहिर एक शरणार्थी थे और उन्हें ऑस्ट्रेलिया आए हुए लंबा समय नहीं हुआ था.
फ़राज़ ताहिर इस हमले में मारे गए एकमात्र पुरुष हैं.
पुलिस कमिश्नर ने कहा, वीडियो में सबकुछ स्पष्ट है. मैं भी ये देख पा रहा हूं, जांचकर्ता भी ये देख पा रहे हैं कि हमलावर ने महिलाओं को निशाना बनाया और पुरुषों को छोड़ दिया.
अधिकारियों ने हमले के बाद कहा था कि इस हमले की वजह हमलावर की मानसिक सेहत भी हो सकती है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 15 Apr 2024 06:53:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 11 लोगों की हत्या के पीछे बलूच उग्रवादियों का हाथ</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-बलचसतन-म-11-लग-क-हतय-क-पछ-बलच-उगरवदय-क-हथ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-बलचसतन-म-11-लग-क-हतय-क-पछ-बलच-उगरवदय-क-हथ</guid>
<description>इस्लामाबाद, 14 अप्रैल। बलूच उग्रवादियों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलग-अलग हमलों में 11 लोगों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। मीडिया की एक खबर से यह जानकारी मिली।
पंजाब प्रांत के रहने वाले नौ युवकों को शनिवार को बलूचिस्तान प्रांत के नोशकी इलाके में बंदूकधारियों ने एक बस से जबरन उतार दिया और उनकी पंजाबी जातीयता की पुष्टि करने के बाद उन्हें अगवा कर लिया। बाद में बंदूकधारियों ने उनकी हत्या कर दी और उनके शवों को पास के एक पुल के नीचे फेंक दिया।
एक अलग घटना में, उसी राजमार्ग पर दो लोगों की मौत हो गई जब बंदूकधारियों ने उनकी कार पर गोलीबारी की।
डॉन अखबार की खबर के अनुसार, प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हत्याओं की जिम्मेदारी ली है। खबर के मुताबिक, पंजाब के नौ लोग ईरान जा रहे थे, जहां से वे तुर्किये के रास्ते यूरोप में प्रवेश करने वाले थे।
सरकार ने उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
बलूच राष्ट्रवादी अक्सर पंजाब के लोगों के खिलाफ हिंसा की ऐसी वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। उनका आरोप है कि बलूचिस्तान की खनिज संपदा का दोहन करने में पंजाब के लोग शामिल हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 15 Apr 2024 06:53:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइल की ओर दागे ईरान के 80 से अधिक ड्रोन नष्ट किए : अमेरिका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-क-ओर-दग-ईरन-क-80-स-अधक-डरन-नषट-कए-अमरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-क-ओर-दग-ईरन-क-80-स-अधक-डरन-नषट-कए-अमरक</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 15 अप्रैल। अमेरिका ने इजराइल पर ईरान द्वारा छोड़े गए 80 से अधिक ड्रोन और कम से कम छह बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया। पेंटागन ने रविवार को यह जानकारी दी।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि इसमें एक बैलिस्टिक मिसाइल और यमन के हूती नियंत्रित इलाकों में नष्ट किए गए सात मानवरहित यान या ड्रोन शामिल हैं जिन्हें छोड़ने से पहले ही नष्ट कर दिया गया।
ईरान ने इजराइल पर 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दागीं जिसे तेहरान ने सीरिया में ईरान के दूतावास पर एक अप्रैल को किए उसके हमले की प्रतिक्रिया बताया है।
ईरान के लगभग सभी ड्रोन और मिसाइलों को इजराइली, अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं ने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले हवा में ही मार गिराया।
एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि शनिवार और रविवार सुबह अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने 80 ड्रोन और कम से कम छह बैलिस्टिक मिसाइलें मार गिरायीं जो ईरान तथा यमन की ओर से इजराइल की ओर छोड़ी गयी थीं।
इसमें कहा गया है, ईरान का निरंतर अभूतपूर्व, दुर्भावनापूर्ण और लापरवाह बर्ताव क्षेत्रीय स्थिरता और अमेरिका एवं उसके गठबंधन बलों की सुरक्षा को खतरे में डालता है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ईरान के इन खतरनाक कृत्यों के खिलाफ इजराइल की रक्षा में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने सभी क्षेत्रीय साझेदारों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।
जी-7 देशों के नेताओं ने इजराइल के खिलाफ ईरान के सीधे और अप्रत्याशित हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए रविवार को कहा कि इस घटनाक्रम के कारण क्षेत्र में अनियंत्रित तनाव बढ़ने का खतरा है।
इजराइल ने इस हमले को संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन बताया और ईरान पर क्षेत्रीय अस्थिरता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
वहीं, ईरान ने कहा कि उसने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग करते हुए यह अभियान शुरू किया।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 15 Apr 2024 06:53:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>वियतनाम में धोखाधड़ी मामले में रियल एस्टेट दिग्गज ट्रूंग माई लैन को सुनाई गई मौत की सजा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वयतनम-म-धखधड-ममल-म-रयल-एसटट-दगगज-टरग-मई-लन-क-सनई-गई-मत-क-सज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वयतनम-म-धखधड-ममल-म-रयल-एसटट-दगगज-टरग-मई-लन-क-सनई-गई-मत-क-सज</guid>
<description>हनोई, 11 अप्रैल वियतनाम में अब तक के सबसे बड़े वित्तीय धोखाधड़ी मामले में हो ची मिन्ह शहर की एक अदालत ने रियल एस्टेट कारोबारी ट्रूओंग माई लैन को बृहस्पतिवार को मौत की सजा सुनाई।
सरकारी मीडिया थान नियेन ने यह जानकारी दी।
रियल एस्टेट कंपनी वान थिन्ह फैट की 67 वर्षीय अध्यक्ष पर 12.5 अरब डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था, जो देश की 2022 की जीडीपी का लगभग तीन प्रतिशत है।
लैन ने 2012 से 2022 के बीच साइगॉन ज्वाइंट स्टॉक कमर्शियल बैंक पर अवैध रूप से नियंत्रण किया ताकि हजारों मुखौटा कंपनियों की आड़ में धन का गबन किया जा सके।
लैन को अक्टूबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 12 Apr 2024 06:11:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>तिब्बत की आर्थिक विकास दर लगातार कई वर्षों से शीर्ष पर बरकरार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तबबत-क-आरथक-वकस-दर-लगतर-कई-वरष-स-शरष-पर-बरकरर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तबबत-क-आरथक-वकस-दर-लगतर-कई-वरष-स-शरष-पर-बरकरर</guid>
<description>बीजिंग, 11 अप्रैल। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि साल 1959 में तिब्बत में लोकतांत्रिक सुधार के बाद से लेकर अब तक, पिछले 65 वर्षों में तिब्बती अर्थव्यवस्था ने छलांग लगाकर विकास हासिल किया है।
आंकड़ों के मुताबिक, साल 1959 से साल 2023 तक, तिब्बत की जीडीपी 17.4 करोड़ युआन से बढ़कर 239.267 अरब युआन तक हो गई, जिसकी औसत वार्षिक वृद्धि दर 9.2 प्रतिशत थी। प्रति व्यक्ति जीडीपी तत्काल के 142 युआन से बढ़कर अब तक के 65,642 युआन तक हो गयी।
बताया गया है कि देश द्वारा तिब्बत में निवेश बढ़ाये जाने के कारण, स्वायत्त प्रदेश में परिवहन, ऊर्जा, जल संरक्षण आदि बुनियादी ढांचे का निर्माण तेजी से आगे बढ़ा है, संबंधित सहायता स्थितियों में लगातार सुधार किया जा रहा है, तिब्बत में विकास की गति में काफी वृद्धि हुई है। साल 2023 में पूरे तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में आम सार्वजनिक बजट राजस्व 23.662 अरब युआन तक पहुंच गया है, यहां आधुनिक उद्योग के तेजी से विकसित होने और आत्म-विकास क्षमताओं में लगातार सुधार होने वाला नया पैटर्न बना है।
यह भी बताया गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस (नवंबर साल 2012 में आयोजित) के बाद से, तिब्बत ने ऐतिहासिक रूप से पूर्ण गरीबी को समाप्त कर दिया है और आर्थिक विकास में एक नई छलांग लगाई है। 2012 से 2023 तक, तिब्बत की आर्थिक विकास दर लगातार कई वर्षों से देश में शीर्ष पर है। सभी निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय 11.7 प्रतिशत की औसत वार्षिक दर से बढ़ी, जो इसी अवधि के दौरान आर्थिक विकास दर से 3 प्रतिशत अधिक थी।
साल 2023 में, प्रति व्यक्ति की जीडीपी 65 हज़ार युआन से अधिक हो गई, जिसमें 40 हज़ार युआन से अधिक की संचयी वृद्धि हुई, जो सबसे बड़ी वृद्धि वाली अवधि थी। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक, तिब्बत में द्वितीयक उद्योग तेजी से विकसित हुआ है, यहां प्रारंभिक तौर पर तिब्बती जातीय विशेषताओं से समृद्ध औद्योगिक उत्पादन प्रणाली बनाई गई है।
वहीं, तृतीयक उद्योग का पैमाना दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, साल 2023 में, आर्थिक वृद्धि में तृतीयक उद्योग का योगदान 57.6 प्रतिशत तक पहुंच गया, और यह तिब्बत के आर्थिक विकास के लिए एक नया इंजन बन गया है। यह भी कहा गया कि साल 2023 में, तिब्बत के कई मुख्य आर्थिक संकेतक देश की विकास दर में आगे थे।
क्षेत्रीय जीडीपी वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से 4.3 प्रतिशत अधिक थी, शहरी और ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय की वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से क्रमशः 1.4 और 1.7 प्रतिशत अधिक थी, अचल संपत्ति निवेश की वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से 32.1 प्रतिशत ज्यादा थी, उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री की वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से 13.9 प्रतिशत अधिक थी। इनके अलावा, तिब्बत में कुल व्यापार के आयात और निर्यात की मात्रा में 138.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 12 Apr 2024 06:11:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>युन्नान में कॉफी और चाय पीने आएं : प्रांतीय पार्टी सचिव</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यननन-म-कफ-और-चय-पन-आए-परतय-परट-सचव</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यननन-म-कफ-और-चय-पन-आए-परतय-परट-सचव</guid>
<description>बीजिंग, 11 अप्रैल। चाय या कॉफी? चाय और कॉफी! जब आप चीन के मनमोहक दक्षिण-पश्चिमी प्रांत युन्नान में हों, तो निर्णय लेना आसान होता है। युन्नान को विश्व के चाय स्रोत की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त है, साथ ही यह विश्व स्तर पर कुछ बेहतरीन कॉफ़ी की खेती भी करता है।
हाल ही में युन्नान प्रांत की सीपीसी समिति के सचिव वांग निंग ने चाइना मीडिया ग्रुप के सीजीटीएन संवाददाता को दिए एक इन्टरव्यू में दर्शकों को युन्नान की चाय और कॉफी के असाधारण स्वाद का प्रत्यक्ष स्वाद लेने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने कहा कि युन्नान की कॉफी वास्तव में असाधारण है। इस प्रांत के पास लगभग 76,667 हेक्टेयर कॉफी के बागान हैं, जो सालाना डेढ़ लाख से 2 लाख टन कॉफी का उत्पादन करते हैं। यह चीन के कॉफ़ी उत्पादन का 95 प्रतिशत हिस्सा है।
युन्नान प्रांत के शीर्ष नेता के रूप में वांग निंग अपने प्रांत में उत्पादित कॉफ़ी के प्रशंसक हैं, उन्होंने कहा कि युन्नान कॉफी की गुणवत्ता उत्कृष्ट है। युन्नान की अरेबिका कॉफ़ी दुनिया की कुछ प्रीमियम कॉफ़ी के स्तर की है। इसका स्वाद वाकई बहुत अच्छा है।
इसके अलावा, वांग निंग ने यह भी कहा कि युन्नान चाय का उद्गम स्थल भी है, जहां फु-अर शहर अंतर्राष्ट्रीय चाय समिति द्वारा विश्व का चाय स्रोत होने के लिए प्रसिद्ध है।
उन्होंने कहा कि चाय उद्योग के मानक तय करते हैं कि केवल सौ साल से अधिक पुराने पेड़ ही पुरानी चाय के पेड़ के योग्य हैं। युन्नान प्रांत में चिंगमाई पर्वत में लगभग 1,333 हेक्टेयर पुराने चाय के जंगल हैं, जहां एक हज़ार साल से अधिक समय से चाय की खेती की जाती रही है।
वांग निंग के अनुसार, वर्तमान में, युन्नान प्रांत में चाय उद्योग का कुल उत्पादन अब 150 अरब युआन तक पहुंच गया है, जिससे यह प्रांत के 60 लाख चाय किसानों के लिए पैसा कमाने वाला स्रोत बन गया है। चाय उत्पादन से उनकी आय में बड़ी वृद्धि हो रही है।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 12 Apr 2024 06:11:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन, अमेरिका और यूरोप उपभोग उत्पाद सुरक्षा के सहयोग पर नई सहमति पर पहुंचे</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-अमरक-और-यरप-उपभग-उतपद-सरकष-क-सहयग-पर-नई-सहमत-पर-पहच</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-अमरक-और-यरप-उपभग-उतपद-सरकष-क-सहयग-पर-नई-सहमत-पर-पहच</guid>
<description>बीजिंग, 11 अप्रैल। चीनी सामान्य सीमा शुल्क प्रशासन से मिली खबर के अनुसार चीन के हांगचो शहर में आयोजित 8वीं चीन-अमेरिका-यूरोप त्रिपक्षीय उपभोग उत्पाद सुरक्षा की मंत्रिस्तरीय बैठक में उपभोग उत्पाद सुरक्षा सहयोग को और गहरा करने पर चार पहलुओं पर सहमति कायम हुई।
उपभोग उत्पाद सुरक्षा के लिए सामान्य मानक बनाना, उपभोग उत्पाद सुरक्षा की सामान्य निगरानी को गहरा करना, उपभोक्ता अधिकारों की सामान्य सुरक्षा पर निरंतर ध्यान केंद्रित करना और उपभोग उत्पादों की सामान्य सुरक्षा की रक्षा करने का प्रयास करना।
यह बैठक चीनी सामान्य सीमा शुल्क प्रशासन, अमेरिकी उपभोग उत्पाद सुरक्षा आयोग और यूरोपीय आयोग के न्याय और उपभोक्ता मामलों के महानिदेशालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई।
बैठक का विषय डिजिटल इंटेलिजेंस से जुड़ें और सुरक्षा साझा करें है। तीनों पक्षों ने व्यापार डिजिटल इंटेलिजेंस की पृष्ठभूमि में उपभोग उत्पाद सुरक्षा सहयोग और सूचना साझाकरण को गहरा करने पर ध्यान केंद्रित करके चर्चा की।
तीनों ने एकमत होकर कहा कि वे तीन पक्षों, सरकारों, उद्योगों और व्यवसायों के बीच समन्वय और सह-शासन को मजबूत करना जारी रखेंगे, अपनी-अपनी जिम्मेदारियां और भूमिकाएं निभाएंगे और नई चुनौतियों का मुकाबला करेंगे।
साथ ही निरंतर उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान के ढांचे के तहत, पेशेवर क्षेत्रों में परियोजना सहयोग, आदान-प्रदान, सेमिनार और पेशेवर प्रशिक्षण को गहरा करेंगे और सूचना संचार और तकनीकी परामर्श को मजबूत करेंगे।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 12 Apr 2024 06:11:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/135व-चन-आयत-नरयत-मल-आयजत-हग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/135व-चन-आयत-नरयत-मल-आयजत-हग</guid>
<description>बीजिंग, 11 अप्रैल । 135वां चीनी आयात और निर्यात मेला (कैंटन मेला) 15 अप्रैल से 5 मई तक क्वांगचो में तीन चरणों में आयोजित होगा। ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पूरे साल नियमित रूप से संचालित होता है। अब सभी तैयारी सुचारू ढंग से चल रही है।
बताया जाता है कि वर्तमान मेले का क्षेत्रफल 15 लाख 50 हजार वर्ग मीटर है और 74 हजार मंडप स्थापित होंगे। 50 देशों और क्षेत्रों के 29 हजार से अधिक उद्यम मेले में भाग लेंगे, जो इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। इन उद्यमों में निर्यात कंपनियों की संख्या 28 हजार 600 है और आयात कंपनियों की संख्या 680 है। 4,300 से अधिक उद्यम पहली बार मेले में हिस्सा लेंगे।
वर्तमान मेले में राष्ट्रीय उच्च तकनीक उद्यमों, श्रेष्ठ निर्माण उद्यमों और विशेष छोटे नए उद्यमों की संख्या 5,500 से अधिक है, जो पिछले मेले की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। अनुमान है कि मेले में 10 लाख नए उत्पाद प्रदर्शित होंगे।
इनमें हरित उत्पादों और स्वतंत्र बौद्धिक संपदा अधिकार वाले उत्पादों की संख्या अलग-अलग तौर पर 4 लाख 50 हजार और 2 लाख 50 हजार से ज्यादा होगी, जो दोनों पिछले मेले से अधिक हैं।
आंकड़ों के अनुसार कैंटन मेले की स्थापना के बाद से अब तक 93 लाख से अधिक विदेशी व्यापारियों ने मेले में भाग लिया है। वैश्विक भागीदारों की संख्या 195 तक पहुंच गयी है। इससे चीन और विभिन्न देशों व क्षेत्रों के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान और मित्रवत आवाजाही बढ़ी है।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 12 Apr 2024 06:11:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/वयतनम-अरबपत-महल-क-सज-ए-मत-कय-थ-अपरध</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वयतनम-अरबपत-महल-क-सज-ए-मत-कय-थ-अपरध</guid>
<description>दुनिया में बैंक धोखाधड़ी से जुड़े सबसे बड़े मामलों में से एक के तहत 67 साल की ट्रूंग माई लेन को मौत की सज़ा दी गई है.
वियतनाम के इतिहास में ये अब तक का सबसे अनोखा मुकदमा है.
ट्रूंग माई लेन पर देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक साइगॉन कॉमर्शियल बैंक को 11 साल तक लूटने का आरोप है.
लेन ने बैंक से 44 बिलियन डॉलर का लोन लिया था. अभियोजकों का कहना है कि इसमें से 27 बिलियन डॉलर की वसूली कभी नहीं की जा सकती.
लेन वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर की रहने वाली हैं.
शुरुआती दिनों में वो अपनी मां के साथ ब्यूटी प्रोडक्ट बेचती थीं. साल 1986 में कम्यूनिस्ट पार्टी की तरफ़ से आर्थिक सुधार की शुरुआत के बाद उन्होंने जमीन और संपत्ति खरीदना शुरू कर दिया.
1990 के दशक तक, वो बड़े होटल और रेस्तरां की मालकिन बन गईं और साल 2011 आते-आते शहर में उनकी पहचान एक प्रसिद्ध व्यवसायी के रूप में हो गई.</description>
<pubDate>Fri, 12 Apr 2024 06:11:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एप्पल ने पेगासस जैसे स्पाइवेयर हमलों को लेकर उपयोगकर्ताओं को आगाह किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एपपल-न-पगसस-जस-सपइवयर-हमल-क-लकर-उपयगकरतओ-क-आगह-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एपपल-न-पगसस-जस-सपइवयर-हमल-क-लकर-उपयगकरतओ-क-आगह-कय</guid>
<description>नयी दिल्ली, 11 अप्रैल। आईफोन विनिर्माता एप्पल ने अपने उपयोगकर्ताओं को पेगासस जैसे परिष्कृत स्पाइवेयर हमलों को लेकर आगाह करते हुए कहा है कि सीमित संख्या में लोगों को इनका निशाना बनाया जा रहा है।
स्पाइवेयर हमलों की जद में आने वाले लोगों में पत्रकार, कार्यकर्ता, राजनेता और राजनयिक शामिल हैं।
हालांकि, एप्पल ने इन हमलों को लेकर जारी एक सूचना में कहा कि अक्सर ऊंची लागत आने की वजह से कम संख्या में ही स्पाइवेयर को तैनात किया जाता है लेकिन भाड़े के स्पाइवेयर से हमले जारी हैं और वैश्विक स्तर पर किए जा रहे हैं।
एप्पल ने 10 अप्रैल को जारी इस खतरे की अधिसूचना में पिछले शोध और रिपोर्टों के आधार पर यह संकेत दिया है कि ऐसे हमलों का ताल्लुक ऐतिहासिक रूप से सरकार से जुड़े पक्षों से रहा है।
यह अधिसूचना ऐसे समय आई है जब भारत समेत करीब 60 देशों में इस साल चुनाव होने जा रहे हैं।
दिग्गज फोन विनिर्माता ने कहा, खतरे की सूचनाएं उन उपयोगकर्ताओं को सूचित करने और मदद करने के लिए तैयार की गई हैं, जिन्हें व्यक्तिगत रूप से भाड़े के स्पाइवेयर हमलों से निशाना बनाया गया हो। संभवतः ऐसा इसलिए हो कि वे कौन हैं या क्या करते हैं। ऐसे हमले नियमित साइबर आपराधिक गतिविधियों एवं उपभोक्ता मालवेयर की तुलना में बहुत अधिक जटिल होते हैं क्योंकि भाड़े के स्पाइवेयर से हमला करने वाले बहुत कम संख्या में विशिष्ट व्यक्तियों और उनके फोन को लक्षित करने के लिए असाधारण संसाधनों का उपयोग करते हैं।
एप्पल ने कहा कि भाड़े के स्पाइवेयर हमलों की कीमत लाखों डॉलर होती है। इसके अलावा हमले की अवधि कम होने से उनका पता लगा पाना और उन्हें रोक पाना खासा मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा अधिकांश उपयोगकर्ताओं पर ऐसे हमले कभी भी नहीं किए जाते हैं।
कंपनी ने कहा, नागरिक समाज संगठनों, प्रौद्योगिकी फर्मों और पत्रकारों से मिली सूचनाओं और शोध से पता चलता है कि इसपर आने वाली ऊंची लागत और जटिलता को देखते हुए ये हमले ऐतिहासिक रूप से सरकारी पक्षों से जुड़े रहे हैं। इनमें सरकारी की तरफ से भाड़े के स्पाइवेयर विकसित करने वाली निजी कंपनियां भी शामिल हैं जिनमें एनएसओ ग्रुप का स्पाइवेयर पेगासस भी है।
पेगासस स्पाइवेयर ने उपयोगकर्ता के व्हाट्सएप पर सिर्फ एक मिस कॉल देकर उसके मोबाइल फोन को अपने नियंत्रण में ले लिया था।
एप्पल ने कहा कि स्पाइवेयर हमलों की अत्यधिक लागत और विश्वव्यापी प्रकृति उन्हें आज सबसे उन्नत डिजिटल खतरों में शामिल करती है।
ऐसी स्थिति में स्पाइवेयर हमलों से बचने के लिए एप्पल ने उपयोगकर्ताओं को लॉकडाउन मोड को सक्रिय करने का सुझाव दिया है।
कंपनी ने कहा, एप्पल ऐसे हमलों का पता लगाने के लिए पूरी तरह से आंतरिक खतरे-खुफिया जानकारी और जांच पर निर्भर करती है। हालांकि, हमारी जांच कभी भी पूरी तरह निश्चित नहीं हो सकती है लेकिन खतरे की ये सूचनाएं अत्यधिक भरोसे वाले अलर्ट हैं। इसे बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
पिछले वर्ष एक सर्वेक्षण से पता चला था कि दुनियाभर में लगभग 49 प्रतिशत संगठन कर्मचारियों के उपकरणों पर हमले या सुरक्षा उल्लंघन का पता लगाने में असमर्थ हैं।
साइबर सुरक्षा फर्म चेक पॉइंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले छह महीनों में मोबाइल मालवेयर से प्रभावित संगठनों का साप्ताहिक औसत 4.3 प्रतिशत था, जबकि एशिया-प्रशांत क्षेत्र का औसत 2.6 प्रतिशत था।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 12 Apr 2024 06:11:50 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ओजे सिम्पसन का निधन, अमेरिका के सबसे चर्चित ट्रायल में हुए थे बरी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ओज-समपसन-क-नधन-अमरक-क-सबस-चरचत-टरयल-म-हए-थ-बर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ओज-समपसन-क-नधन-अमरक-क-सबस-चरचत-टरयल-म-हए-थ-बर</guid>
<description>पूर्व अमेरिकी फुटबॉल स्टार से अभिनेता बने ओजे सिम्पसन का 76 साल की उम्र में निधन हो गया.
उन्हें अपनी पूर्व पत्नी निकोल ब्राउन और उसके दोस्त की साल 1995 में हत्या के आरोपों से बरी कर दिया गया था. ये केस अमेरिका में काफ़ी चर्चित रहा था.
साल 2008 में उन्हें हथियारों की डकैती के मामले में 33 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी, जिसमें 2017 में उन्हें रिहा किया गया.
उनकी मौत पर जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सिम्पसन ने आखिरी सांस अपने बच्चों और परिवार वालों के साथ रहते हुए ली. वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे.
1994 में सिम्पसन को अपनी पूर्व पत्नी निकोल ब्राउन और उसके दोस्त रॉन गोल्डमैन की हत्या मामले में एक संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किया गया था. हत्या लॉस एंजिल्स में ब्राउन के घर के बाहर चाकू मारकर की गई थी. इस केस में पहला शक सिम्पसन पर गया.
जिस दिन उन्हें कोर्ट में पेश होना था वह एक पूर्व साथी के साथ एक व्हाइट फोर्ड ब्रोंको भाग गए. एलए पुलिस उनका पीछा करती रही.
जब पुलिस सिम्सन का पीछा कर रही थी और वो अपनी कार से भाग रहे थे तो न्यूज़ चैनलों ने पूरे प्रकरण को लाइव दिखाया.
सिम्पसन के ट्रायल को अमेरिका में ट्रायल ऑफ़ सेंचुरी कहा जाता है.
अभियोजक पक्ष ने तर्क दिया कि सिम्पसन ने नफ़रत में ब्राउन की हत्या कर दी थी. सबूत में सिम्पसन को हत्याओं से जोड़ने के लिए खून, बाल और फाइबर मिले.
लेकिन बचाव पक्ष का कहना था कि उनके साथ रंगभेद हो रहा है.
मुकदमे के सबसे चर्चित पलों में से एक था जब अभियोजकों ने सिम्पसन से कथित तौर पर हत्या के स्थान पर पाए गए खून से सने दस्ताने को पहनने के लिए कहा, लेकिन सिम्पसन का हाथ उसमें फिट नहीं हो रहा था .
इसके बाद सिम्पसन के वकीलों में से एकजॉनी कोचरन ने अपनी अंतिम दलीलों में जूरी से कहा: इफ़ एट डज़संट फिट, यू मस्ट एक्विट. यानी अगर ये दस्ताना हाथ में नहीं आ रहा है तो सिम्पसन को बरी करना चाहिए.
इस मामले में आख़िरकार जूरी ने सिम्पसन के हक में फैसला सुनाया और कहा कि वह 100 फ़ीसदी निर्दोष हैं.</description>
<pubDate>Fri, 12 Apr 2024 06:11:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एप्पल ने 90 देशों में अपने यूजर्स को दी किस बात की चेतावनी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एपपल-न-90-दश-म-अपन-यजरस-क-द-कस-बत-क-चतवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एपपल-न-90-दश-म-अपन-यजरस-क-द-कस-बत-क-चतवन</guid>
<description>टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने नब्बे देशों के अपने यूजर्स को चेतावनी दी है.
कंपनी का कहना है कि इन देशों में रहने वाले उनके यूजर्स किसी मर्सिनरी स्पाइवेयर हमले का निशाना बन सकते हैं.
मर्सिनरी स्पाइवेयर हमले नियमित साइबर आपराधिक हमलों से अलग होते हैं और इसके अब तक गिने-चुने मामले ही सामने आए हैं.
हाल में कंपनी को पता चला कि उनके कई यूजर्स को स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर टारगेट किया जा रहा है.
जिसके बाद कंपनी ने ईमेल के ज़रिए यूजर्स को इस ख़तरे के बारे में जानकारी दी है.
हालांकि कंपनी ने ये नहीं बताया है कि वो 90 देश कौन से हैं जहां इसका ख़तरा है, लेकिन रिपोर्टों के हवाले से माना जा रहा है कि इन देशों में भारत भी एक है.
पिछले साल अक्तूबर में भारत के कई नेताओं और पत्रकारों ने कहा था कि एप्पल ने उन्हें चेतावनी दी थी कि उन्हें राज्य प्रायोजित हमलावरों की तरफ़ से निशाना बनाया जा रहा है.
सरकार ने ऐसे किसी भी मामले में संलिप्तता से इनकार किया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 12 Apr 2024 06:11:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में सिंधु नदी में नौका डूबने से 15 लोग डूबे; 11 को बचाया गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-सध-नद-म-नक-डबन-स-15-लग-डब-11-क-बचय-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-सध-नद-म-नक-डबन-स-15-लग-डब-11-क-बचय-गय</guid>
<description>पेशावर, 11 अप्रैल। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बृहस्पतिवार को सिंधु नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 15 लोग डूब गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बचाव अभियान से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा नौशेरा जिले के कुंड पार्क क्षेत्र में हुआ, जहां ईद का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे।
अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 11 लोगों को बचा लिया। उन्होंने बताया कि लापता चार लोगों की तलाश जारी है।
उन्होंने बताया कि नौशेरा, स्वाबी और मर्दन की बचाव टीम तलाशी अभियान में हिस्सा ले रही हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 12 Apr 2024 06:11:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में कथित टारगेट किलिंग पर क्या बोला अमेरिका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-कथत-टरगट-कलग-पर-कय-बल-अमरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-कथत-टरगट-कलग-पर-कय-बल-अमरक</guid>
<description>ब्रिटिश अखबार द गार्डियन ने 4 अप्रैल को एक रिपोर्ट में दावा किया था कि 2019 में पुलवामा हमले के बाद से भारत की खुफिया एजेंसी रॉ ने पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों की हत्याएं की हैं.
डॉयचे वैले पर आमिर अंसारी की रिपोर्ट-
पाकिस्तान के भीतर संदिग्ध आतंकवादियों की कथित हत्याएं को लेकर छपी रिपोर्ट को भारत ने खारिज कर दिया था. भारत ने द गार्डियन अखबार की टारगेट किलिंग का दावा करने वाली रिपोर्ट को झूठा और भारत विरोधी प्रचार बताकर खारिज किया था.
अब अमेरिका ने भी इस बारे में प्रतिक्रिया दी है. अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से जब पूछा गया कि अमेरिका इस मामले को कैसे देखता है तो उन्होंने कहा कि हम इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं.
मिलर ने कहा, अमेरिका इस मामले पर आई मीडिया रिपोर्ट पर ध्यान बनाए हुए है. हम इस मामले को लेकर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते और दोनों पक्षों से अनुरोध करेंगे कि वे तनाव से बचें और बातचीत के माध्यम से समाधान खोजें.
पाकिस्तान में टारगेट किलिंग का दावा
द गार्डियन की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने 2019 के पुलवामा हमले के बाद से ऐसी 20 हत्याओं को अंजाम दिया है.
रिपोर्ट में पाकिस्तान द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों और सीमा के दोनों ओर के खुफिया अधिकारियों के इंटरव्यू का हवाला दिया गया है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि दिल्ली ने उन लोगों को निशाना बनाने की नीति लागू की है जिन्हें वह भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण मानता है.
रिपोर्ट में कहा गया कि ये हत्याएं भारतीय खुफिया एजेंसी के स्लीपर सेल द्वारा अंजाम दी जा रहीं थीं जो ज्यादातर संयुक्त अरब अमीरात से संचालित होती थीं.
अखबार ने दावा किया कि उसने रिपोर्ट के लिए भारतीय और पाकिस्तानी जासूसों से बात की, जिन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की एक व्यापक रणनीति के तहत पाकिस्तान में व्यक्तियों की हत्या की.
पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मीडिया रिपोर्ट के आने के बाद 5 अप्रैल को एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर पड़ोसी देश के आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करेंगे या भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करेंगे तो हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे.
राजनाथ ने कहा था, अगर आतंकवादी सीमा पार पाकिस्तान भाग गए तो भारत उन्हें पड़ोसी देश में घुसकर मार गिराएगा. अगर कोई भारत को आतंकवाद से परेशान करेगा तो उसकी खैर नहीं है.
राजनाथ सिंह के बयान आने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने भी प्रतिक्रिया दी थी. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था भारत भड़काऊ टिप्पणी कर रहा है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया, पाकिस्तान आक्रामकता के किसी भी कृत्य के खिलाफ अपनी संप्रभुता की रक्षा करने के लिए तैयार है. पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है.
आगे कहा गया, इतिहास पाकिस्तान के दृढ़ संकल्प और अपनी रक्षा करने की क्षमता का गवाह है.(dw.com)</description>
<pubDate>Wed, 10 Apr 2024 05:50:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए दो बम विस्फोट, तीन लोगों की मौत और 20 घायल: पुलिस</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-बलचसतन-म-हए-द-बम-वसफट-तन-लग-क-मत-और-20-घयल-पलस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-बलचसतन-म-हए-द-बम-वसफट-तन-लग-क-मत-और-20-घयल-पलस</guid>
<description>कराची, 9 अप्रैल पाकिस्तान के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग बम विस्फोट हुए, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई तथा 20 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पहली घटना के दौरान, सोमवार को प्रांत के क्वेटा जिले के कुचलक इलाके में एक मस्जिद में विस्फोट हुआ, जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गये।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, जब मस्जिद में विस्फोट हुआ, उस समय लोग मग़रिब की नमाज पढ़ रहे थे।
दूसरी घटना के दौरान, बलूचिस्तान के खुजदार शहर में उमर फारूक चौक के पास एक बाजार में सोमवार को हुए बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब बाजार में ईद की खरीददारी करने के लिए महिलाओं और बच्चों की भीड़ थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, इस विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन बल घटनास्थल पर पहुंचे। घायल व्यक्तियों और शवों को खुजदार टीचिंग अस्पताल ले जाया गया।
बम निरोधक दस्ते के अधिकारी दोनों स्थानों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उमर फारूक चौक और मस्जिद के पास खड़ी की गई मोटरबाइक में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाए गए थे।
अधिकारी ने कहा, ऐसा लगता है कि मोटरबाइक में लगाए गए आईईडी को रिमोट के जरिये नियंत्रित किया गया था।
बलूचिस्तान में हुए इस हमले की अब तक किसी भी प्रतिबंधित संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस साल हाल के हफ्तों में प्रतिबंधित संगठनों और आतंकवादियों द्वारा प्रांत में कई आतंकी हमले किये गए हैं, जिसमें सुरक्षाबलों और प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया है।
प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पिछले दिनों बलूचिस्तान के माच, ग्वादर बंदरगाह और तुरबत में एक नौसैनिक अड्डे पर तीन बड़े आतंकी हमले करने का दावा किया था। इस हमले में सुरक्षाबलों ने लगभग 17 आतंकवादियों को मार गिराया था।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 10 Apr 2024 05:50:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इंडोनेशिया में 6.0 तीव्रता का आया भूकंप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-म-60-तवरत-क-आय-भकप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-म-60-तवरत-क-आय-भकप</guid>
<description>जकार्ता, 9 अप्रैल । इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पश्चिमी पापुआ में मंगलवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, वहां की जियोफिजिक्स एजेंसी ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई थी लेकिन फिर बाद में इसे संशोधित किया।
एजेंसी ने कहा, भूकंप जकार्ता के समय के अनुसार मंगलवार सुबह 07.02 बजे आया, जिसका केंद्र रानसिकी शहर से 46 किमी दक्षिणपूर्व में और समुद्र तल से 11 किमी की गहराई में स्थित था।
इसमें कहा गया है कि भूकंप के झटके काफी दूर तक महसूस किए गए।
एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। भूकंप के झटकों से लहरें नहीं उठेंगी।
इंडोनेशिया एक द्वीपसमूह देश है जो रिंग ऑफ फायर के साथ स्थित है, इस कारण यहां भूकंप का खतरा बना रहता है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 10 Apr 2024 05:50:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>क्रूजेरियो ने मैनेजर निकोलस लार्कमोन को किया बर्खास्त</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/करजरय-न-मनजर-नकलस-लरकमन-क-कय-बरखसत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/करजरय-न-मनजर-नकलस-लरकमन-क-कय-बरखसत</guid>
<description>रियो डी जेनेरो, 9 अप्रैल । चार बार के ब्राजीलियाई सीरी ए चैंपियन क्रूजेरियो ने अर्जेंटीना के मैनेजर निकोलस लार्कमोन को चार महीने से भी कम समय के बाद बर्खास्त कर दिया है।
यह घोषणा क्रूजेरियो की रविवार को स्थानीय प्रतिद्वंद्वी एटलेटिको माइनिरो से 3-1 की हार के बाद हुई, जिसके परिणामस्वरूप मिनस गेरैस राज्य चैंपियनशिप के फाइनल में निकोलस लार्कमोन की टीम को कुल 5-3 की हार झेलनी पड़ी।
क्रूजेरियो की वेबसाइट पर एक बयान में कहा गया है, हमने निकोलस लार्कमोन को टीम के प्रभारी के रूप में उनके कर्तव्यों से मुक्त करने का फैसला किया है। हम इस क्लब के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं और भविष्य में उनकी हर सफलता की कामना करते हैं।
दिसंबर में पाउलो ऑटोउरी की जगह लेने के बाद लार्कमोन ने बेलो होरिज़ोंटे टीम का सात जीत, चार ड्रॉ और तीन हार में नेतृत्व किया।
क्रूजेरियो पिछले साल 20 टीमों की ब्राज़ीलियाई सीरी ए स्टैंडिंग में 14वें स्थान पर रहा था, जो कि रेलीगेशन ज़ोन से केवल चार अंक आगे था।
वे अपने 2024 लीग अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल को बोटाफोगो के खिलाफ घरेलू मुकाबले से करेंगे।
क्रूजेरियो का स्वामित्व महान ब्राज़ीलियाई स्ट्राइकर रोनाल्डो के पास है, जिन्होंने दिसंबर 2018 में क्लब में हिस्सेदारी खरीदी थी।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 10 Apr 2024 05:50:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जेल में इमरान खान की सुरक्षा पर 12 लाख रुपये महीने का खर्च : रिपोर्ट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जल-म-इमरन-खन-क-सरकष-पर-12-लख-रपय-महन-क-खरच-रपरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जल-म-इमरन-खन-क-सरकष-पर-12-लख-रपय-महन-क-खरच-रपरट</guid>
<description>इस्लामाबाद, 9 अप्रैलपाकिस्तान में रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सुरक्षा पर हर महीने 12 लाख रुपये का खर्च आ रहा है।
जेल अधिकारियों की ओर से लाहौर उच्च न्यायालय में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक, 71 वर्षीय खान को जेल परिसर के अंदर विशेष सुविधाएं प्रदान की गई हैं जिसमें पांच लाख रुपये की लागत से पृथक सीसीटीवी प्रणाली शामिल है। यह सात हजार कैदियों की निगरानी करने वाली प्रणाली से अलग है।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, खान का खाना सहायक अधीक्षक की निगरानी में एक अलग रसोई में पकाया जाता है और भोजन परोसे जाने से पहले मेडिकल अधिकारी या उपाधीक्षक उसकी जांच करते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य की जांच और इलाज के लिए होली फैमिली हॉस्पिटल के छह से अधिक डॉक्टरों की टीम वहां मौजूद है। इसके अलावा एक विशेषज्ञ दल उनकी नियमित जांच करता है।
खान के पास सात विशेष कोठरी में से दो हैं जबकि पांच अन्य कोठरियों को सुरक्षा कारणों से बंद रखा गया है। इन कोठरियों में करीब 35 कैदियों को रखा जाता है।
खान की कोठरी तक पहुंच सीमित है, प्रवेश के लिए अनुमति की जरूरत होती है और उनके वार्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पेशेवर रूप से प्रशिक्षित कर्मियों को नियुक्त किया गया है।
खान की सुरक्षा में 15 कर्मी लगे हैं, जिनमें दो सुरक्षा अधिकारी और तीन उनकी निजी सुरक्षा के लिए हैं।
इसके अलावा, जेल परिसर में एक निर्दिष्ट क्षेत्र इमरान खान के टहलने के लिए निर्धारित किया गया है, जहां व्यायाम मशीन और अन्य सुविधाएं हैं।
रिपोर्ट में अडियाला जेल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जेल पुलिस, रेंजर्स और जिला पुलिस के सहयोगात्मक प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई है।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 10 Apr 2024 05:50:38 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में अपना परिचालन बंद करेगी ओला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-ऑसटरलय-नयजलड-म-अपन-परचलन-बद-करग-ओल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-ऑसटरलय-नयजलड-म-अपन-परचलन-बद-करग-ओल</guid>
<description>नयी दिल्ली, 9 अप्रैल। ऑनलाइन टैक्सी बुक करने की सेवा देने वाली कंपनी ओला ने ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपना कामकाज समेटने का निर्णय किया है। कंपनी भारत में अपने कारोबार पर ध्यान देना जारी रखेगी।
ओला की प्रवर्तक एएनआई टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को कहा कि कंपनी को भारत में विस्तार की काफी संभावना दिख रही है।
ओला मोबिलिटी के प्रवक्ता ने कहा, हमारा कामकाज तेजी से बढ़ रहा है और हम भारत में लाभदायक स्थिति में और क्षेत्र में अगुवा बने हुए हैं। न केवल व्यक्तिगत परिवहन में बल्कि ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग कारोबार में भविष्य इलेक्ट्रिक है। साथ ही भारत में विस्तार के लिए काफी अवसर हैं।
उन्होंने कहा, इसके साथ हमने अपनी प्राथमिकताओं का फिर से मूल्यांकन किया है और ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अपने राइड-हेलिंग कारोबार (ऑनलाइन टैक्सी बुकिंग सेवा) को मौजूदा स्वरूप में बंद करने का फैसला किया है।
कंपनी ने 2018 में विभिन्न चरणों में ये परिचालन शुरू किया था।
शेयर बाजार को दी गयी सूचना के अनुसार एएनआई टेक्नोलॉजीज का एकीकृत शुद्ध घाटा वित्त वर्ष 2022-23 में कम होकर 772.25 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को वित्त वर्ष 2021-22 में 1,522.33 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा हुआ था।
कंपनी की परिचालन आय वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 48 प्रतिशत बढ़कर 2,481.35 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 1,679.54 करोड़ रुपये थी।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 10 Apr 2024 05:50:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/मशगन-सकल-म-गलबर-करन-वल-यवक-क-मत-पत-क-हई-जल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मशगन-सकल-म-गलबर-करन-वल-यवक-क-मत-पत-क-हई-जल</guid>
<description>अमेरिका के मिशिगन में गोलीबारी करने वाले एक किशोर के माता-पिता को अदालत ने 10 और 15 साल की कैद की सज़ा सुनाई है. इस गोलीबारी में चार छात्रों की मौत हुई थी.
पहले बच्चे के माता-पिता के लिए सात साल की सज़ा का सुझाव दिया गया लेकिन अभियोजन पक्ष ने इसे बढ़ाने की मांग की थी.
जेम्स और जेनिफ़र क्रम्बली मंगलवार को सज़ा के एलान के समय अदालत में पेश हुए थे.
दोनों ने अपने बेटे के हमले के प्रति खेद जताया. एक ऐतिहासिक मामले में जूरी के सदस्यों ने एथान क्रम्बली के माता-पिता को उनके बेटे के किए कत्लेआम का गैर-इरादतन दोषी पाया.
जज शेरील मैथ्यूज़ ने कहा कि माता-पिता को दी गई 10 और 15 साल की कैद भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने में मदद करेगा.
अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि बच्चे के माता पिता ने साफ़ तौर पर अपने बेटे की गिरते मानसिक स्वास्थ्य को अनदेखा किया. साथ ही साल 2021 में हुए हमले के लिए युवक ने जिस बंदूक का इस्तेमाल किया था, वह भी माता-पिता ने ही खरीद के दी थी.
हमले के समय युवक की उम्र 15 साल थी और उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड हाई स्कूल में सेमी-ऑटोमैटिक बंदूक से गोलीबारी की थी, जिसमें चार छात्रों की मौत हुई थी और सात घायल हुए थे.
फिलहाल ये युवक बिना पैरोल के मिली सज़ा के तहत जेल में है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 10 Apr 2024 05:50:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गॉड पार्टिकल की खोज करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता पीटर हिग्स का निधन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गड-परटकल-क-खज-करन-वल-नबल-परसकर-वजत-पटर-हगस-क-नधन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गड-परटकल-क-खज-करन-वल-नबल-परसकर-वजत-पटर-हगस-क-नधन</guid>
<description>नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक पीटर हिग्स का 94 साल की आयु में निधन हो गया है.
उन्हें गॉड पार्टिकल की खोज के लिए जाना जाता है. इसके तहत ये समझाने में मदद मिली कि बिग बैंग के बाद सृष्टि की रचना कैसे हुई.
उन्हें साल 2013 में हिग्स-बोसोन सिद्धांत के लिए संयुक्त रूप से भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था.
1960 के दशक में हिग्स और अन्य भौतिकविदों ने यह समझने की कोशिश की कि ब्रह्मांड आखिर किस चीज़ से बना है.
इसी कोशिश में उन्होंने भौतिकी के मूल सवाल के जवाब को तलाशने की कोशिश की. साल 2012 में वैज्ञानिकों ने इस पर जानकारी हासिल कर ली, इसका नाम हिग्स बोसोन रखा गया.
(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 10 Apr 2024 05:50:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेतन्याहू के रफ़ाह में सैन्य अभियान के लिए तारीख़ तय करने के बाद आई हमास की प्रतिक्रिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नतनयह-क-रफह-म-सनय-अभयन-क-लए-तरख-तय-करन-क-बद-आई-हमस-क-परतकरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नतनयह-क-रफह-म-सनय-अभयन-क-लए-तरख-तय-करन-क-बद-आई-हमस-क-परतकरय</guid>
<description>इसराइल के रफ़ाह में सैन्य अभियान शुरू करने के बयान के बीच हमास ने कहा है कि इसराइल की ये चेतावनी इसराइली बंधकों को छोड़े जाने के बदले संघर्षविराम को लेकर हो रही वार्ता पर सवाल खड़ी करती है.
हमास के प्रवक्ता समी अबू ज़हरी ने कहा है कि मिस्र में मध्यस्थों ने जो प्रस्ताव दिए हैं, समूह उसकी समीक्षा कर रहा है लेकिन उन्होंने इसराइली पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू के बयान की निंदा की है.
नेतन्याहू ने सोमवार को कहा था कि रफ़ाह में सैन्य अभियान के लिए तारीख तय कर ली गई है.
फ्रांस, जॉर्डन और मिस्र ने इसराइल से कहा है कि वो रफ़ाह में इस तरह की कार्रवाई न करें क्योंकि यहां बड़ी संख्या में फ़लस्तीनी लोगों ने शरण लिया हुआ है.
अमेरिका भी इस अंतरराष्ट्रीय कोशिश में शामिल हो गया है.
मिस्र के अधिकारियों ने बताया है कि मध्यस्थों की तरफ़ से संघर्षविराम के लिए पेश प्रस्ताव में छह सप्ताह का संघर्ष विराम है शामिल है. इसके बदले प्रस्ताव रखा गया है कि हमास 40 बंधकों को रिहा करेगा और इसराइल, कै़द में रह रहे कम से कम 700 फ़लस्तीनियों को छोड़ेगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 10 Apr 2024 05:50:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तरी अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने उमड़ी लोगों की भीड़</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-अमरक-म-परण-सरय-गरहण-दखन-उमड-लग-क-भड</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-अमरक-म-परण-सरय-गरहण-दखन-उमड-लग-क-भड</guid>
<description>मेस्क्वाइट (अमेरिका), 8 अप्रैल मेक्सिको से अमेरिका और कनाडा तक फैले एक संकरे गलियारे में लाखों दर्शक सोमवार को होने वाली खगोलीय घटना -पूर्ण सूर्य ग्रहण- का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं, जबकि पूर्वानुमानकर्ताओं ने बादल छाए रहने की आशंका जाहिर की है।
वर्मोंट और मेन के साथ-साथ न्यू ब्रंसविक और न्यूफाउंडलैंड में ग्रहण के अंत में सबसे अच्छे मौसम की उम्मीद है।
ऐसे में उत्तरी अमेरिका में, ग्रहण देखने वालों की अब तक की सबसे बड़ी भीड़ जुटने की उम्मीद है। घनी आबादी वाले रास्ते, टेक्सास और अन्य पसंदीदा स्थानों में दोपहर में चार मिनट तक अंधेरा छाए रहने की उम्मीद आकर्षण का बड़ा कारण है।
राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी एलेक्सा मेन्स ने रविवार को क्लीवलैंड के ग्रेट लेक्स साइंस सेंटर में बताया, बादल छाए रहना पूर्वानुमान लगाने में सबसे कठिन चीजों में से एक है। कम से कम, बर्फबारी नहीं होगी।
डलास के बाहर एक ट्रेलर रिसॉर्ट में रह रहे गोथम (इंग्लैंड) के क्रिस लोमास ने कहा, यह सिर्फ अन्य लोगों के साथ अनुभव साझा करने के बारे में है। बदली छाई रहेगी या धूप खिलेगी इस अनिश्चितता ने रोमांच को और बढ़ा दिया है।
पूर्ण सूर्य ग्रहण करीब चार मिनट 28 सेकंड तक रहेगा। सात साल पहले अमेरिका के तटीय क्षेत्र में दिखे सूर्य ग्रहण के नजारे से इस बार यह लगभग दोगुना ज्यादा समय तक दिखेगा। अमेरिका में इस तरह का अगला सूर्यग्रहण इसके बाद करीब 21 साल बाद नजर आएगा।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 09 Apr 2024 05:53:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में विमान के इंजन का कवर निकला, उड़ान वापस लौटी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-वमन-क-इजन-क-कवर-नकल-उडन-वपस-लट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-वमन-क-इजन-क-कवर-नकल-उडन-वपस-लट</guid>
<description>डेनवर (अमेरिका), 8 अप्रैल अमेरिका में साउथवेस्ट एयरलाइन के एक विमान के उड़ान भरने के दौरान उसके इंजन का कवर निकलकर विंग फ्लैप में फंस गया जिसके बाद विमान को कोलोरैडो राज्य के डेनवर लौटना पड़ा। संघीय विमानन प्रशासन ने यह जानकारी दी।
साउथवेस्ट एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि बोइंग 737 विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और ह्यूस्टन जा रहे यात्रियों को दूसरे विमान में सवार कराया गया है।
बयान के मुताबिक, विमानन कंपनी ने कहा है कि उसके रखरखाव दल विमान का परीक्षण कर रहे हैं।
एयरलाइन के विमान में इस हफ्ते दूसरी बार खराबी आई है। पिछले बृहस्पतिवार को उसकी टेक्सास से रवाना होने वाली उड़ान को, विमान के इंजन में आग लगने की सूचना के बाद रद्द करना पड़ा था। टेक्सास में लब्बॉक के दमकल विभाग ने पुष्टि की है कि विमान के दो में से एक इंजन में आग लगी थी।
संघीय विमानन प्रशासन दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है। दोनों विमान 737-800एस हैं जो 737 मैक्स से पुराना मॉडल है।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 09 Apr 2024 05:53:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मोजाम्बिक में नौका पलटने से 90 से अधिक लोगों की मौत : स्थानीय मीडिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मजमबक-म-नक-पलटन-स-90-स-अधक-लग-क-मत-सथनय-मडय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मजमबक-म-नक-पलटन-स-90-स-अधक-लग-क-मत-सथनय-मडय</guid>
<description>हरारे, 8 अप्रैलमोजाम्बिक के उत्तरी तट पर रविवार को एक अस्थायी नौका पलट जाने से उसमें सवार बच्चों समेत 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
स्थानीय ऑनलाइन प्रसारणकर्ता टीवी डियारियो नामपुला की खबर के अनुसार, नाव में उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
उसने बताया कि नौका में 130 लोग सवार थे और डूबने वालों में कई बच्चे थे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि नौका देश के उत्तर में स्थित नामपुला प्रांत के लुंगा से मोजाम्बिक द्वीप जा रही थी और तभी वह पलट गई।
ऐसा बताया जा रहा है कि कई लोग अब भी लापता है। बचाव प्रयास सोमवार को भी जारी रहा।
टीवी डायरियो नामपुला की खबर के अनुसार, कुछ लोग एक मेले में भाग लेने के लिए यात्रा कर रहे थे, जबकि अन्य लोग हैजा के संक्रमण से बचने के लिए लुंगा से मोजाम्बिक द्वीप जाने की कोशिश कर रहे थे।
अन्य समाचार रिपोर्ट में नामपुला प्रांत के राज्य सचिव जैमे नेटो के हवाले से कहा गया कि कथित हैजा फैलने के बारे में गलत सूचना के कारण लोग घबरा गए और भागने की कोशिश में नाव पर चढ़ गए। यह नौका आमतौर पर मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की जाती थी।
मोजाम्बिक और उसके पड़ोसी दक्षिण अफ्रीकी देशों जिम्बाब्वे और मलावी हालिया महीनों में हैजा के प्रकोप से प्रभावित हुए हैं।
मोजाम्बिक के कई स्थानों तक केवल नौकाओं के जरिए ही पहुंचा जा सकता है और इन नौकाओं में अकसर क्षमता से अधिक लोग सवार रहते हैं। देश में सड़क नेटवर्क खराब है और कुछ क्षेत्रों तक जमीन या हवाई मार्ग से पहुंचा नहीं जा सकता।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 09 Apr 2024 05:53:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान की सत्र अदालत का दुर्लभ फैसला, एक व्यक्ति को 80 कोड़े मारने की सजा सुनाई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-सतर-अदलत-क-दरलभ-फसल-एक-वयकत-क-80-कड-मरन-क-सज-सनई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-सतर-अदलत-क-दरलभ-फसल-एक-वयकत-क-80-कड-मरन-क-सज-सनई</guid>
<description>कराची, 8 अप्रैल । पाकिस्तान के कराची में एक सेशन कोर्ट ने एक दुर्लभ सजा सुनाते हुए एक व्यक्ति को 80 कोड़े मारने का आदेश दिया है। अदालत ने उस व्यक्ति को अपनी पत्नी पर व्यभिचार का झूठा आरोप लगाकर अपनी बेटी को अपनाने से इनकार करने का दोषी पाया था।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मालिर शेहनाज बोह्यो ने आरोपी फरीद कादिर को कम से कम 80 कोड़े मारने की सजा सुनाई। आदेश में कहा गया है, जो कोई भी कज़फ़ के लिए उत्तरदायी होगा, उसे 80 कोड़े मारने की सजा दी जाएगी।
अदालत ने यह भी फैसला सुनाया कि दोषसिद्धि के बाद फरीद कादिर द्वारा प्रदान किए गए साक्ष्य किसी भी अदालत में स्वीकार्य नहीं होंगे।
मामले के विवरण के अनुसार, फरीद कादिर (दोषी) की पूर्व पत्नी ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि उसकी शादी फरवरी 2015 में हुई थी और वह कम से कम एक महीने तक फरीद के साथ रही थी। दिसंबर 2015 में फरीद की पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया।
फरीद की पूर्व पत्नी ने कहा, मेरे पति (फ़रीद) भरण-पोषण देने या मुझे और हमारी नवजात बेटी को अपने घर वापस ले जाने में भी विफल रहे। मैंने पारिवारिक न्यायालय में मामला दायर किया और मेरे पक्ष में डिक्री प्राप्त हुई। अदालत ने फरीद को अपनी बेटी और मेरे (फरीद की पूर्व पत्नी) के भरण-पोषण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
लेकिन मेरे पति ने कार्यवाही के दौरान अदालत में दो आवेदन प्रस्तुत किए, जिसमें बच्ची के लिए डीएनए परीक्षण और अपनी बेटी को अस्वीकार करने की मांग की गई। ये आवेदन बाद में फरीद द्वारा वापस ले लिए गए।
दूसरी ओर, आरोपी फरीद ने अपनी पूर्व पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसकी पत्नी ने उसके साथ केवल छह घंटे बिताए थे।
उसने कहा, मैं और मेरी पत्नी केवल छह घंटे ही साथ रहे। फिर वह घर से चली गई और कभी वापस नहीं लौटी।
पाकिस्तान में 80 कोड़े मारने की सजा एक ऐसी सजा है जो 70 के दशक के जिया उल हक के दौर के बाद नहीं देखी गई है।
अभियोजक सायरा बानो ने कहा, वकील के रूप में अपनी पिछले 14 वर्षों की सेवा के दौरान मैंने क़फ़्ज़ अध्यादेश की धारा-7 के तहत कोड़े मारने की कोई सजा नहीं देखी है।
उन्होंने कहा, कोड़े मारने की यह सजा दशकों में शारीरिक दंड के रूप में अपनी तरह की पहली घटना हो सकती है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 09 Apr 2024 05:53:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रंप ने गर्भपात पर राष्ट्रीय प्रतिबंध का समर्थन करने से इनकार किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-गरभपत-पर-रषटरय-परतबध-क-समरथन-करन-स-इनकर-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-गरभपत-पर-रषटरय-परतबध-क-समरथन-करन-स-इनकर-कय</guid>
<description>न्यूयॉर्क (अमेरिका), 8 अप्रैल। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गर्भपात के मुद्दे पर उनके रुख को लेकर लगायी जा रही अटकलों के बीच सोमवार को जारी एक वीडियो में गर्भपात पर राष्ट्रीय प्रतिबंध का समर्थन करने से इनकार करते हुए कहा कि इसका निर्णय राज्यों पर छोड़ा जाना चाहिए।
ट्रंप ने अपनी ट्रुथ सोशल वेबसाइट पर पोस्ट वीडियो में कहा, कई लोगों ने मुझसे पूछा है कि गर्भपात और गर्भपात अधिकारों पर मेरा रुख क्या है। मेरा मानना है कि हर कोई कानूनी दृष्टिकोण से गर्भपात चाहता है, राज्य वोट या कानून या संभवत: दोनों के जरिए इसका पता लगाएंगे।
उन्होंने वीडियो में यह नहीं बताया कि वह कितने सप्ताह की गर्भावस्था में गर्भपात पर रोक लगाने के पक्ष में हैं। उन्होंने गर्भपात पर राष्ट्रीय प्रतिबंध का समर्थन करने से इनकार किया।
ट्रंप ने वीडियो में एक बार फिर रो बनाम वेड फैसला पलटने के उच्चतम न्यायालय के निर्णय के लिए श्रेय लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह गर्भपात कराने के संवैधानिक अधिकार को खत्म करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति हैं।
बहरहाल, उन्होंने तीन अपवादों - बलात्कार, अनाचार और मां की जान खतरे में होने पर गर्भपात कराने का समर्थन किया।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 09 Apr 2024 05:53:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान के पीएम और मोहम्मद बिन सलमान की मुलाकात, भारत के बारे में क्या हुई बातचीत?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-पएम-और-महममद-बन-सलमन-क-मलकत-भरत-क-बर-म-कय-हई-बतचत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-पएम-और-महममद-बन-सलमन-क-मलकत-भरत-क-बर-म-कय-हई-बतचत</guid>
<description>हमास और इसराइल संघर्ष के बीच शांति की अपील के साथ ही दोनों ही नेताओं के बीच भारत को लेकर बात हुई है.
दोनों ही नेताओं ने भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत की ज़रूरत पर जोर दिया.
बैठक में कहा गया कि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहे जम्मू-कश्मीर विवाद को सुलझाना जरूरी है और इसके लिए बातचीत ही रास्ता है.
इस दौरान क्राउन प्रिंस सलमान ने पाकिस्तान के पीएम का पद संभालने के लिए शरीफ़ को बधाई भी दी.
पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रहा है और इसके लिए वो सऊदी अरब से मदद की तलाश में है. इसके लिए पाकिस्तान कई सेक्टरों में साझेदारी और निवेश की तलाश में है.
दोनों देशों ने पाकिस्तान में पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के निवेश करने की
इन वार्ताओं में दोनों पक्षों ने पाकिस्तान में 5 बिलियन डॉलर के निवेश पैकेज की योजना में तेजी लाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 09 Apr 2024 05:53:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>भारत के पाकिस्तान में कथित हत्या कराने वाली रिपोर्ट पर अमेरिका क्या बोला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/भरत-क-पकसतन-म-कथत-हतय-करन-वल-रपरट-पर-अमरक-कय-बल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भरत-क-पकसतन-म-कथत-हतय-करन-वल-रपरट-पर-अमरक-कय-बल</guid>
<description>हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें दावा किया गया था कि भारत ने पाकिस्तान में 10 कथित आतंकवादियों की हत्या कराई.
इस रिपोर्ट को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर पड़ोसी देश में रहकर कोई भारत को अस्थिर करने की कोशिश करेगा तो हम उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे.
इस पूरे मामले पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से पूछा गया कि अमेरिका इसे कैसे देखता है.
इसके जवाब में उन्होंने कहा- हम इसे लेकर आई मीडिया रिपोर्ट को फॉलो कर रहे हैं. जो आरोप रिपोर्ट में लगाए गए हैं उसे लेकर हम कुछ नहीं कहना चाहते हैं. हम चाहेंगे कि दोनों देश मामले को बढ़ाने से बचें और बातचीत के ज़रिए समाधान निकालें.
4 अप्रैल को ब्रिटिश अख़बार द गार्डियन ने एक रिपोर्ट छापी थी जिसमें दावा किया गया कि भारत सरकार अपनी व्यापक रणनीति के तहत पाकिस्तान में रह रहे कथित आतंकवादियों की हत्या कराई है.
अख़बार का कहना था कि उसे भारत और पाकिस्तान के इंटेलीजेंस अधिकारियों से बातचीत में ये जानकारी मिली है.
दावा है कि इसके साथ ही अख़बार ने पाकिस्तानी जांचकर्ताओं की ओर से कई दस्तावेज़ों को भी बारीकी से देखा है.
ये दस्तावेज़ बताते हैं कि कैसे भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक नए अप्रोच के तहत कथित तौर पर विदेशों में कथित आतंक फैलाने वालों को मार रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 09 Apr 2024 05:53:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जब सूर्य ग्रहण देखने मैक्सिको से लेकर कनाडा तक घरों से बाहर निकले लोग</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जब-सरय-गरहण-दखन-मकसक-स-लकर-कनड-तक-घर-स-बहर-नकल-लग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जब-सरय-गरहण-दखन-मकसक-स-लकर-कनड-तक-घर-स-बहर-नकल-लग</guid>
<description>भारत में कल यानी सोमवार रात को जब आप शायद सो रहे थे, तब लाखों लोग दुनिया के एक दूसरे हिस्से में पूर्ण सूर्य ग्रहण देख रहे थे.
ये साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण था जिसे लाखों लोगों ने देखा. देखिए इस सूर्यग्रहण की दिलचस्प तस्वीरें.
सूर्य ग्रहण भारत में तो नहीं दिखा मगर मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा में लाखों लोगों ने इस नज़ारे का लुत्फ़ उठाया.
ये ग्रहण पूरे उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में फैला रहा. ये मैक्सिको के समुद्र तट से शुरू होकर कनाडा के न्यूफाउंडलैंड पर खत्म हुआ. ग्रहण का ज़बरदस्त असर नियाग्रा फॉल्स के बादलों पर भी छाया रहा.
जिन लोगों ने सूर्य ग्रहण को साक्षात देखा, वो इसे हैरत भरी नज़रों से देख रहे थे.
भारत में कुछ लोगों की मान्यताएं हैं कि सूर्य ग्रहण में शुभ काम नहीं करना चाहिए और ईश्वर का नाम लेना चाहिए.
मगर पश्चिम में कुछ लोगों की मान्यताएं इससे एकदम अलग हैं.
जैसे अमेरिका के राज्य आर्कन्सा में 300 कपल ने तय किया कि जब सूर्य ग्रहण होगा और आसमान में अंधेरा छा जाएगा, ठीक तभी शादी करेंगे.
कुछ लोग ऐसे भी रहे, जो सूर्य ग्रहण का नज़ारा देखने के लिए अपने घर से दूर की किसी जगह गए थे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 09 Apr 2024 05:53:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मोजाम्बिक में नौका पलटने से कम से कम 98 लोगों की मौत: मीडिया रिपोर्ट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मजमबक-म-नक-पलटन-स-कम-स-कम-98-लग-क-मत-मडय-रपरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मजमबक-म-नक-पलटन-स-कम-स-कम-98-लग-क-मत-मडय-रपरट</guid>
<description>हरारे (जिम्बाब्वे), 9 अप्रैल। मोजाम्बिक के लुंगा में कथित तौर पर हैजा फैलने के कारण वहां से भाग रहे स्थानीय निवासियों से भरी एक कामचलाऊ नौका देश के उत्तरी तट के पास डूब गई, जिससे कम से कम 98 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे।
सरकारी रेडियो मोजाम्बिक ने द्वीप के प्रशासक सिल्वेरियो नौआइतो के हवाले से बताया कि नौका रविवार को दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकी देश के तट से निकटवर्ती मोजाम्बिक द्वीप के लिए रवाना होने के बाद डूब गई।
उसने बताया कि नौका में लगभग 130 लोग सवार थे और कम से कम 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नोतिसियास समाचार पत्र ने नौआइतो के हवाले से बताया कि अधिकतर शवों को रविवार को बरामद कर लिया गया था, लेकिन सोमवार को सात और शव मिले, जिससे मरने वालों की संख्या 91 से बढ़कर 98 हो गई।
नौआइतो ने रेडियो स्टेशन को बताया कि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि यह बताना मुश्किल है कि कितने लोग लापता हैं।
रेडियो मोजाम्बिक ने बताया कि नामपुला प्रांतीय प्राधिकरण ने एक बयान जारी कर नौका के डूबने का कारण यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए अनुपयुक्त नौका का इस्तेमाल करना और नौका में क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना बताया।
देश के प्रमुख और सबसे पुराने अखबारों में से एक नोतिसियास ने बताया कि इस नौका का इस्तेमाल आम तौर पर मछलियां पकड़ने के लिए किया जाता था और लुंगा शहर के लोग हैजा से बचने के लिए वहां से भागकर मोजाम्बिक द्वीप जाने की कोशिश कर रहे थे। स्थानीय लोगों का मानना है कि लुंगा में हैजा के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई है।
समाचार पत्र ने बताया कि वे मोजाम्बिक द्वीप पहुंचना चाहते थे और वे नौवहन के लिए अनुपयुक्त नाव में चढ़ गए लेकिन द्वीप पर पहुंचने से पहले ही नाव पलट गई।
मोजाम्बिक और उसके पड़ोसी दक्षिण अफ्रीकी देशों जिम्बाब्वे और मलावी हाल के महीनों में हैजा के प्रकोप से प्रभावित हुए हैं।
मोजाम्बिक के कई स्थानों तक केवल नौकाओं के जरिए ही पहुंचा जा सकता है और इन नौकाओं में अक्सर क्षमता से अधिक लोग सवार रहते हैं। देश में सड़क नेटवर्क खराब है और कुछ क्षेत्रों तक जमीन या हवाई मार्ग से पहुंचा नहीं जा सकता।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 09 Apr 2024 05:53:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-हमस-सघरष-क-करण-पद-हआ-मनवय-सकट-अमनवय-ह-भरत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-हमस-सघरष-क-करण-पद-हआ-मनवय-सकट-अमनवय-ह-भरत</guid>
<description>(योषिता सिंह)
संयुक्त राष्ट्र, 9 अप्रैल। भारत ने रमजान के महीने में गाजा में युद्धविराम की मांग करने वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को सकारात्मक कदम बताया और कहा कि इजराइल-हमास संघर्ष से पैदा हुआ मानवीय संकट बिल्कुल अस्वीकार्य है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने सोमवार को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में कहा, हम गाजा में जारी संघर्ष से बेहद चिंतित हैं। मानवीय संकट गहरा गया है और क्षेत्र एवं उसके बाहर अस्थिरता बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा 25 मार्च को एक प्रस्ताव पारित किये जाने को सकारात्मक कदम के रूप में देखता है।
कंबोज ने कहा कि इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष के कारण बड़ी संख्या में नागरिक, विशेषकर महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं। उन्होंने कहा, इस संघर्ष के कारण पैदा हुआ मानवीय संकट बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।
कंबोज ने कहा कि भारत संघर्ष में आम नागरिकों की मौत की कड़ी निंदा करता है और किसी भी संघर्ष की स्थिति में यह अनिवार्य है कि आम नागरिकों की मौत की घटनाएं नहीं हों।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रमजान के दौरान गाजा में तत्काल संघर्षविराम के प्रस्ताव को पिछले महीने पारित किया था। इजराइल और हमास के बीच संघर्ष के लगभग पांच महीने से अधिक बीतने के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया।
पंद्रह राष्ट्रों वाली सुरक्षा परिषद ने 10 गैर-स्थायी निर्वाचित सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को अपनाया। प्रस्ताव के पक्ष में 14 देशों ने मतदान किया, जबकि अमेरिका मतदान में शामिल नहीं हुआ।
हालांकि, इससे कुछ दिन पहले ही 22 मार्च को रूस और चीन ने गाजा में तत्काल युद्धविराम संबंधी एक अमेरिकी प्रस्ताव पर वीटो का इस्तेमाल किया था।
इस प्रस्ताव के तहत गाजा में नागरिकों की सुरक्षा और भुखमरी का सामना कर रहे 20 लाख से अधिक फलस्तीनी लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए गाजा में इजराइल-हमास युद्ध को तत्काल रोके जाने का आह्वान किया गया था।
कंबोज ने रेखांकित किया कि संघर्ष को लेकर भारत के रुख को देश के नेतृत्व ने कई अवसरों पर स्पष्ट रूप से व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों या बंधक बनाए जाने को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछले साल सात अक्टूबर को इजराइल पर हुए आतंकवादी हमले चौंकाने वाले थे और हमारी स्पष्ट निंदा के पात्र थे।
कंबोज ने कहा, भारत का आतंकवाद के सभी स्वरूपों के खिलाफ लंबे समय से स्पष्ट रवैया रहा है और इस रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम सभी बंधकों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग करते हैं।
कंबोज ने क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में काम करने में संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों का स्वागत किया और कहा कि भारत ने फलस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान की है और वह ऐसा करना जारी रखेगा।
कंबोज ने कहा, हम ऐसे द्विराष्ट्र समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें फलस्तीनी लोग इजराइल की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित सीमाओं के भीतर एक आजाद देश में स्वतंत्र रूप से रह सकें।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 09 Apr 2024 05:53:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फ्लोरिडा के बार में गोलीबारी की घटना में दो की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फलरड-क-बर-म-गलबर-क-घटन-म-द-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फलरड-क-बर-म-गलबर-क-घटन-म-द-क-मत</guid>
<description>डोराल (अमेरिका), 7 अप्रैल। अमेरिका के मियामी में शनिवार तड़के एक बार में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य जख्मी हो गए।
जांचकर्ताओं ने बताया कि फ्लोरिडा के डोराल के मार्टिनी बार में तड़के करीब साढ़े तीन बजे कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो गया।
मियामी-डाडे पुलिस डिटेक्टिव अल्वारो ज़बलेटा ने कहा कि जब एक सुरक्षाकर्मी ने दखल दिया तो एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकाली और सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।
वहां सुरक्षा में तैनात दो पुलिस अधिकारियों ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें एक बंदूकधारी मारा गया। डोराल के पुलिस प्रमुख एडविन लोपेज़ ने पत्रकारों को बताया कि गोलीबारी में एक अधिकारी की जांघ पर गोली लगी।
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में छह राहगीर भी जख्मी हो गए जिनमें चार व्यक्ति और दो महिलाएं शामिल हैं।
डब्ल्यूटीवीजे-टीवी की खबर के मुताबिक, जख्मी पुलिस अधिकारी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
ज़बलेटा ने बताया कि छह राहगीर अब भी अस्पताल में है जिनमें से दो की हालत नाज़ुक है।
लोपेज़ ने बाद में मियामी हेराल्ड को बताया कि दो अधिकारी और शुरुआती हमलावर के पास ही बंदूकें थीं।
उन्होंने कहा कि फ्लोरिडा का कानून प्रवर्तन विभाग गोलीबारी की घटना की जांच कर रहा है, जबकि मियामी-डाडे पुलिस दो लोगों की मौत की घटना की छानबीन कर रही है।
मारे गए बंदूकधारी और सुरक्षाकर्मी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।</description>
<pubDate>Mon, 08 Apr 2024 06:02:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइल के बंधक का शव गाजा से बरामद, युद्धविराम के लिए वार्ता आज फिर होगी शुरू</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-क-बधक-क-शव-गज-स-बरमद-यदधवरम-क-लए-वरत-आज-फर-हग-शर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-क-बधक-क-शव-गज-स-बरमद-यदधवरम-क-लए-वरत-आज-फर-हग-शर</guid>
<description>काहिरा, 7 अप्रैल। इजराइल की सेना ने शनिवार को कहा कि उसने गाजा में बंधक बनाए गए 47 वर्षीय किसान का शव बरामद किया है।
हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजराइल के किसी नागरिक का शव ऐसे वक्त में बरामद किया गया है जब वार्ताकार इजराइल और हमास के बीच छह माह से जारी युद्ध को रोकने तथा शेष बंधकों को रिहा कराने के लिए रविवार को दूसरे दौर की बातचीत की तैयारी कर रहे हैं।
इजराइल की सेना ने कहा कि उसे एलाद कात्जिर का शव मिला है और माना जाता है कि उसकी हत्या जनवरी में इस्लामी जिहाद के चरमपंथियों ने की थी। हमास के चरमपंथी सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में घुस गए थे और उनके हमले में 1,200 से अधिक लोग मारे गए थे।
हमास ने इस हमले के बाद इजराइल के कम से कम 250 लोगों को बंधक बना लिया था। किसान कात्जिर को सीमावर्ती नीर ओज़ से अगवा किया गया था।
इस शव के मिलने से इजराइल की सरकार पर बंधकों को मुक्त कराने के लिए समझौता करने का दबाव बढ़ गया है। हजारों लोग तेल अवीव में एकत्र हुए और उन्होंने बंधकों को रिहा कराने के लिए शीघ्र कोई समझौता करने और मध्यावधि चुनाव कराने की मांग की।
अब तक कम से कम 36 बंधकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बंधक बनाए गए कुल लोगों में से आधों को रिहा कर दिया गया है।
कात्जिर की बहन कार्मित ने एक बयान में कहा,अगर वक्त पर कोई समझौता हो जाता तो उन्हें बचाया जा सकता था। हमारा नेतृत्व कायर है और राजनीतिक विचारों से प्रेरित है, इसीलिए कोई समझौता नहीं हुआ।
मिस्र के एक अधिकारी और मिस्र के सरकारी स्वामित्व वाले अल काहिरा टीवी के अनुसार युद्धविराम के लिए वार्ता रविवार को फिर से शुरू होगी।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 08 Apr 2024 06:02:07 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन में तूफ़ान कैथलीन के चलते दर्जनों उड़ानें रद्द</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-म-तफन-कथलन-क-चलत-दरजन-उडन-रदद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-म-तफन-कथलन-क-चलत-दरजन-उडन-रदद</guid>
<description>लंदन, 7 अप्रैल । तूफान कैथलीन यूनाइटेड किंगडम में कहर बरपा रहा है। इसके चलते ब्रिटेन की दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गईं। एडिनबर्ग, बेलफास्ट, मैनचेस्टर और बर्मिंघम में हज़ारों यात्री फंस गए।
मौसम कार्यालय ने इंग्लैंड के अलावा आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स के कुछ हिस्सों के लिए चेतावनी जारी की है। बताया गया है कि ख़राब मौसम के चलते ब्रिटेन के हवाई अड्डों पर प्रस्थान करने वाली और पहुंचने वाली 130 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गईं।
तूफान के कारण पूरे ब्रिटेन में तापमान भी बढ़ गया, जिसके रविवार तक बने रहने की आशंका है।
स्कॉटलैंड में उड़ानों के अलावा रेल और नौका सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
पर्यावरण एजेंसी ने 14 अलर्ट जारी किये हैं, जहां बाढ़ का खतरा है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, मौसम कार्यालय ने चेतावनी दी है कि समुद्र से उठने वाली लहरें तटों, तटीय सड़कों और मकानों तक आ सकती हैं, जिससे जान माल का नुकसान हो सकता है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 08 Apr 2024 06:02:06 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइली सेना ने हमास के वरिष्ठ अधिकारी को उतारा मौत के घाट : प्रवक्ता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-सन-न-हमस-क-वरषठ-अधकर-क-उतर-मत-क-घट-परवकत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-सन-न-हमस-क-वरषठ-अधकर-क-उतर-मत-क-घट-परवकत</guid>
<description>गाजा, 7 अप्रैल। इजराइली सेना ने घोषणा की है कि गाजा पट्टी पर उसके हवाई हमलों में हमास का एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मारा गया है।
आईडीएफ के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इजराइली रक्षा बलों और शिन बेट सुरक्षा सेवा ने गाजा और इजराइली क्षेत्रों पर हमलेे की योजना बना रहे हमास के अधिकारी को मार डाला।
उन्होंने बताया कि मारा गया अकरम अब्दुल रहमान हुसैन सलामा हमास में कई उच्च पदों पर था।
बयान में कहा गया है कि इजराइली सेना और इजराइली क्षेत्रों पर बड़े हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए उसकी तलाश की जा रही थी।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 08 Apr 2024 06:02:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-2-अलग-अलग-ऑपरशन-म-10-आतकवद-ढर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-2-अलग-अलग-ऑपरशन-म-10-आतकवद-ढर</guid>
<description>इस्लामाबाद, 7 अप्रैल । पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया। मीडिया ने शनिवार को अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान और उत्तरी वजीरिस्तान जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि पहले ऑपरेशन में धुआंधार गोलीबारी के बाद आठ आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि ये आतंकवादी गतिविधियों के साथ-साथ निर्दोष नागरिकों की हत्या में भी सक्रिय रूप से शामिल थे।
आईएसपीआर के बयान में यह भी उल्लेख किया गया है कि ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, आईएसपीआर ने आगे कहा कि उत्तरी वजीरिस्तान में दूसरा ऑपरेशन भी चलाया गया।
रिपोर्ट में कहा गया, इस ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। उनके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सफल ऑपरेशन के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 08 Apr 2024 06:02:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन के ज़ापोरिज़िया न्यूक्लियर प्लांट पर हमले के बाद दी चेतावनी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-न-यकरन-क-जपरजय-नयकलयर-पलट-पर-हमल-क-बद-द-चतवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-न-यकरन-क-जपरजय-नयकलयर-पलट-पर-हमल-क-बद-द-चतवन</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र की परमाणु वॉचडॉग संस्था ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन के ज़ापोरिज़िया पावर प्लांट पर हुए एक नए ड्रोन हमले से एक बड़ी परमाणु दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है.
रूस का कहना है कि यूक्रेन इस हमले के पीछे है जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है. यूक्रेन ने इन आरोपों को ख़ारिज किया है.
छह रिएक्टरों वाला ये प्लांट रूस के कब्ज़े में है और रूस-यूक्रेन संघर्ष की फ्रंटलाइन पर है.
संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) बार-बार ऐसे हमलों के खिलाफ चेतावनी देती रही है.
आईएईए प्रमुख राफ़ेल ग्रॉसी ने कहा कि रविवार का ड्रोन हमला लापरवाही के साथ बिना प्लांट को ध्यान में रखे हुए किया गया और अब परमाणु सुरक्षा का ख़तरा मंडरा रहा है.
दक्षिणी यूक्रेन में स्थित ज़ापोरिज़िया परमाणु प्लांट यूरोप का सबसे बड़ा प्लांट है.
साल 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद ही रूस ने इस पर कब्ज़ा कर लिया था.
आईएईए की एक टीम जो ज़ापोरिज़िया में मौजूद है उसने एक रिएक्टर सहित प्लांट पर ड्रोन हमलों के असर की पुष्टि की है.
प्लांट पर रूसी-स्थापित प्रशासन ने कहा कि रेडिएशन का स्तर सामान्य है और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ है.
आईएईए ने भी कहा है कि न्यूक्लियर सुरक्षा में अभी कोई समझौता नहीं हुआ है, लेकिन चेतावनी दी है कि इस घटना से रिएक्टर कमज़ोर ज़रूर हुए हैं जिससे गंभीर खतरा पैदा हुआ है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 08 Apr 2024 06:02:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-इसरइल-सघरष-इसरइल-न-दकषण-गज-म-सनक-क-सखय-म-कम-क-पषट-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-इसरइल-सघरष-इसरइल-न-दकषण-गज-म-सनक-क-सखय-म-कम-क-पषट-क</guid>
<description>हमास के लड़ाकों की तरफ से ग़ज़ा की सीमा से सटे इसराइल के इलाक़ों पर हमले के आज छह महीने पूरे हो गए हैं. इस हमले के बाद ही ग़ज़ा पर इसराइल की ओर से हमलों की शुरुआत की गई थी.
छह महीने पूरे होने के मौक़े पर इसराइली सेना ने बीबीसी को बताया है कि उसकी सेना फिर से संगठित हो रही है और युद्ध के अगले चरण की तैयारी कर रही है.
इसराइली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल पीटर लर्नर ने कहा, यह युद्ध का एक और चरण है.
इससे पहले ख़बर आई कि इसराइल ने दक्षिणी ग़ज़ा की ज़मीन पर लड़ रहे अपने सभी सैनिकों को वहां से वापस बुला लिया है.
लर्नर ने बताया कि इसराइली सेना की मुहिम लगातार बदल रही है. उन्होंने कहा, यह युद्ध ख़त्म नहीं हुआ है. युद्ध तभी ख़त्म हो सकता है जब वे (बंधक) घर आ जाएं और हमास ख़त्म हो जाए.
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इसराइली सेना ने ग़ज़ा के ख़ान यूनिस क्षेत्र में अपना मिशन पूरा कर लिया है.
उनके अनुसार, सैनिकों की संख्या में गिरावट है, लेकिन अभी और भी ऑपरेशन करने की ज़रूरत है. रफ़ाह साफ़ तौर पर हमास का एक गढ़ है. हमें हमास की क्षमता जहां कहीं भी हों, उसे ख़त्म करने की ज़रूरत है.
इस बीच इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि वे जीत से बस एक क़दम दूर हैं.
उन्होंने यह भी कहा है कि बिना बंधकों की रिहाई के ग़ज़ा में हो रहे इस युद्ध को नहीं रोका जाएगा.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 08 Apr 2024 06:02:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में मोटरसाइकिल बम विस्फोट में दो लोगों की मौत, पांच घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-मटरसइकल-बम-वसफट-म-द-लग-क-मत-पच-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-मटरसइकल-बम-वसफट-म-द-लग-क-मत-पच-घयल</guid>
<description>क्वेटा, 7 अप्रैल। दक्षिणपश्चिम पाकिस्तान में एक मोटरसाइकिल पर लगाए बम में विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा को पड़ोसी सिंध प्रांत में कराची शहर से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग पर स्थित खुजदर में रविवार को हुए इस विस्फोट की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
पुलिस उपायुक्त मोहम्मद आरिफ जरकोन ने बताया कि घायलों में एक महिला और दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 08 Apr 2024 06:02:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमले के कारण बड़ी दुर्घटना का खतरा बढ़ा: आईएईए प्रमुख</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जपरजजय-परमण-सयतर-पर-डरन-हमल-क-करण-बड-दरघटन-क-खतर-बढ-आईएईए-परमख</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जपरजजय-परमण-सयतर-पर-डरन-हमल-क-करण-बड-दरघटन-क-खतर-बढ-आईएईए-परमख</guid>
<description>कीव, 8 अप्रैल। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के प्रमुख राफेल मारियानो ग्रोसी ने रविवार को कहा कि रूस-नियंत्रित जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के छह परमाणु रिएक्टर में से एक पर किए गए ड्रोन हमले के कारण बड़ी परमाणु दुर्घटना होने का खतरा काफी बढ़ गया है।
ग्रोसी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक बयान में इस बात की पुष्टि की कि जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की मुख्य रिएक्टर नियंत्रण संरचनाओं पर कम से कम तीन प्रत्यक्ष हमले हुए।
उन्होंने कहा कि नवंबर 2022 के बाद यह पहला ऐसा हमला था, तब उन्होंने रेडियोलॉजी संबंधी गंभीर परमाणु दुर्घटना से बचने के लिए पांच बुनियादी सिद्धांत निर्धारित किए थे।
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा अभिकरण (एआईईए) ने एक अलग बयान जारी कर एक रिएक्टर समेत संयंत्र पर ड्रोन हमलों का असर होने की पुष्टि की।
एआईईए ने कहा, इकाई छह में हुई क्षति के कारण परमाणु सुरक्षा को खतरा पैदा नहीं हुआ, लेकिन यह एक गंभीर घटना है जिससे रिएक्टर की रोकथाम प्रणाली के कमजोर होने की आशंका है।
रूस के नियंत्रण वाले जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के अधिकारियों ने कहा है कि रविवार को यूक्रेन की सेना के ड्रोन से संयंत्र पर हमले किए गए जिनमें संयंत्र की छठी विद्युत इकाई के गुंबद पर किया गया हमला भी शामिल है।
संयंत्र के अधिकारियों ने कहा था कि इस घटना में कोई बड़ी क्षति नहीं हुई और कोई हताहत भी नहीं हुआ तथा हमले के बाद संयंत्र में विकिरण का स्तर सामान्य बना रहा लेकिन बाद में रविवार को रूसी परमाणु एजेंसी रोसाटॉम ने कहा कि अप्रत्याशित ड्रोन हमलों में तीन लोग घायल हो गए।
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने रविवार को कहा था कि उसके विशेषज्ञों को ड्रोन हमले की सूचना दी गई है।
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल मरियानो ग्रोसी ने इस तरह के हमलों की वजह से सुरक्षा को होने वाले खतरों को लेकर चेताया।
उन्होंने एक्स पर लिखा, मैं इस तरह की कार्रवाइयों से बचने का अनुरोध करता हूं जो आईएईए के सिद्धांतों के खिलाफ हैं और परमाणु सुरक्षा को प्रभावित करती हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 08 Apr 2024 06:01:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइल ने दक्षिणी गाजा से कुछ सैनिकों को वापस बुलाया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-दकषण-गज-स-कछ-सनक-क-वपस-बलय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-दकषण-गज-स-कछ-सनक-क-वपस-बलय</guid>
<description>यरुशलम, 8अप्रैल। इजराइल की सेना ने रविवार को घोषणा की कि उसने गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनुस से अपने सैनिक वापस बुलाए हैं।
इजराइल ने खान यूनुस में हमास के चरमपंथियों के खिलाफ जमीनी हमले के अपने चरण को पूरा कर लिया है और अपने सैनिकों को वापस बुलाया है।
लेकिन रक्षा अधिकारियों ने कहा कि सैनिकों को खान यूनुस से बुलाकर पुनः एकत्रित किया जा रहा है क्योंकि सेना हमास के आखिरी गढ़ रफह में घुसने की तैयारी कर रही है।
सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी ने कहा, गाज़ा में जंग जारी है और हम अभी रुकने नहीं वाले हैं।
स्थानीय प्रसारक चैनल 13 टीवी ने बताया कि इजराइल रफह को खाली कराने की तैयारी कर रहा है और इस प्रक्रिया में कई महीने लग सकते हैं।
सैन्य अधिकारियों ने कहा कि लक्षित अभियानों को जारी रखने के लिए गाज़ा में अच्छी खासी संख्या में सैनिक रहेंगे जिनमें हमास के गढ़ और समूह के नेता याह्या सिनवार का गृहनगर खान यूनुस भी शामिल है।
खान यूनुस की एसोसिएटेड प्रेस की रविवार की वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग लौट आए हैं।
इजराइल रफह के आसपास जमीनी हमला करने की बात कई हफ्तों से कह रहा है। वहां 14 लाख आबादी रह रही है। इसका इजराइल के शीर्ष सहयोगी अमेरिका ने विरोध किया है।
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने रविवार को रफह हमले पर अमेरिका के विरोध को दोहराया और समाचार चैनल एबीसी से कहा कि अमेरिका का मानना है कि इज़राइल के सैनिकों की आंशिक वापसी वास्तव में इन सैनिकों के आराम के लिए है जो चार महीने से जमीन पर हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 08 Apr 2024 06:01:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>छिंगमिंग महोत्सव की छुट्टी के पहले दिन 2 करोड़ से अधिक लोगों ने की पूजा और सफाई</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/छगमग-महतसव-क-छटट-क-पहल-दन-2-करड-स-अधक-लग-न-क-पज-और-सफई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/छगमग-महतसव-क-छटट-क-पहल-दन-2-करड-स-अधक-लग-न-क-पज-और-सफई</guid>
<description>बीजिंग, 5 अप्रैल । चीन का पारंपरिक छिंगमिंग महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय से मिली ख़बर के अनुसार देश भर में 57,600 अंतिम संस्कार सेवा एजेंसियां ​​हैं, जो कब्र की सफाई की सेवाएं प्रदान करती हैं, जिन्होंने कब्र की सफाई की सेवाओं के लिए कुल 2 करोड़ 47 लाख 30 हजार से अधिक लोगों का स्वागत किया।
उनमें से 1 करोड़ 71 लाख 29 हजार 700 लोगों ने हरित और कम कार्बन विधि के तरीके से कब्र की सफाई की, जो कब्र की सफाई करने वाले लोगों की कुल संख्या का 69.26% है। 4 अप्रैल को देशभर में कुल 1,309 ऑनलाइन कब्र की सफाई के प्लेटफॉर्म ने 18 लाख 82 हजार 800 लोगों के लिए ऑनलाइन कब्र की सफाई सेवाएं प्रदान की। कुल 4 लाख 47 हजार 300 कर्मचारियों ने कब्र की सफाई सेवाओं के लिए गारंटी का कार्य किया।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 06 Apr 2024 06:14:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>47वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता में 68 चीनी एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/47व-वशव-कशल-परतयगत-म-68-चन-एथलट-परतसपरध-करग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/47व-वशव-कशल-परतयगत-म-68-चन-एथलट-परतसपरध-करग</guid>
<description>बीजिंग, 5 अप्रैल। चीनी मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय ने हाल ही में 47वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता के लिए चीनी प्रतियोगियों की सूची की घोषणा की। 68 खिलाड़ी 59 प्रतियोगिताओं में चीन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के लिए 68 अभ्यर्थी की सूची भी घोषित की गई। सूची के अनुसार चीन विमान रखरखाव, विद्युत उपकरण, डिजिटल निर्माण, मोबाइल एप्लिकेशन विकास, सीएडी मैकेनिकल डिजाइन, मेक्ट्रोनिक्स, औद्योगिक नियंत्रण, स्वायत्त मोबाइल रोबोट सहित प्रतिस्पर्धी परियोजनाओं में भाग लेता है।
विश्व कौशल प्रतियोगिता उच्चतम स्तर वाली विश्व व्यावसायिक कौशल प्रतियोगिता है और इसे विश्व कौशल ओलंपिक के रूप में जाना जाता है। 47वीं विश्व कौशल प्रतियोगिता सितंबर में फ्रांस के ल्योन में आयोजित की जाएगी।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 06 Apr 2024 06:14:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>टेक्सास में बच्चे को दागने का मामला: हिंदू मंदिर के खिलाफ मामला दायर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टकसस-म-बचच-क-दगन-क-ममल-हद-मदर-क-खलफ-ममल-दयर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टकसस-म-बचच-क-दगन-क-ममल-हद-मदर-क-खलफ-ममल-दयर</guid>
<description>ह्यूस्टन, 5 अप्रैल अमेरिका के टेक्सास प्रांत में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने एक हिंदू मंदिर और उससे संबंधित कंपनी पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक के हर्जाने की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया है। व्यक्ति के 11 वर्षीय बेटे को 2023 में एक धार्मिक समारोह के दौरान लोहे की गर्म छड़ से दागा गया था।
फोर्ट बेंड काउंटी के निवासी विजय चेरुवु ने कहा कि पिछले साल अगस्त में टेक्सास के शुगरलैंड में श्री अष्टलक्ष्मी हिंदू मंदिर में एक धार्मिक समारोह के दौरान उनके बेटे को लोहे की गर्म छड़ से दागा गया था।
फोर्ट बेंड काउंटी में इस सप्ताह दायर एक वाद के अनुसार, लड़के को अत्यधिक दर्द हुआ था और उसकी उस जगह की त्वचा विरूपित हो गई थी।
मंदिर और उसके मूल संगठन, जीयर एजुकेशनल ट्रस्ट (जेईटी) यूएसए, इंक. के खिलाफ मुकदमे में चेरुवु 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं।
चेरुवु ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैं हैरान रह गया। मुझे नहीं पता था कि उससे कैसे निपटूं। मेरी प्राथमिक चिंता मेरे बेटे की भलाई है।
उन्होंने कहा कि उनके बेटे के कंधे पर दागकर दो जगहों पर भगवान विष्णु की आकृति बनायी गई थी।
मुकदमे में दावा किया गया है कि अगस्त में शुगरलैंड में सिनॉट रोड पर अष्टलक्ष्मी मंदिर में आयोजित हुए समारोह में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। उन प्रतिभागियों में से तीन बच्चे थे, जिनमें चेरुवु का बेटा भी शामिल था।
चेरुवु के वकील ब्रैंट स्टोगनर ने कहा कि लड़के के दोनों कंधों पर दागा गया है, जिसके परिणामस्वरूप अत्यधिक दर्द हुआ और बाद में संक्रमण हो गया।
स्टोगनर के अनुसार, लड़के ने अपनी मां के साथ समारोह में भाग लिया और उसकी इच्छा के विरुद्ध और उसके पिता की जानकारी या सहमति के बिना उसे दागा गया था। टेक्सास में माता-पिता की सहमति से भी बच्चे को दागना, गोदना गैरकानूनी है।
संपर्क किये जाने पर मंदिर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 06 Apr 2024 06:14:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>न्यूयॉर्क सिटी इलाके में भूकंप के झटके, इमारतें हिलीं</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नययरक-सट-इलक-म-भकप-क-झटक-इमरत-हल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नययरक-सट-इलक-म-भकप-क-झटक-इमरत-हल</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 5 अप्रैल। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि शुक्रवार सुबह घनी आबादी वाले न्यूयॉर्क सिटी महानगर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इस बीच, भूकंप के कारण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक में थोड़ी देर के लिए व्यवधान पैदा हुआ।
निवासियों ने बताया कि उन्होंने पूर्वी तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठती हुए देखी।
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 4.8 मापी गयी और इसका केंद्र न्यूयॉर्क से करीब 45 मील पश्चिम में स्थित न्यूजर्सी के लेबनान के समीप पाया गया।
न्यूयॉर्क सिटी के दमकल विभाग ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह करीब साढ़े 10 बजे महसूस हुए और विभाग को इमारतों के हिलने की खबरें मिल रही हैं। उसने बताया कि अभी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।
मैनहट्टन, ब्रुकलिन, कैलिफोर्निया, बाल्टीमोर, फिलाडेल्फिया, कनेक्टिकट और पूर्वी तट के अन्य इलाकों में निवासियों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
न्यूयॉर्क के राज्यपाल कैथी होचुल ने एक्स पर पोस्ट किया कि पूरे राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
होचुल ने कहा, मेरी टीम भूकंप के असर और उससे संभावित नुकसान का आकलन कर रही है तथा हम बाद में जनता को इसकी जानकारी देंगे।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पश्चिम एशिया में स्थिति पर चर्चा हो रही थी और कमरे में बैठे राजनयिको के भूकंप के झटके महसूस करने के बाद इसमें थोड़ी देर के लिए व्यवधान आया।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 06 Apr 2024 06:13:59 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा युद्ध विराम प्रस्ताव से भारत ने बनाई दूरी, पर फ़लस्तीनियों के आत्मनिर्णय का किया समर्थन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-यदध-वरम-परसतव-स-भरत-न-बनई-दर-पर-फलसतनय-क-आतमनरणय-क-कय-समरथन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-यदध-वरम-परसतव-स-भरत-न-बनई-दर-पर-फलसतनय-क-आतमनरणय-क-कय-समरथन</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में ग़ज़ा में युद्ध विराम की मांग वाले एक प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत ने खुद को अलग रखा.
शुक्रवार को हुए इस मतदान में भारत समेत 13 देशों ने हिस्सा नहीं लिया. 28 देशों ने पक्ष में जबकि अमेरिका और जर्मनी समेत छह देशों ने इसके ख़िलाफ़ वोट किया.
परिषद में पांच प्रस्ताव पास किए गए. इनमें ग़ज़ा पट्टी की घेरेबंदी हटाए जाने की मांग वाला प्रस्ताव भी शामिल है.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि छह महीनों में इसराइली सेना ने ग़ज़ा में बिना रुके मौत और तबाही को अंजाम दिया है. खाने और पानी के बिना बच्चे मर रहे हैं. फ़लस्तीनी लोगों को सामूहिक सज़ा देने को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता है.
एंटोनियो गुटेरेस लगातार ग़ज़ा में युद्ध विराम की अपील कर रहे हैं और ग़ज़ा में पूरी आबादी के भुखमरी की स्थित में पहुंचने की चेतावनी दे रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इसराइली सेना के अभियान में अब तक एक लाख से अधिक फ़लस्तीनी या तो मारे गए या घायल हुए हैं, जिनमें एक तिहाई बच्चे हैं.
फ़लस्तीनियों के आत्मनिर्णय को भारत का समर्थन
शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश किए गए पांच प्रस्तावों में से तीन पर भारत ने पक्ष में मतदान किया.
संयुक्त राष्ट्र में फ़लस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय का अधिकार, सीरिया के कब्ज़े वाले गोलान में मानवाधिकार, सीरियाई गोलान और पूर्वी यरूशलम समेत कब्ज़े वाले फ़लस्तीनी इलाके में इसराइली बस्तियों के मामले में प्रस्ताव पेश किए गए थे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 06 Apr 2024 06:13:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>न्यूयॉर्क में भूकंप के तेज़ झटके, हिलने लगी स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी, घरों और सड़कों पर दरारें</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नययरक-म-भकप-क-तज-झटक-हलन-लग-सटच-ऑफ-लबरट-घर-और-सडक-पर-दरर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नययरक-म-भकप-क-तज-झटक-हलन-लग-सटच-ऑफ-लबरट-घर-और-सडक-पर-दरर</guid>
<description>शुक्रवार को आए भूकंप के तेज़ झटकों से अमेरिका के न्यूयॉर्क में गगनचुंबी इमारतें हिलने लगीं. यह भूकंप रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता का था और इससे सड़कों पर दरारें पड़ गईं.
वीडियो में दिख रहा है कि न्यूयॉर्क की आइकोनिक प्रतिमा स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी और कई इमारतें हिलती दिख रही हैं.
न्यू जर्सी के पास आए इस भूकंप को पेन्सिल्वेनिया से लेकर कनेक्टिकट तक महसूस किया गया.
लोगों ने कहा कि उन्हें ज़मीन के अंदर गड़गड़ाहट की आवाज़ सुनाई दी. घर के अंदर सामान गिर गए और कई जगहों पर दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं.
अधिकारी अब इस भूकंप से हुए नुक़सान का आंकलन करने में जुटे हुए हैं.
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप के बाद कम से कम छह आफ़्टरशॉक्स महसूस किए गए जिनमें एक 4 तीव्रता का था.
स्थानीय निवासी जोन कॉक्सवेल ने बीबीसी को बताया कि उन्हें लगा कि ज़मीन के अंदर ट्रेन गुज़र रही है. वो लोवर मैनहट्टन में रहती हैं. लेकिन फिर उन्हें एहसास हुआ कि वो तो इमारत के नौवीं मंज़िल पर हैं.
जिस समय भूकंप आया उस समय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मुख्यालय में ग़ज़ा को लेकर एक बैठक चल रही थी. लेकिन भूकंप की वजह से इसे थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा.
उस समय सेव द चिल्ड्रेन की प्रतिनिधि जांती सोएरिप्तो का भाषण चल रहा था, तभी उन्होंने अचानक कहा, क्या ये भूकंप है?
अमेरिका के ईस्ट कोस्ट का इलाका सुरक्षित माना जाता है और कहा जा रहा है कि यह भूकंप 140 साल बाद आया है.
जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि यहां लाखों साल पहले सक्रिय टेक्टोनिक प्लेट थी, लेकिन बाद में निष्क्रिय हो गईं, हो सकता है फिर से उसमें हलचल शुरू हुई हो.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 06 Apr 2024 06:13:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-दव-डरन-हमल-म-रस-क-छह-वमन-बरबद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-दव-डरन-हमल-म-रस-क-छह-वमन-बरबद</guid>
<description>यूक्रेन का दावा है कि दक्षिणी रूस पर ड्रोन से किए हमले में उसने एयरबेस पर खड़े छह रूसी विमानों को बर्बाद कर दिया है.
यूक्रेन के रक्षा सूत्रों ने बीबीसी यूक्रेनियन को बताया कि रोस्तोव क्षेत्र में हुए इस हमले में आठ अन्य विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं.
वहीं इस हमले में 20 सैनिकों के हताहत होने का अनुमान लगाया गया है.
सूत्रों के अनुसार, मोरोज़ोव्स्क एयरबेस पर यूक्रेन की लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले सुखोई-27 और सुखोई-34 विमानों को रखा जाता है.
यूक्रेन के इस दावे पर अभी तक रूस की ओर से कोई बयान नहीं आया है.
वहीं बीबीसी इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने में असमर्थ है.
दूसरी ओर रूसी अधिकारियों ने बताया है कि यूक्रेन से लगती सीमा वाले इलाक़े में 40 से अधिक ड्रोन को निशाना बनाया गया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 06 Apr 2024 06:13:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा में सहायता कर्मचारियों पर हमले करने के ज़िम्मेदार दो वरिष्ठ अधिकारियों को इसराइल ने बर्ख़ास्त किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-सहयत-करमचरय-पर-हमल-करन-क-जममदर-द-वरषठ-अधकरय-क-इसरइल-न-बरखसत-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-सहयत-करमचरय-पर-हमल-करन-क-जममदर-द-वरषठ-अधकरय-क-इसरइल-न-बरखसत-कय</guid>
<description>ग़ज़ा में वर्ल्ड सेंट्रल किचन के सहायता कर्मियों पर हुए हमले के बाद इसराइली सेना ने इस घटना के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को ज़िम्मेदार ठहराते हुए उन्हें बर्ख़ास्त कर दिया है.
इसराइली सेना ने घोषणा की है कि वो इस घटना की विस्तार से समीक्षा करेगी.
इसराइल ने माना है कि उसके ड्रोन ऑपरेटर ने बैग लिए एक सहायता कर्मी को ग़लती से बंदूकधारी समझ लिया.
इससे पहले 1 अप्रैल को ग़ज़ा पर हुए हवाई हमलों में ब्रिटेन के तीन और ऑस्ट्रेलिया के एक नागरिक सहित कुल सात सहायता कर्मी मारे गए थे.
यह घटना तब हुई थी, जब सहायता कर्मी एक गोदाम से लौट रहे थे. इस घटना के बाद वर्ल्ड सेंट्रल किचन ने ग़ज़ा में अपना काम निलंबित करने का एलान किया था.
वर्ल्ड सेंट्रल किचन के संस्थापक एंड्रयूज ने इस हमले को युद्ध के दौरान मानवीय मदद पहुंचाने वाले संगठनों पर हमला बताते हुए इसके लिए इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराने की मांग की थी.
बताया गया कि वर्ल्ड सेंट्रल किचन के सहायता कर्मी चैरिटी के लोगो वाली बुलेटप्रूफ़ जैकेट पहने हुए थे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 06 Apr 2024 06:13:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ताइवान में भूकंप के तीन दिन बाद भी फंसे हैं 600 से अधिक लोग</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तइवन-म-भकप-क-तन-दन-बद-भ-फस-ह-600-स-अधक-लग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तइवन-म-भकप-क-तन-दन-बद-भ-फस-ह-600-स-अधक-लग</guid>
<description>ताइपे, 6 अप्रैल। ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप के तीन दिन बाद शनिवार को भी 600 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।
ताइवान में बुधवार को आये भूकंप को बीते 25 वर्ष में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई लोग दूर-दराज के इलाकों में फंस गये। इस भूकंप के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
बचावकर्मी पत्थरों के नीचे दबे शाकाडांग मार्ग पर दो शवों को निकालने के लिए शनिवार को भारी उपकरण लाने की योजना बना रहे हैं। ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में स्थित तारोको राष्ट्रीय उद्यान में शाकाडांग मार्ग पर चार और लोग लापता हैं। भूकंप बाद के झटकों के कारण शुक्रवार दोपहर को बचाव कार्य रोक दिया गया था।
ताइवान में बुधवार को आए भूकंप में कम से कम 12 लोगों की मौत हो जबकि 10 अन्य लोग लापता हैं।
तारोको पार्क के एक होटल में फंसे लगभग 450 लोगों सहित 600 से अधिक लोग उन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं जो चट्टानों के खिसकने और अन्य क्षति के कारण अन्य जगहों से कट गए हैं।
ताइवान में इमारतों के निर्माण को लेकर कड़े मानकों का पालन किया जाता है और लोगों को भूकंप आने की स्थिति में स्वयं को बचाने के लिए उचित शिक्षा देने के लिए व्यापक मुहिम चलाई जाती हैं जिसकी वजह से इतने शक्तिशाली भूकंप के बावजूद अपेक्षाकृत कम संख्या में लोगों की मौत हुई।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 06 Apr 2024 06:13:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूसी एयरबेस पर हमले के दूसरे दिन यूक्रेनी शहर ख़ारकीएव पर रूसी ड्रोन का हमला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-एयरबस-पर-हमल-क-दसर-दन-यकरन-शहर-खरकएव-पर-रस-डरन-क-हमल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-एयरबस-पर-हमल-क-दसर-दन-यकरन-शहर-खरकएव-पर-रस-डरन-क-हमल</guid>
<description>यूक्रेन के शहर ख़ारकीएव पर हुए रूसी ड्रोन हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है.
मेयर इहोर टेरेखोव ने कहा कि शनिवार को तड़के ईरान निर्मित शाहिद ड्रोन कई इमारतों पर गिरा जिसमें कुछ अपार्टमेंट ब्लॉक भी हैं.
ख़ारकीएव रूसी सीमा का सबसे क़रीबी यूक्रेनी शहर है. हाल के दिनों में रूस ने इस पर हमले तेज़ कर दिए हैं.
यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूस इस शहर पर भविष्य में हमला कर सकता है.
टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर मेयर टेरेखोव ने बताया कि इस हमले में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं.
पुलिस ने बताया कि कुछ अपार्टमेंट ब्लॉक, पेट्रोल स्टेशन और प्रशासनिक भवनों और कारों को नुकसान पहुंचा है.
शुक्रवार को यूक्रेन ने रूस के छह विमानों को नष्ट करने का दावा किया था.
यूक्रेन के रक्षा सूत्रों ने बीबीसी यूक्रेनियन को बताया कि रोस्तोव क्षेत्र में हुए इस हमले में आठ अन्य विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं.
वहीं इस हमले में 20 सैनिकों के हताहत होने का अनुमान लगाया गया है.
रिपोर्टों के अनुसार, मोरोज़ोव्स्क एयरबेस पर यूक्रेन की लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले सुखोई-27 और सुखोई-34 विमानों को रखा जाता है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 06 Apr 2024 06:13:52 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लोगों के जीवन को एआई से जोड़ने के लिए 527 मिलियन डॉलर खर्च करेगा दक्षिण कोरिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लग-क-जवन-क-एआई-स-जडन-क-लए-527-मलयन-डलर-खरच-करग-दकषण-करय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लग-क-जवन-क-एआई-स-जडन-क-लए-527-मलयन-डलर-खरच-करग-दकषण-करय</guid>
<description>सियोल, 4 अप्रैल । दक्षिण कोरिया लोगों के जीवन में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस लाने के लिए 710.2 बिलियन वॉन खर्च करेगा। विज्ञान मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी।
विज्ञान मंत्रालय के मुताबिक, एआई रणनीति के लिए गठित सरकारी पैनल ने इस मुद्दे पर अपनी पहली बैठक बुलाई, जिसमें 69 एआई परियोजना को मंजूरी दी गई।
लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए 18 कार्यक्रमों पर लगभग 75.5 बिलियन वॉन खर्च किए जाएंगे, 288.1 बिलियन वॉन 24 कार्यस्थल-संबंधित परियोजनाओं के लिए और 115.7 बिलियन वॉन 14 सार्वजनिक प्रशासन के लिए आवंटित किए गए हैं।
इसके अलावा, योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 230.0 बिलियन वॉन को एआई एजुकेशन के लिए अलग से आवंटित किया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि सरकार सार्वजनिक सेवाओं में एआई का लाभ उठाना चाहती है, जिसमें विकलांग व्यक्तियों के लिए सूचना और संचार सहायता का वितरण, स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का प्रावधान और दृष्टिहीन परिवारों के लिए सहायता शामिल है।
सरकार का लक्ष्य कानून, चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक परामर्श जैसे क्षेत्रों के लिए विशेष एआई सेवाओं को विकसित कर विभिन्न उद्योगों में एआई को तैनात करना भी है।
मंत्रालय ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में, एआई प्रौद्योगिकियां आग, बाढ़ और संक्रामक रोग फैलने जैसे परिदृश्यों के लिए आपदा प्रतिक्रिया क्षमताओं को मजबूत करेंगी।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 05 Apr 2024 07:06:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण कोरिया में चार कार निर्माताओं ने 50 हजार से अधिक वाहन वापस मंगाये</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-म-चर-कर-नरमतओ-न-50-हजर-स-अधक-वहन-वपस-मगय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-करय-म-चर-कर-नरमतओ-न-50-हजर-स-अधक-वहन-वपस-मगय</guid>
<description>सोल, 4 अप्रैल । मर्सिडीज-बेंज कोरिया, स्टेलेंटिस कोरिया और दो अन्य कार निर्माता कंपनियों ने दोषपूर्ण कंपोनेंट्स के कारण 50 हजार से अधिक वाहनों को वापस मंगाने की घोषणा की है। परिवहन मंत्रालय ने यहां गुरुवार को यह जानकारी दी।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूमि, बुनियादी ढांचा एवं परिवहन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि होंडा मोटर और जगुआर लैंड-रोवर कोरिया सहित चार कंपनियां स्वेच्छा से 62 विभिन्न मॉडलों की कुल 50,760 इकाइयों को वापस बुला रही हैं।
बयान में कहा गया है कि जिन समस्याओं के कारण वाहन वापस मंगाए गए हैं उनमें मर्सिडीज-बेंज की जीएलई 450 4मैटिक एसयूवी की गियरबॉक्स नियंत्रण इकाई में सॉफ्टवेयर समस्याएं, स्टेलंटिस की जीप ग्रैंड चेरोकी एसयूवी में एक दोषपूर्ण कंट्रोल आर्म और होंडा की एकॉर्ड सेडान की यात्री सीट में एक दोषपूर्ण सर्किट बोर्ड शामिल हैं।
मंत्रालय ने कहा, वाहन मालिक सरकार के होमपेज www.car.go.kr पर जांच कर सकते हैं या 080-357-2500 पर कॉल करके देख सकते हैं कि क्या उनके वाहन को भी वापस मंगाया गया है।
पिछले साल नवंबर में, मर्सिडीज-बेंज कोरिया और तीन अन्य कार कंपनियों ने दोषपूर्ण घटकों के कारण 10 हजार से अधिक वाहन वापस बुलाए थे।
मंत्रालय ने कहा था कि कंपनियों, जिनमें बीएमडब्ल्यू ग्रुप कोरिया, फॉक्सवैगन ग्रुप कोरिया और घरेलू विद्युतीकृत वैन निर्माता जीस मोबिलिटी भी शामिल हैं। उन्होंने स्वेच्छा से 20 अलग-अलग मॉडलों की कुल 10,981 इकाइयों को वापस बुला लिया।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 05 Apr 2024 07:06:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सीरिया में अपने राजनयिक मिशन पर हमले को लेकर इजरायल पर मुकदमा करेगा ईरान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सरय-म-अपन-रजनयक-मशन-पर-हमल-क-लकर-इजरयल-पर-मकदम-करग-ईरन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सरय-म-अपन-रजनयक-मशन-पर-हमल-क-लकर-इजरयल-पर-मकदम-करग-ईरन</guid>
<description>तेहरान, 4 अप्रैल । ईरान के कानूनी मामलों के उपाध्यक्ष मोहम्मद देहकान ने कहा है कि देश सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर घातक हमले के लिए इजरायल के खिलाफ मुकदमा दायर करेगा।
देहकान ने बुधवार को तेहरान में एक कैबिनेट बैठक के मौके पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने सीरिया की राजधानी दमिश्क में वाणिज्य दूतावास की इमारत को नष्ट करने वाले मिसाइल हमले के लिए इजरायल के खिलाफ ईरान के कानूनी उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस हमले में कम से कम 14 मौतें हुईं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अर्ध-आधिकारिक समाचार एजेंसी फ़ार्स के हवाले से बताया कि देहकान ने कहा कि इज़रायली हमले ने अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। ईरान वर्तमान में कानूनी आकलन कर रहा है और जल्द ही अपने कानूनी निर्णयों के बारे में जानकारी प्रदान करेगा।
सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स वॉर मॉनिटर ने मंगलवार को कहा कि हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इनमें आठ ईरानी, ​​पांच सीरियाई और लेबनान के हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह का एक सदस्य शामिल है। ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि यह देखते हुए कि गंभीर रूप घायलों को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 05 Apr 2024 07:06:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण चीन सागर के द्वीपों पर चीन की प्रभुसत्ता : ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय कानून विशेषज्ञ</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-चन-सगर-क-दवप-पर-चन-क-परभसतत-बरटश-अतररषटरय-कनन-वशषजञ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-चन-सगर-क-दवप-पर-चन-क-परभसतत-बरटश-अतररषटरय-कनन-वशषजञ</guid>
<description>बीजिंग, 4 अप्रैल। दक्षिण चीन सागर का इतिहास और प्रभुसत्ता पुस्तक के लेखक और ब्रिटिश अंतरराष्ट्रीय कानून के विशेषज्ञ ऐंथनी कार्टी ने बताया कि दक्षिण चीन सागर के द्वीप प्राचीन समय से ही चीन की भूमि का एक अभिन्न अंग रहे हैं। दक्षिण चीन सागर के द्वीपों पर चीन की प्रभुसत्ता के पर्याप्त ऐतिहासिक और कानूनी प्रमाण हैं।
पेइचिंग में आयोजित एक संगोष्ठी में ऐंथनी कार्टी ने पुस्तक दक्षिण चीन सागर का इतिहास और प्रभुसत्ता लिखने की प्रक्रिया साझा की। दस से अधिक सालों में उन्होंने फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका में 19वीं सदी के अंत से दक्षिण चीन सागर के द्वीपों की प्रभुसत्ता संबंधी फाइलों को पढ़ा और संबंधित जगहों पर जाकर पड़ताल भी की।
उन्होंने बारीकी से दक्षिण चीन सागर के द्वीपों के ऐतिहासिक परिवर्तन और प्रभुसत्ता का अध्ययन कर साबित किया है कि दक्षिण चीन सागर के द्वीपों की प्रभुसत्ता चीन की है।
ऐंथनी कार्टी के अध्ययन का मुख्य विषय अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की फिलॉसफी तथा इतिहास है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून की फिलॉसफी आदि पुस्तिकें लिखीं।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 05 Apr 2024 07:06:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शी चिनफिंग ने वृक्षारोपण कर सुंदर चीन निर्मित करने पर बल दिया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/श-चनफग-न-वकषरपण-कर-सदर-चन-नरमत-करन-पर-बल-दय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/श-चनफग-न-वकषरपण-कर-सदर-चन-नरमत-करन-पर-बल-दय</guid>
<description>बीजिंग, 4 अप्रैल। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में एक स्वैच्छिक वृक्षारोपण गतिविधि में भाग लेते हुए कहा कि वर्तमान में पेड़ लगाने का अच्छा समय है।
हम सभी लोगों से सक्रियता से वृक्षारोपण में भाग लेकर सुंदर चीन के निर्माण के लिए योगदान देने का आह्वान करते हैं ताकि एक साथ मानव और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सहअस्तित्व वाले चीनी आधुनिकीकरण का नया अध्याय जोड़ा जाए। गतिविधि स्थल पर उन्होंने कई पौधे लगाये।
इस दौरान उन्होंने उनके साथ पेड़ लगाने वाले बच्चों से स्नेहपूर्ण बातचीत की। उन्होंने कहा कि युवा व बालक मातृभूमि का भविष्य हैं। बचपन से ही उनको सक्रियता से पर्यावरण संरक्षण में भाग लेना चाहिए।
गतिविधि स्थल पर कार्यकर्त्ताओं और आम लोगों के साथ चर्चा करते समय शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान वर्ष नये चीन के वृक्षारोपण दिवस की 45वीं वर्षगांठ है। चीनी जनता ने वृक्षारोपण में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। वन का अभाव एक उल्लेखनीय सवाल बना हुआ है। हमें पीढ़ी दर पीढ़ी वृक्षारोपण जारी रखकर हरित आधार मजबूत करना चाहिए ।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 05 Apr 2024 07:06:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण अफ्रीकी फुटबॉलर और ओलंपियन ल्यूक फ्लूर्स की लूटपाट में हत्या</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-अफरक-फटबलर-और-ओलपयन-लयक-फलरस-क-लटपट-म-हतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-अफरक-फटबलर-और-ओलपयन-लयक-फलरस-क-लटपट-म-हतय</guid>
<description>जोहानिसबर्ग, 4 अप्रैलदक्षिण अफ्रीका के फुटबॉलर और ओलंपियन ल्यूक फ्लूर्स की यहां लूटपाट की एक घटना में हत्या कर दी गई । उनके क्लब काइजेर चीफ्स ने यह जानकारी दी ।
चौबीस वर्ष के डिफेंडर ल्यूक को उस समय गोली मारी गई जब वह हनीड्यू इलाके में पेट्रोल पंप पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे ।
क्लब ने एक बयान में कहा , ल्यूक फ्लूर्स की जोहानिसबर्ग में लूटपाट की घटना में कल रात हत्या हो गई है । इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी संवेदनायें ।
पुलिस के प्रवक्ता मावेला मासोंडो ने बताया कि हमलावर ल्यूक की कार लेकर भाग गए । पुलिस कार लूटने और हत्या की जांच कर रही है ।
फ्लूर्स तोक्यो ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका टीम का हिस्सा थे ।( एपी )</description>
<pubDate>Fri, 05 Apr 2024 07:06:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान के हमले की आशंका से इसराइल में जीपीएस ब्लॉक, सेना ने रद्द की छुट्टियां</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-हमल-क-आशक-स-इसरइल-म-जपएस-बलक-सन-न-रदद-क-छटटय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-क-हमल-क-आशक-स-इसरइल-म-जपएस-बलक-सन-न-रदद-क-छटटय</guid>
<description>ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इसराइल के एक बड़े हिस्से में जीपीएस को ब्लॉक कर दिया गया है ताकि मिसाइल और ड्रोन के हमले को रोका जा सके.
मध्य इसराइल में टैक्सी ड्राइवर, फ़ूड डिलीवरी एजेंसियों समेत कई सेक्टर प्रभावित हुए हैं.
एक टैक्सी ड्राईवर ने बताया कि जीपीएस में उनकी लोकेशन बेरूत आ रही है.
इसराइली सेना के प्रवक्ता जनरल हगारी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
बीते सोमवार को सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास की इमारत पर हुए हमले में एक सीनियर जनरल समेत 13 लोग मारे गए थे जिसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी.
इसराइली डिफ़ेंस फ़ोर्सेस ने कॉम्बैट यूनिट के सैनिकों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. एक दिन पहले इसराइली एयर डिफ़ेंस से जुड़े रिज़र्विस्ट सैनिकों को भी अपनी यूनिटों में बुला लिया गया है.
ऐसा लगता है कि इसराइल को ईरान की ओर से जवाबी हमले का ख़तरा नज़र आ रहा है.
गुरुवार को सेंट्रल इसराइल के कई हिस्सों में जीपीएस सिस्टम बाधित रहा. इसराइली सेना की ओर से ये एक रक्षात्मक उपाय है जिसमें जीपीएस इंटरफ़ेयर का इस्तेमाल किया जाता है ताकि निर्धारित लोकेशन के आधार पर दागी गई मिसाइलों या ड्रोन को भटकाया जा सके.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 05 Apr 2024 07:06:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा में सहायता कर्मियों की मौत पर इजराइल ने मांगी माफी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-सहयत-करमय-क-मत-पर-इजरइल-न-मग-मफ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-सहयत-करमय-क-मत-पर-इजरइल-न-मग-मफ</guid>
<description>तेल अवीव, 3 अप्रैल। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने गाजा में एक सहायता काफिले पर हवाई हमले में मारे गए वर्ल्ड कंट्रोल किचन (डब्ल्यूसीके) के सात कर्मचारियों की मौत पर माफी मांगी है।
मंगलवार देर रात एक बयान में, आईडीएफ प्रमुख हर्ज़ी हलेवी ने कहा कि गलत पहचान के कारण वर्ल्ड सेंट्रल किचन के सात कर्मचारी मारे गए।
हलेवी ने आगे कहा कि डब्ल्यूसीके एक महत्वपूर्ण संगठन है, जो संघर्ष वाले क्षेत्रों में काम करता है। आईडीएफ ने अतीत में इसके साथ मिलकर काम किया है।
उन्होंने यह भी कहा कि आईडीएफ ने हमले की प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है।
आईडीएफ प्रमुख ने कहा, डब्ल्यूसीके सहायता कर्मियों को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 04 Apr 2024 05:53:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइली हमले में गाजा में सहायता कर्मियों की मौत पर बाइडेन नाराज</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-हमल-म-गज-म-सहयत-करमय-क-मत-पर-बइडन-नरज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-हमल-म-गज-म-सहयत-करमय-क-मत-पर-बइडन-नरज</guid>
<description>वाशिंगटन, 3 अप्रैल । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को गाजा में इजराइली हमले में मारे गए एक अमेरिकी सहित वर्ल्ड सेंट्रल किचन (डब्ल्यूसीके) के सात कार्यकर्ताओं की मौत पर नाराजगी और दुख जताया है।
मंगलवार को एक बयान में बाइडेन ने कहा,युद्ध के बीच भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे कार्यकर्ताओं की मौत एक त्रासदी है।
सोमवार को इजरायली हमले में मारे गए डब्ल्यूसीके कार्यकर्ता ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, यूके, अमेरिका और कनाडा के दोहरे नागरिक और फिलिस्तीन से थे।
डब्ल्यूसीके ने एक बयान में बताया कि उसके कार्यकर्ताओं पर तब हमला किया गया, जब वे दीर अल-बलाह गोदाम में समुद्री मार्ग से गाजा के लिए लाई गई 100 टन से अधिक खाद्य सामग्री उतार कर बाहर आ रहे थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, इजराइल ने वादा किया है कि वह सहायता कर्मियों के वाहनों पर हवाई हमले की गहराई से जांच कराएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि हमले की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा,इससे भी अधिक दुखद बात यह है कि ये कोई अकेली घटना नहीं है। इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। बाइडेन ने कहा कि इज़राइल ने नागरिकों की मदद कर रहे सहायता कर्मियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए हैं।
बाइडेन ने कहा कि अमेरिका गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 04 Apr 2024 05:53:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तर कोरिया का हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल के सफल प्रक्षेपण का दावा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-क-हइपरसनक-बलसटक-मसइल-क-सफल-परकषपण-क-दव</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-क-हइपरसनक-बलसटक-मसइल-क-सफल-परकषपण-क-दव</guid>
<description>सियोल, 4 अप्रैल । उत्तर कोरिया ने बुधवार को दावा किया कि उसने मध्यम दूरी की नई हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल (आईआरबीएम) का सफल परीक्षण किया है। उसनेे कहा कि देश में विकसित सभी मिसाइलें अब ठोस ईंधन व परमाणु हथियारों की क्षमता के साथ लैस हैं।
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के मुताबिक, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने मंगलवार को ह्वासोंग-16 मिसाइल के परीक्षण का मार्गदर्शन किया।
यह प्रक्षेपण उत्तर कोरिया द्वारा 14 जनवरी को मध्यम दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल के परीक्षण के लगभग तीन महीने बाद हुआ। समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया.कि पिछले महीने उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक आईआरबीएम के लिए एक ठोस-ईंधन इंजन का परीक्षण किया था।
किम ने ह्वासोंग-16 मिसाइल को शक्तिशाली व रणनीतिक रूप से आक्रामक हथियार बताया।
केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा कि, देश ने विभिन्न रेंज की सभी मिसाइलों को ठोस-ईंधन के साथ परमाणु हथियार ले जाने के लिए सक्षम बना दिया है।
केसीएनए ने कहा कि मंगलवार को परीक्षण के दौरान हाइपरसोनिक मिसाइल पूर्वी सागर में एक हजार किलोमीटर की उड़ान भरते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंची।
किम ने कहा कि दुश्मनों को रोकने और नियंत्रित करने में सक्षम हथियारों को विकसित करना वर्तमान में हमारे देश के लिए सबसे जरूरी काम है।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया इस साल हथियारों के परीक्षण में तेजी ला रहा है। इसमें समुद्र और जमीन से क्रूज मिसाइलों का प्रक्षेपण और मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर से जुड़े फायरिंग अभ्यास शामिल हैं।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 04 Apr 2024 05:53:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में लगभग एक करोड़ लोगों के गरीबी रेखा के नीचे जाने का जोखिम: विश्व बैंक</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-लगभग-एक-करड-लग-क-गरब-रख-क-नच-जन-क-जखम-वशव-बक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-लगभग-एक-करड-लग-क-गरब-रख-क-नच-जन-क-जखम-वशव-बक</guid>
<description>इस्लामाबाद, 3 अप्रैल विश्व बैंक ने कहा है कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। उसने आगाह किया है कि नकदी संकट से जूझ रहे देश में एक करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं।
विश्व बैंक की यह आशंका 1.8 प्रतिशत की सुस्त आर्थिक वृद्धि दर के साथ बढ़ती मुद्रास्फीति पर आधारित है जो चालू वित्त वर्ष में 26 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।
विश्व बैंक ने पाकिस्तान के वृद्धि परिदृश्य पर अपनी छमाही रिपोर्ट में संकेत दिया कि देश लगभग सभी प्रमुख वृहद आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने से चूक सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान अपने प्राथमिक बजट लक्ष्य से पीछे रह सकता है। वह लगातार तीन साल तक घाटे में रह सकता है। यह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की शर्तों के उलट है। मुद्रा कोष ने अनिवार्य रूप से अधिशेष की स्थिति की शर्त रखी हुई है।
रिपोर्ट के मुख्य लेखक सैयद मुर्तजा मुजफ्फरी ने कहा कि हालांकि पुनरुद्धार व्यापक है लेकिन यह अभी शुरुआती अवस्था में है। गरीबी उन्मूलन के जो प्रयास हो रहे हैं, वे पर्याप्त नहीं हैं।
इसमें कहा गया है कि आर्थिक वृद्धि मामूली 1.8 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान है। वहीं लगभग 9.8 करोड़ पाकिस्तानी के पहले से ही गरीबी रेखा के नीचे हैं। इसके साथ गरीबी की दर लगभग 40 प्रतिशत पर बनी हुई है।
रिपोर्ट में गरीबी रेखा के ठीक ऊपर रह रहे लोगों के नीचे आने के जोखिम को बताया गया है। इसके तहत एक करोड़ लोगों के गरीबी रेखा के नीचे आने का जोखिम है।
विश्व बैंक ने कहा कि गरीबों और हाशिये पर खड़े लोगों को कृषि उत्पादन में अप्रत्याशित लाभ से फायदा होने की संभावना है। लेकिन यह लाभ लगातार ऊंची महंगाई तथा निर्माण, व्यापार तथा परिवहन जैसे अधिक रोजगार देने वाले क्षेत्रों में सीमित वेतन वृद्धि से बेअसर होगा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान दिहाड़ी मजदूरों की मजदूरी केवल पांच प्रतिशत बढ़ी जबकि मुद्रास्फीति 30 प्रतिशत से ऊपर थी।
विश्व बैंक ने आगाह किया कि बढ़ती परिवहन लागत के साथ-साथ जीवन-यापन खर्च बढ़ने कारण स्कूल न जाने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि की आशंका है। साथ ही इससे किसी तरह गुजर-बसर कर रहे परिवारों के लिए बीमारी की स्थिति में इलाज में देरी हो सकती है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 04 Apr 2024 05:53:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ताइवान में आया भीषण भूकंप, अब तक नौ लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तइवन-म-आय-भषण-भकप-अब-तक-न-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तइवन-म-आय-भषण-भकप-अब-तक-न-लग-क-मत</guid>
<description>ताइवान में आए भीषण भूकंप के कारण अब तक नौ लोगों के मारे जाने की ख़बर है.
7.4 तीव्रता का ये भूकंप बीते 25 सालों का सबसे ताकतवर भूकंप बताया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया है कि भूकंप के कारण 800 लोग घायल हो गए हैं.
बचावकर्मी मलबे में फँसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. ऐसे लोगों की संख्या 100 के क़रीब हो सकती है.
सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखे जा सकते हैं, जिसमें राजधानी ताइपे में इमारतों को हिलते हुए देखा जा सकता है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 04 Apr 2024 05:53:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ताइवान में 25 साल का सबसे तीव्र भूकंप, नौ लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तइवन-म-25-सल-क-सबस-तवर-भकप-न-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तइवन-म-25-सल-क-सबस-तवर-भकप-न-लग-क-मत</guid>
<description>हुलिएन(ताइवान), 3 अप्रैल। ताइवान में बुधवार सुबह गत 25 साल का सबसे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इमारतें तथा राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गए तथा नौ लोगों की मौत हो गई।
भूकंप की वजह से पूरे द्वीपीय देश में रेल सेवा रोकनी पड़ी। हालांकि, पूर्व में जारी सुनामी की चेतावनी बाद में वापस ले ली गई।
भूकंप का केंद्र ग्रामीण, पहाड़ी हुलिएन काउंटी का तट था, जहां इमारतें 45 डिग्री के कोण पर झुक गईं और कई इमारतें ढह गईं। भूकंप के केंद्र से महज 150 किलोमीटर दूर राजधानी ताइपे में पुरानी इमारतों और कुछ नए कार्यालय परिसरों में टाइल्स गिर गईं। विद्यार्थियों को स्कूल से निकाल कर खेल के मैदान में ले जाया गया और उन्हें हेलमेट पहनाए गए। कुछ बच्चे ऊपर से गिरती चीजो से बचाव के लिए अपने सिर को किताबों से ढकते दिखे।
टेलीविज चैनल पर प्रसारित तस्वीरों में पड़ोसियों और बचावकर्मियों द्वारा झटकों के कारण दरवाजे बंद होने के कारण एक बच्चे सहित अन्य लोगों को खिड़कियों के रास्ते सड़क पर लाते देखा जा सकता है। सभी सदमे में थे लेकिन उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई थी।
ताइवान में नियमित रूप से भूकंप के झटके आते हैं और उसके पास दुनिया की सबसे उन्नत भूकंप रोधी तैयारी है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अपेक्षाकृत हल्के भूकंप की उम्मीद थी और तदनुसार उन्होंने चेतावनी नहीं भेजी। उन्होंने बताया कि अंतत: भूकंप का झटका इतना जोरदार था कि ऐसे झटकों के आदी लोग भी भयभीत हो गए।
ताइपे स्थित एक अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल पर रहने वाले ह्सियेन ह्सुएन केंग ने कहा, मैं ऐसे झटकों के साथ बड़ा हुआ हूं लेकिन आज पहली बार मैं इस भूकंप के झटके से डर कर रोने लगा। उन्होंने कहा, भूकंप के झटके के साथ मैं उठा। मैंने कभी इतने जोरदार झटके महसूस नहीं किए थे।
ताइवान की राष्ट्रीय दमकल एजेंसी ने कहा कि सुबह करीब आठ बजे आए भूकंप में नौ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अखबार यूनाइटेड डेली न्यूज ने खबर दी है कि तारोको राष्ट्रीय उद्यान में चट्टान से पत्थर गिरने से तीन पैदल यात्रियों की मौत हो गई और इसी इलाके में एक बड़ा सा पत्थर एक वैन पर गिरने से उसके चालक की भी मौत हो गई।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 934 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप के बाद संचार सेवा प्रभावित होने से एक मिनीबस में सवार होकर राष्ट्रीय उद्यान गए 50 लोगों से संपर्क टूट गया है। अन्य छह लोग कोयले की खदान में फंस गए हैं और उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।
भूकंप और भूकंप के बाद के झटकों की वजह से भूस्खलन की 24 घटनाएं हुई हैं तथा 35 सड़कें, पुल और सुरंगे क्षतिग्रस्त हुई हैं।
ताइवान की भूकंप निगरानी एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 7.2 थी जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। इसका केंद्र हुलिएन से दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में जमीन से करीब 35 किलोमीटर नीचे था।
राष्ट्रीय संसद भवन और ताइपे के दक्षिण में स्थित मुख्य हवाई अड्डे का एक खंड मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। यह संसद भवन द्वितीय विश्व युद्ध से पहले बनाए गए स्कूल में है।
पूर्वी तट के पास पहाड़ी क्षेत्र में सुरंगों और राजमार्गों पर भूस्खलन और गिरते मलबे के कारण यातायात लगभग ठप हो गया। पूरे द्वीप में ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया और ताइपे में सबवे सेवा को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। द्वीपीय देश की आबादी 2.3 करोड़ है।
भूकंप के तुरंत बाद द्वीप पर मची अफरा-तफरी जल्द ही सामान्य स्थिति में बदल गई क्योंकि ताइवान में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए विद्यालयों और अन्य स्थानों पर लोगों को प्रशिक्षण दिया जाता है और मीडिया व मोबाइल के द्वारा नोटिस भेजा जाता है।
भूकंप विज्ञानी और मिसौरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर स्टीफन गाओ ने कहा कि ताइवान की तैयारी दुनिया में सबसे उन्नत है, जिसमें सख्त इमारत निर्माण मानक और एक विश्व स्तरीय भूकंप विज्ञान नेटवर्क शामिल है।
दोपहर तक स्थिति सामान्य हो गई और ताइपे के उत्तरी उपनगरीय इलाके बेइतोउ में मेट्रो में भीड़ देखी और लोग काम पर जाते दिखे।
चीनी मीडिया के मुताबिक भूकंप के झटके चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई और दक्षिण पूर्वी तट पर भी महसूस किए गए। चीन और ताइवान की दूरी करीब 160 किलोमीटर है।
वहीं, जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटके के 15 मिनट बाद योनगुनी द्वीप पर सुनामी की 30 सेंटीमीटर ऊंची लहर देखी गई है। इशिगाकी और मियाको द्वीपों पर भी छोटी लहरें उठीं। हालांकि, बुधवार की दोपहर इलाके में सभी तरह की चेतावनी वापस ले ली गई।
हुलिएन में इससे पहले 2018 में भूकंप का झटके आये थे जिनमें 17 लोगों की मौत हुई थी और ऐतिहासिक होटल ध्वस्त हो गया था। ताइवान में हाल के वर्षों में 21 सितंबर 1999 को सबसे भीषण भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 7.7 थी। इसमें 2400 लोगों की मौत हो गई थी, करीब एक लाख लोग जख्मी हो गए थे और हजारों इमारतें नष्ट हो गई थीं।
भूकंप से आर्थिक नुकसान का आकलन अबतक नहीं की किया गया है, लेकिन ताइवान दुनिया के सबसे परिष्कृत कंप्यूटर चिप्स और अन्य उच्च-प्रौद्योगिकी वस्तुओं का अग्रणी निर्माता है जो भूकंपीय घटनाओं के प्रति अत्यधिक संवेदनशील हैं। बिजली ग्रिड के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया, जिससे संभवतः आपूर्ति श्रृंखला में बाधा उत्पन्न हुई और वित्तीय नुकसान हुआ।
ताइवान की चिप निर्माता टीएसएमसी एप्पल जैसी कंपनियों को सेमीकंडक्टर की आपूर्ति करती है। कपंनी ने बताया कि उसने ताइपे के दक्षिण-पश्चिम में ह्सिंचू में अपने कुछ कारखानों से कर्मचारियों को हटा दिया था। कारखाना के अधिकारियों ने बताया कि शहर के साइंस पार्क स्थित सभी कारखानों में बिजली और पानी की आपूर्ति सामान्य है।
ताइवान स्टॉक एक्सचेंज में भी बुधवार को सामान्य कामकाज हुआ।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 04 Apr 2024 05:53:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ताइवान में शक्तिशाली भूकंप के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटे बचावकर्मी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तइवन-म-शकतशल-भकप-क-बद-लपत-लग-क-तलश-म-जट-बचवकरम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तइवन-म-शकतशल-भकप-क-बद-लपत-लग-क-तलश-म-जट-बचवकरम</guid>
<description>हुआलीन (ताइवान), 4 अप्रैल। ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को बचावकर्मी लापता लोगों की खोज में जुट गये।
ताइवान में बुधवार को आये भूकंप को बीते 25 वर्षों में सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई जगह पत्थरों के खिसकने की खबरें सामने आईं।
भूकंप से नौ लोगों की मौत हो गयी।
भूकंप के केंद्र के समीप पूर्वी तटीय शहर हुआलीन में मजदूरों ने एक क्षतिग्रस्त इमारत को स्थिर करने और ढहने से बचाने के लिए उसके चारों ओर निर्माण सामग्री डालने के लिए खुदाई की।
मेयर सू चेन-वेई ने पहले कहा था कि भूकंप से 48 आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। इन क्षतिग्रस्त इमारतों में से कुछ के भूतल ढह गये, जिसकी वजह से ये इमारतें खतरनाक तरीके से झुक गईं।
भूकंप में एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मारे गये नौ लोगों में से कम से कम चार व्यक्ति तारोको राष्ट्रीय उद्यान के भीतर थे।
राष्ट्रीय दमकल एजेंसी के मुताबिक करीब 150 लोग लापता हैं।
उद्यान में करीब दो दर्जन पर्यटक और कुछ अन्य लोग फंसे हुए थे। स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय ने बताया कि एक चट्टान खदान में 64 अन्य मजदूर काम कर रहे थे। मंत्रालय के मुताबिक, एक अन्य खदान से छह मजदूरों को हवाई मार्ग से बाहर निकाला गया क्योंकि चट्टानें गिरने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं और वहां तक पहुंचना मुश्किल हो गया था।
मंत्रालय ने बताया कि विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों सहित कई लोगों के अब भी फंसे होने की सूचना है। मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय उद्यान में फंसे करीब 50 लोगों से अधिकारियों का संपर्क नहीं हो सका, इनमें से अधिकांश होटल के कर्मचारी हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 04 Apr 2024 05:53:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरानी राजदूत ने दूतावास पर इजराइली हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का लिया संकल्प</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-रजदत-न-दतवस-पर-इजरइल-हमल-क-खलफ-जवब-कररवई-क-लय-सकलप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-रजदत-न-दतवस-पर-इजरइल-हमल-क-खलफ-जवब-कररवई-क-लय-सकलप</guid>
<description>दमिश्क, 2 अप्रैल। सीरिया में ईरानी राजदूत हुसैन अकबरी ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी दूतावास पर इजराइली हमले का जवाब देने की बात कही है।
ईरानी दूतावास के वाणिज्य दूतावास भवन पर इजराइली मिसाइल हमले के बाद, अकबरी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि हमले में उनके पांच सहयोगियों की जान चली गई, जबकि दूतावास के दो गार्ड घायल हो गए।
उन्होंने कहा, इज़राइल ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी राजदूत ने चेतावनी दी है कि ईरान इजराइल के हमले का समुचित जवाब देगा।
अकबरी ने कहा, इजराइल को अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे।
मिसाइल हमले के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद ने घटना निंदा की।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 03 Apr 2024 06:11:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइल ने सीरिया की राजधानी में ईरानी वाणिज्य दूतावास की इमारत पर दागी मिसाइलें</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-सरय-क-रजधन-म-ईरन-वणजय-दतवस-क-इमरत-पर-दग-मसइल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-सरय-क-रजधन-म-ईरन-वणजय-दतवस-क-इमरत-पर-दग-मसइल</guid>
<description>दमिश्क, 2 अप्रैल। इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी दूतावास परिसर में स्थित वाणिज्य दूतावास की इमारत पर मिसाइलों से हमला किया। हमले में इमारत जमींदोज हो गई और कई लोग हताहत हुए। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।
सोमवार को हमले के बाद दमिश्क के पश्चिम में माज़ेह राजमार्ग पर स्थित इमारत से धुएं का गुबार उठते देखा गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ रिपोर्ट के अनुसार, ध्वस्त इमारत ईरानी दूतावास का हिस्सा है। इसके मलबे के बीच एक ईरानी झंडा लगा हुआ है।
सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमला सोमवार शाम करीब पांच बजे हुआ। इज़राइल ने कब्जे वाले सीरियाई गोलान हाइट्स की दिशा से हमला किया।
इसमें कहा गया है कि सीरिया की वायु सेना ने कुछ मिसाइलों को रोक दिया। हमले में अनेक लोग मारे गए और घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मेकदाद ने हमले की निंदा की।
उन्होंने कहा कि इजराइली हमले से सीरियाई-ईरानी संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 03 Apr 2024 06:11:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-क-अल-शफ-असपतल-स-इजरइल-सन-हट-दरजन-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-क-अल-शफ-असपतल-स-इजरइल-सन-हट-दरजन-मत</guid>
<description>गाजा, 2 अप्रैल । फिलिस्तीनी सुरक्षा चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि दो सप्ताह के सैन्य अभियान के बाद इजराइली सेना गाजा शहर के अल-शिफा अस्पताल से हट गई है। सेना के अभियान के दौरान दर्जनों लोग मारे गए।
सुरक्षा सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ बताया कि अस्पताल की अधिकांश इमारतों को इजराइली सेना ने नष्ट कर दिया। इससे यहां मरीजों का इलाज थम गया है।
समाचार एजेंसी ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा कि अस्पताल के प्रांगण से बच्चों, महिलाओं और चिकित्सा कर्मचारियों सहित दर्जनों क्षत-विक्षत शवों को बाहर निकाला गया।
सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, अस्पताल के जल्द चालू होने की संभावना कम है। क्योंकि इजराइली सेना ने यहां के चिकित्सा उपकरणों को नष्ट कर दिया है।
इजराइली सेना ने 18 मार्च को गाजा के सबसे बड़े शिफा अस्पताल पर बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया था। सेना का आरोप था कि हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद (पीआईजे) के सदस्यों ने अस्पताल में शरण ले रखी है।
इज़रायली सेना के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने एक प्रेस बयान में कहा कि सेना ने शिफ़ा में अपना सैन्य अभियान समाप्त कर दिया। इस दौरान हमास और पीआईजे के कई नेताओं सहित दर्जनों को मार डाला गया और गिरफ्तार किया गया।
अद्राई ने कहा, सेना को अस्ताल के प्रसूति वार्ड में राइफलें, पिस्तौल, विस्फोटक सामग्री और दर्जनों मोर्टार के गोले मिले।
हमास द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय ने एक प्रेस बयान में कहा कि इजराइली सेना ने शिफा अस्पताल में अपने सैन्य अभियान के दौरान कम से कम 400 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 900 से अधिक को गिरफ्तार कर लिया।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 03 Apr 2024 06:11:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फिनलैंड: हेलसिंकी के एक स्कूल में गोलीबारी में कई लोग घायल, एक संदिग्ध पुलिस हिरासत में लिया गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फनलड-हलसक-क-एक-सकल-म-गलबर-म-कई-लग-घयल-एक-सदगध-पलस-हरसत-म-लय-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फनलड-हलसक-क-एक-सकल-म-गलबर-म-कई-लग-घयल-एक-सदगध-पलस-हरसत-म-लय-गय</guid>
<description>हेलसिंकी, 2 अप्रैल फिनलैंड के हेलसिंकी में एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गोलीबारी की घटना राजधानी के बाहर वंता शहर के विएर्टोला स्कूल में हुई।
फिलहाल इस बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 03 Apr 2024 06:11:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इस्तांबुल के नाइटक्लब में आग लगने से 15 लोगों की मौत, कई घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसतबल-क-नइटकलब-म-आग-लगन-स-15-लग-क-मत-कई-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसतबल-क-नइटकलब-म-आग-लगन-स-15-लग-क-मत-कई-घयल</guid>
<description>इस्तांबुल, 2 अप्रैल। इस्तांबुल में एक नाइटक्लब में मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार को आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग बुरी तरह जल गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सरकारी अनादोलू एजेंसी ने बताया कि आग की घटना में कम से आठ लोग घायल हो गये, जिनमें से सात को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नाइटक्लब नवीनीकरण के काम के लिए बंद था। यह बेसिकतास जिले में 16 मंजिल की एक इमारत के भूतल पर है।
अधिकारियों के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है।
गवर्नर दावुत गुल ने मौके पर संवाददाताओं से कहा कि आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और माना जा रहा है कि घटना के शिकार लोग नवीनीकरण कार्य में शामिल थे।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 03 Apr 2024 06:11:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जापान के बाद फिलीपींस में भी सुनामी की चेतावनी जारी, ताइवान में तेज़ भूकंप से बढ़ा ख़तरा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जपन-क-बद-फलपस-म-भ-सनम-क-चतवन-जर-तइवन-म-तज-भकप-स-बढ-खतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जपन-क-बद-फलपस-म-भ-सनम-क-चतवन-जर-तइवन-म-तज-भकप-स-बढ-खतर</guid>
<description>जापान के बाद अब फिलीपींस ने भी अपने यहां सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है.
समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार, प्रशासन ने ताइवान में आए भूकंप के बाद तटीय इलाकों को ख़ाली करने के आदेश जारी किए हैं.
बुधवार की सुबह ताइवान में 7.4 की तीव्रता का भूकंप आया है. बीते 25 साल में ये ताइवान में आया सबसे तेज़ भूकंप है.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताइवान के हुलिएन शहर से लगभग 18 किमी (11 मील) दक्षिण में स्थित है.
चीन के सरकारी मीडिया ने कहा कि चीन के दक्षिण-पूर्वी फ़ुज़ियान प्रांत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है.
थोड़ी देर पहले जापान ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है.
आशंका जताई जा रही है कि सुनामी की लहरें तीन मीटर ऊंची हो सकती हैं. जापान में भी प्रशासन ने ओकिनावा के तटीय इलाक़ों से लोगों को सुरक्षित निकाले जाने की एडवाइज़री जारी की है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 03 Apr 2024 06:11:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जापान ने जारी की सुनामी की चेतावनी, ताइवान में जबर्दस्त भूकंप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जपन-न-जर-क-सनम-क-चतवन-तइवन-म-जबरदसत-भकप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जपन-न-जर-क-सनम-क-चतवन-तइवन-म-जबरदसत-भकप</guid>
<description>बुधवार को ताइवान में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद जापान ने ओकिनावा प्रान्त में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. आशंका जताई जा रही है कि सुनामी की लहरें तीन मीटर ऊंची हो सकती हैं.
ताइवान में पिछले 25 सालों में इतना तेज़ भूकंप नहीं आया था.
जापान ने ओकिनावा के तटीय इलाक़ों से लोगों को सुरक्षित निकाले जाने की एडवाइज़री जारी की है.
जापान के सरकारी प्रसारण एनएचके अनुसार, सुनामी सुबह 9:30 बजे के आसपास इरिओमोटे और इशिगाकी द्वीपों पर टकराएगी और सुबह 10:00 बजे के आसपास मियाकोजिमा और ओकिनावा के मुख्य द्वीप तक पहुँच सकती हैं.
यहां रहने वाल लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है क्योंकि मार्च 2011 में जब तोहोकू में भूकंप आया और फिर सुनामी आई तो शुरुआत में लहरें केवल कुछ सेंटीमीटर ही थीं लेकिन ये भयानक सुनामी में तब्दील हो गया.
11 मार्च 2011 में जापान के पूर्वोत्तर तट पर 9 तीव्रता का भूकंप आया था जो जापान के रिकॉर्ड का सबसे तगड़ा भूकंप माना जाता है. इसके बाद वहां भयावह सुनामी आयी, इसके कारण दुनिया ने हालिया समय का सबसे बुरा परमाणु संकट देखा.
सुनामी के कारण फुकुशिमा में न्यूक्लियर रिएक्टर के ठंडे होने से पहले ही बिजली चली गई और रिएक्टर से रेडियोएक्टिव तत्वों का रिसाव हो गया. इसके कारण जापान सरकार को इस इलाके को नो-फ्लाई ज़ोन बनाना बड़ा और आसपास की बसावट खाली बनानी पड़ी.
रूस के चर्नोबिल के बाद इसे सबसे बुरा न्यूक्लियर संकट माना जाता है.
जापान में भूकंप आना आम बात है. ये दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 03 Apr 2024 06:11:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा: मदद पहुंचाने वालों पर इसराइल का जानलेवा हमला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-मदद-पहचन-वल-पर-इसरइल-क-जनलव-हमल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-मदद-पहचन-वल-पर-इसरइल-क-जनलव-हमल</guid>
<description>ग़ज़ा में खाने-पीने के ज़रिए लोगों की मदद करने वाली संस्था वर्ल्ड सेंट्रल किचन के सात कर्मचारी इसराइली हमले में मारे गए हैं.
इसके बाद वर्ल्ड सेंट्रल किचन ने ग़ज़ा में अपना कामकाज रोक दिया है.
वर्ल्ड सेंट्रल किचन ने बतााया कि जो लोग मारे गए, वो ज़रूरतमंदों के लिए खाना लेकर जा रहे थे.
वर्ल्ड सेंट्रल किचन की राहत सामग्री टीम में तीन गाड़ियों का काफिला था जिनमें दो बख़्तरबंद गाड़ियां थीं. बीबीसी को ये जानकारी मिली है कि इसराइली हमले का असर तीनों गाड़ियां पर हुआ है.
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा, इसराइली सेना के ग़ैर- इरादतन हमले में ग़ज़ा में मासूम लोग मारे गए हैं. ऐसा युद्ध के दौरान होता है. हम सरकारों के संपर्क में है. ऐसा दोबारा न हो ये सुनिश्चित करने के लिए हम हर संभव क़दम उठाएंगे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 03 Apr 2024 06:11:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाज़ा में युद्ध को लेकर मुस्लिम नेताओं ने बाइडन की इफ्तार दावत का निमंत्रण ठुकराया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-यदध-क-लकर-मसलम-नतओ-न-बइडन-क-इफतर-दवत-क-नमतरण-ठकरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-यदध-क-लकर-मसलम-नतओ-न-बइडन-क-इफतर-दवत-क-नमतरण-ठकरय</guid>
<description>वाशिंगटन, 3 अप्रैल। गाज़ा में जारी जंग के कारण अमेरिका में मुस्लिम समुदाय के नेताओं ने राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से आयोजित होने वाले रोज़ा इफ्तार (व्रत तोड़ने) के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है।
इसके बाद व्हाइट हाउस ने मंगलवार शाम को छोटी इफ्तार दावत का आयोजन करने का फैसला किया है जिसमें सिर्फ प्रशासन में काम करने वाले लोग ही शामिल होंगे।
मुस्लिम पैरोकार समूह एमगैज की अगुवाई करने वाले वाइल अल ज़ायत ने पिछले साल व्हाइट हाउस में आयोजित इफ्तार में हिस्सा लिया था लेकिन उन्होंने इस बार बाइडन के साथ रोज़ा खोलने से यह कहते हुए इनकार कर दिया, जब गाज़ा में भुखमरी के हालात हों तो इस तरह से दावत में शिरकत करना अनुचित है।
उन्होंने कहा कि कई लोगों द्वारा निमंत्रण को अस्वीकार करने के बाद व्हाइट हाउस ने सोमवार को अपनी योजना बदली और समुदाय के नेताओं से कहा कि वह प्रशासन की नीतियों पर केंद्रित एक बैठक का आयोजन करना चाहते हैं। अल ज़ायत ने इससे भी इनकार कर दिया।
कई अमेरिकी-मुस्लिम गाज़ा की घेराबंदी को लेकर इज़राइल का समर्थन करने के लिए बाइडन से खफा हैं।
राष्ट्रपति की डेमोक्रेटिक पार्टी को इस बात का डर सता रहा है कि बाइडन के लिए मुस्लिमों का कम होता समर्थन रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी का रास्ता प्रशस्त कर सकता है।
मंगलवार को होने वाली इफ्तार दावत में बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, सरकारी मुस्लिम अधिकारी, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारी और कई मुस्लिम नेता शामिल हो सकते हैं। हालांकि व्हाइट हाउस ने उनके नाम नहीं बताए हैं।
जिन कुछ लोगों को पिछले वर्षों में आयोजित कार्यक्रमों में आमंत्रित किया गया था, उन्हें इस बार निमंत्रण नहीं दिया गया है जिनमें डियरबॉर्न, मिशिगन के मेयर अब्दुल्ला हम्मूद शामिल हैं।
प्रेस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने कहा कि समुदाय के नेताओं ने कार्य समूह की बैठक करने के लिए कहा था। उन्होंने इस बैठक को उनसे प्रतिक्रिया प्राप्त करने का अवसर बताया।
जहां तक निजी इफ्तार की बात है, ज्यां-पियरे ने कहा राष्ट्रपति रमज़ान के दौरान मुस्लिम समुदाय की मेज़बानी करने की अपनी परंपरा को जारी रखने जा रहे हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 03 Apr 2024 06:11:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चार अरब लोगों को भोजन मुहैया कराने की अक्षय पात्र की उपलब्धि का संरा ने मनाया जश्न</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चर-अरब-लग-क-भजन-महय-करन-क-अकषय-पतर-क-उपलबध-क-सर-न-मनय-जशन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चर-अरब-लग-क-भजन-महय-करन-क-अकषय-पतर-क-उपलबध-क-सर-न-मनय-जशन</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 3 अप्रैल। अक्षय पात्र फाउंडेशन की चार अरब लोगों को भोजन कराने की ऐतिहासिक उपलब्धि की संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सराहना की गई और इस दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारत के सक्रिय कदमों का उल्लेख किया गया।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम - खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां: सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की ओर भारत के कदम की मेजबानी की, जिसमें खाद्य सुरक्षा और पोषण के संबंध में देश की नवीन रणनीतियों, नीतियों एवं उपलब्धियों और उनके एसडीजी, विशेषकर शून्य भुखमरी के लक्ष्य के अनुकूल होने का जिक्र किया गया।
इस कार्यक्रम में इंफोसिस के संस्थापक एन.आर. नारायण मूर्ति, नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और द अक्षय पात्र फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु पंडित दास ने भारतीय एनजीओ द्वारा अब तक चार अरब लोगों को भोजन कराने की उपलब्धि हासिल किए जाने का जश्न मनाया।
इस अवसर के लिए विशेष रूप से भेजे गए एक संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार अरब लोगों को भोजन परोसने की उल्लेखनीय उपलब्धि पर द अक्षय पात्र फाउंडेशन की पूरी टीम को बधाई दी और इसे अत्यंत गर्व और खुशी की बात बताया।
यह संदेश संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने पढ़ा।
मोदी ने इस संदेश में कहा, यह उपलब्धि भुखमरी मिटाने और मनुष्यों को पोषण प्रदान करने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस उपलब्धि के महत्व को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भोजन परोसकर और उजागर किया गया है, जो वैश्विक कल्याण के प्रति जुनून को दर्शाता है।
मोदी ने कहा कि अक्षय पात्र ने बड़ी संख्या में बच्चों को भोजन परोसा है और यह सुनिश्चित किया है कि दुनिया के भविष्य के निर्माताओं को अच्छा पोषण मिले। उन्होंने उस अवसर को भी याद किया जब उन्होंने फरवरी 2019 में वृन्दावन में अक्षय पात्र की ओर से भोजन परोसा था और उस समय संगठन ने तीन अरब लोगों को भोजन परोसने की उपलब्धि प्राप्त की थी।
सत्यार्थी ने इस दौरान कहा कि चार अरब लोगों को भोजन कराए जाने की उपलब्धि का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में जश्न मनाना बहुत महत्व रखता है और यह बहुत मजबूत संदेश भेजता है क्योंकि यह वह स्थान है जो आठ अरब लोगों की आशाओं और प्रेरणाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
सत्यार्थी ने 2030 के विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की विफलता पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, अगर हम एसडीजी को हासिल करने में असफल रहते हैं, तो हम भविष्य में भी विफल हो जाएंगे।
मूर्ति ने संयुक्त राष्ट्र में अन्य देशों के नेताओं से अक्षय पात्र मॉडल का अनुसरण कर अपने देश में गरीब बच्चों के लिए खुशी, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, आशा और सफलता लाने की अपील की।
उन्होंने फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अक्षय पात्र हमारा विश्वास बढ़ाता है कि भारत में वास्तव में अच्छी चीजें हो सकती है।
मूर्ति ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की आर्थिक नीतियों की सफलता, उसके दृष्टिकोण और भारतीय उद्यमियों एवं नागरिकों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के कारण भारत अच्छी आर्थिक प्रगति कर रहा है।
इस मौके पर दास ने कहा कि यदि अन्य देश भी इस मॉडल को अपनाने के लिए अक्षय पात्र को आमंत्रित करते हैं तो संगठन इस ग्रह के हर नागरिक की भलाई के जुनून से प्रेरित होकर भारत की सीमाओं से परे जाकर काम करने का भी इच्छुक हैं
कंबोज ने कहा कि भारत विशेष रूप से गरीबी उन्मूलन में साहसिक कदम उठा रहा है।
अक्षय पात्र की भारत में 72 रसोई हैं, जो पिछले 24 वर्ष से 24,000 स्कूल में हर दिन 21 लाख बच्चों को खाना खिलाती है।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 03 Apr 2024 06:11:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नीदरलैंड के एडे शहर में कई लोगों को बनाया गया बंधक, पुलिस ने आसपास की इमारते खाली कराईं</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नदरलड-क-एड-शहर-म-कई-लग-क-बनय-गय-बधक-पलस-न-आसपस-क-इमरत-खल-करई</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नदरलड-क-एड-शहर-म-कई-लग-क-बनय-गय-बधक-पलस-न-आसपस-क-इमरत-खल-करई</guid>
<description>एडे(नीदरलैंड), 30 मार्च। नीदरलैंड के एडे शहर में पुलिस ने उस इलाके की घेराबंदी की है, जहां एक इमारत में कई लोगों को बंधक बनाया गया है।
पुलिस प्रवक्ता साइमन क्लोक ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि एडे शहर में लोगों को बंधक बनाया गया है, लेकिन उन्होंने घटना के बारे में अधिक जानकारी देने या यह बताने से इनकार कर दिया कि इसमें कितने लोग शामिल हैं।
पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, फिलहाल इस घटना के पीछे आतंकवादी मंशा होने के संकेत नहीं मिले हैं।
इससे पहले, पुलिस ने एडे शहर में एक केंद्रीय चौराहे के पास 150 घरों को यह कहते हुए खाली करा लिया था कि इलाके में एक व्यक्ति है जो उनके या दूसरों के लिए खतरा हो सकता है।
एम्स्टर्डम से 85 किलोमीटर (53 मील) दक्षिण-पूर्व में एक ग्रामीण बाजार शहर, एडे में घटनास्थल की तस्वीरें आई हैं, जिनमें पुलिस और अग्निशमन कर्मी एक घेराबंदी वाले क्षेत्र में सड़कों पर दिख रहे हैं।
नगरपालिका ने बताया कि एडे के केंद्रीय हिस्से की सभी दुकानें बंद रहेंगी।(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 01 Apr 2024 04:30:11 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लंदन में ईरान के चैनल के एंकर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लदन-म-ईरन-क-चनल-क-एकर-पर-चक-स-हमल-हलत-गभर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लदन-म-ईरन-क-चनल-क-एकर-पर-चक-स-हमल-हलत-गभर</guid>
<description>ब्रिटेन से संचालित एक ईरानी टीवी चैनल के एंकर को लंदन में उनके घर के बाहर चाकू मारा गया है.
2022 में ईरान में हुए हिजाब विरोधी प्रदर्शनों पर लंबी कवरेज करने वाले चैनल ईरान इंटरनेशनल चैनल ने बताया है कि उनके होस्ट पूरिया ज़ेराती पर उनके घर के बाहर एक समूह ने चाकू से हमला किया.
मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि आतंकवाद विरोधी विशेष सुरक्षा अधिकारी इस हमले की जांच में जुटे हैं. पुलिस के मुताबिक़ 36 वर्षीय पूरिया ज़ेराती अस्पताल में हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.
पुलिस का कहना है कि हमला का मक़सद अभी स्पष्ट नहीं है और जांच अधिकारी हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं.
नवंबर 2022 में ब्रितानी सुरक्षा एजेंसियों ने चैनल के लिए काम कर रहे लोगों पर ख़तरे को लेकर अंदेशा ज़ाहिर किया था. चैनल के स्टूडियो के बाहर नाकेबंदी की गई थी और हथियारबंद पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए थे.
उसी दौरान, ईरान की सरकार ने इस चैनल को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया था. फ़रवरी 2023 में ईरान इंटरनेशनल ने लंदन में अपना काम बंद कर वाशिंगटन डीसी में स्टूडियो बनाया था.
पिछले साल सितंबर में फिर से लंदन से चैनल का संचालन शुरू हुआ था. फ़ारसी भाषा में संचालित ये चैनल ईरान की सरकार की नीतियों का विरोध करता रहा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 01 Apr 2024 04:30:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नीदरलैंड: नाइटक्लब में लोगों को बंधक बनाने वाला हमलावर गिरफ्तार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नदरलड-नइटकलब-म-लग-क-बधक-बनन-वल-हमलवर-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नदरलड-नइटकलब-म-लग-क-बधक-बनन-वल-हमलवर-गरफतर</guid>
<description>ओइफ़े वाल्श
नीदरलैंड के पूर्व में बसे एक शहर के एक नाइटक्लब में लोगों को बंधक बनाने वाले हथियारबंद हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस के मुताबिक़ ईडे शहर के पैटीकोट नाम के नाइटक्लब में हमलावर शनिवार सवेरे के वक्त दाखिल हुआ.
स्थानीय मीडिया के अनुसार हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ाने की धमकी दी और चार लोगों को बंधक बना लिया.
सबसे पहले तीन लोग हमलावर की गिरफ्त से छूटे जिसके बाद छठा व्यक्ति बंधक बनाए जाने के क़रीब छह घंटे बाद छूटा.
जिस वक्त हमलावर नाइटक्लब में घुसा उस वक्त जो लोग वहां साफ सफाई कर रहे थे उसने उन्हें बंधक बना लिया.
पुलिस का कहना है कि हमलावर के इरादे का अब तक पता नहीं चला है लेकिन उसकी मानसिक स्थिति की जांच की दा रही है.
नीदरलैंड के ब्रॉडकास्टर एनओएस ने बताया है कि स्थानीय समयानुसार 5 बजकर 15 मिनट पर अधिकारियों को लोगों के बंधक बनाए जाने की ख़बर मिली थी.
पूर्वी नीदरलैंड्स पुलिस की तरफ से अभियान का नेतृत्व कर रहे ऐन जैन ऊस्टरहेर्ट ने कहा है कि जानकारी मिलने के मिनटो के भीतर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी.
अधिकारियों का कहना है कि हमलावर के पास एक बैकपैक था और कई चाकू थे जो उसने बंधकों को दिखाए.
इसके बाद इस कैफ़े के इर्द-गिर्द के क़रीब डेढ़ सौ घरों को खाली करा लिया गया है और शहर के मुख्य इलाक़ों को बंद कर दिया गया है.
पुलिस ने अपने स्पेशलिस्ट टीमों को नाइटक्लब के आसपास तैनात किया, साथ ही एंटी-एक्सप्लोसिव यूनिट को भी तैनात किया.
आख़िरी बंधक के नाइटक्लब से बाहर निकलने के बाद हमलावर चेहके पर एक मास्क पहने बाहर निकला. पुलिस ने उसे हथकड़ी पहनाई और अपने साथ लेगई.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 01 Apr 2024 04:30:10 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-मडय-क-दव-गज-म-अरब-मल-क-शतबल-पहचएग-रहत-समगर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-मडय-क-दव-गज-म-अरब-मल-क-शतबल-पहचएग-रहत-समगर</guid>
<description>इसराइली मीडिया ने सरकार के हवाले से ग़ज़ा में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अरब मूल के शांतिबलों के इस्तेमाल के प्रस्ताव के बारे में रिपोर्ट प्रकाशित की है.
रिपोर्टों के मुताबिक़ इन शांतिबलों में सभी सुरक्षा बल अरब मूल के होंगे.
रिपोर्टों के मुताबिक़ इस सप्ताह अमेरिका यात्रा के दौरान इसराइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है.
ये शांतिबल तीन अरब देशों से होंगे. हालांकि ये देश कौन होंगे इस बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है.
इन देशों में सऊदी अरब और क़तर शामिल नहीं होंगे.
अमेरिका इन शांतिबलों का प्रबंधन करेगा, हालांकि वो पहलो ही कह चुका है कि ग़ज़ा में ज़मीनी स्तर पर कोई अमेरिकी सैनिक मौजूद नहीं होगा.
अभी तक इन रिपोर्टों पर इसराइली सरकार ने कोई अधिकारिक टिप्पणी नहीं की है. ये भी स्पष्ट नहीं है कि अरब देश इसमें शामिल होने के लिए तैयार हो पाएंगे या नहीं.
अरब देश किसी भी शांति योजना को लागू करने के लिए स्वतंत्र फ़लस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने की मांग करते रहे हैं.</description>
<pubDate>Mon, 01 Apr 2024 04:30:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में की फिलिस्तीनी किशोर की हत्या</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-सन-न-वसट-बक-म-क-फलसतन-कशर-क-हतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-सन-न-वसट-बक-म-क-फलसतन-कशर-क-हतय</guid>
<description>रामल्लाह, 31 मार्च । फिलिस्तीनी चिकित्सा सूत्रों ने कहा कि इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में एक फिलिस्तीनी किशोर की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया।
सूत्रों ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि 13 वर्षीय मुतासिम अबू अबेद को जेनिन के दक्षिण में कबातिया शहर में गोलियों से भून दिया गया।
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि हमले में घायल दो लोगों में से एक की हालत गंभीर है। उसे जेनिन के अल-रज़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इजराइली सेना ने कबातिया पर हमला किया और गोलीबारी की।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले साल सात अक्टूबर को इज़राइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में इज़राइल द्वारा 450 से अधिक फिलिस्तीनियों को मार दिया गया है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 01 Apr 2024 04:30:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/आईडएफ-न-गज-क-अल-शफ-असपतल-म-हमस-क-चर-वरषठ-नतओ-क-उतर-मत-क-घट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/आईडएफ-न-गज-क-अल-शफ-असपतल-म-हमस-क-चर-वरषठ-नतओ-क-उतर-मत-क-घट</guid>
<description>तेल अवीव, 31 मार्च । इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा है कि उसने गाजा सिटी के अल-शिफा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान हमास के चार वरिष्ठ नेताओं को मार डाला। वेे वहां छिपे हुए थे।
आईडीएफ के अनुसार मृतकों में से एक राड थाबेट, हमास की भर्ती टीम का प्रमुख था और एक अन्य महमूद खलील ज़कज़ुक गाजा शहर में हमास की रॉकेट यूनिट का डिप्टी कमांडर था।
अन्य दो मृतकों की पहचान हमास के वरिष्ठ कार्यकर्ता फादी ड्विक और जकारिया नजीब के रूप में की गई है।
आईडीएफ ने कहा कि ड्विक हमास का वरिष्ठ खुफिया अधिकारी था और 2002 में वेस्ट बैंक में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। इसमें चार इजराइली नागरिकों की मौत हो गई थी।
आईडीएफ ने कहा कि ज़कारिया नजीब हमास के वेस्ट बैंक मुख्यालय में एक वरिष्ठ कार्यकर्ता था और वेस्ट बैंक में इज़राइल पर हमलों को अंजाम देने और साजिश रचने में शामिल था।
आईडीएफ ने शनिवार रात एक बयान में कहा कि अल-शिफा अस्पताल परिसर में गोलीबारी जारी है और उसके सैनिकों ने अस्पताल के अंदर लगभग 200 हमास कार्यकर्ताओं को मार डाला है।
बयान में यह भी कहा गया कि आईडीएफ ने शनिवार को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस इलाके में हमास के कई बंदूकधारियों को मार डाला।
सेना ने कहा कि इज़राइली वायु सेना ने भी अल-अमल और अल-क़ुरारा क्षेत्र में हवाई हमले किए।
इजराइली रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि आईडीएफ अल-शिफा और अल-नासिर अस्पतालों में तलाशी अभियान चला रहा है, जहां अब भी हमास के कई सदस्य छिपे हुए हैं।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 01 Apr 2024 04:30:08 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जनता को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है : शी चिनफिंग</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जनत-क-सरवचच-परथमकत-दन-ह-श-चनफग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जनत-क-सरवचच-परथमकत-दन-ह-श-चनफग</guid>
<description>बीजिंग, 31 मार्च । 1 अप्रैल को प्रकाशित होने वाली छ्यो शी पत्रिका के सातवें अंक में सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक अहम आलेख जारी किया जाएगा, जिसका शीर्षक है कि जनता को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है।
इस आलेख में बल दिया गया कि जनता इतिहास की रचयिता है। जनता सच्ची वीर है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी जनता से आयी है और जनता की सेवा करती है। पार्टी का आधार और शक्ति जनता में है। बेहतर जीवन के प्रति जनता की आकांक्षा तो हमारे संघर्ष का लक्ष्य है। सीपीसी सदस्यों की प्रारंभिक आकांक्षा और कर्तव्य चीनी जनता को सुख दिलाना और चीनी राष्ट्र का पुनरोत्थान पूरा करना है। यही प्रारंभिक आकांक्षा और कर्तव्य सीपीसी सदस्यों के निरंतर बढ़ने की मूल प्रेरणा है।
इस आलेख में कहा गया कि सीपीसी के सभी कार्य जनता के मूल हितों की सुरक्षा और विकास करना है। इस आलेख में कहा गया कि शक्तिशाली आधुनिक समाजवादी देश का निर्माण पूरा करने के लिए जनता निर्णायक शक्ति है। हमें पूरी जनता को प्राथमिकता देने पर कायम रहना है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 01 Apr 2024 04:30:07 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अपशिष्ट संकट को संयुक्त रूप से संबोधित करने का संयुक्त राष्ट्र का आह्वान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अपशषट-सकट-क-सयकत-रप-स-सबधत-करन-क-सयकत-रषटर-क-आहवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अपशषट-सकट-क-सयकत-रप-स-सबधत-करन-क-सयकत-रषटर-क-आहवन</guid>
<description>बीजिंग, 31 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस के अवसर पर 30 मार्च को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक वीडियो संदेश देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपशिष्ट संकट को संयुक्त रूप से संबोधित करने के लिए कार्रवाई करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हमारा ग्रह कचरे से भरता जा रहा है। हर साल 2 अरब टन से अधिक नगरपालिका ठोस कचरा उत्पन्न होता है, जिसके पृथ्वी की जलवायु, पारिस्थितिकी तंत्र और मानव स्वास्थ्य के लिए विनाशकारी परिणाम होते हैं। कचरे के अपघटन से न केवल वातावरण में ग्रह को गर्म करने वाली ग्रीनहाउस गैसें निकलती हैं, बल्कि पानी और मिट्टी भी प्रदूषित होती है, जिससे बीमारी और यहां तक ​​कि मृत्यु भी होती है।
गुटेरेस ने कहा कि अत्यधिक उपभोग मानवता को मार रहा है, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को इस समस्या से निपटने के लिए कदम उठाने चाहिए। उन्होंने उद्यमों और कंपनियों से टिकाऊ उत्पादन की ओर बढ़ने, उत्पादों का उत्पादन करते समय पैकेजिंग अपशिष्ट को कम करने और उत्पादों की सेवा जीवन को बढ़ाने का प्रयास करने का आग्रह किया।
उन्होंने उपभोक्ताओं से खरीदने से पहले दो बार सोचने और यथासंभव पुनर्चक्रण योग्य वस्तुओं का पुन: उपयोग करने का भी आह्वान किया। गुटेरेस ने चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में सरकारी कार्रवाई के महत्व पर भी ज़ोर दिया।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 01 Apr 2024 04:30:06 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>तुर्की के मेयर चुनाव में विपक्ष ने दिया राष्ट्रपति अर्दोआन को बड़ा झटका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तरक-क-मयर-चनव-म-वपकष-न-दय-रषटरपत-अरदआन-क-बड-झटक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तरक-क-मयर-चनव-म-वपकष-न-दय-रषटरपत-अरदआन-क-बड-झटक</guid>
<description>तुर्की के स्थानीय चुनावों में विपक्ष को जीत मिली है. इसे राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.
तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के एक साल से भी कम समय में उनकी पार्टी की इस हार से राजनीतिक विश्लेषक हैरान हैं.
राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद अर्दोआन शहरों के राजनीतिक नेतृत्व पर अपने वर्चस्व को लेकर निश्चिंत थे. लेकिन स्थानीय चुनावों में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की हार ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.
इंस्ताबुल में अर्दोआन ने खुद प्रचार किया था लेकिन यहां सेक्युलर विपक्षी दल सीएचपी के एकरम इमामोगोलु चुनाव जीत गए.
अर्दोआन इंस्ताबुल के मेयर रह चुके हैं और यहीं से उनके राजनीतिक करियर को ऊंचाई मिली है.
अर्दोआन ने इंस्ताबुल में एक नए युग की शुरुआत का वादा किया था लेकिन एक करोड़ साठ लाख वाली आबादी के इस शहर में विरोधी दल ने चुनाव जीत लिया.
अंकारा समेत और भी 15 शहरों के मेयर चुनाव में विपक्षी पार्टी को जीत मिली है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 01 Apr 2024 04:30:06 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/पप-क-अपल-गज-म-लग-ह-यदधवरम-और-आजद-कए-जए-इसरइल-बधक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पप-क-अपल-गज-म-लग-ह-यदधवरम-और-आजद-कए-जए-इसरइल-बधक</guid>
<description>ईसाइयों के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने रविवार को ईस्टर के मौके़ पर दिए गए अपने पारंपरिक संबोधन में ग़ज़ा पट्टी में तुरंत युद्धविराम लागू करने की अपील की है.
इस संबोधन में पोप ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए इसराइली नागरिकों को रिहा करने की भी अपील की है.
बढ़ती उम्र के कारण अपने स्वास्थ्य को लेकर जारी चिंता के बीच 87 साल के पोप ने कहा कि शांति कभी भी हथियारों से कायम नहीं की जा सकती.
उन्होंने कहा, फैली बाहों और खुले दिल से ही शांति लाई जा सकती है.
पोप को सुनने के लिए वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर पर कई हज़ार लोग मौजूद थे.
बच्चों से लेकर नागरिकों पर युद्ध के बुरे प्रभाव का ज़िक्र करते हुए पोप ने कहा, हम उनकी आंखों में कितनी पीड़ा देखते हैं! उन आंखों से वे हमसे पूछ रहे हैं: क्यों? इतनी मौतें क्यों? इतना विनाश क्यों? युद्ध तो हमेशा बेतुका और अपने आप में हार होता है.
पोप फ्रांसिस ने यूक्रेन के ख़ालिफ़ रूस के हमलों पर भी बात की. उन्होंने इन दोनों देशों से अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का सम्मान करने की अपील की.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 01 Apr 2024 04:30:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>संयुक्त राष्ट्र की अदालत ने इजरायल को गाजा को निर्बाध सहायता देने का दिया आदेश</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-क-अदलत-न-इजरयल-क-गज-क-नरबध-सहयत-दन-क-दय-आदश</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-क-अदलत-न-इजरयल-क-गज-क-नरबध-सहयत-दन-क-दय-आदश</guid>
<description>हेग, 29 मार्च । हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) ने इजरायल को आदेश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए कि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी आबादी तक सभी तरह की बुनियादी सहायता पहुंचे।
आईसीजे ने गुरुवार को अपने फैसले में कहा, इजराइल को बिना किसी देरी के संयुक्त राष्ट्र के साथ पूर्ण सहयोग से, तत्काल आवश्यक बुनियादी सेवा और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक और प्रभावी उपाय करने चाहिए।
इनमें पूरे गाजा में फिलिस्तीनियों के लिए भोजन, पानी, बिजली, ईंधन, आश्रय, कपड़े, स्वच्छता के साथ-साथ चिकित्सा आपूर्ति और देखभाल शामिल है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, यह फैसला 26 जनवरी के फैसले से अलग है, जिसमें आईसीजे ने इजराइल को गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार के कृत्यों को रोकने के लिए हर संभव उपाय करने का आदेश दिया था।
29 दिसंबर 2023 को, दक्षिण अफ्रीका ने गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के संबंध में 1948 के जीनोसाइड कंवेशन के तहत इजरायल के खिलाफ कार्यवाही के लिए आईसीजे में एक आवेदन दायर किया था।
अदालत ने कहा कि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों की जिंदगी और खराब हो गई है, खास तौर से गाजा पट्टी में फिलीस्तीनियों को भोजन और अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की लंबे समय से व्यापक कमी के कारण।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 30 Mar 2024 07:24:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गाजा पट्टी में इजराइली हमले में अब तक 32,552 लोगों की मौत : मंत्रालय</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-पटट-म-इजरइल-हमल-म-अब-तक-32552-लग-क-मत-मतरलय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-पटट-म-इजरइल-हमल-म-अब-तक-32552-लग-क-मत-मतरलय</guid>
<description>गाजा, 29 मार्च। गाजा पट्टी में इजराइली हमले में फिलिस्तीनी मृतकों की संख्या बढ़कर 32,552 हो गई है। यह जानकारी हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस बयान में दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गुरुवार को बताया कि इजराइली सेना ने 24 घंटों के दौरान 62 फिलिस्तीनियों को मार डाला और 91 को घायल कर दिया।
मंत्रालय के अनुसार, इजराइल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा पट्टी में मरने वालों की कुल संख्या 32,552 और घायलों की 74,980 हो गई है।
पिछले साल सात अक्टूबर को दक्षिणी इज़राइल में हमास के हमले के जवाब में इज़राइल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ आक्रमण शुरू किया है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 30 Mar 2024 07:24:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी सेना ने कहा, हौथी के चार ड्रोनों को मार गिराया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-सन-न-कह-हथ-क-चर-डरन-क-मर-गरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-सन-न-कह-हथ-क-चर-डरन-क-मर-गरय</guid>
<description>सना, 29 मार्च । अमेरिकी सेना ने यमन में हौथी समूह द्वारा लॉन्च किए गए चार ड्रोनों को मार गिराया है। इसकी जानकारी खुद अमेरिकी सेना ने दी।
यूएस सेंट्रल कमांड (सेटकॉम) ने एक बयान में कहा, इन ड्रोनों से लाल सागर में एक अमेरिकी-ब्रिटिश गठबंधन जहाज और एक अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाया गया था। यह अमेरिकी नौसैनिक जहाजों पर हमलों का दूसरा दिन है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन ने बुधवार को लाल सागर में अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाने वाले चार ड्रोनों को रोका और मार गिराया।
नवंबर 2023 से हौथी ने गाजा पट्टी में इजरायली हमलों के जवाब में लाल सागर और अदन की खाड़ी में मर्चेंट शिपिंग पर हमले शुरू कर दिए हैं।
जवाब में, अमेरिका और ब्रिटेन ने जनवरी के मध्य से यमन में हौथी ठिकानों के खिलाफ हवाई और मिसाइल हमले किए, जिससे अमेरिकी या ब्रिटिश युद्धपोतों पर भी हौथी बलों के हमले बढ़ गए हैं।
कई शिपिंग कंपनियों ने अफ्रीकी गंतव्यों तक पहुंचने के लिए लाल सागर से बचने के लिए रास्ते बदल दिए हैं।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 30 Mar 2024 07:24:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाक विदेश कार्यालय ने भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने के विदेश मंत्री के प्रस्ताव का किया समर्थन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पक-वदश-करयलय-न-भरत-क-सथ-वयपर-फर-स-शर-करन-क-वदश-मतर-क-परसतव-क-कय-समरथन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पक-वदश-करयलय-न-भरत-क-सथ-वयपर-फर-स-शर-करन-क-वदश-मतर-क-परसतव-क-कय-समरथन</guid>
<description>इस्लामाबाद, 29 मार्च । भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने को लेकर पाकिस्तान से लगातार आवाजें उठ रही हैं।
एक हफ्ते के अंदर पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और अब पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने के प्रस्ताव पर बात की है।
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने कहा कि विदेश कार्यालय भारत के साथ व्यापार फिर से शुरू करने के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है।
भारत के साथ व्यापार पर प्रतिबंधों की समीक्षा में रुचि व्यक्त करने वाले व्यापारिक समुदाय के बारे में डार के एक बयान को याद करते हुए, प्रवक्ता ने कहा, ऐसे प्रस्तावों की जांच विदेश मंत्रालय सहित पाकिस्तान सरकार द्वारा समय-समय पर की जाती रहती है।
प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक इस मुद्दे पर पाकिस्तान के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है।
24 मार्च को, डार ने कहा था कि भारत के साथ व्यापार पर विचार किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में व्यापारिक समुदाय की मांग का भी जिक्र किया था।
पिछले साल दिसंबर में, पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ ने पड़ोसियों के साथ पाकिस्तान के संबंधों को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा था, हमें भारत और अफगानिस्तान के साथ भी अपने संबंधों को बेहतर करना होगा।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 30 Mar 2024 07:24:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जापान में कुछ स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों के सेवन से पांच लोगों की मौत, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जपन-म-कछ-सवसथयवरधक-उतपद-क-सवन-स-पच-लग-क-मत-100-स-अधक-असपतल-म-भरत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जपन-म-कछ-सवसथयवरधक-उतपद-क-सवन-स-पच-लग-क-मत-100-स-अधक-असपतल-म-भरत</guid>
<description>तोक्यो, 29 मार्च जापान में एक के बाद एक स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों को वापस लिए जाने के सप्ताह में शुक्रवार तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ओसाका स्थित कोबायाशी फार्मास्युटिकल कंपनी पर आरोप है कि उसे इन उत्पादों से समस्याओं के बारे में जनवरी की शुरुआत में ही पता चल गया था। लेकिन इस संबंध में सार्वजनिक रूप से पहली घोषणा 22 मार्च को की गयी।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल कम करने में उपयोग किये जाने वाले बेनीकोजी कोलेस्टे हेल्प समेत कई उत्पादों का सेवन करने के बाद 114 लोगों का अस्पतालों में उपचार हो रहा है। बेनीकोजी कोलेस्टे हेल्प में बेनीकोजी नामक सामग्री मिली है जो फफूंद की लाल प्रजाति है।
इस सप्ताह की शुरुआत में मृतकों की संख्या दो थी।
उत्पाद निर्माता के अनुसार, कुछ लोगों को इन उत्पादों के सेवन के बाद किडनी में समस्या पेश आने लगी लेकिन सरकारी प्रयोगशालाओं के साथ मिलकर असल वजह का अभी पता लगाया जा रहा है।
कंपनी के अध्यक्ष अकीहिरो कोबायाशी ने लोगों की मौत होने और बीमार पड़ने को लेकर शुक्रवार को माफी मांगी।
कंपनी ने बेनीकोजी सामग्री वाले कई अन्य उत्पादों को बाजार से वापस ले लिया है। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन उत्पादों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की है। इन उत्पादों में वे उत्पाद भी शामिल है जिनमें फूड कलर के लिए बेनीकोजी का इस्तेमाल किया गया है।
मंत्रालय ने आगाह किया है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
कोबायाशी फार्मास्युटिकल वर्षों से बेनीकोजी उत्पाद बेच रही है लेकिन समस्याएं 2023 में बने उत्पादों के साथ शुरू हुई। कंपनी ने बताया कि उसने पिछले साल 18.5 टन बेनीकोजी का उत्पादन किया।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 30 Mar 2024 07:24:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>विदेशी ताकत को खुश करने के लिए गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में इमरान को सुनाई गयी सजा : वकील</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वदश-तकत-क-खश-करन-क-लए-गपनय-दसतवज-लक-ममल-म-इमरन-क-सनई-गय-सज-वकल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वदश-तकत-क-खश-करन-क-लए-गपनय-दसतवज-लक-ममल-म-इमरन-क-सनई-गय-सज-वकल</guid>
<description>(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 29 मार्च। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के एक वकील ने गोपनीय दस्तावेज लीक किये जाने के मामले में निचली अदालत के फैसले में खामियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक विदेशी ताकत को खुश करने के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक खान एवं पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को इस मामले में सजा सुनाई गयी है।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून में शुक्रवार को प्रकाशित एक खबर में कहा गया है कि इमरान के वकील की यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) की खंडपीठ के समक्ष पीटीआई नेताओं की ओर से दायर अपील की सुनवाई के दौरान सामने आई।
न्यायमूर्ति आमिर फारूक एवं न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब की पीठ ने सरकारी गोपनीयता कानून, 1923 के तहत दोषसिद्धि के खिलाफ पीटीआई नेताओं की अपील की सुनवाई शुरू की।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) नीत पूर्ववर्ती सरकार के दौरान संघीय जांच एजेंसी ने सिफर काफी के दुरुपयोग के लिए खान एवं कुरेशी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।
पूर्व प्रधानमंत्री खान एवं कुरैशी को गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गयी है।
खान (71) और कुरैशी (74) की ओर से पेश अधिवक्ता सलमान सफदर ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री खान को पूर्व अमेरिकी प्रभारी दूत के निर्देश पर जेल में रखा गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले की सुनवाई मंगलवार को फिर की जाएगी।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 30 Mar 2024 07:24:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सीरिया पर हुए इसराइली हवाई हमले में कम से कम 42 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सरय-पर-हए-इसरइल-हवई-हमल-म-कम-स-कम-42-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सरय-पर-हए-इसरइल-हवई-हमल-म-कम-स-कम-42-लग-क-मत</guid>
<description>मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ उत्तर पश्चिम सीरिया में हुए हवाई हमलों में कम से कम 42 लोग मारे गए हैं.
सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि स्थानीय समयानुसार रात पौने दो बज़े (भारतीय समयानुसार सवा चार बज़े) अलेप्पो के पास कई जगहों को इसराइली विमानों ने निशाना बनाया.
ब्रिटेन स्थित एक निगरानी संस्था का कहना है कि हिज़्बुल्लाह के हथियार भंडार को निशाना बनाने के कारण इस हमले में​ हिज़्बुल्लाह के कई चरमपंथी और सीरिया के कई सैनिक मारे गए.
इस हमले के कुछ घंटे बाद इसराइल की सेना ने कहा कि लेबनान में किए गए एक हवाई हमले में हिज़्बुल्लाह के एक सीनियर नेता अली आबेद अखसान नईम मारे गए हैं.
इसराइली सेना के अनुसार, वे हिज़्बुल्ला के मिसाइल और रॉकेट यूनिट के उप कमांडर थे और उनके पास इसराइल के नागरिकों पर हमले करने और उसकी योजना बनाने का दायित्व था.
इसराइल के दावों पर हिज़्बुल्ला की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
हमास के अलावा सीरिया, ईरान और हिज़्बुल्ला ये सभी इसराइल के अस्तित्व का विरोध करते हैं.
सात अक्टूबर को इसराइल पर हुए हमास के हमले के बाद इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच एक दूसरे पर हमले बढ़ गए हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 30 Mar 2024 07:24:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नेटो पर पुतिन के बयान के बाद पोलैंड के पीएम ने युद्ध की बात क्यों छेड़ी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नट-पर-पतन-क-बयन-क-बद-पलड-क-पएम-न-यदध-क-बत-कय-छड</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नट-पर-पतन-क-बयन-क-बद-पलड-क-पएम-न-यदध-क-बत-कय-छड</guid>
<description>पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा है कि यूरोप युद्ध से पहले के दौर में है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन को रूस के हाथों हारने नहीं दिया जा सकता. पूरे यूरोप के लिए ये ठीक नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि युद्ध अब बीते ज़माने की बात नहीं रह गई है. अब ये असलियत में सामने है और ये दो साल पहले शुरू हो चुका है.
पोलैंड के प्रधानमंत्री का ये बयान यूक्रेन के एनर्जी सिस्टम पर रूस के ताज़ा हमले के बाद आया है.
हालांकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनके देश का इरादा नेटो पर हमला करना नहीं है.
उन्होंने कहा ये कहा जा रहा है कि रूस पोलैंड, बाल्टिक देशों और चेक रिपब्लिक पर हमला करेगा. ये बेकार की बातें हैं.
हालांकि पुतिन ने चेतावनी दी थी कि अगर यूक्रेन ने उसके ख़िलाफ़ एफ-19 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया तो वो जहां भी होंगे उन्हें निशाना बनाया जाएगा.
फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूरोप के साथ उसके संबंध रसातल में चले गए हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 30 Mar 2024 07:24:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सूर्यग्रहण देखने के लिए आने वाले लोगों के स्वागत में जुटा कनाडा का नियाग्रा फॉल्स</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सरयगरहण-दखन-क-लए-आन-वल-लग-क-सवगत-म-जट-कनड-क-नयगर-फलस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सरयगरहण-दखन-क-लए-आन-वल-लग-क-सवगत-म-जट-कनड-क-नयगर-फलस</guid>
<description>नियाग्रा फॉल्स (कनाडा), 30 मार्च। कनाडा के ओंटारियो प्रांत का नियाग्रा क्षेत्र सूर्य ग्रहण देखने के लिए आने वाले लोगों के स्वागत में जुट गया है। इस दौरान यहां 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।
आठ अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण रहेगा। कनाडा के इस प्रांत में 1979 के बाद यह पहला सूर्यग्रहण होगा। नेशनल ज्योग्राफिक चैनल द्वारा सूर्य ग्रहण देखने के लिए नियाग्रा फॉल्स को सबसे अच्छे स्थानों में एक घोषित किया गया है।
नियाग्रा फॉल्स के मेयर जिम डियोडाटी ने मार्च की शुरुआत में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि सूर्यग्रहण के दौरान शहर में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक पर्यटक आएंगे।
नियाग्रा के स्थानीय निकाय ने इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को इस दिन के लिए आपातकाल जैसी स्थिति की घोषणा की गई है, जिसमें कहा गया कि भयंकर यातायात जाम, आपातकालीन सेवाओं की भारी मांग और मोबाइल फोन नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है जिससे सूर्य की किरणें पूरी तरह से छिप जाती हैं। नियाग्रा शहर में कुछ मिनटों के लिए सूर्य की किरणें बिल्कुल अवरुद्ध हो जाएंगी।
एपी खारी गोला गोला 3003 0823 नियाग्राफॉल्स(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 30 Mar 2024 07:23:59 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मेक्सिको के तट के पास नौका दुर्घटना में आठ व्यक्तियों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मकसक-क-तट-क-पस-नक-दरघटन-म-आठ-वयकतय-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मकसक-क-तट-क-पस-नक-दरघटन-म-आठ-वयकतय-क-मत</guid>
<description>मेक्सिको सिटी, 30 मार्च। मेक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट के पास एक नौका हादसे में आठ प्रवासियों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर मृतक संभवत: एशिया के थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में अभियोजकों ने कहा कि इस हादसे में जीवित बचे एक एशियाई व्यक्ति का पता लगा लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति एशिया के थे।
मृतकों के शव प्लाया विसेंटे शहर में एक समुद्र तट के पास मिले। नौका हादसे का कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
एपी योगेश अमित अमित 3003 0943 मेक्सिको(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 30 Mar 2024 07:23:58 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बाल्टीमोर में पुल ढहा, भारतीय दूतावास ने ‘दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना’ पर शोक जताया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बलटमर-म-पल-ढह-भरतय-दतवस-न-दरभगयपरण-दरघटन-पर-शक-जतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बलटमर-म-पल-ढह-भरतय-दतवस-न-दरभगयपरण-दरघटन-पर-शक-जतय</guid>
<description>(योषिता सिंह)
न्यूयॉर्क, 27 मार्च। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने मैरीलैंड राज्य के बाल्टीमोर में एक मालवाहक जहाज के एक प्रमुख पुल से टकराने और इसके चलते पुल के नदी में गिरने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना बताया है। पोत का प्रबंधन 22 सदस्यीय भारतीय चालक दल कर रहा था।
इस घटना से पूर्वोत्तर अमेरिका में सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाहों में से एक पर कामकाज ठप हो गया। घटना में छह लोगों के मारे जाने की आशंका है।
यह पोत सोमवार देर रात 2.6 किलोमीटर लंबे फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के एक खंभे से जब टकराया। तब पुल से कई गाड़ियां गुज़र रही थीं। कंटेनर के टकराने के बाद पुल टूट कर नदी में गिर गया।
इस दौरान जहाज में आग लग गई और उसमें से काला धुआं निकलने लगा। किसी ने इस घटना का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि सिंगापुर का झंडा लगे पोत डली में बिजली संबंधी समस्या थी और इसके पुल से टकराने से कुछ क्षण पहले परेशानी में होने का संदेश भेजा गया था।
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना।
उसने कहा कि दूतावास ने उन भारतीय नागरिकों के लिए एक समर्पित हॉटलाइन बनाई है जो इस घटना के कारण प्रभावित हुए हो सकते हैं या उन्हें सहायता की आवश्यकता है। दूतावास जहाज के चालक दल के संबंध में विवरण का पता लगा रहा है।
मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर ने भी संवाददाताओं से कहा कि मालवाहक जहाज के चालक दल ने पोत के पुल से टकराने से पहले अधिकारियों को बिजली संबंधी समस्या के बारे में सचेत किया था जिससे पुल पर यातायात को सीमित किया जा सका।
मूर ने कहा, ये लोग नायक हैं। उन्होंने कल रात लोगों की जान बचाई।
पोत का प्रबंधन करने वाली सिनर्जी मरीन ग्रुप ने एक बयान में कहा कि डली पोत पर चालक दल के 22 सदस्य थे और सभी भारतीय थे।
बयान में कहा गया है कि दो पायलट समेत चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। बयान में यह भी कहा गया है कि घटना की वजह से कोई प्रदूषण नहीं फैला है।
समूह ने बयान में कहा कि जहाज सोमवार को स्थानीय समयानुसार रात लगभग 1:30 बजे बाल्टीमोर के फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज के एक खंभे से टकरा गया।
पोत जब पुल से टकराया उस वक्त उस पर निर्माण दल के श्रमिक गड्ढे भरने का काम कर रहे थे। बचाव कर्मियों ने नदी में से दो लोगों को निकाला है और छह कर्मी अब भी लापता हैं।
इन लापता श्रमिकों में ग्वाटेमाला, होंडुरास और मैक्सिको के नागरिक शामिल हैं।
पूरे दिन खोज और बचाव अभियान के बाद, अमेरिकी तट रक्षक के रियर एडमिरल शैनन गिलरेथ कहा कि बल अभियान को निलंबित कर रहा है क्योंकि शेष श्रमिकों के जीवित पाए जाने की संभावना नहीं है।
तटरक्षक बल ने स्थानीय समयानुसार मंगलवार शाम 7:30 बजे अपना खोज और बचाव अभियान निलंबित कर दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में कहा, जहाज पर सवार कर्मियों ने मैरीलैंड परिवहन विभाग को सचेत कर दिया कि उन्होंने अपने पोत से नियंत्रण खो दिया है...परिणामस्वरूप, स्थानीय अधिकारी पुल के ढहने से पहले उसे यातायात के लिए बंद कर पाए जिससे निस्संदेह लोगों की जान बची।
बाइडन ने कहा कि वह आपात स्थिति के मद्देनजर आवश्यक संघीय संसाधन भेज रहे हैं। उन्होंने कहा, हम मिलकर उस बंदरगाह का पुनर्निर्माण करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह एक भयानक दुर्घटना थी।
राष्ट्रपति ने कहा, इस समय, हमारे पास यह मानने के लिए कोई संकेत नहीं है कि यह जानबूझकर किया गया कृत्य था।
इस पोत का मालिकाना हक ग्रेस ओशन प्राइवेट लिमिटेड के पास है। यह बाल्टीमोर से कोलंबो जा रहा था।
बाइडन ने कहा कि बाल्टीमोर बंदरगाह देश के सबसे बड़े नौ-परिवहन केंद्रों में से एक है।
यह पुल 1977 में खोला गया था और यह पटाप्सको नदी पर बना है जो एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है।
मैरीलैंड जिले के लिए अमेरिकी अटॉर्नी एरेक बैरोन ने कहा कि ऐसा कोई सबूत नहीं है जो यह संकेत करता हो कि पुल के ढहने का आतंकवाद से कोई संबंध है।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 29 Mar 2024 05:37:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूसी सांसद कर रहे मौत की सजा पर लगी रोक हटाने पर विचार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-ससद-कर-रह-मत-क-सज-पर-लग-रक-हटन-पर-वचर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-ससद-कर-रह-मत-क-सज-पर-लग-रक-हटन-पर-वचर</guid>
<description>मॉस्को, 27 मार्च । रूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में हाल ही में घातक आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद रूसी सांसद देश में मौत की सजा पर लगी रोक हटाने पर विचार कर रहे हैं।
रूस की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख लियोनिद स्लटस्की ने मंगलवार को स्टेट ड्यूमा या संसद के निचले सदन के पूर्ण सत्र में आतंकवादी हमले के संदिग्धों का जिक्र करते हुए कहा, आज इन दरिंदों के लिए फांसी की सजा के अलावा कोई और सजा नहीं है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संसद के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन ने मौत की सजा और प्रवासन नीति के उपयोग के संबंध में कानून का विश्लेषण करने के लिए एक अंतर-गुटीय कार्य समूह बनाने का प्रस्ताव रखा।
राज्य ड्यूमा समिति के अध्यक्ष पावेल क्रशेनिनिकोव ने कहा कि समिति मौत की सजा पर रोक के विभिन्न प्रस्तावों और विधेयकों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। लेकिन ऐसे फैसले लेते समय धैर्य रखना महत्वपूर्ण है।
वर्तमान कानून के अनुसार, रूस में मृत्युदंड (मौत की सजा) वैध है। हालांकि, 1996 में देश के यूरोप परिषद में शामिल होने के बाद मृत्युदंड पर रोक लगा दी गई थी। रूस की संवैधानिक अदालत ने 1999 में मृत्युदंड पर प्रतिबंध लगाया था।
ज्ञात हो कि मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में बीते शुक्रवार को आतंकियों ने फायरिंग की थी। रूसी जांच समिति ने कहा कि आतंकवादी हमले में कम से कम 139 लोग मारे गए।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 29 Mar 2024 05:37:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/मणपर-आदवस-सगठन-न-कक-ज-लग-स-कह-बहर-मणपर-लकसभ-सट-क-लए-चनव-न-लड-मगर-वट-डल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मणपर-आदवस-सगठन-न-कक-ज-लग-स-कह-बहर-मणपर-लकसभ-सट-क-लए-चनव-न-लड-मगर-वट-डल</guid>
<description>इम्फाल, 27 मार्च । मणिपुर के शीर्ष आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) ने मंगलवार को कुकी-ज़ो समुदाय के आदिवासियों से बाहरी मणिपुर लोकसभा (एसटी) सीट पर चुनाव न लड़ने, मगर वोट डालने के लिए कहा।
इसने कुकी-ज़ो लोगों और गांव के स्वयंसेवकों से लोकसभा चुनाव से पहले अपने लाइसेंसी हथियार जमा करने के राज्य सरकार के आदेशों का पालन नहीं करने को भी कहा।
आईटीएलएफ के अध्यक्ष पागिन हाओकिप और सचिव मुआन टोम्बिंग ने एक संयुक्त बयान में कहा, भारतीय नागरिक के रूप में हम अपने समुदाय के सदस्यों को सलाह देते हैं कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करके अपने मताधिकार का उपयोग करें, लेकिन बाहरी मणिपुर संसद सीट के लिए चुनाव लड़ने से बचें।
उन्होंने कहा कि घटक जनजातियों के साथ परामर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।
कांग्रेस ने पूर्व विधायक अल्फ्रेड कन्नगम एस. आर्थर को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट पर कचुई टिमोथी जिमिक को उम्मीदवार बनाया है। ये दोनों तांगखुल नागा समुदाय से हैं।
आर्थर मणिपुर में कांग्रेस के नेतृत्व वाले 10-पार्टी गठबंधन के सर्वसम्मत उम्मीदवार हैं, जबकि ज़िमिक एक सेवानिवृत्त भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह एनपीएफ उम्मीदवार का समर्थन करेगी।
हथियारों पर आईटीएलएफ का निर्देश तब आया, जब चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए मणिपुर के 16 जिलों के जिला मजिस्ट्रेटों ने आदेश जारी कर सभी लाइसेंस प्राप्त बंदूक मालिकों को इस महीने तक अपने हथियार निकटतम पुलिस स्टेशनों में जमा करने के लिए कहा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 29 Mar 2024 05:37:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फ़लस्तीनियों को उनके हक़ और मातृभूमि से वंचित रखा गया: एस जयशंकर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फलसतनय-क-उनक-हक-और-मतभम-स-वचत-रख-गय-एस-जयशकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फलसतनय-क-उनक-हक-और-मतभम-स-वचत-रख-गय-एस-जयशकर</guid>
<description>भारतीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा है कि इसराइल-फ़लस्तीन के बीच जारी संघर्ष में जो भी सही या ग़लत हो, तथ्य यही है कि फ़लस्तीनियों को उनके हक़ और मातृभूमि से वंचित रखा गया है.
उन्होंने कहा, सात अक्तूबर को जो हुआ वो एक आतंकवादी हमला था, दूसरी ओर, निर्दोष नागरिकों की मौत को भी कोई बर्दाश्त नहीं करेगा. जवाबी कार्रवाई करने को आप सही ठहरा सकते हैं, लेकिन कार्रवाई का ये तरीक़ा नहीं हो सकता. जवाबी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय मानवीय क़ानून के तहत ही की जानी चाहिए.
जयशंकर ग़ज़ा में जारी इसारइली कार्रवाई की ओर इशारा कर रहे थे. उन्होंने ये सारी बातें अपने मलेशिया दौरे के दौरान कही हैं. भारत हमेशा से इसराइल-फ़लस्तीन विवाद को सुलझाने के लिए टू-नेशन समाधान का समर्थन करता रहा है. यानी कि फ़लस्तीनियों के लिए एक अलग संप्रभु मुल्क हो.
जयशंकर का ये बयान तब आया है, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ग़ज़ा में युद्धविराम का प्रस्ताव पास किया है. इस वजह से इसराइल अमेरिका से ख़फ़ा है. मोदी सरकार की छवि इसराइल के दोस्त के रूप में है लेकिन जयशंकर का बयान इसराइल को तीखा लग सकता है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 29 Mar 2024 05:37:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बाल्टीमोर हादसा: लापता 6 श्रमिकों में से दो के शव बरामद</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बलटमर-हदस-लपत-6-शरमक-म-स-द-क-शव-बरमद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बलटमर-हदस-लपत-6-शरमक-म-स-द-क-शव-बरमद</guid>
<description>अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में हुए हादसे के बाद जारी रिकवरी अभियान में अमेरिकी पुलिस ने दो शव बरामद किए हैं.
दोनों शव पानी में 25 फुट नीचे एक लाल पिकअप ट्रक में फंसे पाए गए हैं.
शवों की पहचान बाल्टीमोर के 35 वर्षीय एलेजांद्रो हर्नांडेज़ फ़्यूएंटेस और डंडालक के 26 वर्षीय डोरलियन कैस्टिलो कैबरेरा के रूप में की गई है.
अमेरिकी कोस्ट गार्ड के अधिकारी उन सभी 6 श्रमिकों के शव की तलाश कर रहे हैं, जिन्हें मृत घोषित किया जा चुका है.
ये सभी श्रमिक हादसे के वक़्त पुल पर गड्ढों को भरने के काम में जुटे थे और जहाज़ के पुल से टकराने के बाद पानी में गिर गए थे.
मालवाहक जहाज़ से डेटा रिकॉर्डर भी बरामद किया गया है. जांचकर्ताओं को उम्मीद है कि इससे हादसे के बारे में और जानकारियां सामने आएंगी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 29 Mar 2024 05:37:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फ्रांस में हेड स्कार्फ को लेकर फिर हुआ विवाद</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फरस-म-हड-सकरफ-क-लकर-फर-हआ-ववद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फरस-म-हड-सकरफ-क-लकर-फर-हआ-ववद</guid>
<description>फ्रांस के प्रधानमंत्री का कहना है कि उस छात्रा के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी, जिसने कुछ दिनों पहले अपने हेडमास्टर पर झूठे आरोप लगाए थे.
अपने आरोप में छात्रा ने दावा किया था कि हेडस्कार्फ पहनने को लेकर हेडमास्टर से हुई बहस के बीच उसके साथ हिंसा की गई. हेडमास्टर ने उस पार हाथ उठाए.
छात्रा के इस आरोप के बाद हेडमास्टर को ऑनलाइन ट्रोलिंग और जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ा.
नतीजतन उन्होंने स्कूल से इस्तीफ़ा दे दिया.
हेडमास्टर का कहना था कि वो केवल फ्रांस के क़ानून का हवाला देते हुए छात्रा से अपना हेडस्कार्फ हटाने को कह रहे थे.
बाद में इस मामले में हुई जांच में छात्रा के ख़िलाफ़ किसी प्रकार की हिंसा के कोई सबूत नहीं मिले हैं.
जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री ने तय किया है कि छात्रा को कोर्ट में अपने झूठे आरोपों के लिए पेश किया जाना चाहिए.
मार्च 2004 में फ्रांस में एक क़ानून लाया गया था जिसके तहत स्कूलों में छात्रों की धार्मिक मान्यताओं को दिखाने वाले परिधान पहनने पर रोक लगा दी गई थी.</description>
<pubDate>Fri, 29 Mar 2024 05:37:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी के लंदन स्थित आलीशान फ्लैट को बेचने की अनुमति दी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-अदलत-न-नरव-मद-क-लदन-सथत-आलशन-फलट-क-बचन-क-अनमत-द</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-क-अदलत-न-नरव-मद-क-लदन-सथत-आलशन-फलट-क-बचन-क-अनमत-द</guid>
<description>(अदिति खन्ना)
लंदन, 27 मार्च (भाषा)। ब्रिटेन के लंदन उच्च न्यायालय ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण घोटाले के आरोपी और हीरा कारोबारी नीरव मोदी द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे और एक ट्रस्ट के स्वामित्व वाले यहां स्थित आलीशान फ्लैट को बुधवार को बेचने की अनुमति दे दी। हालांकि, इसकी बिक्री 52.5 लाख ब्रिटिश पौंड से कम दाम पर नहीं बेची जा सकेगी।
न्यायमूर्ति मास्टर जेम्स ब्राइटवेल ने सुनवाई की अध्यक्षत की इसमें दक्षिण-पूर्व लंदन की थेमसाइड जेल में बंद 52 वर्षीय भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया। अदालत ने ट्रस्ट की सभी देनदारियों को चुकाने के बाद 103 मैराथन हाउस की बिक्री से प्राप्त आय को एक सुरक्षित खाते में रखने के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।
ट्राइडेंट ट्रस्ट कंपनी (सिंगापुर) पीटीई लिमिटेड ने मध्य लंदन के मैरीलेबोन क्षेत्र में स्थित अपार्टमेंट संपत्ति बेचने की अनुमति देने का अुनरोध कर रही थी जबकि ईडी का तर्क था कि ट्रस्ट की संपत्ति पंजाब नेशनल बैंक में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी से हुई आय से खरीदी गई है और इस मामले में नीरव प्रत्यर्पण कार्यवाही का सामना कर रहा है।
मास्टर ब्राइटवेल ने फैसला दिया, मैं संतुष्ट हूं कि संपत्ति को 52.5 लाख पौंड या उससे अधिक में बेचने की अनुमति देना एक उचित निर्णय है।उन्होंने ट्रस्ट निर्माण से संबंधित ईडी की अन्य आपत्तियों पर भी संज्ञान लिया, जिन पर मामले के इस चरण में कार्रवाई नहीं की गई।
ईडी की ओर से पेश हुए बैरिस्टर हरीश साल्वे ने अदालत को बताया कि वे सैद्धांतिक रूप से उन उपक्रमों के आधार पर बिक्री के लिए सहमत हुए हैं जो अंतिम लाभार्थी के हितों की रक्षा करते हैं, जो कि भारतीय करदाता हो सकते है।</description>
<pubDate>Fri, 29 Mar 2024 05:37:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इलिनोइस में चाकू से हमला: चार की मौत, सात जख्मी; संदिग्ध हिरासत में</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इलनइस-म-चक-स-हमल-चर-क-मत-सत-जखम-सदगध-हरसत-म</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इलनइस-म-चक-स-हमल-चर-क-मत-सत-जखम-सदगध-हरसत-म</guid>
<description>रॉकफोर्ड (अमेरिका), 28 मार्च। अमेरिका के उत्तरी इलिनोइस में चाकू से हमले की एक घटना में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
रॉकफोर्ड पुलिस प्रमुख कार्ला रेड ने बताया कि 22 वर्षीय संदिग्ध पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायलों में शामिल एक शख्स की हालत नाजुक है।
रेड ने पत्रकारों से कहा, इस समय मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है।
उन्होंने कहा कि रॉकफोर्ड पुलिस को स्थानीय समयनुसार बुधवार दोपहर 1.14 बजे पहली फोन कॉल आई थी जिसके बाद कई और लोगों ने कॉल की।
पुलिस प्रमुख ने कहा कि फिलहाल अन्य किसी पर घटना में शामिल होने का शक नहीं है और हमें संदिग्ध के इरादे के बारे में अभी जानकारी नहीं है कि उसने ऐसा जघन्य अपराध क्यों किया।
रॉकफोर्ड पुलिस ने शुरू में बताया था कि घटना में पांच लोग जख्मी हुए हैं, लेकिन विन्नेबागो काउंटी शेरिफ कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी कोरी हिलियार्ड ने शाम में बताया कि कुल सात लोग घायल हुए हैं।
अधिकारी के अनुसार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ा।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में 15 वर्षीय एक लड़की, 63 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय पुरुष और 22 वर्षीय एक युवक शामिल है। चारों की पहचान उजागर नहीं की गई है।
इस घटना से कुछ दिन पहले रॉकफोर्ड में स्थित वॉलमार्ट में एक किशोर कर्मचारी की स्टोर के अंदर चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी।
रॉकफोर्ड के मेयर टॉम मैकनमारा ने कहा, आज, हम अपने समुदाय के निर्दोष सदस्यों के खिलाफ हिंसा के एक और भयानक कृत्य से स्तब्ध हैं।
उन्होंने कहा, अब जबकि संदिग्ध हिरासत में है, तो हमारी प्राथमिक चिंता यह सुनिश्चित करने की है कि इस हिंसा से सीधे प्रभावित लोगों की मदद की जाए।
एपी नोमान वैभव वैभव 2803 0905 रॉकफोर्ड(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 29 Mar 2024 05:37:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नोबेल विजेता अर्थशास्त्री डेनियल काह्नमैन का 90 वर्ष की आयु में निधन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नबल-वजत-अरथशसतर-डनयल-कहनमन-क-90-वरष-क-आय-म-नधन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नबल-वजत-अरथशसतर-डनयल-कहनमन-क-90-वरष-क-आय-म-नधन</guid>
<description>जेरूसलम, 28 मार्च । इजराइली-अमेरिकी संज्ञानात्मक मनोवैज्ञानिक और अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेता डैनियल काह्नमैन का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने बुधवार को एक बयान में कहा, हमने बेहद प्रतिभाशाली लोगों में से एक को खो दिया है। उन्होंने कहा कि काह्नमैन के शोध ने मानवता के समझने के तरीके को बदल दिया है, हमें उन पर बहुत गर्व है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इजराइली राष्ट्रपति के हवाले से कहा,काह्नमैन की मौत के बाद भी मानवता की भलाई के लिए किए गए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
गौरतलब है कि अनिश्चित परिस्थितियों में निर्णय लेने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए काह्नमैन को 2002 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
काह्नमैन यरूशलेम के हिब्रू विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ रेशनलिटी के फेलो, विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के सदस्य और कई प्रमुख अमेरिकी विश्वविद्यालयों में प्रोफेसर और शोधकर्ता थे।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 29 Mar 2024 05:37:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उम्मीद है कि भारत में हर किसी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी : संयुक्त राष्ट्र</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उममद-ह-क-भरत-म-हर-कस-क-अधकर-क-रकष-क-जएग-सयकत-रषटर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उममद-ह-क-भरत-म-हर-कस-क-अधकर-क-रकष-क-जएग-सयकत-रषटर</guid>
<description>(योषिता सिंह)
संयुक्त राष्ट्र, 29 मार्च। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत तथा किसी भी अन्य देश में, जहां चुनाव हो रहे हैं, लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई एक स्वतंत्र व निष्पक्ष माहौल में मतदान कर पाएगा।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और विपक्षी दल कांग्रेस के बैंक खातों से लेनदेन पर रोक के मद्देनजर भारत में आगामी राष्ट्रीय चुनाव से पहले राजनीतिक स्थिति पर एक सवाल के जवाब में बृहस्पतिवार को ये टिप्पणियां कीं।
दुजारिक ने बृहस्पतिवार को एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमें बहुत ज्यादा उम्मीद है कि भारत तथा किसी भी अन्य देश में जहां चुनाव होने जा रहे हैं, वहां हर किसी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी, जिनमें राजनीतिक और नागरिक अधिकार शामिल हैं। तथा हर कोई स्वतंत्र व निष्पक्ष माहौल में मतदान कर पाएगा।
संयुक्त राष्ट्र की इस प्रतिक्रिया से एक दिन पहले अमेरिका ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी तथा कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों से लेनदेन पर रोक लगाये जाने के ऐसे ही सवाल पर प्रतिक्रिया दी थी।
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर की गईं कुछ टिप्पणियों के विरोध में अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक को भारत द्वारा तलब किये जाने के कुछ घंटे बाद बुधवार को वाशिंगटन ने दोहराया था कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करता है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था, मैं किसी निजी राजनयिक बातचीत के बारे में बात नहीं करने जा रहा हूं, लेकिन निश्चित रूप से, हमने सार्वजनिक रूप से जो कहा है, वही मैंने यहां से कहा है कि हम निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं। हमें नहीं लगता कि किसी को इस पर आपत्ति होनी चाहिए। यही बात हम निजी तौर पर स्पष्ट कर देंगे।
नयी दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने अमेरिकी दूतावास की कार्यवाहक उपप्रमुख ग्लोरिया बरबेना को तलब किया था। यह बैठक 30 मिनट से अधिक समय तक चली थी।
भारत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर की गई अमेरिकी विदेश विभाग की टिप्पणी को अनुचित करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा था कि उसे अपनी स्वतंत्र और मजबूत लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गर्व है और वह इन्हें किसी भी प्रकार के अनावश्यक बाहरी प्रभाव से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 29 Mar 2024 05:37:16 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कंधार के बैंक में आत्मघाती हमला, तीन की मौत, 12 जख्मी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कधर-क-बक-म-आतमघत-हमल-तन-क-मत-12-जखम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कधर-क-बक-म-आतमघत-हमल-तन-क-मत-12-जखम</guid>
<description>इस्लामाबाद, 21 मार्चअफगानिस्तान में कंधार शहर के एक निजी बैंक में एक शख्स ने बृहस्पतिवार को खुद को बम से उड़ा लिया जिसमें कम से तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य जख्मी हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सरकार के कंधार सूचना एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख इनामुल्लाह समनगनी ने बताया कि सभी पीड़ित न्यू काबुल बैंक की शाखा में अपनी मासिक तनख्वाह लेने गए थे।
तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने भी आत्मघाती हमले की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इस बाबत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी समूह ने नहीं ली है। तालिबान के मुख्य प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट ने स्कूलों, अस्पतालों, मस्जिदों और शिया बहुल इलाकों में अतीत में हमले किए हैं।
कंधार शहर अफगानिस्तान के शासकों के लिए आध्यात्मिक और राजनीति का केंद्र है, क्योंकि तालिबान के शीर्ष नेता मुल्ला हिबतुल्ला अखूंदज़ादा इसी शहर में रहते हैं और प्रमुख मुद्दों पर उनके फैसलों को काबुल में बैठे अधिकारी लागू करते हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 22 Mar 2024 04:51:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सूडान भुखमरी के भारी संकट का सामना कर रहा, कुपोषण से बच्चों की हो रही मौत : संयुक्त राष्ट्र</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सडन-भखमर-क-भर-सकट-क-समन-कर-रह-कपषण-स-बचच-क-ह-रह-मत-सयकत-रषटर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सडन-भखमर-क-भर-सकट-क-समन-कर-रह-कपषण-स-बचच-क-ह-रह-मत-सयकत-रषटर</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 21 मार्च सूडान की सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच लगभग एक साल से जारी संघर्ष के कारण इस अफ्रीकी देश को दुनिया के सबसे भयावह भुखमरी संकट का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के कार्यालय ने यह चेतावनी दी है।
इसने चेताया कि कुपोषण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और बच्चों की मौत हो रही है।
मानवीय अभियान की निदेशक इडेम वोसोरनू ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सूचित किया कि सूडान की एक तिहाई आबादी - 1.8 करोड़ लोग - पहले से ही गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रही है।
उन्होंने चेताया कि मई आने तक पश्चिमी दारफुर क्षेत्र में भुखमरी के हालात और खराब हो सकते हैं।
वोसोरनू ने कहा, एक हालिया आकलन से पता चला है कि उत्तरी दारफुर के अल फशर स्थित जमजम शिविर में हर दो घंटे में एक बच्चे की मौत हो रही है।
उन्होंने कहा, हमारे साझेदारों को आशंका है कि आने वाले हफ्तों और महीनों में क्षेत्र में लगभग 2,22,000 बच्चे कुपोषण से मर सकते हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Fri, 22 Mar 2024 04:51:15 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में आत्मघाती हमले में 2 जवान शहीद, 15 घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-आतमघत-हमल-म-2-जवन-शहद-15-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-आतमघत-हमल-म-2-जवन-शहद-15-घयल</guid>
<description>इस्लामाबाद, 21 मार्च । पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में गुरुवार को एक आत्मघाती हमले में दो सैनिक मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के सूत्रों के हवाले से बताया कि यह घटना प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुई जब कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के काफिले पर गोलीबारी की।
सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी के बाद आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें दो सैनिक मारे गए।
जांच के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 22 Mar 2024 04:51:14 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अफ़ग़ानिस्तान: कंधार में आत्मघाती हमले में हुई 21 लोगों की मौत की ज़िम्मेदारी आईएस ने ली</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-कधर-म-आतमघत-हमल-म-हई-21-लग-क-मत-क-जममदर-आईएस-न-ल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-कधर-म-आतमघत-हमल-म-हई-21-लग-क-मत-क-जममदर-आईएस-न-ल</guid>
<description>अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिणी शहर कंधार में हुए आत्मघाती बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है.
गुरुवार को इस बम विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है. अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने बताया है कि आत्मघाती बम विस्फोट शहर के बैंक में हुआ.
आईएस ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि वो तालिबान को निशाना बना रहा था. आईएस की न्यूज़ एजेंसी अमाक़ का कहना है कि हमलावरों ने लगभग 150 तालिबान सदस्यों के बीच विस्फोट किया.
अफ़ग़ानिस्तान में इस साल का ये संभवत: सबसे बड़ा विस्फोट है. विस्फोट एक बैंक शाखा में उस समय किया गया, जब वहां सरकारी कर्मचारी अपना वेतन लेने के लिए कतार में खड़े थे.
हालांकि तालिबान सरकार ने मरने वालों की संख्या सिर्फ तीन बताई है लेकिन कंधार के सबसे बड़े अस्पताल मीरवाइस के एक डॉक्टर ने बीबीसी को नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया है कि विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 50 लोग घायल हो गए हैं.
कंधार तालिबान की सत्ता का केंद्र है. तालिबान के सुप्रीम कमांडर यहीं रहते हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 22 Mar 2024 04:51:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ब्रिटेन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में हमला करने के मामले में खालिस्तान समर्थक सिख कार्यकर्ता को जेल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बरटन-म-सवततरत-दवस-समरह-म-हमल-करन-क-ममल-म-खलसतन-समरथक-सख-करयकरत-क-जल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बरटन-म-सवततरत-दवस-समरह-म-हमल-करन-क-ममल-म-खलसतन-समरथक-सख-करयकरत-क-जल</guid>
<description>(अदिति खन्ना)
लंदन, 21 मार्च। पश्चिमी लंदन में पिछले साल भारत के स्वतंत्रता दिवस से संबंधित एक कार्यक्रम में भारतीय मूल के दो पुरुषों और एक महिला पुलिस अधिकारी पर हमला करने के मामले में दोषी ठहराये गये खालिस्तान समर्थक एक सिख कार्यकर्ता को 28 महीने कैद की सजा सुनाई गई है।
गुरप्रीत सिंह (26) को आशीष शर्मा और नानक सिंह तथा पुलिस कांस्टेबल जस्टिन निकोल फैरेल पर हमला कर उन्हें घायल करने के मामले में जनवरी में दोषी ठहराया गया था। गुरप्रीत सिंह को बुधवार को आइलवर्थ क्राउन अदालत में पेश किया गया।
यह घटना पिछले साल 15 अगस्त की रात को साउथहॉल में भारत के स्वतंत्रता दिवस से संबंधित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी।
अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि गुरप्रीत सिंह को 12 जनवरी को मामले में दोषी ठहराया गया था और अब उसे 28 महीने की कैद की सजा सुनाई गई है।
सिंह को अपनी सजा पूरी करने के बाद भारत निर्वासित किया जा सकता है।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधीक्षक सीन लिंच ने कहा, मैं मानता हूं कि यह घटना साउथहॉल और लंदन तथा उसके आसपास के सिख समुदायों के लिए चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा, हम इस घटना की सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज से अवगत हैं। हम लोगों से आग्रह करेंगे कि वे इस घटना को लेकर अफवाहें न फैलायें। घायलों में से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और किसी की मौत नहीं हुई है।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 22 Mar 2024 04:51:13 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लाहौर में बीवी की इजाज़त के बिना दूसरी शादी करने वाले पति को सज़ा, क्या कहता है पाकिस्तान का क़ानून</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लहर-म-बव-क-इजज़त-क-बन-दसर-शद-करन-वल-पत-क-सज़-कय-कहत-ह-पकसतन-क-कनन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लहर-म-बव-क-इजज़त-क-बन-दसर-शद-करन-वल-पत-क-सज़-कय-कहत-ह-पकसतन-क-कनन</guid>
<description>-आज़म ख़ान
लाहौर की एक स्थानीय अदालत ने उस शख़्स को सात महीने क़ैद और पांच लाख रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाई है जिसने अपनी पहली बीवी से लिखित इजाज़त और इसके लिए क़ानूनी शर्तें पूरी किए बिना दूसरी शादी की है.
अदालत ने कहा है कि अगर कसूरवार जुर्माने की रक़म अदा नहीं करता है तो उसे और एक माह क़ैद की सज़ा होगी.
फ़ैमिली कोर्ट के जज अदनान लियाक़त ने इस सज़ा को एक हफ़्ते के लिए स्थगित कर दिया ताकि अभियुक्त अगर चाहे तो संबंधित अदालत में इस सज़ा के ख़िलाफ़ अपील कर सकें.
अदालत के अनुसार, चूंकि सज़ा एक साल से कम की है, इस वजह से अभियुक्त को अपील का मौक़ा दिया गया है.
अगर अभियुक्त संबंधित अदालत नहीं जाते या उनकी अपील ख़ारिज हो जाती है तो उस स्थिति में उन्हें जेल भेज दिया जाएगा.
इस मामले की शुरुआत 4 सितंबर, 2021 को उस वक़्त हुई जब लाहौर की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के ख़िलाफ़ स्थानीय अदालत में आवेदन देकर यह शिकायत की कि उनके शौहर ने उनकी इजाज़त के बिना दूसरी शादी कर ली है.
महिला ने दावा किया कि न केवल दूसरी शादी उनकी मर्ज़ी के ख़िलाफ़ की गई बल्कि उनके शौहर ने इससे पहले क़ानूनी तरीक़ा भी नहीं अपनाया. यह क़ानून यूनियन काउंसिल से दूसरी शादी का इजाज़तनामा लेने से संबंधित है.
महिला ने अदालत में दिए अपने आवेदन में कहा कि उनके शौहर का यह क़दम क़ानून के ख़िलाफ़ है, इसलिए अदालत क़ानून के अनुसार अपना फ़ैसला सुनाए.
सुनवाई के दौरान पति ने अदालत को बताया कि उनकी पहली शादी आवेदन देने वाली महिला के साथ 24 सितंबर, 2011 को हुई थी मगर लगातार कोशिशों के बावजूद उनकी पत्नी गर्भधारण नहीं कर पा रही थीं.
अपने दावों के सबूत में पति ने अपनी पहली बीवी की मेडिकल रिपोर्ट अदालत को सौंपी और कहा कि उन्होंने हर इलाज करवाया और ख़र्च किया मगर वह पिता न बन सके. इसलिए उन्होंने दूसरी शादी का फ़ैसला किया.
इस बारे में पति ने अदालत को बताया कि हालांकि लिखित तौर पर तो नहीं, मगर पहली बीवी के भाई और पिता की मौजूदगी में उन्होंने अपनी पत्नी से ज़बानी इजाज़त ली थी. इसके बाद उन्होंने 22 मार्च, 2021 को दूसरी शादी कर ली.
पति का दावा था कि न तो उन्होंने दूसरी बीवी से पहली शादी छिपाई और न ही पहली बीवी से दूसरी शादी की बात छिपाई. उनके अनुसार, उन्होंने अपने दूसरे निकाहनामे में भी ख़ुद को शादीशुदा बताया है.
लेकिन अदालती कार्यवाही के दौरान पहली बीवी ने पति के इन दावों को ग़लत बताया.
पत्नी के आवेदन देने के लगभग साढ़े तीन साल बाद इस हफ़्ते अदालत ने इस महिला के पक्ष में अपना फ़ैसला सुनाया है.
इस केस के विस्तृत फ़ैसले के अनुसार, पिछले साढ़े तीन साल के दौरान होने वाली सुनवाइयों में पति ने पहली बीवी की ओर से लगाए गए आरोपों को ख़ारिज कर दिया और दावा किया कि उन्होंने दूसरी शादी से पहले पहली बीवी से ज़बानी इजाज़त ली थी.
लेकिन अभियुक्त ने यह माना कि वह दूसरी शादी से पहले अपनी संबंधित यूनियन काउंसिल से औपचारिक अनुमति पत्र नहीं ले सके थे.
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद लाहौर के फ़ैमिली कोर्ट ने पति को मुस्लिम फ़ैमिली लॉज़ ऑर्डिनेंस, 1961 की धारा 6 के उल्लंघन का दोषी बताया है.
अदालत ने कहा है कि हालांकि मुस्लिम व्यक्ति को एक ही वक़्त में चार शादियां करने की इजाज़त है लेकिन इसके लिए कुछ क़ानूनी शर्तें भी पूरी करनी होती हैं.
पाकिस्तान में निकाह, तलाक़ और शादी-ब्याह के दूसरे मामलों से संबंधित क़ानून मुस्लिम फ़ैमिली लॉज़ के तहत आते हैं.
मुस्लिम फ़ैमिली लॉज़ सन 1961 में ऑर्डिनेंस के रूप में लागू किया गया था. बिना इजाज़त दूसरी शादी करने के इस मामले में अभियुक्त को इसी ऑर्डिनेंस की धारा 6 के तहत सज़ा सुनाई गई है.
ऑर्डिनेंस की धारा 6 एक से अधिक शादियों के बारे में है.
उसके अनुसार, पहली शादी रहते हुए कोई शख़्स दूसरी शादी उस वक़्त तक नहीं कर सकता जब तक कि वह आर्बिट्रेशन काउंसिल (यूनियन काउंसिल) से इसके लिए लिखित अनुमति पत्र न ले ले.
इसके लिए काउंसिल में दिए जाने वाले आवेदन के साथ आवेदन देने वाले को फ़ीस जमा करवानी होती है. इसके अलावा पहली शादी के रहते हुए दूसरी शादी करने की वजह लिखनी होती है.
साथ ही साथ यह भी बताना होता है कि नई शादी के लिए पहली बीवी या बीवियों से इजाज़त ले ली गई है.
यह आवेदन मिलने के बाद काउंसिल आवेदनकर्ता और उसकी पहली बीवी को अपना एक-एक प्रतिनिधि बनाने का आदेश देती है और मामला मध्यस्थता कमेटी को भेजा जाता है.
मध्यस्थता कमेटी दोनों प्रतिनिधियों की दलीलें सुनकर अगर इस बात से संतुष्ट होती है कि नई शादी करने की ठोस वजह मौजूद है तो दूसरी, तीसरी या चौथी शादी का सशर्त या बिना शर्त इजाज़तनामा जारी कर दिया जाता है.
ऑर्डिनेंस की धारा 6 के अनुसार, अगर ऊपर बताई गई क़ानूनी कार्रवाई पूरी किए बिना कोई शख़्स शादी करता है तो उसे अपनी पहली बीवी को तत्काल मेहर (निकाह के समय तय की गई राशि या सामान) अदा करना होता है. ऐसे शख़्स पर क़ानूनी कार्रवाई की जाती है जिसमें अधिक से अधिक सज़ा एक साल क़ैद और पांच लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है.
लाहौर की अदालत ने कहा कि चूंकि पति ने दूसरी शादी से पहले यह सभी क़ानूनी शर्तें पूरी नहीं कीं इसलिए उसे सात महीने क़ैद और जुर्माने की सज़ा सुनाई जाती है.
ध्यान रहे कि सन 2020 में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मेहर के अधिकार से संबंधित एक आवेदन पर फ़ैसला सुनाते हुए कहा था कि दूसरी शादी से पहले पहली बीवी या मध्यस्थता काउंसिल की अनुमति लेना ज़रूरी है ताकि समाज में संतुलन बना रह सके.
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फ़ैसले में मुस्लिम फ़ैमिली लॉज़ ऑर्डिनेंस, 1961 के सेक्शन 6 का हवाला देते हुए स्पष्ट किया था कि इस धारा के तहत दूसरी शादी की मनाही नहीं है.
इससे पहले सन 2013 में काउंसिल ऑफ़ इस्लामी आइडियोलॉजी (इस्लामी विचारधारा परिषद) ने पाकिस्तान सरकार को दूसरी शादी के लिए लागू क़ानूनी शर्तों को ख़त्म करने का प्रस्ताव दिया था.
काउंसिल ने कहा था कि इस्लाम में चार शादियों की इजाज़त है और अगर पहली बीवी राज़ी न भी हो तो दूसरी, तीसरी या चौथी शादी करना ग़ैर शरई (शरीयत के </description>
<pubDate>Fri, 22 Mar 2024 04:51:12 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बाइडेन के अभियान, डेमोक्रेटिक पार्टी ने भारतीय अमेरिकी व्यवसायी के 3.4 लाख डॉलर के चंदे का इस्तेमाल रोका: रिपोर्ट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बइडन-क-अभयन-डमकरटक-परट-न-भरतय-अमरक-वयवसय-क-34-लख-डलर-क-चद-क-इसतमल-रक-रपरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बइडन-क-अभयन-डमकरटक-परट-न-भरतय-अमरक-वयवसय-क-34-लख-डलर-क-चद-क-इसतमल-रक-रपरट</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 20 मार्च । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के चुनाव अभियान और डेमोक्रेटिक पार्टी के एक संगठन ने विवादों के बीच एक भारतीय अमेरिकी व्यवसायी से मिले लगभग 3,40,000 डॉलर के चंदे का इस्तेमाल न करने का फैसला किया है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।
पोलिटिको ने जो बाइडेन के अभियान अधिकारी के हवाले से कहा कि बाइडेन विक्ट्री फंड (बीवीएफ) चंदे की वैधता और स्रोत के बारे में चिंताओं के कारण गौरव श्रीवास्तव के 50 हजार डॉलर के दान को रोक रहा है।
पोलिटिको ने इसके प्रवक्ता के हवाले से बताया कि डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमेटी (डीसीसीसी) बहुत सावधानी से गौरव श्रीवास्तव नाम के एक व्यक्ति से लगभग 2,90,000 डॉलर के चंदे को अलग कर रही है।
लॉस एंजिल्स स्थित व्यवसायी, जो अपने और अपनी पत्नी के नाम से एक परमार्थ संगठन गौरव एंड शेरोन श्रीवास्तव फैमिली फाउंडेशन चलाता है, विवादों से घिरा हुआ है।
पोलिटिको ने पहले बताया था कि थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल ने 2022 में बाली में विश्व खाद्य सुरक्षा मंच के लिए उनसे और उनकी पत्नी से लगभग 10 लाख डॉलर लेने के बाद उनसे नाता तोड़ लिया था।
अमेरिकी चुनाव कानूनों के तहत, एक व्यक्ति द्वारा उम्मीदवार को प्रत्यक्ष योगदान 3,300 डॉलर तक सीमित है, लेकिन कुछ कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने वाली अभियान समितियों को अधिक दान स्वीकार करने की अनुमति है।
बीवीएफ अपने प्राप्त योगदान को सीधे बाइडेन अभियान, डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी और राज्य पार्टी इकाइयों के बीच विभाजित करता है।
डीसीसीसी प्रतिनिधि सभा के लिए पार्टी सदस्यों को चुनने के लिए काम करती है।
श्रीवास्तव ने दोनों दान पिछले साल दिए गए थे।
पोलिटिको के अनुसार, एक प्रतिनिधि और एक सीनेटर - दोनों डेमोक्रेट - ने स्वीकार कि उन्हें गौरव श्रीवास्तव से योगदान मिला था लेकिन वे इसे दान में दे रहे हैं।
पोलिटिको के अनुसार, दो सीनेटरों और दो प्रतिनिधियों को भी फाउंडेशन से योगदान प्राप्त हुआ था।
गौरव श्रीवास्तव की निजी वेबसाइट हाय, मैं एक परोपकारी व्यक्ति हूँ के साथ खुलती है, लेकिन उनके बारे में कोई विवरण नहीं देती है।
फाउंडेशन की वेबसाइट का कहना है कि इस जोड़े की पृष्ठभूमि अंतर्राष्ट्रीय सामुदायिक सेवा और वित्तीय तथा सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को हल करने की रही है और वे दुनिया भर में परिवारों के लिए भोजन और ऊर्जा की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए समर्पित थे।
ऐसा प्रतीत होता है कि गौरव श्रीवास्तव ने प्रभावशाली संबंध बना लिए हैं। एलए वीकली ने जो बाइडेन के साथ उनकी तस्वीर प्रकाशित की है।
एक ऑनलाइन जाँच आउटलेट, प्रोजेक्ट ब्रेज़ेन ने गौरव श्रीवास्तव के खिलाफ कई आरोप लगाए और कहा कि उन्होंने केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) का संचालक होने का दावा किया था, लेकिन इसने और पोलिटिको दोनों ने कहा कि उनके प्रतिनिधियों ने आरोपों से इनकार किया है।
पोलिटिको ने कहा कि वह गौरव श्रीवास्तव तक नहीं पहुँच सका, लेकिन उनके वकील ने कहा कि प्रोजेक्ट ब्रेज़ेन द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप स्पष्ट रूप से झूठे थे।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 21 Mar 2024 07:22:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन में बस दुर्घटना में 14 की मौत, 37 घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-म-बस-दरघटन-म-14-क-मत-37-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-म-बस-दरघटन-म-14-क-मत-37-घयल</guid>
<description>बीजिंग, 20 मार्च । चीन के शांक्सी प्रांत में एक यात्री बस दुर्घटना में चौदह लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यात्री बस शांक्सी में होहोट-बेइहाई एक्सप्रेसवे पर एक सुरंग की दीवार से टकरा गई।
बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 21 Mar 2024 07:22:57 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रंप ने 15 सप्ताह के आसपास गर्भपात पर राष्ट्रीय प्रतिबंध का किया समर्थन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-15-सपतह-क-आसपस-गरभपत-पर-रषटरय-परतबध-क-कय-समरथन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-15-सपतह-क-आसपस-गरभपत-पर-रषटरय-परतबध-क-कय-समरथन</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 20 मार्च डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह गर्भावस्था के 15 सप्ताह के आसपास गर्भपात कराए जाने पर राष्ट्रीय प्रतिबंध का समर्थन करते हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया पर एक विशिष्ट सीमा के लिए पहली बार समर्थन जताया है।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने कार्यकाल में अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति कर गर्भपात के संघीय प्रदत्त अधिकार को खत्म करने का श्रेय जाता है।
ट्रंप ने कहा है कि वह गर्भपात पर एक नीति तैयार करने के संबंध में बातचीत करेंगे जिसमें बलात्कार, अनाचार के मामले बतौर अपवाद होंगे और मां के जीवन की रक्षा का मुद्दा शामिल होगा।
मंगलवार को एक रेडियो साक्षात्कार में ट्रंप ने उस प्रतिबंध का समर्थन नहीं करने के लिए डेमोक्रेट सांसदों की आलोचना की, जिससे उन राज्यों में गर्भपात सीमित हो जाएगा जो अभी भी इस प्रक्रिया की अनुमति देते हैं।
ट्रंप ने कहा, अब लोग 15 सप्ताह पर सहमत हो रहे हैं और मैं उसी के हिसाब से सोच रहा हूं । यह कुछ ऐसा होगा जो बहुत ही उचित होगा। लोग वास्तव में, यहां तक कि कट्टरपंथी भी सहमत हैं। ऐसा लगता है कि 15 सप्ताह एक ऐसी संख्या है जिस पर लोग सहमत हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 21 Mar 2024 07:22:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में कोयला खदान विस्फोट में 12 की मौत, 8 घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-कयल-खदन-वसफट-म-12-क-मत-8-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-कयल-खदन-वसफट-म-12-क-मत-8-घयल</guid>
<description>इस्लामाबाद, 20 मार्च। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में 12 मजदूरों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बलूचिस्तान के माइन्स इंस्पेक्टर अब्दुल गनी बलूच ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि हरनाई जिले में गुफा के अंदर जहरीली गैस जमा होने के कारण मंगलवार रात विस्फोट हुआ।
उन्होंने कहा कि जब विस्फोट हुआ तब 12 मजदूर खदान के अंदर काम कर रहे थे और फंसे हुए साथियों को बचाने की कोशिश में आठ और मजदूर खदान में घुस गए।
उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से, कोयला खदान के और ढहने से वो भी फंस गए।
उन्होंने बताया कि बचाव दल ने अभियान पूरा कर लिया है और खदान से 12 शव और आठ घायल लोगों को निकाला है।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक बयान में, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना में बहुमूल्य जिंदगियों के नुकसान पर गहरा दुख जताया ।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 21 Mar 2024 07:22:56 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपने भाषण में की तथ्यों की अनदेखी : चीन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-वदश-मतर-न-अपन-भषण-म-क-तथय-क-अनदख-चन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-वदश-मतर-न-अपन-भषण-म-क-तथय-क-अनदख-चन</guid>
<description>बीजिंग, 20 मार्च। फिलिपींस स्थित चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने बुधवार को फिलिपींस की यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री की दक्षिण चीन सागर के बारे में गलत भाषण पर संवाददाता के सवाल का जवाब दिया।
प्रवक्ता ने कहा कि हाल में दक्षिण चीन सागर की स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। चीन ने इसे नहीं भड़काया। इसकी जिम्मेदारी चीन की नहीं है। उल्लंघन और उकसावे के सामने चीन को अपनी प्रादेशिक अखंडता, प्रभुसत्ता और समुद्री अधिकार की रक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने पड़े। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने भाषण में तथ्यों की अनदेखी कर दक्षिण चीन सागर में चीन पर कानूनी कार्रवाई का निराधार आरोप लगाया। उन्होंने फिर एक बार तथाकथित अमेरिका-फिलिपींस समान रक्षा संधि में निर्धारित कर्तव्य के बहाने चीन को धमकी दी। चीन इसका कड़ा विरोध करता है।
प्रवक्ता ने यह भी कहा कि दक्षिण चीन सागर में नेविगेशन की स्वतंत्रता में कोई समस्या नहीं है। अमेरिका बार-बार करता है कि वह दक्षिण चीन सागर में नेविगेशन की स्वतंत्रता की रक्षा करता है, इसका असली मकसद अमेरिकी युद्धपोत के आने-जाने की स्वतंत्रता की रक्षा करना है। अमेरिकी युद्धपोत उकसावे भरी कार्रवाई करने के लिए चीन आते हैं। यह बिलकुल प्रभुत्वावाद है। दक्षिण चीन सागर की शांति और स्थिरता को खतरे में डालने वाला कोई नहीं, बल्कि अमेरिका है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर मुद्दे का सीधा पक्ष नहीं है। चीन और फिलिपींस में हस्तक्षेप करने का अमेरिका का कोई अधिकार नहीं है। अमेरिका को दक्षिण चीन सागर के मुद्दे में परेशानी नहीं पैदा करनी चाहिए। चीन अपनी प्रादेशिक अखंडता, प्रभुसत्ता और समुद्री अधिकार की रक्षा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा, ताकि दक्षिण चीन सागर में शांति और स्थिरता कायम हो सके।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 21 Mar 2024 07:22:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>विदेशी पूंजी आकर्षित करने की योजना पर चीन कर रहा अमल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/वदश-पज-आकरषत-करन-क-यजन-पर-चन-कर-रह-अमल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वदश-पज-आकरषत-करन-क-यजन-पर-चन-कर-रह-अमल</guid>
<description>बीजिंग, 20 मार्च । चीनी राज्य परिषद ने हाल में उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ाकर विदेशी पूंजी का आकर्षण और प्रयोग करने की योजना बनाई। इसमें कहा गया है कि विदेशी निवेश चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण का निर्माण और चीन व विश्व अर्थव्यवस्था के समान विकास बढ़ाने की महत्वपूर्ण शक्ति है।
नई विकास अवधारणा का पूर्ण, सटीक और व्यापक कार्यान्वयन कर बाजार-उन्मुख, कानूनी और अंतर्राष्ट्रीय प्रथम श्रेणी का व्यावसायिक वातावरण तैयार करना होगा, ताकि चीन में विकास करने का विदेशी निवेशकों का विश्वास मजबूत हो सके।
योजना में कहा गया है कि चीन बाजार में प्रवेश का विस्तार कर विदेशी निवेश की उदारीकरण का स्तर उन्नत करेगा। चीन विदेशी निवेश का आकर्षण बढ़ाने के लिए उदार नीति अपनाएगा। चीन निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के वातावरण में सुधार कर विदेशी उद्यमों को अच्छी सेवा देगा। चीन नवाचार तत्वों के प्रवाह को सुचारू कर देसी-विदेशी उद्यमों का सहयोग बढ़ाएगा।
इसके साथ चीन घरेलू नियम में सुधार कर उच्च-मानक अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक नियमों के साथ अच्छे से जोड़ेगा। योजना में यह भी कहा गया है कि चीन के विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर व्यापारिक वातावरण तैयार करने और सेवा में सुधार करने को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि कदमों का ठोस कार्यान्वयन किया जा सके।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 21 Mar 2024 07:22:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/छवछयओ-2-रल-उपगरह-लनच-मशन-पर-तरह-रह-सफल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/छवछयओ-2-रल-उपगरह-लनच-मशन-पर-तरह-रह-सफल</guid>
<description>बीजिंग, 20 मार्च । चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के अनुसार, बुधवार की सुबह 8.31 बजे छ्वेछ्याओ-2 ट्रैकिंग व डेटा रिले उपग्रह को ले जाने वाले लॉन्ग मार्च-8 याओ- 3 वाहक रॉकेट को चीन के वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से लॉन्च किया गया।
चीन की चंद्र अन्वेषण परियोजना के चौथे चरण के महत्वपूर्ण भाग के रूप में छ्वेछ्याओ-2 रिले उपग्रह पृथ्वी और चंद्रमा के बीच नये ब्रिज बनाते हुए चंद्र अन्वेषण छांगअ-4 और छांगअ-6 आदि मिशनों के लिए पृथ्वी-चंद्र ट्रैकिंग व डेटा रिले संचार प्रदान करेगा।
लॉन्ग मार्च 8 याओ-3 वाहक रॉकेट के 24 मिनट तक उड़ान भरने के बाद, उपग्रह और रॉकेट अलग हो गए, जिससे छ्वेछ्याओ-2 रिले उपग्रह को 200 किमी की उपभू ऊंचाई और 4.2 लाख किलोमीटर की अपभू ऊंचाई के साथ पूर्व निर्धारित पृथ्वी-चंद्रमा स्थानांतरण कक्षा में सीधे भेजा गया।
रिले उपग्रह के सौर विंग और रिले संचार एंटीना को सामान्य रूप से तैनात किया गया था, और लॉन्च मिशन पूरी तरह सफल रहा।
गौरतलब है कि छ्वेछ्याओ-2 छ्वेछ्याओ रिले उपग्रह के बाद पृथ्वी की कक्षा से दूर दुनिया का दूसरा समर्पित रिले उपग्रह बन जाएगा, जो छांगअ-6 चंद्र नमूना मिशन के लिए सहायता प्रदान करेगा, और इसके लिए रिले संचार सेवाएं प्रदान करेगा।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 21 Mar 2024 07:22:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जनवरी से फरवरी तक तिब्बत के माल व्यापार में 264.3% की वृद्धि</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जनवर-स-फरवर-तक-तबबत-क-मल-वयपर-म-2643-क-वदध</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जनवर-स-फरवर-तक-तबबत-क-मल-वयपर-म-2643-क-वदध</guid>
<description>बीजिंग, 20 मार्च । साल 2024 के लिए ल्हासा में सीमा शुल्क कार्य बैठक के नवीनतम अपडेट के आधार पर, विदेशी व्यापार उपायों के निरंतर कार्यान्वयन से तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के व्यापार परिदृश्य में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
साल 2024 के पहले दो महीनों में, वस्तुओं का संयुक्त आयात और निर्यात मूल्य बढ़कर 1 अरब 75 करोड़ 10 लाख युआन हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 264.3 फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर्शाता है।
कुल निर्यात 289.2 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 1 अरब 65 करोड़ 30 लाख युआन का हुआ। जबकि, आयात 75.1 फीसदी की वृद्धि के साथ 9 करोड़ 80 लाख युआन तक पहुंच गया।
तिब्बत के विदेशी व्यापार की स्थिरता, मात्रा और गुणवत्ता को बढ़ाने के प्रति ल्हासा सीमा शुल्क का समर्पण अटूट है। यह प्रतिबद्धता क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि को आगे बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है।
इसके अलावा, साल 2023 में, बेल्ट एंड रोड पहल के तहत तिब्बत और संबंधित देशों के बीच सामूहिक व्यापार प्रयासों के परिणामस्वरूप कुल व्यापार मूल्य 7 अरब 21 करोड़ 30 लाख युआन हुआ, जो 69.5 प्रतिशत की पर्याप्त वृद्धि को दर्शाता है।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 21 Mar 2024 07:22:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कीव में रूसी मिसाइल हमले में आठ घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कव-म-रस-मसइल-हमल-म-आठ-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कव-म-रस-मसइल-हमल-म-आठ-घयल</guid>
<description>कीव, 21 मार्च । यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार तड़के रूसी मिसाइल के हमलों में कम से कम आठ लोग घायल हो गए।
यूक्रेनफॉर्म की रिपोर्ट के अनुसार, कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया, हमले में आठ लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें मौके पर ही सहायता प्रदान की।
कीव में कई विस्फोट हुए।
कीव शहर के सैन्य प्रशासन ने कहा कि हवाई रक्षा शहर और क्षेत्र में काम कर रही है।
मिसाइल के टुकड़े कीव में सिवातोशिन्स्की जिले के एक किंडरगार्टन और पोडिल्स्की जिले में भी गिरे।
उधर, शेवचेनकिव्स्की जिले में कारों में आग लगा दी गई।
मिसाइल का मलबा गिरने से पोडिल्स्की जिले में एक ट्रांसफार्मर सब-स्टेशन और दो मंजिला गैर-आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली।
कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, पोडिलस्की जिले में एक आवासीय इमारत में आग लग गई।
सिवातोशिन्स्की जिले में, विस्फोटों की लहर से नौ मंजिला दो इमारतों की खिड़कियां टूट गईं, लेकिन कोई आग नहीं लगी।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 21 Mar 2024 07:22:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बलूचिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बलचसतन-म-कयल-खदन-म-वसफट-हन-स-12-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बलचसतन-म-कयल-खदन-म-वसफट-हन-स-12-क-मत</guid>
<description>क्वेटा (पाकिस्तान), 21 मार्च। बलूचिस्तान में हरनाई जिले के जरदालो इलाके में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 12 खनिकों की मौत हो गई जबकि छह को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को मीथेन गैस के रिसाव के कारण विस्फोट हो गया।
अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट के बाद 18 श्रमिक खदान में फंस गए। बचाव अभियान शुरू किया गया लेकिन उनमें से केवल छह को ही बचाया जा सका जबकि बाकी 12 खनिकों की मौत हो गई।
बचाये हुए मजदूर बेहोश मिले थे।
बलूचिस्तान के मुख्य खान निरीक्षक अब्दुल गनी बलोच ने कहा कि खदान में रातभर में मीथेन गैस जमा हो गई और विस्फोट हो गया।
प्रांत के खनन महानिदेशक अब्दुल्ला शाहवानी ने भी क्वेटा से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित खान में विस्फोट होने से 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 21 Mar 2024 07:22:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एंटनी ब्लिंकन की चेतावनी,ग़ज़ा की पूरी आबादी पर गंभीर खाद्य संकट का ख़तरा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एटन-बलकन-क-चतवनगज-क-पर-आबद-पर-गभर-खदय-सकट-क-खतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एटन-बलकन-क-चतवनगज-क-पर-आबद-पर-गभर-खदय-सकट-क-खतर</guid>
<description>अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बीबीसी से कहा कि ग़ज़ा की 20 लाख की आबादी पर गंभीर खाद्य संकट का ख़तरा मंडरा रहा है.
इसराइल हमास जंग शुरू होने के बाद ये पहली बार है, जब ग़ज़ा की पूरी की पूरी आबादी के लिए इस तरह का बयान सामने आया है.
वहीं ग़ज़ा में काम कर रही संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने कहा है कि मई तक अगर युद्ध न रुका और ग़ज़ा में ज़रूरी मात्रा में राहत सामग्री न पहुंचाई गई तो ग़ज़ा भीषण भुखमरी का सामना कर सकता है.
एंटनी ब्लिंकन फ़िलहाल फ़िलिपीन्स के दौरे पर हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा है कि वो जल्द मध्य पूर्व का दौरा करने वाले हैं.
अक्तूबर में हमास के ख़िलाफ़ इसराइल के हमले के बाद ये मध्य पूर्व का ब्लिंकन का छठा दौरा हैं. अपने दौरे में वो युद्धविराम बढ़ाने की संभावना को लेकर चर्चा करेंगे.
मंगलवार को क़तर में इसराइली मध्यस्थ एक बार फिर संभावित युद्धविराम को लेकर चर्चा कर रहे हैं. चर्चा में ग़ज़ा में राहत सामग्री पहुंचाने से लेकर हमास के कब्ज़े में मौजूदल इसराइली बंधकों को छुड़ाने पर भी चर्चा होनी है.
ब्लिंकन ने क्या कहा?
बीबीसी ने ब्लिंकन से सवाल किया था, कि अगर युद्धविराम न हुआ और मौजूदा हालात बरकरार रहे तो क्या इससे इलाक़े के भविष्य पर असर पड़ेगा.
इस सवााल के उत्तर में ब्लिंकन ने कहा, स्थिति का आकलन किया जाए तो ग़ज़ा की 100 फ़ीसदी आबादी गंभीर खाद्य संकट झेलने की कग़ार पर है. ये पहली बार है जब पूरी आबादी की स्थिति को इस तरह बताया जा रहा है.
गंभीर खाद्य संकट वो स्थिति होती है, जब खाना न मिलने के कारण किसी व्यक्ति के जीवन पर तुरंत ख़तरा मंडराने लगे. हालात न सुधरे तो ये भुखमरी का कारण बन सकता है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 20 Mar 2024 04:10:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>धोखाधड़ी मामले में ट्रंप को 464 मिलियन डॉलर का बॉन्ड जुटाने में हो रही है दिक्कत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/धखधड-ममल-म-टरप-क-464-मलयन-डलर-क-बनड-जटन-म-ह-रह-ह-दककत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/धखधड-ममल-म-टरप-क-464-मलयन-डलर-क-बनड-जटन-म-ह-रह-ह-दककत</guid>
<description>अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क नागरिक धोखाधड़ी मामले में भुगतान किए गए 464 मिलियन डॉलर की गारंटी देने के लिए कोई निजी कंपनी नहीं मिल रही है.
पूर्व राष्ट्रपति को अपनी अपील जारी रखने के लिए या तो पूरी राशि नकद में चुकानी होगी या बॉन्ड सुरक्षित करना होगा.
अगर वो 25 मार्च तक ऐसा करने में असमर्थ रहें, तो उनकी कुछ अचल संपत्ति भी ज़ब्त की जा सकती है.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा है, जिस बॉन्ड का भुगतान करने के लिए उनसे कहा गया था, वह किसी भी कंपनी के लिए असंभव होगा, जिसमें मेरी जैसी सफल कंपनी भी शामिल है.
उनके वकीलों ने कहा है कि उन्होंने तीस कंपनियों ने इसके लिए संपर्क किया, पर सभी प्रयास असफल रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 20 Mar 2024 04:10:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इज़राइल के लोग तय करेंगे कि उनके यहां चुनाव कब होंगे : नेतन्याहू</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-क-लग-तय-करग-क-उनक-यह-चनव-कब-हग-नतनयह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-क-लग-तय-करग-क-उनक-यह-चनव-कब-हग-नतनयह</guid>
<description>तेल अवीव, 18 मार्च। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के साथ विनाशकारी युद्ध के बीच अपने नेतृत्व के खिलाफ अमेरिका की बढ़ती आलोचना पर रविवार को पलटवार किया और नए सिरे से चुनाव के आह्वान को पूरी तरह से अनुचित बताया।
हाल के दिनों में अमेरिकी सीनेट के बहुसंख्यक नेता चक शूमर ने इज़राइल से नए सिरे से चुनाव कराने का आह्वान करते हुए कहा था कि नेतन्याहू रास्ता भटक चुके हैं।
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शूमर के भाषण का समर्थन किया था।
इससे पहले बाइडेन गाजा में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत को लेकर नेतन्याहू पर इजरायल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था।
नेतन्याहू ने टीवी चैनल फॉक्स न्यूज को बताया कि 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद इज़राइल ने कभी भी नए सिरे से अमेरिका में चुनाव कराने का आह्वान नहीं किया होगा। उन्होंने शूमर की टिप्पणियों को अनुचित बताया।
उन्होंने कहा हम कोई साधारण गणराज्य नहीं हैं। इज़राइल के लोग तय करेंगे कि उनके यहां चुनाव कब होंगे और वे किसे चुनेंगे और यह कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे हम पर थोपा जाएगा।
सीएनएन द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह युद्ध समाप्त होने के बाद नए चुनाव के लिए प्रतिबद्ध होंगे, नेतन्याहू ने कहा मुझे लगता है कि यह इजराइली जनता को तय करना है।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 19 Mar 2024 12:25:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा में वसंत की सैर के लिए परिवहन शुरू</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यगतज-नद-डलट-म-वसत-क-सर-क-लए-परवहन-शर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यगतज-नद-डलट-म-वसत-क-सर-क-लए-परवहन-शर</guid>
<description>बीजिंग, 18 मार्च । चीन के यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा में इस साल वसंत की सैर के लिए रेलवे पर परिवहन 15 मार्च से 15 अप्रैल तक चलेगा, जो 32 दिन होगा।
वसंत की सैर शुरू होने के बाद पहले सप्ताहांत यानी 16 और 17 मार्च को लोगों ने 76 लाख बार यात्रा की। प्रतिदिन औसतन 25 लाख से अधिक यात्रियों को भेजा गया, जो पिछले सप्ताहांत की तुलना में प्रतिदिन करीब 2 लाख अधिक है।
अनुमान है कि वसंत की सैर के दौरान यात्री कुल 7 करोड़ 80 लाख बार पर्यटन करेंगे। प्रतिदिन औसतन 24 लाख 38 हजार यात्रियों को भेजा जाएगा। इस साल अधिकतर पर्यटक सप्ताहांत में यात्रा करेंगे। इसके साथ खेल आयोजन और सेलिब्रिटी संगीत समारोह के लिए ट्रेनों में लोगों की भारी भीड़ होगी। इसके लिए रेलवे विभाग ट्रेन में भीड़ के अनुरूप उचित कदम उठाएंगे।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 19 Mar 2024 12:25:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के सहारे नवीन ऊर्जा वाहनों की खपत बढ़ी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नई-गणवतत-वल-उतपदक-शकतय-क-सहर-नवन-ऊरज-वहन-क-खपत-बढ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नई-गणवतत-वल-उतपदक-शकतय-क-सहर-नवन-ऊरज-वहन-क-खपत-बढ</guid>
<description>बीजिंग, 18 मार्च । चीन में नवीन ऊर्जा वाहन के विकास को न सिर्फ सरकारी विभाग, बल्कि उद्यम भी सक्रियता से बढ़ाते हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन और पुराने के बदले नए वाहनों के तरीके से कारों की खपत बढ़ रही है।
चीन की तोंगफंग मोटर कंपनी ने सबसे पहले पूरे देश में पुराने वाहनों से नये वाहन बदलने का कदम उठाया। इससे उपभोक्ता को तोंगफंग मोटर के अधीनस्थ 50 से अधिक मॉडल के कार खरीदने में छूट मिलती है। ऑनलाइन प्लेटफोर्म जेडी डॉट कॉम ने 16 मार्च को कार खपत बढ़ाने के लिए 50 कार ब्रांडों के साथ 50 करोड़ युआन तक सब्सिडी बढ़ाने की घोषणा की।
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के संबंधित अधिकारी ने कहा कि इस साल पुराने के बदले नए वाहन खरीदने को प्राथमिकता दी जाएगी। संपूर्ण उद्योग श्रृंखला और पूरी प्रक्रिया में नवीन ऊर्जा वाहन के बाजार का विस्तार किया जाएगा। नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के सहारे नवीन ऊर्जा वाहन की खपत बढ़ाई गई। इससे पहले एक पारंपरिक ईंधन वाहन बनाने में लगभग 200 चिप्स की आवश्यकता होती थी, अब एक स्मार्ट नवीन ऊर्जा वाहन को 1,000 से अधिक चिप्स की जरूरत है।
नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के तेज विकास से चिप्स की क्षमता उन्नत होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव दिया जाएगा। चीन दुनिया में नवीन ऊर्जा वाहन का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश है। दुनिया भर में नवीन ऊर्जा वाहन के उत्पादन और बिक्री में चीन का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। चीनी उद्यम अंतर्राष्ट्रीय बाजार के विस्तार में लगातार प्रयास करेंगे।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 19 Mar 2024 12:25:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-चन-सबध-गहर-और-वकसत-हत-रहग-पतन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-चन-सबध-गहर-और-वकसत-हत-रहग-पतन</guid>
<description>बीजिंग, 18 मार्च । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि रूस-चीन संबंध गहरे और विकसित होते रहेंगे, नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा।
पुतिन ने चुनाव के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाषण दिया और मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वर्षों के विकास के बाद, रूस-चीन संबंध बहुत स्थिर और अत्यधिक पूरक हैं।
पुतिन ने बताया कि रूस और चीन के बीच आर्थिक, कूटनीतिक और अन्य क्षेत्रों में अभिसरण के कई बिंदु हैं। जहां तक ​​यूरेशियाई क्षेत्र के विकास का सवाल है, रूस-चीन संबंध एक महत्वपूर्ण स्थिर कारक हैं, और चीन द्वारा प्रस्तावित बेल्ट एंड रोड के सह- निर्माण वाली पहल बहुत महत्वपूर्ण है।
पुतिन ने चीन की विकास उपलब्धियों पर सकारात्मक बात की। उनका मानना ​​है कि चीन बड़े आत्मविश्वास के साथ तेजी से विकास हासिल कर रहा है और अभिनव अर्थव्यवस्था में तब्दील हो रहा है। चीन अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिन-ब-दिन सक्रिय है और बड़ी सफलता हासिल की है, दुनिया भर में उसके कई दोस्त हैं।
पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि थाईवान चीन का एक अविभाज्य हिस्सा है। थाईवान के चारों ओर उकसावे भड़काने और चीन के विकास को रोकने के लिए विभिन्न उपाय करने की कु-चेष्टा निस्संदेह पूरी तरह से विफल हो जाएगी।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 19 Mar 2024 12:25:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-म-दकषण-स-उततर-पन-भजन-क-परयजन-स-176-करड-लग-क-लभ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-म-दकषण-स-उततर-पन-भजन-क-परयजन-स-176-करड-लग-क-लभ</guid>
<description>बीजिंग, 18 मार्च । चीन में दक्षिण-से-उत्तर जल मोड़ परियोजना समूह से मिली खबर के अनुसार, इस परियोजना के पूर्व और मध्य लाइनों के पहले चरण में कुल 70 अरब घन मीटर पानी स्थानांतरित किया गया, जिससे 17.6 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है।
12 दिसंबर 2014 को, दक्षिण-से-उत्तर जल मोड़ परियोजना के पूर्व और मध्य लाइनों का पहला चरण पूरी तरह से पानी के लिए खोल दिया गया था। 18 मार्च, 2024 के दोपहर बाद 2 बजे तक, 70 अरब घन मीटर पानी दक्षिण चीन से उत्तर चीन तक मोड़ा गया।
मध्य लाइन से पेइचिंग और थ्येनचिन दोनों शहरों, हनान और हपेई दोनों प्रांतों तक कुल 62.593 अरब घन मीटर पानी को पहुंचाया गया, जबकि, पूर्व लाइन से शानतोंग प्रांत तक 6.777 अरब घन मीटर पानी को मोड़ा गया।
बता दें कि दक्षिण-से-उत्तर जल मोड़ परियोजना चीन में राष्ट्रीय जल नेटवर्क का मुख्य ढांचा है। इस परियोजना के माध्यम से देश के दक्षिण में पर्याप्त पानी को उत्तरी भागों में पहुंचाया जाता है, जिससे पानी प्राप्त क्षेत्रों में लोगों को पेयजल सुरक्षा की गारंटी मिली, और स्थानीय आर्थिक सामाजिक उच्च गुणवत्ता वाले विकास को समर्थन मिला।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 19 Mar 2024 12:25:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पुलिस हिंसा में हुई महसा अमीनी की मौत: यूएन फैक्ट फ़ाइंडिंग मिशन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पलस-हस-म-हई-महस-अमन-क-मत-यएन-फकट-फइडग-मशन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पलस-हस-म-हई-महस-अमन-क-मत-यएन-फकट-फइडग-मशन</guid>
<description>महसा अमीनीसंयुक्त राष्ट्र के एक फैक्ट फ़ाइंडिंग मिशन ने पाया है कि ईरान में महिलाओं के साथ अभी भी बड़े पैमाने पर भेदभाव हो रहा है.
वहीं मिशन ने अपनी जांच में पाया है कि दो साल पहले हुई महसा अमीनी की मौत ग़ैरक़ानूनी थी और उनकी मौत पुलिस हिंसा में हुई थी.
जिनेवा में ह्यूमन राइट्स काउंसिल की बैठक में मिशन की प्रमुख सारा हुसैन ने कहा है कि देश में एआई और तकनीक की मदद से महिलाओं पर नज़र रखी जा रही है. वो हिजाब के नियमों का पालन कर रही हैं या नहीं, इसके लिए सरकार हर मशीनरी का प्रयोग कर रही है.
उन्होंने बताया कि ईरान में पिछले साल कम से कम 834 लोगों को मौत की सज़ा दी गई है.</description>
<pubDate>Tue, 19 Mar 2024 12:25:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रंप फिर से राष्ट्रपति बने तो क्या विवेक रामास्वामी को उपराष्ट्रपति बनाएंगे?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-फर-स-रषटरपत-बन-त-कय-ववक-रमसवम-क-उपरषटरपत-बनएग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-फर-स-रषटरपत-बन-त-कय-ववक-रमसवम-क-उपरषटरपत-बनएग</guid>
<description>रिपब्लिकन पार्टी से अमेरिकी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की कोशिश कर चुके विवेक रामास्वामी उपराष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप की पसंद नहीं हैं.
समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप अगर अमेरिका के राष्ट्रपति बनने में दोबारा सफल रहे, तो वे रामास्वामी की जगह किसी और को उपराष्ट्रपति बना सकते हैं.
इसके अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने विवेक रामास्वामी से निजी तौर पर कह दिया है कि वे उपराष्ट्रपति पद के लिए उनकी पसंद नहीं हैं.
हालांकि इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विवेक रामास्वामी के संवाद कौशल और भारतीय मूल के अमेरिकी होने के कारण उन्हें होमलैंड सिक्योरिटी मंत्रालय का मंत्री बनाया जा सकता है.
रामास्वामी को यह ज़िम्मेदारी मिलने पर आप्रवासन नीति को लेकर अमेरिकी सरकार की आलोचना से निपटने में मदद मिल सकती है.
रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए तीसरी बार उम्मीदवार बनने में सफल रहने के बाद ट्रंप ने हाल में अपने सहयोगियों से इस बात पर चर्चा की थी कि सरकार बनने में किन्हें कौन सा पद दिया जाएगा.
इसी दौरान रामास्वामी के नाम पर भी विचार किया गया था. इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बताया है कि वफादारी, वैचारिक मेल और वोट जुटाने की काबिलियत के आधार पर ट्रंप विभिन्न पद के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार कर रहे हैं.
बताया गया ​है कि डग बरगम, एलिस स्टेफेनिक और रॉबर्ट लाइटहाइजर कैबिनेट पोस्ट के लिए ट्रंप और उनकी टीम की पसंद है.
बताया गया है कि ट्रंप ऐसे शख़्स को उपराष्ट्रपति बनाना चाहते हैं, जो लाइमलाइट से प्रभावित न हो, बल्कि राष्ट्रपति जो बाइडन के ख़िलाफ़ चुनाव जीतने में उनकी मदद करे.
ट्रंप के क़रीबियों के अनुसार, अभी जो भी नाम चर्चा में हैं, उनमें से कोई भी उपराष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप की पसंद नहीं हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 19 Mar 2024 12:25:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिकी सीनेटर ने सीएए नियमों की अधिसूचना पर चिंता व्यक्त की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-सनटर-न-सएए-नयम-क-अधसचन-पर-चत-वयकत-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-सनटर-न-सएए-नयम-क-अधसचन-पर-चत-वयकत-क</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 19 मार्च। अमेरिका के एक सीनेटर ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू करने के वास्ते भारत सरकार द्वारा नियमों को अधिसूचित किये जाने पर चिंता जताते हुए कहा है कि जैसे-जैसे अमेरिका-भारत संबंध गहराते जा रहे हैं, यह अहम है कि सहयोग धर्म से परे सभी के मानवाधिकारों की रक्षा के साझा मूल्यों पर आधारित हो।
भारत सरकार ने पिछले हफ्ते नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 का लागू कर दिया था जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के ऐसे गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है जिनके पास दस्तावेज़ नहीं हैं और वे 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आ गए थे।
भारत सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि इससे भारतीय मुस्लिमों को चिंतित होने की जरूरत नहीं, क्योंकि सीएए उनकी नागरिकता प्रभावित नहीं करता है और समुदाय का इससे कुछ लेना-देना नहीं जिनके पास हिंदुओं के समान ही अधिकार हैं।
सीनेट की शक्तिशाली विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष सीनेटर बेन कार्डिन ने कहा, मैं विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम को अधिसूचित करने के भारत सरकार के फैसले से, खासकर भारत के मुस्लिम समुदाय पर इस कानून के संभावित प्रभाव से बहुत चिंतित हूं। मामले को बदतर बनाने वाली बात यह है कि इसे रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान लागू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, जैसे-जैसे अमेरिका-भारत संबंध गहराते जा रहे हैं, यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हमारा सहयोग धर्म से परे सभी व्यक्तियों के मानवाधिकारों की रक्षा के हमारे साझा मूल्यों पर आधारित हो।
पिछले हफ्ते अमेरिका के विदेश विभाग ने भी सीएए को अधिसूचित करने को लेकर चिंता जताई थी और कहा था कि धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान और सभी समुदायों के लिए कानून के तहत समान व्यवहार मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांत हैं।
भारत ने अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा सीएए की आलोचना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि यह गलत सूचना पर आधारित और अनुचित है।
एक अलग बयान में, हिंदू पॉलिसी रिसर्च एंड एडवोकेसी कलेक्टिव (हिंदूपैक्ट) और ग्लोबल हिंदू हैरिटेज फाउंडेशन ने सीएए का समर्थन किया है।
इन संगठनों ने कहा कि इस कानून में भारत के पड़ोसी देशों के प्रताड़ित हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी अल्पसंख्यकों को त्वरित नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि यह वैश्विक मानवीय सिद्धांतों के अनुरूप धार्मिक उत्पीड़न के खिलाफ व्यक्तियों और परिवारों की सुरक्षा के प्रति भारत के समर्पण को रेखांकित करता है।
हिंदूपैक्ट के संस्थापक और सह-संयोजक अजय शाह ने कहा, सीएए भारत के किसी भी नागरिक को प्रभावित नहीं करता है। इस कानून को गैर-धर्मनिरपेक्ष बताया जाना निराधार है। भारत के पड़ोसी देशों में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया जाता है।
उन्होंने कहा, अमेरिकियों के तौर पर, हम इस बात से निराश हैं कि अमेरिकी मूल्यों और प्रताड़ित लोगों के मानवाधिकारों के लिए खड़े होने के बजाय, हमारी सरकार ने इस मानवीय प्रयास का विरोध करने का फैसला किया है।
ग्लोबल हिंदू हैरिटेज फाउंडेशन के वीएस नायपॉल ने कहा, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 अल्पसंख्यकों की दुर्दशा से संबंधित है, जो हमारे पड़ोसी इस्लामी देशों में क्रूरता, उत्पीड़न, जबरन धर्मांतरण, हत्या, बलात्कार और सभी प्रकार के अत्याचारों का सामना कर रहे हैं, जहां धर्मनिरपेक्षता, शांति और मानवता का विचार टिक नहीं सकता है।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 19 Mar 2024 12:25:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रफह में इजराइल के सैन्य अभियान की आशंका से बहुत चिंतित हूं : बाइडन ने नेतन्याहू से कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रफह-म-इजरइल-क-सनय-अभयन-क-आशक-स-बहत-चतत-ह-बइडन-न-नतनयह-स-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रफह-म-इजरइल-क-सनय-अभयन-क-आशक-स-बहत-चतत-ह-बइडन-न-नतनयह-स-कह</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 19 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा है कि वह इजराइल द्वारा गाजा सिटी और खान यूनिस की तरह ही रफह में बड़ा सैन्य अभियान चलाये जाने की आशंका से काफी चिंतित हैं। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने यह जानकारी दी।
सुलिवन ने सोमवार को अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नेतन्याहू सोमवार को बाइडन के साथ फोन पर हुई बातचीत में दक्षिणी गाजा के रफह शहर में हमास आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए किसी वैकल्पिक तरीके और जमीनी स्तर पर बड़ा हमला किए बगैर मिस्र-गाजा सीमा को सुरक्षित बनाने पर चर्चा करने के लिए इजराइली अधिकारियों का एक दल वाशिंगटन भेजने पर राजी हो गए।
यह एक महीने में पहली बार है जब दोनों नेताओं ने फोन पर बात की है।
सुलिवन ने बताया कि बाइडन और नेतन्याहू ने रफह को लेकर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ने बताया कि वह इजराइल द्वारा गाजा सिटी और खान यूनिस की तरह ही रफह में बड़ा सैन्य अभियान चलाने की आशंका को लेकर वह क्यों इतने चिंतित हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बताया कि 10 लाख से अधिक लोगों ने रफह में शरण ली है। उन्होंने कहा कि वे गाजा सिटी से खान यूनिस और फिर रफह गए, अब उनके पास कोई सुरक्षित जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि गाजा के अन्य प्रमुख शहरों को बड़े पैमाने पर तबाह कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इजराइल ने अमेरिका या दुनिया को यह योजना नहीं बतायी है कि वह कैसे या कहां उन नागरिकों को सुरक्षित स्थानांतरित करेगा।
सुलिवन ने कहा कि रफह मिस्र से गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने का प्रमुख प्रवेश बिन्दु है और शहर में सैन्य अभियान से यह बंद हो जाएगा।
उन्होंने कहा, रफह मिस्र के साथ लगती सीमा पर स्थित है और मिस्र ने वहां एक बड़े सैन्य अभियान को लेकर गहरी चिंता जतायी है तथा इसके परिणामस्वरूप इजराइल के साथ भविष्य में अपने संबंधों को लेकर सवाल भी उठाए हैं।
उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि हमास को रफह या कहीं और पनाह न दी जाए। लेकिन वहां एक बड़ा जमीनी अभियान चलाना गलती होगी। इससे कई निर्दोष जान जाएंगी, पहले से ही गंभीर मानवीय संकट और बढ़ेगा, गाजा में अराजकता बढ़ेगी तथा इजराइल अंतरराष्ट्रीय रूप से और अलग-थलग होगा।
सुलिवन ने बताया कि दोनों नेताओं ने गाजा में हमास तथा अन्य आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई के बदले में कई हफ्तों के लिए तत्काल संघर्ष विराम को लेकर चल रही बातचीत पर भी चर्चा की।
बाइडन ने इजराइल की दीर्घकालीन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहरायी और कहा कि इजराइल को हमास पर हमले करने का अधिकार है जिसने नरसंहार के बाद से यहूदी लोगों पर सबसे वीभत्स हमला किया है।(भाषा)</description>
<pubDate>Tue, 19 Mar 2024 12:25:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बुल्गारिया के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को शुक्रिया क्यों कहा?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बलगरय-क-रषटरपत-न-पएम-मद-क-शकरय-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बलगरय-क-रषटरपत-न-पएम-मद-क-शकरय-कय-कह</guid>
<description>बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव ने अपने देश के एक अपहृत जहाज़ एमवी रुएन और उसके चालक दल के सदस्यों को रिहा कराने के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है.
सोशल मीडिया साइट ​एक्स से किए एक ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है.
उन्होंने लिखा, बु​ल्गारिया के अपहृत जहाज़ रुएन और बुल्गारिया के सात नागरिकों स​हित इसके चालक दल को बचाने की भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति मेरा हार्दिक आभार!
उनके इस ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने लिखा, राष्ट्रपति रुमेन राडेव जी, आपके मैसेज की सराहना करता हूं. हमें ख़ुशी है कि बुल्गारिया के सातों नागरिक सुरक्षित हैं और जल्द ही अपने घर लौट जाएंगे. भारत हिंद महासागर इलाक़े में नौवहन की स्वतंत्रता की सुरक्षा करने और लूट व आतंकवाद से लड़ने को लेकर वचनबद्ध है.
क्या है मामला
शनिवार को भारतीय नौसेना ने एक ट्वीट करके बताया था कि उसके युद्धक जहाज़ आईएनएस कोलकाता अरब सागर में सभी 35 समुद्री लुटेरों को घेरने और उन्हें आत्मसमर्पण करने को मजबूर करने में कामयाब रहा है.
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के एक्स हैंडल से किए एक ट्वीट में बताया गया कि 40 घंटे तक चले अभियान के बाद अपहृत जहाज़ एमवी रुएन से चालक दल के 17 सदस्य सकुशल बचा लिए गए.
इस ट्वीट में बताया गया, आईएनएस कोलकाता ने भारत के तट से लगभग 1,400 नॉटिकल मील (2,600 कि.मी.) दूर समुद्री लुटेरों के जहाज़ रुएन को रोका था.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 19 Mar 2024 12:25:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/बइडन-और-टरप-न-वशगटन-म-जत-अपन-अपन-परट-क-परइमर-चनव</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बइडन-और-टरप-न-वशगटन-म-जत-अपन-अपन-परट-क-परइमर-चनव</guid>
<description>वाशिंगटन, 13 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने वाशिंगटन में डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में, वहीं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल कर अपनी पार्टियों की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की ओर कदम बढ़ा दिया है।
अमेरिका के जॉर्जिया, मिसीसिपी और वाशिंगटन राज्य में प्राइमरी चुनाव के नतीजों को लेकर हालांकि पहले भी कोई संदेह नहीं था। इन चुनावों में बाइडन और ट्रंप के समक्ष कोई कड़ी चुनौती नहीं थी। इन राज्यों में जीत के साथ ही दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के चुनाव के उम्मीदवार के रूप में दावेदारी पेश करने के लिए जरूरी डेलीगेट्स (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) का समर्थन जुटा लिया है।
अब इस बात में कोई संदेह नहीं है कि राष्ट्रपति पद का चुनाव बाइडन और ट्रंप के बीच होना है। हालांकि दोनों ही नेता देश में बहुत अधिक लोकप्रिय नहीं हैं। बाइडन (81) अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं, वहीं ट्रंप पर अनेक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
बाइडन की ओर से एक बयान जारी करके जीत तथा उम्मीदवारी पर प्रसन्नता व्यक्त की गई, वहीं ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया गया।
बाइडन ने कहा कि ट्रंप, आक्रोश, प्रतिशोध का अभियान चला रहे हैं जो अमेरिका के विचार को खतरे में डालता है।
मंगलवार को प्राइमरी चुनाव की पूर्व संध्या पर ट्रंप ने स्वीकार किया था कि बाइडन ही डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
एपी शोभना वैभव वैभव 1303 0943 वाशिंगटन(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 14:26:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जापान के निजी क्षेत्र के प्रथम रॉकेट में प्रक्षेपण के बाद विस्फोट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जपन-क-नज-कषतर-क-परथम-रकट-म-परकषपण-क-बद-वसफट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जपन-क-नज-कषतर-क-परथम-रकट-म-परकषपण-क-बद-वसफट</guid>
<description>तोक्यो, 13 मार्च। जापान में एक निजी कंपनी द्वारा अंतरिक्ष की कक्षा में भेजे जा रहे एक रॉकेट में बुधवार को प्रक्षेपण के थोड़ी देर बाद ही विस्फोट हो गया। इसे जापान में निजी क्षेत्र की किसी कंपनी का पहला रॉकेट बताया जा रहा था।
ऑनलाइन वीडियो में दिख रहा है कि कैरोस नामक रॉकेट को मध्य जापान के वाकायामा प्रांत के अपतटीय क्षेत्र से प्रक्षेपित किया जाता है लेकिन इसके उड़ान भरते ही कुछ सैकंड में विस्फोट हो जाता है।
इलाके में धुएं का भारी गुबार देखा गया और कुछ जगहों पर आग की लपटें उठने लगीं। वीडियो में दिख रहा है कि आग बुझाने के प्रयास में उस स्थान पर पानी डाला जा रहा है।
यह रॉकेट तोक्यो स्थित स्टार्ट-अप स्पेस वन का था और उसने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
जापानी मीडिया की खबरों के अनुसार, प्रक्षेपण में पहले ही कई बार देरी हो चुकी थी और आखिरी बार शनिवार को एक जहाज को खतरे वाले क्षेत्र में देखे जाने के बाद प्रक्षेपण को स्थगित किया गया था।
अगर यह कामयाब हो जाता, तो स्पेस वन अंतरिक्ष की कक्षा में रॉकेट भेजने वाली पहली निजी कंपनी होती।
एपी नोमान वैभव वैभव 1303 0925 तोक्यो(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 14:26:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन में रेस्तरां में विस्फोट, एक की मौत 22 जख्मी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-म-रसतर-म-वसफट-एक-क-मत-22-जखम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-म-रसतर-म-वसफट-एक-क-मत-22-जखम</guid>
<description>बीजिंग, 13 मार्च। उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक रेस्तरां में बुधवार को गैस रिसाव के कारण विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 22 अन्य ज़ख्मी हो गए।
सरकारी मीडिया के मुताबिक विस्फोट के कारण इमारत और कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपनी एक खबर में बताया कि संदेह है कि यानजिआओ टाउनशिप में चिकन की दुकान पर गैस रिसाव से विस्फोट हुआ है।
यानजिआओ बीजिंग के बाहरी क्षेत्र में स्थित है।
सानहे के यानजिआओ टाउनशिप में स्थानीय समयनुसार बुधवार सुबह आठ बजे इमारत में विस्फोट हुआ जिससे इमारत और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
घटनास्थल के वीडियो में आग की लपटें और धुएं का गुबार तथा सड़क पर मलबा बिखरा हुआ दिख रहा है।
खबर में कहा गया है कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 14:26:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कनाडा और निज्जर की हत्या केस पर न्यूज़ीलैंड के उप प्रधानमंत्री ने क्या कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कनड-और-नजजर-क-हतय-कस-पर-नयजलड-क-उप-परधनमतर-न-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कनड-और-नजजर-क-हतय-कस-पर-नयजलड-क-उप-परधनमतर-न-कय-कह</guid>
<description>न्यूज़ीलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने कनाडा और भारत के बीच हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर हुए विवाद पर कहा कि हम भारत की संप्रभुता का जितना सम्मान करते हैं, उतना ही सम्मान कानून के राज का भी करते हैं.
न्यूज़ीलैंड फाइव आइज़ अलायंस का सदस्य है. ये एक खुफ़िया गठबंधन है, जिसके सदस्य - ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका हैं.
फ़ाइव आइज़ का सदस्य होने के कारण कनाडा ने निज्जर मामले में इंटेलीजेंस इन देशों के साथ शेयर किया है.
पीटर्स बीते साल नवंबर में सत्ता में आए हैं. वह 11 से 13 मार्च तक भारत दौरे पर हैं.
अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में पीटर्स ने कहा- मैं यहां (सत्ता में) नहीं था , ये जानकारी पिछली सरकार को दी गई लेकिन देखिए, कभी-कभी जब आप फ़ाइव-आइज़ से जानकारी सुन रहे होते हैं, तो आप इसे केवल सुन रहे होते हैं और कुछ नहीं कहते .
आप इन सबूतों के ठोस होने को लेकर कुछ नहीं जानते, लेकिन चूंकि ये शेयर किया गया इसलिए आप खुश रहते हैं कि आपको ये जानकारी दी गई है. लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण और ठोस जानकारी ही मायने रखती है. हालांकि ये जानकारी पुरानी सरकार को दी गई थी.
बीते साल जून में कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो ने देश की संसद में कहा था कि कनाडाई नागरिक और खलिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हुई हत्या के लिंक भारत सरकार के अधिकारियों से जुड़े हैं, इसके पुख्ता सबूत कनाडा के पास है.
भारत ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया था.
इसके बाद से दोनों देशो के बीत राजनयिक विवाद पैदा हो गया. हालात पहले के मुकाबले बेहतर हुए हैं लेकिन इस मुद्दे को लेकर भारत कनाडा के बीच दूरी बढ़ी है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 14:26:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>संघर्षविराम वार्ता के लिए काहिरा जाएगा हमास का प्रतिनिधिमंडल, अस्थायी युद्धविराम की उम्मीद</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सघरषवरम-वरत-क-लए-कहर-जएग-हमस-क-परतनधमडल-असथय-यदधवरम-क-उममद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सघरषवरम-वरत-क-लए-कहर-जएग-हमस-क-परतनधमडल-असथय-यदधवरम-क-उममद</guid>
<description>तेल अवीव, 13 मार्च । संघर्षविराम वार्ता में पैदा हुए गतिरोध को खत्म करने को लेकर इस्माइल हानियेह के नेतृत्व में वरिष्ठ हमास नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मध्यस्थता वार्ता के लिए इस सप्ताह काहिरा का दौरा करेगा।
इज़राइल रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वार्ता अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के विशेष दूत ब्रेट मैकगर्क की मध्यस्थता में होगी।
सूत्रों के मुताबिक, हमास लीडरशिप ने इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों के बदले अपनी हिरासत में मौजूद महिलाओं, बुजुर्गों और घायल इजरायली बंधकों को रिहा करने पर सहमति जताई है।
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अल-थानी और मिस्र के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल अब्बास कामेल भी काहिरा में मध्यस्थता वार्ता में हिस्सा लेंगे।
हालांकि, इज़राइल रक्षा मंत्रालय के सूत्र ने संघर्षविराम वार्ता की कोई तारीख नहीं बताई है, लेकिन कहा है कि बातचीत इसी सप्ताह होगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पहले घोषणा की थी कि रमजान महीने से पहले युद्धविराम शुरू हो जाएगा। रमज़ान का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन युद्धविराम वार्ता में कोई प्रगति नहीं हुई है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 14:26:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रियो पुलिस ने बस में बंदूकधारी के कब्जे से 17 बंधकों को छुड़ाया, दो लोग घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रय-पलस-न-बस-म-बदकधर-क-कबज-स-17-बधक-क-छडय-द-लग-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रय-पलस-न-बस-म-बदकधर-क-कबज-स-17-बधक-क-छडय-द-लग-घयल</guid>
<description>रियो डी जिनेरियो, 13 मार्च। ब्राजील की पुलिस ने मंगलवार को कहा कि एक बंदूकधारी द्वारा बस में बंधक बनाए गए 17 लोगों को छुड़ा लिया गया है। इस बंदूकधारी ने रियो डी जिनेरियो की एक बस पर कब्जा कर लिया था और इस दौरान कम से कम दो लोग घायल हो गए।
रियो पुलिस ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर कहा कि विशिष्ट दस्ते की अगुवाई में की गई वार्ता के बाद बस में सवार सभी बंधक मुक्त हो गए हैं।
पुलिस कर्नल मार्को एंड्रेड ने समाचार चैनल ग्लोबो न्यूज से कहा कि बंदूकधारी की मंशा अभी साफ नहीं है।
एंड्रेड ने कहा, बस के अंदर बच्चे और बूढ़े लोग हैं।
स्थानीय लोगों ने समाचार चैनल को बताया कि उन्होंने कई गोलियां चलने की आवाज सुनी।
पुलिस ने बताया कि एक घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
एपी नोमान वैभव वैभव 1303 1046 रियोडीजिनेरियो(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 14:26:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन में भोजनालय में विस्फोट; एक की मौत, 22 घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-म-भजनलय-म-वसफट-एक-क-मत-22-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-म-भजनलय-म-वसफट-एक-क-मत-22-घयल</guid>
<description>बीजिंग, 13 मार्च । चीन के हेबेई प्रांत में बुधवार को एक भोजनालय में विस्फोट के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शहर के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, विस्फोट सनेहे शहर के यांजियाओ टाउनशिप में फ्राइड चिकन की एक दुकान पर स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 7:54 बजे हुआ।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्यूरो ने कहा कि ऐसा संदेह है कि विस्फोट गैस रिसाव के कारण हुआ।
बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 14:26:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन को 30 करोड़ डॉलर का नया हथियार पैकेज भेजेगा अमेरिका</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-30-करड-डलर-क-नय-हथयर-पकज-भजग-अमरक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-क-30-करड-डलर-क-नय-हथयर-पकज-भजग-अमरक</guid>
<description>वाशिंगटन, 13 मार्च । अमेरिका यूक्रेन को 30 करोड़ डॉलर (23.4 करोड़ पाउंड) के सैन्य हथियार भेजेगा, जिसमें गोला-बारूद, रॉकेट और विमान भेदी मिसाइलें शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों में व्हाइट हाउस के हवाले से यह बात कही गई है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस में इस संबंध में एक विधेयक पेश कर उस पर चर्चा की गई।
अमेरिका लगभग तीन महीने बाद यूक्रेन की मदद के लिए कोई शिपमेंट भेजेगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि यह सहायता यूक्रेन की युद्धक्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, यह गोला-बारूद यूक्रेन की बंदूकों को कुछ समय के लिए रुकने नहीं देगा, लेकिन काफी कम समय के लिए।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस कई महीनों से कांग्रेस से एक बजट पारित करने की अपील कर रहा है, जिसमें यूक्रेन के साथ-साथ इज़रायल और ताइवान को भी सहायता दिये जाने की बात है।
60 अरब डॉलर का सहायता बिल पहले ही सीनेट में पारित हो चुका है, लेकिन अभी तक प्रतिनिधि सभा में इसे मतदान के लिए नहीं रखा गया है।
सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने अब तक सीनेट विधेयक पर विचार करने से इनकार कर दिया है।
डोनाल्ड ट्रम्प के सहयोगी जॉनसन ने कहा है कि सदन अपने स्वयं के सहायता विधेयक पर मतदान करेगा, लेकिन केवल कांग्रेस द्वारा अमेरिकी आव्रजन प्रणाली में सुधार करने वाला बजट पारित करने के बाद।
मंगलवार का हथियारों और उपकरणों का आपातकालीन पैकेज यूक्रेन के पहले के हथियार अनुबंधों में की गई लागत बचत से वित्त पोषित है।
सहायता की घोषणा तब हुई जब राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए समर्थन दिखाने के लिए व्हाइट हाउस में पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की मेजबानी की।
बैठक के बाद, टस्क ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जॉनसन पहले से ही जानते हैं कि, उनके व्यक्तिगत निर्णय पर, लाखों लोगों का भाग्य निर्भर करता है।
पोलिश प्रधानमंत्री ने कहा, यह कोई राजनीतिक झड़प नहीं है जो केवल अमेरिका में ही मायने रखती है।
जॉनसन के इस सकारात्मक निर्णय की अनुपस्थिति वास्तव में (यूक्रेन में) हजारों लोगों की जान ले लेगी। बच्चे। महिलाएं। उन्हें अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे में पता होना चाहिए।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को डेनमार्क ने घोषणा की कि वह यूक्रेन को लगभग 33.6 करोड़ डॉलर का गोला-बारूद भेजेगा।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमर ज़ेलेंस्की ने पिछले महीने कहा था कि हथियारों की कृत्रिम कमी के कारण देश ने हाल के महीनों में युद्ध में अपनी पकड़ खो दी है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 14:26:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जापान की स्पेस वन कंपनी का रॉकेट उड़ान भरने के तुरंत बाद फट गया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जपन-क-सपस-वन-कपन-क-रकट-उडन-भरन-क-तरत-बद-फट-गय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जपन-क-सपस-वन-कपन-क-रकट-उडन-भरन-क-तरत-बद-फट-गय</guid>
<description>टोक्यो, 13 मार्च । जापानी कंपनी स्पेस वन का शुरुआती रॉकेट प्रक्षेपण बुधवार को विफल हो गया। कैरोस रॉकेट उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही फट गया।
यह देश के निजी क्षेत्र द्वारा किसी उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने का पहला प्रयास था।
पश्चिमी जापान के वाकायामा प्रान्त में प्रक्षेपण स्थल पर भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे के तुरंत बाद 18-मीटर लंबे, चार चरण वाले ठोस-ईंधन रॉकेट के उड़ान भरने के बाद धुआँ और आग देखी गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कई स्थानीय मीडिया ने इसकी लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई थी।
अभी और विवरण की प्रतीक्षा है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 14:26:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बाइडेन और ट्रम्प में से जो भी अगला राष्ट्रपति बने, चीन को दोनों से लाभ की उम्मीद : चीनी विदेश मंत्रालय</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बइडन-और-टरमप-म-स-ज-भ-अगल-रषटरपत-बन-चन-क-दन-स-लभ-क-उममद-चन-वदश-मतरलय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बइडन-और-टरमप-म-स-ज-भ-अगल-रषटरपत-बन-चन-क-दन-स-लभ-क-उममद-चन-वदश-मतरलय</guid>
<description>बीजिंग, 13 मार्च । चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने बुधवार को नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि अमेरिकी आम चुनाव अमेरिका का आंतरिक मामला है। चीन हमेशा दूसरे देश के अंदरूनी मामले में हस्तक्षेप न करने के सिद्धांत का पालन कर अमेरिकी आम चुनाव में दखलंदाज़ी नहीं करेगा।
उल्लेखनीय बात है कि चीन अमेरिका संबंध का अच्छा विकास न सिर्फ दोनों देशों तथा दोनों देशों की जनता के मूल हित में है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आम प्रतीक्षा भी है। चाहे जो भी अगला अमेरिकी राष्ट्रपति निर्वाचित हो, हमें अमेरिका से, चीन के साथ आगे बढ़कर पारस्परिक सम्मान, शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, सहयोग व साझा जीत के सिद्धांत के मुताबिक द्विपक्षीय संबंध स्थिर, स्वस्थ तथा सतत दिशा में बढ़ाने और दोनों देशों व विश्व को लाभ पहुंचाने की उम्मीद है।
ध्यान रहे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने नये दौर के प्रारंभिक चुनाव में पर्याप्त मत जीत कर आम चुनाव के दो उम्मीदवारों की जगह बनायी है। इसे लेकर संबंधित सवाल के जवाब में प्रवक्ता वांग वनपिन ने यह बात कही।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 14:26:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>तेंदूपत्ता 5500 रूपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दर पर खरीदा जाएगा: सीएम  साय</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तदपतत-5500-रपए-परत-मनक-बर-परशरमक-दर-पर-खरद-जएग-सएम-सय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तदपतत-5500-रपए-परत-मनक-बर-परशरमक-दर-पर-खरद-जएग-सएम-सय</guid>
<description>संग्राहक भाई-बहनों को 240 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय की संभावना, चरण पादुका योजना फिर
रायपुर, 12 मार्च। मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय ने कहा है कि तेंदूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज कोंडागांव स्थित विकास नगर स्टेडियम में आयोजित जंगल जतरा 2024 महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मोदी जी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन 2024 से यह दर प्रभावशील होगी। बस्तर संभाग की प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों और संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के पदाधिकारियों और संग्राहक सदस्यों के बीच उपस्थित होकर गर्व हो रहा है, क्योंकि इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी जी की एक और गारंटी को हम पूरा करने जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि यदि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनी तो हम तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर 4000 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रुपए मानक बोरा कर देंगे। आज इस सम्मेलन में मैं इस योजना के शुभारंभ की घोषणा करता हूं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा होगी। साथ ही हम चरण पादुका योजना को फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी से 12 लाख 50 हजार संग्राहक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। संग्रहण दर में बढ़ोतरी से संग्राहक भाई-बहनों को 240 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होने की संभावना है। इसके साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहक भाई-बहनों के लिए हमारी सरकार नयी सामाजिक सुरक्षा योजना प्रारंभ कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, आदिवासी, किसानों, महिलाओं और युवाओं की चिंता करने वाली सरकार है। छत्तीसगढ़ में भी हमारी सरकार को उन्होंने यही निर्देश दिया है। उन्होंने जो गारंटियां दी थी, वह छत्तीसगढ़ की समृद्धि और खुशहाली की गारंटियां हैं। हम एक-एक करके उनकी हर गारंटी को पूरा कर रहे हैं। हमारा मुख्य फोकस बस्तर और सरगुजा संभाग पर है। इन दोनों संभागों में असीम संभावना होते हुए भी विकास नहीं हो पाया। वन, उर्वरा भूमि, नदी-नालों और खनिज संपदा से भरपूर होने के बाद भी इन संभागों के निवासियों का जीवन संवर नहीं पाया। हमारी सरकार ने विकास की जो रणनीति बनाई है, उसमें स्थानीय संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में 65 तरह की लघु वनोपजों का संग्रहण होता है, जिसमें इमली, महुआ, अमचूर आदि का निर्यात भी किया जाता है। इनका ज्यादा से ज्यादा प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन स्थानीय स्तर पर ही हो, इस दिशा में हम ठोस प्रयास करेंगे। यहां पर भरपूर मात्रा में कोदो-कुटकी-रागी की उपज होती है। आज इन मोटे अनाजों की दुनिया में बहुत मांग है। इन मोटे अनाजों के भी स्थानीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन की व्यवस्था की जाएगी। मोटे अनाज के उत्पादक किसान भाई-बहनों को सरकार की ओर से पूरा प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा। बस्तर और सरगुजा संभाग में सिंचित रकबे का अधिक से अधिक विस्तार किया जाएगा, ताकि इन संभागों में भी दो फसली रकबा बढा़या जा सके।
बस्तर के विकास में सबसे बड़ा अवरोध माओवादी आतंक है। यहां जो सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा रहे हैं, वह विकास के कैंप भी हैं। इन कैंपों के माध्यम से बस्तर के लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ विकास भी किया जाएगा। हाल ही में हमने नियद नेल्लानार योजना शुरू की है। इस योजना में सुरक्षा कैंपों के 05 किलोमीटर के दायरे में सभी गांवों का समग्र विकास किया जाएगा। वहां के निवासियों के 25 से ज्यादा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरकार की 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। इस योजना में गांवों की अधोसंरचना का विकास किया जाएगा। सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास दिए जाएंगे। सभी परिवारों का राशन कार्ड बनाया जाएगा, सभी परिवारों को मुफ्त चावल, नमक, गुड़ और शक्कर दिया जाएगा। सभी परिवारों का वन अधिकार पट्टा बनाया जाएगा। साल में चार गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सभी परिवारों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत गांवों में आंगनवाड़ी सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक शाला का निर्माण किया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए बोरवेल सहित सिंचाई पंप दिए जाएंगे। गांवों हैंडपंप, सोलर पंप की स्थापना की जाएगी। हर गांव में खेल का मैदान बनाया जाएगा। बस्तर की संस्कृति में देवगुड़ियों और मड़ई मेलों का बड़ा महत्व है। देवगुड़ियों के संरक्षण के साथ-साथ हमारी सरकार मड़ई-मेलों का भी संरक्षण कर रही है। बस्तर दशहरा के लिए पहले केवल 25 लाख रुपए मिला करते थे, अब हमने इस राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया है। चित्रकोट मेला के लिए दी जाने वाली राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है। इसी तरह दंतेवाड़ा की फागुन मड़ई के लिए भी 10 लाख रुपए दिए जाने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है।
कोंडागांव जिले के 9 गांवों में सर्वेक्षण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को मिला भूमि का खसरा
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के 9 असर्वेक्षित गांवों का सर्वेक्षण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को खसरों का वितरण किया जा रहा है। सर्वेक्षण के अभाव में ये ग्रामीण अनेक शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित थे। अब इन्हें भी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। अब ये ग्रामीण भी खेती-किसानी संबंधी, सिंचाई संबंधी, सौर ऊर्जा संबंधी, पशुपालन और मछली पालन संबंधी योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे। वे व्यवसाय के लिए आसानी से ऋण भी ले पाएंगे।
सामुदायिक निवेश कोष, संकुल स्तरीय संगठन को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत अनुदान स्वरूप 15 संकुल संगठनों की 1055 स्व सहायता समूहों को 6 करोड़ 33 लाख रुपए की सामुदायिक निवेश कोष राशि प्रदान की जा रही है, जिससे 11 हजार सदस्य गायपालन, बकरीपालन, शुकर</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 03:57:18 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-भखमर-क-एक-हथयर-क-तरह-इसतमल-कय-ज-रह-यरपय-सघ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-भखमर-क-एक-हथयर-क-तरह-इसतमल-कय-ज-रह-यरपय-सघ</guid>
<description>यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रमुख ने दावा किया है कि ग़ज़ा युद्ध में भुखमरी को एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है.
जोसफ़ बोरेल ने यहां ज़रूरत भर सहायता ना पहुंचने को मानव निर्मित संकट बताया.
बेहद ज़रूरी खाद्य सामग्री लेकर एक स्पेनिश जहाज साइप्रस से ग़ज़ा के लिए रवाना हुआ है लेकिन संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि यह सहायता सड़क मार्ग से भेजी जाने वाली मदद की ज़गह नहीं ले सकता.
वहीं दूसरी तरह इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अब दक्षिणी ग़ज़ा में ज़मीनी हमले शुरू करेंगे.
अब तक सेंट्रल ग़ज़ा और उत्तरी ग़ज़ा से आम लोगों को दक्षिणी ग़ज़ा जाने के लिए कहा गया था. ऐसे में ग़ज़ा की आबादी का बड़ा हिस्सा रफ़ा सीमा के पास रह रहा है. इसे अब तक सुरक्षित हिस्सा माना जा रहा था.
सड़क मार्ग ग़ज़ा में सहायता भेजने का सबसे सही तरीका है. लेकिन सहायता पहुंचाने वाली संस्थाओं का कहना है कि इसराइल ने इस पर पाबंदी लगायी है, जिसका मतलब है कि जो मदद पहुंच सकती है उसका बहुत छोटा हिस्सा ही अभी पहुंच पा रहा है.
अभी मदद समुद्री रास्ते और हवाई मार्ग से पहुंचाया रहा है.
इसराइल का कहना है कि ग़ज़ा में खाने की कमी के लिए उसे ज़िम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है क्योंकि उसने दो रास्ते मदद पहुंचाने के लिए खोले हैं.
मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए, बोरेल ने कहा कि इस क्षेत्र में बढ़ते मानवीय संकट का कारण सड़क से मदद ना भेज पाना है.
उन्होंने कहा- ये आबादी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं. मानवीय सहायता ग़ज़ा में पहुंचनी चाहिए और यूरोपीय संघ इसे मुमकिन बनाने के लिए जिनता हो सकता है उतना काम कर रहा है. (bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 03:57:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन के हेबेई प्रांत में धमाका, कई लोग हुए ज़ख़्मी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-हबई-परत-म-धमक-कई-लग-हए-जखम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-हबई-परत-म-धमक-कई-लग-हए-जखम</guid>
<description>उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत स्थित लैंगफै़ैंग में बुधवार सुबह एक धमाका हुआ.
इस घटना का एक वीडियो चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
वीडियो में धुएं का बड़ा गुबार नज़र आ रहा है, कई गाड़िया क्षतिग्रस्त दिख रही हैं और मलबे सड़क पर फैले हुए हैं.
ग्लोबल टाइम्स के अनुसार एक रेस्टोरेंट में ये धमाका हुआ. ये रेस्टोरेंट एक रेज़िडेंशियल इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर था.
जो लोग इस हमले में घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल भेजा गया है. हालांकि हताहतों की संख्या का अब तक पता नहीं चल सका है.
माना जा रहा है कि ये धमाका गैस सिलेंडर के फटने से हुआ.
चीन के सरकारी न्यूज़ चैनल ने भी इस दुर्घटना का वीडियो जारी किया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 13 Mar 2024 03:57:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का दूसरा अधिवेशन समाप्त</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/14व-चन-रषटरय-जन-परतनध-सभ-क-दसर-अधवशन-समपत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/14व-चन-रषटरय-जन-परतनध-सभ-क-दसर-अधवशन-समपत</guid>
<description>बीजिंग, 11 मार्च । 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का दूसरा अधिवेशन सुचारू रूप से विभिन्न कार्य पूरा कर सोमवार की दोपहर के बाद पेइचिंग जन वृहद भवन में समाप्त हुआ।
शी चिनफिंग समेत चीनी नेतागण इसमें उपस्थित हुए। महासभा में सरकारी कार्य रिपोर्ट, एनपीसी की स्थाई समिति की कार्य रिपोर्ट, सर्वोच्च जन न्यायालय की कार्य रिपोर्ट, सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट की कार्य रिपोर्ट की पुष्टि की गयी और वर्ष 2024 राष्ट्रीय आर्थिक व सामाजिक योजना तथा वर्ष 2024 केंद्रीय बजट को मंज़ूरी दी गयी।
महासभा में मतदान से संशोधित राज्य परिषद का संगठित कानून भी पारित किया गया। नये कानून में स्पष्ट किया गया कि राज्य परिषद प्रशासनिक निगरानी तंत्र संपूर्ण बनाकर प्रशासनिक अधिकारों के संचालन के नियंत्रण और निगरानी को मज़बूत करता है। नये कानून में राज्य परिषद के सदस्यों के प्रति अनुशासन की मांग भी संपूर्ण बनायी गयी।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 12 Mar 2024 12:35:41 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान की नई सरकार में इशाक़ डार बने विदेश मंत्री, जानिए कौन हैं</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-नई-सरकर-म-इशक-डर-बन-वदश-मतर-जनए-कन-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-नई-सरकर-म-इशक-डर-बन-वदश-मतर-जनए-कन-ह</guid>
<description>पाकिस्तान की नई सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है.
सोमवार को शहबाज़ शरीफ़ सरकार की 19 सदस्यीय कैबिनेट ने शपथ ली. इसी के साथ देश का नया विदेश मंत्री पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ के नेता इशाक़ डार को बनाया गया है.
डार पाकिस्तान के वित्त मंत्री रह चुके हैं. देश में गहराते आर्थिक संकट के बीच उन्हें विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है.
पीएमएल-एन की सरकार में मुख्य सहयोगी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी ने कैबिनेट का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था.
पिछली शहबाज़ शरीफ़ सरकार में पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो ज़रदारी विदेश मंत्री थे.
73 साल के डार पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और काफ़ी सधे हुए नेता है. वो नवाज़ शरीफ़ के रिश्तेदार भी हैं और क़रीबी भी.
डार चार बार देश के वित्त मंत्री रह चुके हैं. माना जा रहा है किदेश की कूटनीति में अर्थशास्त्र की भूमिका को प्रभावी बनाने के इरादे से उन्हें ये मंत्रालय दिया गया है.पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से एक और डील करने की कोशिश कर रहा है ऐसे में डार का इस पद पर आना अहम है.
पाकिस्तान की कोशिश है कि अधिक से अधिक विदेशों से धन जुटाया जा सके ताकि देश आर्थिक संकट से निपट सके.
रॉयटर्स से बात करते हुए डार ने कहा था, आर्थिक कूटनीति आज के समय की मांग है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 12 Mar 2024 12:35:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/अल-कयद-क-नत-बतरफ-क-मत-क-खबर-अमरक-न-रख-थ-50-लख-डलर-क-ईनम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अल-कयद-क-नत-बतरफ-क-मत-क-खबर-अमरक-न-रख-थ-50-लख-डलर-क-ईनम</guid>
<description>अल-क़ायदा की यमन शाखा ने अपने नेता ख़ालिद बतारफ़ी की मौत की ख़बर दी है. हालांकि उनकी मौत किन हालात में हुई इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
अरब प्रायद्वीप में अल-क़ायदा (एक्यूएपी) के एक वीडियो में दिख रहा है कि बतारफ़ी का शव कफ़न में लिपटा है. उनके शरीर पर संगठन का बैनर लिपटा है. संगठन से जुड़े एक सीनियर सदस्य ने हालांकि ये नहीं बताया कि उनकी मौत कैसे हुई है.
लेकिन उन्होंने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे पता चलता है कि वो अपने पूर्ववर्ती की तरह नहीं मारे गए.
बतारफ़ी उम्र के चौथे दशक में थे और सऊदी अरब के नागरिक थे. वो 2020 में एक्यूएपी के नेता बने. अमेरिका ने उन्हें 2018 में ग्लोबल टेररिस्ट की सूची में डाल दिया था. उन पर पचास लाख डॉलर का ईनाम रखा गया था.
एक्यूएपी के मीडिया आउटलेट की सोशल मीडिया पोस्ट में संगठन के अधिकारी अबु खुबैब अल-सुडानी एक बयान पढ़ते दिख रहे हैं, जिसमें बतारफ़ी की मौत की सूचना दी जा रही है. इसमें ये नहीं कहा गया कि किसी ने उन पर हमला कर उन्हें मार डाला है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 12 Mar 2024 12:35:40 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इंडोनेशिया : उड़ते विमान में ही सो गए दोनों पायलट लेकिन सुरक्षित उतरा विमान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-उडत-वमन-म-ह-स-गए-दन-पयलट-लकन-सरकषत-उतर-वमन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इडनशय-उडत-वमन-म-ह-स-गए-दन-पयलट-लकन-सरकषत-उतर-वमन</guid>
<description>इंडोनेशिया की एक एयरलाइंस बाटिक एयर के दोनों पायलट बीच उड़ान में ही सो गए. इंडोनेशियाई सरकार अब इस चौंकाने वाली घटना की जांच में लगी है.
बाटिक एयर का ये विमान 25 जनवरी को राजधानी जकार्ता से सुलावेसी की उड़ान पर था. 28 मिनट तक ये विमान इसी तरह उड़ता रहा. बताया जा रहा है दोनों पायलटों में से एक अपने नवजात जुड़वां बच्चों की देखरेख के काम से थक गया था.
इस वजह से ड्यूटी के दौरान उसे नींद आ गई थी. दोनों पायलटों के सो जाने की वजह से विमान थोड़ी देर तक रास्ता भटक गया लेकिन आखिरकार इसे सुरक्षित उतारने में कामयाबी मिल गई.
इसमें सवार सभी 153 पैसेंजर सुरक्षित थे. इस लापरवाही के आरोप में दोनों पायलटों को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है.
परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि 32 वर्षीय पायलट ने विमान उड़ने के बाद अपने सह-पायलट से आधे घंटे तक इसका नियंत्रण रखने को कहा. मुख्य पायलट ने कहा कि उसे थोड़ी देर आराम चाहिए. लेकिन थोड़ी देर बाद को-पायलट भी सो गया.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 12 Mar 2024 12:35:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कब तक भूख झेल सकता है हमारा शरीर?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कब-तक-भख-झल-सकत-ह-हमर-शरर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कब-तक-भख-झल-सकत-ह-हमर-शरर</guid>
<description>दुनिया भर में 70 करोड़ से अधिक लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं. गाजा में यह स्थिति और विकट है, जिसकी सबसे अधिक तपिश बच्चे झेल रहे हैं. लेकिन इंसान का शरीर ऐसा है कि वह खानपान के बिना भी कुछ समय तक हमें जिंदा रख सकता है.
डॉयचे वैले पर क्लेयर रोठ की रिपोर्ट-
गाजा पट्टी में लोग भुखमरी और कुपोषण की समस्या से जूझ रहे हैं. यह फलस्तीनी क्षेत्र इस्राएल-हमास युद्ध छिड़ने के बाद से ही चर्चा के केंद्र में बना हुआ है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयेसस के अनुसार, कुपोषण की स्थिति भयावह स्तर पर पहुंच गई है. इसके चलते कम से कम 10 बच्चों की मौत हुई है. वहीं, हमास द्वारा संचालित फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस बीच भोजन और पानी की कमी के चलते 15 बच्चों की मौत हो गई. उत्तरी गाजा में लगभग तीन लाख लोग भोजन और स्वच्छ पेयजल की कमी से जूझ रहे हैं.
लंबे समय तक भूख की स्थिति शरीर के लिए भारी बोझ सिद्ध होती है, लेकिन हमारे विकास की प्रक्रिया ने मानव शरीर को इस प्रकार विकसित किया है कि आवश्यकता पड़ने पर वह कुछ हफ्तों के लिए बिना भोजन के जीवित रह सके. हालांकि यह हर किसी के लिए कारगर नहीं होता. इसमें कई और पहलू भी प्रभावी भूमिका निभाते हैं. जैसे, यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो उसकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. ऐसी स्थिति में भोजन की कमी से इतर भी किसी व्यक्ति के जीवित रहने की संभावना और कमजोर हो जाती है.
चलिए, हम उन प्रक्रियाओं की पड़ताल करते हैं कि भूख और पोषण की कमी की स्थिति में हमारा शरीर अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए कैसे प्रयास करता है.
वजूद बचाए रखने के लिए बना है शारीरिक ढांचा
मस्तिष्क के भीतर हाइपोथैलेमस नाम का हिस्सा होता है. भूख की अनुभूति कराने में इसकी अहम भूमिका होती है. रक्त में शर्करा यानी शुगर के स्तर में गिरावट आते ही यह सक्रिय हो जाता है. सबसे पहले हाइपोथैलेमस किडनी की एड्रिनल ग्रंथियों को तनाव उत्पन्न करने वाला हार्मोन एड्रिनेलिन स्रावित करने का निर्देश देता है. यह हमें भोजन की खोज में उन्मुख करता है. लेकिन यदि हम भोजन तलाशने में असफल रहते हैं तो मस्तिष्क वैकल्पिक योजना यानी प्लान बी पर काम करता है. इसके तहत वह शरीर के अन्य हिस्सों में ग्लूकोज की तलाश करता है.
मस्तिष्क को अपने संचालन के लिए शुगर के एक स्वरूप ग्लूकोज की आवश्यकता है होती है, जिसे ब्लड शुगर भी कहा जाता है. किसी व्यक्ति के कुल वजन के दो प्रतिशत हिस्सा ही ग्लूकोज के रूप में होता है, लेकिन उसमें आधा केवल मस्तिष्क ही उपयोग करता है. इस आवश्यक शुगर की प्राप्ति के लिए मस्तिष्क शरीर को सुनियोजित रूप से निर्देशित करता है, जिसमें इंसुलिन स्राव को रोकने का संकेत होता है. इससे शरीर की मांसपेशियों को ग्लूकोज की आपूर्ति रुक जाती है और उनके बजाय मस्तिष्क उसका उपयोग करता है.
भयंकर भूख के दौरान शरीर का प्रत्येक अंग अपने मूल आकार की तुलना में घटकर आधा रह जाता है. यह तब तक उस स्थिति में रह सकता है जब तक वह खराब न हो जाए और व्यक्ति की मृत्यु हो जाए. मस्तिष्क इसमें इकलौता अपवाद है, जो ग्लूकोज संरक्षित रखने की अपनी क्षमता के चलते अधिकतम 4 प्रतिशत तक सिकुड़ सकता है.
शरीर के अन्य हिस्से ऊर्जा उत्पादन के लिए प्रोटीन का रुख करते हैं. यह मांसपेशियों की कीमत पर होता है, जिनमें व्यापक रूप से प्रोटीन होता है. मुख्यतः प्रोटीन के स्वरूप वाले एमीनो एसिड को शरीर ग्लूकोज में परिवर्तित करता है.
क्या आप अत्यधिक भूख को भांप सकते हैं?
करीब आठ से दस दिनों के बाद शरीर अपना मेटाबॉलिज्म यानी उपापचय प्रणाली को ऊर्जा की किफायत से खर्च करने वाली स्थिति में ढाल लेता है. जानवरों की सुषुप्तावस्था की तरह हृदय की गति, रक्तचाप और शरीर का तापमान जैसी आवश्यक शारीरिक गतिविधियां न्यूनतम स्तर पर चले जाते हैं. सीमित भोजन की स्थिति में शरीर यही सबसे बेहतर काम करता है.
शरीर फैटी एसिड्स को तथाकथित कीटोन बॉडीज में रूपांतरित कर वसा के भंडार का उपयोग करना शुरू कर देता है. कीटोन बॉडीज ऊर्जा की अत्यंत महत्वपूर्ण स्रोत होती हैं. ये इकलौती ऐसी यौगिक संरचनाएं यानी कंपाउंड्स हैं, जिनका उपयोग मस्तिष्क ग्लूकोज के साथ भी कर सकता है.
लेकिन जब ये फैटी एसिड कीटोन बॉडीज में रूपांतरित होते हैं तो इस प्रक्रिया से नेल पॉलिश जैसी गंथ निकल सकती है. यह इसलिए होता है, क्योंकि एसिटोन उन कीटोन बॉडीज में से होते हैं, जो किडनी और सांसके माध्यम से उत्सर्जित होते हैं.
भूख का सिलसिला जितना लंबा खिंचता है, हालात उतने ही खराब होते जाते है. मसलन, त्वचा की अवरोधक क्षमता क्षीण हो जाती है, प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर पड़ जाती है और सूजन यानी इनफ्लेमेशन बढ़ने लगती है.
भूख से क्यों बेहाल हो जाते हैं अंग
धीरे-धीरे शरीर अपने सभी अहम अंगों को मस्तिष्क के भोजन में रूपांतरित कर देता है. कुछ समय के बाद व्यक्ति केवल त्वचा एवं हड्डियों का ढांचा मात्र बनकर रह जाता है और अंग निष्क्रिय होकर दम तोड़ने लगते हैं. अक्सर सबसे पहले दिल जवाब दे जाता है.
कोई व्यक्ति कितनी लंबी अवधि तक भूख से जूझकर जिंदा रह सकता है, यह इसी बात पर निर्भर करता है कि मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया किस प्रकार खुद को नए सिरे से संयोजित कर मस्तिष्क को कम ग्लूकोज पर निर्भरता के लिए तैयार करने में सक्षम होती है. ऊपर भी इसका उल्लेख किया गया है. इससे महत्वपूर्ण अंगों में प्रोटीन भंडारण के बचे रहने की संभावना कायम रहती है.
यह सब सुचारु रूप से चल सके, उसके लिए शरीर को भूख के आरंभिक संकेत अवश्य देने चाहिए, जो इंसुलिन के स्राव को रोक सकें. हालांकि यह तरीका हमेशा काम नहीं करता. उदाहरण के तौर पर मलेरिया, एचआईवी/एड्स या किसी अन्य बीमारी से जूझ रहे लोगों के रक्त में कई इनफ्लेमेशनरी तत्व उपस्थित रहते हैं, जिससे पैंक्रियाज भूख संबंधी मेटाबॉलिज्म को बाधित कर निरंतर इंसुलिन रिलीज करना जारी रखेगी.
शरीर पर भूख का दीर्घकालिक प्रभाव
लोग भुखमरी से उबर जाते हैं. लेकिन कुछ लोगों को इसके दू</description>
<pubDate>Tue, 12 Mar 2024 12:35:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यमन तट के पास मर्चेंट शिप पर विस्फोट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यमन-तट-क-पस-मरचट-शप-पर-वसफट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यमन-तट-क-पस-मरचट-शप-पर-वसफट</guid>
<description>अदन (यमन), 12 मार्च । यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने यमन के तट से गुजर रहे एक मर्चेंट शिप के आसपास विस्फोट की रिपोर्ट मिलने के बाद चेतावनी जारी की है।
सोमवार को जारी यूकेएमटीओ की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज के मालिक ने यमन के बंदरगाह शहर सलीफ़ से लगभग 71 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एक विस्फोट की आवाज़ सुनने की सूचना दी।
हालांकि, जहाज और चालक दल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। विस्फोट का कारण फिलहाल अज्ञात है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
अभी तक किसी भी समूह ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
नवंबर के बाद से हूथी ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में मर्चेंट को तेजी से निशाना बनाया है, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह गाजा में इजरायली हमलों के प्रतिशोध में है।
अमेरिका और ब्रिटेन ने जनवरी के मध्य में यमन में हूथी ठिकानों के खिलाफ हवाई और मिसाइल हमले शुरू किए। हालांकि, विद्रोहियों की क्षमताओं को रोकने या कम करने के बजाय इन हमलों ने हूथी बलों को और अधिक भड़काने के लिए प्रेरित किया है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 12 Mar 2024 12:35:38 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इजराइल ने गाजा पट्टी से हिरासत में लिए 56 फिलिस्तीनियों को किया रिहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-गज-पटट-स-हरसत-म-लए-56-फलसतनय-क-कय-रह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-न-गज-पटट-स-हरसत-म-लए-56-फलसतनय-क-कय-रह</guid>
<description>गाजा, 12 मार्च । गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान बीते दिनों हिरासत में लिए गए फिलिस्तीनियों को इजराइल ने रिहा कर दिया है।
अधिकारी ने सोमवार को इस संदर्भ में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, फिलिस्तीनियों को दक्षिणी गाजा पट्टी में केरेम शालोम क्रॉसिंग से रिहा किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में दावा किया गया है कि रिहा किए गए व्यक्तियों के शरीर पर यातना के निशान देखे गए हैं।
स्थानीय सूत्रों और फिलिस्तीनी मानवाधिकार संगठनों ने बताया कि इजरायली सेना ने ऑपरेशन के दौरान दर्जनों फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया था और उन्हें अज्ञात स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया था।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 12 Mar 2024 12:35:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में पांच की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-सकल-बस-और-टरक-क-टककर-म-पच-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-सकल-बस-और-टरक-क-टककर-म-पच-क-मत</guid>
<description>वाशिंगटन, 12 मार्च । अमेरिका के इलिनोइस राज्य की राजधानी स्प्रिंगफील्ड से लगभग 91 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में रशविल में एक हाईवे पर एक स्कूल बस के ट्रक से टकरा जाने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
एक प्रेस ब्रीफिंग में इलिनोइस राज्य पुलिस ने कहा कि दुर्घटना सोमवार सुबह 11:30 बजे के आसपास हुई जब यूएस रूट नंबर 24 पर पूर्व की ओर जा रही स्कूल बस पश्चिम की ओर से आने वाली लेन में घुस गई और एक ट्रक से टकरा गई।
टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। स्कूल बस में सवार ड्राइवर और उसके तीन बच्चे सहित ट्रक के ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद, मंगलवार और बुधवार को स्कूल बंद कर दिया गया।
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रह है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 12 Mar 2024 12:35:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जनवरी में रूसी विदेश व्यापार निपटान में आरएमबी की हिस्सेदारी बढ़ी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जनवर-म-रस-वदश-वयपर-नपटन-म-आरएमब-क-हससदर-बढ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जनवर-म-रस-वदश-वयपर-नपटन-म-आरएमब-क-हससदर-बढ</guid>
<description>बीजिंग, 12 मार्च । रूसी संघ के सेंट्रल बैंक की वेबसाइट पर जारी नवीनतम रिपोर्ट से पता चला है कि इस साल जनवरी में रूसी निर्यात और आयात निपटान में आरएमबी की हिस्सेदारी में वृद्धि हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी में रूस के निर्यात निपटान में आरएमबी की हिस्सेदारी बढ़कर 40.8% हो गई, और आयात निपटान में इसकी हिस्सेदारी बढ़कर 38.5% हो गई, यानी की 13.2 अरब अमेरिकी डॉलर और 9.1 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।
रिपोर्ट यह भी बताती है कि इस साल फरवरी में, चीनी अवकाश के कारण, रूसी विदेशी मुद्रा बाजार के लेनदेन में आरएमबी की हिस्सेदारी में गिरावट आई।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 12 Mar 2024 12:35:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मध्य पाकिस्तान में एक इमारत ढही, नौ लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मधय-पकसतन-म-एक-इमरत-ढह-न-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मधय-पकसतन-म-एक-इमरत-ढह-न-लग-क-मत</guid>
<description>मुल्तान, 12 मार्च पाकिस्तान के मुल्तान शहर में मंगलवार तड़के एक तीन मंजिला आवासीय इमारत ढह गई, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वरिष्ठ सरकारी अधिकारी रिजवान कादिर ने कहा कि ढही हुई इमारत का मलबा आसपास के घरों पर भी गिरा, जिससे कई लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं।
पाकिस्तान में इमारतों का ढहना आम बात है क्योंकि यहां इमारतों का निर्माण सस्ती निर्माण सामग्री से किया जाता है और लागत में कटौती के लिए सुरक्षा दिशानिर्देशों की अनदेखी की जाती है।
जून 2020 में देश के सबसे बड़े शहर कराची में एक इमारत गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई थी।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 12 Mar 2024 12:35:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यमन के हूती विद्रोहियों के संदिग्ध हमले में अदन की खाड़ी में एक पोत के पास हुए विस्फोट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यमन-क-हत-वदरहय-क-सदगध-हमल-म-अदन-क-खड-म-एक-पत-क-पस-हए-वसफट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यमन-क-हत-वदरहय-क-सदगध-हमल-म-अदन-क-खड-म-एक-पत-क-पस-हए-वसफट</guid>
<description>दुबई, 9 मार्च। अदन की खाड़ी में शुक्रवार को एक पोत के निकट विस्फोट हुए और ऐसा संदेह है कि ये हमले यमन के हूती विद्रोहियों ने किए हैं। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पश्चिम एशिया में जलमार्गों पर नजर रखने वाले ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ऑपरेशंस सेंटर के अनुसार इस हमले में पोत पर सवार कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। निजी सुरक्षा कंपनी एंब्रे ने भी इस हमले की अलग से सूचना दी।
हूती विद्रोहियों ने हमले की फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है।
हूती विद्रोहियों द्वारा नियंत्रित सबा समाचार एजेंसी के अनुसार, सैन्य अभियानों से जुड़ी एक अत्यावश्यक सैन्य गतिविधि के कारण ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी की ओर से सैन्य बयान फिलहाल जारी नहीं किया गया है।
इससे पहले हूती विद्रोहियों ने बुधवार को अदन की खाड़ी में एक वाणिज्यिक पोत पर मिसाइल हमले किए थे जिसमें चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी और जीवित बचे लोगों को जहाज छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
यह पहली बार है जब गाजा पट्टी में हमास पर इजराइल के युद्ध को लेकर ईरान समर्थित समूह द्वारा किए गए हमले में लोगों को जान गई। हूती विद्रोहियों ने बताया कि यह हमला इजराइल पर युद्ध रोकने का दबाव बनाने के उद्देश्य से किया गया था।
एपी सिम्मी शोभना शोभना 0903 0859 दुबई(एपी)</description>
<pubDate>Sun, 10 Mar 2024 02:10:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सुरक्षा परिषद ने सूडान में संघर्षरत गुटों से की रमजान के महीने में संघर्ष रोकने की अपील</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सरकष-परषद-न-सडन-म-सघरषरत-गट-स-क-रमजन-क-महन-म-सघरष-रकन-क-अपल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सरकष-परषद-न-सडन-म-सघरषरत-गट-स-क-रमजन-क-महन-म-सघरष-रकन-क-अपल</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 9 मार्च। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान में संघर्षरत गुटों से मुसलमान सुमदाय के पवित्र माह रमजान के दौरान संघर्ष तत्काल रोकने की अपील की है ताकि दो करोड़ से अधिक लोगों तक खाद्य सामग्री तथा अन्य मदद पहुंचाई जा सके।
रमजान का महीना सोमवार से शुरू होने की उम्मीद है।
संघर्ष रोकने के संबंध में एक प्रस्ताव ब्रिटेन ने सुरक्षा परिषद में पेश किया जिसमें 15 सदस्यीय परिषद में से 14 देशों ने समर्थन में मत डाला और केवल रूस इस दौरान मौजूद नहीं था।
सूडान में अप्रैल से अराजकता का माहौल है। जनरल अब्देल फतह बुरहान नीत सेना और मोहम्मद हमदान डागालो के नेतृत्व वाले रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच लंबे समय से जारी तनाव संघर्ष में तब्दील हो गया।
राजधानी खार्तूम की सड़कों से शुरू हुआ यह संघर्ष देश के अन्य हिस्सों में भी फैल गया। इसमें अब तक हजारों लोग मारे गए हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों से रमजान के दौरान संघर्ष विराम का आग्रह किया। बुरहान ने गुतारेस की अपील का स्वागत किया लेकिन सूडान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक सूची जारी की और कहा कि संघर्ष विराम के लिए ये शर्तें जरूरी हैं। रैपिड सपोर्ट फोर्सेज ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
एपी शोभना सिम्मी सिम्मी 0903 0905 संयुक्तराष्ट्र(एपी)</description>
<pubDate>Sun, 10 Mar 2024 02:10:49 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>महिलाओं के विकास के लिए सरकार उठाएगी हर कदम : प्रधानमंत्री</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/महलओ-क-वकस-क-लए-सरकर-उठएग-हर-कदम-परधनमतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/महलओ-क-वकस-क-लए-सरकर-उठएग-हर-कदम-परधनमतर</guid>
<description>इस्लामाबाद, 9 मार्च । पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनकी सरकार महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें शिक्षा और रोजगार के समान अवसर प्रदान करने के लिए कदम उठाएगी।
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने संदेश में कहा, हमारी सरकार महिलाओं के अधिकार, उनकी सुरक्षा, शिक्षा और प्रगति के समान अवसरों के लिए कदम उठाना जारी रखेगी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि देश को समाज में महिलाओं की स्थिति उठाने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। इतिहास गवाह है कि महिलाओं की रचनात्मक भूमिका के बिना मानव समाज में प्रगति संभव नहीं थी।
पाकिस्तानी महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को स्वीकार करते हुए शरीफ ने कहा कि सरकार उन्हें समाज के निर्माण में उनकी प्रभावी भूमिका के लिए समान अवसर प्रदान करेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता महिलाओं को समान अधिकार व अवसर प्रदान करना है।
उन्होंने कहा, अतीत में महिलाओं के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने और उनकी सुरक्षा के लिए न केवल कानून बनाए गए बल्कि उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के लिए नीतिगत उपाय भी किए गए।
शरीफ ने कहा कि नागरिक समाज, मीडिया और सरकार को महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लेना होगा और महिलाओं के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आगे आना होगा।(आईएएनएस)।</description>
<pubDate>Sun, 10 Mar 2024 02:10:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>सैम ऑल्टमैन ओपनएआई बोर्ड में लौटे</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सम-ऑलटमन-ओपनएआई-बरड-म-लट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सम-ऑलटमन-ओपनएआई-बरड-म-लट</guid>
<description>सैन फ्रांसिस्को, 9 मार्चविधिवत जांच संपन्न होने के बाद सैम ऑल्टमैन ओपनएआई बोर्ड में फिर से शामिल होने जा रहे हैं। बीते दिनों हुई जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई कि उन्हें हटाने पर कोई फैसला लिया जाए।
ओपनएआई बोर्ड की विशेष समिति ने समीक्षा पूरी होने की घोषणा की और ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन के ओपनएआई के नेतृत्व पर अपना पूरा भरोसा व्यक्त किया।
कानूनी फर्म विल्मरहेल ने बोर्ड के सदस्यों, कर्मचारियों का साक्षात्कार लिया और निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए 30,000 से अधिक दस्तावेजों की समीक्षा की।
ओपनएआई बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने शनिवार सुबह एक बयान में कहा, हमने सर्वसम्मति से निष्कर्ष निकाला है कि सैम और ग्रेग ओपनएआई के लिए सही नेता हैं।
ऑल्टमैन, सीईओ के रूप में, ओपनएआई निदेशक मंडल में फिर से शामिल होंगे। ओपनएआई बोर्ड ने विस्तार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के एक हिस्से के रूप में तीन नए बोर्ड सदस्यों के चुनाव की भी घोषणा की।
वे बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के पूर्व सीईओ डॉ. सू डेसमंड-हेलमैन, पूर्व ईवीपी और सोनी के ग्लोबल जनरल काउंसिल और सोनी एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष निकोल सेलिगमैन; और इंस्टाकार्ट के सीईओ और शॉपिफाई के अध्यक्ष फ़िडजी सिमो हैं।
टेलर ने कहा, उनका अनुभव और नेतृत्व बोर्ड को ओपनएआई के विकास की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने में सक्षम करेगा कि हम एआई से पूरी मानवता को लाभ पहुंचाने के ओपनएआई के मिशन को आगे बढ़ाएं।
ओपनएआई के मिशन को सर्वोत्तम रूप से प्राप्त करने के लिए इसका बोर्ड शासन प्रक्रियाओं को बढ़ाने के अपने महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता देगा।
टेलर ने कहा, हम वैश्विक भलाई के लिए परिवर्तनकारी प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका की महत्ता को पहचानते हैं।
--आईएएनएस</description>
<pubDate>Sun, 10 Mar 2024 02:10:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका में फ्लू से 100 से अधिक बच्चों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-फल-स-100-स-अधक-बचच-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-म-फल-स-100-स-अधक-बचच-क-मत</guid>
<description>लॉस एंजिल्स, 9 मार्च । यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में अमेरिका में अब तक फ्लू से 100 से अधिक बच्चों की मौत हो गई है।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, देश के कुछ हिस्सों में मौसमी इन्फ्लूएंजा बढ़ा है।
सीडीसी का अनुमान है कि इस सीज़न में अब तक फ्लू से कम से कम 28 मिलियन लोग बीमार हुए हैं।
सीडीसी के अनुसार, 2 मार्च को समाप्त नवीनतम सप्ताह में 10 हजार से अधिक रोगियों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया।(आईएएनएस)।</description>
<pubDate>Sun, 10 Mar 2024 02:10:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अकाल की कगार पर खड़ा है गाजा, भूख व प्यास से मर रहे बच्चे : यूएनआरडब्ल्यूए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अकल-क-कगर-पर-खड-ह-गज-भख-व-पयस-स-मर-रह-बचच-यएनआरडबलयए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अकल-क-कगर-पर-खड-ह-गज-भख-व-पयस-स-मर-रह-बचच-यएनआरडबलयए</guid>
<description>गाजा, 9 मार्च । फिलीस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत एवं कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के कमिश्नर-जनरल फिलिप लाजारिनी ने कहा है कि गाजा पट्टी की स्थिति बेहद दयनीय है। इसकेे पहले यहां कभी इस तरह का संकट देखा नहीं गया था।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक लाज़ारिनी ने शुक्रवार को एक प्रेस बयान में कहा, हम एक ऐसी त्रासदी का सामना कर रहे हैं, जिसे टाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि गाजा के लोगों को जानबूझकर भुखमरी की तरफ धकेला जा रहा है।
लाज़ारिनी ने चेतावनी दी है कि गाजा पट्टी अकाल की कगार पर है। बच्चे भूख और प्यास के कारण मर रहे हैं। उन्होंने गाजा आने वाले सहायता ट्रकों के लिए और क्रॉसिंग खोलने की बात कही।
गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध के कारण कुपोषण से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, इनमें ज्यादातर बच्चे हैं।
इस बीच, लाज़ारिनी ने कहा कि एजेंसी को अभी तक इज़राइल के इन आरोपों का कोई सबूत नहीं मिला है कि यूएनआरडब्ल्यूए के कर्मचारियों ने पिछले साल सात अक्टूबर के हमले में भाग लिया था।
गौरतलब है कि इज़राइल ने आरोप लगाया था कि यूएनआरडब्ल्यूए के 12 कर्मचारी दक्षिणी इज़राइल में हमास के हमले में शामिल थे।
इसके कारण कई देशों ने एजेंसी को लगभग 440 मिलियन डॉलर की सहयोग रोक दी, जो यूएनआरडब्ल्यूए की वार्षिक फंडिंग का लगभग आधा है।(आईएएनएस)।</description>
<pubDate>Sun, 10 Mar 2024 02:10:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यमन के हौथियों ने अदन की खाड़ी में सिंगापुर के झंडे वाले जहाज पर किया हमला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यमन-क-हथय-न-अदन-क-खड-म-सगपर-क-झड-वल-जहज-पर-कय-हमल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यमन-क-हथय-न-अदन-क-खड-म-सगपर-क-झड-वल-जहज-पर-कय-हमल</guid>
<description>अदन (यमन), 9 मार्च । यमन के हौथी समूह ने अदन की खाड़ी में सिंगापुर के झंडे वाले एक जहाज पर मिसाइलों से हमला किया।
एक अधिकारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि सिंगापुर के झंडे वाले मालवाहक जहाज प्रोपेल फॉर्च्यून को अदन के तट से लगभग 50 समुद्री मील दूर मिसाइलों से निशाना बनाया गया।
हमले में जहाज के चालक दल के सदस्यों के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने घटना की पुष्टि की है।
अभी तक हौथी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
यह हमला हौथी द्वारा बुधवार को बारबाडोस के झंडे वालेे ट्रू कॉन्फिडेंस मालवाहक जहाज को निशाना बनाकर किए गए इसी तरह के मिसाइल हमले के बाद हुआ है। हौथी समूह ने दावा किया था कि वह अमेरिकी जहाज था। यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, उस हमले में जहाज के चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
गौरतलब है कि हौथी ने ये हमले गाजा में इजराइली हमलों के विरोध में शुरू किया है।(आईएएनएस)।</description>
<pubDate>Sun, 10 Mar 2024 02:10:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तानी सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-सन-न-चर-आतकय-क-मर-गरय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-सन-न-चर-आतकय-क-मर-गरय</guid>
<description>इस्लामाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन में चार आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी सेना ने दी।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के हवाले से शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना ने प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में एक ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान हुई गोलीबारी में चार आतंकवादी मारे गए।
मारे गए आतंकियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद हुए हैं।</description>
<pubDate>Sun, 10 Mar 2024 02:10:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/सम-अधकरय-क-बठक-म-बगलदश-क-सथ-मदद-क-सहरदरपरण-तरक-स-सलझन-पर-सहमत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सम-अधकरय-क-बठक-म-बगलदश-क-सथ-मदद-क-सहरदरपरण-तरक-स-सलझन-पर-सहमत</guid>
<description>ढाका, 9 मार्च । भारत-बांग्लादेश महानिदेशक स्तरीय 54वें सीमा समन्वय सम्मेलन में सीमा पार अपराधों और मानव तस्करी पर अंकुश लगाने, तथा संयुक्त गश्त बढ़ाने पर चर्चा की गई। सम्मेलन का आयोजन बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 5-9 मार्च तक हुआ।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने किया। बांग्लादेश का नेतृत्व बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के मेजर जनरल मोहम्मद अशरफुज्जमां ने किया।
बीएसएफ ने शनिवार को एक बयान में कहा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की चिंताओं को समझा और सभी स्तरों पर निरंतर, रचनात्मक और सकारात्मक बातचीत के माध्यम से सीमा मुद्दों को सौहार्द्रपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
दोनों देश हर साल दो बार - एक बार भारत में और एक बार बांग्लादेश में - आयोजित होने वाली वार्ता के दौरान सम्मेलन के निर्णयों को सच्ची भावना से जमीनी स्तर पर लागू करने पर भी सहमत हुए।
बांग्लादेश स्थित सीमा पार उपद्रवियों द्वारा बीएसएफ कर्मियों पर हमले/हमलों की घटनाओं पर दोनों पक्ष संवेदनशील क्षेत्रों में, विशेष रूप से देर रात से सुबह के दौरान, समन्वित गश्त बढ़ाने और अंतर्राष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर रहने वाले लोगों को शिक्षित करने पर सहमत हुए।
मानवाधिकारों को बनाए रखने और सीमा पर हिंसा रोकने के लिए सम्मिलित प्रयासों की आवश्यकता को दोहराते हुए, दोनों पक्ष संयुक्त गश्त और सतर्कता बढ़ाने, सार्वजनिक जागरूकता कार्यक्रमों को तेज करने और उचित सामाजिक-आर्थिक विकास पहल करने पर सहमत हुए।
वे यह सुनिश्चित करने के लिए रियल टाइम जानकारी साझा करने पर भी सहमत हुए कि दोनों पक्षों के सक्रिय सहयोग से सीमा पर मौतों की घटनाओं को शून्य पर लाया जाएगा।
सीमा पार अपराधों, मानव तस्करी और अवैध सीमा पार करने पर अंकुश लगाने में समन्वित सीमा प्रबंधन योजना (सीबीएमपी) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, दोनों पक्ष तस्करों (यदि कोई हो) की रियल टाइम जानकारी और जांच रिपोर्ट को आगे बढ़ाने तथा साझा करने पर सहमत हुए।
इसके अलावा, वे मानव तस्करी के पीड़ितों की सहायता करने और देश के कानून के अनुसार जल्द से जल्द उनके बचाव और पुनर्वास की सुविधा प्रदान करने पर सहमत हुए।
बीएसएफ और बीजीबी दोनों ने भारतीय पक्ष में छह और बांग्लादेश की ओर भी इतने ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
सद्भावना संकेत के रूप में, बीएसएफ ने तमाबिल और सिलहट में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों की 18 कब्रों को संरक्षित करने के लिए निर्माण के बीजीबी के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की।
दोनों पक्षों ने सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए संयुक्त रूप से काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सितंबर या अक्टूबर 2024 में उपयुक्त समय पर नई दिल्ली में अगला डीजी स्तर का सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की।
पिछला बीएसएफ-बीजीबी सम्मेलन 11-14 जून 2023 तक दिल्ली के बीएसएफ कैंप छावला में आयोजित किया गया था।(आईएएनएस)।</description>
<pubDate>Sun, 10 Mar 2024 02:10:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में सात की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-म-सडक-दरघटन-म-सत-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अफगनसतन-म-सडक-दरघटन-म-सत-क-मत</guid>
<description>काबुल, 9 मार्च । अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में एक वाहन के पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। प्रांतीय यातायात पुलिस अधिकारी अबिदुल्ला मीरवाइज ने शनिवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना शुक्रवार रात को प्रांतीय राजधानी जरांज में हुई। इस घटना में चार पुरुष, दो महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन अन्य घायल हो गए।
अफगानिस्तान में पिछले चार दिनों में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है।
बुधवार को पूर्वी गजनी प्रांत में एक यात्री बस के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी और 32 अन्य घायल हो गए थे।
अफगान अधिकारियों के अनुसार, लापरवाही से गाड़ी चलाना, भीड़भाड़ वाली सड़कें, यात्रा के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी और खस्ताहाल राजमार्ग अफगानिस्तान में दुर्घटना के कारण बनते हैं।
राष्ट्रीय यातायात अधिकारियों के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 10 महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में 1,600 से अधिक लोग मारे गए और 4,000 से अधिक अन्य घायल हुए।(आईएएनएस)।</description>
<pubDate>Sun, 10 Mar 2024 02:10:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-हमल-स-तबह-गज-रट-रट-क-महतज-यएन-न-क-नद</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इजरइल-हमल-स-तबह-गज-रट-रट-क-महतज-यएन-न-क-नद</guid>
<description>जिनेवा, 8 मार्च । गाजा पर इजराइल द्वारा किया जा रहा हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में इजराइल ने गाजा में खाद्य प्रणाली को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है, जिसकी वजह से अब वहां लोग भूखे मरने की कगार पर आ चुके हैं। इजराइल के इस कदम की संयुक्त राष्ट्र संघ ने आलोचना की है। यूएन ने गाजा में जारी भूखमरी को रोकने का आग्रह किया है।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 55वें सत्र में विशेष दूत माइकल फाखरी ने कहा कि इजराइली बमबारी में गाजा के 15 फीसद अधिक मत्स्य पालन क्षेत्र तबाह हो चुके हैं।
वहीं, एक विशेषज्ञ ने कहा कि इजराइल ने गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनियों के खिलाफ भूखमरी अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत इजराइल लगातार गाजा के मत्स्य पालन क्षेत्र को निशाना बना रहा है।
उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2023 से इजराइल ने सभी समुद्री मार्गों को बंद कर दिया है।
उन्होंने कहा, इजराइली सैनिकों ने गाजा के सभी बंदरगाहों और मत्स्य पालन के सभी ठिकानों को भी नेस्तनाबूत कर दिया। रफा में 40 में से अब दो नाव ही सुरक्षित बचे हैं। खान यूनिस में इजराइल 75 फीसद से भी अधिक मत्स्य पालन के क्षेत्रों को तबाह कर चुका है।
फाखरी ने कहा कि एन्क्लेव में मछली पकड़ने की आजीविका के विनाश ने गाजा में लोगों के लिए भोजन के अधिकार को कमजोर कर दिया है और उन्हें भूख और भुखमरी में धकेल दिया है।
संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को इजराइली सैनिकों के हमले की निंदा की थी। दरअसल, सैनिकों ने बीते 29 फरवरी को गाजा के दक्षिण-पश्चिमी में आटा लेने के लिए एकत्रित हुए फिलिस्तीनियों पर हमला कर दिया था। इस हमले की जद में आकर 112 लोग मारे गए थे। वहीं, 760 बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 09 Mar 2024 03:36:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>खार्किव में 57 बस्तियों से लोगों को निकालेगा यूक्रेन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/खरकव-म-57-बसतय-स-लग-क-नकलग-यकरन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/खरकव-म-57-बसतय-स-लग-क-नकलग-यकरन</guid>
<description>कीव, 8 मार्च । यूक्रेन में एक रिजनल गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने बताया कि खार्किव क्षेत्र में स्थित 57 बस्तियों से लोगों को निकालने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
सिनेगुबोव ने गुरुवार को क्षेत्रीय रक्षा परिषद की बैठक के बाद अपने टेलीग्राम चैनल पर कहा, हमने 57 बस्तियों से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए अनिवार्य राहत बचाव शुरू करने का फैसला किया है।
इसके अलावा वेलिकि बर्लुक और ओलखोवत्स्की जिले में स्थित 18 बस्तियों से बच्चों, उनके माता-पिता और कानून की जानकारी देने वाले लोगों को बचाया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, इस काम में क्षेत्रीय प्राधिकारी पुलिस सहित स्वयंसेवकों की मदद करेंगे।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 09 Mar 2024 03:36:48 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फरवरी के अंत तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 3225.8 अरब डॉलर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फरवर-क-अत-तक-चन-क-वदश-मदर-भडर-32258-अरब-डलर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फरवर-क-अत-तक-चन-क-वदश-मदर-भडर-32258-अरब-डलर</guid>
<description>बीजिंग, 8 मार्च । चीन के विदेशी मुद्रा प्राधिकरण द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि फरवरी के अंत तक, चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 3225.8 अरब अमेरिकी डॉलर है, जो जनवरी के अंत से 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि है यानी 0.20% प्रतिशत से ज्यादा।
संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के अनुसार, 2024 की फरवरी में, अमेरिकी डॉलर सूचकांक में वृद्धि के कारण वैश्विक वित्तीय परिसंपत्ति की कीमतें मिश्रित हैं। विनिमय दर परिवर्तन जैसे कारकों के संयुक्त प्रभाव के कारण फरवरी में विदेशी मुद्रा भंडार का स्तर बढ़ गया।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 09 Mar 2024 03:36:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>14वीं एनपीसी के दूसरे सत्र के दूसरे पूर्णाधिवेशन में उपस्थित हुए शी चिनफिंग</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/14व-एनपस-क-दसर-सतर-क-दसर-परणधवशन-म-उपसथत-हए-श-चनफग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/14व-एनपस-क-दसर-सतर-क-दसर-परणधवशन-म-उपसथत-हए-श-चनफग</guid>
<description>बीजिंग, 8 मार्च । 14वीं एनपीसी के दूसरे सत्र का दूसरा पूर्णाधिवेशन शुक्रवार की सुबह पेइचिंग के जन वृहत भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान एनपीसी की स्थायी समिति की कार्य रिपोर्ट, सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट की कार्य रिपोर्ट और सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट की कार्य रिपोर्ट को सुना गया और समीक्षा की गयी।
शी चिनफिंग, ली छ्यांग, वांग हूनिंग, छाए छी, तिंग श्वेएश्यांग, ली शी और हान चेन आदि चीन के नेताओं ने इसमें भाग लिया। एनपीसी की स्थाई समिति के अध्यक्ष चाओ लेजी ने इस पूर्णाधिवेशन में एनपीसी की स्थाई समिति के कार्य पर रिपोर्ट पेश की।
रिपोर्ट में चाओ लेजी ने कहा कि वर्ष 2023 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की भावना को पूरी तरह से लागू करने वाला पहला वर्ष है और 14वीं एनपीसी की स्थायी समिति के लिए कानून के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करने का पहला वर्ष है।
एनपीसी की स्थायी समिति ने सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की भावना का व्यापक अध्ययन और कार्यान्वयन किया और नए युग और नई यात्रा में एनपीसी को सौंपे गए मिशनों और कार्यों को सटीक रूप से समझा। वह एनपीसी के काम की सही दिशा और सिद्धांतों का पालन करेगी, स्थिरता के साथ प्रगति करने के लिए प्रयास करेगी और एनपीसी के काम के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देगी।
चाओ लेजी के अनुसार एनपीसी की स्थायी समिति संविधान और कानूनों द्वारा प्रदत्त विधायी, पर्यवेक्षी, निर्णय लेने, नियुक्ति और बर्खास्तगी शक्तियों का ईमानदारी से प्रयोग करेगी, स्थिरता बनाए रखते हुए प्रगति की तलाश करेगी, एनपीसी के काम के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देगी और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण के साथ एक शक्तिशाली देश के निर्माण और राष्ट्रीय कायाकल्प को व्यापक रूप से बढ़ावा देने के लिये कानूनी गारंटी प्रदान करेगी।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 09 Mar 2024 03:36:47 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन में लगातार बढ़ रहा शिक्षा बजट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-म-लगतर-बढ-रह-शकष-बजट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-म-लगतर-बढ-रह-शकष-बजट</guid>
<description>बीजिंग, 8 मार्च । वर्ष 2022 में चीन का शिक्षा बजट 39 खरब युआन से अधिक था और वर्ष 2023 में शिक्षा बजट 41 खरब युआन से अधिक था। वर्ष 2024 में शिक्षा बजट बढ़कर 42 खरब युआन पार कर जाएगा।
पेइचिंग में चल रहे नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के दूसरे अधिवेशन में प्रस्तुत बजट रिपोर्ट से जाहिर है कि चीन के आम बजट में शिक्षा कार्य की व्यय लगातार बढ़ती रही, जो ध्यानाकर्षक है।
चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की राष्ट्रीय समिति के सदस्य और पेइचिंग नॉर्मल विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ चांग चीयोंग ने बताया कि शिक्षा के शक्तिशाली देश का निर्माण चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण का स्तंभ है, जो पूरे समाज की समानता और कार्रवाई है।
बजट रिपोर्ट के अनुसार इस साल केंद्रीय बजट का शिक्षा अनुदान मुख्य तौर पर अनिवार्य शिक्षा के श्रेष्ठ व संतुलित विकास तथा शहरी व ग्रामीण एकीकरण, उच्च शिक्षा के गुणवत्ता विकास के समर्थन, प्री स्कूल शिक्षा की लोकप्रियता, छात्रवृत्ति, व्यावसायिक शिक्षा के गुणवत्ता विकास आदि क्षेत्रों को कवर करेगा।
पेइचिंग डाक एवं दूरगामी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष शु खुन ने बताया कि संबंधित कदम श्रेष्ठ प्रतिभाओं को तैयार करने में नयी प्रेरणा डालेंगे और उच्च स्तरीय अध्ययन मंच के निर्माण के लिए गारंटी प्रदान करेंगे।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 09 Mar 2024 03:36:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फिलीपींस में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फलपस-म-आय-61-तवरत-क-भकप</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फलपस-म-आय-61-तवरत-क-भकप</guid>
<description>मनीला, 8 मार्च । फिलीपींस के दावाओ ओरिएंटल प्रांत में शुक्रवार दोपहर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।
स्थानीय समय के अनुसार भूकंप शाम 05:11 बजे आया। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने कहा कि यह गवर्नर जेनेरोसो से लगभग 149 किमी दक्षिण पूर्व में 105 किमी की गहराई पर आया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संस्थान ने कहा कि टेक्टोनिक भूकंप के बाद और झटके आएंगे लेकिन नुकसान नहीं होगा।
द स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि इससे पहले दिन में, फिलीपींस के पोंडागुइटन के 98 किमी दक्षिण पूर्व में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था।
भूकंप का केंद्र 5.82 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 126.88 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। इसकी गहराई 125.0 किमी थी।
प्रशांत रिंग ऑफ फायर में स्थित होने के कारण यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 09 Mar 2024 03:36:46 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दक्षिण चीन सागर में 100 मिलियन टन तेल और गैस का नया भंडार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दकषण-चन-सगर-म-100-मलयन-टन-तल-और-गस-क-नय-भडर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दकषण-चन-सगर-म-100-मलयन-टन-तल-और-गस-क-नय-भडर</guid>
<description>बीजिंग, 8 मार्च । चीन के राष्ट्रीय अपतटीय तेल निगम (सीएनओओसी) के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण चीन सागर में एक ऑयलफील्ड की खोज की गई, जिसमें 102 मिलियन टन तेल और गैस का भंडार है।
लाइट क्रूड वाला काइपिंग साउथ ऑयलफील्ड, दक्षिण चीन सागर के पूर्वी भाग में, शेन्ज़ेन, गुआंग्डोंग प्रांत से लगभग 300 किमी दूर स्थित है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ऑयलफील्ड में समुद्र की औसत गहराई लगभग 500 मीटर है, लेकिन सबसे गहरा क्षेत्र 4,831 मीटर है।
सीएनओओसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी झोउ शिन्हुआई ने कहा कि गहरे पानी की खोज और डीप होल करने से तेल और गैस उत्पादन में वृद्धि होगी।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 09 Mar 2024 03:36:45 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>फ्रांस ने गर्भपात के अधिकार को अपने संविधान में शामिल किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/फरस-न-गरभपत-क-अधकर-क-अपन-सवधन-म-शमल-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फरस-न-गरभपत-क-अधकर-क-अपन-सवधन-म-शमल-कय</guid>
<description>पेरिस, 8 मार्च। फ्रांस ने गर्भपात के अधिकार को शुक्रवार को अपने संविधान में शामिल कर महिला अधिकारों का समर्थन करने का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक मजबूत संदेश दिया।
न्याय मंत्री एरिक डी. मोरेत्ती ने एक विशेष सार्वजनिक समारोह में, फ्रांस के संविधान में संशोधन को अंकित करने के लिए 19वीं सदी के प्रिटिंग प्रेस का उपयोग किया।
इसके साथ ही, फ्रांस अपने राष्ट्रीय चार्टर में गर्भपात के अधिकार को शामिल करने वाला पहला देश हो गया है।
इस प्रावधान को फ्रांसीसी सांसदों ने इस सप्ताह के शुरूआत में मंजूरी दी थी।
अमेरिका में, गर्भपात पर विचार बंटे हुए हैं। वहीं, लगभग पूरे यूरोप में इसे कानूनी मान्यता मिली हुई है। फ्रांस में इसे जोरदार समर्थन मिला है जहां इसे राजनीति के मुद्दे के बजाय लोक स्वास्थ्य का विषय माना जाता है।
फ्रांसीसी सांसदों ने सोमवार को संविधान संशोधन को 72 के मुकाबले 780 मतों से मंजूरी दी थी और इस कदम का कई धुर दक्षिणपंथी सांसदों ने समर्थन किया था।
फ्रांस में अपने साथियों (पार्टनर) द्वारा महिलाओं की हत्या की दर लगातार उच्च रही है और मशहूर हस्तियों तथा अन्य पुरुषों द्वारा महिलाओं के किये जाने वाले यौन उत्पीड़न के खिलाफ मुकदमा चलाने की चुनौतियां बरकरार हैं।
फ्रांस में विशेष रूप से ऐसी महिलाओं को कम वेतन और पेंशन मिलती है जो श्वेत नहीं हैं।(एपी)</description>
<pubDate>Sat, 09 Mar 2024 03:36:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एलियन का अस्तित्व है या नहीं, पेंटागन ने विस्तृत जांच के बाद ये कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एलयन-क-असततव-ह-य-नह-पटगन-न-वसतत-जच-क-बद-य-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एलयन-क-असततव-ह-य-नह-पटगन-न-वसतत-जच-क-बद-य-कह</guid>
<description>अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की एक रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि 1950 और 60 के दशक में यूएफओ (उड़नतश्तरी) देखे जाने की घटना में हुई वृद्धि का कारण अमेरिका के उन्नत जासूसी विमान और उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी था.
अधिकारियों ने ये भी कहा है कि इस बात के कोई सबूत नहीं है कि अमेरिकी सरकार को किसी एलियन का सामना करना पड़ा.
शुक्रवार को अमेरिकी संसद कांग्रेस को सौंपी गई एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएफओ के रूप में देखी गई अधिकतर वस्तुएं पृथ्वी की ही कोई आम वस्तु थी.
पेंटागन के अधिकारियों ने हालांकि स्वीकार किया है कि उनकी यह रिसर्च एलियन के बारे में लोगों के बीच प्रचलित मान्यताओं को ख़त्म नहीं कर पाएगा.
इस रिपोर्ट के अनुसार, यूएपी (अज्ञात असामान्य घटना) पर केंद्रित टीवी प्रोग्राम, किताबों, फिल्मों और इंटरनेट व सोशल मीडिया के व्यापक प्रसार ने शायद इस मामले पर सार्वजनिक चर्चा को प्रभावित किया है और आबादी के कुछ तबकों के भीतर इन मान्यताओं को मजबूत किया है.
यह रिपोर्ट यूएफओ या यूएपी की विस्तार से जांच करने के अमेरिकी सरकार के प्रयास का हिस्सा है.
इस प्रयास में नासा के अधिकारियों के साथ सार्वजनिक बैठकें की गई और कांग्रेस में इसकी सुनवाई की गई.
पेंटागन की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि जनता की राय लोकप्रिय धारणा से प्रभावित हुई है.
पेंटागन के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों ने खुले दिमाग़ से रिपोर्ट दी थी, लेकिन उन्हें पृथ्वी से बाहर के आगंतुकों का कोई सबूत नहीं मिला.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 09 Mar 2024 03:36:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए अब अपनाया जाएगा ये रास्ता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-मनवय-सहयत-पहचन-क-लए-अब-अपनय-जएग-य-रसत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-मनवय-सहयत-पहचन-क-लए-अब-अपनय-जएग-य-रसत</guid>
<description>यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन का कहना है कि ग़ज़ा में राहत कार्यों को बढ़ावा देने के लिए एक समुद्री गलियारा इस हफ़्ते के अंत तक शुरू हो सकता है.
उनका यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने ग़ज़ा के तट पर एक तैरता हुआ घाट (फ्लोटिंग पियर) बनाने की योजना बनाई है.
हालांकि, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि इसके बनने में 60 दिनों तक का समय लग सकता है.
संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग़ज़ा की एक चौथाई आबादी भुखमरी की कगार पर है और वहां बच्चे भूख से मर रहे हैं.
ग़ज़ा पट्टी में मदद हासिल करना कठिन और ख़तरनाक साबित हो रहा है. शुक्रवार की रिपोर्ट में बताया गया कि हवाई मार्ग से गिराई गई सहायता के कारण पांच लोग मारे गए.
हालात के लगातार बिगड़ने के कारण अमेरिका और अन्य देश हवाई मार्ग से राहत पहुंचा रहे हैं. लेकिन राहत संस्थाओं का कहना है कि यह रणनीति अंतिम उपाय है और यह बढ़ती ज़रूरत को पूरा नहीं कर सकती.
साइप्रस में उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि ग़ज़ा मानवीय आपदा का सामना कर रहा है. इस समुद्री गलियारे से बड़े स्तर पर अतिरिक्त मदद दी जा सकेगी.
यूरोपीय आयोग, साइप्रस, अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात के एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि समुद्री गलियारे का संचालन करना जटिल होगा.
इसमें ये भी कहा गया कि वे सड़क मार्ग से राहत कार्यों का विस्तार करने, और अधिक रास्तों को सुविधाजनक बनाने और अतिरिक्त क्रॉसिंग खोलने के लिए इसराइल पर दबाव डालना जारी रखेंगे.
ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा, हम इसराइल से लगातार अनुरोध कर रहे हैं कि वे ग़ज़ा में और अधिक ट्रकों को अनुमति दे, ताकि ज़रूरतमंद लोगों तक तेज़ी से सहायता पहुंचाई जा सके.
इसराइल ने इस पहल का स्वागत किया और अन्य देशों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया. विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इसराइली मानकों के अनुसार सुरक्षा जांच के बाद मदद दी जाएगी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 09 Mar 2024 03:36:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मालवाहक जहाज पर हौथी मिसाइल हमले में तीन की मौत: अमेरिकी सेना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मलवहक-जहज-पर-हथ-मसइल-हमल-म-तन-क-मत-अमरक-सन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मलवहक-जहज-पर-हथ-मसइल-हमल-म-तन-क-मत-अमरक-सन</guid>
<description>सना, 7 मार्च । अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि बारबाडोस के झंडे वाले एक मालवाहक जहाज पर हौथी मिसाइल हमले में चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
मध्य पूर्व में अमेरिकी अभियानों की देखरेख करने वाले यूएस सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार को कहा कि यमन के ईरानी समर्थित हौथी विद्रोहियोें ने अदन की खाड़ी को पार करते समय मालवाहक जहाज ट्रू कॉन्फिडेंस पर एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया।
इसमें कहा गया,हमले में जहाज के चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और जहाज को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने यमनी सूत्रों के हवाले से बताया कि चालक दल में भारत, श्रीलंका, वियतनाम और नेपाल सहित विभिन्न देशों के 20 सदस्य शामिल थे।
सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद जहाज डूबने की स्थिति में चालक दल के अधिकांश सदस्य लाइफबोट के जरिए जहाज से सुरक्षित निकल गए, लेकिन तीन सदस्य अभी भी लापता हैं।
यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि हमले के बाद लाल सागर में तैनात अमेरिकी और ब्रिटिश नौसेना के सदस्य सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। .
जहाज-ट्रैकिंग सेवा मरीनट्रैफ़िक के डेटा से पता चला है कि बारबाडोस के झंडे वाला जहाज 13 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र की ओर रवाना हुआ और जेद्दा के सऊदी बंदरगाह की ओर जा रहा था।
मसीरा टीवी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में लाल सागर में तैनात अमेरिकी और ब्रिटिश गठबंधन सेना ने होदेइदाह हवाई अड्डे पर दो हवाई हमले किए, हालांकि गठबंधन सेना की ओर से हमले के संबंध में अभी तक कोई तत्काल टिप्पणी नहीं आई है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 08 Mar 2024 03:51:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति ने अपने देश की सेेना से युद्ध अभ्यास तेज करने का किया आह्वान</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-क-रषटरपत-न-अपन-दश-क-सन-स-यदध-अभयस-तज-करन-क-कय-आहवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/उततर-करय-क-रषटरपत-न-अपन-दश-क-सन-स-यदध-अभयस-तज-करन-क-कय-आहवन</guid>
<description>सियोल, 7 मार्च । उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास को ध्यान में रखते हुए अपने देश की सेनााओं से भी युद्ध अभ्यास तेज करने का आह्वान किया है। यह जानकारी उत्तर कोरिया की राज्य मीडिया ने दी।
आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा कि बुधवार को देश के पश्चिमी क्षेत्र में सैनिक अड्डे की यात्रा के दौरान, किम ने प्रशिक्षण सुविधाओं का निरीक्षण किया और सैनिकों को युद्धाभ्यास तेज करने का आह्वान किया।
केसीएनए ने कहा, उन्होंने युद्ध में जीत सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक वास्तविक-युद्ध अभ्यास को तेज करने के सुझाव दिए।
केसीएनए के मुताबिक किम ने सेना को दुश्मनों की क्षमता को देखते हुए अपनी क्षमता में सुधार करने के लिए अभ्यास तेज करने का निर्देश दिया।
किम की यह यात्रा दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा सोमवार को शुरू अपने वार्षिक फ्रीडम शील्ड अभ्यास के दो दिन बाद हुई।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया ने संयुक्त अभ्यास की निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि दक्षिण कोरिया और अमेरिका को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 08 Mar 2024 03:51:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस ने यूक्रेन के शहरों पर किया हमला, 7 की मौत, 15 घायल</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-न-यकरन-क-शहर-पर-कय-हमल-7-क-मत-15-घयल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-न-यकरन-क-शहर-पर-कय-हमल-7-क-मत-15-घयल</guid>
<description>कीव, 7 मार्च । रूस ने यूक्रेन के शहरों पर बुधवार को हमले किए, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने निप्रॉपेट्रोस, डोनेट्स्क, खारकिव और खेरसॉन क्षेत्रों में नागरिकों के हताहत होने की सूचना दी।
सेना ने बताया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और ग्रीक प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस की यात्रा के दौरान रूस ने ओडेसा शहर के बंदरगाह को मिसाइल से निशाना बनाया। हमलों में पांच लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
यूक्रेन के दक्षिणी ऑपरेशनल कमांड के प्रवक्ता नतालिया हुमेनियुक ने कहा, यह हमला किसी भी तरह से किसी विशिष्ट यात्रा से जुड़ा नहीं है। यह उस आतंक से संबंधित है जिसे रूस बहुत व्यवस्थित तरीके से अंजाम दे रहा है।
गवर्नर सेरही लिसाक का कहना है कि रूस ने बुधवार को निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र में निकोपोल को दिन में तीन बार निशाना बनाया।
द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, रूस की ओर से किए एक ड्रोन हमले में एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई, साथ ही एक शॉपिंग सेंटर को भी निशाना बनाया गया। हमले से सेंटर में भायनक आग लग गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। आग करीब चार हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैल गई।
गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने बताया कि डोनेट्स्क क्षेत्र में रूसी हमलों में नेताइलोव गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक हमले में क्लेबन-बायक गांव में दो लोग घायल हो गए और दूसरे हमले में पोक्रोव्स्क में एक व्यक्ति घायल हो गया।
रूस के मिसाइल हमलों में खारकिव क्षेत्र के बोरोवा गांव में एक 70 साल के व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव के अनुसार, हमले से क्षतिग्रस्त हुए घर के मलबे में दबी महिला को बचाया गया और उसके पांच बच्चे भी घायल हो गए। वहीं पड़ोस का एक व्यक्ति भी घायल हो गया। हमले से गांव के 12 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
गवर्नर ऑलेक्जेंडर प्रोकुडिन ने बताया कि खेरसॉन क्षेत्र में रूसी हमलों में बुधवार को चार लोग घायल हो गए। वहीं हमलों में 16 घर भी क्षतिग्रस्त हुए।
बेरीस्लाव शहर में रूस ने ड्रोन से एक घर पर विस्फोटक गिराया। इस हमले में बुजुर्ग दंपति घायल हो गए।
रूसी हमलों में खेरसॉन शहर में एक शैक्षणिक संस्थान, एक गैस पाइपलाइन, एक कार और बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। बुधवार को सुमी, मायकोलाइव और जापोरिज्जिया क्षेत्रों पर भी हमला हुआ, लेकिन कोई भी नागरिक हताहत नहीं हुआ।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 08 Mar 2024 03:51:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में मालवाहक जहाज पर किया हमला, तीन लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हत-वदरहय-न-अदन-क-खड-म-मलवहक-जहज-पर-कय-हमल-तन-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हत-वदरहय-न-अदन-क-खड-म-मलवहक-जहज-पर-कय-हमल-तन-लग-क-मत</guid>
<description>ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों के हमले में एक मालवाहक जहाज के चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई. ये हमला अदन की खाड़ी में हुआ.
ट्रू कॉन्फ़िडेंस नाम के इस मालवाहक जहाज पर बारबाडोस का झंडा लगा हुआ था. बुधवार को हुए इस हमले में जहाज को बेहत क्षति पहुंची है. इस हमले में फिलीपींस के दो और वियतनाम के एक व्यक्ति की मौत हुई.
यमन के हूती विद्रोही इसराइल-हमास युद्ध के बीच ये कहते रहे हैं कि जब तक इसराइल ग़ज़ा पर हमले बंद नहीं करेगा वो लाल सागर में जहाजों को निशाना बनाना जारी रखेंगे.
अमेरिका ने कहा है कि कारोबारी जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हमलों में पहली बार मौतें हुई हैं.
अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने इस घटना की निंदा की है और बताया है कि इस समूह के हमले के बाद उन्होंने यमन में दो ड्रोन मार गिराए.
ईरान समर्थित इस समूह के एक सैन्य प्रवक्ता ने दावा किया कि उन्होंने वेसल को निशाना बनाया क्योंकि ये अमेरिकी जहाज था जबकि जहाज के मालिकों ने इससे इनकार किया है.
इस जहाज पर चालक दल के 20 सदस्य थे, जिनमें से एक सदस्य भारत का, चार वियतनाम से, 15 फिलीपींस के थे. वहीं तीन आर्म्ड गार्ड्स भी थे जिनमें से दो श्रीलंका और एक नेपाल के थे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 08 Mar 2024 03:51:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा में संघर्ष विराम के लिए हो रही बातचीत में बिना किसी डील के बाहर आया हमास</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-सघरष-वरम-क-लए-ह-रह-बतचत-म-बन-कस-डल-क-बहर-आय-हमस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-सघरष-वरम-क-लए-ह-रह-बतचत-म-बन-कस-डल-क-बहर-आय-हमस</guid>
<description>मिस्र की राजधानी काहिरा में ग़ज़ा में संघर्ष विराम के लिए हो रही वार्ता से हमास का प्रतिनिधिमंडल बिना किसी डील के बाहर निकल गया है.
हालांकि, इस समूह का कहना है कि अप्रत्यक्ष तौर पर इसराइल से बातचीत अभी ख़त्म नहीं हुई है. हमास ने उम्मीद जताई थी कि रमज़ान के महीने की शुरुआत में 40 दिन का संघर्ष विराम हो सकता है.
इसराइल ने अपना प्रतिनिधिमंडल काहिरा नहीं भेजा था.
इसराइल का कहना था कि उन्हें जीवित इसराइली बंधकों की सूची चाहिए जिन्हें समझौते के तहत छोड़ा जाएगा.
हमास ने कहा है कि इसराइल ने अपने जगह से युद्ध की वजह से विस्थापित हुए फ़लस्तीनियों के वापस लौटने की मांग नहीं मानी है और न ही ग़ज़ा के शहरों से इसराइली सैनिकों की वापसी की मांग स्वीकार की है.
ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इसराइली हमले में अब तक 30 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है. वहीं सात अक्टूबर को इसराइल पर हमास के हमले में क़रीब 1,200 लोगों की मौत हुई थी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 08 Mar 2024 03:51:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>नाइजीरिया में 280 से ज़्यादा स्कूली बच्चों का अपहरण</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नइजरय-म-280-स-जयद-सकल-बचच-क-अपहरण</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नइजरय-म-280-स-जयद-सकल-बचच-क-अपहरण</guid>
<description>नाइजीरिया के अधिकारियों का कहना है कि दर्जनों बंदूकधारियों ने उत्तर-पश्चिमी शहर कुरिगा में 280 से अधिक स्कूली बच्चों का अपहरण कर लिया है.
एक चश्मदीद ने बताया है कि सभी बच्चे स्थानीय समय के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जब असेंबली ग्राउंड में थे, तभी मोटरसाइकिलों पर सवार दर्जनों बंदूकधारी स्कूल में घुस आए.
उन्होंने बताया कि अपहरण किए गए बच्चों की उम्र आठ से 15 साल है. उनके एक शिक्षक का भी अपहरण किया गया है.
इस घटना की पुष्टि कडुना राज्य के गवर्नर उबा सानी ने की है. कुरीगा इसी राज्य का हिस्सा है.
अपहरण करने वालों गिरोहों ​ने पिछले कुछ सालों में नाइजीरिया में ख़ासकर देश के उत्तर-पश्चिम हिस्से में सैकड़ों लोगों का अपहरण कर लिया है.
कडुना के गवर्नर उबा सानी ने बताया है कि गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल से 187 और स्थानीय प्राइमरी स्कूल से 125 छात्र लापता हुए थे. हालांकि इनमें से 25 लौटकर आ गए हैं.
इस बीच, प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि एक छात्र को बंदूकधारियों ने गोली मार दी जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 08 Mar 2024 03:51:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>निक्की हेली ने वर्मोंट में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत हासिल की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नकक-हल-न-वरमट-म-रषटरपत-पद-क-लए-रपबलकन-परइमर-म-जत-हसल-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नकक-हल-न-वरमट-म-रषटरपत-पद-क-लए-रपबलकन-परइमर-म-जत-हसल-क</guid>
<description>वाशिंगटन, 6 मार्च। संयुक्त राष्ट्र (संरा) की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने वर्मोंट में सुपर ट्यूसडे को राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन प्राइमरी में जीत हासिल करते हुए क्षेत्र में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की उम्मीदों को करारा झटका दिया है।
हालांकि, हेली की जीत से ट्रंप के प्राइमरी प्रभुत्व पर मामूली असर ही पड़ेगा। पूर्व राष्ट्रपति ने सुपर ट्यूसडे में 11 अन्य राज्यों की रिपल्बिकन प्राइमरी में जीत हासिल की।
सुपर ट्यूजडे यानी महा मंगलवार अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं।
हेली को रिपल्बिकन प्राइमरी में ट्रंप की आखिरी कट्टर प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा रहा है। हेली ने पूर्व राष्ट्रपति पर अपने जुबानी हमले तेज कर दिये हैं और एक बार ट्रंप पर निशाना साधते हुए हुए कहा कि अगर वह (ट्रंप) पार्टी की ओर से दावेदारी पाने में सफल हो जाते हैं तो नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें राष्ट्रपति जो बाइडन से शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।
डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से बाइडन मामूली विरोध के बावजूद देशभर की डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल करने में सफल रहे है, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि नवंबर में एक बार फिर से बाइडन और ट्रंप का आमना-सामना होने की पूरी संभावना है।
एपी जितेंद्र वैभव वैभव 0603 0943 वाशिंगटन(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 07 Mar 2024 06:26:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस ने सीमा के निकट फ्रांसीसी सैन्य विमानों को खदेड़ा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-न-सम-क-नकट-फरसस-सनय-वमन-क-खदड</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-न-सम-क-नकट-फरसस-सनय-वमन-क-खदड</guid>
<description>मॉस्को, 6 मार्च । रूसी सुखोई-27 लड़ाकू जेट ने काला सागर के ऊपर रूसी सीमा की तरफ बढ़ रहे तीन फ्रांसीसी सैन्य विमानों को खदेड़ दिया। सरकारी मीडिया ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह खबर दी है।
सरकारी तास समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि काला सागर पर रूसी राडार ने देश की सीमा की ओर बढ़ रहे तीन हवाई लक्ष्यों का पता लगाया। इसके बाद वायु रक्षा बलों के ड्यूटी पर तैनात एक सुखोई-27 लड़ाकू विमान को रवाना किया गया।
फ्रांसीसी विमानों की पहचान एक ई-3एफ लंबी दूरी के रडार डिटेक्शन एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष बलों के दो राफेल-सी बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमानों के रूप में की गई।
रूसी लड़ाकू जेट के करीब आने के बाद विदेशी सैन्य विमानों ने रूस की सीमा से यू-टर्न लिया और काला सागर के ऊपर हवाई क्षेत्र छोड़ दिया।
मंत्रालय ने कहा, विदेशी विमान देश की सीमा में नहीं घुसे थे।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 07 Mar 2024 06:26:04 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बाइडन, ट्रंप को ‘सुपर ट्यूजडे’ चुनाव में कई सीट पर जीत,राष्ट्रपति चुनाव में फिर हो सकता है मुकाबला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बइडन-टरप-क-सपर-टयजड-चनव-म-कई-सट-पर-जतरषटरपत-चनव-म-फर-ह-सकत-ह-मकबल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बइडन-टरप-क-सपर-टयजड-चनव-म-कई-सट-पर-जतरषटरपत-चनव-म-फर-ह-सकत-ह-मकबल</guid>
<description>वाशिंगटन, 6 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश भर के अनेक राज्यों में हुए सुपर ट्यूजडे चुनाव में कई सीट पर जीत हासिल की है। सुपर ट्यूजडे के नतीजों के बाद ट्रंप की आखिरी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली पर दौड़ से हटने का दबाव बढ़ सकता है।
सुपर ट्यूजडे में अलास्का और कैलिफ़ोर्निया से लेकर वर्मोंट और वर्जीनिया तक 16 राज्यों और एक क्षेत्र में चुनाव हुए। इसमें सैकड़ों डेलिगेट्स (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) के मत प्राप्त होते हैं।
सुपर ट्यूजडे अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं।
बाइडन और ट्रंप ने मेन, ओक्लाहोमा, वर्जीनिया, नॉर्थ कैरोलाइना और टेनेसी में जीत हासिल की। बाइडन ने मैसाचुसेट्स, वर्मोंट और आयोवा में डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनावों में भी जीत हासिल की है।
राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदारों में शुमार 81 वर्षीय बाइडन और 77 वर्षीय ट्रंप एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दोनों नेता अपनी-अपनी उम्र को लेकर उठ रहे सवालों और जनता के बीच लोकप्रियता में व्यापक कमी के बावजूद पार्टियों पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।
ट्रंप ने मंगलवार को फॉक्स एंड एम्प फ्रेंड्स में कहा था, हमें बाइडन को हराना होगा....वह (बाइडन) इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं।
वहीं बाइडन ने अपने एक-दो रेडियो साक्षात्कार में ट्रंप के हमलों का जवाब देते हुए अश्वेत मतदाताओं से मिल रहे समर्थन का जिक्र किया, जिन्होंने 2020 में उनके गठबंधन को मजबूत बनाने में मदद की थी।
बाइडन ने कहा, अगर हम ये चुनाव हारते हैं तो आपको एक फिर डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल के साथ जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
एपी जितेंद्र शोभना शोभना 0603 0946 वाशिंगटन(एपी)</description>
<pubDate>Thu, 07 Mar 2024 06:26:04 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/सपर-टयजड-क-जत-म-बइडन-टरप-आग-दबर-आमन-समन-हन-क-सभवन-बढ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सपर-टयजड-क-जत-म-बइडन-टरप-आग-दबर-आमन-समन-हन-क-सभवन-बढ</guid>
<description>वाशिंगटन, 6 मार्च । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी-अपनी पार्टी की प्राइमरी में सुपर ट्यूजडे की जीत के साथ आगे चल रहे हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अमेरिकी मीडिया अनुमानों का हवाला देते हुए बताया कि अमेरिकी लेखिका मैरिएन विलियमसन और सांसद डीन फिलिप्स की चुनौती बखूबी सामना करते हुए बाइडेन ने अलबामा, मैसाचुसेट्स, मेन, उत्तरी कैरोलिना, ओक्लाहोमा, टेनेसी, वर्जीनिया और वर्मोंट की डेमोक्रेटिक प्राइमरी और आयोवा में पार्टी के कॉकस में जीत हासिल की है।
इस बीच, ट्रम्प के दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली को हराकर अलबामा, उत्तरी कैरोलिना, ओक्लाहोमा, टेनेसी और वर्जीनिया में रिपब्लिकन प्राइमरी मुकाबलों में जीत हासिल करने का अनुमान है।
घनी आबादी वाले कैलिफ़ोर्निया और टेक्सास तथा अमेरिकी क्षेत्र अमेरिकन समोआ सहित 15 प्रांतों में मंगलवार को प्राइमरी चुनाव हुए।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 07 Mar 2024 06:26:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन ने 38 रूसी ड्रोन मार गिराए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-न-38-रस-डरन-मर-गरए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-न-38-रस-डरन-मर-गरए</guid>
<description>कीव, 6 मार्च । यूक्रेन ने रूस के 42 अटैक ड्रोनों में से 38 को मार गिराया है। रूस ने बुधवार रात इन्हें लॉन्च किया था।
कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी सैन्य बलों ने डोनेट्स्क क्षेत्र में रूस के कब्जे वाले हिस्सों से पांच एस-300 एंटी-एयरक्राफ्ट गाइडेड मिसाइलों से हमला किया। ड्रोन कब्जे वाले क्रीमिया, साथ ही कुर्स्क क्षेत्र और दक्षिणी क्रास्नोडार क्राय में रूस के बंदरगाह शहर प्रिमोर्सको-अख्तरस्क से लॉन्च किए गए थे।
रूस को अटैक ड्रोन ईरान ने सप्लाई किए हैं। रूस इनका उपयोग यूक्रेन के अंदर मौजूद ठिकानों पर कर रहा है। यूक्रेनी वायु सेना के मोबाइल फायर समूहों और विमान भेदी मिसाइल यूनिटों ने निप्रॉपेट्रोस, ओडेसा, खेरसॉन, खमेलनित्सकी, चर्कासी, खारकिव, वीन्नित्स्या और सुमी क्षेत्र पर हमले को विफल कर दिया।
द कीव इंडिपेंडेंट ने क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के हवाले से बताया कि इससे पहले मंगलवार रात रूसी सेना ने यूक्रेन के उत्तरपूर्वी सुमी में हमले वाले ड्रोनों की एक श्रृंखला शुरू की, जिसमें शहर के कई इलाकों पर हमला किया गया।
प्रशासन के अनुसार, सभी घायल व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है। लेकिन हताहतों की संख्या या क्षति के बारे में डिटेल नहीं दी गई है। मंगलवार शाम को ओडेसा और खमेलनित्सकी में भी कई विस्फोट हुए थे।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Thu, 07 Mar 2024 06:26:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>निकी हेली राष्ट्रपति चुनाव से हुईं बाहर लेकिन उनके वोटर्स क्या करेंगे</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/नक-हल-रषटरपत-चनव-स-हई-बहर-लकन-उनक-वटरस-कय-करग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/नक-हल-रषटरपत-चनव-स-हई-बहर-लकन-उनक-वटरस-कय-करग</guid>
<description>निकी हेली ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी की रेस से अपना नाम वापस ले लिया है.
लेकिन इसके साथ ही उन्होंने रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को एक चेतावनी देते हुए कहा, अब यह डोनाल्ड ट्रंप पर निर्भर है कि वो हमारी पार्टी और उससे बाहर उन लोगों के वोट कैसे हासिल करेंगे जो उनका समर्थन नहीं करते.
मुझे आशा है वो ऐसा कर लें.
हेली का बाहर जाना प्रभावी रूप से 2024 के राष्ट्रपति चुनाव का आग़ाज़ माना जा रहा है. ये लगभग तय है कि अब राष्ट्रपति की फ़ाइनल रेस में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से ट्रंप और डेमोक्रेट की ओर से जो बाइडन के बीच मुकाबला होगा.
लेकिन इस सबके बीच एक नया सवाल है कि- हेली के वोटर्स उनके बाद अब किसे वोट देंगे?
दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर का हेली का समर्थन करने वाले ट्रंप-विरोधी रिपब्लिकन और निर्दलीय लोगों का समूह इतना काफ़ी नहीं था कि वो ट्रंप को नॉमिनेशन से बाहर कर पाता.
लेकिन निकी हेली के समर्थन में यही लोग और इनके साथ, कॉलेज एजुकेटर्स, सब-अर्बन वोटर अगर मिल जाएं, जिन्होंने हेली को दो प्राइमरी जिताए तो ये संख्या महत्वपूर्ण हो सकती है. ऐतिहासिक रूप से इस इन समूहों को चुनाव में एक बड़ा फोर्स माना जाता है जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं.
जानकार मानते हैं कि अपने जिन वोटर्स को निकी छोड़ चुकी हैं, अब वो राष्ट्रपति के चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे.
रिपब्लिकन रणनीतिकार केविन मैडेन ने कहा है, वो वोटर्स ही हैं जो इस चुनाव का फैसला करेंगे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Thu, 07 Mar 2024 06:26:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ताइवान की श्रम मंत्री ने भारतीय कामगारों के खिलाफ ‘नस्ली’ टिप्पणी को लेकर माफी मांगी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/तइवन-क-शरम-मतर-न-भरतय-कमगर-क-खलफ-नसल-टपपण-क-लकर-मफ-मग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/तइवन-क-शरम-मतर-न-भरतय-कमगर-क-खलफ-नसल-टपपण-क-लकर-मफ-मग</guid>
<description>(के.जे.एम. वर्मा)
बीजिंग/ताइपे, 7 मार्च। ताइवान की श्रम मंत्री ह्सु मिंग चुन ने एक विशेष क्षेत्र के भारतीय कामगारों की भर्ती करने की अपनी सरकार की योजना को लेकर की गई अनुचित टिप्पणी के लिए माफी मांगी हैं।
भारतीय कामगारों को लेकर उनकी नस्ली टिप्पणी की कड़ी आलोचना हुई थी।
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने हाल में एक बयान जारी कर बताया था कि भारत और ताइवान के लोगों के बीच के संबंधों को बढ़ावा देने और ताइवान के उद्योगों में श्रम बल की कमी को दूर करने के लिए द्वीपीय देश ने 16 फरवरी को भारत के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत भारतीय श्रमिकों की भर्ती की योजना है।
ताइवान सेंटल न्यूज एजेंसी (सीएनए) ने मंगलवार को खबर दी थी कि भर्ती योजना की रूपरेखा पेश करते हुए श्रम मंत्री ने ताइवान के एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि उनका मंत्रालय सबसे पहले पूर्वोत्तर भारत से कामगारों की भर्ती करेगा क्योंकि उनकी त्वचा का रंग और खान-पान की आदतें हमारे करीब हैं।
इसके साथ ही ह्सु ने कहा था कि वहां ज्यादातर लोग ईसाई हैं जो विनिर्माण, निर्माण और खेती में माहिर हैं।
खबर के मुताबिक ह्सु ने कहा कि भर्ती की रणनीति विदेश मंत्रालय के आकलन पर आधारित है।
उनकी टिप्पणियों की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के सांसद चेन कुआन-टिंग ने तीखी आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, ह्सु की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करता हूं, त्वचा का रंग और नस्ल प्रवासी कामगारों की भर्ती का आधार नहीं होना चाहिए।
टिंग ने एक वीडियो पोस्ट में कहा, संसद सदस्य होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि ताइवान सभी वयक्ति को महत्व देता है भले ही वे किसी भी नस्ल, संस्कृति या धर्म के हों। मेरा मजबूती से मानना है कि सभी पृष्ठभूमि के लोग सम्मान के हकदार हैं और मैं इस सिद्धांत को ताइवान में कायम रखने को प्रतिबद्ध हूं।
संसदीय सुनवाई के दौरान मंगलवार सुबह ह्सु ने अपनी अनुचित टिप्पणी के लिए माफी मांगी।
सीएनए की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि ताइवान की श्रम नीति चाहे वह स्थानीय कामगार के लिए हो या विदेशी कामगारों के लिए, समानता के आधार पर है और भेदभावपूर्ण नहीं है।
ताइवान के श्रम मंत्रालय ने भी ह्सु की टिप्पणी को लेकर माफी मांगी और कहा कि मंत्री की टिप्पणी का अभिप्राय भेदभाव से नहीं था।
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने भी मंगलवार को एक बयान में भारतीय श्रमिकों की भर्ती के संबंध में ताइवान की सरकारी एजेंसियों की टिप्पणी के लिए माफी मांगी।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 07 Mar 2024 06:26:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान: जुल्फ़िकार अली भुट्टो को मौत की सजा दिए जाने के दशकों बाद सुप्रीम कोर्ट ने जताया अफ़सोस, क्या कहा?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-जलफकर-अल-भटट-क-मत-क-सज-दए-जन-क-दशक-बद-सपरम-करट-न-जतय-अफसस-कय-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-जलफकर-अल-भटट-क-मत-क-सज-दए-जन-क-दशक-बद-सपरम-करट-न-जतय-अफसस-कय-कह</guid>
<description>पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की बेंच ने कहा है कि पूर्व पीएम ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को निष्पक्ष ट्रायल नहीं दिया गया और उनके ख़िलाफ़ चला केस क़ानून, संविधान के अनुरूप नहीं था.
बीते 13 सालों में इस मामले में सिर्फ़ 12 बार सुनवाई हुई है.
डॉन न्यूज़ के मुताबिक़, पाकिस्तान में संविधान के तहत राष्ट्रपति को ये अधिकार है कि वो जनहित से जुड़े किसी मामले पर सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई और राय देने के लिए कह सकते हैं.
पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता और ज़ुल्फिकार अली भुट्टो के नाती बिलावल ने इस मामले पर टिप्पणी की है.
बिलावल भुट्टो ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की राय से पाकिस्तान की लोकतांत्रिक और न्यायिक प्रणाली बेहतर होगी.
ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को पहली बार तीन सितंबर 1977 में गिरफ़्तार किया गया था. ये गिरफ़्तारी नवाब मोहम्मद कसूरी की हत्या मामले में हुई थी. हालांकि भुट्टो को 10 दिन बाद ज़मानत मिल गई थी.
17 सितंबर 1977 को मार्शल लॉ लगाए जाने के बाद भुट्टो को फिर से गिरफ़्तार किया गया था. साल 1978 में भुट्टो को मौत की सज़ा सुनाई गई थी.
अप्रैल 1979 में रावलपिंडी की जेल में भुट्टो को फांसी दे दी गई.</description>
<pubDate>Thu, 07 Mar 2024 06:26:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/फरस-म-गरभपत-करन-सवधनक-अधकर-बन-रषटरपत-न-कह-पर-दनय-क-लए-सदश</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/फरस-म-गरभपत-करन-सवधनक-अधकर-बन-रषटरपत-न-कह-पर-दनय-क-लए-सदश</guid>
<description>फ्रांस में गर्भपात कराना अब संवैधानिक अधिकार बना दिया गया है. फ्रांस दुनिया का पहला देश है,जिसने गर्भपात कराने का अधिकार अपने संविधान में शामिल किया है.
फ्रांस की संसद में सदस्यों इसके लिए संवैधानिक में संशोधन को मंजूरी दी. गर्भपात को संवैधानिक अधिकार बनाने के लिए फ्रांस के 1958 के संविधान में संशोधन किया गया.
इसके जरिये महिलाओं को गर्भपात कराने की आजादी दी गई है. फ्रांस की संसद में इस संशोधन के पक्ष में 780 वोट पड़े, जबकि विरोध में सिर्फ 72. संशोधन पारित होते ही संसद सदस्यों ने खड़े होकर इसका स्वागत किया.
संशोधन पारित होने के बाद राष्ट्रपति इमुनैएल मैक्रों ने कहा ने इसे फ्रांस के लिए गर्व का विषय करार दिया. उन्होंने कहा कि ये संविधान संशोधन पूरी दुनिया को एक संदेश देगा.
हालांकि गर्भपात विरोधी संगठनों ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है. रोमन कैथोलिक चर्च के मुख्यालय वेटिकन भी इसके विरोध में है. फ्रांस में गर्भपात कराना कानूनी है लेकिन देश के 85 फीसदी लोग चाहते थे कि संविधान में इसकी गारंटी दी जाए.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 06 Mar 2024 03:07:38 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कमला हैरिस ने इजरायली वॉर कैबिनेट सदस्य से कहा युद्धविराम की कार्रवाई में तेजी लाएं</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-इजरयल-वर-कबनट-सदसय-स-कह-यदधवरम-क-कररवई-म-तज-लए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-न-इजरयल-वर-कबनट-सदसय-स-कह-यदधवरम-क-कररवई-म-तज-लए</guid>
<description>वाशिंगटन, 5 मार्च । अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस ने इजराइल के कैबिनेट सदस्यों से मुलाकात कर सीजफाइयर की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने फिलिस्तीनी नागरिकों को सभी प्रकार की मानवीय सहायता सुनिश्चित किए जाने का भी आग्रह किया।
इजराइल के पूर्व रक्षा मंत्री और उप-प्रधानमंत्री बेनी गैंट्ज़ के साथ हैरिस की मुलाकात सोमवार को हुई जिसमें उन्होंने इजरायल और हमास के बीच तत्काल युद्धविराम के लिए आह्वान किया।
व्हाइट हाउस द्वारा जारी बैठक के एक रीडआउट में कहा गया है, उपराष्ट्रपति ने बंधक समझौते को हासिल करने की तात्कालिकता पर चर्चा की और बंधक वार्ता के लिए इज़राइल के दृष्टिकोण का स्वागत किया।
उन्होंने कहा, उन्होंने हमास से शर्तों को स्वीकार करने का आह्वान किया, जिसके तहत बंधकों की रिहाई के बाद तत्काल छह सप्ताह का युद्धविराम होगा।
रीडआउट में कहा गया है कि हैरिस ने गाजा में मानवीय स्थितियों और उत्तरी गाजा में एक सहायता काफिले के आसपास हाल ही में हुई भीषण त्रासदी के बारे में अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। इस घटना में एक सहायता काफिले से भोजन प्राप्त करने की कोशिश कर रहे कई फिलिस्तीनियों पर हमला हुआ था जिसमें सौ से ज्यादा लोग मारे गए।
जब से इजराइल ने गाजा में अपना आक्रमण शुरू किया है, तब से फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत की संख्या 30,000 से अधिक हो गई है।
इज़रायली सेना ने रविवार को कहा था मारे गए लोगों में से अधिकांश की मौत भगदड़ से हुई, जबकि फिलिस्तीन द्वारा संचालित स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों को अस्पतालों में भेजा गया था, उन्हें गोली मार दी गई।
रीडआउट में आगे कहा गया है कि गैंट्ज़ के साथ बैठक के दौरान हैरिस ने इजरायल से गाजा में मानवीय सहायता के प्रवाह को बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक इसका सुरक्षित वितरण सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के सहयोग से अतिरिक्त उपाय करने का आग्रह किया।
युद्ध से निपटने के तरीके को लेकर राष्ट्रपति बाइडेन और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बढ़ती दरार के बीच गैंट्ज़ की यात्रा हुई है। गैंट्ज़ नेतन्याहू के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं, लेकिन दोनों एक समझौते पर पहुंचे हैं, जिसके तहत वे हमास के खिलाफ सैन्य अभियान की योजना बनाने में सत्ता साझा करने पर सहमत हुए।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 06 Mar 2024 03:07:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूएनआरडब्ल्यूए पर लगाए गए आराेेप गंभीर, पर भारत फिलिस्तीनियों को और अधिक सहायता पर कर रहा विचार : कंबोज</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यएनआरडबलयए-पर-लगए-गए-आरप-गभर-पर-भरत-फलसतनय-क-और-अधक-सहयत-पर-कर-रह-वचर-कबज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यएनआरडबलयए-पर-लगए-गए-आरप-गभर-पर-भरत-फलसतनय-क-और-अधक-सहयत-पर-कर-रह-वचर-कबज</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 5 मार्च । भारत ने फिलिस्तीनियों को सहायता प्रदान करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए (यूएन रिलीफ एंड वर्क्स एजेंसी) के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह फिलिस्तीनियों को और अधिक सहायता प्रदान करने पर विचार कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार को कहा, यूएनआरडब्ल्यूए के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर हैं।
हालांकि उन्होंने कहा, हम यूएनआरडब्ल्यूए के सहायता अनुरोध पर भी सकारात्मक रूप से विचार कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इज़राइल द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की घोषणा की है। इजराइल का आराेेप है कि यूएनआरडब्ल्यूए के कर्मचारियों ने हमास द्वारा इज़राइल पर पिछले साल 7 अक्टूबर के आतंकवादी हमले में भाग लिया था।
उन्होंने संगठन के कामकाज की जांच के लिए पूर्व फ्रांसीसी विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है।
कंबोज ने महासभा अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस द्वारा यूएनआरडब्ल्यूए पर बुलाई गई एक विशेष बैठक में भाग लेते हुए कहा, हम जांच के नतीजों को जानने के लिए उत्सुक हैं।
फ्रांसिस ने चेतावनी दी कि तत्काल सहायता उपलब्ध कराए बगैर यूएनआरडब्ल्यूए अपना काम नहीं कर सकता।
गौरतलब है कि अमेरिका के नेतृत्व में 16 देशों ने यूएनआरडब्ल्यूए पर लगे आरोपों के मद्देनजर उसे दी जाने वाली 400 मिलियन डॉलर से अधिक की सहायता राशि में कटौती कर दी है।
कंबोज ने फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली एजेंसी को भारत के समर्थन को दोहराया।
उन्होंने कहा, फिलिस्तीनी शरणार्थियों के साथ अपनी एकजुटता के प्रतीक के रूप में भारत अपना वार्षिक योगदान 5 मिलियन डॉलर कर रहा है, जो 2018 में 1.5 मिलियन डॉलर था।
उन्होंने कहा, 7 अक्टूबर को इज़राइल पर हमास के आतंकवादी हमले से शुरू हुए संघर्ष में बड़े पैमाने पर नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की जान चली गई और इसके परिणामस्वरूप एक खतरनाक मानवीय संकट पैदा हो गया।
उन्होंने कहा, स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए यह जरूरी है कि गाजा के लोगों को मानवीय सहायता तुरंत बढ़ाई जाए।
उन्होंने कहा कि संघर्ष का शांतिपूर्ण अंत केवल बातचीत के माध्यम से ही संभव है और दो-देश समाधान ही स्थायी शांति लाएगा।
गौरतलब है कि यूएनआरडब्ल्यूए की स्थापना 1949 में इज़राइल की स्थापना के दौरान विस्थापित फिलिस्तीन शरणार्थियों की मदद के लिए महासभा द्वारा की गई थी।
यह गाजा, वेस्ट बैंक, लेबनान, सीरिया और जॉर्डन में सक्रिय है और 5.9 मिलियन शरणार्थियों को भोजन सहायता और शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक प्रदान करता है।
गाजा में इसके कर्मचारियों की संख्या 13 हजार है और उनमें से 160 से अधिक हमास के हमले के बाद इजराइल के जवाबी हमले में मारे गए हैं।
यूएनआरडब्ल्यूए के आयुक्त-जनरल फिलिप लेज़ारिनी ने महासभा को बताया कि कई देशों द्वारा अपने योगदान में कटौती के कारण एजेंसी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यूएनआरडब्ल्यूए को समाप्त करने के लिए जानबूझकर अभियान चलाया जा रहा है।
लाज़ारिनी ने कहा, इस अभियान के तहत एजेंसी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।
इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यूएनआरडब्ल्यूए को खत्म करने का आह्वान किया है और कहा है कि युद्ध के बाद इसे गाजा में संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इज़राइल के स्थायी प्रतिनिधि गिलाद एर्दान ने महासभा को बताया कि यूएनआरडब्ल्यूए की गाजा में भूमिका समाप्त हो गई है, और इसे तुरंत बदला जाना चाहिए।
इज़राइल ने आरोप लगाया है कि यूएनआरडब्ल्यूए के 450 कर्मचारी हमास या अन्य आतंकवादी संगठनों के सदस्य थे।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 06 Mar 2024 03:07:37 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/दनय-क-पहल-वब-पलटफरम-आधरत-रबट-ओएस-इस-सपतह-आएग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दनय-क-पहल-वब-पलटफरम-आधरत-रबट-ओएस-इस-सपतह-आएग</guid>
<description>सियोल, 5 मार्च । दक्षिण कोरियाई तकनीक दिग्गज कंपनी नावेर ने मंगलवार को कहा कि वह दुनिया में पहली बार एक वेब प्लेटफॉर्म-आधारित रोबोट ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) का अनावरण करेगी।
नेवर इस सप्ताह रियाद, सऊदी अरब में गूगल, एपल, मेटा प्लेटफ़ॉर्म, एडब्लूएस और अन्य वैश्विक बड़ी तकनीकों के साथ लीप 2024 कार्यक्रम में शामिल हो रहा है।
अपने अधिकारियों के अनुसार, इवेंट के दौरान कोरियाई कंपनी व्हेल ओएस द्वारा संचालित एआरसी माइंड पेश करेगी, जो दुनिया का पहला वेब प्लेटफॉर्म-आधारित रोबोट ओएस है, जो दुनिया भर में रोबोटिक्स डेवलपर्स को विभिन्न रोबोट सेवाएं बनाने में मदद करेगा।
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एआरसी माइंड रोबोट सेवाओं के साथ मौजूदा अनुप्रयोगों के कनेक्शन का समर्थन करेगा और इसमें रोबोट के नियंत्रण, अनुभूति और आंदोलन के लिए एक वेब एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस शामिल होगा।
नावेर ने कहा कि उसकी योजना पहले अपने रोबोटों पर एआरसी माइंड को लागू करने की है, जो मूल रोबोट ओएस की तुलना में तेज और हल्का है और बाद में एक खुला पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करेगा।
इवेंट के दौरान कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ सह-विकसित अगली पीढ़ी के रोबोट प्लेटफॉर्म का भी अनावरण करेगी।
दोनों कंपनियों ने संयुक्त रूप से नावेर के ओएस और सॉफ्टवेयर समाधान और सैमसंग के सेमीकंडक्टर समाधानों को मिलाकर एक रोबोटिक्स एज कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जिसमें सिस्टम ऑन चिप और इमेज सेंसर शामिल हैं।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 06 Mar 2024 03:07:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्विटर के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल ने मस्क पर किया मुकदमा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टवटर-क-परव-सईओ-परग-अगरवल-न-मसक-पर-कय-मकदम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टवटर-क-परव-सईओ-परग-अगरवल-न-मसक-पर-कय-मकदम</guid>
<description>सैन फ्रांसिस्को, 5 मार्च । ट्विटर (अब एक्स ) के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल सहित तीन कर्मचारियों ने एलन मस्क पर 128 मिलियन डॉलर नहीं चुकाने को लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दायर करने का ऐलान किया है।
पराग अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल पूर्व ट्विटर कानूनी और नीति प्रमुख विजया गड्डे और पूर्व ट्विटर जनरल काउंसिल सीन एडगेट ने एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
एक फॉलोवर ने पोस्ट किया कि पराग अग्रवाल ने एलन मस्क पर मुकदमा दायर किया है, तो इस पर मंगलवार को मस्क ने सिर्फ एक इमोजी डालकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
मुकदमे में दावा किया गया कि टेस्ला के सीईओ ने सार्वजनिक रूप से लगभग 200 मिलियन डॉलर के उनके भुगतान को रोकने की कसम खाकर उनके प्रति विशेष गुस्सा दिखाया, जब उन्होंने 2022 में 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया।
अमेरिकी जिला न्यायालय में दायर मुकदमा में कहा गया है, मस्क के नियंत्रण में ट्विटर कर्मचारियों, मकान मालिकों, विक्रेताओं और अन्य लोगों को परेशान करने वाला एक उपहास बन गया है। मस्क अपने बिलों का भुगतान नहीं करते हैं, उनका मानना ​​​​है कि नियम उन पर लागू नहीं होते हैं, और जो कोई भी उनसे असहमत है, उसके साथ दुर्व्यवहार करने के लिए अपने धन और शक्ति का उपयोग करते हैं।
अक्टूबर 2022 में, मस्क ने अग्रवाल, गड्डे और सेगल को सूचित किया कि कंपनी के साथ उनका संबंध खत्म कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तीनों शीर्ष अधिकारियों ने कंपनी छोड़ी तो उनके पास 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा का एग्जिट पैकेज था।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 06 Mar 2024 03:07:36 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>डेटा प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने के बाद ही थम सकता है साइबर अपराध : साइबर एक्सपर्ट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/डट-परटकशन-एकट-लग-हन-क-बद-ह-थम-सकत-ह-सइबर-अपरध-सइबर-एकसपरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डट-परटकशन-एकट-लग-हन-क-बद-ह-थम-सकत-ह-सइबर-अपरध-सइबर-एकसपरट</guid>
<description>नोएडा, 5 मार्च । नोएडा साइबर अपराधियों की पहली पसंद और ठिकाना बनता जा रहा है। एक के बाद एक फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा हो रहा है। कई देशी और विदेशी नागरिक ठगी करते हुए पकड़े जा रहे हैं। सोमवार को भी पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया जो कंबोडिया में फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लोगों से 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है।
ग्रेटर नोएडा के बिसरख पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी मॉल के पास होटल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस गैंग का सरगना चीन का नागरिक बगैर वीजा के नेपाल के रास्ते से भारत आया था। ये लोग कोरियर से कंबोडिया सिम कार्ड भेजते थे। उनके पास से 531 सिम कार्ड और कई विदेशी मुद्राएं बरामद हुई हैं।
यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सैकड़ो फर्जी कॉल सेंटर और साइबर ठगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन देश में डाटा प्रोटक्शन एक्ट तो आ गया है लेकिन इसे पूरी तरीके से लागू नहीं किया गया है, जिसके कारण अभी भी बड़ी-बड़ी कंपनियां, दुकानें और अन्य जगहों पर आम आदमी का डेटा सेफ नहीं है। साइबर हैकर बड़ी आसानी से डेटा हैक कर और कई कंपनियों से डेटा खरीद कर लोगों से ठगी करते हैं।
पिछले साल ही नोएडा में 2000 करोड़ रुपए का डेटा चीन भेजने का मामला सामने आया था। एसटीएफ ने थाना बीटा टू क्षेत्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए 18 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था।
इसके अलावा बीते साल जुलाई में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से चीन के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। नोएडा की कंपनी से डेटा चीन भेजा जा रहा था।
साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल ने बताया है कि हमारे देश में डाटा प्रोटक्शन एक्ट आ तो गया है लेकिन पूरी तरीके से लागू नहीं किया गया है, जिसके चलते साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पड़ोसी देश हम पर लगातार हमला कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हमारा डेटा बहुत आसानी से बैंकों से, हॉस्पिटल से, रिटेल कंपनियों से, हैकर्स को मिल जाता है और उसके साथ-साथ बहुत कम दामों में डाटा खरीदा भी जाता है।
उन्होंने कहा कि डेटा दो तरीके से मिलता है। एक उस कंपनी के डेटा बेस में जाकर उसे हैक कर और दूसरा बहुत कम दामों में खरीद कर।
उन्होंने बताया कि हमारा पड़ोसी मुल्क चीन यह चाहता है कि भारत की बढ़ती प्रोग्रेस को रोका जाए। इसीलिए यहां से ज्यादा से ज्यादा डेटा चीन में पहुंचकर वहां के साइबर हैकर्स और अपराध करने वाले लोगों को निशाना बनाते रहते हैं। इसीलिए ज्यादा से ज्यादा डेटा चीन अपने पास रखना चाहता है।
इस समय चीन को भारत अपना सबसे बड़ा कंपीटीटर मान रहा है और चीन चाहता है कि यहां की अर्थव्यवस्था को खराब किया जाए इसीलिए चाइनीस एप के जरिए और हमारे डेटा का इस्तेमाल कर चीन, लोगों के बीच में पहुंच कर हमारी अर्थव्यवस्था को खराब करना चाहता है।
पवन दुग्गल के मुताबिक, डेटा कहीं से भी कभी भी लीक हो सकता है। इसलिए भारत सरकार सभी से कहती है कि काफी ज्यादा सावधानी बरतें। हर किसी को अपनी हर जानकारी ना दे। अभी भारत के पास साइबर अपराध को लेकर कोई डेडीकेटेड कानून नहीं है। इसीलिए लोगों को काफी ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 06 Mar 2024 03:07:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>लैब में बनाए मिनी किडनी और मिनी फेफड़े</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/लब-म-बनए-मन-कडन-और-मन-फफड</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/लब-म-बनए-मन-कडन-और-मन-फफड</guid>
<description>वैज्ञानिकों ने लैब में छोटे आकार के फेफड़े और अन्य अंग उगाने में कामयाबी हासिल की है. यह सफलता आने वाले समय में गर्भवती महिलाओं की समस्याओं के इलाज की दिशा में बड़े रास्ते खोल सकती है
(dw.com)
वैज्ञानिकों ने लैब में मिनी-ऑर्गन बनाए हैं. गर्भ में भ्रूण को संभाल कर रखने वाले द्रव्य में से कोशिकाएं निकालकर उनसे ये अंग विकसित किए गए हैं. वैज्ञानिकों ने इन्हें ऑर्गनोएड्स नाम दिया है. ये छोटे-छोटे अंग नई दवाएं विकसित करने के साथ-साथ अंगों की कार्य-प्रक्रिया समझने में भी मददगार साबित हो सकते हैं.
ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन और ग्रेट ऑर्मंड स्ट्रीट हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने 12 गर्भवती महिलाओं के गर्भ से कोशिकाएं जमा कीं. ये सैंपल नियमित जांच के दौरान ही लिए गए. उन कोशिकाओं से पहली बार ये ऑर्गनाएड्स विकसित किए गए.
इन वैज्ञानिकों का मानना है कि उनकी खोज भविष्य में डॉक्टरों को बच्चे के जन्म से पहले ही जन्मजात बीमारियों के इलाज में मदद कर सकती है. इसके अलावा गर्भ में ही बच्चे के लिए जरूरी पोषण मुहैया कराया जा सकता है.
कैसे हुआ शोध
इस खोज पर नेचर मेडिसिन पत्रिका में एक शोध पत्र प्रकाशित हुआ है. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की शोधकर्ता मातिया गेरली इस खोज को लेकर बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने और उनके सहयोगियों ने जो स्टेम सेल गर्भ से निकाले थे, वे दरअसल भ्रूण द्वारा उतारी गई कोशिकाएं थीं. गर्भ के दौरान ऐसा होना आम बात है.
पहले वैज्ञानिकों ने उन कोशिकाओं को अलग-अलग करके उनकी पहचान की कि वे किस अंग से आए हैं. उनमें से फेफड़े, गुर्दे और आंत से आई कोशिकाओं को अलग-अलग किया गया और फिर उनका इस्तेमाल अंग विकसित करने में किया गया.
वैसे, ऑर्गनाएड बनाने का यह पहला प्रयास नहीं है. लेकिन अब तक जो ऑर्गनाएड बनाए गए हैं वे वयस्क कोशिकाओं से लिए गए थे. लेकिन वयस्क कोशिकाओं से स्टेम सेल लेने के बहुत से नियम-कानूनहैं. गर्भ में मौजूद अमोनिक द्रव्य से कोशिकाएं लेना इन नियमों के दायरे से बाहर हैं इसलिए वैज्ञानिकों के लिए यह आसान है.
नैतिकता पर बहस
ब्रिटेन में गर्भपात के लिए आमतौर पर 22 हफ्ते की सीमा निर्धारित है. उसके बाद गर्भ से कोशिकाएं नहीं ली जा सकतीं. इस वजह से उस सीमा के बाद वे भ्रूण के विकास का अध्ययन कोशिकाओं के जरिए नहीं कर सकते. बाकी दुनिया में भी गर्भपात को लेकर अलग-अलग लेकिन कड़ी सीमाएं तय हैं.
मैडिसन की विस्कॉन्सिन यूनिवर्सिटी में कानून और बायोएथिक्स के मानद प्रोफेसर अल्टा चारो कहती हैं कि अमेरिका में अधिकतर राज्यों में शोध के लिए भ्रूण से उत्तक लेना वैध है. लेकिन ब्रिटेन में ऐसा नहीं है.
चारो इस शोध में शामिल नहीं थीं. वह कहती हैं कि यह नया तरीका किसी तरह की नैतिक दुविधा पैदा नहीं करता. उन्होंने कहा, अमोनिक द्रव्य से कोशिकाएं लेना भ्रूण या मां के लिए किसी तरह से खतरनाक नहीं होता. इसे नियमित जांच के लिए इस्तेमाल किया ही जा रहा है.
कई वैज्ञानिक इस बात से सहमत हैं. सैन फ्रांसिस्को की कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी में डिवेलपमेंटल एंड स्टेम सेल बायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ आर्नल्ड क्रीगश्टाइन कहते हैं कि इस तरीके से स्टेम सेल लेना उस भ्रूण विशेष के बारे में बहुत सी जानकारियां दे सकता है.
और चूंकि अमोनिक द्रव्य से लैब में ऑर्गनाएड्स बनाने में चार से छह हफ्ते लगते हैं तो अगर अजन्मे बच्चे में कोई समस्या नजर आती है तो उसका इलाज जन्म से पहले करने के लिए काफी समय मिल सकता है.
वीके/सीके (एपी)</description>
<pubDate>Wed, 06 Mar 2024 03:07:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का वार्षिक सम्मेलन पेइचिंग में उद्घाटित</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-रषटरय-जन-परतनध-सभ-क-वरषक-सममलन-पइचग-म-उदघटत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-रषटरय-जन-परतनध-सभ-क-वरषक-सममलन-पइचग-म-उदघटत</guid>
<description>बीजिंग, 5 मार्च । चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का वार्षिक सम्मेलन मंगलवार सुबह पेइचिंग जन वृहद भवन में उद्घाटित हुआ। देश के विभिन्न क्षेत्रों, जातियों और व्यवसायों के करीब 3,000 प्रतिनिधि इसमें उपस्थित रहे।
बता दें कि राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा चीन की सर्वोच्च राष्ट्रीय सत्ताधारी संस्था है, जिसका कार्यकाल पांच साल है। हर साल उसका एक पूर्णाधिवेशन होता है, जो देश की महत्वपूर्ण नीतियों, कानूनी मसौदों और अहम नियुक्तियों पर विचार कर मंजूरी देगा। वह जनता से राष्ट्रीय सत्ता निभाने का उच्चतम रूप है और चीनी विशेषता वाली समाजवादी लोकतांत्रिक राजनीति का अहम प्रतिबंब भी है।
सात दिन चलने वाले अधिवेशन में राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के सदस्य सरकारी कार्य रिपोर्ट पर विचार कर उसकी पुष्टि करेंगे। इसके साथ अधिवेशन में राष्ट्रीय आर्थिक व सामाजिक विकास योजना, केंद्रीय व स्थानीय बजट रिपोर्ट और सर्वोच्च जन न्यायालय तथा सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेटोरेट की कार्य रिपोर्ट का जायज़ा कर उनकी मंजूरी भी देगा।
माना जा रहा है कि गुणवत्ता विकास, नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियां, आर्थिक वृद्धि दर इस अधिवेशन के मुख्य ध्यानाकर्षक मुद्दे हैं, जो चीन के अगले चरण के विकास यहां तक कि वैश्विक आर्थिक बहाली के लिए बड़ा महत्व रखते हैं।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 06 Mar 2024 03:07:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>कोई भारतीय सैनिक मालदीव में मौजूद नहीं रहेगा, सादे कपड़ों में भी नहीं : राष्ट्रपति मुइज्जू</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/कई-भरतय-सनक-मलदव-म-मजद-नह-रहग-सद-कपड-म-भ-नह-रषटरपत-मइजज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कई-भरतय-सनक-मलदव-म-मजद-नह-रहग-सद-कपड-म-भ-नह-रषटरपत-मइजज</guid>
<description>माले, 5 मार्चभारत विरोधी बयानबाजी तेज करते हुए मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि उनके देश में 10 मई के बाद एक भी भारतीय सैन्य कर्मी मौजूद नहीं रहेगा , यहां तक कि सादे कपड़ों में भी नहीं। मीडिया में आयी एक खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी।
मुइज्जू का यह बयान तब आया है जब एक सप्ताह से भी कम समय पहले भारत की असैन्य टीम मालदीव में एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले सैन्यकर्मियों की जगह लेने वहां पहुंची थी। मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की समयसीमा तय की थी।
एक समाचार पोर्टल एडीशन डॉट एमवी ने बताया कि उन्होंने बा द्वीप के इधाफुशी आवासीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों को देश से बाहर निकालने में उनकी सरकार की सफलता के कारण झूठी अफवाहें फैला रहे लोग स्थिति को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।
पोर्टल ने चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू के हवाले से कहा, यह कहना कि ये लोग (भारतीय सेना) देश छोड़कर जा नहीं रहे हैं, वे सादे कपड़े पहनकर अपनी वर्दी बदलने के बाद वापस लौट रहे हैं। हमें ऐसे विचार नहीं लाने चाहिए जो हमारे दिलों में संदेह पैदा करें और झूठ फैलाएं।
उन्होंने कहा, 10 मई के बाद देश में कोई भारतीय सैनिक मौजूद नहीं रहेगा। न ही वर्दी में और न ही सादे कपड़ों में। भारतीय सेना किसी भी तरह के कपड़ों में इस देश में नहीं रहेगी। मैं विश्वास के साथ यह कहता हूं।
उन्होंने यह बयान ऐसे दिन दिया है जब उनके देश ने निशुल्क सैन्य सहायता हासिल करने के लिए चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इससे पहले, पिछले महीने दो फरवरी को दोनों पक्षों के बीच दिल्ली में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत इस द्वीपीय देश में तीन विमानन प्लेटफॉर्म में अपने सैन्यकर्मियों को बदलेगा और इस प्रक्रिया का पहला चरण 10 मार्च तक पूरा किया जाएगा।
पांच फरवरी को संसद में दिए अपने पहले संबोधन में भी मुइज्जू ने ऐसी ही टिप्पणियां की थीं।
अभी भारत के 88 सैन्यकर्मी मालदीव में हैं, जो मुख्य रूप से दो हेलीकाप्टर और एक विमान का संचालन करने के लिए हैं। इनके जरिये सैकड़ों मेडिकल बचाव एवं मानवीय सहायता मिशन को पूरा किया गया है।
एडीशन डॉट एमवी ने बताया कि देश छोड़कर जाने वाले पहले सैन्य कर्मी अद्दू सिटी में दो हेलीकॉप्टर का संचालन कर रहे भारतीय सैन्य कर्मी हैं। हा धालू द्वीप हनीमाधू और लामू द्वीप काहधू में मौजूद सैन्य कर्मियों के भी 10 मई से पहले मालदीव से जाने की संभावना है।
इस बीच, स्थानीय मीडिया में आयी खबरों में यह भी कहा गया है कि मालदीव ने मेडिकल बचाव मिशन के लिए विमानों का संचालन करने के लिए पिछले सप्ताह श्रीलंका के साथ सफलतापूर्वक समझौता किया है। इससे यह संकेत मिलता है कि वह सभी भारतीय सैनिकों को हटाने पर तुला है।(भाषा)</description>
<pubDate>Wed, 06 Mar 2024 03:07:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास में तेज़ी लाएगा : सरकारी कार्य रिपोर्ट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-नई-गणवतत-वल-उतपदक-शकतय-क-वकस-म-तज-लएग-सरकर-करय-रपरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-नई-गणवतत-वल-उतपदक-शकतय-क-वकस-म-तज-लएग-सरकर-करय-रपरट</guid>
<description>बीजिंग, 5 मार्च । चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के वार्षिक सम्मेलन में मंगलवार को सरकारी कार्य रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया, जिसे समीक्षा के लिए एनपीसी को सौंपा गया।
सरकारी कार्य रिपोर्ट में बल देते हुए कहा गया कि साल 2024 में चीन आधुनिक औद्योगिक प्रणाली के निर्माण को मज़बूती से बढ़ावा देगा और नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास में तेज़ी लाएगा।
कार्य रिपोर्ट में कहा गया कि चीन प्रमुख विनिर्माण उद्योग श्रृंखलाओं के उच्च गुणवत्ता वाली विकास कार्रवाइयां लागू करेगा, औद्योगिक श्रृंखलाओं और आपूर्ति श्रृंखलाओं के लचीलेपन और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएगा।
विनिर्माण उद्योग में तकनीकी परिवर्तन और उन्नयन परियोजनाओं को लागू करेगा, आधुनिक उत्पादक सेवाओं के विकास में तेजी लाएगा। इंटेलिजेंट नेटवर्क कनेक्शन वाले नए ऊर्जा वाहनों और अन्य उद्योगों में प्रमुख लाभों को समेकित और विस्तारित करेगा।
इसके साथ ही, चीन अत्याधुनिक उभरती हाइड्रोजन ऊर्जा, नई सामग्री, नवीन दवाओं आदि उद्योगों के विकास में तेजी लाएगा। भावी औद्योगिक विकास योजनाएं बनाकर क्वांटम प्रौद्योगिकी और जीवन विज्ञान का विकास करेगा, और भविष्य के कई उद्योग पायलट जोन की स्थापना करेगा।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 06 Mar 2024 03:07:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-बल-गज-म-लग-भख-स-मर-रह-ह-यदधवरम-जलद-लग-ह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कमल-हरस-बल-गज-म-लग-भख-स-मर-रह-ह-यदधवरम-जलद-लग-ह</guid>
<description>अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा है कि ग़ज़ा में लोग भूख से मर रहे हैं.
उन्होंने इसराइल से कहा है कि वह ग़ज़ा में राहत सामग्री की सप्लाई में और इजाफा करे.
कमला हैरिस ने कहा कि ग़ज़ा में कम से कम से छह सप्ताह का युद्ध विराम होना चाहिए ताकि वहां से इसराइली बंधकों को निकाला जा सके.
इससे पहले मिस्र में युद्धविराम को लेकर बातचीत के लिए बैठक में इसराइल ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था. इसराइल ने कहा था कि फ़लस्तीन अब भी जिंदा बचे बंधकों की सूची नहीं दे रहा है.
हमास का कहना है कि इसराइल की लगातार बमबारी की वजह से वो ऐसा नहीं कर पा रहा है. हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी बासिम नईम ने कहा, व्यावहारिक तौर पर ये पता लगाना मुश्किल है कि कौन ज़िंदा है, कौन नहीं.
समझा जाता है कि हमास के प्रतिनिधि, अमेरिका और क़तर के मध्यस्थ इस समय मिस्र की राजधानी काहिरा में मौजूद हैं.
गुरुवार को फ़लस्तीन में राहत सामग्री लेने के लिए लाइन में लगे 112 लोगों के ट्रकों से कुचल कर हुई मौतों के बाद ग़ज़ा में युद्धविराम घोषित करने का दबाव बढ़ गया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 05 Mar 2024 02:20:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अमेरिका: हेली ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया का प्राइमरी चुनाव जीता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अमरक-हल-न-डसटरकट-ऑफ-कलबय-क-परइमर-चनव-जत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अमरक-हल-न-डसटरकट-ऑफ-कलबय-क-परइमर-चनव-जत</guid>
<description>वाशिंगटन, 4 मार्च। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया के तहत हुए डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (डी.सी.) के प्राइमरी चुनाव में निक्की हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हरा कर 2024 प्रचार मुहिम के दौरान अपनी पहली जीत हासिल की।
हेली को रविवार को मिली जीत ने ट्रंप के विजयी रथ को अस्थायी रूप से रोक दिया है लेकिन इस सप्ताह होने वाले सुपर ट्यूजडे (महामंगलवार) में पूर्व राष्ट्रपति को बड़ी संख्या में डेलिगेट (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) का समर्थन मिलने की संभावना है।
सुपर ट्यूजडे अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं।
अपने गृह राज्य साउथ कैरोलाइना में पिछले सप्ताह मिली हार के बावजूद हेली ने कहा था कि वह अपनी दावेदारी नहीं छोड़ेंगी।
डी.सी. रिपब्लिकन पार्टी के अधिकारियों ने रविवार को हेली को विजेता घोषित किया।
इससे पहले, ट्रंप ने शनिवार को इडाहो और मिसौरी में कॉकस में जीत हासिल की थी और मिशिगन में रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में सभी का समर्थन प्राप्त किया था।
एपी सिम्मी गोला सिम्मी 0403 0816 वाशिंगटन(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 05 Mar 2024 02:20:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हैती ने घातक हिंसा के बाद आपातकाल और रात्रिकालीन कर्फ्यू की घोषणा की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हत-न-घतक-हस-क-बद-आपतकल-और-रतरकलन-करफय-क-घषण-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हत-न-घतक-हस-क-बद-आपतकल-और-रतरकलन-करफय-क-घषण-क</guid>
<description>पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती), 4 मार्च। हैती की सरकार ने सप्ताहांत में हुई हिंसा के बाद सड़कों पर नियंत्रण फिर से हासिल करने की कवायद में रविवार देर रात आपातकाल और रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने की घोषणा की।
इस हिंसा के दौरान सशस्त्र गिरोह के सदस्यों ने देश की दो सबसे बड़ी जेलों पर धावा बोल दिया था।
देश में 72 घंटे का आपातकाल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सरकार ने कहा कि यह उन हत्यारों, अपहरणकर्ताओं और अन्य हिंसक अपराधियों को खोज निकालने के लिए लागू किया जाएगा जो जेल से फरार हो गए हैं।
कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहे वित्त मंत्री पैट्रिक बायोवर्ट ने एक बयान में कहा, पुलिस को कर्फ्यू लागू करने और सभी अपराधियों को पकड़ने के लिए सभी कानूनी साधनों का इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया है।
प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने देश में बढ़ते शक्तिशाली अपराध समूहों के साथ संघर्ष में स्थिरता लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र समर्थित सुरक्षा बल की तैनाती के वास्ते समर्थन जुटाने की कोशिश में पिछले सप्ताह विदेश यात्रा की थी।
हैती में गिरोहों द्वारा पोर्ट ऑ प्रिंस में सरकारी संस्थानों पर हमले बढ़ने के बीच गत सप्ताहांत हुई हिंसा में बृहस्पतिवार से अब तक कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी है जिनमें से चार पुलिस अधिकारी हैं। बदमाशों ने पुलिस थानों, देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और यहां तक कि फुटबॉल स्टेडियम तक को निशाना बनाया है।
एपी गोला वैभव वैभव 0403 1006 पोर्टऑप्रिंस(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 05 Mar 2024 02:20:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/वशष-शकष-क-परभषत-करन-जटल-इसम-मत-पत-क-भमक-खस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/वशष-शकष-क-परभषत-करन-जटल-इसम-मत-पत-क-भमक-खस</guid>
<description>(लौरा पेरेज़ गोंजालेज, हेनरी पाराडा और वेरोनिका एस्कोबार ओलिवो, टोरंटो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी)
टोरंटो, 4 मार्च। ओंटारियो शिक्षा मंत्रालय की विशेष शिक्षा नीति और संसाधन मार्गदर्शिका स्कूल बोर्डों और स्कूलों को विशेष शिक्षा कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश प्रदान करती है।
यह शिक्षा समानता के महत्व और विशेष शिक्षा कार्यक्रमों में माता-पिता को शामिल करने पर भी जोर देता है।
शोधकर्ताओं के रूप में, जब हमारी परियोजना में विशेष शिक्षा की बात आती है तो हमने लैटिन अमेरिकी और अश्वेत कैरेबियाई युवाओं के अधिकारों का पता लगाया, जिनमें बच्चों और युवाओं की भागीदारी का अधिकार शामिल है।
नवागंतुकों के अनुभवों को बेहतर ढंग से समझने के लिए, हमने 32 अभिभावकों का साक्षात्कार लिया, जिनमें से 12 ने ओन्टारियो स्कूलों में विशेष शिक्षा के साथ प्रत्यक्ष अनुभव का संकेत दिया।
हमें पता चला कि माता-पिता को शामिल करने की विशेष शिक्षा नीति की प्रतिबद्धता के बावजूद, कई माता-पिता अपने बच्चे की सीखने की जरूरतों के आकलन से संबंधित निर्णय लेने की प्रक्रियाओं से अलग महसूस करते हैं और उन्हें भाषा संबंधी बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
विशेष शिक्षा की आवश्यकता की पहचान करना
ओंटारियो में, सीखने की ज़रूरतों को प्रस्तुत करने वाले छात्रों को एक या अधिक विशेष शिक्षा श्रेणियों के भीतर असाधारण के रूप में पहचाना जा सकता है। इन श्रेणियों का उद्देश्य उनके सीखने को प्रभावित करने वाली स्थितियों का समाधान करना है।
समान शैक्षिक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिक्षा छात्रों को लाभान्वित कर सकती है। हालाँकि, शोधकर्ताओं ने न्यायसंगत शिक्षा के लिए विशेष शिक्षा कार्यक्रमों की प्रभावशीलता के बारे में भी चिंता जताई है क्योंकि नस्लवाद और वर्गवाद जैसे सामाजिक कारकों के परिणामस्वरूप विकलांगता के भेदभावपूर्ण निर्धारण और विशेष आवश्यकताओं की धारणा होती है।
ओंटारियो के सबसे बड़े स्कूल बोर्डों में, अन्य नस्लीय-जातीय समूहों के छात्रों की तुलना में, अश्वेत और लैटिन अमेरिकी युवाओं को विशेष शिक्षा कार्यक्रमों में असमान रूप से रखा गया है।
पश्चिमी ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में स्थित पील डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड के शोध से पता चलता है कि अश्वेत छात्रों को व्यवहारगत असाधारणता के साथ पहचाने जाने और विशेष शिक्षा प्रोग्रामिंग में शामिल होने की संभावना तीन गुना अधिक है।
इसी तरह, लैटिन अमेरिकी युवाओं ने अंग्रेजी में दक्षता के बावजूद मनमाने ढंग से अंग्रेजी को दूसरी भाषा के पाठ्यक्रम के रूप में रखे जाने और संचार संबंधी असाधारणताओं का लेबल लगाए जाने की सूचना दी है। ये लेबल उनकी शैक्षिक यात्रा पर लंबे समय तक प्रभाव डालते हैं।
जटिल विशेष शिक्षा प्रक्रियाएँ
ओंटारियो में, विशेष शिक्षा प्लेसमेंट प्रक्रिया जटिल है और इसमें कई पक्ष शामिल हो सकते हैं (जैसे शिक्षक, प्रिंसिपल, विशेष शिक्षा कर्मचारी, स्कूल बोर्ड अधिकारी, माता-पिता या अभिभावक और, यदि अनुरोध किया जाए तो दुभाषिए)।
ये पार्टियाँ छात्रों की सीखने की ज़रूरतों का मूल्यांकन करने के लिए परामर्श में संलग्न हैं। फिर मूल्यांकन के समीक्षा बोर्ड की पहचान, प्लेसमेंट और समीक्षा समिति (आईपीआरसी) द्वारा की जाती है, जिसमें कम से कम तीन सदस्य होते हैं, जिनमें से एक स्कूल बोर्ड का प्रिंसिपल या पर्यवेक्षी अधिकारी होना चाहिए।
निर्देश के अनुसार, शिक्षकों को माता-पिता को इस मूल्यांकन प्रक्रिया और आईपीआरसी बैठक में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित और आमंत्रित करना चाहिए, हालांकि उनकी उपस्थिति आवश्यक नहीं है।
आवश्यक अभिभावकीय इनपुट का अभाव
हालाँकि, माता-पिता को आईपीआरसी के निर्णय के बयान पर हस्ताक्षर करना और उससे सहमत होना आवश्यक है। उन्हें निष्कर्षों के खिलाफ अपील करने का अधिकार है और उन्हें 30 दिन का समय दिया जाता है। यदि माता-पिता अपील नहीं करते हैं, तो बोर्ड प्रिंसिपल को व्यक्तिगत शिक्षा योजना (आईईपी) सहित समिति के निर्णय को लागू करने का निर्देश देता है।
बच्चे का प्रांतीय छात्र रिकॉर्ड निर्णय के परिणामों का दस्तावेजीकरण करता है, जिसमें विभिन्न लेबल, या पहचानी गई असाधारणताएं और आईईपी शामिल हैं। ये रिकॉर्ड प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के दौरान छात्रों का अनुसरण करते हैं।
पूरी प्रक्रिया के दौरान माता-पिता के आवश्यक इनपुट की कमी से संकेत मिलता है कि शुरुआत में, शिक्षक अकेले ही बच्चे से जुड़े निर्णय ले सकते हैं।
भाषा अवरोध
हमारे अध्ययन में, एक अभिभावक, मारिएला ने एक नई शैक्षिक प्रणाली सीखने की चुनौतियों का वर्णन किया। इसे तकनीकी भाषा के शिक्षकों द्वारा उपयोग किए जाने से जटिल बनाया गया था:
जिस भाषा का उपयोग किया गया है वह बहुत रणनीतिक है। यह ऐसी भाषा है जो माता-पिता की प्रतिक्रिया का स्वागत नहीं करती है [और] माता-पिता नहीं जानते कि उनके पास ना कहने का विकल्प है। [] यह ऐसा है, ऐसा ही होता है; हम यह करते हैं। हमें इस पर आपके हस्ताक्षर की आवश्यकता है। और वह भाषा है; माता-पिता के लिए [प्रश्न] पूछना स्वागतयोग्य नहीं है।
विशिष्ट भाषा
माता-पिता ने यह भी माना कि शिक्षकों के निर्णयों को स्वीकार करने का दबाव निर्णय लेने में योगदान देने की उनकी सीमित क्षमताओं के कारण भेदभावपूर्ण था। स्कारलेट ने इस संबंध में भयभीत महसूस करने का वर्णन किया:
स्कूल के साथ निपटना हमेशा बहुत दर्दनाक और डराने वाला होता था; वहां मैं और पांच स्कूल अधिकारी होते हैं, क्या आप जानते हैं? [] ऐसा लगता है, आप यहां अभी आ रहे हैं, और निर्णय पहले ही किए जा चुके होंगे।
स्कारलेट के बेटे को ग्रेड 2 में ही व्यवहार संबंधी समस्याओं के पीड़ित के रूप में पहचाना गया था। उसने जोर देकर कहा कि उसके बेटे में सीखने की विशिष्ट प्रतिभा का परीक्षण किया जाना चाहिए, यह पहचानते हुए कि वह व्यवहार संबंधी कठिनाइयों का सामना कर रहा था क्योंकि वह ऊब गया था और अकादमिक रूप से उसमें कोई कमी नहीं थी।
उसके बेटे को कक्षा 7 तक किसी विशिष्ट कक्षा में नह</description>
<pubDate>Tue, 05 Mar 2024 02:20:27 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>आईडीएफ ने दक्षिण लेबनान, वेस्ट बैंक में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर की गोलाबारी</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/आईडएफ-न-दकषण-लबनन-वसट-बक-म-हजबललह-क-ठकन-पर-क-गलबर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/आईडएफ-न-दकषण-लबनन-वसट-बक-म-हजबललह-क-ठकन-पर-क-गलबर</guid>
<description>तेल अवीव, 4 मार्च । मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने दक्षिण लेबनान और वेस्ट बैंक में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भारी गोलाबारी की है।
रिपोर्टों में कहा गया है कि आईडीएफ के लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान के अयता अस शब और कफ़र किला इलाकों के साथ-साथ वेस्ट बैंक में हिजबुल्लाह बुनियादी ढांचे पर गोलाबारी की है।
इजराइली हमला हिजबुल्लाह द्वारा कथित तौर पर रविवार को मेटुला, मलकिया और गजर में रॉकेट हमलों के बाद आया है।
इजरायली खुफिया विभाग ने कहा है कि उसे आने वाले दिनों में वेस्ट बैंक में तनाव बढ़ने की आशंका है। उसने वेस्ट बैंक के सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों की तैनाती भी बढ़ा दी है।
हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरुल्लाह ने भी हाल ही में टेलीविजन पर अपने संबोधन में गाजा की स्थिति और फिलिस्तीनियों की दुर्दशा पर इजराइल की जम कर आलोचना की थी।
इजराइल ने हिजबुल्लाह को भी चेतावनी दी है और सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि अगर जरूरत पड़ी तो इजराइल युद्ध के लिए तैयार है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Tue, 05 Mar 2024 02:20:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चार नए अंतरिक्ष यात्री छह महीने के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन रवाना</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चर-नए-अतरकष-यतर-छह-महन-क-लए-अतररषटरय-अतरकष-सटशन-रवन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चर-नए-अतरकष-यतर-छह-महन-क-लए-अतररषटरय-अतरकष-सटशन-रवन</guid>
<description>केप केनवरल (अमेरिका), 4 मार्च। चार अंतरिक्ष यात्री रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए जहां वे छह महीने के अपने प्रवास के दौरान दो नए रॉकेटशिप (रॉकेट द्वारा संचालित अंतरिक्ष यान) के आगमन की निगरानी करेंगे।
अमेरिका की निजी अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन रॉकेट ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बराट और जेनेट एप्स तथा रूस के एलेक्जेंडर ग्रेबेनकिन को लेकर केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी।
अंतरिक्ष यात्री मंगलवार को आईएसएस पहुंचेंगे। वे अमेरिका, डेनमार्क, जापान और रूस के अंतरिक्ष यात्रियों का स्थान लेंगे जो अगस्त से वहां मौजूद हैं।
तेज हवा के कारण इन अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने में तीन दिन की देरी हुई।
ये नए अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में छह महीने तक रहने के दौरान दो रॉकेटशिप के आगमन की निगरानी करेंगे।
जेनेट एप्स दूसरी अश्वेत महिला हैं जिन्हें अंतरिक्ष स्टेशन पर इतने लंबे मिशन के लिए भेजा गया है। उन्होंने उड़ान भरने से पहले कहा कि वह खासतौर से अश्वेत लड़कियों के लिए आदर्श बनकर गर्व महसूस कर रही हैं और उन्हें यह दिखा रही है कि अंतरिक्ष यात्रा उनके लिए भी एक विकल्प है।
पेशे से इंजीनियर एप्स ने 2009 में अंतरिक्ष यात्री बनने से पहले फोर्ड मोटर कंपनी और सीआईए के लिए काम किया है। एप्स को 2018 में रूस के एक रॉकेट से अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा जाना था लेकिन उनके स्थान पर किसी और को भेज दिया गया था और इसकी वजह का कभी सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया गया।
अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले नए यात्रियों में नौसेना पायलट डोमिनिक तथा रूसी सेना के पूर्व अधिकारी ग्रेबेनकिन भी शामिल हैं।
पेशे से डॉक्टर बराट (65) का यह तीसरा अंतरिक्ष मिशन है। वह अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाले सबसे उम्रदराज यात्री हैं।
गोला वैभव वैभव 0403 1045 केपकेनवरल(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 05 Mar 2024 02:20:26 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रंप ने मिसौरी एवं इडाहो कॉकस और मिशिगन जीओपी सम्मेलन में जीत हासिल की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-मसर-एव-इडह-ककस-और-मशगन-जओप-सममलन-म-जत-हसल-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरप-न-मसर-एव-इडह-ककस-और-मशगन-जओप-सममलन-म-जत-हसल-क</guid>
<description>कोलंबिया (अमेरिका), 3 मार्च। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को इडाहो और मिसौरी में कॉकस जीतकर और मिशिगन में रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में सभी डेलिगेट (मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पार्टी सदस्य) का समर्थन हासिल कर देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की अपनी दावेदारी शनिवार को और पुख्ता कर ली।
इसी के साथ ट्रंप को अब तक 244 डेलिगेट का समर्थन मिल चुका है जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली मात्र 24 डेलिगेट के समर्थन के साथ उनसे काफी पीछे हैं। राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने के लिए किसी भी दावेदार को कम से कम 1,215 डेलिगेट के समर्थन की आवश्यकता होगी।
मिसौरी कॉकस में ट्रंप ने 100 प्रतिशत मत हासिल कर सभी डेलिगेट का समर्थन जीत लिया।
मिशिगन में रिपब्लिकन पार्टी के कुल 55 डेलिगेट में से 39 डेलिगेट का आवंटन किया गया। इस दौरान ट्रंप से सभी 39 डेलिगेट का समर्थन हासिल कर लिया।
इससे पहले ट्रंप ने पिछले मंगलवार को मिशिगन का प्राइमरी चुनाव 68 प्रतिशत मतों के साथ आसानी से जीत लिया था जबकि हेली को मात्र 27 प्रतिशत मत मिले थे।
इडाहो कॉकस में ट्रंप ने करीब 85 प्रतिशत मत हासिल किए।
हेली (52) और ट्रंप के बीच पांच मार्च को सुपर ट्यूजडे (महामंगलवार) के दिन होने वाला मुकाबला अहम होगा। देशभर के 21 राज्यों में पांच मार्च को रिपब्लिकन प्राइमरी चुनाव होंगे।
सुपर ट्यूजडे अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के चयन के लिए प्राइमरी चुनाव प्रक्रिया का वह दिन होता है, जब सबसे अधिक राज्यों में प्राइमरी और कॉकस चुनाव होते हैं।
एपी सिम्मी शोभना शोभना 0303 0856 कोलंबिया(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 04 Mar 2024 03:52:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>टेक्सास के इतिहास की सबसे बड़ी आग को बुझाने में दमकलकर्मियों की राह में मौसमी परिस्थितियां बनी बाधा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टकसस-क-इतहस-क-सबस-बड-आग-क-बझन-म-दमकलकरमय-क-रह-म-मसम-परसथतय-बन-बध</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टकसस-क-इतहस-क-सबस-बड-आग-क-बझन-म-दमकलकरमय-क-रह-म-मसम-परसथतय-बन-बध</guid>
<description>(पहले पैरा में मामूली सुधार के साथ रिपीट)
स्टिन्नेट (अमेरिका), 3 मार्च। अमेरिका के टेक्सास राज्य में अग्निशामकों को राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी जंगल की आग को पैनहैंडल शहर के बड़े हिस्से में फैलने से रोकने के लिए शनिवार को बढ़ते तापमान और तेज हवाओं जैसी कठिन मौसमी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।
स्मोकहाउस क्रीक आग को टेक्सास के इतिहास की सबसे बड़ी जंगल की आग माना जा रहा है । जंगल में आग सोमवार को लगी लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कैसे लगी।
इसके बाद यह टेक्सास के कैनेडियन शहर के आसपास फैल गई। बुधवार तक आग पैनहैंडल में बड़े पैमाने पर खेतों तक फैल गई थी और बृहस्पतिवार तक यह राज्य की सबसे भीषण आग में तब्दील हो गई।
आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे अग्निशामकों की टीम के प्रवक्ता जेसन नेडलो ने बताया कि दमकलकर्मियों का लक्ष्य उत्तरी और पूर्वी सीमा पर आग पर काबू पाना है क्योंकि दक्षिण-पश्चिम से चल रही तेज हवाओं से आग की लपटों के कई एकड़ जमीन में फैलने का खतरा है।
आग लगने की इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है।
भीषण आग से टेक्सास के पैनहैंडल में मैदान तबाह हो गए है, मवेशी मारे गए हैं, घर जल गए हैं और इस प्रकार से कुल 500 निर्माणस्थल नष्ट हुए हैं।
टेक्सास ए एंड एम वन सेवा ने शनिवार को कहा कि आग लगने की एक और घटना हुई और देखते ही देखते आग की लपटें ओक्लाहोमा सीमा को पार कर गई है। इस आग से 4,400 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र जल गया है।
नेडलो ने कहा कि मौसम की जारी स्थिति से यह अनुमान लगाना अभी संभव नहीं है कि आग की लपटों पर पूरी तरह से कब नियंत्रण पाया जा सकेगा।
एपी शोभना सिम्मी सिम्मी सिम्मी 0303 1038 स्टिन्नेट(अमेरिका)(एपी)</description>
<pubDate>Mon, 04 Mar 2024 03:52:05 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/कगरस-क-समकष-पर-अमरक-भरत-क-एमकय-9ब-डरन-बचन-क-लए-उठएग-अगल-कदम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/कगरस-क-समकष-पर-अमरक-भरत-क-एमकय-9ब-डरन-बचन-क-लए-उठएग-अगल-कदम</guid>
<description>वाशिंगटन, 3 मार्च । अमेरिकी कांग्रेस की सौदे की समीक्षा के लिए 30 दिन की अवधि शुक्रवार को खत्म हो गई। इसके बाद भारत को गोला-बारूद के साथ 31 एमक्यू-9बी स्काईगार्डियन सशस्त्र ड्रोन बेचने के लिए अगला कदम उठाने का रास्ता अब साफ हो गया है।
ये सशस्त्र ड्रोन खुफिया जानकारी जुटाने, निगरानी, टोही और भूमि, वायु और समुद्री युद्ध के लिए हैं। भारत के पास इनमें से दो ड्रोन - एमक्यू-9ए - निर्माता जनरल एटॉमिक्स से कंपनी-लीज और ऑपरेशन के आधार पर हैं।
भारत ने गोला-बारूद के साथ ड्रोन के जिस पूरे पैकेज की मांग की है, उसकी अनुमानित लागत 3.99 अरब डॉलर होगी।
ड्रोन 161 एम्बेडेड ग्लोबल पोजिशनिंग और इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम के साथ आएंगे; 35 एल3 रियो ग्रांडे कम्युनिकेशंस इंटेलिजेंस सेंसर सूट; 170 एजीएम-114आर हेलफायर मिसाइलें; 16 एम36ई9 हेलफायर कैप्टिव एयर ट्रेनिंग मिसाइलें; 310 जीबीयू-39बी/बी लेजर छोटे व्यास वाले बम और आठ जीबीयू-39बी/बी एलएसडीबी गाइडेड टेस्ट वाहन लाइव फ्यूज के साथ।
इन ड्रोनों की प्रस्तावित बिक्री की घोषणा जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन डी.सी. यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा की गई थी। प्रशासन ने 1 फरवरी को कांग्रेस को सौदे के बारे में सूचित किया, जैसा कि एक निश्चित मूल्य के सभी सैन्य निर्यातों के लिए होना चाहिए। प्रस्तावित सौदे पर आपत्तियां उठाने के लिए सांसदों को 30 दिन का समय दिया जाएगा, जिससे यह माना जाएगा कि इसका कोई विरोध नहीं है।
एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, कांग्रेस की समीक्षा अवधि अधिसूचना और मीडिया घोषणा पोस्ट होने के 30वें कैलेंडर दिन के अंत में समाप्त होगी।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 04 Mar 2024 03:52:04 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शहबाज शरीफ का दूसरी बार पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना तय</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/शहबज-शरफ-क-दसर-बर-पकसतन-क-परधनमतर-बनन-तय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शहबज-शरफ-क-दसर-बर-पकसतन-क-परधनमतर-बनन-तय</guid>
<description>(सज्जाद हुसैन)
इस्लामाबाद, 3 मार्च। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ का पिछले महीने के चुनाव में मिले खंडित जनादेश के बाद गठबंधन सरकार की अगुवाई करने के लिए आज देश के अगला प्रधानमंत्री चुना जाएगा।
पीएमएल-एन तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संयुक्त उम्मीदवार शहबाज ने शनिवार को अपना नामांकन सौंप दिया। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उनके प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।
पीएमएल-एन अध्यक्ष शहबाज (72) पाकिस्तान के तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (74) के छोटे भाई हैं। सभी को हैरत में डालते हुए नवाज शरीफ ने गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए शहबाज का समर्थन किया है।
लगातार चौथी बार पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के लिए पिछले साल अक्टूबर में लंदन से लौटे नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद का चुनाव न लड़ने का फैसला किया है क्योंकि उनकी पार्टी पीएमएल-एन को अपने दम पर सरकार बनाने के लिए आठ फरवरी को हुए चुनाव में पर्याप्त सीटें नहीं मिली हैं।
इस चुनाव में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई द्वारा समर्थित 90 से अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों ने 336 सदस्यीय नेशनल असेंबली में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं।
हालांकि, चुनाव बाद हुए गठबंधन में मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी), इस्तेकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने पीएमएल-एन उम्मीदवार का समर्थन किया है जिससे यह सुनिश्चित हो गया है कि शहबाज शरीफ आसानी से मुल्क के 33वें प्रधानमंत्री बन जाएंगे। वहीं, अयूब के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है।
सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 265 सीटों में से 133 सीट जीतने की आवश्यकता थी। करीब 70 सीटें महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं जिन्हें आनुपातिक आधार पर पार्टियों के बीच विभाजित किया जाता है।
नेशनल असेंबली के सचिवालय के अनुसार, नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने के लिए नेशनल असेंबली में रविवार को मतदान होगा।
सफल उम्मीदवार को सोमवार को राष्ट्रपति आवास ऐवान-ए-सद्र में पद की शपथ दिलायी जाएगी।
आठ फरवरी को हुए चुनाव में शरीफ की अगुवाई में पार्टी स्पष्ट बहुमत पाने में नाकाम रही। हालांकि, तकनीकी रूप से वह 265 में से 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है।
शहबाज ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक प्रधानमंत्री के रूप में एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था।
पीपीपी के अलावा शहबाज के पास एमक्यूएम-पी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (क्यू), बलूचिस्तान आवामी पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग (जेड), इस्तेकाम-ए-पाकिस्तान पार्टी तथा नेशनल पार्टी के कुल 205 सांसदों का समर्थन है।
एमक्यूएम-पी तथा पीपीपी के नेशनल असेंबली के दो निर्वाचित सदस्यों ने अभी तक शपथ नहीं ली है। सदन का नेता बनने के लिए शहबाज को 336 सदस्यीय नेशनल असेंबली में 169 मतों की आवश्यकता है।
वहीं, पीटीआई समर्थित विपक्ष के पास 102 सांसद हैं जिनमें से एक सदस्य ने शपथ नहीं ली है।
इस बीच, जमात उलेमा-ए-इस्लाम और बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (मेंगल) चुनाव का बहिष्कार कर सकती है।
अभी तक 304 सांसदों ने शपथ ली है जबकि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने अभी तक महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए 23 आरक्षित सीटों की अधिसूचना पर रोक लगा दी है।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 04 Mar 2024 03:52:04 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ट्रम्प ने मिसौरी के रिपब्लिकन प्रेसिडेंशियल कॉकस में हासिल की जीत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/टरमप-न-मसर-क-रपबलकन-परसडशयल-ककस-म-हसल-क-जत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/टरमप-न-मसर-क-रपबलकन-परसडशयल-ककस-म-हसल-क-जत</guid>
<description>वाशिंगटन, 3 मार्च । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को मिसौरी के रिपब्लिकन प्रेसिडेंशियल कॉकस में जीत हासिल की और जीओपी नामांकन की ओर अपना सफर जारी रखा।
मध्य-पश्चिमी राज्य में संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत निक्की हेली पर ट्रम्प की जीत पूर्व राष्ट्रपति के लिए एक और अच्छी खबर है, जिन्होंने पहले आयोवा, न्यू हैम्पशायर, नेवादा और दक्षिण कैरोलिना में जीत हासिल की थी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रमुख राज्य मिशिगन में, ट्रम्प ने मंगलवार को रिपब्लिकन प्राइमरी में 68 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर जीत हासिल की थी।
शनिवार को, रिपब्लिकन सम्मेलन के दौरान उन्हें अधिक प्रतिनिधियों का समर्थन मिला, इससे उत्तरी राज्य में उनकी जीत पक्की हो गई।
ट्रम्प ने अब तक 100 से अधिक प्रतिनिधियों को एकत्र किया है। रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद का नामांकन हासिल करने के लिए कम से कम 1,215 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल करने की आवश्यकता होगी।
राष्ट्रपति पद के प्राथमिक चक्र का वह दिन जब अधिकांश राज्य मतदान करते हैं, सुपर ट्यूजडे, नजदीक आ रहा है। इस वर्ष का सुपर ट्यूजडे 5 मार्च को है, जब लगभग 15 राज्य मतदान करेंगे।
जून तक चलने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के प्राइमरीज़, जुलाई में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन से पहले होते हैं, जहां पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को आधिकारिक तौर पर प्रतिनिधियों द्वारा चुना जाता है, इसके बाद अगस्त में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन होता है।
2024 का राष्ट्रपति पद का चुनाव 5 नवंबर को होगा।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 04 Mar 2024 03:52:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इराकी खुफिया एजेंसी ने आईएस आतंकवादियों द्वारा अपहृत यजीदी महिला को बचाया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इरक-खफय-एजस-न-आईएस-आतकवदय-दवर-अपहत-यजद-महल-क-बचय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इरक-खफय-एजस-न-आईएस-आतकवदय-दवर-अपहत-यजद-महल-क-बचय</guid>
<description>बगदाद, 3 मार्च। इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा (आईएनआईएस) ने कहा है कि उसके सदस्यों ने दस साल पहले चरमपंथी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह द्वारा अपहरण की गई एक यजीदी महिला को बचाया है।
आईएनआईएस के एक बयान में शनिवार को कहा गया, ख़ुफ़िया रिपोर्टों पर कार्रवाई करते हुए, इराकी ख़ुफ़िया एजेंटों ने सीरिया के अंदर एक ऑपरेशन चलाया और यज़ीदी महिला कुफ़ान ईदो खोर्तो तक पहुंचने में सक्षम हुए। महिला का 2014 में आईएस आतंकवादियों ने उस समय अपहरण कर लिया था, जब उन्होंने निनेवेह की प्रांतीय राजधानी मोसुल से लगभग 120 किमी पश्चिम में सिंजर शहर पर कब्ज़ा कर लिया था।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि इराकी खुफिया विभाग ने खोर्तो को उसके परिवार को सौंप दिया।
यज़ीदी एक इराकी जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यक हैं।
2014 में चरमपंथी आईएस आतंकियों ने सैकड़ों यजीदी महिलाओं और बच्चों का अपहरण कर उन्हें गुलाम बना लिया था।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Mon, 04 Mar 2024 03:52:03 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चुनाव धांधली के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर इमरान खान की पार्टी के 100 से ज्यादा समर्थक गिरफ्तार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चनव-धधल-क-खलफ-परदरशन-क-लकर-इमरन-खन-क-परट-क-100-स-जयद-समरथक-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चनव-धधल-क-खलफ-परदरशन-क-लकर-इमरन-खन-क-परट-क-100-स-जयद-समरथक-गरफतर</guid>
<description>लाहौर, 3 मार्च। पाकिस्तान के चुनाव में कथित धांधली के विरोध में रैली कर रहे जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के 100 से ज्यादा समर्थकों को पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पार्टी संस्थापक इमरान खान के आह्वान पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ शनिवार को समूचे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन किए थे।
ज्यादातर लोगों को लाहौर से गिरफ्तार किया गया है जहां नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मरयम नवाज़ ने पीटीआई समर्थकों पर कार्रवाई का आदेश दिया था।
पीटीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, लाहौर में पुलिस ने 80 कार्यकर्ताओं और नेताओं को पीटा और गिरफ्तार कर लिया। गुजरात शहर में 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के 38 शहरों और संघीय राजधानी इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन हुए।
लाहौर में पुलिस ने जीपीओ चौक और लिबर्टी चौक पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
प्रवक्ता ने बताया कि मरयम नवाज़ और उनके चाचा शहबाज़ शरीफ के खिलाफ पिछले महीने चुनाव लड़ने वाले पीटीआई नेता मियां शहज़ाद फारूक और अफज़ाल अज़ीम फहट को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने दावा किया कि फारूक ने मरयम को हरा दिया था लेकिन पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नतीजे बदल दिए।
उच्चतम न्यायालय की बार के पूर्व सचिव आफताब बाजवा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पीटीआई के झंडे दिखाने पर खान के समर्थकों को कारों से बाहर खींचने और पीटने के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं।
पंजाब पुलिस ने कहा कि उन्होंने सड़क जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।
शनिवार और रविवार को देश में सोशल मीडिया मंच एक्स की सेवा भी बाधित रही।
पीटीआई ने चुनावों में बड़े पैमाने पर धांधली के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध को रोकने के लिए क्रूरतापूर्ण पुलिस कार्रवाई की निंदा की है।
पीटीआई मध्य पंजाब के महासचिव हम्माद अज़हर ने कहा, विवादास्पद और फर्जी मुख्यमंत्री मरयम नवाज़ ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राज्य की मशीनरी का उपयोग करके फासीवाद किया है।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 04 Mar 2024 03:52:02 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज ने अपने भाई, सहयोगियों का आभार जताया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-नवनरवचत-परधनमतर-शहबज-न-अपन-भई-सहयगय-क-आभर-जतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-नवनरवचत-परधनमतर-शहबज-न-अपन-भई-सहयगय-क-आभर-जतय</guid>
<description>इस्लामाबाद, 3 मार्च। पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने उन पर भरोसा जताने और उन्हें सदन का नेता बनाने के लिए गठबंधन सरकार के अपने सहयोगियों का रविवार को आभार जताया।
शहबाज (72) ने अपने विजयी भाषण में कहा, जब मेरे नेता (नवाज) तीन बार प्रधानमंत्री चुने गए तो देश में जो विकास हुआ, वह अपने आप में उदाहरण है। और यह कहना गलत नहीं है कि नवाज शरीफ वह शख्स हैं, जिन्होंने पाकिस्तान का निर्माण किया है।
पीएमएल-एन अध्यक्ष ने उन पर विश्वास जताने तथा उन्हें सदन का नेता बनाने के लिए अपने बड़े भाई नवाज और सभी सहयोगियों का आभार जताया।
पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संयुक्त उम्मीदवार शहबाज को 336 सदस्यीय सदन में 201 वोट मिले।
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उनके प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान को 92 वोट मिले।
शहबाज ने कहा, इस संसद में ऐसे प्रतिभाशाली लोग बैठे हैं, जो पाकिस्तान की नैया पार लगा सकते हैं, इनमें पत्रकार, बुद्धिजीवी, नेता, धार्मिक नेता शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सामने एक बड़ी चुनौती और अवसर था। उन्होंने कहा, अगर हम एक साथ आते हैं और पाकिस्तान के भाग्य को बदलने का फैसला करते हैं, तो इंशाअल्लाह, हम इन चुनौतियों को परास्त करेंगे और पाकिस्तान को उसके सही मुकाम तक लेकर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह काम मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं है।
पीएमएल-एन ने दोनों नेताओं की तस्वीरों के साथ एक्स पर एक पोस्ट में कहा, विकास के पुराने अच्छे दिनों की वापसी। नवाज का विजन, शहबाज का मिशन।
उसने एक अन्य पोस्ट में कहा, सरपरस्ती का दूसरा नाम मुहम्मद शहबाज शरीफ है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित सांसदों के हंगामे और नारेबाजी के बीच नयी संसद का सत्र बुलाया गया था।
शहबाज ने अपने भाषण में यह भी कहा कि यह मुल्क पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और बिलावल भुट्टो जरदारी के नाना जुल्फिकार अली भुट्टो के बलिदानों को हमेशा याद रखेगा।
जब शहबाज शरीफ ने बोलना शुरू किया, तो पीटीआई समर्थित सदस्यों ने चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए।
शहबाज को सोमवार को राष्ट्रपति निवास ऐवान-ए-सद्र में पद की शपथ दिलाई जाएगी।
आम चुनाव कराने के लिए संसद भंग किए जाने से पहले शहबाज ने अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक प्रधानमंत्री के रूप में गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया था।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 04 Mar 2024 03:52:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाक में भारी बारिश से 37 की मौत, कई मकान ढहे</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पक-म-भर-बरश-स-37-क-मत-कई-मकन-ढह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पक-म-भर-बरश-स-37-क-मत-कई-मकन-ढह</guid>
<description>पेशावर, 3 मार्च। पाकिस्तान में पिछले 48 घंटे में बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई जबकि कई मकान ढह गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में हुई बारिश के कारण कई घर ढह गए और खासकर खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि बृहस्पतिवार रात से अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं।
प्राधिकरण ने कहा कि पिछले 48 घंटे में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर, स्वात, लोअर दीर, मलकंद, खैबर, पेशावर, दक्षिण वजीरिस्तान और लक्की मरवत समेत दस जिलों में हुई मूसलाधार बारिश में 37 लोग घायल हो गए हैं।
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि बारिश से प्रभावित लोगों को इस नाजुक वक्त में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और उनके नुकसान के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा।(भाषा)</description>
<pubDate>Mon, 04 Mar 2024 03:52:01 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को उम्मीदवारी की दौड़ में मिली पहली जीत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-क-परतदवदव-नकक-हल-क-उममदवर-क-दड-म-मल-पहल-जत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-क-परतदवदव-नकक-हल-क-उममदवर-क-दड-म-मल-पहल-जत</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल निक्की हेली ने प्राइमरी में पहली जीत हासिल की है.
रिपब्लिकन पार्टी के लिए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में वो वॉशिंगटन डीसी की प्राइमरी में जीत गई हैं.
रविवार को मिली उनकी इस जीत ने फिलहाल डोनल्ड ट्रंप की जीत का सिलसिला रोक दिया है. हालांकि ट्रंप इस सप्ताह होने वाली वोटिंग में कई और प्रतिनिधियों का समर्थन जुटा सकते हैं.
निक्की हेली इससे पहले भी कुछ प्राइमरी में हार चुकी हैं. इसके बावजूद उन्होंने कहा है कि वह रेस में बनी रहेंगी. उन्होंने उन प्राइमरी से हटने से इनकार किया है, जहां उन्हें अपनी जीत की प्रबल संभावना दिख रही है.
हेली पिछले सप्ताह अपने गृह राज्य साउथ कैरोलिना में ही हार गई थीं. लेकिन हेली का कहना है कि वोटरों को ट्रंप के विकल्प की जरूरत है. हालांकि अब तक के चुनावी अभियान में ट्रंप हावी नजर आ रहे हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Mon, 04 Mar 2024 03:52:00 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बांग्लादेश की इमारत में आग लगने के मामले में तीन गिरफ्तार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-इमरत-म-आग-लगन-क-ममल-म-तन-गरफतर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बगलदश-क-इमरत-म-आग-लगन-क-ममल-म-तन-गरफतर</guid>
<description>ढाका, 2 मार्च । बांग्लादेश की इमारत में लगी आग के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में 46 लोगों की जान चली गई।
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार लोगों की पहचान चुमुक नामक भोजनालय के दो मालिकों और कच्ची भाई रेस्तरां के प्रबंधक के रूप में की गई है।
ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के अतिरिक्त आयुक्त खमहिदउद्दीन ने शुक्रवार शाम मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इमारत के भूतल पर एक खाद्य दुकान में गुरुवार को आग लग गई।
उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना में हुई मौतों के मामले में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का कोई भी व्यक्ति चाहे तो मामला दर्ज करा सकता है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या इमारत के मालिकों की ओर से कोई लापरवाही हुई है, तो उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी से अपनी गतिविधियों को सुरक्षा पहले सिद्धांत के अनुसार संचालित करने को कहा।
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने घटना में जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है।
ढाका के अतिरिक्त उपायुक्त एकेएम हेदायतुल इस्लाम ने कहा, हमने मृतकों के परिवारों को 25 हजार टका की सहायता दी है।
इमारत की छत और अलग-अलग मंजिलों से 70 लोगों को बचाया गया, इनमें 42 बेहोश थे।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sun, 03 Mar 2024 02:25:35 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ ने अमेरिका से विकीलीक्स संस्थापक के खिलाफ आरोप वापस लेने को कहा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-वशषजञ-न-अमरक-स-वकलकस-ससथपक-क-खलफ-आरप-वपस-लन-क-कह</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/सयकत-रषटर-वशषजञ-न-अमरक-स-वकलकस-ससथपक-क-खलफ-आरप-वपस-लन-क-कह</guid>
<description>जिनेवा, 2 मार्च । संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ ने ब्रिटेन के अधिकारियों से विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज का प्रत्यर्पण नहीं करने और अमेरिकी सरकार से आरोप वापस लेने का आग्रह किया है।
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत आइरीन खान ने शुक्रवार को मीडिया को बताया, जूलियन असांज के अमेरिका में संभावित प्रत्यर्पण और अभियोजन का अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, असांज अमेरिका में प्रत्यर्पण के खिलाफ अपनी अपील पर ब्रिटेन में हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, जहां उन पर विकीलीक्स प्लेटफॉर्म पर क्लासिफाईड जानकारी प्रकाशित करने का आरोप है।
उन्होंने कहा, मैं अमेरिका और ब्रिटेन से, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार को बनाए रखने का दावा करते हैं, जूलियन असांज के मामले में इन अंतरराष्ट्रीय मानकों को बनाए रखने का आह्वान करता हूं।
आइरीन खान ने कहा कि अगर असांज को प्रत्यर्पित किया जाता है, तो वह अमेरिका में जासूसी अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने वाले पहले प्रकाशक होंगे। खान को 2020 में राय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर संयुक्त राष्ट्र का विशेष दूत नियुक्त किया गया था।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sun, 03 Mar 2024 02:25:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>135वां चीन आयात और निर्यात मेला प्रचार बैठक लंदन में आयोजित</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/135व-चन-आयत-और-नरयत-मल-परचर-बठक-लदन-म-आयजत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/135व-चन-आयत-और-नरयत-मल-परचर-बठक-लदन-म-आयजत</guid>
<description>बीजिंग, 2 मार्च । 135वां चीन आयात और निर्यात मेला (कैंटन मेला) प्रचार बैठक ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आयोजित हुआ। बैठक में चीन और ब्रिटेन के 100 से अधिक राजनीतिक और व्यापारिक हस्तियों ने भाग लिया।
ब्रिटेन में चीनी दूतावास के आर्थिक और वाणिज्यिक राजदूत पाओ लिंग ने कहा कि कैंटन मेल ने अपनी स्थापना के बाद से दुनिया भर के 229 देशों और क्षेत्रों के व्यापारियों के साथ व्यापारिक संपर्क स्थापित किया है और चीन और दुनियाभर के विभिन्न क्षेत्रों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया है।
पाओ लिंग ने बताया कि वर्तमान विश्व आर्थिक बहाली कमजोर है और वैश्विक चुनौतियां बढ़ रही हैं। दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, चीन और ब्रिटेन के बीच सहयोग को मजबूत करना न केवल दोनों पक्षों के बुनियादी हितों में है, बल्कि विश्व शांति और समृद्धि के लिए भी अनुकूल है।
उन्हें उम्मीद है कि ब्रिटिश कंपनियां चीन के साथ सहयोग का विस्तार करना जारी रखेंगी, कैंटन फेयर मंच का पूरा उपयोग करते हुए मेड इन चाइना के लाभांश और चीनी बाजार में अवसरों को साझा करेंगी तथा पारस्परिक लाभ और उभय जीत सहयोग हासिल करेंगी।
बता दें कि कैंटन मेला 15 अप्रैल से 5 मई तक चीन के क्वांगतोंग प्रांत के क्वांगचो शहर में आयोजित होगा। कुल प्रदर्शनी क्षेत्रफल 15 लाख 50 हजार वर्ग मीटर तक पहुंचता है। 28,000 से अधिक कंपनियां प्रदर्शनी में भाग लेंगी और विभिन्न प्रकार के 27 लाख से अधिक वस्तुओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके अलावा, बैठक में शामिल हुए चीन-ब्रिटेन बिजनेस काउंसिल की कार्यकारी निदेशक लिज़ बर्टेल्सन ने कहा कि ब्रिटेन-चीन बिजनेस काउंसिल और कैंटन फेयर का सहयोग का एक लंबा इतिहास है। उनका मानना ​​है कि कैंटन फेयर, विभिन्न देशों के उद्यमों के लिए एक उच्च-स्तरीय विनिमय मंच के रूप में, वैश्विक आर्थिक सुधार और विकास के लिए स्थायी प्रोत्साहन देगा।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sun, 03 Mar 2024 02:25:34 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूरोपीय व्यापार जगत के लोगों की चीन में होने वाली दो सत्र बैठक पर नजर</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यरपय-वयपर-जगत-क-लग-क-चन-म-हन-वल-द-सतर-बठक-पर-नजर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यरपय-वयपर-जगत-क-लग-क-चन-म-हन-वल-द-सतर-बठक-पर-नजर</guid>
<description>बीजिंग, 2 मार्च । चीन के दो सत्र यानी एनपीसी और सीपीपीसीसी की वार्षिक बैठकें आयोजित होने वाली हैं, और यूरोपीय व्यापारिक मंडल के लोग इस इवेंट पर ध्यान दे रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि बैठकों में जारी होने वाली आर्थिक नीति और विकास के लक्ष्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत देंगे और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में स्थिरता की शक्ति भरेंगे।
जर्मनी के हैनोवर इंडस्ट्रियल एक्सपो के आयोजक, जर्मन ट्रेड फेयर कंपनी के बोर्ड चेयरमैन डॉ. जोचेन कॉकलर ने कहा, मैं उम्मीद कर रहा हूं कि चीनी अर्थव्यवस्था निरंतर स्थिर विकास करेगी, और अधिक गति के स्तर तक पहुंचेगी। क्योंकि हम चीन में एक्सपो आयोजित कर रहे हैं, यह हमारे लिए निश्चित रूप से एक अच्छी खबर है।
इसलिए मेरा सबसे ज्यादा ध्यान दो सत्र में घोषित करने वाली आर्थिक विकास के लक्ष्यों पर है, यह जर्मनी और चीन के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों, विशेष रूप से जर्मनी की निर्यात में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। वर्षों से चले आ रहे विश्वासपात्र सहयोग ने जर्मनी-चीन, यूरोप-चीन दोनों को लाभ पहुंचाया है, हमें सहयोग को गहराने की आवश्यकता है।
नॉर्वे इनोवेशन एजेंसी के निर्यात निदेशक पेर नीडरबाच भी मानते हैं कि वैश्विक चुनौतियों और भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने विभिन्न देशों के बीच आर्थिक सहयोग के महत्व को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है। चीन के दो सत्र से प्रसारित संकेत वैश्विक आर्थिक बहाली और स्थिरता में योगदान देंगे।
उन्होंने कहा, हम चीन के मजबूत आर्थिक विकास की उम्मीद रखते हैं, क्योंकि न केवल यूरोप और वैश्विक व्यापार चीन के विकास से लाभान्वित होते हैं, बल्कि हम सहयोग की शक्ति में भी विश्वास रखते हैं, क्योंकि यह विभिन्न देशों के बीच वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने का एकमात्र तरीका है।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sun, 03 Mar 2024 02:25:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>2023 में चीन में उच्च शिक्षा प्राप्तकर्ताओं की संख्या 4.7 करोड़ के पार</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/2023-म-चन-म-उचच-शकष-परपतकरतओ-क-सखय-47-करड-क-पर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/2023-म-चन-म-उचच-शकष-परपतकरतओ-क-सखय-47-करड-क-पर</guid>
<description>बीजिंग, 2 मार्च । चीनी शिक्षा मंत्रालय ने एक मार्च को एक प्रेस सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें साल 2023 में चीन के शिक्षा क्षेत्र के विकास की मूल जानकारी प्रस्तुत की गई।
बताया गया है कि साल 2023 में चीन में विभिन्न प्रारूपों की उच्च शिक्षा को प्राप्त करने वालों की संख्या 4 करोड़ 76 लाख 31 हजार 900 तक जा पहुंची, जो साल 2022 से 10 लाख 81 हजार 100 अधिक थी, यानी 2.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
साल 2023 में, चीन में सामान्य और व्यावसायिक ग्रेजुएट और स्नातकोत्तर के संयुक्त प्रवेशों की कुल संख्या 1 करोड़ 4 लाख 22 हजार 200 थी, जो साल 2022 की तुलना में 2.73 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
पूरे देश में कुल 13 लाख 1 हजार 700 पोस्ट ग्रेजुएट छात्र प्राप्त किए गए, जो साल 2022 की तुलना में 4.76 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साल 2023 में देश में कुल 3,074 कॉलेज और विश्वविद्यालय थे, जो वर्ष 2022 की तुलना में 61 अधिक थे। उच्च शिक्षालयों में कार्यरत शिक्षकों की संख्या 20 लाख 74 हजार 900 थी, जो साल 2022 की तुलना में 97 हजार 100 अधिक थी, जो कि 4.91 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
यह भी बताया गया है कि साल 2023 में चीन की उच्च शिक्षालयों में प्रवेश दर 60.2 प्रतिशत थी, जो साल 2022 की तुलना में 0.6 प्रतिशत बढ़ी है, और चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना के लक्ष्य को पूर्वानुमानित किया है।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sun, 03 Mar 2024 02:25:33 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/शयवयग-601-न-चन-क-40व-अटरकटक-अभयन-क-सभ-उडन-मशन-पर-कए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शयवयग-601-न-चन-क-40व-अटरकटक-अभयन-क-सभ-उडन-मशन-पर-कए</guid>
<description>बीजिंग, 2 मार्च । चीन के 40वें अंटार्कटिक अभियान से मिली खबर के अनुसार, चीन के पहले ध्रुवीय फिक्स्ड-विंग विमान श्य्वेयिंग 601 ने इस अभियान के सभी मिशन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और अंटार्कटिका छोड़ने की प्रक्रिया में है। बता दें कि चीनी भाषा में श्य्वेयिंग का अर्थ स्नो ईगल है।
बताया गया है कि मौजूदा अभियान में श्य्वेयिंग 601 ने कुल 44 उड़ानें भरीं और सभी निर्धारित कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनमें से, श्य्वेयिंग 601 ने अंटार्कटिक अनुसंधान के लिए वैज्ञानिक समिति द्वारा शुरू की गई अंटार्कटिक बर्फ की चादर पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग रिंग परियोजना के हवाई सर्वेक्षण मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।
इसने पूर्वी अंटार्कटिका में चीन के चोंगशान स्टेशन और बेल्जियम के प्रिंसेस एलिज़ाबेथ स्टेशन के बीच बर्फ की चादर के तट पर महत्वपूर्ण डेटा अंतराल भरा।
इसके अलावा, मौजूदा अभियान के दौरान, श्य्वेयिंग 601 ने पूर्वी अंटार्कटिका के अभियान में निरीक्षण दल की अभियान गतिविधियों के लिए कर्मियों और सामग्रियों का परिवहन और आपातकालीन सहायता सेवाएं भी प्रदान की और अंटार्कटिका के अंदर और बाहर कुछ अभियान सदस्यों की यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग किया।
बता दें कि श्य्वेयिंग 601 ने चीन के 32वें अंटार्कटिक अभियान के दौरान अंटार्कटिका की अपनी पहली यात्रा की, जिसने विमानन युग में प्रवेश करने वाले चीन के अंटार्कटिक अभियान की शुरुआत को भी चिह्नित किया।
श्य्वेयिंग 601 विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक अवलोकन उपकरण ले जा सकता है और तेजी से परिवहन, आपातकालीन बचाव और विमानन वैज्ञानिक सर्वेक्षण जैसे कार्य कर सकता है।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sun, 03 Mar 2024 02:25:32 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा में राहत सामग्री के इंतज़ार में मौतों का मामला, अमेरिका ने उठाया ये क़दम</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-रहत-समगर-क-इतजर-म-मत-क-ममल-अमरक-न-उठय-य-कदम</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-रहत-समगर-क-इतजर-म-मत-क-ममल-अमरक-न-उठय-य-कदम</guid>
<description>अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ग़ज़ा में सेना की ओर से आसमान से खाद्य सामग्री गिराने का ऐलान किया है.
ये पहली बार है जब अमेरिकी सेना ग़ज़ा में इस तरह से खाने-पीने का सामान पहुंचाएगी. बाइडन ने कहा कि अमेरिकी सेना आने वाले दिनों में ग़ज़ा में खाने-पीने का सामान गिराएगी लेकिन उन्होंने इस बारे में ज़्यादा ब्योरा नहीं दिया.
ग़ज़ा में जॉर्डन और फ्रांस पहले से ही खाद्य और दूसरी राहत सामग्री गिरा रहे हैं.
बाइडन ने ग़ज़ा में राहत खाद्य सामग्री गिराने के फ़ैसले का ऐलान करते हुए कहा, फिलहाल जो राहत सामग्री ग़ज़ा में आ रही है है वो पर्याप्त नहीं है. उन्होंने कहा कि अमेरिका से आने वाली चीज़ें रेडी-टू- ईट होंगी.
गुरुवार को उत्तरी ग़ज़ा में राहत सामग्री का इंतज़ार कर रहे कम से कम 112 फ़लस्तीनियों की मौत की ख़बर आई थी.
ग़ज़ा शहर में मौजूद एक पत्रकार ने बीबीसी को बताया है कि लोग मदद सामग्री लेने के लिए आए थे और इसराइली टैंकों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया. इस घटना में क़रीब 760 लोग घायल भी हुए हैं.
हमास नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए इसराइली सेना को ज़िम्मेदार ठहराया था. हालांकि, इसराइली सेना ने बयान में कहा था कि टैंकों ने चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाई थीं लेकिन राहत सामग्री से भरे ट्रकों पर हमले नहीं किए थे.
इसराइली सेना का दावा है कि ट्रकों से कुचले जाने की वजह से कई लोगों की मौत हुई है. हमास ने इसराइल के इस दावे को ख़ारिज कर दिया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 02 Mar 2024 09:46:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/हमस-क-दव-इसरइल-क-बमबर-म-मर-गए-सत-इसरइल-बधक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हमस-क-दव-इसरइल-क-बमबर-म-मर-गए-सत-इसरइल-बधक</guid>
<description>हमास ने दावा किया है कि ग़ज़ा पट्टी में बंधक बनाए गए सात लोगों की मौत हो गई है.
हमास ने कहा है कि इन बंधकों की मौत इसराइली बमबारी की वजह से हुई है. इसमें उसके भी कुछ लड़ाके मारे गए हैं. हमास ने कहा है कि मारे गए बंधकों की संख्या 70 पार कर सकती है.
हालांकि बीबीसी हमास के इस दावे की स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं कर सका है. ये साफ नहीं है कि जिन सात बंधकों की मौत का दावा किया जा रहा है वो पहले ही मारे जा चुके 31 बंधकों में शामिल हैं या नहीं.
इसराइल की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं आई है और न ही हमास ने कोई पुख्ता सुबूत पेश किया है.
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इसराइल पर हमला किया था और बंदूक़ की नोंक पर 253 लोगों को बंधक बना लिया था. इसराइल के मुताबिक़ हमास के इस हमले में उसके 1200 लोग मारे गए हैं.
इसराइल ने इसके ख़िलाफ़ ज़ोरदार कार्रवाई की थी. उसने बड़े पैमाने पर हमास के ठिकानों पर बमबारी की थी. हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि इसराइली हमले में ग़ज़ा में अब तक 30 हजार फ़लस्तीनी नागरिक मारे गए हैं.
नवंबर में हमास ने अस्थायी युद्ध विराम समझौते के तहत 105 इसराइली बंधकों को छोड़ा था. इसके बदले में 240 फ़लस्तीनी क़ैदी छोड़े गए थे.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Sat, 02 Mar 2024 09:46:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>हेली ने फरवरी में 1.2 करोड़ डॉलर जुटाए, मुर्कोव्स्की बनीं पहली सीनेटर समर्थक</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/हल-न-फरवर-म-12-करड-डलर-जटए-मरकवसक-बन-पहल-सनटर-समरथक</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/हल-न-फरवर-म-12-करड-डलर-जटए-मरकवसक-बन-पहल-सनटर-समरथक</guid>
<description>(ललित के झा)
वाशिंगटन, 2 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली के प्रचार अभियान दल ने फरवरी में 1.2 करोड़ डॉलर का चंदा जुटाए जाने की घोषणा की और सांसद लीसा मुर्कोव्स्की के भारतीय-अमेरिकी नेता का समर्थन करने के साथ ही हेली को अपनी पहली सीनेटर समर्थक मिल गईं।
रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ में हेली (51) को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (77) से कड़ी टक्कर मिल रही है और वह अभी तक एक भी प्राइमरी चुनाव नहीं जीत पाई हैं लेकिन हेली का कहना है कि वह तीसरी पार्टी के उम्मीदवार या निर्दलीय के तौर पर चुनाव में उतरने के बारे में नहीं सोच रहीं और वह पूरी तरह से रिपब्लिकन नेता हैं।
हेली ने यहां संवाददाताओं से कहा, निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर खड़े होने को लेकर मैंने कभी कोई बात नहीं की।
उन्होंने वाशिंगटन डीसी में अपने समर्थकों से कहा, जब मैं दौड़ में उतरी थी... तब 14 प्रतिभागी थे। मैंने 12 लोगों को हराया। मुझे बस एक और को पीछे छोड़ना है।
इस बीच, हेली को अलास्का से सीनेटर लीसा मुर्कोव्स्की का समर्थन मिला। मुर्कोव्स्की हेली को समर्थन देने वाली पहली सीनेटर हैं।
मुर्कोव्स्की ने कहा, मुझे निक्की हेली को समर्थन देते हुए बहुत खुशी हो रही है। अमेरिका को अपने अगले राष्ट्रपति के रूप में सही मूल्यों, जोश और निर्णय लेने की क्षमता वाले किसी व्यक्ति की आवश्यकता है और इस दौड़ में उनसे बेहतर कोई नहीं है।
हेली ने उन्हें समर्थन देने के लिए मुर्कोव्स्की को धन्यवाद दिया।
हेली के प्रचार अभियान दल ने घोषणा की कि भारतीय-अमेरिकी नेता ने फरवरी में 1.2 करोड़ डॉलर चंदा जुटाया जबकि जनवरी में उन्होंने अब तक का सर्वाधिक 1.65 करोड़ डॉलर का चंदा जुटाया था।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 02 Mar 2024 09:46:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ऋषि सुनक ने ब्रिटिश लोकतंत्र की रक्षा के लिए भावुक अपील की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ऋष-सनक-न-बरटश-लकततर-क-रकष-क-लए-भवक-अपल-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ऋष-सनक-न-बरटश-लकततर-क-रकष-क-लए-भवक-अपल-क</guid>
<description>(अदिति खन्ना)
लंदन, 2 मार्च। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक भावुक अपील करते हुए आगाह किया कि चरमपंथी ताकतें देश को तोड़ने और उसकी बहु-धार्मिक पहचान को कमजोर करने पर तुली हैं।
अपनी हिंदू मान्यताओं का हवाला देते हुए ब्रिटिश भारतीय नेता ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिटेन के स्थायी मूल्य सभी धर्मों और जातियों के प्रवासियों को स्वीकार करने के हैं और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि चरमपंथी ताकतें शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर काबिज न हो जाएं।
सुनक ने प्रधानमंत्री कार्यालय सह आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर एक भाषण में कहा, जो प्रवासी यहां आए हैं, उन्होंने एकजुट होकर योगदान दिया है। उन्होंने हमारे देश की कहानी में एक नया अध्याय लिखने में मदद की है। उन्होंने अपनी पहचान छोड़े बिना ऐसा किया है।
उन्होंने कहा, आप हिंदू और गौरवान्वित ब्रितानी नागरिक हो सकते हैं जैसे कि मैं हूं या आप धर्मनिष्ठ मुस्लिम और एक देशभक्त नागरिक हो सकते हैं जैसे कि कई लोग हैं या एक समर्पित यहूदी और अपने स्थानीय समुदाय की जान हो सकते हैं तथा ये सभी हमारे स्थापित ईसाई गिरजाघर की सहिष्णुता पर आधारित है।
उन्होंने कहा, लेकिन मुझे डर है कि दुनिया के सबसे सफल बहु-जातीय, बहु-धार्मिक वाले लोकतंत्र के निर्माण में हमारी महान उपलब्धि को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। देश में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो हमें तोड़ने का प्रयास कर रही हैं।
ब्रिटेन के सांसदों के लिए बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और इजराइल-हमास संघर्ष को लेकर ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर निकाले गए मार्च के दौरान हिंसा के बाद प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी आई है।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 02 Mar 2024 09:46:22 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मिस्र के विदेश मंत्री ने रमज़ान से पहले गाजा में युद्धविराम का आह्वान किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मसर-क-वदश-मतर-न-रमजन-स-पहल-गज-म-यदधवरम-क-आहवन-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मसर-क-वदश-मतर-न-रमजन-स-पहल-गज-म-यदधवरम-क-आहवन-कय</guid>
<description>अंकारा, 2 मार्च । मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी ने इस साल 11 मार्च के आसपास शुरू होने वाले रमजान के पवित्र महीने से पहले गाजा में संघर्ष विराम का आह्वान किया है।
शौकरी ने शुक्रवार को दक्षिणी तुर्की में अनादोलु एजेंसी को बताया, मेरा मानना ​​है कि हर कोई मानता है कि फ़िलिस्तीनियों की सुरक्षा और इसकी धार्मिक प्रकृति के कारण रमज़ान से पहले युद्धविराम आवश्यक है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र के मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि रमजान के दौरान सैन्य कार्रवाइयों से न केवल गाजा और वेस्ट बैंक में नागरिक प्रभावित होंगे, बल्कि अरब और मुस्लिम जगत में भी तनावपूर्ण माहौल पैदा होगा।
शौकरी ने कहा, हम इस पर काम कर रहे हैं और हम हर संभव प्रयास करना जारी रखेंगे। हम खतरों और शत्रुता को समाप्त करने की उम्मीद करते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसी योजना पर चर्चा करना उचित नहीं है जो इजरायल को नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सैन्य अभियान चलाने की अनुमति देगी।
बता दें कि अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम दुनिया भर के 147 देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी करता है।
राजनयिक सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष के मंच में 19 राष्ट्राध्यक्षों, 73 मंत्रियों और 57 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित लगभग 4,500 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 02 Mar 2024 09:46:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यूक्रेन, नीदरलैंड ने सुरक्षा सहयोग पर किया समझौता</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यकरन-नदरलड-न-सरकष-सहयग-पर-कय-समझत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यकरन-नदरलड-न-सरकष-सहयग-पर-कय-समझत</guid>
<description>कीव, 2 मार्च । यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और डच प्रधानमंत्री मार्क रुटे ने दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, यह समझौता 10 साल के लिए है, जो यूक्रेन के लिए समर्थन की जी7 की संयुक्त घोषणा पर आधारित है। समझौते पर पूर्वी यूक्रेन के खार्किव शहर में हस्ताक्षर किए गए।
दस्तावेज़ में कहा गया है कि नीदरलैंड 2024 में यूक्रेन को 2 बिलियन यूरो (लगभग 2.17 बिलियन डॉलर) की सैन्य सहायता प्रदान करेगा और भविष्य में भी अपना समर्थन जारी रखेगा।
सौदे के तहत, नीदरलैंड ने यूक्रेन को वायु रक्षा साधन, तोपखाने और बख्तरबंद वाहनों सहित आधुनिक सैन्य उपकरण प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताई।
इसके अलावा, नीदरलैंड यूक्रेन की वायु सेना के साथ-साथ समुद्री क्षमताओं का भी समर्थन करेगा।
नीदरलैंड ने यूरोपीय संघ और नाटो में शामिल होने की यूक्रेन की आकांक्षाओं का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की है।
पिछले साल, नीदरलैंड ने यूक्रेन को 1.6 बिलियन यूरो (लगभग 1.73 बिलियन डॉलर) की सैन्य सहायता दी थी।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 02 Mar 2024 09:46:21 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में फरवरी में 97 आतंकवादी हमले हुए : रिपोर्ट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-फरवर-म-97-आतकवद-हमल-हए-रपरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-फरवर-म-97-आतकवद-हमल-हए-रपरट</guid>
<description>इस्लामाबाद, 2 मार्च । पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) ने कहा है कि फरवरी में पाकिस्तान में 97 आतंकवादी हमले हुए, जिसके चलते 87 मौतें हुईं और 118 लोग घायल हुए।
पीआईसीएसएस ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा, जनवरी की 93 घटनाओं की तुलना में फरवरी में आतंकवादी हमलों में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन हताहतों की संख्या में थोड़ी कमी आई है, जनवरी में 90 मौतें हुई थी और 135 घायल हुए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट में दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में हिंसा में उल्लेखनीय वृद्धि का जिक्र किया गया है, साथ ही उत्तर-पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हिंसा में गिरावट देखी गई है।
इसमें कहा गया है कि बलूचिस्तान में जनवरी की तुलना में फरवरी में आतंकवादी हमलों में 72 प्रतिशत की वृद्धि हुई, कुल 57 हमलों में 42 मौतें हुईं और 72 लोग घायल हुए।
रिपोर्ट के मुताबिक, बलूचिस्तान में 57 में से 50 हमले देश में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनावों को निशाना बनाते हुए 1 से 8 फरवरी के बीच हुए।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 02 Mar 2024 09:46:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>अक्टूबर 2023 से गाजा में 9 हजार महिलाओं की निर्मम हत्या : संयुक्त राष्ट्र</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/अकटबर-2023-स-गज-म-9-हजर-महलओ-क-नरमम-हतय-सयकत-रषटर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/अकटबर-2023-स-गज-म-9-हजर-महलओ-क-नरमम-हतय-सयकत-रषटर</guid>
<description>न्यूयॉर्क, 2 मार्च । संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गाजा में पिछले पांच महीनों में इजराइली सैनिकों के हमले में कथित तौर पर 9 हजार महिलाएं मारी जा चुकी हैं।
गाजा में लगातार युद्ध जारी है। 63 महिलाएं रोजाना अपनी जान गंवा रही हैं।
एक अनुमान के अनुसार हर दिन 37 महिलाओं की हत्या कर दी जाती है, जिससे उनके परिवार तबाह हो जाते हैं और उनके बच्चों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।
पांच में से चार से अधिक महिलाएं (84 प्रतिशत) रिपोर्ट करती हैं कि उनका परिवार युद्ध शुरू होने से पहले काफी कम खाता है। बुजुर्ग महिलाओं और वयस्क महिलाओं को भोजन जुटाने का काम सौंपा गया है।
गाजा में पांच में से चार महिलाओं (84 प्रतिशत) ने संकेत दिया कि उनके परिवार के कम से कम एक सदस्य को पिछले सप्ताह के दौरान भोजन छोड़ना पड़ा। इनमें से 95 प्रतिशत मामलों में, माताएं भोजन के बिना रहती हैं, अपने बच्चों को खिलाने के लिए कम से कम एक समय का भोजन छोड़ देती हैं।
गाजा की 2.3 मिलियन की पूरी आबादी कुछ ही हफ्तों में खाद्य असुरक्षा के गंभीर स्तर का सामना करेगी - यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है, गाजा भुखमरी के कगार पर है।
लगभग 10 में से नौ महिलाएं (87 प्रतिशत) पुरुषों की तुलना में भोजन तक पहुंच पाने में कठिनाई महसूस करती हैं। कुछ महिलाएं अब खाना कहीं भी तलाश रही हैं, जैसे मलबे के नीचे या डंपस्टर में भोजन की तलाश।
गाजा में सर्वेक्षण में शामिल 12 महिला संगठनों में से दस ने बताया कि वे आंशिक रूप से चल रहे हैं और आवश्यक आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनके असाधारण प्रयासों के बावजूद 2023 फ्लैश अपील के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का एक प्रतिशत से भी कम राष्ट्रीय या स्थानीय महिला अधिकार संगठनों को गया है।
महिलाओं और उनके परिवारों और समुदायों की भारी जरूरतों को पूरा करने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि गाजा की महिलाओं की आवाज़ अनसुनी न हो जाए, इन संगठनों को फंडिंग देना महत्वपूर्ण है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 02 Mar 2024 09:46:20 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>यमन में हौथी ठिकानों पर हमला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/यमन-म-हथ-ठकन-पर-हमल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/यमन-म-हथ-ठकन-पर-हमल</guid>
<description>सना, 2 मार्च । अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य गठबंधन ने यमन के लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह में हौथी सैन्य ठिकानों पर दो हवाई हमले किए। स्थानीय निवासियों और मीडिया ने यह जानकारी दी।
निवासियों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि शहर के पश्चिम में हौथी मोबाइल मिसाइल लॉन्चरों पर हमला किया गया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गठबंधन ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
नवंबर में लाल सागर और अदन की खाड़ी में हौथी द्वारा अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले शुरू करने के बाद हौथी ठिकानों पर यह नवीनतम हमला है।
गुरुवार को, हौथी नेता अब्दुलमलिक अल-हौथी ने लाल सागर से गुजरने वाले अमेरिकी व ब्रिटिश जहाजों पर और मिसाइल हमले करने की कसम खाई।
अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक टेलीविज़न संबोधन में, उन्होंने कहा कि जब तक इज़राइल गाजी पट्टी में हमला बंद नहीं करता, तब तक वह भी अमेरिकी व ब्रिटिश जहाजों पर हमले जारी रखेगा।
गौरतलब है कि हौथी हमले में अब तक कई अमेरिकी, ब्रिटिश और यूरोपीय जहाज क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 02 Mar 2024 09:46:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाक राष्ट्रपति चुनाव: आसिफ अली जरदारी, महमूद अचकजई ने नामांकन पत्र दाखिल किये</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पक-रषटरपत-चनव-आसफ-अल-जरदर-महमद-अचकजई-न-नमकन-पतर-दखल-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पक-रषटरपत-चनव-आसफ-अल-जरदर-महमद-अचकजई-न-नमकन-पतर-दखल-कय</guid>
<description>इस्लामाबाद, 2 मार्च । पीपीपी और पीएमएल-एन के संयुक्त उम्मीदवार आसिफ अली जरदारी और पीटीआई समर्थित सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के उम्मीदवार महमूद खान अचकजई ने पाकिस्तान में 9 मार्च को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किये हैं।
नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को होगी। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 5 मार्च है और उम्मीदवारों की अंतिम सूची 6 मार्च को प्रकाशित की जाएगी।
इससे पहले दिन में, सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) ने पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी (पीकेएमएपी) के प्रमुख महमूद खान अचकजई को अपने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया।
महमूद खान अचकजई ने बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला-सह-चमन में एनए-266 निर्वाचन क्षेत्र से नेशनल असेंबली सीट जीती थी।
विभिन्न मामलों में जेल में बंद पीटीआई के संस्थापक इमरान खान ने अपने सांसदों से महमूद खान अचकजई के लिए वोट करने का आग्रह किया है।
राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है जिसमें सीनेट, नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्य शामिल होते हैं।
मतदान गुप्त मत प्रणाली के माध्यम से होता है।
हालाँकि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का कार्यकाल 8 सितंबर को पूरा हो गया, राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए आवश्यक निर्वाचक मंडल की अनुपस्थिति के कारण वह अब तक पद पर हैं।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 02 Mar 2024 09:46:19 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान में नौ मार्च को होगा राष्ट्रपति चुनाव; जरदारी की जीत लगभग तय</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-न-मरच-क-हग-रषटरपत-चनव-जरदर-क-जत-लगभग-तय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-म-न-मरच-क-हग-रषटरपत-चनव-जरदर-क-जत-लगभग-तय</guid>
<description>इस्लामाबाद, 1 मार्च पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान नौ मार्च को होगा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का लगभग 11 साल बाद फिर से शीर्ष संवैधानिक पद हासिल करना लगभग तय है।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) ने एक नोटिस में कहा कि राष्ट्रपति चुनाव नौ मार्च को नेशनल असेंबली और सभी प्रांतीय असेंबली में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, संबंधित पद के लिए उम्मीदवार शनिवार दोपहर से पहले लाहौर, कराची, पेशावर और क्वेटा में निर्वाचन अधिकारियों के पास नामांकन पत्र दायर कर सकते हैं।
ईसीपी ने कहा कि अधिकारियों द्वारा नामांकन पत्रों की छंटनी चार मार्च को की जाएगी, और इसके अगले दिन नाम वापस लिया जा सकता है।
पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले छह दलों के गठबंधन द्वारा शीर्ष पद के लिए नामित किया गया है। इससे जरदारी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
गठबंधन में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) समेत अन्य दल शामिल हैं।(भाषा)</description>
<pubDate>Sat, 02 Mar 2024 02:52:24 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पीटीआई समर्थित उम्मीदवार अली अमीन गंडापुर खैबर पख्तूख्वा के सीएम चुने गए</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पटआई-समरथत-उममदवर-अल-अमन-गडपर-खबर-पखतखव-क-सएम-चन-गए</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पटआई-समरथत-उममदवर-अल-अमन-गडपर-खबर-पखतखव-क-सएम-चन-गए</guid>
<description>इस्लामाबाद, 1 मार्च । पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित उम्मीदवार अली अमीन गंडापुर को शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का मुख्यमंत्री चुना गया, जबकि पीएमएल-एन के सरदार अयाज सादिक नेशनल असेंबली के स्पीकर बने।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा पर 8 फरवरी के आम चुनावों में धांधली में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
अली अमीन गंडापुर ने पीटीआई की महिला उम्मीदवारों के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने की भी मांग की और पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा से 9 मई की हिंसा की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग बनाने को कहा।
उन्होंने पीटीआई के संस्थापक इमरान खान के लिए निष्पक्ष सुनवाई और जेल से उनकी रिहाई की मांग की।
उन्होंने इमरान खान की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा किया।
आर्थिक स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा, हमें अपने पैरों पर खड़ा होना होगा, अपना राजस्व बढ़ाना होगा और गरीबों को राहत देनी होगी।
गंडापुर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार इबादुल्ला खान को हराकर मुख्यमंत्री बने।
अली अमीन गंडापुर ने केंद्र में पीटीआई के कार्यकाल के दौरान कश्मीर मामलों और गिलगित-बाल्टिस्तान के संघीय मंत्री के रूप में कार्य किया था।
उन्होंने 2013 से 2018 तक खैबर पख्तूनख्वा असेंबली के सदस्य और प्रांतीय मंत्री के रूप में भी काम किया था।
नेशनल असेंबली के निवर्तमान स्पीकर राजा परवेज अशरफ के अनुसार, सरदार अयाज सादिक को कुल 291 वोटों में से 199 वोट मिले।
सरदार अयाज़ सादिक ने पीटीआई समर्थित उम्मीदवार अमीर डोगर को हराया, जिन्हें 91 वोट मिले।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Sat, 02 Mar 2024 02:52:23 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>रूस में फंसे हैं 20 भारतीय, वापस लाने की कोशिश जारी: विदेश मंत्रालय</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-म-फस-ह-20-भरतय-वपस-लन-क-कशश-जर-वदश-मतरलय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-म-फस-ह-20-भरतय-वपस-लन-क-कशश-जर-वदश-मतरलय</guid>
<description>भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूस की सेना में शामिल भारतीयों को डिस्चार्ज कराने की कोशिश की जा रही है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक ब्रीफ़िंग में गुरुवार को कहा, हमें पता है कि करीब 20 लोग फंसे हुए हैं. हम उनके शीघ्र डिस्चार्ज के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, हमने लोगों से यह भी कहा है कि वे युद्ध क्षेत्र में न जाएं या ऐसी स्थितियों में न फंसें जो कठिन हों. हम यहां नई दिल्ली और मॉस्को दोनों जगह रूसी अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं.
बीते कुछ दिनों से ख़बर आ रही है कि एजेंटों के मार्फ़त रूस भेजे गए कुछ लोगों को रूस की सेना में भर्ती कर लिया गया है और उन्हें यूक्रेन में युद्ध के मोर्चे पर भेजा गया. इसमें कुछ भारतीयों की मौत भी हुई है.
क़तर में सज़ा काटकर लौटे भारतीयों पर क्या कहा?
क़तर में मौत की सज़ा पाए आठवें भारतीय नागरिक की वापसी पर विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि सभी आठ लोगों को रिहा कर दिया गया है, जिनमें सात भारत वापस लौट आए हैं. जबकि आठवें व्यक्ति को कुछ ज़रूरी औपचारिकताओं को पूरा करना है. जब ये काम पूरे हो जाएंगे, उनकी स्वदेश वापसी होगी.
मालदीव पहुंची भारत की टेक्निकल टीम
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मालदीव में भारतीय सैनिकों की जगह पहली टेक्निकल टीम पहुंच गई है.
यह टीम एडवांस्ड लाइट हैलीकॉप्टर का संचालन करेगी. अभी तक इस प्लेटफ़ॉर्म का संचालन सैनिकों के जिम्मे था.
पिछले साल हुए आम चुनावों में जीत कर राष्ट्रपति बनने वाले मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने भारत से मांग की थी कि वो अपने सैनिकों को द्वीप से हटाए.
इसके बाद हुई कई दौर की वार्ता के बाद सैनिकों की जगह सिविलियन टेक्निकल टीम की तैनाती पर सहमति बनी थी.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Fri, 01 Mar 2024 09:47:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/पतन-न-रषटर-क-नम-सबधन-म-पशचम-दश-क-चतय-कह-य-गलत-न-कर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पतन-न-रषटर-क-नम-सबधन-म-पशचम-दश-क-चतय-कह-य-गलत-न-कर</guid>
<description>रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को यूक्रेन में ज़मीनी हस्तक्षेप करने को लेकर चेताया है.
क्रेमलिन को लगता है कि पश्चिमी देश यूक्रेन में सेना भेजने पर विचार कर सकते हैं.
2024 के राष्ट्रपति चुनावों से दो सप्ताह पहले पुतिन ने राष्ट्र के नाम अपने वार्षिक संबोधन में कहा, उन्हें ये समझने की ज़रूरत है कि हमारे पास भी हथियार हैं जो उनके इलाक़े में टार्गेट को निशाना बना सकते हैं.
पुतिन ने कहा कि रूसी लोग रूसोफ़ोबिया का शिकार बनाए जा रहे हैं, यह नासमझी है. बिना एक संप्रभु और मज़बूत रूस के स्थायी विश्व व्यवस्था नामुमकिन है.
उन्होंने कहा कि पश्चिमी बयानबाज़ियों ने परमाणु युद्ध का ख़तरा पैदा किया है और इसका नतीजा होगा सभ्यता का विनाश.
फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि यूक्रेन में नेटो को सेना तैनात करने पर भी विचार करना चाहिए. किसी भी संभावना से इनकार नहीं करना चाहिए.
हालांकि इस बयान के बाद अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन समेत नेटो देशों ने यूक्रेन में सेना तैनात करने से इनकार किया है.(bbc.com/hindi)
पुतिन ने दावा किया कि पश्चिम रूस को कमज़ोर करना चाह रहा था लेकिन वो हार चुका है.
उन्होंने अमेरिका पर रूस को हथियारों की होड़ में घसीटने का आरोप लगाया.
अरब, अफ़्रीकी और लातिन अमेरिकी देशों से संबंधों को सुधारने से लेकर तकनीकी तौर पर आत्म निर्भरता,पारिवारिक मूल्य, जनसंख्या, घरेलू नीति, यूक्रेन युद्ध और अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर बात की.</description>
<pubDate>Fri, 01 Mar 2024 09:47:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ढाका में इमारत में आग लगने से 43 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ढक-म-इमरत-म-आग-लगन-स-43-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ढक-म-इमरत-म-आग-लगन-स-43-लग-क-मत</guid>
<description>ढाका, 1 मार्च । ढाका के बेली रोड पर गुरुवार देर रात छह मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग में 43 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन ने कहा कि मृतकों में से 33 की मौत ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में और 10 की शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में हुई।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे 22 से अधिक लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
ग्रीन कोज़ी कॉटेज शॉपिंग मॉल से लगभग 75 लोगों को बचाया गया, इनमें से 42 लोग बेहोश थे।
अग्निशमन सेवा का कहना है कि ग्रीन कोज़ी कॉटेज में कच्ची भाई बिरयानी की दुकान, खुदरा विक्रेता इलियेन का एक आउटलेट और कई अन्य दुकानें हैं।
फेसबुक पर लोगों द्वारा शेयर लाइव वीडियो में इमारत में आग लगी हुई दिखाई दे रही है और बड़ी संख्या में लोग बाहर जमा हैं।
कुछ वीडियो में स्थानीय लोगों और अग्निशमनकर्मियों को इमारत के अंदर फंसे लोगों को बचाते हुए देखा गया।
आग रात करीब 9:50 बजे लगी। दो घंटे बाद इस पर काबू पाया गया.
अग्निशमन सेवा के एक बचाव कर्मी मोहम्मद रशीद पांच अन्य कर्मियों के साथ इमारत के पीछे से एयर जंपिंग बैग के साथ बाहर निकले।
बगल की इमारत के एक सुरक्षा गार्ड ने बताया, पहले हमने केवल धुआं देखा था। जब मैं देखने के लिए इमारत के भूतल पर गया, तो मैंने गैस सिलेंडर फटने की आवाज सुनी और आग फैल गई।
उन्होंने कहा, आग इतनी तेजी से फैली कि फायर सर्विस को लोगों को बचाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लोग रस्सी पकड़कर इमारत से नीचे उतरे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।
लगभग 10-15 लोगों को शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में ले जाया गया है।
अग्निशमन सेवा के साथ मिलकर आग बुझाने और बचाव अभियान में मदद के लिए अर्धसैनिक बल, बांग्लादेश अंसार की तीन प्लाटून और विशेष रूप से प्रशिक्षित अंसार गार्ड बटालियन में से एक को तैनात किया गया है।
रात करीब 11:40 बजे इमारत से बचाए गए संतो दास ने आईएएनएस को बताया कि आग सिलेंडर में विस्फोट से लगी होगी। वह इमारत की तीसरी मंजिल पर एक रेस्तरां में काम करता है।
अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि अब तक कम से कम 19 लोगों को बचाया गया है।
-(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 01 Mar 2024 09:47:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/रववर-क-चन-जएग-पकसतन-क-नय-परधनमतर-पएमएल-एन-क-शहबज-शरफ-परबल-दवदर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रववर-क-चन-जएग-पकसतन-क-नय-परधनमतर-पएमएल-एन-क-शहबज-शरफ-परबल-दवदर</guid>
<description>इस्लामाबाद, 29 फरवरी। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सचिवालय ने बृहस्पतिवार को देश के नए प्रधानमंत्री के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ को रविवार को होने वाले निर्वाचन के मद्देनजर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
तय कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवार शनिवार अपराह्न दो बजे तक अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन पूरी कर ली जायेगी। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री के चुनाव की प्रक्रिया नवनिर्वाचित सांसदों को सौंपी गई है।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 72 वर्षीय शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है। जबकि उमर अयूब खान जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के उम्मीदवार हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के नेतृत्व वाली पीएमएल-एन को देश में आठ फरवरी को हुए चुनाव के बाद गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के लिए पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) का समर्थन मिला है।(भाषा)</description>
<pubDate>Fri, 01 Mar 2024 09:47:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>गुटेरेस ने गाजा में खाद्य काफिले के आसपास 100 से अधिक लोगों की हत्या की निंदा की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गटरस-न-गज-म-खदय-कफल-क-आसपस-100-स-अधक-लग-क-हतय-क-नद-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गटरस-न-गज-म-खदय-कफल-क-आसपस-100-स-अधक-लग-क-हतय-क-नद-क</guid>
<description>संयुक्त राष्ट्र, 1 मार्च । संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को बयान जारी कर उत्तरी गाजा में एक दुर्घटना में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की निंदा की और संघर्ष विराम की मांग की।
फ़िलिस्तीन समाचार एजेंसी वफ़ा के मुताबिक, गाजा के स्वास्थ्य मंत्री ने अपने बयान में कहा कि 8 अक्टूबर, जब से इजराइल ने हमला किया, तब से गाजा में मृतकों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, गाजा सिटी क्षेत्र में गुरुवार को एक खाद्य काफिले के आसपास हुई घटना में 104 लोग मारे गए और 700 से अधिक घायल हो गए।
एजेंसी ने चिकित्सकीय सूत्रों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि मानवीय सहायता के लिए ट्रक का इंतजार कर रहे लोगों पर इजराइली सैनिकों ने भारी मशीनगनों से हमला किया।
डुजारिक ने कहा, सेक्रेटरी जनरल ने उत्तरी गाजा में हुए उस हमले की निंदा की, जिसकी जद में आकर जीवन रक्षक सहायता की मांग करने वाले लोग मारे गए।
उन्होंने कहा, गुटेरेस गाजा के संघर्ष में लोगों के मारे जाने से स्तब्ध हैं। इस संघर्ष की जद में आकर कथित तौर पर 30 हजार लोग मारे गए और 70 हजार लोग घायल हो गए। यही नहीं, कई लोग मलबे के नीचे भी दबे हुए हो सकते हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं है।
हालांकि, उन्होंने अपने बयान में इजराइल का जिक्र नहीं किया। वहीं, डुजारिक ने पत्रकारों को बताया कि संयुक्त राष्ट्र को अभी तक इसकी प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है कि क्या हुआ, लेकिन हिंसा के कारण यह घटना हुई।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने गाजा में हुई हत्याओं को नरसंहार कहा।
उन्होंने जिनेवा में अधिकृत फ़िलिस्तीन क्षेत्रों पर एक बैठक में कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि गाजा में हमारी आंखों के सामने जो भयावहता सामने आ रही है, उसे शब्दों में बयां करने की अपनी कोई सीमा नहीं है।
हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा, यह गहरा आघात पहुंचाने वाला और पूरी तरह से अनुचित है। वहीं, इसकी प्रतिक्रिया में इजराइली सैनिकों द्वारा की गई क्रूरता की भी उन्होंने आलोचना की। उन्होंने कहा, हमास की क्रूरता का जवाब देते हुए इजराइली सैनिकों ने अपनी प्रतिक्रिया में जिस तरह कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया, तो वहीं कइयों को अपंग बना दिया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारी और पत्रकार भी शामिल हैं।
तुर्क ने कहा, अक्टूबर से लेकर अब तक 1 लाख लोग मारे जा चुके हैं, तो वहीं कई घायल हो गए हैं। हर 20 बच्चों, महिलाओं और पुरुषों में से लगभग एक अब मर चुका है या घायल है।
वहीं, जब इजराइल ने हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की थी, तो उत्तरी गाजा में रहने वाले लोगों को दक्षिणी गाजा में जाने के लिए कह दिया गया था। इस बीच कई फिलिस्तीनी उत्तरी हिस्से में फंस गए, जहां इजराइली सैनिकों ने जमीन, हवा और समुद्र से हमला करना शुरू कर दिया।
इस बीच वांशिगटन में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने स्वीकार किया कि गुरुवार की घटना ने हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई के लिए बातचीत को जटिल बना दिया है।
उन्होंने घटना पर कोई रुख अपनाने से इनकार करते हुए कहा, हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं। लेकिन जो हुआ उसके दो अलग-अलग पहलू हैं। मेरे पास अभी तक कोई जवाब नहीं है।
इज़राइल ने कहा कि उसकी सेनाओं ने उस भीड़ पर गोलियां चलाईं जो खतरनाक ढंग से उनकी ओर बढ़ रही थी, लेकिन दावा किया कि हाथापाई में दर्जनों लोग ट्रकों द्वारा कुचले जाने या कुचले जाने से मारे गए।
इजराइल के लिए जो बाइडेन के समर्थन के बढ़ते विरोध से दुनिया स्तब्ध है। इस सप्ताह मिशिगन में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्राथमिक चुनाव में 100,000 से अधिक विरोध वोटों से यह प्रकट हुआ। अमेरिका अपनी स्थिति में अब सुधार कर रहा है, मानवीय युद्धविराम के लिए नए सिरे से आह्वान कर रहा है और इज़राइल से नागरिकों के प्रति सचेत रहने के लिए कह रहा है।
एबीसी न्यूज ने बताया कि प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका गाजा को हवाई सहायता देने पर विचार कर रहा है।
सामूहिक हत्याओं ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है और सऊदी अरब और जॉर्डन ने कड़ी निंदा की है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी को फोन किया और वे अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के अनुरूप नागरिकों की सुरक्षा के लिए दबाव डालने पर सहमत हुए।
विभाग ने कहा, वे हमास द्वारा बंधक बनाए गए सभी की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करने और गाजा में संघर्ष में मानवीय विराम स्थापित करने के प्रयास जारी रखने पर सहमत हुए।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 01 Mar 2024 09:47:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव यूक्रेन को लौटाने को तैयार है रूस</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/दरघटन-म-मर-गए-लग-क-शव-यकरन-क-लटन-क-तयर-ह-रस</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/दरघटन-म-मर-गए-लग-क-शव-यकरन-क-लटन-क-तयर-ह-रस</guid>
<description>मॉस्को, 1 मार्च । रूस ने बेलगोरोड क्षेत्र में सैन्य आईएल-76 विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को यूक्रेन भेजने की इच्छा जताई है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रूस की आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने रूसी मानवाधिकार आयुक्त तात्याना मोस्काल्कोवा के हवाले से कहा, हां, हम तैयार हैं। प्रक्रिया के लिए हर चीज मौजूद है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि शवों को मौजूदा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सौंपा जा सकता है।
24 जनवरी को, यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने बेलगोरोड क्षेत्र में एक रूसी सैन्य परिवहन विमान, आईएल-76 को मार गिराया था।
विमान 65 यूक्रेनी कैदियों को अदला-बदली के लिए ले जा रहा था।
उनके साथ आए तीन रूसी अधिकारियों और चालक दल के छह सदस्यों सहित सभी कैदियों की जान चली गई थी।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 01 Mar 2024 09:47:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ईरान में मतदान जारी, सर्वोच्च नेता खामेनेई ने डाला वोट</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/ईरन-म-मतदन-जर-सरवचच-नत-खमनई-न-डल-वट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/ईरन-म-मतदन-जर-सरवचच-नत-खमनई-न-डल-वट</guid>
<description>तेहरान, 1 मार्च। ईरान की 12वीं संसदीय और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने अपना वोट डाला।
इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 61,172,298 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। इसमें 30,945,133 पुरुष और 30,227,165 महिला शामिल हैं।
चुनाव मुख्यालय के अनुसार, संसदीय चुनाव के लिए कुल 15,000 लोग मैदान में हैं, जबकि असेंबली ऑफ एक्सपर्ट के लिए 144 लोग मैदान में हैं।
मतदाता मजलिस (ईरानी संसद) के लिए 290 प्रतिनिधियों और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट के लिए 88 प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
देश में सर्वोच्च नेता, मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों, जैसे सामाजिक स्वतंत्रता और आर्थिक स्थिति पर महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनका कहना है कि मतदान से परहेज करने से कुछ भी हल नहीं होगा, इसलिए मतदान जरूर करें।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 01 Mar 2024 09:47:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>एआई तकनीक से यीवू व्यापारियों को मिली सुविधा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/एआई-तकनक-स-यव-वयपरय-क-मल-सवध</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एआई-तकनक-स-यव-वयपरय-क-मल-सवध</guid>
<description>बीजिंग, 29 फरवरी । चीन के चच्यांग प्रांत स्थित यीवू अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शहर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इंटरनेट के तेज विकास के चलते यीवू के व्यापारी भी बिग डेटा और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे डिजिटल प्रौद्योगिकी के सहारे व्यापार करने लगे हैं। इससे बाजार में नई उम्मीद जगी है।
हाल में यीवू की एक महिला मालिक इंटरनेट सेलिब्रिटी बनी। वीडियो में वे कई भाषाओं में अपने व्यापार का परिचय देती हैं। मालिक छन मेईच्वुन सिर्फ कुछ अंग्रेजी शब्द बोल सकती हैं, लेकिन एआई तकनीक के प्रयोग से कई भाषाओं में वीडियो बना सकती हैं।
एआई तकनीक के सहारे केवल एक चीनी वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद इसे प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड कर कुछ ही समय में स्वचालित रूप से 36 विदेशी भाषा संस्करणों में वीडियो बनाए जाएंगे। इसके साथ उच्चारण के अनुसार स्क्रीन में मुंह का आकार भी समायोजित किया जाएगा।
डिजिटल प्रौद्योगिकी के प्रयोग के चलते न सिर्फ यीवू की अंतराष्ट्रीय प्रतिष्ठा बढ़ी, बल्कि व्यापार करने का तरीका भी बदला गया। अब छन मेईच्वुन के उत्पाद मध्य पूर्व, दक्षिण अमेरिका और रूस सहित 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों तक बेचे जा रहे हैं।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 01 Mar 2024 01:37:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/31-मरच-स-चन-अमरक-यतर-उडन-क-सखय-म-उललखनय-वदध-हग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/31-मरच-स-चन-अमरक-यतर-उडन-क-सखय-म-उललखनय-वदध-हग</guid>
<description>बीजिंग, 29 फरवरी । चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की कि 31 मार्च से चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच यात्री उड़ानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
चीनी और अमेरिकी एयरलाइनों को प्रति सप्ताह 100 निर्धारित यात्री उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। बताया गया है कि चीन की निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानें 64 देशों में संचालित होती हैं, जिनमें बेल्ट एंड रोड पहल के 48 सह-निर्माण देश भी शामिल हैं।
सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और इटली सहित 22 देशों में चीन से आने-जाने वाली उड़ानों की संख्या महामारी से पहले के स्तर को पार कर गई है। साथ ही, कुवैत, लक्ज़मबर्ग, तंजानिया, सर्बिया और पापुआ न्यू गिनी 5 नए नौगम्य देशों में शामिल हो गए हैं।
अगले चरण में, चीन का नागरिक उड्डयन प्रशासन संसाधन आपूर्ति बढ़ाना जारी रखेगा और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के साथ कर्मियों के आदान-प्रदान की जरूरतों को पूरा करने के लिए समय पर क्षमता निवेश में चीनी और विदेशी दोनों एयरलाइनों का समर्थन करेगा। प्रशासन उड़ानों को फिर से शुरू करने को बढ़ावा देना भी जारी रखेगा।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Fri, 01 Mar 2024 01:37:09 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इमरान खान ने आईएमएफ को पत्र लिखकर ऑडिट का आग्रह किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इमरन-खन-न-आईएमएफ-क-पतर-लखकर-ऑडट-क-आगरह-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इमरन-खन-न-आईएमएफ-क-पतर-लखकर-ऑडट-क-आगरह-कय</guid>
<description>इस्लामाबाद, 28 फरवरी। पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को एक पत्र लिखा जिसमें नकदी संकट से जूझ रहे देश के साथ किसी और बेलआउट वार्ता पर विचार करने से पहले कम से कम 30 प्रतिशत राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली सीटों का ऑडिट सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक खान (71) ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह वैश्विक ऋणदाता से किसी भी सहायता देने से बचने के लिए कहेंगे क्योंकि अधिकारियों ने उनकी पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए चुनावी नतीजों में धांधली की है।
पार्टी के उनके मनोनीत अध्यक्ष गौहर अली खान ने पार्टी महासचिव उमर अयूब खान के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पत्र की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इसकी विषयवस्तु साझा करने से इनकार कर दिया।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पत्र को तब तक मीडिया के साथ साझा नहीं किया जाएगा जब तक कि इसे पार्टी द्वारा मान्यता नहीं मिल जाती।
हालांकि, पीटीआई-भाषा ने खान के मार्गदर्शन में पार्टी प्रवक्ता रऊफ हसन द्वारा आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा को संबोधित एक पत्र देखा है।
पत्र की शुरुआत इस स्पष्टीकरण से होती है कि पार्टी पाकिस्तान को आईएमएफ की सुविधा के खिलाफ नहीं है।
पत्र में लिखा गया है कि पीटीआई पार्टी आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता के रास्ते में अड़चन नहीं डालना चाहती लेकिन आईएमएफ की सहायता के साथ कुछ शर्तें जोड़ी जानी चाहिए।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 29 Feb 2024 08:38:39 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान की नई सरकार की पहली प्राथमिकता अर्थव्यवस्था को ठीक करना होगा: नवाज शरीफ</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-नई-सरकर-क-पहल-परथमकत-अरथवयवसथ-क-ठक-करन-हग-नवज-शरफ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-क-नई-सरकर-क-पहल-परथमकत-अरथवयवसथ-क-ठक-करन-हग-नवज-शरफ</guid>
<description>इस्लामाबाद, 28 फरवरी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली आगामी सरकार की प्राथमिकता खराब अर्थव्यवस्था को ठीक करने की होगी क्योंकि नकदी संकट से जूझ रहे देश की सभी समस्याएं आर्थिक संकट से जुड़ी हैं।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख शरीफ आठ फरवरी के चुनाव के बाद पहली बार संसद भवन पहुंचे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, सरकार अर्थव्यवस्था को ठीक करने की कोशिश करेगी जिससे सब कुछ ठीक हो जाएगा।
शरीफ ने हैरान कर देने वाले फैसले में अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ को गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि नेशनल असेंबली, सीनेट और प्रधानमंत्री सभी अपना संवैधानिक कार्यकाल पूरा करें।
पाकिस्तान में हमेशा से ही सरकार के तख्तापलट की आशंका रहती है। देश में आजतक किसी भी प्रधानमंत्री ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। शरीफ तीन बार प्रधानमंत्री बने लेकिन तीनों बार उन्हें कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटा दिया गया।
पीएमएल-एन की संसदीय दल की बैठक के लिए नेशनल असेंबली पहुंचने पर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार शहबाज शरीफ और पार्टी के अन्य सदस्यों ने नवाज शरीफ का स्वागत किया। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, पार्टी सुप्रीमो नवाज शरीफ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे नेशनल असेंबली के उद्घाटन सत्र में पार्टी की रणनीति पर विचार किया जाएगा।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 29 Feb 2024 03:01:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान: बस के गहरी खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-बस-क-गहर-खई-म-गरन-स-10-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-बस-क-गहर-खई-म-गरन-स-10-लग-क-मत</guid>
<description>पेशावर, 28 फरवरीउत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बस हरिपुर जिले के खानपुर से एक पहाड़ी गांव की ओर जा रही थी, तभी तरनावा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
पुलिस ने बताया कि तेज गति के कारण एक मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गई।
मृतकों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
बचाव वाहन दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को निकाला। घायलों को हरिपुर जिले के एक ट्रॉमा सेंटर में स्थानांतरित किया गया है।(भाषा)</description>
<pubDate>Thu, 29 Feb 2024 03:01:17 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>इसराइल के वैश्विक समर्थन खोने वाले बाइडन के बयान पर नेतन्याहू ने दिया जवाब</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-क-वशवक-समरथन-खन-वल-बइडन-क-बयन-पर-नतनयह-न-दय-जवब</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/इसरइल-क-वशवक-समरथन-खन-वल-बइडन-क-बयन-पर-नतनयह-न-दय-जवब</guid>
<description>इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका में इसराइल के लिए लोकप्रिय समर्थन उसे हमास पर पूरी जीत तक लड़ने में मदद करेगा.
अपने बयान में नेतन्याहू ने एक सर्वे का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि 80 फ़ीसदी अमेरिकी लोग ग़ज़ा में युद्ध को लेकर इसराइल का समर्थन करते हैं.
नेतन्याहू का ये बयान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के उस बयान से ठीक बाद आया है, जिसमें बाइडन ने कहा था कि ग़ज़ा में हमले को लेकर इसराइल पर दुनिया भर से समर्थन खोने का ख़तरा बढ़ता जा रहा है.
मंगलवार को नेतन्याहू ने कहा कि संघर्ष की शुरुआत से ही वो युद्ध को समय से पहले ख़त्म करने के अंतराष्ट्रीय दबाव से निपटने और इसराइल के लिए समर्थन जुटाने का कैंपेन चला रहे हैं.
नेतन्याहू ने हाल ही में हुए हार्वर्ड-हैरिस सर्वे का हवाला देते हुए कहा, हमें इसमें महत्वपूर्ण सफलताएं मिली हैं. सर्वे में दिखाया गया है कि 82% अमेरिकी जनता इसराइल का समर्थन करती है.
वहीं दूसरी ओर अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वह एक संभावित युद्धविराम समझौते पर काम कर रहा है.
बीते सोमवार को अमेरिका ने कहा था कि उसे उम्मीद है कि अगले सोमवार तक हमास और इसराइल के बीच युद्धविराम हो सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने अपने बयान में इस ओर इशारा भी किया कि अगर इसराइल इस तरह से दक्षिणपंथी सरकार के साथ बना रहता है तो वह दुनिया भर से समर्थन खो सकता है.
व्हाइट हाउस और अमेरिका के विदेश विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को पुष्टि की कि अस्थायी युद्धविराम पर बातचीत जारी है, लेकिन बातचीत के सार या संभावित समय सीमा के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 28 Feb 2024 08:38:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>ग़ज़ा में कब होगा युद्ध विराम, जो बाइडन ने क्या बताया?</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-म-कब-हग-यदध-वरम-ज-बइडन-न-कय-बतय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-म-कब-हग-यदध-वरम-ज-बइडन-न-कय-बतय</guid>
<description>अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उम्मीद जताई है कि सोमवार तक ग़ज़ा में इसराइल और हमास के बीच युद्दविराम हो सकता है.
बाइडन का ये बयान ऐसे वक्त़ आया है जब इसराइली और हमास के अधिकारियों के बीच अप्रत्यक्ष तौर पर बातचीत हो रही है. इनमें ग़ज़ा में राहत सामग्रियों का वितरण और सात अक्टूबर को हमास के हमले के दौरान बंधक बनाए गए इसराइली नागरिकों को छोड़ने की बात शामिल है. हालांकि इसराइल ने बाइडन के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. और न ही हमास की तरफ से कोई बयान आया है.
मिस्र के साथ मिलकर मध्यस्थता करने वाले कतर ने भी कहा है कि युद्ध विराम के लिए कोशिश की जा रही है और उम्मीद है कि बेहतर नतीजे निकलेंगे. लेकिन इस बारे में कोई साफ बयान जारी नहीं किया है.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Wed, 28 Feb 2024 08:38:55 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>जापान ने विरोध के बावजूद फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के दूषित जल को प्रशांत महासागर में छोड़ना शुरू किया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/जपन-न-वरध-क-बवजद-फकशम-परमण-सयतर-क-दषत-जल-क-परशत-महसगर-म-छडन-शर-कय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/जपन-न-वरध-क-बवजद-फकशम-परमण-सयतर-क-दषत-जल-क-परशत-महसगर-म-छडन-शर-कय</guid>
<description>टोक्यो, 28 फरवरी । जापान ने बुधवार को फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रेडियोधर्मी विकिरण वाला दूषित पानी प्रशांत महासागर में छोड़ने का चौथा दौर शुरू कर दिया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय निवासियों और मछुआरों के विरोध के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया के बावजूद, संयंत्र के संचालक टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:30 बजे रेडियोधर्मी अपशिष्ट जल को महासागर में छोड़ना शुरू कर दिया।
पिछले तीन दौरों के समान, लगभग 7,800 टन अपशिष्ट जल, जिसमें अभी भी ट्रिटियम, एक रेडियोधर्मी पदार्थ है, लगभग 17 दिन में छोड़ा जाएगा।
देश में 11 मार्च 2011 को 9.0 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से प्रभावित फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को कोर मेल्टडाउन का सामना करना पड़ा, जिससे बड़ी मात्रा में विकिरण हुआ। इसके परिणामस्वरूप स्तर -7 परमाणु दुर्घटना हुई, जो अंतर्राष्ट्रीय परमाणु और रेडियोलॉजिकल घटना पैमाने पर सबसे अधिक थी।
रिएक्टर भवनों में परमाणु ईंधन को ठंडा करने से संयंत्र से रेडियोधर्मी पदार्थों से दूषित पानी की भारी मात्रा बन रही है, जिसे अब परमाणु संयंत्र में टैंकों में संग्रहीत किया जा रहा है।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Feb 2024 08:38:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/एपपल-न-सलफ-डरइवग-ईव-परजकट-रदद-कय-करमचरय-क-छटन-हग-रपरट</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/एपपल-न-सलफ-डरइवग-ईव-परजकट-रदद-कय-करमचरय-क-छटन-हग-रपरट</guid>
<description>सैन फ्रांसिस्को, 28 फरवरी । एप्पल ने कथित तौर पर अपनी ऑटोनोमस इलेक्ट्रिक कार परियोजना को स्थायी रूप से बंद कर दिया है। इसके बाद डिवीजन से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की आशंका है।
टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी संभवत: टीम से सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है और प्रोजेक्ट पर सारा काम बंद हो गया है।
कुछ कर्मचारियों को एप्पल के जेनरेटिव एआई (जेनएआई) प्रोजेक्ट्स में शिफ्ट किया जाएगा। एप्पल कार प्रोजेक्ट में लगभग 1,400 कर्मचारी थे।
एप्पल ने सबसे पहले 2014 में प्रोजेक्ट टाइटन नामक अपनी कार परियोजना पर काम करना शुरू किया था।
उसने 2021 में बीएमडब्ल्यू के पूर्व कार्यकारी उलरिच क्रांज़ को नियुक्त किया था, जिन्होंने आई3 कार्यक्रम को चलाने में मदद की।
पिछले साल दिसंबर में एप्पल ने अपने इलेक्ट्रिक वाहन, जिसे एप्पल कार कहा जाता है, के लॉन्च को 2026 तक टाल दिया था, जिसकी कीमत एक लाख डॉलर से कम होने की उम्मीद थी।
आईफोन निर्माता का इरादा पहले बिना स्टीयरिंग व्हील या पैडल वाला एक ऑटोमोबाइल बनाने का था, जिससे यात्रियों को लिमोसिन-शैली के वाहन में एक-दूसरे के सामने बैठने की सुविधा मिल सके।
पहले की रिपोर्टों के अनुसार, बाद में परियोजना का दायरा कम कर दिया गया, और ड्राइवर की सीट, स्टीयरिंग व्हील और पैडल के साथ अधिक पारंपरिक डिजाइन तैयार किया गया।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Feb 2024 08:38:54 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/गज-क-एक-चथई-आबद-अकल-क-कगर-पर-सयकत-रषटर-अधकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/गज-क-एक-चथई-आबद-अकल-क-कगर-पर-सयकत-रषटर-अधकर</guid>
<description>तेल अवीव, 28 फरवरी । संयुक्त राष्ट्र के एक संगठन के एक वरिष्ठ सहायता अधिकारी ने चेतावनी दी है कि युद्धग्रस्त गाजा की एक-चौथाई आबादी अकाल की कगार पर है।
गाजा में संयुक्त राष्ट्र की सहायता एजेंसियों से उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के समन्वय के निदेशक राजेश राजसिंघम ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को आने वाले दिनों में पट्टी के खतरे के बारे में सूचित किया है।
संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ सहायता अधिकारी ने सुरक्षा परिषद को सूचित किया है कि गाजा पट्टी में लगभग 5,76,000 लोग भूख और अकाल का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक अकाल लगभग अपरिहार्य हो सकता है।
उन्होंने कहा कि उत्तरी गाजा में दो साल से कम उम्र के हर छह बच्चे में से एक गंभीर कुपोषण का शिकार है।
अधिकारी ने कहा कि फ़िलिस्तीनी इलाके के सभी 23 लाख लोग जीवित रहने के लिए बेहद अपर्याप्त खाद्य सहायता पर निर्भर हैं।
विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के उप कार्यकारी निदेशक कार्ल स्काऊ ने 15-सदस्यीय परिषद को बताया कि गाजा में पर्याप्त मात्रा में महत्वपूर्ण खाद्य आपूर्ति लाने में असमर्थता के कारण अकाल का खतरा बढ़ रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने यह भी कहा है कि डब्ल्यूएफपी कर्मचारियों को जमीन पर जिन परिचालन स्थितियों का सामना करना पड़ा वह लगभग असंभव में थी।
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने कहा कि 75 टन माल, 10 एम्बुलेंस, भोजन राशन, 300 पारिवारिक तंबू आदि गाजा के राफा क्रॉसिंग के पास मिस्र के अल-अरिश हवाई अड्डे पर पहुंच चुके हैं।
दक्षिणी इज़रायल में 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद शुरू हुए इज़रायल-हमास युद्ध में अब तक लगभग 30 हजार फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं। हमास के उस औचक हमले में इजरायल में 1,200 लोग मारे गए थे और 250 लोगों को बंधक बना लिया गया था।
(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Feb 2024 08:38:53 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन का संस्कृति और पर्यटन उपभोक्ता बाजार बढ़ा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-ससकत-और-परयटन-उपभकत-बजर-बढ</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-ससकत-और-परयटन-उपभकत-बजर-बढ</guid>
<description>बीजिंग, 27 फरवरी । साल 2024 की शुरुआत के बाद से दो महीनों में, चीन के संस्कृति और पर्यटन उपभोक्ता बाजार की लोकप्रियता में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो उपभोग के पीछे एक प्रमुख प्रेरक शक्ति बन गई है।
फरवरी में हाल ही में समाप्त हुई 8-दिवसीय चीनी पारंपरिक वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान, 2.311 अरब लोगों ने देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। इन यात्राओं के पीछे प्राथमिक प्रेरणा प्रियजनों से मिलना और यात्राएं करना था।
चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने डेटा जारी किया है, जिससे पता चलता है कि वसंत महोत्सव की छुट्टियों में प्रभावशाली यात्रा-संबंधी मेट्रिक्स और समग्र व्यय मील के पत्थर देखे गए। घरेलू पर्यटकों की संख्या 47.4 करोड़ से अधिक हो गई, कुल खर्च 6.3 खरब युआन से अधिक हो गया। दर्शनीय स्थलों की यात्रा के टिकट बिक गए और आवास पूरी तरह से बुक हो गए, जिसके परिणामस्वरूप होटल के उपलब्ध कमरों की कमी हो गई।
प्रारंभिक आंकड़ों से संकेत मिलता है कि नए साल की अवधि के दौरान पूरे चीन में लगभग 1.5 लाख सांस्कृतिक कार्यक्रम, जैसे कि ग्रामीण वसंत महोत्सव रात्रि समारोह, ओपेरा नाटक महोत्सव, नए साल की पेंटिंग आदि। इन गतिविधियों में लगभग 70 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से भाग लिया।
इसके अतिरिक्त, देश ने 16,300 वाणिज्यिक प्रदर्शनों की मेजबानी की, जो साल 2023 की इसी अवधि की तुलना में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Feb 2024 02:52:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>शांगहाई प्राचीन मिस्र सभ्यता प्रदर्शनी आयोजित करेगा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/शगहई-परचन-मसर-सभयत-परदरशन-आयजत-करग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/शगहई-परचन-मसर-सभयत-परदरशन-आयजत-करग</guid>
<description>बीजिंग, 27 फरवरी । शांगहाई संग्रहालय के अनुसार, मिस्र की सर्वोच्च पुरावशेष परिषद और शांगहाई संग्रहालय एक सहयोग समझौते पर पहुंचे, जिसके मुताबिक, शांगहाई संग्रहालय 19 जुलाई, 2024 से 17 अगस्त, 2025 तक पिरामिड का शीर्ष：प्राचीन मिस्र सभ्यता प्रदर्शनी की मेजबानी करेगा।
प्रदर्शनी में प्राचीन मिस्र सभ्यता के विभिन्न कालखंडों की 787 सांस्कृतिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। ये टुकड़े मिस्र के कई सबसे महत्वपूर्ण संग्रहालयों से प्राप्त किए गए हैं, जिनमें मिस्र का राष्ट्रीय संग्रहालय, मनियाल पैलेस संग्रहालय, लक्सर संग्रहालय, इस्माइलिया संग्रहालय और स्वेज संग्रहालय शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, शांगहाई में हाल ही में खोजे गए मिस्र के सांस्कृतिक अवशेषों का एक संग्रह होगा। शांगहाई संग्रहालय के निदेशक चू श्याओपो ने कहा कि यह प्रदर्शनी एशिया में प्राचीन मिस्र के सांस्कृतिक अवशेषों की सबसे बड़ी प्रदर्शनी होगी।
प्रदर्शनी एक वर्ष से अधिक समय तक चलेगी और यह पहली बार होगा कि इनमें से 95 प्रतिशत से अधिक अवशेष एशिया में देखे जा सकेंगे। इसके अलावा चू श्याओपो ने उल्लेख किया कि शांगहाई संग्रहालय प्राचीन मिस्र की कलाकृतियों के साथ-साथ प्राचीन चीनी सांस्कृतिक कलाकृतियों को प्रदर्शित करने वाली एक तुलनात्मक प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इस प्रदर्शन का उद्देश्य मानव सभ्यताओं की विविधता और समानता को उजागर करना है।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Feb 2024 02:52:44 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>चीन के वर्ष 2024 दो सत्र का न्यूज केंद्र खुला</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/चन-क-वरष-2024-द-सतर-क-नयज-कदर-खल</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/चन-क-वरष-2024-द-सतर-क-नयज-कदर-खल</guid>
<description>बीजिंग, 27 फरवरी । वर्ष 2024 में चीन के दो सत्र आयोजित होने वाले हैं। दो सत्र का न्यूज केंद्र मंगलवार को औपचारिक रूप से शुरू हुआ। बताया जाता है कि 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा का दूसरा पूर्णाधिवेशन और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन की 14वीं राष्ट्रीय कमेटी का दूसरा पूर्णाधिवेशन क्रमशः 4 और 5 मार्च को पेइचिंग में उद्घाटित होगा।
दो सत्र के न्यूज केंद्र से मिली खबर के अनुसार अब तक तीन हजार से अधिक देशी-विदेशी संवाददाताओं ने रिपोर्टिंग करने के लिए आवेदन किया है। इनमें देशी संवाददताओं की संख्या दो हजार से अधिक है, हांगकांग, मकाओ, थाईवान और विदेशी पत्रकारों की संख्या एक हजार से ज्यादा है।
दो सत्र के न्यूज केंद्र में सभी तैयारी हो चुकी है। दो सत्र के दौरान न्यूज ब्रीफिंग कक्ष और साक्षात्कार कक्ष में सिलसिलेवार कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
न्यूज केंद्र में पत्रकारों के लिए कॉफ़ी ब्रेक क्षेत्र भी तैयार किया गया है। इसके अलावा, न्यूज केंद्र में इंटरनेट के जरिए सभी पत्रकारों को रिपोर्टिंग की सुविधाएं दी जाएंगी।
सम्मेलन के मुख्य दस्तावेज़ों के इलेक्ट्रॉनिक संस्करण न्यूज केंद्र में उपलब्ध होंगे।(आईएएनएस)</description>
<pubDate>Wed, 28 Feb 2024 02:52:43 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>बंधकों की रिहाई का समझौता हुआ तो रमजान में गाजा पर हमले रोकने को तैयार है इजराइल: बाइडन</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/बधक-क-रहई-क-समझत-हआ-त-रमजन-म-गज-पर-हमल-रकन-क-तयर-ह-इजरइल-बइडन</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/बधक-क-रहई-क-समझत-हआ-त-रमजन-म-गज-पर-हमल-रकन-क-तयर-ह-इजरइल-बइडन</guid>
<description>यरुशलम, 27 फरवरी। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यदि हमास द्वारा बंधक बनाकर रखे गए लोगों की रिहाई को लेकर कोई समझौता हो जाता है तो इजराइल रमजान के दौरान गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ हमले रोकने को तैयार है।
अमेरिका, मिस्र और कतर के वार्ताकार एक ऐसा समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं जिसके तहत फलस्तीनी कैदियों की रिहाई और युद्ध में छह सप्ताह के विराम के बदले में हमास कुछ बंधकों को रिहा करेगा। हालांकि, बाइडन की टिप्पणियों पर तत्काल इजराइली प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अस्थायी संघर्ष विराम के दौरान शेष बंधकों और इज़राइल द्वारा रखे गए अतिरिक्त फलस्तीनी कैदियों की रिहाई पर बातचीत जारी रहेगी।
हमास के एक अधिकारी ने इस दिशा में किसी भी प्रगति की भावना को नजरअंदाज करते हुए कहा कि समूह अपनी मांगों करे लेकर नरम रुख नहीं अपनाएगा।
दस मार्च के आसपास शुरू होने वाले रमज़ान को संघर्ष विराम समझौते के लिए एक अनौपचारिक समय सीमा के रूप में देखा जा रहा है। यह महीना दुनिया भर के करोड़ों मुसलमानों के लिए अत्यधिक धार्मिक महत्व वाला और सुबह से शाम तक उपवास का समय होता है। अतीत में इस पवित्र माह के दौरान इजराइल-फलस्तीनी तनाव बढ़ा है।
बाइडन ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संघर्ष विराम समझौता अगले सप्ताह तक प्रभावी हो सकता है।
बाइडन ने एनबीसी के लेट नाइट विद सेठ मेयर्स कार्यक्रम के लिए साक्षात्कार में कहा, रमजान आ रहा है और इजराइलियों ने एक समझौता किया है कि वे रमजान के दौरान (युद्ध) गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे, ताकि सभी बंधकों को बाहर निकालने का समय मिल सके।
इस अस्थायी विराम के दौरान शेष बंधकों की रिहाई पर बातचीत जारी रहेगी।
अगर आगामी दिनों में कोई समझौता हो जाता है, तो युद्ध विराम की इस अवधि में रमजान भी शामिल होगा। रमजान का महीना 10 मार्च के आसपास शुरू होता है।(एपी)</description>
<pubDate>Wed, 28 Feb 2024 02:52:42 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/रस-यकरन-यदध-जलसक-कह-यकरन-रस-क-हर-कर-रहग</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/रस-यकरन-यदध-जलसक-कह-यकरन-रस-क-हर-कर-रहग</guid>
<description>यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उनका देश रूस के ख़िलाफ़ युद्ध जीत कर रहेगा.
उन्होंने कहा कि रूस से युद्ध को दो साल हो गए हैं लेकिन उनके देश को जीत मिलेगी.
राजधानी कीएव में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हम किसी को भी यूक्रेन नष्ट नहीं करने देंगे.
इस दौरान उनके साथ कुछ पश्चिमी देशों के नेता भी मौजूद थे.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़, ज़ेंलेस्की ने कहा कि यूक्रेन और इसके सहयोगी देशों को क्राइमिया पर यूक्रेन के क़ब्ज़े को दोबारा कायम करने की कोशिश करनी होगी.
क्राइमिया पर रूस के क़ब्ज़े के दस साल हो चुके हैं. इसके बाद 24 फरवरी 2022 को रूस ने पूरे यूक्रेन पर हमला कर दिया था.
जेलेंस्की के मुताबिक़, अब तक इस युद्ध में 31 हजार यूक्रेनी सैनिक मारे जा चुके हैं.(bbc.com/hindi)</description>
<pubDate>Tue, 27 Feb 2024 10:15:31 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मिस्र में नील नदी में नौका डूबी, 10 लोगों की मौत</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मसर-म-नल-नद-म-नक-डब-10-लग-क-मत</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मसर-म-नल-नद-म-नक-डब-10-लग-क-मत</guid>
<description>काहिरा, 27 फरवरी। मिस्र की राजधानी के पास नील नदी में एक नौका के डूब जाने से उसमें सवार 15 में से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
जनशक्ति मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि हादसे में बचे पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उन्हें बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मंत्रालय के अनुसार, नौका के डूबने का कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है।
मंत्रालय ने प्रत्येक मृतक के परिवार को दो-दो लाख मिस्र पाउंड (लगभग 6,466 डॉलर) और प्रत्येक घायल को 20-20 हजार मिस्र पाउंड (646 डॉलर) का मुआवजा दिया है।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि दिहाड़ी मजदूर एक स्थानीय निर्माण कंपनी में काम करने के लिए नौका से जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उसने बताया कि बचाव कर्मियों को शवों को खोजने में घंटों लग गए।
यह घटना गीजा के मोन्शात-अल-कनातेर शहर में हुई। गीजा ग्रेटर काहिरा के तीन प्रांतों में से एक है।
एपी सिम्मी प्रशांत प्रशांत 2702 0817 काहिरा(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 27 Feb 2024 10:15:30 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<link>https://mail.aguaanews.com/भवषय-म-यकरन-म-पशचम-सनक-क-मजदग-स-इनकर-नह-फरस-क-रषटरपत-मकर</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/भवषय-म-यकरन-म-पशचम-सनक-क-मजदग-स-इनकर-नह-फरस-क-रषटरपत-मकर</guid>
<description>पेरिस, 27 फरवरी। यूरोपीय नेताओं की एक सभा में यूक्रेन युद्ध को लेकर हुई चर्चा के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा कि भविष्य में यूक्रेन में पश्चिमी सैनिकों को भेजने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
यूक्रेन पर रूस के हमले को दो वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है।
फ्रांसीसी नेता ने पेरिस में 20 यूरोपीय राष्ट्राध्यक्षों और अन्य पश्चिमी अधिकारियों की बैठक में कहा, हम हर आवश्यक कदम उठाएंगे ताकि रूस युद्ध न जीत सके।
मैक्रों ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मौके पर आधिकारिक, समर्थित तरीके से सेना भेजने पर आज कोई सहमति नहीं है लेकिन बदलती परिस्थितियों के संदर्भ में किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
बैठक में जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के साथ-साथ बाल्टिक देशों के नेता भी शामिल थे।
मैक्रों ने इस बारे में विवरण देने से इनकार कर दिया कि कौन से देश सेना भेजने पर विचार कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि वह कुछ रणनीतिक अस्पष्टता बनाए रखना पसंद करते हैं।
मैक्रों ने पहले यूरोपीय नेताओं से हाल के महीनों में युद्ध के मैदान पर रूस के कड़े हमलों का सामना करने के लिए यूक्रेन को अटूट समर्थन प्रदान करके महाद्वीप की सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया था।
एपी प्रशांत सिम्मी सिम्मी 2702 0849 पेरिस(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 27 Feb 2024 10:15:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को किसी ने सफेद पाउडर रखा पत्र भेजा</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-जनयर-क-कस-न-सफद-पउडर-रख-पतर-भज</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/डनलड-टरप-जनयर-क-कस-न-सफद-पउडर-रख-पतर-भज</guid>
<description>मियामी, 27 फरवरी। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के फ्लोरिडा स्थित आवास पर भेजे गए एक पत्र में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिलने के बाद सोमवार को आपातकर्मी तुरंत हरकत में आ गए।
इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि यह पदार्थ क्या है, लेकिन अधिकारियों को नहीं लगता कि यह घातक है। अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर यह जानकारी दी। यह पत्र मिलने की जानकारी सबसे पहले द डेली बीस्ट ने दी थी।
जूनियर ट्रंप ने पत्र खोला जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पत्र मिलते ही हजमत सूट (खतरनाक रसायनों एवं पदार्थों से बचाव करने वाला सूट) पहने आपातकर्मी हरकत में आ गए।
जूपिटर पुलिस ने बताया कि पाम बीच शेरिफ का कार्यालय मामले की जांच कर रहा है। शेरिफ कार्यालय ने बताया कि वह खुफिया सेवा के साथ मिलकर जांच कर रहा है लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई।
पूर्व राष्ट्रपति के सबसे बड़े बेटे को सफेद पाउडर भेजे जाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 2018 में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की तत्कालीन पत्नी वैनेसा ने उनके पति को लिखा गया एक पत्र खोला था जिसमें अज्ञात सफेद पाउडर निकला था। इसके बाद वैनेसा को न्यूयॉर्क शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया था। बाद में पुलिस ने कहा था कि यह पदार्थ खतरनाक नहीं था।
इससे पहले किसी ने मार्च 2016 में भी इसी प्रकार का पदार्थ डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के भाई एरिक को भेजा था जो खतरनाक नहीं पाया गया था।
ट्रंप टावर में भी 2016 में दो बार सफेद पाउडर वाले लिफाफे भेजे गए थे। ट्रंप टावर पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान का मुख्यालय है।
देश में घातक एंथ्रेक्स वाले पत्र 2001 में समाचार संस्थानों और दो अमेरिकी सांसदों के कार्यालय भेजे गए थे जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई थी।(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 27 Feb 2024 10:15:29 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>मैक्सिको के राष्ट्रपति ने उनका वीडियो हटाने के लिये ‘यूट्यूब’ की आलोचना की</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/मकसक-क-रषटरपत-न-उनक-वडय-हटन-क-लय-यटयब-क-आलचन-क</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/मकसक-क-रषटरपत-न-उनक-वडय-हटन-क-लय-यटयब-क-आलचन-क</guid>
<description>मैक्सिको सिटी, 27 फरवरी। मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने अपनी नियमित प्रेस वार्ता के उस हिस्से को हटाने के लिए सोशल मीडिया मंच यूट्यूब की सोमवार को एक बार फिर आलोचना की, जिसमें उन्होंने एक पत्रकार के फोन नंबर का खुलासा किया था।
ओब्रेडोर ने कहा कि मैक्सिको में (सोशल मीडिया) मंच पर रूढ़िवादियों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने इस पर सेंसरशिप का आरोप लगाया और दावा किया कि यूट्यूब पूरी तरह से गिरावट की ओर अग्रसर है।
उनके इस बयान ने सोशल मीडिया के साथ मैक्सिको के राष्ट्रपति के खट्टे-मीठे संबंधों में नया अध्याय जोड़ा है। ओब्रेडोर के यूट्यूब चैनल के 42 लाख सब्सक्राइबर हैं और राष्ट्रपति अपने संवाददाता सम्मेलनों में सोशल मीडिया ब्लॉग तथा समाचार साइटों को प्राथमिकता देते हैं तथा अक्सर उन्हीं के सवालों का जवाब देते हैं।
प्रेस स्वतंत्रता के पैरोकार समूहों ने कहा कि बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क टाइम्स के एक रिपोर्टर का फोन नंबर सार्वजनिक करने का राष्ट्रपति का निर्णय आलोचनात्मक रिपोर्टिंग को दंडित करने का एक प्रयास था और रिपोर्टर को संभावित रूप से खतरे में डालता है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब ओब्रेडोर ने न्यूयॉर्क टाइम्स की उस खबर पर आपत्ति जताई जिसमें दावा किया गया था कि उनके करीबी लोगों ने 2018 के चुनाव से कुछ समय पहले और फिर उनके राष्ट्रपति बनने के बाद मादक पदार्थ तस्करों से पैसे लिए थे।
आम चलन के तहत पत्रकार ने ओब्रेडोर के प्रवक्ता को एक पत्र भेजकर खबर प्रकाशित होने से पहले उस पर राष्ट्रपति की टिप्पणी मांगी थी और अपना टेलीफोन नंबर भी पत्र में लिखा था।
उस दिन अपनी दैनिक प्रेस वार्ता में राष्ट्रपति ने पत्र को एक बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया और उसे पत्रकार के फोन नंबर सहित ऊंची आवाज में पढ़ा।
मैक्सिको का कानून हालांकि अधिकारियों को लोगों के बारे में व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करने से रोकता है लेकिन ओब्रेडोर ने कहा, मैक्सिको के राष्ट्रपति का राजनीतिक और नैतिक अधिकार उस कानून से ऊपर है।
वहीं यूट्यूब ने एक बयान में कहा, उत्पीड़न (के खिलाफ) हमारी नीतियां उस सामग्री पर सख्ती से रोक लगाती हैं जो किसी के फोन नंबर सहित उसकी व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी का खुलासा करती है।
बयान में कहा गया है कि समीक्षा करने पर यूट्यूब चैनल के उस वीडियो को हटा दिया गया है जो नीति का उल्लंघन करता पाया गया।
एपी
प्रशांत सिम्मी 2702 0915 मैक्सिकोसिटी(एपी)</description>
<pubDate>Tue, 27 Feb 2024 10:15:28 +0000</pubDate>
</item>
<item>
<title>पाकिस्तान: महिला के पहनावे को लेकर ईशनिंदा का आरोप, पुलिस ने भीड़ से बचाया</title>
<link>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-महल-क-पहनव-क-लकर-ईशनद-क-आरप-पलस-न-भड-स-बचय</link>
<guid>https://mail.aguaanews.com/पकसतन-महल-क-पहनव-क-लकर-ईशनद-क-आरप-पलस-न-भड-स-बचय</guid>
<description>पाकिस्तान के लाहौर में रविवार को भीड़ ने एक महिला को उसके कपड़ों के चलते घेर लिया.
गुस्साई भीड़ का आरोप था कि महिला ने जो कपड़े पहन रखे हैं, उस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं. हालांकि बाद में स्थानीय जानकारों ने पुष्टि की कि महिला के कपड़ों पर कुरान की कोई आयत नहीं लिखी हुई है.
पुलिस अधिकारी बानो नकवी की समय पर की गई कार्रवाई के चलते महिला को गुस्साई भीड़ से बचाया जा सका.
दरअसल महिला अपने पति के साथ बाजार में खरीदारी कर रही थी. महिला के कपड़ों पर अरबी अक्षरों में कुछ शब्द लिखे थे, जिसे गुस्साई भीड़ ने उन पर ईशनिंदा का आरोप लगाया.
कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग जुटने शुरू हो गए और उन्होंने महिला और उसके पति को परेशान करना शुरू कर दिया.
हालात बिगड़ने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने धर्म के जानकार लोगों की मदद से मामले को शांत करवाया.
इस घटना के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें महिला डरी सहमी एक रेस्टोरेंट में बैठी हुई है और भीड़ में से कुछ लोग उसे मारने तक की धमकियां दे रहे हैं.
पाकिस्तान: महिला के पहनावे को लेकर ईशनिंदा का आरोप, पुलिस ने भीड़ से बचाया</description>
<pubDate>Tue, 27 Feb 2024 10:15:28 +0000</pubDate>
</item>
</channel>
</rss>